Tech Tips: कहीं आपका फोन तो नहीं कर रहा जासूसी? तुरंत ऑन करें ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स, सेफ रहेगा डेटा
pc: india tv hindi आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पर्सनल तस्वीरों और जरूरी फाइल्स तक, सबकुछ हमारे फोन में सेव रहता है। हालांकि, बढ़ते साइबर फ्रॉड और थर्ड-पार्टी ऐप्स द्वारा डेटा ट्रैकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। कई बार हम अनजाने में ऐप्स को ऐसी परमिशन दे देते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत भी नहीं होती। अगर आप भी अपने पर्सनल डेटा और फोन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तुरंत अपने एंड्रॉइड (Android) स्मार्टफोन में ये 5 जरूरी सेटिंग्स बदल लें। 1. अनचाही ऐप परमिशन्स तुरंत बंद करें (App Permissions) अक्सर टॉर्च या कैलकुलेटर जैसे सामान्य ऐप्स भी लोकेशन और माइक्रोफोन की परमिशन मांगते हैं। कैसे बदलें: फोन की Settings > Privacy > Permission Manager में जाएं। यहाँ देखें कि किन-किन ऐप्स के पास आपके कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन का एक्सेस है और गैर-जरूरी ऐप्स के लिए इसे 'Don't Allow' कर दें। 2. ऑन करें 2-Step Verification अपने गूगल अकाउंट (Google Account), व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर 'Two-Factor Authentication' (2FA) हमेशा ऑन रखें। इससे अगर किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए, तो भी वह बिना आपके मोबाइल पर आए OTP के अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाएगा। 3. Google Play Protect को रखें एक्टिव Google Play Store में इन-बिल्ट Play Protect फीचर आता है, जो फोन में मौजूद सभी ऐप्स को बैकग्राउंड में स्कैन करता रहता है और किसी भी मैलवेयर (Malware) या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत चेतावनी देता है। कैसे चेक करें: Play Store खोलें > प्रोफाइल आइकन पर टैप करें > Play Protect पर जाकर Scan ऑप्शन पर क्लिक करें। 4. बैकग्राउंड डेटा और ट्रैकिंग लिमिट करें कई ऐप्स आपके फोन के बैकग्राउंड में एक्टिव रहकर लगातार डेटा ट्रैक करते हैं और बैटरी भी तेजी से खत्म करते हैं। कैसे रोकें: Settings > Apps > See all apps में जाएं। संबंधित ऐप पर क्लिक करके Mobile Data & Wi-Fi में जाएं और Background Data का टॉगल बंद कर दें। 5. पब्लिक वाई-फाई (Public Wi-Fi) इस्तेमाल करते समय रहें सावधान रेलवे स्टेशन, कैफे या सार्वजनिक जगहों पर मिलने वाले फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय कभी भी ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई ट्रांसफर या कोई संवेदनशील काम न करें। सार्वजनिक नेटवर्क पर हैकर्स आसानी से आपके डेटा में सेंध लगा सकते हैं।
Farsi Salwar को Crop Top और Short Kurti के साथ ऐसे करें स्टाइल, मिलेगा मॉडर्न लुक
हर एक लड़की को सलवार-कुर्ती पहनना काफी पसंद होता है। हालांकि हर बार की तरह आप भी सिंपल और पारंपरिक लुक नहीं चाहते हैं। इसको भी आप ट्रेंडी और फैशनेबल बना सकते हैं। आजकल फारसी सलवार सूट्स का फी चलन चल रहा है। एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉर्डन टच देने के लिए आप फारसी सलवार सबसे बेहरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसको आप लूज और फ्लोई लुक ही है, जिसकी वजह से यह पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है। अक्सर लोग फारसी सलवार के साथ थोड़ी ल़ॉन्ग कुर्ती पहनते हैं, लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। आप फारसी सलवार को शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप साथ भी पेयर कर सकते हैं। यदि आप सही तरीके स्टाइल करेंगी, तो यह आपके लुक को और भी खास बना देगा। यदि आप भी अपने एथनिक आउटफिट में थोड़ा मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो हम आपको फारसी सलवार को क्रॉप टॉप और शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल करने का तरीका बता रहे हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें फारसी सलवार गौरतलब है कि फारसी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती लुक एकदम शानदार लगता है। सलवार का घेर और कुर्ती की छोटी लंबाई आपको बैलेंस्ड लुक देगी। यदि आपका प्लेन फारसी सलवार है, तो इसके साथ प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं, यदि आप सलवार पर कोई प्रिंट या डिजाइन है, तो उसके साथ सिपंल कुर्ती अच्छी रहेगी। इस लुक के लिए ध्यान रखें- - कुर्ती बहुत ज्यादा लंबी न हो। - सलवार और कुर्ती के कलर आपस में मैच या कॉन्ट्रास्ट कर सकती हैं। - हैवी वर्क वाली कुर्ती की जगह सिंपल डिजाइन लें। - छोटे ईयररिंग्स और लाइट ज्वेलरी पहन सकते हैं। फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ दें इंडो-वेस्टर्न टच यदि आपको एकदम मॉर्डन लुक चाहिए, तो आप फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों ही देगा। प्लेन सलवार के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप या प्रिंटेड सलवार के साथ प्लेन क्रॉप टॉप आप पहन सकती हैं। बस क्रॉप टॉप खरीदते समय उसकी फिटिंग अच्छे देख लें। ज्यादा ही ढीले क्रॉप टॉप पर फारसी सलवार अच्छा नहीं लगता है। यदि आपको थोड़ा अलग लुक पसंद है, तो कंट्रास्ट कलर ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर भी लुक को बना सकता है खास फारसी सलवार के साथ फुटवियर पहनने का खास ख्याल रखा जा सकता है। अगर आप एथनिक आउटफिट पहन रहे हैं, तो आप जूती और फ्लैट्स पहन सकते हैं। वहीं, क्रॉप टॉप के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक चाहते हैं, तो आप सैंडल या सिंपल हील्स ट्राई कर सकते हैं।
CJP School Thik Karo अभियान का असर, Alwar से लेकर Rajasthan के कई शहरों में असर। Abhijeet Dipke
राजस्थान में CJP की ‘School Theek Karo Abhiyan’ मुहिम का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अलवर के दगदागा गांव में ग्रामीणों और छात्रों ने सरकारी स्कूल में ताला लगाकर शिक्षकों के खाली पद भरने की मांग की।
Alwar Jodhawas School Gen Alpha Protest: बच्ची का अफसर से सवाल, Viral Video पर मिली तारीफें
Alwar Jodhawas School Gen Alpha Protest: बच्ची का अफसर से सवाल, Viral Video पर मिली तारीफें
मिर्जापुर में सफेद साड़ी में नजर आने वाली माधुरी भाभी असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस
Isha Talwar : वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के हर किरदार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मिर्जापुर में एक्ट्रेस ईशा तलवार, माधुरी यादव की भूमिका में हैं। इस सीरीज ने ईशा तलवार को जबरदस्त ...

