...

मैनपुरी में PM आवास न मिलने से झोपड़ी में रह:बारिश में जागकर काटनी पड़ती है रात, डीएम से आवास की मांग

मैनपुरी के कुरावली विकासखंड के सूरजपुर गांव में कई गरीब परिवार आज भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। ये परिवार कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। गांव में दो दर्जन से ज्यादा ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आवास योजना का फायदा नहीं मिला है। बरसात के दिनों में इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि छत के नाम पर कहीं पॉलिथीन है तो कहीं कच्ची दीवारें, जिनसे पानी टपकता रहता है। गांव की एक बुजुर्ग महिला चमेली की कहानी इस समस्या की सबसे बड़ी मिसाल है। चमेली ने बताया कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। मजबूरी में उन्होंने मजदूरी करके एक दीवार बनाई और उस पर पॉलिथीन डालकर रहने का इंतजाम किया है। बारिश शुरू होते ही उनकी झोपड़ी में पानी टपकने लगता है। इस वजह से उन्हें रातभर जागकर गुजारनी पड़ती है। बारिश में घर का सामान भी भीग जाता है, जिससे रहने के साथ-साथ सामान बचाने की भी मुश्किल खड़ी हो जाती है। चमेली ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र आंखों से देख नहीं सकता और पति भी अब काम करने की हालत में नहीं हैं। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। वह मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालती हैं। उन्हें पहले पेंशन मिलती थी, जिससे थोड़ी मदद हो जाती थी, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। चमेली का आरोप है कि उन्होंने आवास के लिए कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। उनका कहना है कि पूरी जिंदगी गुजर गई, पर पक्की छत का सपना पूरा नहीं हो सका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांव में पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने में धांधली हुई है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:43 am

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो:चालक जयपाल बुरी तरह घायल, राहगीरों और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

रामपुर के फैजुल्लानगर के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर सोमवार-मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो चालक जयपाल (35) वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और सिविल लाइंस पुलिस ने काफी कोशिश के बाद उसे बोलेरो से बाहर निकाला। जयपाल को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जयपाल (35) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के झुनेईया का मझरा गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद रात करीब 1:30 बजे उसे सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 17 पर भर्ती कर लिया गया। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपाल के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को घटनास्थल से हटवाकर पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद एक राहगीर सलमान ने पुलिस को बताया कि बोलेरो चालक जयपाल नशे की हालत में दिख रहा था। सलमान के मुताबिक, जब राहगीरों ने उसे वाहन से बाहर निकाला तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक चालक के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ ही इस पहलू की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को तुरंत वहां से हटा दिया गया था। हमारी पुलिस टीम और वहां मौजूद लोगों ने मिलकर जयपाल को बोलेरो से निकाला और जिला अस्पताल भेजा। उसे रात में ही भर्ती करवा दिया गया था। घटना की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:43 am

कासगंज में PMSA की नई कार्यकारिणी का गठन:डॉ. रोहताश कुमार यादव अध्यक्ष बने, चिकित्सकों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प

कासगंज में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (PMSA) की संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक में जिले के चिकित्साधिकारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. कृष्ण अवतार की देखरेख में सभी पदों पर आपसी सहमति से निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। नई कार्यकारिणी में डॉ. रोहताश कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. कुंवर उत्कर्ष यादव, डॉ. आकाश सिंह और डॉ. अंजू यादव उपाध्यक्ष बने। डॉ. उद्देश्य प्रकाश सिंह को सचिव, डॉ. मशकूर आलम को संपादक, डॉ. विनायक सिंह को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और डॉ. वीर बहादुर को वित्त सचिव बनाया गया। बैठक में जिले के कई चिकित्साधिकारी मौजूद थे। डॉ. ग्यास खान, डॉ. वंदना यादव, डॉ. संजय कुमार और डॉ. संदीप राजपूत समेत दूसरे डॉक्टरों ने नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। चिकित्साधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी बनने से जिले में डॉक्टरों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। इससे डॉक्टरों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को अच्छे से उठाने में मदद मिलेगी। नए अध्यक्ष डॉ. रोहताश कुमार यादव और कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी चिकित्साधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के हितों की रक्षा, संगठन की एकता, आपसी सहयोग और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों को साथ लेकर PMSA को जिले में और मजबूत व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन नए पदाधिकारियों को शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस दौरान संगठन के अच्छे भविष्य की कामना भी की गई।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:43 am

शामली में अंकित अकेला निशाना नहीं था:4 लोगों की हत्या की थी साजिश, गोगी गैंग के भोलू के इशारे पर शूटरों को मिली थी सुपारी

शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को साजिश की कई कड़ियां मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, शार्प शूटरों के निशाने पर सिर्फ अंकित नहीं था। गिरोह ने पानीपत के सोनू मालपुरिया, सोनीपत के हिमांशु और एक अन्य व्यक्ति की हत्या की भी योजना बनाई थी। शामली पुलिस ने इसकी जानकारी पानीपत और सोनीपत पुलिस को दे दी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि गोगी गैंग के सरगना भोलू के कहने पर शार्प शूटर मोहित, सुमित, आर्यन और सत्यम को इन हत्याओं को अंजाम देना था। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने वारदात के लिए कई बार दिन और समय बदला। इसी दौरान अंकित लगातार उनकी निगरानी में रहा और आखिरकार वह उनके निशाने पर आ गया। तीन महीने पहले भी मिली थी साजिश की जानकारी पुलिस के अनुसार, करीब तीन महीने पहले सोनीपत में गिरोह के गुर्गे रोहित से पूछताछ के दौरान भी इस साजिश से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। अब अंकित हत्याकांड की जांच में मिले तथ्यों से पुलिस को उस पुराने इनपुट की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। पुलिस पानीपत और सोनीपत में संभावित निशाने पर मौजूद लोगों की सुरक्षा और उनसे जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। करनाल-सोनीपत-शामली के बीच तीन बार बदले कपड़े शूटरों ने वारदात के बाद पहचान छिपाकर निकलने की भी तैयारी कर रखी थी। जांच में सामने आया है कि करनाल, सोनीपत और शामली के बीच सफर के दौरान उन्होंने तीन बार कपड़े बदले। पुलिस का मानना है कि कपड़े बदलने का मकसद पहचान छिपाना और रास्ते में पुलिस की नजर से बचना था। अब पुलिस उन स्थानों और पूरे रूट की जांच कर रही है, जहां शूटरों ने कपड़े बदले थे। सोनीपत से खरीदा था पीला पटका जांच में यह भी सामने आया है कि शूटरों ने सोनीपत से पीला पटका खरीदा था। पुलिस के अनुसार, यह पटका गोगी गैंग की पहचान से जुड़ा माना जाता है। अब पुलिस पटका खरीदने के स्थान से लेकर शूटरों के आने-जाने और वारदात के बाद उनके रूट तक की कड़ियां खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि शूटर कहां रुके और किन रास्तों से निकले। राहुल पुट्ठी ने VIDEO जारी कर कहा- मेरा किसी गैंग से संबंध नहीं अंकित बालियान हत्याकांड के बाद ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने के लेखक और हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी राहुल पुट्ठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार डर के माहौल में हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। बोले- हरियाणवी कलाकार मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं राहुल ने वीडियो में कहा कि यूपी और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से चल रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर सामने आ रही पोस्ट के कारण उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकार मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं और उनका किसी गैंग या व्यक्ति को बढ़ावा देने का उद्देश्य नहीं होता। राहुल ने अपने गाने को लेकर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी गाने से किसी को परेशानी या ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। पुलिस जल्द दर्ज करेगी राहुल का बयान एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल पुट्ठी फिलहाल चंडीगढ़ में हैं। पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी और वीडियो में कही गई बातों समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:43 am

Hanuman Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब डीडवाना-कुचामन में पुलिस पर मुस्लिम समाज के लोगों को डराने-धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि डीडवाना-कुचामन जिले के शेरानी आबाद कस्बे में एक प्रकरण में मुलजिम को गिरफ्तार करने गई पुलिस द्वारा जिस तरह मुस्लिम समाज के निर्दोष ग्रामीणों को डराने-धमकाने और दबाव बनाने का काम किया गया, वह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। बेनीवाल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर निकाय चुनावों के समय डीडवाना - कुचामन के जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून के नाम पर निर्दोष लोगों में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह किसी प्रकरण की आड़ में मुस्लिम समाज के निर्दोष लोगों को परेशान करना भाजपा सरकार के साथ डीडवाना - कुचामन जिले के जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। मतदाताओं से माफी मांगी वहीं बेनीवाल ने नगर निकाय टांटोटी एवं नसीराबाद में प्रस्तावित जनसंपर्क कार्यक्रम स्थगित होने पर मतदाताओं से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक देरी के कारण नगर निकाय टांटोटी एवं नसीराबाद में प्रस्तावित मेरा जनसंपर्क कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। इसके लिए क्षेत्र के मेरे सभी साथियों एवं मतदाताओं से क्षमा चाहता हूं। मैं टांटोटी एवं नसीराबाद के मतदाताओं से अपील करता हूं कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। चुनाव के पश्चात शीघ्र ही टांटोटी एवं नसीराबाद आने का कार्यक्रम बनाऊंगा और आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुलाकात करूंगा। PC:navbharattimes.indiatimes अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

समाचार जगत 8 Sep 2026 9:42 am

भोपाल में रूमा समिट में इलाज पर चर्चा:जोड़ों के दर्द से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तक, विशेषज्ञों ने बताए इलाज के नए तरीके

भोपाल में रविवार को ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन हुआ। निजी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में हुए सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जोड़ों, मांसपेशियों और शरीर की इम्युनिटी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और इलाज के तरीकों पर चर्चा की। सम्मेलन की थीम ‘प्रैक्टिकल रूमेटोलॉजी फॉर एवरीडे क्लिनिकल प्रैक्टिस’ थी। जोड़ों और मांसपेशियों की बीमारियों पर चर्चा रूमेटोलॉजी में जोड़ों और मांसपेशियों की बीमारियों के साथ शरीर की इम्युनिटी से जुड़ी कुछ बीमारियों का इलाज किया जाता है। सम्मेलन का फोकस रूमेटोलॉजी की जानकारी को रोजाना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल करने पर रहा। शुरुआती सत्र की अध्यक्षता ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने की। इसमें ग्रुप डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता, डीन डॉ. नलिनी मिश्रा, एलएनएमसी एवं जेके अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह और IRA मध्यप्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. अपूर्वा खरे शामिल रहीं। मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से वरिष्ठ डॉक्टर और शिक्षाविद भी पहुंचे। मरीजों के केस से समझाया इलाज कार्यक्रम की शुरुआत ‘क्लिनिकल ग्रैंड राउंड्स’ से हुई। इसमें मरीजों के वास्तविक मामलों के जरिए बीमारी की पहचान और इलाज के बारे में बताया गया। ‘मास्टरक्लास’ में इलाज के दौरान होने वाली आम गलतियों, बच्चों में रूमेटिक बीमारियों की शुरुआती पहचान और ‘सिस्टमिक वैस्कुलाइटिस’ के शुरुआती संकेतों पर चर्चा हुई। सिस्टमिक वैस्कुलाइटिस में शरीर की कई नसों और अंगों में सूजन हो सकती है। स्टेरॉयड और जांच से जुड़े भ्रम दूर किए ‘सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस’ (SLE) पर भी चर्चा हुई। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की इम्युनिटी गलती से अपने ही अंगों और टिश्यू पर हमला करने लगती है। ‘रूमेटोलॉजी मिथबस्टर्स’ में स्टेरॉयड के इस्तेमाल, यूरिक एसिड बढ़ने, ANA पॉजिटिव आने, ESR टेस्ट और रूमेटाइड फैक्टर पॉजिटिव होने से जुड़े आम भ्रमों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। डॉक्टरों ने जांच और दवाओं से जुड़ी गलत धारणाओं को स्पष्ट किया। पुरानी और नई दवाओं पर चर्चा दोपहर के सत्र में ‘ग्रेट डिबेट’ हुआ। इसमें पुरानी दवाओं और नई ‘बायोलॉजिक्स’ दवाओं के बीच तुलना करते हुए इलाज के तरीकों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मरीज की स्थिति के आधार पर इलाज की रणनीति तय की जानी चाहिए। कई विभागों के डॉक्टर हुए शामिल ‘क्रॉस-स्पेशलिटी क्लिनिकल कॉन्क्लेव’ में फेफड़े, किडनी, हृदय, पाचन तंत्र और न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। इसमें ऐसे रोगों पर चर्चा की गई, जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित करते हैं। अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल से इलाज करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया। वैज्ञानिक सत्रों में AIIMS कोच्चि की डॉ. सीमा बालन, AIIMS बिलासपुर के डॉ. योगेश प्रीत सिंह, SMS जयपुर के डॉ. अविनाश जैन और JSS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मैसूरु के डॉ. आर. सुब्रमणियन समेत अन्य विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन ‘रूमा क्विज 2026’ और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:41 am

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी निजी बस:गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बिजली का खंभा तोड़ा, हादसे में बाल-बाल बचे यात्री

गुरुग्राम में फरीदाबाद की तरफ जा रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। रफ्तार तेज होने के कारण बस डिवाइडर को पार करते हुए वहां लगे एक भारी-भरकम बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा पूरी तरह टूट गया। इस भीषण टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस गुरुग्राम से सवारियां लेकर फरीदाबाद की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही बस ग्वाल पहाड़ी के पास पहुंची, अचानक उसकी गति अनियंत्रित हो गई। बस की रफ्तार बहुत तेज थी और अचानक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होते ही बस सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के बीचोबीच लगा बिजली का खंभा उखड़कर सड़क पर गिर गया। यात्रियों में मची चीख-पुकार जैसे ही बस डिवाइडर और खंभे से टकराई, एक जोरदार आवाज आई और अंदर बैठे यात्री अचानक लगे इस झटके से सहम गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर ग्वाल पहाड़ी रोड और आसपास मौजूद स्थानीय लोग व राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस के आपातकालीन दरवाजे और खिड़कियों की मदद से डरे-सहमे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। बस पलटने से बची संयोग से टक्कर के बावजूद बस पलटी नहीं, वरना एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे दिया गया। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंचे। बिजली का खंभा सड़क पर गिरने और बस के डिवाइडर पर फंसे होने के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और टूटे हुए बिजली के खंभे को सड़क के बीच से हटवाया ताकि आवागमन सुचारू हो सके। इसके साथ ही, बिजली विभाग को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई ताकि गिरे हुए खंभे के तारों से किसी को करंट न लगे। पुलिस ने यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए अन्य वाहनों की व्यवस्था की।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:41 am

करोड़ों खर्च, फिर भी 19 पायदान नीचे बरेली:7वें से 26वें पायदान पर, सड़क की धूल से कूड़े के पहाड़ तक सवालों के घेरे में नगर निगम

बरेली की हवा को साफ करने के दावों के बीच स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक साल पहले देश के 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में 7वें स्थान पर रहने वाला बरेली इस बार 26वें पायदान पर पहुंच गया है। शहर को 200 में सिर्फ 165 अंक मिले हैं। यानी एक साल में बरेली 19 पायदान नीचे खिसक गया। 2025 में बरेली का स्कोर 189.5 था। रैंकिंग में इतनी बड़ी गिरावट ने नगर निगम की सफाई, धूल नियंत्रण और कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि पिछले साल बेहतर प्रदर्शन के लिए बरेली को 27 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मिली थी। इसके बावजूद शहर की रैंकिंग में इतनी बड़ी गिरावट बताती है कि जमीन पर किए जा रहे दावों और हकीकत के बीच बड़ा अंतर है। 19 पायदान नीचे, स्कोर भी 24.5 अंक गिरास्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में बरेली को 165 अंक मिले और 26वीं रैंक मिली। पिछले साल 189.5 अंक के साथ बरेली सातवें स्थान पर था। इस बार बरेली के साथ गोरखपुर भी 22वें स्थान पर है, जबकि झांसी पांचवें और मुरादाबाद व नोएडा संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे।यानी जिस बरेली को पिछले साल टॉप-10 शहरों में जगह मिलने पर उपलब्धि बताई गई थी, वही शहर इस बार टॉप-25 से भी बाहर हो गया। CM ग्रिड के काम ने बढ़ाई सड़क की धूलशहर में चल रहे विकास कार्य भी प्रदूषण की बड़ी वजह बन रहे हैं। CM ग्रिड योजना के तहत कई प्रमुख सड़कों पर काम चल रहा है। कई जगह निर्माण सामग्री और खुदी सड़कें दिखाई देती हैं। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठते हैं।इन रास्तों के आसपास बने बाजारों में स्थिति और खराब है। दुकानदारों को दिनभर धूल के बीच बैठना पड़ रहा है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों के लिए भी यह परेशानी लगातार बढ़ रही है।सवाल यह है कि जब शहर में सड़क निर्माण और खुदाई चल रही है तो धूल रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव और दूसरे जरूरी उपाय कितने प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं? खुले में कूड़ा, ट्रालियों से उड़ता कचराबरेली में कूड़ा उठाने से लेकर उसके अंतिम निस्तारण तक व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। डलावघरों से कूड़ा उठाने वाली कई ट्रालियां पूरी तरह ढकी नजर नहीं आतीं। इससे रास्ते में कूड़ा गिरने के साथ बदबू और गंदगी फैलती है।खुले में कूड़ा ले जाने से हवा में गंदगी और दुर्गंध बढ़ती है। कई इलाकों में लोगों को कूड़े के ढेर के पास से गुजरते समय नाक बंद करनी पड़ती है। डलावघर आज भी खुले, बाकरगंज में कूड़े के पहाड़स्मार्ट सिटी बनने के बावजूद शहर में कई जगह खुले डलावघर अब भी बड़ी समस्या हैं। यहां नियमित सफाई नहीं होने पर कूड़ा जमा होता रहता है। यही कूड़ा हवा और आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है।सबसे बड़ा सवाल बाकरगंज में जमा कूड़े के पहाड़ को लेकर है। सालों से यहां कूड़ा जमा हो रहा है। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में बरेली की रैंकिंग गिरना नगर निगम के लिए गंभीर चेतावनी है। पिछले साल 27 करोड़ मिले, फिर भी रैंकिंग धड़ामपिछले साल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के बाद बरेली को 27 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलने की बात सामने आई थी। उस समय वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सड़कों के किनारे टाइल्स लगाने समेत कई काम प्रस्तावित किए गए थे।लेकिन एक साल बाद रैंकिंग 7 से गिरकर 26 पर पहुंच गई। ऐसे में सवाल सिर्फ रैंकिंग का नहीं, बल्कि उन योजनाओं के असर का भी है जिन पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर बरेली का एक हिस्सा जरूर चमकापूरे शहर की रैंकिंग भले ही खराब रही हो, लेकिन बरेली के गांधी उद्यान वार्ड-32 को राज्य स्तरीय वार्ड पुरस्कार मिला है। यहां खुले में कूड़ा जलाने पर रोक और स्थानीय स्तर पर धूल नियंत्रण जैसे उपायों को बेहतर माना गया। यानी शहर में अच्छे काम की मिसाल मौजूद है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसी व्यवस्था पूरे शहर में क्यों नहीं दिखाई दे रही? जिम्मेदारों के सामने अब सबसे बड़ा सवालस्वच्छ वायु सर्वेक्षण सिर्फ कागजों में किए गए कामों का हिसाब नहीं है। यह शहर की हवा, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और प्रदूषण कम करने के प्रयासों की तस्वीर सामने रखता है। बरेली का 19 पायदान नीचे जाना नगर निगम और दूसरी संबंधित एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के सामने अब चुनौती साफ है- पिछले साल मिली उपलब्धि आखिर एक साल में इतनी बड़ी गिरावट में कैसे बदल गई? शहर को फिर टॉप-10 में लाने के लिए सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि सड़क की धूल, खुले डलावघर और कूड़ा निस्तारण की जमीनी व्यवस्था सुधारनी होगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:40 am

बिहार: मोबाइल से कथित नकल और फैकल्टी से दुर्व्यवहार, 70वीं BPSC के प्रशिक्षु को प्रशिक्षण से हटाया गया

गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) ने 70वीं BPSC के चयनित प्रशिक्षु रोहित आनंद को मॉक टेस्ट के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और फैकल्टी से कथित दुर्व्यवहार के आरोप में प्रशिक्षण से विरमित कर दिया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:40 am

सावधान: बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा, दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि; 19 घरों में मिला लारवा

19 घरों में मिला डेंगू का लारवा, एंटी लारवा का छिड़काव कराया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:39 am

मध्यप्रदेश: भोपाल के पास सड़क पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल; ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से तलाश जारी

भोपाल के पास ओबेदुल्लागंज टोल बैरियर रोड पर बाघ सड़क पार करता दिखाई दिया। वाहन चालकों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसके वायरल होने के बाद वन विभाग ने ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से बाघ की तलाश शुरू कर दी।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:39 am

सुना है क्या: 'ईमानदारी का चोला, बड़ा झोला'; साथ ही 'रडार पर टिकटबाज और अब जिम्मेदारियों से दूरी' के किस्से

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:39 am

शराबी ने मृतक की जेब से निकाले पैसे:परिजनों ने अस्पताल गेट पर पकड़कर पीटा; बोले-कोई सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे

दमोह जिला अस्पताल में सोमवार रात हैरान करने वाली घटना सामने आई। इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजन शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक शराबी युवक ने स्ट्रेचर पर रखे मृतक की जेब से पैसे निकाल लिए और भागने लगा। शव की जेब से पैसे निकाले परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने पीछा कर युवक को अस्पताल के गेट पर ही पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई कर दी। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि वे हिंडोरिया से चाचा ओमप्रकाश चौरसिया को सोमवार रात इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी जान चली गई थी। परिजनों ने गेट पर पकड़ा, रुपए वापस लिए शव को घर ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी एक अनजान युवक आया। उसने स्ट्रेचर पर रखे शव की जेब से करीब 7 हजार रुपए निकाले और भागने की कोशिश की। परिजनों ने उसे रुपए निकालते हुए देख लिया था। पूरी घटना के दौरान मौके पर न तो कोई पुलिसकर्मी पहुंचा और न ही अस्पताल का कोई सुरक्षाकर्मी सामने आया। परिजनों ने ही युवक को पकड़कर उससे रुपए वापस लिए और बाद में उसे वहां से भगा दिया।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:38 am

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस: 1951 में 7.98%, अब 99.5% साक्षरता: हिमाचल ने ऐसे बदली अपनी तस्वीर, जानिए पूरा सफर

International Literacy Day: हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.5 फीसदी पहुंच गई है। 1951 में यह सिर्फ 7.98 फीसदी थी। दो साल में 66 हजार से अधिक लोग साक्षर हुए। जानें हिमाचल की पूरी कहानी।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:38 am

आगरा न्यूज: आईएमए चुनाव 27 सितंबर को, 1748 डॉक्टर करेंगे मतदान; 21 पदों पर होगा मुकाबला

आईएमए के चुनाव 27 को, 1748 डॉक्टर करेंगे मतदान, 10 तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन, 13 को जारी होगी सूची।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:37 am

पटना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा; दंपती समेत तीन की मौत

पटना जिले के मोकामा में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जागरण 8 Sep 2026 9:37 am

मस्जिद में कुआं होने की शिकायत पर पहुंची पुलिस:देर शाम पुलिस ने किया मुआयना; अब राजस्व विभाग करेगा जांच, शांति की अपील

बिजनौर के बनखला गांव में मस्जिद परिसर में कुआं होने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहरावत पुलिस टीम के साथ मस्जिद पहुंचे। पुलिस ने परिसर का मुआयना करने के साथ शिकायत से जुड़ी जानकारी जुटाई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा रहे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मस्जिद परिसर में शिकायत में बताए गए कुएं जैसा कोई मामला सामने नहीं आया। हालांकि, मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए अब राजस्व विभाग से भी जांच कराई जाएगी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। शिकायत मिलते ही एसपी ने पुलिस टीम भेजी मस्जिद में कुआं होने की शिकायत सामने आने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहरावत टीम के साथ सोमवार शाम बनखला गांव पहुंचे। पुलिस ने मस्जिद परिसर में शिकायत से जुड़े स्थानों को देखा और वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। मौके पर जांच में नहीं मिला कुएं का कोई मामला पुलिस टीम ने मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर शिकायत में जिस कुएं का जिक्र किया गया था, वैसा कोई मामला दिखाई नहीं दिया। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को पूरी तरह खत्म नहीं माना है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग से भी जांच कराने का फैसला लिया गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट से साफ होगी पूरी स्थिति पुलिस के मुताबिक, राजस्व विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में बताए गए तथ्य सही हैं या नहीं। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। जांच के दौरान गांव में लोगों की भीड़ भी जमा रही। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की मामले को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। नगीना के सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि मस्जिद में कुएं की शिकायत पर पुलिस ने जांच की है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:36 am

कांग्रेस ने MP के स्कूलों में शिक्षक संकट पर उठाए सवाल, कहा- 7,217 स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक

प्रदेश के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, परीक्षाओं-परिणामों में देरी और डिग्री मिलने में विलंब से विद्यार्थियों की पढ़ाई, रोजगार और भविष्य प्रभावित होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया।

दैनिक जागरण 8 Sep 2026 9:36 am

फ्री शराब मांगने वाले चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज:कन्नौज में सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद सस्पेंड, टीशर्ट-हाफ पैंट में ठेके पर गए थे

कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र की सलेमपुर चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज पर मुफ्त शराब मांगने और शराब ठेके के सेल्समैन से गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि 4 सितंबर की रात चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पहले एक युवक को मुफ्त शराब लेने के लिए ठेके पर भेजा। सेल्समैन के इनकार करने के बाद वह खुद ठेके पर पहुंच गए और वहां गाली-गलौज की। बताया गया है कि रात करीब पौने 10 बजे अवनीश कुमार टीशर्ट और हाफ पैंट पहनकर शराब ठेके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन से अभद्रता की और अपने साथ आए दो युवकों को शराब के 7 क्वार्टर मुफ्त में दिलवा दिए। इसके बाद वह उन्हीं युवकों के साथ वापस लौट गए। ठेके पर हुई पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। मामले की शिकायत ठेका संचालक के बेटे सुदीप पटेल ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से की थी। सुदीप ने चौकी इंचार्ज से फोन पर हुई बातचीत के ऑडियो-वीडियो भी वायरल किए। शिकायत के बाद सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी विनोद कुमार ने सोमवार देर शाम चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मना करने पर खुद ठेके पहुंचने का आरोप आरोप है कि 4 सितंबर को चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने एक युवक को शराब ठेके पर भेजकर मुफ्त में शराब मांगी थी। सेल्समैन ने बिना पैसे शराब देने से मना कर दिया। इसके बाद रात करीब पौने 10 बजे चौकी इंचार्ज खुद ठेके पर पहुंच गए। आरोप है कि उस समय उन्होंने टीशर्ट और हाफ पैंट पहन रखी थी। ठेके पर पहुंचते ही सेल्समैन से गाली-गलौज की। इसके बाद अपने साथ आए दो युवकों को शराब के सात क्वार्टर मुफ्त में दिलवाने के बाद वहां से लौट गए। ठेकेदार के बेटे से फोन पर भी अभद्रता का आरोप घटना के बाद ठेका संचालक के बेटे सुदीप पटेल ने चौकी इंचार्ज से ठेके पर गाली-गलौज करने का कारण जानने की कोशिश की। आरोप है कि फोन पर भी अवनीश कुमार ने सुदीप से बदतमीजी की। इसके बाद सुदीप ने दरोगा से हुई बातचीत के ऑडियो-वीडियो वायरल कर दिए और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से की। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने किया निलंबित शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सिटी शिल्पा वर्मा को सौंपी गई। जांच के दौरान ठेके पर लगे CCTV और अन्य तथ्यों को भी देखा गया। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने सोमवार देर शाम सलेमपुर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:36 am

यूपी: गैस बुकिंग पर नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

एक लाख उपभोक्ताओं के सिलिंडर बुकिंग और सेवा ठप होने का संकट।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:35 am

Jhansi: बहू की प्रताड़ना से दुखी ससुर ने फंदा लगाकर दी जान, छह महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रमोद के पास से सुसाइड नोट मिला है। बेटे निशांत की तहरीर पर शिवानी, भारत एवं अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को हिरासत में ले लिया गया है।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:35 am

बुलंदशहर: भोजपुर कॉलोनी के बंद पड़े मकान में 22 वर्षीय समीर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:35 am

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, PM मोदी, शाह और नितिन नवीन बढ़ाएंगे कार्यक्रम से सियासी हलचल

पंजाब में भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन के कार्यक्रमों से राज्य में सियासी हलचल बढ़ेगी।

जागरण 8 Sep 2026 9:33 am

गोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल:डयूटी पर आती है गंदी कॉल, कॉलर भेजते हैं अश्लील मैसेज और वीडियो

गोरखपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने वाली पुलिस को भी बदमाश निशाना बनाने लगे हैं। शहर के एक थाने पर तैनात महिला सिपाही का अश्लील फोटो के साथ नंबर फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है। इससे थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास डयूटी के दौरान दिनभर अंजान नंबरों से कॉल आ रही है। कॉल करने वाले अश्लील बातें करते हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भी भेजी जा रही है। जिससे परेशान महिला पुलिसकर्मी ने मोबाइल बंद कर लिया। वह इस घटना से मानसिक रूप से परेशान हो गई है। महिला पुलिसकर्मी की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। अब जानिए पूरा मामला 17 अगस्त से आ रही कॉल मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली 26 साल की युवती शहर के एक थाने में महिला आरक्षी के रूप में तैनात है। महिला सिपाही ने तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त 2026 को वह थाने पर सरकारी कार्य कर रही थी। तभी फोन पर लगातार अंजान कॉल आने लगी। कुछ देर बाद अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने लगे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं। एक कॉलर ने बताया फेसबुक का खेलजब एक अनजान कॉलर से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि फेसबुक पर एक आईडी बनी हुई है। उस आईडी पर अश्लील वीडियो और फोटो के साथ महिला सिपाही का मोबाइल नंबर वायरल किया जा रहा है। पोस्ट में लोगों को अश्लील बात करने के लिए कॉल करने को उकसाया जा रहा है। इसी वजह से बहुत से अनजान लोग लगातार कॉल और मैसेज कर रहे हैं। मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला सिपाही ने थाना प्रभारी को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर 3 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई। इसकी जांच थाने के ही एक दरोगा को सौंपी गई है। पुलिस ने फेक फेसबुक आईडी के खिलाफ संबंधित आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में जुटी टीमपुलिस टीम फर्जी प्रोफाइल की आईडी, URL और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों की माने तो सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ हुई है। इस मामले में सिपाही के पटीदारों का ही हाथ है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में पटीदार ने ही महिला सिपाही का अश्लील फोटो और नंबर फेसबुक पर अपलोड किया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारिकी से जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:33 am

खेत में गड्ढा खोदकर छिपाई थी अफीम, तस्कर गिरफ्तार:ANTF और पुलिस ने दबोचा; 8.2 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ बरामद

एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेत में जमीन के नीचे छिपाकर रखी अफीम की खेप बरामद की है। टीम ने बाड़मेर ग्रामीण थाना इलाके के भाड़खा गांव की हरियाली ग्राम पंचायत स्थित जुनेजा मेहरो की बस्ती में कार्रवाई कर 7.186 किलो अफीम का दूध और 1.016 किलो निर्मित अफीम जब्त की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में एएनटीएफ की यह लगातार दूसरी कार्रवाई है। घर और खेत में मादक पदार्थ छिपाकर बेचने की मिली थी सूचना एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में प्रदेशभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम को सूचना मिली थी कि जुनेजो की बस्ती निवासी मोडाराम पुत्र मूलाराम अपने घर और खेत पर मादक पदार्थ लाकर बेच रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाकर रखे होने की भी सूचना थी। पुलिस को देखकर घबराया, शक होने पर तलाशी ली सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम मौके पर पहुंची। यहां खेत में खड़ा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोडाराम बताया। संदेह होने पर टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर और खेत की तलाशी ली। बेर के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबाई थी अफीम तलाशी के दौरान खेत में बेर के पेड़ के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई अफीम की खेप मिली। आरोपी ने पुलिस से बचाने के लिए मादक पदार्थ को मिट्टी के नीचे दबाकर रखा था। टीम ने वहां से 7.186 किलो अफीम का दूध और 1.016 किलो निर्मित अफीम बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने मोडाराम पुत्र मूलाराम निवासी जुनेजो मेहरो की बस्ती, हरियाली ग्राम पंचायत, भाड़खा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:32 am

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में कल वोटिंग:20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, जयपुर के 565 बूथों पर होगा मतदान

राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के पहले चरण की वोटिंग कल होगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां अपने-अपने जिलों में आवंटित पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेगी। राजस्थान में कल 162 निकायों में वोटिंग होगी, जिसमें जयपुर जिले की 18 निकाय शामिल है। 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए होगी वोटिंग कल 162 निकायों के 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए वोटिंग होगी। ये सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इसमें 4 नगर निगम (अलवर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा), 27 न​गर परिषद और शेष 131 नगर पालिकाएं है। 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में इन सभी निकायों में कुल 20623 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला कल ईवीएम में बंद होगा। निकायों में कुल 57 लाख 52,278 वोटर्स है, जो 7683 बूथों पर वोटिंग करेंगे। जयपुर में कल 565 बूथों पर होगी वोटिंग जयपुर जिले की बात करें तो कल 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग होगी। जयपुर में मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं निकायों में वोटिंग होगी। इन 11 में से ​कोई एक फोटोयुक्त डॉक्यूमेंट दिखाकर दे सकेंगे वोट 1. आधार कार्ड।2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) मनरेगा कार्ड।3. बैंकों/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक।4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।5. ड्राइविंग लाइसेंस।6. पैन कार्ड।7. भारतीय पासपोर्ट।8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।9. केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:32 am

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में कल वोटिंग:20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए होगी वोटिंग

राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के पहले चरण की वोटिंग कल होगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां अपने-अपने जिलों में आवंटित पोलिंग बूथों की कंट्रोलिंग लेगी। राजस्थान में कल 162 निकायों में वोटिंग होगी, जिसमें जयपुर जिले की 18 निकाय शामिल है। 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए होगी वोटिंग कल 162 निकायों के 5393 वार्ड मेम्बर्स के लिए वोटिंग होगी। ये सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी। इसमें 4 नगर निगम (अलवर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा), 27 न​गर परिषद और शेष 131 नगर पालिकाएं है। 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में इन सभी निकायों में कुल 20623 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला कल ईवीएम में बंद होगा। निकायों में कुल 57 लाख 52,278 वोटर्स है, जो 7683 बूथों पर वोटिंग करेंगे। जयपुर में कल 565 बूथों पर होगी वोटिंग जयपुर जिले की बात करें तो कल 18 निकायों में 565 बूथों पर वोटिंग होगी। जयपुर में मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, नारायना, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं निकायों में वोटिंग होगी। इन 11 में से ​कोई एक फोटोयुक्त डॉक्यूमेंट दिखाकर दे सकेंगे वोट 1. आधार कार्ड।2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) मनरेगा कार्ड।3. बैंकों/डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक।4. श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड / आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।5. ड्राइविंग लाइसेंस।6. पैन कार्ड।7. भारतीय पासपोर्ट।8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज।9. केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र।10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र।11. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:32 am

BHU में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:बने निःशुल्क मार्गदर्शन केंद्र, सशस्त्र बलों में अब तक एक दर्जन से अधिक चयन

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए नोडल प्रतियोगी परीक्षा केंद्र (NCCE) स्थापित किया है। केंद्र के माध्यम से सिविल सेवा, बैंकिंग, सशस्त्र बलों समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, परामर्श और दिशा-निर्देशन उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र से जुड़ी पहल के तहत अब तक भारतीय सेना और सशस्त्र बलों में अधिकारी पदों पर एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। करीब एक माह पहले भी केंद्र से जुड़े तीन विद्यार्थियों का असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चयन हुआ था। सशस्त्र बलों की परीक्षाओं पर विशेष फोकस केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसकी गतिविधियां प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ (SRICC) के माध्यम से परियोजना आधारित व्यवस्था के तहत संचालित होंगी। इस पहल के लिए छात्र अधिष्ठाता को प्रधान अन्वेषक (PI) नामित किया गया है। केंद्र के संचालन में वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अवधेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सिंह भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और उनकी पहल पर विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिल रहा है। विद्यार्थियों को नेतृत्व के लिए तैयार करना लक्ष्यकुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्यार्थियों को केवल विश्वविद्यालय से बाहर के जीवन के लिए तैयार करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें देशभर में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाने में सक्षम बनाना चाहिए। राष्ट्रसेवा की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र से लगातार हो रहे चयन विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विकसित हो रही प्रभावी मार्गदर्शन व्यवस्था का संकेत हैं।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:31 am

बदायूं में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार:पुलिस हिरासत से फरार होने पर दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बदायूं की सिविल लाइंस कोतवाली में सोमवार शाम मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने एक दारोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की पहचान फिरोजपुर इकलहरी गांव निवासी सुरजन सिंह यादव (38) के रूप में हुई है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, साल 2025 में दर्ज मारपीट और जानलेवा हमले के एक मामले में उसकी तलाश चल रही थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा गिरफ्तारी के बाद सुरजन सिंह को सिविल लाइंस कोतवाली लाया गया था। यहां पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान वह पुलिस की नजर बचाकर कोतवाली से फरार हो गया। आरोपी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तत्काल उसका पता नहीं चल सका। लापरवाही पर दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अंकिता शर्मा ने कार्रवाई की। उन्होंने दारोगा सचिन यादव, सिपाही सतेंद्र कुमार और सिपाही सनी वर्मा को निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका और लापरवाही की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ अलग से केस दर्ज पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में सुरजन सिंह के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह किस तरह हिरासत से बाहर निकला और फरार होने के बाद किस रास्ते से गया। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। टीमें उसके गांव, आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:30 am

हरदोई में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:19 दिन बाद मां आरोपी के घर पहुंची तो गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी

हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की 15 अगस्त की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। करीब 19 दिन बाद रिश्तेदारों की मदद से परिवार को जानकारी मिली कि हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के तत्योरा निवासी मोहित उसे अपने साथ ले गया है। बेटी को वापस लाने की उम्मीद में 3 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग की मां आरोपी मोहित के घर तत्योरा पहुंची। आरोप है कि बेटी को वापस करने के बजाय मोहित ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया। परेशान होकर महिला कछौना कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है। 15 अगस्त को अचानक लापता हुई थी नाबालिग कछौना कोतवाली क्षेत्र के चंद्रानगर बुद्धविहार मजरे कुकुही निवासी एक परिवार की 17 वर्षीय बेटी 15 अगस्त की दोपहर घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दिन-रात तलाश की, लेकिन लड़की का पता नहीं चल सका। करीब 19 दिन बाद रिश्तेदारों के जरिए परिवार को जानकारी मिली कि हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम तत्योरा निवासी मोहित पुत्र रमेश, जो चौकीदार का काम करता है, कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और उसे अपने घर में रखा हुआ है। बेटी को लेने पहुंची मां से हाथापाई का आरोप जानकारी मिलने के बाद 3 सितंबर को नाबालिग की मां तत्योरा स्थित आरोपी के घर पहुंची। महिला का आरोप है कि उसने बेटी को वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और हाथापाई कर दी। महिला के मुताबिक, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और वहां से भगा दिया गया। पुलिस ने दर्ज किया केस, नाबालिग की तलाश तेज घटना के बाद महिला ने कछौना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित के खिलाफ सोमवार शाम 4:35 बजे अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की जांच के साथ नाबालिग को बरामद करने के प्रयास कर रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:29 am

सपा एमएलसी बोले- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी:पहले राम को धोखा,अब राम के नाम पर रोड में भ्रष्टाचार

समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर मानसिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राम वनगमन पथ को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने 4400 करोड़ रुपये की इस परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क उद्घाटन से पहले ही दरक गई है और सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। डॉक्टर मानसिंह यादव ने कहा कि यह सड़क श्रद्धा और आस्था के नाम पर राम वनगमन पथ बनाई जा रही है, लेकिन अभी उद्घाटन नहीं हुआ और लोग जब वहां जाते हैं तो सरकार के एजेंट कैमरा पकड़ते हैं ताकि सच्चाई न दिखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है। एमएलसी ने आरोप लगाया पहले राम को धोखा दिया, राम चंदा की चोरी की। फिर राम के नाम पर जो रोड बनाया, उसमें उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार का पूरा पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जुमलों और मुहावरों से समाज को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी और जनता अब सब जान चुकी है। राम वनगमन पथ परियोजना राम वनगमन पथ अयोध्या से चित्रकूट तक करीब 210 किलोमीटर लंबा धार्मिक-पर्यटन कॉरिडोर है, जिस पर करीब 4,400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका उद्देश्य अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, शृंगवेरपुर धाम, कौशांबी और चित्रकूट जैसे रामायण से जुड़े स्थलों को सड़क मार्ग से जोड़ना है। करीब 500 मीटर में हाईवे की दोनों लेन पर 118 जगह सड़क धंसी है। एक से डेढ़ फीट तक दरारें आ गई हैं। पुल की ओर जाने वाला एप्रोच हिस्सा भी एक तरफ करीब 30 डिग्री तक झुक गया। पुल के नीचे से देखने पर एप्रोच की दीवारें भी करीब आधा फीट बाहर की ओर निकली दिख रही हैं। अब आनन-फानन दरारों को भरने का काम किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:28 am

गोरखपुर में सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी:यार्ड में मची अफरातफरी; 7 घंटे बाद रवाना हुई, DRM ने लिया जायजा

गोरखपुर जंक्शन पर सोमवार की देर रात सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह घटना जंक्शन के लाइन नंबर 8 के पश्चिमी यार्ड में करीब 1 बजे हुआ। देर रात मालगाड़ी की तीन बोगियां अचानक पटरी से उतर जाने से मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का काम शुरू किया।सीमेंट की बोरियां लेकर जा रही थी मालगाड़ीबताया गया कि यह मालगाड़ी मध्यप्रदेश से बिहार के नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन जा रही थी। मालगाड़ी में सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। इसी दौरान गोरखपुर जंक्शन के पश्चिमी यार्ड में इसकी तीन बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं।हादसे के बाद रेलवे कर्मचारियों ने सबसे पहले पटरी से उतरी बोगियों को मालगाड़ी से अलग करने की कार्रवाई शुरू की, ताकि बाकी मालगाड़ी को सुरक्षित तरीके से आगे भेजा जा सके।सुबह 8:10 बजे हटाई गईं तीनों बोगियांरेलवे प्रशासन की टीम ने कई घंटे की कार्रवाई के बाद मंगलवार की सुबह करीब 8:10 बजे पटरी से उतरी तीनों बोगियों को हटाया। इसके बाद मालगाड़ी को रीरेल कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।रेलवे की ओर से घटना के बाद मौके पर जरूरी जांच और तकनीकी कार्रवाई भी की गई।डीआरएम भी पहुंचे घटनास्थलघटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम भी मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।फिलहाल मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतरने की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच में जुटी रेलवे प्रशासन हादसा पश्चिमी यार्ड में होने के कारण रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटरी से उतरी बोगियों को अलग कर दिया। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित तरीके से आगे भेज दिया गया। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की जानकारी नहीं है। रेलवे प्रशासन की टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किन कारणों से मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:28 am

हरदा कॉलेज की नई बिल्डिंग 3 साल में खस्ताहाल:साढ़े 3 करोड़ की लागत से बनी बिल्डिंग में दरारें, छत से टपक रहा पानी

हरदा के शासकीय पीएम श्री स्वामी विवेकानंद आर्ट्स कॉमर्स कॉलेज में तीन साल पहले बनी नई बिल्डिंग में निर्माण संबंधी खामियां सामने आई हैं। विश्व बैंक योजना के तहत करीब 3 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से 6 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया गया था। अब बिल्डिंग की छत, दीवारों और कॉलम में दरारें दिखाई दे रही हैं। बिल्डिंग की सबसे निचली छत से बारिश का पानी टपक रहा है। इसी जगह छात्र अपने वाहन खड़े करते हैं। बारिश के दौरान पानी गिरने से यहां वाहन खड़े करने वाले छात्रों के लिए परेशानी बनी हुई है। पिलरों से भी पानी रिसने की बात सामने आई है। छत और दीवारों में दिख रही बड़ी दरारें कॉलेज में कमरों की कमी को देखते हुए यह निर्माण कार्य पीआईयू विभाग के माध्यम से कराया गया था। 5 फरवरी 2023 को तैयार हुई बिल्डिंग की छतों से पानी रिस रहा है। कमरों की दीवारों और कॉलम में भी कई जगह दरारें दिखाई दे रही हैं। छात्र संगठनों ने कार्रवाई की मांग की छात्र संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने करोड़ों रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग में निर्माण दोष सामने आने पर ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि ठेकेदार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है। छात्र पदाधिकारियों का यह भी कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए ठेकेदार की ओर से अब तक पर्याप्त काम नहीं कराया गया है। प्राचार्य बोले- वारंटी पीरियड में है बिल्डिंग कॉलेज के प्राचार्य संतोष गौर ने बताया कि बिल्डिंग अभी 2 साल के वारंटी पीरियड में है। निर्माण एजेंसी से संपर्क कर बिल्डिंग की मरम्मत के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को भी पत्र लिखा गया है। दरारों और पानी रिसने वाली जगहों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बिल्डिंग को आगे क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:27 am

दौसा में चुनावी शिकायतों के लिए बनाया कंट्रोल रूम:पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 7014021914 कर सकते हैं कॉल

चुनावी शिकायतों और सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। नगर निकाय चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत, परिवाद या सूचना को निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला तक पहुंचाने के लिए उनके मोबाइल नंबर 7014021914 या टेलीफोन नंबर 01427-294143 पर संपर्क किया जा सकता है। डॉ. शुभमंगला ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शिकायतों के संधारण और संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने की व्यवस्था देखी। इससे पहले उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के साथ प्रथम चरण के मतदान की तैयारियों, आदर्श आचार संहिता की पालना, निगरानी और समन्वय व्यवस्था का जायजा लिया। शिकायतों और सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश डॉ. टी. शुभमंगला ने कंट्रोल रूम में मिलने वाली सूचनाओं, शिकायतों और निर्वाचन से जुड़े प्रकरणों पर तुरंत संज्ञान लेने की व्यवस्था देखी। उन्होंने शिकायतों और प्रकरणों के संधारण के साथ संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने पर्यवेक्षक को जिले में चल रही चुनाव तैयारियों और विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निर्वाचन पर्यवेक्षक से कर सकते हैं संपर्क नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने तक राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला दौसा सर्किट हाउस से चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी शिकायत, परिवाद या सूचना को पर्यवेक्षक तक पहुंचाने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:25 am

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप:प्रतापगढ़ में पंचायत के बहाने मायके वालों को बुलाकर पीटा, पति समेत 5 पर केस

प्रतापगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुरालवालों ने पंचायत के बहाने विवाहिता के मायके वालों को बुलाया और विवाद सुलझाने के बजाय उनके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद दिलीपपुर पुलिस ने विवाहिता के शौहर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे सुजात उड़ैयाडीह निवासी हीना बानो का निकाह 9 फरवरी को कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरे पितई करनपुर निवासी मो. इमरान के साथ हुआ था। हीना का आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद से ही शौहर मो. इमरान, सास शकीला, ससुर शौकत अली, ननद रोजी और बुआ राबिया दहेज कम मिलने का ताना देने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। पीड़िता के मुताबिक, करीब एक महीने बाद वह मायके पहुंची और परिवार को ससुरालवालों की हरकतों के बारे में बताया। परिवार ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर उसे वापस ससुराल भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। पंचायत के बहाने पिता को बुलाने का आरोप हीना के अनुसार, 10 जुलाई को ससुरालवालों ने विवाद सुलझाने और पंचायत करने के नाम पर उसके पिता को घर बुलाया। पिता के ससुराल पहुंचने पर आरोपियों ने विवाद सुलझाने के बजाय हीना के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मायके वालों पर दबाव बनाकर कानूनी कार्रवाई नहीं करने संबंधी एक पत्र भी लिखवा लिया गया। सीढ़ियों से धक्का देने और घर से निकालने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके शौहर मो. इमरान ने उसे सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया और घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद हीना ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई। पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दिलीपपुर पुलिस ने मो. इमरान, शकीला, शौकत अली, रोजी और राबिया के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:25 am

ब‍िहार की सूफिया तनवीर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, ‘ओय चिल मार’ में आएंगी नजर; तेलुगु सिनेमा की हैं हीरोइन

Bhagalpur Sufia Tanveer Bollywood Debut: भागलपुर की सूफिया तनवीर बॉलीवुड में फिल्म 'ओये चिल मार' से डेब्यू कर रही हैं, जो आगामी 25 सितंबर को रिलीज होगी। तेलुगु सिनेमा में मुख्य नायिका रह चुकी सूफिया ने दिल्ली में थिएटर से शुरुआत कर मुंबई में अपनी पहचान बनाई है।

जागरण 8 Sep 2026 9:25 am

अम्बेडकरनगर में 220 से ज्यादा महिलाओं ने किया मुफ्त सफर:60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिल रहा लाभ, आधार कार्ड से हो रही पहचान

उत्तर प्रदेश सरकार की अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही है। योजना शुरू होने के महज एक सप्ताह में ही 220 से अधिक बुजुर्ग महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। इससे बुजुर्ग महिलाओं को सफर के खर्च से राहत मिलने के साथ अपने रिश्तेदारों और धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान हुआ है। अकबरपुर डिपो की 94 बसों में योजना लागू की गई है। इन बसों से दिल्ली, आजमगढ़, लखनऊ, मऊ, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाली पात्र महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिल रही है। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को यात्रा के दौरान अपना आधार कार्ड दिखाना होता है। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर महिला की उम्र की पुष्टि की जाती है। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र होने की पात्रता पूरी होने पर महिला को बस का टिकट नहीं लेना पड़ता। इस सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के लिए यात्रा पहले की तुलना में आसान और किफायती हो गई है। आधार कार्ड से हो रही उम्र की पुष्टि स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि फिलहाल महिलाओं को आधार कार्ड में दर्ज उम्र के आधार पर ही मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। पात्रता की पुष्टि के बाद उन्हें टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। स्टेशन इंचार्ज के अनुसार, फिलहाल यात्रियों के स्मार्ट कार्ड बनने शुरू नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद पात्र महिलाओं की पहचान और यात्रा की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सकेगी। प्रमुख रूटों पर मिल रहा फायदा अकबरपुर डिपो की 94 बसों के जरिए दिल्ली, आजमगढ़, लखनऊ, मऊ, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख रूटों पर महिलाएं योजना का लाभ उठा रही हैं। एक सप्ताह में 220 से अधिक महिलाओं के लाभ लेने से योजना के प्रति बुजुर्ग यात्रियों की रुचि का भी पता चलता है। सामाजिक भागीदारी बढ़ाने में मदद योजना से बुजुर्ग महिलाओं को अपने रिश्तेदारों से मिलने और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में आर्थिक राहत मिल रही है। सरकार की इस पहल से महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल आसान होने के साथ उनकी सामाजिक भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:23 am

किशनगढ़बास में युवक का अपहरण:क्रेटा-स्कॉर्पियो से रास्ता रोक जबरन ले गए बदमाश, मामला दर्ज

किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया। खोहाबास निवासी तौफीक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसका और उसके भाई इमरान का रास्ता रोका। आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसके बाद इमरान को कट्टे की नोंक पर धमकाकर क्रेटा कार में जबरन बैठाकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तौफीक ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई इमरान के साथ कार से मांचा से खोहाबास जा रहा था। पेट्रोल पंप के सामने एक बिना नंबर की क्रेटा कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोकने की कोशिश की। तभी पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाइयों को गाड़ी रोकनी पड़ी। इसके बाद क्रेटा और स्कॉर्पियो से करीब 5 से 7 लोग नीचे उतरे। उन्होंने तौफीक और इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी।तौफीक के अनुसार, परवीन और अल्ताफ उर्फ अल्तु ने कट्टे की नोंक पर इमरान को डराया-धमकाया। फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर इमरान को जबरन क्रेटा कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। मन्नाका निवासी बाबर पर तौफीक का मोबाइल फोन जबरन छीनने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता तौफीक ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे भी स्कॉर्पियो में डालकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों के आने के बाद वह आरोपियों के चंगुल से बच पाया। जिस युवक इमरान को ले जाने का आरोप है, वह पेशे से वकील बताया जा रहा है। किशनगढ़बास थाना प्रभारी नेहा मीणा ने बताया -यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:22 am

कानपुर: पुराने जाजमऊ पुल की मरम्मत 12 से, तीन महीने के लिए भारी वाहनों पर रोक, एनएचएआई का डायवर्जन प्लान तैयार

कानपुर में जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए 12 सितंबर से भारी वाहनों पर रोक लगेगी। इसकी मरम्मत का कार्य एनएचएआई कराएगा। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाजमऊ स्थित पुराना गंगा पुल 1971 से 1975 के बीच का बना हुआ है।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:19 am

हिरनी हादसा: अपनों की मौत से बेखबर काजल अस्पताल से डिस्चार्ज, हादसे में पिता और तीन बहनों की हो चुकी है मौत

हिरनी हादसे में घायल काजल को देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पिता और तीन बहनों की मौत से बेखबर काजल को परिजन पतारा स्थित उसके फूफा के घर ले गए हैं।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:18 am

केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 24 से ज्यादा घायल

केएमपी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 24 से ज्यादा घायल

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:18 am

यमुनानगर एक्सीडेंट में छह बच्चों के पिता की मौत:निजी काम से बेटे के साथ जा रहा था, पीछे से कार ने मारी टक्कर

यमुनानगर में NH-344 पर गांव मंडौली के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अकालगढ़ निवासी नरेश कुमार अपने बेटे रीतिक के साथ बाइक पर सवार होकर भंभौली की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक छह बच्चों का पिता था। यमुनानगर सदर थाना पुलिस ने बेटे के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर लगने से डिवाइडर से हुआ टकराव गांव अकालगढ़ निवासी करीब 20 वर्षीय रीतिक ने बताया कि सोमवार वह अपने पिता नरेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी काम से गांव अकालगढ़ से भंभौली जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था, जबकि उसके पिता पीछे बैठे थे। आरोप है कि जब वे NH-344 पर जगपाल एंड संस फिलिंग स्टेशन के पास से आगे तिगरी-मंडौली मोड़ की तरफ पहुंचे, तभी कलानौर की ओर से आई एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से उछलकर कच्चे रास्ते पर जा गिरा, जबकि उसके पिता नरेश कुमार बाइक समेत हाईवे के डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में पिता के सिर, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुका और लोगों की भीड़ जुटती देख वह अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उसके पिता नरेश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया। पहले चंडीगढ़ किया गया रैफर सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि, परिजन उन्हें जगाधरी के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर नरेश को MM अस्पताल मुलाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रीतिक के बयान और मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने कार चालक सुशील कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:18 am

सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर:मऊ में 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा पानी, तटबंधों पर दबाव; फसलें डूबने लगीं

पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। गौरीशंकर घाट पर सोमवार को जलस्तर 70.40 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है और तटबंधों के नीचे बोई गई फसलें बाढ़ के पानी में डूबने लगी हैं। सरयू की लहरें अब भारत माता मंदिर की दीवारों से टकरा रही हैं। इससे मंदिर समेत आसपास की ऐतिहासिक धरोहरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांवों की ओर बढ़ रहा है। दोहरीघाट कस्बे के नालों में भी पानी पहुंचने लगा है। फिलहाल पानी नालों तक सीमित है, लेकिन जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो कस्बे में भी जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। रविवार को गौरीशंकर घाट पर सरयू का जलस्तर 70.30 मीटर था, जो सोमवार को बढ़कर 70.40 मीटर हो गया। नदी के बढ़ते बहाव के साथ तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। नवली, सरहरा, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली और उसरा समेत कई गांवों के किसानों की तटबंधों के नीचे की फसलें पानी में डूबकर खराब हो रही हैं। चिऊटीडाड़ से नवली तक कटान, डोमराज का मकान चपेट में चिऊटीडाड़ से नवली तक और मुक्तिधाम के दक्षिणी छोर पर नदी की तेज धारा के टकराने से कटान हो रहा है। गौरीशंकर घाट पर भी नदी का बहाव तेज हो गया है। तेज बहाव के कारण डोमराज का मकान पूरी तरह कटान की चपेट में आ गया है। नदी के तेज बहाव से उठ रहे शोर के बीच आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। पतनई-बहादुरपुर तक पहुंचा पानी सरयू के तटवर्ती धनौली रामपुर, नईबाजार, गोड़ौली, लामी, कादीपुर, चिऊटीडाड़, बहादुरपुर, पतनई, सरयां, गोधनी, ठाकुरगांव, ताहिरपुर, जमीरा चौराडीह, पाउस, ठीकरहिया, चंद्राबारी, रसूलपुर और सूरजपुर गांवों में बाढ़ का डर बना हुआ है। पतनई और बहादुरपुर गांवों के पास बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। मधुबन में खेतों में घुसा पानी, नाव से ला रहे चारा मधुबन तहसील क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में भी बाढ़ का पानी घुसता नजर आ रहा है। पानी फैलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण पशुओं के लिए चारा लाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती इलाकों में परेशानी और बढ़ने की आशंका है। रिंग बंधे और बीबीपुर बंधे पर रेनकट भरने का काम तेज बेलौली रिंग बंधे और बीबीपुर बंधे पर बारिश के कारण हुए रेनकट को भरने का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। तटबंधों की सुरक्षा को लेकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और रेनकट भरने का काम तेजी से कराया जा रहा है, ताकि बढ़ते नदी के दबाव के बीच तटबंधों को सुरक्षित रखा जा सके।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:17 am

बहुमंजिला भवन, लिफ्ट और आधुनिक सुविधाएं... 50 साल से पुराने मकान होंगे ध्वस्त; हरियाणा में रेलवे बोर्ड की योजना तैयार

रेलवे बोर्ड ने 50 साल से पुराने और असुरक्षित रेलवे क्वार्टरों को ध्वस्त कर आधुनिक बहुमंजिला आवास बनाने की योजना बनाई है। इस पहल से कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जागरण 8 Sep 2026 9:16 am

बुलेट से स्टंट कर रील बना रहे थे युवक:शराब के नशे में पकड़े गए दोस्तों को बचाने 5 युवक नशे में थाने पहुंचे;FIR दर्ज

दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात बुलेट से स्टंट कर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ लिया। बुलेट पर तीन युवक सवार थे। चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, दोस्तों को कार्रवाई से बचाने के लिए थाने पहुंचे शराबी दोस्तों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। घटना 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। पुलिस के अनुसार, बुलेट (सीजी 04 एमवाई 3982) पर तीन युवक सवार होकर घूम रहे थे। बुलेट में तेज आवाज वाला मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए स्टंट कर रील बना रहे थे। पुलिस टीम ने बुलेट को रोककर चालक की जांच की। चालक पवन तिवारी, निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, शराब के नशे में वाहन चलाता मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है। शराब पीकर थाने पहुंचे युवकों पर भी कार्रवाई चालक के खिलाफ कार्रवाई के करीब पांच मिनट बाद काले रंग की थार से पांच युवक जामुल थाने पहुंचे। थार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने थाने पहुंचे पांचों युवकों का शराब परीक्षण कराया। जांच में सभी शराब के नशे में मिले। पुलिस ने अंश कुमार (22), नमन पगार (19), अमित कुमार जायसवाल (20), नितिन शर्मा (23) और आर्यन मिश्रा (21) के खिलाफ आबकारी कानून के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, पांचों युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान यानी थाना परिसर में पहुंचे थे। नशे की हालत में पाए जाने और लोक शांति भंग करने के मामले में उनके खिलाफ आबकारी कानून की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, थार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। वाहन के जरूरी दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए। पुलिस ने थार के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की है। पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई पुलिस के अनुसार, देर रात सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर स्टंट करना और रील बनाना हादसे का कारण बन सकता था। मामले में पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई की। इसके बाद थाने पहुंचे पांचों युवकों के शराब के नशे में मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:16 am

शराब पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी:दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर; भाई बोला-मुंह से निकल रहा था झाग

दमोह जिले के गणेशपुरम हरदुआ गांव में सोमवार रात ज्यादा शराब पीने के बाद एक युवक भगवान सिंह (25) पिता दामोदर गौंड की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मुंह से निकल रहा था झागयुवक के चचेरे भाई मूरत सिंह ने बताया कि भाई को सोमवार दोपहर दो लोगों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गया था। वहां उसने शराब पी। गांव लौटने के बाद भी उसने शराब पी। शाम को उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं। डॉक्टरों ने फेफड़ों में पानी बतायाजिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई। उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एसपी समेत अधिकारी अस्पताल पहुंचेघटना की जानकारी मिलने पर एसपी आनंद कलादगी, तेंदूखेड़ा एसडीओपी और अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। अवैध शराब की बिक्री की भी जांचपरिजनों ने गांव में पिछले दो महीने से अवैध शराब बिकने का आरोप लगाया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र में अवैध शराब कहां से और किसके द्वारा बेची जा रही है। संबंधित स्थान की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:15 am

बागपत में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा:मानक के खिलाफ वितरण और झूठे आरोप लगाने का आरोप; लखनऊ तक शिकायत की तैयारी

बागपत के बसा टिकरी गांव में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने बैठक कर राशन डीलर पर नियमों के खिलाफ राशन वितरण करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर के खिलाफ शिकायत करने पर वह शिकायतकर्ताओं पर ही झूठे आरोप लगाने लगता है। ग्रामीणों ने उस पर दबंगई करने और लोगों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और अन्य अधिकारियों से शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए अपनी शिकायत लखनऊ तक लेकर जाएंगे। शिकायत करने पर परेशान करने का आरोप ग्रामीण सुमंत वीर ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने उसके खिलाफ शिकायत करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई, लेकिन इस मामले में भी राशन डीलर के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई। सुमंत वीर का कहना है कि शिकायत करने के बाद से ही राशन डीलर उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। महिला ने लगाया पति को फंसाने का आरोप महिला चांदनी ने बताया कि उसके पति को राशन डीलर ने झूठे मुकदमे में फंसाया है। उनका आरोप है कि रास्ते में रोककर उनके पति के साथ मारपीट की गई। चांदनी ने राशन डीलर पर दबंगई करने और लगातार परेशान करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी बोले- पीड़ित परिवारों को न्याय मिले समाजसेवी सूरज प्रताप ने कहा कि राशन डीलर पर लगातार लोगों को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ित परिवारों की ओर से शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारियों की ओर से अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट राशन डीलर पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे राशन डीलर के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो वे बागपत कलेक्ट्रेट से लेकर लखनऊ तक अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखेंगे।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:13 am

रायसेन में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज:5 से 18 फीट तक की प्रतिमाएं होंगी आकर्षण; बंगाल से बुलाए कलाकार

रायसेन में 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गली-मोहल्लों, घरों और झांकी पंडालों में गणेशजी के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। शहर में 6 से ज्यादा स्थानों पर मूर्तिकार दिन-रात गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार पंडालों में 5 से लेकर 18 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। इस बार झांकियों में भगवान गणेश के साथ धार्मिक कथाओं और देवी-देवताओं के अलग-अलग स्वरूपों को थीम के रूप में तैयार किया जा रहा है। कहीं भगवान विष्णु के 10 अवतारों के साथ गणेशजी की प्रतिमा बनाई जा रही है, तो कहीं भगवान भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप और 12 ज्योतिर्लिंगों को एक ही प्रतिमा में दर्शाया जा रहा है। बड़ी और आकर्षक प्रतिमाओं के लिए बंगाल से कलाकार भी बुलाए गए हैं। 70 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं तैयार हो रहीं रामलीला मैदान स्थित श्री खेड़ापति बंगाली मूर्ति कला केंद्र में मूर्तिकार रवि प्रजापति अपने पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति के साथ प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। रवि प्रजापति ने बताया कि उनके केंद्र पर रायसेन के अलावा भोपाल, बैरसिया, बाड़ी और बरेली की झांकी समितियों के लिए भी गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। केंद्र में इस समय 70 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इनमें अलग-अलग आकार और थीम के अनुसार प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। विष्णु के 10 अवतारों के साथ गणेशजी की प्रतिमा गोल्डन सिटी कॉलोनी की झांकी के लिए भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के साथ गणेशजी की भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है। धार्मिक थीम पर आधारित इस प्रतिमा को झांकी में विशेष रूप से सजाया जाएगा। वहीं भोपाल की एक झांकी के लिए गणेशजी के साथ भगवान भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप और 12 ज्योतिर्लिंगों को दर्शाती करीब 17 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा पूरी होने के बाद इसे क्रेन की मदद से ट्रॉली पर रखकर भोपाल भेजा जाएगा। 700 रुपए बोरी में कोलकाता से मंगाई जा रही मिट्टी मूर्तिकार लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमत बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर अच्छी गुणवत्ता की मिट्टी आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण कोलकाता से विशेष मिट्टी मंगाई जा रही है। स्थानीय स्तर से एक डंपर मिट्टी खरीदी गई है, जबकि बेहतर फिनिश और चमक के लिए कोलकाता से करीब 700 रुपए बोरी की दर से मिट्टी मंगाई जा रही है। 5 हजार से 80 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं मूर्तिकारों के यहां 5 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की गणेश प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार, डिजाइन और थीम के आधार पर तय की जा रही है। बड़ी प्रतिमाओं को तैयार करने में कई दिन लग रहे हैं और अब इन्हें अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। ये देखे तस्वीरें:-

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:12 am

Kangra News: कांगड़ा घाटी रेल सेवा बहाल न होने से लोगों में रोष, बढ़ रहा समय और खर्च

कांगड़ा घाटी में लंबे समय से बंद पड़ी रेल सेवा के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:12 am

केएमपी पर मौत का तांडव: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:10 am

झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा 

झारखंड हाई कोर्ट ने MGM कॉलेज जमशेदपुर को बिना मान्यता वाले पीजी कोर्स में दाखिला लेने पर छात्र को ₹46 लाख से अधिक लौटाने और मुआवजा देने का आदेश दिया है।

जागरण 8 Sep 2026 9:10 am

पुराने टोल टैक्स के पास दो बाइकों की भिड़त:सिवनी के दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुराने टोल टैक्स के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को तुरंत छपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दो बाइक सवार घायल हादसे में अजय यादव (30) और संदीप उइके (38) घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे सिवनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का छपारा में इलाज चल रहा है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया छपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का शुरुआती इलाज किया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सिवनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल का इलाज छपारा अस्पताल में चल रहा है। हादसे में दोनों बाइकों को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दोनों बाइक किस तरफ से आ रही थीं और टक्कर कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील स्थानीय लोगों के अनुसार, पुराने टोल टैक्स के आसपास वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की वजह बन सकता है। पुलिस लगातार वाहन चालकों से गति कंट्रोल में रखने, हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करती रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की हालत और हादसे के असली कारणों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:09 am

झज्जर JJP को बादली में बड़ा झटका:हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने छोड़ी पार्टी, सोशल मीडिया पर भी शेयर किया इस्तीफा

झज्जर जननायक जनता पार्टी (JJP) को बादली हलके में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बादली हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र गुलिया ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस्तीफे की प्रति साझा की है। इसके बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। धर्मेंद्र गुलिया ने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है। उन्होंने पार्टी में कार्य करने के दौरान मिले अवसर, अनुभव और मार्गदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दैनिक भास्कर से बोले गुलिया- पांच पीढ़ियों से देवीलाल परिवार से जुड़ा रिश्ता धर्मेंद्र गुलिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि उनके परिवार का देवीलाल परिवार से पांच पीढ़ियों पुराना रिश्ता रहा है। उनके दादा, पिता और वह खुद लंबे समय तक इस परिवार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का जुड़ाव पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला तक रहा है। ऐसे में जेजेपी से उनका अलग होना उनके परिवार के लंबे राजनीतिक जुड़ाव के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। देवीलाल से दुष्यंत चौटाला तक निभाया साथ गुलिया ने बताया कि उनके परिवार ने चौधरी देवीलाल के समय से लेकर उनकी अगली पीढ़ियों तक राजनीतिक रूप से साथ दिया। देवीलाल के बाद ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला के साथ भी उनका जुड़ाव रहा। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का लंबे समय से चला आ रहा नाता है। सोशल मीडिया पर इस्तीफा शेयर होते ही चर्चा तेज धर्मेंद्र गुलिया ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करते हुए उसकी प्रति शेयर की। इस्तीफा सामने आने के बाद बादली हलके के राजनीतिक और सामाजिक लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। खास तौर पर लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे गुलिया के पद और प्राथमिक सदस्यता छोड़ने को जेजेपी के लिए स्थानीय स्तर पर बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला अपने इस्तीफे में गुलिया ने स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति सम्मान जताते हुए संगठन में काम करने के दौरान मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:08 am

यूपी के सभी विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में बनेगा छात्र मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष, 24x7 मिलेगी मदद

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समान नीति लागू की जाएगी। इसके तहत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष बनाए जाएंगे जहां गोपनीय परामर्श मिलेगा।

जागरण 8 Sep 2026 9:07 am

कानपुर: बर्रा के निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर के बर्रा बाईपास स्थित शिवाजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:06 am

भदोही में 2124 युवाओं को मिला 98.11 करोड़ का कर्ज:सीएम युवा योजना से कारोबार शुरू कर रहे, 2026-27 में 1700 नए लाभार्थियों का लक्ष्य

भदोही में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। योजना के तहत युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने और उद्यम लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। इससे युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार कर रहे हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र (डीआईसी) के उपायुक्त दयाशंकर सरोज ने बताया कि वर्ष 2025-26 तक जिले में सीएम युवा योजना के तहत 2124 लाभार्थियों को कुल 98.11 करोड़ रुपए का कर्ज वितरित किया जा चुका है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को नए कारोबार शुरू करने के साथ पहले से संचालित व्यवसायों का विस्तार करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भदोही जिले में 1700 नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पात्र युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 484 लाभार्थियों को 19.84 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जा चुका है। कारोबार शुरू करने का बढ़ रहा आत्मविश्वास उपायुक्त के अनुसार, सीएम युवा योजना के जरिए युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आर्थिक मदद मिलने से युवाओं में कारोबार शुरू करने का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। इससे वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के साथ अपने व्यवसाय के जरिए दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। नए उद्यमों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति योजना के तहत नए उद्यम शुरू होने से जिले में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है। स्थानीय स्तर पर कारोबार बढ़ने से रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। युवाओं के उद्यमी बनने से बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आय के नए साधन भी विकसित हो रहे हैं। हस्तशिल्प और औद्योगिक क्षेत्र में युवाओं को अवसर भदोही के बड़े औद्योगिक और हस्तशिल्प क्षेत्र में युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने से स्थानीय स्तर पर कारोबार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। योजना के जरिए युवाओं को अपने जिले में ही कारोबार खड़ा करने का मौका मिल रहा है। इससे रोजगार के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने की जरूरत कम करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:05 am

हरियाणा NEET UG काउंसलिंग 2026:मेडिकल स्टूडेंट की पहली पंसद रोहतक PGIMS, राउंड-1 फिजिकल वेरिफिकेशन में 333 उम्मीदवार योग्य करार

हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग (DMER) ने सत्र 2026-27 के लिए MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत 7 सितंबर 2026 को आयोजित राउंड-1 फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूची जारी कर दी गई है। डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद कुल 333 उम्मीदवार अंतिम रूप से पात्र पाए गए हैं। 640 नीट स्कोर के साथ आयांश सिंगल सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। आयांश को पंडित भगवत दयाल शर्मा PGIMS, रोहतक में MBBS सीट मिली है। दूसरे स्थान पर 638 स्कोर के साथ अनुज रुहल रहे, जिन्हें भी PGIMS रोहतक ही मिला है। पीजीआइएमएस रोहतक फिलहाल सबसे हाई डिमांड में है। टॉप 15 उम्मीदवारों में से 12 अभ्यर्थियों ने PGIMS, रोहतक को अपनी पहली पसंद बनाया और सीट हासिल की। फाइनल उम्मीदवारों की सूची में 333वें स्थान पर निशेष कात्याल (579, EWS कैटेगरी) हैं, जिन्हें महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा (हिसार) आवंटित हुआ है। अब जानिए, 5 वजह, जिसके कारण PGIMS पहली पंसद… 9 सितंबर के बाद शुरू होगी दूसरे राउंड की प्रक्रिया फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जो उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं, उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर फीस जमा कर संबंधित आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। जिन अभ्यर्थियों को राउंड-1 में पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला है, वे राउंड-2 की अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया 9 सितंबर के बाद शुरू होगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:05 am

बांसवाड़ा में 99 बूथों पर 650 पुलिसकर्मी तैनात:11 मोबाइल पार्टियां और 6 सुपरवाइजर अधिकारी करेंगे निगरानी

नगर परिषद के 60 में से 59 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर बांसवाड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों को 99 मतदान बूथों पर तैनात किया गया है। इनमें 25 संवेदनशील बूथ हैं, जहां 5-5 अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 11 मोबाइल पार्टियां, 6 सुपरवाइजर अधिकारी और रिजर्व पुलिस बल लगातार निगरानी रखेंगे। एसपी सुधीर जोशी ने जवानों को ड्यूटी में पूरी मुस्तैदी और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए हैं। चुनाव में गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा- ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं होएसपी सुधीर जोशी ने पुलिस लाइन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अगर किसी जवान की ड्यूटी उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के क्षेत्र में लगती है, तो भी उसे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्पक्षता से निभानी होगी। किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल खड़े हो सकते हैं। ​99 बूथों पर करीब 650 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगेचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए करीब 650 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कुल 99 मतदान बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इनमें 25 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर 5 पुलिसकर्मी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बाकी सभी मतदान केंद्रों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 11 मोबाइल पार्टियां और 6 सुपरवाइजर अधिकारी निगरानी रखेंगेकानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 मोबाइल पार्टियां गठित की गई हैं। इसके साथ ही 6 पुलिस सुपरवाइजर अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। जोनल और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ भी पुलिस बल लगाया गया है। किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पर्याप्त रिजर्व पुलिस बल भी रखा गया है। राउंड द क्लॉक निगरानी, गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाईपुलिस की टीमें राउंड द क्लॉक निगरानी रखेंगी। चुनाव में किसी भी असामाजिक तत्व की ओर से खलल डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:04 am

बिलासपुर हिंसा, अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी रामसिंह के ठिकानों पर दबिश, 5 और आरोपियों का निकाला जुलूस

बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों का जुलूस निकाला गया। इस मामले में अब तक दोनों पक्षों के कुल 29 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, अब तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी ध्रुव (18), दुर्गेश पुरी गोस्वामी उर्फ गोगा (19), अभिजित नेताम उर्फ निखिल नेताम (19), करण कश्यप उर्फ बडू (23) और कन्हैया मरावी उर्फ मोटू (19) शामिल हैं। सभी आरोपी तिफरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। राम सिंह की सरगर्मी से तलाश घटना के दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर रामसिंह की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के यहां भी पहुंच रही है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर हिंसक विवाद के बाद क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या लोगों को उकसाने वाली गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, पेज, ग्रुप और आईडी की निगरानी की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कोई व्यक्ति विवाद से जुड़ी भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर लोगों को उकसाने का प्रयास तो नहीं कर रहा है। पुलिस ने ऐसे दर्जनभर से अधिक सोशल मीडिया पेज, ग्रुप और आईडी को ब्लॉक कराया है, जिनसे विवादित या माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री वायरल होने की आशंका थी। जानिए क्या है पूरा विवाद और क्यों हुआ पथराव दरअसल, खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:04 am

अमेठी से 2 साल का मासूम अनस लापता:मिर्जापुर से मामा के घर आया था, तालाब-कुएं में तलाश; अयोध्या से बुलाई गई SDRF टीम

अमेठी कस्बे के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का मासूम अनस अचानक लापता हो गया। वह अपनी मां के साथ करीब एक सप्ताह पहले मिर्जापुर के विंध्याचल से मामा के घर आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। अब करीब 18 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अनस का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन किसी फुटेज में अनस दिखाई नहीं दिया। इसके बाद तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई गई। जब वहां भी सफलता नहीं मिली तो अयोध्या से SDRF की टीम बुलाई गई। तालाब में देर रात तक SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन SDRF की टीम ने देर रात तक पास के तालाब में बच्चे की तलाश की। तालाब के आसपास अंधेरा होने के कारण रोशनी की भी व्यवस्था की गई। गोताखोरों और SDRF टीम ने तालाब के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अनस का कोई पता नहीं चला। पुलिस अब तालाब के अलावा आसपास के कुओं और दूसरी संभावित जगहों पर भी बच्चे की तलाश कर रही है। SP डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे मासूम के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एसपी सरवणन टी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉग स्क्वाड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को बच्चे की तलाश में हर संभव प्रयास करने और जल्द से जल्द उसका पता लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। CCTV में भी नहीं मिला कोई सुराग, हर संभावित जगह की तलाशी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए संभावित जगहों पर छानबीन की जा रही है। कुएं और तालाब के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि बच्चे के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधि का कोई सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करते हुए बच्चे की तलाश में जुटी है। तीन बच्चों में सबसे छोटा है अनस, मां का रो-रोकर बुरा हाल अनस अपने पिता मुजीब के तीन बच्चों में सबसे छोटा है। उसके अचानक गायब होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन लगातार बच्चे के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। एसपी सरवणन टी ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस और बचाव टीमों की तलाश के बावजूद देर रात तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:02 am

रावतभाटा में दुकान से ज्वेलरी चोरी,CCTV:गहने देखने के बहाने कर्मचारी को बातों में उलझाया, दो चांदी और एक सोने की चेन लेकर फरार

रावतभाटा में कांग्रेस प्रत्याशी की ज्वेलरी शॉप से एक बादमाश ने ढाई लाख के गहने पार कर लिए। कांग्रेस प्रत्याशी दुकान मालिक सोमवार शाम प्रचार में लगे थे। इस दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और कर्मचारियों को गहने दिखाने के बहाने बातों में उलझाए रखा। मौका देखते ही बदमाश गहने लेकर दुकान से फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पहले देखें घटना से जुड़ी PHOTOS गहने देखने के बहाने उलझाया जानकारी के अनुसार सागर ज्वेलर्स पर शाम करीब 6:45 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने पहले चांदी की चेन दिखाने को कहा। दुकान पर मौजूद कर्मचारी नरेंद्र और शाकिर उसे गहने दिखाने लगे। इसी दौरान नरेंद्र एक अन्य ग्राहक को बाली पहनाने में व्यस्त हो गया। युवक ने इसी मौके का फायदा उठाया और करीब 250 ग्राम वजन की दो चांदी की चेन चुपके से अपनी जेब में रख लीं। इसके बाद युवक ने सोने की चेन दिखाने को कहा। कर्मचारी शाकिर उसे सोने की चेन दिखाने लगे। इसी दौरान युवक ने करीब 12 ग्राम वजन की एक सोने की चेन हाथ में ली और अचानक दुकान से बाहर भाग गया। कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन वह बाजार से बाहर निकलने में सफल रहा। दुकान पर काम करने वाले कारीगर शागिर मोहम्मद ने बताया - युवक शाम को दुकान में आया। उसने सोने ओर चांदी की कई चेन, कड़ा ओर ब्रेसलेट देखे। मगर उसे किसी का डिजाइन पसंद नही आया। इसके बाद वह तुरंत उठा और सीढ़ियों से नीचे उतरकर रवाना हो गया। जब हमने सामान का वजन किया तो पता चला कि 2 चांदी और एक सोने की चेन गायब है। हमने दुकान से बाहर आकर देखा तो आरोपी भाग चुका था। चुनाव प्रचार छोड़कर दुकान पहुंचे प्रत्याशी घटना के समय दुकान के मालिक और वार्ड पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी राशिद सागर चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। चोरी की जानकारी मिलते ही वे प्रचार छोड़कर तत्काल दुकान पहुंचे। दुकान के CCTV फुटेज खंगालने पर युवक की गतिविधियां सामने आईं और चांदी की दो चेन तथा सोने की चेन ले जाने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी संजीव स्वामी ने मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी ने बताया - दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 9:01 am

कानपुर: चौबेपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव रखकर बेला रोड पर ग्रामीणों का हंगामा

कानपुर के चौबेपुर बिकरू क्षेत्र के घिन्नी पुरवा गांव में शौच के लिए जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। मौत के बाद ग्रामीणों ने शव बेला रोड पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 9:01 am

सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे कोई पात्र परिवार : किशोरी

बैठक में योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन, उनके सत्यापन और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अमर उजाला 8 Sep 2026 8:57 am

‘मैं एक लड़की से प्यार करता हूं...’, पटना में लापता युवक के कमरे से मिला सुसाइड नोट; कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

पटना के किदवईपुरी से आशु नामक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रेम संबंधों और कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण 8 Sep 2026 8:56 am

केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू, पहले दिन ही 55 प्रतिशत सीटें फुल

केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, पहले दिन शाम तक 55 प्रतिशत (5000) टिकट बुक हो चुके थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने दूसरे चरण में 15 दिनों के लिए कुल 9000 टिकट जारी किए हैं।

जागरण 8 Sep 2026 8:55 am

कानपुर देहात में महंत पर लोहे की रॉड से हमला:47,500 रुपए और दो अंगूठियां लूटने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में रामजानकी मंदिर के महंत रामबीर बाबा पर हमले का मामला सामने आया है। महंत ने चार से छह लोगों पर पीछे से लोहे की रॉड से हमला करने और 47,500 रुपए व दो अंगूठियां लूटने का आरोप लगाया है। रविवार रात हुई घटना के बाद वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गए थे। होश में आने के बाद सोमवार को उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है और आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीछे से रॉड से हमला करने का आरोप महंत रामबीर बाबा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने गांव भाल जा रहे थे। रास्ते में एक मंदिर के पास चार से छह लोग खड़े थे। उनका आरोप है कि वहां से गुजरते समय पीछे से लोगों ने लोहे की रॉड से उनके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने उन्हें घायल हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। दो अंगूठियां भी ले जाने का आरोप महंत के मुताबिक, उनके ट्रक चलते हैं। रविवार को तीन ट्रकों का हिसाब हुआ था और करीब 47,500 रुपए उनके पास थे। उनका आरोप है कि हमलावर उनकी जेब से यह रकम और दो अंगूठियां लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें राजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर मनोज सर्राफ ने प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ने पर महंत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। होश में आने के बाद थाने पहुंचे, कार्रवाई की मांग सोमवार को होश आने के बाद रामबीर बाबा राजपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करने और कथित तौर पर लूटी गई नकदी व जेवर बरामद कराने की मांग की। महंत के शिकायत देने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस बोली- घटना संदिग्ध, आपसी रंजिश का एंगल भी राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि महंत की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। साथ ही आपसी रंजिश का पहलू भी सामने आया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हमले की वजह, आरोपियों की पहचान और लूट के आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:54 am

देवरिया के मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक से मारपीट-तोड़फोड़:डंडे, ईंट और स्टूल से हमला करने का आरोप; CCTV में कैद हुआ हंगामा

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान के संचालक से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर हमला करने और सामान व रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया, जिसमें कुछ लोग दुकान के अंदर और बाहर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। शिव मंदिर वार्ड निवासी कौशर अली मोहल्ले में ही मेडिकल की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक, 4 सितंबर की रात वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग दुकान के शटर के पास बैठे हुए थे। कौशर अली ने उन्हें दुकान के रास्ते से हटने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और लोग दुकान के अंदर घुस आए। इसके बाद कौशर अली के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने डंडे, ईंट, चप्पल, स्टूल और बेंच से हमला किया। मारपीट के दौरान दुकान के काउंटर और सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। रास्ते से हटने को कहा तो शुरू हुआ विवाद कौशर अली के अनुसार, घटना 4 सितंबर की रात की है। वह अपनी मेडिकल दुकान पर बैठे थे। दुकान के शटर के पास मोहल्ले के कुछ लोग बैठे हुए थे। उन्होंने उनसे रास्ते से हटने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक, इसी बात पर लोग नाराज हो गए और दुकान में घुसकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। डंडे-ईंट और स्टूल से हमला करने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने डंडे, ईंट, चप्पल, स्टूल और बेंच से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान दुकान के काउंटर और वहां रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। कौशर अली का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने दुकान से सामान और रुपए लूट लिए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। CCTV में कैद हुआ पूरा हंगामा मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। मंगलवार को सामने आए फुटेज में कुछ लोग दुकान के अंदर और बाहर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद घटना का वीडियो भी चर्चा में है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस बोली- शिकायत मिली, जांच जारी कौशर अली ने मामले में रामपुर कारखाना थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:54 am

बीजेपी ने पूर्व मेयर सहित 41-कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला:कोटा में आज सीएम का रोड शो; सीकर में विधायक को लड्डुओं से तोला

राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण में बुधवार को 162 निकायों में वोटिंग होगी। इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर रहे 41 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित प्रदेशभर में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सीकर में सोमवार एक्टर और 'बिग बॉस-7' फेम एजाज खान ने निकाय चुनाव में प्रचार किया। सीकर के वार्ड नंबर 19 में सोमवार रात विधायक राजेंद्र पारीक को लोगों ने लड्डुओं से तोला। वे कांग्रेस प्रत्याशी सूबेदौलत पंवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए आए थे। सीएम भजनलाल शर्मा का आज कोटा में रोड शो है। उनकी कैथूनीपोल थाने के सामने सभा भी है। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:54 am

फरीदाबाद ने सुधारी हवा, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वीं रैंक:2023 में 47वें स्थान पर था, स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई; गड्ढे भरे

प्रदूषण से जूझने वाले फरीदाबाद ने स्वच्छ हवा की दिशा में पिछले तीन वर्षों में लंबी छलांग लगाई है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर इस बार देशभर में 14वें स्थान पर रहा। खास बात यह है कि वर्ष 2023 में 47वें स्थान पर रहने वाला फरीदाबाद अब 33 पायदान ऊपर पहुंच चुका है। पिछले वर्ष के मुकाबले भी शहर की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार हुआ है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद 19वें और 2024 में 21वें स्थान पर था। नगर निगम का दावा है कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए किए गए कई कामों का असर रैंकिंग में दिखाई दिया है। हरियाली बढ़ाने से लेकर सड़कों की धूल रोकने तक काम नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 28 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि का इस्तेमाल शहर में ग्रीन बेल्ट विकसित करने, पौधरोपण करने और मुंबई-बड़ौदरा एक्सप्रेसवे के किनारे नमो वन विकसित करने सहित कई कार्यों में किया गया। निगम के मुताबिक इस राशि का करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा खर्च हो चुका है। शहर के चारों जोन में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा सड़कों पर बने गड्ढों को भरने और सड़क की धूल को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया। नौ मशीनों से सड़कों की सफाई का दावा धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम की नौ स्वीपिंग मशीनें सड़कों पर उतारी गई हैं। स्वास्थ्य शाखा की ओर से उन सड़कों को चिन्हित किया जाता है जहां धूल की समस्या ज्यादा है। इसके बाद एजेंसी के माध्यम से सफाई कराई जाती है। निगम का कहना है कि मशीनों की निगरानी जीपीएस के जरिए की जाती है। हालांकि, शहर की जमीनी स्थिति में तस्वीर हर जगह एक जैसी नहीं है। फरीदाबाद की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर लंबे समय तक स्वीपिंग मशीनें नहीं पहुंचने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। छह महीने में एक हजार से ज्यादा गड्ढे भरे नगर निगम कमिश्नर यशेन्द्र सिंह ने बताया कि निगम की ओर से बेहतर करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। पिछले छह महीने में एक हजार से अधिक गड्ढों को भरने का काम किया है। सड़क की धूल कम करने के लिए स्वीपिंग मशीनों के साथ पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इसको और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:54 am

125 करोड़ की लागत, 1 साल बीता पर नींव तक नहीं बनी! भागलपुर में बौंसी ROB के पिलर धंसे; 2027 की डेडलाइन होगी फेल?

Bhagalpur Bounsi ROB Construction: भागलपुर में 125 करोड़ की लागत से बन रहे बौंसी रेलवे ओवरब्रिज का काम एक साल बाद भी नींव तक नहीं पहुंचा है। पिलर धंसने और धीमी गति के कारण 2027 की समय सीमा चूकने की आशंका है।

जागरण 8 Sep 2026 8:54 am

फतेहाबाद में कंस मेला सम्मान समारोह:कंस मेले में सजीं श्रीकृष्ण-राधा की झांकियां, कलाकारों ने बांधा समां

आगरा में कस्बा फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले की दधीलीला कमेटी की ओर से सोमवार शाम कान्हा वन गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कंस मेले के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां​​​​बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुई। समाजसेवी तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। कंस मेला हमारी ऐतिहासिक धरोहर : तेजेंद्र गुर्जरतेजेंद्र गुर्जर ने कहा कि कंस मेला क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है। इसकी पहचान केवल आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जनपदों में भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक रमाकांत सराफ, चौधरी जयपाल सिंह, गोविंद वर्मा, अध्यक्ष शेखर गुप्ता, अवनीश पेंगोरियां, शैलेश यादव, सुमित अग्रवाल, बेदू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:52 am

फरीदाबाद: शहजाद ने 13 वर्षीय देव पर चाकू से किए कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के करुणा नगर में एक 13 वर्षीय किशोर, देव पर चाकू से हमला किया गया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 8:52 am

कानपुर मौसम: मानसूनी ट्रफ रेखा मेहरबान, अगले पांच दिन तक छाए रहेंगे बादल, झमाझम बारिश के आसार, ये है अलर्ट

कानपुर में मानसूनी ट्रफ रेखा प्रदेश के बीचोंबीच से गुजरने से कानपुर परिक्षेत्र में फिर बादल आ गए हैं। सोमवार को बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

अमर उजाला 8 Sep 2026 8:49 am

बागपत में दोहरे हत्याकांड का आरोपी 25 दिन से फरार:नरेश नाथ पर 25 हजार का इनाम, मंदिर में गड्ढा खोदकर दबाए थे दो शव

बागपत के लहचौड़ा गांव स्थित मंदिर में दो लोगों की हत्या कर शव दबाने के मामले में आरोपी नरेश नाथ का 25 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नरेश नाथ को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना चांदीनगर क्षेत्र के अंकित और इसरार 25 जुलाई को लापता हुए थे। पुलिस ने 13 अगस्त को मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों की हत्या के बाद उनके शव मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। इस मामले में नरेश नाथ को आरोपी बनाया गया है। खुलासे के बाद से ही वह फरार है। पुलिस नरेश नाथ के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन इसके बावजूद नरेश नाथ अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। 25 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी अंकित और इसरार के लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। 13 अगस्त को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इसके बाद नरेश नाथ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। दो शिष्य जेल भेजे, परिवार से भी हुई पूछताछ मामले में पुलिस नरेश नाथ के दो शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने नरेश नाथ के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की, ताकि उसके बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि, अब तक पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी थाना प्रभारी राकेश पुंडीर ने बताया कि पुलिस टीम नरेश नाथ की तलाश कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लगातार तलाश कर रही है और उम्मीद है कि नरेश नाथ को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बागपत के काठा गांव में जली हुई लाश मिलने के मामले का भी जिक्र किया। उस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में भी पुलिस जल्द आरोपी तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:48 am

उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को CM धामी की सौगात, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से संवरेगा भविष्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 11 हजार मेधावी छात्रों के लिए 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' के तहत निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का शुभारंभ किया।

जागरण 8 Sep 2026 8:47 am

सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार:मस्जिद गिराने वाले को क्रिमिनल कहा था, भड़काऊ बयान देने पर कार्रवाई

सहारनपुर में पुलिस ने समाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर हुदा जरीवाला को सोमवार को सर्किट हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ भड़काऊ बयान भी दिया था। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने थाना सदर बाजार में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उसके बाद शाम को सर्किट हाउस पहुंची थी। वहां से उनकी गिरफ्तारी हुई। पहले विस्तार से पूरा मामला पढ़िए सहारनपुर में 5 सितंबर को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए तड़के 5 बजे गिरा दिया था। 16 घंटे तक 6 बुलडोजर चले। जिसके बाद मस्जिद को गिराने का काम पूरा हुआ। मस्जिद को गिराए जाने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर मायावती, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, समेत अन्य नेताओं ने बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया था। वहीं मेरठ, वाराणसी समेत अन्य जिलों से सहारनपुर जाने वाले विपक्षी नेताओं को उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। इनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा विधायक अतुल प्रधान और इकरा हसन समेत कई नेता शामिल थे। मस्जिद वाली जगह पर मलबा हटाने पर वहां पर कुआं मिला था। सोमवार को कुएं वाली जगह एएसआई की टीम जांच करने पहुंची थी। कुएं की गहराई और ईंटो की जांच के बाद टीम वापस लौट गई थी। कल सर्किट हाउस में मस्जिद गिराए जाने की घटना के खिलाफ विरोध जताने पहुंची थी हुदा जरीवाला सोमवार शाम को सर्किट हाउस में मस्जिद गिराए जाने की घटना के खिलाफ विरोध जताने पहुंची थी। वह सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ अंदर जाने की जिद कर रही थीं। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे शांत कराया। पुलिस ने सीएम योगी और डीएम पर दिए बयान का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ शाम करीब 5 बजे ले गई थी। पुलिस के मुताबिक हुदा जरीवाला दिल्ली की रहने वाली हैं। वह पूर्व में लंदन के एक मीडिया संस्थान में एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। वर्तमान में खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताती हैं। अब वीडियो में क्या बोला है वो पढ़े जिसने मुसलमानों की मस्जिद गिराई वो क्रिमिनल कौन जिसने मुसलमानों की मस्जिद गिराई है। वो क्रिमिनल कौन है। वो मस्जिद गिराने वाला कौन होता है? तमाम मुस्लिम समाज उसके खिलाफ खड़ा हुआ है और सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए। हम चुप नहीं बैठेंगे। एसएसपी बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाईएसएसपी अभिन्दन सिंह ने बताया कि अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने हुदा जरीवाला के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए जाने को लेकर तहरीर दी थी उनकी तहरीर के आधार पर सोमवार को थाना सदर बाजार में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उसमें की गई टिप्पणियों की जांच की जा रही है। जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी ये भी पढ़ें- UP की सरकारी भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' नहीं:खाली रह जाते हैं पद; 6 राज्यों में 25% तक बनती है 'एक्स्ट्रा लिस्ट' यूपी में सरकारी नौकरियों की भर्ती में 'वेटिंग लिस्ट' का नियम नहीं है। इससे हर भर्ती में हजारों पद खाली रह जाते हैं। ये 3 तरह के पद होते हैं। पहला- जिन पर चयनित अभ्यर्थी जॉइनिंग नहीं लेता। दूसरा- जॉइनिंग के एक साल के अंदर नौकरी छोड़ देता है। तीसरा- किसी गलती की वजह से विभागीय जांच के बाद नौकरी से हटा दिया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:46 am

रेलवे में अब आग से मिलेगी हाईटेक सुरक्षा, स्टेशन पर अलार्म और ट्रेनों में वाटर मिस्ट बुझाएगा आग

भारतीय रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आग से बचाव के लिए हाईटेक व्यवस्था अपना रही है। धनबाद, गोमो व कोडरमा में एस्पिरेशन फायर डिटेक्शन सिस्टम लगेगा, जबकि 250 कोचों में वाटर मिस्ट अग्निशामक लगाए जाएंगे।

जागरण 8 Sep 2026 8:46 am

दिनेश शर्मा बोले- लखनऊ से रिश्ता हमेशा रहेगा:चुनौती को अवसर में बदलना मेरा स्टाइल, अंडमान-निकोबार को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाऊंगा

लखनऊ के मेयर से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने और राज्यसभा तक पहुंचने वाले डॉ. दिनेश शर्मा को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल बनाया है। वह नई सूचना के बाद लखनऊ के लोगों, प्रशासनिक हस्तियों से मिलकर सोमवार को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने उनसे खास बातचीत की। राजनीति में सौम्य कहे जाने वाले डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा संगठन से लेकर प्रोफेसर, मेयर और अब उपराज्यपाल बनने के सफर को बताते हुए थोड़ा भावुक भी हुए। उन्होंने कहा- संगठन की वजह से युवा मोर्चा का 3 बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बना। मेयर, डिप्टी सीएम, नेता सदन बना। अब संगठन यह कहने में कष्ट हो रहा है कि संगठन से इस्तीफा देना पड़ेगा। अभ पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश… सवाल: नई जिम्मेदारी को किस तरह देखते हैं? जवाब: हर जिम्मेदारी अपने साथ एक नई चुनौती लेकर आती है। मेरा प्रयास हमेशा रहा है कि चुनौती में अवसर तलाशा जाए। मैंने शिक्षक, शैक्षणिक, संगठन और कार्यपालिका से जुड़ी अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है। अब संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है तो इसे पूरी निष्ठा और संविधान के अनुरूप निभाना मेरी प्राथमिकता होगी। सवाल: आपके लंबे अनुभव का नई भूमिका में कितना फायदा मिलेगा? जवाब: संगठन में काम करने से लोगों के साथ सीधे जुड़ने और उनकी अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है। लखनऊ नगर निगम में करीब 11 साल काम किया। शिक्षक रहा, फिर राजनीति में आया और कार्यपालिका की जिम्मेदारियां निभाईं। इन सभी अनुभवों ने मुझे अलग-अलग परिस्थितियों में काम करना सिखाया है। सवाल: जाति और संप्रदाय के आधार पर राजनीति को लेकर आपकी क्या सोच है? जवाब: मेरा मानना है कि देश को जाति और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर देखना चाहिए। प्रधानमंत्री का विजन समग्र भारत का है, जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए ईडब्ल्यूएस जैसी व्यवस्था इसी दिशा में एक उदाहरण है। समाज को बांटने के बजाय सबको साथ लेकर आगे बढ़ना जरूरी है। सवाल: जेन-जी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। आप इसे कैसे देखते हैं? जवाब: मैं लंबे समय तक विद्यार्थियों के बीच रहा हूं, इसलिए युवाओं की आकांक्षाओं को करीब से समझता हूं। आज की पीढ़ी के सवाल और अपेक्षाएं अलग हैं। शिक्षा, अवसर और भविष्य को लेकर युवाओं की चिंता को गंभीरता से समझना होगा। प्रधानमंत्री भी हर पीढ़ी और हर वर्ग के भविष्य को लेकर काम कर रहे हैं। मैं इसे राजनीतिक बहस के बजाय युवाओं की आकांक्षाओं के नजरिए से देखता हूं। सवाल: अयोध्या में राम मंदिर के चंदे को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या कहेंगे? जवाब: जो मामले न्यायालय के सामने हैं, उन पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। जांच और कार्रवाई भी हुई है। ऐसे मामलों में अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच और न्यायिक प्रक्रिया से ही सामने आना चाहिए। श्रीराम को लेकर राजनीति करने वालों को जनता अपने स्तर पर जवाब देती है। सवाल: राज्यसभा से इस्तीफे और नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी? जवाब: मैं दिल्ली जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करूंगा। पार्टी और नेतृत्व की ओर से जो निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी। राज्यसभा और संगठन से जुड़े दायित्वों के संबंध में भी नेतृत्व जो उचित समझेगा, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। लखनऊ से अंडमान तक के सफर सवाल-जवाब… सवाल: मेयर से उपमुख्यमंत्री और अब उपराज्यपाल तक के सफर में लखनऊ आपके लिए कितना महत्वपूर्ण रहा? जवाब: लखनऊ मेरे सार्वजनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यहां के लोगों ने मुझे अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम करने का अवसर दिया। मेयर से लेकर उपमुख्यमंत्री तक के सफर में लखनऊ के लोगों और कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह रिश्ता पद से नहीं, भावनाओं से जुड़ा है। सवाल: दो बार मेयर रहे। उस दौर की कौन-सी उपलब्धि आज भी सबसे ज्यादा संतोष देती है? जवाब: मेयर रहते मेरा जोर शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने और लखनऊ को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर रहा। कई विकास कार्य उस समय शुरू हुए। मेरे लिए सबसे संतोष की बात यही है कि उन प्रयासों से शहर के विकास को एक दिशा मिली। सवाल: शिक्षक से राजनीति और फिर संवैधानिक पद तक पहुंचने में लखनऊ ने आपको क्या सिखाया? जवाब: लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों के बीच रहने का अनुभव मिला। राजनीति में आने के बाद समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद हुआ। इस शहर ने मुझे विविधता के साथ काम करना और अलग-अलग विचारों को सुनना सिखाया। यही अनुभव आज भी मेरे लिए उपयोगी है। सवाल: अब अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी है। लखनऊ से आपका जुड़ाव कैसे बना रहेगा? जवाब: जिम्मेदारी का स्थान बदल सकता है, रिश्ते नहीं। लखनऊ मेरे जीवन का हिस्सा है। यहां के लोगों, कार्यकर्ताओं और मित्रों से वर्षों का जुड़ाव है। नई जिम्मेदारी के बावजूद यह संबंध कायम रहेगा। सवाल: आज के लखनऊ में विकास के साथ किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है? जवाब: लखनऊ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रैफिक, पर्यावरण, स्वच्छता, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं पर लगातार काम करना जरूरी है। शहर के विस्तार को देखते हुए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना होगा। सवाल: लखनऊ की तहजीब, साहित्य और खान-पान की कौन-सी चीजें अंडमान तक साथ जाएंगी? जवाब: लखनऊ की तहजीब उसकी सबसे बड़ी पहचान है। यहां की भाषा, अदब, साहित्य, खान-पान और लोगों का अपनापन लंबे समय तक साथ रहता है। अंडमान-निकोबार की नई जिम्मेदारी के साथ लखनऊ की ये यादें भी मेरे साथ रहेंगी। सवाल: लखनऊ की जनता और पुराने साथियों के लिए आपका संदेश क्या है? जवाब: यह मेरे सार्वजनिक जीवन में एक नई भूमिका है। अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम करने के बाद अब संवैधानिक पद पर सेवा का अवसर मिला है। इसे मैं सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। लखनऊ ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेयर से लेकर उपमुख्यमंत्री और अब उपराज्यपाल की जिम्मेदारी तक यहां के लोगों का सहयोग मेरे साथ रहा है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मेरी जिम्मेदारी भले ही दूसरे स्थान पर हो, लेकिन लखनऊ से मेरा रिश्ता हमेशा बना रहेगा। ------------------- इसे भी पढ़िए… यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल : डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं, डीके जोशी की जगह लेंगे यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और वर्तमान में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी 2 महीने (नवंबर, 2026 तक) बाकी है। वह एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे। डॉ. शर्मा ने उपराज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:45 am

रसूलाबाद में गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचे रहे बच्चे:बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की खोली पोल; प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को बताया

कानपुर देहात के रसूलाबाद में लगातार बारिश के बाद नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की स्थिति सामने आ गई है। संविलियन विद्यालय करियावर में कई दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है। स्कूल परिसर के साथ बच्चों और शिक्षकों के आने-जाने वाले रास्ते पर भी पानी जमा है। ऐसे में शिक्षक और छोटे बच्चे इसी गंदे पानी से होकर अपनी कक्षाओं तक पहुंचने को मजबूर हैं। स्कूल में जलभराव की स्थिति की तस्वीरें बच्चों की परेशानी बयां कर रही हैं। बच्चे जूते और कपड़े बचाते हुए पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। कई दिनों से पानी जमा होने के कारण अब उसमें गंदगी और बदबू भी बढ़ गई है। इससे बच्चों और स्कूल स्टाफ के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल की रसोई तक आने-जाने में हो रही है। रसोईया भी बच्चों के लिए खाना लेकर इसी जलभराव वाले रास्ते से गुजरने को मजबूर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि पानी में छिपे जहरीले कीड़े या किसी अन्य कारण से किसी बच्चे अथवा कर्मचारी के साथ हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? पानी निकासी का रास्ता नहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुषमा अग्निहोत्री ने बताया कि स्कूल में पानी निकलने का कोई उचित रास्ता नहीं है। समस्या के संबंध में नगर पंचायत के अधिकारी को जानकारी भी दी गई है। इसके बावजूद कई दिनों से जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लगातार पानी जमा रहने से स्कूल परिसर और रास्ते पर गंदगी बढ़ती जा रही है। बदबू के कारण भी बच्चों और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। पानी की निकासी नहीं होने से समस्या और गंभीर होने की आशंका है। छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा स्कूल आने वाले छोटे बच्चों के सामने सबसे बड़ी परेशानी सुरक्षित रास्ते की है। बच्चे अपने जूते-कपड़े बचाते हुए किसी तरह गंदे पानी को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद जलभराव होना यहां कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन इस बार कई दिनों तक पानी नहीं निकलने से परेशानी बढ़ गई है। पानी में गंदगी जमा होने के साथ बदबू भी बढ़ रही है। ऐसे में अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। नगर पंचायत क्षेत्र में ही व्यवस्था बदहाल हैरानी की बात यह है कि संविलियन विद्यालय करियावर किसी दूरदराज के गांव में नहीं, बल्कि नगर पंचायत क्षेत्र में है। इसके बावजूद स्कूल परिसर और रास्ते से पानी निकालने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। बारिश के बाद जल निकासी की समस्या पहले भी सामने आती रही है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से हर बार बच्चों और शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार भी कई दिनों से पानी जमा है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे रोज इसी रास्ते से होकर कक्षाओं तक पहुंच रहे हैं। रसोईया को भी भोजन लेकर इसी पानी से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल परिसर में किसी हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सवाल नगर पंचायत प्रशासन से है कि जब स्कूल में बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है तो जल निकासी की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आखिर कब तक गंदा पानी स्कूल परिसर में जमा रहेगा और कब बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा?

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:44 am

अजमेर BJP में बगावत पर 6 नेताओं को पार्टी से-निकाला:इस्तीफा दे चुके पूर्व मेयर व उनकी पत्नी भी शामिल,आज 6 निकायों के मतदान दल रवाना होंगे

अजमेर में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा ने बागियों के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। प्रदेश भाजपा ने 41 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इनमें अजमेर से सूची में 6 नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी आदेश में इन नेताओं पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने या निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। बता दे कि इसमें पिछले दिनों भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत और उनकी पत्नी हेमा गहलोत का भी नाम है। इन 6 नेताओं पर क्या आरोप इधर पहले चरण की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगे मतदान दल अजमेर में पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। मंगलवार को पीसांगन, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, टांटोटी और सावर के लिए मतदान दल रवाना होंगे। बुधवार को इन 6 निकायों के 150 वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 155 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनावी व्यवस्था में करीब 4500 कर्मचारी, अधिकारी, सुरक्षा कर्मी और मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पहले चरण में पीसांगन के 25, नसीराबाद के 20, केकड़ी के 40, सरवाड़ के 25, टांटोटी के 20 और सावर के 20 वार्डों में मतदान होगा। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे...

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:42 am

बलिया में पेंशनर्स का मौन धरना 14वें दिन:धरने को मिला व्यापार मंडल का साथ, सरकार से जल्द समाधान की अपील

बलिया में बुजुर्ग पेंशनर्स की मांगों को लेकर चल रहा मौन धरना सोमवार को लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों के आंदोलन को अब विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी धरनास्थल पहुंचे और पेंशनर्स के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। सरकार और परिवहन मंत्री से जल्द समाधान की अपील अरविंद गांधी ने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री से बुजुर्ग पेंशनर्स की जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स हमारे बुजुर्ग हैं और उनका सम्मान करना समाज व सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। लंबे समय से चल रहे धरने को देखते हुए उनकी उचित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। आंदोलन को लगातार मिल रहा संगठनों का समर्थन पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि मांगों के समाधान तक उनका मौन धरना जारी रहेगा। विभिन्न संगठनों और सामाजिक लोगों के समर्थन से आंदोलन को मजबूती मिल रही है। धरनास्थल पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी पेंशनर्स की मांगों को जायज बताते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:41 am

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

अमर उजाला 8 Sep 2026 8:40 am

जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं

सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों ने स्ट्रीट लाइट बंद होने, कचरा जमा होने, पेयजल पाइपलाइन लीकेज और पानी की सप्लाई बंद होने जैसी समस्याएं पोस्ट की हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर आई कुछ समस्याओं का संबंधित जिम्मेदारों ने समाधान करवाकर लोगों को राहत भी दी है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर' गांधी नगर से प्रवीण स्वामी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिंक हाउस वाली गली में पाइपलाइन टूटने के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई है। सड़क का काम चलने के दौरान पेयजल पाइपलाइन टूट गई थी, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हरिराम ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए पाइपलाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति फिर से शुरू हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली। नागरिक की समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' जेईएन हरिराम हैं। टूटा चैंबर कवर ठीक करवाया, लोगों को राहत वंदे मातरम चौक से एडवोकेट प्रमोद कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में चैंबर का कवर काफी समय से टूटा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित स्तर पर कार्रवाई करते हुए चैंबर के टूटे कवर की समस्या का समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... लोटस हॉस्टल के पास तीन दिन से बंद है स्ट्रीट लाइट पिपराली रोड, विकास कॉलोनी से यशवंत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि लोटस हॉस्टल के पास स्ट्रीट लाइट पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी हुई है। लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यशवंत ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। शास्त्री नगर में कई दिनों से जमा है कचरा शास्त्री नगर से दिनेश कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी दिनों से कचरा जमा पड़ा हुआ है। नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से जगह-जगह गंदगी की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। दिनेश कुमार शर्मा ने क्षेत्र में सफाई करवाकर जमा कचरा उठवाने की मांग की है। श्याम नगर में तीन महीने से बंद पड़ी है रोड लाइट श्याम नगर से श्रवण कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट पिछले तीन महीने से बंद पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट खराब होने के कारण रात में लोगों को अंधेरे में आने-जाने में परेशानी हो रही है। श्रवण कुमार ने रोड लाइट को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है। बिजली पोल के पास पाइपलाइन लीकेज, हादसे का खतरा चांदपोल, राज नगर-3 से नरेंद्र कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बिजली के पोल के नजदीक पानी की पाइपलाइन में लीकेज है। बिजली के पोल के पास पानी बहने से लोगों में खतरे की आशंका बनी हुई है। नरेंद्र कुमार शर्मा ने पाइपलाइन लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 2. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 3.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 4.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 5.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 6.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 7.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 9. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 10.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:38 am

समाजसेवी के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह:केक, फूल और शुभकामनाएं ,आधी रात से बधाई देने पहुंचे समर्थक

कानपुर के 211 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी रवि बाजपेयी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन को लेकर उनके कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रात 12 बजते ही समर्थकों के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग देर रात उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रवि बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा रात्रि में ही जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है। समर्थक फूल-मालाएं और पुष्पगुच्छ लेकर आवास पर पहुंच रहे हैं और रवि बाजपेयी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। रात के समय ही आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने रवि बाजपेयी के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान समर्थकों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कई समर्थक अपने स्तर से जन्मदिन की बधाई देने के लिए देर रात उनके आवास पर पहुंचे। समर्थकों का कहना है कि रवि बाजपेयी लगातार समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हैं और लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। रवि बाजपेयी ने देर रात आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह उन्हें समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। जन्मदिन के अवसर पर रात्रि से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। समर्थकों के उत्साह के बीच रवि बाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:38 am

Kangra News: डाह-कुल्हाड़ा में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 28 स्कूलों की 280 छात्राएं दिखाएंगी दम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया।

अमर उजाला 8 Sep 2026 8:38 am

बाराबंकी में देवा मेला की तैयारी शुरू:27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, डीएम ने सुरक्षा पर दिया जोर

बाराबंकी का प्रसिद्ध देवा मेला 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इस मेले को भव्य और पारंपरिक तरीके से आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। DM ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की बैठक हुई। यह मेला हर साल अक्टूबर में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिताजी की याद में लगता है। इसमें देश-विदेश से लोग आते हैं। बैठक में मेले की तैयारियों, सुरक्षा और लोगों की सुविधाओं पर विस्तार से बात हुई। मेले में मुशायरा, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा कई और मनोरंजक और आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और मेला घूमने आने वालों की सुविधा और सुरक्षा सबसे जरूरी है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई, पीने का पानी, बिजली, मेडिकल सुविधा, शौचालय और आराम करने की जगह जैसी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। इसके साथ ही बाजार, अस्थायी दुकानों और स्टॉलों की व्यवस्था, मेले की आय-व्यय और पशुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी बात हुई। डीएम ने अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए उप-समितियां बनाने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा। उन्होंने पूरी कार्ययोजना समय पर तैयार करने के भी निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:37 am

‘नगर निगम सदन की बैठक में आएं जोनल अधिकारी’:बजरडीहा वार्ड के पार्षद का निगम में सवाल, हमसे क्यों मांगी जाती है पार्क के लिए जमीन

वाराणसी नगर निगम की साधारण सभा की बैठक के अंतिम चरण में वार्ड नंबर-71 बजरडीहा के पार्षद श्यामआसरे मौर्या ने नई बहस को जन्म दे दिया। उन्होंने अपना नंबर आने पर सदन में कहा की ‘कोई भी पार्षद यदि कोई काम काम करवाना है तो वह अपने जोनल अधिकारी से संपर्क करता है। लेकिन जोनल अधिकारी साधारण सभा की बैठक में नहीं बुलाये जाते।’ उन्होंने सदन की हर बैठक में जोनल अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके अलावा पार्कों के लिए निगम द्वारा बार-बार जमींन देने की बात करने पर भी नाराजगी जताई। निगम को सब जानकारी पर हमसे मांगते हैं जमीन भाजपा के पार्षद श्याम आसरे मौर्या ने बताया - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उनकी काशी हरी-भरी रहे और लोगों को सुकून मिले। ऐसे में सभी वार्डों में पार्क होना आवश्यक है। लेकिन हम जब अपने वार्ड में पार्क का भेजते हैं तो निगम से हमसे कहा जाता है पार्षद जी आप जमीन बता दें कहां बनाया जाए पार्क। यह गलत है क्योंकि निगम में सारा आराजी नंबर मौजूद है। कहां निगम की जमीन है कहां नहीं है। फिर भी हमसे मांगा जाता है। इसका मतलब मंशा सही नहीं है। आमने कई बात सदन में यह विषय उठाया। लेकिन कोई काम नहीं कर रहे। सदन में उपस्थित हों जोनल अधिकारी पार्षद ने आगे बताया - जोनल अधिकारी जितने भी है। वो कभी सदन की बैठक में नहीं आते। जो भी मामले पार्क या अन्य चीज के हैं। वो रहेंगे तो हम उनसे सवाल पूछ सकेंगे लेकिन वो मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं। वो लोग सिर्फ जोन कार्यालय में बैठक पीला कार्ड बनाने में मस्त है। किसी भी जमीन का वो पीला कार्ड बना दे रहे हैं। उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में निगम यह तय करे की हर बैठक में जोनल अधिकारी उपस्थित हों ताकि पार्षद की समस्या का समाधान हो सके। महापौर ने दिया आश्वासन पार्षद श्याम आसरे मौर्या ने बताया - इसपर महापौर ने नगर आयुक्त को सदन में निर्देशित किया है कि हर वार्ड में एक पार्क दीजिये। अगर पार्क नहीं होगा तो वार्ड की जनता कहां टहलने जाएगी। सिगरा, बीएचयू और BLW यहां से 5-5 किलोमीटर दूर है। वहां कैसे कोई जाएगा। ऐसे में उन्होंने अधिकारीयों से कहा है कि जमीन आप देखिये और कब्जा है तो खाली करवाकर पार्क बनवाइए।

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:37 am

मुरैना में सितंबर में बदला मौसम:चंबल- क्वारी समेत नदियों का बढ़ा जलस्तर; 50 गांव अलर्ट, निचले इलाकों में घरों तक पहुंचा पानी

मुरैना जिले में मानसून का मुख्य समय माने जाने वाला अगस्त इस बार कमजोर रहा, लेकिन सितंबर की शुरुआत से बारिश ने जोर पकड़ लिया है। लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से नदियों में छोड़े जा रहे पानी के कारण चंबल, क्वारी और आसन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पगारा और कोलुआ डैम में भी पानी बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। कई गांवों में ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है। लगातार बारिश का असर खेती पर भी पड़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं बढ़े जलस्तर के बीच कुछ लोग नदी-नाले और डैम के आसपास पहुंचकर वीडियो और रील बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों को ऐसे जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की चेतावनी दी है। करीब 50 गांव चिन्हित, प्रशासन अलर्ट बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले और संभावित प्रभावित क्षेत्रों के करीब 50 गांवों को चिन्हित किया है। इन गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। लोगों से नदी, नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए संबंधित टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। बारिश जारी रही तो बढ़ सकती है परेशानी फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है। यदि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही और ऊपरी क्षेत्रों से नदियों में पानी छोड़ा जाता रहा तो नदियों और डैमों का जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे निचले इलाकों में जलभराव बढ़ने की संभावना है। 7 सितंबर को 29.4 मिमी औसत बारिश जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक कुल 560.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 915.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस साल अब तक 355.3 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 706.9 मिलीमीटर है। सोमवार 7 सितंबर को जिले में औसतन 29.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सबलगढ़ में सबसे ज्यादा 48 मिमी, पोरसा में 40, मुरैना में 38, जौरा में 32, कैलारस में 10 और अंबाह में 8.3 मिलीमीटर बारिश हुई। जौरा में सबसे ज्यादा, अंबाह में सबसे कम बारिश 1 जून से 7 सितंबर तक तहसीलवार आंकड़ों में जौरा में सबसे ज्यादा 672 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके बाद सबलगढ़ में 645.6, कैलारस में 640, पोरसा में 590.5, मुरैना में 511.8 और अंबाह में सबसे कम 303.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के आंकड़े

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:37 am

पटना दशहरा मेला के लिए पुतलों की ऊंचाई तय, रामलीला मंचन को लेकर संशय बरकरार 

पटना के गांधी मैदान में दशहरा मेला की तैयारी के बीच रामलीला मंचन को लेकर संशय बना हुआ है, जबकि रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई बढ़ाई गई है।

जागरण 8 Sep 2026 8:37 am

अनिल चंद्राकर बोला-6 महीने के लिए अंदर करवा सकता हूं:ED कार्रवाई की खबर स्टेटस पर लगाने पर युवक को जान से धमकी; गांव छोड़ा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 2 सितंबर को हुई ED की कार्रवाई के बाद अखबार में छपी खबर को स्टेटस पर लगाने पर अनिल चंद्राकर ने युवक को कॉल कर धमकी दी। इतना ही नहीं, युवक को गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। ED की कार्रवाई को लेकर अनिल चंद्राकर का नाम भी खबरों में आया था। युवक ने यही खबर अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगाई थी। इसके बाद अनिल चंद्राकर ने दूसरे नंबर से युवक को कॉल किया। आरोप है कि उसने युवक को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अनिल चंद्राकर ने कॉल पर युवक से कहा, तुझे मारते-मारते थाने ले जाऊंगा। तू मुझे नहीं जानता, 6 महीने के लिए अंदर करवा सकता हूं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। स्टेटस लगाने के अगले दिन आया कॉल जानकारी के मुताबिक, पाटन के रूही गांव निवासी परमेश्वर सिंगौर ने वाट्सऐप पर न्यूज पेपर की कटिंग अपने स्टेटस पर लगाई थी। खबर स्टेटस पर लगाने के अगले दिन उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को अनिल चंद्राकर बताते हुए उसने परमेश्वर से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कुछ घंटे बाद आरोपी के गांव आने की जानकारी मिली तो परमेश्वर डरकर गांव छोड़कर चले गए। परमेश्वर ने फोन पर हुई बातचीत को अपने दोस्त के मोबाइल से रिकॉर्ड करने की बात कही है। खबर में अनिल चंद्राकर को 2.80 करोड़ देने का जिक्र मामला 3 सितंबर का है। परमेश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस दिन एक अखबार में यह खबर छपी थी। खबर में ED की कार्रवाई का जिक्र था। इसमें लिखा था कि करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए अनिल चंद्राकर को दिए गए थे। परमेश्वर के मुताबिक, उन्होंने खबर को सिर्फ उत्सुकता में अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगाया था। उनका कहना है कि वे अखबार में नाम छपे किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं और न ही उनका किसी से विवाद है। पीड़ित ने बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर को दोपहर करीब 1.40 बजे परमेश्वर के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अनिल चंद्राकर बताया। परमेश्वर का आरोप है कि फोन उठाते ही उसने मां-बहन को लेकर गाली-गलौज की और कहा कि मारते-मारते थाने ले जाऊंगा। परमेश्वर ने उसे समझाने की कोशिश की कि उसने किसी को अपमानित करने के लिए अखबार की खबर अपने स्टेटस पर नहीं लगाई थी। इसके बावजूद गाली-गलौज जारी रहने का आरोप है। परमेश्वर ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान वह डर गया था। उसने अपने दोस्त भोला राम सिंगौर के मोबाइल से पूरी बातचीत रिकॉर्ड कराई। इस रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपा गया है। गांव आने की सूचना मिली तो घर छोड़कर चला गया परमेश्वर के अनुसार, उसी दिन करीब 3.10 बजे उसे अनिल चंद्राकर के गांव आने की जानकारी मिली। गांव के ही हितेंद्र पटेल ने फोन कर बताया कि अनिल गांव आए हैं और उसे बुला रहे हैं। शिकायत में परमेश्वर ने आरोप लगाया है कि उसे यह भी कहा गया कि आज तुम्हें जान से मार देंगे। इसके बाद परमेश्वर डरकर गांव छोड़कर चला गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का डर है। इसी वजह से वह घर से बाहर रहने को मजबूर है। ईडी मामले से अपना कोई संबंध नहीं बताया परमेश्वर ने शिकायत में बताया है कि जिस मामले से जुड़ी खबर उन्होंने स्टेटस पर लगाई थी, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि वह न तो इस मामले में गवाह हैं और न ही किसी जांच का हिस्सा हैं। अखबार में खबर पढ़ने के बाद उन्होंने उसे केवल जानकारी के लिए अपने स्टेटस पर लगाया था। परमेश्वर ने पुलिस को अखबार में छपी खबर की कॉपी और फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में देने की बात कही है। शिकायत के आधार पर पाटन पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जानिए... कैसे सामने आया अनिल चंद्राकर का नाम ED के मुताबिक, CGPSC की 2021 की परीक्षा का पेपर लीक कर कुछ अभ्यर्थियों और आरोपियों के रिश्तेदारों तक पहुंचाया गया था। इसके बदले अभ्यर्थियों से पैसे लिए गए। जांच में यह भी सामने आया कि इस मामले में डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे बड़े पदों पर गलत तरीके से चयन कराने की कोशिश की गई। ED के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पेपर देने का भरोसा दिलाकर 3 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद लिए। इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपए अनिल चंद्राकर को दिए गए। अखबार में इसी मामले से जुड़ी खबर छपी थी। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ED का दावा-आरोपियों ने 3 करोड़ से ज्यादा पैसे जुटाए: CGPSC पेपर-लीक केस, उत्कर्ष चंद्राकर ने पूर्व CM के PA-मामा के नाम का किया इस्तेमाल CGPSC की 2020 और 2021 की परीक्षाओं में पेपर लीक, गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की रायपुर जोनल टीम ने 1 सितंबर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 8 Sep 2026 8:36 am