सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दो महिलाओं की दोस्ती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पिसावां की एक युवती और कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला अपने-अपने घरों से निकलकर साथ पहुंच गईं। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की बात कह रही हैं। बताया गया कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों अपने घरों से निकल गईं। पिता ने थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज पिसावां क्षेत्र की युवती के घर न पहुंचने पर उसके पिता ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, पोस्टर लगाए और टीम गठित की। जब युवती को अपनी गुमशुदगी की जानकारी मिली, तो वह खुद पिसावां थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी महिला मित्र के साथ थी। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया था। कहानी में नया मोड़ अगले दिन आया, जब कानपुर देहात के रूरा थाने की पुलिस दूसरी महिला की तलाश करते हुए पिसावां पहुंची। सोनों ने शादी करने की इच्छा जताई रूरा थाने में भी महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। पिसावां पहुंची रूरा पुलिस को दोनों महिलाएं साथ मिल गईं। दोनों महिलाएं एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने साथ रहने और शादी करने की इच्छा जताई। रूरा पुलिस के एसआई गंगाराम ने बताया कि महिला की गुमशुदगी रूरा थाने में दर्ज है और उसे बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाना है। इसके बाद दोनों महिलाएं रूरा पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार हो गईं। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि- पिसावां की युवती बालिग होने के कारण परिजनों को सौंपी गई थी, जबकि रूरा की महिला को रूरा पुलिस अपने साथ ले गई। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह दोस्ती अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रायबरेली के नया पुरवा क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुसने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और कामकाज ठप पड़ गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस विकट स्थिति की मुख्य वजह नाले का गलत डायवर्जन है। सत्यनगर से डिग्री कॉलेज जाने वाले नाले का पानी पिछले कुछ समय से स्थानीय ताल और आवासीय क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया है। तभी से यहां जलभराव की स्थायी समस्या बन गई है। निकासी का कोई साधन न होने के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में भर रहा है। रास्तों पर जलभराव और कीचड़ के कारण छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। दिहाड़ी मजदूर और कामगारों को घुटने भर पानी से होकर अपने काम पर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी आबादी के संकट में होने के बावजूद प्रशासन या संबंधित विभाग का कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मांग है कि नाले के पानी को तुरंत डायवर्ट किया जाए और इलाके से पानी की निकासी के लिए त्वरित उपाय किए जाएं। इस पूरे मामले पर अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बरसात से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पंपिंग सेटों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने यह भी बताया कि बरसात के मौसम से पहले नाले और नालियों की पूरी तरह सफाई कराई गई थी, जिससे पानी निकलने में कोई समस्या नहीं है।
शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को जयपुर में होने वाला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 स्थगित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर ने 31 अगस्त को इसका आदेश जारी किया। राज्य में सितंबर में होने वाले नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण समारोह को आगामी सूचना तक टाल दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आचार संहिता के नियमों को देखते हुए सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 5 सितंबर को जयपुर में होना था समारोह राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होना प्रस्तावित था। संभागीय संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा जयपुर के तत्वावधान में होने वाले समारोह में प्रदेशभर से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाना था। समारोह स्थगित होने के बाद सम्मानित होने वाले शिक्षकों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से निकाय चुनाव पूरे होने और आचार संहिता हटने के बाद कार्यक्रम की नई तारीख और रूपरेखा जारी की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक, स्कूल शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुक्त, सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को भेजी गई है। जिला स्तर के सम्मान पर भी स्थिति साफ नहीं राज्य के सभी जिलों से जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची शिक्षा निदेशालय, बीकानेर भेजी जा चुकी है। हालांकि जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर अभी विभाग की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षकों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी भी कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक विभाग से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ले रहे हैं, लेकिन अभी जिला स्तर के समारोह की तारीख को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। ब्लॉक स्तर पर लगातार दूसरे साल सम्मान नहीं होगा शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार भी ब्लॉक स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह नहीं होगा। लगातार दूसरे साल केवल जिला और राज्य स्तर पर शिक्षकों को सम्मान दिया जाएगा। इस बार जिला स्तर पर 123 और राज्य स्तर पर 66 शिक्षकों सहित कुल 189 शिक्षकों का चयन किया जाना है। जिला स्तर पर चयनित शिक्षक को 11 हजार रुपए और प्रमाण पत्र, जबकि राज्य स्तर पर चयनित शिक्षक को 21 हजार रुपए और प्रमाण पत्र दिया जाना है। शिक्षकों से 11 अगस्त तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस बार सम्मानित होने वाले शिक्षकों की संख्या और पुरस्कार राशि में भी कटौती की गई है। सम्मान के लिए 5 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी शिक्षक सम्मान के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक के पास कम से कम 5 साल का कक्षा शिक्षण अनुभव होना जरूरी है। अनुभव की गणना 30 जून 2025 के आधार पर की जाएगी। शिक्षकों का चयन 100 अंकों की सूक्ष्म अंक योजना के आधार पर किया जाएगा। कुल 25 से कम अंक प्राप्त करने वाले शिक्षक के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शिक्षक संघ ने राशि बंद करने और पारदर्शिता की मांग की शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में दी जाने वाली नकद राशि बंद की जानी चाहिए। यदि राशि देनी है तो शिक्षक के स्कूल में जाकर दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला और राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों के आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेज ऑनलाइन जारी किए जाने चाहिए। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और दूसरे शिक्षक भी सम्मान के लिए जरूरी कार्यों को समझकर तैयारी कर सकेंगे।
फिरोजाबाद में वर्ष 2019 में जसराना और टूंडला क्षेत्र में किशोरी व युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो मामलों में अदालत ने चार दोषियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 28 जनवरी 2019 की रात करीब 10 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव में अपने फूफा के घर रह रहा एका क्षेत्र के मधीपुर निवासी राजदीप उसे बहाने से सरसों के खेत में ले गया। वहां नगला आवाजी निवासी लोकेंद्र उर्फ पूता, मोहित उर्फ बिल्ला और रंजेश पहले से मौजूद थे। चारों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसके शरीर को बीड़ी और सिगरेट से कई जगह जला दिया था। अगली सुबह युवती खेत में बेहोशी की हालत में मिली। 31 जनवरी को अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उपचार के बाद युवती के बयानों के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम देवदत्त की अदालत ने सोमवार को मामले में दोषियों को सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज शर्मा ने पैरवी की। दूसरी घटना 13 अप्रैल 2019 की शाम की है। किशोरी आसफाबाद चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान रसूलपुर टंकी के पास रहने वाला आबिद ऑटो लेकर पहुंचा। उसायनी छोड़ने की बात कहकर उसने किशोरी को ऑटो में बैठा लिया।उसायनी मंदिर के पास आबिद का परिचित एत्मादपुर, आगरा निवासी जुनैद उर्फ जुबैद और एक बाल अपचारी मिला। आरोपित किशोरी को अगवा कर टूंडला क्षेत्र स्थित अपने साथी बाल अपचारी के गोदाम पर ले गए, जहां चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।मामले में टूंडला थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आबिद और जुनैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट-3 निर्दोष कुमार की अदालत ने आबिद और जुनैद को दोषी पाते हुए सोमवार को 20-20 वर्ष के कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पीड़ित पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अजमोद कुमार चौहान ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि मामले में पीड़िता की गवाही दोषियों को सजा दिलाने में अहम रही। दोनों बाल अपचारियों का मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है।
मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित श्री गोलक धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और धाम का 24वां वार्षिकोत्सव आज से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के तहत ध्वजा पूजन और श्री गोलक धाम की परिक्रमा का आयोजन संपन्न हो चुका है। इसके बाद, श्री गोलक धाम प्रांगण से एक भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथयात्रा गांधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच पुनः गोलक धाम प्रांगण में समाप्त होगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। महिलाएं स्वयं फूल तोड़कर और अपने हाथों से सजावट कर मंदिर परिसर को संवारने में जुटी हैं। समिति के सदस्यों के अनुसार, महोत्सव में बाहरी भव्यता के साथ-साथ आध्यात्मिक वातावरण को विशेष महत्व दिया जा रहा है, जहां झांकियों की अपेक्षा संकीर्तन को प्राथमिकता दी जाती है ताकि श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और नाम संकीर्तन से जुड़ सकें। समिति ने बताया कि श्री गोलक धाम का यह वार्षिकोत्सव और जन्माष्टमी महोत्सव आगामी 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने आमजन से परिवार सहित पहुंचकर भगवान के दर्शन करने और इन आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। श्री गोलक धाम समिति ने धार्मिक कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्रों को लेकर भी श्रद्धालुओं से एक विशेष अपील की है। समिति का कहना है कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड पर भगवान की तस्वीर नहीं छापी जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्यक्रम के बाद कार्ड का उचित निस्तारण न होने पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। समिति ने अपील की है कि निमंत्रण पत्रों पर भगवान की तस्वीर के स्थान पर केवल कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक सूचना ही प्रकाशित की जाए। इस अवसर पर श्री गोलक धाम समिति के सेवादार पवन छाबड़ा ने महोत्सव की तैयारियों और आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान की।
गाजीपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 1 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपाशनानी वर्मा ने 31 अगस्त को यह आदेश जारी किया। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसका अर्थ है कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 1 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल 1 सितंबर के लिए घोषित किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी अगले निर्देशों का सभी संबंधित विद्यालयों को पालन करना अनिवार्य होगा। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विद्यालय खुलने से संबंधित अगली सूचना के लिए स्कूल या शिक्षा विभाग के आधिकारिक निर्देशों पर नज़र रखें।
सीकर नगर परिषद क्षेत्र में 65 वार्ड हैं। वार्ड चुनने के लिए 11 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। सभापति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। सीकर में इस बार सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। अब जानिए कौनसा एरिया किस वार्ड में....
फिरोजाबाद नगर निगम ठेका कर्मचारी हड़ताल पर:15 हजार मानदेय की मांग, अधिकारी समझाने में जुटे
फिरोजाबाद नगर निगम के ठेका कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। वे आगरा नगर निगम की तर्ज पर 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है। मौजूदा महंगाई में इतने कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। हड़ताल की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी सक्रिय हो गए। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार और सहायक नगर आयुक्त आरपी सिंह ने कर्मचारियों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उनसे काम पर लौटने की अपील की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी थी और नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से कई बार बात कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानदेय बढ़ाने का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही हड़ताल समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। इस हड़ताल के कारण नगर निगम की दैनिक व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका है। अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत कर गतिरोध को समाप्त करने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।
गोंडा में घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। आज मंगलवार सुबह 8:30 बजे नदी खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। विभिन्न बैराजों से 2.86 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद जिले की 28 बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटों में 35 सेंटीमीटर बढ़ा है। सोमवार सुबह 8:00 बजे यह खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे थी, जबकि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक यह एक सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। गिरजा बैराज से 1,50,636 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,26,629 क्यूसेक और सरयू बैराज से 9,105 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तरबगंज और कादरगंज तहसील क्षेत्रों में स्थित सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है। तटीय इलाकों में अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को बढ़ते जलस्तर की जानकारी देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और देर शाम तक इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। बाढ़ खंड विभाग को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। विभाग द्वारा दोनों तटबंधों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा, तो आने वाले दिनों में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। नदी के तेज बहाव के कारण तटीय इलाकों में कटान भी तेज हो गई है और तटबंधों के किनारे पानी की टोकरें पड़नी शुरू हो गई हैं। इससे 10 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से जिले में नदी का जलस्तर घटा हुआ था, जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से अब नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। फिर इन ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा नाव के सारे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। पशुओं के चारे के लिए भी ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा संकट होगा। गोंडा बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर आज सुबह से ही तेजी से बढ़ रहा है। हम लोग लगातार नजर बनाए हुए हैं तटीय इलाकों में भी अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तटबंध पर भी हम लोग लगातार नजर रखे हुए हैं। देर शाम तक केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है क्योंकि जो पानी रात में छोड़ा गया वह धीरे-धीरे अब आ रहा है।
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार चालक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से .32 बोर का एक रिवॉल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में सामने आया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस 23 दिसंबर 2021 को ही समाप्त हो चुका था। सोमवार को एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में जवानों और रमनगरा पुलिस चौकी की टीम चूका कोठी सशस्त्र सीमा बल कैंप के पास नाका लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चूका क्षेत्र में एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस मिलने पर पुलिस ने चालक से लाइसेंस के संबंध में जानकारी मांगी, जिससे लाइसेंस की वैधता समाप्त होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में कार चालक ने अपनी पहचान रंजोत सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह, निवासी कटैया, पोस्ट रम्पुरा फकीरे, पूरनपुर के रूप में बताई। आरोपी ने दावा किया कि बरामद रिवॉल्वर उसका नहीं, बल्कि उसके साले अगनवीर सिंह का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर असलहा, कारतूस और उसकी कार को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस को एक और संदिग्ध पहलू मिला है। बरामद किए गए पांच जिंदा कारतूसों में से दो की पेंदी (निचले हिस्से) पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि इन कारतूसों पर यह निशान किस वजह से और कैसे आए। संयुक्त टीम आरोपी को माधोटांडा थाने ले आई है, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिवॉल्वर का वास्तविक मालिक कौन है, कारतूसों का स्रोत क्या है और लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी हथियार को किस मंशा से पास रखा गया था। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि थाना पुलिस को पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
देवरिया में 12 स्कूलों में डिजिटल हाजिरी जीरो:प्रधानाध्यापकों को नोटिस, विभाग ने दी आखिरी चेतावनी
देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग ने भागलपुर विकासखंड के 12 परिषदीय विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति शून्य पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजा है। यह समीक्षा सोमवार, 31 अगस्त को प्रेरणा पोर्टल के डिजिटल रजिस्टर मॉड्यूल से प्राप्त विद्यालयवार रिपोर्ट के आधार पर की गई। विकासखंड के कुल 114 परिषदीय विद्यालयों में से 102 में डिजिटल उपस्थिति दर्ज मिली, जबकि 12 विद्यालयों में इसका अंकन नहीं किया गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने भी अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल हाजिरी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 12 विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति दर्ज न होने पर यह कार्रवाई की गई है। नोटिस के माध्यम से संबंधित विद्यालयों को नियमित रूप से डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने का अंतिम अवसर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, उनमें बभनियांव कंपोजिट, चकरा बोधा, चक्र उपाध्याय, धरमेर, ढिगड़ा जुनेबी, हरखपुरा, हटवा टोला, परसिया अली, पिपरा बेनी, पिपरा रामधर, रेउली और तेलिया शुक्ला शामिल हैं।
सई नदी का जलस्तर चौथे दिन बढ़ा:बेल्हा देवी धाम के कछार में मकानों तक पहुंचा पानी, निगरानी जारी
प्रतापगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर से गुजरने वाली सई नदी का जलस्तर लगातार चौथे दिन बढ़ गया है। नदी का पानी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम के आसपास कछार में बने कई मकानों तक पानी पहुंच गया है। सई नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदी किनारे और कछार में रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बेल्हा देवी धाम के पास मकानों तक पहुंचा पानी सई नदी का जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम के आसपास कछार में रहने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। कई मकानों तक नदी का पानी पहुंच गया है। प्रशासन इन इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घाट की सीढ़ियां डूबीं, सेल्फी लेने पहुंच रहे लोग नदी का पानी बढ़ने से बेल्हा देवी धाम के घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इसके बावजूद लोग नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर देखने पहुंच रहे हैं। कुछ युवक-युवतियों के घाट पर सेल्फी लेने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से नदी के करीब नहीं जाने की अपील की है। कछार में रहने वालों को सतर्क रहने के निर्देश प्रशासन ने नदी किनारे और कछार में मकान बनाकर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर निगरानी कर रही हैं। नदी के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालात के अनुसार राहत और बचाव समेत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेताओं के परिवारों को खूब टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने जेन जी से लेकर 70 साल के बजुर्गों तक को टिकट दिए हैं। कांग्रेस ने युवाओं पर खास फोकस रखा है। पिछले चुनावों में बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों को भी टिकट दिए हैं। पिछले चुनावों में मेयर की दावेदारी करने वाली वरिष्ठ पार्षद सुनीता महावर को फिर टिकट दिया गया है। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में कांग्रेस ने सभी जगह नए चेहरों को टिकट दिए हैं। चुनाव हार चुके या पहले से पार्षद रहे नेताओं को टिकट नहीं दी है। बहुत से वार्ड ऐसे हैँ जहां पति की जगह पत्नी को टिकट दिए गए हैं। विधानसभा के रिटायर्ड अफसर और हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष झोटवाड़ा से चुनाव मैदान में विधानसभा के रिटायर्ड अफसर जयकुमार जैन को झोटवाड़ा के वार्ड 31 से टिकट दिया है। हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधकारी अनिल माथुर को वार्ड 35 से उम्मीदपार बनाया है। सेना से रिटायर्ड होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले फारुख खान को विद्याधर नगर के वार्ड से टिकट दिया है। नेताओं के परिवारों से बड़ी संख्या में टिकट नेताओं के परिजनों और सियासी परिवारों से भी कई टिकट दिए हैं। कांग्रेस नेता हरीश यादव की पुत्रवधू प्रियंका यादव को वार्ड 33 से टिकट दिया है। बगरू के वार्ड 72 से सुमन रमेश भाटी को टिकट दिया है। सुमन के पति रमेश भाटी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। हवामहल, किशनपोल, सांगानेर में पुराने सियासी परिवारों से बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। कांग्रेस नेता और सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक डेडोरिया की मां को आदर्श नगर के वार्ड से टिकट दिया है। जयपुर नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट
नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के कई दावेदारों ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व पार्षद मनीष कच्छवाह और चार बार पार्षद रह चुके ओमप्रकाश सांखला ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। इससे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा ने नगर परिषद के 60 वार्डों में से 47 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी की सूची में 22 अलग-अलग जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें माली समाज को सबसे ज्यादा 14 और जाट समाज को 5 टिकट मिले हैं। मुस्लिम और वैश्य समाज को 3-3 टिकट दिए गए हैं। मनोहर सिंह टिकट के प्रबल दावेदार थे पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहर सिंह वार्ड 6 से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। बुधवार तक उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में टिकट कट गया। इसके बाद उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई। पार्टी की ओर से डैमेज कंट्रोल की कोशिश की गई, लेकिन अब मनोहर सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। मनोहर सिंह का कहना है कि बाहर से आए नेताओं को पार्टी की कार्यकारिणी में जगह दी गई, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। उन्होंने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। चार बार के पार्षद ओमप्रकाश सांखला भी निर्दलीय लड़ेंगे भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार पार्षद रह चुके ओमप्रकाश सांखला का भी इस बार टिकट काट दिया गया। उनकी जगह पार्टी ने कांग्रेस समर्थित रहे गुलाबचंद सांखला को टिकट दिया है। टिकट कटने के बाद ओमप्रकाश सांखला ने भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता और स्टार प्रचारक रहा हूं। मेरा जयपुर से टिकट फाइनल था, लेकिन नागौर में टिकट काट दिया गया।” उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “बरसाती मेंढक” कहा। पूर्व पार्षद मनीष ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही पूर्व पार्षद मनीष कच्छवाह ने भी टिकट कटने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वे पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और पिछली बार 622 मतों से चुनाव जीते थे। मनीष के अनुसार उनका टिकट फाइनल था, लेकिन नागौर के कुछ पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तर के नेताओं की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा अब पार्टी को भुगतना पड़ेगा और वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वैष्णव समाज में भी टिकट को लेकर नाराजगी भाजपा ने वार्ड 3 से नैमीचंद वैष्णव और वार्ड 4 से मंजू वैष्णव को टिकट दिया है। इन दोनों वार्डों में भी टिकट वितरण को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े दावेदारों के टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है। राजपूत समाज को टिकट नहीं मिलने पर सवाल भाजपा ने 60 में से फिलहाल 47 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की है। सूची में माली, जाट, मुस्लिम, वैश्य, सैनी, मेघवाल, ब्राह्मण, गुर्जर, रैबारी, बंजारा, जैन, वाल्मीकि और कंसारा सहित कई समाजों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं राजपूत समाज को एक भी टिकट नहीं मिलने को लेकर भी पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा के सामने नाराज नेताओं को मनाने की चुनौती टिकट वितरण के बाद अब भाजपा नेतृत्व के सामने नाराज दावेदारों को मनाने की चुनौती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष, पूर्व पार्षद और चार बार पार्षद रह चुके नेता के निर्दलीय मैदान में उतरने से कई वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनौती बढ़ सकती है। यदि नाराज दावेदार नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में डटे रहते हैं तो इसका असर भाजपा के वोटों के समीकरण पर पड़ सकता है।
फतेहपुर में पंखे में उतरे करंट से युवक की मौत:घर में हुआ हादसा, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के खरखर गांव में सोमवार रात बिजली के पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। करंट लगते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल खखरेरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरखर गांव निवासी धर्मराज के बेटे वेद प्रकाश उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर किशनपुर थाने से एसआई सुमित तिवारी रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंखे में उतरा करंट, बेहोश होकर गिरा युवक परिजनों के अनुसार, सोमवार रात वेद प्रकाश घर में मौजूद था। इसी दौरान बिजली के पंखे में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया वेद प्रकाश को परिजन खखरेरू अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में एक था वेद प्रकाश वेद प्रकाश अपने तीन भाइयों में से एक था। परिवार में उसकी पत्नी तुलसी देवी और तीन बच्चे हैं। इनमें बेटा किशुन 9 साल, बेटी जानवी 7 साल और बेटा अरभ 3 साल का है। पिता की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव एसआई सुमित तिवारी ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की आगे जांच कर रही है।
पलवल। कुंडली-मानसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। 14 गंभीर घायल थे, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के ग्रामीण शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
नर्मदापुरम जिले की सबसे आखिरी और दुर्गम ग्राम पंचायत नांदिया के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बरसात के दिनों में देनवा नदी उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। राशन लाने, इलाज कराने और गेहूं पिसवाने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन साल पहले पुल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। भूमिपूजन भी कराया गया, लेकिन वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण आज तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में बारिश के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। पिकअप नदी में बंद हुई, रस्सी से खींचकर निकालीस्थानीय निवासी रामकिशन दर्शमा ने बताया कि तीन दिन पहले ग्रामीणों से भरी एक पिकअप नदी पार कर रही थी। बीच नदी में पहुंचते ही पिकअप बंद हो गई। इसके बाद दूसरी पिकअप की मदद से रस्सी बांधकर उसे नदी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब देनवा नदी उफान पर होती है तो वे किनारे बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते हैं। कई बार सिर पर सामान रखकर और कपड़े उतारकर नदी पार करनी पड़ती है। बाइक को बांस के सहारे दूसरी तरफ ले जाना पड़ता है। रामकिशन ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान ग्रामीणों की जिंदगी इसी तरह जोखिम में रहती है। पुल निर्माण की प्रक्रिया और अनुमति की फाइलों के बीच उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। 180 किमी दूर, छिंदवाड़ा होकर पहुंचना पड़ता हैनांदिया ग्राम पंचायत नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 180 किलोमीटर दूर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित है। यह पंचायत पिपरिया ब्लॉक में आती है और इसमें छह गांव शामिल हैं। नांदिया पहुंचने के लिए छिंदवाड़ा जिले के देलाखारी और भूरा भगत होकर जाना पड़ता है। देनवा नदी नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिले की सीमा निर्धारित करती है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में जरूरी कामों के लिए भी उन्हें नदी पार करने का इंतजार करना पड़ता है। भूमिपूजन हुआ, उसी दिन वन विभाग ने रुकवा दिया कामग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सड़क और पुल की मांग को लेकर वोट बहिष्कार की चेतावनी दी थी। उस समय तत्कालीन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पुल निर्माण का आश्वासन दिया था। दिसंबर 2023 में पुल निर्माण को मंजूरी मिली। इसके बाद मार्च 2024 में 60.66 लाख रुपए की लागत से रपटा निर्माण का काम शुरू किया जाना था। भूमिपूजन के दिन ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के रेंजरों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बताया गया कि निर्माण स्थल रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में आता है और यहां काम शुरू करने के लिए वन विभाग की अनुमति जरूरी है। इसके बाद से अनुमति की प्रक्रिया में फाइल अटकी हुई है। फॉरेस्ट और विभाग की टीम करेगी संयुक्त निरीक्षणआरईएस की कार्यपालन यंत्री प्रियंका मेहरा ने बताया कि रपटा निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि कुछ कमियों के कारण फाइल पहले वापस आ रही थी। अब इसे भोपाल फॉरेस्ट पोर्टल पर सबमिट कर दिया गया है। उनके अनुसार, जल्द ही वन विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके का निरीक्षण करेगी। अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा सकेगा।
जन्माष्टमी को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस लाइन का रंगरोगन शुरू:मंदिर में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम जारी
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन परिसर में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में मनगढ़ धाम और गोपाल मंदिर सहित पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने और संवारने का कार्य प्रगति पर है। इसमें रंगाई-पुताई के साथ-साथ पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाईकर्मियों के साथ पुलिसकर्मी भी इन तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। 6 तस्वीरें देखिए- प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर के सामने एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जिस पर जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के पुजारी दीपक पांडेय ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने पुष्टि की कि पर्व से पूर्व मंदिर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य जारी है, जिसमें सफाईकर्मी और पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, हर साल की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पांडेय ने यह भी बताया कि जन्माष्टमी के दिन पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त लगभग एक से दो हजार श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। आयोजक पिछले वर्षों की तुलना में इस बार और भी बेहतर तरीके से जन्माष्टमी का पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
सीधी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। मझौली बाल विकास परियोजना में पदस्थ पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि आंगनवाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति कराने के बदले आवेदिका से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के अनुसार, ग्राम पांड क्रमांक-01 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिए श्रीमती किरण बैगा ने एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। आवेदिका ने आरोप लगाया कि ज्योति विश्वकर्मा ने नियुक्ति कराने के बदले व्यक्तिगत रूप से और फोन पर 1 लाख रुपए की मांग की थी। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मिले थे। जांच में तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं मामले की विभागीय जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में जानबूझकर एक माह से अधिक समय तक देरी किए जाने की बात सामने आई। इसी दौरान रिश्वत की मांग से संबंधित तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जांच में प्रमाण के रूप में सामने आईं। विभाग ने माना कि प्रभारी परियोजना अधिकारी का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 1, 2 एवं 3 के विपरीत है और कदाचरण की श्रेणी में आता है। 31 अगस्त से निलंबन प्रभावी जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत ज्योति विश्वकर्मा को 31 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना रामपुर नैकिन क्रमांक-01, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान ज्योति विश्वकर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। विभागीय कार्रवाई रिश्वत मांगने के आरोप और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
उन्नाव में 29 अगस्त को हुए सड़क हादसे का मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अजगैन थाना क्षेत्र के अनंतभोग के सामने एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अनिरुद्ध सिंह उर्फ गोलू नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर थार कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, अजगैन थाना क्षेत्र के परसंदन गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह (27) अपने साथी विकास यादव के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रहे थे। दोनों प्लेटिना बाइक पर सवार थे। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर अनंतभोग के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार थार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिरुद्ध सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विकास यादव को उसके परिजन बेहतर उपचार के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई ले गए हैं, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मंगलवार को सामने आए फुटेज में थार कार तेज रफ्तार में आती और बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से निकलती दिखाई दे रही है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। परिजनों के मुताबिक, मृतक अनिरुद्ध दो भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में खाद की दुकान चलाता था। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
गोरखपुर में उमस से लोग बेहाल, 33°C तापमान:25KM की रफ्तार से चल रही हवा, शाम तक बारिश की संभावना
गोरखपुर में बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सोमवार देर रात तक हल्की बारिश होती रही। मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। हवा में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। हवा में नमी का स्तर 85 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण सुबह से ही उमस महसूस हुई। बाहर निकलने वाले लोग पसीने से परेशान रहे। बाजारों और सड़कों पर भी इसका असर नजर आया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पसीने से बेहाल हुए लोग बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट नमी बढ़ने से उमस ने परेशानी बढ़ा दी। हवा में 85 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने के कारण शरीर से पसीना जल्दी सूख नहीं रहा था। इससे सामान्य तापमान के बावजूद लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दफ्तर जाने वाले लोगों से लेकर बाजार और सड़क पर रोजमर्रा के काम के लिए निकलने वालों तक, सभी इस चिपचिपे मौसम से परेशान नजर आए। तेज हवा चलने के बावजूद उमस में खास कमी नहीं आई। शाम को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी चल सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने पर कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन नमी बढ़ने से इसके बाद फिर उमस परेशान कर सकती है। तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के मुताबिक, गोरखपुर में फिलहाल मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है। रुक-रुककर बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। बारिश से तेज धूप से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन हवा में नमी का स्तर ऊंचा रहने से उमस बनी रहेगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को बारिश और चिपचिपी गर्मी का यह मिला-जुला मौसम झेलना पड़ सकता है।
गुरुग्राम की अमर कॉलोनी में एक बेजुबान गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करने की घिनौनी वारदात सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिस पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शिवाजी नगर थाना पुलिस को वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बजरंग दल के केशव प्रखंड संयोजक विक्की ने बताया कि यह घटना अमर कॉलोनी की गली नंबर-1 की है। जहां 30 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गली में खड़ी एक गाय के साथ इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया गया। आधी रात के समय एक युवक ने अपने घर की छत से मोबाइल में इस पूरी घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया और बजरंग दल के सदस्यों को सौंप दिया। जिसके बाद बजरंग दल की टीम एक्टिव हुई और मामला पुलिस तक पहुंचाया गया। आरोपी को पकड़ने की मांग शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि वीडियो प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ अमर कॉलोनी में जाकर घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से विस्तृत जानकारी और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाना शिवाजी नगर पहुंचे और एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने एसडीएम को भी एक मांग पत्र सौंपा हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे थाना अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में बजरंग दल के संयोजक ने पुलिस से आग्रह किया है कि उपलब्ध कराए गए वीडियो और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाए। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी चैक कर रही है। स्थानीय लोगों में गहरा रोष इस घटना के बाद से अमर कॉलोनी और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्व समाज और बेजुबान पशुओं के लिए बेहद खतरनाक हैं।
रायबरेली में युवक की हत्या:चाचा से विवाद के बाद रात में बाग पहुंचा, लाठी-डंडों से हमला; 3 गिरफ्तार
रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में 23 वर्षीय शिवबाबू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हरा बांस का डंडा भी बरामद किया है। तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। घटना 28 अगस्त की रात की है। दोपहर में शिवबाबू का अपने चाचा चंद्रपाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर डायल-112 की PRV मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। रात में विवाद दोबारा बढ़ गया और शिवबाबू की जान चली गई। रात में बाग पहुंचने के बाद फिर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे शिवबाबू दोबारा बाग में पहुंचा। वहां चंद्रपाल और उसके परिजन बाग की रखवाली कर रहे थे। शिवबाबू की वहां मौजूद लोगों से फिर बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों से हमला, मौके पर मौत आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने शिवबाबू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संघर्ष में चंद्रपाल के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। दो पुरुष और महिला गिरफ्तार मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हरा बांस का डंडा भी बरामद किया है। तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
जिले में जमीन खरीदना और मकान बनाना अब महंगा हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के संशोधित सर्किल रेट 1 सितंबर से लागू हो गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन के सरकारी मूल्यांकन में 5 से 25% तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने से जमीन, मकान और व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री पर अब पहले से ज्यादा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। 3 पॉइंट में समझें बड़ा बदलाव रजिस्ट्री महंगी: सर्किल रेट बढ़ने से स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ेगी। आंवला में 25% तक बढ़ोतरी: औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े 9 गांवों में कृषि भूमि के रेट 25% तक बढ़ाए गए हैं। पॉश इलाकों में भी बढ़े भाव: सिविल लाइंस और पीलीभीत बाइपास-डोहरा रोड क्षेत्र में जमीन की दरें 20% तक बढ़ी हैं। सदर क्षेत्र में 20% तक बढ़े रेट सदर प्रथम में गैर-कृषि भूमि की दरों में 20% और कृषि भूमि में 12% तक बढ़ोतरी हुई है। व्यावसायिक जमीन में करीब 10% और व्यावसायिक भवनों की दरों में 5% तक वृद्धि की गई है। सदर द्वितीय में कृषि, गैर-कृषि और व्यावसायिक जमीन के रेट 20% तक बढ़ाए गए हैं। व्यावसायिक भवनों की दरों में भी 16% तक इजाफा हुआ है। आंवला में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आंवला क्षेत्र में सामान्य जमीन की दरों में करीब 10% वृद्धि हुई है। भमोरा में करीब 5% बढ़ोतरी की गई है। वहीं औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े 9 गांवों में कृषि भूमि के रेट 25% तक बढ़ाए गए हैं। मीरगंज और नवाबगंज में भी बढ़े दाम मीरगंज में कृषि और गैर-कृषि जमीन के रेट 10 से 20% तक बढ़े हैं। मुख्य मार्गों पर स्थित जमीनों की दरों को बाजार मूल्य के करीब लाने का प्रयास किया गया है। नवाबगंज में जमीन के रेट 5 से 20% तक बढ़े हैं। आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के कारण कई गांवों को विकासशील क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। बहेड़ी में 4 नए रोड सेगमेंट बहेड़ी में चार नए रोड सेगमेंट को सर्किल रेट में शामिल किया गया है। यहां कृषि और गैर-कृषि भूमि की दरें 5 से 15% तक बढ़ाई गई हैं। इनमें नारायण नगला पुल-गुरसौली मार्ग, गन्ना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-जाम सावंत जनूबी मार्ग, देवरनिया रेलवे फाटक-मुड़िया बाजार मार्ग और जहानाबाद रोड पर सेवाराम ट्रेडर्स से कुंडरा सीमा तक का मार्ग शामिल है। 25 अगस्त तक निपटाईं आपत्तियां डीएम अविनाश सिंह के अनुसार, नई दरों को लेकर 25 अगस्त तक प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों का निस्तारण कर दिया गया था। इसके बाद संशोधित सर्किल रेट को अंतिम मंजूरी दी गई। प्रशासन का कहना है कि नई दरें बाजार मूल्य के अनुसार तय की गई हैं।
बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में स्कूली बच्चों से सफाई कराने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर स्कूल परिसर में सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाई करने के समय सफाई कराने के मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बच्चों से स्कूल की छत पर भी सफाई कराई गई। ऊंचाई पर बच्चों से काम कराए जाने को लेकर उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। बच्चों के हाथों में झाड़ू-फावड़ा वायरल वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते और फावड़े से सफाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उनसे अन्य सफाई कार्य भी कराए गए। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को स्कूल शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजा जाता है, सफाई या दूसरे काम कराने के लिए नहीं। छत पर सफाई कराने से सुरक्षा पर सवाल मामले में सबसे गंभीर आरोप बच्चों से स्कूल की छत पर सफाई कराने का है। ऊंचाई पर बच्चों को भेजना उनकी सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से जवाब मांगा है। प्रधानाचार्य को नोटिस, जांच शुरू वीडियो वायरल होने के बाद बंकी ब्लॉक के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (ABSA) चंद्रशेखर यादव ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य से बात की गई है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर यह भी जांच की जा रही है कि बच्चों से सफाई किसके निर्देश पर कराई गई। कार्रवाई जांच के बाद होगी शिक्षा विभाग अब विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की जांच कर रहा है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। बच्चों के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू और फावड़ा दिखने वाले वीडियो ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिरोजाबाद के बाबा नीब करौरी महाराज की जन्मस्थली अकबरपुर में पैतृक मकान पर अवैध कब्जे के आरोपों के बीच उनके प्रपौत्र डॉ. धनंजय शर्मा सोमवार को भोपाल से गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मकान और ट्रस्ट से संबंधित मामलों की जानकारी ली। डॉ. शर्मा ने पूरे विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही। बाबा के बड़े बेटे अनेक सिंह शर्मा के पुत्र डॉ. धनंजय शर्मा ने बताया कि यह मकान काफी पुराना है। उनके पिता ने मंदिर निर्माण के समय इसे ट्रस्ट को देने की बात कही थी, जिस पर उनके चाचा धर्म नारायण शर्मा ने भी सहमति जताई थी। डॉ. शर्मा के अनुसार, उन्हें मौके पर किसी बाहरी व्यक्ति का अवैध कब्जा नहीं मिला। ट्रस्ट के माध्यम से वहां व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं और बाबा की रसोई भी चल रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि वे बाबा नीब करौरी महाराज की वजह से ही आज जो कुछ भी हैं। इसलिए बाबा के नाम से जुड़े किसी भी विवाद को लेकर वे व्यथित हैं। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी विषय को उचित कारण और तथ्यों के साथ उठाया जाना चाहिए ताकि उस पर बातचीत हो सके, लेकिन जिस तरह से विवाद को सामने लाया जा रहा है, उससे बाबा की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने ऐसे मामलों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. धनंजय शर्मा ने यह भी बताया कि पैतृक मकान में उनकी बुआ गिरजा भटेले का भी एक तिहाई हिस्सा है। लगभग 45 गज क्षेत्रफल में बने इस मकान में दो मंजिलों पर कुल चार कमरे हैं। उनके अनुसार, उनकी बुआ ही ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मकान में किसी बाहरी व्यक्ति का कब्जा या निवास नहीं है। इस मामले पर बाबा नीब करौरी महाराज के परिवार से जुड़े हरीश शर्मा और गांव के बुजुर्ग दयानंद शर्मा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अकबरपुर में बाबा के सभी भक्तों का सम्मान है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन जिले की 11 निकायों के 325 वार्डों में कुल 2674 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे ज्यादा 710 नामांकन पत्र भरे गए। इससे पहले निगम में 100 नामांकन दाखिल हो चुके थे। इस तरह भीलवाड़ा में अब तक कुल 810 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। जिले की 10 नगर पालिकाओं में अब तक 1874 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इन नगर पालिकाओं में कुल 255 वार्ड हैं। 10 नगर पालिकाओं में 1874 नामांकन 10 नगर पालिकाओं में अब तक 1874 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 1566 प्रत्याशी शामिल हैं। गुलाबपुरा और शाहपुरा में सबसे ज्यादा 255-255 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। गुलाबपुरा में 214 प्रत्याशियों और शाहपुरा में 198 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इसके अलावा बिजौलिया में 205 नामांकन पत्रों के जरिए 174 प्रत्याशी, जहाजपुर में 196 नामांकन पत्रों से 147 प्रत्याशी और गंगापुर में 189 नामांकन पत्रों से 161 प्रत्याशी मैदान में हैं। आसींद में 176, बीगोद में 171 नामांकन आसींद नगर पालिका में अब तक 176 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 156 प्रत्याशी हैं। बीगोद में 171 नामांकन पत्र और 147 प्रत्याशी हैं। हमीरगढ़ में 168 नामांकन पत्रों के जरिए 149 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। बनेड़ा में 156 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जिनमें 123 प्रत्याशी शामिल हैं। मांडलगढ़ में सबसे कम नामांकन मांडलगढ़ नगर पालिका में अब तक सबसे कम 103 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। यहां 97 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। वहीं अन्य नगर पालिकाओं में आसींद से 139, बनेड़ा से 113, बीगोद से 136, बिजौलिया से 199, गंगापुर से 138, गुलाबपुरा से 198, हमीरगढ़ से 129, जहाजपुर से 163, मांडलगढ़ से 67 और शाहपुरा से 167 नामांकन पत्र दाखिल होने की जानकारी दी गई है।
बलरामपुर में 83 भेड़ों पर हमला:लकड़बग्घे की तलाश में जुटा वन विभाग, कैमरों से निगरानी
बलरामपुर के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को लाउडस्पीकर, पम्पलेट तथा ब्रोशर के माध्यम से वन्यजीवों से बचाव के उपायों और क्या करें, क्या न करें की जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में, 24 अगस्त 2026 को रामपुर रेंज के खदगौरा गांव, थाना कोतवाली गैसड़ी में एक वन्यजीव के हमले की सूचना मिली। विजयपाल और कन्हैयालाल पुत्रगण बनवारी लाल की 83 भेड़ों पर हुए इस हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें, जिसमें विभागीय अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी और रेंज स्टाफ शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में घटनास्थल पर मिले पगमार्गों से यह पुष्टि हुई कि हमला तेंदुए ने नहीं, बल्कि लकड़बग्घे ने किया था। इस जानकारी के बाद विभाग ने इलाके में निगरानी और गश्त को और तेज कर दिया है। घटना के बाद, वन विभाग ने 24 घंटे सतत निगरानी और जागरूकता के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों के बीच पम्पलेट और ब्रोशर वितरित कर उन्हें वन्यजीव दिखाई देने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। एहतियाती कदम उठाते हुए, वन विभाग ने घटनास्थल और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए हैं। इनके माध्यम से वन्यजीवों की आवाजाही की निगरानी की जा रही है। आवश्यक अनुमति मिलने पर क्षेत्र में पिंजड़ा लगाकर भी निगरानी की जाएगी। विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और वन्यजीव से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं। हमले से प्रभावित पशुपालकों को राहत देने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शासनादेश के तहत अनुमन्य अनुग्रह राशि के भुगतान का प्रस्ताव सक्षम स्तर को भेज दिया गया है। बजट प्राप्त होते ही नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीवों को लेकर अनावश्यक भय और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा वन क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें।विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल वन विभाग तक पहुंचाने की अपील की है।
मारवाड़ राजपूत सभा के चुनाव परिणाम सोमवार रात को घोषित कर दिए गए। चुनाव में रविंद्र सिंह राणावत ने 1593 वोटों से जीत हासिल की। करीब 12 घंटे चली मतगणना बाद रात में चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। मारवाड़ राजपूत सभा के विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान किया गया था। सोमवार सुबह 9 बजे से मारवाड़ राजपूत सभा भवन में मतगणना शुरू हुई। शाम करीब 5.30 बजे तक मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए वोटों की गणना की गई जो देर रात तक चली। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंह राणावत को सबसे ज्यादा 4771 वोट मिले। दूसरे नंबर पर हनुमान सिंह खांगटा रहे जिन्हें 3178 वोट मिले। राणावत ने खांगटा को 1593 वोटों से हराया। दिन भर मेले जैसा माहौल आपको बता दें कि मारवाड़ राजपूत सभा के विभिन्न पदों के लिए हुए रविवार को हुए मतदान के बाद सोमवार को पावटा स्थित राजपूत सभा भवन के प्रांगण में करीब साढ़े ग्यारह बजे मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा रहने से दिन भर मेले जैसा माहौल रहा। 8178 लोगों ने किया था मतदान दिन भर लोग हार-जीत के कयास लगाने के साथ अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के जीतने की चर्चाएं रहीं। शाम ढलने के बाद नतीजे आने के साथ ही जीतने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निकलने लगे। रविवार को हुए चुनाव में दस हजार से ज्यादा वोटर्स में से 8178 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें जोधपुर जिले के साथ नागौर,पाली,पोकरण,जालोर व बाड़मेर के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। जीत के बाद जुलूस निकाला चुनाव में विजयी प्रत्याशी को उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल पर ही मालाएं पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी के साथ जुलूस के रूप में निकले़े। भीड़ को देखते हुए मतगणना स्थल और आस-पास पुलिस बल तैनात रहा।
दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के बांसा गांव के पास हुआ। हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सुबह करीब 6 बजे मैंगनीज पत्थर से भरा यह ट्रक रायपुर से लुधियाना जा रहा था। सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी ने बताया कि बांसा गांव के पास सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कैबिन में फंसा, क्लीनर मौके से निकला ट्रक ड्राइवर साइड से टकराया था, जिससे चालक संदीप जांघेला केबिन में बुरी तरह फंस गया। ट्रक में मौजूद क्लीनर तुरंत बाहर निकलने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसके पैर फंसे होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। घायल चालक को बाहर निकालने के लिए ट्रक के अगले हिस्से को काटा जा रहा है।
जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में हाईकोर्ट चौक से रद्दी चौकी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने कोर्ट को बताया कि फ्लाईओवर की विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराने के लिए दिल्ली की ट्रांसपोर्टेशन रिसर्च एंड इंज्युरी प्रिवेंशन सेंटर को 13 अगस्त को पत्र भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी। इस फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही है। 11 दिसंबर 2019 को 186.03 करोड़ रुपए का प्रारंभिक अनुमान भेजा गया था, जो 28 जुलाई 2022 तक बढ़कर 269.22 करोड़ रुपए हो गया। प्रस्ताव में क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम, दुर्घटनाओं और लोगों की परेशानी का हवाला दिया गया था। 2021 से 2024 के बीच विधानसभा में कई बार सवाल उठाने और मुख्यमंत्री व अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी काम आगे नहीं बढ़ा तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। विधायक और अधिवक्ता ने लगाई याचिका पूर्व विधानसभा विधायक लखन घनघोरिया और अधिवक्ता सुरेंद्र वर्मा की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। 20 जुलाई 2026 को एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान सरकार को वैकल्पिक रूट पर भी विचार करने का सुझाव दिया था। कोर्ट ने पर्यटन चौक से कलेक्ट्रेट चौक, अंबेडकर चौक, घमापुर चौक होते हुए मदार टेकरी के आगे तक फ्लाईओवर बनाने की संभावना पर विचार करने को कहा था, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके। रूट तय होने के बाद चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटेंगे याचिकाकर्ता विधायक लखन घनघोरिया का कहना है कि रद्दी चौकी तक फ्लाईओवर बनने से हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। अक्टूबर में होने वाली सुनवाई में विजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर फ्लाईओवर के अंतिम रूट को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण और प्रस्तावित मार्ग में आने वाले अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। सुनवाई के दौरान एल्गिन अस्पताल के पास गुमटियां लगाने वाले लोगों ने भी राहत की मांग की। उनका कहना था कि दुकानों से यातायात प्रभावित नहीं होता। हालांकि हाईकोर्ट ने नियमों के विपरीत बनी दुकानों को राहत देने से इनकार कर दिया।
लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में 1 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रवीण कुमार तिवारी ने सोमवार देर रात जारी किया। जारी आदेश के अनुसार, जनपद में अत्यधिक वर्षा, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों पर यह अवकाश लागू होगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय भी शामिल हैं। जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। BSA ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाध्यापकों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को अवकाश की जानकारी देने को कहा गया है। यह अवकाश केवल कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए है।
अम्बेडकरनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। इसी के साथ बाजारों में भी जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है।पुलिस लाइन स्थित मंदिर में भी जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए परिसर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कराई जा रही है। जिले भर के अन्य मंदिरों में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, झूले, सिंहासन और सजावटी सामान से दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों के लिए लड्डू गोपाल के कच्छा-बनियान से लेकर आकर्षक पोशाकें, मुकुट, आभूषण, झूले और सिंहासन की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए श्रीकृष्ण और राधा की पोशाकें भी बाजार में पहुंच गई हैं। शहजादपुर स्थित चेतन पूजा सामग्री भंडार के दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि इस बार लड्डू गोपाल के श्रृंगार में अमेरिकन डायमंड के आइटम विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इनकी मांग अधिक है। ग्राहक अलग-अलग सामान खरीदने के बजाय पूरा सेट लेना पसंद कर रहे हैं, जिसमें पोशाक से लेकर आभूषण और अन्य श्रृंगार सामग्री एक साथ मिलती है। बाजार में इस बार लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन के झूले व सिंहासन भी उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी से एक-दो दिन पहले खरीदारी में और वृद्धि होने की संभावना है। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू होने से बाजार में पर्व का माहौल दिखने लगा है।
फर्रुखाबाद में 17 साल पुराने एक हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-1 अभिनितम उपाध्याय ने पिता और उसके दो पुत्रों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह मामला वर्ष 2009 में हुए हमले और हत्या से संबंधित है। यह घटना 13 अप्रैल 2009 को हुई थी, जब थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा हाता मझले खां निवासी आफताब ने पुलिस को तहरीर दी थी। आफताब ने आरोप लगाया था कि फुरकान खान उर्फ अच्छे और उसके परिवार के सदस्य उनके भाई से पुरानी रंजिश रखते थे। तहरीर के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह करीब 11:30 बजे फुरकान, उसके पुत्र इमरान व फरहान और पुत्री सनोवर हथियार लेकर आफताब के भाई के घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। जब आफताब के बेटे शाहनवाज खान उर्फ सानू और महताब तथा उनके ममेरे भाई नसीम उर्फ पप्पू व वसीम ने उन्हें गाली देने से रोका, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। फुरकान और उसके पुत्रों ने शाहनवाज पर चाकू से हमला किया, जबकि सनोवर ने लोहे की सरिया से हमला किया। शाहनवाज को बचाने आए महताब, नसीम और वसीम पर भी हमला किया गया। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शाहनवाज खान उर्फ सानू की मौत हो गई। पुलिस ने फुरकान, फरहान और इमरान के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इमरान के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत एक अलग मुकदमा भी चला। साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने तीनों आरोपियों को 25 अगस्त को दोषी ठहराया था और अब उन्हें सजा सुनाई गई है।
लखीमपुर खीरी में टोंटी चोरी का खुलासा, CCTV:तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 टोंटियां बरामद
लखीमपुर खीरी शहर में हुई टोंटी चोरी की घटनाओं का कोतवाली सदर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई 12 टोंटियां, एक रिंच और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर कोतवाली सदर पुलिस की टीमों ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को नहरिया पटरी, खखरा चौराहे के पास से सचिन कुमार (निवासी मोहल्ला कोरियाना मिदनिया गढ़ी), याकूब (निवासी गुटैय्याबाग) और राखी (पत्नी सचिन कुमार) को गिरफ्तार कर लिया। 12 टोंटियां और एक रिंच बरामद पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 12 टोंटियां और एक रिंच बरामद हुआ है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 32 सीसी 1811) भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, घनश्याम, रजनीश, मुजम्मिल और महिला कांस्टेबल संजू यादव शामिल थे।
सतना जिले में एक बार फिर भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार देर रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे 36 गांवों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 6:00 बजे आरोग्यधाम के पास नदी का वर्तमान जलस्तर 137.15 मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसका अधिकतम बाढ़ स्तर (HFL) 139.60 मीटर है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नदी-नाले उफान पर, घरों-दुकानों में घुसा पानी मंदाकिनी के अलावा सेमरावल नदी सहित बिरसिंहपुर, कोटर और कोठी क्षेत्र के नदी-नाले भी उफान पर हैं। बिरसिंहपुर में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रामपुर बघेलान और कोटर तहसील के सेमरावल नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। ये 36 गांव अलर्ट पर प्रशासन ने अकाउना, अबेर, इतौर, बर्दाढीह, कोरगंवा, गजिगवां, गौरैया, ढोढी, भटगवां, मैनपुरा, गोलहटा, गढ़वा कला, टेढ़गवां, रजरवार, किचवरया, लौलाछ, खोहर, घटबेलवा, किटहा, पेपखार, मांझीहार, गढ़वा खुर्द, रघुनाथपुर, मढ़ी, सोनवर्षा, खामहा, रामनगर, कंदवा, थथारा, मझीयार कोठार, पिपराछा, वनपरा, पिथेपुर, रेहुता, बरती, बेला और छिबौरा गांवों को अलर्ट किया है। डेंगरहट-खोड़री मार्ग का पुल धंसा मझगवां जनपद क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण डेंगरहट-खोड़री मार्ग का एक पुल धंस गया है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों को पुल के पास जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग भी बंद इधर, बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर भी आवागमन रोक दिया गया है। सितावा नदी में तेज उफान आने के कारण प्रशासन ने लोगों को नदी पार नहीं करने की चेतावनी दी है। जलस्तर सामान्य होने तक लोगों से जोखिम न लेने की अपील की गई है। शनिवार की बाढ़ के बाद फिर बढ़ी चिंता शनिवार को आई बाढ़ के बाद जिले के कई इलाकों में हालात पूरी तरह सामान्य भी नहीं हुए थे कि बारिश के नए दौर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण प्रशासन और पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और उफनती नदियों-नालों से दूरी बनाए रखें।
बस्ती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों से लेकर मंदिरों तक कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक झूले, राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान की बिक्री तेज हो गई है। दुकानों पर 50 रुपये से लेकर लगभग छह हजार रुपये तक के झूले उपलब्ध हैं। चाइना के झूलों की भी अच्छी मांग देखी जा रही है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर की नए सिरे से पेंटिंग कराई जा रही है और मूर्तियों में नए रंग भरे जा रहे हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी तेजी से की जा रही है। जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग दो से चार हजार लोग मंदिर परिसर में एकत्रित होते हैं। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है। गांधीनगर के दुकानदार मोहित गुप्ता ने बताया कि इस बार लाइटिंग वाले झूलों की मांग अधिक है। बाजार में विभिन्न डिजाइन और आकार के झूले उपलब्ध हैं। गांधीनगर के पप्पा बाजार के दुकानदार मोनू सरदार के अनुसार, उनके यहां राधा-कृष्ण की पोशाक 10 रुपये से लेकर 2050 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, सिलिकॉन से बनी लड्डू गोपाल की मूर्तियां भी ग्राहकों द्वारा पसंद की जा रही हैं। कुछ और तस्वीरें देखें
चित्रकूट में मंदाकिनी फिर उफान पर:खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर, रामघाट की 300 दुकानें डूबीं
चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह एक बार फिर तेजी से बढ़ गया। रात भर हुई तेज बारिश के बाद नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रही है। सुबह लगभग 8:30 बजे मंदाकिनी का जलस्तर 132 मीटर दर्ज किया गया, जबकि नदी का हाई लेवल 127 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस-प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रही हैं। मंदाकिनी के उफान का सबसे अधिक असर रामघाट और उसके आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है। नदी का पानी घाटों से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है। रामघाट के किनारे स्थित लगभग 300 दुकानें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। इनमें पूजा सामग्री, कपड़े, बर्तन, होटल-ढाबे और किराना सहित अन्य सामानों की दुकानें शामिल हैं। दुकानदारों को अचानक बढ़े पानी के कारण अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तस्वीरें देखिए- सड़कों के किनारे स्थित कई अन्य दुकानों में भी पानी घुसने लगा है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है। नदी के आसपास रहने वाले स्थानीय लोग भी बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित हैं। कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने के बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया है। सदर एसडीएम अजय कुमार यादव ने बताया कि रात भर हुई बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को सतर्क किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और जलभराव वाले इलाकों के आसपास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें। लगातार बारिश होने की आशंका को देखते हुए जलस्तर और बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के प्रत्याशियों के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। इनमें महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों को उम्मीदवार बनाया है। कई सीटों पर पार्टी ने पुराने लोगों पर भरोसा जताया को कई पर नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है। पार्टी की लिस्ट में पूर्व महापौर, वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम भी शामिल हैं। वार्ड नंबर 42 से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा चुनावी मैदान में उतरें हैं जहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया से होगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र जोशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही जोधपुर नगर निगम की पूर्व मेयर (उत्तर) कुंती देवड़ा ने भी वार्ड नंबर 99 से अपना नामांकन पेश किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट… राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाली सामाजिक कार्यकर्ता को मौका कांग्रेस ने वार्ड 4 से डॉ. मोना राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है। मोना भील समुदाय से आती हैं। उन्होंने शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। उन्होंने भील जनजाति पर किताब भी लिखी है। वे अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से आयोजित वर्कशॉप में राष्ट्रपति से सम्मान भी पा चुकी हैं । महिला में जागरूकता को लेकर भी काम किया है। वहीं वार्ड नंबर 11 से अनारक्षित सीट पर युवा चेहरे संजना गुणपाल को मौक दिया गया है। वे एसी वर्ग से आती हैं। वहीं, वार्ड 82 से अरविंद परिहार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे पार्टी के लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता थे लेकिन दो संतान के नियम के चलते चुनाव नहीं लड़ पाए थे। इस बार नियम हटने से मैदान में उतर रहे हैं। परिहार विभिन्न समाजिक संस्थाओं में सक्रिय रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता से होगा। वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्ष भी उतरे चुनावी मैदान में, भाजपा नेताओ से कड़ा मुकाबला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने शहर के वार्ड नंबर 42 से नामांकन दाखिल किया है। ओमकार वर्मा तीन बार पार्षद और एक बार मनोनित पार्षद रह चुके हैं। हालांकि वार्डों की लॉटरी के बाद ओमकार कहना था कि वे संगठन में है, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेनिक, पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस से मेयर पद का बड़े चेहरे में ओमकार वर्मा का नाम भी शामिल हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया से होगा। लोहिया भाजपा के महापौर के दावेदारों में शामिल हैं। वहीं, मेघराज लोहिया पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ ही 1999 के सरदारपुरा विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ा था। ऐसे में यहां वर्मा की जीत की राह आसान नहीं होगी। यहां मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी वार्ड नंबर 40 से उम्मीदवार है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के देवेंद्र सालेचा से है। सालेचा पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टी में महापौर के दावेदारों में शामिल हैं। चचेरे भाई-बहन अलग-अलग वार्ड से लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस से पूर्व मेयर कुंती देवड़ा ने वार्ड नंबर 99 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। कुंती देवड़ा और मयंक देवड़ा दोनों चचेरे भाई-बहन है। ये भी माना जा रहा था कि पिछले नगर निगम के चुनावों में मयंक देवड़ा उपमहापौर की दौड़ में शामिल थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वे इस रेस में शामिल हो। वहीं वार्ड 98 में प्रशांत कच्छावा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रिश्तेदार हैं।
भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाड़मेर नगर परिषद के सभी 55 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची एक साथ जारी कर दी। पार्टी ने सूची में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी मौका दिया है। वहीं, कुछ वार्डों में पुराने प्रत्याशियों का टिकट काटकर उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पृथ्वीराज का टिकट काटकर पत्नी को उतारा वार्ड नंबर 34 से भाजपा ने पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चांडक का टिकट काटकर उनकी पत्नी अर्चना चांडक को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पार्टी ने अर्चना चांडक को मैदान में उतारा है। अर्चना की उम्र 38 साल है। बेटी का टिकट काटकर पिता को दिया वार्ड नंबर 16 में भी भाजपा ने पुराने प्रत्याशी के परिवार को मौका दिया है। पिछले चुनाव में उषा कुमारी भाजपा के टिकट पर पार्षद बनी थीं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके पिता किशोर कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर में बदमाशों ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले चलती गाड़ी पर पत्थर मारकर उसे रुकवाया। इसके बाद ड्राइवर के बाथरूम करने के लिए नीचे उतरते ही चाकू की नोक पर उसे लूट लिया। शिकायतकर्ता राहुल ने बताया कि घटना 30 अगस्त की है। वह अपने दोस्त आर्यन नदियार के साथ सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से जा रहे थे। जब उन्होंने वेरका कट से यू-टर्न लिया और नहर के साथ अंडरब्रिज क्रॉसिंग से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी उनकी गाड़ी से किसी भारी चीज के टकराने की तेज आवाज आई। बाद में पता चला कि बदमाशों ने पत्थर मारा था। गाड़ी रोकते ही आ धमके लुटेरे आवाज सुनकर राहुल घबरा गए और गाड़ी को चेक करने के लिए सड़क किनारे रोक लिया। इसी दौरान वह बाथरूम करने के लिए नीचे उतरे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक वहां आ पहुंचे। बदमाशों ने पलक झपकते ही चाकू तान दिया बदमाशों ने राहुल पर चाकू तान दिया। इसके बाद डराते-धमकाते हुए उसके गले से सोने की चेन, हाथ का कड़ा, अंगूठी व 3 हजार रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच वारदात के बाद सराभा नगर थाने में 31 अगस्त को दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुखवीरपाल सिंह को सौंपी गई है।
राजनीति में अब अनुभव के साथ-साथ युवाओं के जोश और नई सोच को भी तवज्जो मिलने लगी है। कोटा नगर निगम चुनाव में इस बार जेन-जी (1997 से 2012 के बीच जन्में यानी 29 साल तक के युवा) की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। शहर की सरकार बनाने के लिए इस बार 21 से 29 वर्ष के कई युवा मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस और बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की तुलना में निर्दलीय के रूप में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा है। किस पार्टी ने कितना दिया मौकानिर्दलीयों का बोलबाला (37 प्रत्याशी)- मुख्य दलों से सिंबल न मिलने या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के इरादे से उतरे 37 प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। इनमें 22 साल की सबसे कम उम्र में मुसकान मीना (वार्ड 3), दीपांशु मीना (वार्ड 22) और तमनन्ना (वार्ड 82) मैदान में हैं। कांग्रेस का युवाओं पर दांव (16 प्रत्याशी)- कांग्रेस ने अपने टिकट बंटवारे में 16 युवा चेहरों को मौका दिया है। इनमें दिव्या मीना (22), रिद्धम शर्मा (23), भुवनेश ऋषि (24), संदीप सिंह (24), अर्पित जैन (24), निधी राजावत (25), अमन गौतम (25), कुनाल शर्मा (25), दीपक कुमार भील (26), धीरज नागर (26), ऋषभ दुबे (26), आयुष पारेता (26) और फैजाल बेग (27) शामिल हैं। बीजेपी और अन्य दलों का गणित: बीजेपी ने इस सूची में 2 चेहरों को मौका दिया है जिसमें 24 साल के ललित कुशवाहा (वार्ड 70) और 29 वर्षीय नैना गर्ग (वार्ड 67) से चुनाव लड़ रही हैं। वहीं बीएसपी से सोमराज शाक्यवाल (26, वार्ड 15) और आम आदमी पार्टी से प्रतिकांश शर्मा (25, वार्ड 49) चुनावी समर में उतरे हैं। किस पार्टी के कौनसे जेन जी चेहरे इन पार्टी से चुनाव लड़ रहे जेन जी में से आठ युवा शादीशुदा हैं, बाकि 12 कुवांरे हैं। भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी जेन-जी' बनाम अनुभवी: आमने-सामने की दिलचस्प जंगनगर निगम के कई वार्डों में उम्र का यह अंतर सीधे तौर पर चुनावी मुकाबला तय कर रहा है। वार्ड 43 में निधी राजावत बनाम पिंटू कंवर है। इस वार्ड में कांग्रेस ने 25 साल की युवा चेहरा निधी राजावत को उतारा है, जिनका मुकाबला बीजेपी की 30 वर्षीय पिंटू कंवर से है। यहां रोशनी केवट जो 29 साल की है ने भी बीजेपी से आवेदन किया था और साथ ही निर्दलीय भी आवेदन किया। यहां युवाओं के नए नजरिए और थोड़ा अधिक अनुभवी चेहरे के बीच सीधा मुकाबला है। वार्ड 70 में बीजेपी के 24 वर्षीय ललित कुशवाहा के सामने निर्दलीय योगेंद्र स्वामी (23) और योगेश सुमन (29) ताल ठोक रहे हैं। यहां मुकाबला पूरी तरह से युवा बनाम युवा हो चुका है। वार्ड 3 में 22 साल की निर्दलीय प्रत्याशी मुसकान मीना का मुकाबला 28 साल की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता भील और बीजेपी प्रत्याशी से है। वहीं वार्ड 18 में 22 साल की कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मीना के सामने 28 साल की निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति मीणा मैदान में हैं। इसके अलावा बीजेपी प्रत्याशी से भी मुकाबला है। बीजेपी में 40+ तो कांग्रेस में 30+ का दबदबा, उम्रदराज लोग भी लड़ रहे चुनावचुनावी आंकड़ों का एक दूसरा पहलू यह भी है कि पारंपरिक राजनीतिक दल अब भी बड़े पैमाने पर उम्रदराज और अनुभवी नेताओं पर ही दांव खेलना पसंद कर रहे हैं। बीजेपी के ज्यादातर उम्मीदवार 40 साल से ज्यादा के हैं। बीजेपी के टिकट वितरण में वरिष्ठता और सांगठनिक अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। कांग्रेस में 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अधिक टिकट बंटे हैं। कांग्रेस ने कुछ युवा चेहरों को मौका जरूर दिया है, लेकिन उनके अधिकांश उम्मीदवार 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आते हैं।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को गलत बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। FIR तत्काल वापस लेने की मांगकांग्रेस के अनुसार, यह विवाद हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ था। राहुल गांधी ने इस घटना को दलितों का अपमान और छुआछूत से जोड़ते हुए सवाल उठाए थे। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय के एक युवक की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी एफआईआर के विरोध में रायसेन ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला सहित सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से गलत तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।
रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुए 221 दिन हो चुके हैं। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में 19 हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें अकेले अगस्त में 10 मर्डर हुए हैं। ज्यादातर मामलों में हत्या की वजह मामूली विवाद रही। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू, पत्थर और गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया। घटनाओं के बाद पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद लगातार हो रही हत्याओं ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। इन मामलों में विवाद की वजह भी बेहद मामूली रही। कहीं दूसरे युवक के साथ घूमने को लेकर विवाद हुआ, तो कहीं चार लोगों के सामने उधार के पैसे मांगने पर झगड़ा हुआ। किसी मामले में महिला दोस्त से विवाद और किसी में शादी का दबाव बनाने को लेकर हत्या कर दी गई। कुछ मामलों में निजी बातें दूसरों को बताने को लेकर भी विवाद बढ़ा और हत्या तक पहुंच गया। कमिश्नरेट लागू होने के बाद जनवरी में पहली हत्या कमिश्नरेट लागू होने के महज 6 दिन बाद 29 जनवरी को आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में दुर्गेश ध्रुव की चाकू मारकर हत्या हुई। ध्रुव को चाकू मारने का कारण मामूली विवाद था। घटना को कुछ लोग अवैध कारोबार से जोड़कर भी देख रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करके केस क्लोज कर दिया। मार्च-अप्रैल में चाकूबाजी और पारिवारिक विवाद 28 मार्च को टिकरापारा क्षेत्र में 50 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में अजय अग्रवाल की चाकू मारकर हत्या हुई। अप्रैल में सिविल लाइन के जोगीनगर में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या हुई। इसी अवधि में कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद पार्वती साहू की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया। मई में पंडरी में हुआ डबल मर्डर 5 मई की रात पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा में जितेंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपनी दो सालियों, गीतांजलि और दुर्गेश्वरी पर गोली चला दी, जिसमें गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई और दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने इस एक ही घटना में हत्या के दो मामले दर्ज किए। जून-जुलाई में खमतराई-मुजगहन में 3 हत्याएं 21-22 जून की रात खमतराई के WRS कॉलोनी मैदान में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। 1 जुलाई को मुजगहन क्षेत्र में भारती नेताम की गला दबाकर हत्या और 5 जुलाई को खमतराई के WRS इलाके में नंदनी जैन की हत्या का मामला सामने आया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। अगस्त में सबसे ज्यादा 10 वारदातें अगस्त में हत्या की वारदातें बढ़ी है। 8 अगस्त तक एक सप्ताह में 5 हत्याओं की वारदात सामने आई। इनमें कमिश्नरेट के खमतराई में 2, मुजगहन में एक, सरस्वती नगर में एक और आमानाका में एक मामला बताया गया। इसके बाद 14 अगस्त को गंज थाना क्षेत्र के होटल में युवती की हत्या, 15 अगस्त को आमानाका में परमप्रीत सिंह को कार से कुचलने का मामला और 18 अगस्त को गुढ़ियारी में प्रीतम साहू की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया। 24 अगस्त को डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक ही रात अलग-अलग घटनाओं में 2 युवकों की हत्या हुई।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज (1 सितंबर) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर पर दबिश दी है। टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से उनके घर पहुंची। ED की टीम दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केके चंद्राकर के घर पर यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा। 12 दिन पहले शराब घोटाला केस में रेड इससे पहले ED ने शराब घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में दबिश दी थी। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली थी। टीम अपने साथ कुछ अहम दस्तावेज लेकर गई है। रामगोपाल अग्रवाल को शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी बनाया गया है। वहीं, दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर ED की टीम पहुंची थी। करीब 7 अफसरों की टीम दोनों ठिकानों पर जांच की थी। अब पढ़िए क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला राज्य के सबसे बड़े आर्थिक मामलों में से एक माना जाता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में कथित सिंडिकेट बनाकर अवैध शराब की बिक्री, कमीशनखोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 3,200 करोड़ रुपए का अवैध घोटाला हुआ। मामले में कई आईएएस अधिकारी, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच तथा अदालती प्रक्रिया जारी है। ………………… ED रेड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… शराब घोटाला, रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड: रायपुर-धमतरी में कार्रवाई, धरने पर बैठे कांग्रेसी, दुर्ग में रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स के घर दबिश छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में ED की रेड पड़ी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में सुबह ED के अफसरों ने दबिश दी। अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र में मारपीट और कार में तोड़फोड़ के बाद आरोपियों द्वारा खुद ही डायल-112 पर पुलिस बुलाने और मौके पर पहुंचे आरक्षक से झूमाझटकी करने का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की देर रात की है। पुलिसकर्मी के मुताबिक करीब 25 से 30 लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट भी टूट गई। बाद में आरक्षक ने दूसरे थाने में ट्रांसफर मांगा, लेकिन विभाग ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। कार रोककर युवक को बाहर निकाला, डंडों से पीटा नारायण धाम निवासी आशीष कुशवाहा इंदौर की निजी कंपनी में काम करते हैं। रक्षाबंधन पर घर आए आशीष अपने भाई अंशुल और दोस्तों सुखदेव तिवारी व शेख अनस के साथ कार (MP 20 ZP 8111) से आमाखोह से लौट रहे थे। सगनहाई के पास सत्यम यादव ने उनकी कार रुकवाई और शेख अनस को बाहर निकालने को कहा। अनस के बाहर आते ही सत्यम ने डंडे से हमला कर दिया। आशीष, अंशुल और सुखदेव बचाने पहुंचे तो बल्ली उर्फ नरेश यादव, सुरेश, सुन्द्रम, राहुल, राज कुशवाहा, आदित्य विश्वकर्मा, साहिल साहू और शिवम यादव भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने चारों युवकों से मारपीट की और कार का सामने का शीशा डंडे मारकर तोड़ दिया। किसी तरह आशीष अपने भाई और दोस्तों के साथ कार से वहां से निकले। घर तक पीछा किया, पत्थर मारकर शीशे फोड़े आरोपियों ने युवकों का पीछा किया और उनके घर के सामने भी पहुंच गए। परिजनों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पड़े पत्थरों से कार के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में आशीष, अंशुल, सुखदेव और शेख अनस को चोटें आई हैं। खुद डायल-112 पर फोन कर चोरी की सूचना दी मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपियों ने डायल-112 पर फोन कर उल्टा खुद के साथ चोरी होने की सूचना दे दी। सूचना पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षक नरेश कुमार शेंडे मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी को अकेला देखकर आरोपी भड़क गए और पूछने लगे कि पूरा स्टाफ कहां है। आरक्षक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही करीब 25 से 30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ झूमाझटकी की, जिससे वर्दी फट गई और नेम प्लेट टूट गई। आरक्षक किसी तरह वहां से निकल पाए। ट्रांसफर मांगा, विभाग ने लाइन हाजिर कर दिया आरक्षक ने अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और दूसरे थाने में ट्रांसफर की मांग की। हालांकि विभाग ने उन्हें ट्रांसफर देने के बजाय विभागीय जांच के नाम पर लाइन हाजिर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के मुताबिक मामला जांच का विषय है। विभागीय जांच के तहत आरक्षक को लाइन हाजिर किया गया है। अब पुलिस मारपीट, तोड़फोड़ और आरक्षक के साथ हुई झूमाझटकी के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जांच कर रही है।
जोधपुर में समस्या किसी भी वार्ड या गली की हो, अब वह ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होती है और सीधे जिम्मेदार विभाग तक पहुंचती है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। खास बात यह है कि शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी समाधान करवाने में सहयोग कर रहे हैं। शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद बन चुका है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद तीन महीने पुरानी तारों की समस्या सुलझी जोधपुर के श्रीयादे माता मंदिर, नान्दड़ा कला, श्रीयादे गांव से मोहित ने बिजली के खम्भों से जमीन से काफी करीब तारों के झूलने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली के तार जमीन से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर हैं। यहां से स्कूली बच्चे, मवेशी, राहगीर और वाहन गुजरते हैं। तार टूटने या छू जाने से करंट आ सकता है। कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। मौखिक रूप से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने तारों को कसवा दिया है, जिससे लंबित समस्या का समाधान हो गया है। सफाई प्रभारी पंकज सरवटे बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर किला रोड, बाबा रामदेव कॉलोनी, कबीर नगर से रंजीत जोशी ने जालेची झालरा में मछलियों के मरने से हो रही गंदगी की ओर ध्यान दिलाया था। उन्होंने बताया था कि किला रोड, वार्ड 3, चांदपोल के जालेची झालरा में कई दिनों से मछलियां मरी पड़ी हैं और बदबू के कारण आसपास के लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। एक हेरिटेज झालरा होने के बावजूद, शिकायत करने पर भी निगम के सफाई कर्मचारी नहीं आते। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 4 के सफाई प्रभारी पंकज सरवटे ने झालरे की मरी मछलियों की सफाई करवा दी। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… पाइपलाइन लीक, कॉलोनी में बदबूदार ‘तालाब’ बना जोधपुर के नेहरु पार्क रोड, नेहरु पार्क, सरदारपुरा से सूर्या कुमार ने पानी की पाइपलाइन के लीक होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि सिंधी कॉलोनी में रेलवे क्वाटर्स के पास पानी की पाइपलाइन बीते कई दिनों से लीक है। सप्लाई के समय इससे काफी पानी बहता है। मकान संख्या 1063/1064 के पीछे पानी जमा होने से एक बदबूदार तालाबनुमा जलभराव हो गया है। इसमें हजारों की संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। इसके कारण बारिश में स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है। विभाग से निवेदन है कि इस समस्या का समाधान करें। बीच सड़क 10 दिन से खुला सीवरेज चैम्बर का ढक्कन जोधपुर के श्री हरीश्चंद्र माथुर मार्ग, रतन नगर, खेमा का कुंआ से श्रवण कुमार विश्नोई ने खुले सीवर चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया एम्स, बालाजी मंदिर के सामने वाली सड़क पर बीते 10 दिनों से सीवरेज चैम्बर का ढक्कन खुला हुआ है। सड़क पर आते–जाते कोई भी बाइक सवार या बच्चा इसमें गिर सकता है। बारिश के मौसम में हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। नगर निगम से निवेदन है कि किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना हो इससे पहले ही समस्या का समाधान करवाएं। सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से सड़कों पर फैली गंदगी बनार रोड, राय का बाग से मिश्रीलाल ओड ने सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने की समस्या पोसट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमारे क्षेत्र में सीवरेज लाइन चोक हो जाने से गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर कीचड़, पानी और बदबूदार मलबे के रूप में सड़कों पर फैल रही है। वाहनों के कारण यह आसपास बिखर गई है जिससे पूरे इलाके में बदबू और गंदगी पसरी हुई है। कभी भी गिर सकता है जर्जर खम्भा, बदलने की अपील सोलंकियों का बास, झालामंड से दिलीप सिंह ने जर्जर बिजली पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव सोलंकियों का बास में बीच सड़क सीमेंट का एक पुराना बिजली का खम्भा है जो अब जर्जर हो चुका है। यह कभी भी गिर सकता है। बारिश के मौसम में इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है। जेडीए और बिजली विभाग से अपील है कि इसे बदलकर दूसरा खम्भा लगवा दें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग
कोटा में समस्या किसी भी वार्ड या गली की हो, अब वह ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होती है और सीधे जिम्मेदार विभाग तक पहुंचती है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। खास बात यह है कि शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ ‘शिकायत का मंच’ नहीं, ‘समाधान की उम्मीद’ बन चुका है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… एक पोस्ट और फिर से रोशन हो गया जीएडी सर्किल कोटा के श्रीनाथपुरम सेक्टर डी, स्टेडियम रोड से अर्जुन कुमावत ने 'भास्कर समाधान' पर जीएडी सर्किल की लाइटिंग और फाउंटेन बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था कि बीते कई दिनों से सर्किल की लाइट्स और आकर्षण बढ़ाने के लिए लगाए गए फाउंटेन बंद पड़े हैं। इससे हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के प्रति प्रशासन के अधिकारी ही लापरवाही बरत रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद सर्किल की लाइट्स और फाउंटेन की मरम्मत कर दोबारा चालू कर दिया गया है। जमादार राजेश कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के रंगबाड़ी रोड, सेक्टर 5, तलवण्डी से एक जागरूक नागरिक ने रोड के बीच चैम्बर के टूटने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि निगम ने टूटे चैम्बर की मरम्मत नहीं की है। इससे आते–जाते लोगों को काफी असुविधा होती है। पोस्ट के बाद निगम ने टूटे चैम्बर की मरम्मत कर दी। लेकिन मरम्मत के बाद मलबा वहीं छोड़ गए। लोगों का ध्यान दिलाने के लिए लगाया लगया बेरिकेड भी नहीं हटाया गया है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद जमादार राजेश कुमार ने समाधान करवाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… एक साल से खराब है रोड लाइट, कब होगी ठीक? शहर के बोरखेड़ा क्षेत्र के स्वराज एनक्लेव, काली बावड़ी से राकेश सिसोदिया ने अपनी कॉलोनी की खराब पड़ी रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी गली की रोड लाइट बीते एक साल से खराब है। इस दौरान मोहल्ले के अलग–अलग लोगों ने कई बार इसे ठीक करने के लिए निगम कर्मचारियों और कार्यालय में शिकायत की है। लेकिन सालभर बाद भी निगम का स्टाफ इतनी मामूली–सी समस्या का समाधान नहीं कर सका है। बारिश या खराब मौसम में अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। नाले की सफाई नहीं हुई, घास उगी, मच्छर पनप रहे गणपति नगर, नया खेड़ा गांव से रघुवीर खींची ने नालियों की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर निगम से जल्द समाधान की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमारी कॉलोनी में बसाती पानी के लिए बने ड्रेनेज नाले की सफाई कई महीनों से नहीं हुई है। इसके चलते इसमें बड़ी–बड़ी जंगली घास उग आई है। हमारे यहां निगम के कर्मचारी न तो नियमित साफ–सफाई ही करते हैं न ही शिकायत पर ध्यान देते हैं। नालियों में उगी इन बड़ी जंगली घास के कारण मच्छर बढ़ गए हैं जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। गलियों, मुख्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं का रहता जमावड़ा नागर आटा चक्की के पास, सकतपुरा से गजेन्द्र चांदना ने मोहल्ले में बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या पर प्रशासन को चेताते हुए पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रिसटी बोर्ड एरिया, सकतपुरा में नागर आटा चक्की के आसपास बेसहारा गाय, सांड और कुत्ते बहुत ज्यादा हो गए हैं। ये मुख्य मार्गों और गलियों में झुंड में बैठे रहते हैं। समस्या तब होती है जब कई मौकों पर ये आपस में भिड़ जाते हैं। उस समय वाहनों के क्षतिग्रसत होने या महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बहुत फिक्र होती है। बार–बार सूचित किए जाने के बाद भी निगम स्थानीय स्तर पर इस समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर सका है। आपके माध्यम से अपील है कि इस पर भी ध्यान दिया जाए। बिजली के तारों में उलझी पार्क के पेड़ों की टहनियां यादव रोड, तीन बत्ती सर्किल, महावीर नगर से हिमांशु शर्मा ने पार्क में पेड़ों की छंटाई न होने से बिजली के तारों में टहनियों के उलझने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कई महीनों से पार्क में पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। बरसात से पहले भी इनकी ट्रिमिंग नहीं की गई। अब इनकी लंबाई इतनी हो गई है कि शाखें और टहनियां तारों में उलझ रही हैं। बारिश के इस मौसम में इनसे स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट, बिजली के तारों के टूटने और करंट फैलने का डर बना हुआ है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने कभी इस समस्या की ओर ध्यान ही नहीं दिया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। कोटा ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित
'भास्कर समाधान' आम जनता की आवाज बनकर नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान का एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहा है। जयपुर शहर के कई क्षेत्रों—जैसे सांगानेर, झोटवाड़ा, चित्रकूट नगर, और इंदिरा गांधी नगर से जलभराव, टूटी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों और कचरा प्रबंधन जैसी कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। जहां एक ओर स्थानीय निवासी प्रशासनिक अनदेखी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की तत्परता से बेनाड़ रोड और गोवर्धन नगर जैसी जगहों पर समस्याओं का सफल समाधान भी हुआ है। 'भास्कर समाधान' की यह पहल जन-समस्याओं को उजागर कर जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्रेरित कर रही है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… गड्ढों में पानी भरने से हो रहे हादसेजयपुर शहर के नींदड़ बैनाड़ रेलवे स्टेशन के पास से सड़क की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी रवि ने 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास रोड पर काफी सारे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान उसमें पानी भरने के कारण सड़क पूरी तरह से ढक जाती है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चल पाता है। कई बार वाहनों को हादसे का शिकार होने पड़ता है। JDA ने काम के बाद सड़क पर छोड़े ब्लॉकचित्रकूट नगर की सेक्टर 6 निवासी मानसी यादव ने भी समस्या पोस्ट की है। मानसी ने लिखा कि गंगाराम टावर के सामने JDA ने नालियों का निर्माण किया था, तब से नाली में लगाए जाने वाले ब्लॉक रोड पर ही पड़े हुए है। इन बड़े ब्लॉक्स से लोगों को चोट भी लग सकती है। कॉलोनी में अंधेरे से असुरक्षा का माहौलगोपालपुरा के त्रिवेणी चौराहा के पास की कॉलोनी से रामजी लाल मीणा ने बंद रोड लाइट की समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि हरिशंकर भोजनालय के पीछे खंबे पर लाइट नहीं है। रात के समय कॉलोनी के लोगों को काफी समस्या आ रही है। 2 महीने से रोड पर हो रहा जलभरावघाटी करोलान के इंदिरा गांधी नगर से रविंद्र सिंह ने सीवर का पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की है। रविंद्र ने बताया कि पिछले 2 महीने से ये समस्या बनी हुई है। इस मामले में कई बार पहले शिकायत की है, लेकिन नगर निगम से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क की समस्या का हुआ समाधानजयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके के बैनाड़ रोड से प्रियंका आचार्य ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बैनाड़ के पास पवनपुरी नाड़ी का फाटक को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल था, जिसके कारण लोगों को काफी समस्या आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। कचरा गाड़ी न आने की समस्या का समाधानसांगानेर क्षेत्र के टोंक रोड गोवर्धन नगर से अनिल कुमार गुर्जर ने कुछ समय पहले कचरा गाड़ी न आने की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने समाधान करवा दिया है। ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर'जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के गोवर्धन नगर निवासी अनिल कुमार गुर्जर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने अपनी समस्या में बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण समस्या हो रही थी। इस पोस्ट पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई की और विभाग को निर्देश देकर समाधान करवाया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 2.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 3.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 4.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’ 6.तुलसी नगर में पूर्व पार्षद की पहल से समस्या हल:हिम्मत नगर में सीवर ओवरफ्लो पर प्रशासन का क्विक एक्शन, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.हरमाड़ा-दौलतपुरा रोड और बापू नगर में समस्याएं:तो अक्षय पात्र मंदिर और मालवीय नगर में हुआ समाधान, निधि जैन बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 8.गोल बाजार में सालभर बाद लाइट हुई ठीक:माचेड़ा में भी बंद स्ट्रीट लाइट पर लिया एक्शन, नीरज अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.जयपुर के जमनापुरी और सिविल लाइंस में समाधान:टूटे सीवर चैंबर की समस्याओं पर हुआ एक्शन, दशरथ सिंह शेखावत बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.सड़क-नाली से जुड़ी समस्याओं के समाधान से राहत:सीवर ओवरफ्लो, कचरे के ढेर, बंद रोड लाइट से लोग परेशान
नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान
सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें कचरा संग्रहण की व्यवस्था नहीं होने, लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट, जाम नाली और अंधेरे में आवागमन जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, चैंबर निर्माण के बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी और नाली में मिट्टी डालकर जल निकासी रोकने की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत मिली है। नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान करवाने पर जेईएन निधि चौधरी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन निधि चौधरी बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' सालासर रोड, नेहरू पार्क के पास से पवन कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली में मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया गया है। इससे पानी की निकासी रुक गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद जेईएन निधि चौधरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से नाली से मिट्टी हटवाकर जल निकासी की व्यवस्था ठीक करवाई। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। चैंबर निर्माण के बाद पड़ी मिट्टी हटाई, लोगों को राहत पुलिस लाइंस से चंचल कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि नगर परिषद की ओर से क्षेत्र में चैंबर बनाया गया था, लेकिन काम के बाद निकली मिट्टी को नहीं हटाया गया था। इससे सड़क किनारे मिट्टी का ढेर पड़ा रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर मिट्टी हटवा दी गई। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... कचरा गाड़ी नहीं आने से प्लॉट में जमा कचरा सीकर रोड, पलवास से बालकृष्ण शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इसके कारण लोग खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे हैं। कचरे के कारण गंदगी फैल रही है और इसे खाने से गोवंश के बीमार पड़ने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था कराने और प्लॉट में जमा कचरा हटाने की मांग की है। एक महीने से खराब स्ट्रीट लाइट से परेशान सबलपुरा से चंद्रकांत शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट करीब एक महीने से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय इलाके में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। नाली जाम होने से बदबू, आने-जाने में परेशानी धोबियों का मोहल्ला से मुकेश सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाली जाम है। नाली की सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है और आसपास बदबू फैल रही है। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नाली की जल्द सफाई कराने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में आने-जाने को मजबूर लोग कंवरपुरा रोड से दिवाकर शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। रात के समय लाइट बंद रहने से पूरा रास्ता अंधेरे में रहता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जल्द चालू कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 2. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 3.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 4.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 5.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 6.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 8.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 9.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 10.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’
देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल और बैग छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, बैग और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। बैल खरीदकर लौट रहा था फरियादी पुलिस के अनुसार, वारदात 8 अगस्त को हुई थी। फरियादी अपने ससुर के साथ ग्राम निमनपुर से बैल खरीदकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पिपलापाटी कुआ के पास धाराजी रोड पर पीछे से बाइक पर आए आरोपियों ने उसके कंधे पर टंगा बैग और जेब में रखा मोबाइल झपट लिया। फरियादी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लकड़ी के डंडे से उसके हाथ पर वार किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया था केस घटना की शिकायत के बाद उदयनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 426/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। आगरा खुर्द के तीन आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने बने सिंह रावत (39), गोविंद अलावा (27) और विजय अलावा को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी आगरा खुर्द के निवासी बताए गए हैं। मोबाइल, बैग और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी से छीना गया मोबाइल और बैग बरामद कर लिया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उदयनगर विजेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त
'भास्कर समाधान' उदयपुर शहर में आमजन की समस्याओं को उजागर करने और उनके तुरंत समाधान के लिए एक सशक्त माध्यम के रूप में उभर रहा है। उदयपुर के कई इलाकों जैसे सेवाश्रम चौराहा, मल्ला तलाई, प्रताप नगर और सवीना से टूटी नालियों, सड़क किनारे फैले कचरे और हाई वोल्टेज तारों से जुड़े खतरों जैसी गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। वहीं दूसरी ओर, जनता की सजगता और प्रशासनिक मुस्तैदी से गायत्री नगर में सीवर ब्लॉक की समस्या और अंबामाता क्षेत्र में बंद पड़ी रोड लाइटों को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया है। 'भास्कर समाधान' की यह पहल नागरिकों की समस्याओं को हल करने में काफी कारगर साबित हो रही है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… नाली और कचरे की समस्याउदयपुर शहर के आजाद नगर रोड के सेवाश्रम चौराहा से क्षेत्रवासी पंकज ने टूटी नाली के समस्या पोस्ट की है। पंकज ने लिखा कि हर दिन नाली टूटने के कारण कुछ न कुछ हादसा हो जाता है। इसी के साथ बताया कि आस-पास काफी सारा कचरा भी पड़ा हुआ है। शहर के बीच चौराहा पर इतनी गंदगी के कारण लोगों को समस्या आती है। तेज बदबू और मक्खी-मच्छर से फैल रही बिमारियांशहर के मल्ला तलाई क्षेत्र के लाल मगरी के रहने वाले अशफाक खान ने भी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि दरगाह के पीछे की तरफ रोड पर कचरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण लोगों को सड़क किनारे कचरा डालना पड़ता है। इस जगह पर तेज बदबू और मक्खी-मच्छर की समस्या हो रही है। हाई वोल्टेज तारों से खतरे में क्षेत्रवासीप्रताप नगर के साकेत कॉलोनी से बिजली के तारों से जुड़ी समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी दौलत शर्मा ने पोस्ट कर बताया कि इलाके में हाई वोल्टेज तार हैं, जिनपर पेड़ की डालियां आ गईं है। उनका कहना है कि पेड़ और तार आस-पास होने से स्पार्किंग का डर लगा रहता है। नाली और सड़क पर जमा गंदगीसवीना क्षेत्र के मेन रोड पर बने मंदिर के पास से नाली की समस्या हितेश ने पोस्ट की है। हितेश का कहना है कि मंदिर के पास बनी नाली हमेशा कचरे से भरी रहती है। साथ ही बताया कि सड़क पर भी कचरा फैला हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई करवाने की मांग की है। सीवर लाइन ब्लॉक होने की समस्या का समाधानहिरण मगरी के गायत्री नगर के रहने वाले सतीश ने कुछ समय पहले सीवर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सीवर लाइन ब्लॉक होने के कारण सड़क पर गंदी पानी बह रहा था। लोगों के घरों के बाहर गंदगी आ गई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। बंद रोड लाइट की समस्या का समाधानउदयपुर के अंबामाता क्षेत्र में रहने वाले ओम कल्याणी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि गली में लाइट न होने से शाम के समय लोगों को आने-जाने में डर लगता है। इस समस्या पर नगर निगम के लाइनमैन ने मौके पर जाकर समाधान कर दिया है। जीतमल डांगी बने 'पब्लिक के स्टार'उदयपुर शहर के अंबामाता क्षेत्र की हरिजन बस्ती निवासी ओम कल्याणी की रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। ओम कल्याणी ने 'भास्कर समाधान' पर साझा किया था कि गली में अंधेरे से समस्या हो रही थी। उनकी पोस्ट सामने आने पर नगर निगम के लाइनमैन जीतमल डांगी ने समाधान कर दिया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 3.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 4.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 5.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 6.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 7.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 9.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार
अजमेर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' के माध्यम से लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सफाई व्यवस्था में लापरवाही, पानी की लीकेज, नालियों की सफाई नहीं होने और अनियमित जलापूर्ति जैसी समस्याएं सामने आई हैं। वहीं, पहाड़गंज क्षेत्र में पानी की सप्लाई का समय तय नहीं होने की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। इस समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाने पर एईएन बीना बिड़ला को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' मेलुसर रोड, पहाड़गंज, मालियों की बगीची से कविता ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी शाम 4 बजे, कभी 5 बजे तो कभी रात 8 बजे पानी आने से लोगों को जरूरत का पानी भरने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद अभियंता नगर, उपखंड प्रथम की एईएन बीना बिड़ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए समाधान करवाया। अब क्षेत्र में प्रतिदिन शाम 5 बजे पानी की सप्लाई की जाएगी और सप्लाई संबंधी जानकारी व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी साझा की जाएगी। त्वरित कार्रवाई के लिए बीना बिड़ला को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। घरों के सामने पानी जमा होने की समस्या हुई दूर पंचशील कॉलोनी से नवीन सिंह राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी कॉलोनी में पानी लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा हो रहा था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर लीकेज ठीक करवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... समय पर सफाई नहीं होने से फैल रही गंदगी केसरी कॉलोनी से मधुलिका राठौड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में समय पर सफाई नहीं करवाई जा रही है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पानी लीकेज से हो रही परेशानी केशव नगर से विषण हंसराजानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की लीकेज की समस्या बनी हुई है। लगातार पानी बहने से पानी की बर्बादी हो रही है और आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने लीकेज जल्द ठीक कराने की मांग की है। नाली और सड़क की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी देवेंद्र सिंह यादव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से नाली और सड़क की सफाई नहीं हुई है। सफाई के अभाव में गंदगी जमा हो रही है और लोगों को बदबू व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। चार-चार दिन तक नहीं आता पानी, टैंकर मंगवाने को मजबूर लोग पंचशील कॉलोनी से राधिका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में चार-चार दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होती है। पानी की कमी के कारण लोगों को टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.खराब रोड लाइट और सीवर की समस्या हुई ठीक:बिजली के तार, गंदी नालियां और कचरे की समस्या आई सामनें 2.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 3.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 4.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 5. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 6.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 7.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 8.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 10.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर'
उज्जैन में वाल्मीकि समाज की ओर से सोमवार रात गोगामेड़ी चल समारोह निकाला गया। करीब 8 बजे फ्रीगंज क्षेत्र से शुरू हुए समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। युवा और बुजुर्ग गोगामेड़ी की छड़ियां और निशान लेकर यात्रा में पहुंचे। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के लोग छड़ियां लेकर फ्रीगंज में एकत्रित हुए। डीजे की धुन पर युवा नाचते-गाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। हाथों में छड़ियां लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों ने चल समारोह का स्वागत किया। वाल्मीकि कॉलोनी में महाआरती, प्रसादी बांटी चल समारोह फ्रीगंज से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाल्मीकि कॉलोनी पहुंचा। यहां गोगामेड़ी की छड़ियों की पूजा-अर्चना की गई और महाआरती हुई। इसके बाद समाजजनों और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। चल समारोह के दौरान पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी ने आयोजन में एकजुटता और आस्था का संदेश दिया।
अजमेर नगर निगम चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन खत्म होते ही कांग्रेस की चुनावी तस्वीर भी साफ हो गई। 80 वार्डों में कांग्रेस ने करीब 78 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि वार्ड 3 और 4 को खाली छोड़ा गया है। टिकटों की इस सूची में नए चेहरों के साथ सियासी रिश्तों और संगठन के अनुभव का कॉकटेल नजर आया। कहीं राजस्थान पुलिस में तैनात एएसआई की पत्नी को टिकट मिला तो कहीं बार एसोसिएशन के सचिव और कांग्रेस सरकार में सरकारी पैनल में रहे एडवोकेट को मैदान में उतारा गया। वहीं सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से जुड़े नेताओं को तवज्जो मिलने की चर्चा है। कांग्रेस नेताओं की पत्नियों से लेकर संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों तक को टिकट मिला। परिवारवाद की झलक भी दिखाई दी, ऐसे परिवार की बेटी को टिकट मिला, जहां पिता दो बार और मां तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा व्यापारियों, केबल ऑपरेटर और अन्य व्यवसायिक पृष्ठभूमि वाले चेहरों पर भी कांग्रेस ने दांव खेला है। पढ़िए, पार्षद प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल..… -- ये खबर भी पढ़ें… जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद अजमेर में भाजपा और कांग्रेस ने सिंबल दिए:बीजेपी नेता ने कलेक्ट्रेट पर सिर मुंडवाया; नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे Topics: राजस्थान निकाय चुनाव
भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार देर रात अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने 70 वार्डों में से 53 प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए, जबकि 17 नामों पर सिंबल नहीं लिया जा सका। ऐसे में इन वार्डों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशियों को सिंबल दिए गए। पार्टी की सूची में अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वहीं 17 नाम ऐसे हैं, जिनके सामने सिंबल नहीं लिया गया है। 53 प्रत्याशियों को मिले सिंबल कांग्रेस की ओर से सिंबल लेने वाले प्रत्याशियों में योगेश सोनी, उदय लाल, दीपक भारद्वाज, राहुल जाट, पद्मिनी टांक, जितेंद्र राजावत, पूजा पांडे और कैलाशी देवी खटीक सहित अन्य नाम शामिल हैं।
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के पतौर परिक्षेत्र में सोमवार रात एक जंगली हाथी कसेरू गांव के मिलन सिंह के मक्के के खेत में घुस गया। ग्रामीणों और बीटीआर टीम ने मिलकर शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथियों ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। कोर और बफर क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। बारिश के मौसम में धान, दलहन और तिलहन की फसलें बोई गई हैं, जिससे खेतों में हाथियों के आने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा, वापस जंगल भेजा हाथी के खेत में घुसने की सूचना मिलते ही पतौर परिक्षेत्र की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची। शोर मचाने, बम-पटाखे फोड़ने और ट्रैक्टर की आवाज का इस्तेमाल कर हाथी को सफलतापूर्वक जंगल में वापस भेजा गया। परिक्षेत्र अधिकारी राहुल किरार ने बताया कि इस समय टेढ़े दांत वाले एक हाथी की आवाजाही कसेरू से सटे जंगल में देखी जा रही है। टीम गांव के पास हाथी के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच जाती है और लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि बारिश के मौसम में निगरानी में थोड़ी दिक्कतें आती हैं, लेकिन ग्रामीणों का सहयोग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शहर में 2 सितंबर 2026 को ‘बलराम जयंती’ किसान समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई वीवीआईपी के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए यातायात पुलिस ने सोमवार रात को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। जबकि कई रास्तों का मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है। यातायात पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यदि आप भी वीआईपी मूवमेंट वाले रूट से प्रतिदिन आते जाते हैं तो बुधवार (02 सितंबर) को रूट देखकर ही निकलना। भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध, भिंड-मुरैना का रूट बदला पूर्णतः बंद एवं प्रतिबंधित मार्ग वीआईपी कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित मार्ग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे: अन्य प्रमुख मार्गों का डायवर्जन प्लान ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहा एयरपोर्ट से लेकर गोला का मंदिर चौराहा, दूध डेयरी, इंद्रमणि नगर, सूर्यनमस्कार, महाराजा गेट, रेसकोर्स रोड, परशुराम तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन होटल से राजमाता तिराहे तक के मार्गों पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहेगा। नागरिक परेशानी से बचने के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
जयपुर में बिंदायका थाना इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्नल के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात का पता 31 अगस्त की सुबह उस समय चला, जब कामवाली मकान पर पहुंची। सूचना मिलने पर पड़ोसी ने पुलिस को कॉल किया और मकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पैराडाइज आनंद, सिरसी रोड निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड कर्नल महावीर प्रसाद जांगिड़ अपनी पत्नी के साथ 19 अगस्त से नीमकाथाना गए हुए थे। उनकी सास के निधन के कारण दोनों घर से बाहर थे। 31 अगस्त सुबह करीब 10 बजे कामवाली बाई घर पर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का लॉक और दरवाजा टूटा मिला। कामवाली ने पड़ोसी भवानी सिंह राठौड़ को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ मकान मालिक को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महावीर प्रसाद नीमकाथाना से जयपुर पहुंचे। मेन गेट, बेडरूम और स्टोर रूम के लॉक टूटे मकान मालिक ने घर की जांच की तो मेन गेट के अलावा बेडरूम और स्टोर रूम के लॉक व दरवाजे भी टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। बेडरूम में रखे जेवरात के डिब्बे खाली मिले। इसके बाद पीड़ित ने सामान की जांच की तो बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। ये जेवरात हुए चोरी पीड़ित की रिपोर्ट के मुताबिक चोर घर से— चोरी हुए जेवरात करीब 600 ग्राम है और पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बिंदायका थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया और क्या उन्हें मकान के लंबे समय से सूने होने की जानकारी थी।
हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के संचालकों ने बकाया भुगतान न होने के विरोध में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर आज प्रदेश भर के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। इस हड़ताल के तहत आज मरीज आयुष्मान योजना के जरिए निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं पा सकेंगे। IMA के जिलाध्यक्ष डॉ. गुरनीश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पिछले छह महीनों से आयुष्मान भारत योजना का बजट जारी नहीं किया गया है। इसके चलते अकेले हिसार जिले के अस्पतालों का करीब 250 करोड़ रुपए और पूरे प्रदेश के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है। अस्पताल संचालकों का कहना है कि इतने लंबे समय से भुगतान रुकने के कारण अस्पतालों के संचालन, दवाइयों की खरीदारी और स्टाफ के वेतन में भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन 1 सितम्बर को सांकेतिक हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। मरीज परेशान, सरकारी अस्पतालों पर बढ़ेगा दबाव निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी आम मरीजों और योजना के लाभार्थियों को उठानी पड़ रही है। चूंकि सरकारी अस्पतालों में सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं और उपकरणों की सीमाएं हैं, इसलिए अधिकांश गंभीर मरीज निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। हिसार जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 40 सरकारी और 84 निजी अस्पताल जुड़े हुए हैं। निजी अस्पतालों में हड़ताल के कारण आज मरीजों को या तो निजी अस्पतालों में नकद भुगतान करके इलाज कराना पड़ेगा या फिर सरकारी अस्पतालों का रुख करना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को किया अलर्ट निजी अस्पतालों की हड़ताल से पैदा होने वाले हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। आयुष्मान भारत योजना (हिसार) के जिला नोडल अधिकारी (DNO) डॉ. मनीष पूनिया ने बताया कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जिले के सभी 40 सरकारी अस्पतालों और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है। डॉ. पूनिया ने निजी अस्पतालों के संचालकों से भी अपील की है कि वे मरीज हित को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान योजना के तहत दी जाने वाली आपातकालीन और कैशलेस सेवाओं को बाधित न करें और सेवाएं सुचारू रखें।
हरियाणा विधानसभा में आज सुबह 11:00 बजे से विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रश्नकाल और शून्यकाल के साथ-साथ विधायी कार्यों की लंबी सूची पर चर्चा और फैसले होंगे। सत्र के दौरान 11 महत्वपूर्ण विधेयक पेश, विचार और पारित किए जाएंगे। विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदात्मक (कांट्रैक्ट) सहायकों और अंशकालिक (पार्ट-टाइम) प्रोफेसरों/लेक्चररों की नौकरी की सुनिश्चितता को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना (संख्या-13) दी है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इस पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए प्रश्न लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे क्लब कर दिया गया है। वहीं हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2024, हरियाणा राज्य खेल संघ अधिनियम 2024, तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड व हरियाणा जन तीव्र परिवहन निगम की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी। गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर प्रस्ताव: सत्र में सरकार की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशव्यापी 'गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' पर विशेष संकल्प प्रस्ताव लाया जाएगा। कुरुक्षेत्र के उमरी में ₹124 करोड़ की लागत से 5 एकड़ में गुरु रविदास धाम और 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सीएजी रिपोर्ट और CAG रिपोर्टे टेबल होंगी: वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 और 2026 की भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) की कई रिपोर्ट (राजस्व, सिविल, राज्य के वित्त, जीएसटी अनुपालन और निकाय लेखापरीक्षा) सदन की मेज पर रखी जाएंगी। ये 11 विधेयक सदन में विचार व पारित के लिए रखे जाएंगे:
सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर बना 44 साल पुराना हनुमान ब्रिज बाढ़ में बह जाने के बाद आवागमन बहाल करने के लिए सेतु निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। मंदाकिनी में एक अस्थाई पीपा पुल (पॉन्टून ब्रिज) बनाने की योजना तैयार की गई है। इसे दीपावली से पहले तैयार करने का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को हनुमान धारा की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। सोमवार को भोपाल से पीडब्ल्यूडी सेतु निगम के चीफ इंजीनियर गोपाल सिंह और रीवा से संभागीय कार्यपालन यंत्री एसपी तिवारी चित्रकूट पहुंचे। अधिकारियों ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हनुमान ब्रिज का निरीक्षण किया। मंदाकिनी का जलस्तर अभी अधिक होने के कारण ब्रिज के पिलर की स्थिति का विस्तृत आकलन नहीं हो सका है। पानी उतरने पर पिलर की जांच होगीअधिकारियों के अनुसार, पानी उतरने के बाद ही पिलरों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यदि पिलर सुरक्षित पाए जाते हैं, तो उन्हीं के ऊपर नए सिरे से कंक्रीट स्लैब डालकर स्थायी पुल बनाने की संभावना है। हालांकि, इस कार्य को पूरा होने में लगभग 8 महीने या उससे अधिक का समय लग सकता है। तब तक आवागमन के लिए पीपा पुल को एक विकल्प के तौर पर उपयोग किया जाएगा। भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तितबाढ़ के कारण सतना-चित्रकूट मार्ग पर पिंडरा के पास पुल और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते प्रशासन ने चित्रकूट जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। यह प्रतिबंध रविवार से लागू है। अब भारी वाहन सिंहपुर-कलिंजर मार्ग से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा सकेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों को सूचित करने के लिए मार्ग में कई स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए हैं। पिंडरा के पास क्षतिग्रस्त सड़क और पुल की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का मुख्य ध्यान फिलहाल वैकल्पिक आवागमन बहाल करने और क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने पर है।
सीकर में कांग्रेस ने सभी 65 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी की लिस्ट में मैकेनिक, होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी भी शामिल हैं। दो एडवोकेट को भी कांग्रेस ने टिकट दी है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 23 से जुबेर नारू को टिकट दिया है। यह मैकेनिक का काम करते हैं। वार्ड 45 से गिरवर सिंह को टिकट मिला है, जो सीकर के होटल कारोबारी हैं। इसके वार्ड 22 से इंद्र सिंह पाटोदा सहित कई प्रॉपर्टी कारोबारी को भी टिकट दिया है। कांग्रेस की लिस्ट में वार्ड नंबर 3 से टिकट पाने वाले आबिद हसन और 10 से तौकीर खत्री एडवोकेट हैं। अब पढ़िए कांग्रेस से टिकट पाने वाले लोगों की प्रोफाइल.....
नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनाव को लेकर नामांकन का कल आखिरी दिन था। जयपुर जिले की बात करें तो यहां 19 निकायों के 690 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आखिरी दिन 3549 उम्मीदवारों ताल ठोकी। इस प्रकार तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक कुल 4238 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 39 उम्मीदवारों ने (48 नामांकन पत्र), दूसरे दिन 29 अगस्त को 650 ने ( 737 नामांकन पत्र) और आखिरी दिन 31 अगस्त को 3,549 उम्मीदवारों ने (4,099 नामांकन पत्र) नामांकन भरे। इस तरह तीनों दिनों में कुल 4238 उम्मीदवारों ने 4,884 नामांकन पत्र भरे। 3 सितंबर तक नाम वापसी का समय नायक ने बताया- राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी और उम्मीदवार के पास 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय रहेगा। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे बाद फाइनल प्रत्याशियों (चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों) की सूची जारी की जाएगी। 4 सितंबर को इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। जयपुर नगर निगम में 1200 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में आए जयपुर नगर निगम की बात करें, तो यहां 150 वार्डो में चुनाव लड़ने के लिए 1253 उम्मीदवार मैदान में आए है, जिन्होंने कुल 1392 नामांकन पत्र भरे है। आखिरी दिन सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आए। कल सुबह से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसरों के यहां नामांकन पत्र भरने वालों का जमघट लगा रहा।
सलूम्बर में आखिरी दिन 76 नामांकन दाखिल:BAP और निर्दलीयों ने भी भरा पर्चा, 11 सितंबर को वोटिंग
सलूम्बर नगर परिषद के 25 वार्डों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन कुल 76 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल कर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया के समापन के साथ चुनावी प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। हालांकि प्रत्याशियों की अंतिम सूची अभी सामने नहीं आई है। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी, जबकि 3 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इससे 25 वार्डों में असली चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। कई वार्डों में निर्दलीयों ने भरा पर्चा नामांकन के दौरान कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी देखी गई। वार्ड 1 में मुकेश सेवक और संदीप, वार्ड 2 में शुभम जैन, महिपाल व जयप्रकाश जैन, वार्ड 3 में मोनिका, वार्ड 7 में हेमंत, वार्ड 11 में भंवर भोई और वार्ड 12 में निर्मला देवी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। इसी तरह वार्ड 16 में तारा, वार्ड 17 में विनोद जैन, वार्ड 19 में कृष्णा सोनी व वनिता, वार्ड 20 में आरती पटेल, वार्ड 22 में अशोक सालवी तथा वार्ड 25 में संगीता और पूजा शेखावत सहित कई अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश की। BAP ने भी उतारे प्रत्याशी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी कुछ वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड 4 से मंजू देवी, वार्ड 5 से रमेश कुमार मीणा और वार्ड 6 से भूपेंद्र मीणा ने नामांकन दाखिल किया है। इन वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। दोनों दलों के सामने बागियों को मनाने की चुनौती नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के सामने टिकट से वंचित दावेदारों को मनाने की चुनौती है। अगर बागी प्रत्याशी नाम वापस लेते हैं, तो कई वार्डों में मुकाबला सीधे भाजपा-कांग्रेस के बीच रह सकता है। वहीं अगर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में टिके रहते हैं, तो वोटों के बंटवारे से चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। सलूम्बर नगर परिषद के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में आज 6 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में यलो अलर्ट है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में सरगुजा और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। बलरामपुर के चांदो में 290 मिमी, MCB के कोटाडोल में 168 मिमी, शंकरगढ़ में 120 मिमी और रायपुर शहर में 131 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इधर, MCB के कोटाडोल में लगातार बारिश से खिरकी नाला की पुलिया टूट गई। इससे कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। 1 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 917.1 मिमी (36.1 इंच) बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 933.2 मिमी (36.7 इंच) होनी थी। यानी 16.1 मिमी (0.6 इंच) बारिश कम हुई है, जो सामान्य से 2% कम है। रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल रायपुर शहर में आज 1 सितंबर को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 27C और न्यूनतम 23C के आसपास रहने का अनुमान है। मानसून सीजन का कोटा पूरा होने के करीब छत्तीसगढ़ में 1 जून से 31 अगस्त तक 917.1 मिमी (36.1 इंच) बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 933.2 मिमी (36.7 इंच) मानी जाती है। यानी बारिश सामान्य से सिर्फ 2% कम है। पूरे मानसून सीजन जून से सितंबर तक प्रदेश में औसतन 1132.3 मिमी (44.6 इंच) बारिश होती है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सितंबर में अब 215.3 मिमी (8.5 इंच) बारिश की जरूरत है। सितंबर में देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान IMD के मुताबिक, सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश दीर्घकालिक औसत (LPA) की 91% से कम रह सकती है। सितंबर में सामान्य बारिश 167.9 मिमी है। वहीं, सितंबर में दिन का औसत तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औसत तापमान 28.01C रहा, जो 1901 के बाद सबसे ज्यादा है। अगस्त का सामान्य औसत तापमान 27.34C है। अगस्त में रात का औसत तापमान भी 24.36C रहा, जो 1901 के बाद सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।
नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। कई वार्डों में पुराने पार्षदों और प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बीच मुकाबला है। इनमें वार्ड 19 और वार्ड 15 सबसे चर्चित माने जा रहे हैं। वहीं वार्ड 1 में कांग्रेस से टिकट कटने के बाद पूर्व उपसभापति के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वार्ड 19 में दो माली आमने-सामने बाड़मेर नगर परिषद का वार्ड 19 सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। यहां सभापति दीपक माली और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए चार बार के पार्षद दमाराम माली आमने-सामने हैं। दोनों ने नामांकन दाखिल करने के बाद एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पिछले नगर निकाय चुनाव में दोनों एक ही पार्टी से चुनाव लड़े थे। उस समय सभापति पद को लेकर दोनों के बीच खींचतान की स्थिति बनी थी। इस बार दमाराम माली भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दीपक माली कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वार्ड 15 में दो व्यापारी प्रत्याशी वार्ड 15 भी चुनाव में हॉट सीट बन गया है। भाजपा ने गौतमचंद जैन को प्रत्याशी बनाया है। गौतमचंद जैन को भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही टिकट दिया गया। वे नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी होने के साथ पेट्रोल पंप मालिक और कपड़ा व्यापारी हैं। कांग्रेस ने उनके सामने कपिल जैन को मैदान में उतारा है। कपिल जैन पूर्व विधायक मेवाराम जैन के रिश्तेदार हैं और बालोतरा में कपड़ा फैक्ट्री चलाते हैं। दोनों के बीच मुकाबला प्रमुख चर्चाओं में है। विधायक के वार्ड में भी मुकाबला वार्ड 16 में निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी की प्रतिष्ठा भी दांव पर मानी जा रही है। उन्होंने भाजपा को समर्थन दे रखा है और उनका वार्ड भी यही है। भाजपा ने पिछली बार पार्षद बनीं उषा कुमारी का टिकट काटकर उनके पिता किशोर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पदमाराम को टिकट दिया है। पदमाराम दवाई व्यापारी हैं। पिछले चुनाव में किशोर कुमार की बेटी कम अंतर से चुनाव जीती थीं। पूर्व उपसभापति का टिकट कटा, निर्दलीय मैदान में वार्ड 1 में कांग्रेस ने चार बार के पार्षद और पूर्व उपसभापति सुरतानसिंह का टिकट काट दिया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। इस वार्ड में भाजपा ने खेताराम और कांग्रेस ने विक्रम को प्रत्याशी बनाया है। खेताराम और विक्रम एक ही समाज से हैं। सुरतानसिंह के निर्दलीय मैदान में उतरने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी मैदान में चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई पुराने नेताओं और राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरे भी मैदान में हैं। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के सामने बगावत और निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनौती भी दिखाई दे रही है।
राजस्थान में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने (किडनी फेल्योर) होने के केस थमने का नाम नहीं ले रहे। राजधानी जयपुर में एक नया ऐसा ही केस सामने आया है। जिसमें प्रसूता की डिलीवरी के 24 घंटे बाद किडनी में समस्या आ गई, जिसके बाद उसे सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) रेफर किया गया। यहां उसका डायलिसिस शुरू किया गया है। जयपुरिया हॉस्पिटल प्रशासन सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रसूता प्रीति शर्मा की पिछले सप्ताह 25 अगस्त को हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के 24 घंटे तक उसके हालात सामान्य थे। तभी अचानक प्रसूता का यूरिन आउटपुट बंद होने के बाद उसकी हालात बिगड़ने लगी। इसके चलते उसे SMS हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती करने और अन्य जरूरी जांचे करने के बाद किडनी की समस्या पाए जाने के बाद डायलिसीस शुरू किया गया। चार दिन से डायलिसीस पर होने के चलते प्रसूता की हालात बिगड़ गई। कोटा, बीकानेर, जोधपुर में आ चुके केस पिछले 2-3 महीने में कोटा, जोधपुर, बीकानेर में भी इस तरह के कई केस सामने आ चुके हैं। कोटा में तो 4 से ज्यादा प्रसूताओं ने दम भी तोड़ दिया था। इसे लेकर सरकार ने दो अलग-अलग जांच कमेटियां भी बनाई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट में अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? हालांकि जब कोटा में इसके सबसे पहले केस सामने आए थे, तब प्रथम दृश्या एक इंजेक्शन के सैंपल फेल होने पर उसे इसका कारण बताया जा रहा था।
राजस्थान में एक ऐसा परिवार है, जिस पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पति-पत्नी, मां, भाई-बहन तक के नाम पुलिस की फाइल में हैं। कोई NDPS के केस में आरोपी है तो कोई हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। नशा तस्करी से लेकर फायरिंग और हथियारों तक इस परिवार की क्राइम हिस्ट्री फैली हुई है। 17 अगस्त को हनुमानगढ़ के लखूवाली में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे परिवार की क्राइम हिस्ट्री सामने आ गई। पुलिस फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। CCTV से रूट खंगाला गया। टोल नाकों की फुटेज देखी। खेतों और संभावित ठिकानों पर तलाश हुई और आखिरकार हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर इरफान खान उर्फ फान तक पुलिस पहुंची। उसकी क्राइम फाइल खुली तो उसी के साथ पूरे परिवार का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने लगा। एक आरोपी की तलाश से खुली परिवार की कहानी 17 अगस्त की हुई फायरिंग की घटना में पुलिस की जांच में इरफान खान उर्फ फान का नाम सामने आया। हनुमानगढ़ टाउन थाने की हिस्ट्रीशीटर सूची में दर्ज इरफान के खिलाफ पहले से ही 42 मामले दर्ज थे। उसकी तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगाई गईं। 30-31 अगस्त की रात आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद युवक के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस मिले। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो लखूवाली के कई और आरोपी पकड़े गए और 6 हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। क्रिमिनल फैमिली इरफान खान उर्फ फान की उम्र 32 साल है। हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस की लिस्ट में हार्डकोर अपराधी के तौर पर दर्ज है। नशा तस्करी, हत्या का प्रयास, मारपीट और हथियारों से जुड़े मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। 2024 में पुलिस ने उसे एक साथी के साथ पकड़कर 20 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इरफान के भाई अरबाज के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। हनुमानगढ़ टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 17 अगस्त की फायरिंग की घटना में भी अरबाज का नाम भी सामने आया। लखूवाली में एक वाहन को रोककर उस पर हमला और फायरिंग किए जाने की शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ था। मां, पत्नी और बहन के खिलाफ भी केस इरफान के एक और भाई सलमान के खिलाफ भी NDPS एक्ट का मामला दर्ज है। इरफान की मां जेबा बीबी के खिलाफ भी NDPS का केस है। वहीं इरफान की पत्नी सदामा बीबी उर्फ गागो के खिलाफ भी चार प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन मामले NDPS एक्ट के हैं, जबकि एक मामला मारपीट से जुड़ा है। बहन रुखसाना उर्फ निक्की के खिलाफ भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पूरे परिवार पर करीब 100 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। ससुराल का क्राइम कनेक्शन इरफान की क्राइम फाइल यहीं खत्म नहीं होती। उसकी साली शहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली के खिलाफ भी चार केस दर्ज हैं। इनमें तीन मामले NDPS एक्ट के और एक चोरी का है। वहीं इरफान का साढ़ू सद्दाम हुसैन उर्फ नाली वाला भी पुलिस रिकॉर्ड में 14 मामलों में आरोपी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट के साथ आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्रॉपर्टी फ्रीज की पुलिस ने पहले इरफान का मकान सीज किया। चक 11 आरपी में 3429 वर्गफुट में बने मकान की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई। अगले दिन उसकी मां जेबा बीबी की करीब 8160 वर्गफुट की रिहायशी संपत्ति, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई, फ्रीज की गई। जांच में ये संपत्ति भी नशा तस्करी के पैसे से बनाए जाने की बात सामने आई। 17 अगस्त को क्या हुआ था? लखुवाली गांव में जुम्मे खां की गाड़ी को रोककर फायरिंग की गई थी। शिकायत के मुताबिक, इरफान खां और उसके साथियों ने पहले गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, शीशे पर लाठी मारी और पिस्टल से फायर किया। जुम्मे खां वहां से जान बचाकर भागा, लेकिन गांव के तिराहे पर आरोपियों ने फिर उसकी गाड़ी रोककर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की। जुम्मे खां और उसके साथी सलीम व इमदाद डरकर गाड़ी छोड़कर भाग गए। इस मामले में इरफान खां समेत उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। …. ये खबर भी पढ़िए… बाइक पर ड्रग्स बेचकर बनाई एक करोड़ की कोठी:तस्कर सलमान खान की ‘काली कमाई’ तक पहुंची पुलिस, वॉट्सएप पर चलाता था नेटवर्क कुख्यात चिट्टा (हेरोइन) तस्कर सलमान खान उर्फ लखा (25) की एक करोड़ की कोठी को पुलिस ने सील कर दिया है। सालभर पहले हनुमानगढ़ पुलिस ने सलमान को पकड़ा था। पूरी खबर पढ़िए…
पगारा डैम में लापता युवक की दूसरे दिन भी तलाश नाकाम: बड़े पत्थरों के बीच रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, आज एक्सपर्ट गोताखोर तलाशेंगे मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के पगारा डैम में रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में बहकर लापता हुए युवक का सोमवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। SDRF की टीम ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे से अंधेरा होने तक डैम में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। डैम में बड़े-बड़े पत्थरों के कारण रेस्क्यू टीम को तलहटी तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। अब मंगलवार को तीसरे दिन एक्सपर्ट गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जाएगी। SDRF की टीम के साथ गोताखोर डैम के निचले हिस्से और पत्थरों के बीच सर्चिंग करेंगे। पिकनिक मनाने पहुंचा था युवक जानकारी के अनुसार, जौरा निवासी सूरज कुशवाहा (42) रविवार 30 अगस्त को अपने तीन-चार रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पगारा डैम पहुंचा था। दोपहर करीब 1 बजे नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और पानी के बहाव में बह गया। साथ आए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। दो दिन से SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन SDRF की टीम ने रविवार से ही युवक की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अंधेरा होने तक जारी रहा। रात होने और दृश्यता कम होने के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी। बड़े पत्थर बने रेस्क्यू में सबसे बड़ी चुनौती जौरा थाना प्रभारी पंकज यादव के अनुसार, डैम में पानी का बहाव ज्यादा तेज नहीं है, लेकिन पानी के अंदर बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं। ये पत्थर पहाड़नुमा जमीन से मजबूती से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण SDRF टीम को नीचे तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि युवक पत्थरों के बीच नीचे फंसा हुआ है, तो तलहटी तक पहुंचकर उसकी तलाश करनी होगी। इसके लिए एक्सपर्ट गोताखोरों की मदद ली जाएगी। तीसरे दिन फिर शुरू होगी तलाश पुलिस के मुताबिक मंगलवार को SDRF के साथ विशेषज्ञ गोताखोर डैम में सर्चिंग करेंगे। पानी की निचली सतह और बड़े पत्थरों के बीच विशेष रूप से तलाश की जाएगी। पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
RGPV तीन हिस्सों में बंटेगा:भोपाल-जबलपुर-उज्जैन में खुलेंगे विश्वविद्यालय, आज कैबिनेट लेगी फैसला
प्रदेश का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) अब तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। मोहन यादव सरकार मध्य भारत, महाकौशल और मालवा रीजन के लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। इसका प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी के बाद प्रदेश में तीन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हो जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल का मौजूदा RGPV मध्य भारत प्रांत का विश्वविद्यालय होगा। वहीं जबलपुर में महाकौशल विश्वविद्यालय और उज्जैन में मालवा क्षेत्र का विश्वविद्यालय मुख्यालय बनाया जाएगा। सरकार ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित 45 सूत्रीय विशेष एजेंडा बैठक में प्रदेश की मेडिकल और इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी को तीन भागों में बांटने का निर्णय लिया था। पिछली कैबिनेट बैठक में जबलपुर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी को विभाजित करने का फैसला हो चुका है। अब इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के विभाजन का प्रस्ताव लाया जा रहा है। डेयरी विकास योजना को भी मंजूरी की तैयारी कैबिनेट बैठक में पशुपालन विभाग की डेयरी विकास योजना से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसमें नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) और राज्य सरकार के स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के बीच हुए एमओयू को आगे बढ़ाने के लिए योजना को मंजूरी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य प्रदेश में डेयरी क्षेत्र के विकास और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करना है।
सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पेप्टेक सिटी के पीछे स्थित गेदुरी बांध के ओवरफ्लो पानी से सोमवार शाम एक बरसाती नाला उफान पर आ गया। इसमें नहाने उतरे 13 वर्षीय नाबालिग असीम पिता संदीप कोल तेज बहाव में बह गया। उसके दो साथियों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन असीम का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। नाबालिग की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने देर रात तक सर्च लाइट की मदद से नाले में असीम की तलाश जारी रखी। बताया गया है कि गेदुरी बांध को कुछ लोगों ने मछली पालन के लिए ठेके पर ले रखा है। पिछले दो-तीन दिनों की भारी बारिश के कारण बांध लबालब भर गया और ओवरफ्लो होने लगा। आरोप है कि मछलियों को बचाने के लिए ठेकेदार और उसके लोगों ने बांध का मुख्य निकासी द्वार खोलने के बजाय मेड़ के पास गड्ढा खोदकर उसमें ढोला डाल दिया। बांध का पानी बाहर निकाला जा रहाइस ढोले का दूसरा सिरा एनएचएआई की निर्माणाधीन सड़क की ओर खुलता है, जिससे बांध का पानी बाहर निकाला जा रहा था। पानी के तेज दबाव के कारण मेड़ का काफी हिस्सा कट गया और बांध का पानी सीधे बरसाती नाले में गिरने लगा, जिससे नाले में अचानक बाढ़ आ गई। शास्त्री नगर, शेरगंज निवासी असीम सोमवार शाम तीन-चार दोस्तों के साथ नाले में नहाने पहुंचा था। उन्हें नाले में अचानक बढ़े पानी और तेज बहाव की जानकारी नहीं थी। पानी में उतरते ही तीन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो नाबालिगों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन असीम बह गया। उसके साथियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। यह खबर भी पढ़ें… सतना में उफनती नदी में खतरनाक स्टंट लगातार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। बावजूद कुछ युवा जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला से मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने जनसुनवाई में शिकायत की थी। जांच के बाद एरोड्रम पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक अखंड नगर निवासी मंजू वर्मा ने शिकायत में बताया कि कृष्णबाग कॉलोनी में तल मंजिल का 15 बाय 45 फीट का मकान बेचने का सौदा किया गया था। संदीप उर्फ गोलू राठौर, पंकज यादव और अन्य के साथ मिलकर राजू नरवरिया ने खुद को मकान मालिक बताया। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच महिला से 20 लाख रुपए लिए गए। पैसे संदीप उर्फ गोलू, पंकज और अन्य साथियों के खातों में ट्रांसफर कराए गए। रजिस्ट्री के समय खुला मकान का सच पैसे लेने के बाद आरोपी कई महीने तक रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करते रहे। महिला को बाद में पता चला कि जिस मकान का सौदा किया गया था, वह राजू नरवरिया के नाम पर नहीं है। मकान रमण कोठना के नाम पर है, जिसने इसे वर्ष 2012 में ताराबाई से खरीदा था। सच्चाई सामने आने पर मंजू ने राजू और अन्य आरोपियों से पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में फोन करने पर टालमटोल करते रहे। मई 2025 में महिला ने शुभम कुशवाह को फोन किया तो उसने कहा कि तुम्हारा रुपया हम खा गए हैं। पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुके हैं आरोपी शिकायत के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम कुशवाह और उसके साथी पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुके हैं। मामले की जांच के बाद एरोड्रम पुलिस ने संदीप उर्फ गोलू पुत्र मथुरालाल राठौर, पंकज यादव, राजू नरवरिया, शुभम कुशवाह और राकेश प्रजापत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है।
छिंदवाड़ा में तामिया-परासिया मार्ग पर सोमवार देर शाम रिमझिम बारिश के बीच एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार अनिल जैन, छोटू जैन और अनिल जैन की पत्नी घायल हो गईं। तीनों साजकुही के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में अनिल जैन और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिया के नीचे गिरी बाइक हादसा न्यूटन अशोक के ढाबे के आगे तामिया की ओर आने वाले मार्ग पर हुआ। बताया गया कि बारिश के बीच बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने घायलों को बाहर निकाला सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिया के नीचे गिरे तीनों घायलों को बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए परासिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पति-पत्नी को सिर और चेहरे पर गंभीर चोट हादसे में अनिल जैन और उनकी पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं छोटू जैन को भी सिर और चेहरे पर चोट लगी है। अस्पताल में तीनों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की वजह की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बाइक किस वजह से अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी, इसे लेकर घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बारिश में बढ़ा फिसलन का खतरा तामिया क्षेत्र में सोमवार को रिमझिम बारिश के दौरान यह हादसा हुआ। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से भी वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।
अलवर नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने पुराने चेहरों पर खूब दांव खेला है। प्रत्याशियों की प्रोफोइल पर गौर करने पर पता चलता है कि आधी से अधिक महिला प्रत्याशियों को बीजेपी नेताओं के परिवार से होने के कारण टिकट मिला है। जैसे वार्ड 20 से पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर के एडवोकेट बेटे की पत्नी बीना गुर्जर को टिकट दिया है। वहीं वार्ड 7 से नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल को मैदान में उतारा है। लगातार चार बार निर्दलीय चुनाव जीत रहे अजय पूनिया को इस बार बीजेपी ने साथ ले लिया और वार्ड 49 से टिकट दिया है। वे पूरे पांच साल सक्रिय रहते हैं। इसलिए जनता उनको हर बार जीताती है। अपूर्वा शर्मा, श्वसुर नीलेश खंडेलवाल, जाति का कार्ड खेला वार्ड 36 से बीजेपी ने अपूर्वा शर्मा को टिकट दिया है। अपूर्वा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। अपूर्वा के पति खंडेलवाल हैं। वह खुद शर्मा है। इसलिए जाति के गणित को साधने का प्रयास किया है। ताकि दोनों जाति के वोटर को अपने पक्ष में लिया जा सके। अपूर्वा युवा हैं और अच्छी पढ़ीलिखी हैं। जनता की बाद रखना भी अच्छे से आता है। ये दोनों पूर्व चेयरमैन हैं, खुद नहीं लड़ रहे, मेयर की कुर्सी की चाह बीजेपी में बड़े नेताओं को नाराज कम किया है। उनको टिकट नहीं देकर उनके परिवार की महिला को उतारा है। पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन चुनाव लड़ रही है। वहीं पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर की पुत्रवधु को टिकट दिया है। ये बड़े नेता खुद चुनाव नहीं लड़ रहे। लेकिन मेयर की कुर्सी के कारण परिवार की महिलाओं को उतारा है।
यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर की जिस पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को विस्फोट हुआ था, उसके मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। मंगलवार तड़के 4 बजे सैय्यद सरावां इलाके में मुठभेड़ हुई। सीओ शिवांक सिंह ने बताया- पुलिस ने नौशाद की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद नौशाद कहां-कहां छिपा रहा और किन लोगों ने भागने में उसकी मदद की। प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह 11:30 बजे भीषण विस्फोट हो गया था। हादसे में फैक्ट्री के आसपास के घरों में रहने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। रेलकर्मी का पूरा परिवार खत्म हो गया। सिर्फ एक बेटी जिंदा बची। 5 लोग अभी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, अवैध पटाखा फैक्ट्री में नियमों की अनदेखी कर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। विस्फोट के बाद मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विकास सिंह समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा 2 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एनकाउंटर की 2 तस्वीरें देखिए- फैक्ट्री मालिक समेत 6 पर केस, गोदाम पर बुलडोजर चला हादसे की तस्वीरें देख लीजिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का विरोध अब शहर और ब्लॉक स्तर से निकलकर गांव, मोहल्ले और बूथ स्तर तक पहुंचेगा। दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को घर-घर तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घर पहुंचकर स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाएंगे। इसके बाद इन फॉर्म को संगठन के माध्यम से आगे भेजा जाएगा। सोमवार को दुर्ग के राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। प्रदेश कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के दुर्ग ग्रामीण जिला प्रभारी विनोद तिवारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। लोगों के घर-घर जाकर लेंगे जानकारी बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब कार्यकर्ता केवल बैठक और प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेंगे। वे सीधे लोगों के घर पहुंचेंगे और स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी परेशानी जानेंगे। कार्यकर्ता परिवारों से स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भी भरवाएंगे। कांग्रेस का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अभियान से जोड़ना है। इसके लिए मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम बनाए जाएंगे। इसके बाद सेक्टर और बूथ के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हर बूथ पर घरों की सूची तैयार करने की तैयारी अभियान में कांग्रेस इसे केवल बड़े कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखना चाहती। संगठन अब बूथ को इसकी सबसे छोटी इकाई बनाकर काम करने की तैयारी में है। यानी जिस इलाके में जितने घर हैं, वहां कार्यकर्ताओं की सीधी पहुंच बनाने की कोशिश होगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने से यह भी पता चलेगा कि कितने परिवार स्मार्ट मीटर को लेकर असंतुष्ट हैं और उनकी शिकायतें क्या हैं। इससे अभियान को आंकड़ों के साथ आगे बढ़ाने की रणनीति भी बनाई जा सकती है। जिलाध्यक्ष बोले- गांव-गांव तक ले जाएंगे आंदोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में लगातार असंतोष की बात सामने आ रही है। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज उठाती रही है। अब स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे। लोगों की परेशानी समझने के साथ स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भी भरवाए जाएंगे। उन्होंने इसे केवल कांग्रेस का अभियान नहीं, बल्कि आम लोगों की परेशानी से जुड़ा मुद्दा बताया। जिला प्रभारी बोले- हर स्तर के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी अभियान के जिला प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को बड़े जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताएंगे। बैठक में अभियान की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर कार्यक्रम करने और फिर उसे सेक्टर, बूथ तक पहुंचाने की रूपरेखा तय की गई।
आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के सामाजिक विज्ञान पेपर में डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोपी सांचौर, जालोर निवासी नरेंद्र (30) पुत्र सोनाराम देवासी 30 महीने बाद जैसलमेर में पकड़ा गया। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीएसटी और सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम उसे सोमवार को अजमेर लेकर पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है। डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाना अजमेर में प्रकरण संख्या 28/24 दर्ज है। मामले में राजस्थान सार्वजनिक भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2022 की धारा 3/10 और आईपीसी की धारा 419, 420 व 120बी के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि नरेंद्र ने आरपीएससी अजमेर की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के सामाजिक विज्ञान पेपर में अपनी जगह डमी अभ्यर्थी को परीक्षा देने भेजा था। डमी अभ्यर्थी ने परीक्षा भी दी थी। मामला सामने आने के बाद आरपीएससी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। भेस बदलकर रेकी की, फिर धर दबोचा डीएसटी को कुछ दिन पहले नरेंद्र के जैसलमेर में होने की सूचना मिली थी। उसकी तलाश में टीम के सदस्यों ने भेस बदलकर रेकी की। अब आगे की जांच अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशराम को सौंपी गई है। पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामलों में पुलिस पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब नरेंद्र से उस अभ्यर्थी की जानकारी जुटाई जा रही है, जिसे उसने अपनी जगह परीक्षा में बैठाया था। पुलिस के मुताबिक, डमी अभ्यर्थी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
सागर में मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं मिलने पर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सोनम ने शहर की विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। जिसके तहत नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने समेत नियमों का उल्लंघन पर मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए। सागर शहर के ऋषभ इंटरप्राइजेज मेडिकल में नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने पर मेडिकल का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसी प्रकार आईटीआई के सामने संचालित विष्णु मेडिकल का निरीक्षण के दौरान दुकान का संचालन नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया गया। फार्मासिस्ट के बिना दुकान का संचालन पाए जाने पर संवृद्धि मेडिकल का लाइसेंस 7 दिन के लिए निलंबित किया गया है। 13 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए इससे पहले औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1945 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सागर जिले के 13 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए थे। पटेल मेडिकल, विजय टॉकीज रोड के निरीक्षण के दौरान Avil वायल 10 एमएल के क्रय-विक्रय के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान का निरीक्षण किया गया। मेडिकल संचालक को 3 दिन में नारकोटिक्स दवाओं और Avil के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन व निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दवाओं के नमूने जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे।
रतलाम जिले के बरखेड़ाकला में खेत पर बने बाड़े से चार दिन पहले चोरी हुई दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पशु और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया गया है। बाड़े से 95 हजार के पशु चोरी बरखेड़ाकला थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि ग्राम बामनखेड़ी निवासी मांगीलाल (45) पिता शंकरलाल पाटीदार ने 29 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 28 अगस्त की रात खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी चोरी हो गई। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों और चोरी गए पशुओं की तलाश के लिए टीम गठित की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। ताल क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के अनुसार, पशु चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी रतलाम जिले के ताल क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें ओमप्रकाश (19) पिता समरथ प्रजापत, निवासी सेमलिया थाना ताल, अनिल (22) पिता शिवलाल पांचाल, निवासी मनुनिया महादेव थाना ताल और मोहनलाल (21) पिता रमेश पांचाल, निवासी सेमलिया थाना ताल शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पिकअप और चारों पशु बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिकअप बोलेरो MP 43 ZK 0208 बरामद की है। इसके अलावा चोरी की गई दोनों भैंस, एक पाड़ा और एक पाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। अन्य चोरियों को लेकर पूछताछ जारी आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि आरोपियों से अन्य पशु चोरी और दूसरी वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में स्थाई टीचर व गैर टीचरों की भर्ती न होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्र संगठनों ने एमडीयू वीसी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की, ताकि विभागों से टीचरों की कमी को दूर किया जा सके। छात्र नेता विक्रम सिंह डूमोलिया ने कहा कि एमडीयू में 2017 से 2026 तक संवैधानिक टीचर भर्ती व 2012 के बाद से गैर टीचर भर्ती नहीं हुई है। जिसके कारण यूनिवर्सिटी के विभागों को टीचरों के बड़े अभाव का सामना करना पड़ रहा है। काफी विभाग तो ऐसे है, जहां एक भी स्थाई टीचर के रूप में कार्यरत नहीं है। जिससे शिक्षा और शोध दोनों पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व वीसी की कार्यशैली पर उठाए सवाल छात्र नेता विक्रम सिंह डूमोलिया ने कहा कि विभाग शोध छात्रों और टेम्परेरी अर्रेन्जमेंट के सहारे चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी का इतना बड़ा नाम होने के बाद भी डेढ़ दशक से स्थाई भर्ती नहीं होना, पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की कार्यशेली पर बड़ा सवाल हैं। यूनिवर्सिटी के ग्रेड में भी बहुत बड़ी बाधा हैं। यूनिवर्सिटी को लेकर रहा नकारात्मक दृष्टिकोण छात्र नेता सुधीर कुमार सहारण ने पूर्व वीसी प्रो. राजबीर सिंह के नकारात्मक दृष्टिकोण को इसका जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि सबसे बड़ा कार्यकाल और एक स्थाई चपड़ासी तक नियुक्त नहीं करना, यह यूनिवर्सिटी के विकास में बाधा हैं। यूनिवर्सिटी में 2012 के बाद गैर टीचर पदों पर स्थाई भर्ती नहीं हुई, जिससे ब्रांचों में छात्रों को हर रोज काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। रोजाना नई समस्या का करना पड़ रहा सामना शोधार्थी दीपक कुमार ने कहा कि हर रोज यूनिवर्सिटी प्रसाशन को एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उसका एक ही कारण हैं कि कर्मचारियों की कमी, चाहे सुरक्षा का मामला हो चाहे, शिक्षा का मामला हो या ब्रांचों में पेंडिंग पड़े कार्य हो, इसलिए सभी संवैधानिक नियम आरक्षण नीति को ध्यान में रखकर एक दिन के रोजगार में भी आरक्षण नीति का पालन करना चाहिए।
करनाल शहर के रविदास पुरा, गौशाला रोड स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार कल सुबह करीब 8 बजे रिश्तेदार के कार्यक्रम में जगाधरी-यमुनानगर गया था। कल शाम को जब वह घर लौटने पर मकान के अंदर और बाहर के ताले टूटे मिले। सामान की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपए नकद गायब मिले। महिला ने पड़ोस के तीन लोगों पर चोरी का शक जताया है। घर पहुंचने पर टूटे मिले ताले पुलिस को दी शिकायत में मेवा रानी पत्नी स्वर्गीय पूर्ण चंद निवासी रविदास पुरा गोशाला रोड करनाल ने बताया कि वह कल सुबह करीब 8 बजे परिवार के साथ रिश्तेदार के कार्यक्रम में जगाधरी-यमुनानगर गई थी। देर शाम को जब वे वापस घर पहुंचे तो मकान के अंदर और बाहर के ताले टूटे हुए थे। घर में सामान की तलाश की तो चोरी का पता चला। जेवर और 5 हजार रुपए चोरी मेवा रानी के अनुसार चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, कान की दो बालियां, मंगलसूत्र का लॉकेट, कुछ चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से चोरी हुआ सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने पड़ोस में रहने वाले अरविंद, शिवा और चुंडा पर शक जताया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील मामले की जांच कर रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जींद के ढिगाना गांव के एक गाड़ी चालक के साथ 6.40 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब वह अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने के बाद एटीएम कार्ड से भुगतान करने लगा। जींद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढिगाना (तहसील जुलाना) निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोडिंग गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। 28 अगस्त 2026 को जब वे अपनी गाड़ी में सीएनजी डलवाने पंप पर पहुंचे और भुगतान के लिए एटीएम कार्ड दिया, तो पंप कर्मचारी ने बताया कि खाते में पैसे नहीं हैं। इसके बाद जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि 27 अगस्त 2026 को उनके खाते से तीन किस्तों में क्रमशः 5,00,000 रुपये, 1,00,000 रुपये और 40,000 रुपये (कुल 6.40 लाख रुपये) की अनधिकृत निकासी हो चुकी थी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी के साथ कोई ओटीपी (OTP) शेयर किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के बेटे मोहन ने 28 अगस्त को तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत (नंबर 21308260051883) दर्ज कराई। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत साइबर क्राइम थाना जींद को सौंपी गई, ताकि डूबी हुई राशि वापस कराई जा सके और दोषियों पर कार्रवाई हो। साइबर क्राइम थाना जींद पुलिस ने प्राप्त शिकायत और ऑनलाइन पोर्टल की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा (FIR नंबर 68) दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल टीम ट्रांजैक्शन ट्रेल और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर अज्ञात ठगों का सुराग लगाने में जुट गई है।
पंजाब की सियासत में 1984 सिख कत्लेआम का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। 1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के 3 सांसदों के शामिल होने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। AAP की ओर से आज लुधियाना में भाजपा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिनों 1984 के सिख कत्लेआम के सजायाफ्ता और मुख्य दोषियों में से एक सज्जन कुमार का निधन हो गया था। विवाद तब खड़ा हुआ जब दिल्ली से भाजपा के तीन मौजूदा सांसदों रामवीर बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत ने सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में शिरकत करने के साथ उन्हें सार्वजनिक तौर पर श्रद्धांजलि भी दी। सिख भाईचारे के जख्मों पर नमक छिड़क रही है BJP इस घटना के बाद से पंजाब भर में सिख संगठनों और राजनीतिक दलों में रोष है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि 1984 का सिख कत्लेआम पंजाबियों और सिख समुदाय के लिए कभी न भरने वाला गहरा जख्म है। अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए व्यक्ति को भाजपा सांसदों द्वारा इस तरह सम्मान देना सिख भाईचारे के जख्मों पर नमक छिड़कने के बराबर है। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के इस कदम से उसका सिख विरोधी चेहरा सामने आया है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर AAP के रोष प्रदर्शन को देखते हुए लुधियाना पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट है। धरने में विधायकों और पार्षदों समेत स्थानीय नेतृत्व के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दाना मंडी स्थित भाजपा दफ्तर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन के चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर मंगलवार 1 सितंबर को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह बैतूल से रवाना होकर सुबह 11 बजे छिंदवाड़ा स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। नवनिर्मित तालाब परिसर में होगा पौधारोपण मोहन नागर दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा गौरव दिवस के अवसर पर खजरी चौक के आगे नवनिर्मित तालाब परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अवधूत महायोगी दादा गुरू जी के पावन सानिध्य में किया जाएगा। गौरव दिवस के तहत 1 सितंबर से 5 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही इन आयोजनों की शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे सारणी के लिए होंगे रवाना पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मोहन नागर दोपहर 3 बजे सारणी, जिला बैतूल के लिए रवाना होंगे। उनके छिंदवाड़ा प्रवास को लेकर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बुरहानपुर में सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत पुलिस प्रशिक्षण के 12वें बैच का सोमवार शाम शुभारंभ हुआ। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह प्रशिक्षण पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल और होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। अब तक कुल 487 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है। प्रतिभागियों को अनुशासन, सेवा भावना, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सिंहस्थ में योगदान देने के लिए प्रेरित कियाप्रशिक्षण सत्रों में भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर (CPR), जल बचाव, संचार व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहारिक दक्षता पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में सूबेदार दीपाली यादव द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को भविष्य में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
गुना नगरपालिका में नामांतरण प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व विभाग के पटवारी को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। नामांतरण के लंबित मामलों की संख्या घटने के बजाय बढ़कर 900 से ज्यादा हो गई है। वर्तमान में ये सभी प्रकरण CMO और राजस्व निरीक्षक (RI) स्तर पर लंबित बताए जा रहे हैं। नामांतरण के लिए पहली बार पटवारी को दिया था प्रभार गुना नगरपालिका में लंबित नामांतरण प्रकरणों के भौतिक परीक्षण के लिए राजस्व विभाग के एक पटवारी को जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश की नगरपालिकाओं में यह पहला मामला बताया गया, जब इस तरह नामांतरण के परीक्षण के लिए राजस्व विभाग के पटवारी को प्रभार दिया गया। SDM गुना ने कलेक्टर के निर्देश पर करीब दो महीने पहले आदेश जारी किया था। इसके तहत गुना ग्रामीण तहसील के बरखेड़ा गिर्द के पटवारी सौरभ बंसल को एक महीने के लिए नामांतरण प्रकरणों के परीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रभार मिलने के समय 629 केस थे पेंडिंग पटवारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने के समय नगरपालिका में नामांतरण के 629 प्रकरण लंबित थे। उस समय नगरपालिका अध्यक्ष के स्तर पर एक भी फाइल लंबित नहीं थी। अधिकांश मामले CMO के हस्ताक्षर स्तर पर अटके हुए थे। इनमें वर्ष 2025 के 260 और वर्ष 2026 के 255 प्रकरण लंबित बताए गए थे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर के पास नगरपालिका CMO का प्रभार भी रहा था। दो महीने में सिर्फ 40 प्रकरण आगे बढ़े कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी को नामांतरण मामलों का परीक्षण करने की जिम्मेदारी तो दी गई, लेकिन दो महीने में वह केवल 40 प्रकरणों का परीक्षण कर उन्हें आगे बढ़ा सके। इसके चलते लंबित मामलों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती चली गई। वर्तमान में नगरपालिका में नामांतरण के 900 से ज्यादा मामले पेंडिंग बताए जा रहे हैं। इनमें से एक भी प्रकरण नगरपालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर के लिए नहीं पहुंचा है। नगरपालिका की राजस्व व्यवस्था पर उठ रहे सवाल मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के तहत नगरपालिका में नामांतरण की प्रक्रिया के लिए अपनी राजस्व टीम होती है। इसमें राजस्व निरीक्षक समेत अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं। परीक्षण के बाद फाइल CMO के पास जाती है और इसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष के हस्ताक्षर होने पर नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होती है। ऐसे में पटवारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी देने के बावजूद पेंडेंसी का बढ़ना नगरपालिका की राजस्व व्यवस्था और नामांतरण प्रक्रिया की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना' (MMDUY) के तहत छात्राओं को फोर्टिफाइड स्किम्ड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर और प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराने जा रही है। अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए मांग (डिमांड) दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 1 से 8 सितंबर तक MIS पोर्टल पर डेटा अपडेट करने का सख्त निर्देश दिया है। अब जानिए आदेश से जुड़ी जानकारी..
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के विरोध में सोमवार रात को दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने किला चौक पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी छुआछूत, सामाजिक भेदभाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से FIR के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ FIR क्यों दर्ज की गई। मुकदमा वापस लेने की मांगजिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अपमान और भेदभाव करने वालों पर कार्रवाई के बजाय सवाल उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कथित तौर पर अपमान और भेदभाव करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो और सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वालों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, सीतापुर और हरदोई समेत 15 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश के बाद सहारनपुर में बरसाती नदियों में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें जलमग्न हो गईं। कई गांवों में पानी भर गया। रायबरेली के ऊंचाहार में बरसाती पानी भरने से NTPC परियोजना की यूनिट नंबर दो बंद हो गई। रायबरेली में ही बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। श्रावस्ती में एक महिला नहर के तेज बहाव में बह गई। महिला को डूबता देखकर मौके पर तैनात सिपाही ने छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से गंगा, यमुना, वरुणा और मंदाकिनी नदी उफान पर है। प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान से सिर्फ 2 मीटर नीचे हैं। पानी आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गया है। चित्रकूट में मंदाकिनी में आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। 80 से अधिक कच्चे मकान गिर गए हैं। काशी में वरुणा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 63 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले, सोमवार को कानपुर और वाराणसी समेत 53 जिलों में बारिश हुई। उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास पानी भर गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 49.2 मिमी बारिश मुरादाबाद में रिकॉर्ड की गई। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, जिससे पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

