60 की उम्र में Salman Khan बनेंगे पिता? लाइफ पार्टनर को लेकर कहा- 'सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस...'
सलमान खान (Salman Khan) करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan 9) के पहले मेहमान बने।
तलाक के 1 महीने बाद फिर प्यार में सिंगर, सरेआम लगाया गले, किया इजहार
गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नाम एक्ट्रेस हरमन बराड़ से जुड़ रहा है. ऋषिकेश के कॉन्सर्ट में हरमन को स्टेज पर बुलाकर गले लगाने का वीडियो वायरल हो गया है. जानें पूरा मामला.
उत्तराखंड के दिल में बसता है बॉलीवुड का ये सुपरहिट गाना, भक्ति गीत में दिखती है 'पहाड़ों की शांति'
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बना बॉलीवुड का एक गाना सालों से म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसा हुआ है।
'नई गर्लफ्रेंड' के प्यार में डूबे Vijay Varma, सीटी मारकर किया चीयर; क्यूट वीडियो हुआ वायरल
तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ ब्रेकअप के बादविजय वर्मा (Vijay Varma) नई गर्लफ्रेंड के लिए चीयर करते दिखे।
मुंबई में दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 'सीआईडी' फेम अभिनेता शिवाजी साटम, मराठी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, अली खान और कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत मनोरंजन जगत के कई चेहरे शामिल हुए। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को प्रभादेवी स्थित पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नाम 'संगीतले नाना' रखा गया था। प्रार्थना सभा के बाद नाना पाटेकर की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई। 8 अक्टूबर को गोवा में 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हो गया था। 8 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन 75 वर्षीय अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर की हार्ट की मुख्य नस (लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी) में खून का थक्का जमने से यह स्थिति बनी। यह नस दिल के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुआ गंभीर हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। पुणे फार्महाउस पर हुआ था अंतिम संस्कार निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय गोवा में रखा गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए पुणे स्थित उनके फार्महाउस ले जाया गया था। वहां आयोजित अंतिम दर्शन में राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेताओं ने पुणे फार्महाउस पहुंचकर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया था नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को बांबोली स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया। नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। यहां देर रात डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें देखें- 'परिंदा' से लेकर 'वेलकम' तक का शानदार करियर नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से हिंदी और मराठी सिनेमा में खास पहचान बनाई। उन्होंने 'परिंदा', 'प्रहार: द फाइनल एक्ट', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'खामोशी: द म्यूजिकल' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी संवाद शैली और गंभीर किरदारों को दर्शकों ने हमेशा सराहा। ………….. यह खबर भी पढ़ें… रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। परिंदा की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अनुराधा पौडवाला (Anuradha Paudwal) के एक आइकॉनिक गाने की शूटिंग के दौरान ठंड के चलते माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नीली पड़ गई थीं।
महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैपर और सिंगर हनी सिंह को दिल्ली कॉन्सर्ट में की गई कथित अश्लील टिप्पणी के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले हनी सिंह विदेश में होने का हवाला देकर तीन समन टाल चुके हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर वे इस बार भी पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह मामला दिल्ली कॉन्सर्ट में गाड़ियों से शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ी कथित अश्लील टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद दर्ज किया गया था। दिल्ली कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो पर हुई एफआईआर यह पूरा मामला दिल्ली में आयोजित एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जहां हनी सिंह ने कार में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की थी। कार्यक्रम का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। साइबर सेल इसी मामले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहती है। पेश न होने पर जारी होगा लुक आउट सर्कुलर साइबर सेल के अधिकारियों के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हर बार उन्होंने विदेश में होने की बात कहकर आने से मना कर दिया था। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने साफ किया है कि यदि रैपर 16 अक्टूबर को अधिकारियों के सामने पेश नहीं होते हैं, तो जांच एजेंसियां उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर सकती हैं। एलओसी जारी होने के बाद उनके देश से बाहर जाने या वापस लौटने पर हवाई अड्डों पर ही रोका जा सकता है। हनी सिंह ने क्या कहा था, पढ़िए... विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए... अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने 'वॉल्यूम 1' गाने के लिंक्स हटाए थे हनी सिंह के गानों और बयानों को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके विवादित गाने 'वॉल्यूम 1' के लिंक्स को सभी सोशल मीडिया और फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म्स से हटाने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने गाने को बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया था। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि रचनात्मक स्वतंत्रता या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस तरह के कंटेंट का बचाव नहीं किया जा सकता। ये खबर भी पढ़ें हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम 'बादशाह' को लेकर सवाल किया। पूरी खबर पढ़ें
12 दिनों में छापे 500 करोड़ रुपये, क्या दृश्यम का आएगा चौथा पार्ट?
'दृश्यम 3' को दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और बॉक्स-ऑफिस पर मिली कामयाबी के बावजूद, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि चौथे पार्ट को लेकर क्या प्लान है?
बुरे फंसे Honey Singh, अभद्र टिप्पणी मामले में चौथी बार मिला समन; लिया जाएगा सख्त लीगल एक्शन?
दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद मामले में Honey Singh को समन, अभद्र बयान देने पर होगी पूछताछ; इस तारीख को होना होगा हाजिर
कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। जब भी भाईजान किसी चैट शो या इंटरव्यू में शिरकत करते हैं, तो उनकी बातें पल भर में सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। एक बार फिर सलमान ...
जापान की वो कहानी कैसे जंतर-मंतर के प्रोटेस्ट से जुड़ गई?
One-Piece की कहानी एक काल्पनिक ग्रह पर घटती है, जिसे आमतौर पर ब्लू प्लैनेट कहा जाता है. इस दुनिया में समुद्रों का बड़ा हिस्सा है और आबादी हजारों द्वीपों पर बसी हुई है. यहां ईस्ट ब्लू, वेस्ट ब्लू, नॉर्थ ब्लू और साउथ ब्लू नाम के चार बड़े समुद्री क्षेत्र हैं. इनके अलावा ग्रैंड लाइन नाम का एक खतरनाक समुद्री रास्ता है, जहां मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां यात्रा को बेहद मुश्किल बना देती हैं.
भक्ति गीतों को अपनी सुरों से सजाने वाले सिंगर प्रफुल दवे (Praful Dave) ने अपना पहला ही गाना आशा भोसले (Asha Bhosle) के साथ रिकॉर्ड किया था।
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ किए हैं, जिनमें फिल्म की मजेदार केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और लीक से हटकर अंदाज देखने को मिल रहे हैं।
आर्य बब्बर को नहीं पसंद आया 'रामायण' में यश का लुक, KGF से की तुलना
आर्य बब्बर ने 'रामायण' में यश के रावण वाले लुक पर निराशा जताई और कहा कि इससे उन्हें एक्टर के 'KGF' वाले लुक की याद आ गई. हालांकि, बब्बर ने यह भी साफ किया कि यश के किरदार को अभी परखना जल्दबाजी होगी.
पने सफर को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी शिक्षा का बड़ा योगदान है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कॉमेडी सीरीज चुंबक को मिल रहे प्यार पर भी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे इस शो ने उन्हें एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने का मौका दिया।
Sridevi Third Daughter:
जयम्मा के किरदार से प्रेरित हुईं Rashmika Mandanna, अब 400 परिवारों के लिए उठाया बड़ा कदम
रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। शादी के बाद यह उनकी पति विजय देवरकोंडा के साथ पहली फिल्म है। फिल्म में रश्मिका ने जयम्मा का किरदार निभाया है। भारत के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में से एक 1876-78 के भयंकर अकाल से प्रेरित इस फिल्म के किरदार ने रश्मिका को 400 परिवारों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। 400 परिवारों को तीन महीने तक देंगी राशन रश्मिका ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है और तीन महीने तक उनके लिए राशन का इंतजाम करेंगी। उनका मकसद है कि इन परिवारों के राशन का खर्च बचे और वे उस पैसे का इस्तेमाल अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में कर सकें। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें परिवारों को राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले इस तरह के काम को सार्वजनिक नहीं करती थीं, लेकिन अब उन्होंने इसके बारे में बताने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि इससे दूसरे लोग भी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने लिखा, “आप जो किरदार निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसा होता है जो आपको प्रभावित करता है।” रश्मिका ने आगे बताया कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या जयम्मा और उनमें कोई समानता है। उनका जवाब हां है और लोगों की मदद करना उनमें से एक है। View this post on Instagram A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna) इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Emraan Hashmi की ‘गनमास्टर जी9’ के सेट पर टला बड़ा हादसा | Ranvir Shorey को मिली जान से मारने की धमकी! अगर इससे कोई और प्रेरित हो सके तो मुझे खुशी होगी रश्मिका ने कहा कि वह हमेशा से इस तरह की मदद करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने इस बारे में इसलिए नहीं बताया, क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वह, उनकी टीम और कुछ करीबी लोग इसके बारे में जानते हैं तो इतना काफी है। अब उन्होंने इसके बारे में बताते हुए कहा, “अगर इससे आप लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिल सके, तो मुझे खुशी होगी।” उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने अब इसकी शुरुआत सार्वजनिक रूप से करने का फैसला किया है। इसे भी पढ़ें: Mrunal Thakur ने 'राका' में काम करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासा करते हुए कहा-पिछले 9 महीनों से नहीं साइन की कोई फिल्म एक साल तक जारी रखेंगी मदद रश्मिका ने बताया कि उन्होंने आज 400 परिवारों को गोद लिया है और वह हर बार 400 परिवारों की तीन महीने तक मदद करना चाहती हैं। वह अगले एक साल तक इस काम को जारी रखने की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने कहा, “छोटी सी भी दयालुता किसी की जिंदगी बदल सकती है और इसके लिए कुछ बहुत बड़ा करने की जरूरत नहीं है। आइए, हम सभी किसी छोटी चीज से शुरुआत करें।” रश्मिका ने अपनी टीम द्वारा परिवारों को राशन बांटने का वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की मुस्कान उनके लिए पिछले कुछ वर्षों में काम के दौरान झेली गई नींद की कमी, चोट, संघर्ष, दर्द और आंसुओं के मुकाबले बेहद कीमती है। ‘रणबाली’ की कहानी 1870 के दशक की है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ 1876-78 के भीषण अकाल से प्रेरित फिल्म है। यह अकाल औपनिवेशिक भारत में आए सबसे जानलेवा अकालों में से एक था। लगातार पड़े सूखे ने दक्षिण और पश्चिम भारत के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। इसमें वर्तमान आंध्र प्रदेश का सूखे से प्रभावित क्षेत्र रायलसीमा भी शामिल था। संकट के बावजूद अंग्रेज भारत से अनाज का निर्यात जारी रखते रहे, जिससे बड़े पैमाने पर भुखमरी फैली और लाखों लोगों की मौत हुई। ‘रणबाली’ 1870 के दशक में दक्षिण भारत की पृष्ठभूमि पर बनी एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में विजय एक विद्रोही योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने क्षेत्र और वहां के लोगों की रक्षा करते हुए एक अंग्रेज कमिश्नर का सामना करता है। रश्मिका फिल्म में रणबाली की पत्नी और उसके विद्रोह में उसकी साथी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।
मनोरंजन जगत में हलचल कभी थमती नहीं है, और आज का दिन भी बी-टाउन में काफी चटपटा और अपडेट्स से भरा रहा। जहां एक तरफ 'कॉफी विद करण 9' के धमाकेदार आगाज के साथ सलमान और करिश्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान किया, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' के सेट से खौफनाक हादसे की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। इसके अलावा, अभिनेता रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकियां और विजय वर्मा व आलिया कुरैशी की बढ़ती नजदीकियों की चर्चा ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। आइए डालते हैं 14 अक्टूबर 2026 की बॉलीवुड की इन सभी बड़ी खबरों पर एक नज़र! ............................................................................................................................................................. इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई है रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक एसयूवी हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी इस दौरान गाड़ी अभिनेता इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच गई सामने आए वीडियो में स्टंट के दौरान मौजूद क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है ............................................................................................................................................................. रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं संदेशों में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और शारीरिक हमले की चेतावनी दी गई थी मामले को गंभीरता से लेते हुए रणवीर ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है और अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की है अभिनेता ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए साइबर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भी इस ओर खींचा था ............................................................................................................................................................. विजय वर्मा और आलिया कुरैशी की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया की परफॉर्मेंस पर सीटियां बजाते विजय वर्मा आलिया कुरैशी के एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च का जश्न मनाने के लिए एक खास पार्टी आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम में विजय वर्मा भी शामिल हुए पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, अभिनेता आलिया की परफॉर्मेंस के दौरान काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं आलिया जब गाना गा रही थीं, तब विजय जोर-जोर से सीटियां बजाते और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए ............................................................................................................................................................. 'कॉफी विद करण 9' का आगाज:सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री करण जौहर के मशहूर और चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी व 9वें सीजन का प्रीमियर आज (14 अक्टूबर) जियोहॉटस्टार पर हो गया है शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान अकेले सोफे पर नजर आए, लेकिन एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सरप्राइज अपीयरेंस देकर फैंस को चौंका दिया ............................................................................................................................................................. सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में आई चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी चोट के बारे में बताया है उनके पैर में चोट आई है और वो मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आए हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने Break a Leg वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है .............................................................................................................................................................
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 501.80 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह अजय देवगन के करियर की 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म बन गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 323.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह साल 2026 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। मंगलवार को कमाई में आया 41% का उछाल फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत में 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की। सोमवार के 6 करोड़ रुपए के कलेक्शन के मुकाबले इसमें 41.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को टिकटों के दाम कम होने और करीब 1,000 नई स्क्रीन जुड़ने के कारण कलेक्शन में यह सुधार देखने को मिला। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 176.50 करोड़ रुपए बटोरे थे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'धुरंधर 2' के बाद दूसरे नंबर पर दुनिया भर में कुल कमाई के मामले में 'दृश्यम 3' (501.80 करोड़ रुपए) ने 'बॉर्डर 2' (464.50 करोड़ रुपए) और 'हनुमान अंश' (436.75 करोड़ रुपए) दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में केवल 'धुरंधर 2' ही आगे है, जिसने दुनिया भर में 1852.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में कोई बड़ी नई फिल्म रिलीज न होने का सीधा फायदा 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में मिल रहा है। अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दृश्यम 3, रिलीज के पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसी के साथ ये अजय के 35 साल के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई सिंघम अगेन के पास था, जिसने 389 करोड़ कलेक्शन किया था। इसके अलावा तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर और दृश्यम 2 भी अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। दृश्यम 3 भले ही अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, हालांकि हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में वह अब भी कई ए-लिस्टर्स से पीछे हैं। बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे ज्यादा फिल्में रणवीर सिंह के पास हैं। वहीं रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख भी इस मामले में अजय देवगन से आगे हैं। देखिए किन स्टार्स से टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में पीछे हैं अजय-
बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का नया एपिसोड ड्रामे, बहस और विवादों से भरा रहा। जहां एक तरफ घर में नॉमिनेशन टास्क के बाद का माहौल पहले से ही गर्म था, वहीं काजी तौकीर की एक घटिया हरकत ने आग में घी डालने का काम किया है। काजी की इस हरकत की वजह से घर के भीतर ...
फिल्ममेकर एटली (Atlee) की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' (Raka) को लेकर इन दिनों अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का नाम काफी सुर्खियों में है। हालांकि, अभिनेत्री ने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने की कोई पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने पिछले लगभग नौ महीनों से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे रोल और कहानी का इंतज़ार कर रही हैं जिससे वह सच में जुड़ सकें। 'मिड-डे' से बात करते हुए मृणाल ने साफ़ किया कि यह ब्रेक ऑफ़र की कमी की वजह से नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने लगभग नौ महीनों से कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं एक अच्छे और अर्थपूर्ण रोल का इंतज़ार कर रही हूँ। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास बहुत सारे ऑफ़र हैं, लेकिन जो कहानियाँ बन रही हैं, उनसे मैं जुड़ नहीं पा रही हूँ। अपनी हालिया रिलीज़ 'पूजा मेरी जान' के प्रमोशन में व्यस्त इस एक्ट्रेस के लिए फिल्म चुनना सिर्फ़ व्यस्त रहने से कहीं ज़्यादा है। किसी प्रोजेक्ट में लगभग 120 दिनों की शूटिंग की ज़रूरत हो सकती है, इसलिए वह चाहती हैं कि रोल से उन्हें क्रिएटिव संतुष्टि मिले और उन्हें ऐसी परफॉर्मेंस देने का मौका मिले जिसे दर्शक याद रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी सोशल मीडिया पर एक घोषणा के ज़रिए देंगी, न कि उससे पहले अटकलों को बढ़ावा देंगी। 'राका' एटली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे एक बड़े इंटरनेशनल एक्शन ड्रामा के तौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, और दीपिका पादुकोण व कीर्ति सुरेश भी कास्ट का हिस्सा हैं। यह प्रोजेक्ट एटली और अल्लू अर्जुन के बीच पहला सहयोग है और इसे बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म एक और वजह से भी चर्चा में रही है। 'राका' ने हाल ही में रियल टाइम में सबसे ज़्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक ही सेशन में 37 परफॉर्मर्स को एक साथ कैप्चर किया गया। फिलहाल, मृणाल के बयानों से 'राका' में किसी रोल की पुष्टि नहीं होती है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली बन सड़कों पर घूमने पर बवाल
Who is Neetu Bisht: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट अपने एक नए वीडियो को लेकर बड़े विवाद में फंस गई हैं. मां काली का स्वरूप धारण कर सड़कों पर रील बनाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.
Rashmika Mandanna ने ली 400 परिवारों की जिम्मेदारी, रणबाली की 'जयम्मा' का ये नेक कदम जीत लेगा दिल
रश्मिका मंदाना ने रणबाली की रिलीज से पहले 400 परिवार की जिम्मेदारी उठाई है। किस बात से प्रेरित होकर एक्ट्रेस ने ये बड़ा कदम उठाया उन्होंने इसका जिक्र भी किया।
कृति सेनन मैडॉक फिल्म्स के साथ एक नई हॉरर फिल्म में नजर आएंगी, जो 'भेड़िया' के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट है।
फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राजनीतिक नेताओं के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग हो सकती है। मिड-डे की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इस खास स्क्रीनिंग के लिए जरूरी अनुमतियां लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई और दिल्ली में प्रीमियर की भी तैयारी रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, मेकर्स फिल्म के दो प्रीमियर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इनमें से एक मुंबई और दूसरा दिल्ली में हो सकता है। मुंबई में प्रीमियर के लिए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का नाम सामने आया है। बता दें कि फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था। देखें ट्रेलर की झलक- फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिलीज हुआ था। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। देखें गाने के वीडियो की झलक- भगवान राम और सीता के विवाह पर केंद्रित है गाना ‘जय जय राम’ के विजुअल्स में सिया-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया था। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई थी। गाने में ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव किया गया है, जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था, भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है। गाने की एक पंक्ति ‘जगत के अंधियारे, हमको घेरे सारे’ जीवन के अंधकार के बीच रोशनी की तलाश को दर्शाती है। गाने में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को आधुनिक संगीत से जोड़ा गया। .............. यह खबर भी पढ़ें... 'रामायण' फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर: नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सामने आई थी। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में की गई थी। इस दौरान कंपनी के शेयरों में भी करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड को आइकॉनिक गाने देने वाले कुणाल वर्मा (Kunaal Vermaa) जब सुपरहिट सैड सॉन्ग को लिख रहे थे, तब वह खुद रोने लगे थे।
जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज
1980 के दशक के उत्तरार्ध में जब दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण होता था, तब सड़कें सुनसान हो जाया करती थीं। इस पौराणिक धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन के इतिहास में जो मुकाम हासिल किया, उसकी बराबरी आज तक कोई शो नहीं कर पाया। रामानंद ...
सलमान खान की Monster का रास्ता हुआ साफ, टल जाएगी प्रभास की Spirit की रिलीज डेट?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी स्पिरिट की रिलीज टलने की चर्चा इस वक्त तेजी से चल रही है।
13-14 की उम्र में किताबों को छोड़कर और वॉर के दौरान भारत आईं उस एक्ट्रेस की कहानी हम आपको बता रहे हैं, जिन्होंने 5 फेम से पहले वो दौर देखा, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है।
शेखर सुमन के बेटे की मौत- पापा, मुझे जाने मत दो.. मुझे बचा लो.. आखिरी शब्द सुन कांप उठे एक्टर
Shekhar Suman Mourns Son Death:
काजी ने की हदें पार, स्काउट के कान में थूका, भड़के सेलेब्स
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की विवादित हरकतों ने दर्शकों और सेलेब्स का गुस्सा भड़काया है. काजी ने स्काउट के कान में थूकने जैसी घटिया हरकत की, जिससे शो में तनाव बढ़ गया है.
43 साल पहले मां अंबे की भक्ति पर तीन दिग्गज सिंगर्स ने एक ऐसा भजन गाया था, जो आज भी नवरात्र क मौके पर जब जगराते और पंडालो में बजता है, तो लोग भावविभोर हो उठते हैं।
'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'पहला प्यार दूसरी बार' के थिएट्रिकल रिलीज से पहले फिल्म को लेकर हर तरफ एक्साइटमेंट देखने मिल रही है, ऐसे में मेकर्स ने उत्साह को और बढ़ाते हुए कपल्स के कुछ क्वेर्की पोस्टर्स रिलीज़ किए हैं। इन पोस्टर्स में 6 नए एक्टर्स के मस्ती भरे और ड्रैमेटिक यंग ...
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के पुराने आर्थिक संकट का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। अपनी बेहतरीन स्क्रिप्ट चॉइसेज, सहज अभिनय और विविधतापूर्ण भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली यामी की आगामी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'नई नवेली' का सिनेप्रेमियों ...
अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के प्रमोशन के बीच विद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर 2' को लेकर Exclusive बातचीत में फिल्म को लेकर चर्चा की है।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कुब्रा सैत ने कहा, ऐसे किसी भी मंच से जुड़ना, जो महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है, मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। और ऐसा इसलिए नहीं है कि आज हालात बहुत खराब हैं और महिलाओं को मदद की जरूरत है।
आयुष्मान खुराना ने बताया 'उड़ता तीर' को खास बनाने वाला फैक्टर, बोले- कहानी में आते हैं नए ट्विस्ट
दूसरे ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का और भी बड़ा डोज देने वाली 'उड़ता तीर' बड़े पर्दे पर दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर सफर पर ले जाने का वादा करती है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म अपने तरह की पहली पेट्रियोटिक कॉमेडी है, ...
फिल्म ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने मंगलवार को अपना 24वां जन्मदिन मनाया। पार्टी में उनके को-स्टार अहान पांडे, उनकी मां डियान पांडे और आलिया भट्ट शामिल हुईं। मंगलवार को ‘सैयारा’ के को-एक्टर आलम खान ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि, आलम ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन फैन्स ने तस्वीरें सेव कर लीं और उन्हें ऑनलाइन शेयर की। पार्टी में घर को गुलाबी और हरे गुब्बारों से सजाया गया था। अनीत ने छोटी पीली बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। वहीं, अहान शिमरी काली शर्ट और काली जींस में नजर आए। अहान ने अनीत को खास अंदाज में विश किया पार्टी की तस्वीरें सामने आने से पहले अहान पांडे ने अनीत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। अहान ने अनीत के लिए एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “तुम ब्रह्मांड का तोहफा हो, अनीत। तुम जिस चीज को छूती हो, वह तारों की धूल में बदल जाती है। मेरी कामना है कि ब्रह्मांड हमेशा तुम्हारे साथ उतना ही नरम रहे, जितनी तुम उसके साथ रहती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। तुम्हें बहुत-बहुत जन्मदिन की शुभकामनाएं।” अनीत ने अहान के बर्थडे विश का जवाब देते हुए लिखा, “तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो। थैंक यू, मेरे अहान।” गौरतलब है कि ‘सैयारा’ रिलीज होने के बाद से अनीत और अहान को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अनीत को अहान के परिवार के साथ भी देखा गया है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अहान की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने अहान की कजिन अनन्या पांडे के साथ एक मजेदार गेम में भी हिस्सा लिया था। ‘सैयारा’ से दोनों को पहचान मिली ‘सैयारा’ अहान पांडे की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से अनीत को पहचान मिली। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 2025 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। फिल्म में अनीत और अहान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया। दोनों के बार-बार साथ नजर आने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी लगती रही हैं। हालांकि, अनीत और अहान दोनों ने खुद को सबसे अच्छे दोस्त बताया है। ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी अनीत वर्कफ्रंट पर अनीत जल्द ‘शक्ति शालिनी’ में लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में दिवंगत नाना पाटेकर और विशाल जेठवा समेत अन्य कलाकारों के भी नजर आने की उम्मीद है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। .............. यह खबर भी पढ़ें... अहान पांडे के लिए अनीत पड्डा की इमोशनल पोस्ट: बर्थडे विश कर कहा- दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है, तुम हमेशा से एक स्टार हो अहान पांडे के 28वें जन्मदिन पर उनकी को-स्टार अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर की थी। अनीत ने अहान के बचपन से लेकर फिल्म 'सैयारा' के सेट तक की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट लिखकर अहान की तारीफ की थी। पोस्ट में अनीत ने लिखा था कि अहान जहां जाते हैं, वहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने अहान को दयालु, निस्वार्थ और बेहद खास इंसान बताया था। अनीत ने यह भी कहा था कि दुनिया तुम्हें देखकर ठहर जाती है और तुम हमेशा से एक स्टार रहे हो। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन की खुले तौर पर आलोचना करना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर विरोध जताने के बाद अभिनेता को जान से मारने की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस और साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने X पर धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए और साइबर अधिकारियों व मुंबई पुलिस से मदद मांगी। एक ईमेल, जो कथित तौर पर राज परिहार नाम के व्यक्ति ने भेजा था, उसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था और दावा किया गया था कि भेजने वाला शौरी की लोकेशन और गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। भेजने वाले ने अपनी पसंद के समय पर एक्टर पर हमला करने की धमकी भी दी। शौरी ने अपनी पोस्ट में साइबर दोस्त और महाराष्ट्र साइबर को टैग किया और उनका ध्यान इन ईमेल की ओर खींचा। उन्होंने लिखा, हेलो @Cyberdost @MahaCyber1। कृपया इन 2 ईमेल अकाउंट से मुझे मिली धमकियों पर ध्यान दें। धन्यवाद। मुंबई पुलिस ने उनकी पोस्ट का जवाब दिया और उनसे डायरेक्ट मैसेज के ज़रिए अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने को कहा। शौरी ने तुरंत जवाब देने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया और धमकियों के बारे में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। रणवीर शौरी ने CJP के विरोध प्रदर्शन की आलोचना क्यों की? ये धमकियां तब मिलीं जब शौरी ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने के CJP के फ़ैसले पर सवाल उठाए। X पर एक पोस्ट में, एक्टर ने तर्क दिया कि राजनीतिक पार्टियों को अपनी बात रखने के लिए संसद, चुनावों और अदालतों का इस्तेमाल करना चाहिए, न कि सार्वजनिक जगहों में बाधा डालनी चाहिए। उन्होंने लिखा, अपनी ताकत संसद और बैलेट बॉक्स में दिखाओ, सड़कों पर नहीं! और अगर उन तक पहुँचने का तरीका गलत लगता है, तो अदालत जाओ! यही लोकतांत्रिक तरीका है! सड़कों पर कब्ज़ा करना और सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे और कानून-व्यवस्था मशीनरी को बंधक बनाना ही असल में 'लोकतंत्र की हत्या' है! CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की। यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर आयोजित किया गया था। मुंबई में, विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में अगस्त क्रांति मैदान में हिरासत में लिए गए लोगों में एक्टर इमरान खान भी शामिल थे। Show your numbers in Parliament and the ballot, not the streets! And if the way to those seems unjust, show the courts! That is the democratic way! Hijacking the streets and holding the public infrastructure and law and order machinery to ransom is the actual “murder of democracy”! — Ranvir Shorey (@RanvirShorey) October 11, 2026
'रामायण' से जटायु की पहली झलक आई सामने, अनुपम खेर की आवाज में गूंजेगा धर्म और साहस का संदेश
निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह है। निर्माताओं ने फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर को रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। इस पोस्टर में रामायण के अमर और पराक्रमी पात्र 'जटायु' की पहली झलक दिखाई गई
विद्या बालन जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म जेलर 2 में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सेट से जुड़े कई वो राज खोले, जिनसे फैंस अबतक अंजान थे।
पंजाब पुलिस और मुंबई एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के एक संयुक्त ऑपरेशन में 'मैड संधू मर्डर केस' के मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने जोबनप्रीत के पास से तीन पिस्तौल, पांच मैगज़ीन और 11 कारतूस बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसने विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर शूटर्स को हथियार सप्लाई किए, फंडिंग का इंतज़ाम किया और लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया। उसने तरनतारन ज़िले में रंगदारी के लिए फायरिंग की तीन घटनाओं में अपनी भूमिका भी कबूल की है। नेटवर्क में जोबनप्रीत की कथित भूमिका शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जोबनप्रीत ने विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर काम करने वाले शूटर्स के लिए हथियारों की सप्लाई और दूसरी लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं में मदद की। जांच के दौरान तरनतारन ज़िले में रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की तीन घटनाओं में भी उसकी कथित भूमिका सामने आई है। बड़े नेटवर्क का पता लगाने और उसके कनेक्शन का पता करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पुलिस नेटवर्क के अंदर और बाहर के लिंक का पता लगाने और उसके ऑपरेशन के पूरे दायरे को समझने के लिए काम कर रही है। गोल्डी ढिल्लों का कथित तौर पर ज़िम्मेदारी लेने का दावा जांच के दौरान पहले, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की ओर से कथित तौर पर जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में संधू की हत्या की ज़िम्मेदारी ली गई थी। पोस्ट की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी, और पुलिस ने उस समय फायरिंग में ढिल्लों की भूमिका की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की थी। कथित पोस्ट में ढिल्लों ने आरोप लगाया कि संधू नई पीढ़ी को गुमराह कर रहा था और इन्फ्लुएंसर के सोशल मीडिया कंटेंट की आलोचना की। पोस्ट में उन लोगों के ख़िलाफ़ धमकी भरी बातें भी थीं जो, लिखने वाले के अनुसार, ऐसे कंटेंट को बढ़ावा दे रहे थे; उन्हें चेतावनी दी गई थी कि वे इसी तरह की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसमें गैंगस्टर से जुड़े कई अन्य नामों और समूहों का भी ज़िक्र था। पोस्ट में उन लोगों को भी चेतावनी दी गई थी जिन्होंने कथित तौर पर समूह के कॉल का जवाब नहीं दिया था, और उनसे इंतज़ार करो और देखो (wait and watch) के लिए कहा गया था। संधू की हत्या के पीछे का मकसद अभी भी जांच का विषय है। पुलिस गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए CCTV फ़ुटेज, फ़ोरेंसिक सबूत और दूसरी जानकारियों की जाँच कर रही है। मैड संधू कौन थे? मैड संधू, जिनका असली नाम मधुसूदन था, एक मेकअप आर्टिस्ट, स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, जिनकी ऑनलाइन अच्छी-खासी फ़ैन-फ़ॉलोइंग थी। वह अक्सर पॉडकास्ट और दूसरे डिजिटल प्रोग्राम में मेकअप, पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए नज़र आते थे। संधू को सोशल मीडिया पर होमोफ़ोबिक ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था और उन्होंने अपनी पहचान के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने अपने प्रोफ़ेशनल करियर की शुरुआत फ़ैशन इंडस्ट्री से की थी, जहाँ उन्होंने पंजाब और मुंबई में फ़िल्मों के लिए स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट और डिजिटल क्रिएटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। जोबनप्रीत की गिरफ़्तारी के बाद, जाँच करने वाले अब बड़े नेटवर्क और उससे जुड़े कनेक्शन की जाँच कर रहे हैं। इस कथित ऑपरेशन के दायरे का पता लगाने और मामले से जुड़े दूसरे लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जाँच जारी है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
Kumar Sanu ने गाया था अजय देवगन-तब्बू के 'प्यार का पैगाम', 32 सालों से बना हुआ नंबर-1 'लव एंथम'
मशहूर गायक कुमार सानू ने 90 के दशक का कालजयी रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो अजय देवगन और तब्बू की फिल्म से जुड़ा था।
कुमार सानू और कुनिका सदानंद ने 30 साल पहले एक रोमांटिक गाना रिकॉर्ड किया था, जो कभी रिलीज नहीं हुआ।
'नाना जिंदा हो सकते हैं', तनुश्री ने उठाए सवाल, पूछा- जल्दबाजी...
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार और मौत की खबर को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर पूछा कि नाना का अंतिम संस्कार रात में क्यों किया गया और कोई प्रेयर मीट क्यों नहीं रखी गई.
अलाया एफ ने डेनिम शॉर्ट्स और ओवरसाइज्ड जैकेट में दिखाया बोल्ड अंदाज, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ अक्सर अपने जबरदस्त फैशन सेंस और बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अलाया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद ...
फातिमा सना शेख का सिजलिंग एथनिक लुक वायरल, सिल्क साड़ी में ढाया कहर
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा फातिमा सना शेख अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में फातिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की कुछ बेहद ही दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया का पारा ...
15 रीटेक में शूट हुआ था Madhuri Dixit का सदाबहार गाना, नहीं लग रहा था सलमान खान का निशाना
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि हम आपके हैं कौन फिल्म के एक कल्ट सॉन्ग के एक सीन की शूटिंग 15 रीटेक में पूरी हो पाई थी।
62 सालों से सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का एक गाना रेडियो की शान बना हुआ है। आज भी गर्लफ्रेंड से जुदा हुआ कोई लड़का ये गीत सुन लेता है, तो पुरानी यादों से तड़प उठता है।
फिल्म 'गनमास्टर G9' के सेट पर एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट के दौरान इमरान हाशमी बाल-बाल बचे। हवा में पलटी SUV उनके बेहद करीब गिरी।
नवरात्रि में विद्या बालन का रॉयल ब्लू साड़ी लुक वायरल, सुनहरी कढ़ाई और शाही अंदाज ने जीता दिल
बॉलवुड अभिनेत्री विद्या बालन नवरात्रि के पावन पर्व को बेहद खूबसूरती और शालीनता के साथ मना रही हैं। नवरात्रि के चौथे दिन, जो मां कूष्मांडा को समर्पित है और जिन्हें ऊर्जा, तेज और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, विद्या बालन ने रॉयल ब्लू रंग की साड़ी ...
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 के सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें हवा में पलटी SUV नीचे खड़ी वैन पर गिरती दिख रही है। वीडियो में आउटडोर सेट पर एक कार स्टंट नजर आ रहा है। हालांकि मेकर्स ने अब तक नहीं बताया कि यह सब प्लान किया गया था या स्टंट के दौरान हादसा हो गया। हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वीडियो में SUV के नीचे गिरते ही क्रू मेंबर्स और आसपास मौजूद लोग उसकी ओर भागते दिखते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जब क्रेन का मैकेनिज्म फेल हुआ और हवा में घूम रही SUV नीचे गिरी, तब इमरान हाशमी वहीं जमीन पर खड़े थे। वह गाड़ी उनके चेहरे से महज एक फीट (या कुछ इंच) की दूरी पर आकर नीचे खड़ी वैन से टकराई। हालांकि, वीडियो में इमरान हाशमी क्लियर नहीं दिख रहे हैं। न ही इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो पाई है कि वह वहां मौजूद थे। गौरतलब है कि इमरान हाशमी इन दिनों गनमास्टर G9 की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से सामने आए इस वीडियो में सड़क पर स्टंट की तैयारी दिखाई गई है। वीडियो में एक SUV को बड़े कंस्ट्रक्शन क्रेन सर्विस वाहन से हवा में लटकाया गया है। पक्की सड़क पर क्रू मेंबर्स और अन्य लोग इस सेटअप को देख रहे हैं। इसके बाद काउंटडाउन शुरू होता है। काउंटडाउन खत्म होते ही क्रेन की केबल से SUV अचानक झटके के साथ हवा में पलट जाती है। SUV नीचे की ओर घूमते हुए गिरती है और वहां खड़ी काली वैन की छत से जोरदार टक्कर होती है। इसके बाद अन्य प्रोडक्शन वाहन और क्रू मेंबर्स कार की तरफ भागते हैं। फिल्म में ये कलाकार हैं फिल्म गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी ईश्वर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा आरती और अपारशक्ति खुराना देसू के रोल में हैं। फिल्म की कहानी सरीम मोमिन और जुनैद वासी ने लिखी है। आदित्य दत्त इसके डारेक्टर हैं। गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया फिर साथ आए हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी की है, जो अपनी पसंद की महिला के साथ रहने के लिए बेहद कदम उठाता है। इस दौरान उसका सामना एक खतरनाक दुश्मन से होता है। दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर फिल्म के निर्माता हैं। ये सभी सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत फिल्म बना रहे हैं। हरिद्वार में गनमास्टर G9 की शूटिंग के दौरान विवाद हुआ था हरिद्वार में जून 2026 में गनमास्टर G9 की शूटिंग के दौरान बार एंड रेस्टोरेंट के सेट को लेकर विवाद हुआ था। हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने सेट पर पहुंचकर बोर्ड का विरोध किया था। उन्होंने फिल्म यूनिट से पूछा था कि हरिद्वार में ऐसा बोर्ड लगाने की अनुमति किसने दी। विरोध बढ़ने पर मेकर्स को बोर्ड से ‘बार’ शब्द हटाना पड़ा था। घटना के वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें लोग फिल्म यूनिट से बहस करते नजर आए थे। दोनों एक्टर उस समय फिल्म ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के लिए हरिद्वार और देहरादून में मौजूद थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं में अब बनिता संधू का नाम भी जुड़ गया है। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री इस बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन एक्शन-सर्वाइवल थ्रिलर का हिस्सा हैं। सूत्रों के अनुसार, कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन ...
सिंदूर-मंगलसूत्र पहन दुल्हन सी सजीं अक्षरा, रचाई शादी?
अक्षय कुमार के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड क्वीन श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी फैन्स से जुड़ी हुई हैं.
रणवीर शौरी को CJP प्रोटेस्ट का विरोध करने पर ईमेल पर लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसकी शिकायत अभिनेता ने मुंबई पुलिस में की।
Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड में नकुल ढुल और कुशल तंवर (उर्फ गुल्लू) के बीच हाथापाई हुई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेज़ी से चर्चा का विषय बन गई; एक वीडियो में माही विज को नकुल पर चिल्लाते और उन्हें मारते हुए देखा गया, जबकि घर के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए दौड़े। यह बहस काज़ी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच बातचीत के दौरान शुरू हुई। नकुल बातचीत में शामिल हुए और जल्द ही गुल्लू भी इसमें आ गए। बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। घर के अन्य सदस्य उन्हें अलग करने और स्थिति को संभालने के लिए दौड़े। गुल्लू के साथ तीखी बहस के दौरान माही विज ने नकुल ढुल को मारा माही विज भी इस तनावपूर्ण स्थिति में शामिल हो गईं। जब नकुल और गुल्लू के बीच बहस तेज़ हुई, तो उन्हें इस टकराव पर प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया। Bigg Boss 20 के 13 अक्टूबर के एपिसोड के वायरल वीडियो में नकुल और गुल्लू को हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है, जबकि माही विज लड़ाई रोकने की कोशिश करते हुए नकुल को मारती हुई दिखाई देती हैं। 14 अक्टूबर के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर करते हुए JioHotstar Reality ने लिखा, एक लड़ाई और पूरा घर खिलाफ! देखिए #BiggBoss20 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #JioHotstar पर और 10:30 बजे #ColorsTV पर। प्रोमो में, यंग डीएसए (Yung DSA), अरिशफ़ा खान और माही विज सहित घर के सदस्य नकुल और गुल्लू के बीच हुई हालिया हाथापाई पर प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसिफ खान को भी Bigg Boss से नकुल को घर से बाहर निकालने की मांग करते हुए देखा गया। लड़ाई के दौरान माही विज काफी परेशान दिखीं और उन्हें रोते हुए और नकुल पर चिल्लाते हुए देखा गया। उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने गुल्लू को क्यों मारा और वह घर में किसलिए आए हैं। उन्हें यह कहते हुए भी सुना गया, हाथ उठाएगा यहां पर आके (तुम खुद को क्या समझते हो, यहां किसी पर हाथ उठा रहे हो)। क्या नकुल ढुल को बिग बॉस 20 से बाहर कर दिया गया है? बिग बॉस 20 के 13 अक्टूबर के एपिसोड तक, नकुल ढुल - जो 11 अक्टूबर, 2026 को 'वीकेंड का वार' के दौरान घर में आए थे - को शो से बाहर नहीं किया गया है। हालाँकि, नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के बाद बिग बॉस ने घर वालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और इसी के साथ लेटेस्ट एपिसोड खत्म हुआ। बिग बॉस 20 रोज़ाना रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित होता है। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
लोकप्रिय टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और 'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री श्रद्धा आर्या को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। हाल ही में स्टार प्लस द्वारा जारी किए गए एक नए टीज़र ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि गौरव खन्ना एक बार फिर फिक्शन टीवी धारावाहिकों की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। एकता कपूर के बैनर तले बनने वाले इस नए शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्टार प्लस द्वारा जारी इस टीज़र ने गौरव की टीवी सीरियल्स में संभावित वापसी के बारे में अटकलों को हवा दी है, खासकर 'खतरों के खिलाड़ी 15', 'बिग बॉस 19' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जैसे हालिया रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी के बाद। मंगलवार को स्टार प्लस ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या स्टारर अपने आने वाले फिक्शन शो का पहला प्रोमो जारी किया। इस शो को एकता कपूर का बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। क्या गौरव खन्ना लगातार कई रियलिटी शो के बाद टीवी पर वापसी करेंगे? टीज़र में गौरव खन्ना को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ऑफिस बिल्डिंग में आते हुए देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद, श्रद्धा आर्या दूसरी कार में आती हैं, और मीडियाकर्मी दोनों एक्टर्स से शूट के बारे में सवाल पूछते हैं। उनकी इस मौजूदगी ने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में उत्सुकता जगा दी है। हालांकि, शो की कहानी, फॉर्मेट और पूरी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। टीज़र शेयर करते हुए स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, कुछ बहुत रोमांचक आने वाला है...: गौरव खन्ना के हालिया रियलिटी शो के बारे में काम की बात करें तो, गौरव खन्ना टीवी शो 'अनुपमा' में रूपाली गांगुली के साथ अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्हें हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया था। उससे पहले, उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में हिस्सा लिया और जीता, और बाद में 'बिग बॉस 19' में शामिल हुए और विजेता बने। 'अनुपमा' के अलावा, खन्ना कई टीवी शो में नज़र आ चुके हैं, जिनमें 'लव ने मिला दी जोड़ी', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'लाल इश्क' और 'चंद्रगुप्त मौर्य' शामिल हैं। श्रद्धा आर्या का काम जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा आर्या टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता रघुवीर अरोड़ा का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'मडुवे माने' और 'गोडावा' जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है। पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो, श्रद्धा आर्या दिसंबर 2024 में जुड़वां बच्चों की माँ बनीं। उन्होंने 2021 में मुंबई में राहुल नागल से शादी की थी और सितंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जुड़वां बच्चों के आने की ख़ुशख़बरी फ़ैन्स के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, खुशियों की दो छोटी-छोटी सौगातों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं! Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by StarPlus (@starplus)
राज बब्बर के बड़े बेटे ने हाल ही में यश के रामायण में 'रावण' लुक की आलोचना की। हालांकि, उन्हें आदिपुरुष में सैफ 'रावण' के रूप में काफी पसंद आए थे।
लता मंगेशकर का गाया आखिरी फिल्मी गीत आज भी श्रोताओं को भावुक कर देता है। यह गीत एक मां और बेटे के गहरे प्रेम और बिछड़ने की मार्मिक कहानी को दर्शाता है।
41 की एक्ट्रेस बनी जुड़वा बच्चों की मां, हुआ तनाव?
मां बनने के करीब साढ़े 4 महीने बाद दिव्यांका ने TV परकमबैक कर लिया है. वो कपल रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं.
बिग बॉस 20 के घर में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस के दौरान हाथापाई हो गई। माही विज इस दौरान चिल्लाती और रोती नजर आईं। यह विवाद काजी तौकीर की कथित टिप्पणियों से शुरू हुआ था। घरवालों ने तुरंत दोनों को अलग किया। लेटेस्ट एपिसोड के अंत में एक प्रोमो दिखाया गया। इसमें संकेत मिला कि वाइल्डकार्ड से आए नकुल को घर से बाहर जाने के लिए कहा गया है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एपिसोड खत्म होने तक इस मामले का नतीजा सामने नहीं आया। काजी तौकीर की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद मामला तब शुरू हुआ, जब नकुल ने स्काउट OP से काजी की कथित टिप्पणियों के बारे में बात की। नकुल ने कहा कि काजी, स्काउट के कान में थूकने वाली घटना के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया। काजी ने कहा कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। नकुल ने इसे मजाक नहीं माना। इसके बाद बातचीत तनावपूर्ण हो गई। काजी ने गुल्लू से कहा कि वह नकुल को मामला समझाए। नकुल ने गुल्लू के बीच में आने पर आपत्ति जताई। गुल्लू ने नकुल से पूछा कि वह मामला क्यों बढ़ा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बहस के दौरान धक्का-मुक्की दोनों के आमने-सामने बहस करते रहने के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया। बाकी घरवाले तुरंत वहां पहुंचे और दोनों को अलग करने की कोशिश की। झगड़े के दौरान नकुल ने यह भी कहा कि उसके भाई पहले गुल्लू से सामना करने के लिए गुरुग्राम गए थे। नकुल ने दावा किया कि गुल्लू तब “भागकर गोवा चला गया था।” माही विज इस पूरी घटना के दौरान रोती और चिल्लाती दिखीं। वह बार-बार पूछ रही थीं कि नकुल ने गुल्लू को क्यों मारा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नकुल इसी वजह से घर में आया था। पहले से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे यह झगड़ा ऐसे समय हुआ, जब नकुल और गुल्लू नकुल के घर में आने के बाद से एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। नकुल को ऑनलाइन मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है। वह टेलीविजन अभिनेता मनीष गोयल के साथ बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुआ था। नकुल के बाहर जाने की चर्चा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस झगड़े के बाद नकुल को घर से बाहर जाने के लिए कहा गया। हालांकि, मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेटेस्ट एपिसोड में भी इस मामले का नतीजा नहीं बताया गया।
60 की उम्र में पिता बनेंगे सलमान, खलती है बच्चे की कमी?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पिता बनने की इच्छा जाहिर की है. सलमान ने बताया कि वो शादी नहीं करना चाहते, लेकिन बच्चे जरूर चाहते हैं.
500 करोड़ के पार दृश्यम 3, ट्यूसडे ऑफर से कमाई में उछाल
अजय देवगन ने फाइनली अपने करियर में 500 करोड़ वाली फिल्म भी दे डाली है. उनकी फिल्म दृश्यम 3 ने 12 दिनों में ये आंकड़ा पार किया है. मंगलवार को ऑफर की वजह से फिल्म की कमाई में अच्छा जंप देखने मिला है.
भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के मकसद से साल 2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा आज 27 साल का सफर तय कर चुका है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन तक, बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की मौजूदगी ने इस मंच को खास बनाया है। अबू धाबी में होने वाले आगामी आईफा में भी कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। सलमान खान का मल्टी-स्टारर परफॉर्मेंस, जान्हवी कपूर का मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट, डिजिटल मंच पर मिर्जापुर गैंग की मेजबानी और हिमेश रेशमिया की पहली आईफा परफॉर्मेंस इस बार के खास आकर्षण होंगे। आईफा के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में इसके 27 साल के सफर, शुरुआती चुनौतियों, बड़े सितारों से जुड़े दिलचस्प किस्सों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि 2028 में लॉस वेगास में आईफा वर्ल्डवाइड लॉन्च करने की योजना है, जहां भारतीय और हॉलीवुड सिनेमा को एक मंच पर सम्मानित किया जाएगा। सवाल: 2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा आज 27 साल का सफर तय कर चुका है। क्या आपने कभी सोचा था कि यह इतना बड़ा मंच बन जाएगा? जवाब: सच कहूं तो हमने शुरुआत में इतने बड़े सफर की कल्पना नहीं की थी। हमारा मकसद भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर ले जाना और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना था। लंदन में हमारी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमिताभ बच्चन और उस साल मिस वर्ल्ड बनीं युक्ता मुखी मौजूद थीं। इसके बाद मीडिया में आईफा की चर्चा शुरू हो गई। मिलेनियम डोम में हुए पहले आयोजन में करीब 2,500 खास मेहमान शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, दिलीप कुमार, सुनील दत्त, लता मंगेशकर, आशा भोसले, शाहरुख खान, यश चोपड़ा, यश जौहर और अनिल कपूर जैसे दिग्गजों ने हमारा साथ दिया। अंतरराष्ट्रीय सितारों में एंजेलिना जोली, जैकी चैन, थोरा बर्च और काइली मिनोग भी पहुंचे। उस समय करीब 400 लोगों के दल को संभालना, सभी की व्यवस्था करना और शो को तय समय पर शुरू करना बड़ी चुनौती थी। अक्षय कुमार का शाओलिन मॉन्क्स के साथ परफॉर्मेंस यादगार रहा। इसके अंत में जैकी चैन का स्टेज पर आना भी खास था। सवाल: आईफा का विचार आखिर आया कहां से? जवाब : इससे पहले हम आठ-नौ साल तक घरेलू स्तर पर अवॉर्ड शो कर रहे थे। साल 2000 में हमने सोचा कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाना चाहिए। हमारे सामने क्रिकेट और सिनेमा जैसे विकल्प थे, लेकिन हमने सिनेमा चुना। हिंदी फिल्मों में संगीत, भावनाएं और ड्रामा लोगों को जोड़ते हैं। विदेशों में रहने वाली भारतीय मूल की दूसरी और तीसरी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना भी हमारा उद्देश्य था। हम भारतीय सिनेमा को एक ग्लोबल ब्रांड बनाना चाहते थे। शुरुआत में नहीं सोचा था कि यह 27 साल तक चलेगा। सवाल: पहले आयोजन के बाद आईफा को आगे बढ़ाना कितना मुश्किल था? जवाब: लंदन के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि इसे आगे कैसे चलाया जाए। किसी बड़े आयोजन के लिए केवल जुनून काफी नहीं होता, उसका कमर्शियल मॉडल भी जरूरी होता है। हमने सन सिटी, साउथ अफ्रीका में आयोजन किया। वहां सोनी चैनल ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' खरीदी थी। हमने फिल्म का प्रीमियर आईफा के साथ करने का फैसला किया। इससे आयोजन दो दिन का हो गया। आमिर खान, जो आमतौर पर अवॉर्ड शो से दूरी रखते हैं, 'लगान' के प्रीमियर के लिए वहां आए। इसके बाद साउथ अफ्रीका में हिंदी सिनेमा को लेकर उत्साह बढ़ा। धीरे-धीरे हमने फिल्म प्रीमियर, वर्कशॉप, फिल्म फेस्टिवल और बिजनेस फोरम को भी जोड़ा। स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री और विदेशी सरकारों के सहयोग से आईफा का एक टिकाऊ मॉडल तैयार हुआ। सवाल: इतने सालों में आईफा की पहचान बनी रही। किन चीजों से आप कभी समझौता नहीं करते? जवाब: सबसे जरूरी है सम्मान और भरोसा। इंडस्ट्री को पता है कि हमारी नीयत साफ है और हम भारतीय सिनेमा को दुनिया में सम्मान दिलाना चाहते हैं। दूसरी चीज क्वालिटी है। कलाकारों को भुगतान करने के साथ हम स्टेज, प्रोडक्शन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी बड़ा निवेश करते हैं। तीसरी बात है नए प्रयोग। हमने साउथ इंडियन सिनेमा के लिए आईफा उत्सवम, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए डिजिटल अवॉर्ड्स और क्रिएटर्स के लिए आईफा इनसाइडर जैसे कॉन्सेप्ट शुरू किए हैं। अब गुजराती सिनेमा के लिए आईफा रंगीलो और मराठी सिनेमा से जुड़े आयोजनों की भी योजना है। सवाल: इस बार अबू धाबी में आईफा की सबसे बड़ी खासियत क्या होगी? जवाब: इस बार हम पारंपरिक अवॉर्ड शो के साथ डिजिटल दर्शकों को भी जोड़ रहे हैं। मेन स्टेज पर वरुण धवन होस्ट करेंगे। डिजिटल मंच पर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अभिषेक बनर्जी होस्टिंग करेंगे। 'मिर्जापुर' से जुड़े इन कलाकारों को एक अलग अंदाज में देखना दिलचस्प होगा। परफॉर्मेंस में सलमान खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे शामिल होंगे। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को खास ट्रिब्यूट देंगी। वरुण धवन के साथ करण जौहर, मनीष पॉल और पहली बार अनन्या पांडे भी को-होस्टिंग करेंगी। इसके अलावा डिजिटल अवॉर्ड्स में हिमेश रेशमिया पहली बार आईफा में परफॉर्म करेंगे। उनके एक्ट को लेकर हमारी बड़ी योजनाएं हैं। सवाल: पिछले साल ओटीटी और इस बार यूट्यूब लाइव के जरिए डिजिटल दर्शकों को जोड़ने की क्या रणनीति है? जवाब: पारंपरिक टीवी और डिजिटल, दोनों की अपनी अहमियत है। टीवी का दर्शक वर्ग व्यापक है, जबकि यूट्यूब पर युवा पीढ़ी ज्यादा सक्रिय है। हम दोनों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य आईफा की मूल पहचान को बरकरार रखना है- संगीत, डांस, मस्ती और सिनेमा का उत्सव। डिजिटल मंच के जरिए उन दर्शकों तक भी पहुंचना चाहते हैं जो पारंपरिक टीवी से अलग तरीके से मनोरंजन देखते हैं। सवाल: सलमान खान के परफॉर्मेंस को लेकर हर बार उत्सुकता रहती है। इस बार क्या नया होगा? जवाब: हम सलमान से मिलने वाले हैं। वे भी अपने एक्ट में कुछ नया और अलग करना चाहते हैं। इस बार उनके परफॉर्मेंस में कई दूसरे सितारे भी शामिल होंगे। यानी दर्शकों को मल्टी-स्टारर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। मीटिंग के बाद इसकी बाकी डिटेल्स फाइनल होंगी। सवाल: दोबारा अबू धाबी जाने की क्या वजह रही? जवाब: हम ग्रीस, मलेशिया और सिंगापुर जैसे विकल्पों पर विचार कर रहे थे, लेकिन अबू धाबी सबसे मुफीद लगा। भारत से इसकी दूरी भी कम है। यास एरिना और वहां का प्रशासन हमारे साथ बहुत सहजता से काम करता है। सलमान से बात हुई तो उन्होंने मजाक में कहा कि अबू धाबी पास है, इसलिए उन्हें ज्यादा दूर न ले जाया जाए। यह सहजता और आपसी समझ हमारे लिए मायने रखती है। सवाल: अबू धाबी में मनोरंजन के अलावा और क्या खास होगा? जवाब: हम छात्रों के लिए मास्टरक्लास आयोजित कर रहे हैं। 'फ्रेंड्स ऑफ आईफा' के तहत करीब 150 स्थानीय छात्रों को जोड़ने की योजना है। मीडिया और एंटरटेनमेंट पर बिजनेस फोरम भी होगा। तेलंगाना हमारा स्टेट पार्टनर बना है। वह अपनी फिल्म सिटी और फिल्म इंस्टीट्यूट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करेगा। हमारा मकसद आईफा को सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि सिनेमा, कारोबार, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ा बड़ा मंच बनाना है। सवाल: क्या इस बार किसी इंटरनेशनल स्टार के आने की भी संभावना है? जवाब: हम कुछ अंतरराष्ट्रीय सितारों से संपर्क में हैं। यह देख रहे हैं कि आयोजन के समय कौन इस क्षेत्र में मौजूद हो सकता है। इस बारे में अंतिम तस्वीर बाद में साफ होगी। हम स्थानीय सितारों को भी मंच पर शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल: 2014 में टाम्पा आईफा में जॉन ट्रैवोल्टा आए थे। क्या भविष्य में ऐसे और अंतरराष्ट्रीय सहयोग देखने को मिलेंगे? जवाब: बिल्कुल, भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाना हमेशा से हमारा उद्देश्य रहा है। इसी दिशा में हम 2028 में लॉस वेगास में अंग्रेजी भाषा में आईफा वर्ल्डवाइड लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इसमें भारतीय सिनेमा और हॉलीवुड को एक मंच पर सम्मानित करने का विचार है। कल्पना कीजिए कि शाहरुख खान और केविन हार्ट साथ में होस्टिंग करें, बिली आइलिश और ए.आर. रहमान परफॉर्म करें या ऋतिक रोशन और जेनिफर लोपेज साथ नजर आएं। हम इसी तरह के बड़े अंतरराष्ट्रीय सहयोग की कल्पना कर रहे हैं। सवाल: 27 साल के सफर में सबसे चुनौतीपूर्ण आयोजन कौन-से रहे? जवाब: श्रीलंका और टोरंटो के आयोजन बहुत चुनौतीपूर्ण रहे। श्रीलंका में आंतरिक परिस्थितियों के तुरंत बाद आयोजन करना आसान नहीं था। टोरंटो में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे मौजूद थे, लेकिन कई दूसरे कलाकारों की फ्लाइट कैंसिल होने और लॉजिस्टिक्स की समस्याओं ने आखिरी समय में काफी तनाव पैदा कर दिया था। बड़े आयोजनों में सब कुछ योजना के मुताबिक नहीं चलता। ऐसे समय में टीम का साथ और समय पर फैसले लेना सबसे जरूरी होता है। सवाल: आईफा के दौरान सलमान खान से जुड़ा कोई ऐसा किस्सा जो आज भी याद हो? जवाब: सलमान को दुबई आना था। सुबह चार बजे की फ्लाइट में वे बैठ चुके थे, तभी उन्होंने फोन करके कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही और वे सुबह नौ बजे की फ्लाइट से आएंगे। मैंने पूछा कि अब उनका सामान कैसे उतरेगा? उन्होंने कहा कि सामान वहीं रहने दो, वे घर जाकर सुबह नौ बजे आ जाएंगे। मुझे लगा कि शायद वे नहीं आ पाएंगे, लेकिन वे घर गए, सोए भी नहीं और नौ बजे की फ्लाइट पकड़कर पहुंच गए। वे तीन-चार घंटे मेरे लिए बहुत तनावपूर्ण थे, लेकिन उनका कमिटमेंट शानदार था। सवाल: इतने बड़े सितारों के साथ काम करते हुए किससे सबसे ज्यादा सीखने को मिला? जवाब: अमिताभ बच्चन जी के साथ काम करना हमेशा खास रहा है। मैंने आईफा में उनके साथ दस साल बिताए। भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में सम्मान दिलाने का उनका विजन बहुत बड़ा था। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद का आईफा के सफर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सवाल: आईफा को लेकर आपकी सबसे बड़ी इच्छा क्या है? जवाब: हम चाहते हैं कि लोग आईफा को अपना समझें। जब किसी से पूछा जाता है कि आईफा किसका है, तो वह किसी आयोजक का नाम लेने के बजाय अमिताभ बच्चन, सलमान खान या शाहरुख खान का नाम ले। यही हमारी सफलता है। हम सब एक परिवार की तरह हैं और चाहते हैं कि यह परिवार दुनिया भर में और बड़ा हो।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में टीसी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित दुबे के मुताबिक, इसके दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। स्क्रिप्ट पर अभी काम पूरा नहीं हुआ है। लेखक विशाल चतुर्वेदी चाहते हैं कि अगला पार्ट भी अच्छी कहानी और बेहतर प्रस्तुति के साथ आए। अमित के मुताबिक, 2027 में ‘राम बोला’ या ‘हनुमान अंश’ से जुड़ी कोई फिल्म आ सकती है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने फिल्म की सफलता, शूटिंग के अनुभव, संघर्ष और एक्टिंग करियर पर भी बात की। सवाल: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही है। दर्शकों को कब तक इंतजार करना पड़ सकता है? जवाब: फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी जी ने स्पष्ट किया है कि अभी ‘हनुमान अंश 2’ पर काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसा नहीं है कि पहली फिल्म हिट हो गई, तो तुरंत दूसरा पार्ट बना दिया जाए। वे चाहते हैं कि अगली फिल्म की कहानी और प्रस्तुति भी अच्छी हो। पहली फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी और कई गाने भी इसमें इस्तेमाल किए गए। अगली कहानी को बेहतर बनाने में समय लगेगा। मेरी जानकारी के मुताबिक, 2027 में ‘राम बोला’ नाम की फिल्म आ सकती है। हालांकि, अभी मुझे ‘राम बोला’ के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। सवाल: फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी, इसकी उम्मीद थी? जवाब: शूटिंग के दौरान हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी और रिकॉर्ड तोड़ेगी। मुझे लगता है कि इसका श्रेय लेखक विशाल चतुर्वेदी की मेहनत और उनकी भक्ति भावना को जाता है। फिल्म बनाने का उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं था, बल्कि महाराज जी के जीवन और उनकी यात्राओं को लोगों तक पहुंचाना था। शायद इसी भावना के कारण दर्शक फिल्म से जुड़ पाए। सवाल: आपको फिल्म में टीसी का किरदार कैसे मिला? जवाब: नवंबर 2025 में मुझे इस किरदार की स्क्रिप्ट मिली। मैंने ऑडिशन दिया और फिर बताया गया कि मेरा चयन हो गया है। फिल्म का बजट कम था, इसलिए कलाकारों की फीस भी कम थी। लेकिन महाराज जी का नाम जुड़ा था, इसलिए मैंने मना करना ठीक नहीं समझा। मुझे सुबह 5:30 बजे चित्रकूट पहुंचना था। उस समय मैं मुंबई में था। रात में फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचा और वहां से कार चलाकर चित्रकूट गया। सुबह करीब 5 बजे सेट पर पहुंच गया। फिल्म के लिए मेरा खर्च मेरी फीस से भी ज्यादा था। लेकिन मेरे लिए यह काम पैसों से ज्यादा श्रद्धा का विषय था। सवाल: शूटिंग के दौरान कैसा माहौल था? जवाब: शूटिंग चित्रकूट के परसौजा गांव में हुई थी। वहां आज भी ज्यादातर घर कच्चे हैं और दरवाजे छोटे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि घर में प्रवेश करते समय मंदिर की तरह झुककर जाना चाहिए, इसलिए दरवाजे छोटे बनाए जाते हैं। वहां बहुत सकारात्मक माहौल था। मेरे एक सीन में मुझे महाराज जी से माफी मांगनी थी। भावनाओं को सही तरीके से दिखाने के लिए इस सीन के कई टेक हुए। निर्देशक चाहते थे कि हर दृश्य में भाव पूरी तरह उभरकर आए। इसी मेहनत से फिल्म के दृश्य प्रभावशाली बने। सवाल: कम बजट और दूसरी परेशानियों के बीच फिल्म कैसे पूरी हुई? जवाब: शूटिंग के दौरान कई समस्याएं आईं। मेकअप का सामान चोरी हो गया, एक मुख्य कलाकार ने फिल्म छोड़ दी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी चले गए। शूटिंग का कार्यक्रम 28 दिन का था, लेकिन फिल्म 22 दिनों में पूरी करनी पड़ी। ऐसे समय में सभी ने मिलकर काम किया। किसी ने गाना गाया, किसी ने अभिनय किया और सबने अपनी जिम्मेदारी निभाई। लगा कि यह हम सभी का अपना काम है। मुझे एक पंक्ति याद आती है- ‘अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में।’ हमने भी पूरी श्रद्धा के साथ काम किया। सवाल: आपने एक्टिंग के लिए टीचिंग जैसे पेशे को क्यों नहीं छोड़ा? जवाब: मैं केमिस्ट्री का शिक्षक हूं और आईआईटी-जेईई व नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाता हूं। मैंने कई विद्यार्थियों को इंजीनियर और डॉक्टर बनने में मदद की है। एक्टिंग के शुरुआती दिनों में छोटे रोल मिलते थे और एक दिन के काम के लिए करीब 2,000 से 3,000 रुपए मिलते थे। इतने पैसों में खर्च चलाना मुश्किल था, इसलिए पढ़ाना जारी रखा। मैं लखनऊ से मुंबई आने-जाने में अपनी बचत का काफी हिस्सा खर्च करता था। साथ ही थिएटर करता था। भरोसा था कि मेहनत करता रहूंगा, तो एक दिन अच्छा मौका जरूर मिलेगा। सवाल: एक्टिंग में आने की शुरुआत कैसे हुई? जवाब: मैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन हूं। एक बार मैंने उनके जैसे बाल रंगवा लिए, लेकिन मुझे अपना लुक पसंद नहीं आया। बच्चों को कह दिया कि एक छोटे से रोल के लिए ऐसा किया है। बाद में बच्चों ने पूछा कि वह रोल कब आएगा। उस बात को सच साबित करने के लिए मुंबई आया और ऑडिशन देने लगा। मुझे ‘तुलसी’ नाम के सीरियल में डॉक्टर का छोटा-सा रोल मिला। सेट पर काम करने का अनुभव अच्छा लगा। इसके बाद थिएटर करना शुरू किया और एक साल में छह-सात नाटक किए। धीरे-धीरे छोटे रोल मिलने लगे। सवाल: ‘हनुमान अंश’ के बाद आपके करियर में क्या बदलाव आया? जवाब: मैंने ‘वॉर 2’ और ‘पति पत्नी और वो 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ‘अनुपमा’ और ‘सीआईडी’ जैसे सीरियल भी किए हैं। पहले सोशल मीडिया पर मेरे करीब 10 फॉलोअर्स थे। अब मेरी पहचान बढ़ी है और लोग मुझे जानने लगे हैं। ‘हनुमान अंश’ मेरे लिए बहुत खास है। मैं इसे अभाव का प्रभाव कहता हूं, क्योंकि कम संसाधनों के बावजूद सभी ने मिलकर इसे बनाया। अब दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इसलिए आगे कोई भी प्रोजेक्ट चुनते समय ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करूंगा।
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन और उनके अंतिम संस्कार के समय पर सवाल खड़े किए हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तनुश्री ने दावा किया कि बॉलीवुड या मीडिया से किसी भी व्यक्ति ने नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर नहीं देखा। उन्होंने देर रात 11:28 बजे अंतिम संस्कार किए जाने की जल्दबाजी पर भी आपत्ति जताई है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि कानूनी मामलों से बचने के लिए यह नाटक रचा गया हो सकता है। 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नाना पाटेकर का निधन हुआ था। इंस्टाग्राम लाइव में अंतिम संस्कार पर उठाए सवाल तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि बॉलीवुड और मीडिया के लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोई प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है, लेकिन नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर की रात 11:28 बजे पुणे के पास डोन्जे गांव वाले फार्महाउस पर किया गया। तनुश्री ने सवाल उठाया कि इतनी रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की क्या जल्दी थी और क्या उनके परिवार ने भी चेहरा ठीक से देखा था। 'अस्पताल ले जाने के वीडियो और फोटो क्यों नहीं हैं' तनुश्री ने इंस्टाग्राम लाइव में अस्पताल से जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था, तब भी फोटो और वीडियो सामने आए थे। हालांकि, नाना पाटेकर को अस्पताल ले जाने, वहां मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम किए जाने का एक भी वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि अंतिम संस्कार के समय चेहरा ढका हुआ था, जिससे किसी को असलियत पता नहीं चली। विदेश में जिंदा होने का दावा, डीएनए टेस्ट की मांग तनुश्री दत्ता ने यह भी दावा किया कि जिस शरीर का अंतिम संस्कार किया गया, वह नाना पाटेकर का नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि कानूनी मुकदमों और पुलिस जांच से बचने के लिए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया गया हो सकता है और अभिनेता सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं। मीटू आंदोलन से शुरू हुआ था विवाद तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2008 से चला आ रहा है। तनुश्री ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में जब भारत में मीटू (#MeToo) आंदोलन शुरू हुआ, तब यह मामला दोबारा सुर्खियों में आया। तनुश्री के वकील नितिन सतपुते ने अक्टूबर 2018 में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अर्जी देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग का नार्को-एनालिसिस और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, जून 2019 में पुलिस ने जांच के बाद नाना पाटेकर को क्लीन चिट दे दी थी। नाना पाटेकर ने आरोपों पर बात की थी साल 2024 में लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर से पूछा गया था कि तनुश्री द्वारा उन पर गंभीर आरोप लगाए जाने पर उन्हें गुस्सा आया था। इस पर नाना ने कहा था, “झूठ है, तो गुस्सा किस बात का? अब जो बातें हो गई थीं, उसके बारे में क्या बोलें। मुझे गुस्सा नहीं आया।” एफआईआर के सवाल पर नाना ने कहा था, “वो तो ठीक है, वो बाकी का कुछ भी होता है, उसके लिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अभी इतने सामने अगर कोई एक बच्चा-बच्ची बोले कि हमने... इसने हमसे ज्यादती की, अब सभी मालूम है न सबको क्या हुआ है। कुछ नहीं मालूम, ही नहीं कुछ हुआ ही नहीं था, तो हमें क्या मालूम हुआ होता? हुआ होता तो कुछ हम बयान करते थे, बताते। कोई कहता है कि आपने ऐसे किया, हम क्या कहेंगे? हमने नहीं किया, इसके अलावा क्या कह सकते हैं।” ये खबर भी पढ़ें नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक सीनियर डॉक्टर ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें
जब अमिताभ बच्चन से पूछा रिटायरमेंट कब लोगे, तपाक से बोले- मैं क्यों सोचूं...
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 84वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान उन्होंने अपने पिता से जुड़ी कई यादें शेयर की. साथ ही रिटायरटमेंट की अटकलों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.
शाहरुख, सलमान को नहीं जानते थे माधुरी के पति! फराह खान का रिएक्शन वायरल
माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम नैने से शादी कर ली थी. शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. हाल में फराह खान ने जब माधुरी और उनके पति से बात की तो उन्हें कई रोचक बातों का पता चला.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बॉलीवुड में चमकाने वाली फिल्म पहले दिलीप कुमार और धर्मेंद्र को मिली थी।
‘पापा, मुझे बचा लो’, 11 साल के बेटे की आखिरी पुकार सुन टूट गया था एक्टर
शेखर सुमन ने 11 साल के बेटे आयुष के आखिरी पलों को याद किया. बेटे ने कहा था, ‘पापा, मुझे बचा लो.’ जानिए पत्नी अलका ने डॉक्टरों से क्या गुजारिश की थी.
सलमान खान के बाद अब विद्या बालन (Vidya Balan) ने एक्ट्रेसेस की बॉडी शेमिंग करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।
Khosla Ka Ghosla 2 New Release Date: अपकमिंग कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला 2 की रिलीज पोस्टपोन हो गई थी। अब इसकी नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का गुलाबी नगरी में जोरदार स्वागत हुआ...
करोड़ों के घर की मालकिन तारक मेहता एक्ट्रेस, नवरात्रि में की पूजा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता का घर बेहद लैविश हैं. वो मुंबई में आलीशान जिंदगी जीती हैं. एक्ट्रेस ने नवरात्रि में अपने घर पर पूजा कराई. तस्वीरों में उनके घर की झलक दिखी जो कि बेहद खूबसूरत है.
बिग बॉस में नकुल ने मचाया तांडव, गुल्लू संग भिड़े, होंगे बाहर?
बिग बॉस के घर में नकुल धुल और गुल्लू के बीच तगड़ी फाइट देखने मिली है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई होती दिखी है.
तान्या से मदीना में रचाया निकाह, और फिर हनूमीन कैंसिल कर फैजू दुल्हन को ले गए इस जगह
Faizu Shaikh Honeymoon:
नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग
नाना पाटेकर की मौत को लेकर तनुश्री दत्ता ने चौंकाने वाले दावे किए हैं। इंस्टाग्राम लाइव में उन्होंने आधी रात को अंतिम संस्कार किए जाने, पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन न होने और प्रार्थना सभा नहीं रखे जाने पर सवाल उठाए। तनुश्री ने यह भी दावा किया कि ...
करण जौहर ने 13 साल बाद फिर सलमान खान से वर्जिनिटी पर सवाल किया है। टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' के पहले एपिसोड में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर शामिल हुए हैं। इसके प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने सलमान से 13 साल पुराना वही सवाल दोहराया कि क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?। इस पर सलमान खान ने अपने अंदाज में चुटकी लेते हुए जवाब दिया- कंट्रोल भाई, कंट्रोल। इससे पहले करण ने यही सवाल साल 2013 में सीजन 4 के दौरान पूछा था, जिस पर सलमान के जवाब ने विवाद खड़ा कर दिया था। 13 साल बाद फिर पूछा वर्जिनिटी का सवाल नए प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिल रही है। करण जौहर ने इंटरों में सलमान को एक समझदार इंसान के तौर पर पेश करते हुए उनके हालिया बयान 'इट्स डन ब्रो' का जिक्र किया, जो उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन के दौरान लिखा था। बातचीत के दौरान करण ने पुराना सवाल दोहराते हुए पूछा कि क्या वे अब भी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने मजाकिया लहजे में हाथ जोड़कर कंट्रोल करने को कहा। इसके साथ ही सलमान ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या करण 'लास्ट सीजन' बोलकर सभी स्टार्स को शो में बुला रहे हैं। जब करण ने कहा कि वे सच में वापस नहीं आएंगे, तो सलमान ने 'कुछ कुछ होता है' का डायलॉग बोलते हुए कहा- करण तुसी ना जाओ। 2013 में सीजन 4 के दौरान क्या हुआ था विवाद? 1 दिसंबर 2013 को स्टार वर्ल्ड पर 'कॉफी विद करण सीजन 4' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। इस शो में पहली बार काउच पर बैठे सलमान खान से करण जौहर ने उनकी लव लाइफ, अफेयर्स और शादियों को लेकर सवाल पूछे। तब करण जौहर के इस सवाल पर सलमान खान ने बेहद गंभीर चेहरा बनाकर कहा था, हां, मैं वर्जिन हूं और खुद को शादी के लिए बचाकर रख रहा हूं। सलमान खान का यह बयान आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। उस दौर में सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर कई मीम्स बनाए गए। न्यूज चैनल्स पर यह डिबेट का मुद्दा बना। कई लोगों ने सलमान के इस बयान को सच मानकर उन पर सवाल उठाए, जबकि फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना था कि सलमान ने करण जौहर के निजी सवालों का मजाक उड़ाने के लिए यह जवाब दिया था। यह बयान करीब तीन साल बाद एक बार फिर चर्चा में आया। 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने उनसे दोबारा यही सवाल किया। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है और वह अब भी वर्जिन हैं। करण जौहर का स्पष्टीकरण और किताब में जिक्र मामला बढ़ता देख बाद में करण जौहर को खुद कई मंचों पर इस बयान की सच्चाई बतानी पड़ी थी। करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’और कई इंटरव्यूज में खुलासा किया कि सलमान खान ने वह बात पूरी तरह से मजाक में कही थी। करण ने बताया कि सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर ऐसा है कि वे बिना मुस्कुराए या गंभीर चेहरा बनाकर भी मजाक कर सकते हैं। हालांकि, बाद में करण जौहर ने साफ किया था कि सलमान ने यह बात किसी गंभीर कबूलनामे के तौर पर नहीं, बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के तहत मजाक में कही थी। पैपराजी और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोले सलमान प्रोमो में करण जौहर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वे अब काफी शांत और संयमित नजर आते हैं। इस पर सलमान ने कहा कि जो सलाह वे दूसरों को देते थे, अब एक ऐसा वक्त आ गया है जब उन्हें खुद अपनी सलाह माननी पड़ रही है। इसके अलावा एपिसोड में सलमान पैपराजी कल्चर, सोशल मीडिया ब्रांडिंग, सेहत से जुड़ी समस्याओं और अपनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात करते दिखेंगे। पपराजी और फोन कैमरों पर चुटकी लेते हुए सलमान ने कहा कि जिसने फोन में कैमरा बनाया है, अगर वह मिल जाए तो ....…। वहीं जब करण ने पूछा कि क्या वे रैपिड फायर हैंपर के लिए लड़ेंगे, तो सलमान ने हंसते हुए कहा कि वे हैंपर नहीं बल्कि 'पैम्पर' के लिए लड़ेंगे। 22 साल बाद बंद हो रहा 'कॉफी विद करण' करण जौहर ने 30 सितंबर को एक वीडियो पोस्ट कर ऐलान किया था कि यह 'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 16 अगस्त 2004 को इस शो का पहला एपिसोड शूट हुआ था। 22 सालों में 8 सीजन के तहत कुल 161 एपिसोड्स प्रसारित किए जा चुके हैं। करण ने स्वीकार किया कि इस शो के कारण 'नेपोटिज्म' और विवादों से उनका नाम जुड़ा, लेकिन दर्शकों का प्यार भी मिला। इस आखिरी सीजन में सलमान खान के अलावा विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन, आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे स्टार्स भी शिरकत करेंगे। ये खबर भी पढ़ें 22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। शो का 9वां और अंतिम सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें
'आज का महिषासुर' बना करोड़पति कोरियोग्राफर, 51 की उम्र में फिल्म डेब्यू
Terence Lewis Film Poster: टेरेंस लुईस फिल्म ‘आज का महिषासुर’ से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. नवरात्रि पर फिल्म का फर्स्ट लुक और ‘जगदंबे रानी’ गाना रिलीज हुआ. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और टेरेंस ने क्या कहा.
पैर में फ्रैक्चर, फिर भी Sidharth Malhotra का मजाकिया अंदाज! बोले- ‘ब्रेक ए लेग’ को सीरियसली ले लिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लग गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीर सामने आते ही प्रशंसक परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। सिद्धार्थ ने अपने पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी दी है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि चोट कब और कैसे लगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चोट पर क्या कहा? सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पैर पर प्लास्टर चढ़े होने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैंने ‘ब्रेक ए लेग’ को बहुत ज्यादा गंभीरता से ले लिया।” अंग्रेजी के इस मुहावरे का इस्तेमाल आमतौर पर किसी को सफलता की शुभकामना देने के लिए किया जाता है। सिद्धार्थ ने इसे अपने पैर की चोट से जोड़कर मजाकिया अंदाज में लिखा। हालांकि, अभिनेता ने अपनी पोस्ट में चोट लगने की वजह और समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसे भी पढ़ें: Rishabh Jaiswal के लिए रो पड़ीं Shreya Kalra, वीडियो शेयर कर की खास अपील दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं सिद्धार्थ और कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके यह खुशखबरी दी थी। सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने सराया रखा। अब यह जोड़ा अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसे भी पढ़ें: फरहाना भट्ट के बाद शगुन शर्मा संग जुड़ा Karan Wahi का नाम, डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ को मिला प्यार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ को भी दर्शकों से अच्छा प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
Rishabh Jaiswal के लिए रो पड़ीं Shreya Kalra, वीडियो शेयर कर की खास अपील
टीवी अभिनेता ऋषभ जायसवाल ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री लेते ही अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। शो में आते ही उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को निशाने पर लिया। इस बीच ऋषभ की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रेया फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने लोगों से ऋषभ को गालियां देने के बजाय प्यार और समर्थन देने की अपील की है। ऋषभ जायसवाल के लिए रो पड़ीं श्रेया कालरा श्रेया कालरा ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के लिए एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह रोते हुए अपने रिश्ते और दोनों को मिले नफरत भरे संदेशों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रेया कहती हैं, “हम दोनों ने साथ में बहुत ज्यादा हेट झेला है यार और हम वो डिजर्व नहीं करते हैं। मेरे बॉय के लिए कुछ प्यार ही दिखाना। गाली वाली मत देना उसको।” श्रेया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो देखने के बाद कई प्रशंसक ऋषभ का समर्थन कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऋषभ शो जीतकर ही बाहर आएंगे। Shreya being emotional for Rishabh... I lost it when she said gaali waali mat dena usko. He'll win for sure, girl❤️❤️ #RiseAndFallS2 #RishabhJaiswal #ShreyaKalra https://t.co/9kLDt1MhWi — (@iluvv_floweryy) October 12, 2026 इसे भी पढ़ें: फरहाना भट्ट के बाद शगुन शर्मा संग जुड़ा Karan Wahi का नाम, डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अभिनेता ‘राइज एंड फॉल 2’ में ऋषभ की एंट्री के बाद क्या हुआ? ऋषभ जायसवाल ने हाल ही में ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री ली है। शो में आते ही वह कियारा से भिड़ गए। इस दौरान ऋषभ ने कियारा को लाउड यानी ज्यादा शोर मचाने वाला बताया। इसके जवाब में कियारा ने भी बातचीत के बीच ऋषभ की गर्लफ्रेंड श्रेया कालरा का जिक्र कर दिया। इस बात पर ऋषभ नाराज हो गए। उन्होंने कियारा से कहा कि वह अपनी तुलना श्रेया से न करें। इसे भी पढ़ें: O Yaara Song में ऐसा क्या दिखा कि ट्रोल होने लगे Ajaz Khan? अब एक्टर ने दिया जवाब ऋषभ को मिली खास पावर, अब क्या करेंगे? ‘राइज एंड फॉल 2’ का एक प्रोमो भी सामने आया है। इसमें ऋषभ को पेंटहाउस में एक खास पावर मिलती नजर आ रही है। इस पावर कार्ड के जरिए वह शो के दो रूलर्स की अदला-बदली कर सकते हैं। अब देखना होगा कि ऋषभ इस पावर का इस्तेमाल किस तरह करते हैं और शो में आगे उनका खेल क्या मोड़ लेता है।
फरहाना भट्ट के बाद शगुन शर्मा संग जुड़ा Karan Wahi का नाम, डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अभिनेता
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद करण वाही और शगुन शर्मा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब करण वाही ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने डेटिंग की अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं और साथ में पार्टी भी कर सकते हैं। शगुन शर्मा संग रिश्ते पर क्या बोले करण वाही? हाल ही में करण वाही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब का सत्र रखा। इस दौरान प्रशंसकों ने उनसे कई सवाल पूछे। इसी बीच एक प्रशंसक ने करण से शगुन शर्मा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछ लिया। इस सवाल पर करण नाराज नजर आए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “अरे नहीं भाई नहीं... इसके अलावा भी कुछ पूछ लिया करो। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। पार्टी कर सकते हैं।” करण ने आगे सोशल मीडिया पर वीडियो संपादित करके डालने वालों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “तुम लोग ये जो वीडियो एडिट, एडिट, एडिट कर-करके डालते हो ना... क्या ही कहूं मैं तुम लोगों से।” इसे भी पढ़ें: Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से अफवाहों को लेकर करण वाही ने क्या कहा? सवाल-जवाब के इसी सत्र में एक प्रशंसक ने करण से पूछा कि वह अपने बारे में फैलने वाली अफवाहों से कैसे निपटते हैं। इस पर अभिनेता ने साफ शब्दों में जवाब दिया। करण ने लिखा, “मैं उनसे डील नहीं करता हूं। अगर लोग तुम्हारे बारे में बात कर रहे हैं तो ये उनकी परेशानी है, तुम्हारी परेशानी नहीं है।” उनके इस जवाब से साफ है कि वह अपने बारे में चल रही अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करना पसंद करते हैं। इसे भी पढ़ें: Tumbbad के 8 साल पूरे, Alia Bhatt ने खास अंदाज में दी बधाई कैसे शुरू हुई करण और शगुन की डेटिंग की चर्चा? दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बाद शगुन शर्मा ने अमन गांधी के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। शगुन ने कहा था कि वह अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उनका यह बयान उस समय आया था, जब ‘बिग बॉस 20’ में रहते हुए अमन गांधी ने कहा था कि काश शगुन ने आगे बढ़ने का फैसला न किया हो। इसके बाद शगुन की प्रतिक्रिया भी काफी चर्चा में रही थी। बाद में शगुन ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की पार्टी में नजर आईं। इस दौरान करण वाही के साथ उनकी नजदीकियां देखकर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रशंसकों ने दोनों को एक जोड़ी के रूप में देखा और उनकी डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं। इससे पहले शो के दौरान भी करण और फरहाना भट्ट का नाम साथ जोड़ा जाता था। दोनों को जोड़ी के रूप में दिखाने की कोशिश की जाती थी। शो के मेजबान रोहित शेट्टी भी उन्हें छेड़ते नजर आए थे। वहीं, हास्य कलाकार हर्ष गुजराल ने भी दोनों को लेकर कई मजाक किए थे।
साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन का एक गाना आज भी दर्शकों को बहुत पसंद है। लता मंगेशकर ने इसे पंजाबी में गाया था।
सोनू निगम (Sonu Nigam) ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए सदाबहार हिट गाना गाया जिसे उन्होंने मात्र 7 मिनट में ही गा दिया था।
फिल्म 'सिर्फ तुम' ने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इसके गाने बेहद हिट हुए थे। गुलशन कुमार ने बोनी कपूर से फिल्म के संगीत के हिट होने पर उन्हें BMW देने का वादा किया था।
69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में चलेगा अरिजीत सिंह का जादू, रेस में शामिल हुआ 'धुरंधर 2' का Phir Se सॉन्ग?
सिंगर अरिजीत सिंह ने बताया है कि फिल्म धुरंधर 2 से उनके गाने फिर से... पर ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचार किया जा रहा है।
मशहूर अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने साप्ताहिक यूट्यूब सटायर शो 'शेखर टुनाइट' (Shekhar Tonite) को लेकर फैल रही गलतफहमियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके इस शो का मकसद केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को निशाना बनाना बिल्कुल नहीं है। 'द लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में सुमन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कमजोर नहीं हैं कि वे या उनकी सरकार इस तरह के तीखे मोनोलॉग पर आपत्ति जताएंगे। सुमन ने कहा कि उनका सटायर किसी एक पार्टी या नेता पर नहीं, बल्कि सिस्टम की कमियों और उसे चलाने वालों पर केंद्रित है। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संगानी के ऑफिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर हो रही अटकलों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस कार्रवाई को प्रोग्राम से नहीं जोड़ा और उन्हें नेताओं से धमकियां मिलने के बजाय तारीफ़ ही मिली है। अपना पक्ष रखते हुए सुमन ने सरकार की तुलना क्लास मॉनिटर से की। उन्होंने कहा, अगर क्लास मॉनिटर से कोई चूक होती है, तो छात्र घबरा जाते हैं और उससे जवाब मांगते हैं, है ना? इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि मॉनिटर कौन है। उन्होंने कहा कि उनका नज़रिया हमेशा से यही रहा है। उनका लेट-नाइट टॉक शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' (Movers & Shakers) पहली बार 1997 में आया था, जब केंद्र में BJP सत्ता में थी, और 2012 में फिर से शुरू हुआ, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि उनका सटायर कभी भी किसी खास राजनीतिक पार्टी पर केंद्रित नहीं रहा है। उन्होंने कहा, जैसे हम पहले PM अटल बिहारी वाजपेयी पर तंज़ कसते थे, वैसे ही PM मनमोहन सिंह पर भी कसते थे। हम किसी व्यक्ति या किसी सरकार पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर टिप्पणी करते हैं। अगर आपने किसी को सिस्टम का नेतृत्व करने के लिए चुना है और वे रास्ते से भटक जाते हैं, तो आप उन्हें यह बात बताते हैं। इसीलिए यह किसी के ख़िलाफ़ नहीं, बल्कि लोगों के पक्ष में है। हम बस लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनकी आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। हम भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे, जब कोई और सत्ता में होगा। सुमन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उतना ही सम्मान करते हैं जितना कांग्रेस प्रमुख और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का। उन्होंने कहा, लेकिन जब कुछ गलत होता है, तो उसके खिलाफ बोलना सही है। मोदी की आलोचना करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा, ऐसा होता है। ऐसा हो रहा है। इसके लिए आप किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते, लेकिन सिस्टम में कहीं न कहीं गड़बड़ है। जो लोग नेतृत्व कर रहे हैं, वे सिर्फ चेहरे हैं। लेकिन जवाबदेही तो होनी ही चाहिए। सुमन ने कहा कि उन्हें बीजेपी सरकार की ओर से शो हटाने के लिए कोई फोन नहीं आया। इसके बजाय, उन्हें कई राजनेताओं से तारीफ भरे फोन आए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी इतने कमजोर हैं कि उनकी सरकार मुझे इतने छोटे से शो के लिए फोन करेगी। वह बहुत ताकतवर इंसान हैं। दुनिया भर में ऐसी कई और चीजें हो रही हैं जिन पर उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 'शेखर टुनाइट' के अलावा दुनिया में और भी दुख हैं, उन्होंने फैज अहमद फैज की कविता 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग' की एक पंक्ति का जिक्र करते हुए कहा। उन्होंने याद किया कि जब यूट्यूब पर 'शेखर टुनाइट' का पहला एपिसोड रिलीज हुआ, तो कई कमेंट्स में दावा किया गया कि दूसरा एपिसोड कभी रिलीज नहीं होगा। क्यों? इसे कौन रोकेगा? पीएम मोदी? उन्होंने खुद कई बार कहा है कि उन्हें अपनी आलोचना पसंद है। इसलिए, हमने वहीं से संकेत लिया। मेरा मानना है कि उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर है और वह इसे इतनी गंभीरता से नहीं लेंगे। यह लोकतंत्र का हिस्सा है और मेरे पेशे का भी। हम जो कह रहे हैं, वह मनोरंजन और व्यंग्य के दायरे में है। इसलिए, सरकार के परेशान होने की कोई वजह नहीं है। मेरा शो इतना महत्वपूर्ण नहीं है, उन्होंने कहा। सुमन ने कहा कि जब उन्हें पहली बार बीजेपी नेताओं के फोन आए, तो उन्हें लगा कि शायद वे गलत वजहों से फोन कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं था। कुछ नेता तो मेरे घर भी आए। वे सभी ईमानदार और सच्चे लोग हैं। बहुत से लोग यह गलतफहमी फैलाते हैं कि डर का माहौल है और कोई किसी के खिलाफ कुछ नहीं कह सकता। वे क्यों नहीं कह सकते? लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं, उन्होंने कहा। प्रोड्यूसर के ऑफ़िस पर ED की रेड जब 'शेखर टुनाइट' शो को लोकप्रियता मिलने लगी, खासकर तानाशाह पर सुमन के मोनोलॉग के बाद, तो प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संगानी के ऑफ़िस पर छापेमारी की। हालांकि, सुमन ने कहा कि वह इस कार्रवाई को प्रोग्राम के कंटेंट से नहीं जोड़ेंगे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता। हो सकता है कि प्रोड्यूसर की कोई निजी समस्या रही हो। पेमेंट में देरी हुई थी, तो शायद इसलिए ऐसा हुआ। यह एक छोटी सी बात थी। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कभी संगानी से छापेमारी की वजह नहीं पूछी। सुमन ने कहा, आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि छापेमारी तभी क्यों हुई? लेकिन वह एक स्वतंत्र बिजनेसमैन हैं। उनके और भी काम-काज हैं। जैसे हाल ही में वाशु भगनानी के साथ हुआ। उन्होंने कई एक्टर्स के साथ काम किया है। इसी तरह, मैंने भी सैकड़ों प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। वह उनमें से एक हैं। ED ने हाल ही में वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस, पूजा एंटरटेनमेंट पर भी छापेमारी की थी। सुमन ने कहा कि इन घटनाओं के बावजूद संगानी ने शो को सपोर्ट करना जारी रखा। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे उनकी तारीफ़ करनी होगी कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इसे सपोर्ट किया, क्योंकि हमने उन्हें बताया था कि यह एक अलग तरह का शो है। सुमन के मुताबिक, संगानी ने उनसे कहा, शो बनाना बंद मत करो। इसे जारी रखो। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। डरो मत। चिंता करने की कोई बात नहीं है। यह एक आम बात है। सुमन ने आगे कहा, मुझे अभी भी नहीं लगता कि सरकार इतनी कमज़ोर है। और अगर ऐसा है, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पब्लिक में शर्मिंदा हुए अमिताभ बच्चन, कैमरों के सामने जया बच्चन के कारण मांगी माफी
Amitabh Bachchan Apologise:

