अभिजीत दीपके ने बताया अगला प्लान, कश्मीर की बस पर हरियाणा में हमला; टॉप-5 न्यूज
कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने जेल से छूटने के बाद अपना नया प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि एक बार आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाहर आने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। दूसरी तरफ कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में हमला हुआ है।
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, बुजुर्ग के साथ मारपीट; CM उमर ने जताई नाराजगी
जम्मू-कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस पर हरियाणा करनाल में हमला हुआ है। बस के ड्राइवर ने बताया कि पार्किंग को लेकर हुई बहस के बाद हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार लोगों ने बस पर हमला कर दिया। इसमें एक बुजुर्ग यात्री को गंभीर चोट भी आई।
हरियाणा में दिल्ली से श्रीनगर जा रही यात्री बस पर कथित पथराव की घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर में नाराजगी जताई गई है। घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री के घायल होने की खबर है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं, धार्मिक हस्तियों और परिवहन संगठनों ने घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोपितों की पहचान, निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करनाल में बस पर पथराव का आरोप जानकारी के मुताबिक, कश्मीर की कंपनी स्टार वर्ल्ड वेंचर्स की बस दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। शनिवार रात करीब 10:45 बजे हरियाणा के करनाल क्षेत्र में डिवाइन स्टार ढाबा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बस को निशाना बनाया। आरोप है कि पहले चालक के साथ गाली-गलौज की गई और इसके बाद बस पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। इससे बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना में एक बुजुर्ग कश्मीरी यात्री घायल हो गया। उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से उठाया मामला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस से आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा हरियाणा सरकार के सामने उठाया गया है। हरियाणा प्रशासन ने कानून के तहत जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर रख रही है। This unfortunate incident should never have taken place. I hope the Haryana government lead by @NayabSainiBJP ji & @police_haryana catch the culprits & take action to ensure these things don’t happen again. — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 18, 2026 इसे भी पढ़ें: Chorbagan Durga Puja Stampede पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, 6 लोग गिरफ्तार; बनेगी एसआईटी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बताया नफरत से प्रेरित हमला नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने घटना को कथित तौर पर नफरत से प्रेरित हमला बताया। उन्होंने हरियाणा पुलिस से तुरंत मामले का संज्ञान लेने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीद परा और सज्जाद लोन ने भी मांगी कार्रवाई पीडीपी नेता वहीद परा ने कहा कि दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस को उस समय ईंटों से निशाना बनाया गया, जब यात्री सो रहे थे। उन्होंने बुजुर्ग यात्री के घायल होने पर चिंता जताई। परा ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ रिपोर्टों में हमलावरों के बजाय यात्रियों को पुलिस की ओर से निशाना बनाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को ले जा रही बस को निशाना बनाना और एक बुजुर्ग यात्री को घायल करना गंभीर मामला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। इसे भी पढ़ें: Kolkata Police ने चोरबागान पंडाल हादसे में आयोजकों की लापरवाही और भ्रामक घोषणा को बताया वजह चौधरी रमजान बोले- पहचान के आधार पर डराना बर्दाश्त नहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के राज्यसभा सदस्य चौधरी रमजान ने भी पथराव को अस्वीकार्य बताया और हरियाणा पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को उसके मूल स्थान या पहचान के आधार पर निशाना बनाना या डराना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कुरुक्षेत्र में बस पर पथराव: Omar Abdullah बोले- Haryana सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनके कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर जा रही एक स्लीपर बस पर कुरुक्षेत्र के पास पथराव की घटना को लेकर हरियाणा सरकार से बात की है, जिसने कानून के अनुसार त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना में एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया था। अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक खाते से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।’’‘एक्स’ पर एक पोस्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत एक स्लीपर बस पर कुरुक्षेत्र के पास पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया। अब्दुल्ला ने अपने निजी ‘एक्स’ खाते से एक पोस्ट साझा कर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होनी चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’’नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने इस घटना को नफरत से प्रेरित अपराध बताया। डार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही कश्मीर की एक बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। यह कथित तौर पर नफरत से प्रेरित हमला था, जिसमें कश्मीर का एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। बस में सवार परिवार इस घटना से बुरी तरह डर गए और खुद को असहाय महसूस करने लगे।’’उन्होंने इसे ‘‘निर्दोष लोगों पर जानलेवा हमला’’ करार दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने लग्जरी स्लीपर बस को पहुंचे नुकसान का एक वीडियो भी साझा किया। उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक लग्जरी स्लीपर बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पथराव किया गया। वीडियो में ‘स्टार वर्ल्ड वेंचर्स’ की बस को काफी नुकसान पहुंचा दिखाई दे रहा है। बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं, पीछे की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं और नंबर प्लेट मुड़ गई है।’’
हरियाणा में दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक कश्मीरी बस पर पथराव की घटना की जम्मू-कश्मीर में व्यापक निंदा हुई है, जिसमें एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया।
वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: हरियाणा हरिकेन्स, अयोध्या गर्जन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
नोएडा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेन्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीएसएल) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शनिवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में सुपर 6 मैच में एम्पेरिया मराठा को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे, जिससे छावनी बाजार में रौनक बढ़ गई।
Haryana Weather Today: हरियाणा में 18 अक्टूबर 2026 को बारिश होगी या मौसम साफ रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग के ताजा अपडेट सामने आए हैं। प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी और सुबह-शाम तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है। जानिए हिसार, रोहतक, अंबाला, करनाल सहित अन्य जिलों के मौसम का हाल और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना।
लुधियाना में त्योहारों के सीजन में बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम ने दो जगह कार्रवाई करते हुए कुल 650 किलो पनीर जब्त किया। जानकारी के मुताबिक पनीर हरियाणा के नरवाना से लाया गया था और शहर में सप्लाई किया जाना था। विभाग ने दोनों खेपों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। हालांकि, पनीर में मिलावट की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसकी स्थिति लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। आई-20 से डेढ़ क्विंटल पनीर बरामद फूड सेफ्टी विभाग की टीम पिछले कई दिनों से शहर में कम कीमत पर सप्लाई हो रहे पनीर की जांच कर रही थी। इसी कड़ी में शनिवार डीएचओ डॉ. आशीष चावला की अगुवाई में टीम ने जालंधर बाईपास स्थित सब्जी मंडी के बाहर नाका लगाया। इस दौरान एक आई-20 कार को रोककर जांच की गई तो उसमें करीब डेढ़ क्विंटल पनीर मिला। पूछताछ में सामने आया कि पनीर हरियाणा के नरवाना से मलेरकोटला लाया जाता था और वहां से आगे सप्लाई किया जाता था। यह पनीर करीब 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मंगवाया जा रहा था। इसे सब्जी मंडी में सप्लाई किया जाना था। रात को दूसरी गाड़ी से मिला 5 क्विंटल पनीर पहली गाड़ी से पूछताछ के दौरान विभाग को सूचना मिली कि हरियाणा से पनीर की एक और खेप लुधियाना पहुंचने वाली है। इसके बाद टीम ने निगरानी बढ़ा दी और दूसरी गाड़ी का इंतजार करने लगी। शनिवार देर रात को पनीर की सप्लाई करने पहुंची सिटी होंडा कार को भी जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 5 क्विंटल पनीर बरामद हुआ। यह खेप भी हरियाणा के नरवाना से लाई गई थी। विभाग ने इसे भी जब्त कर लिया। सैंपल जांच के लिए भेजे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को लुधियाना की सब्जी मंडी में अचानक छापेमारी की। इस दौरान एक गाड़ी की जांच करने पर करीब 150 किलो पनीर बरामद हुआ। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दूसरी खेप में 500 किलो पनीर बरामद पहली कार्रवाई के दौरान जानकारी के आधार पर टीम ने शहर में पनीर की सप्लाई देने पहुंचे एक व्यक्ति से करीब 500 किलो पनीर और बरामद किया। यह खेप भी कथित तौर पर हरियाणा के नरवाना से लाई गई थी। दोनों जगहों से कुल 650 किलो पनीर जब्त किया गया। विभाग के मुताबिक, जांच के लिए सैंपल लेने के बाद बाकी पनीर निर्धारित नियमों के अनुसार नष्ट कर दिया गया। लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि त्योहारों के दौरान दूध से बने उत्पादों और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी रख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों और सप्लायरों को निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दूध उत्पादों के सप्लायरों, दुकानदारों और मिठाई विक्रेताओं से खाद्य सुरक्षा मानकों और स्वच्छता के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से भी कहा गया है कि वे भरोसेमंद दुकानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें और किसी उत्पाद की गुणवत्ता पर संदेह होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
Budaun News: हरियाणा में धान के ट्रॉला से टकराई बाइक, कछला के दो मजदूरों की मौत
बदायूं। हरियाणा में भट्टे पर मजदूरी करने गए कछला के दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों सब्जी मंडी से सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रहे थे।
Chandigarh News: आउटसोर्स भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर एजेंसी बनाने की मांग
आउटसोर्स भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तर्ज पर एजेंसी बनाने की मांग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में नंबर वन था, जबकि आज प्रदेश वास्तविक प्रगति कर रहा है।
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Saturday को पिछले दो वर्षों में अपनी Government की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए स्वीडन और…
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 102 पदों के लिए हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 101 अधिकारियों का चयन हुआ है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस और संबद्ध सेवाओं के 102 में से 101 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अभिषेक सरोहा ने परीक्षा में टॉप किया है, जबकि एक दिव्यांग श्रेणी का पद लंबित है।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नकली खाद की तस्करी करने पर बड़ी कार्रवाई की है। STF ने हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र से 820 बोरी नकली DAP (डीएपी) खाद बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अखिलेश कुमार, खीरी जिले के चौगानपुर का रहने वाला है। STF ने मौके से एक ट्रक-ट्रेलर, फर्जी बिल-वाउचर, मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी जब्त किए हैं। ई-वे बिल में फर्जीवाड़ा: जा रही थी ओडिशा STF को सूचना मिली थी कि पिहानी के डेलपंडरवा गांव में स्थित 'किसान हरियाली केंद्र' पर नकली खाद की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। STF टीम ने जिला कृषि अधिकारी को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। जांच में सामने आया कि जो ई-वे बिल दिखाया गया था, उसमें माल को हिसार (हरियाणा) से ओडिशा ले जाने की बात दर्ज थी और सामग्री के स्थान पर 'RAW GRANULES' लिखा था। लेकिन असल में इसे हरदोई के किसान सेवा केंद्र में उतारा जा रहा था। हरियाणा की कंपनी से मंगवाई गई थी भारत आरोपी अखिलेश ने पूछताछ में खुलासा किया कि किसान सेवा केंद्र का मालिक कुलदीप सिंह है, लेकिन इसे रजनीश सिंह चलाता है। उसने रजनीश के कहने पर ही हिसार (हरियाणा) की फर्म 'मेसर्स श्री कृष्ण सुदामा एग्रो टानिक' से 'भारत DAP' और 'भू-कान्ति DAP' ब्रांड के नाम से यह नकली खाद मंगवाई थी। स्थानीय पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई मामले में आरोपी अखिलेश, रजनीश और अन्य के खिलाफ पिहानी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला (FIR No. 508/2026) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Haryana Weather Update 17 October 2026: हरियाणा में लगातार बारिश के बाद शनिवार सुबह कई जिलों में कोहरा और हल्की धुंध छाई रही। हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में दृश्यता प्रभावित होने की खबर है। यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने 24–25 अक्टूबर को कमजोर और 27 अक्टूबर से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।
भारत में एक साल में 770 करोड़ स्पैम कॉल हुई। हरियाणा में स्पैम और फ्रॉड कॉल रोकने के लिए स्वीडिश कंपनियों पर निगा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में एरिक्सन और ट्रूकाॅलर मुख्यालय का दौरा कर संचार की नवीनतम तकनीकों की जानकारी ली।
जीनस इनोवेशन की हरियाणा में विस्तार की तैयारी, सिरसा के 50 प्रमुख डीलर्स से मनाली में मुलाकात
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में कारोबार विस्तार की रणनीति के तहत मनाली में सिरसा के करीब 50 प्रमुख डीलर्स से मुलाकात की। सम्मेलन में मैक्सीलायन, हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, बाजार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल में ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए मरीजों को अब लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है। साथ ही अस्पताल के सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए मरीजों को पंजीकरण की लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। मरीज अस्पताल के पोर्टल eupchaarharyana.org.in पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं। पहले से पंजीकृत मरीज अपने पुराने यूएचआईडी (UHID) नंबर का इस्तेमाल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अपॉइंटमेंट के दिन अस्पताल पहुंचना होगा ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज को निर्धारित अपॉइंटमेंट तिथि पर अस्पताल पहुंचना होगा। वहां उनके लिए निर्धारित विशेष काउंटर पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मरीजों को संबंधित चिकित्सक के परामर्श कक्ष तक पहुंचने में भी सहायता मिलेगी। इससे पंजीकरण के लिए कतारों में लगने में लगने वाला समय बचेगा और मरीजों को सुविधा होगी। सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान अस्पताल के सभी काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को नकद भुगतान पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलने के साथ नकदी के लेन-देन में होने वाली संभावित अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।
नोएडा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेंस ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में अपने सुपर 6 कैंपेन की शुरुआत पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स पर 2-1 से जीत के साथ की। वहीं, अयोध्या गर्जन ने तमिल टाइटंस को 3-0 से हराया।
Sonipat News: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई एडवाइजरी
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों की निजता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
Sonipat News: निपुण हरियाणा मिशन से 323 शिक्षकों को दिया जाएगा एफएलएन प्रशिक्षण
सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।
Jind News: गौरिश दहिया ने 9 गेंदों में बनाए 21 रन, हरियाणा हारा
Gaurish Dahiya scored 21 runs off 9 balls; Haryana lost.
Panchkula News: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में विंटर शेड्यूल आज से लागू
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में विंटर शेड्यूल आज से लागू
Kurukshetra News: जरनैल सिंह बने हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान
जरनैल सिंह बने हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के जिला प्रधान
हिसार। अर्बन एस्टेट टू निवासी फैक्टरी संचालक आनंद गोयल से विदेशी नंबर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित फतेहपुरिया गिरोह का गुर्गा बताते हुए रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।
Karnal News: हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए करनाल से विशेष अभियान
हरियाणा में बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए करनाल से विशेष अभियान
Faridabad News: वैज्ञानिक सोच को मिलेगी उड़ान, सीबीएसई कराएगा साइंस चैलेंज
Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12
Faridabad News: हरियाणा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के एनरोलमेंट-पंजीकरण तिथियां कीं घोषित
Haryana Board announces enrollment/registration dates for classes 9 to 12
हरियाणा सरकार धान और बाजरा की खरीद में तेजी लाने में विफल रही: भूपिंदर हुड्डा
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर . Haryana के पूर्व Chief Minister भूपिंदर हुड्डा ने Friday को किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य भाजपा को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि बार-बार…
हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का विवरण मांगा है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने और मानव संसाधन विभाग द्वारा डेटा संकलित करने के लिए उठाया गया है।
हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
फेनेस्टा ओपन: खुशी कादियान ने अंडर-16 डबल्स का टाइटल जीता, ‘खिताबी हैट्रिक’ पर निगाहें
New Delhi, 16 अक्टूबर . फेनेस्टा ओपन में Haryana की खुशी कादियान ने तमिलनाडु की सनमिता हरिणी के साथ मिलकर गर्ल्स अंडर-16 डबल्स का खिताब जीता. इसके साथ…
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने शुक्रवार को टोहाना की अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि मंडी में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहे। चेयरमैन राजेश ठकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड व्यापारियों की जायज मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। मंडियां कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा : ठकराल उन्होंने कहा कि मंडियां प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और धान खरीद, उठान तथा भुगतान की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में व्यापारियों व आढ़तियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाए, ताकि धान खरीद में तेजी आए और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीदने और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खरीद एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसानों- व्यापारियों के हितों में कार्य कर रही सरकार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद सुनिश्चित करने, आढ़तियों के हितों की रक्षा करने और मंडियों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दौरान बोर्ड के सचिव योगेश मेहता, टोहाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन जंगजीत हुड्डा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमन मडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक, व्यापारी प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अच्छी खबर! मछली और झींगा पालकों को मिलेगी 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली, हरियाणा सरकार का एलान
हरियाणा सरकार ने मछली और झींगा पालकों को कृषि फीडर से 10 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने की घोषणा की है। इसके साथ ही गैर-कृषि फीडरों से जुड़े कृषि उद्योगों को भी सस्ती बिजली मिलेगी और नई प्रयोगशालाएं व मछली मंडियां स्थापित की जाएंगी।
हरियाणा के सोनीपत में एक पुलिस वाहन की अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वाहन की नंबर प्लेट की वैधता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग कर मामले की जांच करने की मांग की है। दरअसल आज शुक्रवार दुष्यंत चौटाला सोनीपत के मुरथल में जेजेपी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे हैं और इस दौरान सोनीपत में हाइवे पर गाड़ी का फोटो खींचकर एक्स पर पोस्ट किया है। अस्थायी नंबर प्लेट को बताया नियमों के विपरीत दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस के वाहन की नंबर प्लेट T0234HR1060B का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि यह नंबर प्लेट मोटर वाहन मंत्रालय (MoRTH) के नियमों के अनुरूप नहीं है और पूरी तरह अमान्य है। फरवरी 2034 की तारीख को लेकर उठाया सवाल दुष्यंत चौटाला ने नंबर प्लेट पर लिखे 0234 का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि यह फरवरी 2034 की तारीख को दर्शाता है, जो मौजूदा समय से करीब आठ साल आगे है। उन्होंने पूछा कि भविष्य की तारीख दर्शाने वाली कथित तौर पर नियमों के विपरीत नंबर प्लेट के साथ पुलिस का वाहन सार्वजनिक सड़कों पर कैसे चल रहा है। पुलिस वाहन की वैधता पर मांगा जवाब दुष्यंत चौटाला ने सवाल किया कि क्या इस वाहन को चलाने की अनुमति है और क्या संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या पुलिस कानून से ऊपर है। मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को किया टैग इस मामले में दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ओपी सिंह और आईपीएस नयन भसीन सहित सोनीपत पुलिस तथा हरियाणा के परिवहन विभाग को टैग किया। उन्होंने वाहन की नंबर प्लेट और उसके अधिकृत होने की स्थिति की जांच को लेकर सवाल उठाए हैं।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने फरीदाबाद में 'काला दिवस' कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को गंभीरता से लेते हुए दो महिला नेताओं, पराग शर्मा और गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर की गई। रतनगढ़ पुलिस टीम एनएच 11 पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। डीएसटी की सूचना पर बीकानेर से जयपुर मार्ग पर बीरमसर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छुपाकर रखा डोडा पोस्त छिलका मिला। पुलिस ने चूरू के वार्ड 51 निवासी मोहम्मद जमील और मोहम्मद आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सरदारशहर थाना के एसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं।
केंद्र के इस बड़े फैसले के खिलाफ पंजाब सरकार पहुंची हाईकोर्ट, मचा सियासी बवाल
देश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की एक बहुत बड़ी, सनसनीखेज और गर्मागरम खबर सामने आ रही है। पंजाब की राजनीति में केंद्र सरकार और राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के बीच तनातनी एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को हाल ही में एक आधिकारिक और महत्वपूर्ण यात्रा के तहत फ्रांस (France) जाना था, जिसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से तमाम जरूरी अनुमतियां मांगी थीं। लेकिन केंद्र सरकार ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर जाने की आधिकारिक इजाजत देने से साफ इनकार कर दिया है। केंद्र के इस अप्रत्याशित और कड़े फैसले से खफा होकर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सीधा आक्रामक रुख अपना लिया है और केंद्र सरकार के इस आदेश के खिलाफ सीधे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) का दरवाजा खटखटाया है। इस कानूनी और राजनीतिक ड्रामे ने देश की सियासत में एक नया भूचाल ला दिया है। आइए एक राजनीतिक और लीगल रिपोर्टर की नजर से गहराई से जानते हैं कि इस पूरे विवाद के पीछे की असल इनसाइड स्टोरी क्या है और कोर्ट में क्या कुछ चल रहा है।आखिर क्या था मुख्यमंत्री भगवंत मान का फ्रांस दौरा और क्यों मांगी गई थी अनुमति?इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब पंजाब सरकार ने राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और कृषि तथा तकनीक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस की यात्रा का कार्यक्रम तय किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान को वहां कुछ प्रमुख वैश्विक निवेशकों, भारतीय प्रवासियों और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेना था। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय से राजनीतिक तथा आधिकारिक क्लीयरेंस (Political Clearance) लेना अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया होती है। पंजाब सरकार का तर्क है कि यह दौरा पूरी तरह से राज्य के आर्थिक विकास और जनहित से जुड़ा हुआ था, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते।केंद्र सरकार द्वारा इजाजत देने से इनकार करने के पीछे के संभावित कारणकेंद्र सरकार की तरफ से जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे की अनुमति को खारिज किया गया, तो प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सुरक्षा, राजनीतिक संवेदनशीलता या कूटनीतिक प्राथमिकताओं के आधार पर ऐसे दौरों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार केंद्र के पास सुरक्षित होता है, लेकिन विपक्षी दलों और राज्य सरकारों के मामलों में इसे लेकर अक्सर खींचतान देखने को मिलती है। जानकारों का मानना है कि केंद्र और राज्य के बीच चल रहे लंबे समय के वैचारिक मतभेद और प्रशासनिक प्रोटोकॉल से जुड़े कुछ तकनीकी बिंदुओं के चलते इस यात्रा को हरी झंडी नहीं मिल पाई। केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने इसे संघीय ढांचे (Federal Structure) के हनन और चुनी हुई सरकार के अधिकारों में सीधा हस्तक्षेप करार दिया है।पंजाब सरकार का बड़ा कानूनी कदम: हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र के फैसले को दी चुनौतीकेंद्र सरकार के इस इनकार से आक्रामक हुई पंजाब सरकार ने बिना देर किए कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया। राज्य सरकार की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दी गई है, जिसमें केंद्र के उस आदेश को फौरी तौर पर चुनौती दी गई है जिसके तहत सीएम भगवंत मान की फ्रांस यात्रा को रोका गया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री को विदेश जाने से रोकना न केवल उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, बल्कि यह पंजाब की साढ़े तीन करोड़ जनता के विकास के अवसरों को भी बाधित करने जैसा है। पंजाब सरकार के वकीलों ने कोर्ट में जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है, जिस पर अदालत के रुख और आने वाले फैसलों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।आप और केंद्र के बीच बढ़ता राजनीतिक टकराव: 2026 की सियासत में नया मोड़यह कोई पहला मौका नहीं है जब पंजाब की 'आप' सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने आई हों। इससे पहले भी राज्यपाल और सरकार के बीच तकरार, फंड रोकने के आरोप और विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कानूनी और राजनीतिक लड़ाइयां देखने को मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे को रोके जाने के इस ताजा मामले ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है कि केंद्र और गैर-भाजपा शासित राज्यों के बीच का यह शीतयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला देश की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि आम आदमी पार्टी इस पूरे प्रकरण को जनता के बीच ले जाकर इसे पंजाब के स्वाभिमान और विकास से जोड़कर भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है।
pc: abplive फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री में डिग्री धारक युवाओं के लिए हरियाणा सरकार में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 25/2026) जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री या मेडिसिन में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 10वीं या उच्च स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई अनिवार्य है। आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। पदों का वर्गवार विवरण कुल 45 पदों का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित (General): 22 पद DSC एवं OSC: 5-5 पद BC-A (NCL): 5 पद BC-B (NCL): 3 पद EWS: 5 पद चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 है। जबकि आरक्षित वर्ग (OSC, DSC, BC-A, BC-B, ESM, EWS) के अभ्यर्थियों और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क तय किया गया है। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर 'FSO Recruitment 2026' वाले लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में भरे हुए फॉर्म को री-चेक करके सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर . पूर्व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को पंजाब और Haryana हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया…
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने दो और नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 19 पहुंच गई है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार नाबालिगों में से एक हिमाचल प्रदेश और दूसरा हरियाणा का निवासी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश मिलने के बाद कुछ वरिष्ठ छात्र उन्हें साथ ले गए थे। जब परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू हुई, तो वे भी भीड़ का हिस्सा बन गए। हालांकि, दोनों ने व्यक्तिगत रूप से हिंसा में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया। 400 से अधिक छात्र जांच के दायरे में पुलिस अब उन वरिष्ठ छात्रों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए संदेश भेजकर छात्रों को एकत्रित किया था। इस समय 400 से अधिक छात्र और बाहरी व्यक्ति पुलिस की विस्तृत जांच के दायरे में हैं। अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ
विश्व खाद्य दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने अन्न की बर्बादी रोकने की अपील की
New Delhi, 16 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, Haryana और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने विश्व खाद्य दिवस की…
हरियाणा सरकार धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल निगरानी बढ़ा रही है। 1,433 चावल मिलों का ऑनलाइन पंजीकरण और 1,215 का जियो-फेंसिंग सत्यापन पूरा हो चुका है।
Faridabad News: हरियाणा ओलंपिक के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन
10 athletes from Haryana selected for the Olympics
कल कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा में बारिश होगी या निकलेगी धूप; मौसम विभाग ने दी जानकारी
हरियाणा में गुरुवार को अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। इस बरसात से खेतों में कटी पड़ी धान और बाजरे की फसलें भीग गई हैं।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वह सितंबर 2026 में तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं में हुई अजमीत सिंह की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे हरियाणा के नूंह जिले से विशेष इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, अजमीत सिंह की नौशेरा पन्नुआं गांव में बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उस पर चार गोलियां चलाई थीं। गंभीर हालत में अजमीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अजमीत सिंह गैंगस्टर लखबीर सिंह हरिके का गुर्गा था। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या का शक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अजमीत सिंह की हत्या गैंगवार का नतीजा थी। इस वारदात को विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दास्सूवाल और डोनी बाल के कहने पर अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की भूमिका और उनके आपसी संपर्कों की जांच कर रही है। सजनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही सजनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अब गुरलाल सिंह की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जांच एजेंसियां हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों, आरोपियों को मिले निर्देशों और वारदात से पहले तथा बाद में उनके संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे की संभावना तेज हो गई है, जहां वे भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने और हरियाणा दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा का रहने वाला एक हथियार सप्लायर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल है। इसके अलावा आरोपियों से कारतूस भी मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी देश के अंदरूनी इलाकों से देसी हथियार लाकर उनकी सप्लाई करते थे। आरोप है कि वे इन हथियारों को कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को मोटे मुनाफे पर बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से खरीदते थे और आगे किन लोगों को सप्लाई करते थे। कॉलेज के युवाओं तक पहुंचाए जा रहे थे हथियार डीजीपी पंजाब ने इस संबंध में गुरुवार को एक्स पर पोस्ट शेयर की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। वे कथित तौर पर देश के अंदरूनी इलाकों से देसी हथियार हासिल कर उन्हें आगे बेचते थे। इस काम में उन्हें काफी मुनाफा होने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं तक हथियार पहुंचाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने किन-किन कॉलेजों के युवाओं को हथियार बेचे, कितने युवाओं तक हथियार पहुंचाए गए और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों पर पहले भी दर्ज आपराधिक मामले गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे पहले किन अपराधों में शामिल रहे हैं और क्या उनका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से भी संपर्क है। हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जांच इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस हथियारों की सप्लाई से जुड़ी दोनों कड़ियों का पता लगा रही है। इसमें यह जानना शामिल है कि हथियार कहां से खरीदे या हासिल किए गए और उन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के अलावा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
JOBS: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने का आखिरी मौका! 45 पदों के लिए 19 अक्टूबर तक करें आवेदन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर नजदीक है। इच्छुक स्नातक/परास्नातक युवा hpsc.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भरें।
प्रदूषण की छुट्टी! अब पराली बेचकर पैसे कमा सकेंगे किसान, हरियाणा सरकार ने चुनीं ये इंडस्ट्रीज
किसान अब पराली जलाने के बजाय उसे बेचकर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। पानीपत जिले में सात उद्योग पराली खरीद रहे हैं, जिसका उपयोग पेलेट, टेक्सटाइल और सीबीजी उत्पादन में किया जा रहा है।
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली, नोएडा के साथ गुरुग्राम तक बादलों के बीच आंधी-बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर औऱ उत्तराखंड में बर्फबारी भी तेज हो गई है और बारिश भी देखने को मिली है.
IIT बाबा की मिली लाश? अभय सिंह की मौत के दावों पर क्या बोली हरियाणा पुलिस
अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की थी और उनकी कहानी महाकुंभ के जरिए ही लोगों को पता चली थी। इसके बाद ही उन्हें आईआईटी बाबा का नाम मिला था। अब उन्हें लेकर एक दावा किया जा रहा था।
देहरादून में हरियाणा के सोनीपत से राशन लेकर आ रहा ट्रक ब्रेक नहीं लगने के कारण पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। क्लीनर के शरीर के टुकड़े पेड़ से चिपक गए। ट्रक का अगला हिस्सा माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गया। हादसा आशारोड़ी रोड पर हुआ। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक क्रेन और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकीं। इससे पहले 6 अक्टूबर को आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने IRB फर्स्ट बटालियन की बस को पीछे से टक्कर मार दी थी। सहारनपुर की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। ट्रक ने एक बाइक को भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा था। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह हरियाणा से गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में हुई हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में सितंबर में हुए अजमीत सिंह हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुरलाल सिंह है।
नूंह क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर शाहिद की मौत, दो आरोपी फरार
नूंह, 15 अक्टूबर . Haryana के नूंह जिले की क्राइम ब्रांच टीम और गो-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने में शामिल वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आडवाणी की मौत हो गई. यह मुठभेड़ Thursday सुबह चार बजे गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में सिलानी गांव के पास हुई. Police की जवाबी ... Read more
जापान में हुए एशियन गेम्स में जींद की नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। लेकिन इन पदकों के साथ मिलने वाली अवार्ड राशि को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। नीरू हरियाणा के जींद स्थित गांव संगतपुरा की रहने वाली हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। अब परिवार को डर है कि हरियाणा सरकार की खेल अवार्ड पॉलिसी के तहत उन्हें ये अवॉर्ड मिलेगी या नहीं। हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ और सिल्वर मेडलिस्ट को 2 करोड़ रुपए देती है। बुधवार को गांव में उनके स्वागत समारोह के दौरान भी नीरू के मामा सोमवीर पहलवान ने सार्वजनिक मंच से ये मुद्दे उठाया। उनका कहना है कि बीपीएल परिवार से आने वाली नीरू ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद शूटिंग जैसे महंगे खेल में देश के लिए पदक जीते हैं। परिजन बोले- अवॉर्ड राशि मिलनी चाहिए नीरू ढांडा के मामा सोमवीर पहलवान ने कहा कि शूटिंग महंगा खेल है। इसमें रोजाना हजारों रुपए खर्च होते हैं। टारगेट पर कई कारसूत खर्च हो जाते हैं, इसके बाद भी गरीब परिवार की नीरू ने लगातार प्रैक्टिस की। एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। परिवार ने इसके लिए बहुत कुछ सहा है। उसे मेहनत का हक मिलना चाहिए। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नीरू उनके परिवार और डिप्टी स्पीकर के घर की बेटी है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। जानिए, क्या हैं अवार्ड के नियम हरियाणा सरकार एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड राशि देती है। स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत पदक विजेता के लिए 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान है। हालांकि, नीरू को इस राशि के लाभ मिलने पर संशय है। पहले हरियाणा में जन्मे पदक विजेताओं को अवार्ड देने का नियम था। बाद में सरकार ने हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनाई थी। नीरू मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। ऐसे में परिवार की चिंता है कि कहीं इसी नियम के कारण वह अवार्ड राशि से वंचित न रह जाएं। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले सुशील को मिला अवार्ड रेसलर सुशील कुमार दिल्ली की तरफ से खेलते थे। उनका जन्म भी दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें अवार्ड दिया था। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले अमन नारंग को भी सरकार अवार्ड दे चुकी है। इनके आधार पर परिवार को उम्मीद है कि नीरू को भी उसके पदकों के लिए सम्मान और अवार्ड मिल सकता है। जींद के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक एशियन गेम्स में जींद के चार खिलाड़ियों ने सात पदक जीते हैं। इनमें नीरू ढांडा, कीर्ति शर्मा, पूजा हथवाला और हिमांशु ढिल्लों शामिल हैं। गांव संगतपुरा निवासी नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। गांव रिटौली निवासी कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्हें बीएसएफ में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। पूजा हथवाला ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गांव डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों ने शूटिंग में दो रजत पदक जीते। उनके पिता निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका परिवार कई वर्षों से कैथल में रह रहा है। DSO बोले- पॉलिसी के आधार पर मिलेगा अवार्ड पॉलिसी में बदलाव की स्पष्ट जानकारी नहीं: जींद डीएसओ रामपाल हुड्डा ने कहा कि पहले कैश अवार्ड में हरियाणा का प्रमाणपत्र मान्य था, फिर हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनी। इसके बाद हुए बदलावों की उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। पॉलिसी के अनुसार मिलेगा हक: हुड्डा ने कहा कि पहले एक पदक पर पूरा अवार्ड और दूसरे व तीसरे पदक पर आधा अवार्ड देने का प्रावधान था। मौजूदा पॉलिसी के अनुसार पदक विजेताओं को उनका हक और सम्मान जरूर मिलेगा।
Ambala News: हरियाणा दिवस पर अंबाला में होेगा राज्य स्तरीय समारोह
हरियाणा दिवस पर अंबाला में होेगा राज्य स्तरीय समारोह
Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा की जीत में सम्मी का शानदार प्रदर्शन
Sammi's brilliant performance in Haryana's victory
Panchkula News: पंचकूला के पजल मॉडल से बदलेगी हरियाणा की शिक्षा
पंचकूला के पजल मॉडल से बदलेगी हरियाणा की शिक्षा
हरियाणा के मशहूर सिंगर मीता बरोदा को सीकर से गिरफ्तार किया गया है। वे शहर के एक होटल में अपने गाने के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा के ग्रुप के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों के मीता बरोदा समेत चार लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बिना परमिशन के इवेंट कर रहे थे, चार को पकड़ा उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पिपराली चौराहे के पास मंगलवार शाम होटल महक में हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा उर्फ अमिता खासा (40) पुत्र रणधीर सिंह निवासी सोनीपत अपने गाने 'बहू बावली' के प्रमोशन के लिए आया था। इवेंट बिना किसी परमिशन के चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स पहुंचे थे। इवेंट के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरियाणवी सिंगर समेत भैरूवैष्णव (23) पुत्र जगदीश वैष्णव निवासी पंडेर (भीलवाड़ा), सांवरमल सुथार (22) पुत्र भागीरथ सुथार निवासी मयूरा सिटी पालवास रोड (सीकर) और विष्णु सिंह (21) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी रोहलसाबसर को गिरफ्तार किया। दोनों में बड़ा सिंगर कौन, इस बात पर झगड़ा दोनों गुटों के बीच झगड़ा होने का कारण सोशल मीडिया पर सिंगर मीता की राजस्थानी सिंगर पूजा डोटासरा और उनके ग्रुप से हॉट टॉक को माना जा रहा है। दोनों के बीच बड़ा कौन,इसी को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। इवेंट में पूजा डोटासरा ग्रुप के लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान मीता और डोटासरा ग्रुप के बीच झगड़ा हो गया। इवेंट में पूजा डोटासरा भी झगड़े के बाद पहुंची थी। हालांकि अभी तक मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। मीता ने कहा कि वह अपने प्रमोशन के लिए सीकर ही आया हुआ है। पूजा और उसके लोग भी वहां पहुंच गए।
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया, रोहतक में खेले जा रहे मैच
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम, लाहली (रोहतक) में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी के अंतर्गत हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया।
पंडरिया में दो बाइकों की भिड़ंत, हरियाणा के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत; दो घायल, रहमान कांपा के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हरियाणा में दो दिन के ब्रेक के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर हरियाणा के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी देखने को मिलेगा। 1.4 डिग्री बढ़ा तापमान मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाएं चलेंगी मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में 14 और 15 अक्टूबर को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से खुले में रखी फसल और कृषि उपज को नुकसान पहुंच सकता है। जीटी रोड बेल्ट में भी बारिश और अंधड़ के आसार कैथल, करनाल, पानीपत और जींद में भी मौसम का असर दिखाई देगा। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दक्षिण और पश्चिम हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार इनके अलावा मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में बारिश का प्रभाव अलग-अलग स्थानों पर रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने से लोगों को दिन की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 16 अक्टूबर तक रहेगा मौसम का असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 17 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने के आसार हैं। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों और मंडियों में रखी फसल की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें और संभव हो तो उसे ढककर रखें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदान, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवाओं के दौरान वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलाएं और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकने को प्राथमिकता दें।
Saharanpur News: यमुना के साथ नहीं खिसकेगी सीमा, यूपी-हरियाणा की पक्की होगी सरहद
Boundary won't shift with the Yamuna; UP-Haryana border to be finalized.
हरियाणा में 18 साल से सड़क निर्माण में देरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
हरियाणा में मौसम विभाग ने फिर बारिश की आशंका जताई है, जिससे पहले से भीगी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं, कुल 2.81 लाख सीटों में से 1.44 लाख से ज्यादा नहीं भर पाईं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने राज्य में 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले 10 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वोट बचाओ–देश बचाओ मास मूवमेंट और जनसंपर्क अभियान के लिए अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में सांसदों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों को सीधे मैदान में उतारा गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल ही में कांग्रेस व इंडिया (INDIA) गठबंधन द्वारा मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट कटने के विरोध में दिल्ली में किए गए प्रदर्शनों के दौरान कई नेताओं की हिरासत और कड़ाई को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सांसदों और शीर्ष नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सभी सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और HPCC अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भिवानी, सांसद कुमारी सैलजा को पंचकूला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पंचकूला, अशोक तंवर को गुरुग्राम, सांसद जयप्रकाश को जींद, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को रोहतक व कर्मबीर बौद्ध को अंबाला का जिम्मा सौंपा गया है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर घेरने की तैयारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य कथित तौर पर कटे हुए वोटरों और मतदाता सूचियों की विसंगतियों को लेकर ब्लॉक स्तर तक जनता के बीच जाना है। वहीं जमीन पर कार्यकर्ताओं को री-एक्टिवेट करने के लिए10 दिनों तक जनसंपर्क के जरिए प्रदेश कांग्रेस अपने सभी विंग्स और स्थानीय कैडर को सीधा जनता के बीच उतारेगी।
पिकअप ने हरियाणा पुलिस के जवान को मारी टक्कर:संगर गांव के पास हुआ हादसा, डीबी अस्पताल में इलाज जारी
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ। संगर गांव के पास सोमवार रात पशु चारे से भरी एक पिकअप की चपेट में आने से हरियाणा पुलिस का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम मनीराम (35) है, जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। वह भिवानी पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल है। मनीराम अपनी पिकअप से निजी काम से बीकानेर जा रहा था। टक्कर से सिर और चेहरे पर आई चोटेंसंगर गांव के पास उसकी पिकअप खराब हो गई। वह गाड़ी साइड में लगाकर टॉयलेट कर रहा था, तभी एक ओवरलोड पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप में पशु चारा भरा था और उसे लापरवाही से चलाया जा रहा था।हादसे में मनीराम के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। सूचना पर तारानगर पुलिस के एएसआई सूरजभान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल जवान को एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
देहरादून में तड़के हरियाणा नंबर का बेकाबू ट्रक साइबर कैफे के अंदर जा घुसा, जिससे वहां सो रहे दो लोग 5 सेकेंड और लेट करते तो अनहोनी हो जाती। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक भगवान बचाओ कहता सुनाई दे रहा है। दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दीवार टूट गई। हादसा विकासनगर स्थित धर्मावाला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया कि सुबह का समय होने से उसका ध्यान भटक गया था। तस्वीरें देखिए- 4 पॉइंट में पूरी खबर… 1. मंगलवार सुबह 5:20 बजे, बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा- देहरादून के विकासनगर स्थित धर्मावाला चौक पर मौजूद 'सारा एंड माज साइबर कैफे' में तड़के करीब 5:19 बजे हरियाणा के हिसार नंबर का एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक अचानक शटर और दीवारें तोड़ते हुए सीधे दुकान के अंदर जा घुसा। 2. 5 सेकेंड की देरी होती तो अनहोनी, भागकर बचाई जान- हादसे के समय कैफे के अंदर दो दोस्त आराम से सो रहे थे। तेज आवाज और धमाके जैसी टक्कर से दोनों युवकों की नींद खुली और वे घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागे। अगर दोनों 5 सेकेंड और लेट करते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक बदहवास हालत में 'भगवान बचाओ' कहते हुए भागता दिख रहा है। 3. सुबह 5:21 बजे दुकान का अगला हिस्सा ध्वस्त, दीवारें टूटीं- ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि साइबर कैफे का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारें धराशायी हो गईं। गनीमत यह रही कि समय रहते दोनों युवक बाहर निकल आए और हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। 4. सुबह 5:30 बजे के बाद पुलिस की कार्रवाई और ड्राइवर का बयान यह पूरी दुर्घटना धर्मावाला पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। धर्मावाला चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि सुबह का समय होने की वजह से अचानक उसका ध्यान भटक गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। धर्मावाला चौक पर स्थित 'कैलाश रिवर बेड माइनिंग कंपनी' के चेक पोस्ट की अनुमति, उसकी लोकेशन और सुरक्षा इंतजामों की जांच की मांग उठ रही है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… अंकिता भंडारी हत्याकांड- दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध: उत्तराखंड में कांग्रेस का मौन उपवास; पिता बोले- हत्या में था VIP का मेन रोल दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाए जाने के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर समय-समय पर उन पर आरोप लगते रहे हैं। कांग्रेस इसी मामले को लेकर राज्यपाल पद पर उनकी नियुक्ति का विरोध कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
हनुमानगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर अविनाश उर्फ गोगलू को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, अविनाश गिरोह बनाकर पाकिस्तान और पंजाब से सटे इलाकों से चिट्टे की खेप लाकर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। उससे अन्य साथियों से पूछताछ जारी है। 25 सितंबर को रांझू खान उर्फ रांझा पकड़ा गया था। उसके पास से 1 किलो 546 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक विदेशी .30 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपए नकद मिले थे। हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में केस दर्ज हुआ।जांच में हाकम उर्फ हाकू और सोहेल खान पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। अब अविनाश उर्फ गोगलू को पकड़ा गया है। अविनाश पर पंजाब में एनडीपीएस के 2 केस दर्ज हैं।इस मामले में फरार राजन, अमीर खान, जहीर खान और मनदीप सिंह पर 2-2 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है।
हरियाणा सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) का विस्तार कर रही है और नई भूमि चिह्नित कर रही है।
हरियाणा के रहने वाले पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में हुई हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक के शव का 2 घंटे तक पोस्टमार्टम चला। शुरुआती जांच में सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। हाथ-पैर टूटे हुए थे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें लगी थीं। भड़ाना के परिवार की ओर से इस मामले में 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसमें पूरे विवाद का भी जिक्र है। बताया गया है कि खनन साइट के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। 2 महीने पहले ही हाईकोर्ट ने भड़ाना के पक्ष में फैसला दिया था। ग्रामीण पहले इसी रास्ते से अवैध तरीके से पत्थर निकालते थे, लेकिन भड़ाना ने उस पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। परिवार के मुताबिक, अतर सिंह इस वारदात के होने से चार दिन पहले अपने पैतृक गांव पाली में थे। वे यहां अपने पूरे परिवार के साथ राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने के लिए आए थे। जब उन्हें क्रेशर खनन साइट पर कर्मचारियों और गांव के लोगों के झगड़े का पता चला, तो वह परिवार को लेकर वापस राजस्थान लौट गए। इसके बाद उन्होंने मामले को सुलझा दिया था, लेकिन अब इसी विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार की शाम को उनके पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अर्जुन भड़ाना ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। परिवार ने राजस्थान पुलिस को हत्या के बारे में ये बातें बताई… अंतिम संस्कार के वक्त लोगों ने किया पूर्व विधायक को याद… पूर्व विधायकी की हत्या पर किस नेता ने क्या कहा…
Panchkula News: हरियाणा रोडवेज के 200 कर्मचारियों को नहीं मिला सितंबर का वेतन
हरियाणा रोडवेज के 200 कर्मचारियों को नहीं मिला सितंबर का वेतन
निपुण हरियाणा मिशन : गुहला में 78 प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
Nipun Haryana Mission: Training of 78 primary teachers begins in Guhla.
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की हत्या के मामले में फरार आरोपी रामसिंह धीरसिंह तोमर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 5 मई 2023 को लेपा गांव में एक ही परिवार के 3 महिलाओं और 3 पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब 3 साल से फरार था। क्राइम ब्रांच ने 7 दिन तक ऑपरेशन चलाकर उसे गुरुग्राम के एक वेयरहाउस से पकड़ा। आरोपी पर 30 हजार रुपए इनाम भी घोषित था। राजीनामे के नाम पर अहमदाबाद से बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां मुरैना जिले के लेपा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने बदला लेने के लिए अहमदाबाद से धीरेंद्र और उसके परिजनों को राजीनामे के नाम पर बुलाया था। 5 मई 2023 को सुबह उन पर बंदूकों से हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। 9 आरोपियों पर केस हुआ था दर्ज मृतकों में गजेंद्र सिंह बदलू सिंह तोमर, उनके बेटे सत्यप्रकाश सिंह और संजू सिंह के अलावा मधुदेवी, बबली देवी और केशकली देवी शामिल थीं। इस मामले में सिहोनिया पुलिस थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने का आरोपस्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2010 में घूरे को लेकर हुए विवाद में वर्तमान में मारे गए लोगों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्या कर दी थी। आरोप है कि इसी दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए 2023 में छह लोगों की हत्या की गई। मजदूर बनकर गुरुग्राम में रह रहा था आरोपी छह लोगों की हत्या के बाद रामसिंह फरार हो गया था। बताया गया है कि वह महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में पहचान छिपाकर सिक्योरिटी गार्ड और मजदूर के रूप में काम करता रहा। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी गुरुग्राम के गोपालपुर GIDC इलाके के एक वेयरहाउस में काम कर रहा है। इसके बाद टीम ने गढ़ी-हरसरू रोड पर निगरानी की। पुलिसकर्मी मजदूर और स्थानीय लोगों के भेष में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिहोनिया थाना प्रभारी एसआई अतुल परिहार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी को मुरैना लाने के लिए पुलिस टीम अहमदाबाद भेजी गई है। पान सिंह तोमर का रिश्तेदार होने का दावा आरोपी रामसिंह धीरसिंह तोमर खुद को चंबल के पूर्व डकैत पान सिंह तोमर का पारिवारिक रिश्तेदार बताता है। यह आरोपी का दावा है। पान सिंह तोमर के जीवन पर 2012 में इसी नाम से फिल्म बनी थी। वह भिंड जिले के भिडोसा गांव के रहने वाले थे, जो लेपा गांव के पास है।
Haryana: करनाल में भारी बारिश से शहर जलमग्न, धान की फसल को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित
11 अक्टूबर, रविवार: करनाल में भारी बारिश से शहर में जलभराव हो गया, धान की फसल को नुकसान और किसानों को हानि की आशंका बढ़ गई है।
Haryana: में अचानक बदला मौसम, काले बादलों से दिन में छा गया रात जैसा अंधेरा - देखें तस्वीरें
11 अक्टूबर, रविवार: अंबाला में मौसम ने अचानक करवट ली, काले बादलों के छाने से दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई। देखें तस्वीरें।
चटपटी टेस्टी आलू की चटनी, हरियाणा वाली ये डिश खाकर हो जाएगा मन खुश
हर रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार बनाएं हरियाणवी स्टाइल आलू की चटनी। जिसका स्वाद लाजवाब है और रोटी-पराठे दोनों के साथ टेस्टी लगता है। तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
Gen Z IPS Simran Bhardwaj: हरियाणा के छोटे से गांव की सिमरन भारद्वाज ने DU से पत्रकारिता पढ़ने के बाद बिना कोचिंग अपने पहले ही प्रयास में CDS और UPSC क्रैक कर IPS बनने का सपना पूरा किया।
Haryana Farmer Protest: किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, वॉटर कैनन, आंसू गैस भी दागे | Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में किसानों का गुस्सा आज सातवें आसमान पर है. धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसान सड़कों पर उतरे. लेकिन यहां किसानों को पुलिस की लाठियां और वॉटर कैनन से सामना करना पड़ा. दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े.. किसानों का पुलिस से सामना हो गया.
13 सितंबर, रविवार: नागदा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा की दो महिलाओं को 75 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है।
भोजपुर: हरियाणा से एंबुलेंस में लाई जा रही शराब जब्त, 388 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
12 सितंबर, शनिवार: भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग ने हरियाणा से एंबुलेंस में छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप जब्त की, करीब 5 लाख की 388 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
Haryana Nuh Traffic Police पर आरोप, कार पर मारा डंडा, भिड़ा ड्राइवर। Traffic Challan Viral Video
Haryana Nuh Traffic Police पर आरोप, कार पर मारा डंडा, भिड़ा ड्राइवर।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में भी मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
चंडीगढ़, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा की देखरेख में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया गया। इस मौके पर न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी और अन्य न्यायाधीश ने वकीलों के साथ योगाभ्यास किया।
BB OTT: तहलका मचाएगा हरियाणा का बॉक्सर, डाइट-स्ट्रैटिजी पर की बात, 'कोई अटैक करेगा तो....'
बिग बॉस ओटीटी 3 में बॉक्सर नीरज गोयत की एंट्री हुई है. शो में जाने से पहले नीरज ने फिटनेस, डाइट और बिग बॉस हाउस में जाने के अपने फैसले पर बात की. उन्होंने एल्विश यादव पर तंज कसा. जानें और क्या कुछ उन्होंने कहा.
Salman Khan House Firing Case : पुलिस ने छठे आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
Salman Khan house firing case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर बीते दिनों हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। इस मामले में पुलिस अबतक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है।

