स्नेहा का एशियन चैंपियनशिप के लिए कोचिंग कैंप में चयन
भास्कर संवाददाता | बड़वानी शहर खेल जगत के लिए 21 जून का दिन ऐतिहासिक और बड़े गर्व का रहा। हॉकी इंडिया से ओमान में आगामी 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5एस के लिए भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। इसमें शहर की होनहार खिलाड़ी स्नेहा दावदे को एक बार फिर भारतीय टीम के कैंप में सम्मिलित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नेहा ने रांची राष्ट्रीय चैंपियनशिप, ऑस्ट्रेलिया लीग और जापान के मैदानों पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय कैंप में यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में स्नेहा ग्वालियर राष्ट्रीय महिला हॉकी अकादमी में पसीना बहा रही है। स्नेहा अब 5 जुलाई से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर भोपाल में आयोजित होने वाले भारतीय टीम के विशेष कोचिंग कैंप में शामिल होंगी। हॉकी कोच ने कहा- सेंटर हाफ पोजिशन से विरोधी टीम के चक्रव्यूह को भेदती हैं स्नेहा हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि स्नेहा भारतीय टीम में मिडफील्डर (सेंटरहाफ) जैसी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में खेलती हैं, जहां से वे न केवल विरोधी टीम के आक्रमण को रोकती हैं, बल्कि अपनी टीम के लिए गोल करने के मौके (असिस्ट) भी बनाती हैं। स्नेहा इससे पहले कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मप्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अपने शानदार खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
भारतीय मेंस हॉकी टीम मंगलवार को FIH प्रो लीग के लंदन लेग के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय टाइमिंग के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें करीब दो साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी पिछली भिड़ंत 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की थी। पॉइंट्स टेबल में भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर 9 टीमों के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 8वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत से ठीक एक पायदान नीचे 9वें स्थान पर है और उसे अभी टूर्नामेंट में अपना पहला पॉइंट्स हासिल करना बाकी है। टूर्नामेंट के होम लेग में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां टीम 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी और कुल 19 गोल खाए थे। तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया भारतीय टीम ने अपने रॉटरडैम में हुए पिछले लेग में 4 में से 2 मैच जीते थे। भारत ने वर्ल्ड नंबर-2 और तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया। साथस ही भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की थी। इस लेग में भारतीय टीम इन दोनों टीमों से 1-1 मैच हारी भी थी। मुश्किल दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम लंदन लेग से पहले पाकिस्तान की टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम जर्मनी, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 12 प्रो लीग मैच हार चुकी है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर (रेलीगेशन) होने का खतरा मंडरा रहा है। इस सीजन 13 स्टेज खेले जा रहे FIH प्रो लीग का यह सातवां सीजन है। 2025-26 सीजन में कुल 13 स्टेजेस (लेग) खेले जा रहे हैं, जो 10 देशों में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा। इस सीजन में मेंस और विमेंस कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम 16 मैच खेलती है और मुकाबले अलग-अलग स्टेज में खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं। FIH प्रो लीग में चैंपियन कैसे चुना जाता है?FIH प्रो लीग में हर जीत पर 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता। ड्रॉ होने पर मैच शूटआउट में जाता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 और हारने वाली टीम को 1 अंक मिलता है। लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है। इसके अलावा, 2025-26 सीजन की चैपिंयन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधा कोटा भी मिलेगा।
हॉकी: भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी क्लब रॉटरडैम में एफआईएच प्रो लीग रॉटरडैम लेग के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को 3-2 से हरा दिया।
बैतूल के हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों व आमजन के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस वर्ष जिले में यह मुख्य कार्यक्रम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की थीम पर केंद्रित रहा। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं, जिससे देश की प्रगति में तेजी आती है। उन्होंने 'मन अच्छा तो तन अच्छा' का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री के प्रयासों से मिली वैश्विक पहचानविधायक खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी और इसे वैश्विक पहचान मिली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का एक बेहद प्रभावी माध्यम है। कलेक्टर-एसपी सहित हजारों लोगों ने किया योगइस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी वीरेंद्र जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने योगासन व प्राणायाम किया। योगाभ्यास के बाद उत्साहित विद्यार्थियों और बच्चों ने विधायक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कलेक्टर ने किया सम्मानित, एसडीएम ने माना आभारकार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने विधायक हेमंत खंडेलवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद एसडीएम अभिजीत सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। जिला मुख्यालय के अलावा जिलेभर के विकासखंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में भी योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हजारों लोगों ने सहभागिता की। देखिए तस्वीरें…
15 दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 36 खिलाड़ियों ने सीखी आधुनिक तकनीकें
उदयपुर | माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पीएम फतह स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि शिविर में 18 छात्र और 18 छात्राओं सहित कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को हॉकी की नवीन तकनीकों, कौशल विकास और खेल की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला मुख्य अतिथि रहे, जबकि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश चंद्र शर्मा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव मौजूद रहे।
भारत की बेटियो का धमाल। चिली को हराकर फाइनल में एंट्री, गोल्ड से एक कदम दूर
ऑकलैंड, भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड में एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत थी।
कांस्य पदक जीतने वाली स्नेहा का किया सम्मान
बड़वानी| जापान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी स्नेहा दावदे का सामाजिक चिंतन मंच ने सम्मान किया। मंच के सदस्यों ने स्नेहा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा स्नेहा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित किया है कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि हजारों युवतियों के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस अवसर पर कहा गया कि बेटियों की सफलता पूरे समाज का गौरव बढ़ाती है।
बिलासपुर में डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। इंस्पेक्शन के दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, काम करना है या नहीं? पहले जांच क्यों नहीं हुई? 2017 से काम अधूरा पड़ा है। यह कोई काम करने का तरीका है क्या? मजाक कर रहे हैं या नौकरी? दरअसल, अरुण साव ने बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र का सरप्राइज इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने हॉकी स्टेडियम की अधूरी गैलरी, फंड मिलने के बाद भी मैपलवुड लगाने में देरी और मरम्मत कार्यों में लापरवाही देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा, ईई साहब, आपका सुपरविजन कैसा है? इतने साल बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। अगर समय पर निगरानी होती तो यह स्थिति नहीं बनती। करीब 10 साल पहले बने इस खेल प्रशिक्षण केंद्र में अब भी कई काम अधूरे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जल्द सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देखिए पहले ये तस्वीरें- डिप्टी सीएम बोले- दोबारा आऊंगा, दिक्कत में पड़ेंगे आप लोग डिप्टी सीएम अरुण साव ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता बीबीएस गौतम को सभी लंबित काम जल्द पूरा करने के लिए संयुक्त बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर काम की खुद जांच कीजिए और 15 दिन में रिपोर्ट दीजिए। मैं दोबारा निरीक्षण के लिए आऊंगा। अगर काम में लापरवाही मिली तो आप लोगों दिक्कत में पडेंगे। सिर झुकाए रहे अफसर अरुण साव ने हॉस्टल की स्थिति की जानकारी लेने के बाद नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से पैसा मिलने के बावजूद जरूरी मरम्मत और रखरखाव के काम समय पर नहीं हो रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इंडोर स्टेडियम में मैपलवुड फ्लोरिंग का काम साल 2017 में शुरू होने के बाद भी पूरा नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार लगाई। डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने सालों तक काम अधूरा रहना गंभीर लापरवाही है। अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्य तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही कामों की नियमित निगरानी भी की जाए। तीरंदाजी मैदान जुलाई तक पूरा करने के निर्देश डिप्टी सीएम ने एसईसीएल की ओर से करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे तीरंदाजी मैदान के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का को जुलाई तक मैदान का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आउटडोर स्टेडियम में लगी हाईमास्ट लाइट को जल्द ठीक कराने के लिए कहा। डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग के अधिकारियों को पूरे स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण करने और जरूरी कामों का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने हॉकी मैदान में बन रहे पैवेलियन में अधिकारियों के लिए शौचालय बनाने और दर्शकों के लिए शौचालयों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। विभागीय सचिव ने खामियां दूर करने दी चेतावनी डिप्टी सीएम और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के साथ विभागीय सचिव मुकेश बंसल भी बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने जिले में बन रही सड़कों का निरीक्षण कर काम की गति और गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर सचिव बंसल ने संबंधित ठेकेदार को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय मानकों के अनुसार काम नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। सचिव बंसल ने रतनपुर से कबीर चौरा तक बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया। करीब 510 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 97 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना का काम जारी है। उन्होंने इस परियोजना के तहत बन रही करीब 7 किलोमीटर लंबी रतनपुर बाइपास सड़क का भी जायजा लिया। मानकों के अनुसार काम नहीं होने पर भुगतान रोकने के निर्देश सचिव ने स्पष्ट कहा कि जब तक काम निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा नहीं हो जाता, तब तक संबंधित भुगतान रोककर रखा जाए। वहीं, निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर सचिव ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सके। ……………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजस्व मंत्री बोले- सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो,VIDEO:रायपुर तहसील के अधिकारियों को लगाई फटकार, भूपेश बोले- पूरा मंत्रिमंडल नाटक कर रहा छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रायपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत मिलने पर राजस्व मंत्री भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘जनता की सेवा के लिए बैठे हो, कुर्सियां तोड़ने के लिए नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर…
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नीदरलैंड के खिलाफ रॉटरडैम में खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही उन्होंने पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके साथ ही मनप्रीत भारत की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह वर्तमान में 400 से अधिक सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले एकमात्र सक्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं। अब उनके पास अगले मुकाबले में दिलीप टिर्की को पीछे छोड़कर नया इतिहास रचने का अवसर है। भारतीय हॉकी को मिला नया लीजेंड: - अगले मैच में टूटेगा सबसे बड़ा रिकॉर्ड मनप्रीत सिंह के शानदार करियर में अब एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय टीम जब अपने अगले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी, तो उनके पास दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का अवसर होगा। 413वां मैच खेलते ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले अकेले खिलाड़ी बन जाएंगे। खेल के प्रति उनका समर्पण और निरंतर निरंतर प्रदर्शन देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी के हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
लुधियाना में हॉकी खेल विंग चयन ट्रायल संपन्न, 800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
लुधियाना| बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से हॉकी के विभिन्न खेल विंगों के चयन ट्रायल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना स्थित ओलंपियन प्रिथीपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड में आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेशभर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के लिए 800 के करीब खिलाड़ियों और खिलाड़िओं ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद जर्खड़ हॉकी अकैडमी के तीन वर्गों (अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19) और चचरााड़ी अकैडमी के दो वर्गों के अलावा खेल विंग घुद्दा बठिंडा तथा खालसा कॉलेज अमृतसर के लिए विभिन्न वर्गों और समूहों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। विभाग के निर्देशों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों को खाने-पीने और रहने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गर्मियों में बच्चों के लिए एसी की सुविधा भी रहेगी। चयनित खिलाड़ी पंजाब राज्य स्कूल खेलों में जिला स्तर पर सीधे प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर चयन समिति सदस्य गुरिंदर सिंह संघा, मनप्रीत सिंह मुंडिया, तलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह बोपाराए व अन्य उपस्थित रहे।
14.25 करोड़ से संवरेंगे शहर के स्टेडियम और खेल मैदान
भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर है। शहर के प्रमुख खेल मैदानों और स्टेडियम की तस्वीर जल्द ही पूरी तरह से बदलने वाली है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत बाड़मेर में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं विकसित करने के लिए 14.25 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह परमार ने बताया कि जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में इस वर्ष 2026-27 के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। जिला स्तरीय कमेटी से इस 14.25 करोड़ के प्रोजेक्ट का अनुमोदन होने के बाद, अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं। इस बजट से शहर के तीन प्रमुख केंद्र आदर्श स्टेडियम, पीजी कॉलेज और हाई स्कूल में बड़े स्तर पर विकास कार्य होंगे। पीजी कॉलेज: 3 करोड़ रुपए से इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, कबड्डी कोर्ट और जूडो, कराटे व ताइक्वांडो के लिए मैट की सुविधा होगी। 30 लाख से 400 मीटर के 6-लेन ट्रैक बनेंगे । हाई स्कूल बाड़मेर: फुटबॉल और हॉकी मैदान को अपग्रेड करने के लिए 25 लाख रुपए खर्च होंगे। हाई स्कूल मैदान में कई बार नेशनल स्तर की टूर्नामेंट होती है। आदर्श स्टेडियम: 5 करोड़ रुपए से इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके अलावा 2.50 करोड़ से स्टेडियम के पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। पेवेलियन मय टीन शेड के विस्तार को 1.48 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नए हैंडबॉल एवं नेटबॉल कोर्ट के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए, कंक्रीट सरफेस लॉन टेनिस कोर्ट बनाने के लिए 50 लाख, रनिंग ट्रैक और खेल मैदान के अपग्रेडेशन के लिए 38 लाख रुपए खर्च होंगे।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डुमरे ने राजकुमार कॉलेज (आरकेसी) के प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह पर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में कॉलेज परिसर में आयोजित एक हॉकी मैच के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गई थी। नीता के मुताबिक, उन्हें आरकेसी की ओर से एक मैच में ऑब्जर्वर के रूप में बुलाया गया था। मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले को लेकर कुछ देर के लिए खेल रुका, लेकिन बाद में दोबारा शुरू हो गया। इसी दौरान उन्हें प्रिंसिपल के पास बुलाया गया, जहां उनके अनुसार उनसे ऊंची आवाज में सवाल किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में उनसे घटना पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि हॉकी के नियमों के तहत इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। उनका कहना है कि घटना से आहत होकर उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। महिला आयोग में शिकायत नीता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग में की। उनका आरोप है कि आयोग की ओर से कई बार बुलाए जाने के बावजूद संबंधित पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब आयोग की ओर से दोबारा सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। क्या कहा नीता डुमरे ने नीता का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते उन्हें सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार किया गया, जो किसी महिला और खिलाड़ी की गरिमा के अनुरूप नहीं था। दूसरे पक्ष का इंतजार मामले में प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह और राजकुमार कॉलेज प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। उनके जवाब के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने ‘Akutee’ ब्रांड की शुरुआत की
बेंगलुरु। पल्लू, दुपट्टे और जैकेट पर खूबसूरत रंगों में की गई कढ़ाई और पेंटिंग घाटगे शाही परिवार का एक रहस्य रहा होगा, जिसका इस्तेमाल प्रियजनों के कपड़ों को प्यार से सजाने के लिए किया जाता था। हालांकि क्रिकेटर जहीर खान की व्यावसायिक समझ से अब यह एक ब्रांड अकुती में तब्दील हो गया है। अभिनेत्री, मॉडल एवं राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी चैंपियन सागरिका घाटगे अकुती ब्रांड को अपनी मां उर्मिला घाटगे के साथ चलाती हैं। सागरिका घाटगे ने कहा, “हाथ से पेंटिंग मेरे बचपन का हिस्सा रहे हैं। मेरी मां लंबे समय से यह करती रही हैं। हालांकि शुरू में मैं इसे उतनी गंभीरता से नहीं लेती थी, लेकिन मेरे पति (जहीर खान) ने मुझे इसे एक विशेष कलेक्शन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। मां-बेटी की जोड़ी ने बेंगलुरु में ‘फोर सीजन्स’ में अपने कलेक्शन की शुरुआत की। सोलह मई को होटल में एक दिन के लिए साड़ियों, दुपट्टों और ब्लेजर का संग्रह प्रदर्शित किया गया। घाटगे ने कहा कि जब उन्होंने लगभग एक साल पहले इसकी शुरुआत करने का फैसला किया, तो एक ब्रांड नाम के लिए ‘अकुती’ एक स्वाभाविक पसंद बन गई, जिसका मराठी में अर्थ राजकुमारी होता है। इसे भी पढ़ें: Cannes Film Festival में दिखाई गई श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मौजूद खान ने कहा, ‘‘हां, वह एक राजकुमारी है। घाटगे ने कहा कि यह नाम सिर्फ उनके खानदान का संकेत नहीं है, बल्कि उनके परिवार की सभी महिलाओं के लिए एक सम्मान भी है। घाटगे ने कहा, अकुती समय में पीछे ले जाता है। उन्होंने कहा कि डिज़ाइन की प्रेरणा सीधे कोल्हापुर के शाही घाटगे परिवार के बगीचों से आती है। घाटगे ने कहा, मेरी मां वास्तव में बागवानी में रुचि रखती हैं और हमारे बगीचे में खिलने वाले फूल हमारे कपड़ों पर हाथ से पेंट की गई डिजाइन में तब्दील हो जाते हैं।

