वल्लभनगर प्रशासन ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद अपने क्षेत्र के नागरिकों से अपील जारी की है। नेपाल के रुस्ता क्षेत्र में 26 अगस्त 2026 को भाटकोशी नदी में आकस्मिक बाढ़ आई थी, जिसके कारण कई पर्यटक और यात्री प्रभावित हुए हैं या लापता बताए जा रहे हैं। उपखंड अधिकारी वल्लभनगर डॉ. रमेश चंद्र वढेरा द्वारा जारी अपील के अनुसार, नेपाल पर्यटन एवं ट्रैवल एजेंसियों से मिली प्रारंभिक जानकारी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के लापता होने की सूचना है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। प्रशासन ने वल्लभनगर क्षेत्र के उन सभी नागरिकों से जानकारी मांगी है, जिनके परिजन या परिचित नेपाल भ्रमण के लिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति के फंसे होने या लापता होने की आशंका है, तो उसकी पूरी जानकारी उपखंड कार्यालय वल्लभनगर को उपलब्ध कराने को कहा गया है। मांगी गई जानकारी में व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट/पहचान संबंधी विवरण, नेपाल जाने की तिथि, यात्रा/टूर ऑपरेटर का विवरण और परिजनों के संपर्क नंबर शामिल हैं। यह जानकारी संबंधित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगी। प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजन उपखंड कार्यालय वल्लभनगर के सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क विवरण हैं: ईमेल: sdmvallabhnagar@yahoo.com, दूरभाष: 02957-240258, 7611002377। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन से भी संपर्क किया जा सकता है। ईमेल: oicreliefudaipur@gmail.com, दूरभाष: 0294-2414620 (टोल फ्री 1077)। यह अपील उपखंड अधिकारी वल्लभनगर और जिला उदयपुर की ओर से जारी की गई है। डॉ. रमेश चंद्र वढेरा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि नेपाल गए अपने परिजनों या परिचितों के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में टिकट को लेकर अंतिम दौर की कवायद शुरू हो गई है। 80 वार्डों के लिए तैयार तीन-तीन दावेदारों के पैनल पर अब कोर कमेटी मंथन करेगी। जनप्रतिनिधियों, संगठन और पर्यवेक्षकों के फीडबैक के बाद टिकट की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
हर किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है और विदेश तो हर कोई जाना चाहता है। खासकर स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह, जहां बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत नजारे, हरे-भरे मैदान देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। होटल, फ्लाइट, खाना-पीना, घूमने आदि का खर्च लाखों में पहुंच जाता है। इस कारण कई लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत में ऐसी कुछ जगहें हैं, जिनको देखकर आपको यूरोप वाली फीलिंग आएगी। इन जगहों पर आपको खूबसूरत लेक्स, बर्फीले पहाड़, हसीन वादियां और कलरफुल फ्लावर्स देखने को मिलेंगी। ऐसे में अगर आपका बजट कम है और ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आप स्विट्जरलैंड पहुंच गई हैं। इसे भी पढ़ें: Long Weekend Travel Plan: अगस्त की छुट्टियों में Udaipur और Coorg की हरियाली और Monsoon नजारों का उठाएं लुत्फ खज्जियार ज्यादातर लोग खज्जियार को भारत का 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहते हैं। हिमाचल के चंबा में स्थित यह जगह हरी-भरी घास, देवदार के घने जंगलों और खूबसूरत मैदानों के लिए जानी जाती है। यहां का खज्जियार लेक वालर एरिया देखने में किसी यूरोपियन पोस्टकार्ड जैसा लगता है। मॉनसून और गर्मियों में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। अगर आप भी प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करती हैं, तो आपको खज्जियार आना चाहिए। युमथांग वैली सिक्किम की युमथांग वैली को वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है। यह जगह स्विट्जरलैंड जैसी लगती है। यहां पर दूर-दूर तक फैले फूलों के मैदान, सुंदर नदियां, बर्फ से ढके पहाड़ किसी यूरोपियन देश वाला फील देती हैं। गर्मियों में यहां रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। जिससे पूरी वैली बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। ऐसे में अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। गुलमर्ग माना जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह कश्मीर है। यहां के गुलमर्ग की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में होती है। गुलमर्ग के बेहद खूबसूरत पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और ठंडी वादियां यहां आने वाले पर्यटकों को स्विट्जरलैंड की याद दिलाती हैं। गर्मियों में यहां की हरियाली और फूलों से भरे मैदान देखने लायक होते हैं। मुनस्यारी अगर आप किसी शांत जगह पर स्विट्जरलैंड वाला फील लेना चाहती हैं। तो आप मुनस्यारी जा सकती हैं। यह जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। अगर आपको भी प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।
घुमक्कड़ लोगों को घूमने का सिर्फ मौका ही चाहिए। अगर आप भी अगस्त में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि, इस महीने में लंबी छुट्टी मिलने वाली है। दरअसल, 15 अगस्त को शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार है। वहीं, आप 14 अगस्त यानी के शुक्रवार की एक छुट्टी ले लें तो आपके पास करीब तीन दिनों का समय हो जाएगा। इन तीन दिनों में आप किसी भी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगस्त के महीने में किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं Independenc Day Weekend पर 3 दिन की छोटी-सी ट्रिप का प्लान बना सकती हैं। मसूरी उत्तराखंड यदि आप शहर की भीड़ और शोर से दूर, कहीं सुकून भरी जगह पर घूमने जा रहे हैं, तो आप मसूरी जा रही है। अगस्त में यहां पर बारिश होती है। जिससे पहाड़िया हरी-भरी नजर आती हैं। बादलों से घिरे पहाड़ और ठंडा मौसम आपको शांति का एहसास कराएगा। तीन दिन में आप माल रोड पर बिंदास होकर घूम सकते हैं, आसपास के नजारे देख सकते हैं। ध्यान रखें कि मौसम को देखकर ही ट्रिप का प्लान बनाएं। क्योंकि इस दौरान यहां बारिश भी हो सकती है। मुन्नार, केरल बरसात के मौसम में केरल के मुन्नार का नजारा भी काफी खूबसूरत देखने को मिलता है। मुन्नार अपने चाय के बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए काफी लोकप्रिय है। ऐसे में आप आपको हरियाली पसंद है, तो आप 3 दिन के लिए यहां जा सकती हैं। बारिश में मुन्नार जाते समय छाता और रेनकोट साथ जरुर रख लें। कूर्ग, कर्नाटक मानसून के समय कूर्ग का घूमने का एक अलग ही मजा होता है। कर्नाटक टूरिज्म के अनुसार, बरसात के समय यहां का मौसम कॉफी के बागान हरे-भरे हो जाते हैं और धुंध से पहाड़ियों का नजारा और भी सुंदर दिखता है। सुंदर से हरे-भरे कॉफी के बगान, पहाड़ और झरने देख सकती हैं। Abbey Falls कूर्ग की सबसे खूबसूरत जगह है। आप यहां जरुर जाएं। जब आप यहां जाने का प्लान बनाएं, तो एक बार मौसम की जानकारी जरुर लें। उदयपुर, राजस्थान मानसून के समय आप झील, महल और सुंदर शहर देखना चाहते हैं, तो आप इस बार स्वतंत्रता दिवस की लॉन्ग छुट्टियों पर राजस्थान के उदयपुर जा सकती हैं। अगस्त में यहां की खूबसूरती देखने के लायक होती है। तीन की ट्रिप के अंदर आप सिटी पैलेस, पिछोला लेक और पुराने शहर के आसपास घूम सकते हैं। ट्रिप पर जाने से पहले इन चीजों पर ध्यान दें - अगस्त के समय पहाड़ों पर भारी बारिश होती है, इसलिए जाने से पहले मौसम का हाल और रास्ते जरुर चेक करें। - ट्रेन और फ्लाइट की टिकट पहले ही बुक कर लें। इसके साथ ही होटल रुम पहले से बुक कर लें। - बरसात से बचने के लिए आप वॉटरप्रूफ बैग, छाता, रेनकॉट और क्विक-ड्राय कपड़े अपने साथ ले जाएं। - बरसात के समय रास्तों में फिसलन अधिक देखने को मिलती है, इसलिए अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स या ट्रैकिंग शूज ही पहनें।
Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की तैयारियां Udaipur में शुरू हो चुकी हैं। 26 फरवरी को ITC Mementoes में होने वाली इस बेहद प्राइवेट वेडिंग से पहले Rashmika का Geetha Govindam वाला पहला किस सीन इंटरव्यू फिर वायरल हो गया है। अरावली की ...
होली के खास दिन पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की गालियां रंगीन रंगों से सजी नजर आयी। बॉलीवुड सितारों ने एक-दूसरे और अपने परिवारवालों के साथ जमकर होली खेली। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। चलिए देखते हैं किसने किसके साथ और कैसे होली का त्यौहार मनाया। टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार संग खेली होली, शेयर किया वीडियो टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली है। ऐसे में इस बार की होली दोनों ने साथ में मनाई। इस दौरान अभिनेत्री दिशा पाटनी भी वहां मौजूद थी। अक्षय, टाइगर और दिशा ने जमकर एक-दूसरे के साथ मस्ती की। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीनों सितारे रंगों से खेलते नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) इसे भी पढ़ें: Hasseen Dillruba ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग गुपचुप रचा ली शादी, Udaipur में हुए निजी समारोह में परिवार और करीबियों के सामने लिए सात फेरे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने मनाई पहली होली कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ये होली पति-पत्नी के तौर पर दोनों की पहली होली है। जोड़े ने चेहरे पर गुलाब लगी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda) इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की लेटेस्ट तस्वीरों में फैंस ने की ताका झांक, दिख गया कुछ ऐसा कि चर्चा का मुद्दा बन गयी अभिनेत्री की Love Life शहनाज गिल ने सिंपल तरीके से मनाई होली पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर सिंगर और अभिनेत्री शहनाज गिल ने बड़े ही सादे ढंग से होली मनाई। पिछली बार जहाँ उन्होंने पानी वाली होली खेली थी, वहीं इस बार उन्होंने गुलाब वाली होली खेली। सफ़ेद रंग के कुर्ते में अभिनेत्री खूबसूरत लग रही थी और उनके चेहरे पर लगा गुलाल उनके चेहरे की चमक बढ़ा रहा था। View this post on Instagram A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) इसे भी पढ़ें: Birthday के अगले ही दिन बीजेपी ने Kangana Ranaut को दिया तोहफा, लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से बनाया उम्मीदवार कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मनाई होली कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पति-पत्नी के तौर पर ये दूसरी होली थी। पिछली बार दोनों ने दिल्ली के अपने घर में परिवार के साथ होली मनाई थी। इस बार उन्होंने मुंबई में ही होली सेलिब्रेट की। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर साझा की, जो होली खेलने के बाद की है। View this post on Instagram A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

