...

Panchkula News: लगातार दूसरे दिन बंद हुआ मोरनी-रायपुर रानी मार्ग, रोडवेज बस फंसी

Morni-Raipur Rani road closed for the second consecutive day; Roadways bus gets stuck.

अमर उजाला 20 Aug 2026 1:56 am

Raipur में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात बेचने के आरोप में पिता समेत आठ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित तौर पर 16 वर्षीय बेटी के साथ लगातार बलात्कार करने और उसके नवजात को बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता, बुआ और एक नर्स समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कथित शोषण 2023 में शुरू हुआ, जब लड़की की मां अपने पति से अलग हो गई और अपनी तीन बेटियों को उसके पास छोड़ गई। शिकायत के अनुसार, 38 वर्षीय आरोपी पिता ने 2023 में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर पर तीन बहनों में सबसे बड़ी लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उसका यौन शोषण जारी रखा, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। जब लड़की ने अपनी बुआ को गर्भावस्था के बारे में बताया, तो बुआ ने उसके पिता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पिता कथित तौर पर गर्भपात की दवा ले लाए और बुआ की मदद से लड़की के साथ मारपीट कर उसे जबरन दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करना जारी रखा और वह 2025 में फिर से गर्भवती हो गई, जिसके बाद वह उसे वर्षा मंडल नाम की एक नर्स के घर ले गया। मंडल ने कथित तौर पर लड़की के पिता को भरोसा दिलाया कि वह पीड़िता को अपने पास रखेगी और उसकी सुरक्षित प्रसव का इंतजाम करेगी। इसके बाद उसने लड़की को अपनी जान-पहचान वाली गीता राय, जो खुद भी एक नर्स थी, के घर भेज दिया, जहां पीड़िता लगभग दो महीने तक रही। अधिकारी ने बताया कि राय ने कथित तौर पर लड़की की उम्र छिपाई, उसे बालिग और शादीशुदा बताया और आधार कार्ड समेत नकली कागजात का इस्तेमाल कर रायपुर के डंगनिया इलाके के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। इसके बाद लड़की ने सर्जरी के जरिए एक लड़के को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद, डॉक्टर, लड़की के पिता और दूसरे आरोपियों ने कथित तौर पर नवजात बच्चे को किसी और व्यक्ति को बेच दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रसव के बाद उसे लगभग 15 दिनों तक राय के घर पर रखा गया और बाद में उसके पिता उसे घर वापस ले गए। बाद में पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां से संपर्क किया और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसकी मां उसे थाने ले गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की वभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में बलात्कार, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, चोट पहुंचाना, गर्भपात कराने या रोकने के इरादे से किए गए काम और समान इरादे जैसे अपराध शामिल हैं। इसके यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पीड़िता के पिता और बुआ, रोहित कुमार राय (35), उनकी पत्नी योगिता राय उर्फ गीता (32), एक निजी हॉस्पिटल के सुपरवाइज़र साहेब मंडल (42), उनकी पत्नी वर्षा मंडल (34), नवजात बच्चे को कथित तौर पर खरीदने वाला व्यक्ति और एक अन्य महिला शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रभासाक्षी 19 Aug 2026 3:39 pm

Raipur: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया और नेहा राठौर पर बीजेपी ने दर्ज कराई FIR; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

पुलिस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।

अमर उजाला 18 Aug 2026 9:53 am

Independence Day Special: 1857 से पहले Veer Narayan Singh ने अंग्रेजों के खिलाफ फूंका बिगुल | Raipur

Independence Day Special: 1857 से पहले Veer Narayan Singh ने अंग्रेजों के खिलाफ फूंका बिगुल | Raipur

अमर उजाला 15 Aug 2026 12:05 pm

AIIMS Raipur Vacancy: एम्स रायपुर में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें यहां

AIIMS Raipur Recruitment 2026: एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती निकली है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

अमर उजाला 8 Aug 2026 11:54 am

हीरामंडी को लेकर संजय लीला भंसाली ने खोले ये राज़

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, और मनीषा कोईराला जैसे सितारों की कास्ट शामिल है। इस श्रृंखला ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि भंसाली ने खुलासा किया कि उनकी प्रारंभिक कास्टिंग विकल्प फाइनल कास्ट से अलग थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मूल रूप से हीरामंडी को रेखा, करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ एक फिल्म के रूप में देखा था। हालांकि, स्टोरी के बड़े होनेके कारण इसे फिल्म के बजाय एक सीरीज़ में बदल दिया गया। भंसाली ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से हीरामंडी के कॉसेप्ट पर काम कर रहे थे। श्रृंखला स्वतंत्रता से पहले के लाहौर में स्थित हीरा मंडी जिले में दरबारऔर नवाबों पर है। शुरू में, कास्टिंग ने वर्षों में कई बदलावों का सामना किया, जिसमें माहिरा खान, इमरान अब्बास, और फवाद खान जैसे नाम विभिन्न समयों पर विचार किए गए। अंततः, प्रोडक्शन ने एक नई कास्ट पर फैसला किया । हीरामंडी एक पीरियड ड्रामा है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार ने किया है। कहानी लाहौर के हीरा मंडी जिले में तवायफों के जीवन पर है, फिल्म की कहानीब्रिटिशकाल के दौरान की कहानी है, जहां एक वैश्यालय की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं।। प्रमुख अभिनेताओं के साथ, श्रृंखला में मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी नवाबों की भूमिका में हैं। जियो फाइबर को कड़ी टक्कर दे रहा है एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर, जानिए सभी फ्री ओटीटी प्लान्स की लिस्ट ₹10,000 से कम में मिलेंगे ये 5 बेहतरीन स्मार्ट टीवी, पूरा दिन देखने का मन करेगा जियो सिनेमा के दो नए प्रीमियम प्लान लॉन्च, सिर्फ ₹29 में मिलेंगे इतने फायदे

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 1 May 2024 4:05 pm