जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों में कुलगाम और कुपवाड़ा में आतंकवादियों के सहयोगियों की गिरफ्तारी, हथियारों से भरे ठिकाने का पता लगाना और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ जैसी कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षा एजेंसियां आतंक के पूरे नेटवर्क को निशाना बनाकर काम कर रही हैं। इन अभियानों में पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बीच तालमेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम आपको बता दें कि कुलगाम में सुरक्षा बलों ने सटीक सूचना के आधार पर खेवन चद्दर इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, नौ एमएम के 40 कारतूस और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई इस लिहाज से अहम है कि सुरक्षा एजेंसियां केवल सक्रिय आतंकवादियों तक सीमित न रहकर उनके सहयोगी तंत्र और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े लोगों तक भी पहुंच बना रही हैं। उधर, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नागदा नार के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। यहां एक पुराने आतंकवादी ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों ने मौके से एक एके-47 राइफल, तीन हथगोले और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। वन क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए ऐसे ठिकानों का पता लगाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती होती है, इसलिए इस बरामदगी को आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा सकता है। इसके अलावा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का एक दूसरा महत्वपूर्ण मोर्चा सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी है। जम्मू के अरनिया सेक्टर के अग्रिम गांव में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के पास से इटली निर्मित एक पिस्तौल, दो मैगजीन, चार कारतूस, 500 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। जांच में पाकिस्तान स्थित आकाओं से संपर्क और ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की खेप हासिल करने के आरोप सामने आए हैं। एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। इसी बीच, नवरात्र के मद्देनजर माता वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा भी व्यापक स्तर पर मजबूत की गई है। कटरा में 500 से अधिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कैमरों से लैस एकीकृत संचालन एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। चेहरा पहचान प्रणाली, यातायात और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की हालिया कार्रवाइयां बताती हैं कि आतंकवाद के खिलाफ रणनीति अब केवल मुठभेड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि हथियारों की बरामदगी, आतंकियों के सहयोगियों की गिरफ्तारी, सीमा पार तस्करी पर प्रहार और आधुनिक निगरानी तंत्र के जरिए पूरे सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के इस समन्वित अभियान की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि आतंकवाद के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए ऐसी सतत, खुफिया-आधारित और समन्वित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
भारत ने पाकिस्तान को फिर किया बेनकाब, कहा- आतंकवाद का 'राक्षस' अब खुद उसे ही डस रहा
भारत ने कहा कि अगर पाकिस्तान जितनी मेहनत झूठी कहानी गढ़ने और दुष्प्रचार फैलाने में करता है, उतनी मेहनत अगर आतंकवाद से निपटने के लिए करता तो दुनिया कहीं बेहतर जगह होती। उन्होंने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया।
भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा, कहा – आतंकवाद का भस्मासुर अब खुद पर हमला कर रहा है
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के आतंकवाद पर दोहरे रवैये को साफ शब्दों में सामने रखा है। भारत के मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी राघू पुरी ने बुधवार को यूएन जनरल असेंबली की छठी कमिटी में कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो ‘फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर’ यानी भस्मासुर बनाया था, उस पर अब उसका कंट्रोल पूरी […]
S Jaishankar ने Cote d'Ivoire में रक्षा और आतंकवाद रोधी साझेदारी पर की उच्चस्तरीय वार्ता
अबिदजान (कोट डी आइवर), आठ अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कोट डी आइवर की यात्रा के दौरान भारत और इस पश्चिमी अफ्रीकी देश ने प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सहित रक्षा तथा आतंकवाद रोधी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर बुधवार को घाना से कोट डी आइवर पहुंचे। यह तीन अफ्रीकी देशों की उनकी यात्रा का दूसरा चरण है। इसके बाद वह इथियोपिया जाएंगे। विदेश मंत्री ने अबिदजान में कोट डी आइवर के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री तेने बिराहिमा ओत्तारा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी पर चर्चा की। बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘हमने आपसी विश्वास, क्षमता निर्माण और साझा हितों पर आधारित अपनी बढ़ती रक्षा साझेदारी पर चर्चा की।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और संस्थागत स्तर पर बढ़े हुए आदान-प्रदान के जरिए रक्षा और आतंकवाद रोधी क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के अवसरों पर विचार साझा किए।’’ओत्तारा ने कहा कि जयशंकर के साथ उनकी बातचीत ‘‘कोट डी आइवर और भारत के बीच सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित रही।’’ओत्तारा ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘यह बैठक शांति, सुरक्षा और विकास के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।’’इससे पहले जयशंकर ने कोट डी आइवर की विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री नियाले काबा के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मुद्दे पर बातचीत की। इस दौरान व्यापार, बुनियादी ढांचे, कृषि और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दिया गया। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने काबा के साथ भारत-कोट डी आइवर साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर ‘‘व्यापक चर्चा’’ की, जिसमें ‘‘व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और लोगों के बीच परस्पर संबंध’’ शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को केंद्र में रखकर किया जाने वाला हमारा सहयोग कोट डी आइवर की प्राथमिकताओं से संचालित होगा।’’उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बहुपक्षीय मंचों पर अपने जुड़ाव को और गहरा करने पर भी चर्चा की। जयशंकर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में क्षेत्रीय मिशन प्रमुखों (एचओएम) के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। इसमें क्षेत्र में तैनात भारतीय दूतों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले घाना में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी को औषधि, स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल क्षेत्रों समेत नए क्षेत्रों तक विस्तार देने के मुद्दे पर चर्चा की थी। विदेश मंत्रालय ने अफ्रीकी देशों की जयशंकर की यात्रा से पहले कहा था कि विदेश मंत्री की यात्रा अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय के मुताबिक, यह यात्रा ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ नयी दिल्ली की एकजुटता को और मजबूत करेगी। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।
न्यूज अपडेट्स: आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सहयोग बढ़ाएंगे भारत और इटली, संयुक्त कार्य समूह की बैठक हुई
भारत और इटली ने आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर की बातचीत
New Delhi, 7 अक्टूबर . India और इटली ने Wednesday को आतंकवाद रोधी और संगठित अपराध समेत सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा पूरी की, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी और उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद खतरे भी शामिल हैं. विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह बातचीत 6-7 अक्टूबर को New Delhi में आयोजित ... Read more
इटली के वरिष्ठ राजनयिक से मिले सिबी जॉर्ज, आतंकवाद रोधी उपायों पर की चर्चा
New Delhi, 7 अक्टूबर . India के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने Wednesday को इटली के वरिष्ठ राजनयिक पाओलो मारी से मुलाकात की. दोनों के बीच आतंकवाद रोधी उपायों को लेकर गंभीर चर्चा हुई. मारी New Delhi में आयोजित ‘भारत-इटली आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता करने के ... Read more
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दावों पर भारत ने कड़ा जवाब दिया।
UN में भारत ने टेररिज्म पर साधा निशाना, बिप्लब देब बोले- ‘अच्छा’ और ‘बुरा’ आतंकवाद नहीं होता
UN में भारत ने आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई ‘अच्छा’ या ‘बुरा’ रूप नहीं होता और आम नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं है। बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए आतंकियों के साथ उनके आयोजकों, फंडिंग करने वालों को भी जवाबदेह ठहराने की मांग की।
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समझौते को जल्द अपनाने की उठाई मांग, पहलगाम हमले का किया जिक्र
संयुक्त राष्ट्र, 7 अक्टूबर . India ने ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन’ (सीसीआईटी) को जल्द अपनाने की मांग की है. इसके साथ ही, India ने पहलगाम आतंकवादी नरसंहार के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के महत्व पर जोर दिया. BJP MP बिप्लब कुमार देब ने Tuesday को कहा कि पिछले साल ... Read more
राजस्थान हाई कोर्ट ने कन्हैया लाल हत्याकांड से जुड़े पांच आरोपियों वसीम अली, मुस्लिम खान, मोहसिन खान, मोहम्मद मोहसिन और आसिफ हुसैन की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
आतंकवाद पर सख्त: भारत का रूख कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, अब वैश्विक समुदाय के रवैये में भी बदलाव जरूरी

