...

'मिर्जापुर द मूवी' के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ अब बड़े पर्दे पर आने वाली है। ये फिल्म 4 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 11:22 pm

कमाई में गिरावट के बावजूद 'टॉक्सिक' ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, देखें मूवी मसाला

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म अपनी रिलीज के 5वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ रुपये के जादुई आकड़े की ओर पहुंच गई है. वहीं, इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग वीकेंड में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. देखें मूवी मसाला.

आज तक 1 Sep 2026 11:20 pm

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की अफेयर की चर्चा के बीच सेट पर पहुंच गए थे सलमान खान और फिर...

अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के रिलेशन की खबरें काफी सुर्खियों में थीं और इसी फिल्म में सलमान खान का कैमियो था।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 11:20 pm

'बदसूरत' बोलकर किया अपमान! पत्नी के दावों पर भड़का एक्टर

दर्शन जरीवाला ने अपनी पत्नी टीवी एक्ट्रेस अपरा मेहता के दावों को झूठा बताया है. अपरा ने कहा था कि वो अपने पति से इसलिए अलग हुई थीं, क्योंकि उन्होंने उन्हें सबसे बदसूरत महिला कहा था. जानें दर्शन ने अपरा के बयान पर क्या-क्या कहा...

आज तक 1 Sep 2026 10:30 pm

शिरडी के साईं बाबा फेम सुधीर ICU में थे एडमिट, नहीं थे बिल चुकाने के पैसे; अक्षय-रणबीर और कार्तिक ने की मदद

शिरडी के साईं बाबा फिल्म में साईं बाबा का किरदार निभा चुके सुधीर दलवी जब अस्पताल में भर्ती थे तब उनके परिवार के पास बिल चुकाने के पैसे नहीं थे।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 9:19 pm

बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह, बोलीं-उसकी पहचान सिर्फ मौत नहीं

एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह अपनी बेटी मिहिका शाह के निधन से दुखी हैं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों के जरिए उन्हें याद करती रहती हैं...

खास खबर 1 Sep 2026 8:10 pm

'सब बकवास है!' यूट्यूब के नए अपडेट पर समय रैना ने निकाली भड़ास, 100 मिलियन व्यूज का कोई मतलब नहीं

समय रैना ने यूट्यूब के नए अपडेट पर भड़ास निकाली है। समय का कहना है कि इस अपेडट से वह काफी परेशान हैं और उन्हें नहीं लगता कि ये सही है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 7:50 pm

दायरा के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के साथ ‘राज़ी’ में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “दिस कास्ट प्लस माय फेवरेट डायरेक्टर… से नो मोर।” यानी इतनी शानदार कास्ट और मेरी फेवरेट डायरेक्टर… अब और क्या ही कहें!

खास खबर 1 Sep 2026 7:42 pm

आ गई इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट, OTT पर लोगों ने सबसे ज्यादा देखे ये शोज

OTT Most Watched: ओटीटी पर इस हफ्ते ऑडियंस ने किन शोज और फिल्मों को सबसे ज्यादा प्यार दिया है? चलिए जानते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 7:12 pm

न बजट-न बड़े स्टार्स, 'हनुमान अंश' की कमाई देख हैरान इंडस्ट्री

नेशनल अवॉर्ड विनर मधुर भंडारकर ने फिल्म हनुमान अंश की तारीफ की है. उन्होंने इसे शुद्ध सिनेमाई मैजिक बताया है. फिल्म की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है.

आज तक 1 Sep 2026 6:45 pm

समय रैना के साथ ऐड पर मुकेश खन्ना ने दी सफाई, बोले- शक्तिमान बिक नहीं सकता

मुकेश खन्ना और समय रैना का कुछ दिनों पहले एक ऐड आया था जिसपर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी खूब क्लास लगाई थी। अब मुकेश ने इस पर सफाई दी है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 6:36 pm

वॉन्टेड में कटरीना को लीड रोल में चाहते थे सलमान, जानिए बोनी कपूर ने क्यों ठुकरा दिया ये आइडिया

Salman Khan Wanted: सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में आयशा टाकिया लीड रोल में थीं, लेकिन अब बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि आयशा से पहले कई और नाम भी आए थे।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 6:29 pm

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामाणी उर्फ ओरी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। कभी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने स्टंट और बेबाक अंदाज को लेकर, तो कभी कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अपनी बातों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब ओरी ने आईएएनएस से खास बातचीत में शो से जुड़े अपने अनुभव से लेकर कंटेस्टेंट्स के बाहर होने से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

समाचार नामा 1 Sep 2026 6:25 pm

कभी नहीं सोचा था एयरफोर्स ऑफिसर का रोल करूंगा: अभय वर्मा

मुंबई, अभिनेता अभय वर्मा वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' में विंग कमांडर राजपाल ढालीवाल के रोल में नजर आ रहे हैं।

देशबन्धु 1 Sep 2026 6:03 pm

एक्टिंग के लिए पिता से बिगाड़े रिश्ते: राम कपूर

मुंबई, राम कपूर आज टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कभी पति, कभी पिता तो कभी सख्त अधिकारी जैसे कई किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

देशबन्धु 1 Sep 2026 6:03 pm

राम यशवर्धन ने बताया सोशल मीडिया से क्यों रहते हैं दूर, बोले- 'मैं इसे अपना रिज्यूमे नहीं मानता'

अभिनेता राम यशवर्धन ने पौराणिक किरदारों के जरिए टीवी की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। '

खास खबर 1 Sep 2026 5:27 pm

पद्यावत के जौहर वाले सीन को स्वरा भास्कर ने बताया कायर, लोगों का फूटा गुस्सा- बेवकूफ हो क्या?

स्वरा भास्कर ने एक बार फिर पद्मावत फिल्म के जौहर सीन पर बात की और कहा कि उन्हें ये सीन बिल्कुल सही नहीं लगा। इतना ही नहीं उन्होंने इस सीन को प्रोब्लेमेटिक बताया है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 5:24 pm

बॉलीवुड के 'जेंटलमैन विलेन' केएन. सिंह

मुंबई, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता को पूरी दुनिया में बढ़ाने में बॉलीवुड के खलनायकों ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

देशबन्धु 1 Sep 2026 4:58 pm

इमरान हाशमी की फिल्म से होगी 'मैसा' की टक्कर, जानिए किस बारे में है रश्मिका मंदाना की नई फिल्म

Mysaa: रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड मूवी का पोस्टर फाइनली रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में रश्मिका काफी वॉयलेंट अवतार में नजर आने वाली हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 4:51 pm

बादशाह और ईशा रिखी हुए अलग, शादी के पांच महीने बाद लिया फैसला; कपल ने जारी किया ज्वाइंट स्टेटमेंट

बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ही बयान पोस्ट किया। इसमें दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। स्टेटमेंट में आपसी सम्मान पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की।

देशबन्धु 1 Sep 2026 4:29 pm

पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, 'हुंकार द रोर' का दमदार टीजर आया सामने

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के मेकर्स ने मंगलवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया। इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को पुलिस थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी।

समाचार नामा 1 Sep 2026 4:01 pm

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' बिहार के सदियों पुराने इस मंदिर पर है बेस्ड, सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं रुकते

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर पर बेस्ड है। जानें इस मंदिर के बारे में ऐसी बातें जिन्हें पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 3:57 pm

बादशाह का पहली पत्नी संग 8 साल में हुआ था तलाक, कहां है बेटी?

रैपर और सिंगर बादशाह की लव लाइफ इस समय इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है. बादशाह की दूसरी शादी 5 महीने में टूट गई है. पहली पत्नी संग भी सिंगर का तलाक हो चुका है. पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है, जो सात समंदर पार रहती है.

आज तक 1 Sep 2026 3:45 pm

बादशाह और ईशा रिखी ने गुपचुप शादी के महीनों बाद लिया तलाक, जारी किया बयान

बादशाह और ईशा रिखी ने गुपचुप शादी की खबरों के महीनों बाद 31 अगस्त को तलाक की पुष्टि की। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही और रिश्ते पर अटकलों से बचने की अपील की।

प्रातःकाल 1 Sep 2026 3:45 pm

इंडियन आइडल 16 पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रसारण

इंडियन आइडल 16 पहली बार फ्री-टू-एयर टेलीविजन पर सोनी पल पर प्रसारित होगा। 7 सितंबर से शुरू होने वाले सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज होंगे, जबकि आदित्य नारायण होस्ट करेंगे।

प्रातःकाल 1 Sep 2026 3:42 pm

मिर्जापुर' का सिनेमाघरों में भौकाल: खूब हो रही एडवांस बुकिंग, पहले दिन हो सकती इतनी कमाई

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर मूवी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। माना जा रहा है कि पहले ही दिन यह 20 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 3:39 pm

जियो हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 10 फिल्में, इस मलायलम मूवी ने छोड़ी छाप

जियो हॉटस्टार पर शानदार फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। तो अगर घर पर बैठकर टाइमपास करने का प्लान कर रहे हैं तो ट्रेंड कर रही इन फिल्मों को देख सकते हैं। कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरी इन फिल्मों को आज देशभर में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 3:37 pm

Hunkkaar Official Teaser | अनीट पड्डा ने निभाया पीड़िता का दमदार रोल, इंसाफ के लिए लड़ती दिखीं फातिमा सना शेख

ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'हुंकार: द रोर' का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। यह सीरीज एक ताकतवर सिस्टम और एक प्रभावशाली पंथ (कल्ट) लीडर के खिलाफ लड़ी जाने वाली एक निडर कानूनी लड़ाई की झलक पेश करती है। इस सीरीज में अनीट पड्डा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसे भी पढ़ें: Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी बाबाजी के खिलाफ 17 साल की छात्रा की हुंकार टीजर की शुरुआत एक बेहद गंभीर और तनावपूर्ण माहौल के साथ होती है। 'सैयारा' फेम अनीट पड्डा, महाशेरनी स्कूल (शबुरी किला) की 17 वर्षीय छात्रा मीनू रावत के किरदार में पुलिस स्टेशन में अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाती नजर आती हैं। वह एक सम्मानित कल्ट लीडर 'बाबाजी' पर शोषण और हमले का सीधा आरोप लगाती हैं, जिसके बाद पूरे सिस्टम में हड़कंप मच जाता है। इसे भी पढ़ें: 'अंबर धारा' फेम Kashmira Irani ने 40 की उम्र में सुनाई खुशखबरी! घर गूंजने वाली है किलकारी, गौहर खान समेत सेलेब्स ने बरसाया प्यार 'हुंकार: द रोर' 25 सितंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफातिया द्वारा निर्देशित और कपाड़िया और मेहरा द्वारा बनाई गई इस सीरीज़ में फातिमा शेख, अर्जुन माथुर, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राम कपूर भी हैं। टीज़र की शुरुआत एक गंभीर माहौल के साथ होती है, जिसमें अनीट पड्डा के चेहरे पर फोकस किया जाता है, जब उनका किरदार, मीनू रावत, पुलिस स्टेशन में अपना परिचय देती है। महाशेरनी स्कूल (जो बाबाजी के शबुरी किले के अंदर स्थित है) की 17 साल की छात्रा अपनी भयानक आपबीती सुनाती है और बाबाजी पर शोषण और हमले का आरोप लगाती है। इसमें एसीपी जसलीन सिंह सोनी, कमज़ोर स्थिति वाले वकील भालेराव और पत्रकार अमिताभ को भी दिखाया गया है, जो एक ही सच के लिए तीन अलग-अलग मोर्चों पर लड़ रहे हैं: ज़मीन पर, कोर्टरूम में और मीडिया में। यह केस सत्ता, प्रभाव और लोगों की सोच से जुड़े सवालों के बीच आगे बढ़ता है। सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए अनीट ने लिखा, मैं कुछ ऐसा पेश कर रही हूँ जिसकी शूटिंग मैंने 'सैयारा' से पहले की थी। 'हुंकार' कुछ समय से मेरे सफ़र का हिस्सा रही है, और मुझे खुशी है कि आखिरकार मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूँ। उन्होंने आगे कहा, नहीं होगा इंसाफ़ का इंतज़ार, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार। अनीट की पिछली थिएटर में रिलीज़ हुई फ़िल्म डायरेक्टर मोहित सूरी की म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' थी। इस फ़िल्म से एक्टर अहान पांडे ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अनीट और अहान सूरी की एक बिना नाम वाली म्यूज़िकल फ़िल्म के लिए फिर से साथ काम करने वाले हैं। अनीट जल्द ही डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फ़िल्म 'शक्ति शालिनी' में भी नज़र आएंगी। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi View this post on Instagram A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)

प्रभासाक्षी 1 Sep 2026 3:25 pm

'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक: जन्माष्टमी स्पेशल

मुंबई, देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

देशबन्धु 1 Sep 2026 3:13 pm

800 महिलाओं ने किया जौहर! ‘पद्मावत’ देख भड़की थीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ से जुड़े अपने पुराने विवाद को याद किया है. उन्होंने बताया कि जौहर और प्रेग्नेंट महिला वाले सीन ने उन्हें क्यों परेशान किया और कैसे पांच दिन सोचने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था.

आज तक 1 Sep 2026 2:45 pm

mirzapur the movie: थिएटर्स में टिकट की रेट उड़ा देगी होश, 1800 रुपए तक आ रहा मूवी का टिकट

इंटरनेट डेस्क। ओटीटी पर भौकाल मचाने के बाद मिर्जापुर अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर लौट रही है। मिर्जापुर द मूवी अब बस कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है, जिसे देखने के लिए कई लोग एक्साइटेड है। इस हिट वेब शो को ज्यादातर लोग जानते हैं। ऐसे में जब इसका एक पार्ट थिएटर्स में आ रहा है, तो बवाल मचना तय है। मिर्जापुर के टिकट प्राइज मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग बीते दिन 31 अगस्त से शुरू हो गई। देशभर में इसके कई शोज लगे हैं, जहां टिकटों के दाम भी हैरान करने वाले हैं। कई जगह टिकट करीब 149 रुपये से शुरू हो रहे हैं। वहीं कुछ प्रीमियम शो के टिकट काफी महंगे हैं। दिल्ली एनसीआर में नोएडा के सबसे बड़े मॉल डीएलएफ की बात करें, तो यहां रात के शो का एक टिकट ₹1800 तक देखी गई है। मुंबई और कुछ दूसरे शहरों में सामान्य शो के टिकट लगभग 149 रुपये से 500 रुपये के बीच हैं। मिर्जापुर फिल्म कमाई के मामले में भी सबको दंग करने वाली है। अगर सैकनिल्क की रिपोर्ट मानी जाए, तो फिल्म का फर्स्ट डे नेट कलेक्शन 15-20 करोड़ रुपये के बीच में रह सकता है। pc- in.bookmyshow.com

राजस्थान खबरे 1 Sep 2026 2:44 pm

उधर टिकट विंडो पर 'भौकाल', इधर Mirzapur The Movie के मेकर्स का बड़ा धमाका, रिलीज से 3 दिन पहले आउट हुआ नया गाना

मिर्जापुर: द मूवी एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन इस बीच ही मेकर्स ने फैंस को नया सरप्राइज देते हुए ऐसा गाना रिलीज किया, जिस पर वह झूमने को मजबूर हो जाए।

जागरण 1 Sep 2026 2:39 pm

Govinda का वो विवादित गाना, जिस पर 23 सालों तक चला था कोर्ट केस, एक्टर के लिए बना था 'जी का जंजाल'

अभिनेता गोविंदा का 30 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जिस पर 23 सालों तक कोर्ट केस चला था।

जागरण 1 Sep 2026 2:39 pm

हम बार-बार ऐसा होते कैसे देख सकते हैं, शर्मनाक! दिल्‍ली रेप घटना पर भूमि पेडनेकर ने इंस्‍टा पर जताया आक्रोश

सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर भूमि ने इस परेशान करने वाले मामले पर प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाया कि महिलाओं की सुरक्षा पर बार-बार बातचीत के बावजूद ऐसी घटनाएं कैसे होती रहती हैं। उन्होंने लिखा, “हम ऐसा बार-बार कैसे देख सकते हैं! शर्म की बात है!”

दैनिक जागरण 1 Sep 2026 2:37 pm

बादशाह से शादी टूटते ही ईसा रिखी ने मिटाई रिश्ते की हर झलक, एक-दूसरे को किया अनफॉलो, डिलीट की एक-एक फोटो

सिंगर और रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के अलगाव की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। शादी के पांच महीने बाद ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं।

खबर इंडिया टीवी 1 Sep 2026 2:35 pm

'सैयारा' के बाद 'हुंकार' भरने को तैयार अनीत पड्डा, जारी हुआ नई फिल्म का टीजर, बेखौफ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

मेकर्स ने 'हुंकार: द रोर' का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में अनीत पड्डा की झलक देखने को मिलती है, जिनका किरदार एक आरोप सत्ता, सच्चाई और न्याय से जुड़ी एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत करता है।

खबर इंडिया टीवी 1 Sep 2026 2:30 pm

रश्मिका मंदाना की Mysaa की रिलीज डेट का एलान, पैन-इंडिया फिल्म में इंटेंस अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna स्टारर अपकमिंग फिल्म मैसा (Mysaa) की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

जागरण 1 Sep 2026 2:24 pm

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वह एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार में एक तरफ भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ वह एक मजबूत और निडर लड़की के रूप में भी नजर आएंगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है।

समाचार नामा 1 Sep 2026 2:15 pm

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल बीत चुके हैं, लेकिन दोनों की कहानी आज भी लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया। बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए आज तक एक कप चाय तक नहीं बनाई है।

समाचार नामा 1 Sep 2026 2:06 pm

क्राइम पेट्रोल के लिए मोटी फीस वसूल रहे हैं अजय देवगन, फिर भी सलमान खान से इतना पीछे

अजय देवगन टीवी पर क्राइम पेट्रोल होस्ट करते नजर आ रहे है। इस एक सीजन के लिए एक्टर ने मोटी फीस वसूली है। जानिए एक्टर को कितनी फीस मिल रही है। सलमान खान और अमिताभ बच्चन से पीछे चल रहे हैं अजय।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 1:44 pm

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं

दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस के अंदर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। भूमि ने लिखा कि बार-बार ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं, यह बेहद शर्मनाक है। गलत बस में बिठाकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्मदिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की छात्रा अपने घर से नोएडा जाने के लिए निकली थी। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बारिश और अंधेरा होने की वजह से वह फंस गई। इसी दौरान आई एक प्राइवेट स्लीपर बस के कंडक्टर ने उसे झांसा देकर बस में बिठा लिया। बस में कोई अन्य सवारी नहीं थी। रास्ता शुरू होते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस को तिमारपुर से जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सुरक्षा और स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर पहले भी बोल चुकी हैं भूमियह पहला मौका नहीं है जब भूमि पेडनेकर ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और सुरक्षा के मुद्दे पर बात की है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान भी वे काफी मुखर रही थीं। उस समय प्रदर्शन में प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाली एक नाबालिग छात्रा को जब सोशल मीडिया पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं, तब भूमि ने खुलकर उसका समर्थन किया था। भूमि ने तब कहा था कि देश में महिलाओं या किसी भी लड़की को अपनी आवाज उठाने पर ऐसी धमकियों का सामना नहीं करना चाहिए। PM पर बयान देकर आलोचना का शिकार हुई थीं इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी CJP प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भूमि ने सवाल उठाए थे। तब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा बोलना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दिल्ली गैंगरेप घटना को सिलसिलेवार तरीके से समझिए 1. पीड़ित घर से झगड़कर निकली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार में झगड़ा होने पर बिना बताए नोएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है। 2. ग्रेटर नोएडा पर उतर गई थी भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई थी। फिर यहां से नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगी। इसी बीच वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। 3. ड्राइवर-कंडक्टर ने बस में बैठाया ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया। उन्होंने बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस चलने के कुछ समय बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। 4. फिर गैंगरेप किया और धमकी दी छात्रा ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 5. कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार आरोप है कि दोनों ने देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। 6. दोनों आरोपी गिरफ्तार पीड़ित की शिकायत के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कोतवाली एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने बस की पहचान और उसके रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त किया गया। बस की फोरेंसिक जांच की जा रही है। बस के अंदर और बाहर की 3 तस्वीरें… NHRC ने लिया संज्ञान, पुलिस पर भी उठा सवाल इस मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने भी संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार (जुरिस्डिक्शन) को लेकर भी सवाल उठे हैं। यूपी पुलिस का आरोप है कि घटना गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में शुरू हुई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने समय पर उन्हें इसकी पूरी जानकारी साझा नहीं की। ये खबर भी पढ़ें संघर्ष, ट्रॉमा-रिजेक्शन से उठकर स्ट्रॉन्ग एक्ट्रेस बनीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- स्कूल में बुलिंग होती थी, तभी सोचा कि एक दिन सबको कुछ बनकर दिखाऊंगी संघर्ष, ट्रॉमा, रिजेक्शन और सामाजिक तानों के बीच खुद को साबित करने वाली अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर। मुंबई की चमकदार फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, खासकर तब जब शुरुआत आत्म-संदेह, असुरक्षा और निजी आघातों से भरी हो। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 1 Sep 2026 1:28 pm

जब शाहरुख ने सुनाया पिता से जुड़ा किस्सा, दुनिया घूमी पर इस वजह से नहीं गए कश्मीर

शाहरुख खान के पिता ने उन्हें कुछ जगहों के नाम बताए थे, जहां वह चाहते थे कि उनका बेटा जरूर जाए। इस लिस्ट में कश्मीर भी था। लेकिन वहां शाहरुख कभी नहीं गए।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 1:22 pm

'मैंने तेरे ही भरोसे...', ट्रेन में गाता था गानें, बचपन से रहा दृष्टिहीन, आज हो गया वायरल

नीम करौली बाबा के सफर को बड़े पर्दे पर दिखानी वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है। आइए आपको इस फिल्म के गायक के बारे में बताते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 1:09 pm

कौन हैं ईशा रिखी? बनी थीं बादशाह की दूसरी दुल्हन, 5 महीने में हुआ तलाक

रैपर और सिंगर बादशाह दूसरी पत्नी ईशा रिखी से अलग हो गए हैं. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया है.

आज तक 1 Sep 2026 12:30 pm

जियो हॉटस्टार की फिल्म 'आई नोबडी' की कहानी है सस्पेंस से भरी, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

मलयालम फिल्म ‘आई नोबडी’ की कहानी और सस्पेंस आपको अंत तक सीट से हिलने नहीं देगा। इस फिल्म की कहानी आपको हैरान करेगी। पृथ्वीराज सुकुमारन की परफॉरमेंस आपको हैरान करेगी। जानिए कहानी-

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 12:30 pm

'रामायण' में मेकर्स ने लगाया मार्वल वाला दिमाग! 'हनुमान जी' पार्ट-2 के लिए ऐसे करेंगे माहौल सेट!

Ramayana Part One: रामायण के पार्ट-1 में सनी देओल के हनुमान जी वाले लुक को सीक्रेट रखने की वजह अब सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो मेकर्स का प्लान बहुत तगड़ा है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 12:16 pm

Box Office पर हनुमान अंश ने कैसे पलटा पासा? फ्लॉप होते-होते ब्लॉकबस्टर बन गई Neem Karoli Baba की बायोपिक

फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासक प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान खींचा है।

जागरण 1 Sep 2026 12:13 pm

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Toxic ने काटी चांदी, Yash की फिल्म ने दुनियाभर में छापे करारे नोट

सुपरस्टार यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां देखें फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-

जागरण 1 Sep 2026 11:54 am

लोक भजन बना Hanuman Ansh की शान, नेत्रहीन गायक के गीत ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

फिल्म हनुमान अंश का एक नया गीत सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर ट्रेंड कर रहा है।

जागरण 1 Sep 2026 11:33 am

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद आपसी सहमति से अलग होने (तलाक) की घोषणा कर दी है। दोनों ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक संयुक्त बयान जारी कर फैंस को यह चौंकाने वाली खबर दी। मार्च में ही दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं, जिसके बाद इस अचानक आए फैसले से प्रशंसक हैरान हैं। बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी खत्म की इस पूर्व जोड़े ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अलग-अलग बयान जारी किए। बादशाह की स्टोरी में लिखा था, मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं। बादशाह के साथ तलाक की चर्चाओं के बीच ईशा रिखी ने हाल ही में क्या पोस्ट किया? बादशाह और ईशा के तलाक की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। जुलाई में, ईशा ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी नोट शेयर किया था। उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके पोस्ट का कारण क्या था, लेकिन डर, चुप्पी और आखिरकार बोलने की हिम्मत जुटाने के बारे में बात की। उनका बयान तब आया जब फैंस उनके रिश्ते में समस्याओं के बारे में अटकलें लगाने लगे थे। अपने नोट में, ईशा ने मुश्किल हालात से गुजरने के बारे में बात की, जिनका कोई बाहरी निशान नहीं दिखता था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने लंबे समय तक चुप रहने का फैसला क्यों किया। उन्होंने लिखा मैंने ऐसी लड़ाइयां लड़ी हैं जिनका कोई बाहरी निशान नहीं दिखता। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे अपने पति के प्रभाव, शक्ति और संसाधनों से घबराहट होती थी, और मैंने खुद को यकीन दिलाया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित काम है। ईशा ने आगे स्पष्ट किया कि उनकी चुप्पी को सहमति नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुप रहना हालात से निपटने का एक तरीका था और अब वह अपने डर का सामना करने का फैसला कर रही हैं। नोट में लिखा था चुप्पी कभी भी सहमति नहीं थी। यह खुद को बचाने का तरीका था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं, लेकिन आखिरकार मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था। बादशाह और ईशा ने इतनी कम समय में अपनी शादी खत्म करने का फ़ैसला क्यों किया, यह बात मीडिया को नहीं बताई गई है। Entertainment News Hindi Todayonly at Prabhasakshi

प्रभासाक्षी 1 Sep 2026 11:23 am

रोहित शर्मा लेकर आ रहे हैं 'फैमिली फुल हाउस', जानिए क्या होगा कॉन्सेप्ट और कौन होंगे खिलाड़ी?

Family Full House: ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 'फैमिली फुल हाउस' नाम से एक नया रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है जिसे लीजेंडरी क्रिकेटर रोहित शर्मा होस्ट करेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 11:06 am

पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पैपराजी पर भड़क गईं। मुंबई में आयोजित इस इवेंट के दौरान जब वे पैपराजी को पोज दे रही थीं, तब उन्हें गुस्सा आ गया। इससे परेशान होकर करीना ने पैपराजी को फटकार लगाई और कहा कि कभी इधर, कभी उधर, मैंने हील्स पहनी है। दरअसल फोटो क्लिक करवाने के दौरान पैपराजी उन्हें लगातार राइट और लेफ्ट होने के लिए कह रहे थे। बार-बार एंगल बदलने की हिदायत से करीना असहज हो गईं। उनके चेहरे पर नाराजगी साफ नजर आई। करीना ने पैपराजी को टोकते हुए कहा कि वे हील्स पहनकर बार-बार इधर-उधर नहीं घूम सकतीं। इसी इवेंट में कृति सेनन की ट्रोलिंग का सवाल टाला ट्रेलर लॉंच के इसी इवेंट में एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट में कपड़ों को लेकर शुरू हुए विवाद पर करीना कपूर ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी। करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठीं डायरेक्टर मेघना गुलजार से देने को कहा। सवाल सुनते ही डायरेक्टर की तरफ किया इशाराइवेंट में रिपोर्टर ने करीना कपूर से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस के कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएं होनी चाहिए। सवाल पूरा सुनते ही करीना ने खुद बोलने के बजाय माइक डायरेक्टर मेघना गुलजार की तरफ बढ़ा दिया। करीना के इशारा करने के बाद डायरेक्टर मेघना गुलजार ने सवाल का जवाब दिया। मेघना ने कहा, फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं। यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है। मेघना ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है। हाल ही में फैली थी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थीं। कुछ दिनों पहले जिम के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी थीं। हालांकि, बाद में करीना की तरफ से इन खबरों पर सफाई आई कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये महज अफवाहें थीं। साउथ स्टार पृथ्वीराज के साथ नजर आएंगी करीनाकरीना कपूर जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एक अलग और अनोखे किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। …………… करीना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… करीना@45, प्यार में कमरे का ताला तोड़ा:शादी पर लव जिहाद विवाद, नेपोटिज्म पर बोलीं- मत देखो फिल्म; जीरो फिगर ट्रेंड लाने वालीं एक्ट्रेस चाहे स्टाइलिश 'पू' हो या चुलबुली 'गीत' करीना कपूर ने अपने हर किरदार को खास बना दिया है। जहां उनके परिवार में लगभग सभी लोग फिल्मों में आने का सपना देखते थे, वहीं करीना ने पहले वकालत का रास्ता चुना था। हालांकि एक्टिंग के प्रति झुकाव के कारण वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पूरी खबर पढ़ें… करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों को उनकी टीम ने गलत बताया है। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद टीम ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 1 Sep 2026 10:54 am

Badshah Divorce : बादशाह दूसरी बीवी ईशा रिखी से ले रहे तलाक, शादी के 5 महीने बाद ही अलग कर लिए रास्ते...

pc: navbharattimes फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेकअप पैचअप की खबरें हम अक्सर सुनते रहते हैं। अब इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी का तलाक हो गया है। खास बात यह है कि दोनों ने मार्च 2026 में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट शादी की थी। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ही उनके तलाक की खबर फैंस के लिए एक बड़ा झटका थी। बादशाह और ईशा रिखी ने तलाक की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से तलाक लेने और अपने-अपने तरीकों से आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” ईशा रिखी ने इससे पहले जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी और प्यार के बारे में फैंस से बात की थी। कुछ महीने बाद उनके तलाक की खबरें सामने आईं। जुलाई से ही उनके रिश्ते में दरार की बातें हो रही थीं। ईशा की मां पूनम रिखी ने भी हाल ही में 'कर्मा' टॉपिक पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हुईं। इस बीच, ऐसी भी चर्चाएं हैं कि ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' में हिस्सा ले सकती हैं। बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों का 2020 में तलाक हो गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम जेसामी ग्रेस मसीह सिंह है। बादशाह और ईशा एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों करीब आए और एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, उन्होंने कई सालों तक अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया। 2023 में उनकी शादी की अफवाहें फैलीं, लेकिन बादशाह ने उस समय इन अफवाहों को नकार दिया था। इस बीच, बादशाह इस समय खबरों में हैं, और उनका पहला मराठी गाना भी हाल ही में रिलीज हुआ है।

राजस्थान खबरे 1 Sep 2026 10:53 am

कभी अमिताभ बच्चन के बचपन का करते थे रोल, अब इस सेक्टर में बनाई पहचान; उभरते कलाकारों के लिए करेंगे ये काम

कभी अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल करने वाले अभिनेता रवि वलेचा ने अभिनय छोड़ कर शानदार करियर बनाया है। आइए उनकी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं।

अमर उजाला 1 Sep 2026 10:31 am

चमत्कार है शोभिनव का 'हनुमान अंश' बनना! लीड एक्टर पड़े बीमार, फिर...

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभिनव सत्य को नीम करोली बाबा के रोल के लिए क्यों चुना गया. फिल्म 45 करोड़ पार पहुंच गई है.

आज तक 1 Sep 2026 10:31 am

रेडियो पर सुबह-सुबह गूंजता था Alka Yagnik का पुराना गाना, 90s में आया था माधुरी दीक्षित का कल्ट सॉन्ग

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए सिंगर अल्का याग्निक ने एक ऐसा गीत गाया था, जो 90 के दौर में रेडियो पर सुबह-सुबह सुनाई देता था।

जागरण 1 Sep 2026 10:31 am

'परिवार से अलग हूं,' कपूर खानदान को लेकर Kareena Kapoor की दो टूक, 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर खोला राज

मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपकमिंग फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कई पहलुओं पर चर्चा की है।

जागरण 1 Sep 2026 10:14 am

करीना कपूर से कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर किया गया सवाल, बचती दिखीं बेबो, मेघना गुलजार ने संभाली बात

करीना कपूर से कृति सेनन के राखी वाले विज्ञापन को लेकर सवाल पूछा गया, लेकिन बेबो ने ये सवाल टाल दिया। इस पर मेघना गुलजार ने बीच बचाव किया और पूछे गए सवाल का जवाब दिया।

खबर इंडिया टीवी 1 Sep 2026 10:03 am

Monday Box Office: टॉक्सिक निकली सबसे आगे; इरुमुडी की रफ्तार तेज, आवारापन-2 हुई फुस्स

Box Office: मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सबसे आगे है। इसके बाद ‘इरुमुडी’, 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 10:02 am

'वह बिल्कुल वैसे हैं, जैसा सब कहते हैं', शाहरुख को लेकर बोले अक्षय ओबेरॉय; साझा किया 'किंग' के सेट का किस्सा

अक्षय ओबेरॉय अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। वह शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने 'किंग' के सेट और शाहरुख के बारे में बात की है।

अमर उजाला 1 Sep 2026 9:46 am

रैपर बादशाह अपनी दूसरी पत्नी से भी हो गए हैं अलग, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

इंटरनेट डेस्क। रैपर बादशाह अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग हो गए हैं। बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने विवाह के पांच माह बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने सोशल मीडिया पर तलाक की पुष्टि कर दी है। बादशाह ने अपनी पोस्ट के माध्यम से कहा कि ये फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी इसी बयान को शेयर किया है। आपको बता दें कि ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने साल 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था। ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे नजर आए थे। रैपर बादशाह पहली पत्नी से 2020 में अलग हुए थे। PC:jagran अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 1 Sep 2026 9:43 am

चल छैयां छैयां...जानिए किसने लिखा था शाहरुख के करियर का सबसे आइकॉनिक गाना

शाहरुख खान के करियर की फ्लॉप फिल्म ‘दिल से’ जो आज कल्ट बन गई। इसी फिल्म के गाने ‘छैयां छैयां’ लोग थिरकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना किस गीतकार ने लिखा था? आइए जानते हैं-

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 9:40 am

कौन हैं ईशा रिखी? जिनका Badshah संग हुआ तलाक, रैपर संग शादी के लिए दांव लगाया था करियर

Who Is Isha Rikhi: रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक हो गया है। आइए जानते हैं कि ईशा कौन हैं और क्या करती हैं।

जागरण 1 Sep 2026 9:15 am

शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे बादशाह और ईशा रिखी, फैंस से बोले - प्राइवेसी का सम्मान करें

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे हैं। सोमवार को कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट के तहत इस बात की जानकारी दी है, जिससे दोनों के अलग होने की अटकलों पर विराम लग गया है।

समाचार नामा 1 Sep 2026 9:00 am

इंटरव्यू: 'दायरा' की कहानी सुनकर क्या बोलीं करीना? मेघना गुलजार ने खोले राज; बताया क्या है सबसे बड़ी कमाई

निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्में सिर्फ कहानियां नहीं कहतीं, सवाल भी छोड़ जाती हैं। अब वह ‘दायरा’ लेकर आ रही हैं, जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

अमर उजाला 1 Sep 2026 9:00 am

रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी के 5 महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि की। बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखापोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। बादशाह ने लिखा, हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए। ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है। कौन हैं ईशा रिखी? जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरेंबादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने 'हर तूफान एक सीख है' लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं। जून में ही किया था शादी का खुलासाईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद भी दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में ज्यादा बात करने से बचते रहे। वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा रिखी जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकती हैं। बादशाह का दूसरा तलाक, पहली पत्नी से है एक बेटीयह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने जैस्मिन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालांकि मतभेदों के बाद बादशाह और जैस्मिन साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी की एंट्री हुई थी। तलाक के ऐलान के बीच बादशाह का नया गाना रिलीजपर्सनल लाइफ में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना 'चिमना' 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है। गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है और वीडियो में मराठी एक्ट्रेस नेहा खान नजर आ रही हैं। बादशाह ने गाने को लेकर कहा कि वे भारत के रीजनल म्यूजिक को प्रमोट करना चाहते हैं।

दैनिक भास्कर 1 Sep 2026 8:56 am

ऐश्वर्या राय के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें, भाई-भाभी को बांधी राखी, आराध्या भी आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन की रक्षाबंधन की तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को भाई और भाभी के साथ देखा जा सकता है। बेटी आराध्या भी साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखिए-

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 8:52 am

40 साल से ‘सीता’ की छवि में कैद दीपिका, आई तंग!

‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका चिखलिया आज भी उसी किरदार के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस दमदार रोल चाहती हैं और फिल्मों-OTT पर फोकस करेंगी. उन्होंने अपने फिल्मी करियर से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा सुनाया. बताया कि एक समय उन्हें स्विमसूट पहनने के लिए कहा गया था.

आज तक 1 Sep 2026 8:30 am

5 महीने बाद टूट गई रैपर Badshah की शादी, दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग हुआ तलाक

शादी के पांच महीने के बाद रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशी रिखी का तलाक हो गया है।

जागरण 1 Sep 2026 8:28 am

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये 5 सेलेब्स, कन्फर्म मानी जा रही है इनकी एंट्री

'बिग बॉस 20' का सेट तैयार हो गया है। मीडिया ने 'बिग बॉस 20' का घर देख लिया है। जल्द ही इसकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियोज हिंदुस्तान ऐप पर देखने को मिलेंगी। घर के अंदर का लुक कैसा है, ये जानने से पहले आइए नजर डालते हैं उन चर्चित चेहरों पर, जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 8:25 am

बादशाह का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के मात्र 5 महीने में ही टूटा रिश्ता, रैपर ने किया ऐलान

बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पत्नी ईशा रिखी से अलग होने का ऐलान किया है। सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने और ईशा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

खबर इंडिया टीवी 1 Sep 2026 8:17 am

Hanuman Ansh के साथ हो गया चमत्कार, 25वें दिन ऐतिहासिक कमाई से बढ़ाई टॉक्सिक की टेंशन

लेटेस्ट फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 25वें कमाई के मामले में कमाल करके दिखाया है।

जागरण 1 Sep 2026 8:14 am

Badshah Isha Rikhi Divorce: शादी के कुछ ही महीनों में अलग हुए रैपर बादशाह और ईशा रिखी, सोशल मीडिया पर किया तलाक का आधिकारिक ऐलान

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर-सिंगर बादशाह (Badshah) और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के निजी जीवन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय तक डेटिंग की अफवाहों और हालिया शादी की चर्चाओं के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने और तलाक (Divorce) लेने का आधिकारिक फैसला कर लिया है।शादी के कुछ ही महीनों के भीतर दोनों के अलग होने की इस खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि वे अब अपनी जिंदगी में अलग-अलग राहों पर आगे बढ़ रहे हैं।सोशल मीडिया पर जारी किया भावुक नोट: आपसी सम्मान से लिया फैसलाबादशाह और ईशा रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त बयान साझा किया। इस बयान में उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी देते हुए लिखा कि यह फैसला दोनों ने बहुत सोच-समझकर और एक-दूसरे के प्रति पूर्ण सम्मान बनाए रखते हुए लिया है।बयान में कहा गया: जिंदगी के सफर में कभी-कभी दो लोग अलग-अलग दिशाओं में मुड़ जाते हैं। हमने आपसी सहमति और गरिमा के साथ अपनी शादी को समाप्त करने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के काम, परिवार और व्यक्तिगत फैसलों का हमेशा सम्मान करेंगे। इस कठिन समय में हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे हमारी निजता (Privacy) का सम्मान करें।कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी मुलाकात, प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी शादीबादशाह और पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी की पहली मुलाकात कुछ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे नजदीकी रिश्ते में बदल गई। दोनों को कई मौकों और पारिवारिक कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया था।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था और बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक बेहद निजी समारोह (Private Wedding Ceremony) में शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद वैचारिक मतभेदों और बिजी वर्क शेड्यूल के चलते दोनों के रिश्तों में दूरियां आने लगीं, जिसके बाद उन्होंने अलग होना ही बेहतर समझा।बादशाह का दूसरा तलाक: पहले जैस्मीन मसीह से हुआ था अलगावयह रैपर बादशाह का दूसरा वैवाहिक अलगाव है:पहली शादी: बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह (Jasmine Masih) से शादी की थी।बेटी जेसेमी: इस शादी से उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है।2020 में अलगाव: आपसी मतभेदों के बाद साल 2020 के आसपास बादशाह और जैस्मीन कानूनी रूप से अलग हो गए थे और उनकी पहली पत्नी अपनी बेटी के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं।फैंस और इंडस्ट्री का रिएक्शनबादशाह और ईशा रिखी के इस अचानक अलगाव की खबर के बाद म्यूजिक जगत के कलाकारों, साथी गायकों और उनके लाखों फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कई फैंस इस खबर से निराश हैं, वहीं कई लोगों ने दोनों को उनके भविष्य और मानसिक शांति के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बादशाह इन दिनों अपने नए म्यूजिक एल्बम और इंटरनेशनल कॉन्सर्ट टूर में व्यस्त हैं, जबकि ईशा रिखी भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

न्यूज़ इंडिया लाइव 1 Sep 2026 8:05 am

5 महीने में टूटी बादशाह की दूसरी शादी, तलाक का किया ऐलान

Badshah And Isha Rikhi Divorce: सिंगर और रैपर बादशाह ने पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान कर दिया है. बादशाह और ईशा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि वो दोनों आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग हो रहे हैं.

आज तक 1 Sep 2026 8:00 am

रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से शादी के 5 महीने बाद कन्फर्म किया तलाक, बोले-प्राइवेसी का सम्मान करना

रैपर बादशाह ने ईशा रिखी के साथ अपने तलाक को कन्फर्म कर दिया है। 5 महीने पहले दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की थी। हाल में उनके बीच अनबन की खबर थी और हाल के एक पोस्ट ने रिश्ता टूटने को कन्फर्म कर दिया।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 7:20 am

'मिर्जापुर द मूवी' के टिकट 1800 रुपये तक, पहले दिन होगा भौकाल!

मिर्जापुर द मूवी का भौकाल बड़े पर्दे पर बड़ी जोर से मचने वाला है. फिल्म की टिकट कई जगहों पर काफी नोट की गई हैं. अनुमान है कि ये ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करने वाली है.

आज तक 1 Sep 2026 7:03 am

'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह पर भड़के सुनील पाल, समय रैना के शो में परिवार संग शामिल होने पर हुए नाराज

सुनील पाल ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में परिवार के साथ शामिल होने पर अर्चना पूरन सिंह की आलोचना की है। उन्होंने शो के दौरान अर्चना के पति और बेटों के बारे में समय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई।

खबर इंडिया टीवी 1 Sep 2026 6:57 am

Toxic Day 6 BO: सोमवार को टॉक्सिक ने की सबसे कम कमाई, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार

यश की फिल्म टॉक्सिक की कमाई पहले ही सोमवार को धड़ाम से नीचे आ गिरी है। आमतौर पर बड़े बजट की बड़ी फिल्मी वीकडेज में अच्छा परफॉर्म करती हैं, लेकिन यश की टॉक्सिक मोटी कमाई करने में फेल हो रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 6:34 am

सितंबर में लगेगी हॉलीवुड फिल्मों की झड़ी, कुल 8 फिल्मों की लिस्ट में एक मार्वल मूवी भी

Hollywood Movies Theatrical Release: सितंबर के महीने में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में मार्वल की एंडगेम से लेकर कई हॉरर थ्रिलर फिल्में भी हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 1 Sep 2026 5:10 am

एमी विर्क के टोरंटो शो में युवक भिड़े:लात-घूंसे चले, सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट; सिंगर ने नहीं रोका गाना

पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क के कनाडा के टोरंटो शो में युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। स्टेज के सामने शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। जिससे शो के वेन्यू में अफरा-तफरी मच गई। हंगामा बढ़ता देख सिक्योरिटी गार्ड्स को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में भी चोट लग गई। जिस वक्त ये झड़प हुई, एमी विर्क स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। हंगामा सामने होने के बावजूद उन्होंने अपना गाना नहीं रोका। वह कुछ देर युवकों की तरफ देखते भी नजर आए। गानों के दौरान शुरू हुआ विवाद30 अगस्त को एमी विर्क की नाइट ग्रेट कैनेडियन कैसीनो रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। इसी दौरान गानों के बीच दर्शकों के सामने कुछ युवक आपस में उलझ गए। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद दर्शक अपनी सीटों से उठकर घटना देखने लगे। सिक्योरिटी ने युवक को पकड़कर बाहर निकालाहंगामा शांत कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट लग गई। सिक्योरिटी ने एक युवक को पकड़कर वेन्यू से बाहर निकाल दिया। घटना की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हूटिंग को लेकर विवाद शुरू होने की बात कही जा रही है, जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामूली बात या छेड़छाड़ से विवाद शुरू होने की आशंका जताई। यूजर आकृति ने शेयर किया था वीडियोइंस्टाग्राम यूजर आकृति ने झड़प का वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सिक्योरिटी मौके पर पहुंची। बीच-बचाव के दौरान सिक्योरिटी कर्मचारियों को भी चोट लगी। शो अच्छा चल रहा था, लेकिन झगड़े के कारण कुछ देर के लिए माहौल खराब हो गया। आकृति ने यह भी कहा कि उन्हें विवाद की सही वजह नहीं पता और छेड़छाड़ या किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना हो सकती है। 5 साल पहले स्टेज पर फेंकी थी ब्राएमी विर्क के विदेशी शो से जुड़ा एक अलग वीडियो दिसंबर 2021 में भी सामने आया था। 19 दिसंबर को बर्मिंघम, UK में लाइव शो के दौरान एक महिला फैन ने स्टेज पर अपनी ब्रा फेंक दी थी। एमी ने उसे देखा और पैर से स्टेज से हटाते हुए पंजाबी में कहा था- “एह मेरे कम्म दी चीज ही नहीं” यानी ये मेरे काम की चीज नहीं है। एमी विर्क से जुड़े 5 विवाद…

दैनिक भास्कर 1 Sep 2026 5:00 am

नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बीच फंसने के बाद सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वे अपने पति और बेटी को गले लगाकर भावुक दिखाई दीं। तिब्बत में भूस्खलन होने के कारण उन्हें 4 घंटे तक बस में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वे पैदल खराब रास्ता पार कर नेपाल सीमा पहुंचीं और काठमांडू होते हुए मुंबई अपने परिवार के पास पहुंचीं। मानसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरे अनुभव को शेयर करते हुए जंग जीतने जैसा बताया है। पैदल पार किया लैंडस्लाइड वाला रास्ताएक्ट्रेस मानसी पारेख ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। भूस्खलन हकी वजह से रास्ता साफ होने तक उनकी बस 4 घंटे तक वहीं खड़ी रही। इसके बाद करीब 40 मील का सफर तय करके उनकी टीम नेपाल बॉर्डर पहुंची। वहां एक और लैंडस्लाइड की वजह से रास्ता पूरी तरह बंद था। ऐसे में बस छोड़कर पैदल ही क्षतिग्रस्त इलाके को पार करना पड़ा, ताकि दूसरी तरफ खड़ी बसों तक पहुंचा जा सके। 'जंग जीतने जैसा था मुंबई वापस लौटना'मानसी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चीन से निकलकर नेपाल सीमा तक पहुंचना किसी जंग को जीतने जैसा महसूस हो रहा था। नेपाल सीमा पार करने के बाद काठमांडू तक का 4 घंटे का बस सफर उनके जीवन का सबसे मुश्किल सफर रहा। मानसी ने लिखा कि तमाम मुश्किलों के बाद भी मुंबई वापस आना, अपने परिवार से मिलना और बेटी को गले लगाना सबसे राहत देने वाला पल था। जिस जगह हुआ था स्वागत, वह पानी में डूबीसोशल मीडिया पर 27 अगस्त को शेयर की गई एक अन्य पोस्ट में मानसी ने इस आपदा से जुड़ा एक भयानक संयोग भी बताया। उन्होंने उस जगह का वीडियो शेयर किया जहां वे आपदा आने से ठीक 5 दिन पहले रुकी थीं। मानसी के मुताबिक, 5 दिन पहले जिस जगह पर उनका स्वागत किया गया था, वह इलाका बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुका था। उन्होंने बताया कि जिस दिन वहां तबाही आई, वे अगले ही दिन फिर से उसी जगह पहुंचने वाली थीं। नेशनल अवॉर्ड विनर हैं मानसी पारेख मानसी पारेख ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से की थी। इसके बाद वे 'इंडिया कॉलिंग', 'गुलाल' और 'सुमित संभाल लेगा' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में नजर आईं। अभिनय के साथ-साथ मानसी एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं और उन्होंने साल 2011 में जी टीवी का सिंगिंग रिएलिटी शो 'स्टार या रॉकस्टार' जीता था। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2019 की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में अहम भूमिका निभाई थी। मानसी गुजराती सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर काफी सक्रिय हैं। साल 2024 में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का नेशनल अवॉर्ड मिला था। नेपाल-तिब्बत सीमा पर बाढ़ से भारी तबाहीनेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिले इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा में अब तक नेपाल और तिब्बत में मिलाकर 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अकेले नेपाल के हिस्सों से 4 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ की वजह से कई पुल, सड़कें और मकान पूरी तरह बह गए हैं।

दैनिक भास्कर 1 Sep 2026 4:30 am

राहुल रॉय को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक, बोले- पता नहीं था दोबारा बोल पाऊंगा या नहीं

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें खुद भरोसा नहीं था कि फिर से वह पहले जैसे हो पाएंगे की नहीं .

आज तक 1 Sep 2026 12:23 am

'पुरानी शबाना जाग गई हैं...', जावेद अख्तर पुराने पलों को याद कर हुए गदगद

एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कई बार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आवाज उठाई है. उनके पति जावेद अख्तर ने उनकी इस खूबी पर हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी बात रखी.

आज तक 1 Sep 2026 12:17 am

10 साल बाद लौट रहा 'बिग बॉस बांग्ला', सौरव गांगुली संभालेंगे कमान, 15 कंटेस्टेंट की होगी एंट्री

सौरव गांगुली की मेजबानी में 'बिग बॉस बांग्ला 3' शुरू हो चुका है। इसमें 15 कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

खबर इंडिया टीवी 31 Aug 2026 11:03 pm

बिग बॉस 20 के लिए सलमान को मिलेंगे कितने करोड़? जान लीजिए पिछले सीजन्स की भी फीस

Bigg Boss 20 Salman Khan Fees: जब सलमान खान ने यह शो होस्ट करना शुरू किया था तब उन्हें एक एपिसोड के 2.5 करोड़ रुपये मिला करते थे। आज कितने करोड़ मिलते हैं?

लाइव हिन्दुस्तान 31 Aug 2026 10:40 pm

'सरदार 2' ट्रेलर रिलीज, कार्थी के चंद्रबोस को सता रहा इतिहास, विजय की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

'सरदार 2' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सरदार' का सीक्वल है, जिसमें साउथ एक्टर कार्थी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन पी.एस. मित्रन ने किया है।

खबर इंडिया टीवी 31 Aug 2026 10:00 pm