रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें
जब घर में पूजा-पाठ या हवन होता है, तो उस समय रोली का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। तिलक लगाने से लेकर पूजा के हर काम में रोली का प्रयोग किया जाता है। लेकिन कई बार होता है कि पूजा के दौरान रोली कपड़े पर गिर जाती है या हमारे हाथ से ही गीली रोली कपड़ों में लग जाती है। इससे कपड़े पर दाग पड़ना लाजमी होता है। अगर कपड़े सफेद या लाइट कलर के हैं, तो इसका दाग साफ नजर आता है। जब कपड़ों पर दाग लग जाएं, तो रगड़ने लगते हैं, जो कि गलत है इससे कपडे़ पर लगा दाग और भी बढ़ सकता है। यदि आपके कपड़ों पर पूजा की रोली लग गई है,तो आपको इसका दाग छुटाने के लिए इन आसान तरीकों को अपनाएं। रोली का दाग लगते ही सबसे पहले करें ये काम यदि आपके कपड़ों पर रोली के दाग लग गए हैं, तो आप उसे रगड़े नहीं, बल्कि टिश्यू की मदद से या फिर कपड़े से ऊपर लगी रोली को हटा दें। इस बात का ध्यान रखें कि रोली का दाग फैले नहीं। फिर दाग वाले स्थान पर ठंडा पानी डालें। कपड़े को तुरंत गर्म पानी में न डालें। दाग जितना नया होगा, उसे साफ करना उतना ही आसान है। लिक्विड डिटर्जेंट से साफ करें रोली के दाग - सबसे पहले कपड़े को ठंडे पानी से गीला कर लें। - अब दाग पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। - उंगलियों से इसे दाग वाली जगह पर फैलाएं। - कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। फिर आप इस फ्रेबिक को नॉर्मल तरीके से धो लें। लेकिन इसे घिसे नहीं, वरना दाग आसपास फैल जाएगा। सफेद कपड़े पर रोली का दाग लगने पर बरतें सावधानी यदि रोली का दाग सफेद कॉटन के कपड़े पर लगा है, तो आप ऑक्सीजन बेस्ड स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे सीधे पूरे कपड़े पर लगाने से पहले किसी दूसरे कपड़े पर लगाकर देख लें। रोली के दाग लगने पर ये गलती बिल्कुल न करें - दाग को बार-बार जोर से रगड़ने से बचें। - कपड़े को तुरंत गर्म पानी में न डालें। - दाग पुराना हो चुका है, तो उसे हटाने के लिए बार-बार कपड़े को घिसे नहीं।
Ganesh Utsav पर बिना दाल भिगोए बनाएं Puran Poli, नोट करें आसान Recipe
हर जगह गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। घर-घर में श्री गणेश को स्थापित किया गया है। ऐसे में लोग अपने बप्पा के भोग के लिए तरह-तरह के मोदक और मिठाई का भोग लगा रहे हैं। गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को हर दिन कुछ न कुछ भोग में अर्पित किया जाता है। गणपति को प्रसन्न करने के लिए मीठी पूरन पोली बना सकती हैं। वैसे पूरन पोली बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आती है। हालांकि, इसे बनाने में काफी समय लगता है, क्योंकि चना दाल को भिगोने और फिर पकने में समय लग ही जाता है। अगर आप दाल भिगोना भूल गए हैं, तो आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। आप चना दाल को बिना भिगोए प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पका सकते हैं और फिर इससे पूरन तैयार कर सकती हैं। कम समय में भी आपकी स्वादिष्ट पूरन पोली बन जाएगी। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। पूरन पोली बनाने की सामग्री -पूरन के लिए चना दाल- 1 कप -गुड़ या चीनी- 1 से 1 चौथाई कप -इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच -जायफल पाउडर- 1 चुटकी -आटे के लिए गेहूं का आटा- 2 कप -नमक- 1 चुटकी -पानी- जरूरत के अनुसार -तेल या घी- 1 से 2 बड़े चम्मच -सेंकने के लिए घी- जरूरत के अनुसार पूरन पोली की बनाने की विधि - सबसे पहले आप चना दाल को 2 से 3 बार पानी में अच्छे से धो लें। इस दाल को भिगोना नहीं है, बस सीधे प्रेशर कुकर में पकाना होगा। अब दाल में जरुरत के हिसाब से पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इसे अच्छी तरह से गलने दें। दाल नरम हो जानी चाहिए। हालांकि, ज्यादा पानी न डालें। - पकी हुई दाल को छान लें। अब बचा हुआ पानी फेंकने की जरुरत नहीं है। इसे अलग रख सकती हैं और जरुरत पड़ने पर आटा गूंथने या किसी दूसरी चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं। - अब पकी हुए चाना डाल को कड़ाही में डालें। इसमें गुड़ या चीनी डालकर धीमी से मीडियम फ्लेम पर पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें, जिससे दाल नीचे से चिपके नहीं। जब दाल का पानी सूख जाए, तो मिश्रण को गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डाल दें। - इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए कि आसानी से पोली के अंदर भरा जा सके। अब गैस बंद कर दें और पूरन को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छी तरह से मैश कर लें या पूरन को छान लें। - इसके बाद आटा को तैयार करें। इसके लिए आप गेहूं का आटा ले, इसमें थोड़ा-सा नमक और जरुरत के हिसाब से पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसमें थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें। ताकि आटा बेलने में आसानी हो। - अब आटे की लोई लें और इसे थोड़ा-सा फैलाएं। बीच में तैयार पूरन रखें और आटे को चारों तरफ बंद कर दें। इसे हल्के हाथ से दबाकर थोड़ा बड़ा करें और सूखे आटा लगाकर इस बेल लें। - इसके बाद तवा गर्म करें और उस तैयार पूरन पोली डाल दें। दोनों साइड से अच्छे घी लगाकर सेंक लें। इस बात का ध्यान रहे कि दोनों तरफ से यह करारी रहे। - तैयार है आपकी इंस्टेंट पूरन पोली। इसे बप्पा को भोग में अर्पित करने के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में खा सकती हैं। कैसे करें सर्व? पूरन पोली को गरमा-गरम सर्व करने से इसका टेस्ट और भी कमाल का लगता है। इसके ऊपर थोड़ा-सा घी डालें और इसके बाद भगवान गणेश जी को अर्पित करें और इसके बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में लें।
Homemade Ubtan: Natural Skin Care के लिए बेसन और दही से बनाएं देसी Ubtan, चेहरे पर आएगा गजब का निखार
आजकल फेस की चमक बरकरार रखने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेशियल पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पुराने समय में हमारी दादी-नानी कैसे स्किन का अपना ख्याल रखती थीं। पहले न फेस वॉश था और न कोई क्रीम थी। पुराने समय में त्वचा की देखभाल करने के लिए घर में मौजूद चीजों से बने उबटन का इस्तेमाल किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल खाने में यूज होने वाली चीजें पहले खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आती थीं। बेसन, दही, हल्दी और शहद जैसी चीजों से उबटन बनाकर तैयार किया जाता था। इस उबटन को लगाने से आपकी स्किन साफ और मुलायम होती थी और आप भी चेहरा निखारने के लिए इस उबटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे बनाएं देसी उबटन यह उबटन बनाने के लिए कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद ले लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल की जगह थोड़ा सा दूध मिला लें। फेस पर लगाने का तरीका सबसे पहले फेस वॉश कर लें। फिर तैयार उबटन को फेस और गर्दन पर पतली लेयर के साथ लगाएं। अब करीब 15 मिनट तक इसको लगा रहने दें और पूरी तरह से जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। क्यों फायदेमंद है उबटन हालांकि इस उबटन के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। इसका फायदा आपको इस्तेमाल करके देखना है। लेकिन अधिकतर लोगों को इसके फायदे मिल सकते हैं। बेसन स्किन से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। यह स्किन को साफ महसूस कराता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। जिससे स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करने में सहायता मिलती है। जिससे स्किन मुलायम महसूस हो सकती है। शहद स्किन में नमी बनाए रखने में सहायता करती है और यह ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। हल्दी करक्यूमिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। हफ्ते में कितनी बार लगाएं अगर आपकी त्वचा इस मिश्रण को अच्छे से सहन करती है, तो सप्ताह में 1 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा लगाने या रगड़ने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकता है। पैच टेस्ट जरूर करें अगर आप पहली बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने जा रही हैं, तो पहले थोड़ा सा मिश्रण हाथ की स्किन पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। खुजली, जलन या लालिमा महसूस होने पर इसको फेस पर न लगाएं। वहीं इस उबटन को आंखों के आसपास लगाने से बचें।
Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका
इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरु हो रहा है। इस दौरान लोग अपने घर बप्पा का स्वागत करते और उन्हें स्थापित करते हैं। श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन उनके लिए मोदक बनाते हैं। मोदक भगवान गणेश को अति प्रिय है। हालांकि, असल भोग तो उकडीचे मोदक का ही लगाया जाता है। वैसे ये मोदक दिखने में काफी सुंदर होते हैं और स्वाद में काफी टेस्टी होते हैं। लेकिन इन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप पहली बार बना रहे हैं, तो इन्हें बनाने में काफी परेशानी हो सकती है। मोदक को शेप देते समय आटा किनारे से फटने लगता है या फिर भरावन डालने के बाद मोदक ठीक से बंद नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं आटा तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उकडीचे मोदक का आटा कैसे तैयार करें? यदि आप इस बार उकडीचे मोदक बनाने जा रहे हैं, तो आटा बनाते समय सबसे जरुरी है कि उसमें गांठें न रहें और आटा अच्छी तरह पककर नरम हो जाए। इसके लिए आपको चावल के आटे को गर्म पानी में डालने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें। आटा जब पानी के साथ मिल जाए, यानी वो हलवा जैसा दिखाई दे, तो कुछ देर तक ढककर रख दें। फिर आटा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छे से गूंथ लें। अब आपको बता दें कि, सबसे जरुरी काम कौन-सा है? तो बता दें कि, जब आप पानी गर्म करें तो इसमें एक चम्मच या आटा और पानी का हिसाब से घी डालना होगा। ये है उकडीचे आटा को गूंथने की सबसे आसान ट्रिक जब आप आटा गूंथें तो हाथों पर थोड़ा-सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह से मसलें। इससे आटा अधिक नरम और चिकना हो जाएगा। ऐसे में मोदक बनाते समय जब आप आटे को फैलाएंगे, तो यह आसानी से फैला जाएगा और किनारों पर दरारें भी नजर नहीं आएगी। उकडीचे मोदक का आटा कैसा होना चाहिए? उकडीचे मोदक बनाने के लिए आटा न तो अधिक सूखा होना चाहिए और न ही इतना गीला कि हाथों में चिपकता रहे। यदि आटा सूखा रहेगा, तो उसे फैलाते समय दरारे आ सकती हैं और मोदक फट सकता हैं। इसलिए आटा को तैयार करने बाद अच्छे से गूंथना जरुरी है। मोदक बनाते समय भी रखें इन बातों का ध्यान आटा तैयार हो जाए तो मोदक बनाते समय उसे खुला ने छोड़े। आपको जितना आटा का इस्तेमाल करना है उतना ही लें। ऐसा करने से आटा जल्दी सूखेगा नहीं। अब छोटी लोई लें और इसे हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं। इसको ज्यादा पतला करने की कोई जरुरत नहीं है। यदि आटा फैलाते समय किनारे सूखे या फटे हुए दिखें, तो उसे दोबारा नरम कर लें। फिर भरावन रखकर भाप में पका लें।
Ganesh Chaturthi से पहले बिना थकान घर चमकाने के लिए अपनाएं ये 7 Cleaning Tips
कल यानी 14 सितंबर 2026 से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। बप्पा के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। त्योहार के समय अकेले सफाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है। यदि आप बिना थके और बिना कमर दर्द के घर को चकाचक करना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाना जरुरी है। इसके लिए आपको सही प्लानिंग और आसान ट्रिक्स की मदद से आप कम समय में और बिना अधिक मेहनत किए पूरे घर की चमक वापस आ सकती हैं। स्मार्ट सफाई के 7 आसान तरीके फेस्टिव सीजन में बिना किसी शारीरिक थकान और मानसिक तनाव के पूरे घर को चमकाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत से पहले घर की साफ-सफाई का काम कम समय में कर सकते हैं। डीप क्लीनिंग के बजाय पहले कमरों को बांट लें आज ही के दिन पूरा घर साफ करने की गलती न करें। सफाई के काम को अलग-अलग दिनों में बांट सकते हैं। एक दिन सिर्फ लिविंग रूम साफ करें, तो उसके अगले दिन किचन या बेडरुम। ऐसा करने से आपके ऊपर काम को बोझ नहीं पड़ेगा और आप बिना थके आसानी से काम पूरा कर पाएंगी। पहले कबाड़ और फालतू सामान हटाएं सफाई शुरु करने से पहले घर का ऐसा सामान बाहर निकालें जो आपके काम का नहीं है। जैसे कि टूटी हुई चीजें, पुराने डिब्बे और अखबार हटाने से घर में काफी स्पेस खाली हो जाता है और मुख्य सफाई करना काफी आसान हो जाता है। घर के सदस्यों में काम को बांट दें घर का सारा काम अकेले न करें। परिवार के हर सदस्य के साथ छोटे-मोटे काम सौंप दें, जैसे बच्चों को अपने रुम या स्टडी टेबल की सफाई, अपने पार्टनर को पंखे और दीवारें साफ करने में मदद के लिए कहना। सब लोग मिल-जुलकर का काम करेंगे, तो थकान कम होगी और काम जल्दी खत्म होगा। जिद्दी दागों के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं अब आपको महंगे क्लीनर्स पर पैसे खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। बस किचन में मौजूद इन चीजों को करें इस्तेमाल। टाइल्स, नल या कांच के जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का इस्तेमाल करें। इन सभी चीजों से मिनटों में चमक आ सकती है और ज्यादा मेहतन भी नहीं करनी पड़ेगी। पंखे और जाले साफ करने का सही तरीका इसके लिए सबसे पहले घर के जाले हटाएं और पंखों की सफाई करें, जिससे धूल नीचे फर्श पर गिरे। इसके बाद ही फर्श और फर्नीचर की डस्टिंग करें। यदि आप पहले फर्श साफ करेंगे और बाद में पंखे साफ करेंगे, तो आपकी मेहनत दोबारा खराब हो सकती है। पर्दे और चादरें तुरंत बदल लें फेस्टिव सीजन में घर को नया लुक देने के लिए गंदे पर्दे और बेडशीट तुरंत ही चेंज करें। इन्हें धोने के लिए एक दिन पहले ही भिगो दें और मशीन में धो लें। असल में साफ-सुथरे पर्दे लगने से घर अपने आप चमक उठता है और ताजगी महसूस होती है। मंदिर की सफाई रखें सबसे आखिर के लिए गणेश चतुर्थी के समय बप्पा का आगमन होना है, इसलिए घर के मंदिर की सफाई पवित्र और आखिरी कम होना चाहिए। मंदिर की मूर्तियां को साफ करके, चौकी को चमकाएं और फूलों से सजाकर तैयारी पूरा करें।
Newspaper DIY Ideas: रद्दी Newspaper से बनाएं खूबसूरत Home Decor आइटम्स, अपनाएं आसान तरीके
कई लोगों के घर में पुराने अखबारों का ढेर लगा रहता है। अगर आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लगा है, तो इन पेपरों को फेंकने या बेचने से पहले कुछ DIY हैक्स के बारे में जरूर जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने न्यूज पेपर सिर्फ कबाड़ नहीं बल्कि घर को सजाने के लिए भी काम आ सकते हैं। आप इन पुराने अखबारों से थोड़ी सी क्रिएटिविटी अपनाकर कई तरह की खूबसूरत चीजें बना सकती हैं। वहीं इनको देखकर पहली बार में किसी को यह समझ नहीं आएगा कि इनको हाथों से बनाया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान DIY टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। न्यूज पेपर से बनाएं सुंदर टॉय डिजाइन पुराने न्यूज पेपर से बनी सुंदर टॉय डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचेगी। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि सबसे पहले कार्डबोर्ड से आपको कार का शेप तैयार करना होगा। शेप बनाने के बाद इसके ऊपर अखबार रोल करके चिपकाएं। इसके लिए न्यूज पेपर को पहले पतली-पतली रोल वाली स्टिक में तैयार किया जाता है। अब इन रोल को जोड़कर कार की छत, बॉडी, शेप, पहिए और अन्य हिस्से पर लगाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले कार की बॉडी बनाने के लिए पेपर रोल करके एक साथ रख लें। अब आगे और पीछे की बॉडी को मजबूत बनाने के लिए मोटे कार्डबोर्ड का बेस लगाएं। फिर पहिए बनाने के लिए अखबार की लंबी पट्टियों को गोल-गोल घुमाकर इस्तेमाल करें। फिर अंत में अपनी पसंद के हिसाब से कार के कुछ हिस्सों को पेंट कर लें। इसे भी पढ़ें: Tech Tips: क्या आप Smart TV का सही इस्तेमाल कर रहे हैं? इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे न्यूज पेपर से बनाएं पेपर बास्केट टेबल को सजाने के लिए न्यूज पेपर से बनी बास्केट बेस्ट है। इसमें आप जरूरी चीजों को रख सकती हैं या फिर इसको सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले आपको कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करना होगा। फिर इस पर पेपर रोल करके लगाएं। इसके बाद अपने हिसाब से किसी तरह का बास्केट डिजाइन चुन सकती हैं। पेपर बास्केट बनाने के लिए न्यूज पेपर की लंबी शीट लेकर पतली-पतली रोल स्टिक बनाकर तैयार करें। कुछ स्टिक को सीधा रखकर बास्केट का बेस बनाएं, जिससे कि यह देखने में सुंदर लगें। फिर जरूरत के हिसाब से बास्केट को चौकोर, गोल या दिल का आकार दिया जा सके। बास्केट का बेस मजबूत बनाने के लिए न्यूज पेपर की 2-3 परत लगा सकती हैं। अब बास्केट की सभी पेपर स्टिक को करीब एक जैसी मोटाई और शेप में रखें। पुराने न्यूज पेपर से बनाएं वॉल फ्लावर पुराने अखबार के इस्तेमाल से आप वॉल पेपर भी बना सकती हैं। घर की दीवारों को कम खर्च में कई तरह के डिजाइन से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। वहीं खासियत यह भी है कि इन डिजाइंस को देखने के बाद हर कोई आपसे इसको बनाने के तरीके के बारे में पूछेगा। वॉल पेपर बनाने के लिए अखबार को चौकोर टुकड़ों में काट लें। फिर हर टुकड़े को मोडकर कोन जैसे बनाएं। अब कोन के नीचे वाले हिस्से को गोंद की मदद से चिपकाएं। इस तरह से सारी पंखुड़ियों को तैयार कर लें। अब इस गोल कार्डबोर्ड का टुकड़ा लेकर इसके चारों ओर पंखुड़ियों को लगाएं। इस तरह से यह डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगी।
Ganesh Chaturthi Special: बिना दूध और मावा के 10 मिनट में बनाएं Rasmalai Modak, जाने Easy Recipe
गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। साधक इस वर्ष अपने घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी को लेकर आएंगे। भगवान गणेश को सबसे प्रिय मोदक है, त्योहार के सीजन में इनकी काफी डिमांड रहती हैं। अब आप मार्केट के मोदक छोड़कर घर पर ही अच्छे तरीके से मोदक की डिश बना सकती हैं। यदि आप इस बार पारंपरिक मोदक से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह टेस्टी और झटपट बनने वाली मिठाई को जरुर बनाएं। इस बार 'रसमलाई मोदक' आप जरुर बनाएं। सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर हर्षिता शर्मा ने इसकी आसान रेसिपी बताई है, आइए आपको बताते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं। पनीर और केसर का स्मूथ पेस्ट तैयार करें इसके लिए पहले करीब 200 ग्राम ताजा पनीर लें और इसे मिक्सी जार में हाथों से मैश करके या छोटे टुकड़ों में तोड़कर डाल दें। अब आप एक छोटी कटोरी में 2-3 चम्मच गरम दूध में केसर के धागे भिगोकर रख दें। जिससे इसका रंग पीला हो जाएगा। फिर इस केसर वाले दूध को मिक्सी जार में पनीर के साथ डाल दें और ब्लेंड करके एक स्मूथ, सॉफ्ट और क्रीमी पेस्ट बना सकते हैं। पैन में मिश्रण को पकाएं इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर धीमी आंच पर रख दें और फिर इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें। घी के हल्का गरम होते ही मिक्सी में पिसा हुआ पनीर और केसर का पेस्ट पैन में डाल दें। अब इसमें आधा कप मिल्क पाउडर और अपनी पसंद के अनुसार 3-4 चम्मच पिसी हुई चीनी मिलाएं। फिर इन सभी चीजों को स्पैटुआ की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें। इलायची पाउडर और परफेक्ट कंसिस्टेंसी अब मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे चीनी अच्छे से घुल जाए और तली में लगे नहीं। जैसे ही चीनी और मिल्क पाउडर घुल जाएंगे, वैसे ही मिश्रण थोड़ा-सा लिक्विड हो जाएगा। फिर इसमें छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। इसको आप 3-4 मिनट और पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर बिल्कुल डो की तरह पैन का किनारा न छोड़ने लगे। अब गैस बंद करें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर हल्का ठंडा होने दें। ड्राय फ्रूट्स और रोज पेटल्स की मिक्सिंग मिश्रण ठंडा होने के बाद, इसमें आप कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और सूखी गुलाब की पत्तियां डाल सकते हैं। ये चीजें मोदक को असली रसमलाई का स्वाद और बेहतरीन टेक्सचर देती है। इसके बाद अपने हाथों की मदद से पूरे मिश्रण को एक बार अच्छे से गूंधकर एकसमान कर लें। मोदक मोल्ड से खूबसूरत शेप दें मोदक बनाने के लिए आपको एक सांचा लेना है। मोल्ड पर थोड़ा-सा घी लगा लगे हैं, फिर तैयार किए गए रसमलाई मिश्रण को मोल्ड के अंदर दोनों तरफ अच्छे से दबाकर भरें और मोल्ड को बंद कर दें। वहीं, नीचे से भी मिश्रण को अच्छे से दबा दें। फिर काफी आसानी से मोल्ड को खोलें। आपका एकदम परफेक्ट, सुंदर और जालीदार रसमलाई मोदक तैयार है। चांदी के वर्क से गार्निशिंग और सर्विंग आप सभी मोदक को एक सुंदर सर्विंग प्लेट या केले के पत्ते पर सजाएं। मोदक को एकदम हलवाई जैसा शाही लुक देने के लिए ऊपर से थोड़ा-सा चांदी का वर्क लगाएं। बिना मावा और बिना दूध के झटपट तरीके से सॉफ्ट रसमलाई मोदक तैयार हैं। इन्हें आप बप्पा को भोग में अर्पित कर सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Harshita Sharma (@harshita_recipecreator)
Teej Special Drinks: Hariyali Teej पर घर पर बनाएं ये 5 Refreshing Drinks, मेहमान करेंगे तारीफ
हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, झूला झूलती हैं, मेहंदी लगाती हैं और घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर तीज के मौके पर आपके घर पर भी मेहमान आने वाले हैं, तो आप कुछ रिफ्रेशिंग और स्पेशल ड्रिंक्स जरूर बना लें। उसम और गर्मी भरे मौसम में ठंडी ड्रिंक मेहमानों को बेहद पसंद आती है। लेकिन हर बार मार्केट से कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस लाने की जगह घर पर बनी कुछ देसी ड्रिंक्स का स्वाद अलग होता है। वहीं इसकी खास बात यह है कि इसको बनाने के लिए ज्यादा मेहनत और महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती है। आप भी तीज की पार्टी के लिए शाही केसर ठंडाई, क्रीमी गुलाब लस्सी, नींबू-पुदीना कूलर, खट्टा-मीठा आम पन्ना और ठंडा केसर दूध बना सकती हैं। इन ड्रिंक्स को आप बर्फ, पुदीने पत्तियों, सुंदर गिलास, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें। इन ड्रिंक्स का स्वाद मेहमानों को पसंद आएगा और वह इन ड्रिंक्स की रेसिपी आपसे जरूर पूछेंगे। शाही केसर ठंडाई सामग्री ठंडा दूध - 2 गिलास बादाम -10-12 काजू - 8-10 सौंफ - 1 चम्मच काली मिर्च - 1/2 चम्मच खसखस - 1 चम्मच इलायची - 2-3 केसर के धागे - 5-6 चीनी - 2-3 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां ऐसे बनाएं सबसे पहले काजू, बादाम, सौंफ, काली मिर्च, खसखस और इलायची को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें। फिर इनको बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद दूध को ठंडा करके इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी डालें। केसर को थोड़ा गुनगुने दूध में भिगोकर ठंडाई मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर कुछ देर फ्रिज में रखें। सर्व करते समय ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और केसर डालें। रिच स्वाद के लिए आप थोड़ा पिस्ता भी डाल सकती हैं। गुलाब लस्सी गुलाब लस्सी हर पर्व की महफिल में अपनी जगह आसानी से बना लेती है। गुलाब की खुशबू इसको सामान्य लस्सी से और भी खास बना देती है। सामग्री ठंडा दही - 2 कप ठंडा दूध - 1/2 गुलाब का शरबत - 2-3 चम्मच चीनी - 2 चम्मच बर्फ के टुकड़े - 2-3 गुलाब की पंखुड़ियां कटे हुए पिस्ते ऐसे बनाएं एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध, दही, चीनी और गुलाब का शरबत डालें। इसको ब्लेंडर या मथनी से अच्छे से फेंट लें। इसमें बर्फ को डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर दें। गुलाबी रंग की लस्सी को लंबे गिलास में डालें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और पिस्ता डालकर सर्व करें। अगर आपको लस्सी ज्यादा गाढ़ी लग रही है, तो उसमें ठंडा दूध मिला सकती हैं। नींबू-पुदीना कूलर ड्रिंक सामग्री नींबू - 2 पुदीने की पत्तियां - 8-10 चीनी - 2 चम्मच काला नमक - 1/2 चम्मच ठंडा पानी या सोडा बर्फ ऐसे बनाएं सबसे पहले एक गिलास में नींबू का रस, काला नमक, चीनी और पुदीने की पत्तियां डालें। फिर इनको मसलें, जिससे कि पुदीने की खुशबू अच्छे से निकल जाए। अब गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से ठंडा पानी या फिर सोडा डालें। इसको हाथ से मिक्स करें और ऊपर से पुदीने की पत्ती और नींबू की स्लाइस से गार्निश करें। इसको आकर्षक बनाने के लिए कांच के लंबे गिलास में ड्रिंक को सर्व करें। खट्टा-मीठा आम पन्ना सामग्री कच्चे आम - 2 चीनी - 3-4 चम्मच भुना जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच काला नमक - 1/2 चम्मच थोड़ा सा पुदीना ठंडा पानी - 2 गिलास बर्फ ऐसे बनाएं सबसे पहले कच्चे आम को भूनकर या उबालकर इसका गूदा निकाल लें। फिर इसमें काला नमक, चीनी और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद पुदीने की पत्तियों के साथ इसको ब्लेंड कर दें। अब पल्प में ठंडा पानी मिलाएं और जरूरत के हिसाब से स्वाद को एडजस्ट करें। गिलास में आम पन्ना डालें और बर्फ डालकर सर्व करें। आप चाहें तो आम पन्ना का कॉन्संट्रेट पहले से बनाकर फ्रिज में रख लें। मसालेदार जलजीरा सामग्री ठंडा पानी - 2 गिलास भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच काला नमक - 1/2 चम्मच चाट मसाला - 1/2 चम्मच थोड़ा नींबू का रस सौंफ - 1/2 चम्मच मुट्ठीभर पुदीना बर्फ ऐसे बनाएं सबसे पहले सौंफ और पुदीना को थोड़े से पानी के साथ पीस लें। फिर इसको एक जग में छान लें। अब इसमें भुना जीरा, ठंडा पानी, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालकर उसमें जलजीरा डालें और ऊपर से थोड़ा सा जीरा पाउडर छिड़ककर सर्व करें।
Janmashtami 2026 Mandir Decor Ideas: पुरानी साड़ियों से सजाएं अपना Temple, मेहमान करेंगे तारीफ
इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस त्योहार को हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन हर कोई अपने घर के मंदिर को बेहद सुंदर और अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। मार्केट में भी मंदिर को सजाने के लिए डेकोरेशन का सामान मिल रहा है। बस कुछ चीजों और घर में पड़ी पुरानी साड़ियों से घर का मंदिर सजा सकते हैं। पुरानी साड़ियों और गोटे से मंदिर सजाने के 5 आसान तरीके साड़ी को सुंदर पर्दा या बैकड्रॉप बनाना यदि आप कन्हा के मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाना चाहती हैं, तो साड़ी से सुंदर पर्दा बना सकती हैं- इसके लिए चाहिए ये सामान -चमकीले रंग की पुरानी सिल्क या जॉर्जेट की साड़ी (पीला, गुलाबी या नारंगी रंग), -गोटा-पट्टी -सेफ्टी पिन -डबल-साइड टेप मंदिर के पीछे के हिस्से को सजाने का तरीका - सबसे पहले मंदिर के पीछे वाली दीवार पर साड़ी को प्लेट्स बनाकर अच्छे से फैला लें। - अब साड़ी के ऊपर की तरफ से हॉरिजेंटल डायरेक्शन में चौड़ा गोटा चिपकाएं या सुई-धागे से सिल दें। - बीच में गोटे की मदद से एक बड़ा सा डिजाइन या मंडप जैसा आकार दें। - ऐसा करने से मंदिर का पीछे का हिस्सा आकर्षक नजर आएगा। मंदिर के लिए खूबसूरत झालर और तोरण मंदिर की सजावट खूबसूरत झालर और तोरण के बिना अधूरा है। यदि आप भी अपने कान्हा के मंदिर के लिए तोरण बना सकते हैं। जरुरी सामग्री - साड़ी की बची हुई कतरन - गोटा-किनारी - ऊन या मोटा धागा - सुई मंदिर के लिए खूबसूरत तोरण बनाने और सजाने का तरीका - पुरानी साड़ी के बॉर्डर को काटकर अलग कर लें। - अब इस बॉर्डर पर अलग-अलग डिजाइन के गोटे को सिल दें। - इस मंदिर के मुख्य द्वार या चौकी के चारों तरफ तोरण की तरह लगाएं। - साड़ी के कपड़ों से छोटे-छोटे फूल बनाकर गोटे के साथ पिरोकर लंबी झालर बनाएं। - इसे आप मंदिर की छत पर लटका सकते हैं। लड्डू गोपाल की चौकी को सजाना घर में पड़ी साड़ी को कुछ चीजों के जरिए लड्डू गोपाल की चौकी को सजा सकते हैं। जरूरी सामग्री -लाल या पीले रंग का साड़ी का टुकड़ा -चौड़ा गोटा -सितारे और कुंदन लड्डू गोपाल की चौकी सजाने का तरीका - सबसे पहले आप चौकी पर साड़ी के कपड़े को लपेट दें। - अब चौकी के चारों किनारों पर गोटा-पट्टी लगाएं। - कपड़े के ऊपर गोटे और कुंदन की मदद से छोटे-छोटे फूल या स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। - इस सजी हुई चौकी पर बाल गोपाल को विराजमान करने से पूरा लुक निखर उठेगा।
Janmashtami 2026 Special: बिना Mawa और Sugar Syrup के बनाएं आटे और Gond की बर्फी, जानें आसान विधि
कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। इस बार 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर घरों में बाल गोपाल के लिए भोग तैयार किया जाता है। यदि आप जन्माष्टमी पर कुछ खास बनाना चाहती हैं जो स्वादिष्ट तो हो ही, साथ ही बनाने में भी मेहनत न करनी पड़े, तो आटे और गोंद की बर्फी जरुर बनाएं। खास बात तो यह है कि इसे बनाने में न मेवे की जरुरत पड़ती है न ही चाश्ननी बनाने की झंझट। सामग्री -गेहूं का आटा- 1 कप -खाने वाला गोंद- 3 से 4 बड़े चम्मच -देसी घी- आधा कप -कद्दूकस किया हुआ गुड़ या पिसी चीनी या बूरा- तीन चौथाई कप -काजू और बादाम- 2 बड़े चम्मच -हरी इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच -जायफल पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच (ऑप्शनल) घर पर कैसे बनाएं आटे और गोंद की बर्फी? - सबसे पहले एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें। घी गर्म करने के बाद इसमें खाने वाला गोंद डाल दें। इसके बाद इसमें मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भून लें। गोंद जब अच्छी तरह फूल जाए और क्रिस्पी हो जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में रख दें। - अब गोंद को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर एक कटोरी के पेंदे या दूसरे भारी सामान की मदद से दरदरा होने तक कूट लें। इसे बहुत बारीक पाउडर बनाने की जरुरत नहीं है। - उसी कड़ाही में बचा हुआ देसी घी डाल दें और इसमें एक कप गेहूं का आटा डालें। आटे को भी एकदम लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भून लें। यहां जल्दबाजी न करें, क्योंकि आटा अच्छी तरह भुना होगा, तभी बर्फी में अच्छा स्वाद आएगा। - जब आटा का रंग हल्का सुनहरा होने लगे, तो इसमें सोंधी खुशबू आने लगे तो इसमें कटे हुए काजू-बादाम या अपने मनपसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल दें। इसमें कटा हुआ गोंद और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर करीब एक मिनट तक अच्छी तरह मिला लें। - अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। बाद में इसमें कद्दूकस किया गया गुड़ या पिसी चीनी या बूरा डालें। ध्यान रहे कि गुड़ या चीनी को गैस चालू करके नहीं मिलाना है, वरना बर्फी बहुत हार्ड हो जाएगी। - एक प्लेट या बर्फी जमाने वाली ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इसमें डालें और चम्मच या कटोरी की मदद से अच्छे से दबाकर बराबर फैला दें। ऊपर से चाहे तो थोड़ा बारीक कटे हुए काजू-बादाम भी डाल सकते हैं। - मिश्रण को करीब 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने दें। जब यह अच्छी तरह जम जाए, तो चाकू की मदद से बर्फी को चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें। अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर सावधानी से प्लेट से निकाल लें। इस तरह तैयार हो जाएगी स्वादिष्ट आटे और गोंद की बर्फी। इसे जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित कर सकती हैं। बर्फी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान - गोंद को तेज आंच पर न तलें। इसको अच्छी तरह फूलने और कुरकुरा होने तक लो फ्लेम पर ही भूनें। - गेहूं के आटे को भी लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनें ताकि वह नीचे से जले नहीं। - गोंद जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तभी दरदरा कूटें। - गुड़ या बूरा डालने से पहले गैस को बंद कर दे और मिश्रण को ठंडा होने दें। - बर्फी को बहुत गर्म रहते काटने की कोशिश न करें। सेट होने के बाद ही बर्फी के शेप में काटें।
मुंबई का सिर्फ वड़ा पाव ही नहीं बल्कि यहां की पावभाजी भी काफी फेमस है। इसको मुंबई शहर की जान भी कहा जाए, तो इसमें दोराय नहीं है। यह बात सिर्फ वही जानता है, जिसने मुंबई के पावभाजी का टेस्ट चखा है। लेकिन आप इसको आसानी से मुंबई स्टाइल पाव भाजी घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच हो या डिनर तीनों टाइम के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई स्पेशल पावभाजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सामग्री पाव - 6-7 बारीक कटे आलू - 3 फूल गोभी - 1 कप कटी टमाटर - 4 बारीक कटे प्याज - 2 छोटी बारीक कटी मटर - 1/2 कप शिमला मिर्च -1/2 कप बारीक कटी बीन्स - 1/4 कप हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच हरी मिर्च - 1 अदरक लहसुन पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस - 1/2 बड़े चम्मच धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा पाव भाजी मसाला - 2-3 चम्मच मक्खन - 3-4 बड़े चम्मच लाल मिर्च - 2 चम्मच या स्वादानुसार धनिया पाउडर- 2 चम्मच तेल - 2-3 चम्मच स्वादानुसार नमक ऐसे बनाएं सबसे पहले 3 बड़े आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे कि वह जल्दी गल सकें। इसके बाद फूल गोभी, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब प्याज और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों में बीन्स और मटर को डालकर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और उबालने के लिए रख दें। जब सब्जियां उबल जाएं, तो इनको कुकर में ही मैश कर लें। अब गैस पर बड़ी सी कड़ाही चढ़ाएं और इसमें 2-3 चम्मच डालें। पहले लहसुन-अदरक पेस्ट और प्याज भूनें और फिर टमाटर डालें। इसके ऊपर से धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पावभाजी मसाला डालकर थोड़ी देर पकने दें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें मैश की हुई सब्जियों को मिला दें। फिर अगर भाजी गाढ़ी लग रही है, तो इसमें आप थोड़ा पानी और मिला सकती हैं। अब इसको धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें। फिर ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ते डालें और जब सर्व करें तो इसके ऊपर मक्खन डालें। इस आसान तरीके से भाजी बनकर तैयार है। वहीं पाव को बीच में काटकर रख लें। गैस पर तवा रखें और इसको मक्खन से चिकना करें। अब पाव को दोनों ओर से सेंक लें। इस आसान तरीके से आपकी मुंबई स्टाइल स्पेशल पाव भाजी बनकर तैयार है।

