...

MTSE Kota 2026: मोशन एजुकेशन का टैलेंट सर्च एग्जाम, मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

कक्षा 5 से 10 तक के छात्र निशुल्क पंजीकरण कर परीक्षा में ले सकेंगे भाग, शीर्ष स्थान प्राप्तकर्ताओं को नकद पुरस्कार और ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

प्रातःकाल 9 Oct 2026 8:17 pm

KEC International Share Price: एक ऑर्डर और शेयर बन गया रॉकेट, 9% से ज्यादा चढ़ा, एनालिस्ट से जानें क्या और चढ़ेगा भाव

KEC International Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के शेयरों में आज बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। शेयर 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। शेयर में यह तेजी कंपनी को मिले ₹1,030 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की घोषणा के बाद आई।एनएसई पर केईसी इंटरनेशनल के शेयर 9.67 फीसदी के तेजी के साथ 382.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कैलेंडर ईयर 2026 में अब तक यह स्टॉक 48.31% गिरा है, जबकि इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में 15% की गिरावट आई है। पिछले सेशन में, 8 अक्टूबर को यह स्टॉक ₹348.35 के 52-हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गया था। पिछले साल 14 अक्टूबर को इसने ₹893.95 का 52-हफ़्ते का उच्चतम स्तर छुआ थातेजी की क्या है वजहKEC इंटरनेशनल ने कहा कि उसने अलग-अलग बिजनेस में ₹1,030 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) बिजनेस को भूटान में 400 kV ट्रांसमिशन लाइन, सऊदी अरब में 380 kV ट्रांसमिशन लाइन के लिए एक अतिरिक्त ऑर्डर और अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई के लिए ऑर्डर मिले।रिन्यूएबल्स बिजनेस को दक्षिण भारत में एक जाने-माने प्राइवेट डेवलपर से 300+ MW के विंड प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला। केबल्स और कंडक्टर्स बिजनेस को भारत और विदेशी बाजारों में कई ऑर्डर मिले।KEC इंटरनेशनल के MD और CEO विमल केजरीवाल ने कहा, T&D बिजनेस ने कई ऑर्डर हासिल करके अपनी ऑर्डर बुक को काफी मजबूत किया है, जिसमें भूटान में दोबारा एंट्री भी शामिल है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी मौजूदगी और बढ़ी है। रिन्यूएबल्स में, बिजनेस विंड EPC सेगमेंट में तेजी पकड़ रहा है। एक प्रतिष्ठित प्राइवेट डेवलपर से बड़ा ऑर्डर मिलने से हमारे पोर्टफोलियो में एक खास क्लाइंट जुड़ गया है। इन ऑर्डर्स के साथ, इस साल अब तक हमें ₹8,600 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं।KEC इंटरनेशनल एक ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल्स, ऑयल और गैस पाइपलाइन और केबल्स और कंडक्टर्स के क्षेत्र में काम करती है।स्टॉक पर ब्रोकरेज की रायKotak Institutional Equities ने स्टॉक को ऐड (add) रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹400 प्रति शेयर तय किया है। यह पिछले क्लोजिंग प्राइस से 14.4% की बढ़त दिखाता है।ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले एक साल में KEC के स्टॉक में 60% से ज़्यादा की गिरावट आई है, जिसकी वजहें ये हैं:नॉन-ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेगमेंट (सिविल और रेलवे) में मार्जिन का खराब प्रदर्शन है। पेमेंट में देरी के कारण वॉटर सेगमेंट में काम की धीमी रफ़्तार है। PGCIL के टेंडर में हिस्सा लेने पर सात महीने की रोक है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच वेस्ट एशिया क्षेत्र में काम में रुकावटें है।कोटक का कहना है कि हालांकि अगले चार क्वार्टर तक मार्जिन पर दबाव बने रहने और पुराने प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के साथ FY28 की पहली छमाही तक EBITDA मार्जिन 6% रहने की उम्मीद है, लेकिन भारत और इंटरनेशनल मार्केट में T&D के मज़बूत मौकों और केबल बिज़नेस से बढ़ते योगदान से काम और मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।अपग्रेड के बावजूद, कोटक ने फाइनेंशियल ईयर 2027-2029 के लिए KEC इंटरनेशनल के अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के अनुमानों में 6% से 26% तक की कटौती की है।Info Edge Share Price: शेयर पर ब्रोकरेज फर्मों का थम्सअप, 4% चढ़ा शेयर, जानिए किसने कितना दिया टारगेट(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ज़ी न्यूज़ 9 Oct 2026 3:09 pm

Thermax Share Price: कोटक के बुलिश कॉल से सरपट दौड़ा शेयर, 5% से ज्यादा उछला, जानें क्या है नया टारगेट

Thermax Share Price: कैपिटल गुड्स इंडस्ट्रीज थर्मेक्स (Thermax) के शेयर में शुक्रवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। शेयर आज 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 3301 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities द्वारा 'Buy' रेटिंग के बाद देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म ने ने कंपनी के आकर्षक वैल्यूएशन और अलग-अलग बिजनेस में ग्रोथ के मौकों को देखते हुए इसमें खरीदारी की राय दी है।ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग को पिछले स्तर से बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है और ₹4,000 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट तय किया है, जो गुरुवार की क्लोजिंग प्राइस से लगभग 15% की तेजी दिखाता है।स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की रायKotak का कहना है कि Thermax अपने अनुमानित FY2028 की कमाई के 35 गुना पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज इस वैल्यूएशन को आकर्षक मानता है क्योंकि उसे उम्मीद है कि FY2026-29 के दौरान रेवेन्यू में 16% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि शुरुआती दौर वाले बिजनेस रेवेन्यू ग्रोथ में 5-6 प्रतिशत अंक का योगदान देंगे। इनमें US और भारत में डेटा सेंटर के साथ-साथ कंप्रेस्ड बायोगैस भी शामिल हैं, जहां Thermax की स्थिति मज़बूत है और बाज़ार के मौके बढ़ रहे हैं।मार्जिन का आउटलुक भी अच्छा है। पुराने ऑर्डर पूरे होने और ज़्यादा मार्जिन वाले बिज़नेस (जैसे पावर, Thermax Babcock & Wilcox Energy Solutions (TBWES) और सर्विसेज़) से बढ़ते योगदान का इसे फ़ायदा मिल रहा है।Thermax को ट्रैक करने वाले 21 एनालिस्ट में से 8 ने 'Buy' और आठ ने 'Hold' रेटिंग दी है, जबकि 5 ने 'Sell' की सलाह दी है। एनालिस्ट की आम राय के अनुसार, इसमें 34.4% की बढ़त की संभावना है।शुक्रवार को Thermax के शेयर 5.19% बढ़कर ₹3,301.10 पर ट्रेड कर रहे थे। 2026 में अब तक इस स्टॉक में लगभग 8% की बढ़त हुई है।Stock Market Live Update: सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,450 पर, TCS, Apollo Hospitals शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ज़ी न्यूज़ 9 Oct 2026 10:47 am

Home Loan: बैंक बढ़ाएं दरें उससे पहले उठा लें फायदा! जानें सबसे कम ब्याज पर कहा मिल रहा ₹30 लाख से ₹75 लाख का होम लोन

Home Loan Interest Rates: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी हालिया बैठक में रेपो रेट को 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) से जुड़े होम लोन महंगे होना तय माना जा रहा है।वैसे बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां ब्याज दरें बढ़ाना शुरू करें, उससे पहले नया घर खरीदने वालों के पास मौजूदा दरों पर लोन बुक करने का अच्छा मौका है। अगर आप ₹30 लाख से ₹75 लाख तक के होम लोन की योजना बना रहे हैं, तो सरकारी बैंकों, प्राइवेट बैंकों और HFCs की मौजूदा ब्याज दरों की तुलना करके सबसे सस्ता विकल्प चुन सकते हैं।सरकारी बैंकों की ब्याज दरेंसरकारी बैंक फिलहाल सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra): 7.00% से 9.90% सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India): 7.00% से 9.15% बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India): 7.10% से 10.00% इंडियन बैंक (Indian Bank): 7.15% से 9.15% पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 7.20% से 9.25% भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 7.25% से 8.55% पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank): 7.35% से 10.75% प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरेंनिजी क्षेत्र के बैंक भी कई आकर्षक ऑफर दे रहे हैं: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank): 7.55% से शुरू कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank): 7.60% से शुरू एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank): 7.75% से शुरू ऐक्सिस बैंक (Axis Bank): 8.00% से 11.90% फेडरल बैंक (Federal Bank): 8.35% से 10.50% हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) की ब्याज दरेंगैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां भी लोन बाजार में मजबूत विकल्प बनी हुई हैं: बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance): 7.25% से शुरू आईसीआईसीआई होम फाइनेंस (ICICI Home Finance): 7.50% से शुरू गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस (Godrej Housing Finance): 7.65% से शुरू आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital): 7.75% से शुरू पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance): 7.75% से 10.05% होम लोन लेने वालों के लिए अब क्या हो रणनीति?EMI पर बढ़ेगा बोझ: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी के बाद आने वाले दिनों में बैंक धीरे-धीरे ब्याज दरें बढ़ाएंगे, जिससे आपकी मासिक किस्त या लोन की अवधि बढ़ सकती है।सिर्फ शुरुआती ब्याज दर न देखें: केवल विज्ञापनों में दिखने वाली शुरुआती ब्याज दर के आधार पर फैसला न लें। आपका वास्तविक ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और रोजगार के प्रकार (Salaried vs Self-Employed) पर निर्भर करता है।रीपेमेंट क्षमता का सही आकलन करें: आरबीआई द्वारा कड़ा रुख अपनाने के कारण भविष्य में भी दरें ऊंची रह सकती हैं। इसलिए लोन लेने से पहले अपनी रीपेमेंट क्षमता और बजट का अच्छी तरह हिसाब लगा लें।Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ज़ी न्यूज़ 8 Oct 2026 1:27 pm

Market Trend : बाजार पर बढ़ सकता है दबाव, गिरते बाजार में भी कमाई के लिए इस दो शेयरों पर रहे नजर

Market Trend : ब्याज दरों में बढ़ोतरी और सख्त कमेंट्री से कल 7 अक्टूबर को बाजार का मूड बिगड़ गया। सेंसेक्स और निफ्टी कल गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बैंक निफ्टी निचले स्तरों से संभला,लेकिन मिडकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला। मेटल, रियल्टी, ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। डिफेंस, IT और PSE इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। वहीं, PSU बैंक और कैपिटल मार्केट इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।निफ्टी 173 प्वाइंट गिरकर 22,603 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 429 प्वाइंट गिरकर 72,639 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 73 प्वाइंट गिरकर 55,056 पर बंद हुआ। मिडकैप 379 प्वाइंट गिरकर 59383 पर बंद हुआ।निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे कमजोर होकर 96.78 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।अब सवाल ये है कि अज कैसी रह सकती है बाजार की चाल? इस पर अपनी राय देते हुए HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि पिछले कुछ सेशन में अच्छी रिकवरी दिखाने के बाद,RBI की MPC मीटिंग में ब्याज दरों में 0.25% (25bps) की बढ़ोतरी के कारण निफ्टी ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पाया और इसमें कमजोरी आ गई। निफ्टी 173 अंक गिरकर बंद हुआ।डेली चार्ट पर एक साफ नेगेटिव कैंडल बनी है,जो गैप-डाउन ओपनिंग के बाद निचले स्तर पर बंद हुई है। टेक्निकल तौर पर ऐसा लगता है कि निफ्टी 22800 के सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस लेवल के पास से नीचे की ओर मुड़ गया है। मंगलवार को बने 22776 के हाई पर एक नया 'लोअर टॉप' बनता दिख रहा है। हालांकि, आज के सेशन में और कमजोरी आने पर ही 'लोअर टॉप' बनने की पुष्टि हो पाएगी।यहां से और कमजोरी आने पर निफ्टी को 22400 और उसके बाद 22200 के लेवल पर सपोर्ट मिल सकता है। अगर इसमें कोई उछाल आता है,तो निकट भविष्य में इसे 22800 और उसके बाद 23100 के लेवल पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी उम्मीद के मुताबिक ही रही। बाजार कि बात करें तो यूएस बॉन्ड यील्ड्स और क्रूड ऑयल और रुपए की कमजोरी बाजार पर दबाव बनाए हुए हैं। ऐसे में निफ्टी 22250-22220 के आसपास स्थित पिछला लो छू सकता है। जब तक 22800 का लेवल नहीं पार होता बाजार पर दबाव रहेगा।। आने वाले 1-2 दिन में निफ्टी में 22,400-22,300 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में सेल ऑन राइज़ की स्ट्रेटजी रखनी चाहिए। अगर आज उछाल मिलता है या फिर बाजार फ्लैट भी खुलता है मार्केट तो एक शॉर्ट पोजीशन मार्केट में लेकर चल सकते हैं। 22800 का स्टॉप लॉस लगा कर रखें। नीचे में आज या कल में निफ्टी 22400-22350 के लेवल हिट कर सकता है।इसी तरह का व्यू बैंक निफ्टी में भी है। बैंक निफ्टी थोड़ा आउटपरफॉर्मस जरूर दिखा रहा है। खासकर Kotak बैंक में जिस हिसाब से मोमेंटम है, उससे इसको सपोर्ट मिल रहा है। Axis Bank ने भी काफी सपोर्ट किया है। बैंक निफ्टी में भी ऐसा लगता है कि अगर 54,800 टूटता है तो और वीकनेस आ सकती है। अगर बैंक निफ्टी 54,800 के नीचे जाता है तो वहां पर भी शॉर्ट ट्रेड लेकर चल सकते हैं। बैंक निफ्टी में भी 54,400 तक के टारगेट आ सकते हैं। ओवरऑल शॉर्ट करना है तो मुझे लग रहा है निफ्टी एक ज्यादा अच्छा कैंडिडेट है। 22,300 के टारगेट के लिए शॉर्ट करके चल सकते हैं।Mantri FinMart के अरुण कुमार के दो टॉप पिकस्टॉक में अरुण की एक पिक बॉय की है और दूसरी सेल की है। बॉय में एक एक सेक्टर है जो जिसने काफी अच्छा किया है वो है केबल सेक्टर। इसमें कल काफी मोमेंटम देखने को मिला। तो केईआई में खरीदारी की सलाह रहेगी। इसे 4670- 4660 के आसपास खरीदें। 4615 का स्टॉप लॉस रहेगा और 4778 तक के टारगेट रहेंगे।दूसरी पिक रियलिटी से है। जिस हिसाब से आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी आई है उसे देखते हुए इस स्पेस में ब्रेकडाउन की उम्मीद है। ऐसे में डीएलएफ को शॉर्ट करने की सलाह है। इसे 655 रुपए के आसपास शॉर्ट करें, 663 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। 642 रुपए के स्पॉट लेवल्स के टारगेट डीएलएफ में आ सकते हैं।Market Outlook : बाजार में दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूटा, जानिए 8 सिंतबर को कैसी रह सकती है इसकी चालडिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ज़ी न्यूज़ 8 Oct 2026 8:10 am

Stock to Buy: इस प्राइवेट बैंक के शेयर में बंपर कमाई का मौका, ब्रोकरेज फर्मों की खरीदने की सलाह

आप किसी ऐसे शेयर की तलाश में है जो बंपर कमाई करा सकता है तो आप कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर पर दांव लगा सकते हैं। कई ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर में निवेश की सलाह दी है। 7 अक्तूबर को गिरते बाजार में भी इस शेयर में तेजी देखने को मिली। यह 1.88 फीसदी चढ़कर 440 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा उछला है।सीईओ की नियुक्ति के बाद लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्मविदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने Kotak Mahindra Bank के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 520 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट प्राइस से करीब 20 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सीईओ की नियुक्ति के बाद लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है।आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने का फायदा बैंक को मिलेगाHSBC ने कोटक महिंद्रा बैंक के FY27-29 के अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) के अनुमान को भी बढ़ाया है। इसकी वजह बैंक की स्ट्रॉन्ग लोन ग्रोथ और स्टेबल नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) है। आरबीआई ने 7 अक्तूबर को रेपो रेट 5.25 से बढ़ाकर 5.5 फीसदी कर दिया। एचएसबीसी का मानना है कि इसका भी फायदा कोटक महिंद्रा बैंक को मिलेगा।कई ब्रोकरेज फर्मों की शेयर को खरीदने की सलाहकई दूसरी ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया भी इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है। दूसरी तिमाही में प्रदर्शन के अपडेट के बाद गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 540 रुपये कर दिया है। सिटी ने भी इस शेयर को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 465 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से करीब 30 फीसदी चढ़ सकता है।साल दर साल आधार पर बैंक की एडवान्सेज की ग्रोथ स्ट्रॉन्गCiti ने कहा है कि दूसरी तिमाही में भी कोटक महिंद्रा बैंक की बैलेंसशीट में इम्प्रूवमेंट दिखा है। एफसीएनएआर(बी) डिपॉजिट आने से बैंक की मजबूती को सपोर्ट मिला है। साल दर साल आधार पर कोर एडवान्सेज ग्रोथ 21.6 फीसदी रही है, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर यह 9.5 फीसदी रही है।यह भी पढ़ें:इन 5 स्टॉक्स पर दांव लगाने से हो सकती है मोटी कमाई, एक्सपर्ट ने बताया कब करना है निवेशग्रोथ की अच्छी संभावना को देखते हुए शेयर की वैल्यूएशन अट्रैक्टिवगोल्डमैन सैक्स का मानना है कि आगे कोटक महिंद्रा बैंक की अर्निंग्स और मुनाफा कमाने की क्षमता बढ़ेगी। इससे अर्निंग्स ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा, जिससे शेयर की रीरेटिंग भी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने अर्निंग्स के अपने अनुमान को भी बढ़ाया है। इसकी वजह उम्मीद से ज्यादा डिपॉजिट फ्लो है। इस शेयर में FY28 की अनुमानित अर्निंग्स के 15 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि यह वैल्यूएशन अट्रैक्टिव है।डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

ज़ी न्यूज़ 7 Oct 2026 4:06 pm

महाकुंभ पहुंचे क्रिस मार्टिन, अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा संग संगम में लगाई डुबकी [Video]

Chris Martin Dakota Johnson Mahakumbh : अहमदाबाद में एक सफल कॉन्सर्ट के बाद ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ महाकुंभ पहुंचे जहाँ उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डुबकी लगाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया ...

वेब दुनिया 2 Feb 2025 11:26 am

TVF की कोटा फैक्ट्री के सभी तीन सीजन भारत के टॉप 10 की लिस्ट में कर रहे ट्रेंड

TVF Series Kota Factory : TVF इस साल एक के बाद एक हिट के साथ वाकई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वे ऐसा कंटेंट बनाते हैं जिससे लोग जुड़ पाते हैं, और इससे यह साफ पता चलता है कि वे वाकई युवा दर्शकों को गहराई से समझते हैं। TVF ने कई हिट शो बनाए हैं और हाल ...

वेब दुनिया 19 Jul 2024 11:48 am

Kota Factory Season 3 | कोटा फैक्ट्री सीजन 3 कब होगी रिलीज, जीतू भैया इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर वापसी करेंगे

कोटा फैक्ट्री के निर्माताओं ने शुक्रवार को अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन की रिलीज की तारीख की घोषणा करके प्रशंसकों को खुश कर दिया। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का नया पोस्टर शेयर किया और लिखा, ''आज से तैयारी शुरू। कोटा फैक्ट्री: सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर 20 जून को आएगा।'' राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित और टीवीएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, नए सीजन में जीतेंद्र कुमार, आलम खान, रेवती पिल्लई, मयूर मोरे, अहसास चन्ना और उर्वी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आगामी सीजन के बारे में बात करते हुए, निर्देशक राघव ने कहा, ''हम 2019 से कोटा फैक्ट्री के साथ इस यात्रा पर हैं, और चाहे आप वैभव की तरह कोचिंग क्लास में गए हों या नहीं, मेरा मानना ​​है कि हर कोई शो में खुद के कुछ हिस्से देख सकता है। यही बात इसे इतना खास बनाती है। सीज़न 3, अपने मूल में, बड़े होने की दर्दनाक लेकिन ज़रूरी यात्रा के बारे में है, जहाँ हर किरदार, जिसमें सर्वज्ञ जीतू भैया भी शामिल हैं, आत्म-खोज के अपने व्यक्तिगत मार्ग पर चलते हैं। नेटफ्लिक्स के साथ हमारी अद्भुत साझेदारी की बदौलत, हम एक ऐसा तीसरा सीज़न तैयार करने में सक्षम हुए जो उस कहानी के लिए सच्चा लगा जिसे हम हमेशा से बताना चाहते थे।'' इसे भी पढ़ें: Sexy Video! ब्लैक बिकनी पहनकर Neha Sharma ने ठंड़े पानी में लगाई डुबकी, वीडियो शेकर करके गर्मी में तापमान और बढ़ाया नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ हेड तान्या बामी ने कहा, ''इस पंथ पसंदीदा फ्रैंचाइज़ी को इसके अगले सीज़न के साथ वापस लाने पर हमें बहुत खुशी हो रही है। कोटा फ़ैक्टरी एक शो नहीं है, यह इसके प्रशंसकों के लिए एक भावना है। यह एक ऐसा शो भी है जो पीढ़ियों, माता-पिता और छात्रों को समान रूप से जोड़ता है। और इस साल वैभव, मीना, उदय और गिरोह अपने फाइनल में हैं। अंतिम वर्ष का दबाव, तनाव और ड्रामा एक ऐसी भावना है जिससे हर एक व्यक्ति जुड़ता है और हमें विश्वास है कि जीतू भैया और कोटा फैक्ट्री गैंग के प्रशंसकों के पास इस सीज़न को देखने के बाद बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।'' इसे भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह ब्रेकअप के बाद भी रणबीर कपूर से प्यार करती रही अनजान लोगों के लिए, कोटा फैक्ट्री का पहला सीज़न 2019 में YouTube और TVFPlay पर प्रीमियर हुआ था। हालाँकि, लोकप्रिय वेब शो का दूसरा सीज़न 2021 में नेटफ्लिक्स पर आया। इस साल की शुरुआत में, शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक फर्स्ट-लुक टीज़र जारी किया, जिसने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया। View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रभासाक्षी 31 May 2024 6:26 pm

Sexy Video! ब्लैक बिकनी पहनकर Neha Sharma ने ठंड़े पानी में लगाई डुबकी, वीडियो शेकर करके गर्मी में तापमान और बढ़ाया

नेहा शर्मा निश्चित रूप से तापमान बढ़ाना जानती हैं! अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में अपने नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ब्लैक स्विमसूट में ठंड में डुबकी लगाते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, यह अद्भुत लगा...धकेलने के लिए शुक्रिया दोस्तों @siddharth_kotak @aishasharma25...#icebath #fitnessjourneybegins नेहा अपने वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने दोस्तों को चौंका दिया। इसे भी पढ़ें: Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding | इटली में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन के बारे में नेहा 21 नवंबर को 36 साल की हो गईं। उन्होंने दुबई में अपनी बहन, अभिनेत्री आयशा शर्मा के साथ अपना जन्मदिन मनाया। आयशा ने अपनी बहन के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। आयशा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत की जन्मदिन की पोस्ट ऐसी पोस्ट होती हैं जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर पढ़कर बंधन को समझने की कोशिश करते हैं। पार्टनर, बहन, दोस्त, जो भी हो, के बीच का बंधन। लेकिन इंस्टाग्राम पोस्ट से किसी को यह समझने में मदद नहीं मिल सकती कि असल में हमारे बीच क्या रिश्ता है, कम से कम तब तो नहीं जब बात मेरी बहन और मेरे रिश्ते की हो। फिर भी यह किया जाना चाहिए, इसलिए यह रहा। इसे भी पढ़ें: जब दीपिका पादुकोण ने कहा कि वह ब्रेकअप के बाद भी रणबीर कपूर से प्यार करती रही उन्होंने आगे कहा “आप नेहा को तब तक नहीं जान सकते जब तक आप नेहा को वास्तव में नहीं जानते। वह बहुत ही पालन-पोषण करने वाली, सहानुभूति रखने वाली और संवेदनशील है, और वह ऐसी व्यक्ति है जो वास्तव में प्यार करना जानती है, और मेरी राय में, प्यार करने का गुण सबसे बड़ा गुण है जो किसी के पास हो सकता है। नेहा किसी और की तरह प्यार और पालन-पोषण नहीं करती। एक महान, अदम्य भावना और इच्छाशक्ति वाली व्यक्ति। हैप्पी बर्थडे, नेहा। नेहा शर्मा क्रुक, तुम बिन, यमला पगला दीवाना 2, यंगिस्तान, क्या सुपर कूल हैं हम और तान्हाजी जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जोगीरा सारा रा रा में देखा गया था। फिल्म में संजय मिश्रा और महाअक्षय चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिकाओं में थे। नेहा की छोटी बहन आयशा शर्मा भी एक अभिनेत्री हैं। View this post on Instagram A post shared by Neha Sharma (@nehasharmaofficial)

प्रभासाक्षी 31 May 2024 6:20 pm

Anant Ambani and Radhika Wedding | अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी इस दिन मुंबई में होगी, शादी का कार्ड वायरल

अब तक की सबसे प्रतीक्षित शादियों में से एक, अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक तरीके से की जाएगी। अनंत अंबानी और राधिका की शादी की योजना मुख्य विवाह समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुभ विवाह या भारतीय पारंपरिक ड्रेस कोड के साथ शादी समारोह के साथ शुरू होंगे। शनिवार, 13 जुलाई को भारतीय औपचारिक ड्रेस कोड के साथ शुभ आशीर्वाद या दिव्य आशीर्वाद का दिन होगा। रविवार, 14 जुलाई को भारतीय ठाठ ड्रेस कोड के साथ मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा। इसे भी पढ़ें: Tu Hai Champion Song Out: चंदू चैंपियन का दूसरा गाना Kartik Aaryan के ट्रांसफ़ॉर्मेशन के बारे में है | Watch Video शादी का कार्ड वायरल अनंत अंबानी और राधिका का शादी का कार्ड भी वायरल हो गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट को शेयर किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने भगवान राम और सीता की तस्वीर वाले अनंत अंबानी और राधिका के लाल रंग के निमंत्रण कार्ड की तारीफ की। इसे भी पढ़ें: Kota Factory 3 Netflix Release | जीतू भैया ने गणितीय अंदाज में किया कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट का खुलासा, जानें कब होगा प्रीमियर अनंत और राधिका की क्रूज पार्टी चल रही है बता दें, अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी 29 मई को शुरू हुई थी। इस पार्टी की शुरुआत कई इवेंट्स की ओर से आयोजित वेलकम लंच से हुई। आज यानी 30 मई को TOGA पार्टी होगी, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी पोती वेदा की ग्रैंड बर्थडे पार्टी भी होस्ट करेंगे। इस पार्टी का ड्रेस कोड 'प्लेफुल' होगा। View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

प्रभासाक्षी 30 May 2024 6:47 pm

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद Akshay Kumar की 'बड़े मियां छोटे मियां' OTT रिलीज के लिए तैयार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि, बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिर भी दर्शक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म के OTT रिलीज की घोषणा कर दी है। इसे भी पढ़ें: Rajinikanth आध्यात्मिक विश्राम के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर गए फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 6 जून को OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। दर्शकों को इस एक्शन फिल्म के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिलहाल अन्य भाषाओं में इसके प्रीमियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में भी असफल साबित हुई। अब देखते हैं कि फिल्म OTT पर कैसा प्रदर्शन करती है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 65 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। करीब पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में रहने के बावजूद यह फिल्म सौ करोड़ भी नहीं बन पाई। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'मैदान' से टक्कर हुई। इसे भी पढ़ें: Kota Factory 3 Netflix Release | जीतू भैया ने गणितीय अंदाज में किया कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट का खुलासा, जानें कब होगा प्रीमियर फिल्म के बारे में फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन शूट किए गए। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आए। धमाकेदार एक्शन के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित बोस रॉय जैसे सितारे नजर आए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभासाक्षी 30 May 2024 6:42 pm

Rajinikanth आध्यात्मिक विश्राम के लिए केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर गए

राजनीकांत, जिन्होंने पहले हिमालय की आध्यात्मिक यात्राएँ की थीं, अब और भी पवित्र गुफाओं की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। सुपरस्टार चेन्नई से निकलकर अपनी यात्रा शुरू करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून पहुँचे। देहरादून एयरपोर्ट पर, रजनीकांत ने अपनी आध्यात्मिक यात्राओं के बारे में ANI से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे ये यात्राएँ उन्हें आगे बढ़ने में मदद करती हैं। रजनीकांत ने यह भी बताया कि आध्यात्मिकता क्यों महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया को आध्यात्मिकता की ज़रूरत है, क्योंकि यह हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक होने का मतलब है शांति और स्थिरता का अनुभव करना, और मूल रूप से, इसमें ईश्वर में विश्वास करना शामिल है।” इसे भी पढ़ें: Kota Factory 3 Netflix Release | जीतू भैया ने गणितीय अंदाज में किया कोटा फैक्ट्री 3 की रिलीज डेट का खुलासा, जानें कब होगा प्रीमियर हाल ही में, रजनीकांत ने अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का दौरा किया। मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए रजनीकांत के वीडियो और तस्वीरें BAPS हिंदू मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गईं। रजनीकांत को यूएई के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा गोल्डन वीजा प्रदान किया गया। दिग्गज अभिनेता ने वीजा हासिल करने में उनके सहयोग के लिए अबू धाबी सरकार और अपने मित्र, लुलु समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एमए यूसुफ अली का आभार व्यक्त किया। वायरल वीडियो में से एक में उन्होंने कहा, अबू धाबी सरकार से प्रतिष्ठित यूएई गोल्डन वीजा प्राप्त करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं... इसे भी पढ़ें: Tu Hai Champion Song Out: चंदू चैंपियन का दूसरा गाना Kartik Aaryan के ट्रांसफ़ॉर्मेशन के बारे में है | Watch Video अभिनय के मोर्चे पर, रजनीकांत ने टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म वेट्टैयान की शूटिंग पूरी कर ली है। वेट्टैयान में अमिताभ बच्चन भी हैं। वेट्टैयान, जो रजनीकांत की 170वीं फिल्म है, इस साल अक्टूबर में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इस महीने की शुरुआत में, रजनीकांत और अमिताभ को मुंबई में एक साथ कुछ दृश्य फिल्माते हुए देखा गया था। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अमिताभ ने प्रशंसकों के साथ अपनी और रजनीकांत की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अमिताभ और रजनीकांत गले मिलते और मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मैं थाला द ग्रेट रजनी के साथ फिर से होने पर सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.. वह बिल्कुल भी नहीं बदले हैं.. अपनी महानता के बावजूद वही सरल, विनम्र और जमीन से जुड़े दोस्त!!! इससे पहले, प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल टीज़र जारी किया था। फिल्म में फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे कलाकारों की टोली है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के संगीतकार हैं। रजनीकांत को त्रिवेंद्रम, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया। रजनीकांत को आखिरी बार उनकी बेटी ऐश्वर्या की फिल्म लाल सलाम में देखा गया था। तमिल भाषा की यह स्पोर्ट्स ड्रामा जाति उत्पीड़न और धार्मिक भेदभाव के विषयों से निपटती है और इसे मिश्रित समीक्षाएं मिली हैं। लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि रजनीकांत मोइदीन भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं। #WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Actor Rajnikanth says, I am going to Badrinath and Kedarnath Dham... pic.twitter.com/vCUitnCFyW — ANI (@ANI) May 29, 2024

प्रभासाक्षी 30 May 2024 6:25 pm

DDLJ का हिस्सा बनने का मिला था मौका, दाढ़ी की वजह से छूटा, अब पछता रहा ये बॉलीवुड स्टार

Dilwale Dulhania Le Jayenge: शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, बॉलीवुड की ऑइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इसे आज भी दर्शक देखने को एक्साइटेड रहते हैं। इसका हिस्सा बनते-बनते रह गया एक स्टार, उसे आज 30 साल बाद ये मौका गंवाने का है मलाल। आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म DDLJ एक म्यूजिकल रोमांस-ड्रामा थी जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। 1995 में आई ये फिल्म बतौर निर्देशक ये उनकी पहली मूवी थी। इसमें काजोल ने सिमरन और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने राज का रोल प्ले किया था। यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का फैन है BJP का ये बड़ा नेता, खुलकर की तारीफ, मिल सकता है टिकट डीडीएलजे का कुलजीत सिंह फिल्म में परमीत सेठी ने काजोल (Kajol) के होने वाले पति का रोल निभाया था। मतलब सिमरन के दूल्हे बनने वाले थे परमीत सेठी यानी कुलजीत सिंह। सिमरन को पाने के लिए कुलजीत सिंह और राज में लड़ाई भी होती है। यही कुलजीत सिंह (Kuljeet Singh) का रोल उनसे पहले किसी और एक्टर को ऑफर हुआ था। बॉलीवुड की खबरे हिंदी में पढ़ें- Bollywood News In Hindi इस एक्टर को हुआ था ऑफर कुलजीत सिंह के कैरेक्टर के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिलिंद गुना जी को सेलेक्ट किया गया था। उनके हाथ से रोल निकल गया। आईकॉनिक मूवी का हिस्सा बनने का उनका ये मौका छूट गया था और वजह थी दाढ़ी। इसका आज भी मिलिंद गुना को पछतावा है। यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी को यहां-वहां छूते दिखे Orry, 19 सेकंड का वीडियो धड़ल्ले से हो रहा शेयर आज भी है पछतावा मिलिंद गुना (Milind Gunaji) जी ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं बैक टू बैक 2-3 अन्य फिल्में करने में बिजी था, इसलिए मैं शेव नहीं कर सका। मुझे इतने बड़े निर्देशक को ना कहना पड़ा। मुझे बहुत बुरा लगा।बाद में, वो फिल्म ऐसी बन गई बड़ी हिट। इसे अभी भी सर्वकालिक महान फिल्मों में गिना जाता है। यह भी पढ़ें: Kota Factory 3 OTT Release: ये होगी कोटा ‘फैक्ट्री-3’ की कहानी, जीतू भैया छोड़ देंगे मेंटोरशिप ‘देवदास’ में किया शाहरुख के साथ काम मिलिंद जी ने अपने पछतावे के बारे में बात करते हुए कहा कि एक आर्टिस्ट की लाइफ में कई बार ऐसा होता है। वो न चाहते हुए भी ऐसे मौके चूक जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिलिंद को शाहरुख के साथ काम करने का मौका फिर 2002 में मिला। फिल्म थी ‘देवदास’ (Devdas) जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। ये भी सुपरहिट थी।

पत्रिका 20 Mar 2024 6:50 pm