तृणमूल में फूट के बीच अभिषेक बनर्जी की निजी जेट से दिल्ली यात्रा ने खड़ा किया सियासी घमासान
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के यात्रा साधन, विशेष रूप से कोलकाता और दिल्ली के बीच कुछ समय से राजनीतिक चर्चा का विषय रहे हैं
6 से 10 जुलाई तक दिल्ली में पहली राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग लीग
उदयपुर | इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) की ओर से पहली राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग लीग का आयोजन 6 से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। आईएबीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा एवं महासचिव राकेश ठाकरान के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में देशभर में 16 से अधिक राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिताएं और तीन राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें असम का काजीरंगा राइनो कप, वाराणसी का बनारस कप और पंजाब का पद्मश्री कौर सिंह मेमोरियल कप प्रमुख रहे। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित मुक्केबाजों के लिए 24 जून से 5 जुलाई तक दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ प्रशिक्षक उन्हें प्रो बॉक्सिंग के लिए तैयार करेंगे।
महू में नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) के सेंटर से दो सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए। ये कैमरे मेन गेट और कॉमर्स बिल्डिंग स्थित एग्जाम रूम में लगे थे। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर कैमरे बरामद कर लिए। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए महू के भेरूलाल पाटीदार गर्वमेंट कॉलेज में दो एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। पिछले पेपर लीक को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन पहले ही यहां सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए कैमरे लगवाए थे। इनमें से दो कैमरे 19 जून की शाम करीब 6 बजे चोरी कर लिए गए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण ओझा ने शनिवार सुबह बड़गोंदा थाने में लिखित शिकायत की। नीट की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। चोरों ने कैमरे तोड़कर फेंके पुलिस की एक टीम कॉलेज पहुंची और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें चोरी का वीडियो मिल गया। इसके आधार पर गवली पलासिया के रहने वाले हिमांशु वर्मा (19) और विनय शर्मा (20) को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद कैमरे तोड़कर कॉलेज के पीछे वाले मैदान में फेंक दिए थे। उनकी निशानदेही पर दोनों कैमरे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि परीक्षा से ठीक दो दिन पहले कैमरे चुराने के पीछे इन युवकों का असली मकसद क्या था? चौकीदार की लापरवाही की भी जांच प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण ओझा ने कहा- कैमरे चोरी होने की जानकारी तुरंत दिल्ली, भोपाल और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दे दी थी। ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की लापरवाही को लेकर भी अंदरूनी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा- सेंटर पर तुरंत नए कैमरे लगाकर व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। जैमर, मेटल डिटेक्टर और एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
संभल में पंखा ठीक करते मजदूर की मौत:करंट लगने से हादसा, युवक आज दिल्ली लौटने वाला था
संभल जिले में एक मजदूर की बिजली का पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। 19 वर्षीय युवक आज अपनी मजदूरी के लिए दिल्ली लौटने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में दुख का माहौल है। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई गांव में हुई। मृतक मजदूर की पहचान नन्हे (19 वर्षीय) पुत्र सोहनपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे नन्हे बिजली के पंखे को ठीक कर रहा था। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। वे तुरंत युवक को कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया। जब परिजन नन्हे को लेकर सीएचसी पहुंचे, तो वहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में शोक छा गया। परिजनों की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा चंद्रपाल ने बताया कि नन्हे पंद्रह दिन पहले ही दिल्ली से मजदूरी कर घर लौटा था और आज शनिवार को ही वापस दिल्ली जाने वाला था। नन्हे अविवाहित था। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
होशियारपुर में परिवार को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 7.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना माहिलपुर पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित दो आरोपियों को नामजद किया है। पीड़ित परिवार को इंग्लैंड की जाली टिकटें थमाई गईं, जिनका खुलासा दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ। शिकायतकर्ता जुझार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी नंगल खुर्द, गढ़शंकर के अनुसार, उनके साढू का परिवार इंग्लैंड में बसना चाहता था। इसके लिए मलेरकोटला के एक एजेंट से पूरे परिवार का फैमिली वीजा लगवाया गया था। पीड़ित ने बताया कि इंग्लैंड की टिकटें आरोपी अजैब सिंह पुत्र काबुल सिंह निवासी पंजोड़ा, मेहटियाना और बेबी पत्नी मोहन लाल निवासी पुरहीरां, होशियारपुर से करवाई गई थीं। तय तारीख पर पूरा परिवार दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर जाली निकली टिकट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जब टिकटों की जांच की गई, तो एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें जाली बताया। इसके बाद परिवार को बैरंग वापस लौटना पड़ा। आरोपियों ने बाद में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट का बहाना बनाकर वहां भी भेजा, लेकिन वहां भी टिकटें जाली निकलीं। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने पहले तो सहमति जताई, लेकिन बाद में मुकर गए। जुझार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एक अन्य महिला साथी मनजीत कौर का भी जिक्र किया है, जो होशियारपुर की आकाश कॉलोनी में रहती है। जुझार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली से वाया मेरठ उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही प्राइवेट एसी बस अचानक गहरे गड्डे में गिर गई। ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा और बस खाई में गिर गई। घटना शनिवार देर शाम की है। जब यह बस दिल्ली से मेरठ एनएच 58 के रास्ते से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस मोदीपुरम के पास पहुंची तो वहां आगे जाकर अचानक डिस्बैलेंस हो गई। उस समय बस में 45 यात्री सवार थे। बस को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे वाहन चालकों ने प्रयास किया। उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी। सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। दिल्ली से उत्तराखंड की तरफ काफी प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसें जाती हैं। एसी बसों में दिल्ली, नोएडा से काफी संख्या में यात्री ट्रैवल करते हैं। बस वाया मेरठ होते हुए हरिद्वार जा रही थी। बस ड्राइवर वशी बस चला रहा था। जब बस मोदीपुरम में पहुंची तो अचानक डिसबैलेंस हो गई। इसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं कर पाया और बस गड्डे में जा घुसी। इस दौरान बस को बचाने के लिए कुछ लोग आए उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक बैलेंस बिगड़ने से डगमगाई बस को देखकर यात्री घबरा गए और चीखपुकार मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस को पकड़ा और खुद को बचाया। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने मिलकर यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। लोग दहशत में आ गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। किसी तरह सभी को पानी पिलाकर शांत किया गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं लगी। इसके बाद यात्रियों को अगली बस से भेजा गया। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
बागपत के युवक की दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 8 युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शनिवार सुबह योगा एक्सप्रेस के जनरल बोगी में चढ़ रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों से सीट को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसे घूसों से पीटना शुरू कर दिया। प्लेटफॉर्म पर मारपीट देख GRP का जवान मौके पर पहुंचा और युवक को आरोपियों से छुड़ाया। घायल युवक प्लेटफॉर्म पर गिर गया। कुछ ही देर बाद प्लेटफॉर्म पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को मुजफ्फरनगर स्टेशन से गिरफ्तार किया है। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए... युवक रोज ट्रेन से दिल्ली ड्यूटी करने जाता था राजेंद्र धामा (60) बागपत के खेकड़ा कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी कविता और दो बेटे पंकज (35) व सनी (33) हैं। पंकज पिछले 15 सालों से दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह रोज पैसेंजर ट्रेन से बागपत से दिल्ली जाते थे। पंकज के परिवार में पत्नी पूजा (32) और उसके दो बच्चे सम्राट (5) और डेढ़ साल की बेटी मिष्ठी है। 19 जून की शाम 7:40 बजे भी वह ड्यूटी के लिए दिल्ली गए थे। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर अपनी ड्यूटी पूरी की। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 5 बजे शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर योगा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। 8 लोगों ने मिलकर घूसे मारे सुबह करीब 6 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। पंकज जनरल कोच में चढ़ने लगे। भीड़ ज्यादा होने के कारण उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पंकज के सिर पर घूसों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लेटफॉर्म पर मारपीट होती देख वहां तैनात GRP जवान तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने एक युवक को पीछे धकेलकर पंकज को आरोपियों के बीच से बाहर निकाला। GRP जवान को देखकर आरोपी वहां से निकल गए। मारपीट के बाद प्लेटफॉर्म पर ही हुई मौत मारपीट के बाद पंकज प्लेटफॉर्म पर गिर गया और तड़पने लगा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर दिल्ली में रहने वाले उसके परिचित मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम 4 बजे बागपत में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मुजफ्फरनगर स्टेशन से 8 आरोपी गिरफ्तार पंकज की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर जीआरपी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के मुताबिक, दिल्ली जीआरपी से मिली सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस की चेकिंग की गई। इस दौरान दिल्ली जीआरपी द्वारा भेजी गई CCTV फुटेज और फोटो के आधार पर युवकों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली जीआरपी को दी गई। दिल्ली जीआरपी की टीम मुजफ्फरनगर पहुंची और सभी आरोपियों को अपने साथ ले गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित, सागर, हर्षित, निशांत, जीवन, प्रिंस, आकाश और रोहित के रूप में हुई है। सभी शाहदरा, दिल्ली के रहने वाले हैं और योगा एक्सप्रेस से ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। पिता बोले- बेटे की किसी ने मदद नहीं की, एंबुलेंस तक नहीं बुलाई गई पंकज के पिता राजेंद्र धामा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे उन्हें पंकज के एक परिचित का फोन आया। उसने बताया कि पंकज शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। वह उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। राजेंद्र धामा ने पंकज के छोटे भाई सनी को फोन किया, लेकिन वह ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण कॉल नहीं उठा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने मदद नहीं की और न ही एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। यात्रियों से टिकट का पैसा लिया जाता है, लेकिन इमरजेंसी में जरूरी मदद नहीं मिलती। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… 'फिल्में देखकर लाश जलाई, सोचा था बच जाएंगे':यूपी में 2 हत्यारों को फांसी की सजा, कोर्ट बोला- जान लेने का हक सिर्फ भगवान को ‘आरोपी हिंसक मानसिकता के हैं, इसलिए हत्या करने के बाद लाश जलाई। जिंदगी भगवान की देन है। इसे खत्म करने का हक भी सिर्फ भगवान को है। अगर कोई इंसान किसी दूसरे की जान छीनता है, तो उसे जिंदा रहने का हक नहीं। ’ यह बात मुजफ्फरनगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज ने कही। उन्होंने चर्चित राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद 2 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर…
संभल के धनारी थाना परिसर में तीन दिन पहले खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले ग्रामीण की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद आज रात या कल सुबह परिजनों को मिलेगा। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना बीते गुरुवार शाम को हुई थी, जब पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे एक युवक ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। देखते ही देखते युवक आग की लपटों से घिर गया। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई थी। यह पूरा घटनाक्रम जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के धनारी थाना परिसर का है। मृतक ग्रामीण की पहचान गांव बगढेर निवासी मोरध्वज पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। वह अपने हिरासत में लिए गए परिजनों को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचा था। बीते बुधवार को बच्चों के मुंडन संस्कार कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजने के साथ ही गांव निवासी लखपत सिंह और भारत सिंह को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम को पुलिस दोनों हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मोरध्वज थाने पहुंचा और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए दोनों को निर्दोष बताया। उसने उन्हें छोड़ने की मांग की। काफी देर तक चली बहस के बाद मोरध्वज ने अचानक अपने साथ लाया पेट्रोल शरीर पर उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। युवक के आग की लपटों में घिरते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंबल और गमछे डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे मोरध्वज को पहले सीएचसी बहजोई ले जाया गया, जहां से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे मेरठ और फिर गुरुवार देर रात दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भेजा गया था, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश पाल यादव ने ग्रामीण मोरध्वज यादव की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली थी। आपको बता दे की सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस वालों को तैनात किया गया है।घटना की सूचना पर सीओ बहजोई स्तुति सिंह पहुंची, वहीं एसपी कृष्ण विश्नोई सरकारी अस्पताल पहुंचे। थाना परिसर में आत्मदाह के प्रयास की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि युवक पेट्रोल लेकर थाना परिसर तक कैसे पहुंच गया। समय रहते पुलिसकर्मियों द्वारा आग न बुझाई जाती तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी।
महेंद्रगढ़ के गांव भगड़ाना की लेखा यादव ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जैव-प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (बीईटी) जेआरएफ उत्तीर्ण की है। इससे पहले, लेखा यादव वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में दो बार नेट (NET) उत्तीर्ण कर चुकी हैं। मई माह में आयोजित जैव-प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (बीईटी) में लेखा यादव ने ओबीसी श्रेणी में जेआरएफ हासिल की। इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से की एमएससी लेखा के पिता सुनील पटवारी ने बताया कि उनकी बेटी ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी ऑनर्स और दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग से एमएससी (बॉटनी) की है। वह वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज के बॉटनी विभाग से पीएचडी कर रही हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद लेखा ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता प्राप्त कर ली है और पीएचडी में फेलोशिप के लिए भी अर्हता हासिल की है। लेखा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता, चाचा अनिल, भाई-बहन, दादा-दादी, स्वर्गीय परदादा कप्तान नौरंग सिंह सहित सभी परिवारजनों को दिया।
देश की सियासत और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष रणनीतिक गलियारों से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज, धमाकेदार और सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन अपने बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल पंजाब दौरे (BJP President Punjab Tour) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचने से पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ऐसी हाई-लेवल और सीक्रेट राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जिसने विरोधी खेमे के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने पंजाब की सरजमीं पर कदम रखने से ठीक पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पंजाब बीजेपी के शीर्ष नेताओं और रणनीतिकारों के साथ एक आपात बैठक कर जमीनी हकीकत का पूरा फीडबैक (Secret Feedback at Delhi Airport) लिया है। इस औचक और गुप्त रणनीतिक चर्चा के बाद सूबे की राजनीति का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है।अमृतसर पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर सजा राजनीतिक मंच, बंद कमरे में हुई पंजाब के जमीनी मुद्दों पर बड़ी चर्चाबीजेपी संगठन के अंदरूनी सूत्रों और आधुनिक एआई सर्च इंजनों (AEO & AI Search Trends) के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष नबीन का यह पंजाब दौरा आगामी सांगठनिक फेरबदल और चुनावी बिसात के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में हुई इस गुप्त चर्चा के दौरान पंजाब बीजेपी के कोर ग्रुप के नेता, सांसद और पूर्व विधायक मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिना वक्त गंवाए नेताओं से सीधे तौर पर पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों, किसानों के रुख, कानून-व्यवस्था और पार्टी की जमीनी पकड़ को लेकर एक-एक कर विस्तृत फीडबैक लिया। नेताओं ने बंद कमरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने पंजाब की वास्तविक राजनीतिक रिपोर्ट और चुनौतियों का पूरा खाका पेश किया है, जिसके आधार पर दिल्ली में ही एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।आज पवित्र गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे माथादिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब की नब्ज टटोलने के बाद बीजेपी अध्यक्ष आज सीधे तौर पर सिखों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थल और गुरु की नगरी अमृतसर (Amritsar Visit) पहुंचने जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमृतसर हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा उनका बेहद भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन सीधे सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) प्रस्थान करेंगे, जहां वे गुरु घर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए अरदास करेंगे। इसके अलावा उनके ऐतिहासिक जलियांवाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का भी कार्यक्रम है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद और कड़े इंतजाम किए हैं।पंजाब बीजेपी की नई कोर टीम के साथ होगी महाबैठक, गूगल डिस्कवर पर टॉप पर ट्रेंड कर रही यह खबरस्थानीय स्तर (Geographical Impact) पर देखें तो अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब के बीजेपी कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के ठीक बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृतसर में ही पंजाब बीजेपी की नई कोर कमेटी और जिला अध्यक्षों के साथ एक महामंथन बैठक करेंगे। इस बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विपक्षी दलों को घेरने के लिए एक नई आक्रामक रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और गूगल डिस्कवर पर देश की राजनीति से जुड़ी यह सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव और इनसाइड ब्रेकिंग न्यूज इस समय टॉप पर ट्रेंड कर रही है, क्योंकि हर कोई बीजेपी अध्यक्ष नबीन के इस दौरे और दिल्ली एयरपोर्ट पर ली गई गुप्त फीडबैक के बाद निकलने वाले राजनीतिक परिणाम को सबसे पहले जानना चाहता है।
प्रदर्शन से एक दिन पहले अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन छात्रों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिनकी मौत की घटनाएं चर्चा में रही हैं। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
फरीदाबाद के भारत कॉलोनी स्थित हनुमान नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि व्रत खोलने के लिए फ्रूटी पीने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। व्रत खोलने के लिए फ्रूटी पी थी मृतक की पहचान 33 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकुश का व्रत था। बीती रात उसने व्रत खोलने के लिए फ्रूटी पी थी। फ्रूटी पीने के कुछ ही समय बाद उसे उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय हुई मौत बीके अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजने की सलाह दी, लेकिन परिजन उसे फरीदाबाद के एक अन्य निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अंकुश ने दम तोड़ दिया। पुलिस कर रही है मामले की जांच थाना खेड़ीपुल प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के बाद उसको परिजनों को हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर हत्या, योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंकज धामा जनरल डिब्बे में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अन्य यात्रियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 को देखते हुए रेलवे और दिल्ली सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जहां उत्तर रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है, वहीं दिल्ली सरकार ने परीक्षार्थियों को डीटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के साथ सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर ‘कूलिंग जोन’ स्थापित करने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नीट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दिल्ली में कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब 21 जून को भी चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04427 परीक्षा विशेष ट्रेन, जिसे पहले 20 जून तक चलाया जाना था, अब 21 जून को भी संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 5:15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 04428 विशेष ट्रेन, जिसकी अवधि 21 जून तक निर्धारित थी, अब 22 जून को भी चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर सुबह 9:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। 04429 विशेष ट्रेन को भी 21 जून तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन शकूरबस्ती से सुबह 10:50 बजे चलकर दोपहर 3:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं 04430 विशेष ट्रेन भी 21 जून को संचालित होगी, जो सहारनपुर से शाम 5:45 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
दिल्ली-यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, राजस्थान-मध्य प्रदेश में चार दिन बदलेगा मौसम
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत 8 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट। राजस्थान और मध्य प्रदेश में अगले चार दिन मौसम बदलेगा, बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 74 सरकारी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उपराज्यपाल टीएस संधू से 74 सरकारी डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश की। इनमें वे 39 डॉक्टर भी शामिल हैं जो 5 साल से ज्यादा समय से तिहाड़ और मंडोली जेलों में तैनात हैं। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
स्टेशन पर धीमे काम और शेड न होने से यात्री परेशान, दिल्ली के लिए नई वंदे भारत की मांग
अजमेर रेल मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक में उदयपुर की रेल व्यवस्थाएं और यात्री सुविधाएं मुख्य एजेंडा रहीं। बैठक में उदयपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि और समिति सदस्य ओम प्रकाश पालीवाल ने मेवाड़ की जनता की ओर से 16 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत कर रेल सेवाओं के विस्तार और ढीली निर्माण व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। डीआरएम ने आश्वस्त किया कि यात्रियों के हित और पर्यटन महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी 16 सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। स्टेशन विकास कार्यों की गति बढ़ाकर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे। रेल प्रशासन ने उदयपुर की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर उठाए ये 5 बड़े मुद्दे
साइबर धोखाधड़ी में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में दिल्ली में बैंक के 4 कर्मचारी अरेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन साईहॉक 5.0’ के तहत बैंक के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आए साइबर धोखाधड़ी के मामलों से प्राप्त रकम को प्राप्त करने और उसे आगे भेजने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फर्जी खातों को खुलवाने और उनके संचालन में […] The post साइबर धोखाधड़ी में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में दिल्ली में बैंक के 4 कर्मचारी अरेस्ट appeared first on Sabguru News .
बेंगलूरु/नई दिल्ली। कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायकों के बड़े पैमाने पर क्रॉस-वोटिंग की खबरों के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं को तलब किया है और इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। पार्टी इसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन मान रही है। […] The post कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में क्रॉस-वोटिंग विवाद पर भाजपा की कड़ी कार्रवाई, विजयेंद्र को बुलाया दिल्ली appeared first on Sabguru News .
दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले की जांच करने के लिए सिवनी पहुंची है। यह मोटी रकम कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी, वह सिवनी के ही एक युवक के नाम पर रजिस्टर है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एक व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल करके 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फोन करने वाले बदमाशों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया था। जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले की तकनीकी जांच शुरू की, तो पता चला कि इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन और लोकेशन सिवनी जिले से जुड़ी है। सुनील सतनामी के नाम पर दर्ज है मोबाइल नंबर जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम सिवनी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उस युवक को ढूंढकर पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि वह मोबाइल नंबर सुनील सतनामी नाम के युवक के नाम पर दर्ज है। हालांकि, अब तक की जांच में इस युवक का किसी भी आपराधिक गतिविधि या फिरौती की घटना में सीधे तौर पर शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है। युवक का फोन जब्त, जांच में जुटे साइबर एक्सपर्ट पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तकनीकी जांच को आगे बढ़ाने के लिए युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उससे जुड़े अपराधियों ने किसी गलत तरीके से इस युवक के नंबर का इस्तेमाल किया होगा। फिलहाल साइबर एक्सपर्ट कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं। मामले की और जानकारी के लिए जब बंडोल थाना प्रभारी को फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फर्जी सिम और इंटरनेट कॉलिंग बन रही चुनौती देखा गया है कि पिछले कुछ सालों में देश के अलग-अलग राज्यों में व्यापारियों से व्हाट्सएप कॉल और इंटरनेट के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले बढ़े हैं। ऐसे मामलों में अपराधी अक्सर फर्जी सिम, क्लोन नंबर या इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जांच एजेंसियों के लिए उन्हें पकड़ना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही असली आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
दिल्ली सरकार द्वारा 18 से 20 जून तक आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविरों को राजधानी के लोगों का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। शिविरों के पहले दिन बुधवार को 42 जनसुविधा केंद्रों पर कुल 15 हजार 186 नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भागीदारी की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया पहले ही दिन राजधानी के सभी क्षेत्रों में नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज की गई। लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिलोकपुरी स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय केंद्र पर सबसे अधिक 1,280 नागरिक पहुंचे। इसके बाद ईस्ट लोनी रोड केंद्र पर 874 और सावित्री नगर केंद्र पर 841 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। सीएम ने कहा सरकार का उद्देश्य नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। किन सेवाओं के लिए पहुंचे सबसे ज्यादा लोग? जन कल्याण शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जल कनेक्शन, आधार पंजीकरण, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समेत कई अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और समस्याओं के समाधान उपलब्ध कराए। कई नागरिकों ने शिविरों में ही आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। त्रिलोकपुरी (सर्वोदय बाल विद्यालय) पर 1,280, ईस्ट लोनी रोड केंद्र पर 874 और सावित्री नगर केंद्र 841 लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री बोलीं- अगले दो दिन भी बढ़ेगी भागीदारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा पहले दिन की सफलता को देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि शिविर के शेष दो दिनों में भी बड़ी संख्या में लोग इनका लाभ उठाएंगे। विशेष रूप से वे नागरिक, जो सामान्य दिनों में समय नहीं निकाल पाते, अब इन शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एक ही परिसर में तैनात किया गया है। जन कल्याण शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ WhatsApp के जरिए ₹7.8 करोड़ की भारी साइबर ठगी का मामला सामने आया था। इस बीच देशभर में तेजी से फैल रहे साइबर अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइहॉक 5.0 ...
युवराज सिंह IPL 2027 में कोचिंग करते दिख सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व भारतीय ऑलराउंडर दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर लखनऊ के लिए दो सीजन खेलने वाले ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। पंत ने IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। वे दिल्ली से 2016 से 2024 तक खेल चुके हैं। युवराज पहली बार कोचिंग ग्रुप में दिख सकते हैं अगर युवराज दिल्ली की कोचिंग संभालते हैं तो यह उनका पहला कोचिंग टर्म होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी में सौरव गांगुली की भूमिका बढ़ने के साथ युवराज को भी टीम मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जा सकता है। युवा खिलाड़ियों के मेंटर के रूप में बनाई पहचान 44 साल के युवराज कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या के साथ उन्होंने काम किया है। युवराज ने सभी प्लेयर्स की तकनीक पर सलाह दी। इसका नतीजा सभी प्लेयर्स को उनकी परफॉरमेंस में भी देखने को मिला। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। वहीं अभिषेक शर्मा की तेज बल्लेबाजी का क्रेडिट भी युवराज को दिया जाता है। युवराज 6 IPL टीम से खेले, 2 की कप्तानी की युवराज IPL करियर में कुल 6 टीमों से खेले। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए वे मैदान पर उतरे। युवराज ने दो टीमों की कप्तानी भी की। उन्होंने IPL के शुरुआती दो सीजन (2008 और 2009) में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी संभाली, जबकि 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान रहे। कुलदीप नई टीम से खेल सकते हैं इसी बीच IPL 2027 में कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन सकते हैं। अगर कुलदीप लखनऊ से जुड़ते हैं, तो यह उनके IPL करियर का तीसरा फ्रेंचाइजी बदलाव होगा। कुलदीप 2012 से 2014 तक मुंबई इंडियंस (MI) के स्क्वॉड में थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2014 से 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। 2022 के मेगा ऑक्शन से अब तक वे दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेल रहे थे। पंत की दिल्ली वापसी की चर्चा तेज दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की टीम में वापसी की संभावना भी बताई जा रही है। पंत ने हाल ही में लखनऊ की कप्तानी छोड़ी है। उन्होंने दो सीजन टीम की कप्तानी की। खराब फॉर्म के चलते लखनऊ IPL 2026 में 10वें और 2025 में 7वें स्थान पर रही। उनकी कप्तानी में लखनऊ 28 मैचों में केवल 10 में जीत ही हासिल कर सकी। लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL के सबसे महंगे प्लेयर हैं। 2026 में वे 312 रन ही बना सके थे।
महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गांव धौलेड़ा के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धौलेड़ा निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों वे घर से बिना बताए कहीं चले गए और रातभर वापस नहीं लौटे। अगले दिन शाम करीब छह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सुनील कालिया नागल की नदी के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। बेटा लाया घर सूचना मिलने पर उनका बेटा जतिन और उसका मित्र दिनेश मौके पर पहुंचे तथा सुनील को घर लेकर आए। पिंकी के अनुसार बीते कल होश में आने पर सुनील ने बताया कि वह गांव के ही प्रवीण और सनी के साथ कालिया नागल क्षेत्र में गया था। वहां तीनों ने शराब पी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। जयपुर चल रहा इलाज मारपीट में सुनील को गंभीर चोटें आईं। परिजन पहले उन्हें नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने किया मामला दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर निजामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kuldeep Yadav IPL 2027 में हो सकते हैं इस टीम में शामिल, ऋषभ पंत पर भी आई बड़ी अपडेट
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इंडियन प्रीमियर लीग के 2027 के एडिशन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कुलदीप पिछले काफी सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कुलदीप के लखनऊ में जाने के अलावा फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत वापस दिल्ली कैपिटल्स में लौट सकते हैं। इन दोनों डील्स में तेज़ी आ रही है, इसलिए यह देखना बाकी है कि तकनीकी बातें कैसे आगे बढ़ती हैं, लेकिन पंत के वापस दिल्ली टीम में लौटने की पूरी संभावना है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंत आईपीएल 2025 में लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन थे, जब उन्हें लखनऊ टीम ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। 2025 के सीजन में पंत ने 269 रन बनाए और इस सीजन 312 रन। वहीं टीम पिछले साल टेबल में सातवें नंबर पर औऱ इस साल सबसे नीचे दसवें नंबर पर रही। IMPORTANT IPL 2027 UPDATES [Sahil Malhotra from TOI] - Yuvraj Singh to DC coching setup. - Sourav Ganguly to lead DC coaching setup. - KL Rahul emerges as top captaincy choice in DC. - Kuldeep Yadav is set to play for Lucknow. pic.twitter.com/7fQCp0TVWJ — Johns. (@CricCrazyJohns) June 19, 2026 बात की जाए को कुलदीप को आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली की टीम ने 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह 2022 से फ्रेंचाइजी के साथ है और लीग में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में भी वापसी की थी। Also Read: LIVE Cricket Score कुलदीप ने दिल्ली के लिए अपने पहले सीजन में 21 विकेट लिए थे। इसके बाद के सीजन में उन्होंने क्रमश: 10.16, 15 और 10 विकेट अपने खाते में डाले थे।
सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई, 'काला हिरण' मामले में अगली तारीख 1 जुलाई तय
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ओर से फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 1 जुलाई तय की है।
Yuvraj Singh को लेकर आई बड़ी खबर, IPL 2027 में इस टीम के कोचिंग स्टाफ में हो सकते हैं शामिल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। यह पहली बार होगा जब वह किसी आईपीएल टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे। दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेअधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। बता दें कि जेएसडबल्यू स्पोर्ट्स आईपीएल 2027 से अगले दो साल तक फ्रेंचाइजी की कमान संभालेंगे और सौरव गांगुली कोचिंग स्टाफ को लीड करेंगे। बता दें कि 44 साल के युवराज ने हाल के सालों में अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह और अब्दुल समद को मेंटर किया। इसके अलावा संजू सैमसन, ऋषभ पंत औऱ प्रियांश आर्या के साथ भी काम किया। हालांकि वह किसी औपचारिक कोचिंग व्यवस्था का हिस्सा नहीं थे। युवराज के साथ काम करने के बाद इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी काफी असर देखने को मौका मिला। YUVRAJ SINGH TO DELHI CAPITALS - Yuvraj Singh will be part of the Support staff of Delhi Capitals in IPL 2027. [Sahil Malhotra from TOI] Ganguly is likely to lead the franchise's support staff setup. pic.twitter.com/OqBsZhicBn — Johns. (@CricCrazyJohns) June 19, 2026 सूत्र ने कहा, “ कौन युवराज सिंह को अपने डगआउट में नहीं चाहेगा? उनके कई पूर्व साथी खिलाड़ी आशीष नेहरा, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग आईपीएल में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। युवराज को थोड़ी देर हो गई है लेकिन उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है और वह इस भूमिका की जरूरतों की समझते हैं।” Also Read: LIVE Cricket Score उन्होंने आगे कहा, “ उन्होंने ना सिर्फ खिलाड़ियों को ट्रेन किया, बल्कि उन्हें मेंटर भी किया। यह सिर्फ़ फ़ोन कॉल या वर्चुअल सेशन तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ग्राउंड पर घंटो बिताए, अक्सर नेट के पीछे खड़े होकर काम करते हुए और अपने खिलाड़ियों के साथ धूप में मेहनत करते हुए। यह सचमुच एक व्यावहारिक तरीका है जिससे कई लोगों को फ़ायदा हुआ है।”
दिल्ली सरकार ने इस वर्ष सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए समय से पहले ही शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब प्रदूषण बढ़ने या ग्रैप (GRAP) लागू होने के बाद लोगों को नियमों की जानकारी देने के बजाय सरकार कई महीने पहले ही संभावित प्रतिबंधों और व्यवस्थाओं की जानकारी दे रही है, ताकि नागरिकों, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निर्माण एजेंसियों और सरकारी विभागों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सीएम के अनुसार, नवंबर से फरवरी के बीच प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं और विभिन्न क्षेत्रों से क्या अपेक्षाएं रहेंगी, इसकी स्पष्ट जानकारी पहले से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे सभी हितधारक अपनी कार्ययोजना पहले से तैयार कर सकेंगे और लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्यों जरूरी पड़ा यह फैसला? बता दें कि, दिल्ली में पिछले कई वर्षों से नवंबर से फरवरी के दौरान वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचती रही है। सरकार अब केवल आपातकालीन प्रतिक्रिया पर निर्भर रहने के बजाय अग्रिम तैयारी और बेहतर समन्वय की रणनीति पर काम करेगी। यह व्यवस्था पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत अधिसूचित की गई है और संशोधित ग्रैप के पूरक के रूप में लागू होगी। वाहनों पर सख्ती, पार्किंग शुल्क होगा दोगुना निर्माण कार्यों के लिए पहले से बनेगी रणनीति बता दें कि, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों को सख्त धूल नियंत्रण मानकों के तहत संचालित करना होगा। 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। साथ ही आवश्यक और आपातकालीन परियोजनाओं को छूट दी जाएगी। वहीं बड़े निर्माण स्थलों और ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन, मिस्ट सप्रेशन सिस्टम और अन्य धूल नियंत्रण उपाय अनिवार्य होंगे। खुले में जलाने पर सख्त कार्रवाई कचरा, पत्तियां या अन्य सामग्री खुले में जलाने पर रोक को सख्ती से लागू किया जाएगा।आरडब्ल्यूए, संस्थानों और ठेकेदारों को वैकल्पिक हीटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। ड्रोन और फील्ड सर्विलांस के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज में एक युवक ने अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई है और अपने साथ 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बेटे को भी ले गई है। यह मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित युवक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी 9 जून को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपने साथ घर में रखे कीमती जेवरात और अपने पांच वर्षीय बेटे को भी ले गई। युवक के अनुसार, चार दिन पहले उसकी पत्नी ने फोन पर बात करते हुए दिल्ली में होने की जानकारी दी थी। उसने घर वापस लौटने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन वह अब तक नहीं लौटी है। युवक ने अपने प्रार्थना पत्र में पास के ही गांव के एक युवक पर पत्नी को भगाने और इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर पत्नी, बेटे और जेवरात की बरामदगी की मांग की है। एसपी के निर्देश पर छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नूंह में मिला गुरुग्राम के युवक का शव:दिल्ली- अलवर रोड पर झाड़ियों में पड़ा, नशे की ओवरडोज लेने का शक
नूंह जिले से गुजरने वाले एनएच-248ए (दिल्ली-अलवर रोड) पर गांव कांवर्सिका के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोजका मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के सांचोली गांव निवासी 32 वर्षीय अब्दुल के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। रोजका मेव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अधिक नशा करने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लगा अस्थाई बैन हटाने से इनकार कर दिया। केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा को देखते हुए टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थाई बैन लगाया है। टेलीग्राम को भारत में 30 जून 2026 तक मैसेज ...
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस (RMP) के सहयोग से प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। दोनों को इंटेलिजेंस-लेड ऑपरेशन के तहत भारत लाया गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस ने मलेशिया से डिपोर्ट करवाया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों मलेशिया में बैठकर केजेडएफ समर्थित आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे। दोनों आतंकी गतिविधियों कोफंडिंग करते थे। पंजाब में महत्वपूर्ण रेलवे ढांचे, विशेष रूप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ी लाइनों) को निशाना बनाने की साजिश में भी दोनों शामिल थे। पंजाब पुलिस ने इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद (फतेहगढ़ साहिब) के पास रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर हुए IED ब्लास्ट और 27 अप्रैल को पटियाला के शंभू के पास इसी कॉरिडोर पर विस्फोट की कोशिश करने वाले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। जानिए किन मामलों में डिपोर्ट हुए आतंकी फतेहगढ़-शंभू ब्लास्ट में की थी फंडिंग फतेहगढ़ साहिब व पटियाला के शंभू में हुए ब्लास्ट की जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से भारी मात्रा में सैन्य हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इसमें एक आरपीजी (RPG) लॉन्चर, एक आईईडी (IED), आरडीएक्स (RDX), हैंड ग्रेनेड और कारतूस के साथ हाई-एंड पिस्तौल शामिल थीं। मामले में इन्हीं दोनों आतंकियों ने फंडिंग की थी। विदेशी खातों से हो रही थी टेरर फंडिंग डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय साजिश की जांच के दौरान मलेशिया से काम कर रहे KZF के हैंडलर्स और फंड प्रोवाइडर्स का कनेक्शन का खुलासा हुआ था। डिपोर्ट किए गए ये आरोपी विदेशी खातों के जरिए पंजाब में केजेडएफ गुर्गों को टेरर फंडिंग में मुख्य भूमिका निभा रहे थे, ताकि राज्य में आतंकी हमलों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को भंग किया जा सके। पुलिस रिमांड पर आरोपी दोनों आरोपियों को पटियाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया गया है। इस पूरी साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इस व्यापक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है। पंजाब पुलिस आतंकी तंत्र को खत्म करने, टेरर फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने और पंजाब की शांति, सुरक्षा व आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सायम सुजान शामिल हैं। भागने के दौरान गुरुवार को सैफ अंसारी का हाफ एनकाउंटर हुआ था। एनआईए अधिकारियों की पूछताछ में सैफ और अमन के आतंकी संगठन आईएसआई व टीटीएच (तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान) से जुड़े होने की पुष्टि हुई है। उनके मोबाइल से आतंकी संगठन से जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि दोनों ने संगठन के इशारे पर रांची समेत पूरे झारखंड में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका था। सायम सुजान उनकी मदद कर रहा था। आरोपियों ने पुलिस और एनआईए को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। 50 हजार में तय हुआ था सौदाजांच एजेंसियों के समक्ष सैफ अंसारी ने बताया कि वह कुछ महीने पहले काम के सिलसिले में दुबई गया था। वहां उसकी मुलाकात टीटीएच के सदस्य राणा हुसैन और शाहबाज आलम उर्फ भट्ठी से हुई। सैफ के मुताबिक, संगठन से जुड़ने के बाद उसे बम बनाने और हमला करने का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार की देर रात पेट्रोल बम फेंकने के बाद तीनों आरोपी मेन रोड स्थित कर्बला चौक पहुंचे। सैफ अंसारी और अमन अंसारी अपने सहयोगी सायम सुजान के साथ रात भर कर्बला चौक और पथलकुदवा में बेखौफ घूमते रहे। पुलिस की कोई हलचल नहीं देख तीनों इतने बेफिक्र थे कि फुलबगान स्थित घर जाकर आराम से सो गए। बुधवार की सुबह जगने के बाद सैफ को मोबाइल पर चल रहे वीडियो से पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिली। शहर छोड़कर भागने का प्लान बनायादोपहर बाद जब दोनों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ और केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच शुरू करने की जानकारी मिली तो बचने केलिए शहर छोड़कर भागने का प्लान बनाया। इसके बाद सैफ अंसारी और अमन अंसारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस की सख्ती देख दिल्ली भागने का प्लान बनाया। दोनों रांची से नई दिल्ली जाने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार हो गए। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गझंडी रेलवे स्टेशन (कोडरमा) से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया। थाने की खिड़की से भाग निकला सैफगिरफ्तार तीनों आरोपियों को चुटिया थाना की हाजत से निकालकर पूछताछ केलिए गुरुवार की सुबह कोतवाली थाना लाया गया। जांच एजेंसी द्वारा थोड़ी देर तक पूछताछ किए जाने के बाद सैफ अंसारी ने शौचालय जाने की इच्छा जताई। एसआईआरबी का एक जवान उसे लेकर थाने के शौचालय में गया। सैफ शौचालय के अंदर घुस गया और जवान दरवाजे पर खड़ा रहा। सैफ ने जवान को चकमा देने के लिए शौचालय के नल का पानी खोल दिया और खुद खिड़की तोड़कर बाहर छलांग लगा दी। सैफ वहां से भागकर रातू रोड पहुंच गया। इधर, काफी देर तक जब आरोपी बाहर नहीं निकला तो जवान ने शौचालय का गेट खोला। इसके बाद जवान के होश उड़ गए। थाना के शौचालय से सैफ के भागने की जानकारी सुबह करीब 11.30 बजे कोतवाली थानेदार को मिली। थानेदार ने सभी वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चान्हो में हुआ हाफ एनकाउंटरपुलिस विभिन्न जगहों पर जांच शुरू की और दोपहर 2.30 बजे मांडर टोल प्लाजा के पास बस पर सवार होकर जा रहा सैफ पकड़ा गया। आरोपी को वहां से पूछताछ के लिए चामा पिकेट ले जाने के दौरान रास्ते में चान्हो स्थित लुकईया ढोडहा के पास पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान आरोपी ने चान्हो थानेदार टिंकू रजक का सर्विस रिवाल्वर लूटकर भागने लगा। आरोपी ने एक गोली भी चलाई,जिसमें थानेदार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। एटीएस करेगी इस केस का अनुसंधानपेट्रोल बम कांड में शामिल अपराधियों का तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद रांची एसएसपी ने आगे का अनुसंधान झारखंड एटीएस से कराने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर पुलिस मुख्यालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस केस को झारखंड एटीएस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
दिल्ली-NCR में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में बदलेगा मौसम; गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में अगले दो दिन आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। IMD ने राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और हिमालयी राज्यों के लिए मौसम चेतावनी जारी की।
री-नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के तीन दिन पहले (21 जून) राजस्थान के भीलवाड़ा से पुलिस ने फर्जी पेपर बेचने वाले स्टूडेंट को पकड़ा है। आरोपी स्टूडेंट बैन टेलीग्राम एप के जरिए डील करता था। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। दिल्ली से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने आरोपी 19 साल के आकाश चौधरी को गुरुवार (18 जून) देर रात 1 बजे शहर के पटेल नगर से उसके घर से गिरफ्तार किया है। जयपुर में कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चौधरी जयपुर में कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है। उसके टेलीग्राम चैनल पर 52 मेंबर हैं। दावा है कि वो री-नीट के फर्जी पेपर चार-चार हजार रुपए में बेच रहा था। पैसे क्यू आर कोड भेजकर अपने खाते में ट्रांसफर करवाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नीट की एक किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं, जबकि उसके नेटवर्क, बैंक लेन-देन और ठगी के शिकार लोगों की जांच जारी है। एस-मेक पोर्टल से मिली सूचना प्रताप नगर थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया - भारत सरकार के एस-मेक पोर्टल के माध्यम से एसपी कार्यालय की विशेष शाखा को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति पेपर लीक के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसके साथ ही डीएसटी को भी इनपुट मिला कि पटेल नगर स्थित एक मकान में रह रहा युवक ऑनलाइन माध्यम से री-नीट परीक्षा का फर्जी पेपर बेच रहा है। अमेरिकी नेटवर्क का इस्तेमाल ताड़ा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान वहां रहने वाले 19 वर्षीय आकाश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने टेलीग्राम पर ‘पेपर माफिया’ नाम से चैनल बना रखा था। वह USA के वीपीएन नंबर और प्रॉक्सी नेटवर्क के जरिए टेलीग्राम संचालित कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन, नीट की एक किताब और अन्य दस्तावेज बरामद किए। नीट की किताब के पन्नों को स्कैन कर डमी पेपर तैयार करता था और उन्हें असली पेपर बताकर अभ्यर्थियों को भेजता था। परिवार चूरू का, 25 साल से भीलवाड़ा में रह रहा आकाश चौधरी मूल रूप से चूरू जिले के रावतसर क्षेत्र से जुड़े परिवार का है। उसका परिवार करीब 25 साल पहले रोजगार के लिए भीलवाड़ा आया था और पटेल नगर विस्तार में बस गया। आकाश ने भीलवाड़ा में पढ़ाई करने के बाद 12वीं पास की और वर्तमान में जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह दो दिन पहले ही जयपुर से भीलवाड़ा लौटा था। मोबाइल जब्त, नेटवर्क और लेन-देन की जांच जारी थाना प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पेपर बेचने, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और बैंक खातों के लेन-देन की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों से ठगी की गई, खातों में कितना पैसा ट्रांसफर हुआ और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गूगल और एप्पल ने प्ले स्टोर से टेलीग्राम हटाया देश में पहली बार किसी एप को पेपर लीक की आशंका के कारण बैन किया गया है। सरकार का कहना है कि कुछ लोग इस एप का इस्तेमाल पेपर लीक की अफवाह फैलाने और छात्रों से ठगी करने के लिए कर रहे थे। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि ‘कोई विकल्प’ नहीं बचा था, क्योंकि जालसाज इसका दुरुपयोग कर रहे थे। सरकार के आदेश पर गूगल और एप्पल ने प्ले स्टोर से भी टेलीग्राम एप हटा दिया है। पेपर लीक के कारण 3 मई को रद्द हुई थी परीक्षा 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। नीट परीक्षा को लेकर टेलीग्राम पर लगी रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। टेलीग्राम का मैसेज-एडिटिंग फीचर भी 30 जून तक बंद किया गया है। …. NEET पेपरलीक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. नीट पेपरलीक का आरोपी पूर्व बीजेपी पदाधिकारी निकला:कांग्रेसी बोले- भाजपा और माफियाओं के बीच क्या रिश्ता है? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा-हमारा कार्यकर्ता नहीं नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) से पकड़े गए दो भाइयों में एक भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी रह चुका है। बीजेपी से संबंध होने पर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूरी खबर पढ़िए 2. NEET पेपर लीक- 'गेस पेपर' बनाकर 10 राज्यों में बेचा:120+ सवाल हूबहू मिले, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले माफियाओं के पास पहुंचा पेपर भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा था। माफिया ने पेपर लीक को छिपाने के लिए इसे 'गेस पेपर' का नाम दिया। पूरी खबर पढ़िए
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हिंदी में वीडियो मैसेज शेयर किया है। उन्होंने कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, आपका नीस, एवियन और पेरिस के दौरे में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। इसके बाद मुस्कुराते हुए मैक्रों ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है यह (हिंदी संदेश) सही होगा। डियर प्राइम मिनिस्टर इस दोस्ती के लिए आपका धन्यवाद। मैं अगले फरवरी (भारत यात्रा) आपसे मिलूंगा।’ वहीं, फ्रांस से रवाना होने के बाद मोदी ने X पर लिखा- यह यात्रा सहभागिता और उपलब्धियों दोनों के लिहाज से व्यापक रही। दरअसल, पीएम मोदी की 6 दिन के फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा पूरा करने गुरुवार देर रात भारत के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने G7 समिट भी अटेंड की। यहां पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। ट्रम्प ने मोदी की जमकर तारीफ की। तारीखों में पीएम मोदी की 6 दिन की यात्रा 18 जून: पेरिस में विवाटेक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी पेरिस में आयोजित विवाटेक समिट में शामिल हुए थे। मोदी ने कहा- फ्रांस एक अहम पुल का काम कर रहा है जो भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब ला रहा है। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज में ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ दिन पहले ही हमारी पार्टनरशिप के 12 साल पूरे हुए हैं। मोदी ने कहा कि 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। ये भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया। पीएम की स्पीच, 5 बड़ी बातें; कहा- भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर 17 जून: पीएम G7 समिट में शामिल हुए, ट्रम्प से मीटिंग की मोदी फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 समिट में शामिल हुए थे। उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 18 मिनट द्विपक्षीय बातचीत हुई। ट्रम्प ने वादा किया है कि मोदी के रहते कभी भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा होगा। मोदी के अलावा कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे सोचना पड़ेगा। G7 समिट में ट्रम्प बोले- मैं मोदी की तरह नहीं 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में 52वें G7 समिट का दूसरा दिन रहा। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की द्विपक्षीय चर्चा हुई। इसमें ट्रम्प ने कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा। ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा- जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा। मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी। मोदी ने भारतीय की मौत का मुद्दा उठाया 14-16 जून: मोदी का स्लोवाकिया दौरा, सवोच्च नागरिक सम्मान मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के दौरे पर रहे थे। 15 जून को उन्हें स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से नवाजा गया था। राजधानी ब्रातिस्लावा में उन्हें सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा - वह इसके लिए स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों के आभारी हैं। यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है और इसे भारत-स्लोवाकिया की मजबूत एवं स्थायी दोस्ती को समर्पित करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 13 से 14 जून: पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, पहला फेज 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक हुई थी। दोनों देशों के बीच 13 बड़े समझौते हुए थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, स्पेस और शिक्षा पर बात हुई थी। दोनों देशों ने अगले 5 साल में आपसी व्यापार को दोगुना करने के लिए एक हाई-लेवल सिस्टम और इकोनॉमिक सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआत की। पूरी खबर पढ़ें… भारत G7 में गेस्ट नेशन, पीएम 7वीं बार शामिल हुए भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर विशेष आमंत्रित देश (गेस्ट नेशन) के रूप में बुलाया जाता है। आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री को समिट का न्यौता मिलता है। G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं? G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की 'मॉडर्न इकोनॉमी' वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा। …………. यह खबरें भी पढ़ें… फ्रांस में PM मोदी का काफिला रोकने की साजिश नाकाम: पुलिस ने खालिस्तानी अरेस्ट किए; G7 समिट के दौरान घेरने वाले थे फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के बीच पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (SFJ) से जुड़े खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया गया> फ्रांस की खुफिया एजेंसी के अनुसार, ये सभी पीएम मोदी के दौरे के दौरान काफिले को रोकने की साजिश रच रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
जल्दी अमीर बनने के लालच में उच्च शिक्षित युवा भी अपराधी बन रहे हैं। माधवनगर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के तीन एमबीए पास युवक शामिल हैं। आरोपी दिल्ली के साइबर ठगों के इशारे पर उज्जैन में फर्जी आधार कार्ड और फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर चार जगहों से 4 लाख 65 हजार रुपए का सोना खरीद चुके थे। भुगतान के बाद संबंधित शोरूम के बैंक खाते होल्ड होने पर पुलिस ने तकनीकी नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महाकाल क्षेत्र की होटल से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा किया। मुख्य आरोपी अनिमेष वर्मा तीन महीने पहले क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बायनेन्स पर सात्विक नाम की टेलीग्राम आईडी के संपर्क में आया था। ठगों ने उसे यूएसडीटी के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया था। बाद में अनिमेष ने अपने साथियों कशिश बढ़ानी और राहुल गुप्ता को भी शामिल कर लिया। पकड़े गए तीनों युवक रसूखदार कारोबारी परिवारों से हैं। अनिमेष के पिता अभय वर्मा का सदरबाजार में बड़ा व्यापार है, कशिश के पिता सुनील बढ़ानी ड्राईफ्रूट्स के और राहुल के पिता अरुण गुप्ता स्टेशनरी के थोक व्यापारी हैं। इस तरह 10 दिन में 4 दुकानों से खरीदा 4.65 लाख का सोना अनिमेष वर्मा, कशिश बढ़ानी और राहुल गुप्ता ने 10 दिन उज्जैन की दो होटलों में रुककर अलग-अलग ज्वेलर्स से 4 लाख 65 हजार रुपए का सोना खरीदा। दुकानदारों के क्यूआर कोड दिल्ली के ठगों को भेजे, जिन्होंने राजस्थान, पंजाब और यूपी के पीड़ितों के बैंक खातों से भुगतान कराया। ठगों ने बताया कि यह गेमिंग प्लेटफॉर्म का पैसा है, जिसे सोने में निवेश कर वापस एक नंबर लीगल करना है। आरोपियों ने तय योजना के तहत शहर के नामी गहनों के शोरूम्स को निशाना बनाया। तीन राज्यों के पीड़ितों के बैंक खातों से खरीदा गया सोना ठगों ने सोने का यह भुगतान राजस्थान के नागौर निवासी मोहम्मद नासिर के खाते से 2.88 लाख रुपए, पंजाब के सुरिंदर सिंह के खाते से 95 हजार और गाजियाबाद के मनोज कुमार के खाते से 99 हजार साइबर ठगी कर उड़ाए और उक्त पैसों का इस्तेमाल सोना खरीदने में किया, ताकि खरीदा सोना बेच वापस एक नंबर में रुपए पा सके और पकड़े न जाए। हालांकि पुलिस ने अब यह रकम होल्ड करवा दी है। गिरफ्तार आरोपियों का 21 जून तक का पुलिस रिमांड मिली है। दिल्ली से संचालित होने वाला एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय डिजिटल सिंडिकेट है। ठग जानबूझकर पेट्रोल पंपों और सोने में पैसा निवेश करवाते हैं, क्योंकि गोल्ड की कमोडिटी वैल्यू कभी कम नहीं होती। आरोपियों ने फर्जी आईडी और आधार का इस्तेमाल किया था। हमारी टीमें दिल्ली और नर्मदापुरम् के लिए रवाना की जा रही है, जल्द ही मुख्य सरगना भी गिरफ्त में होंगे।' - प्रदीप शर्मा, एसपी
चुटिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसएस कार्यालय पर मंगलवार की देर रात पेट्रोल बम फेंकने के बाद तीनों आरोपी मेन रोड स्थित कर्बला चौक पहुंचे। सैफ अंसारी और अमन अंसारी अपने सहयोगी सायम सुजान के साथ रात भर कर्बला चौक और पथलकुदवा में बेखौफ घूमते रहे। पुलिस की कोई हलचल नहीं देख तीनों इतने बेफिक्र थे कि फुलबगान स्थित घर जाकर आराम से सो गए। बुधवार की सुबह जगने के बाद सैफ को मोबाइल पर चल रहे वीडियो से पुलिस की गतिविधियों की जानकारी। बावजूद वह पूरी तरह से निर्भीक होकर अपने सहयोगी अमन अंसारी और सुजान के साथ इधर-उधर भटकता रहा। दोपहर बाद जब दोनों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ और केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जांच शुरू करने की जानकारी मिली तो बचने के लिए शहर छोड़कर भागने का प्लान बनाया। इसके बाद सैफ अंसारी और अमन अंसारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस की सख्ती देख दिल्ली भागने का प्लान बनाया। दोनों रांची से नई दिल्ली जाने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार हो गए। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गझंडी रेलवे स्टेशन (कोडरमा) से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया। सैफ के भागने के बाद 3 घंटे तक पूरा पुलिस महकमा परेशान रहा। जिला से बाहर निकलने वाले सभी बॉर्डर इलाके को सील कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया। राजधानी के सभी थानेदार को निर्देश दिया गया कि आरोपी कहीं दिखे तो तुरंत सूचना दें। गिरफ्तार करें। इसके बाद विभिन्न जगहों पर जांच शुरू की गई और दोपहर 2.30 बजे मांडर टोल प्लाजा के पास बस पर सवार होकर जा रहा सैफ पकड़ा गया। आरोपी को वहां से पूछताछ के लिए चामा पिकेट ले जाने के दौरान रास्ते में चान्हो स्थित लुकईया ढोडहा के पास पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान आरोपी ने चान्हो थानेदार टिंकू रजक का सर्विस रिवाल्वर लूटकर भागने लगा। आरोपी ने एक गोली भी चलाई, जिसमें थानेदार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। पेट्रोल बम कांड में शामिल अपराधियों का तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद रांची एसएसपी ने आगे का अनुसंधान झारखंड एटीएस से कराने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर पुलिस मुख्यालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस केस झारखंड एटीएस को ट्रांसफर कर दिया गया है। अब कांड का अनुसंधान अब झारखंड एटीएस की टीम करेगी।
सरकार ने दावा किया है कि टेलीग्राम का इस्तेमाल साइबर क्राइम, एग्जाम पेपर लीक, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, आतंकवाद से जुड़े प्रचार और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा है। दिल्ली हाइकोर्ट में दिए हलफनामे में केंद्र ने बताया कि टेलीग्राम की गोपनीयता और गुमनामी बनाए रखने वाली विशेषताओं ने इसे आपराधियों का पसंदीदा नेटवर्क बना दिया है। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस तेजस कारिया की बेंच टेलीग्राम की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जिसमें उसके खिलाफ लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई थी। बेंच ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। साथ ही कहा है कि अगर किसी पक्ष को कोई बात रखनी है तो वह शाम 7 बजे तक जमा कर सकता है। दरअसल, भारत सरकार ने 21 जून को होने वाले NEET रीएग्जाम से पहले टेलीग्राम चैनल पर अस्थायी बैन लगाया है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। एक अलग निर्देश में टेलीग्राम को 30 जून तक पहले भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार ने हलफनामे में 5 दावे किए टेलीग्राम का दावा- NEET से जुड़े 900 से ज्यादा लिंक हटाए टेलीग्राम का पक्ष एडवोकेट ध्रुव मेहता ने रखा। उन्होंने कोर्ट में कहा कि जो कुछ हुआ, हम सब जानते हैं। बहुत सारे छात्र प्रभावित हुए। दूसरा पहलू यह है कि क्या उस एक घटना को रोकने के लिए पूरे प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया जा सकता है? टेलीग्राम ने बताया कि 9 जून को अधिकारियों से विशिष्ट यूआरएल मिलने के एक घंटे के भीतर ही प्रतिबंधित सामग्री को हटा दिया। यह भी दावा किया कि उसने गैर-कानूनी NEET सामग्री से जुड़े 900 से ज्यादा लिंक हटाए हैं। नियमों के उल्लंघन की पहचान करने के लिए AI, मशीन लर्निंग टूल और मैन्युअल मॉडरेशन का इस्तेमाल किया है। पेपर लीक के कारण 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हुई NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। करीब 23 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… 2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया: गुजरात का छात्र छठी मंजिल से कूदा; तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे 17 साल के छात्र ने आनंदम फ्लैट्स के ब्लॉक बी की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्र NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
आगामी विधानसभा और यूपी के पंचायत चुनावों को लेकर रालोद ने बंपर तैयारी शुरू कर दी है। सत्ताधारी दल के एनडीए गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल अब फुलफार्म में यूपी में बैटिंग करना चाहती है। इसके चलते पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी लगातार नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। चुनावी तैयारियों के क्रम में ही गुरुवार को रालोद ने एक टीम आरएलडी का गठन किया है। दिल्ली में पार्टी ने इस टीम के गठन के फैसले को अमलीजामा पहनाया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय एवं जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं, राज्य पदाधिकारियों और संगठन प्रभारियों ने भाग लिया। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर हुआ फैसला राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय, जयंत चौधरी के आवास पर ये बैठक हुई। इसमें वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पार्टी के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ‘टीम RLD’ के गठन की जानकारी दी। हर गली, गांव तक पहुंचेंगे रालोद कार्यकर्ता बताया कि टीम आरएलडी एक समर्पित सहायक संगठन होगा, जो गांव और वार्ड स्तर पर जनसंगठन और जमीनी तैयारी पर केंद्रित रहेगा। यह टीम राज्य कमांड से लेकर जिला, विधानसभा तथा गांव/वार्ड स्तर तक एक सुव्यवस्थित और जवाबदेह ढांचे में कार्य करेगी। इसमें गांव और वार्ड में एक जिम्मेदार संपर्क सूत्र एवं सक्रिय कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे, जो मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे तथा पार्टी और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और आईसीसीआर ने गुरुवार को संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। वाइस रीगल लॉज में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. योगेश सिंह और आईसीसीआर की महानिदेशक के नंदिनी सिंगला ने सैकड़ों विदेशी छात्रों के साथ योग किया। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने योग को शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बताते हुए इसे भारत की विश्व को दी गई सबसे बड़ी धरोहर कहा। वहीं, मुख्य अतिथि के नंदिनी सिंगला ने एलन मस्क के हालिया विचारों का हवाला देते हुए कहा कि स्वस्थ और खुश रहने के लिए योग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डीयू में पढ़ रहे 500 आईसीसीआर स्कॉलर्स के जरिए भारत का योग संदेश पूरी दुनिया तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में डीन प्रो रूपम कपूर, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यहां देखे फोटो…
नई दिल्ली। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन कर देश की शैक्षणिक साख को नई मजबूती दी है। राजधानी के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति बेहतर करते हुए यह संकेत दिया है कि भारतीय उच्च शिक्षा अब दुनिया के बड़े केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत कर रही है। आईआईटी दिल्ली ने इस वर्ष सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पांच स्थान की छलांग लगाकर 118वीं वैश्विक रैंक हासिल की है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने भी पिछले वर्ष के 328वें स्थान से आगे बढ़कर 322वीं रैंक प्राप्त की। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इसे संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, यह सफलता हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हम गुणवत्ता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के मानकों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। रैंकिंग के अनुसार डीयू भारतीय सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान पर है और देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सातवें स्थान पर काबिज है। जामिया की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंक जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी इतिहास रचते हुए 75 से अधिक स्थानों की छलांग लगाकर 686वीं वैश्विक रैंक हासिल की है। इसके साथ ही जामिया देश के शीर्ष 20 संस्थानों में शामिल हो गई है। कुलपति प्रो. मजर आसिफ ने कहा, यह उपलब्धि जामिया के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट योगदान का परिणाम है। आने वाले वर्षों में हम और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। जेएनयू ने 555वीं रैंक के साथ दर्ज कराई मौजूदगी उधर, जेएनयू ने 555वीं रैंक के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस बार भारत के कुल 52 संस्थानों को क्यूएस रैंकिंग में स्थान मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी, वैश्विक शोध सहयोग और सस्टेनेबिलिटी पर निरंतर निवेश भारत को आने वाले वर्षों में टॉप.100 में और अधिक संस्थान पहुंचाने में मदद करेगा।
हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर उनका आलीशान बंगला 1,260 करोड़ रुपए में बिका है। हालांकि, इसका सौदा दिसंबर 2025 में कंपलीट हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई। यह जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की गई है कि यह बंगला किसने खरीदा। इसे दिल्ली लुटियंस जोन के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि सुभाष चंद्रा ने 2.8 एकड़ में फैली यह प्रीमियम प्रॉपर्टी साल 2015 में करीब 304 करोड़ में खरीदी थी। 11 साल में इसकी कीमत चार गुना से अधिक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कर्ज से उबरने के लिए इस संपत्ति को बेचा गया है। अभी तक चंद्रा की तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। बता दें कि एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा मूलरूप से हिसार के रहने वाले हैं, जहां आज भी उनका पैतृक आवास है। इनके कारोबार की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। अग्रोहा ट्रस्ट में भी उनका योगदान रहा है। कभी कर्ज संकट में फंसा था एस्सेल समूह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में एस्सेल समूह देश के सबसे चर्चित कॉरपोरेट कर्ज संकटों में से एक का सामना कर रहा था। समूह की कई कंपनियों के शेयर गिरवी रखे गए थे। बाजार में भारी उथल-पुथल के बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों का हजारों करोड़ रुपए फंस गया था। उस समय कर्जदाताओं ने दबाव बनाया और समूह को अपनी कई परिसंपत्तियां बेचनी पड़ी। सुभाष चंद्रा ने बाद में सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्होंने कर्ज चुकाने के लिए अपनी व्यक्तिगत और कारोबारी संपत्तियां बेचने का रास्ता चुना। 2021 में उन्होंने दावा किया था कि समूह के 90 प्रतिशत से अधिक कर्ज का निपटारा कर दिया गया है। क्या है लुटियंस जोन, जहां था सुभाष चंद्रा का बंगला… देश का पावर कॉरिडोर है लुटियंस बंगलो जोन : यह प्रॉपर्टी नई दिल्ली के लुटियंस बंगलो जोन (LBZ) में स्थित है। इसे देश का पावर कॉरिडोर माना जाता है। 28 वर्ग किलोमीटर में फैले इस इलाके में करीब 3,000 बंगले हैं। इनमें मुख्य रूप से मंत्री, जज और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं। इस इलाके में लगभग 600 प्रॉपर्टीज देश के कुछ सबसे अमीर लोगों की हैं। इसका मैप एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था। सबसे खास और सख्त नियमों वाला रिहायशी इलाका : यह राजधानी का सबसे प्रतिष्ठित और सख्त नियमों वाला रिहायशी इलाका है। यहां बड़े भूखंड वाली प्रॉपर्टियां बहुत कम बिकती हैं, इसलिए जब भी कोई सौदा होता है, तो उस पर पूरे रियल एस्टेट सेक्टर की नजर रहती है। इलाके में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, जज, राजनायिक और कुछ चुनिंदा कारोबारी परिवार रहते हैं। सीमित सप्लाई और सख्त डेवलपमेंट नियमों की वजह से यहां जमीन की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं। हरियाणा से ही चंद्रा की राजनीति में हुई एंट्री
पलवल सीआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने दिल्ली में लाखों की चांदी लूट के एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कांतीखेड़ा गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुनील और उसके साथियों ने दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में लाखों रुपए की चांदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में दिल्ली के कापसहेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान सीआईए प्रभारी के अनुसार, एसपी नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर सीआईए टीम ने निरीक्षक रविंद्र कुमार, एएसआई श्रीचंद व अशोक कुमार, हवलदार रविंद्र, सिपाही कपिल व सुनील के साथ मिलकर गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत आरोपी सुनील को पलवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को दिल्ली स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने इस संयुक्त अभियान की सफलता पर सीआईए पलवल टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पलवल पुलिस पूरी तरह सतर्क है। भविष्य में भी अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
दिल्ली भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और दिल्ली सरकार के 16 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 18 से 20 जून तक राजधानी के सभी 256 मंडलों में चलाया जाएगा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा के भोलानाथ नगर से घर-घर संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व महापौर निर्मल जैन और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान मल्होत्रा ने दशकों से भोलानाथ नगर में जूते-चप्पल मरम्मत का काम कर रहे गोविंद से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। गोविंद द्वारा योजना में रुचि दिखाने पर मल्होत्रा ने अपने सहयोगी अमन पांडेय को उन्हें योजना का पूरा लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी। घर-घर जाकर किया लोगों से संवाद मल्होत्रा ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अब दिल्ली में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। साथ ही दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालने के बाद कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारें लंबे समय तक लागू नहीं कर सकीं। उन्होंने आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नेताओं के अनुसार, अभियान के दौरान सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान सरकारों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ-साथ रिपोर्ट कार्ड भी नागरिकों को सौंपा जाएगा। अभियान की प्रमुख बातें…
पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल के बेटे और पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश गुजराल के साथ दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी हुई है। ठगों ने व्हाट्सएप पर गुजराल की फोटो लगाकर उनकी ही कंपनी के कर्मचारी को झांसा दिया और ₹7.80 करोड़ ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब ₹4 करोड़ फ्रीज करवा दिए हैं।ऐसे इस मामले की शुरूआतपता चला है कि आरोपियों ने नरेश गुजराल की कंपनी की वित्तीय टीम को निशाना बनाया। उन्होंने इसके लिए नरेश गुजराल की ही तस्वीर (डिस्प्ले पिक्चर) वाले फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल किया। धोखे से भेजा गया संदेश उनके एक भरोसेमंद कर्मचारी को भेजा गया, जिसमें उसे आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से एक संबंधित बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद विभिन्ना हिस्सों में पैसे गए। बेटी ने पिता को बताया तो पता चला यह धोखाधड़ी 16 जून 2026 को सामने आई। जब नरेश गुजराल के एक कर्मचारी को उनके नाम और फोटो वाली व्हाट्सऐप प्रोफाइल से पैसे ट्रांसफर करने का मैसेज मिला, तो उसने बताए गए खाते में रकम भेज दी। बाद में कर्मचारी ने इस बारे में नरेश गुजराल की बेटी दीक्षा गुजराल को जानकारी दी। दीक्षा को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने पिता से बात की। नरेश गुजराल ने साफ कहा कि उन्होंने किसी को पैसे भेजने के लिए नहीं कहा था और उन्हें इस लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद परिवार और कर्मचारियों को पता चला कि कोई ठग नरेश गुजराल बनकर व्हाट्सऐप पर लोगों को मैसेज भेज रहा था और वे एक सोची-समझी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं एजेंसियों ने खाते को फ्रीज करवाया नरेश गुजराल ने बताया कि दिल्ली की साइबर एजेंसियों ने शिकायत मिलते ही तेजी से कार्रवाई की, जिसके चलते ठगी गई ज्यादातर रकम को समय रहते रोक लिया गया और आरोपी उसे खाते से नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि पैसे ट्रांसफर होने से पहले बैंक ने उनके सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) को फोन कर पुष्टि भी की थी। लेकिन सीएफओ को लगा कि यह निर्देश खुद नरेश गुजराल ने दिए हैं, इसलिए उन्होंने बैंक को लेन-देन पूरा करने की मंजूरी दे दी। बाद में पता चला कि यह पूरा मामला ठगी का था।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12249/12250 शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव समय बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन पर 2 मिनट के बजाय 5 मिनट रुकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार नई व्यवस्था निर्धारित तारीखों से लागू होगी। रेलवे का मानना है कि इससे दिल्ली कैंट स्टेशन पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 19 जून से शकूरबस्ती-जैसलमेर ट्रेन पर लागू होगी व्यवस्था गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का बढ़ा हुआ ठहराव 19 जून 2026 से लागू होगा। नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन पर शाम 5:54 बजे पहुंचेगी और 5:59 बजे रवाना होगी। पहले इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव केवल 2 मिनट का था। 18 जून से जैसलमेर-शकूरबस्ती ट्रेन में बदलाव गाड़ी संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के लिए यह व्यवस्था 18 जून 2026 से लागू होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट स्टेशन पर सुबह 8:36 बजे पहुंचेगी और 8:41 बजे प्रस्थान करेगी। दौसा स्टेशन पर भी है ठहराव स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव दौसा स्टेशन पर भी है, जिससे जिले के यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलती है। यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा रेलवे के इस फैसले से दिल्ली कैंट स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय मिलेगा। इससे जल्दबाजी की स्थिति कम होगी और यात्रियों को ट्रेन पकड़ने व उतरने में सुविधा रहेगी।
डीसी-निगम दफ्तर व रेलवे स्टेशन उड़ाने, 18 से दिल्ली की ट्रेनें न पकड़ने की धमकी
भास्कर न्यूज | लुधियाना बुधवार सुबह करीब 9:34 बजे लुधियाना के डीसी और नगर निगम कार्यालय के आधिकारिक इनबॉक्स में एक खौफनाक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में दावा किया गया है कि सरकारी परिसरों में बम प्लांट किए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के रेलवे ट्रैक को उड़ाने की खुली चुनौती दी गई है। ईमेल के आखिर में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला व डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा का नाम लिखा है। इस बार ईमेल में एक बेहद हैरान करने वाली नई चेतावनी दी गई है। भेजने वाले ने लिखा है 18 जून से 30 सितंबर तक अपने बच्चों को दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में न भेजें। इस दौरान ट्रेनों और पटरियों पर बम ब्लास्ट होंगे, अपने बच्चे बचा लो। इसके साथ ही मेल की शुरुआत में सीएम भगवंत मान को खालसा पंथ विरोधी बताते हुए दावा किया गया है कि साल 2027 तक उन्हें 1995 में पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह ही ‘मानव बम’ से उड़ा दिया जाएगा। मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाने और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात भी लिखी है। धमकी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी फर्जी मेल पहले भी आ चुकी हैं, इसलिए जनता पैनिक न करे। पुलिस कमिश्नरेट ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की टीम उस आईपी एड्रेस और ईमेल डोमेन को ट्रैक करने में जुट गई है, जहां से यह मेल जनरेट हुई है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई ई-मेल बुधवार सुबह करीब 9:34 बजे लुधियाना के डीसी और नगर निगम कार्यालय के आधिकारिक इनबॉक्स में एक खौफनाक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में दावा किया गया है कि सरकारी परिसरों में बम प्लांट किए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के रेलवे ट्रैक को उड़ाने की खुली चुनौती दी गई है। ईमेल के आखिर में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला व डॉ. गुरनिरवैर सिंह खान राजादा का नाम लिखा है। इस बार ईमेल में एक बेहद हैरान करने वाली नई चेतावनी दी गई है। भेजने वाले ने लिखा है 18 जून से 30 सितंबर तक अपने बच्चों को दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में न भेजें। इस दौरान ट्रेनों और पटरियों पर बम ब्लास्ट होंगे, अपने बच्चे बचा लो। इसके साथ ही मेल की शुरुआत में सीएम भगवंत मान को खालसा पंथ विरोधी बताते हुए दावा किया गया है कि साल 2027 तक उन्हें 1995 में पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह ही ‘मानव बम’ से उड़ा दिया जाएगा। मेल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाने और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात भी लिखी है। धमकी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी फर्जी मेल पहले भी आ चुकी हैं, इसलिए जनता पैनिक न करे। पुलिस कमिश्नरेट ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की टीम उस आईपी एड्रेस और ईमेल डोमेन को ट्रैक करने में जुट गई है, जहां से यह मेल जनरेट हुई है।
स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी अधिसूचित नगरीय क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फायर एनओसी जारी करने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक और नीतिगत बदलाव किया है। भारत सरकार द्वारा जारी कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डी-रेगुलेशन फेज-2 के निर्देशों की पालना में राज्य सरकार ने अपनी फायर सेफ्टी पॉलिसी में संशोधन किया है, जिसका असर उदयपुर में भी दिखाई देगा। नए नियमों में होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट के लिए 9 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई होने पर फायर एनओसी लेने का प्रावधान हटा दिया गया है। अब 20 मेहमानों से अधिक क्षमता (बैठने व रहने) वाले प्रतिष्ठानों के लिए एनओसी अनिवार्य कर दिया है। शहर में करीब 1200 होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट के पास फायर एनओसी है। यह आदेश शासन सचिव रवि जैन ने 16 जून की देर शाम जारी किए। बता दें कि यह आदेश दिल्ली में गत दिनों हुई दुर्घटना के बाद लिया गया है। जानिए किन भवनों के लिए अनिवार्य है फायर एनओसी, क्या है नए नियमों का दायरा
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा (21 जून) से पहले भारत में सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने के फैसले को चुनौती दी।
गोरखपुर में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड केस में नामजद मुख्य आरोपी शालिनी श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के बाद गुलरिहा पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। मंगलवार को दिल्ली में पकड़ी गई। उसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद कर दिया। वह पिछले चार महीने से फरार चल रही थी। पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वहीं इस मामले दूसराआरोपी निलंबित लिपिक संजीव अभी भी फरार है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है। सर्विलांस की मदद से मिला लोकेशन जानकारी के मुताबिक शालिनी श्रीवास्तव पत्नी सौरभ कुमार सिन्हा मूल रूप से बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद नगर, बड़ी काली मंदिर की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन नई दिल्ली में मिली थी। इसके बाद गुलरिहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम उन्हें लेकर गोरखपुर रवाना हुई और बुधवार सुबह यहां पहुंची। पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। अगले दिन उनकी पत्नी गुड़िया सिंह ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगा आरोप आरोप था कि दोनों ने शिक्षक को लगातार प्रताड़ित किया, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और मानसिक दबाव बनाया, जिससे आहत होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर के आधार पर गुलरिहा थाने में सुसाइड के लिए उकसाने, धमकी देने, साक्ष्य मिटाने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान यह भी आरोप सामने आया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के नाम पर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह, ओमकार सिंह और अपर्णा तिवारी से 16-16 लाख रुपये की मांग की गई थी। चार पन्नो का नोट लिख किया सुसाइड आरोप है कि 20 फरवरी को कृष्ण मोहन सिंह को ऑफिस बुलाकर अपमानित भी किया गया था। इसके अगले दिन उन्होंने आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान कृष्णमोहन की जेब से चार पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें शालिनी श्रीवास्तव और संजीव सिंह को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। न्यायालय से नहीं मिली राहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने के साथ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा भगोड़ा घोषित करने और संपत्ति कुर्क करने की भी तैयारी थी। शालिनी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय की शरण भी ली थी, लेकिन राहत नहीं मिल सकी।
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर गांव के पास जानसठ रोड ओवरब्रिज से पहले हरिद्वार की ओर से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल उसे उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक जन कल्याण शिविर आयोजित करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएम ने कहा जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। '10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे' उन्होंने कहा कि अधिकांश शिविर स्कूल परिसरों में लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों के बैठने, प्रतीक्षा करने और आवश्यक सहायता की समुचित व्यवस्था रहेगी। सभी शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। इन शिविरों में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। नागरिकों के कई आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। शिविरों में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं पिंक कार्ड से जुड़ी सेवाएं-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकरण और लाभप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन और ऋण सुविधाराशन कार्ड संबंधी सेवाएंआधार पंजीकरण और अपडेटई-श्रम कार्ड बनवाने की सुविधाजन धन खाता खोलने में सहायतास्टार्टअप इंडिया और एमएसएमई ऋण संबंधी जानकारीउद्योगों के लिए वित्तीय सहायता और ऋण सुविधाएं-प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा संबंधी जानकारी और लाभ
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 के अध्ययन के तहत दिल्ली पहुंची संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। समिति की यह यात्रा ‘लोकल स्टडी विजिट’ कार्यक्रम का हिस्सा है। सीएम ने समिति की अध्यक्ष एवं सांसद अपराजिता सारंगी और अन्य सदस्यों का स्वागत किया। बैठक के दौरान समिति ने सीएम को तीनों प्रस्तावित विधेयकों के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों और प्रस्तावित बदलावों की जानकारी दी। साथ ही संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए। समिति ने बताया इन विधेयकों का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देना, संवैधानिक मूल्यों को और सुदृढ़ करना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करना है। बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद जेपीसी अध्यक्ष एवं सांसद अपराजिता सारंगीसांसद डॉ. के. लक्ष्मणसांसद उज्ज्वल देवराव निकमसांसद डी.के. अरुणासांसद परशोत्तम रुपालासांसद असदुद्दीन ओवैसीसांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बासांसद अनुराग ठाकुरसांसद बृज लालसांसद बृजमोहन अग्रवालसांसद मनन कुमार मिश्रालोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी जिन विधेयकों पर कर रही है अध्ययन 1. संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 20252. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 20253. संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 समिति विभिन्न हितधारकों से संवाद कर इन विधेयकों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है, ताकि संसद के समक्ष अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।
ललितपुर में दो चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ग्राम टीकरा निवासी नीलेश और नीरज चचेरे भाई हैं। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नीलेश और नीरज को भागने की फिराक में घूमते हुए धर दबोचा। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना बीते 30 मई की है, जब एक गांव की 19 वर्षीय किशोरी अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ लापता हो गई थी। परिजनों को जानकारी मिली कि ग्राम टीकरा निवासी नीलेश 19 वर्षीय किशोरी को और नीरज 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने खोजबीन के बाद 7 जून को दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया था। किशोरियों ने बताया कि युवक उन्हें राजस्थान और दिल्ली ले गए थे, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने नीरज और नीलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
कन्नौज के ढिपारी गांव से दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक अंकित शाक्य की मां ने पुलिस के दावों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास न तो कोई कार या प्लॉट है और न ही उसका पाकिस्तान से कोई संबंध है। दिल्ली पुलिस ने अंकित को पाकिस्तानी साइबर ठगों के गिरोह में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ढिपारी गांव निवासी अजब सिंह शाक्य के बड़े बेटे अंकित शाक्य को दिल्ली पुलिस ने 16 दिन पहले गांव से गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि अंकित पाकिस्तानी साइबर ठगों के गिरोह का हिस्सा है और उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। दैनिक भास्कर की टीम बुधवार को ढिपारी गांव पहुंची, जहां अंकित की मां मंजू देवी ने कैमरे के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अंकित पहले छिबरामऊ में एक पैथोलॉजी में काम करता था। शादी के बाद कम वेतन में घर चलाना मुश्किल होने पर वह नोएडा चला गया और वहां 'मदर-सन' कंपनी में काम करने लगा। इसी कंपनी में अंकित का छोटा भाई अंशुल भी कार्यरत है। मंजू देवी ने बताया कि अंकित का डेढ़ साल का बेटा है, जिसके पालन-पोषण के लिए वह दो महीने पहले गांव लौट आया था। वह दोबारा पैथोलॉजी में काम शुरू करने की तैयारी में था। इसी बीच, 1 जून को दिल्ली पुलिस उनके गांव आई और अंकित को पकड़ ले गई। परिवार ने जब रोकने और कारण पूछने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें डांटा। इसके बाद अंकित के पिता ने उसके बारे में पता लगाना शुरू किया और प्रेमपुर चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें अंकित के दिल्ली पुलिस की हिरासत में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि अंकित जेल में है। मां मंजू देवी ने दिल्ली पुलिस के इस दावे को भी खारिज किया कि अंकित के पास लग्जरी कार और प्लॉट हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार को आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उन्होंने एक मकान बनवाया है, जबकि इससे पहले वे झोपड़ी में रहते थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस में बुधवार को ओपन हाउस सेशन-2026 की शुरुआत हुई। पहले ही दिन 100 से अधिक छात्राओं और उनके अभिभावकों ने कॉलेज परिसर पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया, कोर्स स्ट्रक्चर और प्रेफरेंस शीट भरने की बारीकियां समझीं। 17 जून से शुरू हुआ यह चार दिवसीय कार्यक्रम 22 जून तक चलेगा। अब तक 700 से अधिक छात्र-छात्राएं इसके लिए पंजीकरण करा चुके हैं। द्वारका से आए अभिभावक कुंदन सिंह किरौला ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि डीयू की जटिल प्रवेश प्रक्रिया से पहले आयोजित यह ओपन हाउस विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। सत्र के दौरान प्राचार्य प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा और डॉ. नंदिनी दत्ता ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने सीयूईटी आधारित प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन और विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह ओपन डे के दौरान छात्राओं ने पुस्तकालय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और स्मार्ट कक्षाओं का भ्रमण किया। मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा मोहिता अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संस्थान ने उनके व्यक्तित्व और करियर को नई दिशा दी। वर्तमान छात्राओं ने भी कैंपस लाइफ, इंटर्नशिप, शोध अवसरों और छात्र गतिविधियों की जानकारी दी। कॉलेज की सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल को देखकर कई छात्राओं ने अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोए। आगामी सत्रों में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी मिरांडा हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल पार्टियों में इंटरनेशनल ड्रग की सप्लाई करने के मामले का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम एक आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने शहर के पॉश इलाके सिकंदरपुर के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से शातिर ड्रग तस्कर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय स्तर की महंगी ड्रग एमडीएमए और कोकीन बरामद हुई है, जिसे रेव पार्टियों और क्लबों में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 14.67 ग्राम अंतरराष्ट्रीय स्तर की ड्रग एमडीएमए (MDMA) और 6.27 ग्राम प्रतिबंधित कोकीन बरामद की है। बरामद की गई इन ड्रग्स की बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। पॉश इलाके से पकड़ा पकड़े गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय तौफीक के रूप में हुई है। वह नूंह जिले के बैंसी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास एक युवक संदिग्ध हालत में नशीले पदार्थों की पुड़िया बेचने की फिराक में खड़ा है। सिकंदरपुर के आसपास का सारा पॉश इलाका है और पास में की क्लब भी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एमडीएमए और कोकीन की पुड़ियां बरामद हुईं। 70 हजार में दिल्ली से लाया था खेप प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपी तौफीक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने कुबूल किया कि वह यह अवैध मादक पदार्थ दिल्ली के एक सप्लायर से करीब 70 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। वह पहले भी कई बार ड्रग खरीदकर लाया था और क्लबों में आने वाले युवकों को मोटे मुनाफे पर बेच चुका है। पुड़िया बनाकर बेचने का प्लान उसका प्लान इस ड्रग की छोटी-छोटी पुड़िया (डोज) बनाकर गुरुग्राम के रईस युवाओं और पार्टियों में आने वाले ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने है। हालांकि, वह इस बार वह अपने मंसूबे को अंजाम दे पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि तौफीक दिल्ली में किसके संपर्क में था और गुरुग्राम में वह किन-किन लोगों को यह ड्रग्स सप्लाई करने वाला था। पुलिस आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। उसके मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गहनता से जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस अवैध कारोबार में कुछ अन्य बड़े सप्लायर और स्थानीय पेडलर्स भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी से उसके अन्य साथियों और ड्रग्स नेटवर्क के विभिन्न पहलुओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है और जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लुधियाना में डीसी ऑफिस, नगर निगम ऑफिस और रेलवे लाइन को मानव बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से सीधे पुलिस कमिश्नर व सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई। मेल आने के बाद पुलिस व प्रशासन ने डीसी दफ्तर, नगर निगम दफ्तर में हर आने जाने वाले पर नजर रखनी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मेल पहले भी आई थी। हालांकि तब भी कुछ नहीं निकला था। फिर भी प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जानकारी के अनुसार प्रशासन को 17 जून, 2026 को सुबह करीब 9:34 बजे मेल मिली। ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी' का सदस्य बताया है। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली बातें लिखी गई हैं। इस ईमेल के बाद लुधियाना मेयर दफ्तर, डीसी कॉम्प्लेक्स और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह ईमेल कहां से जनरेट हुआ है और इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है या वाकई कोई बड़ी साजिश रची जा रही है। इनबॉक्स में प्राप्त हुआ धमकी भरा ईमेल अधिकारियों के मुताबिक, यह धमकी भरा ईमेल लुधियाना के उपायुक्त (DC) कार्यालय और नगर निगम के आधिकारिक इनबॉक्स में प्राप्त हुआ। ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि सरकारी परिसरों के भीतर बम प्लांट किए गए हैं, जो किसी भी समय फट सकते हैं। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कदम उठाते हुए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात कर दिया। टीमों ने डीसी दफ्तर और नगर निगम मुख्यालय के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली। हालांकि, शुरुआती जांच और तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस साइबर सेल की जांच शुरू लुधियाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की साइबर सेल टीम अब उस आईपी एड्रेस और ईमेल डोमेन को ट्रैक करने में जुट गई है, जिसके जरिए यह फर्जी ईमेल भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति भंग करने के इरादे से यह शरारत की गई है। आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां यह पहली बार नहीं है जब लुधियाना के इन मुख्य सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया गया है। हाल के महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों, हवाई अड्डों और सरकारी इमारतों को मिलने वाली फर्जी बम धमकियों के सिलसिले के बीच लुधियाना में भी ऐसी धमकियां पहले मिल चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक (घबराएं) न हों, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन को मिली मेल में लिखी अहम बातें… मेयर और DC ऑफिस पर फिदायीन हमला: आज दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर और डीसी ऑफिस को 'मानव बम' से उड़ाने की धमकी दी गई थी। CM भगवंत मान को निशाना बनाने का दावा: ईमेल में लिखा गया है कि 2027 तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह आत्मघाती हमला किया जाएगा। रेलवे ट्रैक और आम जनता को चेतावनी: ईमेल में साफ लिखा गया है कि 18 जून से 30 सितंबर के बीच अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया जाएगा। भेजने वाले ने खुलेआम चेतावनी दी है अपने बच्चे बचाओ, कोई भी 18 जून से 30 सितंबर के बीच दिल्ली वाली रेल से सफर न करे। गृह मंत्री अमित शाह को धमकी: ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने और हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात भी कही गई है।
रेलवे ने बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होगी, जिससे यात्रियों ट्रेनों में अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर शताब्दी रेलसेवा (12065/12066) में 1 जुलाई से एक अतिरिक्त एसी चेयर कार डिब्बा जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन में 3 वातानुकूलित कुर्सीयान, 17 द्वितीय कुर्सीयान, 1 पावरकार एवं 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। इसी प्रकार जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर ट्रेन (12985/12986) में भी 1 जुलाई से एक अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन में 2 एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान, 13 वातानुकूलित कुर्सीयान तथा 2 पावरकार सहित कुल 17 डिब्बे संचालित होंगे। रेलवे के इस निर्णय से दोनों ट्रेनों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी तथा सीटों की उपलब्धता बढ़ने से वेटिंग लिस्ट की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
सरकारी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने हाईकोर्ट चतुर्थश्रेणी, ग्राम सेवक, अध्यापक, आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूले। शिकायत के अनुसार रकम लेने के बाद न तो किसी की नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे लौटाए गए। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने योगेश पारीक और उसकी पत्नी बिंदिया पारीक के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयाबास निवासी महेशचंद शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार योगेश पारीक और बिंदिया पारीक ने वर्षों तक लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। आरोप है कि दंपती खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों का विश्वास जीतता था। शिकायत में कहा गया है कि नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेने के बावजूद किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं मिली। रिपोर्ट के अनुसार जयपुर हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी के लिए प्रति व्यक्ति 2.50 लाख रुपये, ग्राम सेवक के लिए 4 लाख रुपये और अध्यापक भर्ती के लिए 3 लाख रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम सीधे अपने खातों में लेने के बजाय आरोपियों ने परिचित लोगों के बैंक खातों का उपयोग किया ताकि लेन-देन पर संदेह न हो। महेशचंद शर्मा ने बताया कि उसके खाते में रकम जमा कराने से उसने मना किया था, लेकिन इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों ने आरोपियों के कहने पर उसके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों के निर्देश पर वही रकम उनके खातों में भेज दी गई। शिकायत के अनुसार उपेंद्र और हेमसिंह ने वर्ष 2021 में हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर ढाई-ढाई लाख रुपये जमा कराए। जब लंबे समय तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम वेटिंग सूची में है। इसके बाद आयकर विभाग और दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का नया झांसा देकर उनसे अतिरिक्त राशि भी ली गई। उपेंद्र से आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर 3 लाख रुपये और हेमसिंह से दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर 1 लाख रुपये लिए गए। इसी तरह नवीन और मनदीप से ग्राम सेवक भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर चार-चार लाख रुपये लिए गए, जिनमें कुछ राशि नकद और कुछ ऑनलाइन ली गई। वहीं निक्की और पूजा से अध्यापक भर्ती में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर लाखों रुपये वसूले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार अक्टूबर 2023 में भी आरोपियों ने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 से 2024 के बीच विभिन्न लोगों से प्राप्त राशि में से कुल 14 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों तक पहुंचाए गए। बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोप है कि रकम लेने के बाद अभ्यर्थियों को लगातार आश्वासन देकर टालते रहे, लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस किए गए। आरोपी योगेश पारीक खुद को एटीएम कैश मैनेजमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बताता हैं,और पत्नी बिंदिया पारीक एक एनजीओं चलाती हैं,आरोपी हैं दंपत्ति युवाओं से ठगी करके BMW कार से घूम रहे हैं। इस मामले में योगेश पारीक का कहना हैं की मेरे किसी भी नौकरी से कोई लेना देना नहीं हैं,मेरे व मेरी पत्नी की तरफ से कोई नौकरी लगाने के नाम पर पैसा नहीं लिया गया।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। जिससे एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। बाकी उड़ानें 2 घंटे लेट हुईं। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और तकनीकी टीम सक्रिय हो गई। विमान की सुरक्षा जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम ने तत्काल जांच की। राहत की बात यह रही है कि, पक्षी टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग के दौरान हुई घटना जानकारी के मुताबिक, यह विमान दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान हुई इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए। विमान को सुरक्षित तरीके से पार्किंग एरिया पर ले जाया गया, जहां उसकी तकनीकी जांच की गई। रनवे और विमान की जांच के कारण उड़ानें प्रभावित बर्ड हिट की घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए रनवे और विमान की जांच की गई। तकनीकी टीम की अनुमति मिलने तक कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। इसके चलते रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइटें करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भर सकीं। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, किसी भी यात्री को परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में लैंडिंग टली, आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट:विजिबिलिटी कम होने से नागपुर डायवर्ट, ढाई घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश, बैज दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पढ़ें पूरी खबर…
आरा शहर में मंगलवार को लापता होने के चौथे दिन निजी कातिब की लाश मिली है। वे घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। शव काफी सड़ चुका है। कीड़े भी लग गए थे। मामले की सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामला टाउन थाना क्षेत्र के अमीर टोला धनुपरा का है। बताया जा रहा कि मृतक वार्ड नंबर-35 के रहने वाले चितरंजन प्रसाद का बेटा अनुज कुमार है। जो पेशे से कातिब था। आरा के रजिस्ट्री ऑफिस में काम करता था। मृतक के भाई अंकित कुमार ने कहा कि शनिवार दोपहर वो घर से दिल्ली जाने के लिए बोलकर निकला था। हमें लगा कि अनुज दिल्ली गया होगा। उसका मोबाइल भी बंद था। इस बीच ग्रामीण ने लाश देखी। आधार कार्ड से हुई पहचान घटनास्थल पर पड़े मोबाइल, पर्स में आधार कार्ड और कपड़े को देखकर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतक के भाई अंकित कुमार ने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। साथ ही उसने अपने भाई के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हालांकि मृतक की मौत कैसे हुई। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मृतक को नशे की लत थी और वह नशा करता था। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सुनीता देवी व तीन भाई अंकुश कुमार, अंकित कुमार और विवेक कुमार है। उसकी मां सुनीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा के हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अरुणाय गांव के पास कार लूटकांड में पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल रहा। आरोपी की पहचान कैथल जिले के जखौली गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अजय को पूंडरी के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी दिल्ली पुलिस में तैनात है। हालांकि पुलिस ने अभी उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसके रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। आरोपी हेड कांस्टेबाल अजय कार लूट मामले की प्लानिंग बनाने में शामिल था। मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपी पकड़ चुकी है। लूट, मर्डर और रंगदारी के लिए बनाया गैंग पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट, मर्डर और रंगदारी को अंजाम देने के लिए अपना गैंग बनाया था। मुख्य आरोपी विशाल निवासी कर्ण विहार करनाल और निखिल उर्फ नकुल निवासी ढांड जिला कैथल ने जर्मनी में रहते हुए गैंग बनानी शुरू कर दी थी। निखिल करीब एक माह पहले, जबकि विशाल 6 जून को जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था। अंबाला के टैक्सी ड्राइवर को बनाया निशाना 12 जून की रात गैंग ने अंबाला के टैक्सी ड्राइवर मंजीत कुमार को निशाना बनाया। मंजीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे अंबाला के टैक्सी स्टैंड पर 4 युवक उसके पास आए और कैथल जाने के लिए उसकी होंडा सिटी कार किराए पर बुक की। रात करीब 9:40 बजे गाड़ी पिहोवा में नेशनल हाईवे-152 पर अरुणाय कट के पास पहुंची। बाथरूम करने के बहाने रुकवाई गाड़ी आरोपियों ने पेशाब करने का बहाना बनाकर कार रुकवा ली। जैसे ही गाड़ी रुकी, आगे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया। बदमाशों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा। जान के डर से ड्राइवर कार से उतर गया। इसके बाद पीछे बैठे एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाली और चारों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जाते समय वे ड्राइवर का मोबाइल फोन भी साथ ले गए। हिसार के बरवाला से मिली गाड़ी इंचार्ज मनदीप कुमार ने बताया कि आरोपी गाड़ी को लेकर हिसार के बरवाला पहुंचे। यहां ड्राइवर से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और गाड़ी खेत में उतर गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। लूटकांड में विशाल, लविश निवासी किठाणा जिला कैथल, कमलजीत सिंह उर्फ कमली और रोहित कुमार निवासी कुराली जिला मोहाली पंजाब शामिल थे। 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। इनमें निखिल उर्फ नकुल निवासी ढांड, अभिषेक निवासी कसान, अजय निवासी जखौली जिला कैथल, जसकरण निवासी सिंगपुरा, कमलजीत सिंह उर्फ कमली निवासी सिंगपुरा और रोहित कुमार निवासी कुराली जिला मोहाली को पहले पकड़ लिया था। निखिल ने लूट की वारदात की योजना बनाई थी और हथियार दिए थे। एनकाउंटर में विशाल-लविश पकड़े पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह CIA-2 को सूचना मिली कि विशाल और लविश पिहोवा एरिया में मौजूद हैं। टीम ने मुर्तजापुर गांव के पास घेराबंदी की। यहां खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन में लगी, जबकि दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के बेहद करीब से निकल गई। विशाल की टांग में लगी गोली जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान विशाल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी लविश मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल विशाल को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार और 4 खाली खोल बरामद किए।
हरियाणा के IDFC बैंक घोटाले में बंद पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र जैन को उनकी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से बड़ी राहत मिली है। पंचकूला की अदालत ने उन्हें नियमित जमानत देने के बजाय पुलिस सुरक्षा में शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। इस दौरान वह पूरी तरह न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। पंचकूला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बिक्रमजीत अरोड़ा की अदालत ने 15 जून को यह आदेश पारित किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी को न तो जमानत पर रिहा माना जाएगा और न ही इसे पैरोल अथवा फरलो का लाभ माना जाएगा। वह पूरे समय पुलिस की निगरानी में रहेगा। भांजी की शादी का दिया हवाला आवेदन में बताया गया कि सुरेंद्र जैन की भांजी दीपिका का विवाह 3 जुलाई को होना है। शादी से जुड़े कार्यक्रम 2 जुलाई से शुरू होंगे। दिल्ली के गाजीपुर स्थित पार्टी हॉल में 2 जुलाई को 'मांढा' की रस्म होगी, जबकि रोहतक में 3 जुलाई को बारात का स्वागत और 4 जुलाई को विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। परिवार की ओर से सभी बुकिंग पहले ही कराई जा चुकी हैं और ये गैर-वापसी योग्य हैं। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि सुरेंद्र जैन अपनी भांजी के इकलौते मामा हैं और पारिवारिक रस्मों के निर्वहन के लिए उनकी मौजूदगी आवश्यक है। कोर्ट में क्या रखीं दलीलें व ऑर्डर:::
देश के 9 राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। एमपी समेत 9 राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और तेज हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान सामान्य से 6C तक कम दर्ज किया गया, जिससे यह जून का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने 21 जून तक बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं राजस्थान के सीकर, बीकानेर में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में धूल का गुबार छा गया। हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। पानी और कचरा दुकानों में घुस गया। मानसून की बिहार, झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालांकि मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंच चुका है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की खबरें… 10 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को पारा 40C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दर्ज किया गया। यहां पारा 43C रहा। वहीं यूपी के बांदा और प्रयागराज में 42.6C, एमपी के खजुराहो 42.2C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.2C और ओडिशा के बौध में 42.6C रहा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 जून: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली अत्यंत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं।
करनाल में 155.21 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब पांच बजे सेक्टर-13 स्थित एक कारोबारी के घर और लक्कड़ मार्केट में कार्यालय पर छापेमारी की गई। टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही शहर में हलचल मच गई और पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। सुबह 5 बजे पहुंची टीम, कई घंटों तक चली जांचप्रवर्तन निदेशालय की चंडीगढ़ जोनल यूनिट की टीम मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सेक्टर-13 स्थित लकड़ कारोबारी अशोक मित्तल के आवास और लक्कड़ मार्केट स्थित उनके कार्यालय पहुंची। टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश कर बैंकिंग दस्तावेज, कंपनी रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच शुरू की, जो कई घंटों तक चली। महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा मामलाबताया जा रहा है कि यह कार्रवाई महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला बैंकिंग प्रणाली में हेरफेर और विदेशी लेन-देन से जुड़ा हुआ है। इस केस में अशोक मित्तल के अलावा सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य संबंधित लोग भी जांच के दायरे में हैं। हरियाणा, दिल्ली और गोवा में 11 ठिकानों पर रेडईडी ने केवल करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा, दिल्ली और गोवा में कुल 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी के मुताबिक यह सभी स्थान महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े व्यक्तियों और उनके कारोबारी नेटवर्क से संबंधित हैं। इस कार्रवाई को एक बड़े नेटवर्क की जांच के तौर पर देखा जा रहा है। बैंक रिकॉर्ड, मोबाइल और हार्ड डिस्क खंगालेसूत्रों के अनुसार करनाल स्थित परिसरों में बैंकिंग रिकॉर्ड, कंपनी दस्तावेज, संपत्तियों का ब्यौरा, डिजिटल डेटा, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन की जांच की गई। अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में भी लिए हैं। अब इन सभी साक्ष्यों का विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा। सीबीआई की एफआईआर के बाद शुरू हुई जांचयह पूरा मामला सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद सामने आया था। सीबीआई ने महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की। विदेशी लेटर ऑफ क्रेडिट में हेरफेर का आरोपजांच एजेंसियों का आरोप है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने बैंकिंग प्रणाली में गड़बड़ी कर विदेशी लेटर ऑफ क्रेडिट में अनधिकृत बदलाव करवाए। ये बदलाव बैंक के स्विफ्ट सिस्टम के माध्यम से किए गए, लेकिन बैंक के कोर बैंकिंग प्लेटफॉर्म फिनेकल में उनकी सही एंट्री नहीं की गई। इससे बैंक रिकॉर्ड में बड़ा अंतर पैदा हुआ। बैंकों को 155.21 करोड़ का नुकसानईडी के अनुसार इस कथित हेरफेर के जरिए लेटर ऑफ क्रेडिट की सीमा बढ़ाई गई, जिससे तत्कालीन ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और अन्य बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 155.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जांच में यह भी सामने आया है कि इस रकम को अलग-अलग खातों, कंपनियों और संपत्तियों में स्थानांतरित किया गया हो सकता है। फोरेंसिक जांच होगी, आगे कार्रवाई संभवतलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का अब फोरेंसिक विश्लेषण कराया जाएगा। अगर जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों से पूछताछ, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। एजेंसी अब पूरे वित्तीय नेटवर्क को समझने में जुटी है। पुराना जीएसटी मामला भी फिर चर्चा मेंमंगलवार की कार्रवाई के बाद अशोक मित्तल एक बार फिर जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। इसके साथ ही करीब दो साल पहले सामने आए 134 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी चोरी मामले की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। उस मामले में भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी और वे कुछ समय तक जेल में रहे थे। पंचकूला से गिरफ्तारी, बाद में मिली जमानतजानकारी के अनुसार जीएसटी चोरी मामले में कार्रवाई के दौरान अशोक मित्तल को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया था। बाद में वे कई महीनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए। शिकायतकर्ता अनिल अरोड़ा का दावा है कि उस मामले में जीएसटी बकाया की रिकवरी के लिए उनकी संपत्तियों को भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया था। नीलामी में रिश्तेदार ने खरीदा मकानआरोप है कि सेक्टर-13 स्थित जिस मकान की नीलामी हुई थी, उसे सौरभ ढींगरा ने करीब 1.89 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह मामला उस समय भी शहर में काफी चर्चा में रहा था और अब एक बार फिर सामने आने से लोगों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बाजारों में भी हलचल, दुकानों पर पहुंचे अधिकारीमंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान करनाल के व्यापारिक क्षेत्रों में भी हलचल देखने को मिली। शिकायतकर्ता अनिल अरोड़ा का दावा है कि जांच एजेंसियों के अधिकारी कर्ण गेट मार्केट और सराफा बाजार में स्थित कुछ दुकानों तक भी पहुंचे थे। सूचना मिलते ही संबंधित दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए। कारोबारी नेटवर्क पर एजेंसियों का फोकससूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां अब केवल बैंक घोटाले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उससे जुड़े पूरे कारोबारी नेटवर्क, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच कर रही हैं। करनाल के अलावा अन्य राज्यों में मौजूद संपर्कों और निवेश की भी पड़ताल की जा रही है। शहर में दिनभर चर्चा का माहौलसुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिनभर बाजारों और व्यापारिक हलकों में इस छापेमारी को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। आने वाले दिनों में जांच के नए खुलासों पर सबकी नजर बनी हुई है।
दिल्ली-राजस्थान को मिलेगा अतिरिक्त पानी, किशाऊ परियोजना पर राज्यों के बीच बनी सहमति
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यमुना के पुनर्जीवीकरण के बारे में वर्षों से लंबित 'किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना' पर संबंधित राज्यों में सहमति बन गई
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद गंभीर रूप से बीमार हुई प्रसुताओं की किडनी प्रभावित होने के मामले में अब देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एंट्री हो गई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के चिकित्सकों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण टेली-कंसल्टेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती प्रसूताओं की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, उपचार पद्धति और आगे की चिकित्सा रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पीबीएम के डॉक्टरों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और इलाज संबंधी जरूरी मार्गदर्शन प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री ने दिलाया था विशेषज्ञ सहयोग का भरोसा दरअसल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल हाल ही में पीबीएम अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने भर्ती प्रसूताओं की स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर उन्होंने एम्स के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। उनके निर्देशों के बाद एम्स, नई दिल्ली के निदेशक द्वारा एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीना मल्होत्रा को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ प्रो. डॉ. विमी रेवारी, नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ प्रो. डॉ. संदीप महाजन और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हेम चंद्र पांडे को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। केंद्रीय मंत्री भी वर्चुअल बैठक में जुड़े मंगलवार को हुई पहली टेली-कंसल्टेशन बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल स्वयं भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने मरीजों की स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और विशेषज्ञ चिकित्सकों से चर्चा की। एम्स के विशेषज्ञों ने गंभीर प्रसूताओं के इलाज, चिकित्सा प्रबंधन और आवश्यक सावधानियों को लेकर पीबीएम के चिकित्सकों को सुझाव दिए। साथ ही मरीजों की निगरानी और उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए। हाई रिस्क मरीजों के रूप में किया गया था रेफर बैठक के दौरान प्रो. डॉ. नीना मल्होत्रा ने पीबीएम अस्पताल द्वारा किए जा रहे उपचार और देखरेख पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अधिकांश प्रसूताओं को हाई रिस्क स्थिति में पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। मरीजों द्वारा प्रसव पूर्व नियमित जांच और आवश्यक दवाइयों का सेवन नहीं किया गया था। कई महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम था और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। उन्हें विभिन्न जटिलताओं के साथ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। दो प्रसूताओं की हालत में तेजी से सुधार सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि भर्ती प्रसूताओं में से दो की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें आने वाले दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। इस दौरान एम्स विशेषज्ञों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और निचले स्तर की चिकित्सा संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। क्षमता वृद्धि के लिए लिया जाएगा सहयोग केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी एम्स सहित अन्य उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही पीबीएम अस्पताल की क्षमता वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. जितेंद्र फलोदिया, डॉ. रवि चांडक, डॉ. जिनेश, डॉ. खेताराम, डॉ. सुमन बुडानिया सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे। ये खबरें भी पढ़िए… चिकित्सा-मंत्री बोले- ‘पैदल नाचती हुई आईं थी या बीमार होकर’:कहा- 1000 में से 2 की डेथ हो जाती है, दुरुस्त लोगों को आप नहीं देख रहे सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी, 6 महिलाओं की किडनी फेल:बीकानेर के PBM अस्पताल में लापरवाही, एक मरीज वेंटिलेटर पर; अधीक्षक बोले- जांच कमेटी बनाई बाजार से मंगवाकर लगाए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन:प्रसूताओं की किडनी फेल होती रही, हॉस्पिटल प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान, 7 दिन बाद बनाई कमेटी प्रसूताओं की किडनी फेल मामले में डॉक्टर्स को क्लीन चिट!:जांच टीम ने इलाज में लापरवाही नहीं मानी; ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का रिकॉर्ड लिया कांग्रेस-पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की, पूर्व सभापति ने उतारा शर्ट:सर्किट हाउस के गेट पर चिपकाया ज्ञापन, चूड़ियां रखीं
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वित्तीय स्थिति में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया गया है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के गठन के बाद निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने इतिहास का सर्वाधिक 14,549.06 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। पिछले वर्ष की तुलना में निगम की कुल आय में 2,142.31 करोड़ रुपए यानी 17.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सत्या शर्मा ने कहा कि पहले एमसीडी अक्सर आर्थिक संकट और संसाधनों की कमी का रोना रोती थी, लेकिन अब स्पष्ट है कि समस्या धन की नहीं, बल्कि प्रबंधन की थी। उन्होंने बताया कि निगम का आंतरिक राजस्व 9,400.20 करोड़ से बढ़कर 11,239.24 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। संपत्ति कर से 3,113.07 करोड़ की इनकम संपत्ति कर-3,113.07 करोड़ रुपए, संपत्ति हस्तांतरण शुल्क- 3,758.59 करोड़ रुपए, विज्ञापन- 441.30 करोड़ रुपए (22.82 प्रतिशत की वृद्धि) सिविक सेंटर लीज 182.71 करोड़ रुपए (142.87 प्रतिशत की वृद्धि) अर्जित किए। सत्या शर्मा ने कहा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नीयत साफ हो और प्रबंधन प्रभावी हो, तो किसी भी संस्था को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। अब हमारा लक्ष्य इस राजस्व का उपयोग दिल्लीवासियों को विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं देने में करना है। सत्या शर्मा ने कहा कि अब निगम सफाई व्यवस्था, लैंडफिल साइटों के निस्तारण और पार्कों के विकास जैसे कार्यों में पहले से अधिक गति लाएगा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त संजीव खिरवार ने मंगलवार को केशवपुरम जोन में विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परशुराम चौक से लेकर अशोक विहार तक आयुक्त ने जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी जल निकासी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त संजीव खिरवार ने शालीमार गांव और परशुराम चौक जैसे कूड़ा संवेदनशील स्थलों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में गंदगी का नामोनिशान नहीं होना चाहिए। पीतमपुरा में निर्माणाधीन कंपेक्टर स्टेशन और सड़कों के कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण के दौरान नागरिकों को असुविधा नहीं होनी चाहिए और काम की गुणवत्ता में कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम आयुक्त बोले- समय से पूरे हों सभी कार्य मानसून को देखते हुए पंप हाउस और नालों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, अशोक विहार में एनसीएपी के तहत चल रहे सड़क निर्माण पर संतोष जताते हुए उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। उन्होंने कहा, दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता अवसंरचना को मजबूत बनाने तथा विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से शहर के समग्र शहरी वातावरण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए। आयुक्त ने अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है, ताकि दिल्ली के निवासियों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।
हरियाणा एसटीएफ यूनिट अंबाला ने यमुनानगर में एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या की साजिश रचने के मामले में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सचिन की पत्नी एवं गैंग की सक्रिय सदस्य ममता रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया और बाद में कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। एसटीएफ अंबाला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ममता रानी पत्नी गैंगस्टर सचिन, निवासी गांव धनौरा, थाना इंद्री, जिला करनाल है। उसकी गिरफ्तारी को विदेशी धरती से संचालित आपराधिक नेटवर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यमुनानगर में पकड़े गए थे शूटर 15 मार्च को थाना छप्पर पुलिस ने गैंग से जुड़े चार आरोपियों राहुल, विशाल सैनी, विनोद और शुभम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी यमुनानगर के एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो बाइक बरामद की थीं। जांच के दौरान एक आरोपी के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने पर विदेश चली गई थी एसटीएफ के अनुसार, मामले के गहन जांच के दौरान ममता रानी की संलिप्तता उजागर हुई। जांच एजेंसी का कहना कि ममता गैंग को फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवा रही थी तथा गैंग की आपराधिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग कर रही थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह कानूनी कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से विदेश चली गई थी। लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन और गहन जांच के आधार पर एसटीएफ ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और भारत लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। रूस में बैठकर गैंग चला रहा है सचिन जांच एजेंसियों के अनुसार, ममता रानी का पति गैंगस्टर सचिन लंबे समय से रूस में रह रहा है और एक कुख्यात गैंग से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह विदेश में बैठकर गैंग की गतिविधियों का संचालन कर रहा है तथा वित्तीय लेन-देन और आपराधिक योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एसटीएफ का मानना है कि मार्च में कार कारोबारी की हत्या की साजिश भी सचिन ने विदेश में रहकर रची थी और उसके निर्देशों पर गैंग के सदस्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। एसटीएफ अंबाला के अनुसार ममता रानी की गिरफ्तारी गैंग के वित्तीय एवं लॉजिस्टिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रिमांड के दौरान गैंग की फंडिंग, स्थानीय सहयोगियों, हवाला या अन्य वित्तीय माध्यमों तथा विदेश से संचालित नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी के इंजीनियर का करीब 10 लाख रुपए से भरा सूटकेस गायब हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई और 2 से 3 घंटे के भीतर सूटकेस को बरामद कर लिया है। दरअसल, जिंदल कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत राजीव खन्ना दिल्ली से ग्वालियर के लिए गतिमान एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। वे ट्रेन के कोच नंबर सी-8 की सीट नंबर 30 पर यात्रा कर रहे थे। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें करीब 10 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद जब वे ट्रेन से उतरे तो उन्हें ध्यान आया कि उनका सूटकेस गायब है। सूटकेस में बड़ी रकम होने के कारण राजीव खन्ना घबरा गए और तत्काल जीआरपी बीजी थाना पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और ट्रेन में मौजूद स्टाफ तथा अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई। ट्रेन में ही रह गया था सूटकेस जांच में पता चला कि सूटकेस ट्रेन में ही रह गया था। संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर ट्रेन की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान ग्वालियर और दतिया के बीच ट्रेन में ही सूटकेस सुरक्षित मिल गया। पुलिस ने सूटकेस को अपने कब्जे में लेकर उसकी पुष्टि कराई और बाद में राजीव खन्ना को सौंप दिया। करीब 10 लाख रुपए से भरा सूटकेस सुरक्षित वापस मिलने के बाद राजीव खन्ना के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस और रेलवे अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।
किशाऊ बांध परियोजना को लेकर पिछले 8 वर्षों से चला आ रहा वित्तीय विवाद अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार की पहल और हिमाचल सरकार की पैरवी के बाद परियोजना के बिजली कंपोनेंट पर आने वाली करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत को अब लाभान्वित राज्य वहन करेंगे। इससे हिमाचल पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज (मंगललार को) नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग में सीएम सुक्खू ने हिमाचल के हितों को मजबूती से रखा। इसमें भारत सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना के जल घटक से लाभान्वित होने वाले राज्यों दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा द्वारा हिमाचल के हिस्से के बिजली कंपोनेंट की लागत वहन करने पर सैद्धांतिक सहमति दी। यानी जिन राज्यों को किशाऊ बांध से पानी मिलना है, वहीं राज्य हिमाचल के बिजली कंपोनेंट का खर्च उठाएंगे। हिमाचल को बिजली से 600 करोड़ सालाना का फायदा: CM बता दें कि करीब 15 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से प्रस्तावित 422 मेगावाट क्षमता की यह परियोजना टौंस नदी पर हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित है। परियोजना के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश को बिजली हिस्सेदारी के तौर पर हर साल करीब 100 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी। CM सुक्खू ने दावा किया कि इससे करीब 600 करोड़ रुपए सालाना की हिमाचल को आय होगी। परियोजना प्रभावित हिमाचल पर वित्तीय बोझ डालना गलत: सुक्खू मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि परियोजना से विस्थापन का सबसे अधिक असर हिमाचल प्रदेश पर पड़ेगा। ऐसे में राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में हिमाचल के योगदान को देखते हुए राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने परियोजना के लिए हिमाचल के हिस्से के रूप में 800 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सीमित संसाधनों को देखते हुए इसे स्वीकार नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परियोजना के जल घटक के लिए केंद्र सरकार 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है तो विद्युत घटक में भी इसी तरह की सहायता मिलनी चाहिए थी। सीएम ने हिमाचल के अधिकारों की जीत बताया मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिकारों की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बिजली परियोजनाओं में राज्य के वैध अधिकार, लंबित बकाया राशि और अन्य हितों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल के मुख्य सचिव केके पंत, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और ऊर्जा निदेशक राकेश प्रजापति भी मौजूद रहे।
राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 13 जून तक की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, चिकनगुनिया के 9 मरीज भी सामने आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। मलेरिया रोधी अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एमसीडी के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घरेलू स्तर पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे कूलर, गमलों, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। साथ ही बुखार, सिरदर्द या शरीर दर्द जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए एमसीडी की सख्ती - मच्छरों के प्रजनन की स्थिति मिलने पर अब तक 34,480 कानूनी नोटिस जारी। - लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ 3,926 अभियोग दर्ज किए गए। - दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छिड़काव अभियान तेज किया गया। - 228 स्थानों पर मच्छरों के लार्वा को खाने वाली मछलियों का उपयोग किया जा रहा है। - स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें लगातार निगरानी एवं जांच में जुटी हैं।
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश की 108वीं जयंती पर विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी ब्रह्म प्रकाश के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र और जनसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार भाटिया तथा चौधरी ब्रह्म प्रकाश के परिजन और अन्य रिश्तेदार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने कम आयु में ही स्वयं को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक पद या व्यक्तिगत लाभ की आकांक्षा के ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा सार्वजनिक जीवन में उनका प्रवेश एक भावी मुख्यमंत्री या सांसद के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित युवा सेनानी के रूप में हुआ था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उनके योगदान का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने सादगी और सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीते हुए दिल्ली के विकास, किसानों के कल्याण और राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। सत्ता के उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने अपने आदर्शों और जनहित के मुद्दों से कभी समझौता नहीं किया। नेहरू की नीतियों से असहमति जताने में भी नहीं किया संकोच: विजेंद्र विजेंद्र गुप्ता ने कहा तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्रीय राजनीति में अत्यंत प्रभावशाली स्थान था, लेकिन चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने दिल्ली और उसके नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर अपनी असहमति खुलकर व्यक्त की। उन्होंने कभी भी अपनी बात रखने में संकोच नहीं किया। उनके सार्वजनिक जीवन में जनता के प्रति जवाबदेही और उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे, लोकतंत्र के लिए किया संघर्ष विधानसभा अध्यक्ष ने आपातकाल के दौरान चौधरी ब्रह्म प्रकाश के संघर्ष और त्याग को भी याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण दौरों में से एक आपातकाल के समय चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने 19 महीने तक जेल में रहकर कठिन यातनाएं झेलीं। यह बलिदान लोकतंत्र, नागरिक स्वतंत्रताओं और जनसेवा के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चौधरी ब्रह्म प्रकाश का जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हरियाणा पासिंग आयशर ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 15 क्विंटल डोडाचूरा प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की आधिकारिक मात्रा का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सीतामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर प्याज के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में डोडाचूरा छिपा हुआ मिला। पुलिस ने मौके से ट्रक जब्त कर लिया है और उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थ की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटा रही है। बता दें कि मंदसौर जिला लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जाना जाता है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं। प्याज की आड़ में डोडाचूरा छिपाकर ले जाने का यह मामला भी तस्करों की ऐसी ही एक कोशिश का उदाहरण है, जिसे सीतामऊ पुलिस ने विफल कर दिया। फिलहाल मौके पर कार्रवाई चल रही है आगामी कुछ देर में पुलिस द्वारा जप्त किए गए मादक पदार्थ की मात्रा की आधिकारिक पुष्टि और यह डोडाचूरा कहां से कहां ले जाया जा रहा था इसका खुलासा किया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कर (टैक्स) प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में ट्रेड एंड टैक्स विभाग के माध्यम से जीएसटी प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो सप्ताह का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आधुनिक कर प्रशासन केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, कानून, जांच, विश्लेषण और जनसेवा का समन्वित तंत्र बन चुका है। ऐसे में अधिकारियों का नियमित क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) के सहयोग से आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 26 जून तक चलेगा। प्रतिदिन तीन सत्रों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों के ज्ञान, कौशल और व्यावसायिक दक्षता को मजबूत करना है। जीएसटी नेटवर्क पर होगा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जीएसटी नेटवर्क पर रिटर्न फाइलिंग, पंजीकरण, संशोधन, निरस्तीकरण, पुनर्बहाली, बैक ऑफिस संचालन, हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण तंत्र का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जांच, पूछताछ, बयान दर्ज करने, तलाशी, जब्ती, गिरफ्तारी और डिजिटल जांच उपकरणों के उपयोग की भी जानकारी दी जाएगी। अनुशासनहीनता पर हो सकती है प्रशासनिक कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने, देर से पहुंचने, बीच में सत्र छोड़ने या निर्देशों का पालन नहीं करने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली के जीएसटी प्रशासन को अधिक दक्ष, तकनीक-सक्षम और परिणामोन्मुख बनाएगा।
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ अंडर कंस्ट्रक्शन सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने ₹121 करोड़ का एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। यह सौदा करीब ₹1.93 लाख प्रति वर्ग फुट की रिकॉर्ड दर पर हुआ है, जो देश के सबसे महंगे अपार्टमेंट सौदों में से एक है। यह गुरुग्राम में भी दूसरी सबसे बड़ी डील है। 'द डहलियाज' प्रोजेक्ट इस समय देश के अमीर उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों की पहली पसंद बना हुआ है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में, दिल्ली-एनसीआर के एक नामी कारोबारी ने इसी प्रोजेक्ट में ₹380 करोड़ की लागत से 4 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी इस प्रोजेक्ट में करीब ₹69 करोड़ का एक अपार्टमेंट अपने नाम करवा चुके हैं। यह जानकारी रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों से सामने आई है। इन दस्तावेजों के मुताबिक प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक मधुसूदन केला ने द डहेलियाज के टावर नंबर एक की 20वीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर का कुल कारपेट एरिया 6,233.39 स्क्वायर फीट (579.06 वर्ग मीटर) है। जिसमें 1810.75 स्क्वायर फीट (168.223 वर्ग मीटर) का बड़ा बालकनी एरिया भी शामिल है। 5 कार पार्किंग स्लॉट इस फ्लैट के साथ मधुसूदन केला को बेसमेंट में 5 कार पार्किंग स्लॉट भी अलॉट किए गए हैं। संपत्ति की कुल कंसीडरेशन वैल्यू 120.71 करोड़ रुपए तय की गई है। कारपेट एरिया के हिसाब से इस फ्लैट की मूल दर 1.93 लाख रुपए प्रति स्क्वायर फीट बैठती है। यह सौदा 15 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था। हालांकि मधुसूदन केला और डीएलएफ की तरफ से अभी कोई आधिकारिक स्टेटमेंट्स जारी नहीं किया गया है। प्रॉपर्टी एक्सपर्ट इसे मुंबई के मालाबार हिल और दिल्ली के लुंटियन जोन के बराबर मान रहे हैं। बड़े निवेशक है मधुसूदन केला मधुसूदन केला भारतीय शेयर बाजार की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वह एमके वेंचर्स कैपिटल के फाउंडर हैं। वह अपने निवेश और फैमिली ऑफिस के निवेश को मैनेज करते हैं। इससे पहले वे रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट में चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसरऔर चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने कंपनी में बड़े इक्विटी पोर्टफोलियो तैयार करने और अलग-अलग बाजार परिस्थितियों के लिए निवेश स्ट्रैटेजी बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लंबे समय के लिए अच्छे निवेश अवसर पहचानने की क्षमता के कारण उनकी बाजार में खास पहचान है। निवेशक उनके बाजार संबंधी नजरिए और शेयर चुनने की क्षमता पर नजर रखते हैं। फिलहाल वे शेयर, स्टार्टअप्स और दूसरे वैकल्पिक निवेश विकल्पों में निजी निवेशक के तौर पर काम कर रहे हैं। अंडर-कंस्ट्रक्शन है दी डेहलियाज डीएलएफ का यह अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में है। कंपनी अब तक इस प्रोजेक्ट में 221 फ्लैट बेच चुकी है, जिससे उसे कुल ₹16,000 करोड़ रुपए की बिक्री हासिल हुई है। इस लोकेशन पर डीएलएफ की दी कैमेलियाज का पजेशन किया जा चुका है। जिसमें देश के कई बड़े अमीर बिजनेसमैन रहते हैं। पांच साल में पजेशन का दावा डीएलएफ ने पिछले साल दावा किया था कि 5 साल में इस सोसाइटी के अपार्टमेंट का पजेशन दे दिया जाएगा। इस सोसाइटी का ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट यानि ओसी 31 दिसंबर 2031 तक मिलने की बात कही गई है। पजेशन सौंपने के बाद 5 साल तक अगर इमारत में कोई स्ट्रक्चरल डिफेक्ट आता है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 90 दिनों के अंदर ठीक करने की जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।
दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक राहत के आसार, हल्की बारिश और तेज हवाओं से सुहावना रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बडोदामेव के पास सुबह करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 8 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ हादसा: टायर फटते ही बेकाबू हुआ ट्रक चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, हादसा बडोदामेव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुआ। आगे चल रहे एक ट्रक का अचानक चलते-चलते टायर फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे पर ही लहराने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री अंदर ही फंस गए। सुबह का वक्त होने के कारण आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। अलवर जिला अस्पताल रेफर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी 18 घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बडोदामेव के पास सुबह करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 8 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ हादसा: टायर फटते ही बेकाबू हुआ ट्रक चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, हादसा बडोदामेव क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुआ। आगे चल रहे एक ट्रक का अचानक चलते-चलते टायर फट गया। टायर फटते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे पर ही लहराने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैवलर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल टक्कर होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री अंदर ही फंस गए। सुबह का वक्त होने के कारण आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। अलवर जिला अस्पताल रेफर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी 18 घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक पैसेंजर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पैसेंजर की स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E - 322 दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान एक पैसेंजर की तबीयत अचानक खराब हो गई। विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने प्राथमिक स्तर पर पैसेंजर को सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन स्वास्थ्य स्थिति में सुधार नहीं होने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए विमान को प्राथमिकता देते हुए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति दी गई। फ्लाइट ने रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के उतरते ही पहले से तैयार मेडिकल टीम और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बीमार पैसेंजर को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। वहीं पैसेंजर को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान को दोबारा उड़ान के लिए तैयार किया गया। इसके बाद इंडिगो की फ्लाइट रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर पैसेंजर्स को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। --- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर में दिखा असर:4 फ्लाइट डायवर्ट होकर सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची, पैसेंजर्स होते रहे परेशान दिल्ली में देर रात खराब मौसम के कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित हो गया। तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते कई फ्लाइट्स की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में सुरक्षा कारणों से चार फ्लाइट्स को डायवर्ट कर जयपुर एयरपोर्ट भेजा गया। (पूरी खबर पढ़ें)
अभी नहीं थमेगी बारिश-आंधी, दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान तक एक हफ्ते का अलर्ट जारी
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
चित्रकूट में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) नई दिल्ली और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। इस कार्यशाला में दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों को भी शामिल किया गया है, जो समावेशी शिक्षा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देता है। कार्यशाला के दौरान बच्चों को अभिनय, संगीत, चित्रकला, वॉइस एवं स्पीच, मंच संचालन और रंगमंच की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनएसडी के अनुभवी प्रशिक्षक उन्हें केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक व्यवहार की भी शिक्षा दे रहे हैं। प्रशिक्षण में बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इस वर्कशॉप की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें शबरी के राम विषय पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति तैयार की जा रही है। इस नाटक में दिव्यांग बालिकाएं भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगी और अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रशिक्षकों का मानना है कि कला के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास जगाने का यह प्रयास सफल होता दिख रहा है। प्रशिक्षकों के अनुसार, लगभग एक माह के प्रशिक्षण के बाद बच्चों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। जो बच्चे पहले झिझक के कारण खुलकर बात नहीं कर पाते थे, वे अब मंच पर निडर होकर संवाद बोल रहे हैं और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इस सकारात्मक बदलाव से अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। कार्यशाला के अगले चरण में, 17 जून को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में नाटक का अंतिम रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, 21 और 22 जून को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चित्रकूट के 39 बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यह प्रस्तुति बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ एक नई पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करेगी। आयोजकों का कहना है कि यह पहल दिव्यांग बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
हरियाणा में बिश्नोई परिवार और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। 15 दिन के अंदर-अंदर तीसरी बार कुलदीप बिश्नोई और नायब सैनी गर्मजोशी से मिले हैं। सोमवार रात को मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर कुलदीप बिश्नोई पत्नी रेणुका बिश्नोई, बेटे भव्य बिश्नोई और विधायक रणधीर पनिहार व समर्थकों के साथ पहुंचे। नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी साथ रही। दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर भी किया। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर की। इससे पहले मुख्यमंत्री 3 जून को दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के घर चाय पीने पहुंचे थे। इसके बाद चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिसार के आदमपुर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ऐसे में सैनी और कुलदीप की नजदीकियां हरियाणा की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से वह पार्टी में संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें… BJP सांसद रेखा शर्मा के बयान से नाराज हो गए थे कुलदीप भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने 24 अप्रैल को पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन का जिक्र करते हुए कहा था कि पहले पंचकूला में भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी चलती थी और वे बदमाशी करके चुनाव जीतते थे। इस बयान के बाद बिश्नोई समाज और भजनलाल समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया, कई जगह शिकायतें और FIR की मांग उठी। विवाद बढ़ने पर 15 मई को रेखा शर्मा ने माफी मांग ली थी। साथ ही कहा था कि मेरे शब्दों को तरोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा को माफ कर दिया था। कुलदीप ने कहा था-मैं बड़ा फैसला लेने वाला था दरअसल, 3 जून को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार के आदमपुर पहुंचे थे। बिश्नोई परिवार की ओर से आदमपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए थे। उन्होंने समाधि स्थल की परिक्रमा की थी। कार्यक्रम के बाद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा- मैं अपने पिता चौधरी भजनलाल को लेकर दिए गए बयान से आहत था और इस मुद्दे पर बड़ा फैसला लेने वाला था। भाजपा सांसद रेखा शर्मा का माफी वाला वीडियो मुझे दो दिन पहले ही मिल गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने तुरंत उन्हें माफ नहीं किया। सरकार में 18 साल से पद से दूर बिश्नोई परिवार इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार से बिश्नोई परिवार एक बार फिर सत्ता सुख से दूर हो गया है। अगर रणजीत चौटाला चुनाव जीतते तो उनका बिजली मंत्री का पद भव्य को मिल सकता था। मगर रणजीत की हार ने भव्य बिश्नोई को मंत्री पद से दूर कर दिया। हरियाणा में बिश्नोई परिवार 18 साल से सरकार में पद से बाहर है। 2005 से 2008 तक भजनलाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के डिप्टी सीएम पद पर रहे। इसके बाद निजी कारणों से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद से आज तक बिश्नोई परिवार को सरकार में कोई पद नहीं मिला है। 2005 में भजनलाल की अगुवाई में कांग्रेस हरियाणा में पूर्ण बहुमत से आई मगर भजनलाल को मुख्यमंत्री ना बनाकर कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी। डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस ने चंद्रमोहन को डिप्टी सीएम का पद दे दिया था।
दिल्ली में आज (16 जून) कांग्रेस हाईकमान पंजाब को लेकर रणनीति तैयार करेगा। पार्टी द्वारा तैनात तीनों ऑब्जर्वर पंजाब के नेताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे, जिसके बाद वे अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। ऐसे में पहले से चल रही चर्चाएं, जिनमें पंजाब कांग्रेस प्रधान से लेकर CLP नेता तक बदलने की संभावना जताई जा रही थी, इस फीडबैक रिपोर्ट को और भी अहम बना देती हैं। इसलिए गठित किया आब्जर्वर पंजाब कांग्रेस में राज्य इकाई के भीतर जारी गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 11 जून को बड़ा कदम उठाया था। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को पंजाब का ऑब्जर्वर नियुक्त किया था। साथ ही यह तय किया गया कि पंजाब के मौजूदा हालात पर नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अब ऐसे फीड बैक लिया जाएगा इसी सिलसिले में तीन सदस्यीय पैनल ने दिल्ली में सांसदों, मौजूदा व पूर्व विधायकों तथा जिला अध्यक्षों के साथ तीन दिवसीय वन-टू-वन (आमने-सामने) बैठकें और सुनवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में सात सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों से बातचीत की जाएगी।
देवास में भागवत कथा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी की जांच में पुलिस ने धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सभी 7 सदस्यों को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 156 ग्राम वजनी 9 सोने की चेन, एक लग्जरी कार, 6 मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 50 लाख रुपए का माल बरामद किया है। देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया कि 10 जून को मंडी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सरोज अग्रवाल की सोने की चेन चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी पहले करीब 500 मीटर पैदल चले, फिर ऑटो से दो किलोमीटर दूर हाइवे पहुंचे, जहां उनकी लग्जरी कार खड़ी थी। इसके बाद वे शहर छोड़कर निकल गए। श्रद्धालु बनकर पहुंचतीं और भीड़ बढ़ते ही करती थीं वारदात पुलिस के अनुसार गिरोह की महिला सदस्य कथा, प्रवचन, शोभायात्रा और मेलों में आम श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं। आरती और प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ बढ़ते ही महिलाओं के गले से चेन पार कर देती थीं। गिरोह के पुरुष सदस्य रेकी, परिवहन और चोरी का माल ठिकाने लगाने का काम संभालते थे। लग्जरी कारों से सफर करने के कारण आयोजनों में उन पर किसी को शक भी नहीं होता था। एक सप्ताह में 5 शहरों में 9 वारदातें प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह ने 3 से 10 जून के बीच आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भेड़ाघाट (जबलपुर) और देवास में 9 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के मोबाइल फोन से देशभर में होने वाले धार्मिक आयोजनों की सूची भी मिली है। पुलिस अब अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ यह जानकारी साझा कर रही है। गिरोह की सरगना जया पति शिवराज (55) है। सभी आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी हैं और दक्षिण दिल्ली के मदनगीर क्षेत्र में रह रहे थे। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालु बरतें सावधानी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भारी भीड़ का फायदा उठाकर ऐसे बाहरी गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। हमारी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महंगे आभूषण पहनने से बचें और अपने सामान के प्रति खुद भी विशेष सतर्कता बरतें। -पुनीत गेहलोद, एसपी, देवास
हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू के साथ चल रही फैमिली डिस्प्यूट के चलते सुर्खियों में है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी सपना चौधरी की बातों में यहीं टीस देखने को मिली। मंच पर उन्होंने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ गाना गाने से इनकार करते हुए कह दिया- आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है। हालांकि, उन्होंने ये बात मजाकिया अंदाज में कही, जिसे सुनकर मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। मगर, मासूम शर्मा सिर नीचे झुकाए खड़े दिखाई दिए। दिल्ली मंच की घटना को उनके पति से चल रहे विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सपना ने पुरुषों को लेकर पब्लिक मंच से कुछ कहा है। इससे पहले एक पॉडकास्ट में वे पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने यह कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता। मासूस शर्मा के साथ सपना चौधरी के 2 PHOTOS… अब पढ़िए सपना चौधरी ने कार्यक्रम में क्या-क्या कहा… मंच पर पहुंचते ही बोलीं- दिमाग कहीं ओर जा रहा है सपना चौधरी ने मंच संभालते हुए कहा कि आज यहां स्टूडियो में पहुंची हूं तो सामने देख रही हूं, लेकिन दिमाग कहीं ओर जा रहा है और उधर देख रही हूं तो दिमाग कहीं ओर जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सभी को राम-राम और नमस्ते कहा। पूछा कि सब ठीक हो ना, खुश हो ना। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों से पूछा कि किसी को जलन हो रही है क्या? फिर दोबारा सवाल दोहराते हुए कहा कि हो रही है या नहीं? कलाकारों के सामने कहा- मैं गाना भी गाना जानती हूं कार्यक्रम में हरियाणा के कई प्रसिद्ध कलाकार मौजूद थे। मंच संचालन कर रहे हरियाणवी कलाकार जगबीर राठी ने सभी कलाकारों को एक साथ गीत गाने के लिए मंच पर बुलाया। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि वह आज सभी कलाकारों का यह भ्रम भी दूर करना चाहती हैं कि वह सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि गाना भी गाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि बोल तेरे मीठे-मीठे गीत उन्हें बेहद पसंद है और वह इसे आज खुद गाएंगी। इस पर जगबीर राठी ने कहा कि गीत की शुरुआत वह करेंगे तो सपना चौधरी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि खत्म मैं करूंगी। आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही जब गीत के दौरान जगबीर राठी ने कहा कि मासूम शर्मा इसमें और ज्यादा सुर लगाएंगे और उन्हें सपना चौधरी के करीब आकर गाने के लिए कहा, तभी माहौल अचानक दिलचस्प हो गया। जैसे ही संगीत बजना शुरू हुआ, सपना चौधरी ने हंसते हुए कहा, “आजकल मेरी आदमियों के साथ बन नहीं रही है।” उनकी इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद कलाकार और दर्शक मुस्कुराने लगे। कलाकारों ने इसे एक साथ दो लोगों पर किया गया कटाक्ष माना। कुछ लोगों का मानना था कि सपना ने एक तरफ अपने पति वीर साहू की ओर इशारा किया तो दूसरी तरफ मजाकिया अंदाज में मासूम शर्मा को भी निशाने पर ले लिया। 'मका डट जाओ', कलाकारों पर भी किया तंज बाद में सपना चौधरी के साथ सभी कलाकारों ने मिलकर बोल तेरे मीठे-मीठे गीत प्रस्तुत किया। गीत के दौरान सपना चौधरी पूरी तरह संगीत में डूबी नजर आईं। जब गीत की पंक्तियां आईं… रात ने नींद ना आवे, आवे सपने आवे, या दुनिया दुश्मन दिखे, मन्ने अपने ना भावे…रूह मेरी भटकी-भटकी, तेरे पे अटकी-अटकी...। गीत समाप्त होने के बाद सपना चौधरी ने कहा, मका डट जाओ, शांति से गा लो। आज सारा ही टैलेंट दिखाओगे क्या, सारे ही घुसे जा रहे हैं। उनकी इस बात पर मंच और दर्शकों के बीच ठहाके गूंज उठे। पुराने गानों का जिक्र कर बोलीं- ये मेरे जीवन का हिस्सा हैं सपना चौधरी ने कहा कि वह देशभर में काफी शो करती हैं और कुछ गीत उनके जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आंखों का काजल, बोल तेरे मीठे-मीठे, चेतक, इंग्लिश मीडियम और तू चीज लाजवाब है जैसे गीतों की मांग आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले उनके कार्यक्रमों में आती है। सपना ने बताया कि इन गीतों को रिलीज हुए करीब 12 से 13 साल हो चुके हैं, लेकिन लोगों का प्यार आज भी वैसा ही बना हुआ है। कलाकारों को परिवार से भी ज्यादा समय देने की बात कहीसपना चौधरी ने मंच से कहा कि हम अपने भाई-बहन और माता-पिता को भी उतना समय नहीं दे पाते, जितना कलाकार एक-दूसरे के साथ बिताते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसी ही हूं, मुझे आज याद करो, कल याद करो या बुढ़ापे में याद करो, मैं तब भी ऐसी ही रहूंगी। सपना चौधरी ने भावुक अंदाज में कहा कि गाने हिट हों या न हों, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह लोगों के बीच जाकर यह कहना चाहती हैं कि उन्हें अपने चाहने वालों की जरूरत है और उनके लिए वही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। पॉडकास्ट में भी मर्दों को लेकर खुलकर रख चुकी हैं राय मंच से आजकल मेरी मर्दों के साथ नहीं बन रही कहने से पहले भी सपना चौधरी एक पॉडकास्ट में पुरुषों और महिलाओं के रिश्तों को लेकर बेबाक राय रख चुकी हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि आज के समय में बहुत कम ऐसे पुरुष हैं, जिनमें सच्चा प्यार, भावना, शिद्दत और समर्पण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा था कि मर्द के पास केवल इगो है, जबकि महिलाओं में अपार क्षमता और सहनशीलता होती है। सपना ने उदाहरण देते हुए कहा था कि लक्ष्मी चाहिए तो लक्ष्मी माता के पास जाइए, शक्ति चाहिए तो दुर्गा मां के पास जाइए और ज्ञान चाहिए तो सरस्वती मां के पास जाइए, क्योंकि महिलाओं में सब कुछ मौजूद है। औरतों में इतनी गहराई है कि एक मर्द बाहर मुंह मार के आएगा और औरत से कहेगा कि मैं तुझे प्यार करता हूं तो औरतें फिर भी उसे कहेंगी, चल कोई बात नहीं आजा। उन्होंने अपने पॉडकास्ट के दौरान यह भी कहा था कि मर्द ऐसा बिल्कुल नहीं कह सकता। ----------------------------------------- सपना-वीर साहू विवाद के ये खबरें भी पढ़ें…. 'शादी के बाद सपना चौधरी पर बंदिशें लगीं':हरियाणवी सिंगर बोला-वीर साहू ने बैन किए थे 8 कलाकार; डांसर की पोस्ट-आई डोंट बिलिव इन रिवेंज फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार:रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी सपना चौधरी-वीर साहू के विवाद की 4 वजह:डिफरेंट स्टारडम, लाइफ स्टाइल का मेन रोल, पहली एनिवर्सरी पर दिखी थी दूरी; कोर्ट ने दूर रहने का कहा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी
देश के 9 राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश हो रही है। यूपी के बदायूं में सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मथुरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ ममें तेज बारिश हुई। तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ चलते ऑटो पर गिर गया। हादसे में ऑटो सवार युवती की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। इधर, राजस्थान के चूरू, झुंझुनू और सीकर में सोमवार दोपहर रेत का बवंडर उठा। चुरू में कुछ मिनटों में पूरा शहर धूल से भर गया। दिन में अंधेरे जैसी स्थिति हो गई। कोटपूतली-बहरोड़ में पहले बवंडर आया और फिर बारिश हुई। झुंझुनूं में गर्मी के चलते प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बेहोश हो गए। वे अचानक सड़क पर गिर गए। पूर्व मंत्री ने हॉस्पिटल जाने से मना कर दिया। पंजाब के पठानकोट में एक कच्चे घर की दीवार गिर गई, जिससे एक व्यक्ति, उसकी बहन और दो बच्चे मलबे में दबने से घायल हो गए। दिल्ली के कई इलाकों में भी धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। पालम मौसम केंद्र पर दोपहर 2:30 बजे हवा की रफ्तार 92kmph घंटा दर्ज की गई। मानसून की बिहार, झारखंड और ओडिशा में आगे बढ़ चुका है। हालांकि मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है। नॉर्थ-ईस्ट में यह उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर पहुंच चुका है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 12 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40C पार राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को पारा 40C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। यहां पारा 43.4C रहा। वहीं एमपी के खजुराहो 42.6C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42C, ओडिशा के बौध में 42.5C, महाराष्ट्र के वर्धा में 41.5C, बिहार के शेखपुरा में 41.5C, राजस्थान के फलोदी में 42.8C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 जून: 18 जून:

