उज्जैन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नीलगंगा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे द्वारा 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 5 अप्रैल को नीलगंगा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि वजीर पार्क कॉलोनी निवासी एक युवक वाकणकर ब्रिज के पास पार्किंग क्षेत्र में अवैध ड्रग्स के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर खान (27) निवासी वजीर पार्क कॉलोनी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी आमिर खान के पास से एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भुरभुरा पदार्थ बरामद हुआ। जांच में यह पदार्थ एमडी ड्रग्स पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर इसका वजन 15 ग्राम निकला। आरोपी के पास से मादक पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने ड्रग्स को जब्त कर लिया। पुलिस ने आमिर खान को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तरुण कुरील, उप निरीक्षक वेदप्रकाश साहू सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
हरदोई में एक घंटे में 30 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से 3.4 लाख हेक्टेयर गेहूं फसल प्रभावित
हरदोई जनपद में रविवार को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान करीब 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग 3,43,069 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। कटाई के लिए तैयार फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में गिर गई है, जिससे दानों के काले पड़ने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। ओलों की मार से गेहूं की बालियां टूट गईं और कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया, जिससे नुकसान और गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर खराब हो गई है। खेतों में जलभराव के कारण अब मशीनों से कटाई करना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके। किसानों ने सरकार से जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है।
बदायूं में हुक्काबार संचालक अरबाज पर नया केस दर्ज:पीड़िता को धमकाने और केस वापस लेने का आरोप
बदायूं में हुक्काबार कांड की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संचालक अरबाज के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। अरबाज पर पीड़िता को धमकाने और पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई भी की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जमानत पर छूटने के बाद अरबाज उसे लगातार धमकी दे रहा है। आरोपी पीड़िता की अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा, अरबाज ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता के पति के साथ मारपीट भी की। इससे पहले, अरबाज ने 2 अप्रैल को लालपुल पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों पर उसे चौकी में बंद करके पीटने और हाथ तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस ने अरबाज के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि आरोपी के खिलाफ एक तहरीर मिली थी, जिसके संबंध में पूछताछ के लिए उसे चौकी पर बुलाया गया था। मामला बढ़ने पर उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच कराई थी। जांच में सामने आया कि सदर कोतवाली इलाके की एक युवती ने अरबाज के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि हुक्काबार संचालन के दौरान अरबाज ने उसका शारीरिक शोषण किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की नई तहरीर के आधार पर अरबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
कौशांबी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने और छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड ने की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना कौशांबी थाना क्षेत्र के अशोक किला के पास हुई, जहां से आरोपी को दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल शनिवार को उप निरीक्षक अवधेश शुक्ला अपने हमराही कांस्टेबल अनिकेत साहू और पूनम गौतम के साथ गश्त पर थे।गश्त के दौरान, पुलिस टीम ने अशोक किला के पास एक व्यक्ति को आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाते हुए देखा। पुलिस ने दर्ज कराया केस इस कृत्य से महिलाएं और बालिकाएं शर्मिंदा होकर सिर झुकाए वहां से गुजर रही थीं। कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से इसकी शिकायत की। जैसे ही पुलिस टीम उस व्यक्ति के पास पहुंची, उसने भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार (26) पुत्र रामखेलावन, निवासी बैसकाठी, थाना करारी, जिला कौशांबी बताया। जब पुलिस ने उससे किले के पास खड़े होने का कारण पूछा, तो उसने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। पुलिस टीम ने स्वयं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।
हरदोई के प्रतीक कश्यप इन्फ्लुएंसर मीट में सम्मानित:वाराणसी में डिजिटल योगदान के लिए मिला सम्मान
हरदोई के डिजिटल क्रिएटर प्रतीक कश्यप को वाराणसी में आयोजित 'इन्फ्लुएंसर मीट 2026' में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट डिजिटल योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतीक कश्यप ने हरदोई का प्रतिनिधित्व किया। प्रतीक कश्यप पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हरदोई की संस्कृति, स्थानीय खानपान और कहानियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके वीडियो और कंटेंट को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उनकी रचनात्मकता और प्रभाव को देखते हुए उन्हें वाराणसी के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रदेश के कई प्रमुख डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतीक कश्यप को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कंटेंट से हरदोई की स्थानीय पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा दिया है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतीक कश्यप ने कहा कि यह उपलब्धि हरदोई के लोगों के प्यार और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा से अपने जिले की विशेषताओं को बड़े मंच पर प्रस्तुत करना रहा है और वे भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे। प्रतीक कश्यप की यह सफलता हरदोई के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों तक पहुंच सकती हैं। उनके इस सम्मान से हरदोई के निवासियों में हर्ष का माहौल है।
आरपीएससी की ओर से आयोजित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का पहला दिन रविवार को डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यवस्थाओं के बीच अभ्यर्थियों ने 2 पारियों में यह परीक्षा दी। यहां 23 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों को गहन जांच और मशीन से स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। इस कारण देर से पहुंचने वाले कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन कुल 9,346 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,795 उपस्थित रहे, जबकि 3,551 अनुपस्थित थे। कुल उपस्थिति 62.01 प्रतिशत दर्ज की गई। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा रविवार को दुर्ग जिले में थे। इस दौरान उन्होंने अर्बन नक्सलवाद के सवालों के जवाब में कहा कि अब तक सरकार की एक ही बात थी और वो ये थी कि हथियार छोड़ दें, भारत का संविधान हाथ में रखें और भारत के संविधान के अनुरूप जो करना है वो करें। तो इसमें उस दिशा में अभी कोई काम है नहीं और कहा नहीं जा सकता। गृह मंत्री विजय शर्मा दुर्ग के पाटन क्षेत्र स्थित चन्द्राकर भवन, जामगांव (एम) पहुंचे, जहां उन्होंने चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज, दुर्ग राज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नक्सलवाद, सीएएफ वेटिंग अभ्यर्थियों के अलावा बंगाल चुनाव पर भी बात की। 106 दिन से धरने पर बैठे हैं सीएएफ वेटिंग के अभ्यर्थीछत्तीसगढ़ में सीएफ वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी 106 दिनों से धरना पर बैठे हैं। पुलिस की सख्ती का सामना भी कर रहे हैं। सीएएफ वेटिंग के अभ्यर्थियों के धरने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि मैंने उनके लिए स्वंय बात की है। 2017 का वेटिंग लिस्ट अभी कैसे संभव हो सकता है? मैं उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं जो चर्चा है बैठ कर करें, उनके मन में जो शंका है उस पर चर्चा करें। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बस्तर में अब विकास पर देंगे ध्याननक्सल मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर के गांवों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, बिजली, पानी, सड़क और मोबाइल टावर जैसी सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब सरकार इन सभी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है। अर्बन नक्सल के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि हथियार छोड़कर संविधान के रास्ते पर चलें, उसी दिशा में काम होना चाहिए। अभी सुरक्षा बलों को नहीं हटाया जाएगानक्सल उन्मूलन के बाद फोर्स वापसी के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी अभी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जैसे ऑपरेशन के बाद तुरंत डॉक्टर को हटाना ठीक नहीं होता, उसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभी एहतियात जरूरी है। उन्होंने कहा कि आईईडी कौन निकालेगा? हम लोग जाकर निकालेंगे कि फोर्स निकालेगी? उसकी टेक्नोलॉजी है, उस पर फोर्स काम करती है। अभी प्रतिदिन यही काम चल रहा है। हम लोग कोशिश करेंगे नक्सल मुक्त गांव की तरह आईईडी फ्री विलेज बना दें वहां पर। जिन्होंने नक्सलवाद के नाम पर कुछ नहीं किया ये उनके मन का शिगुफानक्सल मुक्त गांवों को मिलने वाली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि पर उन्होंने बताया कि दो गांवों को राशि मिल चुकी है और यह योजना पंचायत प्रस्ताव के आधार पर लागू होती है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये तो शिगूफा है इन लोगों का, जिन्होंने नक्सलवाद के नाम पर कुछ नहीं किया, जिन्होंने जेब में रख कर नक्सल के विषय पर कुछ नहीं किया। जिन्होंने झीरम के विषय में शहीद हुए लोगों के संदर्भ में भी कुछ नहीं किया। ये उनके मन का शिगूफा है। 'इनवद पंचायत' योजना थी, उसके अंतर्गत गांव के नाम घोषित किए जाते थे कि इन गांव में अगर आप ऐसा करेंगे नक्सल फ्री इसको और पंचायत का प्रस्ताव कर कर लाएंगे तो हम उसको कर देंगे। जिन गांव ने किया उनको दिया गया है। 10 किलो सोना नक्सलियों से मिलावहीं नक्सलियों से जब्त सोने के मामले में उन्होंने कहा कि लगभग 10 किलो सोना मिला है और यह जांच का विषय है, इसलिए इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ये डंप है, इन्वेस्टिगेशन का विषय है। कुल मिलाकर तो लगभग 10 किलो सोना आया है। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि वहां की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इस बार बंगाल में बदलाव देखने को मिलेगा।
पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय दलों का है। वे अपने समर्थकों को अंधेरे में रखकर काम करने वाले व्यक्ति नहीं है। उन्होंने राज्य के अधिकत्तर जिलों में अपने कार्यकर्ताओं से मीटिंग की है, 9 जिले बकाया है। पश्चिम बंगाल व भविष्य में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जिसके बाद ही वे तय करेंगे कि उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी। यह बात उन्होंने भिवानी में वर्ष 1972 से उनके साथी रहे पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। रणजीत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिस प्रकार से विधायकों का आचरण रहा, वह निंदनीय है। जिस प्रकार से जनता उन्हें अपने विश्वास के साथ जिताती है। वे विधायक ऐसे बिकने लग जाए तो राजनीति जैसी संस्था कमजोर होगी। जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में खरीदने वाला तथा बेचने वाला दोनों ही बराबर के दोषी है। हरियाणा की मंडियों में किसानों के लिए बायोमैट्रिक तथा ट्रैक्टर की फोटो अपलोड करके मंडियों में किसानों को प्रवेश दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत देश में इस प्रकार से एकदम से नियमों को लेकर लोग जागरूक नहीं है। इनको चरणबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए। युद्ध 15 दिन और चला तो आर्थिक नुकसान भुगतेगी दुनियावैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थिति पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि यह युद्ध अगले 15 दिन और चलता है तो इसका बड़ा आर्थिक नुकसान दुनिया को भुगतना होगा। जिसे रिक्वर होने में वर्षों लगेंगे। विभिन्न रिफायनरी व ऑयल डिपो का स्टाक खत्म हो रहा है। जिसके चलते आने वाले समय में इंधन के दामों में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका प्रभाव रोजमर्रा की वस्तुएं दाल, चीनी, कपड़ा, जूता, टुटपेस्ट इत्यादि सभी चीजों पर पड़ेगा। जिससे देश व दुनिया की इक्नोमी कमजोर पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से होर्जूम रास्ते से गुजरने पर पहले 40 हजार डॉलर का इंश्योरेंस होता था, वह बढ़कर 2 लाख डॉलर तक पहुंच जाएगा।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को विद्या परिषद की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षिक, अनुसंधानात्मक एवं सांस्कृतिक उन्नयन से जुड़े प्रमुख प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए उन्हें समेकित रूप में स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का प्रमुख आधार भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार का जनजातीय कार्य मंत्रालय) के साथ प्रस्तावित संयुक्त समझौता ज्ञापन रहा। इस संबंध मंत्रालय के प्रस्ताव पर विद्या परिषद् ने अपनी सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव के आधार पर शीघ्र ही विधिवत् प्रक्रिया के अनुसार समझौता संपन्न किया जाएगा। इस समझौते का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध ज्ञान परंपराओं, भाषाओं, लोककलाओं, पारंपरिक जीवन-पद्धति एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, पुनर्जीवन और शैक्षिक संस्थानीकरण करना है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा उपाधि-पत्र एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनसे ज्ञान संरक्षण के साथ-साथ कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। इसी क्रम में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा आईयूसीटीई (अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र) जो कि स्वायत संस्था है इसके शैक्षणिक एवं शोध समझौते प्रस्ताव को भी विद्या परिषद् ने अनुमोदित किया। यह स्पष्ट किया गया कि आईयूसीटीई एक स्वायत्त संस्था है इसके साथ अध्यापक शिक्षा, शोध, पाठ्यक्रम निर्माण एवं मूल्यांकन प्रणाली में स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय मानकों के अनुरूप कार्य करेगा। इस केन्द्र को विद्या-वाचस्पति कार्यक्रमों के संचालन, शोध की गुणवत्ता संवर्धन तथा बहुविषयक शैक्षिक संवाद को प्रोत्साहन प्राप्त होगा। कुलपति बोले, अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में नवीन आयाम कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा, विश्वविद्यालय का ध्येय भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के साथ-साथ उसे समकालीन शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है। जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ प्रस्तावित समझौता प्रस्ताव हमारी सांस्कृतिक विविधता को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जबकि यूजीसी के द्वारा संचालित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र, वाराणसी से करार से अध्यापक शिक्षा एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी। यह दोनों पहल मिलकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करेंगी। बैठक में यह रहे उपस्थित कुलसचिव राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. महेन्द्र पांडेय, प्रो. अमित कुमार शुक्ल एवं प्रो. विशाखा शुक्ला, डॉ दिव्य चेतन ब्रह्मचारी, पीआरओ शशींद्र मिश्रा व अन्य रहे।
संभल से निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित लगभग 50 कार्यकर्ता नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल नहीं हो पाए। आरोप है कि एआरटीओ द्वारा व्यवस्थित की गई बस के ड्राइवर ने उनसे 13,000 रुपये की मांग की और उन्हें बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल हुए बिना ही घर लौट गए। यह घटना रविवार दोपहर 01 बजे की है, जब कार्यकर्ता राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र की चौधरी सराय पुलिस चौकी के निकट ड्राइवर ने बस रोक दी और सभी लोगों को बस से नीचे उतार दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बस की व्यवस्था एआरटीओ द्वारा की गई थी और उसे केवल तेल के खर्च पर जाना था। अधिवेशन में शामिल न हो पाने के बाद कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ और बस ड्राइवर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बस में गांव आलमपुर, भवानीपुर सहित अन्य दो-तीन गांवों के लोग सवार थे। सभी दोपहर 03 बजे तक अपने-अपने घरों को लौट गए। अधिवेशन में जाने वालों में मुख्य रूप से आईटी सेल जिलाध्यक्ष राम लखन कश्यप, कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष संजय कश्यप, बाबू कश्यप, नवीन कश्यप, मनोज कश्यप, तरुण कश्यप, पूर्व प्रधान हरिओम कश्यप, आकाश कश्यप और ऋषि कश्यप आदि शामिल थे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता कश्यप ने बताया कि वे सभी नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन बस ड्राइवर ने उन्हें उतार दिया और बस लेकर चला गया। उन्होंने यह भी कहा कि एआरटीओ ने बड़ी बस भेजने का वादा किया था, लेकिन बस छोटी आई थी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि नोएडा में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन था, जिसमें उनके कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी पहुंचने वाले थे। उन्होंने बताया कि वे बस में बैठकर रवाना हुए थे, लेकिन बस ड्राइवर ने 13,000 रुपये की मांग करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बस से नीचे उतार दिया। अब वे सभी अधिवेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे और वापस घर जा रहे हैं।
नीमच के किलेश्वर मंदिर रोड स्थित अटल बस्ती की सूरत अब बदलने लगी है। नगर पालिका ने यहां सालों से फैली कीचड़ और गंदगी की समस्या को खत्म करते हुए लगभग 25.50 लाख की लागत से 480 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण करा दिया है। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने पार्षदों के साथ मिलकर नई बनी सड़क का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि सड़क की क्वालिटी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस्ती की हालत देख भावुक हुईं अध्यक्ष निरीक्षण के दौरान स्वाति चोपड़ा पुरानी यादें साझा करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार यहां आई थीं, तो बच्चों को कीचड़ में खेलते देख उन्हें बहुत दुख हुआ था। तभी उन्होंने ठान लिया था कि इस बस्ती का विकास करना ही है। अब यहां न सिर्फ सड़कें बन गई हैं, बल्कि 700 मीटर लंबी नाली का काम भी चल रहा है। पक्के मकान और पट्टों की जगी उम्मीद बस्ती के लोगों ने पानी और बिजली की समस्या भी बताई, जिस पर अध्यक्ष ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। इन पट्टों की मदद से लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकेंगे। अब झुग्गी-झोपड़ियों की जगह लोग अपने पक्के मकानों में सम्मान के साथ रह पाएंगे। अध्यक्ष ने साफ किया कि अटल बस्ती की तरह शहर की अन्य पिछड़ी बस्तियों में भी इसी तरह बारी-बारी से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि कोई भी इलाका सुविधाओं से पीछे न रहे।
प्रतापगढ़ के मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि महर्षि कश्यप एक महान वैदिक ऋषि थे, जो ब्रह्मा जी के पुत्र महर्षि मरीचि के पुत्र थे। वहीं, महाराजा निषादराज गुह्य श्रृंगवेरपुर के प्रतापी राजा और भगवान श्रीराम के अनन्य मित्र व भक्त माने जाते हैं। वक्ताओं ने उल्लेख किया कि जब भगवान श्रीराम वनवास के लिए निकले थे, तब निषादराज गुह्य ने उनका अपने राज्य में भव्य स्वागत किया था। उन्होंने ही भगवान श्रीराम को अपनी नाव से गंगा नदी पार कराई थी। वनवास की पहली रात भी भगवान श्रीराम ने निषादराज के यहां एक पेड़ के नीचे बिताई थी। यह भी बताया गया कि वनवास से अयोध्या लौटने के बाद भगवान श्रीराम ने अपने राज्याभिषेक के लिए जिन प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजा था, उनमें निषादराज गुह्य का विशेष स्थान था। यह उनके महत्व को दर्शाता है। गोष्ठी में यह जानकारी भी दी गई कि निषाद समाज, मल्लाह, केवट, बिंद, धीवर, कश्यप और कहार समाज के लोग निषादराज को अपना पूर्वज मानते हैं। दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार पदयात्रा आज सादाबाद पहुंची। गांव गुरसोटी समेत कई गांवों में इस पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और युवाओं की बेरोजगारी, संविदा कर्मियों के स्थायीकरण तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संजय सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार की आवाज बुलंद करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की बड़ी संख्या है और नौकरी मांगने पर उन्हें लाठियां व मुकदमे मिलते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि युवाओं को रोजगार दिया जाए, अन्यथा हर महीने 10 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों और शिक्षामित्रों की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ये सभी लंबे समय से अपनी नौकरी स्थायी करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसानों और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों की समस्याओं को भी यात्रा का एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है और नरेंद्र मोदी को 'अनपढ़ राजा' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने केरल दौरे पर शिक्षा, अस्पताल, डिजिटल इंडिया या गैस की कमी जैसे मुद्दों पर बात नहीं की , बल्कि चुनाव आने पर हिंदू-मुसलमान कराकर वोट लेना चाहते हैं। नफरत फैला कर वोट लेने की राजनीति हो रही संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से कभी 'केरला फाइल्स' तो कभी 'कश्मीर फाइल्स' देखने की बात करते हैं, लेकिन कभी 'एपस्टीन फाइल्स' देखने की बात नहीं कहते, जिससे कि उनके दोस्तों का कच्चा चिट्ठा न खुल जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाति-धर्म और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में नफरत फैलाकर वोट लेने की राजनीति की जा रही है। यह यात्रा का चौथा चरण है, जो आगरा से मथुरा तक निकाला जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना है।
बिलासपुर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में निगरानी सूची में दर्ज गुंडों और बदमाशों की सघन चेकिंग की। इसी क्रम में शनिवार को सरकंडा थाने में 146 गुंडा-बदमाशों की परेड कराई गई। इस दौरान 34 निगरानी में रखे गए बदमाशों की भी पहचान और सत्यापन किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों, उनके आने-जाने और संपर्कों की बारीकी से जांच की। उनके आय के स्रोतों की भी पड़ताल की गई ताकि यह पता चल सके कि वे किसी अपराध में शामिल तो नहीं हैं। साथ ही, उनके खिलाफ पहले दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई। यह देखा गया कि वे अदालत में समय पर हाज़िर हो रहे हैं या नहीं और उनके खिलाफ कोई लंबित वारंट तो नहीं है। सभी संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे आगे किसी भी अपराध में शामिल न हों। अगर उन्होंने किसी तरह का अपराध किया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनकी जमानत भी रद्द कराने के लिए न्यायालय में रिपोर्ट दी जा सकती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान जो निगरानी में रखे गए गुंडा-बदमाश नदारद रहे, उनकी तलाश अभी जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, 15 मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 129 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और तीन वारंट भी तामील किए गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच, कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा के खटिक मोहल्ला में मारपीट के मामले में सूजी और अमन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में हर्ष कुकरेजा और राकेश ध्रुव को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
आगरा में भोगीपुरा निवासी मेवाती गली अजगर अली (55) की सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई थी। अजहर अली का GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। जिस रात उनकी मौत हुई उस रात भी GST विभाग ने उनकी गाड़ी पकड़ी। उसी के कुछ घंटो बाद उनकी सकड़ हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने अजहर की मौत को हत्या बताया था। अजहर का रविवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया- सीसीटीवी में एक्सीडेंट दिख रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा हत्या है या सड़क घटना है। अब पढ़िए पूरा मामला… आगरा में एक ट्रांसपोर्टर की लाश शनिवार सुबह 5 बजे सड़क पर मिली। सिर पर चोट के निशान थे। ट्रांसपोर्टर अजहर का कुछ महीनों से GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। उन्होंने जीएसटी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अजहर के बेटे सजमल ने बताया- पिता ने गुरुवार को जीएसटी अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। उनपर दबाव बनाया जा रहा था कि शिकायत वापस ले लो, नहीं तो तुमको मार दिया जाएगा। पिता शुक्रवार की रात जयपुर जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या की गई है। रात में फोन करके बताया था कि GST अधिकारी ने गाड़ी पकड़ ली है, इसके बाद से उनका पता नहीं चला। बॉडी को देख सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लाश भोगीपुरा के प्रकाश नगर में मिली थी। 55 साल के अजहर अली मेवाती गली में अपनी पत्नी और बेटा सजमल के साथ रहते थे। अजहर अली ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। उनका जिला जीएसटी अधिकारी से विवाद चल रहा था। उनका कहना था कि जीएसटी अधिकारी आए दिन घुसखोरी करते हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने 2 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भतीजे अरशद ने बताया- चाचा अजहर अली हर बार की तरह शुक्रवार की रात जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनका रात 2 बजे फोन आया था। बताया कि GST अधिकारी ने गाड़ी को पकड़ लिया है, वे अब GST ऑफिस जा रहे हैं। इसके बाद कोई फोन नहीं आया, गाड़ी छूट गई या नहीं। ये भी नहीं पता चला। कुछ देर बाद हमने फोन किया तो बंद जा रहा था। अरशद ने बताया- जहां हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी है, वहां से तीन घंटे बाद करीब 5 बजे फोन आया कि चाचा का शव पड़ा है। इसके बाद हम सभी लोग पहुंच गए। मौके पर जब पहुंचे तो देखा की चाचा के सिर में चोट के निशान हैं। उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस के पास एक वीडियो है, उसमें लग रहा कि चाचा को एक कार फेंक कर गई है और किसी ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के CCTV देखे जा रहे हैं, जिससे पता चल सके कि कार से एक्सीडेंट हुआ है, या फिर कार में से अजहर को फेंका गया है। कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद ही लाश मिलीगुरुवार को अजहर ने जीएसटी अधिकारी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें पीड़ित रवि मोहन और अजहर अली ने पूरी जानकारी दी थी। दोनों पीड़ितों ने दावा किया था कि जिन जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है, वे अब शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के 24 घंटे बाद ही दोनों पीड़ितों में से एक अजहर अली की लाश आज सड़क किनारे मिली। बेटे ने कहा- जीएसटी अधिकारी के साथ गए थे पिताअजहर के बेटे सजमल ने कहा- उनका परिवार ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उनके पिता अजहर अली जीएसटी अधिकारी रेशु त्रिपाठी द्वारा अपनी गाड़ी रोके जाने पर पेपर चेक कराने गए थे, लेकिन अधिकारी गाड़ी लेकर चली गईं। अजहर अली भी उनके साथ गए। आज सुबह करीब 5 बजे उन्हें पिता की लाश मिलने की सूचना मिली। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- सीसीटीवी में एक कार ट्रांसपोर्टर को टक्कर मारते दिख रही है। परिजन के कहने पर वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कार और चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर भी जांच की जाएगी।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब शहर या प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित Bhutan International Education Fair 2026 में विश्वविद्यालय ने अपनी अकादमिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दुनिया भर के 79 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के बीच CSJMU ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 79 विश्वविद्यालयों के बीच आकर्षण का केंद्रएजुकेशन फेयर में कई देशों की यूनिवर्सिटीज शामिल हुईं। इन संस्थानों के बीच CSJMU का स्टॉल विदेशी छात्र-छात्राओं और शिक्षाविदों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कोर्स, रिसर्च और आधुनिक शिक्षण मॉडल के बारे में जानकारी ली। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी भागीदारी से यूनिवर्सिटी की ग्लोबल पहचान और रैंकिंग में सुधार होगा। भूटान की शिक्षा मंत्री से साझेदारी पर चर्चामेले के दौरान भूटान की शिक्षा मंत्री Yeezang Dimple Thapa से विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई। इस दौरान वैश्विक शिक्षा की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बातचीत का मुख्य केंद्र यह रहा कि CSJMU और भूटान के शिक्षण संस्थान मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय के आधुनिक दृष्टिकोण और शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना की। स्टूडेंट एक्सचेंज और रिसर्च पर फोकसयूनिवर्सिटी प्रशासन अब स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रहा है। इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई और शोध के अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट मोबिलिटी: विदेशी छात्र कानपुर आएंगे और यहां के छात्र अन्य देशों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई कर सकेंगे।जॉइंट रिसर्च: विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर नए विषयों पर संयुक्त शोध किया जाएगा।ग्लोबल नेटवर्क: अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी को विस्तार दिया जाएगा। वैश्विक मंच पर बढ़ती स्वीकार्यताविश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि थिम्फू में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि विश्वविद्यालय का शिक्षा मॉडल अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतर रहा है। यह आयोजन CSJMU की वैश्विक पहचान मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यूनिवर्सिटी भविष्य में भी ऐसे मंचों पर सक्रिय रहकर खुद को ग्लोबल एजुकेशनल हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के टड़वा जरगर ग्राम सभा में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान राजाराम चौहान की लगभग डेढ़ बीघा और सरवन कुमार की करीब 6 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान राजाराम चौहान ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के नंगे तार काफी समय से ढीले और जर्जर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और पूरी फसल नष्ट हो गई। सरवन कुमार ने भी इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद जर्जर बिजली के तारों को ठीक नहीं कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग से फसल को काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खैराबाद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। चौहान ने कहा कि वह जल्द ही मोहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी से मिलकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।
बालाघाट में रविवार, 5 अप्रैल को मसीही समाज ने ईस्टर-संडे का पर्व मनाया। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के दोबारा जीवित होने की खुशी में 'हैप्पी ईस्टर' के रूप में मनाया जाता है। ईसाई धर्मग्रंथों के अनुसार, करीब दो हजार साल पहले प्रभु यीशु ने मानवता के भले के लिए अपना बलिदान दिया था, जिसे 'गुड फ्राइडे' के रूप में याद किया जाता है। मान्यता है कि बलिदान के तीसरे दिन यानी रविवार को वे फिर से जीवित हो उठे थे। फादर सुरेश कुमार ने बताया कि यह दिन मृत्यु पर जीवन की जीत का संदेश देता है। चर्चों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ईस्टर के मौके पर मुख्यालय स्थित कैथोलिक और मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। सुबह से ही समाज के लोग चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष प्रार्थना की और एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। इस दौरान प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान करते हुए कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रेम के संदेश की विजय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोम के शासकों ने ईसा मसीह की लोकप्रियता से डरकर उन पर राजद्रोह का झूठा आरोप लगाया और उन्हें मृत्युदंड दिया था। लेकिन अनुयायियों का अटूट विश्वास है कि प्रभु यीशु ने मौत को हराकर दोबारा जन्म लिया। इसी विश्वास के साथ हर साल ईस्टर का त्योहार नई उम्मीद और खुशी के साथ मनाया जाता है।
मंडला में नेशनल हाईवे 30 पर एक सड़क हादसे में यातायात प्रभावित हुआ है। बाईपास मार्ग पर सेमरखापा चौराहे के पास जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में डंपर चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद नेशनल हाईवे 30 पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। मामले की जांच कर रही है पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
लखनऊ में गोमती में मिला युवक का शव:ऑनलाइन गेमिंग की लत की बात आई सामने; दो दिन था लापता
लखनऊ में गोमती नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान खदरा के कदम रसूल निवासी 22 वर्षीय हर्ष सोनकर के रूप में हुई है। घटना बीरबल साहनी मार्ग की है, जहां नदी किनारे उसकी बाइक भी खड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के सिम के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक, हर्ष अपने पिता के साथ मोहिबुल्लापुर स्थित मंडी में आढ़त का काम करता था। शुक्रवार रात काम खत्म करने के बाद वह घर आया और फिर बाइक लेकर निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसे फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो शनिवार को मड़ियाव थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह उसका शव नदी में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हर्ष को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी और हाल ही में उसने गेम में कुछ पैसे भी गंवाए थे। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक किस गेम में कितना पैसा हारा, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन के जरिए साक्ष्य जुटाने में लगी है।
इटावा में सैफई क्षेत्र के बघुईया गांव में ट्रक चालक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने ट्रक मालिक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरे पक्ष ने इसे रुपये के लेनदेन का विवाद बताया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। जबरन ले जाने और मारपीट का आरोप गांव बघुईया निवासी देवेंद्र ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई प्रवेश उर्फ बब्बू गांव के ही सुनील कुमार का ट्रक चलाता है। आरोप है कि करीब तीन महीने का भुगतान बकाया था। इसी बीच दो अप्रैल को सुनील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और घर के पास से प्रवेश को जबरन अपने साथ ले गया। स्वजनों का कहना है कि प्रवेश को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट का वीडियो कॉल के जरिए दूसरे चालक को दिखाया गया और उससे जुड़े फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्ष आमने-सामने, थाने में पूछताछ रविवार को दो दर्जन लोग थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। शनिवार शाम ट्रक मालिक सुनील कुमार खुद प्रवेश को लेकर थाने पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। ट्रक मालिक का कहना है कि चालक के पास उसके करीब 39 हजार रुपये बकाया थे, जो वापस नहीं किए जा रहे थे। इसी कारण उसे अपने साथ ले जाकर ट्रक चलवाने और रकम समायोजित करने की बात कही गई थी। ग्रामीणों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रवेश के साथ गंभीर मारपीट की गई है और उसके शरीर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसकी मां अनारश्री ने बताया कि परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है और इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में नए सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंपस में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में संचालित 13 स्कूलों के कुल 175 कोर्सों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार 150 से अधिक कोर्सों में सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा, जबकि तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। 18 कोर्सों के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षायूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक प्रो. बृष्टि मित्रा के मुताबिक, कैंपस के 18 चुनिंदा कोर्सों में दाखिला केवल एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। UIET की सभी ब्रांचों में प्रवेश Joint Entrance Examination (JEE) के माध्यम से तय होगा, जबकि फार्मेसी के लिए Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) स्कोर अनिवार्य किया गया है। बीएड में प्रवेश राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा से होगा, जबकि इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम के लिए National Testing Agency (NTA) की परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा MCA, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमएड और क्लीनिकल साइकोलॉजी जैसे कोर्सों के लिए विश्वविद्यालय स्वयं प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। 157 कोर्सों में मेरिट से एंट्री, इंटरव्यू और GD से होगा आकलनज्यादातर छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि 157 कोर्सों में प्रवेश के लिए कोई बड़ी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इन कोर्सों में चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। हालांकि कुछ कोर्सों में मेरिट के साथ पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (GD) भी आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों की विषय समझ और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया कैंपस के सभी 13 स्कूलों पर लागू होगी। 300 रुपये में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ब्रोशर में पूरी जानकारीविश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखी गई है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, साथ ही 300 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन ब्रोशर में सभी कोर्सों की फीस, सीटों की संख्या और संबंधित कोर्स कोऑर्डिनेटर का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। छात्र सीधे विभागों से संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर भीलवाड़ा को जोधपुर से हैदराबाद नई दैनिक ट्रेन एवं चंडीगढ़- उदयपुर त्रि साप्ताहिक ट्रेन के साथ अजमेर से चंदेरिया रेलवे लाइन डबलिंग स्वीकृत करने पर भीलवाड़ा की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया। रेल मार्ग के दोहरीकरण व रामधाम के पास बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज पर तेज गति से काम चलाने की भी मांग की व वस्त्र नगरी भीलवाडा की रेलवे संबंधित समस्याओं से भी विस्तार से अवगत करवाया। इन समस्याओं से अवगत करवाया सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल ने निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भीलवाड़ा शहर में नए रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य की परियोजना पर कार्य शुरू करने हेतु । भीलवाड़ा शहर रेलवे स्टेशन की पुरानी रिजर्वेशन बिल्डिंग को गिराकर स्टेशन का सर्कुलटिंग एरिया बढ़ाने हेतु । भीलवाड़ा शहर में प्रस्तावित ROB के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु भीलवाड़ा- मुंबई रूट पर अविलम्ब नई रेलगाड़ियों को चलाने हेतु । ट्रेन स. 19609 (उदयपुर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस) को नियमित रूप से सप्ताह में 7 दिन चलाने के साथ साथ ट्रेन में स्लीपर व थर्ड ऐ.सी. श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाने हेतु । इंदौर-जयपुर वाया चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा तथा अजमेर के बीच प्रस्तावित नई रेलगाड़ी जल्द से जल्द चलवाने हेतु। 15 रेलवे यार्ड/स्टेशनों को बनाने/विकसित करने का प्रस्ताव अजमेर कोटा रेलमार्ग पर अजमेर से नसीराबाद व जलींद्री (मांडलगढ़) नई रेलवे लाइन का निर्माण करवाने हेतु चर्चा हुई, इस योजना के अंतर्गत अजमेर से नसीराबाद व जलींद्री (मांडलगढ़) से कोटा को रेलमार्ग से जोड़ना प्रस्तावित था तथा लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सरना, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेडा, कृष्णा गोपाल, अरवा, शक्करगढ़, मोतीपुरा, जलींद्री (मांडलगढ़) सहित 15 रेलवे यार्ड/स्टेशनों को बनाने/विकसित करने का प्रस्ताव रखा । मांडलगढ़ से ब्यावर वाया बीगोद, सवाईपुर, भीलवाड़ा, ब्राह्मणों की सरेरी, आसिन्द, बदनौर पर नई रेलवे ट्रैक की आवश्यकता है जिससे जोधपुर-कोटा की सीधी कनेक्टिविटी होकर स्थानीय निवासियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा । सम्पूर्ण मेवाड़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग नाथद्वारा से वाया गंगापुर पुर माँडल बनेरा शाहपुरा फुलिया होते हुए टोडारायसिंह जयपुर तक के नई रेलवे लाइन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करे। गत कई दशकों से भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए वर्तमान में एक ट्रेन चेतक एक्सप्रेस है, जबकि मीटर गैज के समय भी भीलवाड़ा - दिल्ली रूट पर 2 ट्रेन - चेतक एक्सप्रेस एवं पिंक सिटी/ग़रीब नवाज़ थी इसलिए उदयपुर वाया भीलवाड़ा जयपुर होते हुए दिल्ली की नई ट्रेन प्रारंभ होना नितांत आवश्यक है। अग्रवाल ने बताया कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने विस्तार से बिंदुवार चर्चा करने के साथ रेल मंत्रालय के संबंधित अधिकारीयों को उपरोक्त सभी विषयों पर एक विस्तृत रिपोर्ट के पेश करने के निर्देश दिए।
सोमवार को 4 घंटे बिजली कटौती:अनूपशहर अड्डा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य, आपूर्ति रहेगी बाधित
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अनूपशहर अड्डा पर अनुरक्षण (मेंटेनेंस) और उपकरणों की टेस्टिंग के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे का शटडाउन प्रस्तावित किया है। विभाग के अनुसार, 33 केवी लाइन पर आवश्यक मरम्मत और परीक्षण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु और सुरक्षित बनाना है। इस दौरान अनूपशहर अड्डा और टांडा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शटडाउन के कारण उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्नाव के न्यायिक अधिकारियों का तबादला:SC-ST कोर्ट की जज ममता सिंह का कन्नौज तबादला हुआ
उन्नाव में न्यायिक प्रशासन में बड़े फेरबदल किए गए हैं। जनपद में तैनात कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन तबादला आदेशों के जारी होने के बाद न्यायिक महकमे में गहमागहमी बढ़ गई है। जारी आदेश के अनुसार, उन्नाव में तैनात जज ममता सिंह को कन्नौज भेजा गया है। जज विवेकानंद विश्वकर्मा को उन्नाव से स्थानांतरित कर लखनऊ में स्पेशल सिक्योरिटी एडिशनल न्याय विभाग में नई तैनाती मिली है। इसी तरह, जज पूनम द्वितीय और न्यायिक अधिकारी मनीषा निगम का तबादला उन्नाव से गाजियाबाद किया गया है। जज जयवीर सिंह नागर को मेरठ और जज स्वतंत्र प्रकाश को सुल्तानपुर जनपद में नई जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन तबादलों का उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है। माना जा रहा है कि न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण से विभिन्न जनपदों में लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्नाव न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच भी इन तबादलों को लेकर चर्चा रही। कई अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न्यायिक कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया और मामलों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।
करनाल जिले में घरौंडा के गांव गुढा में रविवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी बलबीर सिंह ने की। किसानों ने मंडियों में अनाज बेचने के लिए बनाए गए नए नियमों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की मौजूदगी बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। नई नीतियों पर जताया विरोध किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियम तुगलकी फरमान की तरह हैं, जिससे उन्हें मंडियों में अनाज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इन नियमों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। मुआवजा और बीमा योजना पर चर्चा बैठक में बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने कहा कि गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही फसल बीमा योजना में वर्तमान नुकसान को शामिल करने और पॉलिसी की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में अन्य मांगें भी रखीं किसानों ने फसलों का लाभकारी मूल्य लागत के आधार पर तय करने, किसानों का कर्ज माफ करने और बिजली की बड़ी लाइनों के खंभों और तारों के लिए मुआवजा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान होना बेहद जरूरी है। कई किसान रहे मौजूद बैठक में चौधरी टेकचंद, बलवीर सिंह, बलवान सिंह, भीम सिंह, रामकुमार, पन्नालाल, समर सिंह, बालकिशन, रणवीर सिंह, फूल सिंह और ओम प्रकाश सहित अन्य किसान मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई और समस्याओं के समाधान की मांग की।
स्कूटी से टक्कर के बाद चमड़ा व्यापारी पर हमला:कानपुर में लाठी-डंडों से पीटा, कार में तोड़फोड़ की
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक चमड़ा व्यापारी पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि स्कूटी से टक्कर के बाद कुछ लोगों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जाजमऊ चेकपोस्ट निवासी चमड़ा व्यापारी मुशीर आलम अपनी पत्नी शबीना परवीन और तीन बच्चों के साथ बीमा अस्पताल में अपनी साली की बेटी को देखने गए थे। वापस लौटते समय बीकेडी चौराहे मोड़ पर उनकी कार की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके बाद 4-5 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और गाली-गलौज करने लगे। मुशीर आलम ने बताया कि जब उन्होंने परिवार साथ होने की बात कही, तो आरोपियों ने उन्हें जबरन कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद उनके साथ हाथापाई की गई, जिसमें उन्हें कई जगह चोटें आईं। आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह जान बचाकर मुशीर आलम अपने परिवार के साथ जाजमऊ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल व्यापारी का मेडिकल परीक्षण करवाया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुशीर आलम के अनुसार, मारपीट के दौरान कार में बैठे उनके तीनों बच्चे चीखने लगे, लेकिन हमलावरों ने हमला जारी रखा। घटना के बाद से उनकी पत्नी और बच्चे सहमे हुए हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:बुलेरो खड़ी टैंकर से टकराई, एक गंभीर घायल
बरेली में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बुलेरो सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकालने के लिए बुलेरो को काटना पड़ा। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को यह घटना परधोली गांव के पास हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
मैनपुरी के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में रविवार को भगवान महर्षि कश्यप जयंती और महाराज गुरु राज निषाद जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद राजभर भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने संबोधन में महर्षि कश्यप और भगवान श्री राम के अटूट संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महर्षि कश्यप ने ही भगवान श्री राम को नाव से नदी पार कराई थी। उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया। मौर्य ने समाज के लोगों से महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षित होने को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्राकृतिक न्याय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कश्यप निषाद समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देते हुए संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर जैसे नेताओं को मंत्री बनाया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद राजभर ने समाज को एकजुट होने और अपने वोट की ताकत को पहचानने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से मतदान के दौरान ₹500, शराब या साड़ी जैसे प्रलोभनों के चक्कर में न पड़ने की अपील की। राजभर ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर परवरिश देने पर जोर दिया, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भगवान राम और शंकर की मूर्तियाँ मंदिरों में स्थापित की जा सकती हैं, तो महर्षि कश्यप की मूर्ति भी रखनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इन महापुरुषों के बारे में जान सकें। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक प्रेमचंद कश्यप, प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, अध्यक्ष अनुजेश प्रताप सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सौरव कश्यप, रामसागर, बिना राजवती निषाद, राजपाल कश्यप, महेंद्र सिंह कश्यप, मनीष कुमार कश्यप और गौरव कश्यप सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
दैनिक भास्कर का यूपी विधानसभा चुनाव 2027 सर्वे:मड़िहान सीट पर जनता की पसंद जानने के लिए ओपिनियन पोल
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायक या कोई और। इस सर्वे में भाग लेकर आप बताइए, मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को क्या आप उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या यहां से तैयारी कर रहे भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह को मौका देंगे? भाजपा नेता गजेंद्र सिंह में अगर आपकी पसंद हैं तो उनके लिए सर्वे में भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहेंगे, शिवधारी पटेल या पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल। दोनों में कौन पसंद है? तृणमूल कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी में आपकी पसंद हैं तो उनके लिए सर्वे में भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। बसपा से सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, अमित सिंह पटेल या अवधेश सिंह पप्पू में किसे चुनना चाहते हैं। यदि कोई और पसंद है, तो उसका नाम भी लिखें। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- लिंक
बेमौसम बारिश-आंधी से प्रशासन अलर्ट:डीएम के निर्देश पर गांवों में पहुंचे अधिकारी, लिया हालात का जायजा
लखीमपुर खीरी में बेमौसम बारिश और तेज आंधी के कारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी अधिकारियों को अलर्ट करते हुए गांव-गांव जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गईं। अधिकारियों ने गोला, पलिया, लखीमपुर, मितौली, धौरहरा, मोहम्मदी और निघासन सहित विभिन्न क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। राजस्व, कृषि और अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर फसलों की मौजूदा स्थिति और संभावित नुकसान का आकलन किया। प्रशासनिक टीमों ने किसानों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि यदि फसलों को कोई नुकसान होता है, तो शासन की गाइडलाइन के अनुसार सर्वे कराकर उचित सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की अपील भी की। तेज हवा और बारिश से फसलों को संभावित नुकसान की आशंका को देखते हुए, अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति, सड़क और जल निकासी की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिले में बदलते मौसम के हालात के मद्देनजर, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह कंट्रोल रूम के माध्यम से फील्ड से प्राप्त सूचनाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तहसील स्तर पर अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, फिर भी प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसी भी संभावित नुकसान की स्थिति में त्वरित सर्वे कराकर राहत प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि किसानों और आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित नमामि गंगे अभियान के तहत इंदौर और कबीट खेड़ी इलाके में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को देखने के लिए एनएमसीजी कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) बृजेंद्र स्वरूप पहुंचे। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, कंसल्टेंट व अन्य अधिकारियों के साथ यहां चल रहे कामों को देखा। कार्यकारी निदेशक ने इंदौर शहर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बन रहे 120 एमएलडी, 40 एमएलडी और 35 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कामों की डिटेल में समीक्षा की। साथ ही उज्जैन शहर में संचालित परियोजनाओं की प्रोग्रेस को भी देखा। इस दौरान परियोजनाओं के विभिन्न चरणों, निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और समयसीमा पर विशेष बातचीत की। काम में हो रही देरी पर कार्यकारी निदेशक ने संबंधित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को काम की स्पीड़ बढ़ाने और निर्धारित समयसीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से है महत्वपूर्ण उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत किए जा रहे ये काम न केवल पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि शहरों में स्वच्छता एवं जल प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसलिए सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध काम सुनिश्चित करना चाहिए। निगम कमिश्नर सिंघल ने भी संबंधितों को कहा है कि परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करते हुए काम में तेजी लाई जाए।
राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। मोबाइल, कॉल, वॉइस नोट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से हो रही ठगी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) बनाने की घोषणा की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट जयदीप दत्ता ने बताया कि आज के समय में साइबर फ्रॉड के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। वॉइस नोट, कॉल और AI बेस्ड तकनीक के जरिए लोगों को झांसे में लिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार का यह कदम जरूरी है, क्योंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर पुलिस, बैंक और टेक्निकल टीम के आने से ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई संभव होगी। एक ही छत के नीचे पूरी कार्रवाई की तैयारी एक्सपर्ट ने बताया- R4C की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां अलग-अलग एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही तुरंत तीन स्तर पर एक्शन शुरू होगा। टेक्निकल टीम ठग की लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेस करेगी। बैंक अधिकारी तुरंत संबंधित खाते को ट्रैक कर उसे फ्रीज करेंगे ताकि पैसा आगे ट्रांसफर न हो सके। वहीं, पुलिस टीम संबंधित थाने को जानकारी देकर तुरंत FIR और कानूनी कार्रवाई शुरू करवाएगी।इस मॉडल से साइबर अपराधियों पर तुरंत दबाव बनेगा और ठगी के मामलों में रिकवरी की संभावना भी बढ़ेगी। AI पॉलिसी के साथ स्पेशल फोर्स भी तैयार हाल ही में हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में राज्य सरकार ने नई AI पॉलिसी लॉन्च की है। इसके तहत साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स बनाई जा रही है। इस फोर्स में पुलिस, बैंक कर्मी और साइबर एक्सपर्ट शामिल होंगे, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाएंगे। AI के कारण नौकरी और ठगी दोनों में बड़ा बदलाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल ने जहां काम आसान किए हैं, वहीं चुनौतियां भी बढ़ी है। कई कंपनियां अब एडवांस स्किल्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे मैनुअल टेस्टिंग जैसे काम करने वाले कर्मचारियों पर असर पड़ रहा है और छंटनी की स्थिति बन रही है।दूसरी तरफ, यही AI साइबर ठगों के लिए नया हथियार बन गया है। वॉइस क्लोनिंग और ऑटोमेशन के जरिए लोगों को झांसे में लेना आसान हो गया है। वॉइस नोट और OTP से रहें सावधान जयदीप दत्ता ने बताया कि मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाले वॉइस नोट या लिंक बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें ओपन करते ही फोन का डेटा चोरी हो सकता है और बैंक खाते से पैसे भी निकल सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में बिना वेरिफिकेशन के OTP शेयर नहीं करना चाहिए। अब AI की मदद से लोगों की आवाज तक कॉपी की जा रही है, जिससे ठगी और आसान हो गई है। जयदीप ने बताया कि जिस तरह साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं। उससे साफ है कि जहां AI काम आसान बना रहा है। वहीं, खतरे भी तेजी से बढ़ा रहा है। R4C के बनने से साइबर ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव होगी। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और पुलिस के एक साथ आने से ठगों के लिए बच निकलना मुश्किल हो जाएगा, वहीं आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। मोबाइल, कॉल, वॉइस नोट और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से हो रही ठगी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) बनाने की घोषणा की है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट जयदीप दत्ता ने बताया कि आज के समय में साइबर फ्रॉड के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। वॉइस नोट, कॉल और AI बेस्ड तकनीक के जरिए लोगों को झांसे में लिया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार का यह कदम जरूरी है, क्योंकि एक ही प्लेटफॉर्म पर पुलिस, बैंक और टेक्निकल टीम के आने से ठगी के मामलों में तुरंत कार्रवाई संभव होगी।एक ही छत के नीचे पूरी कार्रवाई की तैयारीएक्सपर्ट ने बताया- R4C की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां अलग-अलग एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही तुरंत तीन स्तर पर एक्शन शुरू होगा।टेक्निकल टीम ठग की लोकेशन और डिजिटल फुटप्रिंट ट्रेस करेगी। बैंक अधिकारी तुरंत संबंधित खाते को ट्रैक कर उसे फ्रीज करेंगे ताकि पैसा आगे ट्रांसफर न हो सके। वहीं पुलिस टीम संबंधित थाने को जानकारी देकर तुरंत FIR और कानूनी कार्रवाई शुरू करवाएगी।इस मॉडल से साइबर अपराधियों पर तुरंत दबाव बनेगा और ठगी के मामलों में रिकवरी की संभावना भी बढ़ेगी।AI पॉलिसी के साथ स्पेशल फोर्स भी तैयारहाल ही में हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में राज्य सरकार ने नई AI पॉलिसी लॉन्च की है। इसके तहत साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स बनाई जा रही है।इस फोर्स में पुलिस, बैंक कर्मी और साइबर एक्सपर्ट शामिल होंगे, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाएंगे।AI के कारण नौकरी और ठगी दोनों में बड़ा बदलावआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल ने जहां काम आसान किए हैं, वहीं चुनौतियां भी बढ़ी हैं। कई कंपनियां अब एडवांस स्किल्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे मैनुअल टेस्टिंग जैसे काम करने वाले कर्मचारियों पर असर पड़ रहा है और छंटनी की स्थिति बन रही है।दूसरी तरफ, यही AI साइबर ठगों के लिए नया हथियार बन गया है। वॉइस क्लोनिंग और ऑटोमेशन के जरिए लोगों को झांसे में लेना आसान हो गया है।वॉइस नोट और OTP से रहें सावधानजयदीप दत्ता ने बताया कि मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाले वॉइस नोट या लिंक बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें ओपन करते ही फोन का डेटा चोरी हो सकता है और बैंक खाते से पैसे भी निकल सकते हैं।उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति में बिना वेरिफिकेशन के OTP शेयर नहीं करना चाहिए। अब AI की मदद से लोगों की आवाज तक कॉपी की जा रही है, जिससे ठगी और आसान हो गई है।जयदीप ने बताया कि जिस तरह साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं, उससे साफ है कि जहां AI काम आसान बना रहा है, वहीं खतरे भी तेजी से बढ़ा रहा है।R4C के बनने से साइबर ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई संभव होगी। टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और पुलिस के एक साथ आने से ठगों के लिए बच निकलना मुश्किल हो जाएगा, वहीं आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
सीहोर जिले के मंडी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों और व्यापारियों ने आज (रविवार) सीहोर-श्यामपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि कंपनी क्षेत्र में अत्यधिक बिजली कटौती कर रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार घोषित और अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी के इस दौर में दिन और रात में कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। आज अघोषित कटौती का समय 6 घंटे से अधिक हो गया, जिससे लोगों का सब्र टूट गया। नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग से बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। नए सब-स्टेशन से भी हालत में सुधार नहींयह उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने 26 मार्च को मंडी में 2 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया था। तब उन्होंने कहा था कि इस सब-स्टेशन से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और गर्मी में राहत मिलेगी। हालांकि, इसके विपरीत, मंडी क्षेत्र में बिजली का संकट और कटौती और बढ़ गई है।
फतेहाबाद में घग्गर पुल पर भिड़ी दो बाइक:पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल; अग्रोहा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र के गांव तलवाड़ा के पास घग्गर पुल पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जाखल पहुंचाया गया। जहां से पांचों घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रामफल की हालत बेहद गंभीर है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।जानकारी के अनुसार, कुलां की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामफल, उसकी पत्नी और एक अन्य सुखप्रीत जाखल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर रतिया क्षेत्र के गांव बुर्ज निवासी हरविंदर सिंह और राजविंदर सिंह आ रहे थे। गांव तलवाड़ा के पास घग्गर पुल पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने संभाला टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में पांचों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूदा विधायक या कोई और। इस सर्वे में भाग लेकर आप बताइए। फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक कृष्णा पासवान को आप फिर से उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या फिर यहां से तैयारी कर रहीं पुष्पा पासवान या धाता नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज में किसको पसंद करेंगे?भाजपा नेता व किशनपुर से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं क्या? सपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहते हैं–पूर्व DIG रामतीर्थ परमहंस, रत्नेश रत्ना या ईदल सिंह में किसे पसंद करेंगे? कांग्रेस में किसे उम्मीदवार बनाना पसंद करेंगे- ओम प्रकाश गिहार, प्रकाश पांडेय या कलीम उल्ला में से कौन? बसपा में कौन है आपकी पहली पसंद- डॉ दीप गौतम या सिपाही लाल मास्टर। यदि आपकी पसंद इन दिए गए नामों से अलग है, तो 'अन्य' विकल्प का उपयोग करके अपनी पसंद के किसी भी अन्य का नाम भी सुझा सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- लिंक यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी।
अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। थाना मंडी धनौरा पुलिस ने रामगंगा नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को दबोचा। इनके पास से चोरी की तीन ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको कार, 12 बैटरियां और अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे। सभी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज चोरी के बाद वे उनके पुर्जे अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेच देते थे। गिरोह का एक सदस्य, पिन्टू, अपनी कबाड़ी की दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाने का काम करता था। पहचान छिपाने के लिए ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर मिटा दिए जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नईम, नाजिर (बिजनौर निवासी) और पिन्टू (अमरोहा निवासी) के रूप में हुई है। इन सभी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार शाम चार बजे पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने मामले का खुलासा करते हुए इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण व पाक्सो एक्ट के आरोपी के पीड़िता से शादी करने की हामी भरने पर उसकी सपरिवार गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि छः हफ्ते में शादी करके दोनों हलफनामे के साथ अगली सुनवाई की तिथि पर हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा तथा न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने मुकेश कुमार व चार अन्य की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। एक साल बाद एफआईआर, रद्द करने की मांग याची अधिवक्ता का कहना है कि बलिया के नगरा थाने में 10 अक्टूबर 2024 की घटना की काफी देरी से 6 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। पूरी कार्यवाही दुर्भाभावनापूर्ण व न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। इसलिए एफआईआर रद्द की जाए। शुरू में पीड़िता ने घटना के तीन महीने बाद 4 जनवरी 25 को थाने में शिकायत की थी। इसके बाद वह चुप रही।फिर एक साल बाद 4 दिसंबर 2025 को अदालत में एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी। मजिस्ट्रेट ने दिया था आदेश मजिस्ट्रेट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। बलात्कार की कोशिश व यौन शोषण करने का आरोप लगाया।जिसका कोई साक्ष्य नहीं है। पीड़िता का कहना था कि प्रथम याची ने शादी से इंकार किया तो एफआईआर दर्ज की है।इस पर याची ने कहा वह शादी के लिए तैयार है। कोर्ट ने याचिका छः हफ्ते बाद पेश करने का आदेश देते हुए कहा कि दोनों शादी करते हैं तो अगली तिथि पर हलफनामे के साथ हाजिर हों।
देवास में रविवार को श्रीराम जन्म उत्सव से लेकर श्री हनुमान जन्म उत्सव तक चले धार्मिक अनुष्ठानों का समापन 23 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह और भंडारे के साथ हुआ। श्रीराम हनुमान सेवा संचालन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आमजन शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष दिलीप बांगर ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर पिछले 25 वर्षों से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। पंडित आशीष अग्निहोत्री के मुखारविंद से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने उपस्थित होकर श्रवण किया। सामूहिक विवाह समारोह में हजारों की संख्या में आमजनों ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह संपन्न हुई कन्याओं को समिति के संरक्षक समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल और बर्तन व्यापारी धन्नालाल महाजन के हाथों भेंट स्वरूप बिस्तर, पलंग, बर्तन, वस्त्र और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के भेरुसिंह ठाकुर, संतोष सिंह चावडा, श्रीमती आशा बांगर, दीपक गौड़, कैलाश मामा गहलोत, मुकुल बांगर, जितेन्द्र प्रजापती, रिंकेश राव जाधव, हेमंत चव्हाण, भालेराव मिसाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। पंडित मधुसूदन पाठक ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए।
जींद में इलेक्ट्रिक कार में लगी आग:गाड़ी से बाहर था ड्राइवर, राहगीरों ने दी धुआं निकलने की सूचना
जींद जिले में जुलाना क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के पास रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि ड्राइवर कार से बाहर था, जिससे उसकी जान बच गई। मदीना गांव निवासी जितेंद्र किसी निजी कार्य से ब्राह्मणवास गांव स्थित दुर्गा नर्सरी के पास आए थे। इसी दौरान राहगीरों ने उन्हें बताया कि उनकी कार से धुआं निकल रहा है। जितेंद्र जब मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा ले रहे थे, तभी अचानक कार में आग भड़क उठी। फायर ब्रिगेड की टीम पाया काबू आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
डूंगरपुर में वेटनरी छात्र की संदिग्ध मौत:परिजनों ने की जांच की मांग, महाराष्ट्र से पहुंचे डूंगरपुर
डूंगरपुर में एमबी वेटनरी कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र महाराष्ट्र का निवासी था और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद महाराष्ट्र से आए परिजनों ने छात्र की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर निवासी अभिजीत भुजबल (22) ददोड़िया स्थित एमबी वेटनरी कॉलेज में बी.वी.एससी. तृतीय वर्ष का छात्र था। वह पिछले तीन वर्षों से कॉलेज के हॉस्टल में रह रहा था। बुधवार दोपहर को अभिजीत की कॉलेज में अचानक तबीयत बिगड़ गई। कॉलेज प्रबंधन उसे तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन आज महाराष्ट्र से डूंगरपुर पहुंचे। उन्हें अभिजीत का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में मिला। परिजनों ने अभिजीत की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार जिले के थाना बरवाला पुलिस ने पाबड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध मां चण्डके देवी मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया कीमती सोने का मुकुट भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद शास्त्री ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 26 दिसंबर 2025 की रात को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर चांदी का छत्र और सोने का मुकुट चोरी कर लिया था। सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया था और पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा बरवाला थाना के जांचकर्ता एएसआई सुनील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 03 अप्रैल की रात को कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू उर्फ गोलू निवासी गांव ढाणी सांचला को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को 04 अप्रैल को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। सोने का मुकुट बरामद रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का मुकुट बरामद कर लिया गया। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को पुनः अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस चोरी में एक अन्य आरोपी भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और मंदिर प्रबंधन ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
CSJMU के लॉ डिपार्टमेंट में एडमिशन शुरु:बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी और एलएलबी कोर्स हो रहे संचालित
सीएसजेएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि द्वारा इस सत्र में विधि पाठ्यक्रमों को समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप बदला भी गया है। पाठ्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों, आपराधिक न्याय प्रणाली, कॉर्पोरेट एवं व्यावसायिक कानून तथा बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे उभरते क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारतीय विधिक परंपरा एवं न्यायशास्त्र को भी समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण मिल सके। तीन और पांच साल की एलएलबीस्कूल में यूजी स्तर पर बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) तथा तीन वर्षीय एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है, जबकि तीन वर्षीय एलएलबी के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है। स्नातकोत्तर स्तर पर दो वर्षीय एवं एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम भी संचालित हैं। मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशननिदेशक डॉ. स्मृति रॉय ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विभाग की शिक्षण पद्धति व्यावहारिक प्रशिक्षण पर आधारित है। विद्यार्थियों को मूट कोर्ट अभ्यास, विधिक ड्राफ्टिंग, केस स्टडी विश्लेषण तथा शोध कार्य के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छात्रों को न्यायालयीन प्रक्रियाओं एवं विधिक विश्लेषण की समझ विकसित कराई जाती है। यह है फीस स्ट्रक्चर विभाग द्वारा संचालित बीए एलएलबी (ऑनर्स) की फीस 66,200 रुपये, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) 71,200 रुपये, एलएलबी (ऑनर्स) 71,200 रुपये, एलएलएम (दो वर्षीय) 65,200 रुपये तथा एलएलएम (एक वर्षीय) 1,45,200 रुपये निर्धारित है। विधि पाठ्यक्रमों के उपरांत विद्यार्थियों के लिए न्यायिक सेवाओं, वकालत, कॉर्पोरेट लॉ फर्म, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, बैंकिंग, सार्वजनिक उपक्रमों, सिविल सेवा, शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
लुधियना नगर निगम ने बिल्डिंग ब्रांच में सख्त कदम उठाते हुए बड़ा वित्तीय लक्ष्य हासिल किया है। नगर निगम की कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल की अगुवाई में महज एक महीने में 18 करोड़ रुपये का रिकवरी घाटा पूरा कर लिया गया। दरअसल, 1 मार्च 2026 तक बिल्डिंग ब्रांच 75 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 18 करोड़ रुपये पीछे चल रही थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने कामकाज में सुधार के लिए कई सख्त फैसले लिए। जॉइंट कमिश्नर दीपजोत कौर और एमटीपी विजय कुमार ने नियमित बैठकों के जरिए बकाया वसूली को तेज किया। साथ ही, जोन स्तर पर असिस्टेंट टाउन प्लानर्स (ATP) की तैनाती कर निगरानी बढ़ाई गई। क्या रहे बड़े फैसले-जोन-वाइज ATP की नियुक्ति-नियमित समीक्षा बैठकें-सरकारी प्रक्रिया के तहत बिल्डिंग प्लान की तेजी से मंजूरी-अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाईइन कदमों का असर यह रहा कि 31 मार्च 2026 तक पूरा 18 करोड़ रुपये का घाटा खत्म कर लक्ष्य हासिल कर लिया गया। अवैध निर्माण पर दिखाई सख्तीनगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, अब बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली ज्यादा व्यवस्थित हो गई है। अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और बिल्डिंग प्लान तेजी से पास किए जा रहे हैं। कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निगम से नक्शा जरूर पास करवाएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्लान मंजूरी समय पर दी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
डीडवाना-कुचामन जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए एक गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और क्रिकेट सट्टा बुकी के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनसे बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं। 15 मोबाइल, 2 लैपटॉप समेत बाइक भी जब्तआरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार्जर सहित 2 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, 4 सिम कार्ड, एक हिसाब-किताब की डायरी और एक बाइक सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे का लालच देकर फंसाते थे। इसके बाद वे विभिन्न राज्यों से फर्जी तरीके से बैंक खाते और सिम कार्ड प्राप्त कर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे।पुलिस ने सरहद मंडूकड़ा क्षेत्र में दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमेश बिरडा (23), मनोज ढाका (20) और गणेश खोड (30) है। ये सभी कुचेटिया, थाना खुनखुना के निवासी हैं।
इंदौर पुलिस महकमे में थाना प्रभारी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। डीसीपी मुख्यालय के आदेश के तहत तीन प्रमुख थानों में नए टीआई की पदस्थापना की गई है, जबकि वर्तमान प्रभारियों को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर भंवरकुआं थाने की जिम्मेदारी अब संतोष दूधी को सौंपी गई है। यह इलाका छात्र बहुल और संवेदनशील माना जाता है, इसलिए उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वहीं, हित गोपाल यादव को अन्नपूर्णा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले भंवरकुआं थाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन अजय नायर के स्थान पर उन्हें अन्नपूर्णा भेजा गया। इसी तरह, पीएल शर्मा को सदर बाजार थाने की कमान दी गई है। उन्हें पहले हीरानगर से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया था और तब से वे नई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे। इधर, भंवरकुआं से राजकुमार यादव, अन्नपूर्णा से अजय नायर और सदर बाजार से यशवंत बड़ोले को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। तीनों को क्राइम ब्रांच भेजना विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों के बीच उनके कामकाज को लेकर कुछ समय से नाराजगी भी थी। बताया जा रहा है कि तीनों की जनता से संवाद कम था।
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामपुर में रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचायामलबे में दबने से अमन साहू और उसकी दो बहनें घायल हो गईं। अमन साहू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बहनों को मामूली चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अमन साहू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं। इसी कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मकानों का सर्वे कर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
धार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा केसरीमल सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। इस वर्ग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, पार्टी की विचारधारा और आधुनिक तकनीकों के समन्वय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती और विधायक नीना वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए। इनमें पार्टी का इतिहास, संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन, 'मन की बात', सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नमो ऐप जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तरीके बताए। भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में बतायाप्रशिक्षण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, वह कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और भारत का वैश्विक गौरव बढ़ाया है। वर्मा ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संगठन ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी पार्टी की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में वर्ग गीत अल्पना जोशी द्वारा प्रस्तुत किए गए, जबकि विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने की। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी ने किया और आभार प्रदर्शन बादल मालवीय ने किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटो पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायक या कोई और। इस सर्वे मे भाग लेकर आप बताइए। मैनपुरी की भोगांव विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को क्या आप उम्मीदवार बनाना चाहते है या यहां से तैयारी कर रहे ब्लॉक प्रमुख कश्मीर लोधी को मौका देंगे? भाजपा नेता ममता राजपूत या वीरेंद्र शाक्य में आपकी पसंद है तो उनके लिए सर्वे मे भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो अन्य में जाकर उसका नाम भी आप दे सकते हैं। सपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहेंगे। पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल वर्मा या पूर्व विधायक प्रत्याशी रश्मि राजपूत में कौन पसंद है? SP नेता राजीव वर्मा पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। बसपा से रामनरेश वर्मा या सुरेंद्र यादव में आप किसे चुनना चाहेंगे। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- लिंक
अंबिकापुर में कुछ महिलाएं निगम कर्मी को नकली सोने के टुकड़े दिखाकर 45 लाख रुपए के असली सोना और नकदी की ठगी कर चुकी हैं। इसी गिरोह की महिलाओं ने एक व्यवसायी को भी नकली सोना देकर 21 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। जब महिलाएं पकड़ी गईं, तो व्यवसायी को अपनी ठगी का पता चला और उसने महिलाओं से लिया सोना चेक कराया, जो नकली निकला। इसके बाद व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया नाका के व्यवसायी आनंद गर्ग के घर कई सालों से एक महिला घी बेचने आती थी, जो अपना नाम रानी मां और राजस्थान की रहने वाली बताती थी। 31 जनवरी 2026 को वह रानी मां अपनी साथी मंजू राठौर के साथ घर आई। दोनों ने व्यवसायी को लगभग आधा किलो का सोने का टुकड़ा दिखाया और कहा कि उन्हें यह सोना गांव में मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने का कोई दस्तावेज नहीं है, इसलिए वे इसे बेच नहीं पा रही हैं। सोने के बदले मांग 21 लाख रुपए दोनों महिलाओं ने व्यवसायी से कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत है और इसलिए वे यह सोना बेच रही हैं। उन्होंने आनंद से 21 लाख रुपए मांगे। आनंद उनकी बातों में आ गया और घर में रखे हुए 21 लाख 5 हजार 300 रुपए मंजू राठौर को दे दिए। आनंद ने महिलाओं द्वारा दिखाए गए सोने के टुकड़े को अपने पास सुरक्षित रख लिया। इस बात की जानकारी उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं थी। ठगी के आरोप में पकड़ाई महिलाएं तो खुलासा कोतवाली पुलिस ने 19 मार्च को अंबिकापुर के निगम के आरआई हबीब खान से 45 लाख रुपए के सोने और नगदी की ठगी के मामले में गुजरात के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हबीब खान को नकली सोने के टुकड़े देकर 20 तोले असली सोने के जेवर और 15 लाख रुपए कैश ले लिए थे। मामले के खुलासे का वीडियो व्यवसायी आनंद गर्ग ने देखा तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आनंद गर्ग ने इसकी जानकारी अपने बेटे ओम गर्ग को दी। उन्होंने महिलाओं द्वारा दिया गया सोने के टुकड़े की जांच कराई जो नकली था। मामले की रिपोर्ट ओम गर्ग ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपी सुनीता गुजराती और मंजू राठौर निगम के आरआई से 45 लाख रुपये की ठगी के आरोप में जेल में बंद हैं। ……………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… घी बेचने वाली महिला ने RI से 45 लाख ठगे:50 तोला नकली सोना देकर असली गोल्ड-कैश ले उड़ी, 7 साल से थी पहचान छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई है। गुजरात की 1 महिला पिछले 7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने आती थी। जिससे RI उन पर भरोसा करने लगे थे। इसी बात का फायदा उठाकर ठग महिला ने नकली सोने के बिस्किट देकर 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख कैश ले लिए। मामला सरगुजा थाना क्षेत्र का है। ठग ने घर में अपनी बेटी की शादी होने का झांसा दिया था। इसी झांसे में अफसर आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए बनाए गहनों को महिला को दे दिया। शिकायत के बाद महिला और उसके 3 अन्य साथियों को पुलिस ने पकड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (SI) व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार को शुरू हुई। पहले दिन चूरू जिले में 21 और रतनगढ़ में 9 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पारियों में कुल 10,066 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से थी, जिसके लिए एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाना था। केंद्रों पर तैनात प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। हैंड हेल्ड मशीन से जांच के साथ-साथ आईडी और प्रवेश पत्र का भी सत्यापन किया गया। पहली पारी में कुल 8,920 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,045 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 3,875 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 56.55 रहा। दूसरी पारी की परीक्षा में भी अनुपस्थिति का आंकड़ा अधिक रहा। इस पारी के लिए भी 8,920 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 3,899 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उपस्थिति प्रतिशत 56.28 दर्ज किया गया।
पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-1 थाना अंतर्गत तारपुरा क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार दो भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे जानकारी के अनुसार, ग्राम अन्तराय निवासी लखन परमार और भेरू लाल परमार के घर में आगामी 19 अप्रैल को विवाह समारोह है। दोनों भाई रविवार को अपने रिश्तेदारों और परिचितों को शादी की पत्रिका बांटने के लिए निकले थे। जैसे ही वे तारपुरा टेकरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही सिंबाइटेक कंपनी की वैन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल भाइयों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन को चिह्नित कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. MIC मेंबर को जान से मारने की धमकी MIC सदस्य और पार्षद को जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्टर फटा मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां धमकी भरी चिट्ठी मिली। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद एसीपी मौके पर पहुंचे और जांच की। पढ़ें पूरी खबर... 2. नाबालिग लड़की से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार हीरानगर में एक लड़की से मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टीआई सुशील पटेल ने इस मामले में जांच कर आरोपियों को पकड़ने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. युवक माफी के लिए गिड़गिड़ाया, SI ने लात मारी रेडिसन चौराहे पर एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम सिंह तोमर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक जमीन पर बैठकर एसआई के पैर पड़ते हुए उनसे माफी मांग रहा है, लेकिन एसआई उसे लातों से मारते हुए गालियां देने लगते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. एमपी के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर भी दिखने लगा है। युद्ध के कारण पर्यटकों को अपने प्लान कैंसल करने पड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के 5 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने यूएई के टूर रद्द कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. दहेज प्रताड़ना में महिला की मौत, तीन पर केस MG रोड थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गायत्री (22), पत्नी समीर बाली, निवासी उषा फाटक की मौत के मामले में एसीपी विनोद कुमार दीक्षित की जांच के बाद कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर... 6. कलेक्टोरेट पर किसानों का कल जमावड़ा 6 अप्रैल को किसान अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों ने अपील जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में कई मुद्दों को लेकर किसान वर्ग परेशान है, जिनका त्वरित निराकरण आवश्यक है। पढ़ें पूरी खबर… 7. कार में छिपा रखी थी 24.08 ग्राम MD ड्रग्स क्राइम ब्रांच ने 24.08 ग्राम MD ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है, वह अलग-अलग शहरों में इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है। आरोपियों ने अपनी कार में MD ड्रग्स छिपा रखी थी। पढ़ें पूरी खबर... 8. छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदला छोटे नेहरू स्टेडियम का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर’ कर दिया गया। कुछ समय पहले एमआईसी ने इसे लेकर प्रस्ताव पारित किया था। नामकरण के अवसर पर आयोजित समारोह ने शहर के खेल और सांस्कृतिक परिवेश को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। पढ़ें पूरी खबर... 9. दूसरी मंजिल से गिरी 2 साल की बच्ची 2 साल की एक बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर... 10. रिंग रोड पर कार पलटी, युवक घायल रविवार तड़के करीब 3 बजे रिंग रोड पर बॉम्बे हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार कंट्रोल होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। पढ़ें पूरी खबर...
हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अवशेष कुमार सिंह फौजी को नियुक्त किया गया है। उन्हें संगठन के सभी पूर्व सैनिकों की सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव विभाग के बौद्धिक प्रमुख संजीव खरे और बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ. कीर्ति सिंह उपस्थित रहीं। इनके साथ पूर्व सैनिक फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रेखा सिंह और अवध प्रांत के सचिव राहुल सिंह फौजी भी मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान श्री रामचंद्र जी और मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद, राहुल सिंह फौजी ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन गीत और गण गीत प्रस्तुत किए गए, तथा देवेश फौजी ने एक देशभक्ति कविता सुनाई। पूर्व सैनिक फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्यरत है। संगठन के अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी अतिथियों द्वारा अवशेष कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया। श्री खरे ने हरदोई में संगठन के अच्छे कार्यों के लिए बधाई दी, जबकि श्रीमती कीर्ति सिंह ने मातृशक्ति से समाज में इसी प्रकार आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। संगठन के संरक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह और मशाल सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। उपाध्यक्ष कैप्टन शिववीर सिंह चौहान और विमलेश सिंह ने भी बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन के लिए बेहतर कार्य करेंगे। सूबेदार मेजर वीरपाल सिंह, मोहन, अजय सिंह, नीरज सिंह सहित सभी मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों ने भी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
फतेहपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग:रेलवे बोर्ड सलाहकार को सौंपा ज्ञापन, ओवरब्रिज की भी मांग
फतेहपुर में भारतीय रेलवे बोर्ड के सलाहकार के फतेहपुर रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से फतेहपुर स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और अन्य सुविधाओं की मांग के लिए दिया गया। यात्रियों ने बताया कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन से रात 1 बजे से सुबह 10 बजे तक कानपुर जाने के लिए कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती। इसी तरह, शाम 6:30 बजे से रात 1 बजे तक प्रयागराज जाने के लिए भी किसी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव नहीं है। इससे दैनिक यात्रियों, कामगारों, व्यापारियों और छात्रों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-12561 (कानपुर जाने के लिए) और महाबोधि एक्सप्रेस-12398 (प्रयागराज जाने के लिए) का दो मिनट का ठहराव देने की मांग की। यात्रियों के अनुसार, यह ठहराव जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। ज्ञापन में शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) के निर्माण की भी मांग की गई, जिससे प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर स्टेशन परिसर में जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रण, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' के रचयिता श्याम लाल गुप्त ‘पार्षद’ तथा भृगुधाम भिटौरा और ओम घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों की वॉल पेंटिंग कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। रेलवे बोर्ड के सलाहकार ने ज्ञापन प्राप्त कर सभी मांगों को रेलवे मंत्री तक पहुंचाने और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आलोक विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, जियान अहमद, शिवबरन, अनुज कुमार, आलोक त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद थे।
लखनऊ के चौक थानाक्षेत्र में तोप दरवाजा दरगाह इलाके में शुक्रवार शाम एक गेमिंग कैफे संचालक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कैफे में घुसकर मारपीट की, तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दबंग संचालक को मारते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। तोप दरवाजा दरगाह निवासी मोहम्मद सैम पुत्र सिराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने गेमिंग कैफे पर मौजूद थे। तभी जब्बार, अरमान, शाहरुख समेत 4-5 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और सैम के बारे में पूछते हुए हंगामा करने लगे। सैम जैसे ही कैफे से बाहर की तरफ देखा। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसे कैफे के अंदर घसीटकर भी पीटा गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो और मारेंगे और कैफे में आग लगा देंगे। हमले में सैम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
धौलपुर जिले में रविवार को उप निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा 2 पारियों में हुई। पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। दोनों पारियों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 1372 और दूसरी पारी में 1377 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन तलाशी ली गई।एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया गया, जबकि पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही थीं। नकल माफियाओं और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल, सोशल मीडिया टीम और जिला विशेष शाखा को सक्रिय किया गया था। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।प्रशासन ने दावा किया कि पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के कारण परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के रवीन्द्र नाट्यशाला में रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. पारसनाथ प्रसाद और गाजियाबाद के शंभू दयाल कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एके लाल ने किया। उन्होंने बुद्ध वंदना के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ. पारसनाथ प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब संपूर्ण समाज की धरोहर हैं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और जाति विहीन समाज की स्थापना का समर्थन किया था। विशिष्ट अतिथि डॉ. एके लाल ने बताया कि बाबा साहब देश के पहले अर्थशास्त्री थे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और प्रगति को समाज की वास्तविक उन्नति का आधार बताया। अलीगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब सामाजिक समानता के साथ-साथ आर्थिक समानता के भी पक्षधर थे। उन्होंने श्रमिक कल्याण, बीमा, प्रसूति अवकाश और आठ घंटे काम जैसे सुधारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। डॉ. योगेन्द्र गौतम ने उन्हें सामाजिक न्याय का प्रणेता बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओपी सिंह ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर, एडवोकेट प्रशांत कुमार, विजय गौतम, ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र निम, सुनील निम, सत्यपाल सिंह, कमल किशोर, डॉ. कंचन लता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पानीपत में करंट लगने से महिला की मौत:पोछा लगाते समय फ्रीज की चपेट में आई; काम पर गया था पति
पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के ब्राह्मण माजरा गांव में आज सुबह एक 27 वर्षीय महिला की फ्रिज से करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब महिला घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। मृतक महिला की पहचान सीमा पत्नी बिजेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीमा घर में पोछा लगा रही थी। जब वह फ्रिज के पास पहुंची और भीड़भाड़ के कारण फ्रिज से सटकर पोछा लगाने लगी, तो उसे अचानक बिजली का जोरदार करंट लगा और वह वहीं गिर पड़ी। पास में खेल रही थी बेटी घटना के समय सीमा की 6 साल की बेटी पास में खेल रही थी। उसने तुरंत अपने दादा (सीमा के ससुर) को घटना की जानकारी दी। सीमा के ससुर मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से उसे उठाकर बाहर लाए। सीमा को तत्काल एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। सीमा के पति बिजेंद्र एक निजी फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे। सीमा की एक 6 साल की बेटी है।
गुरुग्राम में साढ़े तीन साल पुराने एक हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सभी दोषियों को उम्रकैद और 25-25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर-22ए में एक युवक की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अक्टूबर 2022 की रात उनका बेटा धर्मेश सेक्टर-22ए स्थित निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर पालम विहार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चार आरोपियों को किया था गिरफ्तार जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोहम्मदिन, बबलू खान, शोएब खान (सभी निवासी जिला संभल, उत्तर प्रदेश) और नीतू यादव (निवासी पालम विहार, गुरुग्राम) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की गहन जांच कर सभी आवश्यक साक्ष्य और गवाह जुटाए और अदालत में मजबूत आरोप पत्र दाखिल किया। चार दोषियों को उम्रकैद की सजा लंबी सुनवाई के बाद, 4 अप्रैल को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी पाया गया। कोर्ट ने नीतू यादव, मोहम्मदिन और शोएब खान को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B और 302 के तहत उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एक को 3 साल की अतिरिक्त सजा वहीं, आरोपी बबलू खान को भी इन्हीं धाराओं के तहत उम्रकैद और जुर्माने की सजा के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत 3 साल की अतिरिक्त सजा और 5 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।
कोटा में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज स्पीड कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रिछाड़िया गांव के पास शनिवार देर रात हुआ। हादसे में देवीलाल गुर्जर (60) निवासी तमोलिया गांव की मौत हुई है। पुलिस ने बताया- देवीलाल खेत पर काम करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय वे तेज स्पीड से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। कार ड्राइवर हिरासत में हेड कॉन्स्टेबल रोहित शर्मा ने बताया- रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
जालोर शहर के वीरम देव चौक स्थित हजरत शहीद गैबनशाह गाजी के सालाना उर्स पर शनिवार रात्रि कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जायरीनों ने गैबनशाह गाजी के आस्तने पर अकीदत के फूल पेश किए। जालोर मे गैबनशाह गाजी के उर्स मुबारक पर दरगाह परिसर मे जायरीनों की भीड नजर आई। जायरीनों ने आस्तने पर हाजिरी देकर चादर व फूल पेश कर देश मे अमन चैन और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शनिवार को ईशा कव्वाली का आयोजन किया गया। दरगाह कमेटी के मुज्जफर अली सैय्यद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे कव्वाली से हुई। इसमें मशहूर फनकार जुबेर नईम अजमेरी (मुंबई) और इरफान तुफैल ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जुबेर नईम ने मेरा दिल मेरी जान मेरा प्यार हिंदुस्तान आबाद रहेगा। कौमी एकता की कव्वाली सुनकर देश भक्ति व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इससे पूर्व पगड़ी बंध कव्वाल ईरफान तुफैल ने सूफियाना कलाम और कव्वालियों को प्रस्तुत किया। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादर पेश की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। आयोजन में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। वहीं कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर थे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर खान ने की। अतिथि के रूप मे भंवरलाल मेघवाल पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, खसाराम परिहार अध्यक्ष बार एसोसिएशन जालोर सी.एल. माली जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस, शंकरसिंह बगैड़िया पूर्व अध्यक्ष दी जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन जालोर, दलपतसिंह आर्य प्रधान आर्य समाज, बसंत सुथार पूर्व पार्षद, जगदीश आर्य पूर्व पार्षद, पारसमल परमार, पूर्व प्रधान शमशेर अली, शिव सेना के करणसिंह जैतावत, पूर्व पार्षद लक्ष्मण सांखला उपस्थित रहे। मुस्लिम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट जालोर के नवनियुक्त अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टों का सर्व समाज ने साफा व माला पहनाकर इस्तकबाल किया। गैबन शाह गाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुजफ्फर अली सैयद, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहज़ाद खान, पिंटू भाई पार्षद, आसिफ भाई खोखर, नूर मोहम्मद, अधिवक्ता मुमताज अली सैयद द्वारा भामाशाओं, चिकित्सा विभाग, नर्सिंग सेवा, पत्रकार बंधु, शिक्षाविदों का माला व साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
कटनी अस्पताल में मरीज बेड पर जुआ खेलते दिखे:इलाज के बजाय ताश खेलते का वीडियो आया सामने
कटनी जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भर्ती मरीज बेड पर बैठकर ताश खेलते और जुआ लगाते दिख रहे हैं। यह घटना अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पैसों की हार-जीत का दांव लगा रहे थे मरीज जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती कुछ मरीज आपस में गुट बनाकर सार्वजनिक रूप से ताश खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पैसों की हार-जीत का दांव भी लगाया जा रहा था। गंभीर बीमारियों और सर्जरी से उबर रहे मरीजों के वार्ड में इस तरह की गतिविधि का चलना बेहद चिंताजनक है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों ने तीखी नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी डॉक्टर, नर्स और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वार्ड में इतनी बड़ी गतिविधि कैसे चलती रही। एक तरफ अस्पताल में आए दिन मरीजों को बेड न मिलने और जमीन पर इलाज करने की खबरें आती हैं, वहीं दूसरी तरफ इन बेड्स का इस्तेमाल जुआ खेलने के लिए किया जा रहा है। नागरिकों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में सिविल सर्जन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।
बुरहानपुर में वन विभाग ने रविवार को खकनार रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 845 किलो अवैध गोंद जब्त किया। जब्त गोंद की कीमत करीब 1.26 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी वाहन और गोंद छोड़कर मौके से फरार हो गए। खकनार रेंजर रितेश उईके ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन (एमपी 09 जीएच-3170) में बोरखेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ 310 से सलई गोंद का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और वाहन को पकड़कर गोंद जब्त किया। लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई बुरहानपुर एसडीओ अजय सागर के अनुसार, कुछ ही दिनों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले खंडवा सीसीएफ बासु कनौजिया की टीम ने धूलकोट क्षेत्र के बोरी गांव में एक गोदाम से 780 क्विंटल गोंद बरामद किया था। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में बाइक से करीब 50 किलो गोंद जब्त किया गया था। प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से निकाली जा रही गोंद जिले में सलई और धावड़ा गोंद निकालने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद माफिया जंगलों में घुसकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हुए गोंद निकाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से बड़े पैमाने पर गोंद खंडवा ले जाया जा रहा है। जब्त किया गया पिकअप वाहन भी खंडवा की ओर ही जा रहा था।
संभल में 87 देवतीर्थों की 24 कोसीय मासिक परिक्रमा रविवार को संपन्न हुई। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिक्रमा की शुरुआत रविवार सुबह संभल तहसील के थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित बैनीपुर चक गांव के प्राचीन श्रीवंशगोपाल तीर्थ से हुई। सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सर्वप्रथम, श्रद्धालुओं ने सम्भलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्राचीन कदंब वृक्ष की परिक्रमा कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों से परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़े। इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो जैसे जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु भुवनेश्वर तीर्थ पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से रुद्राष्टक का पाठ किया गया। इसके बाद चामुंडा मंदिर फिरोजपुर होते हुए नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे। यहां बाबा क्षेमनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना की गई। यात्रा आगे बढ़ाते हुए, श्रद्धालु भवानीपुर मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। यहां जलपान की व्यवस्था में भी श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। इसके बाद, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत जलाभिषेक किया। परिक्रमा सकुशल संपन्न होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मासिक परिक्रमा का समापन इसी के साथ हुआ। समिति ने आगामी परिक्रमा में भी अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागिता करने की अपील की है। इस अवसर पर राज कुमार शर्मा, जसपाल सिंह, मुकेश शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, प्रदीप भारद्वाज, अनंत अग्रवाल, विष्णु सिंह, महेश शर्मा, राजू टेंट, सौरभ गुप्ता, अमित शुक्ला, सरिता गुप्ता, अंशु शर्मा, योगेश कुमार, दुर्वेश कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
छत से गिरे बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, मरम्मत का काम देखने चढ़े थे
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के खौंसारा गांव में शनिवार शाम एक बुजुर्ग किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने गए थे, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खौंसारा गांव निवासी 60 वर्षीय गणेशराम पुत्र बिहारी के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। शनिवार शाम उनके घर की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था। गणेशराम काम का जायजा लेने छत पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे। गिरने से उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण देर रात करीब आधी रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक हादसे का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, गणेशराम अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार में इस घटना से शोक का माहौल है।
हरियाणा के पंचकूला स्थित एक क्लब में पुलिस ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां पर अवैध तौर पर हुक्का बार चलते हुए मिला। जिस पर टीम ने मौके से 2 हुक्के बरामद किए हैं और क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पंचकूला पुलिस की सेक्टर-5 थाना की टीम ने आज सुबह करीब 4 बजे सेक्टर-5 थाना में सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर मैकेबी क्लब में छापा मारा। जहां पर अवैध निकोटिन युक्त हुक्का चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने क्लब में छापेमारी के दौरान क्लब मालिक शुभम गुप्ता निवासी नारायणगढ़ मौके पर मौजूद मिला। पुलिस ने वहां से दो हुक्के बरामद किए। बरामद हुक्कों से निकोटिन के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 271, 272 और कोटपा एक्ट की धारा 4 के तहत थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया है। अवैध हुक्का बार मिला तो होगी कार्रवाई डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-5 के मैकेबी क्लब में अवैध रूप से परोसा जा रहा हुक्का न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक गंभीर खतरा भी है। हमने क्लब मालिक को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि शहर में कहीं भी नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हुक्का बारों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें लगातार निगरानी पर हैं।
झालावाड़ में 20-20 क्रिकेट IPL टूर्नामेंट के मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3000 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाया गया। इसी के तहत थाना कोतवाली की टीम ने ईदगाह के पास तांबे की खान रोड पर दबिश दी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाजिर हुसैन (41) पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी कुंजड़ा गली, बड़ा बाजार, झालावाड़ और चौथमल (46) पुत्र नंदकिशोर कश्यप, निवासी सुभाष कॉलोनी, झालावाड़ के रूप में हुई है।
कानपुर में 3 बच्चों संग महिला लापता:पति ने प्रेमी संग जाने की जताई आशंका, घर से ज्वेलरी-नकदी भी गायब
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र से एक बिजली मैकेनिक की पत्नी शुक्रवार को अपने तीन बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ जाने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मोतीनगर निवासी असलम खान ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का पिछले तीन साल से रिश्ते में लगने वाले भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया था। असलम खान के अनुसार, उनकी पत्नी शुक्रवार को बच्चों का स्कूल रिजल्ट और इनाम लेने की बात कहकर तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली थी। जब असलम रात 8 बजे घर लौटे, तो पत्नी और तीनों बेटियां घर पर नहीं थीं। उन्होंने पत्नी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल घर पर ही रखा था। रात 10 बजे असलम ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। असलम खान ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से उनके और पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हें आशंका है कि उनकी पत्नी उसी युवक के साथ गई है जिससे वह सोशल मीडिया पर बातचीत करती थी। असलम के मुताबिक, घर से 6-7 लाख रुपये की ज्वेलरी और 40-45 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। उन्होंने पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पत्नी और बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पति ने पुलिस से बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही महिला और बच्चों का पता लगा लिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए अपनी राजनीतिक कर्मभूमि रामपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर कोसी नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद नकवी सीधे पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के कृष्णा विहार स्थित आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने मुलाकात की। होली के बाद रामपुर पहुंचे नकवी ने शिव बहादुर सक्सेना के साथ होली मिलन किया। उन्होंने सक्सेना के पुत्र और नगर विधायक आकाश सक्सेना से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहे पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई और तैयारियों की समीक्षा की गई। शिव बहादुर सक्सेना से मुलाकात के बाद नकवी दिल्ली-नैनीताल हाईवे-9 स्थित शंकरपुर आवास पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वह भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कनघटी, नारायणगढ़ एवं पिपलिया मंडी सहित विभिन्न गांवों में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर आमजन को एचपीवी टीकाकरण के महत्व से अवगत करा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते बालिकाओं को इस जीवनरक्षक टीकाकरण का लाभ मिल सके। घर-घर पहुंचकर दी जा रही जानकारीजागरूकता रथ के माध्यम से गांवों में पहुंचकर आमजन एवं अभिभावकों को वैक्सीन की उपयोगिता और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। अभिभावकों से टीकाकरण करवाने की अपीलअभियान के दौरान अभिभावकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बालिकाओं का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न देने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में उपलब्ध है। जगदीश खींची ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षकों और धर्मगुरुओं से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक इस महत्वपूर्ण टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य अमले की रही सक्रिय भागीदारीइस दौरान गांव के गणमान्य नागरिकों के साथ डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, ड्रेसर, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। जनजागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-46 पर एक कंटेनर से 31 गौवंश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रविवार सुबह राज होटल के पास की गई, जिसमें दो गौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। कोलारस पुलिस को रविवार सुबह मुखबिर से पशु तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के निर्देश पर एक पुलिस टीम को हाईवे पर तैनात किया गया। ग्वालियर से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थेपुलिस टीम ने सुबह करीब 11 बजे पड़ौरा चौराहा के पास राज होटल के नजदीक संदिग्ध कंटेनर को रोका और उसकी जांच की। कंटेनर के दरवाजे खोलने पर उसमें 31 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। सभी गौवंश के सींग रस्सियों से बांधे गए थे, जिससे उनकी हालत खराब हो रही थी। पुलिस ने कंटेनर में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजस्थान के इस्लामपुर निवासी सलमान खान और श्योपुर निवासी इरशाद खान के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौवंश को ग्वालियर से भरकर लाए थे और गुना के रास्ते छत्तीसगढ़ ले जाने की तैयारी में थे। बरामद सभी 31 गौवंश को बदरवास के एनवारा गांव स्थित श्री वैकुंठधाम गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटो पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायक या कोई और। इस सर्वे मे भाग लेकर आप बताइए। मैनपुरी जिले की किशनी विधानसभा पर सपा विधायक बृजेश कठेरिया को क्या आप उम्मीदवार बनाना चाहते है या यहां से तैयारी कर रहे सपा नेता योगेश कठेरिया को मौका देंगे? सपा नेता इंजी. आशीष जाटव या जिला पंचायत सदस्य अमित कठेरिया में आपकी पसंद है तो उनके लिए सर्वे मे भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो अन्य में जाकर उसका नाम भी आप दे सकते हैं। भाजपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहेंगे। विपिन कठेरिया या विशाल बाल्मीकि में कौन पसंद है? BJP नेता शुभम सिंह जाटव पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- लिंक
हांसी में सड़क हादसे मे व्यक्ति की मौत:साथी घायल, सब्जी बेचकर लौट रहे थे; गाड़ी ने मारी टक्कर
हरियाणा के हांसी में भिवानी रोड पर जीता खेड़ी के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सब्जी लेकर लौटते समय हुई। मृतक की पहचान गांव हाजमपुर निवासी करीब 52 वर्षीय गुरदास के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति ढाणी केंदू निवासी 42 वर्षीय नवीन कुमार है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे गुरदास और नवीन अपने सब्जी से भरे वाहन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गुरदास वाहन से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल को गंभीर हालत में किया रेफर नवीन कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल नवीन को हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। नवीन को हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय गाड़ी ड्राइवर नशे में था और उसके वाहन में शराब की बोतलें भी मिली थीं। हालांकि, भवानीखेड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने गुरदास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक गुरदास अविवाहित था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। घायल नवीन दो बच्चों का पिता है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
रेस्टोरेंट पर कब्जे को लेकर बवाल:एग्रीमेंट खत्म होने पर मकान मालकिन ने किराएदार को बाहर निकाला
मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में रविवार को एक किराए की दुकान को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद एक विधवा मकान मालकिन और रेस्टोरेंट संचालक के बीच हुआ, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, विक्रांत बालियान पिछले लगभग सात वर्षों से 'ब्लैक पेपर' नाम से रेस्टोरेंट चला रहे थे। उनका किराया अनुबंध करीब सात महीने पहले समाप्त हो गया था। इसके बाद से विक्रांत दुकान खाली करने के लिए समय मांग रहे थे। कुछ दिन पहले पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच एक समझौता हुआ था। इसमें रेस्टोरेंट संचालक ने 5 अप्रैल तक दुकान खाली करने का लिखित आश्वासन दिया था। रविवार को तय समय सीमा पूरी होने पर मकान मालकिन सोनिया अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने किराएदार को बाहर निकालकर दुकान पर कब्जा कर लिया और ताला लगा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो हंगामे में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसआई संदीप धारीवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। मामले की जांच जारी है। मकान मालकिन सोनिया ने किराएदार पर दबंगई का आरोप लगाया है और अपनी जान-माल को खतरा बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई, तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगी। पुलिस के अनुसार, वर्तमान में दुकान पर मकान मालकिन का कब्जा है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जालौन में दूसरे दिन भी बारिश-ओलावृष्टि:30 मिनट तक गिरे ओले, गेहूं-चना की फसल बर्बाद
जालौन में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। रविवार दोपहर तेज बारिश के साथ करीब 30 मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। कोंच नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में ओले गिरने से सड़कें और खेत सफेद चादर जैसे नजर आने लगे। जानकारी के अनुसार, जालौन के कोंच क्षेत्र में ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश और ओलों ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस बेमौसम बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं और चना की फसलों को हुआ है। कई जगहों पर खड़ी फसलें जमीन पर गिर गईं, जबकि कटी हुई फसलें भीगकर खराब हो गईं। किसानों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। लगातार हो रहे नुकसान से परेशान किसान अब प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से राहत मिल सके।
कानपुर के बिधनू ब्लॉक स्थित कड़ी चंपतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर 4.09 लाख रुपये से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान सपना चतुर्वेदी और तीन पंचायत सचिव दोषी पाए गए हैं। इस खुलासे से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान सपना चतुर्वेदी पर आरोप है कि उन्होंने कागजों में फर्जी कार्य दिखाकर पंचायत निधि से 4,09,730 रुपये निकाले। यह राशि उनके पति पारुल चतुर्वेदी की फर्म ‘चतुर्वेदी ट्रेडर्स’ और स्वयं प्रधान के निजी खाते में हस्तांतरित की गई। गांव निवासी नित्यानंद की शिकायत पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार और आरईएस के अधिशासी अभियंता अनिल पांडेय को सौंपी गई। जांच टीम ने रिकॉर्ड खंगाले और मौके का निरीक्षण किया, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के बीच ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर, निर्माण कार्य, सफाई और रखरखाव जैसे कई कार्यों का भुगतान दिखाया गया, लेकिन धरातल पर इनका कोई अस्तित्व नहीं मिला। कागजों में दर्शाए गए कार्य पूरी तरह फर्जी पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि इस घोटाले में पंचायत सचिव सुशील वर्मा, कृष्ण गोपाल और पुनीत मिश्रा की भूमिका भी संदिग्ध रही। तीनों सचिवों पर प्रधान के साथ मिलीभगत कर फर्जी भुगतान कराने का आरोप है। घोटाले में दोषी पाए गए एक सचिव को दोबारा उसी ग्राम पंचायत का चार्ज मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और इस निर्णय पर भी सवाल उठ रहे हैं। पंचायत अधिकारी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाईजिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपित सचिव को दोबारा उसी ग्राम पंचायत का चार्ज दिए जाने के मामले की अलग से जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायका या कोई और। इस सर्वे में भाग लेकर आप बताइए, वाराणसी की अजगरा विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक त्रिभुवन राम को क्या आप फिर उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या फिर भाजपा से दावेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर को मौका देंगे। भाजपा में टिकट के दावेदार संजय सोनकर, दिलीप सोनकर या कोई और आप की पसंद हैं? अगर कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप अन्य के ऑप्शन में दे सकते हैं। सपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहते हैं– सुनील सोनकर, कैलाश सोनकर या सत्यप्रकाश सोनकर उर्फ सोनू सोनकर के अलावा क्या कोई और है आप की पसंद? अपनी पसंद बताएं। बसपा से किसे उम्मीदवार बनाना चाहते हैं- रघुनाथ चौधरी और राहुल राज में कौन हैं आप की पसंद? बताएं। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग लेकर बता सकते हैं कि आप के विधानसभा में कौन पसंद है। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- क्लिक कर डाउनलोड करें
दूदू पारीक समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:रामजीलाल पारीक बने अध्यक्ष, वरिष्ठजनों का किया सम्मान
दूदू पारीक समाज की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और स्नेह भोज सदर बाजार स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में हुआ। इस अवसर पर पारीक समाज दूदू के अध्यक्ष रामजीलाल पारीक ने ब्राह्मण समाज और विभिन्न समाजों के अध्यक्षों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में मधुसूदन पारीक (महंत) और नारायण सहाय पारीक (एडवोकेट) को संरक्षक नियुक्त किया गया। रामजी लाल पारीक अध्यक्ष बने, जबकि घनश्याम पारीक और अशोक पारीक को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। दीपक पारीक महामंत्री, तेजपाल पारीक मंत्री, दामोदर पारीक कोषाध्यक्ष, हरिशंकर पारीक सचिव और विकास पारीक सहसचिव बनाए गए। रामप्रकाश पारीक (बबलू) को मीडिया एवं प्रचार प्रभारी, संदीप पारीक को संगठन मंत्री, शिवाग पारीक को संयोजक, दीपक पारीक (एडवोकेट) को विधि सलाहकार और रामचरण पारीक को संस्कृति मंत्री का पद सौंपा गया है। समारोह में ब्राह्मण समाज दूदू के अध्यक्ष रामजी लाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर दाधीच समाज अध्यक्ष जगदंबिका लाल गुर्जर, गौड़ समाज अध्यक्ष अमित जोशी, सनाढ्य समाज अध्यक्ष विष्णुदत्त, खांडल समाज अध्यक्ष अशोक खांडल, गौड़ समाज अध्यक्ष बजरंग लाल जोशी और युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नितिन शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जौनपुर में रविवार को जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिले की विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल में जनप्रतिनिधियों के संपर्क नंबर दर्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जर्जर खंभों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। विधायकों ने अपनी विधायक निधि से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने का मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को भी एक सप्ताह के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या पर अध्यक्ष ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर यह समस्या अधिक है, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तारों को बदलने और झुके हुए खंभों को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों को पीएम सूर्य घर योजना और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के बारे में जानकारी दी गई। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच कर उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, रामपुर, गोपालापुर और आशापुर क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगने के बावजूद बिजली आपूर्ति न होने के मामलों की जांच के आदेश भी जारी किए गए। नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान, शेष विद्युतीकरण कार्यों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई और सड़कों के निर्माण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के पत्रों का समय पर जवाब देने और प्रस्तावित कार्यों की सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस बैठक में विधायक जगदीश नारायण राय, रमेश सिंह, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि VIP नंबर घोटाले को लेकर पुलिस थानों में FIR दर्ज करवाई गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को मेहंदीपुर बालाजी जाते समय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर कहा - मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को गिरदावरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। रोडवेज में 900 नई बसें, पैनिक बटन की सुविधाडिप्टी सीएम ने बताया - यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने 900 नई रोडवेज बसों की खरीद कर उनका संचालन शुरू किया है। इन बसों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में संचालन व्यवस्था में सुधार से रोडवेज को प्रतिदिन करीब डेढ़ करोड़ रुपए का मुनाफा हो रहा है। हाईवे ब्लैक स्पॉट सुधार, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाईसड़क हादसों को लेकर उन्होंने कहा कि सभी हाईवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार किया गया है। यात्री बसों में सुविधाजनक मॉडिफिकेशन भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए नई बसें, EV पर फोकसNCR क्षेत्र में पुराने वाहनों पर रोक को लेकर उन्होंने कहा कि NGT की गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार ने नई बसों का संचालन शुरू किया है। स्थायी समाधान के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर विचार किया जा रहा है और EV वाहनों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। आयुर्वेद को बढ़ावा, निरोगी गांव बनाने की पहलआयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर उन्होंने कहा कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। इसे बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोले गए हैं। प्रत्येक विधानसभा की 5 पंचायतों को निरोगी गांव बनाने के लिए टीमें लगाई गई हैं और लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं।
हिसार में आजाद नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 6 एसी की फिटिंग और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को बसंत विहार, कैमरी रोड निवासी संदीप ने 10 फरवरी 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 9 नवंबर 2025 की रात करीब 11:25 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान में घुसा। चोर दुकान से 6 एसी की फिटिंग, मोटर, हथौड़ा, ड्रिल मशीन और तार सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान घटना के बाद आजाद नगर पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसकी पहचान जांच के दौरान अमरदीप कॉलोनी निवासी रवि के रूप में हुई। आरोपी से चोरी को वारदात कबूल की पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को कैमरी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले में विस्तृत जांच चल रही है।
जालौन के थाना सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम हथना बुजुर्ग में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते करीब 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेतों से आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टियों, पाइप और ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस आगजनी की घटना में किसान मनोज पाठक (पुत्र बृजनंदन), राजू पाठक (पुत्र बृजनंदन) और दीपक पाठक (पुत्र रामसेवक) की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों को इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली तारों की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तारों को बदल दिया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। पीड़ित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने और क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनों को बदलवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रतापनगर में मिला 5 दिन पुराना अज्ञात शव:दुर्गंध से हुआ खुलासा, पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
प्रतापनगर इलाके में भुवाना हाईवे के किनारे वृद्ध का अज्ञात शव मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना है और काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज दुर्गंध आ रही थी। जब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की, तो वहां एक शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से नेपाल ट्रिप पर निकले युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक रेस्ट करने लखनऊ में रुका था। इस दौरान बाइक गायब हो गई। युवक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से त्रिवेन्द्रम केरल निवासी मार्टिन इग्नेशियस ने बताया कि वह हिमाचल से नेपाल की बाइक ट्रिप पर निकले थे। इसी दौरान 29 मार्च को वह लखनऊ के एलडीए फिनिक्स इलाके में पहुंचे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने अपनी केटीएम 390 एडवेंचर बाइक फिनिक्स मॉल के सामने बंधन बैंक के पास खड़ी की थी। अगके दिन 30 मार्च की सुबह जब वह वापस नेपाल की तरफ बढ़ने के लिए बाइक लेने मौके पर पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सीहोर में 15 पंचायतों को फाइटर टैंकर:38 लाख से अधिक खर्च; पेयजल और आग बुझाने के लिए वितरण
सीहोर विधायक सुदेश राय ने रविवार को अपने कार्यालय में 15 ग्राम पंचायतों को फाइटर टैंकर वितरित किए। ये टैंकर जनता को पीने का पानी उपलब्ध कराने और आग बुझाने के काम आएंगे। वितरण भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। विधायक सुदेश राय ने फाइटर टैंकर की मोटर चलाकर पानी का दबाव देखा और उनका शुभारंभ किया। इन पेयजल फाइटर टैंकरों को विधायक विकास निधि से स्वीकृत किया गया था। टैंकर प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सरपंचों ने विधायक सुदेश राय का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। ये फाइटर टैंकर जनपद पंचायत सीहोर अंतर्गत चांदबड़ जागीर, छतरपुरा, पीलूखेड़ी, घाटपलासी, कचनारिया, मानपुरा, मगरदा, सुआखेड़ी, पड़ियाला, बमूलिया, दोराहा, बरी, नाईहेड़ी, बराड़ीकलां, जमुनिया तालाब और सेमरादांगी ग्राम पंचायतों को प्रदान किए गए। प्रत्येक टैंकर एचडीपीई लाइन, जी.आई. वाटर टैंकर (क्षमता 5500 लीटर) और पावर पंप सहित है। एम.पी. स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज से खरीदे गए प्रत्येक टैंकर की लागत 2,57,645 रुपए है, जिससे कुल 38,64,675 रुपए के टैंकर वितरित किए गए। इस वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, सीताराम यादव, राजकुमार रिंकू जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, सुदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
झालावाड़ में गायत्री शक्तिपीठ की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री माता व गुरुदेव की तस्वीर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया गया। गायत्री शक्तिपीठ के प्रवक्ता ओम पाठक ने बताया कि यह परीक्षा 2025 में आयोजित की गई थी। समारोह में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद सोनी थे, जबकि अध्यक्षता एबीईओ पवन पाटीदार ने की। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयभान सिंह विशिष्ट अतिथि और गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी संदीप श्रोत्रिय मुख्य वक्ता रहे। अतिथियों ने सफल छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न, नकद पुरस्कार और गुरुदेव का साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। 'भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है'मुख्य अतिथि प्रकाशचंद सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार जागृत करती है और उन्हें भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। इस अवसर पर जिले के गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों और परीक्षा के आयोजन में सहयोग देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बनाने में योगदान दिया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, भेजा जेल
सिद्धार्थनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कठेला समयमाता थाना क्षेत्र के इस मामले में वांछित अभियुक्त को सूचना के आधार पर पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर के कठेला समयमाता थाने में दर्ज मुकदमे में मेहदानी टोला धौरहरा निवासी हफिजुल्लाह उर्फ लाला पुत्र मुबारक खान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल अवधेश मद्धेशिया की टीम की अहम भूमिका रही।
धरियावद के दो बाल अपचारी हिरासत में:महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश की थी, सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में एक महिला से चेन छीनने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। यह घटना 2 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब महिला सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना धरियावद निवासी देवेंद्र जैन (50) ने 3 अप्रैल 2026 को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जैन ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी कौशल्या देवी सब्जी लेकर घर आ रही थीं। तभी घर के मुख्य द्वार पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। कौशल्या देवी के चिल्लाने पर दोनों युवक मंगरीफला रोड की ओर फरार हो गए। देवेंद्र जैन ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने, जिसने काले रंग की टी-शर्ट या शर्ट पहनी थी, चेन खींचने का प्रयास किया था। दोनों युवक हीरो कंपनी की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। यह पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। गांधीनगर और धरियावद कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों बाल अपचारियों ने 2 अप्रैल 2026 की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें नियमानुसार हिरासत में ले लिया गया।

