ऊपर Video पर क्लिक करें और देखें... आज यूपी की राजनीति और सरकारी विभागों की कौन सी बात खरी है… -------------- बुधवार, 21 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- मॉडल के नखरों से परेशान हुई STF:अखिलेश से सब अकेले में मिलना चाहते हैं, MLA मैडम ने मिनटों में बनवाई सड़क मंगलवार, 20 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- मॉडल के 'श्रद्धा भाव' में निपटे IPS साहब:राजभर ने मांगी मंत्री निषाद की सीटें; सैफई का यादव जेल में होता तो क्या होता? सोमवार, 19 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- टिकट के लिए BJP विधायकों ने लगाई दौड़:अनुप्रिया पटेल का पेठा लुट गया, दरोगाजी प्रसाद बांटने को बेकरार -शनिवार, 17 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- मॉडल श्रद्धा डॉन की तरह पकड़ में नहीं आ रही:रवि किशन की जुबान सच हो गई, केशव को अखिलेश अब नहीं जानते -शुक्रवार, 16 अक्टूबर का ''बात खरी है'' भी देखें- बृजभूषण को पता चल गई इलॉन मस्क की हकीकत:केला-सेब लेकर दौड़े भाजपा विधायक, मॉडल श्रद्धा के वीडियो कौन जारी करा रहा? कल सुबह 6 बजे फिर होगी खरी-खरी बात…बने रहिए दैनिक भास्कर एप के साथ…
वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है। इसकी शुरुआत सुबह 11.50 बजे होगी। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाएंगे। जैसे- अचानक मुड़ना, ऊपर-नीचे जाना, गोल चक्कर लगाना। तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे। हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की जाएगी। सुखोई-30, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 तीर की नोक के आकार में उड़ान भरेंगे। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा होगा। इनमें लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचेंगे। तीन दिन 22, 24 और 25 अक्टूबर को करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है। इसके उद्घाटन में आज सेना के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आम जनता काशी के 20 घाट सहित गंगा उस पार 10 घाटों से एयर शो देख सकती है। एयर शो सुबह 11.50 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद 1.30 बजे से 2 बजे तक चलेगा। एक दिन पहले हुए रिहर्सल की तस्वीरें देखिए… देश के 12 एयरबेस से उड़ान भरकर पहुंचेंगे विमान वायु सेना के अधिकारी ने बताया- एयर शो के सभी विमान देश भर के 12 एयरबेस से उड़ान भर कर पहुंचेंगे। इनमें दो नागरिक एयरपोर्ट भी शामिल हैं। इसमें चेन्नई के पास स्थित एक नौसैनिक ठिकाना 'अराकोनम' भी है। हिंडन एयरबेस, बरेली एयरबेस, आगरा एयरबेस, ग्वालियर एयरबेस, प्रयागराज बमरौली एयरबेस, वाराणसी एयरपोर्ट, गाजीपुर अंधुआ हवाई पट्टी, गोरखपुर एयरबेस और बक्शी का तालाब लखनऊ से एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे। बिहार के बिहटा एयरपोर्ट और वाराणसी GTC यानी गोरखा ट्रेनिंग सेंटर की हवाई पट्टी से भी विमान उड़ान भरेंगे। आखिरी दिन PM मोदी आएंगे एयर शो के आखिरी दिन 25 अक्टूबर को PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो की सुरक्षा के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, 11900 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, 25 वॉच टावर और नदी में सुरक्षाबलों की तैनाती, एंटी-ड्रोन सिस्टम, एटीवी और साइबर सुरक्षा टीम अलर्ट है। पुलिस के अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य टीमें तैनात हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख मार्गों से आने वाले दर्शकों को निर्धारित रास्तों से घाट तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है गुब्बारे और ड्रोन पर 30 अक्टूबर तक रोक कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में पतंग, गुब्बारे, पैराग्लाइडर और ड्रोन आदि के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक है। 30 अक्टूबर तक यह रोक रहेगी। बर्ड-हिट का खतरा कम करने के लिए नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस काटने और बेचने पर रोक लगाया गया है। 5 दिन प्रभावित रहेंगी नियमित उड़ानें एयर शो के दौरान हवाई क्षेत्र में विमानों की गतिविधियों को देखते हुए 21 से 25 अक्टूबर तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर नियमित यात्री विमानों के परिचालन के समय में बदलाव किया जाएगा। इन पांच दिनों में रोज दोपहर 1 से 3 बजे तक नियमित उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया है। उड़ानों के समय में होने वाले बदलाव की सूचना यात्रियों को दे दी गई है। आपातकालीन चिकित्सा के लिए 3 ग्रीन कॉरिडोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान यातायात के दबाव के बीच मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर होंगे। सर सुंदरलाल अस्पताल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। भीड़ की निकासी, वीवीआईपी आवागमन और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए है। ग्रीन कॉरिडोर के साथ 8 अस्थायी अस्पताल और 100 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, नदी में भी कड़ी निगरानी अब रूट डायवर्जन और पार्किंग जानिए **************************** एक दिन पहले रिहर्सल हुआ, खबर पढ़िए- काशी में चिनूक हेलिकॉप्टर गंगा को छूकर उड़ा: कमांडो हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे, 52 लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। कमांडोज नमो घाट पर हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। फिर कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर टच एंड गो (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 13,150 वोटरों के नाम बदलने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिन वोटरों के नाम सही थे, जुलाई से 15 अक्टूबर के बीच उनमें बदलाव किए गए। आरोप है कि वोटर का EPIC नंबर, उम्र और लिंग वही है, लेकिन नाम और पिता का नाम बदल गया। कांग्रेस के मुताबिक, प्रभावित सभी 13,150 मतदाता मुस्लिम हैं। इस कथित गड़बड़ी का खुलासा कैसे हुआ? इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर को एक साइबर कैफे में हुई। इसके बाद 55 लोगों की टीम ने 96 घंटे तक लगातार काम किया। विधानसभा के सभी 419 बूथों पर दर्ज करीब 3.48 लाख वोटरों के EPIC नंबर जांचे। कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव कुमुद गंगवार ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में जांच की पूरी कहानी बताई। साइबर कैफे में एक वोटर का कार्ड निकाला, तो खुला मामला कुमुद गंगवार के मुताबिक, 13 अक्टूबर को पीलीभीत के एक साइबर कैफे में एक व्यक्ति अपना EPIC नंबर बताकर वोटर आईडी कार्ड निकलवाने पहुंचा था। वहां कांग्रेस से जुड़े वकील रेहान मौजूद थे। व्यक्ति ने कई बार अपना EPIC नंबर बताया। लेकिन, कार्ड पर उसका और उसके पिता का नाम गलत दिखाई दिया। गंगवार ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में उसी EPIC नंबर पर उस व्यक्ति का नाम सही दर्ज था। इस गड़बड़ी को देखकर रेहान को संदेह हुआ। उन्होंने अपने परिवार और दूसरे जानने वालों के EPIC नंबरों की जांच की। वहां भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद रेहान ने गंगवार से संपर्क किया। गंगवार ने उन्हें और नंबर जांचने के लिए कहा। उनके अनुसार, उसी रात करीब 60 लोगों के नाम में इस तरह का अंतर मिला। इसके बाद बड़े स्तर पर EPIC नंबरों के सत्यापन का फैसला लिया गया। 55 लोगों ने 419 बूथों के 3.48 लाख EPIC नंबर खंगाले गंगवार के मुताबिक, जांच के लिए 55 लोगों की टीम बनाई गई। टीम ने 96 घंटे तक लगातार काम करते हुए पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी 419 बूथों पर दर्ज 3,48,937 वोटरों के EPIC नंबर जांचे। उनका दावा है कि इस जांच में कुल 16,554 मतदाताओं से जुड़ी तीन तरह की विसंगतियां सामने आईं। इनमें सबसे बड़ा मामला 13,150 वोटरों का था, जिनके EPIC नंबर और मतदाता सूची में क्रम संख्या वही होने के बावजूद नाम और पिता का नाम अलग दिखाई दे रहा था। दूसरे और तीसरे मामलों में 804 वोटरों के नाम सूची से हटाए जाने और करीब 2,600 नए नाम जोड़े जाने की बात सामने आई। जबकि 10 अप्रैल के बाद से फार्म-6, 7 व 8 भरने की प्रक्रिया बंद है। 10 अप्रैल की सूची के बाद कब और कैसे बदले नाम? गंगवार ने बताया कि 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद संबंधित वोटरों को भरोसा था कि उनके नाम और अन्य विवरण सही दर्ज हैं। बाद में जानबूझकर चुपके से ऑनलाइन उनके रिकॉर्ड में बदलाव किया गया। EPIC नंबर डालने पर ये बदलाव साफ दिख रहा है। गंगवार ने दावा किया कि कुछ रिकॉर्ड में 2 सितंबर, 2026 को रात 9:26 बजे बदलाव दर्ज होने का विवरण मिला। सवाल उठाया कि संबंधित मतदाताओं की जानकारी और सहमति के बिना ये संशोधन कैसे हुए? उनके अनुसार, प्रभावित वोटरों में 600 से ज्यादा ने शपथपत्र देकर कहा है कि उन्होंने नाम या अन्य विवरण बदलवाने के लिए फॉर्म-8 नहीं भरा। इसी तरह जिन लोगों के नाम हटाए गए, उन्होंने फॉर्म-7 के जरिए नाम हटाने का अनुरोध करने से इनकार किया है। मोबाइल नंबर भी बदलने का दावा, OTP पर उठाए सवाल कुमुद गंगवार ने दावा किया कि कुछ मामलों में EPIC नंबर से जुड़ा मोबाइल नंबर भी बदल गया है। उनके मुताबिक, EPIC नंबर डालने पर जो ब्योरा सामने आ रहा है, उसमें मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक बदले हुए मिले हैं। गंगवार ने सवाल उठाया कि अगर किसी मतदाता के विवरण में बदलाव के लिए मोबाइल पर OTP की जरूरत होती है, तो प्रभावित लोगों के फोन पर कोई संदेश क्यों नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के पास उपलब्ध प्रशासनिक लॉगिन से रिकॉर्ड में बदलाव संभव है, लेकिन उन्होंने ऐसा कैसे किया? इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, ऑनलाइन रिकॉर्ड में बदलाव के लिए किस खाते, लॉगिन या प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया, इसकी पुष्टि उपलब्ध विवरण से नहीं होती। इस बारे में चुनाव आयोग का आधिकारिक जवाब नहीं आया है। 804 नाम हटे, 2,600 जुड़े, कांग्रेस ने चुनावी लाभ का आरोप लगाया गंगवार ने आरोप लगाया कि जिन 804 लोगों के नाम हटाए गए, वो एक खास समुदाय के हैं और वे भाजपा को वोट नहीं देते हैं। जबकि जो करीब 2,600 नाम जोड़े गए, वे भाजपा समर्थक हैं। उनके नाम उन्हीं बूथों पर जोड़े गए हैं, जहां भाजपा समर्थक मतदाता अधिक संख्या में रहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ बूथों पर नए नाम जोड़ने की संख्या 100 से अधिक है। उनके मुताबिक, बूथ नंबर 57 पर अधिकतम 88 नए नाम जोड़े जाने का मामला सामने आया। हटाए गए नामों की संख्या कई बूथों पर औसतन करीब दो थी। 500 नए नामों की जांच की, गांव में नहीं मिले लोग गंगवार ने दावा किया कि करीब 2,600 जोड़े गए नामों में से 500 की जांच की गई, लेकिन संबंधित लोग बताए गए गांवों में नहीं मिले। वहीं, हटाए गए 804 नामों में से करीब 25% लोगों से संपर्क करने का दावा भी उन्होंने किया। उनके अनुसार, जिन लोगों के नाम हटाए गए, वे 10 अप्रैल की अंतिम सूची में दर्ज थे। उन्होंने नाम हटाने के लिए आवेदन भी नहीं किया था। गंगवार ने कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति की आपत्ति पर नाम हटाया जाता है, तो संबंधित मतदाता को अपनी बात रखने का अवसर दिए जाने की प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। मंत्री संजय गंगवार पर भी सवाल, चुनाव आयोग को दी चुनौती कुमुद गंगवार ने पीलीभीत के विधायक और गन्ना राज्य मंत्री संजय गंगवार का नाम लेते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मंत्री 6,930 वोटों के अंतर से जीते थे। पीलीभीत और आसपास क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के करीब 485 करोड़ रुपए के गन्ना भुगतान बकाया होने के कारण बड़ी नाराजगी है। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी चुनाव को देखते हुए कहीं उनके इशारे पर तो मतदाता सूची में बदलाव किए गए हैं। अगर मंत्री की इसमें कोई भूमिका नहीं है, तो उन्हें सामने आकर संबंधित अधिकारियों से इस तरह की धांधली पर जवाब मांगना चाहिए। गंगवार ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने आयोग को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ मानहानि या गलत सूचना फैलाने का मामला दर्ज करे। अन्यथा संबंधित 13,150 मतदाताओं के नाम बदलने के लिए किए गए आवेदनों का रिकॉर्ड (फार्म-8) सामने रखे। FIR से लेकर हाईकोर्ट तक जाने की तैयारी गंगवार ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने तत्कालीन एसडीएम और जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती, तो वो इस मामले को सत्र न्यायालय और हाईकोर्ट तक ले जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की विसंगतियों की जांच के लिए कांग्रेस का संगठनात्मक स्तर पर अभियान बढ़ाया जाएगा। उनके मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व को मामले की जानकारी दी गई है। 20 और विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की भी जांच की जा रही है। इन विधानसभाओं में भाजपा 2022 के चुनाव में करीबी अंतर से ही जीत पाई थी। पीलीभीत के 2 कर्मचारियों को हटाया गया 21 अक्टूबर की देर रात यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि पीलीभीत विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली है। विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और वीआरसी ऑपरेटर को मतदाता सूची के काम से हटा दिया गया है। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दोनों पर मुकदमा भी होगा। प्रदेश के सभी जिलों में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- कांग्रेस का दावा-पीलीभीत में 13,150 मुस्लिम वोटरों के नाम बदले, यूसुफ को असलम किया; सॉफ्टवेयर का एक्सेस DM को नहीं मिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बड़े पैमाने पर मुसलमानों के वोट काटने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि अकेले पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में 13,150 मुस्लिम वोटर के एपिक (EPIC) नंबर एक जैसे हैं। लेकिन, उनके नाम और पिता के नाम बदल दिए गए हैं। मतदाता का असली नाम हटाकर दूसरा नाम दर्ज कर दिया गया। उदाहरण के तौर पर 'मोहम्मद यूसुफ' की जगह 'असलम' नाम दर्ज कर दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने देवी-देवताओं और ब्राह्मणों को लेकर शपथ ली, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा ने कहा- यही चुनावी हिंदुओं का सच है। VIDEO देखिए…
मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस श्रद्धा का बैकग्राउंड खंगाल रही है। सामने आया है कि बॉलीवुड में वह हीरोइन बनना चाहती थी। बड़े बैनर के लिए उत्तराखंड की लोकेशन पर एल्बम भी शूट किया गया था। मार्केट में आने के बाद एल्बम चला नहीं। फिल्मों में करियर नहीं बना, तो श्रद्धा अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग करने लगी। वह सुंदर थी, इसलिए जल्दी कामयाबी मिलती चली गई। पैसा भी अच्छा कमाने लगी। लेकिन उसे जो कुछ मिल रहा था, वह उससे बहुत ज्यादा की ख्वाहिश रखती थी। श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी में अकेली थी, इसलिए जल्द ही गलत सोहबत में पड़ती गई। 9 अक्टूबर को हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे को यूपी STF ने नागपुर में पकड़ा। वह 11 दिन से फरार थी। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी कस्टडी में हैं। जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। STF तीनों को नागपुर से लखनऊ ला रही है। श्रद्धा को आज को लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा। श्रद्धा के म्यूजिक वीडियो पर 2.82 लाख व्यूज श्रद्धा को पहला ब्रेक जी म्यूजिक ने 2019 में दिया था। म्यूजिक एल्बम में वह लीड कैरेक्टर में थी। इशरत पठान की लिखी लिरिक्स- ‘तुझमें है बारिश’ को संजीव यादव और अंतरा भट्टाचार्य ने आवाज दी। स्क्रीन पर वह संजीव और भव्य के साथ नजर आई थी। ये दोनों भी मॉडलिंग करते हैं। 18 फरवरी को ये एल्बम रिलीज हो गया। हालांकि जैसी उम्मीद थी, वैसा पॉपुलर नहीं हो सका। श्रद्धा को एक्टिंग के लिए नेगेटिव कमेंट मिलने लगे। इसके बाद जी म्यूजिक ने श्रद्धा को दोबारा मौका नहीं दिया। चेन स्मोकर बनी, हुक्का पीते हुए वीडियो बनाती श्रद्धा के इंस्टाग्राम पोस्ट देखने से पता चलता है कि वह पार्टियों में जाने की शौकीन थी। वहां उसके हाथ में महंगे ब्रांड की शराब होती और होठों पर सिगरेट। श्रद्धा के कदम जैसे-जैसे बहकते रहे, वो करियर के बारे में सोचना छोड़ती गई। वो यही प्लान करती कि पैसे कैसे आएं? रात की पार्टी कहां की जाए? उसे अक्सर इसकी फिक्र रहती थी। उसके करीब रहने वाले कहते हैं कि वह धीरे-धीरे चेन स्मोकर बन गई थी। सिगरेट के कश भरते हुए किसी को भी गाली दे देना, उसके लिए आम बात थी। पार्टियों में ही गैंगस्टर से मिली, वसूली करने लगी श्रद्धा लग्जरी लाइफ की शौकीन थी। लेकिन जैसी जिंदगी वो चाहती थी, वैसी जिंदगी हासिल नहीं कर पा रही थी। पुलिस जांच में कुछ इनपुट ऐसे भी मिले हैं कि डिस्को और पार्टियों में जाते-जाते श्रद्धा कुछ गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के संपर्क में आ गई। उसे लग्जरी लाइफ जीने की आदत हो गई। आरोप है कि इनकी मदद से ही श्रद्धा लोगों से वसूली करने लगी थी। क्लबों में बड़े लोगों से दोस्ती करती और फिर उन्हीं को ब्लैकमेल करती। कारोबारी शिवा शर्मा से ऐसी ही एक पार्टी में श्रद्धा मिली थी। ‘पंटर’ श्रद्धा के लिए कुछ भी कर देते… शिवा की मौत के बाद से श्रद्धा की कई रिकॉर्डिंग वायरल हैं। एक रिकॉर्डिंग में सामने वाले को धमकाते हुए कहती है- तू रुक, मैं अपने पंटर लेकर आती हूं। यहां ये सवाल खड़ा हुआ कि ये पंटर कौन हैं? हमने पड़ताल की तो पता चला कि उसके संपर्क में कई लड़के हैं, जो पैसों के लिए कोई भी काम करते हैं। किसी का पीछा करना, धमकाना, मारपीट कर लेने के लिए वह अलग-अलग चार्ज करते हैं। ये गोमतीनगर के किसान बाजार, समिट बिल्डिंग के आसपास, हजरतगंज के मुख्य बाजार से लेकर अलग-अलग लोकेशन पर मौजूद रहते हैं। श्रद्धा इन लड़कों का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करती थी। स्कॉर्पियो को कहती- ‘न्यू बेबी’ श्रद्धा ने पिछले साल स्कॉर्पियो खरीदी थी। इसे वह ‘न्यू बेबी’ कहती थी। जिस दिन गाड़ी खरीदी, उस दिन उसके बहुत सारे पंटरों (लड़कों) ने वीडियो शेयर करके बधाई दी थी। श्रद्धा ने उन सभी की बधाई को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ड्राइवर बोला- श्रद्धा जिसे चाहे सेट कर लेती थी… श्रद्धा के लिए गाड़ी चला चुके एक शख्स ने दावा किया था कि श्रद्धा को ऐसे लोग चाहिए होते थे, जो उसके लिए हर दिन पार्टी का इंतजाम करवा दें। वह अक्सर गाड़ी में बैठने के बाद किसी से बात करते हुए कहती थी कि आज वहां (जगह का नाम) गई थी। वो लड़का कम उम्र में ही इतना आगे बढ़ गया, उसे सेट करना पड़ेगा। आखिर में वह उसे सेट भी कर लेती थी। श्रद्धा के पास बहुत पैसा नहीं होता था। वह हमेशा पैसा कमाने की जुगत में रहती थी। शरीर और चेहरा मेंटेन रखती श्रद्धा अपने खाने को लेकर सीरियस रहती थी। वह हेल्दी खाना ही खाती थी, जिससे उसकी बॉडी मेंटेन रहे। इसके अलावा वह हर हफ्ते पार्लर जाती थी। इसमें भी एक चौंकाने वाला फैक्ट यह है कि उसकी खूबसूरती से प्रभावित होकर ज्यादातर पार्लर वाले उसका मेकअप फ्री में कर देते थे। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे चुनाव लड़ना चाहती थी, शिवपाल की पार्टी में भी रही; कहती- क्या पता कल ‘नेता’ बन जाऊं पहले श्रद्धा ने सियासत में भी किस्मत आजमाई। शिवपाल यादव से जुड़ी। यह वो दौर था, जब शिवपाल और अखिलेश के बीच अदावत थी। कई नेताओं से जान-पहचान तो बढ़ा ली, लेकिन सियासत में श्रद्धा के पैर नहीं जम सके। हालांकि, सियासत की पहचान का फायदा उसे मिला। यूपी से लेकर हरियाणा तक के बड़े-बड़े इवेंट में वह स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचने लगी। लेकिन, चमचमाती लाइफ स्टाइल के पीछे श्रद्धा के इरादे उसको आज सलाखों के पीछे लेकर पहुंच गए हैं। पढ़िए रिपोर्ट…
जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने अखिलेश यादव आज रामपुर पहुंचेंगे। दोनों के बीच जेल में 45 मिनट तक सियासी बातें होंगी। आजम भले ही सलाखों के पीछे हैं, लेकिन वह अखिलेश के लिए 2 वजह से बेहद जरूरी हो जाते हैं। पहली- वो पश्चिम यूपी की 25 से 30 सीटों पर असर रखते हैं। दूसरी- ओवैसी वहां मुस्लिमों के बीच एक्टिव हैं। मुस्लिम वोटर को एकजुट रखने के लिए सपा के पास आजम बड़ा चेहरा हैं। जानकार मानते हैं कि अगर आजम जेल से बाहर आए, तो चुनावी परिदृश्य बदल सकता है। लेकिन, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से दर्ज कराए गए ताजा केस आजम के जेल से बाहर आने में रुकावट बन सकते हैं। फिलहाल वह हज समिति की जमीन को बेचने में 2.08 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान कराने के आरोप में घिरे हैं। इस मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज कराई है। वहीं, 2 पैन कार्ड के मामले में बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा MP-MLA सेशन कोर्ट से निरस्त होने से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी आधार पर वह पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट गए हैं। आजम इस केस में 17 नवंबर, 2025 से बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल में कैद काट रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 2027 के चुनाव से पहले आजम खान जेल से बाहर आ सकते हैं? पश्चिमी यूपी की कितनी सीटों पर उनका प्रभाव है? पढ़िए रिपोर्ट… आजम को 23 सितंबर, 2025 को सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया था। उनके ऊपर चल रहे मामलों में जमानत मिल गई थी। हालांकि, 55 दिन बाद ही 17 नवंबर को दो पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा सुना दी गई। आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को फिर जेल भेज दिया गया था। सजा बढ़ाकर 10 साल कर दी गई। अब इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला रिजर्व है। अगर जमानत मिलती है, तो क्या आजम खान बाहर आ पाएंगे? सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील शारिक अब्बासी कहते हैं- इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसला रिजर्व हो चुका है। अगर चुनाव से पहले आजम के पक्ष में फैसला आता है और कोर्ट उन्हें जमानत देती है। तो पुलिस के पास लखनऊ और रामपुर में पीसी एक्ट (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988) के तहत दर्ज मामलों में बी-वारंट हासिल करने का ऑप्शन रहेगा। अगर पुलिस वारंट नहीं ले पाती, तब आजम और अब्दुल्ला दोनों जेल से बाहर आ सकेंगे। 2 महीने में 2 नए मुकदमे 17 नवंबर, 2025 को रामपुर जिला जेल जाने के बाद से आजम के खिलाफ 2 और मामले दर्ज किए गए हैं। आजम ‘वजनदार’, इसलिए अखिलेश पहुंच रहे बार-बार जेल से बाहर आए, तब भी आजम-अब्दुल्ला का चुनाव लड़ना मुश्किल अब 22 अक्टूबर को अखिलेश रामपुर पहुंच रहे हैं। वह लखनऊ से प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे। करीब 12:45 बजे रामपुर जिला जेल में आजम से मिलेंगे। 45 मिनट बाद वह उनके घर पर परिवार से मिलेंगे। इस दौरान चर्चा हो सकती है कि सपा किन सीट पर किसे चेहरा बनाए। क्योंकि, आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला अगर जेल से बाहर आ भी जाते हैं, तो भी वे 2027 का चुनाव नहीं लड़ सकते। इसको कानूनी कारणों से समझते हैं- ओवैसी से गठबंधन नहीं, इसलिए आजम ज्यादा अहम हुए जेल में होने के बावजूद सपा के लिए आजम महत्वपूर्ण हैं। खासकर ओवैसी के चुनावी मैदान में सक्रिय होने के बाद मुस्लिम वोटर को जोड़े रखने के लिए आजम ज्यादा अहम हो जाते हैं। ओवैसी सपा से गठबंधन चाहते थे, लेकिन अब वो सपा से अलग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आजम का मुरादाबाद और बरेली जिले में ज्यादा प्रभाव है। इन दोनों जिलों के बाहर भी सपा आजम खान की सलाह पर उम्मीदवार तय करती रही है। इसमें सुल्तानपुर की इसौली सीट और कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट पर आजम की पैरवी से टिकट मिलते रहे हैं। अब चर्चा है कि चुनाव से ठीक पहले दोनों नेता 25 से 30 सीटों के कैंडिडेट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें- भाजपा को राजा भैया की जरूरत क्यों पड़ी, कुंडा में क्षत्रिय 6%, दलित 26% फिर भी 33 साल से विधायक राजा भैया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है। इसे हालिया MLC चुनाव में समर्थन जुटाने से जोड़ा जा रहा है। राज्यसभा चुनाव या MLC चुनाव हो, राजा भैया बिना शर्त भाजपा को समर्थन देते रहे हैं। तो अचानक भाजपा को ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी कि खुद प्रदेश अध्यक्ष को राजा भैया से मिलने उनके घर जाना पड़ा? इस मुलाकात के मायने क्या हैं? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। दीपक राइस मिल के मालिक थे, मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। बुधवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर थे दीपक दीपक कुमार मित्तल रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। कंपनी उसना चावल, कच्चा चावल, बासमती चावल, फोर्टिफाइड चावल (FRK), दाल और चावल से बनने वाले अन्य उत्पादों का कारोबार करती है। कंपनी के निदेशकों में दीपक कुमार मित्तल, हिमांशु मित्तल और बिजेता देवी मित्तल शामिल हैं। कंपनी की स्थापना मई 1997 में हुई थी। इसका रजिस्टर्ड ऑफिस रायपुर के रामसागरपारा स्थित आदिश्वर कॉम्प्लेक्स में है। वहीं आमासिवनी में फैक्ट्री है। दीपक शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शामिल थे। परिवार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत की सूचना मिली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक रायपुर लाया जा सकता है। फिलहाल, परिवार ने बात करने से इनकार कर दिया है। जानिए अब तक क्या सामने आया… मामले में होटल ताज का भी बयान सामने आया। होटल के प्रवक्ता ने कहा- इस दुखद घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। हम परिवार की मदद कर रहे हैं और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस बोली- बिजनेसमैन ने ज्यादा शराब पी, युवती से पूछताछ जारी पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले ही होटल में आए थे। ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। आज सुबह 6 बजे जब होटल रूम में वेटर गया तो दरवाजा खुला था। जैसे ही अंदर गया तो दीपक बेसुध थे। उनकी तबीयत खराब लगी थी। होटल कर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रूम में आई युवती से पूछताछ जारी है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में करोड़पति-बिजनेसमैन ने भाई को मारी 3 गोली: वीडियो कॉल पर मां को लाश दिखाई, शादी टूटने से नाराज था, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद रायपुर में करोड़पति बिजनेसमैन ने 2 साल पहले अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने कोर्ट के सामने पूरे घटनाक्रम और सबूतों को रखा। पढ़ें पूरी खबर…
देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (20 अक्टूबर) को संगरूर में सुसाइड करने वाले गुलजार सिंह के घर पहुंचे तो एक महिला उन्हें देखकर रोने लगी। उसके हाथ में एक युवक की फोटो थी। वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकी, बस रोए ही जा रही थी। वह इतनी दुखी थी कि उसके साथ क्या हुआ, यह भी ठीक से शाह को नहीं बता पा रही थी, उसने इतना ही कहा कि मुझे इंसाफ दिला दीजिए। दैनिक भास्कर ने महिला के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वह संगरूर की रहने वाली लखविंदर कौर (45) हैं। उनके बेटे ने सुसाइड कर लिया था लेकिन मां ने न अस्थियां प्रवाहित की और न ही आत्मिक शांति के लिए भोग डाला। लखविंदर कौर के बेटे के साथ क्या हुआ, शाह ने उनसे क्या कहा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट… राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया था संज्ञान7 अक्टूबर को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने गांव कनोई पहुंचकर सनमदीप के माता-पिता और दादा-दादी से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की शिकायतें सुनीं और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया। परिवार ने सवाल उठाया कि जब उसके सदस्य पुलिस हिरासत में थे, तब सनमदीप का अंतिम संस्कार उनकी गैरमौजूदगी में क्यों कराया गया। परिवार का कहना था कि उन्हें अपने बेटे और पोते के अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर नहीं मिला। सरपंच ने आरोपों को खारिज कियाइस मामले में सरपंच दीप सिंह उर्फ बावा ने सनमदीप को धमकाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों से इनकार किया था। सरपंच का दावा था कि सनमदीप की मौत के पीछे उसके माता-पिता के साथ शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद था। उसके मुताबिक, सनमदीप अपनी पसंद से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके माता-पिता इसके पक्ष में नहीं थे। अमित शाह से मुलाकात में क्या हुआ
मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह भी पानी गिरेगा। 24 अक्टूबर से नए सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखेगा। वहीं, अगले 2 दिन इंदौर संभाग में बारिश होगी। नर्मदापुरम में भी असर दिखेगा। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को इंदौर, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। दशहरे पर 4 साल बाद गिरा पानी मंगलवार-बुधवार की रात में 15 जिले- धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, गुना, सागर, सीहोर और रतलाम में बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा पानी रायसेन के गैरतगंज में सवा इंच गिर गया। वहीं, खंडवा में 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सीहोर में हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं, गुरुवार दोपहर बाद इंदौर, सीहोर, शाजापुर में तेज बारिश का दौर रहा। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। रात में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले साल 2022 में भी दशहरा के दिन तेज बारिश हुई थी। भोपाल में बारिश में भींगने की वजह से रावण का पुतला नहीं जला तो उस पर केरोसिन और पेट्रोल डाला गया था। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की वजह से रावण दहन प्रभावित हुआ था। बुधवार को हुई बारिश की तस्वीरें… अमरकंटक में 16 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात अनूपपुर के अमरकंटक में पारा 15.8 डिग्री, रीवा में 16 डिग्री, पचमढ़ी में 16.6 डिग्री, मंदसौर में 16.8 डिग्री और दतिया में 17 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अगले चार दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, उज्जैन, खजुराहो, नर्मदापुरम, मंदसौर में दिन का तापमान 34.4 डिग्री से 35.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मैप से समझें, 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम मानसून लौट चुका… फिर भी 6 दिन से बारिश प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है। एक ही दिन में पूरे प्रदेश से विदाई हुई, लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर अभी भी चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा गया। पिछले 6 दिन से कई जिलों में तेज बारिश भी हुई। गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट है। विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया- पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं, रात में ठंडक है। वहीं, कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार प्रदेश में 100 दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव रहा है। किस हिस्से में कितना गिरा पानी? प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंकड़ा 4 प्रतिशत ज्यादा है। अधिकांश जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है, लेकिन बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी में 5% से 21% तक कम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी हिस्से के आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 9% से 51% कम पानी गिरा है। इन 25 जिलों में कोटा फुल भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, गुना, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, आगर-मालवा, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर। बाकी 30 जिलों में कम बारिश हुई। इनमें नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, अशोकनगर, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, बड़वानी, नीमच, जबलपुर, रीवा, सागर, देवास, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी, रायसेन, छिंदवाड़ा, विदिशा, शाजापुर, पांढुर्णा, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर शामिल हैं। इस बार जून सूखा रहा, इस वजह से आंकड़ा कम मौसम विभाग के अनुसार, जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिन तक बारिश नहीं हुई। आखिरी सप्ताह में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। बावजूद इसके 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर का कोटा तो फुल रहा, लेकिन जून की भरपाई नहीं हो पाई। यही वजह है कि इस साल प्रदेश में 4 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। अब जानिए, अक्टूबर में कब, कैसा रहा 5 बड़े शहरों का मौसम… भोपाल: 2012 में रिकॉर्ड 38 डिग्री रहा था तापमानभोपाल में अक्टूबर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 साल में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। साल 2017 में 36.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। 2012 में पारा रिकॉर्ड 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री 12 अक्टूबर 2012 को रहा था। इस महीने बारिश का भी ट्रेंड है। साल 1955 में पूरे महीने साढ़े 7 इंच बारिश हुई थी। 6 अक्टूबर 2009 को 24 घंटे में रिकॉर्ड 5 इंच पानी गिरा था। पिछले साल पूरे महीने 3.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इंदौर: 25 साल पहले रिकॉर्ड 6.2 डिग्री रहा था न्यूनतम तापमानइंदौर में भी तीनों मौसम देखने को मिलते हैं। पिछले 10 साल 2016 से 2025 की बात करें, तो दिन में तीन बार 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है। रात का टेम्प्रेचर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। इस महीने इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड है। साल 2013 में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। पिछले साल 1 इंच पानी गिरा। इंदौर में 22 अक्टूबर 2000 को दिन का तापमान 37.8 डिग्री तक पहुंच गया था। यह अब तक का रिकॉर्ड है। 25 साल पहले 22 अक्टूबर 1999 को रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही थी। वर्ष 1985 में अक्टूबर महीने में 9 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 9 अक्टूबर 1985 को 6.19 इंच हुई थी। पिछले साल पूरे महीने 5.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। ग्वालियर: 38 डिग्री पार पहुंच जाता है दिन का तापमानग्वालियर में अक्टूबर महीने में भी दिन में तेज गर्मी पड़ती है। वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पिछले 10 साल में अमूमन तापमान 35 डिग्री से ज्यादा ही रहा। 27 अक्टूबर 1994 को दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां का औसत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस है। यहां जिस तरह से गर्मी पड़ती है, उसी तरह से ठंड का असर भी रहता है। 2018 में तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा था। 10 में से 8 साल बारिश का दौर भी रहा। 2022 में 5 इंच, 2024 में 4.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1956 में 8.68 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 13 अक्टूबर 1955 को हुई थी। इस दिन 6 इंच पानी बरस गया था। जबलपुर: 74 साल पहले सबसे सर्द रही थी रातजबलपुर में अक्टूबर महीने में औसत अधिकतम तापमान 31.8 और औसत न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। हालांकि, पिछले 10 साल में दिन-रात का पारा इससे अधिक ही रहा। 5 अक्टूबर 1966 को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। 30 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा था। वर्ष 1916 में सबसे ज्यादा 10.46 इंच मासिक बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश 4 अक्टूबर 1977 को हुई थी। पिछले साल भी पूरे महीने 7 इंच बारिश हुई थी। उज्जैन: 10 में से 2 साल बारिश नहीं हुईउज्जैन में पिछले 10 में से 2 साल अक्टूबर महीने में बारिश नहीं हुई। वर्ष 2009 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4.46 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर 2009 को हुई थी। इस दिन 92 मिमी यानी 3.62 इंच बारिश हो गई थी। दूसरी ओर, 5 अक्टूबर 2002 को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 29 अक्टूबर 1983 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा था।
पानीपत के समालखा में आवारा कुत्तों के हमले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने लाइनपार शिव कॉलोनी, समाज सेवा समिति रोड और मॉडल टाउन में हमला कर दो बच्चों समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में चार वर्षीय बच्ची निशु, आठ वर्षीय सुशांत, बुजुर्ग महिला सावित्री और एक युवक शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचाया गया। बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटें आने और अन्य घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निशु, सुशांत और सावित्री को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमलों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घर के बाहर खेल रही बच्ची के चेहरे पर किया हमला लाइनपार शिव कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उनकी करीब चार वर्षीय पोती निशु बुधवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद बच्चे किसी तरह वहां से बचकर निकले। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से लहूलुहान बच्ची को तुरंत सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। दुकान से सामान लेकर लौट रहे बच्चे को रास्ते में काटा समाज सेवा समिति रोड निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा सुशांत दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्ते ने उसकी टांग पर हमला कर दिया और उसे काटकर घायल कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा लाइनपार शिव कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला सावित्री और मॉडल टाउन निवासी एक युवक को भी इसी कुत्ते ने टांग पर काटकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही कुत्ते के अलग-अलग इलाकों में लोगों पर हमला करने से स्थानीय निवासियों में भय बढ़ गया। लोगों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। नसबंदी अभियान के बावजूद नहीं थम रहे हमले स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया गया था। उस समय नसबंदी के बाद कुत्तों को वापस उसी क्षेत्र में छोड़ने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद कुत्तों के हमले रुक नहीं रहे हैं। लोगों ने मांग की कि नगर परिषद आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए, ताकि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सुरक्षित माहौल मिल सके। अगस्त में 210 और सितंबर में 248 लोग कुत्तों के काटने से घायल सामान्य अस्पताल समालखा के आंकड़े भी समस्या की गंभीरता की ओर इशारा करते हैं। अस्पताल के मुताबिक, अगस्त में शहर और आसपास के गांवों से करीब 210 लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचे थे, जबकि सितंबर में यह संख्या बढ़कर 248 हो गई। यानी दोनों महीनों के आंकड़ों में 38 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये आंकड़े अस्पताल पहुंचकर उपचार कराने वाले लोगों के हैं।
गुरुग्राम के नीतू मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि हत्या की साजिश रचने वाले नीतू के जेठ संदीप ने खुद को बचाने के लिए भी प्लान तैयार किया था। जमीन के विवाद में 16 अक्टूबर को नीतू की हत्या के लिए उसने प्लान A के तहत अनुज और अविनाश को आगे रखा, जबकि प्लान B के तहत खुद को पूरी वारदात से दूर दिखाने की रणनीति बनाई। वह नहीं चाहता था कि पुलिस को उस पर शक हो। साजिश को अंजाम देने के लिए उसने स्थानीय बदमाशों को हायर करने के बजाय रुड़की से अनुज और अविनाश को दौलाह गांव बुलाया, ताकि वारदात में उसका नाम सामने न आए। संदीप यह सुनिश्चित करना चाहता था कि नीतू जिंदा न बच पाए। दोनों आरोपी जब घर से निकलने लगे तो उसने उनसे क्रॉस-चेक करवाया कि नीतू की मौत हुई है या नहीं। हत्या को चोरी की वारदात दिखाने की भी कोशिश की गई। आरोपियों ने नीतू का मुंह टेप से और हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद घर का सामान बिखेर दिया, ताकि पुलिस को लगे कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। जमीन का सौदा रद्द होने की खुन्नस ACP क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक जमीन का विवाद है। पूर्व सैनिक संदीप ने कुछ समय पहले नीतू के पति प्रशांत की छह कनाल पैतृक जमीन बेचने का सौदा तय कराया था। इसके एवज में 20 लाख रुपए का बयाना भी लिया गया था। जब नीतू को इस सौदे के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और संदीप पर दबाव बनाकर बयाने की रकम वापस करवा दी। संदीप को लगा कि नीतू के जिंदा रहते वह जमीन नहीं बेच पाएगा। इसी खुन्नस में उसने नीतू की हत्या की साजिश रची और रुड़की में तैनाती के दौरान संपर्क में आए अनुज और अविनाश को इसमें शामिल किया। संदीप पूर्व सैनिक है। उसकी तैनाती उत्तराखंड के रुड़की में रही है। उसे नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ऐंठने और अन्य धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण साल 2023 में कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। रुड़की लेकर गई पुलिस टीम बुधवार को क्राइम ब्रांच सोहना की एक टीम मुख्य साजिशकर्ता संदीप, अनुज और अविनाश को लेकर उत्तराखंड के रुड़की गई। पुलिस वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए तीनों को वहां लेकर गई है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हत्याकांड की साजिश का एक बड़ा हिस्सा रुड़की में तैयार हुआ था। पूर्व सैनिक संदीप की वहां तैनाती के दौरान ही आरोपियों के साथ उसके संपर्क बने थे। ठिकानों को खंगाल रही पुलिस पुलिस को रुड़की से हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान आरोपियों को कहां से और किसने मुहैया कराया था। इसके अलावा, पुलिस उन ठिकानों की भी पहचान कर रही है, जहां आरोपियों ने फरारी के दौरान शरण ली या हत्या की योजना बनाने के लिए ठहरे थे। अनुज और अविनाश दो दिन के रिमांड पर इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से अनुज और अविनाश की दो दिन की रिमांड हासिल की है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रुड़की में जांच के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य मिल सकते हैं, जो अदालत में आरोपियों के खिलाफ केस को मजबूत करने में मदद करेंगे। पुलिस कर रही पूछताछ सोहना ACP मुकेश कुमार के मुताबिक, तीनों आरोपियों को पुलिस टीमें उत्तराखंड लेकर गई हैं। वहां हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान की बरामदगी की जानी है। मास्टरमाइंड संदीप ने अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए रुड़की से आरोपियों को बुलाया था। रिमांड के दौरान तीनों से पूछताछ की जा रही है। --------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम नीतू केस, बिजलीकर्मी-डिलीवरी बॉय ने सुपारी लेकर की हत्या:पूर्व सैनिक जेठ ने उत्तराखंड से हायर किया, VIDEO से फंसे; 3 साल पहले हुआ कोर्ट मार्शल गुरुग्राम के बहुचर्चित नीतू हत्याकांड का मास्टरमाइंट कोई और नहीं बल्कि उसके पति प्रशांत के ताऊ का लड़का संदीप निकला। संदीप पूर्व सैनिक है और परिवारिक रिश्ते में नीतू का जेठ लगता है। संदीप ने 8 मरला जमीन के लालच में उत्तराखंड के रुड़की से 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर अविनाश और अनुज को नीतू के मर्डर की सुपारी दी। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा में आज से 3 दिन बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दीपावली के सीजन में बिजली सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। ‘हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ ने ऐलान किया है कि हड़ताल के दौरान फॉल्ट ठीक नहीं किए जाएंगे। हड़ताल के ऐलान के बाद CM नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की। कहा कि सरकार उनके साथ है और बातचीत के दरवाजे खुले हैं। गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने पर CM ने कहा कि सरकार ने कोई आवेदन नहीं मांगा था। राज्य सरकार हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के फैसले को विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (APTEL) में चुनौती देगी। सरकार कर्मचारियों की पसंद के वकीलों से भी पैरवी कराने को तैयार है। अब जानिए, हड़ताल से निपटने के लिए सरकार की तैयारी बिजली विभाग में स्टाफ की स्थिति हरियाणा ऊर्जा विभाग में कर्मचारियों की कमी और बढ़ते काम के दबाव से आक्रोश है। विभाग में कुल 53,289 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 25,543 पद खाली हैं, यानी करीब 48% पदों पर भर्ती नहीं हुई है। अकेले ग्रुप-C के 23,063 पद खाली पड़े हैं। व्यवस्था चलाने के लिए विभाग 15,362 आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे है। CM ने क्या अपील की:- - गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के फैसले पर CM ने कहा कि सरकार ने कोई आवेदन नहीं मांगा था। सरकार इस फैसले के खिलाफ APTEL में मजबूती से केस लड़ेगी। - CM ने यूनियनों को अपनी पसंद के वकील से केस की पैरवी कराने का विकल्प दिया है। इसका खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है।
हरियाणा के नारनौल में मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी के सुसाइड के बाद विवाद बढ़ गया है। बुधवार सुबह 5 बजे विनोद ने आत्महत्या की, शाम करीब 4 बजे किन्नरों का सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महक किन्नर अन्य किन्नरों के साथ डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में ‘जो बोएगा, वो पाएगा, जैसी करनी, वैसी भरनी’ गाना बज रहा है। साथ ही ‘सत्य की जीत, बुराई की हार’ लिखा है। वहीं, विनोद के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले में नामजद लोगों को गिरफ्तार किया जाए। बुधवार शाम नागरिक अस्पताल से शहर थाना तक प्रदर्शन किया गया। विनोद ने आत्महत्या से पहले 13 मिनट का वीडियो बनाया था। इनमें उसने बुलबुल किन्नर, महक किन्नर और एक अन्य किन्नर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। वहीं, बुलबुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। सिलसिलेवार पढ़िए, सुसाइड से डांस तक का घटनाक्रम:- क्या बोली बुलबुल…जिसका नाम सुसाइड नोट पर लिखा - बुलबुल किन्नर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि घटना वाली रात डेरे पर विनोद की पत्नी, नौकरानी और अन्य लोग भी मौजूद थे। डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चल सकेगा कि विनोद की मौत से पहले वहां कौन-कौन मौजूद था। - बुलबुल ने विनोद पर किन्नर समाज के लोगों को लंबे समय से लूटने का आरोप लगाया। उसने गद्दी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया कि संबंधित वसीयत बंदूक दिखाकर लिखवाई गई थी। बुलबुल के अनुसार, वसीयत में विनोद ने खुद को किन्नर बताया था। - वायरल वीडियो पर बुलबुल ने कहा कि महक और अन्य किन्नर अपनी निजी जिंदगी में क्या करते हैं, यह उनका व्यक्तिगत मामला है। डांस का विनोद की मौत से कोई संबंध नहीं है। पत्नी CBI जांच की मांग कर चुकीं विनोद सैनी की पत्नी बबीता ने बताया कि उनके पति कई वर्षों से किन्नर समाज के लोगों के साथ रहकर काम कर रहे थे। शुरुआत में विनोद बुलबुल के यहां गाड़ी चलाते थे। नारनौल का डेरा भी बुलबुल ने उनके पति को दिया था, ताकि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। बबीता ने आरोप लगाया कि समय के साथ विवाद बढ़ता गया और उनके पति को मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा। उन्होंने मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की। ASP बोले- मामले की जांच कर रहे नारनौल ASP बीरेंद्र सिंह ने बताया कि महक, टीना और बुलबुल के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। ------------- यह खबर भी पढ़ें… मंगलामुखी समाज के प्रधान ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया:नारनौल में डेरे में फंदा लगाया, 3 लोगों पर आरोप; परिवार का शव उठाने से इनकार हरियाणा के नारनौल में मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी ने बुधवार तड़के सुसाइड कर लिया। उनका शव कोलियान मोहल्ला स्थित डेरे में फंदे से लटका मिला। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था। (पूरी खबर पढ़ें)
इंदौर में कन्या भोज के लिए गईं सात बच्चियों के साथ मारपीट और उन्हें फ्लैट में बंधक रखने के आरोपों के बाद दैनिक भास्कर की टीम शहनाई रेसीडेंसी पहुंची। यहां फ्लैट नंबर 303 में रहने वाली 62 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका अनिता मोहता ने बच्चियों के परिजनों के आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि बच्चियां खुद उनके फ्लैट पर आई थीं। उन्होंने मंदिर में रखे रुपए गायब होने पर बच्चियों से पूछताछ की थी, लेकिन मारपीट नहीं की और खुद उन्हें नीचे छोड़ने गई थीं। दूसरी ओर, बच्चियों के परिजनों का आरोप है कि कन्या भोज, गिफ्ट और चॉकलेट देने के बहाने बच्चियों को फ्लैट में ले जाया गया। वहां उनके साथ मारपीट की गई और करीब चार घंटे तक उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्चियों से जबरदस्ती वीडियो बनवाकर कहलवाया गया कि उन्होंने पैसे उठाए थे। मामले में परिजन एमआईजी थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज किए हैं और रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर 12 बजे रेसीडेंसी पहुंची थीं बच्चियां रेसीडेंसी के रहवासियों और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, बच्चियां दोपहर करीब 12 बजे सोसायटी में आई थीं। वे अलग-अलग फ्लैटों में कन्या पूजन के लिए गई थीं, जहां उन्हें रुपए और गिफ्ट दिए गए। रहवासियों का कहना है कि बच्चियां हर साल यहां कन्या पूजन के लिए आती हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्य सोसायटी में काम करने भी आते हैं। शिक्षिका का पक्ष: बच्चियों ने खुद पैसे लेने की बात मानी रिटायर्ड शिक्षिका अनिता मोहता ने बताया कि बच्चियां उनके बुलाने पर नहीं, बल्कि खुद उनके फ्लैट पर आई थीं। उनके मुताबिक, बच्चियों ने प्रसाद और खाना मांगा तो उन्होंने उन्हें अंदर बैठाया और दाल-चावल बनाने लगीं। अनिता का कहना है कि इसी दौरान बच्चियों ने बताया कि वे फ्लैट नंबर 703 से आ रही हैं, जहां उन्हें बुलाया गया है। इसके बाद उन्होंने मंदिर में रखे रुपए और लिफाफे गायब देखे। उनके मुताबिक, बच्चियां करीब पौने चार बजे वापस आईं तो उन्होंने पैसे के बारे में पूछा। इस पर बच्चियों ने एक बच्ची की ओर इशारा किया। पूछने पर उस बच्ची ने पैसे लेने की बात कही और किसी को नहीं बताने के लिए कहा। शिक्षिका ने मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि बच्चियां उनके यहां चार घंटे तक नहीं रुकीं और वे खुद उन्हें नीचे छोड़ने गई थीं। उन्होंने बताया कि वह हर एकादशी पर खाटू श्याम जाती हैं और यात्रा की टिकट भी कराई थी, लेकिन बाद में रद्द कर दी। परिजनों का आरोप: बच्चियां घर नहीं लौटीं तो तलाशने पहुंचे बच्चियों के परिजनों के मुताबिक, बच्चियां कन्या भोज के लिए निकली थीं। शिक्षिका ने उन्हें भोजन, गिफ्ट और चॉकलेट देने की बात कही थी। जब बच्चियां काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए शहनाई रेसीडेंसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि बच्चियां एक फ्लैट में बंद थीं और वहां से रोते हुए नीचे आईं। उन्होंने बच्चियों के साथ मारपीट करने और जबरदस्ती वीडियो बनवाकर उनसे पैसे उठाने की बात कहलवाने का आरोप भी लगाया। परिजनों का कहना है कि यदि शिक्षिका को बच्चियों पर पैसे लेने का शक था, तो उन्हें परिवार से संपर्क करना चाहिए था। बच्चियां अब भी डरी हुई, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की परिजनों के मुताबिक, बच्चियां घटना के बाद से डरी हुई हैं और रातभर सो नहीं पाईं। परिवार ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चियों से पूछताछ करने का तरीका गलत था और उन्हें परिजनों को सूचना देनी चाहिए थी। मेडिकल परीक्षण में चोट की पुष्टि नहीं परिजनों ने बच्चियों के हाथ-पैरों पर चोट और गालों पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बच्चियों का देर रात करीब तीन बजे तक मेडिकल परीक्षण कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में मारपीट से लगी किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल रिपोर्ट और बच्चियों के बयान जांच का हिस्सा हैं। चार महीने पहले बेटे के साथ रहने आई थीं शिक्षिका भास्कर की टीम ने सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और अन्य रहवासियों से भी बातचीत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिता मोहता करीब चार महीने पहले अपने बेटे के साथ फ्लैट नंबर 303 में रहने आई थीं। रहवासियों के मुताबिक, वह भजन गाती हैं और मंदिर भी जाती हैं। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वह ज्यादा बातचीत नहीं करतीं और मंदिर से लौटने पर प्रसाद देती हैं। हालांकि, रहवासियों की ये प्रतिक्रियाएं घटना के आरोपों की पुष्टि या खंडन नहीं करतीं। फ्लैट और संबंधित फ्लोर पर CCTV को लेकर भी सवाल मामले में सीसीटीवी फुटेज की उपलब्धता भी जांच का अहम बिंदु है। जानकारी के मुताबिक, संबंधित फ्लैट और उसी फ्लोर पर कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि बच्चियों के परिजनों का कहना है कि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि सोसायटी में कैमरे कहां-कहां लगे हैं और घटना से संबंधित कोई फुटेज उपलब्ध है या नहीं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में कन्या भोज में बुलाकर 7 बच्चियों से मारपीट इंदौर में कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शहनाई रेसिडेंसी के फ्लैट में रहने वाली सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर अनिता मोहता ने बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पीटा। उनके कपड़े उतरवाने और करीब 4 घंटे तक कमरे में बंद रखने का भी आरोप है।पूरी खबर पढ़ें
Una News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर एफआईआर दर्ज
डेरा के महंत हेमानंद की शिकायत पर सदर थाना ऊना में एफआईआर दर्ज की गई है।
Una News: त्यूड़ी की पलक का मुंबई शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राज्य स्तर पर विज्ञान में सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर पलक का चयन किया गया है।
Una News: अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर प्रशासन करेगा कार्रवाई
जिलेभर के बाजारों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग करने वालों पर अब कार्रवाई होगी।
Una News: घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
स्वां नदी पर घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।
Una News: कोकोवाल की टीम ने जीता नंगल खुर्द क्रिकेट कप
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशा कोई राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक बुराई है।
Una News: पंजोआ खुर्द में सरकारी जमीन को लेकर फिर गरमाया विवाद
सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में स्थानीय ग्रामीण पंचायत प्रधान के नेतृत्व में एकजुट हो गए हैं।
Una News: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
जिला ऊना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
Una News: ऊना की सड़कों पर मौत का तांडव, 10 माह में 65 लोगों की गई जान
ऊना की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।
ऑडिट पैराग्राफ से जुड़े रिकॉर्ड दुरुस्त रखें विभाग : जतिन लाल
इससे समिति के समक्ष संबंधित मामलों की समीक्षा करने में आसानी होगी।
Sultanpur News: दुर्गा पंडाल में टेका माथा, दर्शन-पूजन कर मांगा आशीर्वाद
दुर्गा पंडाल में टेका माथा, दर्शन-पूजन कर मांगा आशीर्वाद
Sultanpur News: 71 फीट ऊंचा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना
71 फीट ऊंचा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना
दशहरा : बुराई राख, उपजा सत्य का प्रकाश
दशहरा : बुराई राख, उपजा सत्य का प्रकाश
Sultanpur News: भोएं गांव में टीकाकरण के बाद 11 पशुओं की मौत
भोएं गांव में टीकाकरण के बाद 11 पशुओं की मौत
Sultanpur News: बूढ़ापुर पुलिया पर आवागमन शुरू होते ही लगा जाम
बूढ़ापुर पुलिया पर आवागमन शुरू होते ही लगा जाम
Sultanpur News: बनाए गए 2185 मतदेय स्थल, मांगी गईं आपत्तियां व सुझाव
बनाए गए 2185 मतदेय स्थल, मांगी गईं आपत्तियां व सुझाव
Sultanpur News: अयोध्या मंडल की सीनियर क्रिकेट टीम में जिले के दो खिलाड़ी
अयोध्या मंडल की सीनियर क्रिकेट टीम में जिले के दो खिलाड़ी
Sultanpur News: युवक को मारी गोली, आरोपी ग्राम प्रशासक सहित दो लोग गिरफ्तार
युवक को मारी गोली, आरोपी ग्राम प्रशासक सहित दो लोग गिरफ्तार
Unnao News: 37 लाख की चोरी में सात महीने बाद प्राथमिकी
37 लाख की चोरी में सात महीने बाद प्राथमिकी
Sirmour News: धौलाकुआं मंडी में धान की तुलाई प्रभावित, तीन-तीन दिन बाद पड़ रहा नंबर
धौलाकुआं मंडी में धान की तुलाई प्रभावित, तीन-तीन दिन बाद पड़ रहा नंबर
Sirmour News: श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के लौटने पर अयोध्यावासियों ने भव्य स्वागत
श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के लौटने पर अयोध्यावासियों ने भव्य स्वागत
Sirmour News: शिलाई कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
शिलाई कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
Sirmour News: सराहां अस्पताल में 26 अक्तूबर से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
सराहां अस्पताल में 26 अक्तूबर से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
आयुष्मान आरोग्य मंदिर धानक्यारी में सुबह 10:00 बजे एनक्यूएएस को लेकर टीम करेगी निरीक्षण।
Sirmour News: राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी दिव्यांशी और आफिया
राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी दिव्यांशी और आफिया
Sirmour News: राजगढ़ में दंगल में रोहतक के रोहित ने जीती बड़ी माली
राजगढ़ के नेहरू मैदान में उड़ान वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय दशहरा उत्सव में विशाल दंगल हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
Sirmour News: ददाहू स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। व्यापार मंडल ददाहू के प्रधान राजन गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
Sirmour News: नाहन में करवाचौथ की खरीदारी शुरू, बड़ा चौक में सजीं दुकानें
जिला मुख्यालय नाहन में करवाचौथ और गड़बड़ों के पर्व को लेकर बाजार सजने लगे हैं। शहर के बड़ा चौक में मिट्टी के करवे, पूजा की थालियां, छलनी और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
Sirmour News: इनर व्हील क्लब ने महिला पुलिस कर्मियों को भेंट किए धूप के चश्मे
इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब की ओर से महिला पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए धूप के चश्मे, हैंड टॉवल तथा प्रिविलेज मेंबरशिप कार्ड वितरित किए गए हैं। यह सामग्री खुराना ऑप्टिकल्स के सौजन्य से प्रायोजित की गई।
Sirmour News: किट्टा गांव में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
किट्टा गांव में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
Sirmour News: लोकगीत एकल गायन में राजगढ़ कॉलेज के अक्षित प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर
लोकगीत एकल गायन में राजगढ़ कॉलेज के अक्षित प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर
संस्कृत कॉलेज नाहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शहर के ऐतिहासिक चंबा मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने किया।
Sirmour News: टेंडर के बाद भी सड़कें पक्की नहीं ; दो किलोमीटर बाद बंद हुआ काम, ग्रामीणों में रोष
हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क समेत क्षेत्र की अन्य सड़कों को पक्का करने का काम अधर में लटका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सड़कें पक्की नहीं हो पाई हैं।
Sirmour News: सुदर्शन और महासू कॉलोनी के परिवार आवश्यक सुविधाओं से वंचित
शहरी क्षेत्र से मात्र दो किलोमीटर दूर सुदर्शन कॉलोनी और महासु कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। दोनों कॉलोनी में 150 से अधिक परिवार रहते हैं। इन कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अपनों में बेगाना वाली स्थिति बन चुकी है।
Sirmour News: एनएच किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह, ट्रक-कार में भिड़ंत
नेशनल हाईवे (एनएच) 707 बद्रीपुर-गुम्मा मार्ग पर सतौन में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीती रात भी यहां एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है।
Sirmour News: पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान
पूर्व विधायक सदानंद चौहान की जयंती पर 30 लोगों ने किया रक्तदान
Sant Kabir Nagar News: चाकू से हमला कर मां-बेटी को घायल किया
महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा गांव में चाकू से हमला
Sant Kabir Nagar News: पुराने विवाद की रंजिश में मारपीटा
खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मग
Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में पांच घायल
धनघटा थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर मंगलवार देर रात फेरुनाथ मंदिर के
Sant Kabir Nagar News: बेलहर क्षेत्र में विसर्जित की गईं 140 मूर्तियां
थाना क्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धा
Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला को ले गया दिल्ली, बाद में मुकरा
दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बत्सा-बत्सी में एक शादीशुदा महिला
Sant Kabir Nagar News: बढ़या ठाठर में तैयार हो रहा विद्युत उपकेंद्र 25 गांवों को मिलेगा लाभं
काफी समय से बिजली की समस्या झेल रहे मेंहदावल ग्रामीण पूर्वी
Sant Kabir Nagar News: समितियों के कर्मचारियों काे वेतन का संकट
उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की
Sant Kabir Nagar News: 11 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए
शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए
Sant Kabir Nagar News: रावण वध के साथ असत्य पर सत्य की हुई विजय
क्षेत्र के मेंहदूपार में नवरात्र पर चल रही रामलीला में मंगलवार को दशह
Sant Kabir Nagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइंस में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी
धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा कला गांव में पुरानी रंजिश के कारण एक युवक
Saharanpur News: पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट पर कल अदालत में पेश होंगी उर्मिला सनावर
Information regarding the polygraph and narco tests was presented in court yesterday.
Saharanpur News: गोविंद नगर में संदिग्ध हालात में घूम रहे चार युवकों को पकड़ा, जमकर धुनाई
Four youths found roaming under suspicious circumstances in Govind Nagar were caught and given a sound thrashing.
Saharanpur News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
Revenue inspector arrested while accepting a bribe of Rs 15,000
Saharanpur News: खराब रैंकिंग और प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
Instructions issued to withhold salaries of officials in departments with poor rankings and progress.
योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने को लगेगा मेगा शिविर : जिला जज
Mega camps to be held to ensure benefits of schemes reach eligible beneficiaries: District Judge
एमएलसी चुनाव : आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां, कल पड़ेंगे केंद्रों पर वोट
MLC Elections: Polling parties to depart today; voting at polling centers to take place tomorrow.
Saharanpur News: जामा मस्जिद से फव्वारा चौक तक अतिक्रमण की अतिक्रमण
Encroachments from Jama Masjid to Favvara Chowk
Rewari News: साहित्य परिषद की संगोष्ठी में हुआ लेखनी पूजन
'Lekhani Pujan' (ceremonial worship of the writing instrument) held at the Sahitya Parishad seminar
श्रीराम ने मानव रूप में उच्चतम आदर्श प्रस्तुत किए : दिनेश
Shri Ram presented the highest ideals in human form: Dinesh
Rewari News: भाड़ावास आरओबी की सर्विस रोड चौड़ी करने का रास्ता साफ
Path cleared for widening the service road of Bharawas ROB
Rewari News: आरामनगर और कनुका में घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए
In Aramnagar and Kanuka, they went from house to house to explain the harmful effects of substance abuse.
Rewari News: महाड़ सत्याग्रह की शताब्दी पर शुरू होगी 100 दिवसीय यात्रा
A 100-day journey will begin on the centenary of the Mahad Satyagraha.
Rewari News: ताशी ने नीट में हासिल की सफलता
Tashi achieved success in NEET.
Rewari News: बाल महोत्सव शुरू, पहले दिन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Children's Festival begins, children showcase their talent in competitions on the first day
Rewari News: अनाज मंडी में बाजरे के कट्टों से आधी सड़क घिरी, लग रहा जाम
Half the road at the grain market is occupied by sacks of pearl millet (bajra), causing a traffic jam.
Rewari News: सीसी रोड से महीनेभर में निकलने लगी रोड़ी, विधायक ने अफसरों पर उठाए सवाल
Gravel begins to come loose from CC road within a month; MLA raises questions for officials
Rewari News: जिले के सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल, दोबारा होगी पानी की जांच
Water samples from government schools in the district have failed; the water will be tested again.
वाहनों की जांच के लिए चलेगा अभियान : एसपी
Drive to be conducted for vehicle checks: SP
Rewari News: राशन डिपो के लिए 10 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Submit online applications for ration depots by November 10
Rewari News: जिले में अब तक 3280 सैंपल लिए
3,280 samples have been collected in the district so far.
Rewari News: स्कूल के ताले तोड़कर 10 सोलर बैटरियां ले गए चोर
Thieves broke the locks of a school and made off with 10 solar batteries.
Rewari News: रामतलाई तालाब की जमीन की पैमाइश, कब्जों पर कसेगा शिकंजा
Land of Ramtalai pond to be surveyed; crackdown on encroachments to follow
Rewari News: मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं केंचुए
Earthworms play a crucial role in increasing soil fertility.
Rewari News: अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें, पैदल चलना भी मुश्किल
Roads narrowed by encroachment; even walking has become difficult
Rewari News: राम ने किया रावण का वध, रावण ने दिया नीति शास्त्र का ज्ञान
Rama slew Ravana, and Ravana imparted knowledge of *niti shastra* (the science of statecraft/ethics).
Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
Electricity employees staged a protest against privatization.
Rewari News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
Administration on alert regarding electricity workers' strike; helpline number issued
Rampur News: शादी से इन्कार पर कार्रवाई की मांग कर रही युवती ने कोतवाली में खाया जहर
प्रेम संबंध और अंगूठी की रस्म के बाद शादी से इन्कार करने के मामले में कार्रवाई की मांग कर रही लखनऊ के बखलिया मोहनलाल निवासी युवती ने बुधवार को शाहबाद कोतवाली परिसर के शौचालय में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
Rampur News: बेटे ने चला दिया ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत
मसवासी क्षेत्र के हसनपुर उत्तरी गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान छत्रपाल सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
Rampur News: बीईओ के खिलाफ शिकायतों की दोबारा जांच कराने की मांग
खंड शिक्षाधिकारी शाहबाद बबीता सिंह के खिलाफ शिकायत करने वाले तीन शिक्षकों के निलंबन का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।

