...

गौशाला बनी नहीं, 20 लाख निकले, टेंडर में भी खेल:37.85 लाख के प्रोजेक्ट में फर्जी निविदाओं से चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, EOW ने दर्ज की FIR

रीवा जिले के डभौरा में गौशाला निर्माण के नाम पर सरकारी राशि में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। नगर परिषद की यूनिट-3 में 37.85 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य में पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाने, कथित तौर पर फर्जी निविदाएं तैयार करने और चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जांच में सामने आया कि मौके पर निर्माण अधूरा था, लेकिन मनरेगा पोर्टल पर 27.38 लाख रुपए के बिल प्रस्तुत किए गए। इनमें से 20.22 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। ईओडब्ल्यू ने मामले में तत्कालीन अधिकारियों और संबंधित फर्म संचालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच के मुताबिक, गौशाला निर्माण का काम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-2, रीवा के माध्यम से कराया जाना था। इसके लिए 37.85 लाख रुपए की लागत तय की गई थी। निर्माण कार्य में बछड़ा शेड, भूसा गोदाम, बीमार गायों के लिए शेड, नलकूप, 6000 लीटर की पानी टंकी, बाउंड्रीवॉल और समतलीकरण शामिल थे। एक ही काम के लिए दो तारीखों में निविदाएं ईओडब्ल्यू की जांच में आरोप है कि अधिकारियों ने पारदर्शी ओपन टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बजाय छतरपुर की फर्म मेसर्स दीनदयाल कुशवाहा को लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र रचा। इसके तहत एक ही काम के लिए 3 दिसंबर 2020 और 31 दिसंबर 2020 की तारीखों में अलग-अलग फर्जी और कूटरचित संक्षिप्त निविदाएं तैयार की गईं। गौशाला निर्माण के लिए 28 प्रकार की सामग्रियों की आपूर्ति के लिए निविदा बुलाई गई थी। जांच के मुताबिक, संबंधित फर्म ने केवल 9 सामग्रियों के ही कोटेशन दिए। इसके बावजूद फर्म को न्यूनतम दर वाली बताते हुए एल-1 घोषित कर दिया गया और कार्यादेश जारी कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि निविदा प्रपत्र का निर्धारित शुल्क जमा नहीं कराया गया और न ही अमानत राशि (ईएमडी) ली गई। मौके पर अधूरे निर्माण के बावजूद पोर्टल पर बिल ईओडब्ल्यू के भौतिक सत्यापन में मौके पर केवल 8025 फीट की अधूरी बाउंड्रीवॉल और एक अधूरा भवन मिला। गौशाला के लिए प्रस्तावित अन्य जरूरी निर्माण कार्य नहीं पाए गए। इसके बावजूद मनरेगा पोर्टल पर 27,38,578.22 रुपए के बिल प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 20,22,020 रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, अधूरे निर्माण के बावजूद भुगतान किए जाने से शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। तत्कालीन अधिकारियों और फर्म संचालक पर FIR ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन कार्यपालन यंत्री राजेंद्र सिंह धुर्वे, एस.आर. आर्य और हिमांशु तिवारी, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी संजीव कुमार सेठी और गजाधर सिंह राजपूत, तत्कालीन सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी निविदा शाखा लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला तथा मेसर्स दीनदयाल कुशवाहा के प्रोपराइटर दीनदयाल कुशवाहा सहित संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में भारतीय दंड विधान की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471 और 120बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7(सी), 13(1) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:44 pm

कानपुर में शादी के 7 महीने बाद महिला की मौत:फर्श पर मिला शव, पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम में प्रेम विवाह के करीब सात महीने बाद 25 साल की ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात उसका शव ससुराल में फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी थी। मायके पक्ष ने पति और सास-ससुर पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, पति शीबू के दूसरी युवती से कथित प्रेम संबंधों को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि पिछले दो दिनों से घर में झगड़ा चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी। दूसरी युवती से संबंधों को लेकर होता था विवाद महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव निवासी लखन सिंह किसान हैं। उनकी बेटी ज्योति (25) का करीब सात महीने पहले नौबस्ता के हंसपुरम निवासी शीबू पुत्र कुंवर सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। ससुराल में सास-ससुर के अलावा जेठ राहुल, उसकी पत्नी और बेटा भी रहते हैं। ज्योति के पिता लखन सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद शीबू के महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। इस बात की जानकारी होने के बाद ज्योति और शीबू के बीच विवाद होने लगा। पिता के मुताबिक, शीबू इस मुद्दे पर अक्सर ज्योति के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रेमिका को घर लाने पर झगड़े का आरोप लखन सिंह के मुताबिक, बुधवार को शीबू कथित तौर पर दूसरी युवती को घर लेकर आया था। इस बात को लेकर ज्योति और शीबू के बीच विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद लगातार दो दिनों तक घर में झगड़ा होता रहा और ज्योति के साथ मारपीट की गई। पिता ने सास-ससुर पर भी बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि गुरुवार देर शाम ज्योति के साथ फिर मारपीट हुई और उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। घर में फर्श पर पड़ा मिला शव परिजनों के मुताबिक, देर रात ग्रामीणों ने फोन कर ज्योति की मौत की सूचना दी। इसके बाद लखन सिंह और परिवार के अन्य सदस्य हंसपुरम स्थित उसकी ससुराल पहुंचे। वहां ज्योति का शव फर्श पर पड़ा था और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। नौबस्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके पक्ष ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच मायके पक्ष ने नौबस्ता थाने में लिखित तहरीर देकर पति और ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पति के कथित प्रेम संबंधों, मारपीट और प्रताड़ना को लेकर आरोप लगाए हैं। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:42 pm

रतूपुरा जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका:रामपुर जिलाध्यक्ष ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाए

रामपुर से शुक्रवार की शाम चार बजे मुरादाबाद के रतूपुरा गांव जा रहे कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे विपक्षी नेताओं को रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के निर्देश पर 16 अक्टूबर को 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र के गांव रतूपुरा जा रहा था। यहां भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह से जुड़े उस प्रकरण के संदर्भ में पीड़ित परिवारों से मुलाकात प्रस्तावित थी, जिसमें तीन युवकों को कथित रूप से बंधक बनाकर दो दिनों तक मारपीट और प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी लेना, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करना और प्रशासन से मिलकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करना था। हालांकि, रास्ते में पुलिस ने बैरियर लगाकर प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया। इससे कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। निक्कू पंडित ने कहा कि पीड़ितों की बात सुनना, उनके साथ खड़े होना और उन्हें न्याय दिलाने की आवाज उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है। कांग्रेस किसी टकराव के उद्देश्य से नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों की पीड़ा जानने और न्याय की मांग करने जा रही थी। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों, नौजवानों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:41 pm

सोनीपत महिला कॉलेज में यूनिवर्सिटी टीम ने किया निरीक्षण:बीए अंग्रेजी समेत कई कोर्स की अस्थायी संबद्धता के लिए सुविधाएं जांचीं

राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत में शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (बीपीएसएमवी), खानपुर कलां की विशेष निरीक्षण टीम द्वारा दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं विषयों की अस्थायी संबद्धता (Provisional Affiliation) प्रदान करने हेतु महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने विशेष रूप से बी.ए. अंग्रेजी पाठ्यक्रम तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष में शारीरिक शिक्षा और संस्कृत विषयों के संचालन के लिए आवश्यक भौतिक व शैक्षणिक संसाधनों की समीक्षा की। संसाधनों और अभिलेखों का गहन अवलोकन विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम में डॉ. अमृता, डॉ. श्रीलेखा चौबे तथा डॉ. बबीता शामिल रहीं। टीम ने महाविद्यालय परिसर में स्थित कक्षाओं, पुस्तकालय, अध्ययन सामग्री, खेल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, नए विषयों व पाठ्यक्रमों के संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेखों (Records) और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा तथा रजिस्ट्रार डॉ. नवीन वशिष्ठ उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. किरण सरोहा ने निरीक्षण टीम को महाविद्यालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं और छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से अवगत कराया। छात्राओं को मिलेंगे उच्च शिक्षा के नए अवसर निरीक्षण के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इन नए पाठ्यक्रमों और विषयों के लिए अस्थायी संबद्धता मिलने से क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अधिक व बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इससे न केवल छात्राओं का शैक्षणिक विकास होगा, बल्कि उनका भविष्य भी और अधिक उज्ज्वल बनेगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:41 pm

जौनपुर में डांडिया महोत्सव:प्रीति गुप्ता ने कहा- देवी दुर्गा की तलवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं डांडियां की छड़

डांडिया गुजरात और राजस्थान का एक प्रसिद्ध, पारंपरिक और ऊर्जा से भरपूर लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से शारदीय नवरात्रि पर बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। नगर के मोहल्ला नखास में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में मुख्य अतिथि डा. स्वाती यादव ने यह बात लोगों से कही। यह आयोजन लोटस लेडीज हब एवं नवीन नव दीप संस्था ने किया। उन्होंने कहा कि डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध का प्रतीक है। निर्णायक मंडल की अध्यक्ष और सखी वेलफेयर फाउण्डेशन की अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता ने कहा कि इसमें उपयोग होने वाली रंगीन लकड़ी या बांस की छड़ें देवी दुर्गा की तलवारों का प्रतिनिधित्व करती हैं। उर्वशी सिंह ने कहा कि इस नृत्य की जड़ें भगवान कृष्ण की रासलीला से जुड़ी हैं। रागिनी सिंह ने बताया कि डांडिया मुख्य रूप से आरती के बाद उल्लास और उत्सव के साथ खेला जाता है। इस मौके पर शिपाली जायसवाल ने लोगों का स्वागत किया और संचालन ज्योति जायसवाल ने किया। आयोजिका विदिशा जायसवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:40 pm

राजीविका बैठक में स्वयं सहायता समूहों की प्रगति पर चर्चा:बैंकिंग और वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को पिण्डवाड़ा पंचायत समिति सभागार में हुई। जिला परियोजना प्रबंधक खंगारा राम देवासी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आजीविका गतिविधियों, स्वयं सहायता समूहों की प्रगति और वित्तीय समावेशन की समीक्षा की गई। इसमें स्वयं सहायता समूहों के गठन, नए परिवारों को जोड़ने, ई-केवाईसी, बचत खाते, क्रेडिट लिंकेज, महिला निधि और ऋण पुनर्भुगतान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एनपीए की स्थिति और बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) की तैनाती भी जांची गई। जिला परियोजना प्रबंधक देवासी ने अधिकारियों को बैंकिंग और वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने, लंबित मामलों को समय पर निपटाने और समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। समावेशी आजीविका योजना (एसएवाई), उत्पादक समूहों (पीजी) के व्यवसाय और वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) की गतिविधियों पर भी बात हुई। ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:40 pm

एक करोड़ से ज्यादा बड़े बकायादारों से होगी वसूली:नोएडा में अवैध निर्माण सील होंगे, किसानों को मिलेंगे भूखंड, न्यू नोएडा में किसानों की सहमति

नोएडा प्राधिकरण ने एक करोड़ रुपये से अधिक के बकायेदारों से एक नवंबर तक वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जिन बकायेदारों का मामला किसी अदालत में लंबित नहीं है, उनसे निर्धारित समय में बकाया राशि वसूल की जाएगी। भुगतान नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, रिकवरी आदेश जारी कराने और मामले को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्राधिकरण क्षेत्र में अधिसूचित और अधिग्रहीत जमीन पर बने अवैध निर्माणों को सील करने को कहा गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश ने प्राधिकरण के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य, महत्वपूर्ण परियोजनाओं, सड़कों, शौचालयों, ईवी चार्जिंग स्टेशन और किसानों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इन गांवों में अवैध निर्माण पर कार्रवाईप्राधिकरण ने सलारपुर, भंगेल, गेझा, शाहपुर गोवर्धनपुर और हाजीपुर में चिह्नित जमीन पर बने अवैध निर्माणों को सील करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित खसरा नंबरों पर कानूनी कार्रवाई पूरी कर निर्माण सील किए जाएंगे। इसकी सूचना सब रजिस्ट्रार को भी भेजी जाएगी, ताकि इन संपत्तियों के संबंध में अवैध रूप से लीज डीड न हो सके। सेक्टर-145 में दिवाली से मिलेंगे भूखंडसेक्टर-145 में पांच प्रतिशत आबादी श्रेणी के आवंटित भूखंडों का कब्जा देने की प्रक्रिया दिवाली से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है। प्राधिकरण के मुताबिक, यहां भूमि अधिग्रहण के लिए दरें निर्धारित हो चुकी हैं और 281 किसानों ने आपसी सहमति से जमीन देने के लिए सहमति पत्र जमा कराए हैं। त्योहारों पर सफाई और रोशनी पर जोरआगामी त्योहारों को देखते हुए प्रमुख स्थलों और बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सड़कों की मरम्मत, लाइटिंग और मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण मजबूत करने के लिए गांवों में अतिरिक्त वाहन लगाए जाएंगे। कूड़ा संग्रहण वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक और 30 प्रतिशत सीएनजी में बदलने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अलावा 31 अक्टूबर तक सभी सड़कों की रिसर्फेसिंग, इमारतों में रूफटॉप स्प्रिंकलर लगाने के लिए एडवाइजरी जारी करने और वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए डिस्प्ले लगाने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण क्षेत्र में 88 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 77 अन्य स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:40 pm

फरीदाबाद में पुलिस और धरना दे रहे लोगों में झड़प:भाखरी में पुलिस ने पार्षद समेत प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया, टेंट उखाड़ा

फरीदाबाद अरावली में कचरा डाले जाने के विरोध में आवाज उठा रहे भाखरी और सैनिक कॉलोनी के लोगों को शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। तीन दिन से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन हटा दिया। पार्षद समेत कई लोगों को बसों में बैठाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। पुलिस ने धरनास्थल पर लगाया गया टेंट भी उखाड़ दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कचरा डालने से पर्यावरण को नुकसान होने का आरोप स्थानीय लोग नगर निगम की ओर से अरावली क्षेत्र में कचरा डाले जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार कचरा डालने से प्राकृतिक वातावरण खराब हो रहा है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध ने आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोगों ने गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई। अरावली क्षेत्र में भी कचरे के ढेर बढ़ने का खतरा प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बंधवाड़ी में कचरा डालने पर रोक के बाद अब दूसरे स्थानों पर कूड़ा पहुंचाया जा रहा है। इससे अरावली क्षेत्र में भी कचरे के ढेर बढ़ने का खतरा है। कचरे से निकलने वाला दूषित पानी जमीन में जाने पर भूजल को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही, इससे वन्यजीवों और पक्षियों के जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। पहले भी ट्रकों को कचरा डालने से रोका था धरने पर बैठे लोगों ने दो दिन पहले भी कचरे से भरे ट्रकों का विरोध किया था। उस समय प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों से कचरा उतारने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया था। लोगों ने स्पष्ट किया था कि जब तक अरावली में कचरा डालना बंद नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प शुक्रवार को पुलिस की टीम धरनास्थल पर पहुंची और लोगों को हटाने लगी। प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने टेंट हटाकर धरना समाप्त करा दिया और लोगों को बसों में बैठाकर थाने ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। रोज निकलता है 1200 टन कचरा, निस्तारण बना चुनौती फरीदाबाद में रोजाना करीब 1200 टन कचरा निकलता है। बंधवाड़ी में कचरा डालने पर रोक के बाद नगर निगम के सामने इसके निस्तारण की समस्या गंभीर हो गई है। प्रतापगढ़ और नचौली के कचरा निस्तारण केंद्रों पर भी पहले से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। प्रतापगढ़ में स्थानीय विरोध के बाद कचरा डालने की मात्रा सीमित होने की बात सामने आई है। पुलिस बोली शांति भंग करने पर हटाया मौके पर मौजूद फरीदाबाद पुलिस एसीपी पियांशु दीवार ने बताया कि नगर निगम की तरफ से सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां पर कुछ लोग कूड़ा नही डालने दे रहे है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखान पुलिस का काम है इसलिए लोगों को डिटेन किया गया है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:39 pm

सोनीपत में 73 पुलिस जवानों-आमजन ने किया रक्तदान:पुलिस लाइन और खरखौदा थाने में लगे शिविर; CP ममता सिंह ने बताया सराहनीय कदम

सोनीपत पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकने के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी हमेशा आगे रहती है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की है। जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और इमरजेंसी में खून की कमी पूरी करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक खास रक्तदान अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन सोनीपत और थाना खरखौदा में अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सुबह से ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों का उत्साह दिखा। दोनों जगहों पर कुल 73 यूनिट रक्त जमा किया गया। पुलिस लाइन सोनीपत के शिविर में 32 यूनिट और थाना खरखौदा के शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ। इस खून को सुरक्षित रखा गया है ताकि जरूरतमंदों को मिल सके। जीवनदान का जरिया बनता है रक्तदान, समाज में बढ़ता है सेवा का भावरक्तदान को मानवता की सेवा का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी, बड़ी शल्य चिकित्सा या अन्य आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध न होना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे संवेदनशील समय में रक्तदाताओं द्वारा किया गया योगदान किसी मरीज के लिए साक्षात जीवनदान बन जाता है। सोनीपत पुलिस द्वारा आयोजित इन शिविरों ने समाज में यह प्रभावी संदेश दिया है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वेच्छा से आगे आना चाहिए, जिससे समाज में परस्पर सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने जताया रक्तदाताओं का आभारपुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP ने शिविरों में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सोनीपत पुलिस अपनी प्राथमिक सुरक्षा जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत आयोजन समाज में परोपकार, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, और पुलिस व जनता की ऐसी संयुक्त भागीदारी सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाती है। आमजन से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील और भविष्य का संकल्पसोनीपत पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रक्तदान के महत्व और इसकी उपयोगिता को समझें तथा अपनी चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आएं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही कई कीमती जिंदगियों को समय पर बचाया जा सकता है। शिविर के सफल समापन पर पुलिस ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए संकल्प दोहराया कि सोनीपत पुलिस भविष्य में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा और सामाजिक कल्याण के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:39 pm

बच्ची की मौत के मामले में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार:इंदौर में पहले सील हो चुका था क्लीनिक, फिर भी बच्ची का किया था इलाज

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने क्लीनिक संचालकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को डॉक्टर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मनोज सोलंकी की 10 वर्षीय बेटी दिव्यांशी की मौत के मामले में क्लीनिक संचालक श्रीचंद बागेजा और डॉक्टर ज्ञान एस. पंजवानी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में इलाज करने या एलोपैथिक चिकित्सा के लिए आवश्यक मान्य मेडिकल डिग्रियां नहीं थीं। इसके बावजूद बच्ची का इलाज किया गया और उसे तेज असर वाली एलोपैथिक दवाएं दी गईं। इलाज के दौरान दिव्यांशी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद 30 अगस्त की रात उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पहले सील हो चुका था क्लीनिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग ने हर्ष क्लीनिक को पहले ही सील कर दिया था। इसके बावजूद कथित तौर पर संचालकों ने क्लीनिक का ताला खोलकर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया था। मामले में पुलिस ने क्लीनिक के संचालन और बच्ची के इलाज से जुड़े तथ्यों की जांच की।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:39 pm

सतना में चोरों की तलाश में गए तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कांस्‍टेबल गंभीर

पुलिसकर्मियों के हाथ में लोहे का पाइप था, जो अचानक बिजली के तार से छू गया। मकान की दूसरी मंजिल के पास से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है।

दैनिक जागरण 16 Oct 2026 5:39 pm

'J&K से हटाया जाए ऐसा अधिकारी...', महिला अफसर से बदसलूकी पर फारूक सख्त; बोले- यह घटना पूरे प्रशासन के लिए शर्मनाक

जम्मू-कश्मीर में एक महिला अधिकारी से कथित दुर्व्यवहार के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने IAS कुमार राजीव रंजन को हटाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ प्रशासन के लिए शर्मनाक हैं।

जागरण 16 Oct 2026 5:38 pm

ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 5 घायल:चालक के सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में भर्ती; दादी को छोड़कर लौट रहे थे

मऊगंज के थाना क्षेत्र में निहाई नाले के पास शुक्रवार शाम 4 बजे ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सहित ऑटो चालक और उसमें सवार मां-बेटे घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन उछलकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दादी को छोड़कर लौट रहे थे बाइक सवार जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार पीयूष साकेत (19) और अर्पित साकेत (18) चचेरे भाई हैं। दोनों अपनी दादी को छिऊरिहा गांव छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान निहाई नाले के पास सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट हादसे में ऑटो चालक अच्छेलाल साकेत (40) के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। वहीं, ऑटो में सवार शक्ति प्रताप सिंह (16) और उनकी मां गायत्री सिंह (40) के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन से आरक्षक पिंकू राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मऊगंज थाना पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:37 pm

4 करोड़ से बनेगा स्थायी साइबर थाना:10 महीने में पूरा होगा निर्माण, डीएम-एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन

संभल में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्थायी साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस थाने का निर्माण 10 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक डीएम अंकित खण्डेलवाल और एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसके साथ ही निर्माण कार्य की नींव रखी गई। अस्थायी व्यवस्था से मिलेगी निजात फिलहाल जिले में साइबर थाना अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कार्यालय परिसर में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। स्थायी भवन बनने से थाने को अलग परिसर मिलेगा। इससे साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच और पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों के बीच स्थायी साइबर थाना पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बहजोई में बबराला रोड पर बनेगा भवन साइबर थाने का निर्माण जिला मुख्यालय बहजोई में बबराला रोड पर नेशनल हाईवे के निकट कराया जाएगा। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाला भवन साइबर अपराधों से जुड़ी पुलिस कार्रवाई का स्थायी केंद्र होगा। निर्माण पूरा होने के बाद पुलिसकर्मियों को व्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा। इससे मामलों के निस्तारण में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन भूमि पूजन कार्यक्रम में डीएम अंकित खण्डेलवाल और एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान एएसपी मनोज कुमार रावत समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:36 pm

हरियाणा में 10वीं-12वीं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई:अब 31 अक्टूबर तक कर पाएंगे मार्च परीक्षा के लिए अप्लाई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा मार्च-2027 के लिए फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 15 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना आवेदन नहीं कर पाए, वे अब 31 अक्टूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होनें बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा यह अवसर परीक्षार्थियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उन्होंने पात्र परीक्षार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए निर्धारित समय से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य असुविधा से बचा जा सके।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:34 pm

सांप से डसाने वाली हत्यारी पत्नी की लव स्टोरी:दाल-चावल खिलाकर अमरदीप के करीब आई, वीडियो कॉल पर चोट दिखाकर बोली- पति बेरहम है

मेरठ में पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अमित की हत्या से 6 महीने पहले 3 बच्चों की मां रविता की मुलाकात अमरदीप से हुई थी। अमित ने दोस्त अमरदीप को घर पर खाने के लिए बुलाया था। रविता ने अमरदीप को दाल-चावल खिलाया तो उसका दिल रविता पर आ गया। एक दिन आकर उसने रविता से दिल की बात कह दी। फिर कुछ दिन बाद पर्ची में मोबाइल नंबर लिखकर रविता को थमा दिया। रविता ने वीडियो कॉल कर अमरदीप को अपने शरीर पर पिटाई के जख्म दिखाए। बोली- पति बेरहम है। बहुत पीटता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी तो साथ रहने का फैसला किया। मगर, इसके लिए अमित की हत्या की प्लानिंग बनाई। हत्या ऐसी करनी थी जिस पर लोगों को शक न हो। इसलिए सांप से डसाने की प्लानिंग की। अमरदीप और रविता पहली बार कहां मिले, कैसे उनका अफेयर अमित के सामने खुला, कब कत्ल की प्लानिंग की? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… पहली मुलाकात खाने पर हुई, पर्ची में प्रेमी ने मोबाइल नंबर दिया पुलिस कस्टडी में अमरदीप और रविता ने अपनी-अपनी कहानी सुनाई थी। पकड़े जाने के बाद अलग-अलग कमरों में हुई पूछताछ में दोनों की लव स्टोरी सिर्फ 6 महीने पुरानी सामने आई थी। सवाल ये उठा कि ऐसा क्या हुआ कि इतने कम समय में दोनों ने अमित को मारने की प्लानिंग कर डाली। अमरदीप ने कहा- करीब 1 साल पहले अमित से एक साइट पर मुलाकात हुई थी। साथ में काम करते थे, तो दोस्त बन गए। ये बात अक्टूबर, 2024 की है, मैंने उससे कहा कि बाजार में अच्छा खाना नहीं मिलता है? तो वह एक दिन मुझे खाना खिलाने के लिए अपने घर लेकर गया। तब पहली बार मेरी रविता से मुलाकात हुई। दाल-चावल खाकर मैं वापस आ गया, मगर रविता को कभी भूल नहीं सका। फिर एक दिन मैं अमित को लेने उसके घर गया, तब दोबारा रविता से मुलाकात हुई। उस दिन मैंने अपने मन की बात रविता से कह दी। उसने कुछ जवाब तो नहीं दिया, मगर उसकी आंखों को देखकर लगा कि वह भी तैयार है। मगर मैं डरा हुआ था, इसलिए दोबारा कोशिश नहीं की। इस तरह से एक महीना गुजर गया। फिर एक दिन हमारी बाजार में मुलाकात हो गई। उस दिन मैंने अपना मोबाइल नंबर एक पर्ची पर लिखकर उसको दे दिया। फिर रविता का कॉल आया। हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई। रविता ने मुझसे कहा कि अमित मुझे पीटता है, वो बेरहम है। संबंध भी ऐसे बनता है, जैसे मैं उसकी पत्नी नहीं हूं। यह सब सुनकर मैं इमोशनल हो गया। उसने वीडियो कॉल करके अपने शरीर की चोटें भी दिखाई। फिर धीरे-धीरे हमने तय कर लिया कि हम शादी करेंगे। मैं अमित की गैरमौजूदगी में उसके घर भी जाने लगा। प्रेमी बोला- 23 मार्च को मुझे अमित ने पीटा, धमकी दी कि मार देगा इस बीच अमित को हमारे अफेयर के बारे में मालूम हो गया। दरअसल, उसने हमें साथ में देख लिया था। इसके बाद उसने रविता को बहुत कुछ कहा। 23 मार्च 2025 को मेरी और अमित की मुलाकात हुई। तब उसने मेरे साथ मारपीट की। मेरे हाथ में 15 टांके लगे थे। इसके बाद अमित ने मेरे पीछे 4-5 लड़के लगा दिए। जो मुझे रास्ते में दिखते थे और एक-दो लड़के मेरे घर भी आए, मुझे बुलाने के लिए। लेकिन, मैं उनके साथ नहीं गया। इसके बाद अमित जहां भी मिलता, धमकी देता कि तुझे मार दूंगा। कहता कि रविता को मार दूंगा, उसे काट दूंगा। इधर, रविता ने मुझे बताया कि अमित उसको परेशान कर रहा है। रोज ही झगड़े हो रहे हैं। तब पहले मैंने रविता से कहा- तुम उसको तलाक दे दो, इसके बाद हम लोग शादी कर लेंगे। मगर अमित इसके लिए तैयार नहीं था। वह अड़ गया कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं तुम्हें तलाक नहीं दूंगा। रविता ने सर्च किया- मर्डर करके पुलिस से कैसे बचें रविता ने कहा- मैं ऐसे अमित को छोड़ नहीं सकती हूं। घर-परिवार भी है, उसको रास्ते से हटाना ही होगा। इसके बाद रविता मोबाइल पर मर्डर करने के तरीके सर्च करने लगी। पुलिस को गूगल सर्च हिस्ट्री में लिखा हुआ मिला कि मर्डर करके पुलिस से कैसे बचे? हत्या करने के आसान तरीके। इसी बीच एक दिन किसी पड़ोसी ने अमित को रविता के अफेयर के बारे में फिर से बताया। इस दिन अमित ने रविता को पीटा। 5 अप्रैल 2025 को रविता की कॉल आई कि तुम एक सांप का बंदोबस्त कर लो। अब अमित को रास्ते से हटाना होगा। इसके बाद अगले 7 दिन, हम दोनों यही सोचते रहे कि कैसे अमित को मारना है। अब हत्या वाली रात 12 अप्रैल को क्या हुआ… निखिल के जरिए सांप का बंदोबस्त हुआ लोगों को शक न हो, इसलिए रविता अमित को लेकर सुबह सहारनपुर में माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने चली गई। वहां से वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो भी पोस्ट करती रही। इधर, अमरदीप सांप का अरेंजमेंट करने में लगा हुआ था। उसने पुलिस को बताया कि मैंने सबसे पहले बहसूमा में रहने वाले राजकुमार नाम के लड़के से बात की। उसने निखिल का नंबर दिया। निखिल ने सपेरे से डील करवाई। सपेरे ने एक हजार रुपए लेकर एक झोले में रखकर सांप दिया। सांप को लेकर घर आ गया। अमित से झगड़ा करके बगल के कमरे में सोने चली गई रविता उधर, जैसा कि तय किया था, सहारनपुर से लौटने के बाद रविता ने अमित से झगड़ा कर लिया। वह बच्चों को लेकर बगल के कमरे में सोने चली गई। रविता ने मुझे कॉल करके कहा- इसने फिर मेरे साथ मारपीट की है। ये मुझे मार ही डालेगा। आज मामला खत्म करना है। तुम सांप लेकर आ जाओ। इसके बाद मैं उसके घर पहुंच गया, जोकि करीब 600 मीटर दूर था। घर में पूरी तरह से सन्नाटा था। हम दोनों अमित के कमरे में गए। अमित गहरी नींद में सोया हुआ था। हमने सांप को झोले से निकालने की कोशिश की, मगर हम डर गए कि कहीं ये हम लोगों का न डस ले। अचानक से कुछ समझ में नहीं आया। फिर हमने तय किया कि अमित के हाथ-पैर पकड़कर उसका गला दबा देते हैं। रविता ने उसके हाथ पकड़े मैंने अमरदीप का गला दबा दिया। वह हाथ-पैर फेंकता रहा, मगर 3 मिनट में उसका शरीर शांत हो गया। फिर सांप को अमित के बगल में रखकर मैं घर से बाहर निकल गया। पूरा मामला कैसे खुला? जानिए बच्चों ने अपने पापा के बेड पर सांप देखा 13 अप्रैल की सुबह रविता का बेटा पापा को उठाने उनके कमरे में गया। देखा तो वहां बिस्तर पर सांप बैठा था। सांप देखकर बेटा चिल्लाने लगा। दूसरे कमरे में सो रही रविता भी अमित के कमरे की तरफ भागती हुई आई। वहां जाकर रोने, चीखने, चिल्लाने का नाटक करने लगी। मौके पर पड़ोसियों की भीड़ लग गई, जब लोगों ने बिस्तर पर जिंदा सांप देखा तो घबरा गए। सभी को लगा कि इसी सांप के डसने से अमित मरा है। लोगों ने सपेरे को बुलवाया किसी तरह सपेरे ने सांप को पकड़ा। मौके पर वनविभाग की टीम भी पहुंची थी। पड़ोसियों, रिश्तेदारों सभी को यकीन हो गया कि सांप ने रातभर अमित को काटा है। उसके शरीर में 10 जगह सांप काटे के निशान मिले, लेकिन अमित के चाचा को कुछ शक हो गया। उन्होंने कहा कि हम अंतिम संस्कार से पहले पोस्टमॉर्टम कराएंगे। पुलिस को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना सामने आया। शरीर में जहर की बात क्लियर नहीं हुई। अब पुलिस ने रविता से पूछताछ शुरू की। रविता ने 5 घंटे पूछताछ करने के बाद सच बताया। अमरदीप का नाम सामने आने के बाद उसको भी अरेस्ट किया गया। रविता ने कहा था- अमित मुझे पीटता है, कहता है- वैश्या बना देगा रविता ने पुलिस से कहा था- अमित मुझे पीटता है। मेरा अफेयर सामने आने के बाद धमकाता था कि तुझसे धंधा करवाऊंगा। मैं क्या करती। अमित ने ही मेरी अमरदीप से बात कराई थी। अमित मुझे बहुत पीटता था, उसने कहा था कि वो मुझे मार डालेगा। वो मुझे वैश्या बनाना चाहता था। तब मैंने अमरदीप के साथ मिलकर उसको मारने की योजना बनाई। वो सांप लेकर आया। मैंने अमित के हाथ पकड़े, मुंह दबाया और उसका गला अमरदीप ने दबाया। इसके बाद हमने उसकी लाश के नीचे सांप रख दिया। फिर अमरदीप अपने घर चला गया। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता को सजा-ए-मौत: प्रेमी को भी फांसी होगी, मेरठ में 3 दिन में 4 को मौत की सजा पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? पढ़ें पूरी खबर...

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:34 pm

मां कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:मंत्री बोले- सरकार धार्मिक स्थलों और सनातन संस्कृति के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही

हाथरस में अलीगढ़-आगरा रोड बाईपास स्थित जोगिया के श्री बांके बिहारी एनक्लेव में शुक्रवार को नवनिर्मित सिद्धपीठ मां कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हुआ। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने गदा भेंट कर और फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां कात्यायनी की शोभायात्रा निकाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मां कात्यायनी देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2017 से पहले का माहौल भी देखा है। उस समय दंगे, अनाचार, अत्याचार और जमीनों पर कब्जे जैसी घटनाएं होती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का अपमान किया जाता था। धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता देने का दावा मंत्री ने कहा कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद बड़ा बदलाव आया है। देश और प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों की आस्था, धार्मिक स्थलों, संस्कृति और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। जयवीर सिंह ने दावा किया कि सरकार ने तीन हजार से अधिक मंदिरों के विकास और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये का बजट दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संत के नेतृत्व में चल रही सरकार जनकल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रही है। मंदिर निर्माण के प्रयासों की सराहना मंत्री ने मंदिर निर्माण और धार्मिक आयोजन के लिए देवेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है और समाज में धार्मिक आस्था बढ़ती है। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, विधायक अंजुला माहौर, भाजपा ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह तोमर, राकेश अग्रवाल, जोगेंद्र सिंह, हरीश सेंगर, राम जादौन, सोनू ठाकुर, रजत ठाकुर, माधव अग्रवाल, पारस अग्रवाल और सागर अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:33 pm

फतेहपुर में सेफ्टी टैंक में उतरे युवक की मौत:शटरिंग निकालते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाहार गांव में उस समय मातम पसर गया, जब सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने गए एक 32 वर्षीय मजदूर की जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, बड़ाहार गांव निवासी अशोक कुमार (32 वर्ष) पुत्र रामविलास पासवान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित एक मकान में बने निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने का काम करने गया था। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था और ऊपरी ढक्कन ढका हुआ था। शुक्रवार को जैसे ही अशोक शटरिंग निकालने के लिए ढक्कन हटाकर टैंक के भीतर उतरा, उसमें पहले से बनी जहरीली गैस के कारण वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। साथ में मौजूद अन्य साथियों ने आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद अशोक को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए औंग के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक अशोक मजदूरी करके ही अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके पीछे पत्नी राजपति देवी और चार छोटे-छोटे बच्चे—आर्यन (12), अंशु (9), शनि (7) और बेटी लक्ष्मी (5) हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची औंग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औंग थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:33 pm

सखी केंद्र में इंटरफेस मीटिंग:महिला-युवा लीडर्स को गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी

कानपुर के सखी केंद्र में शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ इंटरफेस मीटिंग आयोजित की गई। इसमें 40 से 50 महिलाओं और युवा लीडर्स ने हिस्सा लिया। बैठक में सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा और स्वरोजगार की जानकारी दी गई। सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था अब तक 48 हजार से अधिक महिलाओं और 9 हजार से अधिक पुरुषों से जुड़े मामलों पर काम कर चुकी है। श्रम विभाग के समीर शुक्ला ने श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। वन स्टॉप सेंटर की वंदना ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक करने और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी। महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने पेंशन और कन्या सुमंगला योजना, जबकि महिला थाना ने 1090 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में बताया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:32 pm

MP में पेपर लीक और नकल करने वालों की खैर नहीं! 4 शहरों में फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित, चार्जशीट के 3 महीने में सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश सरकार ने पेपर लीक और नकल जैसे परीक्षा संबंधी अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित किए हैं। इन अदालतों का लक्ष्य चार्जशीट दाखिल होने के तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी करना है, जिससे दोषियों पर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

जागरण 16 Oct 2026 5:31 pm

बरवाला में वाटर टैंक में डूबने से दंपती की मौत:बेटे को बचाने कूदा पिता, ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया, महिला 7 माह की गर्भवती

हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव गैबीपुर में शुक्रवार की दोपहर एक हादसा हो गया। दोपहर करीब तीन बजे गांव के जलघर के वाटर टैंक में डूबने से करीब 30 वर्षीय राजकुमार और उसकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई, जबकि दंपती के तीन वर्षीय बेटे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। हादसे में सुनीता के करीब सात माह की गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बेटे को लेकर वाटर टैंक पर पहुंची मां जानकारी के अनुसार, गांव गैबीपुर निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी सुनीता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार की दोपहर सुनीता अपने तीन साल के बेटे को लेकर गांव के जलघर में बने वाटर टैंक के पास पहुंची। इसी दौरान राजकुमार भी वहां आ गया। बताया जा रहा है कि जब राजकुमार ने अपनी पत्नी और बेटे को पानी में डूबते देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला की नजर राजकुमार पर पड़ी। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रयास कर दंपती के तीन वर्षीय बेटे को पानी से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने वाटर टैंक से निकाला बाहर हालांकि, राजकुमार और सुनीता गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने राजकुमार को बाहर निकाला और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। बाद में ग्रामीणों की मदद से सुनीता को भी टैंक से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को बरवाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। उनके तीन वर्षीय बेटे का उपचार जारी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठने की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:30 pm

पुरानी रंजिश में मां-बेटी ने किया हमला:प्रतापगढ़ में युवक के सिर में आई थी गंभीर चोट, पुलिस ने घर से पकड़ा

प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के दारापुर नौवापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और हमला करने के आरोप में पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 4:30 बजे इस मामले का खुलासा किया। आरोप है कि कल्पना देवी (45 वर्ष) और संध्या यादव (21 वर्ष) ने मिलकर गांव के अभिषेक यादव पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इस हमले में अभिषेक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पुलिस आरोपियों को ढूंढ़ रही थी। पुलिस को छितपालगढ़ चौराहे पर संदिग्धों की तलाश के दौरान खबर मिली कि आरोपी महिलाएं अपने घर पर मौजूद हैं और कहीं बाहर जाने की तैयारी में थीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दारापुर नौवापुर गांव पहुंची और दोनों महिलाओं को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में मां-बेटी ने आपसी झगड़े के कारण अभिषेक यादव से मारपीट करने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:30 pm

अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा: हजारीबाग, लातेहार, चतरा में बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों का हंगामा

Jharkhand Coal Smuggling:CISF ने झारखंड के हजारीबाग, लातेहार और चतरा जिलों में अवैध कोयला खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कई कोयला लदे वाहन जब्त किए गए, जबकि लातेहार और चतरा में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

जागरण 16 Oct 2026 5:29 pm

धनबाद में दुर्गा पूजा से पहले अतिक्रमण हटा:सड़क किनारे से दुकानें हटाईं, जाम से मुक्ति और भक्तों की सुविधा के लिए की कार्रवाई

दुर्गा पूजा के दौरान शहर को जाम से मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए धनबाद नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शुक्रवार को निगम की टीम ने बरमसिया से मनईटांड़ होते हुए धनसार तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान सड़क पर कब्जा कर लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाया गया। नगर निगम की ओर से दो दिन पहले शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर से घोषणा कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान धनसार थाना की पुलिस भी मौजूद रही। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और श्रद्धालुओं को आने-जाने में होने वाली परेशानी से बचाना है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:29 pm

कलेक्टर बोले-बोर्ड परिक्षाओं के लिए पुराने पेपर सॉल्व कराए:कोतमा-बैहाटोला के शासकीय स्कूलों का औचक निरिक्षण किया; केमिस्ट्री-बायोलॉजी लैब निर्माण पर जोर

जिले में शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रत्नाकर झा ने शुक्रवार दोपहर शासकीय बालिका हाई स्कूल कोतमा और शासकीय हाई स्कूल बैहाटोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, शैक्षणिक गुणवत्ता और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों को निर्देश दिए। प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जोर कलेक्टर ने सबसे पहले शासकीय बालिका हाई स्कूल कोतमा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी प्रयोगशालाओं के नए भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में बातचीत की। शिक्षकों को छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्राओं के शारीरिक विकास के लिए विद्यालय के खेल मैदान को बेहतर बनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई का आकलन किया इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल बैहाटोला का निरीक्षण किया। कक्षा में उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाकर उनके पठन कौशल और अध्ययन स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराने के निर्देश कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शिक्षकों को पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराने के निर्देश दिए। अंग्रेजी विषय की तैयारी पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कठिन शब्दों और व्याकरण का नियमित अभ्यास कराने को कहा, ताकि विद्यार्थियों की समझ और परीक्षा की तैयारी बेहतर हो सके। कलेक्टर ने शिक्षकों और अधिकारियों से कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान कोतमा के राजस्व अधिकारी टीआर नाग, नायब तहसीलदार, विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:28 pm

विधान परिषद चुनाव को लेकर तैयारी तेज:डीएम बोले- मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करें, हर दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत की सूचना दें

वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े निर्देश दिए गए। बैठक में मतपेटियों की सुरक्षा, अभिलेखों के रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन पर चर्चा हुई। मतदान प्रक्रिया में सावधानी बरतने के निर्देश डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान अधिकारी तृतीय के कर्तव्यों और दायित्वों का गंभीरता से पालन कराया जाए। मतपेटी में मतपत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री न डाली जाए। इसकी विशेष जांच की जाए। उन्होंने टेंडर वोट, दृष्टिबाधित मतदाताओं की सहायता, मतदान से इनकार, मतदान समाप्ति की घोषणा और पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने की प्रक्रिया के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों की डायरी की जांच करने को कहा। तीन चरणों में देनी होगी मतदान प्रतिशत की जानकारी डीएम ने मतदान प्रतिशत की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके तहत सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे मतदान प्रतिशत की सूचना देनी होगी। इससे मतदान की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। मतदान के बाद अभिलेख सीलबंद करने की प्रक्रिया समझाई बैठक में मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटी का मुंह बंद करने, मतपत्र लेखा तैयार करने, पत्र मुद्रा, पेपर सील लेखा और निर्वाचन से जुड़े अन्य दस्तावेजों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीलबंद करने की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करें और अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का होगा मेडिकल परीक्षण डीएम ने बताया कि सभी बूथों पर निर्वाचन आयोग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। उन्होंने चुनाव में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी कर्मचारी के अस्वस्थ होने से मतदान कार्य प्रभावित न हो। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:28 pm

नोएडा की सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड को सैद्धांतिक मंजूरी:IIT रुड़की से मिली संशोधित डीपीआर, 350 करोड़ खर्च होंगे; अगले सप्ताह जारी होगा टेंडर

नोएडा में बनने वाली सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। आईआईटी रुड़की ने इसकी संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी है। नए एलाइनमेंट के अनुसार, एलिवेटेड रोड अब सीधे सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड तक जाएगी। पहले इसे पुश्ता रोड से पहले ही उतारने की योजना थी। अब इसे आगे जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाली जेवर लिंक एलिवेटेड रोड से जोड़ने की तैयारी है। प्राधिकरण अगले सप्ताह इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर सकता है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत वाली यह एलिवेटेड रोड लगभग छह लेन की होगी। इसकी ऊंचाई करीब 20 मीटर प्रस्तावित है। यह मेजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगी। परियोजना को चिल्ला एलिवेटेड रोड के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। इसके निर्माण से नोएडा, दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट के बीच सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। एलाइनमेंट में बदलाव, अब सीधे पुश्ता रोड तक पहुंचेगी प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट में बदलाव कराया है। संशोधित प्रस्ताव के अनुसार, इसके एक हिस्से की लंबाई करीब दो किलोमीटर और दूसरे हिस्से की लंबाई करीब 1.8 किलोमीटर होगी। नए एलाइनमेंट में एलिवेटेड रोड को सीधे सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड तक पहुंचाने की योजना है। यहां से इसे जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाली एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह के मुताबिक, एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 के पास पुश्ता रोड पर उतरेगी। संशोधित डीपीआर में एलाइनमेंट के अनुसार बदलाव किए गए हैं। इसके आगे जेवर लिंक एलिवेटेड रोड से जुड़ने पर वाहनों को दिल्ली और एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। डीपीआर की तकनीकी जांच के बाद मिली मंजूरी आईआईटी रुड़की से संशोधित डीपीआर मिलने के बाद प्राधिकरण ने इसकी तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 350 करोड़ रुपये है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ सकेगा। दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर एलिवेटेड रोड को पुश्ता रोड तक ले जाने और आगे जेवर लिंक एलिवेटेड से जोड़ने की योजना से चिल्ला एलिवेटेड रोड, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के बीच सीधा सड़क संपर्क विकसित होगा। परियोजना पूरी होने के बाद एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों को दिल्ली की तरफ जाने के लिए बेहतर मार्ग मिल सकेगा। इससे नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:28 pm

किराना दुकान में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:चुराए पैसों से बाइक और पुरानी टाटा इंडिका कार खरीदी, पुलिस ने वाहन जब्त किए

सिंगरौली जिले के बरगवां में मझौली किराना दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। इन आरोपियों ने चोरी के पैसों से एक नई अपाची मोटरसाइकिल और एक पुरानी टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों वाहन जब्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मझौली के रामजनम बैस ने 5 सितंबर 2026 को बरगवां थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी किराना दुकान के काउंटर से पैसे गायब थे। जांच में पता चला कि सीसीटीवी कैमरे के बैग में सेंध लगाकर 2 लाख की चोरी की गई थी। बाइक और पुरानी गाड़ी खरीदी बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस ने जानकारी और तकनीकी सबूतों के आधार पर 15 अक्टूबर को लखराम उर्फ पिंटू बियार (32) और नीरज कुमार साकेत (21) को बड़ोखर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लखराम ने 50 हजार में अपाची बाइक और नीरज ने 95 हजार में टाटा इंडिका कार खरीदी थी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:28 pm

पुस्तक का कवर का विमोचन:संत सौरभ पर आधारित पुस्तक में मिलेंगे जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचार

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 37वें दिन नाइजीरिया के लेखक जाइड अरेमु की पुस्तक ‘The Legacy: Saint Saurabh — A Timeless Message of Peace, Humanity and Universal Brotherhood’ का कवर विमोचित किया गया। यह पुस्तक गोरखपुर निवासी, धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती एवं संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है। इसमें शांति, करुणा, मानवीय गरिमा, पारस्परिक सम्मान और विश्वबंधुत्व के संदेश को प्रमुखता दी गई है। अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशों के साहित्यकारों को जोड़कर साहित्य के माध्यम से वैश्विक सद्भाव और मानवीय एकता का संदेश प्रसारित करना है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:27 pm

नवरात्रि उत्सव मनाया:घोरमा में नव दुर्गा पूजा समिति ने कराया जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्रावस्ती जनपद के ग्राम घोरमा में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। देवी भगवत नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की और भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक एकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:26 pm

सलूंबर में छात्राओं को कानूनी अधिकार बताए:शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम; पोस्टर-क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

सलूंबर की स्कूलों में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजातीय बालिका आश्रम छात्रावास, डाल रोड, सलूम्बर में नारी चौपाल–सशक्त बालिका, सुरक्षित समाज सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला हुई। कानूनी अधिकारों की दी जानकारीकार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश विनीत कुमार ने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सेवाओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम और घरेलू हिंसा अधिनियम सहित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को समझाया। साथ ही जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य और स्वच्छता पर किया जागरूकचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ.रिद्धि रोत ने एनीमिया, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कालिका टीम ने बताया आत्मरक्षा का महत्वपुलिस विभाग की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और विपरीत परिस्थितियों में सतर्कता बरतने के बारे में बताया। टीम ने आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने और स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभाकार्यक्रम में पोस्टर, क्विज और मेहंदी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। महिला अधिकारिता विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन और शिक्षा सेतु योजना की जानकारी दी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र तथा पन्ना धाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सेवाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजातीय बालिका आश्रम छात्रावास तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल टाइप-4 की छात्राओं, वार्डन, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षित, जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:26 pm

सीतापुर में मवेशी से टकराकर साइकिल सवार की मौत:दुकान खोलने जा रहा था युवक, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सीतापुर केइमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मवेशी से टकराकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर से बीसी सखी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। गांव के बाहर अचानक सामने मवेशी आ जाने से उसकी साइकिल टकरा गई। हादसे में वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव निवासी सरोज कुमार (35) पुत्र बाबूराम बीसी सखी की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल से घर से दुकान खोलने के लिए निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक एक मवेशी उनकी साइकिल के सामने आ गया। इससे साइकिल की मवेशी से टक्कर हो गई और सरोज संतुलन खोकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल सरोज को अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सरोज की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:25 pm

लुधियाना में बहू ने सास पर चाकू से किया हमला:बचाने आए ससुर की दाढ़ी नोची, मकान की रजिस्ट्री छीनने पर झगड़ा, आरोपी महिला फरार

लुधियाना जिले के थाना दाखा के अंतर्गत आते गांव बद्दोवाल में घरेलू कलह के चलते एक बहू द्वारा अपनी ही सास पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर के साथ भी बहू ने धक्का-मुक्की की और उनकी दाढ़ी के बाल उखाड़ दिए। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। रजिस्ट्री और डीसी ऑर्डर छीनने को लेकर हुआ विवाद थाना दाखा के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता मान कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहू अमनदीप कौर मकान की तीसरी मंजिल पर रहती है, जबकि वह अपने पति बलविंदर सिंह के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती है। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को उनके बीच विवाद हुआ था, जिसे गांव के मौजिज लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन कुछ ही देर बाद बहू फिर से नीचे आई और बहस करने लगी। आरोप है कि मान कौर के हाथ में एक लिफाफा था, जिसमें मकान की रजिस्ट्री और डीसी ऑर्डर रखे हुए थे। बहू ने वे दस्तावेज छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से सास गंभीर रूप से घायल पीड़िता के मुताबिक, पहला वार उसके दाहिने हाथ पर लगा। इसके बाद बहू ने मुक्का मारा और फिर दूसरा वार बाईं आंख के ठीक नीचे कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पति की दाढ़ी नोची और धक्का देकर गिराया मान कौर की चीख-पुकार सुनकर जब उसके पति बलविंदर सिंह उसे बचाने आए, तो आरोपी बहू ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि बहू ने ससुर की दाढ़ी खींचकर बाल उखाड़ दिए और उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद पति ने घायल मान कौर को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई और आरोपी की तलाश एएसआई सुखमंदर सिंह के अनुसार, पीड़िता मान कौर के बयानों पर आरोपी बहू अमनदीप कौर निवासी बद्दोवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 118(1), 126(2), 296, 351(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:24 pm

6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले:मुंडावर और रावतभाटा एसडीओ एपीओ; रामचंद्र होंगे अजमेर विकास प्राधिकरण सचिव

राज्य सरकार ने दो आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं, जबकि 2 आरएएस अफसरों को एपीओ किया गया है। एपीओ चल रहे 6 आरएएस अफसरों और एक एपीओ आईएएस को पोस्टिंग दी गई है। एपीओ चल रहे आईएएस शिवेंद्र प्रताप को बारां जिला परिषद सीईओ के पद पर पोस्टिंग दी गई है। चुनाव को देखते हुए तबादला और पोस्टिंग वाले अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। मुंडावर एसडीओ सृष्टि जैन और रावतभाटा एसडीओ डॉ. कृति व्यास को एपीओ किया गया है। रामचंद्र होंगे अजमेर विकास प्राध्रिकरण के सचिव, मुंडावर और रावतभाटा एसडीओ एपीओ रामचंद्र का तबादला राजस्व अपील अधिकारी अजमेर से अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर किया है। जयसिंह-।। का तबादला एसडीओ, पीपलखूंट (प्रतापगढ़) से एसडीओ, मुंडावर (खैरथल-तिजारा) के पद पर किया है। इन 6 एपीओ आरएएस को मिली पोस्टिंग APO चल रहे भंवर लाल जनागल को सीईओ जिला परिषद् डूंगरपुर, मांगी लाल को एसडीओ वैर, सुनील कुमार झिंगोनिया को एसडीओ हिंडोली, प्रियंका बड़गूजर को एसडीओ, बसेड़ी (धौलपुर) और हेमंत कुमार घनघोर को एसडीओ रावतभाटा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:23 pm

महू के डीपी कैंट हॉस्पिटल में नई सुविधाओं का उद्घाटन:निजी अस्पतालों से 25% कम फीस पर होगा इलाज, 10 बेड का आईसीयू

महू छावनी क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं। डीपी कैंट जनरल हॉस्पिटल में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर नई चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन हुआ है। यहां निजी अस्पतालों से 25% कम फीस पर इलाज मिलेगा। इसका मकसद स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज देना है। अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और विशेष मॉड्यूलर ओटी हैं। इसके साथ ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, 2डी इको, टीएमटी और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां 24 घंटे फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब, सुपर-स्पेशियलिटी ओपीडी, नवजात शिशु एवं बाल चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस सुविधा भी है। फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र भी शुरू हुआ है। उद्घाटन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सावित्री ठाकुर, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर, एडम कमांडेंट कर्नल अनुराग शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और मनोज ठाकुर मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:22 pm

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर निशाना:कहा- महिलाओं के सम्मान की बात करने वालों के व्यवहार में दिखता है अपमान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को अपने परिवार की महिलाओं के अलावा किसी अन्य महिला से कोई सरोकार नहीं है, चाहे वह पार्टी कार्यकर्ता हो, पत्रकार हो या आम महिला हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं के व्यवहार में महिलाओं के प्रति बार-बार अपमानजनक रवैया दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं को न देश की कद्र है और न ही समाज की चिंता। रेखा गुप्ता ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान केवल बयानों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:21 pm

लद्दाख के किन 28 इलाकों पर है चीन की बुरी नजर, क्या है भारत का मास्टरप्लान? देखें लिस्ट

भारत ने लद्दाख के 28 रणनीतिक स्थानों को आधिकारिक नक्शे में शामिल किया है, जिससे चीन बौखला गया है। यह कदम चीन की 'नक्शा चालबाजी' का जवाब है और भारत के दावे को मजबूत करता है।

जागरण 16 Oct 2026 5:21 pm

लोहिया कॉलेज में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ' के नारे लगाए

चूरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई ने शुक्रवार दोपहर गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र अपनाओ' के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। विद्यार्थियों से राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। प्रांत सहमंत्री लक्ष्मण प्रजापत ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने देश की एकता कमजोर करने वाली विचारधाराओं का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बात कही। विभाग संयोजक कुलदीप जागावत ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जिला संयोजक नरेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एबीवीपी छात्रों के हितों के साथ राष्ट्रहित के मुद्दे भी उठाती है। संगठन राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का काम करता रहेगा। प्रदर्शन में बलवीर सैनी, पूजा भाम्भू, मोनिका, वरुण शर्मा, नरेंद्र, गर्व रक्षक, कोमल, सुनील भाकर, योगेश चंदेल और वरुण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:20 pm

दतिया में नरवाई जलाई तो होगी कार्रवाई:कलेक्टर ने जारी किए आदेश, बिना सुपर SMS के नहीं चलेंगे हार्वेस्टर

दतिया जिले में फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई (पराली) जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने 15 अक्टूबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है। इसके तहत कोई भी किसान, भूमि स्वामी या अन्य व्यक्ति खेतों में फसल अवशेष नहीं जला सकेगा। वहीं, फसल कटाई के लिए इस्तेमाल होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (सुपर SMS) या स्ट्रॉ रीपर होना अनिवार्य किया गया है। बिना SMS के कटाई पर रोक आदेश के मुताबिक, जिले में बिना सुपर SMS या स्ट्रॉ रीपर वाले कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई नहीं की जा सकेगी। मशीन में SMS लगा होने के साथ उसका चालू हालत में होना भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान मशीन में सिस्टम नहीं मिलने या उसके काम नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खेतों में निगरानी करेंगे अधिकारी नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन की जानकारी तत्काल संबंधित एसडीएम, कृषि विभाग और जिला प्रशासन को देनी होगी। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग के अधिकारियों के माध्यम से आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। किसानों को बताएंगे फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके कृषि विभाग किसानों और हार्वेस्टर संचालकों को आदेश की जानकारी देने के साथ फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के विकल्प भी बताएगा। प्रशासन के मुताबिक, नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और आगजनी का खतरा रहता है। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:19 pm

सांसद से मिलने पहुंचे नवीन जयहिंद को पुलिस ने रोका:रोहतक में झग्गी झोपड़ी हटाने का मामला, SDM बोले- दिवाली तक नहीं हटाएंगे

रोहतक के पुराना शुगर मिल एरिया से हटाई गई झुग्गी झोपड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद लघु सचिवालय में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। नवीन जयहिंद से मिलने SDM आशीष पहुंचे, जिन्होंने झग्गियों को दीवाली तक न तोड़ने का आश्वासन दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी जब अनाजमंडी के कार्यक्रम में पहुंचे थे तो डीसी के सामने झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए स्थान निश्चित करने की बात कही थी। लेकिन अधिकारियों की तरफ से इनके लिए कोई जगह निश्चित नहीं की गई। रात में जाकर अचानक इनकी झोपड़ियों को तोड़ा गया, जो गलत है। शिफ्ट करने के लिए दी जाए जगह नवीन जयहिंद ने कहा कि कई सालों से लोग वहां रह रहे है, लेकिन कोई कब्जा या प्लाट नहीं मांग रहे। उन्हें रहने के लिए कोई दूसरी जगह दी जाए, जहां वह अपनी झुग्गी झोपड़ी डाल सके। कम से कम दीवाली तक इन्हें न हटाया जाए और कोई अधिकारी जाए तो बताए कि कहां शिफ्ट करेंगे। एसडीएम ने दिया आश्वासन, नहीं होगी कार्रवाई एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने आश्वासन दिया कि दीवाली तक झुग्गी झोपड़ी वालों पर कार्रवाई नहीं होगी। उन्हें शिफ्ट करने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी, जिसके बाद उन्हें बता दिया जाएगा। प्रशासन लोगों की सेवा के लिए है, किसी को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। मंत्री ने मिलने का समय दिया, नहीं पहुंचेनवीन जयहिंद ने कहा कि मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उन्हें रेस्ट हाउस में मिलने का समय दिया था, लेकिन मंत्री रेस्ट हाउस में नहीं आए। मंत्री न मिलने के कारण सांसद से मिलने के लिए डीसी ऑफिस गए, लेकिन वहां भी सांसद से मिलने नहीं दिया गया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:18 pm

प्रेम मंदिर की शैली में सजा दुर्गा पंडाल:नौसड़ में मां दुर्गा का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, रोशनी से जगमगा रहा परिसर

गोरखपुर के नौसड़ (मत्स्येंद्र नगर) में इस वर्ष मां दुर्गा का भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रेम मंदिर की भव्य शैली से प्रेरित इस पंडाल को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और कलात्मक बनावट से सजाया गया है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठता है, जिससे पंडाल की भव्यता और निखर जाती है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के साथ पंडाल की आकर्षक सजावट भी निहार रहे हैं। प्रेम मंदिर की शैली में तैयार यह पंडाल नौसड़ की दुर्गा पूजा को खास बना रहा है और क्षेत्र में भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:18 pm

5,905 स्कूलों की लापरवाही पर यूपी बोर्ड का एक्शन:कक्षा 9 से 12 के अग्रिम पंजीकरण, परीक्षा आवेदन तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा-10 व 12 के परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश भर के 5,905 विद्यालयों द्वारा समय पर छात्र-छात्राओं की नामावली जनरेट न किए जाने के चलते बोर्ड ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। इस संबंध में परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है लापरवाही पर बोर्ड का कड़ा रुखनिर्धारित समय-सारिणी के तहत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र (ट्रेजरी चालान) की प्रति 15 अक्टूबर 2026 तक संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करानी थी, ताकि इसे क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा जा सके। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रदेश के कुल 5,905 विद्यालयों ने तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी छात्रों की नामावली तक जनरेट नहीं की। विद्यालयों की इस शिथिलता के कारण हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। 22 अक्टूबर तक मिला अंतिम अवसरछात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए बोर्ड सचिव ने नामावली जनरेट/डाउनलोड कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की मियाद बढ़ाकर 22 अक्टूबर 2026 कर दी है। बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य विस्तारित अवधि के भीतर हर हाल में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, जिससे बोर्ड परीक्षा व पंजीकरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर के अपर सचिवों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु भेजी गई है। हेल्पलाइन व संपर्क सूत्रप्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए परिषद ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 व 1800-180-5312 तथा आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in जारी की है, ताकि संस्था प्रधान समय रहते अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:17 pm

सात ब्लॉक के 91 किसानों को मिले बीज:देवरिया में प्याज-लहसुन की खेती को बढ़ावा, किसानों को निशुल्क बीज वितरित

देवरिया में कम जोत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने प्याज और लहसुन की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीज वितरण अभियान शुरू किया। राजकीय पौधशाला, भुजौली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सात विकासखंडों के 91 किसानों को निशुल्क बीज वितरित किए गए। किसानों से रबी सीजन में प्याज-लहसुन की खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की गई। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि पंजीकृत किसानों को एग्रीफाउंड लाइट रेड प्याज और यमुना सफेद-3 लहसुन के बीज अनुदान के तहत दिए जा रहे हैं। अक्टूबर में ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगेंगे। किसानों को उचित जल निकासी और समय से बुवाई की सलाह दी गई। योजना प्रभारी रणजीत यादव और ब्लॉक प्रभारी गिरिजा प्रसाद मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:16 pm

चंबल पुल पर मिली बाइक, युवक के कूदने की आशंका:मुरैना में रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था, नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धौलपुर में पुरानी चंबल पुल पर 1 बाइक मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह बाइक सैपऊ थाना क्षेत्र के परौआ गांव निवासी 27 साल के आकाश पुत्र शैलेंद्र सिंह की बताई जा रही है। आशंका है कि युवक चंबल नदी में कूद गया है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।आकाश मुरैना में अपने रिश्तेदारों को पैसे देने निकला था। रात करीब 12 बजे उसकी बाइक पुरानी चंबल पुल पर मिली। युवक के लापता होने की जानकारी से परिजनों में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने शुक्रवार सुबह कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीरता देखते हुए चंबल नदी में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगाई। टीम नदी में संभावित जगहों पर तलाश कर रही है।फिलहाल युवक के नदी में कूदने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और रेस्क्यू टीम आकाश का पता लगाने में जुटी हैं। युवक का पता चलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:15 pm

आजमगढ़ में सड़क हादसे के बाद बवाल, चालक गिरफ्तार:पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की में 10 नामजद समेत 70 लोगों पर मुकदमा

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में सड़क दुर्घटना के बाद चक्का जाम, पथराव और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दुर्घटना करने वाले इडिका कार के चालक हिमांशु सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, सड़क जाम कर हंगामा करने और पुलिस बल पर पथराव करने के आरोप में 10 नामजद समेत 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल11 अक्टूबर 2026 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में इडिका चार पहिया वाहन की टक्कर से मुन्नीलाल पुत्र बरखू घायल हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मामले में विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर पुलिस ने 15 अक्टूबर को आरोपी चालक हिमांशु सिंह (28) पुत्र अरुण कुमार सिंह, निवासी गुजरपार, थाना मुबारकपुर, को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। हादसे के बाद सड़क जाम कर किया हंगामापुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दुर्घटना के विरोध में कुछ लोगों ने गुजरपार बाजार चौराहे पर मुबारकपुर-जीयनपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक नौशाद अहमद और पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी तथा ईंट-पत्थर चलाए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एंबुलेंस, रोडवेज बसों, ट्रकों सहित आम वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। 10 नामजद समेत 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमाउपनिरीक्षक नौशाद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुअसं 369/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सात सीएलए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में हरिकेश पुत्र निहोर, प्रकाश पुत्र बेचन, गोविन्द पुत्र स्वर्गीय सोहित, विजय पुत्र शंकर, सुनील राम पुत्र बालचन्द, अनिल राम पुत्र बालचन्द, इन्द्रदेव राम पुत्र निर्मल, रामचन्दर पुत्र बेचन, नागेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय रामबदन यादव तथा सूबेदार पुत्र लालधर शामिल हैं। सभी आरोपी गुजरपार गांव के निवासी बताए गए हैं। इनके अलावा 60 से 70 अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिसपुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार चालक को न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, सड़क जाम, पथराव और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की के मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक सिंह कर रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:15 pm

ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में रामायण का मंचन:औरैया में दिबियापुर के स्कूल में नवरात्र उत्सव, भारतीय संस्कृति की झलक

दिबियापुर के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रबंधक नवनीत गुप्ता, प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा और वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण की घटनाओं का मंचन किया, जिसने लोगों का मन मोह लिया। कक्षा नौ की छात्रा स्वप्निल ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र 'अयि गिरिनन्दिनि' का गायन कर खूब तालियां बटोरीं। प्रबंधक नवनीत गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों में भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी स्वर्णिम भारत की नींव है। गुप्ता ने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने और नाबालिगों को बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाने की अपील की। प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों व छात्रों का आभार जताया। कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:15 pm

पलवल में पेट्रोल पंप पर लूट का खुलासा:पुलिस ने 5 बदमाशों को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी-बाइक जब्त की, नकदी बरामद

पलवल की सदर थाना पुलिस ने बहरौला स्थित केएमपी फ्यूल जंक्शन पेट्रोल पंप पर हुई लूट और मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल स्कूटी, बाइक और लूटी गई नकदी बरामद की। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि 6 जुलाई को प्रोपराइटर अंजू अग्रवाल ने शिकायत की थी। 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे दो युवक स्कूटी से पेट्रोल लेने आए और कर्मचारियों से बात कर रेकी की। मारपीट कर लूटी थी नकदी इसके बाद रात 12 बजे वे तीन और साथियों के साथ स्कूटी व बाइक पर आए। उन्होंने कर्मचारी दीपक से मारपीट कर करीब 7500 रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबरों से आरोपियों का पता लगाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के राजीव, हरि मोहन, रोहित, अलीशेर और यूपी के महताब खान शामिल हैं। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 2650 रुपए नकद, स्कूटी और बाइक बरामद की। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:15 pm

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार:पूर्व अध्यक्ष को विदाई दी गई, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का वादा

सुल्तानपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र, महासचिव सूर्यनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणा शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष शालिनी तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों के विजयी होने की घोषणा शुक्रवार दोपहर 3 बजे दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में की गई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया। वहीं एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष काशी प्रसाद शुक्ल द्वारा पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह को विदाई दी गई। इस मौके पर पूर्व सचिव योगेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर सिंह और अखिलेश सिंह मौजूद रहे। उधर बार अध्यक्ष, महासचिव व अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्र व महासचिव सूर्यनाथ यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष चुने गए शारदा प्रसाद मिश्र को 502, रनर रहे अखिलेश शुक्ल को 390, सभाजीत सिंह को 225, अमरनाथ यादव को 149, ज्ञान प्रकाश तिवारी को 70, रवींद्र प्रताप सिंह को 31, हेमंत मिश्र को 48, ध्रुवराज सिंह को 21, विजय श्रीवास्तव को 68, करुणा शंकर दुबे को 55, उदय प्रताप सिंह को 44, जय प्रकाश सिंह को 57, जय प्रसाद तिवारी को 32, राजेंद्र प्रसाद सिंह को 16, बद्री प्रसाद पांडेय को 41, राज कुमार सिंह को 39 व तेज बहादुर सिंह को 5 वोट मिले। सूर्यनाथ यादव 549 वोट पाकर सचिव चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे जयंत मिश्रा को 329 वोट मिले हैं। वीरेंद्र सिंह को 309, मदन तिवारी को 151, जयंत सिंह को 113, रवि पांडेय को 98, रोहित अवस्थी को 91, गिरजा श्रीवास्तव को 62, राकेश पांडेय को 49, आनंद पांडेय को 13, कपिल पांडेय को 12, देवी प्रसाद अग्रवाल को 7 व व्यास नारायण दुबे को 6 वोट मिले हैं। करुणा शंकर पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शालिनी तिवारी उपाध्यक्ष, शोभावती सह-सचिव प्रशासन, शिव बहादुर मौर्य सह-सचिव खुर्शीद क्लब, अमित मिश्रा सह-सचिव पुस्तकालय चुने गए हैं। इसके अलावा राज कुमार गौड़, अनीस अहमद व ध्रुवराज पांडेय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए और नीतू यादव, नीरज शुक्ल, राम भवन मौर्य व रोमेश पांडेय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:14 pm

रामलीला में समुद्र पर सेतु निर्माण का मंचन:रावण का साथ छोड़ श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण, प्रभु ने लगाया गले

गोंडा में करनैलगंज के रामलीला मैदान में विभीषण शरणागति, सेतुबंध निर्माण और रामेश्वरम पूजन की लीला का सजीव मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम की लीला देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन में रावण के अपमान से आहत होकर विभीषण के लंका छोड़ने का दृश्य दिखाया गया। प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंचने पर उन्होंने विभीषण को गले लगाया और समुद्र के जल से उनका राज्याभिषेक किया। इसके बाद समुद्र से मार्ग देने की प्रार्थना की गई। तीन दिन तक अनुनय-विनय के बाद भी मार्ग नहीं मिलने पर श्रीराम ने धनुष पर बाण चढ़ाया। भयभीत समुद्र देव प्रकट हुए और सेतु निर्माण का उपाय बताया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:13 pm

हरपालपुर छात्रावास अधीक्षक निलंबित, औचक निरीक्षण में मिलीं थी खामियां:मीनू के अनुसार भोजन नहीं देने, गंदगी और गैरहाजिर रहने पर हुई कार्रवाई

छतरपुर जिले के हरपालपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में अव्यवस्थाएं मिलने पर कलेक्टर ने अधीक्षक इंद्रपाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। औचक निरीक्षण में छात्रों को तय मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने, परिसर में गंदगी और रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी जैसी खामियां सामने आईं। अधीक्षक भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई निरीक्षण के बाद तैयार जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने निलंबन के आदेश जारी किए। अधीक्षक की लापरवाही को शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता माना गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड कार्यालय रहेगा और उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा। छात्रावासों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को तय मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इन व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:12 pm

जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा:5-5 लोगों की टोली बनाकर घरों को बनाते थे निशाना, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

आगरा पुलिस ने जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को चोरी का सिग्नल देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। गिरोह में करीब 20 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इसके अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। अब पढ़िए पूरा मामलाडीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य पांच-पांच लोगों की टोली बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एक बार में किसी गांव के दो से अधिक घरों को निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान अपने साथियों को सतर्क करने और आपस में संकेत देने के लिए जानवरों की आवाज निकालते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। किराए की कार से दूसरे जिलों में करते थे प्रवेशगिरोह के सदस्य किराए की कार से दूसरे जिलों में पहुंचते थे। इसके बाद देहात क्षेत्रों और दूसरे जिलों की सीमा से सटे गांवों में ऐसे घरों को निशाना बनाते थे, जहां चोरी करना आसान हो। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य गाजियाबाद, गोरखपुर और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह के मास्टरमाइंड के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। तीन पुलिस इकाइयों ने की कार्रवाईगिरोह का खुलासा करने के लिए थाना कागारौल पुलिस, साइबर सेल और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:12 pm

हॉस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात का भ्रूण:सफाई करते समय कर्मचारी ने देखा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भरतपुर के अरोड़ा हॉस्पिटल में सफाई के दौरान डस्टबिन में एक नवजात का भ्रूण मिला। सफाई कर्मचारी ने काली पॉलीथिन में भ्रूण देखकर अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर RBM अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। अब अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि भ्रूण डस्टबिन में फेंकने वाले का पता लगाया जा सके। डस्टबिन में मिला भ्रूण मथुरा गेट थाने के ASI मुकेश चंद ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि अरोड़ा हॉस्पिटल के डस्टबिन में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अस्पताल में बाथरूम के पास रखे डस्टबिन में काली पॉलीथिन के अंदर भ्रूण रखा हुआ था। सफाई कर्मचारी ने सफाई के दौरान इसे देखा और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर RBM अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके साथ ही पुलिसकर्मी अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की जांच कर रहे हैं। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डस्टबिन में भ्रूण किसने फेंका।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:10 pm

विश्व खाद्य दिवस मनाया:प्रगतिशील किसान और महिलाओं को शॉल और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर कृषि में महिला सशक्तीकरण, सुरक्षित भोजन एवं समृद्ध भविष्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रगतिशील किसानों, विशेषकर महिला किसानों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खाद्यान्न की उपलब्धता के बावजूद भोजन की बर्बादी भूख की समस्या बढ़ाती है। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने लोगों से आयोजनों में भोजन की बर्बादी रोकने की अपील की। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनोज कुमार तोमर ने थाली में जरूरत के अनुसार भोजन लेने की सलाह दी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:10 pm

पशु को बचाने में बाइक से गिरा युवक, जान गई:गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा, चंदौली का था 24 साल का युवक

मऊ के घोसी क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के बघरी गांव निवासी सूरज (24) पुत्र रामऔतार बिंद के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के पड़री बाजार में रहकर ठेला लगाता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शव का पोस्टमार्टम शाम 4:30 बजे कराया जा रहा है। गांव से गोरखपुर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सूरज अपने गांव बघरी आया हुआ था। गुरुवार को वह बाइक से वापस गोरखपुर लौट रहा था। इसी दौरान मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर अचानक एक पशु सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सूरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था सूरज सूरज पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह गोरखपुर के पड़री बाजार में ठेला लगाकर अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां निभाता था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने युवक के पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूरज की मौत से परिवार ने अपना एक ऐसा सदस्य खो दिया, जो मेहनत-मजदूरी करके अपनों का सहारा बना हुआ था।थाना अध्यक्ष घोसी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:10 pm

झारखंड में एफपीओ निदेशक या सदस्य होने पर भी किसानों के नाम राशन कार्ड से नहीं कटेंगे, सरकार का निर्देश

झारखंड में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के निदेशकों के राशन कार्ड रद्द किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यह जारी है, जिस पर राज्य कृषि सचिव ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

जागरण 16 Oct 2026 5:09 pm

बरेली में स्वर्णकार समाज ने प्रियंक वर्मा का किया स्वागत:BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश प्रमुख शोध विभाग बनने पर जताई खुशी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रियंक वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रमुख शोध विभाग बनाए जाने पर बरेली के स्वर्णकार समाज में भारी उत्साह देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में स्वर्णकार समाज की ओर से एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, जीएसटी में मिली राहत और प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना की। जीएसटी नियमों में नरमी और टैक्स राहत से व्यापारी वर्ग खुशनवनियुक्त प्रदेश प्रमुख शोध विभाग प्रियंक वर्मा ने बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान' के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा व्यापारियों के हित में कई अहम कदम उठाए गए हैं। विशेष रूप से जीएसटी को लेकर छोटी-मोटी त्रुटियों पर गिरफ्तारी की बाध्यता खत्म करने और टैक्स में राहत देने से व्यापारिक समुदाय में हर्षोल्लास का माहौल है। पिछड़े वर्ग को मिल रहा पूरा मान-सम्मान: अरविंद वर्माकार्यक्रम में मौजूद अरविंद वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़े वर्ग को संगठित करने के साथ-साथ समाज को उचित प्रतिनिधित्व और मान-सम्मान दे रहे हैं। प्रियंक वर्मा को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे स्वर्णकार समाज के लिए गर्व का विषय है। आगामी त्योहारों—दशहरा, धनतेरस और दीपावली—का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये पर्व सर्राफा कारोबारियों के लिए शुभ होते हैं और इस बार बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। व्यापारियों ने कहा- 'अब बिना डर के देर रात तक कर रहे कारोबार'सर्राफा व्यापारी सुमित वर्मा ने जीएसटी व डिजिटल बिलिंग प्रक्रियाओं में मिली सहूलियतों के लिए सरकार का आभार जताया। वहीं, आलमगीरगंज स्थित बालाजी फर्म के संचालक उमेश वर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने बताया कि अब व्यापारी रात आठ-नौ बजे तक निडर होकर दुकानें खोलते हैं और लूटपाट या असुरक्षा का कोई भय नहीं रह गया है।बैठक के अंत में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने प्रियंक वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सरकार की व्यापार हितैषी नीतियों के प्रति विश्वास दोहराया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:09 pm

दिग्विजय की पदयात्रा को दो शंकराचार्यों का समर्थन मिला:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- धर्म के आवरण में अधर्म हो तो सत्य के पक्ष में खड़े हों

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को दो शंकराचार्यों का आशीर्वाद मिला है। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने यात्रा के लिए शुभकामना संदेश भेजे हैं। दिग्विजय सिंह ने दोनों के पत्र साझा करते हुए इसे अपने संकल्प और सहयात्रियों के लिए प्रेरणादायी बताया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने देवस्थानों की मर्यादा का मुद्दा उठाया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने संदेश में लिखा कि दिग्विजय सिंह भगवान श्रीराम की प्रेरणा से धर्म के नाम पर हो रहे अधर्म और मंदिरों में चढ़ावा चोरी के खिलाफ जनजागरण के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर से दशहरा पर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा करने के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं। संदेश में सनातन धर्म को सत्य, अहिंसा, पवित्रता, नीति और देवालयों की मर्यादा से जुड़ा बताया गया है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर होने वाला अनाचार, असत्य या छद्म रूप सनातन नहीं हो सकता। देवस्थानों की मर्यादा और अर्पित सामग्री के सम्मान के लिए आवाज उठाना वास्तविक धर्म-स्वाभिमान है। सदानंद सरस्वती ने धर्म और राजनीति पर रखे विचार द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने अपने संदेश में धर्म और राजनीति के वास्तविक स्वरूप पर विचार रखे। उन्होंने लिखा कि भारत धर्म और नीति का देश है। नीति का प्रयोग धर्म को बल देने के लिए किया जाना चाहिए। संदेश में सनातन धर्म की व्यापकता और उसके मूल सिद्धांतों का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह की यात्रा को भगवान महाकाल के श्रीचरणों में समर्पित बताते हुए उनके लिए आध्यात्मिक शक्ति की प्रार्थना की। दिग्विजय सिंह ने संदेश के लिए आभार जताते हुए कहा कि शंकराचार्य के विचार समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके आशीर्वचन यात्रा के संकल्प को नई दिशा और शक्ति देंगे। दिग्विजय बोले- आशीर्वाद से संकल्प और दृढ़ हुआ दिग्विजय सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि सत्य, शुचिता और सनातन धर्म की मर्यादा की रक्षा के संकल्प को उनका आशीर्वाद मिलना प्रेरणादायी है। उन्होंने यात्रा को धर्म के नाम पर अधर्म के खिलाफ और सत्य सनातन के स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प बताया। दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित पदयात्रा 20 अक्टूबर से उज्जैन में महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर अयोध्या तक निकलेगी। यात्रा के जरिए धर्म के नाम पर हो रहे कथित अधर्म, धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप को लेकर जनजागरण करने की बात कही गई है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:08 pm

संदिग्ध हालात में युवक की रोडवेज बस में तबियत बिगड़ी:मेडिकल कॉलेज में मौत, गुड़गांव से घर लौट रहा था

हरदोई में गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक की रोडवेज बस से घर लौटते समय रास्ते में संदिग्ध हालात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अतरौली थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी अमरजीत शर्मा (24 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप पिछले काफी समय से गुड़गांव की एक निजी कंपनी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बृहस्पतिवार को वह गुड़गांव से रोडवेज बस में सवार होकर अपने गांव वापस आ रहे थे। यात्रा के दौरान देर रात जब रोडवेज बस गोपामऊ के समीप पहुंची, तब अचानक अमरजीत की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने लगी। उन्होंने तत्काल अपनी मां रेनू और बहनोई रोहित को फोन कर अपनी बिगड़ती हालत की जानकारी दी। युवक की आवाज सुनकर परिजन तुरंत हरदोई बस स्टैंड के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया आधी रात के बाद 3:35 पर बस जब हरदोई रोडवेज स्टेशन पहुंची, तब परिजनों ने साथी यात्रियों की मदद से अमरजीत को नीचे उतारा। वे बिना कोई समय गंवाए उसे आपातकालीन वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और सटीक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:08 pm

खाली मकान से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 10 घंटे में इन्वर्टर-बैटरी, एलसीडी समेत घरेलू सामान बरामद किया

संभल के नखासा थाना क्षेत्र में खाली मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम 4 बजे की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया गया। घर खाली देख चोरी किया सामान मामला नखासा थाना क्षेत्र के नरोत्तम सराय का है। अफजालपुरा निवासी शाह फजल उर्फ बंटी पुत्र जाबिर हुसैन काम के सिलसिले में ट्रक लेकर बाहर गया था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर मकान में रखा इन्वर्टर, बैटरी, एलसीडी, गैस चूल्हा, सिलेंडर, घरेलू बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को घर लौटने पर शाह फजल को चोरी की जानकारी हुई। उसने नखासा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा पुलिस के मुताबिक, तलाश के दौरान शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान नखासा थाना क्षेत्र निवासी मकसूद पुत्र मकबूल और शरीफ पुत्र जरीफ तथा ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र की गड्ढा कॉलोनी निवासी कासिम पुत्र महमूद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। मुकदमा दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर गिरफ्तारी और बरामदगी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बताया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल मोहित, शेखर यादव और कृष्णा शर्मा शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:07 pm

गोरखपुर में ABVP की 'अराजकता रोको' रैली:छात्र नेताओं ने कहा- GEN-Z को भड़का रहे देश विरोधी तत्व; बहकावे में न आएं युवा

गोरखपुर में ABVP कार्यकर्ताओं ने 'अराजकता रोको- लोकतंत्र अपनाओं' रैली निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने GEN-Z को संदेश दिया कि दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट में देश विरोधी और अराजक तत्व शामिल हैं। वो युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। इससे युवा अपने लक्ष्य से भटक कर गलत रास्ते पर जा सकते हैं। रैली DDU के दीक्षा भवन से निकलकर यूनिवर्सिटी गेट होते हुए छात्र संघ चौराहा पहुंच कर समाप्त हुई। जिसमें भारी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। भ्रामकता फैलाकर देश विरोधी आंदोलन किया जा रहाABVP प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस देश के युवाओं को किस तरीके से कुछ विशेष लोगों की ओर से भ्रामकता फैलाकर देश विरोधी आंदोलन किया जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र के साथ इस देश की सेवा करने वाले वर्दीधारी पुलिस पर भी तथाकथित लोग अनाब-सनाब आरोप लगाया जा रहा है। इसके अलावा इस देश के जनादेश को पूरी तरह से नकारा जा रहा है। इसी के खिलाफ पूरे देश में विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को बाध्य है। उन्होंने कहा कि हम बताना चाह रहे हैं कि हम भी देश के युवा और GEN- Z ही हैं, जो देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरा हुआ है। देश के नव युवा को टारगेट किया जा रहा हैवहीं एक और कार्यकर्ता ने इस देश के नव युवा को टारगेट किया जा रहा है। हमें सबसे पहले बाहरी ताकतों से पहले से हमारे देश में रहकर 'भारत तेरे टुकड़ें होंगे जैसे विचारधारा वाले लोग हैं उनको खत्म करने की जरूरत है। इनको बहुत बड़ी गलफहमी है कि देश के जो GEN- Z हैं, उनको भरमा कर गलत रास्ते पर भेजते हुए ब्रेन वाश करके अपने साथ ला देंगे। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन इसीलिए किया जा रहा है ताकि युवाओं को समझाया जा सके कि जो देश विरोधी लोग हैं उनके इंफ्यूएंस में न आकर जो देश की हित के बारे में सोचते हैं उनके साथ खड़े रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:07 pm

केमिस्ट एसोसिएशन ने नशामुक्ति पर किया जागरूक:मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ युवाओं को दूर रहने का संदेश

हनुमानगढ़ में जिला औषधि नियंत्रक और केमिस्ट एसोसिएशन ने 'नशामुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। यह टाऊन की श्रीसनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने की। संचालन महासचिव महेंद्र कासनिया ने किया। मुख्य अतिथि एडीसी अजय कुमार सबल, थाना प्रभारी लखबीर सिंह और डीसीओ चंद्रकांत शर्मा थे। कार्यक्रम की थीम 'नशामुक्त भारत विकसित भारत की पहचान' और 'नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत' थी। वक्ताओं ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया। एडीसी अजय कुमार सबल ने बताया कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को नुकसान पहुंचाता है। महेंद्र कासनिया ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की जरूरत बताई। थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने अवैध कारोबार रोकने पर जोर दिया। उन्होंने दवा विक्रेताओं की अहम भूमिका बताई। डीसीओ चंद्रकांत शर्मा ने केमिस्टों को जिम्मेदारी समझने और नियमों का पालन करने को कहा। क्यूआर कोड से नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:07 pm

बसपा के प्रचार अभियान को धार देंगे आकाश:यूपी की 5 सीटों के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी करेंगे रैली, मायावती ने मैदान में उतारा

बसपा में चौथी बार वापसी के बाद आकाश आनंद एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। पार्टी प्रमुख मायावती ने उन्हें उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में जनसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। अगले दो महीने में आकाश की 7 सभाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भी अपने यहां उनकी सभा कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। इसके मुताबिक, 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर, 2 नवंबर को सहारनपुर के नकुड़, 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में जनसभा होगी। इसके अलावा 26 नवंबर को पंजाब और 6 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में सभा प्रस्तावित है। पंजाब में सभा का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। मायावती ने फिर जताया भरोसा आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने के बाद मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी थी। इससे पहले उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था। वापसी के बाद 9 अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भी आकाश आनंद मायावती के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने मायावती के प्रति सम्मान जताया। अब लगातार जनसभाओं का कार्यक्रम तय होने से संकेत मिल रहे हैं कि मायावती 2027 के चुनाव में आकाश आनंद को अहम भूमिका देने की तैयारी कर रही हैं। पार्टी के भीतर उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले भी कर चुके हैं चुनावी सभाएं पार्टी से फिर बाहर किए जाने से पहले आकाश आनंद ने हाथरस के सादाबाद और नोएडा में जनसभाएं की थीं। सादाबाद की सभा को लेकर देशभर में चर्चा हुई थी। अब पार्टी में वापसी के बाद उन्हें फिर से अलग-अलग क्षेत्रों में भेजने की तैयारी है। बसपा में प्रत्याशियों की ओर से आकाश आनंद की सभाओं की मांग भी सामने आ रही है। पार्टी का प्रयास है कि उनकी सभाओं के जरिए कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़े और चुनाव से पहले जनसंपर्क मजबूत हो। दलित वोट के साथ दूसरे समाजों पर भी नजर 2027 के चुनाव से पहले बसपा के सामने अपने पारंपरिक दलित जनाधार को मजबूत रखने के साथ दूसरे सामाजिक वर्गों में समर्थन बढ़ाने की चुनौती है। अनूपशहर, नकुड़, बीकापुर, आगरा और बिल्हौर में प्रस्तावित सभाएं इसी लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज के मतदाताओं और अन्य पिछड़े वर्गों तक पहुंच बनाना भी बसपा की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। वहीं, पंजाब और उत्तराखंड में सभाएं रखकर पार्टी दूसरे राज्यों में भी संगठन को सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। 6 दिसंबर की सभा के भी सियासी मायने आकाश आनंद की आखिरी प्रस्तावित सभा 6 दिसंबर को हरिद्वार में होगी। यह दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसपा के लिए यह तारीख वैचारिक और संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। ऐसे में हरिद्वार की सभा में आंबेडकरवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने के मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। इधर, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने भी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। दलित राजनीति में अलग-अलग दलों की बढ़ती सक्रियता के बीच बसपा के कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी। मायावती ने आकाश को कब-कब जिम्मेदारी दी और कब हटाया? जानिए 10 दिसंबर 2023- मायावती ने यूपी-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई। इसमें अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया। 7 मई 2024 को आकाश की गलतबयानी की वजह से मायावती ने उनसे सभी जिम्मेदारियां छीन लीं। आकाश को उत्तराधिकारी पद के साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। मायावती ने कहा कि आकाश अभी अपरिपक्व हैं। 47 दिन बाद मायावती ने अपना फैसला पलट दिया। 23 जून, 2024 को फिर से उत्तराधिकारी बनाया और नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन 2 मार्च, 2025 को उनसे फिर सारी जिम्मेदारियां छीन लीं। 3 मार्च, 2025- मायावती ने आकाश को पार्टी से बाहर कर दिया। कहा- आकाश को पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। लेकिन वो अपने ससुर के प्रभाव में स्वार्थी, अहंकारी हो गए। 13 अप्रैल, 2026- मायावती ने आकाश को माफ कर दिया। कहा था- आकाश को उत्तराधिकारी नहीं बनाऊंगी। 3 महीने यानी 18 मई को आकाश को मायावती ने दोबारा से चीफ नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया। कहा- आकाश को दूसरा मौका दिया जा रहा है। 29 अगस्त को पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक का नया पद बनाकर आकाश को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी थी। 3 सितंबर- मायावती ने राष्ट्रीय संयोजक पद से आकाश को हटाया था। कहा- उन्हें अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। 9 सितंबर- आकाश आनंद को दोबारा जिम्मेदारियां सौंपने के लिए आकाश के ससुर के राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की शर्त रखी। 10 सितंबर- मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। कुछ घंटों बाद आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 26 मार्च 2023 को अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा से आकाश आनंद की शादी हुई थी। इसमें मायावती भी शामिल हुईं थीं। -फाइल फोटो अब मायावती के हालिया फैसलों के बारे में पढ़िए 6 सितंबर: आकाश को हटाने के बाद मायावती ने भतीजे ईशान को 19 राज्यों में संगठन की समीक्षा की जिम्मेदारी दी। 13 सितंबर: मायावती ने ऐलान किया कि आकाश ही नहीं, बल्कि ईशान को भी पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा। भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। आकाश ने 2017 में राजनीति में की थी एंट्री​​ 2017 में आकाश आनंद सहारनपुर की जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके बाद बसपा-सपा का गठबंधन टूट गया। उस वक्त यह बात सामने आई थी कि आकाश के कहने पर ही मायावती ने गठबंधन तोड़ा। 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:06 pm

पुल से सरयू नदी में कूदा युवक:बैग और जूता रोड पर छोड़ा, एसडीआरएफ कर रही तलाश

बलिया में उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। वह पुल के फुटपाथ पर अपना बैग और जूता छोड़कर करीब 50 फुट नीचे नदी में कूद गया। घटना यूपी की सीमा में पुल के पाया नंबर आठ के पास हुई। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। मछुआरों ने बचाने की कोशिश की बताया जा रहा है कि नदी में मछली पकड़ रहे मांझी के मछुआरों ने व्यक्ति को छलांग लगाते देखा। उन्होंने नाव के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वह गहरे पानी में समा गया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पुल पर बैग और जूता पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मांझी थाना पुलिस और बलिया जिले की चांद दीयर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से हुई पहचान आधार कार्ड पर भरत यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी दलन छपरा, जिला बलिया का पता दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्राम प्रधान से संपर्क किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दलन छपरा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि भरत का परिवार पिछले चार-पांच वर्षों से गांव छोड़कर बैरिया के रानीगंज बाजार में किराये के मकान में रह रहा है। भरत टेंट-पंडाल का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार शाम रानीगंज से कहीं बाहर जाने के लिए निकला था। शुक्रवार को पुलिस से नदी में छलांग लगाने की जानकारी मिली। जल पुलिस और एसडीआरएफ कर रही तलाश घटना की सूचना के बाद पुलिस ने यूपी पीएसी की जल पुलिस को मौके पर बुलाया। मोटरबोट की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक भरत की तलाश जारी थी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:05 pm

महिला बोली- सामान तक निकालने का मौका नहीं दिया:15 साल पुराने फ्लैट पर एडीए ने चलाया बुलडोजर, 80 लाख का आशियाना मलबे में तब्दील

घर की दीवारें टूटी थीं, छत में छेद थे, फर्नीचर और बच्चों के खिलौने मलबे में बिखरे थे। इसी उजड़े आशियाने में गुड्डी देवी टूटे सामान को देखकर रो पड़तीं। जिस फ्लैट में परिवार के साथ जिंदगी गुजर रही थी, अब वहां रहने की जगह तक नहीं बची। दुबे पड़ाव स्थित तुलसी रेजीडेंसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर बने इस फ्लैट को एडीए ने हाईकोर्ट के आदेश पर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। परिवार का आरोप है कि सामान निकालने तक का पूरा मौका नहीं मिला। गुड्डी देवी ने बताया कि अलमारी के लॉकर में रखे रुपये और जेवर भी नहीं निकालने दिए गए। अब परिवार टूटे घर से बचा सामान समेटकर रहने के लिए नया ठिकाना तलाश रहा है। करीब 15 साल पहले राजपाल सिंह ने यह फ्लैट बनवाया था। उनके निधन के बाद पत्नी गुड्डी देवी अपने परिवार के साथ यहां रह रही थीं। गुरुवार को ध्वस्तीकरण के बाद घर का सामान मलबे में तब्दील हो गया। बेटे अरुण कुमार के मुताबिक, फ्लैट की मौजूदा बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये थी। अब परिवार के सामने गुजर-बसर करना बड़ी चुनौती बन गया है। 15 साल पहले बना, अब अवैध निर्माण पर कार्रवाईतुलसी रेजिडेंसी अपार्टमेंट का निर्माण राजपाल सिंह की संपत्ति पर बिल्डर एग्रीमेंट के तहत शुरू हुआ था। बिल्डर ने काम अधूरा छोड़ दिया, तो राजपाल सिंह ने खुद निर्माण पूरा कराया। परिवार के मुताबिक, अपार्टमेंट तैयार कराने में करीब सात से आठ करोड़ रुपये खर्च हुए। चार मंजिलों पर करीब 40 परिवार रहते हैं, जबकि पांचवें माले पर राजपाल सिंह ने अपने परिवार के लिए फ्लैट बनवाया था। इसी फ्लैट को लेकर अपार्टमेंट निवासी गिरीश कुमार ने एडीए में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पांचवें माले पर अवैध निर्माण किया गया है और अन्य निवासियों के छत पर आने-जाने में बाधा होती है। एडीए ने जांच के बाद निर्माण को अवैध करार देते हुए नोटिस दिया था, लेकिन उस समय ध्वस्तीकरण नहीं हुआ। बाद में शिकायतकर्ता हाईकोर्ट पहुंच गए। आदेश के अनुपालन में देरी के चलते अवमानना का मामला भी सामने आया। इसके बाद एडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पहले विरोध में लौटी थी टीम, इस बार पूरा फ्लैट तोड़ापिछले सप्ताह एडीए की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते केवल दरवाजे की चौखट निकालकर लौट गई। गुरुवार को टीम दोबारा पहुंची और हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर कार्रवाई शुरू कर दी। बारिश के कारण कुछ देर काम रुका, लेकिन बाद में ध्वस्तीकरण फिर शुरू हुआ। इस बार फ्लैट को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। परिवार के मुताबिक, रसोई और बच्चों के कमरों की दीवारें तोड़ दी गईं। खिड़कियां, शीशे और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। छत में छेद कर दिए गए और पानी की टंकियों से नीचे आने वाली पाइपें भी काट दी गईं। घर का सामान इधर-उधर बिखर गया। ‘पिताजी ने बनवाया था, अब सड़क पर आ गए’राजपाल सिंह के बेटे अरुण कुमार ने कहा कि जब फ्लैट बन रहा था, तब न किसी ने शिकायत की और न ही एडीए ने आपत्ति जताई। उनके मुताबिक, प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया था। अब करीब डेढ़ दशक बाद फ्लैट को अवैध बताकर ध्वस्त कर दिया गया। अरुण ने कहा, “हमारा फ्लैट रहने लायक नहीं छोड़ा। पूरा घर खत्म कर दिया। सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। हम सड़क पर आ गए हैं। अब परिवार के लिए दूसरी जगह तलाश रहे हैं।”अरुण बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी बहन हरिद्वार-ऋषिकेश में नौकरी करती हैं। फ्लैट टूटने की सूचना पर दोनों पहुंचे। गुड्डी देवी अपनी बहू और दो नातिन-नातियों के साथ यहां रहती थीं। अब परिवार को नया ठिकाना तलाशना पड़ रहा है। ‘लॉकर में रुपये-जेवर थे, अब पता नहीं कहां गए’गुड्डी देवी ने रोते हुए आरोप लगाया कि जिस कमरे को तोड़ा गया, उसकी अलमारी के लॉकर में रुपये और जेवर रखे थे। उन्हें सामान निकालने का मौका नहीं मिला। अब उन्हें आशंका है कि रुपये और जेवर गायब हो गए हैं। इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ध्वस्तीकरण के बाद परिवार के लोग मलबे के बीच से घरेलू सामान निकालते दिखे। टूटे फर्नीचर और बच्चों के खिलौनों के बीच परिवार के सदस्य हताश बैठे रहे। रिश्तेदार और परिचित उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे। छत के इस्तेमाल को लेकर भी था विवादअपार्टमेंट के अन्य निवासियों ने खुलकर कुछ कहने से इनकार कर दिया। कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि इस विवाद में सोसायटी के निवासी दो पक्षों में बंट गए थे। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप था कि पांचवें माले पर फ्लैट बनने से छत पर जाने में परेशानी होती है। अरुण कुमार ने इसे गलत बताते हुए कहा कि निवासी छत पर आते-जाते थे, डिश एंटीना और केबल लगे हैं और लोग कपड़े भी सुखाते थे। उनके मुताबिक, छत के इस्तेमाल को लेकर बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश भी हुई थी। एडीए बोला- हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाईएडीए सचिव राहुल विश्वकर्मा के मुताबिक, ध्वस्तीकरण हाईकोर्ट के निर्देश और अवमानना प्रकरण के अनुपालन में किया गया है। पहले शिकायत पर निरीक्षण के दौरान निर्माण अवैध पाया गया था। उसी आधार पर हाईकोर्ट ने इसे ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण या एकतरफा बताए जाने के आरोपों को खारिज किया।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:03 pm

सिरसा सोलर प्लांट ठेकेदार हत्याकांड में आरोपी ड्राइवर काबू:हत्या के दिन गेट पर खड़ा था, आने-जाने वालों की रेकी, हथियार लिए था

सिरसा जिले के जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार सुभाष चंद्र हत्याकांड में एक और तीसरा मुख्य आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी मनीष कुमार गांव ढुकड़ा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनीष वारदात वाले दिन गाड़ी चला रहा था। उस पर हाथ में कापा नुमा तेजधार हथियार लेकर गेट पर खड़ा था और बाहर से आने वाले लोगों की रेकी करने का आरोप है। आरोपी को पुलिस ने नाथूसरी चौपटा चौक से काबू कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। दो पहले से गिरफ्तार पुलिस ने मृतक के पिता भादर राम निवासी गांव जमाल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राहुल सहित 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस दो अन्य मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिसमें जमाल निवासी राहुल और फतेहाबाद के जांडली निवासी विजय कुमार उर्फ गोकुल शामिल है। प्लांट में बैठा था सुभाष दरअसल, यह वारदात 6 अक्टूबर 2026 को नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में राजस्थान सीमा के पास हुई थी। यहां हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा था। ठेकेदारी का काम करने वाले सुभाष चंद्र दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लांट में बैठे थे। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में सुभाष को सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुभाष को रीढ़ की हडडी व शरीर से दो गाेलियां निकली थी। एक ने भागकर अपने जान बचाई थी।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:03 pm

महिला अफसर से बदसलूकी मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, IAS कुमार राजीव रंजन पर जांच के आदेश; 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर सरकार ने आईएएस कुमार राजीव रंजन के खिलाफ जेकेएएस बीनिश वानी से कथित बदसलूकी के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

जागरण 16 Oct 2026 5:02 pm

कन्नौज में डीएम ने खुद की धान की कटाई:फसल उत्पादन का आंकलन किया, महिला किसान को साड़ी भेंट की

कन्नौज में खरीफ फसल की पैदावार का आकलन करने शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 बजे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री गांगेमऊ गांव पहुंचे और धान की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान डीएम ने खुद भी दरांती लेकर धान की कटाई की। उन्होंने अधिकारियों को फसल उत्पादन के आंकड़ों में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी गांगेमऊ निवासी किसान रीता देवी पत्नी राम प्रकाश के खेत पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में निर्धारित त्रिभुजाकार क्षेत्रफल का चिह्नांकन कर धान की फसल की कटाई कराई गई। क्रॉप कटिंग प्रयोग में निर्धारित क्षेत्र से कुल 24.04 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र में फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया गया। डीएम ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोग फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक और विश्वसनीय आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल उत्पादन का सही अनुमान लगाने में मदद मिलती है। साथ ही फसल बीमा और संबंधित सरकारी योजनाओं के तहत पात्र किसानों को नियमानुसार लाभ देने में भी ये आंकड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान रीता देवी को साड़ी भेंटकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार नमन तिवारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी कृष्ण चंद्र, राजस्व निरीक्षक कृष्ण त्रिपाठी, लेखपाल अखिलेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:02 pm

BU के नए कुलगुरु प्रो. बेदिया ने संभाला कार्यभार:बोले- सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. दीन दयाल बेदिया ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक उन्नयन और समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ अवसर भी मिला है, ऐसे में विश्वविद्यालय परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर कुलगुरु कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. बेदिया ने कहा कि वर्तमान में मां दुर्गा की आराधना का पावन समय चल रहा है। मां दुर्गा शक्ति, साहस और ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनसे प्रेरणा लेकर विश्वविद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। शिक्षक संघ ने दिया सहयोग का भरोसा कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रो. बेदिया का स्वागत किया। संघ की अध्यक्ष प्रो. मोना पुरोहित ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कुलगुरु के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और संस्थागत विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय के हित में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। पूर्व कुलगुरुओं ने भी साझा की अपेक्षाएं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा और डॉ. एसके खटीक ने भी विचार रखे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। इस दौरान कुलसचिव डॉ. समर बहादुर सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 5:01 pm

'कोई कितना भी बड़ा नेता...', राहुल गांधी का संजय दत्त को स्पष्ट संदेश; कांग्रेस प्रभारी को एक्शन के लिए दिया फ्री हैंड

हरियाणा कांग्रेस में नेताओं की बयानबाजी और आपसी खींचतान से हाईकमान चिंतित है। राहुल गांधी ने प्रभारी संजय दत्त को अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है।

जागरण 16 Oct 2026 5:01 pm

गुरुग्राम में अवैध पीजी पर निगम का शिकंजा, 1600 संचालकों को नोटिस; सीलिंग की तैयारी

गुरुग्राम नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 1600 पीजी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में वैध दस्तावेज न दिखाने पर इन पीजी को सील करने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जागरण 16 Oct 2026 5:01 pm

दिग्विजय सिंह की यात्रा के लिए हुआ भूमि पूजन:हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, थीम सॉन्ग और टोल फ्री नंबर लॉन्च

उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक जाएगी। यात्रा से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर, पैम्फलेट और थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है। दशहरे पर यात्रा पर हेलीकॉप्टर से कम्प्यूटर बाबा पुष्प वर्षा भी करेंगे। शिवलिंग निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन यात्रा से पहले उज्जैन के बालाजी गार्डन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक महेश परमार, नेता प्रतिपक्ष रविराय, कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विश्व कल्याण के लिए असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी गृहस्थ संत ब्रह्मलीन पूज्य दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ठ शिष्य सुरेंद्र सुहाने को दी गई है। वोट और चंदा चोरी के लिए निकाल रहे यात्रा पीसी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह दो बड़े मुद्दों- वोट चोरी और चंदा चोरी को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। उनके मुताबिक, वोट चोरी से लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि चंदा चोरी से लोगों की धार्मिक आस्था और विश्वास प्रभावित हो रहा है। शर्मा ने इन दोनों मुद्दों के केंद्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही जरूरी है। महाकाल मंदिर से शुरू होगी यात्रा विधायक महेश परमार के मुताबिक, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक कुल 930 किमी का सफर तय करेगी। यात्रा 20 अक्टूबर को बालाजी गार्डन, नृसिंह घाट के पास से शुरू होगी। दिग्विजय सिंह 18 अक्टूबर की रात उज्जैन पहुंचेंगे। 20 अक्टूबर को सबसे पहले चिंतामन मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद बालाजी गार्डन में शिवलिंग निर्माण करेंगे और यात्रा शुरू कर महाकाल मंदिर जाएंगे। महाकाल मंदिर से यात्रा निकलेगी यात्रा महाकाल मंदिर से यात्रा पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग चौराहा, टंकी चौराहा, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल चौराहा, निजातपुरा, कोयला फाटक, नगर निगम के सामने, गाड़ी अड्डा चौराहा, दरगाह मंडी और कानीपुरा रोड होते हुए तराना रोड स्थित श्री साईं कुंज कॉलोनी पहुंचेगी। यहां रात्रि भोजन और विश्राम होगा। इन शहरों से होकर अयोध्या पहुंचेगी यात्रा यात्रा मध्य प्रदेश में उज्जैन से शुरू होकर तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर और चंदेरी से गुजरेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तालबेहट, जेरोन और ओरछा होते हुए चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी से होकर अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा में ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर से होते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक पहुंचने का कार्यक्रम है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:57 pm

बारां में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई:अग्रवाल महिला संगठन ने सीजन-8 का आयोजन किया, उपहार भी दिए

बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन ने शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम किया। यह 'सीजन-8' था। अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने बताया कि संगठन हर साल उन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करता है, जिनकी यह रस्म नहीं हो पाती। मकसद उनके इस खास पल को यादगार बनाना है। कार्यक्रम में महिलाओं को रोली-तिलक, माला और साड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म पूरी हुई। उन्हें साड़ी, ड्राई फ्रूट्स, फल, श्रृंगार सामग्री समेत उपहार मिले। सेहत का ध्यान रखने और सकारात्मक रहने को भी प्रेरित किया गया। कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल और हेमलता गर्ग ने कहा कि गोद भराई सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि मां बनने की खुशियों को बांटने का मौका है। उषा गोयल, आशा गुप्ता, आरती जिंदल, बबिता गर्ग समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थीं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:56 pm

ग्रामीणों को 5 साल से नहीं मिला PM-आवास का लाभ:सरपंच-सचिव के खिलाफ सीईओ को दिया ज्ञापन; 282 हितग्राहियों का सर्वे पूरा

डिंडोरी जनपद पंचायत मेंहदवानी परिसर में शुक्रवार को ग्राम पंचायत पारापानी की महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक के खिलाफ जनपद सीईओ पंकज जैन को ज्ञापन सौंपकर पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। पांच साल में आवास स्वीकृत नहीं होने का आरोप ग्रामीण महिला भगौती बाई ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में वर्तमान सरपंच कमला बाई और सचिव अर्जुन सिंह मरावी के कार्यकाल में पात्र हितग्राहियों के लिए एक भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब पांच साल पहले स्वीकृत हुए आवास पुराने प्रकरण हैं। वर्तमान कार्यकाल में नए आवास नहीं मिलने से जरूरतमंद परिवार परेशान हैं। पारापानी और तांवरी के परिवार परेशान ग्रामीणों के आवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत पारापानी के अंतर्गत तांवरी पोषक ग्राम आता है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों गांवों में वर्तमान कार्यकाल के दौरान किसी भी हितग्राही का आवास स्वीकृत नहीं हुआ। उनका कहना है कि कई परिवार आज भी पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार सरपंच और सचिव के सामने अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं मिला। आरोप है कि उन्हें बार-बार आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। सीईओ बोले- 65 आवास पहले स्वीकृत हुए जनपद पंचायत के सीईओ पंकज जैन ने बताया कि पहले 65 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हो चुके हैं। करीब 282 हितग्राहियों का सर्वे किया जा चुका है। शासन से लक्ष्य प्राप्त होते ही हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:56 pm

प्रेम प्रसंग में युवक के नदी में कूदने की आशंका:नाविकों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती कराया; पुलिस जांच जारी

श्योपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 22 साल के युवक ने चंबल नदी में छलांग लगा दी।घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पाली पुल पर हुई। युवक को नदी में कूदते देख वहां मौजूद नाविकों ने उसे तुरंत बचा लिया। नदी से बाहर निकालने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सामरसा थाना प्रभारी रामविहारी परमार के मुताबिक, युवक की हालत फिलहाल ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, श्योपुर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी रौनक राठौर (22), पिता रामराज राठौर, शुक्रवार दोपहर पाली पुल से चंबल नदी में कूद गया। उस समय नदी में मौजूद नाविकों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रेम प्रसंग के कारण नदी में कूदने की आशंका युवक के नदी में कूदने के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वह किन परिस्थितियों में नदी में कूदा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सामरसा थाना प्रभारी रामविहारी परमार ने बताया कि नाविकों ने युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया था। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:55 pm

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित:25 करोड़ की रंगदारी मामले में आरोपी फरार है शोएब, सूचना देने वाले को मिलेगा नकद इनाम

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में फरार शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आरोपी को गिरफ्तार कराने या उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 403/2026 दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है। अब पुलिस ने आरोपी की तलाश में आम लोगों से भी मदद मांगी है। इनाम देने का अंतिम निर्णय पुलिस कमिश्नर, रायपुर नगरीय का होगा। गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर मिलेगा इनाम पुलिस की ओर से जारी उद्घोषणा में शोएब ढेबर, पिता अनवर ढेबर, उम्र 26 वर्ष, निवासी पॉम बेलाजिओ, विधानसभा रोड, थाना पंडरी, रायपुर का उल्लेख है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(3), 351(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। अब उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। क्या है पूरा मामला? कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का यह मामला सितंबर 2026 का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 सितंबर को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी गई थी। संदेश भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर रकम मांगी और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। पुलिस की जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आई थी। उसे पहले गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में अदालत से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया। दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। छापेमारी की जानकारी लीक होने के आरोप में एक आरक्षक को भी लाइन अटैच किया गया था।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:55 pm

महेंद्रगढ़ में रिसीवर की जमीन से बाजरा-ग्वार उगाने-काटने का आरोप:तहसीलदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दर्ज किया 4 लोगों पर मामला

महेंद्रगढ़ में रिसीवर की देखरेख वाली विवादित जमीन पर कथित तौर पर जबरन बाजरा और ग्वार की बिजाई करने, फसल काटकर ले जाने और बाद में जमीन की जुताई करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान माजरा खुर्द निवासी संदीप, माजरा कलां निवासी धोलिया तथा माजरा खुर्द निवासी संजीव और दयानंद के रूप में हुई है। तहसीलदार कम रिसीवर की शिकायत पर शहर थाना महेंद्रगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना अनुमति फसल बोई पुलिस को दी शिकायत में तहसीलदार कम रिसीवर ने बताया कि माजरा खुर्द निवासी निम्बो विधवा रिछपाल की विवादित जमीन के संबंध में उपमंडल मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़ ने 14 जनवरी 2025 को रिसीवर नियुक्त किया था। संबंधित जमीन की देखरेख तहसीलदार के जिम्मे है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर बिना अनुमति विवादित जमीन पर जबरन बाजरे की फसल की बिजाई की। इसके बाद बाजरा और ग्वार की फसल भी बोई गई। इस संबंध में हलका पटवारी सुनील कुमार ने मौके पर जाकर पूछताछ की और तहसीलदार को रिपोर्ट दी। इसकी रोजनामचा में भी एंट्री की गई। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तहसीलदार की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बिजाई के बाद फसल में पानी लगाया। इस संबंध में 1 सितंबर 2026 को रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों पर बाजरा और ग्वार की फसल काटकर ले जाने का आरोप है। इस मामले में 15 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज की गई। शिकायत में आगे बताया गया कि विवादित जमीन पर दोबारा जुताई किए जाने की जानकारी भी सामने आई। हलका पटवारी ने मौके का मुआयना कर पूछताछ की, जिसके बाद दुबारा इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। तहसीलदार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीते कल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:54 pm

Kanpur-Lucknow Road Update: कानपुर-लखनऊ का सफर होगा आसान, 31 अक्टूबर तक तैयार होगा सरैया ROB

कानपुर-उन्नाव-लखनऊ के बीच आवागमन को सुगम बनाने वाला सरैया रेलवे ओवरब्रिज 31 अक्टूबर तक यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। इससे कानपुर-लखनऊ मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत में भी मदद मिलेगी।

जागरण 16 Oct 2026 4:54 pm

अग्रोहा में ग्रामीणों का मटका फोड़ प्रदर्शन:पेयजल पाइप लाइन के लिए अनुमति न मिलने से नाराज , 24.76 करोड़ की परियोजना

अग्रोहा गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने को लेकर शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पाइपलाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर मटके फोड़कर रोष जताया और धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की हठधर्मिता के कारण गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की करोड़ोंरुपये की योजना अधर में लटकी हुई है। बता दें कि, हरियाणा सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अग्रोहा में पेयजल व्यवस्था के नवीनीकरण और विस्तार के लिए 24 करोड़ 76 लाख रुपए की योजना स्वीकृत की गई है। एक किलोमीटर पाइप लाइन दबाई जा चुकी इसके तहत किशनगढ़ ब्रांच नहर से अग्रोहा जलघर तक करीब तीन किलोमीटर लंबी 12 इंच की पाइपलाइन बिछाई जानी है। योजना के तहत करीब एक किलोमीटर तक पाइप लाइन दबाई जा चुकी है, लेकिन आगे महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज परिसर के पास काम अटक गया। योजना के अनुसार, करीब डेढ़ किलोमीटर पाइपलाइन मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के साथ-साथ बिछाई जानी थी। ग्रामीणों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस हिस्से में पाइपलाइन बिछाने का काम अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस मुद्दे पर एसडीएम, स्थानीय नेताओं और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। 1987 में एक रुपण् लीज पर दी थी 267 एकड़ जमीन धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1987 में अग्रोहा गांव की ओर से मेडिकल सोसाइटी को एक रुपए की लीज पर 267 एकड़ जमीन दी गई थी। इसके बावजूद आज गांव के लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस गांव ने मेडिकल संस्थान के लिए जमीन दी, उसी गांव की पेयजल समस्या के समाधान में अब बाधा आ रही है। कई ग्रामीण और प्रमुख लोग धरने में हुए शामिल धरने में अग्रोहा के सरपंच आत्मा राम भुक्कल, भाजपा नेता एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तथा किसान मोर्चा प्रभारी धर्मवीर जाखड़, सुबे सिंह राठौड़, डॉ. कंवर पाल सिंह, राजबीर भांभू, केडी अग्रोहा, सतपाल राठी, पूर्व सरपंच प्रत्याशी राजबीर ढाका, सुभाष लांग्यान, मेनपाल मूंड, रोहताश राठौड़ फौजी और धर्मेंद्र राठौड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन जल्द अनुमति दे, ताकि पाइपलाइन का काम पूरा हो और गांव को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:53 pm

सिपाही बहाली मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब, अभी भी 1518 पद रिक्त

झारखंड हाई कोर्ट ने सिपाही बहाली मामले में जेएसएससी से जवाब मांगा है। प्रार्थी अविनाश कुमार ने 2015 की परीक्षा में सफल होने के बावजूद नियुक्ति न मिलने को चुनौती दी है, जिसमें अभी भी 1518 पद रिक्त हैं।

जागरण 16 Oct 2026 4:53 pm

मैहर में कचरा जलाते समय अचानक फटी बैटरी:शख्स के पैर में घुसा टुकड़ा, खून न रूकने पर सतना रेफर किया

मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में शुक्रवार सुबह कचरे के ढेर में लगी आग के बीच अचानक एक छोटी बैटरी फट गई। इस हादसे में पास में ही खड़े अधेड़ रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के कारण बैटरी का एक टुकड़ा सीधे उनके पैर में जा घुसा, जिससे गहरा घाव हो गया। लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें तुरंत अमरपाटन के सिविल अस्पताल ले गए। रामखेलावन सुबह के समय अपने घर के पास कचरा जला रहे थे। उन्हें इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि कचरे के बीच कोई बैटरी पड़ी हुई है। जैसे ही आग की लपटें तेज हुईं, वैसे ही उसमें मौजूद बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। खून का रिसाव न रुकने पर डॉक्टर ने किया रेफर सिविल अस्पताल अमरपाटन में डॉक्टर की टीम ने घायल का प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालांकि, पैर में गहरा घाव होने और काफी कोशिशों के बाद भी खून का रिसाव बंद न होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। परिजन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अमरपाटन के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कचरे में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलाने के खतरे पर उठे सवाल अस्पताल पहुंचे घायल व्यक्ति के पास फटी हुई बैटरी का एक हिस्सा भी मिला। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है कि वह टॉर्च की बैटरी थी या मोबाइल फोन की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कचरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान या बैटरियां जलाना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:52 pm

फर्जी डिग्री-नाम से 17 साल तक डॉक्टरी करता रहा मुन्नाभाई:मेडिकल रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों में अलग-अलग गृह जिले; सरकार से 70 लाख तनख्वाह ली

बालाघाट जिले के बिरसा में तत्कालीन बीएमओ डॉ. सुनील सिंह पर फर्जी डिग्री और दूसरे नाम से सरकारी नौकरी करने का आरोप है। मामले की जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति को लोग डॉ. सुनील सिंह के नाम से जानते थे, उसका असली नाम शिव कुमार पांडेय है। वह रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के बड़ागांव का रहने वाला बताया गया है। बिरसा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है। मेडिकल रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों पर भी उठे सवाल मामले की जांच में डॉ. सुनील सिंह के नाम से अलग-अलग दस्तावेजों में अलग-अलग गृह जिले दर्ज होने की बात सामने आई। कुछ दस्तावेजों में मुरैना, तो कुछ में बालाघाट और रीवा का उल्लेख था। विभाग के पास उसके नाम से प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज मिले, जबकि परमानेंट रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड नहीं मिला।राज्यस्तरीय जांच समिति के मुताबिक, उपलब्ध दस्तावेजों में देवास में पदस्थ डॉ. सुनील सिंह के नाम से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया। आरोप है कि इसके बाद संबंधित व्यक्ति को नियमित किया गया, पदोन्नति दी गई और बिरसा में बीएमओ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। 2017 से 2026 तक 65 से 70 लाख रुपए भुगतान का दावा विभागीय ऑनलाइन भुगतान के रिकॉर्ड के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2017-18 से मार्च 2026 तक आरोपी को करीब 65 से 70 लाख रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2009 में नियुक्ति के बाद हुए ऑफलाइन भुगतान का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है। यह भी बताया गया है कि आरोपी ने रीवा के खुटेही गांव में डॉ. सुनील सिंह के नाम से मकान खरीदा था। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी बिरसा थाना प्रभारी विजय केन के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस रीवा समेत संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है। मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि वर्ष 2024 में डिग्री की जांच करने वाले तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी या नहीं।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:52 pm

ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई ऑटो, 4 घायल:सिर-पैर में चोटें, अस्पताल में भर्ती; पंचमुखी हनुमान मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर नौरोजाबाद रेलवे फाटक के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान एक ऑटो उससे टकराकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। चार घायलों को पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार लोग भालूमाड़ा से उमरिया जिले के ज्वाला मंदिर में दर्शन करने आए थे। वहां दर्शन के बाद वे बरबसपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान नौरोजाबाद रेलवे फाटक के पास ऑटो चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो ट्रक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घायलों के सिर, कमर और पैरों में चोटें हादसे में शिवनाथ साहू (65), महेंद्र शर्मा (60), विजय यादव (45) और रामदेव शर्मा सहित छह लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है। घायलों के सिर, कमर और पैरों में चोटें आई हैं। चार घायलों को उपचार के लिए पाली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु घायलों ने बताया कि वे भालूमाड़ा से ज्वाला मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय ऑटो टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:52 pm

चंचली देवी मंदिर में 24 घंटे जलती है अखंड ज्योति:बोकारो बसने से पहले से पूजी जा रहीं मां, पांडे परिवार पीढ़ियों से कर रहा सेवा

बोकारो स्टील प्लांट बनने से पहले माराफारी क्षेत्र की अपनी पहचान थी। इसी इलाके में मां चंचली देवी का एक प्राचीन मंदिर है, जो आज भी उस दौर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। यहां मां की पूजा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था का प्रतीक है। नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। महानवमी पर यहां विशेष पूजा और बलि की परंपरा निभाई जाती है। मंदिर के पुजारी गोपाल पांडे के मुताबिक, मां चंचली देवी माराफारी के जमींदार ठाकुर सरजू प्रसाद सिंह के परिवार की कुलदेवी हैं। माना जाता है कि देवी की स्थापना उनके पूर्वजों ने की थी। मंदिर की स्थापना का कोई निश्चित साल नहीं पता, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण से भी पहले से श्रद्धा का केंद्र रहा है। 24 घंटे जलती रहती है अखंड ज्योति मंदिर की खासियत यहां स्थापित मां की पिंडी और गर्भगृह में जलने वाली अखंड ज्योति है। पुजारी गोपाल पांडे बताते हैं कि मां के दरबार में 24 घंटे दीपक प्रज्ज्वलित रहता है। उनके पिता स्वर्गीय बद्रीनाथ पांडे मंदिर में पूजा-अर्चना करते थे। अब वह स्वयं मां की सेवा कर रहे हैं। इस तरह पांडे परिवार पीढ़ियों से मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है। नवरात्र की नवमी पर विशेष पूजा आश्विन नवरात्र की महानवमी मंदिर का प्रमुख धार्मिक अवसर है। इस दिन मां की विशेष पूजा होती है और परंपरा के अनुसार बलि अर्पित की जाती है। दूर-दराज में रहने वाले श्रद्धालु भी इस मौके पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पुजारी के मुताबिक, बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े रहे कई लोग सेवानिवृत्त होकर दूसरे स्थानों पर चले गए हैं, लेकिन मां के प्रति आस्था उन्हें दोबारा यहां खींच लाती है। बिहार और झारखंड सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इतिहास और आस्था का संगम स्थानीय मान्यता के अनुसार, प्लांट निर्माण के दौरान भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर को बाउंड्री वॉल के बाहर रखा गया, ताकि पूजा-अर्चना जारी रह सके। वर्ष 1971 में मंदिर का पुनर्निर्माण कर इसे कंक्रीट संरचना दी गई। आज यहां पूजा के साथ शादी-विवाह जैसे धार्मिक आयोजन भी होते हैं। श्रद्धालुओं के सहयोग से यात्री शेड और धर्मशाला की सुविधा भी विकसित की गई है। मां चंचली का यह दरबार आज भी माराफारी की ऐतिहासिक पहचान और बोकारोवासियों की अटूट आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:51 pm

दाऊदी बोहरा समाज ने बांटा भोजन और अनाज:बुरहानपुर में जरूरतमंदों की मदद की; सब्जी पुलाव, छाछ और पानी भी वितरित

बुरहानपुर में विश्व खाद्य दिवस पर दाऊदी बोहरा समाज ने एक खास सेवा अभियान चलाया। डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के निर्देश पर जरूरतमंदों को भोजन और अनाज बांटा गया। समाज ने इस पहल से सेवा और इंसानियत का संदेश दिया। शहर आमिल हैदर जमाली और उप आमिल यूसुफ जमाली की मौजूदगी में यह काम हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने 340 पैकेट सब्जी पुलाव, छांछ और पानी की बोतलें बांटी गईं। मंडी बाजार और एचपी गैस के पास भी भोजन दिया गया। कादरिया बुरहानी स्कूल और एफएमबी बुरहानपुर के जरिए करीब तीन क्विंटल सूखा अनाज बांटा गया। इसमें चावल, गेहूं, दालें, शक्कर, चायपत्ती और आटा जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं। कादरिया स्कूल के छात्रों और उनके माता-पिता ने भी इसमें सहयोग किया। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि इस पहल का मकसद जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:51 pm

बारिश के बाद नुमाइश मैदान में भरा पानी:जसवंत प्रदर्शनी में नहीं लग सकी दुकानें और झूले, अफसर बोले- सुविधाएं बढ़ाएंगे

भरतपुर में ऐतिहासिक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले के उद्घाटन के एक दिन बाद ही हालात खराब हो गए हैं। तेज बारिश के बाद नुमाइश मैदान में पानी भर गया। इसके कारण मेले में आने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राउंड में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, इससे व्यापारी दुकान नहीं लगा पा रहे हैं, जबकि झूले लगाने में भी परेशानियां आ रही है। पिछली बार से कई गुना महंगा किरायाझूला व्यापारी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया- मैं प्रदर्शनी में झूला लगा रहा हूं। नुमाइश मैदान में व्यापारियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है, लाइट की सुविधा भी नहीं हैं। गुरुवार को मेले का उद्घाटन हुआ और शाम को बारिश हो गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों के बारे में नहीं सोचा। जबकि सभी व्यापारियों ने दुकान लगाने की जगह कई गुना महंगी किराए पर ली हैं। बारिश के बाद मैदान में भरा पानीसंयुक्त निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार की शाम को हुआ, उसके बाद शाम के समय काफी तेज बारिश और आंधी आई। उससे कुछ व्यवस्थाएं बिगड़ी थी। जहां सर्कस लगता है, वहां पानी भर गया था। रातभर मोटर चलाकर प्लॉट से पानी निकाला गया है। अब विभाग की तरफ से व्यापारियों को जो भी सुविधाएं हैं, वह उपलब्ध करवाई जाएंगी। हर साल प्रदर्शनी का समय बढ़ाया जाता है, इसलिए मेले के समय ख़त्म होने की अवधि में कंडीशन देखकर प्रशासन मेला बढ़ाने का निर्णय लेगा।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:50 pm

प्रेमिका से मिलने आए युवक की मौत:आजमगढ़ में युवती हिरासत में; हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्रेमिका तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दीपक (26) का मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिधारी गांव निवासी अशोक राम की बेटी तनु (26) से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह दीपक की मौत की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के तहत तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:49 pm

एक साल से लंबित लूट-डकैती केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 25 हजार नकद और बांस का डंडा जब्त किया; एक अब भी फरार

शाजापुर के मक्सी थाना क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लंबित लूट और डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल बांस का डंडा जब्त किया गया है। मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मक्सी थाने में अपराध क्रमांक 202/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में लूट और डकैती का मामला दर्ज है। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारोने और एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से चेतन छावड़ी (19), पिता छीतरमल छावड़ी, निवासी ग्राम रलकी, कंजर डेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल बांस का डंडा जब्त किया है। अन्य थानों में भी वारंट जारी पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेतन छावड़ी के खिलाफ मक्सी सहित अन्य थानों में भी स्थायी वारंट और गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई में मक्सी थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह चौहान, बेरछा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह तोमर सहित साइबर सेल, अंगुल चिन्ह शाखा और दोनों थानों के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका रही।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:48 pm

रोडवेज बस ने 5 साल के मासूम को कुचला:शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर भड़के परिजन, रोड जाम की

संतकबीरनगर में मेंहदावल रोडवेज परिसर में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बस की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सीएचसी तिराहे पर जाम लगा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। स्थिति संभालने के लिए एएसपी, सीओ और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चों के साथ खेलते समय बस की चपेट में आया मेंहदावल थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी राजदेव का बेटा दीपांशु (5) शुक्रवार को बच्चों के साथ खेलते हुए रोडवेज परिसर में पहुंच गया था। इसी दौरान बांसी की ओर से आ रही गोरखपुर डिपो की बस परिसर में दाखिल हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चा बस के सामने आ गया और बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बस को गोरखपुर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिजनों की नाराजगी घटना के बाद परिजन सीएचसी तिराहे पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। उनका कहना था कि उनकी अनुमति के बिना शव पोस्टमार्टम के लिए कैसे भेज दिया गया। हंगामे के कारण मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने छोटे वाहनों को अस्पताल परिसर के अंदर से वैकल्पिक रास्ते के जरिए निकाला। एएसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे स्थिति की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ मेंहदावल सर्वदमन सिंह, एसडीएम शिप्रा पाल और तहसीलदार अल्पिता वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:48 pm

शाकुंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट:यमुनानगर में बेटे की मौत, चार परिजन घायल; डंपर ने मारी कार को टक्कर

नवरात्र के दौरान मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ सड़क हादसा हो गया। यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में देवधर के पास शुक्रवार सुबह सामने से आ रहे एक डंपर ने स्विफ्ट कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता, भाई और बुआ की बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गांव बिचपड़ी निवासी प्रीत के रूप में हुई है। प्रीत खालसा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। इस हादसे में उसके पिता रणबीर, मां ममलेश, भाई अजय और बुआ की बेटी खुशी घायल हो गए। घायलों का यमुनानगर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रणबीर हलवाई का काम करते हैं। नवरात्र के चलते शुक्रवार सुबह वह अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। कार रणबीर चला रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब परिवार की कार देवधर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद कार से निकाले घायल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रीत को मृत घोषित कर दिया। परिवार के बाकी घायल सदस्यों का सिविल अस्पताल यमुनानगर में उपचार किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 16 Oct 2026 4:48 pm

'शत्रु संपत्तियों' की संरक्षक बनेगी बंगाल सरकार', सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार राज्य में स्थित सभी 'शत्रु संपत्तियों' का संरक्षक बंगाल सरकार को बनाने जा रही है।

जागरण 16 Oct 2026 4:47 pm