New Delhi, 17 अक्टूबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंतरराष्ट्रीय हथियार और मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले में Rajasthan के jaipur स्थित एनआईए की विशेष अदालत…
मिनी ट्रक सीक्रेट केबिन बनाकर राजस्थान व पंजाब निर्मित अवैध शराब गुजरात ले जाने के दौरान बालोतरा जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 197 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब, आईसर ट्रक को जब्त किया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश कुमार कांवट ने बताया- अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह मीना, डीएसपी सुमेरसिह राठौड़ के सुपरविजन में गुड़ामालानी थानाधिकारी सुरेश भादूर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को डीसीआरबी बालोतरा से सूचना मिली थी कि आईसर मिनी ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर पुलिस चौकी गांधव पुल की ओर आ रहा है। इस पर डीएसटी प्रभारी ओमाराम, डीएसअी टीमों ने ट्रक का लगातार पीछा किया। गांधव चैक पोस्ट पहुंचकर नाकाबंदी करवाई गई। ट्रक रुकवाकर ली तलाशी नाकाबंदी के दौरान आईसर मिनी ट्रक गांधव बस स्टैंड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। इसे पुलिस टीम ने रुकवाया गया। ड्राइवर पुलिस को देखकर घबराया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खेमाराम पुत्र नवलाराम निवासी धनाऊ बाड़मेर बताया। ट्रक पूरा खाली मिला, सीक्रेट कैबिन में मिली शराब वाहन की तलाशी लेने पर प्रथम दृष्टया ट्रक खाली दिखाई दिया और ऊपर तिरपाल बंधा हुआ था। जांच करने पर तिरपाल के नीचे एक एक्स्ट्रा परत बनाई गई थी। इसके ऊपर दूसरा तिरपाल लगाया गया था। दोनों तिरपाल एक जैसे दिख रहे थे। उस परत के अंदर अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। कार्टनों की जांच करने पर उनमें राजस्थान एवं चंडीगढ़ निर्मित शराब मिली। 197 अलग-अलग ब्रांड के मिले पुलिस ने 8 पीएम अंग्रेजी शराब के 28 कार्टन, ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन और ऑल सीजन अंग्रेजी शराब के 66 कार्टन,रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 68 कार्टन इसके अलवा राूयल चैलेंज अंग्रेजी शराब के 160 पव्वे, जो चंडीगढ निर्मित थी। कुल बरामद शराब की कुल मात्रा 172656 लीटर पाई गई।
हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा तापमान; वीडियो में जाने लखनऊ में 21वें दिन भी घरों में भरा पानी
नीमच के धनेरिया कला गांव निवासी सुनील अहीर को NDPS केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सुनील का आरोप है कि कुछ लोग स्कॉर्पियो से उनके घर पहुंचे और 9 किलो अफीम के मामले में नाम जोड़ने की धमकी दी। शनिवार को नारायणी सेना ने एसपी कार्यालय और बघाना थाने में ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। घर पहुंचकर धमकी देने का आरोप सुनील अहीर ने बताया कि काली स्कॉर्पियो से कुछ लोग उनके घर आए थे। उन्होंने खुद को राजस्थान के ब्यावर-मसूद पुलिस से जुड़ा बताया। सुनील के मुताबिक, देवराज चौधरी नाम के व्यक्ति ने कहा कि अगर वह उनसे नहीं मिले, तो उनका नाम 9 किलो अफीम के मामले में जोड़ दिया जाएगा। फोन पर मिलने का दबाव बनाने का दावा परिवार का दावा है कि संबंधित लोग अपने मोबाइल नंबर देकर गए थे और लगातार फोन कर मिलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने कॉल रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है। सुनील अहीर ने कहा कि उनका किसी भी अवैध काम से कोई संबंध नहीं है। नारायणी सेना ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बघाना थाना पुलिस कर रही जांच बघाना थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि संबंधित पुलिस की ओर से थाने में कोई आमद दर्ज नहीं कराई गई थी। पीड़ित और समाज के लोगों ने शनिवार को शिकायत का ज्ञापन दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वहां पुलिसकर्मी या कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान पर राजस्थान में बवाल, वीडियो में जाने कांग्रेस ने 5 जिलों में फूंके पुतले; अजमेर में 12 लोग हिरासत में
कोटा हादसे पर CM Bhajanlal ने प्रकट किया दुख, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर दुख प्रकट किया है। भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अशोक गहलोत ने कहा कि भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। खबरों के अनुसार, इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। PC:dipr.rajasthan अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय भोमाराम को नहीं बचाया जा सका। करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद भोमाराम को बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी, मासूम को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू विशेषज्ञों की टीमों ने लगातार प्रयास किए। रात करीब 3 बजे रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली और बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया, इसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है, बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन बोरवेल के भीतर पत्थर होने और लगातार पानी आने के कारण अभियान में बार-बार बाधाएं आती रहीं। बता दें कि भोमाराम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह बोरवेल के भीतर करीब 640 फीट की गहराई पर जाकर अटक गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गहराई अधिक होने और बोरवेल के भीतर की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के कारण बचाव दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देसी जुगाड़ से निकाला बाहर खबरों की माने तो लगातार आ रही बाधाओं के बाद रेस्क्यू टीमों ने देसी जुगाड़ की मदद से बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया, कई घंटों की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात करीब 3 बजे टीमों को सफलता मिली, भोमाराम को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। pc-
दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, राजस्थान से बंगाल के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Diwali Chhath Special Train:रेलवे ने दुर्गापूजा के बाद वापसी और दिवाली-छठ की भीड़ को देखते हुए धनबाद होकर कोलकाता से जयपुर के खातीपुरा तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
पूरे देश में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में क्यों होती है पूजा? वीडियो में जानिए अनोखी परंपरा
पूरे देश में रावण दहन, लेकिन राजस्थान में क्यों होती है पूजा? वीडियो में जानिए अनोखी परंपरा
रावण को खलनायक नहीं, विद्वान मानते हैं ये लोग, वीडियो में जाने राजस्थान में सदियों से जुड़ी है खास परंपरा
Rajasthan: कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल का मामला, गहलोत ने भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भजनलाल सरकार को किसी ना किसी मुद्दे पर घेरने का प्रयास करते ही रहते है। अब उन्होंने कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल होने की खबर को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में प्रसूताओं की किडनी फेल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं और भाजपा सरकार जिम्मेदारी से भागती नजर आ रही है। अब कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई है। करीब पांच माह पहले 12 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई थी और इनमें से 5 की मृत्यु हो गई थी। जांच कमेटियां वजह नहीं बता पा रही हैं और कोलकाता लैब से रिपोर्ट पांच माह में भी नहीं आई है। गहलोत ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भट्ठा बैठ गया है। सरकार की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पूर्व ही कोटा में प्रसूताओं की मौत पर लापरवाही के चलते निलंबित किए गए तीनों डॉक्टरों को क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया गया। और अब फिर से नए मामले सामने आ रहे हैं। जब पांच माताओं की मौत के बाद भी कार्रवाई की जगह क्लीन चिट मिल रही हो, तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी कैसे? pc- deccanchronicle.com
दशहरे पर यहां नहीं जलाते रावण का पुतला, बल्कि करते हैं पूजा! वीडियो में जानिए राजस्थान की मान्यता
दशहरे पर यहां नहीं जलाते रावण का पुतला, बल्कि करते हैं पूजा! वीडियो में जानिए राजस्थान की मान्यता
रावण को मानते हैं अपना पूर्वज, वीडियो में देंखे दशहरे पर नहीं मनाते जश्न! राजस्थान की अनोखी कहानी
रावण को मानते हैं अपना पूर्वज, वीडियो में देंखे दशहरे पर नहीं मनाते जश्न! राजस्थान की अनोखी कहानी
एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ पूजा और शोक, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?
एक तरफ रावण दहन, दूसरी तरफ पूजा और शोक, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा के पीछे क्या है वजह?
दशहरे पर रावण दहन नहीं, शोक मनाते हैं लोग, वीडियो में जाने राजस्थान की अनोखी मान्यता जानिए
दशहरे पर रावण दहन नहीं, शोक मनाते हैं लोग, वीडियो में जाने राजस्थान की अनोखी मान्यता जानिए
जहां देश जलाता है रावण, वहां होती है उसकी पूजा, वीडियो में जाने राजस्थान की इस परंपरा को जानकर चौंक जाएंगे
UPSC CRT 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों के लिए कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) को पोस्टपोन कर दिया है। यह परीक्षा पहले 1 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। लेकिन 16 अक्टूबर, 2026 के एक करिजेंडम नोटिस के अनुसार, अब इस परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी, 2027 को होगा।यूपीएससी सीआरटी 2026 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सुबह के सत्र में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 828 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बदला हुआ शेड्यूल प्रिंसिपल के 124 पदों और वाइस-प्रिंसिपल के 704 पदों पर भर्ती के लिए लागू होगा। के लिए के लिए भर्ती पर लागू होता है।UPSC CRT 2026: पदों का विवरणभर्ती प्रक्रिया में ये पद शामिल हैं :प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 124 पद।वाइस-प्रिंसिपल : एनसीटी दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 704 पद। इन पदों को विज्ञापन संख्या 51/2026 के तहत नोटिफाई किया गया था।UPSC CRT 2026: संशोधित परीक्षा तारीखइवेंट डिटेल्सनियुक्ति करने वाली संस्था : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशनपरीक्षा : कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्टपहले की परीक्षा तारीख : 1 नवंबर, 2026संशोधित परीक्षा तारीख : 9 जनवरी, 2027परीक्षा का समय : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तककुल पद 828परीक्षार्थियों को आगे क्या करना चाहिए?कैंडिडेट को संशोधित तारीख पर ध्यान देना चाहिए और नए कार्यक्रम के हिसाब से तैयारी करनी चाहिए। उन्हें भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के नोटिस और अपडेट के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in भी चेक करनी चाहिए। करिजेंडम के अनुसार परीक्षा की तारीख 1 नवंबर, 2026 से बदलकर 9 जनवरी, 2027 कर दी गई है। नोटिस में भर्ती विवरण में किसी और बदलाव का जिक्र नहीं है।प्रिंसिपल के पदों का वर्गों में बंटवारादिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 69 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 11 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 18 रिक्तियां हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 16 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद निर्धारित हैं। इस तरह सभी श्रेणियों को मिलाकर प्रिंसिपल के कुल 124 पद हैं।वाइस प्रिंसिपल के 704 पदयूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती में सबसे ज्यादा रिक्तियां वाइस प्रिंसिपल के पदों पर हैं। वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 287 पद निर्धारित किए गए हैं। EWS वर्ग के लिए 71 रिक्तियां हैं। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 189 पद रखे गए हैं। वहीं एससी वर्ग के लिए 103 और एसटी वर्ग के लिए 54 पद निर्धारित किए गए हैं। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती की जाएगी।कैसे होगा चयन?इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीआरटी 2026 भर्ती परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन भी किया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। सभी निर्धारित चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
UP Holiday List 2026: त्योहारों के बीच उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है। वहीं, रविवार की साप्ताहिक छुट्टी और मंगलवार को विजयादशमी की छुट्टी पहले से तय है। ऐसे में अब सरकारी दफ्तर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2026 की छुट्टियों की पहले जारी की गई सूची में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। हालांकि, पुराने आदेश की बाकी सभी बातें पहले की तरह लागू रहेंगी।बता दें कि शिक्षकों और कर्मचारियों के संगठनों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर महानवमी पर छुट्टी देने की मांग की थी। इससे पहले राज्य सरकार ने 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी, दोनों त्योहारों के लिए एक ही दिन की छुट्टी घोषित की थी।दफ्तर कब तक बंद रहेंगे? तारीख दिन स्थिति कारण 18 अक्टूबर रविवार बंद साप्ताहिक छुट्टी (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार बंद नए आदेश के तहत महानवमी की सार्वजनिक छुट्टी 20 अक्टूबर मंगलवार बंद पहले से घोषित विजयादशमी/दशहरा की छुट्टी 21 अक्टूबर बुधवार खुलेंगे सरकारी दफ्तर दोबारा खुलेंगे क्या योगी सरकार ने पहली बार किसी त्योहार की छुट्टी बढ़ाई है?नहीं। इस साल की शुरुआत में, राज्य सरकार ने 26 और 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की थी, और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के लिए सार्वजनिक अवकाश था। अक्टूबर 2024 में, सरकार ने नवमी के दिन छुट्टी घोषित की।अलग-अलग सरकारों के दौरान यूपी में छुट्टियों को लेकर क्या बदलाव आए हैं?राज्य सरकारें पहले भी अपनी छुट्टियों की सूची का इस्तेमाल एक राजनीतिक संकेत देने के लिए करती रही हैं। मई 2007 में मायावती सरकार ने 9 अक्टूबर को-जो बीएसपी संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि है-छुट्टी घोषित की थी। हालांकि, अक्टूबर 2012 में अखिलेश यादव सरकार ने इस छुट्टी को खत्म कर दिया।बता दें कि सपा सरकार ने महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती, अजमेर उर्स, तथा चंद्रशेखर और महाराणा प्रताप की जयंती पर भी छुट्टियां घोषित की थीं।वहीं अप्रैल 2017 में, योगी कैबिनेट ने 15 छुट्टियां रद्द कर दीं थी, जिनमें चेटी चंड, परशुराम जयंती, छठ पूजा और वाल्मीकि जयंती शामिल थीं। सरकार का कहना था कि स्कूलों को इन महापुरुषों के बारे में पढ़ाना चाहिए, न कि उनके नाम पर छुट्टी देनी चाहिए। सरकार छुट्टी फैसला समय किससे संबंधित मायावती (BSP) कांशीराम की पुण्यतिथि (9 अक्टूबर) नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी घोषित मई 2007 बहुजन समाज के प्रमुख नेता मायावती (BSP) कांशीराम की जयंती (15 मार्च) यूपी की छुट्टियों की सूची में शामिल 2012 तक बहुजन समाज के प्रमुख नेता अखिलेश यादव (SP) कांशीराम की पुण्यतिथि (9 अक्टूबर) छुट्टी रद्द की अक्टूबर 2012 BSP सरकार के फैसले में बदलाव अखिलेश यादव (SP) महर्षि कश्यप और निषादराज जयंती (5 अप्रैल) छुट्टी घोषित की 2012–2017 धार्मिक और सामुदायिक महत्व अखिलेश यादव (SP) अजमेर गरीब नवाज उर्स छुट्टी घोषित की 2012–2017 धार्मिक महत्व अखिलेश यादव (SP) चंद्रशेखर जयंती (17 अप्रैल) और महाराणा प्रताप जयंती (9 मई) छुट्टी घोषित की 2012–2017 महापुरुषों की जयंती योगी आदित्यनाथ (BJP) चेती चंद, परशुराम जयंती, अजमेर उर्स, जमात-उल-विदा, विश्वकर्मा पूजा, वाल्मीकि जयंती, छठ पूजा और ईद-ए-मिलाद समेत 15 छुट्टियां छुट्टियां रद्द कीं अप्रैल 2017 त्योहार और जयंती योगी आदित्यनाथ (BJP) महानवमी (11 अक्टूबर) छुट्टी घोषित की 2024 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) मकर संक्रांति (15 जनवरी) छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) रामनवमी (26–27 मार्च) दो दिन की छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार योगी आदित्यनाथ (BJP) महानवमी (19 अक्टूबर) छुट्टी घोषित की 2026 धार्मिक त्योहार क्या योगी ने नवरात्रि के दौरान कुछ और भी कहा?छुट्टी का यह आदेश नवरात्रि के छठे दिन आया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की शक्ति के बारे में एक संदेश भी दिया। उन्होंने इस संदेश के जरिए लड़कियों और खेलों के क्षेत्र में अपनी सरकार के कामकाज को सामने रखा।मां कात्यायनी को समर्पित इस दिन, योगी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने देवी को महिलाओं के साहस, संकल्प और वीरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, सभी बाधाओं और राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश करने वाली मां कात्यायनी, महिलाओं के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय वीरता का प्रतीक हैं।उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले, राज्य में डर और अराजकता का माहौल था, जहां बेटियों के सपनों को दबा दिया जाता था, उनका आत्मविश्वास कुचल दिया जाता था और मौकों की कमी के कारण उनकी प्रतिभा मुरझा जाती थी।सीएम योगी ने कहा कि खेल के मैदान माफियाओं के नियंत्रण में थे, और लड़कियों के सपनों को उड़ान मिलने के बजाय, उन्हें चार दीवारों के भीतर कैद कर दिया गया था।उन्होंने कहा, पिछले साढ़े नौ वर्षों में, राज्य में बदलाव का एक नया अध्याय लिखा गया है। डर की जगह सुरक्षा ने ले ली है, उपेक्षा की जगह प्रोत्साहन ने, और संसाधनों की कमी की जगह खेल सुविधाओं के विस्तार ने ले ली है।योगी ने खेलों से जुड़ी किन सुविधाओं का जिक्र किया?मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लड़कियों के पास अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मजबूत आधार है, जिसमें गांव के खेल के मैदानों और ब्लॉक-स्तरीय मिनी स्टेडियमों से लेकर जिला स्टेडियम, मंडल स्तरीय खेल कॉलेज और मेरठ में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय शामिल हैं।उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को मिलने वाले लाखों-करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कारों और खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये चीजें प्रतिभा को बढ़ावा देती हैं, उपलब्धियों का सम्मान करती हैं और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाती हैं।मुख्यमंत्री ने किन महिला खिलाड़ियों के नाम गिनाए?सीएम योगी आदित्यनाथ ने एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी और अन्नू रानी; जूडो में अस्मिता डे; क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह; हॉकी में वंदना कटारिया; और कुश्ती में दिव्या काकरान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में उनके प्रदर्शन ने भारत और उत्तर प्रदेश, दोनों का मान बढ़ाया है।यह भी पढ़ें:Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
Breaking: राजस्थान में एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी ट्रैवलर, 8 लोगों की मौत; खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे सभी यात्री
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ रही है, तो कहीं तापमान में गिरावट से मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की खबर है। […] The post मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, राजस्थान में 6 डिग्री गिरा पारा; लखनऊ में बाढ़ से 3 लाख प्रभावि first appeared on Sanjeevni Today .
राजस्थान के कोटा जिले से शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह बस मध्य प्रदेश के भोपाल से श्रद्धालुओं को लेकर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। हादसे के वक्त बस में बुजुर्गों और बच्चों समेत कुल 25 यात्री सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ। बस सड़क से उतरकर 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इसे भी पढ़ें: कोटा में Delhi Mumbai Expressway पर पुल से गिरी बस, खाटू श्याम जी जा रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू हो गया, जिसमें आपातकालीन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मदद की। हालांकि, नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बस को नाले से बाहर निकालने के लिए क्रेन भी मंगवाईं। काफी मशक्कत के बाद बस को नाले से बाहर निकाला जा सका। इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि 17 लोगों को NHMC अस्पताल ले जाया गया, जबकि आठ लोगों को MBS अस्पताल भेजा गया। NHMC अस्पताल ले जाए गए लोगों में से सात को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, MBS अस्पताल में एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। सामरिया ने जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसे भी पढ़ें: SC/ST के लिए कोटा बढ़ाने वाले कानून को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाने पर कर्नाटक चर्चा करेगा हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया था। हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
राजस्थान: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत
कोटा, 17 अक्टूबर . Rajasthan के कोटा में Saturday सुबह दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें Bhopal से खाटूश्याम जा रहे कम से कम 8…
Rajasthan Bus Accident: कोटा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
Rajasthan Bus Accident:राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का सफर कोटा में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बता दें कि बस में बच्चे और बुजुर्ग समेत कुल 21 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री भोपाल से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।इस घटना के बाद, कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि सभी घायलों को MBS अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आठ लोगों की मौत की भी पुष्टि की।वे जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया।यह भी पढ़ें:दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा ने सरकार पर उठाए सवाल
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के नजदीक आज एक बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां सवारियों से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। बताया जा रहा है कि मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, बस एक्सप्रेसवे से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिससे हादसे में 6 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। बस के नाले में गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले में कीचड़ और पानी भरा होने से घायलों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मुश्किलें आई। खबरों की माने तो कि दुर्घटनाग्रस्त मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क से नीचे करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के भीतर फंस गए। दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और संबंधित टीमों को सूचना दी गई। pc- news18
दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा कथित बर्बरता और एफआईआर दर्ज न किए जाने के मामले ने अब राजस्थान की सियासत में भी हलचल पैदा कर दी है।
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। आप भी कही जा रहे हैं तो आपको आज पेट्रोल डीजल के भाव जान लेने चाहिए। 17 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी एक बार आप कीमतों के बारे में अपडेट हो सकते है। राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। 17 अक्टूबर2026 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर। मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर। कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 जबकि डीजल ₹99.82 प्रति लीटर। चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर। गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर। नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर। बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर। भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर। चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर। हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर। जयपुर: पेट्रोल ₹112.66 जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर। लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर। पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर। pc- tv9
Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार, कल से थमेगा दौर, शुरू होगी गुलाबी सर्दी
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज भी मौसम बदला हुआ रह सकता हैं, 17 अक्टूबर को इसका मिला जुला असर देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। क्या कह रहा मौसम विभाग मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 18 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में 17 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जयपुर में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए जताई गई संभावना 17 अक्टूबर को चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना बताई गई है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। pc-nai dunia
Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान में भी बदला मौसम
यूपी के 37 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, वीडियो में जाने राजस्थान में ओले गिरने से 5 डिग्री तक गिरा तापमान; उत्तराखंड में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
रेवाड़ी जिले की बावल थाना पुलिस ने साबन फ्लाईओवर के समीप ्एरक पिकअप से 50 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने पिकअप में सवार राजस्थान निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिलेंडर राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र से लाए जा रहे थे और इन्हें भिवाड़ी के आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाना था। मामले की सूचना मिलने पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेजों व परिवहन की वैधता की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान से धारूहेड़ा, भिवाड़ी व बावल से अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई किए जाते है तथा आज खेड़ा बॉर्डर की तरफ से एक पिकअप गाड़ी बावल की तरफ आ रही है। सूचना के बाद बावल पुलिस ने पिकअप गाड़ी को साबन फ्लाईओवर के समीप रोका तथा पूछताछ की गई। पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें 50 घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए मिले। इनमें 23 सिलेंडर एचपी कंपनी और 27 सिलेंडर इंडेन कंपनी के हैं। पिकअप में सवार दोनों युवकों की पहचान चालक राजेश और विनय के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों युवक सिलेंडर संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुरू की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए बावल थाना पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी। इसके बाद फूड सप्लाई इंस्पेक्टर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और सिलेंडरों के कागजात तथा उनके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। विभाग की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सिलेंडर कहां से लाए गए थे और उन्हें ले जाने के लिए जरूरी अनुमति व दस्तावेज मौजूद थे या नहीं। देर रात की टीम की कार्यवाही जारी रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने पिकअप और सभी 50 सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया है। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि सिलेंडरों की सप्लाई किसे की जानी थी और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने यहां प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। राज्य में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय जल समझौतों राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। वहीं, आवागमन को सुगम बनाने के लिए नौ नए एक्सप्रेस-वे के साथ ही हवाई संपर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी राज्य की गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध विरासत के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, कौशल, उद्यमशीलता और सामाजिक समरसता की भावना से राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ‘पधारो म्हारे देश’ के साथ अब ‘पधारो थारे देश’ की भावना को भी आगे बढ़ाना है, ताकि प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि में लौटकर प्रदेश के विकास में योगदान दें। राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को सामाजिक गतिविधियों और निवेश के अवसरों से जोड़ने में सशक्त सेतु की भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी बनाते हुए उनके निवेश, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक जुड़ाव को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में खनिज संपदा, कृषि उत्पादों, मसालों, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्रों में भी निवेश की काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि में निवेश कर रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के विस्तार के तहत 11 नए चैप्टर शुरू करने की घोषणा की। इनमें रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापत्त्नम में 6 चैप्टर तथा सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली) और डबलिन (आयरलैंड) में चार चैप्टर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टॉकहोम में नॉर्डिक चैप्टर स्थापित किया जाएगा, जिसमें स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फिनलैंड सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में संचालित चैप्टर्स की संख्या 40 से बढ़कर 51 हो जाएगी।
फेस्टिव सेल में सावधान: फ्लिपकार्ट-अमेजन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस (आर4सी) ने फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर चल रही बड़ी ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल के दौरान संभावित...
पर्ची काटने वाला 8वीं पास बना डॉक्टर! राजस्थान में फर्जी डिग्री वाले कर रहे इलाज
राजस्थान SOG ने फर्जी डिग्री के जरिए डॉक्टर बनने के कथित मामले में दो आरोपियों पंकज यादव और नानजीराम चौधरी को गिरफ्तार किया है. पंकज पर कजाकिस्तान से MBBS करने के बाद FMGE में सफल न होने पर बिहार के मेडिकल कॉलेज की फर्जी डिग्री और अंकतालिका से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है.
उदयपुर स्कूल हादसे का एनएचआरसी ने लिया स्वत: संज्ञान, तीन छात्रों के घायल होने पर मांगी रिपोर्ट
New Delhi, 16 अक्टूबर . राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने Rajasthan के उदयपुर जिले में एक जर्जर Governmentी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से…
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में जाने राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया; घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चला
लखनऊ में बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा घर प्रभावित, वीडियो में जाने राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी
फेस्टिव सेल में साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने Flipkart-अमेजन ग्राहकों को किया अलर्ट
फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल में एआई शॉपिंग स्कैम, फिशिंग मैसेज और नकली वेबसाइटों से साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है। राजस्थान पुलिस ने ग्राहकों को सतर्क रहने और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
पीटीएस खेरवाड़ा में 431 नव आरक्षकों की दीक्षांत परेड, राजस्थान पुलिस में ली सेवा की शपथ
खेरवाड़ा के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में बैच संख्या 55/26 के 431 नव आरक्षकों ने नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर राजस्थान पुलिस में सेवा की शपथ ली। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
Government Job Alert 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों के नए अवसर, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन
Weather Alert: राजस्थान समेत 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 65 किमी/घंटे तक चल सकती है हवा
Weather Alert: राजस्थान समेत 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 65 किमी/घंटे तक चल सकती है हवा
राज्य में कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, राजस्व हितों की सुरक्षा तथा जीएसटी प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा...
जल जीवन मिशन घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी को Supreme Court से जमानत, एसीबी केस में मिली बड़ी राहत
jaipur, 16 अक्टूबर . Rajasthan के पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्री महेश जोशी को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के मामले में Supreme Court से बड़ी…
Weather Update: यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, उत्तराखंड के प्रमुख धामों में बर्फबारी शुरू
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बोले- राजस्थान देश के कुल दूध उत्पादन में करीब 14.51% योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर है। पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए-नए रिसर्च करने की जरूरत है। राज्यपाल बीकानेर में वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। समारोह में 600 से ज्यादा विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। वहीं, 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 2 को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ राज्यपाल ने कहा - पशुपालन देश और प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण लोगों को लंबे समय तक रोजगार व आजीविका देने में पशुपालन की अहम भूमिका है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। इसमें गिर, थारपारकर, साहिवाल और मुर्रा जैसी उन्नत नस्लों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि देश के कुल दूध उत्पादन में राजस्थान की हिस्सेदारी करीब 14.51% है। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डेयरी व्यवसाय से पशुपालकों को आर्थिक मजबूती राज्यपाल ने कहा - डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देना आज की बड़ी जरूरत है। इससे पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने खेती और पशुपालन को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि किसान खेती के साथ दूध उत्पादन करके अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। बेटियों से रिसर्च के क्षेत्र में आगे आने की अपील राज्यपाल ने पशु चिकित्सा, पशु विज्ञान और कृषि क्षेत्र में पढ़ाई कर रही बेटियों से शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। पशु चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में भी उन्हें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है। अमेरिका सहित अन्य विकसित देशों की बड़ी कंपनियां भारतीय युवा चला रहे हैं। यह देश की असली ताकत है। 2.55 करोड़ रुपए से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण समारोह के दौरान राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी परिसर में 2.55 करोड़ रुपए की लागत से बने कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के वर्चुअल टूर, पुस्तिका 'राजुवास अवलोकन', विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 और राजुवास न्यूजलेटर के नए अंक का भी लोकार्पण किया। कृषि और पशुपालन में नई खोजों की अपार संभावनाएं राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने दीक्षांत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि और पशुपालन में पारंपरिक ज्ञान का बड़ा भंडार है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नई खोजों की भी अपार संभावनाएं हैं। देशी नस्लों के संरक्षण के लिए रिसर्च सेंटर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि राजुवास देश का ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसके पास राजस्थान में पाई जाने वाली लगभग सभी देशी नस्लों की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अनुसंधान केंद्र हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालयों की ओर से विभिन्न गांवों में किए गए सामाजिक सरोकारों के कार्यों की जानकारी भी दी। 623 विद्यार्थियों को डिग्री, 42 को मिले मेडल समारोह में कुल 623 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 462 विद्यार्थियों को स्नातक, 141 को स्नातकोत्तर और 20 को विद्या-वाचस्पति की उपाधि दी गई। वहीं, कुल 42 पदक प्रदान किए गए। इनमें 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 36 को स्वर्ण पदक, 2 को रजत पदक और 2 को कांस्य पदक मिले। कुलसचिव पंकज शर्मा ने आभार जताया। समारोह में ये भी रहे मौजूद समारोह में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्र बाबू दुबे, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु डॉ. गोविंद सहाय शुक्ला और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजस्थान में IAS बहनों की अब 2 जोड़ी, टीना रिया डाबी के बाद मंजू की बहन अंजू भी बनीं आईएएस
Rajasthan IAS sisters Story: राजस्थान की चर्चित IAS बहनों आईएएस टीना डाबी और रिया डाबी के बाद अब एक और IAS बहनों की जोड़ी प्रदेश को मिल गई है। ये बहनें हैं मंजू राजपाल और अंजू राजपाल।
जयपुर से जैसलमेर तक, अक्टूबर में राजस्थान की इन 10 जगहों की करें सैर
Best places to visit in Rajasthan: अक्टूबर के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान की इन 10 जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. जयपुर के ऐतिहासिक किलों से लेकर उदयपुर की झीलों, जैसलमेर के रेगिस्तान और बूंदी की पुरानी विरासत तक, यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं.
इस उपलब्धि को हासिल करने वाली टीम में प्लाटून कमाण्डर आशीष बंशीवाल और हेमन्त दायमा के नेतृत्व में कुल 21 कार्मिकों ने भाग लिया। नवम्बर 2026 में सभी रीजनल लेवल की विजेता और उपविजेता टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता प्रस्तावित है।
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान पर अभी सियासत गरता रही है। उनका यह बयान पाकिस्तान को लेकर है। उन्होंने कहा कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस राठौड़ पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस ने राठौड़ के बयान को पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है। ट्रोल होने के बाद राठौड़ इस बयान पर सफाई देते फिर रहे है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में मदन राठौड़ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी। राठौड़ के इस वीडियो को लेकर कांग्रेस बीजेपी को जमकर घेर रही है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान के प्रति बीजेपी का प्रेम बताया है। अपने बयान पर राठौड़ ने दी सफाई इधर, मदन राठौड़ के इस बयान से सियासत में हड़कंप मच गया। बाद में मदन राठौड़ अपने इस बयान पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। दरअसल उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो और भारत हार जाए तो जो पटाखे फोड़ते हैं, वह देशभक्त नहीं हैं। अगर अमेरिका-पाकिस्तान का मैच हो तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं। pc- zee news
... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल
Rajasthan BJP Madan Rathore: राजस्थान भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक विवादास्पद बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का समर्थन करने से जुड़े कथित बयान पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते ...
कहीं राजस्थान की भाजपा सरकार दिवालिया होने की कगार पर तो नहीं पहुंच गई - अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर कहा है कि राजस्थान में कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी 10 माह से पेंशन परिलाभ, ग्रेच्युटी और पीएफ के भुगतान का इंतजार कर रहे
डूंगला में राजस्थान शिक्षक संघ की टोली बैठक, रविदास जयंती संगोष्ठी और लोकमंथन यात्रा पर चर्चा
डूंगला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित टोली बैठक में संगठन विस्तार और आगामी शैक्षणिक आयोजनों की रूपरेखा पर मंथन हुआ।
नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान पहुंचेगी। जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में स्वागत, पुलिस एस्कॉर्ट, जागरूकता संवाद और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रैली गुजरात के एकता नगर जाएगी।
jaipur, 16 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Rajasthan इकाई के अध्यक्ष मदन राठौर ने ‘Pakistan के संबंध’ में वायरल तथाकथित वीडियो पर अपनी सफाई दी है.…
जयपुर में अटल पेंशन योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राजस्थान में नामांकन 50 लाख पार
जयपुर में 15 अक्टूबर 2026 को अटल पेंशन योजना का राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्थान में नामांकन 50 लाख और देशभर में 9.75 करोड़ पहुंचने के बीच बैंकों को युवा ग्राहकों, पेंशन विकल्पों और शिकायत निवारण पर विशेष जोर देने को कहा गया।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के विकास पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास के किन प्रमुख क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार को प्रस्तावित परिसीमन और महिला आरक्षण कानून को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल जुटाने का भरोसा है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सरकार समर्थन जुटाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से संपर्क कर रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रस्तावित कानून के लिए समर्थन का आकलन करने के लिए विपक्षी दलों तथा क्षेत्रीय पार्टियों के संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार, एक बार जब सरकार को यह भरोसा हो जाएगा कि विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल मौजूद है, तो इसे संसद में पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे! अक्टूबर के आखिर में एक विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, हालांकि तारीखों को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस कार्यक्रम में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच को भी शामिल किए जाने की संभावना है, जो 26 और 27 अक्टूबर को संविधान सदन में आयोजित होने वाला है। यह प्रस्तावित कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मोदी सरकार को बजट सत्र के दौरान एक झटका लगा था। 17 अप्रैल को, परिसीमन और लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से जुड़ा एक संविधान संशोधन विधेयक निचले सदन में गिर गया था। संविधान संशोधन के लिए संसद में विशेष बहुमत की आवश्यकता होती है। हालांकि मौजूदा लोकसभा में NDA के पास बहुमत है, लेकिन उसके पास जरूरी दो-तिहाई बहुमत (लगभग 360 सीटें) नहीं है। लोकसभा में अभी 540 सदस्य हैं। हालाँकि, पिछले सत्र के मुकाबले सरकार की स्थिति मजबूत हुई है, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद सत्ता पक्ष में शामिल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इन विधेयकों के लिए समर्थन हासिल करने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ बातचीत कर रही है। इसे भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप यह संपर्क तब हो रहा है, जब तमिलनाडु चुनावों के बाद इस क्षेत्रीय पार्टी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन से बाहर हो गई। सूत्रों ने बताया कि सरकार कुछ छोटी विपक्षी पार्टियों के संपर्क में भी है, क्योंकि वह संभावित मतदान से पहले अपना संख्या बल बढ़ाना चाहती है।
विपक्ष भारत में सत्ता परिवर्तन की रच रहा साजिश, Rajnath Singh ने Rahul Gandhi को घेरा
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को देशव्यापी 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे भारत में भी सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं—ठीक उसी तरह, जैसे जुलाई 2024 में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए जन-उभार ने शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था। इसे भी पढ़ें: इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे! लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों को बांग्लादेश के विरोध-प्रदर्शनों से प्रेरणा मिली है। भाजपा नेता ने कहा कि इससे यह साफ हो जाता है कि विपक्षी गठबंधन लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना और देश में आग लगाना चाहता है। SIR और कुमार को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए, राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत के युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए करना चाहते हैं - चाहे सीधे तौर पर हो या किसी और तरीके से। राजनाथ ने कहा कि मैं राहुल गांधी और उनके साथियों से कहना चाहता हूं कि उन्हें यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र का मतलब अराजकता फैलाना, संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कम करना या भारत की विकास यात्रा में बाधा डालना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, वह भी इसी ओर इशारा करती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून का सम्मान करना बहुत जरूरी है। भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। इस सच्चाई को समझना होगा। उन्होंने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे एक अक्षम्य अपराध बताया। इसके अलावा, उन्होंने 1984 के दंगों को भी कांग्रेस का एक और अक्षम्य अपराध करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने एक और अक्षम्य अपराध तब किया, जब 1990 में उन्होंने उन लोगों का समर्थन करके अपनी सरकार बचाई, जो राम भक्तों और कार सेवकों के खून-खराबे के लिए जिम्मेदार थे। इसे भी पढ़ें: Namo Ghat पर बोले CM Yogi: PM Modi के विजन से Kashi बनी Global Identity, बदला माहौल केंद्रीय मंत्री ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी अब भारत में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे हमेशा अपने पास संविधान की एक प्रति रखते हैं। यह एक बहुत गंभीर आरोप था, राजनाथ ने कहा, लेकिन कांग्रेस ने न केवल नवीन चावला को बचाया, बल्कि उनके मुख्य चुनाव आयुक्त बनने का रास्ता भी साफ किया, क्योंकि वे नेहरू-गांधी परिवार के करीबी थे। और अब, कांग्रेस दावा कर रही है कि उसके वोट चुरा लिए गए हैं? राजनाथ ने यह भी बताया कि 1993 में कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पुनर्गठन किया था और रातों-रात दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कर दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एन. गोपालस्वामी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चुनाव आयुक्त नवीन चावला को हटाने की सिफारिश की थी, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी।
इंटरनेट डेस्क। बीकानेर में दो दिन पूर्व राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत लोगों को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसभा में नारेबाजी कर दी हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कार्यक्रम में ही कार्यकर्ताओं को टोककर एक अलग संदेश देने की कोशिश की हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को पार्टी के दूसरे नेताओं की नाराजगी का डर है, इसी वजह से उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोक दिया था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि गहलोत को अब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं से डर लगने लगा है, इसीलिए वह बैक फुट पर हैं और कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह से कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोकने का काम किया था। मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ही पछाड़ने की कोशिश करते रहते हैं। खबरों की माने तो बीकानेर की सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत जब भाषणबाजी कर रहे थे तो उन्होंने यह कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं, इस पर कार्यकर्ताओं ने चौथी बार गहलोत सरकार और हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर अशोक गहलोत ने तुरंत ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोका और कहा कि सीएम बनने के लिए अकेले उनका नाम लेकर नारेबाजी ना की जाए। गहलोत ने मंच से कहा था कि इस तरह की नारेबाजी से गलतफहमी होती है। pc- etv bharat
देश की सुरक्षा और पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं के बयानों ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है। एक ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान से होने वाले किसी भी संभावित आतंकी हमले पर पहले से भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं, तो दूसरी ओर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने विपक्ष को सत्तारुढ़ पार्टी पर हमला बोलने का मौका दे दिया है। हालांकि दोनों नेताओं के बयानों का संदर्भ अलग-अलग बताया जा रहा है, लेकिन लगभग एक ही समय पर सामने आए इन बयानों ने राजनीतिक विरोधाभास की स्थिति पैदा कर दी है। हम आपको बता दें कि दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी भविष्य की आतंकी कार्रवाई का जवाब और भी सख्ती से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति अब केवल कूटनीतिक विरोध और निंदा तक सीमित नहीं है, बल्कि आतंकवाद के स्रोत पर प्रहार करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। बालाकोट एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने इन्हें भारत की बदली हुई रणनीति का उदाहरण बताया। इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh का Congress पर हमला, कहा युवाओं को अराजकता का मोहरा बना रहा विपक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत संवाद, सह-अस्तित्व और शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखता है, लेकिन देश की सुरक्षा को चुनौती देने वालों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका यह संदेश पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दोहराने वाला था। लेकिन इसी बीच राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। मदन राठौड़ ने कहा था कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। यह बयान सामने आते ही कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने इस टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि क्या वे भी मदन राठौड़ के विचारों से सहमत हैं? कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को लेकर बीजेपी का रुख उसके बयानों से उजागर हो रहा है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी भारत-पाकिस्तान के संबंध में नहीं, बल्कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी। राठौड़ ने इसे अनुचित तरीके से प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया। अब सवाल यह है कि आखिर राजनीतिक बयानबाजी में ऐसी नौबत आती ही क्यों है? राजनाथ सिंह का बयान जहां आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को रेखांकित करता है, वहीं मदन राठौड़ के बयान ने बीजेपी को असहज स्थिति में डाल दिया। देखा जाये तो दोनों बयानों के संदर्भ अलग हो सकते हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों का चयन और उनका समय बेहद मायने रखता है। दरअसल, सार्वजनिक जीवन में नेताओं की जुबान केवल उनकी निजी राय नहीं होती, बल्कि उसे पार्टी की नीति और देश के राजनीतिक रुख से जोड़कर देखा जाता है। खासकर पाकिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कही गई एक पंक्ति भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। ऐसे में नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी बात स्पष्ट, सटीक और संदर्भ सहित रखें। यह अक्सर देखा जाता है कि राजनीति में विरोधियों को घेरने के लिए बयान अक्सर हथियार बनते हैं, लेकिन कभी-कभी यही हथियार अपने ही खेमे के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। मदन राठौड़ के बयान पर उठा विवाद इसी सवाल को सामने लाता है कि क्या राजनीतिक नेता बोलने से पहले अपने शब्दों के संभावित अर्थ और परिणामों पर पर्याप्त विचार करते हैं? क्योंकि सफाई बाद में दी जा सकती है, लेकिन तब तक राजनीतिक नुकसान हो चुका होता है। फिलहाल, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी और मदन राठौड़ की विवादित टिप्पणी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि राजनीति में केवल मंशा ही नहीं, बल्कि शब्दों की स्पष्टता भी उतनी ही अहम है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट संदेश देने की जरूरत के बीच विरोधाभास का आभास पैदा करने वाले बयान विपक्ष को हमला करने का अवसर देते हैं और जनता के मन में भी सवाल खड़े करते हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति की कामना करते हुए लिखा, मां जीण भवानी समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और राजस्थान को विकास, उन्नति एवं खुशहाली के नए शिखरों तक पहुंचने का आशीर्वाद प्रदान करें।
Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बयान, अमेरिका-पाक में युद्ध होता हैं तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का एक बड़ा बयान सामने आया हैं, उन्होंने इस बयान में कुछ ऐसा बोला हैं की अब उनकी चर्चा चारों और है। उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है कि नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंति पर सभा को संबोधित करते हुए कहा- “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। दे रहे थे भाषण खबरों के अनुसार राठौड़ 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर जयपुर के प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों के साथ खड़े होने की बात कही। पूर्व राष्ट्रपति के विचारों और उनके बताए रास्तों को लेकर सीख देते हुए कहा- अब्दुल कलाम ने हमेशा सादगी के साथ-साथ रहने के अलावा पड़ोसियों की मदद करने की भी सीख दी थी। अमेरिका-पाक के उदाहण से छिड़ गई नई बहस इसके बाद मदन राठौड़ ने जो उदाहरण दिया, वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध का ऐसा उदाहरण दिया कि सोशल मीडिया समेत हर जगह नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। उन्होंने कहा- अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर यूजरों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक अकाउंट ने लिखा- ‘देख रहे विनोद राष्ट्रवादी पार्टी के लोगों को।’ योगेश मिश्रा नामक यूजर ने लिखा- ‘वाह! पड़ोसी धर्म का ऐसा पालन? यह तो बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस बयान आ गया।’ जसराज आजाद नामक यूजर ने लिखा- यदि कोई विपक्ष का नेता ऐसा बोल देता, तो पूरा देशद्रोही घोषित कर देते। pc- ndtv raj
एक तरफ चुनाव आयोग अब एसएसआर कराने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सामाजिक संगठनों ने राज्य के स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में मतदाता सूचियों के उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी जयपुर में भी गुरूवार को मौसम बदला और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आज सुबह भी राजधानी में बारिश देखने को मिली, बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर को भी राजस्थान में मौसम बदलने के संकेत दिए है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहा कहा बदल सकता हैं मौसम मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो जयपुर और भरतपुर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर सहित 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने सर्तक रहने को कहा आईएमडी के अनुसार, 16 अक्टूबर को शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और झुंझुनूं के साथ खैरथल-तिजारा तथा कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी हिस्से में 16 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर, नागौर, फलोदी, बालोतरा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। pc- webduina
Weather Alert: राजस्थान में ओले-बारिश से गिरा पारा, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी; यूपी के 37 जिलों में अलर्ट
राजस्थान में चीता कॉरिडोर बनाने की योजना को झटका लगा है। मध्यप्रदेश ने इसके लिए प्रस्तावित कुनो–गांधी सागर अंतरराज्यीय कॉरिडोर परियोजना को राजस्थान के साथ मिलकर चलाने से साफ मना कर दिया है। इस बजट घोषणा का भविष्य क्या होगा यह देखने वाली बात होगी
'अमेरिका से युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान का देंगे साथ', राजस्थान भाजपा चीफ ने दिया विवादित बयान
राठौड़ ने कहा कि यदि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो पड़ोसी होने के नाते हम पाकिस्तान के साथ हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारत का साथ देंगे।
राजस्थान: फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र मामले में चार और डॉक्टर गिरफ्तार
jaipur, 15 अक्टूबर . Rajasthan स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. इन पर अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) उत्तीर्ण किए बिना…
रेगिस्तान से झीलों तक, सर्दियों में घूमें राजस्थान की 10 सुंदर जगहें
गर्मियों में मनाली-शिमला तो घूमने लोग खूब जाते हैं, लेकिन अगर आप सर्दियों मे घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप राजस्थान की इन 10 खूबसूरत जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. सर्दियों में राजस्थान घूमने का सबसे सही समय होता है और
सेवा को प्राथमिकता दें और युवाओं को आगे बढ़ाएं, मौलाना महमूद मदनी का देशभर के जिम्मेदारों को संदेश
New Delhi, 15 अक्टूबर . जमीयत उलमा-ए-हिंद की प्रांतीय और क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्षों तथा महासचिवों की नौवीं केंद्रीय छमाही बैठक Rajasthan के जैसलमेर जिले के पोकरण स्थित…
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बाद अब राजस्थान सहित 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है। इसके तहत राजस्थान में वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। अब वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाएंगे। वहीं पहले से दर्ज जानकारी में गलतियां सुधारी जाएंगी। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग का यह आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद और विरोध के बीच आया है। SIR में राजस्थान में 31 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए थे। हालांकि राजस्थान में SIR को लेकर ज्यादा विवाद नहीं हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर नाम हटवाने के बड़ी संख्या में आवेदन देने के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में वह मुद्दा सुलझ गया था। नाम जुड़वाने के लिए अब तक आए 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से 18-19 साल आयु के युवा वोटर्स और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया- 14 अक्टूबर 2026 तक राज्य में फॉर्म-6 के कुल 4 लाख 80 हजार 893 आवेदन मिले हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग के GenZ के 2 लाख 67 हजार 946 आवेदन मिले हैं। इसके अलावा 20 साल आयु वर्ग के 2 लाख 12 हजार 947 आवेदन शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे बोले- राजस्थान में पंचायत चुनावों में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल राजस्थान में SIR होने के बावजूद शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनाव में इससे पहले की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करने पर सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। MKSS से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा- राजस्थान में SIR में 45 लाख नाम कटे हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में और हाल के नगर निकाय चुनाव में प्री-SIR वोटर लिस्ट का इस्तेमाल हो रहा है। ---------- ये खबर भी पढ़ें.. SIR में बीजेपी ने 21,971 नाम काटने के दिए फॉर्म:कांग्रेस ने सिर्फ 12 नाम दिए; जानें- राजस्थान में कितने वोटर्स पर आई आपत्ति राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियों का निर्वाचन विभाग ने जनवरी 2026 को फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया था। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आम लोगों और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की ओर से 1 लाख 39 हजार 674 वोटर्स के नाम कटवाने के लिए फॉर्म आए थे। (पूरी खबर पढ़ें) भाजपा BLA बोले-हमारे नाम से आपत्तियां फर्जी::साइन किसने किए पता नहीं: SIR को लेकर कांग्रेस ने कहा- फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए भाजपा के बीएलए के नाम से फर्जी आपत्तियां लगवाने का मामला सामने आया था। अजमेर शहर कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए के साथ इसका खुलासा किया था। वहीं बीएलए ने भी लिखित में दिया था कि आपत्तियां फर्जी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
jaipur, 15 अक्टूबर . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने New Delhi में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से Thursday को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस संबंध में उन्होंने social media पर तस्वीर साझा ... Read more
राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा पंचायत समिति एवं जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित...
अपराध पर लगाम और हर घर जल का लक्ष्य, राजस्थान के विकास पर मंत्रियों ने क्या कहा
जवाहर सिंह बेढम ने अपराधों में कमी और पुलिस की कार्रवाई को सरकार की उपलब्धि बताया, वहीं सुरेश सिंह रावत ने जल जीवन मिशन और ईआरसीपी परियोजना के जरिए पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने की बात कही.
देश में मौसम के तीन रंग: लखनऊ में बाढ़ से 50 हजार घर प्रभावित, राजस्थान के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी
जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में शुक्रवार को प्रवासी राजस्थानी संवाद होगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और DoRA (डिपार्टमेंट ऑफ डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स) की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में मौजूद 40 चैप्टर के अध्यक्षों और प्रवासी राजस्थानियों से सीधे बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों की प्रदेश में निवेश और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और मेयर सुनील कोठारी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान फाउंडेशन के कई चैप्टर अध्यक्ष और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि RIC पहुंचेंगे, जबकि कुछ प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। निवेश और MoU लागू करने पर होगी चर्चा संवाद में प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के साथ निवेश प्रस्तावों (MoU) को जमीन पर उतारने की गति तेज करने पर चर्चा होगी। प्रवासी राजस्थानी प्रदेश में निवेश, सहयोग और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने को लेकर सुझाव भी देंगे।DoRA के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल स्वागत भाषण देंगे। वे राज्य सरकार की नई पहलों और नीतियों के साथ प्रवासी राजस्थानियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस यह संवाद 10 दिसंबर 2026 को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के दूसरे संस्करण से पहले आयोजित किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम से पहले 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट और 9 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के साथ ही घरेलू पर्यटन का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान सहित उत्तर भारत के पर्यटकों पर है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती, हरे-भरे पहाड़, शांत बैकवाटर, समुद्र तट, वन्यजीव अभयारण्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जयपुर में रोड शो आयोजित किया गया। होटल रमाडा में हुए इस कार्यक्रम में केरल के लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई। कार्यक्रम में केरल टूरिज्म के एडीजी सुमित कुमार ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नए पर्यटन अनुभवों और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। देश के प्रमुख शहरों में ट्रैवल ट्रेड मीट और रोड शो केरल टूरिज्म की ओर से त्योहारी सीजन से पहले देश के प्रमुख शहरों में ट्रैवल ट्रेड मीट और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के ट्रैवल एजेंटों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के साथ साझेदारी मजबूत करना है, ताकि पर्यटकों को केरल घूमने के लिए आकर्षक पैकेज उपलब्ध कराए जा सकें। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी स्थानीय ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद और पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की गई। छह रात और सात दिन के पैकेज में समुद्र तट से पहाड़ों तक का अनुभव केरल टूरिज्म इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को छह रात और सात दिन के हॉलिडे पैकेज के जरिए राज्य के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का अनुभव देने पर जोर दे रहा है। इन यात्राओं में समुद्र तटों, बैकवाटर, हिल स्टेशन, जंगलों और प्राकृतिक दृश्यों को शामिल किया जा सकता है। परिवारों, दोस्तों के समूहों और प्रकृति प्रेमियों के लिए केरल में अलग-अलग तरह के पर्यटन अनुभव मौजूद हैं। राजस्थान के पर्यटकों के लिए केरल की खासियत यह है कि यहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ संस्कृति, विरासत, मंदिरों, स्थानीय खान-पान और ग्रामीण जीवन को करीब से देखने का अवसर भी मिलता है। पर्यटक समुद्र तटों पर सुकून भरे पल बिताने के साथ हरे-भरे पहाड़ी इलाकों की सैर, हाउसबोट में बैकवाटर का अनुभव और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। लोक कलाओं के जरिए पेश की केरल की सांस्कृतिक विरासत जयपुर में हुए रोड शो का एक प्रमुख आकर्षण केरल के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, विशिष्ट रंग-सज्जा और नृत्य शैलियों के माध्यम से केरल की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को राज्य की लोक परंपराओं और धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठानों से परिचित कराया। केरल की सांस्कृतिक पहचान में तेय्यम, कथकली, ओट्टन थुल्लल और मोहिनीअट्टम जैसी कलाओं का विशेष स्थान है। तेय्यम उत्तरी केरल के मालाबार क्षेत्र की प्रसिद्ध अनुष्ठानिक कला है, जिसमें कलाकार आकर्षक मुख-सज्जा, विशाल मुकुट और पारंपरिक वेशभूषा धारण करते हैं। कथकली अपने विस्तृत मेकअप, रंग-बिरंगे परिधानों और भाव-भंगिमाओं के जरिए पौराणिक कथाओं को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वहीं, मोहिनीअट्टम अपनी कोमल और लयात्मक नृत्य शैली के लिए जाना जाता है। ओट्टन थुल्लल में नृत्य, अभिनय, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया जाता है। इन कलाओं के जरिए केरल अपनी सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। पहली तिमाही में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 10.98 प्रतिशत वृद्धि केरल टूरिज्म के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में घरेलू पर्यटकों के आगमन में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पर्यटन विभाग अब सितंबर से नवंबर के बीच दशहरा और दीपावली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बीटूबी पार्टनरशिप मीट और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। राजस्थान में आयोजित बैठक में केरल के करीब 45 पर्यटन हितधारकों ने हिस्सा लिया और स्थानीय ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन उत्पादों तथा हॉलिडे पैकेज की जानकारी साझा की। अभियान के तहत अहमदाबाद, वडोदरा, मुंबई, पुणे, दिल्ली और जयपुर में गतिविधियां आयोजित की गई हैं। नवंबर में सूरत और नागपुर में भी बीटूबी मीट आयोजित करने की योजना है। ‘ब्रांड वायनाड’ के जरिए ग्रामीण जीवन और प्रकृति को पर्यटन से जोड़ने की पहल सुमित कुमार ठाकुर ने बताया कि केरल टूरिज्म ने 6 अक्टूबर को वायनाड के वैथिरी में ‘ब्रांड वायनाड’ पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य वायनाड की प्राकृतिक सुंदरता, कृषि, विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना है। इस पहल के अंतर्गत जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने, होमस्टे सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय समुदायों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के नए ‘लाइफ एक्सपीरियंस ट्रेल्स’ और एक गाइडेड ट्रैवल कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इसमें थिरुनेल्ली सर्किट, चेकाडी फार्म का दौरा और कॉफी से जुड़े अनुभव शामिल हैं। पर्यटक स्थानीय कृषि जीवन, कॉफी और मसालों की खेती, पारंपरिक चावल की किस्मों, शहद और क्षेत्रीय खान-पान को करीब से जान सकेंगे। वायनाड की जनजातीय विरासत को पर्यटन से जोड़ने के लिए ‘एन ऊरू’ हेरिटेज विलेज के विस्तार की योजना भी सामने रखी गई है।
सोनभद्र में 16 वर्षीय दलित किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और उसे राजस्थान में बेचने के आरोप के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी संदीप कुमार जायसवाल की दूसरी जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की अदालत ने 7 अक्टूबर 2026 को सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। आरोपी 22 दिसंबर 2024 से जेल में बंद है। इससे पहले 26 मार्च 2026 को उसकी पहली जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। 28 नवंबर की रात घर से लापता हुई थी किशोरी अभियोजन पक्ष के अनुसार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 दिसंबर 2024 को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 28 नवंबर 2024 की रात करीब 10 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिल्थम पटना निवासी संदीप कुमार जायसवाल समेत छह आरोपियों के नाम सामने आए। विवेचक ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए सभी छह आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। टेंट लगाने के दौरान हुई थी पहचान पीड़िता के बयान के मुताबिक, मुख्य आरोपी टेंट लगाने का काम करता था। गांव में टेंट लगाने के दौरान दोनों का परिचय हुआ था। इसके बाद उनके बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि 28 नवंबर की रात संदीप ने फोन कर किशोरी को घर से बाहर बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर सलखन ले गया। वहां एक रात रुकने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद किशोरी को एक महिला के घर ले जाने और फिर संदीप व उक्त महिला द्वारा वाराणसी के रास्ते राजस्थान ले जाकर बेचने का आरोप है। बचाव पक्ष ने धीमी सुनवाई का दिया हवाला दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ओमप्रकाश पाल ने दलील दी कि मुकदमे की सुनवाई धीमी गति से चल रही है और अब तक केवल चार गवाहों के बयान दर्ज हुए हैं। उन्होंने आरोपी का आपराधिक इतिहास नहीं होने और लंबे समय से जेल में बंद रहने का भी हवाला दिया। बचाव पक्ष ने अदालत को आश्वासन दिया कि आरोपी विचारण में सहयोग करेगा और जमानत मिलने पर इसका दुरुपयोग नहीं करेगा। हाईकोर्ट ने मंजूर की दूसरी जमानत अर्जी बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने संदीप कुमार जायसवाल की दूसरी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। जमानत मंजूर होने का अर्थ आरोपों से दोषमुक्त होना नहीं है। मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी।
राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी जीत: डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा
jaipur, 15 अक्टूबर . Rajasthan में पंचायत राज चुनाव को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. प्रदेश के उपChief Minister डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दावा किया है कि पंचायत चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है और पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर ... Read more
प्रवासी राजस्थानी (NRR) समुदाय के साथ नियमित और संस्थागत जुड़ाव को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान एवं DoRA...
झालावाड़ में 'खेलो राजस्थान' 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। इसका लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को मंच देना और खेल संस्कृति बढ़ाना है। ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी। पंजीयन 1 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और 16 नवंबर 2026 तक राजस्थान गेम्स पोर्टल पर करा सकते हैं। जिला खेल अधिकारी डॉ. कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि जिला खेल संघों के खिलाड़ी, कॉलेज-स्कूल के छात्र, माय भारत केंद्र के वॉलंटियर्स और इच्छुक खिलाड़ी जनआधार कार्ड से पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी है। ग्रामीण विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, स्वायत्त शासन, जिला प्रशासन और खेल विभाग मिलकर इसे आयोजित करेंगे। कुल 12 खेलों की प्रतियोगिताएं तीन चरणों में होंगी दूसरे और तीसरे चरण की तारीखें संभावित हैं। पंचायत से राज्य स्तर तक मिलेगा मौकाग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 26 दिन, ब्लॉक स्तर पर 10 दिन तथा जिला और राज्य स्तर पर पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए हैं।स्थानीय समितियां संभालेंगी व्यवस्थाएंप्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां खिलाड़ियों के पंजीयन, खेल मैदानों के चयन, रेफरी की व्यवस्था, खेल उपकरणों की खरीद और विजेता टीमों को अगले स्तर पर भेजने की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया जाएगा। खेलो राजस्थान के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
प्रमुख शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क 181 का निरीक्षण
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों की...
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली के दौरे पर, पीएम मोदी के साथ आधे घंटे तक हुई मुलाकात
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर है। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की है। बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री के बीच करीब आधा घंटे से ज्यादा की मुलाकात हुई। मुलाकात में पीएम के ऐतिहासिक 25 वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई, पीएम मोदी को आगामी दिनों में राजस्थान आने का निमंत्रण दिया गया। खबरों की माने तो पीएम मोदी जल्द ही राजस्थान यात्रा पर आ सकते है। खबरों के अनुसार पीएम मोदी हाल ही में प्रदेश में हुए निकाय चुनावों की रिपोर्ट भी दी गई। राजस्थान की महत्वपूर्ण विकास परियोजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट पीएम को की बताई गई। पंचायत चुनावों की संगठनात्मक तैयारियों पर भी संक्षिप्त बात की जानकारी सामने आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज नवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी को दुर्गा माता की संगमरमर की प्रतिमा भेंट की है। pc- x.com
Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अक्टूबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और आसमान में बादल छा गए। IMD ने दोपहर, शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम की ये स्थितियां पूरे दिन बनी रहने की संभावना है। इसे भी पढ़ें: Rajasthan Police को तनाव मुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जयपुर में विशेष कार्यशाला विभाग ने बताया है कि 14-15 अक्टूबर को पंजाब में, और 15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। 16 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी इसी तरह की बारिश होने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 14-16 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने का अनुमान है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में 14-15 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। IMD ने 14-15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी आने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 16 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसी तरह के हालात 15 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 14-15 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में और 14-16 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में रहने का अनुमान है। इसे भी पढ़ें: Car Wiper Tips: कार के वाइपर कब बदलने चाहिए? इन 4 संकेतों को न करें नजरअंदाज 14-15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही, 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में; 16-17 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में; और 14-18 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड में 14-15 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, और 16 अक्टूबर को भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
बिजली, पानी और निवेश… राजस्थान में 3 साल में क्या बदला? मदन राठौड़ ने बताया
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के तीन साल के कामकाज को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कई अहम दावे किए हैं. उन्होंने बिजली, पानी, औद्योगिक निवेश और पार्टी के संगठनात्मक कामकाज पर बात की.
हार्दिक पांड्या जाएंगे राजस्थान और यशस्वी होंगे MI का हिस्सा? IPL ट्रेड पर क्या है ताजा अपडेट? जानिए
क्या हार्दिक पांड्या राजस्थान रॉयल्स जाएंगे और यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे? ये एक बड़ा सवाल है। कुछ समय के लिए दोनों फ्रेंचाइजियों में इस ट्रेड को लेकर बात हुई थी, लेकिन यह डील अभी के लिए ठंडे बस्ते में है।
डीडवाना में जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने 'खेलो राजस्थान गेम्स-2026' और 'विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि खेलो राजस्थान गेम्स में पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल होंगे। खिलाड़ी 16 नवंबर तक जन आधार कार्ड से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर होंगी। खेलों का पहला चरण 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी शामिल हैं। युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने के निर्देशकलक्टर ने खेल, शिक्षा विभाग और स्थानीय निकायों को युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। 'विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027' के तहत निबंध व क्विज की भी समीक्षा हुई। 'माय भारत' पोर्टल पर 15 से 29 साल के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिले। बैठक में एडीएम रतन कुमार, एसडीएम राजवीर यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुमाराम सारण, सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र चौधरी, जिला खेल अधिकारी मुकेश राठौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह और जिला युवा अधिकारी कपिल सेन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं और अभी नामांकन का दौर भी जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर हैं जो सबकों चौंकाने वाली हैं और वो ये की राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गासिंह ने पंचायत समिति चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा है। मंत्री के बेटे के निर्दलीय नामांकन दाखिल करने की खबर सामने आने के बाद इलाके की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। नामांकन भरने के बाद दुर्गासिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से कार्यकर्ताओं में पार्टी को लेकर नाराजगी चल रही थी, कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ें, इसी इच्छा के चलते उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। खबरों की माने तो दुर्गासिंह ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से अपना नामांकन दाखिल किया है, वह प्रदेश सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे हैं, ऐसे में उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की खबर को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। pc- zee news
Rajasthan: पायलट का बड़ा बयान, नरेन्द्र मोदी जल्द ही 'पूर्व प्रधानमंत्री' हो जाएंगे
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को लेकर सवाल खड़ा किया है। हाल ही में दिल्ली में हुए प्रदर्शन में पायलट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ नजर आए थे। उन्होंने अब मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा कि इसका विरोध करने वालों की आवाज को पुलिसिया कार्रवाई और लाठी के दम पर नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने यह दावा भी किया कि नरेन्द्र मोदी जल्द ही ‘पूर्व प्रधानमंत्री’ हो जाएंगे। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर क्या बोले खबरों की माने तो सचिन पायलट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्षी दलों की मांग का जिक्र किया और कहा कि यदि उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हो सकता है तो फिर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र क्यों नहीं हो सकता। उनका कहना था कि कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना और अदालत का दरवाजा खटखटाना मौलिक अधिकार है। पीएम और शाह को लिया निशाने पर खबरों के अनुसार उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछे जाने पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘वह जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री हो जाएंगे’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर उन्होंने कहा कि वह ‘‘बहुत जल्द विश्वसनीयता खो देंगे’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय सिर्फ विपक्ष के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनौतीपूर्ण है। pc- ndtv, bbc, DDINDIA
Weather Update: राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, जयपुर संभाग के लिए भी चेतावनी जारी
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर की माने तो राजस्थान के बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में मौसम का असर अधिक दिखाई दे सकता है। वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में भी बादल बरसने के आसार है। हो सकती हैं ओलावृष्टि भी मौसम विभाग की माने तो कुछ जिलों में ओलावृष्टि की आशंका भी है। बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों के साथ खुले में रखी कृषि उपज को भी नुकसान पहुंच सकता है। आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और किसानों को फसल सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। मौसम विभाग क्या कह रहा आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के क्षेत्रों में 15 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिलेवार चेतावनी के मुताबिक बीकानेर और हनुमानगढ़ में ओले गिरने के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा है। pc- amar ujala

