...

अप्रेंटिसशिप मेला 30 सितंबर से मेरठ आइटीआइ में, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 9600 से 15100 मानदेय

मेरठ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत में 30 सितंबर को अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत छह कंपनियां आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 9600 से 15100 रुपये मासिक मानदेय पर चयनित करेंगी।

जागरण 27 Sep 2026 1:42 pm

डूंगरपुर में 2800 से ज्यादा बीपीएल परिवारों को मिलेंगे 2डस्टबिन:गीले-सूखे कचरे के लिए नगर परिषद की नई व्यवस्था, राशन कार्ड साथ लाना होगा

डूंगरपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था में 1 अक्टूबर से बदलाव होगा। नगरपरिषद अब घरों से कचरा अलग-अलग उठवाने की नई व्यवस्था लागू करेगी। 2800 से ज्यादा बीपीएल परिवारों को गीले और सूखे कचरे के लिए 2 अलग-अलग डस्टबिन दिए जाएंगे।इन डस्टबिन का वितरण 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मैरिज हॉल में होगा। लाभार्थियों को डस्टबिन लेने के लिए अपना राशन कार्ड साथ लाना जरूरी है। नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता बोर्ड की प्राथमिकता है। घर से कचरा अलग होने पर संग्रहण से निस्तारण तक व्यवस्था सुधरेगी। इससे छंटाई का समय बचेगा और उपयोगी कचरे का दोबारा इस्तेमाल आसान होगा।नई व्यवस्था में घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग रखना होगा। गीले कचरे में रसोई का जैविक कचरा, सूखे कचरे में प्लास्टिक, कागज जैसी सामग्री होगी। कचरा वाहन आने पर दोनों तरह का कचरा अलग-अलग देना होगा। मिक्स कचरा दिया तो वाहन खाली लौटेगानगर परिषद ने व्यवस्था को लेकर साफ कर दिया है कि अब कचरा संग्रहण वाहन में मिक्स कचरा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देना होगा। यदि कोई परिवार दोनों प्रकार का कचरा मिलाकर देगा तो उस घर से कचरा नहीं उठाया जाएगा। शुरुआत में लोगों को कचरा अलग करने की आदत डालने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन नियमित रूप से व्यवस्था लागू होने के बाद यह शहर की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन सकती है। दो डस्टबिन मिलने से परिवारों के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग रखना भी आसान होगा। स्वच्छता की शुरुआत घर से करने का संदेशनगर परिषद की यह पहल कचरा संग्रहण व्यवस्था को केवल सफाईकर्मियों और कचरा वाहनों तक सीमित रखने के बजाय शहर के हर घर को स्वच्छता व्यवस्था का हिस्सा बनाने पर केंद्रित है। बीपीएल परिवारों से इसकी शुरुआत करते हुए परिषद का लक्ष्य घर से निकलने वाले कचरे को उसी समय अलग करवाना है, ताकि आगे की पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सके। 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस व्यवस्था के बाद कचरा संग्रहण में लोगों की भागीदारी और जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:42 pm

Pitru Paksha 2026: जिस माता-पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी को बुढ़ापे में वृद्धाश्रम छोड़ गए बेटा

पितृपक्ष के पहले दिन आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में पांच बुजुर्गों को अपनों से मिले दर्द के बाद शरण मिली, वहीं एक दंपत्ति को उनके बच्चे सम्मानपूर्वक घर वापस ले गए। यह घटना पितृपक्ष के दौरान रिश्तों की दो अलग-अलग सच्चाई बयां करती है, जहां कुछ को उपेक्षा मिली तो कुछ को सम्मान।

जागरण 27 Sep 2026 1:42 pm

रामपुर में जैन समाज की शोभायात्रा:भगवान पार्श्वनाथ की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

रामपुर में बारिश की बूंदें भी रविवार को जैन समाज के श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को नहीं रोक सकीं। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की भव्य श्रीजी शोभायात्रा एवं रथ यात्रा निकाली गई। धार्मिक ध्वजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। रविवार को सुबह 10:30 बजे रथ यात्रा का शुभारंभ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। रथ यात्रा कोतवाली, नसरुल्ला खां बाजार, सराफा बाजार, मिस्टन गंज और सराय गेट होते हुए उत्सव पैलेस पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। बारिश के कारण सड़कों पर पानी होने के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। उत्सव पैलेस पहुंचने के बाद सामूहिक संगीतमय पूजन का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजन में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजन के बाद श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए वापस श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बारिश के बीच निकली रथ यात्रा ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर दिनेश जैन खंडेलवाल, प्रमोद कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, वर्षा जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन सेठी, भारत भूषण जैन, ज्ञानेंद्र जैन, मुकेश जैन सेठी, अविरल जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, पुनीत जैन, सौरभ जैन खंडेलवाल, रितेश जैन खंडेलवाल, राजीव जैन, मनोज जैन, समर्पण जैन, रमेश जैन सेठी, सुनील कुमार जैन, पुलकित जैन आदि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:42 pm

महोबा में बारिश से 4 कच्चे मकान ढहे:6 लोग दबे, लोगों ने किया रेस्क्यू, गृहस्थी का सामान बर्बाद

महोबा में पिछले दो दिनों की बारिश कच्चे मकानों के लिए मुसीबत बन गई है। चरखारी ब्लॉक में रविवार को तीन कच्चे मकान गिर गए। शनिवार को भी एक मकान ढहा था, जहां मलबे से छह लोगों को सुरक्षित निकाला गया। राहत की बात है कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। करहरा खुर्द गांव में इंद्रपाल का कच्चा मकान सिर्फ 6 सेकंड में भरभराकर गिर गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के समय मकान में कोई नहीं था। करीब 50 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। दो तस्वीरें गौरहारी गांव में संतोष का मकान ढह गया, लेकिन वे समय रहते बाहर निकल आए। उनका करीब डेढ़ लाख रुपये का अनाज और गृहस्थी का सामान खराब हो गया। इसी गांव में चीनू कुशवाहा का मकान भी गिरा, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मकान में रखा अनाज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गृहस्थी का अन्य सामान बर्बाद हो गया। नुकसान करीब दो लाख रुपये बताया गया है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:40 pm

बेटी दिवस: दूसरी बेटी पर आज भी मायूस होते परिजन:पहली बेटी पर जश्न, दूसरी पर मायूसी, दहेज और सुरक्षा है चिंता की वजह

आगरा में बेटियों को लेकर परिवारों की सोच में पिछले 20 साल में बदलाव आया है। पहले जहां बेटी के जन्म पर करीब 70% माता-पिता और परिजन दुखी होते थे, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर करीब 40% रह गया है। हालांकि, पहली बेटी के बाद दूसरी बेटी होने पर आज भी कई परिवारों में मायूसी देखने को मिलती है। परिवारों की चिंता में शादी का खर्च, दहेज और बेटी की सुरक्षा जैसे कारण प्रमुख हैं। यह बात राष्ट्रीय बेटी दिवस के मौके पर एसएन मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा और जिला महिला चिकित्सालय की एसआईसी डॉ. पुष्पलता ने बताई पहली बेटी पर खुशी, दूसरी पर बेटा होने की उम्मीदडॉ. शिखा ने बताया कि पहली बेटी होने पर अब ज्यादातर परिवार इस बात से खुश होते हैं कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन दूसरी बेटी होने पर कुछ परिवारों की सोच बदल जाती है। उनका कहना होता है कि पहले से एक बेटी है, दूसरी बेटी क्यों हो गई। अब दोनों की पढ़ाई, शादी और दहेज का खर्च कैसे उठाएंगे। बेटी की सुरक्षा को लेकर भी परिवार चिंता जताते हैं। उन्होंने बताया कि महिला रोग विभाग में आज भी ऐसी महिलाएं आती हैं, जो ससुराल पक्ष के दबाव की बात कहती हैं। कुछ महिलाएं कहती हैं कि इस बार बेटा होना चाहिए, क्योंकि बेटी होने पर उन्हें ससुराल में ताने और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 20 साल में 70% से घटकर 40% हुई निराशा डॉ. शिखा के अनुसार, करीब 20 साल पहले बेटी होने पर लगभग 70% माता-पिता या परिजन दुखी होते थे। अब यह संख्या करीब 40% रह गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सोच में सुधार आया है। पहले बेटी के जन्म पर परिवार काफी परेशान हो जाते थे, जबकि अब कई परिवार बेटी के जन्म पर खुशी मनाते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ परिवार बेटा और बेटी में अंतर करते हैं। इसका एक बड़ा कारण दहेज और सुरक्षा को लेकर बनी मानसिकता है। परिवारों को लगता है कि बेटी की शादी में काफी खर्च होगा और दहेज की व्यवस्था करनी पड़ेगी। साथ ही, उनके मन में यह सवाल रहता है कि भविष्य में बेटी की सुरक्षा कौन करेगा। दहेज और सुरक्षा की चिंता खत्म होगी तो भेदभाव भी घटेगा डॉ. शिखा ने कहा कि अगर समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़े और दहेज प्रथा खत्म हो तो बेटा-बेटी के बीच का भेदभाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि बेटी को परिवार पर बोझ मानने की सोच बदलने की जरूरत है। एसएन में सालभर में 4 से 5 हजार प्रसव एसएन मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग में एक साल में करीब 4 से 5 हजार प्रसव होते हैं। विभाग के अनुसार, बेटों की संख्या बेटियों की तुलना में करीब 1 से 2% अधिक रहती है। यानी प्रसव के मामलों में बेटियों और बेटों का अनुपात लगभग बराबर है। जिला महिला चिकित्सालय में भी दूसरी बेटी पर मायूसी जिला महिला चिकित्सालय की एसआईसी डॉ. पुष्पलता ने बताया कि पहले बेटी होने पर दुखी होने वाले माता-पिता का प्रतिशत करीब 60 से 70% तक था। अब यह घटकर करीब 40 से 50% रह गया है। उन्होंने कहा कि पहली बेटी होने पर लोग अब काफी खुशी मनाते हैं, लेकिन दूसरी बेटी होने पर कुछ परिवार आज भी मायूस हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ परिवारों में अब भी यह सोच है कि बेटा होने के बाद परिवार पूरा हो जाता है। इसलिए बेटे के जन्म पर ज्यादा खुशी मनाई जाती है, जबकि दूसरी बेटी होने पर परिवार थोड़ा निराश हो जाता है। हालांकि, समय के साथ बेटियों को लेकर लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव साफ दिखाई दे रहा है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:40 pm

बालोद में 36 घंटे की बारिश से रेलवे ट्रैक धंसा:लाटाबोड़-गुंडरदेही के बीच पानी भरा, 3 घंटे स्टेशन पर खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लगातार 36 घंटे की बारिश से दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलखंड पर लाटाबोड़-गुंडरदेही के बीच ईरागुड़ा के पास रेलवे ट्रैक धंस गया। ट्रैक पर पानी भरने और धंसाव के कारण रेल सेवा प्रभावित हुई। सुरक्षा के मद्देनजर दुर्ग-दल्लीराजहरा डीडीएम पैसेंजर ट्रेन को गुंडरदेही स्टेशन पर करीब 3 घंटे तक रोका गया। बाद में कॉशन ऑर्डर जारी होने के बाद ट्रेन को धीमी गति से दल्लीराजहरा के लिए रवाना किया गया। सुबह 3.35 बजे रोकी ट्रेन, 6.40 बजे मिली आगे जाने की अनुमति ट्रेन संख्या 78817 को सुबह करीब 3.35 बजे गुंडरदेही स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित हिस्से में सुधार कार्य शुरू किया। करीब 6.40 बजे कॉशन ऑर्डर जारी होने के बाद ट्रेन को दल्लीराजहरा के लिए रवाना किया गया। प्रभावित हिस्से से ट्रेन को धीमी गति और सावधानी के साथ गुजारा गया। DRM मौके पर पहुंचे, मजदूर के साथ खुद चलाया फावड़ा ट्रैक धंसने और जलभराव की सूचना पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद समेत संरक्षा और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम ने मौके पर काम कर रहे मजदूर के साथ खुद फावड़ा (रापा) चलाया। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम प्रभावित ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। ट्रैक की लगातार निगरानी, सुधार कार्य जारी रेलवे प्रशासन ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। जलभराव और धंसाव वाले हिस्से में सुरक्षा मानकों के अनुसार सुधार कार्य किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। 26 सितंबर को इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है। स्थिति के अनुसार परिचालन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:38 pm

लुधियाना पीएयू ग्राउंड में होगा जश्न-ए-इंकलाब:पंजाब की 117 विधानसभाओं से पहुंचेंगे 1 लाख से अधिक लोग

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के खास मौके पर 28 सितंबर 2026 को लुधियाना के पीएयू (PAU) ग्राउंड में 'जश्न-ए-इंकलाब' कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मान सरकार की तरफ से आयोजित किया जा रहा यह समागम कल दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मेगा इवेंट को लेकर ग्राउंड में तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। पंजाब की 117 विधानसभाओं से पहुंचेंगे 1 लाख से अधिक लोग बलतेज पन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम बेहद विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पूरे पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से लोग शिरकत करेंगे। इस समागम में 1 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए आयोजकों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्य मंच होने वाला है। स्टेज का पूरा बैकग्राउंड और सेट-अप बिल्कुल शहीद भगत सिंह के घर जैसा ही तैयार किया गया है, ताकि वहां मौजूद लोग खुद को उस दौर से जोड़ सकें। नौजवानों से बसंती रंग में रंगे नजर आने की खास अपील इस कार्यक्रम के लिए युवाओं और आम लोगों से एक खास अपील की गई है। आयोजकों ने कहा है कि शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सभी नौजवान बसंती (पीले) रंग के कपड़े,पीला कुर्ता-पायजामा और बसंती पगड़ी सजा कर ही कार्यक्रम में पहुंचें। कोशिश है कि इस बड़े आयोजन में पूरा पीएयू ग्राउंड बसंती रंग में रंगा हुआ नजर आए। रंजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला समेत ये नामी गायक बांधेंगे समां इस 'जश्न-ए-इंकलाब' समारोह में पंजाब के कई नामी कलाकार और गायक अपनी प्रस्तुति देने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी गायक रंजीत बावा और कुलविंदर बिल्ला अपने गानों से समां बांधेंगे। इनके अलावा मंच पर जानी-मानी कलाकार बसंत कौर और परी पंधेर भी अपनी खास पेशकारी देंगी और शहीद-ए-आजम को याद करेंगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:37 pm

कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा शहर:1500 से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़,5 साल के बच्चे से 75 साल के बुजुर्ग तक ने लिया हिस्सा

कोटा गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत रविवार को कोटा गांडिव हाफ मैराथन-1.0 का आयोजन किया गया। कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से आयोजित मैराथन में 1500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। खास बात रही कि 5 साल के बच्चों से लेकर 75 साल के बुजुर्ग तक दौड़ में शामिल हुए। सेना के मेजर, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर, पूर्व सैनिक, कोटा पुलिस एसपी और पुलिस के जवान,युवा, महिलाएं और आम नागरिक एक साथ दौड़ते नजर आए। मैराथन में 21 किमी,हाफ मैराथन 10 किमी और 3 किमी फन रन आयोजित की गई। इसका रूट महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से अर्जुन गेट, हल्दीघाटी गेट, माला फाटक और आर्मी स्कूल होते हुए वापस स्टेडियम तक रहा। प्रतिभागियों के लिए मेडिकल टीम और फिजियोथेरेपी की व्यवस्था भी की गई। 21 किमी पुरुष वर्ग में परविन पाटील प्रथम, अभिषेक द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। महिला वर्ग में दीपा यादव प्रथम, अश्विन द्वितीय और शीतल तृतीय स्थान पर रहीं। 10 किमी पुरुष वर्ग में लॉरेंस, विनोद पाटील और ओमकार माने पहले तीन स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राशी, अंजली और अरुणा तीन स्थान हासिल किए। आयोजन में धावकों ने इसे फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति से जुड़ा अनुभव बताया। मैराथन के जरिए सेना और नागरिकों के बीच सहभागिता और जुड़ाव का संदेश दिया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:37 pm

रांची में घर का होटल जैसा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, शॉर्ट स्टे को लेकर नगर निगम के क्या हैं नियम?

रांची में आवासीय अपार्टमेंट को शॉर्ट स्टे के लिए देने का चलन बढ़ रहा है, जिस पर नगर निगम की कार्रवाई का सवाल उठ रहा है।

जागरण 27 Sep 2026 1:37 pm

मऊ का एआरटीओ कार्यालय बारिश से जलमग्न, आवाजाही ठप:निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परिसर में भरा पानी; पेड़ गिरने से रास्ता भी बंद

मऊ जिले में बुधवार शाम से शनिवार शाम तक लगातार हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिला मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर एआरटीओ कार्यालय परिसर भी पूरी तरह पानी में डूब गया। कार्यालय के चारों तरफ पानी भरने से कर्मचारियों के साथ काम से आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। उन्हें पानी के बीच से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एआरटीओ कार्यालय परिसर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। लगातार बारिश के बाद पानी जमा हो गया, लेकिन नगर पालिका की ओर से जल निकासी के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। तेज हवा और बारिश के कारण आसपास कई पेड़ भी गिर गए, जिससे रास्ते बंद हो गए हैं। पानी में डूबा एआरटीओ कार्यालय परिसर बारिश के बाद कार्यालय परिसर और उसके आसपास काफी पानी जमा हो गया है। कर्मचारियों और जरूरी काम से आने वाले लोगों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कार्यालय आने-जाने में लगातार दिक्कत बनी हुई है। जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल स्थानीय लोगों के मुताबिक परिसर में बारिश के पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं है। लगातार कई दिनों तक बारिश होने से पानी जमा होता चला गया। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की ओर से जल निकासी को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पेड़ गिरने से रास्ता भी बंद स्थानीय निवासी अब्दुल कयूम ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय परिसर में काफी पानी भर गया है। आसपास कई पेड़ भी गिर गए हैं, जिससे रास्ता बंद हो गया है। तेज हवा और बारिश के कारण शहर के अन्य इलाकों में भी पेड़ गिरने की स्थिति बनी है। पानी निकासी और रास्ता साफ कराने की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एआरटीओ कार्यालय परिसर में पानी निकासी का पक्का इंतजाम कराने की मांग की है। इसके साथ ही गिरे हुए पेड़ों को जल्द हटाकर रास्ता साफ कराने की भी मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:34 pm

उज्जैन में 12 साल से निःशुल्क सामूहिक तर्पण:150 से 200 लोग पहुंचे, अनाथ पितरों के नाम से भी तर्पण; ब्रह्मभोज और गौसेवा की व्यवस्था

उज्जैन में श्राद्ध पक्ष के मौके पर श्रीगौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल ने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उज्जैन के साथ शाजापुर, इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से करीब 150 से 200 लोग शामिल हुए। 12 साल से हो रहा आयोजन आचार्य पंडित पंकज शर्मा ने बताया कि श्रीगौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल यह आयोजन लगातार 12 साल से कर रहा है। पहले कार्यक्रम सिद्धवट घाट पर होता था, लेकिन अब नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाज की पांच बीघा जमीन पर आयोजित किया जा रहा है। अनाथ पितरों के नाम से भी तर्पण आयोजन का उद्देश्य दिवंगत पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण और जलांजलि देना है। जिन लोगों के माता-पिता या परिवार में कोई तर्पण करने वाला नहीं है, उनके पितरों के नाम से भी निःशुल्क तर्पण कराया जाता है। कार्यक्रम के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाता है। जरूरतमंदों को भोजन और गौमाता के लिए चारे की व्यवस्था भी की जाती है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:34 pm

बिजनौर में 2 दिन से लगातार बारिश, जनजीवन ठप:नदियों का जलस्तर बढ़ा, धान-गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका; अधिकारी अलर्ट

बिजनौर जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है। शनिवार सुबह से रविवार दोपहर तक जारी इस बारिश से मौसम ठंडा हुआ और नदियों का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन अलर्ट पर है। इस बारिश के कारण गन्ने और धान की फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है। शनिवार तड़के हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दोपहर में तेज हो गई। बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। दिहाड़ी मजदूरों को काम पर जाने में दिक्कत हुई, जिससे उनकी दिहाड़ी छूट गई। हवा से गन्ने व धान की फसलें गिर गईं। मौसम अलर्ट के बाद प्रशासन ने शनिवार को इंटर तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने गंगा बैराज के तटबंध का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में शनिवार दोपहर तक 35.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, न्यूनतम 21.0 डिग्री और नमी 99 व 96 प्रतिशत रही।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:32 pm

कन्नौज के पुलिसकर्मी दम्पति को पुरस्कृत करेंगी ADG जोन:कार पलटी तो रायफल से शीशा तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 को बचाया था

कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर हादसा देख रास्ते से गुजर रहे पुलिस आरक्षी ने पत्नी के साथ रुक गए और राइफल से कार का शीशा तोड़कर सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 5 लोगों को बाहर निकलवाया। उनके इस प्रयास की कानपुर जोन की एडीजी ने प्रशंशा की और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 25 सितंबर को सौरिख से लखनऊ आते वक्त सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी महिला कांस्टेबल अर्चना ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा देखा तो अपनी गाड़ी रोककर दुर्घटनाग्रस्त कार सवारों की मदद करने पहुंच गए। यहां सिपाही अमित ने कार का शीशा तोड़कर उन लोगों को बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना देकर उन्हें अस्पताल भिजवाने में मदद की। सिपाही दम्पति का ये प्रयास सराहनीय है। इस मामले को लेकर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सराहना करते हुए सिपाही पति-पत्नी को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। कार में सवार थीं सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष एक्सप्रेस-वे पर सिपाही अमित तेवतिया ने जिस दुर्घटनाग्रस्त कार सवारों की मदद की। उसमें सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह समेत 5 लोग सवार थे। सिपाही दम्पति के प्रयास से उनकी जान बचाई जा सकी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:32 pm

गौशाला में अनियमित्ताओं के चलते मवेशियों की मौत का आरोप:गौ-सेवक बोले- पर्याप्त खाना नहीं मिलने से गायें मर रहीं; महापौर बोलीं- जांच कराई जाएगी

नगर निगम की अमीरगंज गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे हैं। रविवार को सामने आए एक वीडियो में गौ-सेवक एवं समाजसेवी ने गौशाला परिसर में मवेशियों के भूख, प्यास और इलाज के अभाव से दम तोड़ने की बात कही। उन्होंने गौशाला में चारे-पानी और इलाज की व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। समाजसेवी ने लगाए व्यवस्था में कमी के आरोप गौ-सेवक एवं समाजसेवी इंद्र मिश्रा के मुताबिक, गौशाला में बड़ी संख्या में गायों को पर्याप्त चारा-पानी और समय पर उपचार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में देखरेख के लिए जिम्मेदार कर्मचारी भी पर्याप्त संख्या में मौजूद नहीं रहते। प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने गौशाला में मवेशियों की मौत होने का दावा किया है। महापौर बोलीं- गायों की मृत्यु के कारणों की जांच कराई जाएगी मामले में महापौर प्रीति सूरी ने बताया- हमने गौशाला के लिए कलेक्टर महोदय से 25 एकड़ ज़मीन मांगी है। फिलहाल अस्थाई रूप से आमीरगंज में व्यवस्था की गई है। यहां पर्याप्त चारे और भूसे का प्रबंध है। गायों की मृत्यु किन कारणों से हो रही है, इसकी जांच कराई जाएगी और आज हम स्वयं गौशाला का निरीक्षण करेंगे। बारिश में रास्ते पर कीचड़ का दावा अमीरगंज गौशाला नगर निगम सीमा के अंतिम छोर पर स्थित बताई गई है। मिश्रा का कहना है कि बारिश के दौरान गौशाला तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर कीचड़ हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। गौ-सेवकों और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों से गौशाला में चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था, पशुओं के उपचार की सुविधा और व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:30 pm

DM-CDO ने परिवार संग किए नीब करोरी बाबा के दर्शन:मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया, गुरुकुल के बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

फिरोजाबाद में रविवार सुबह डीएम संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य परिवार सहित अकबरपुर स्थित बाबा नीब करोरी के मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गुरुकुल के बच्चों के हनुमान चालीसा पाठ ने वातावरण को और भक्तिमय बना दिया। डीएम संतोष कुमार शर्मा और सीडीओ शत्रोहन वैश्य रविवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के साथ अकबरपुर पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोनों अधिकारियों ने बाबा नीब करोरी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गुरुकुल के बच्चों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़ी दर्शन-पूजन के दौरान आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के बच्चे भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। बच्चों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बच्चों के पाठ से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी उनकी ओर आकर्षित हुआ। डीएम-सीडीओ ने बच्चों से पढ़ाई और दिनचर्या पूछी पूजा के बाद डीएम और सीडीओ ने गुरुकुल के बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, दिनचर्या और मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों से उनकी रुचियों और अनुभवों को लेकर भी सहजता से बातचीत की। जन्मस्थली में अधिकारियों के पहुंचने से दिखी उत्सुकता बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली अकबरपुर में डीएम और सीडीओ के परिवार सहित पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धा का माहौल रहा। अधिकारियों की मौजूदगी और गुरुकुल के बच्चों के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में नजर आया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:30 pm

मशरूम की खेती से स्वरोजगार का मौका, जम्मू में आधुनिक तकनीक सीखाने के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट-जम्मू) 5 से 9 अक्टूबर 2026 तक मशरूम उत्पादन पर पांच दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

जागरण 27 Sep 2026 1:30 pm

बंगाल: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, शुभेंदु अधिकारी ने मां काली की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

जागरण 27 Sep 2026 1:30 pm

पलाना कलां में आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित:विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बांटे प्रमाण पत्र

उदयपुर के पलाना कलां में शनिवार को 'विकसित भारत जनसेवा अभियान' के तहत 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वास्थ्य और बाल विकास के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली आशा सहयोगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर राय ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इनकी भूमिका अहम है। डॉ. राय ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मां और बच्चे के स्वास्थ्य और सही पोषण की जानकारी भी दी। अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को मदद, बच्चों को अच्छी शिक्षा से जोड़ने और उनके पूरे विकास में सहयोग का फैसला लिया गया। इस मौके पर पुष्पा शर्मा, ममता सेन, आशा सहयोगिनी रेखा खटीक समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:30 pm

Asian Games : मेरठ की स्टार धाविका ने बनाया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय, 4:09.46 के साथ मामूली अंतर से पदक से चूकीं

एशियन गेम्स में मेरठ की धाविका पारुल चौधरी ने 1500 मीटर दौड़ में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 4:09.46 दर्ज करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, हालांकि वह पदक से मामूली अंतर से चूक गईं। अब वह 27 सितंबर को 3000 मीटर स्टीपलचेज और 28 सितंबर को 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगी, जहाँ उनका लक्ष्य अपने पिछले स्वर्ण पदक का बचाव करना है।

जागरण 27 Sep 2026 1:30 pm

फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाली पूर्व आंगनबाड़ी-कार्यकत्री पर FIR:हरदोई में डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई, CDPO ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हरदोई जनपद की शाहाबाद कोतवाली में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाली पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। बाल विकास परियोजना शाहाबाद के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र घियरई पर तैनात रहीं पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी (पत्नी अरुण कुमार सिंह, निवासी ग्राम रामपुर हमजा) के विरुद्ध धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोपों में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली गई है। यह रिपोर्ट CDPO निशा सिंह ने शनिवार की देर रात 11:04 पर दर्ज कराई है। ​शिकायत के अनुसार, सुनीता देवी द्वारा संविदा के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने हेतु कूटरचित एवं फर्जी अभिलेख प्रस्तुत किए गए थे। विभागीय जांच के दौरान जब उनके ये अभिलेख फर्जी और कूटरचित पाए गए, तब उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंबे समय तक सेवा में बने रहने के कारण डीएम, हरदोई ने कड़ा रुख अपनाया। डीएम द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 को सुनीता देवी की मानदेय सेवाएं समाप्त करने तथा उनके विरुद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का स्पष्ट अनुमोदन प्रदान किया गया था। ​डीएम के इसी अनुमोदन के अनुक्रम में, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरदोई द्वारा संबंधित की संविदा सेवाएं पहले ही 10 अगस्त को समाप्त की जा चुकी हैं। इसके उपरांत, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से FIR दर्ज कराने के निर्देश CDPO को दिए गए। ​इन्हीं प्रशासनिक निर्देशों और तथ्यों के आधार पर, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) निशा सिंह ने इस मामले में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं—धारा 338, 336(3), 318(4) और 340(2)—के अंतर्गत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस पूरे मामले में आगे की विधिक जांच और कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:29 pm

दैनिक भास्कर की खबर का असर:ताज अंडरपास से जनेश्वर मिश्र पार्क जाने वाला रास्ता बंद, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अंडरपास में जलभराव की खबर के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। ताज अंडरपास से जनेश्वर मिश्र पार्क जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों की आवाजाही रोककर उन्हें दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया जा रहा है। नगर निगम ने अंडरपास से पानी निकालने के लिए पंप लगा दिए हैं। मौके पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर महेश वर्मा भी पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। महेश वर्मा ने बताया कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अंडरपास में पानी भर गया है। फिलहाल पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ पंपिंग स्टेशन भी चलाए जा रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… चार दिन की बारिश में बिगड़े हालात लखनऊ में 65 घंटे बाद बारिश थमी है। इस दौरान 26 सितंबर को 135.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सितंबर में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश में शामिल है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 19 साल में इस तारीख का सबसे कम तापमान था। लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हुआ। कई घरों के किचन और बेडरूम तक पानी पहुंच गया। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अंडरपास में 100 से ज्यादा वाहन फंस गए। कई गाड़ियों के इंजन खराब हुए और लोगों को पानी के बीच वाहनों को धक्का देकर निकालना पड़ा। चार दिन की बारिश में 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के तार गिरने से कई रास्ते बंद हुए और बिजली सप्लाई भी प्रभावित रही।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:28 pm

हाथरस में सड़क हादसे में किशोर की मौत:मेले से लौटते समय हुआ हादसा, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। यह दोनों हाथरस में लगे श्री दाऊजी महाराज मेले से बाइक पर वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे भोपतपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में समीर (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान पुत्र अजमत घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। अरमान को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। कक्षा 11 का छात्र था मृतक किशोर पुलिस ने समीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समीर कक्षा 11 का छात्र था और उसके पिता दूध का व्यवसाय करते हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:26 pm

नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह शुरू:इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला मुख्य वक्ता, सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंची

हरियाणा के नूंह में आज इनेलो की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर राज्य स्तरीय सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला मुख्य वक्ता हैं और वे मंच पर पहुंच चुके हैं। पार्टी ने रैली में तीन लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। इसके लिए 75 एकड़ में आयोजन स्थल तैयार है, जहां लाखों लोगों के बैठने का इंतजाम है। इनेलो ने पहली बार नूंह में राज्य स्तरीय सम्मान दिवस कार्यक्रम रखा है। कार्यकर्ताओं ने जोर लगाया। शुक्रवार देर शाम अभय चौटाला ने स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और इसे प्रदेश का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया। पार्टी इसे मेवात में संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए अहम मान रही है। इनेलो नेता कई दिनों से प्रदेशभर में जनसंपर्क कर रहे थे। अब देखना होगा कि समारोह में कितनी भीड़ जुटती है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:26 pm

छतरपुर में रातभर चला सुरक्षा अभियान:हरपालपुर स्टेशन पर RPF-GRP अलर्ट, यात्रियों को संदिग्ध सामान और साइबर ठगी से बचने की सीख

छतरपुर के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया। झांसी मंडल आरपीएफ कमांडेंट जेके शर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान में जवानों ने यात्रियों को सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तुरंत सूचना दें जवानों ने यात्रियों से कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे प्रशासन, आरपीएफ या संबंधित हेल्पलाइन पर दें। यात्रियों को यह भी समझाया गया कि अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें लेने से बचें और किसी भी तरह के लालच में न आएं। साइबर ठगी से बचने की भी दी जानकारी अभियान के दौरान यात्रियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने यात्रियों से रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। RPF-GRP के जवान रहे मौजूद अभियान में आरपीएफ के एसआई गंभीर सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र पांडेय और जीआरपी आरक्षक नंदकुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जवानों ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:25 pm

5000 घरों में घुटनों तक पानी, बाल्टी-मोटर से निकाल रहे:किचन में तैर रहा सिलिंडर, आधा बेड डूबा, खाना तक नहीं बन पा रहा

लगातार हो रही बारिश के बाद कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास तीन के हालात गड़बड़ हैं। रविवार सुबह से तेज बारिश रुकने के बाद भी इलाके की गलियां जलमग्न हैं। नाला ओवरफ्लो होने के चलते नाली व सीवर से पानी ओवरफ्लो होकर घरों में जा पहुंचा है। किसी के बेडरुम में पानी है तो किसी का पूरा ग्राउंड फ्लोर जलमग्न है। कुछ घरों में तो दो से तीन फुट तक पानी भरा है। कल्याणपुर आवास विकास, बारासिरोही और मिर्जापुर के करीब 5000 घर इस संकट से जूझ रहे हैं। दैनिक भास्कर एप रिपोर्टर ने मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की तो उन्होंने खुलकर समस्या बताई। सड़कें व घर जलमग्न इलाके में सब्जी मंडी, पुलिस चौकी रोड, शिव मंदिर के सामने व पीछे की ओर, कृष्णा पार्क, झंडा पार्क, अर्मापुर स्टेट के सामने वाली रोड, शहीद संदीप चौहान की प्रतिमा वाली रोड समेत पूरे क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हैं। कोई मोटर लगाकर पानी निकाल रहा है तो कोई बाल्टी के सहारे पानी निकालने में जुटा है। कोई थक हारकर हालात सामान्य होने के इंतजार में बैठा है। सामान पानी में तैर रहा आवास विकास तीन सब्जी मंडी के पास रहने वाले सुनील शर्मा के घर के ग्राउंड फ्लोर में घुटनों तक पानी भरा है। किचन का सामान सिलिंडर व बर्तन आदि पानी में तैर रहे हैं। इसके अलावा तखत व चारपाई आधी डूबी पड़ी है। किचन में भी घुटनों तक पानी है। यह बताते हैं कि कम से कम तीन फुट पानी है। बरसात के बाद घर के भीतर नाली भी ओवरफ्लो हुई है। हमारा सारा सामान पानी में तैर रहा है। खाना तक नहीं बन पा रहा है। घरों में फर्नीचर हो रहा खराब क्षेत्र के कृष्णा पार्क के पास गलियां जलमग्न हैं। इसके अलावा घरों में भी पानी है। माला ने बताया कि बारिश के बाद से हम लोगों के घरों के भीतर पानी भरा है। खाना बनाने की दिक्कत हो रही है। फ्रिज और फर्नीचर भी खराब हो रहा है। कूलर की मोटर लगाकर पानी निकाल रहे हैं। प्रियंका बताती हैं कि कमरे व किचन में पानी भरा है। जमीन के नीचे से पानी आ रहा है। मोटर लगाकर पानी निकाल रहे हैं। अलमारी के अंदर पानी भर गया है। स्थिति ठीक नहीं है। सांसद, विधायक व पार्षद किसी को परवाह नहीं गोपाल बनर्जी ने बताया कि नाली व सीवर की सप्लाई नहीं है। घरों में पानी भरा है। उसी में रह रहे हैं। हमारी मदद के लिए कोई नहीं आया। पार्षद के तो दर्शन तक नहीं है। कभी सोचा नहीं था कि ऐसे हालात भी देखने पड़ेंगे। पुरुषोत्तम सिंह बताते हैं कि पूरी तरह से आवास विकास प्रभावित हैं। घरों मे पानी भरा है। लोग खाना नहीं बना पा रहे हैं। लेकिन सांसद विधायक या पार्षद किसी को भी परवाह नहीं है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:25 pm

गोंडा में चलती स्कॉर्पियो पर गिरा आम का पेड़:इलाज के लिए ले जाते समय मासूम की मौत, 30 मिनट बाद परिवार को निकाला गया

गोंडा जिले में गोंडा-बभनान मार्ग पर छपिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहे के पास रविवार तड़के करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। इलाज के लिए अपने 2 दिन के मासूम बच्चे को लेकर जा रहे दिवाकर ओझा की स्कॉर्पियो पर अचानक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसे मासूम, दिवाकर ओझा, उनकी मां और परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों और मासूम को दूसरी गाड़ी से इलाज के लिए अयोध्या भेजा गया। रास्ते में रविवार सुबह करीब 7 बजे 2 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम की हालत पहले से खराब थी और पेड़ गिरने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत पेड़ गिरने के मौके पर नहीं हुई, बल्कि अयोध्या ले जाते समय रास्ते में हुई। पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो में फंसा परिवार रविवार सुबह करीब 5 बजे आजाद नगर चौराहे के पास अचानक विशाल आम का पेड़ स्कॉर्पियो के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से गाड़ी में सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मशक्कत कर पेड़ हटाकर सभी को बाहर निकाला। इलाज के लिए दूसरी गाड़ी से अयोध्या भेजा मासूम की तबीयत पहले से खराब बताई जा रही थी। हादसे के बाद परिवार ने तत्काल दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की और मासूम समेत घायलों को इलाज के लिए अयोध्या रवाना किया। करीब सुबह 7 बजे रास्ते में मासूम की मौत हो गई। दिवाकर ओझा, उनकी मां और परिवार के अन्य घायल सदस्यों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने पेड़ हटाकर रास्ता खुलवाया हादसे की सूचना पर छपिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई और घटना की जांच शुरू की। बारिश से कमजोर हुआ था पेड़ सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पेड़ कमजोर हो गए थे, इसी वजह से आम का पेड़ गिरने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मासूम और परिवार के लोगों को इलाज के लिए दूसरी गाड़ी से अयोध्या भेजा गया था। अयोध्या ले जाते समय रास्ते में मासूम की मौत हुई है। मौके पर पेड़ गिरने के कारण मासूम की मौत नहीं हुई। फिलहाल छपिया कोतवाली पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। --------------------- ये खबरें भी पढ़ें हसीन जहां बोलीं- शमी अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ेंगे:मैं अमरोहा के लोगों की सेवा करूंगी, बेटी पूछती है- सबके डैडी हैं, मेरे क्यों नहीं? भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनके सामने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- किस पार्टी में जाना है, यह अभी डिसाइड नहीं किया है। पूरा इंटरव्यू पढ़ें

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:25 pm

कॉलोनी में घुसा 7 फीट लंबा अजगर:लोगों में मची अफरा-तफरी, ‘वागड़ बने वृंदावन’ की टीम ने रेस्क्यू किया

बांसवाड़ा के कॉलेज रोड स्थित बुलेट शोरूम के पास एक कॉलोनी में 7 फीट लंबा अजगर आ गया। जिससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने रेस्क्यू टीम को फोन कर बुलाया और अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया। कॉलेज रोड स्थित बुलेट शोरूम के पास शनिवार को रात करीब 12:30 बजे अचानक एक 7 फीट लंबे अजगर के आ जाने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रात के वक्त घनी आबादी के बीच अचानक इतने बड़े जीव को देखकर लोग काफी ज्यादा डर गए। ​त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने तुरंत पर्यावरण एवं जीव संरक्षण संस्था 'वागड़ बने वृंदावन' की रेस्क्यू टीम को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के अनुराग सिंघवी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पूरी सूझबूझ से अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया। ​जंगल में छोड़ा गया अजगर ​रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने के बाद अनुराग सिंघवी ने बताया कि पकड़े गए अजगर को मानव बस्ती से दूर एक सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। ​अजगर के सफलतापूर्वक रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली और 'वागड़ बने वृंदावन' की पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:23 pm

हरदा जिला अस्पताल में युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर:BMI-BP की जांच; नशे से कैंसर के खतरे बताए, स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया जागरूक

हरदा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और माय भारत ने मिलकर जिला अस्पताल में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया। रविवार को हुए इस शिविर में युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण और नशे की लत के स्वास्थ्य पर असर के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में युवाओं का बीएमआई और ब्लड प्रेशर जांचा गया। उमंग काउंसलर पारुल काशिव ने बीएमआई का महत्व बताया और स्वस्थ जीवनशैली व संतुलित पोषण को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने और उमंग काउंसलर दीपक गौर ने युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं, जिनसे कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जिला समन्वयक आशीष साकल्ले ने बताया कि डॉ. एच.पी. सिंह के मार्गदर्शन में ऐसी जागरूकता गतिविधियां लगातार चल रही हैं। जिला युवा अधिकारी श्रद्धा मित्तल ने बताया कि माय भारत के तहत देश के 200 जिलों में हर रविवार ऐसी गतिविधियां होती हैं।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:21 pm

अवैध खनन को लेकर विवाद, 6 लोगों को गंभीर चोटें:स्थानीय बोले-अवैध रेत उत्खनन हुआ, पुलिस बोली-पत्थर ले जाने की जानकारी मिली

बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र के रट्टा गांव में रविवार को नाले से सामग्री ले जाने को लेकर एक विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है की मामला अवैध रेत के उत्खनन से जुड़ा है, जबकि पुलिस के मुताबिक विवाद पत्थर ले जाने को लेकर हुआ है। पुलिस ने कहा- पत्थर ले जाने को लेकर हुआ विवाद भरवेली थाना प्रभारी भूपेंद्र पंद्रो के अनुसार, पत्थर ले जाने को लेकर विवाद की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले की जांच की जा रही है। घायलों में लक्ष्मण पिता कन्हैया मरावी (47), मुकेश पिता कपूरचंद मर्सकोले (38), जामुसिंह पिता सुमेरी टेकाम (55), महेश पिता ज्ञानीराम (52), शगुन पति लक्ष्मण मेरावी (42) और तुलसी पति रूपलाल टेकाम (42) शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- ट्रैक्टर देखने के बाद विवाद प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र राणा ने बताया कि मुकेश दूध बेचने का काम करता है। उसने रट्टा नाले के पास ट्रैक्टर देखे जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हुए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस गांव में पहुंचकर घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ले रही है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:21 pm

सतना में बेटी दिवस पर दौड़ी ‘जय हिंद’ मैराथन:बच्चियों-युवाओं ने भरी रफ्तार, विजेताओं को 5 हजार तक इनाम

सतना में बेटी दिवस पर रविवार को कोठी में जय हिंद मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, युवाओं और बच्चियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में जोश देखने को मिला और ‘जय हिंद’ के नारे भी गूंजते रहे। दो वर्गों में हुई मैराथन मैराथन को दो वर्गों में रखा गया था। युवाओं के लिए 8 किलोमीटर और बच्चियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। आयोजन के दौरान बच्चों और युवाओं में फिटनेस को लेकर भी उत्साह नजर आया। बच्चियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और मेडल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5 हजार, दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 3 हजार और तीसरे स्थान वाले को 2 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को मेडल भी पहनाए गए। फिटनेस और बेटियों की भागीदारी पर जोर आयोजक जितेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य ‘रन फॉर सोल्जर’ और ‘रन विथ सोल्जर’ के साथ बच्चों और युवाओं को फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बेटियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:20 pm

'बंगाल SIR में 27 लाख नाम कटने की जिम्मेदार ममता, BJP या आयोग नहीं', CM शुभेंदु का पलटवार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में मतदाता सूची से 27 लाख नाम हटाए जाने के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।

जागरण 27 Sep 2026 1:19 pm

बुलंदशहर में तेज बारिश और हवा से फसलें गिरीं:धान-गन्ने को 25% तक नुकसान, कटाई से पहले किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

बुलंदशहर जिले में शनिवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसलें गिर गईं। कई खेतों में धान की बालियां जमीन से लग गई हैं, जिससे कटाई से पहले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक, धान की फसल पककर तैयार थी और जल्द कटाई शुरू होनी थी। बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरने से धान के दाने काले पड़ने और फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। बारिश और तेज हवा से धान की फसल को करीब 20% और गन्ने को 25% से ज्यादा नुकसान होने का अनुमान है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली। रात की बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:17 pm

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त; डीएम ने कहा-अवैध कट बंद करें, हाईवे पर फुटओवर ब्रिज बनाए एनएचएआइ

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआइ को हाईवे पर अवैध कट बंद करने और फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने ब्लैक स्पॉट सुधारने, सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन काटने के भी आदेश दिए।

जागरण 27 Sep 2026 1:16 pm

मुजफ्फरपुर में घर भागी लड़कियों को देख बिछाते थे जाल, WhatsApp पर तस्वीर भेजकर तय होता था सौदा

मुजफ्फरपुर में एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अकेली लड़कियों को निशाना बनाता था। गिरोह उन्हें बातों में फंसाकर देह व्यापार में धकेलता था और WhatsApp पर तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदा तय करता था।

जागरण 27 Sep 2026 1:16 pm

'माय हेल्थ, माय प्राइड' कार्यक्रम में डॉक्टरों ने की जांच:शाजापुर में छात्रों का हेल्थ चेकअप; नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

शाजापुर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को “माय हेल्थ, माय प्राइड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, जिला शिक्षा विभाग और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की जांच की। इसमें रक्त जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ टीबी स्क्रीनिंग और एक्स-रे भी किए गए। जांच के बाद विद्यार्थियों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। नियमित दिनचर्या और पौष्टिक आहार की जानकारी कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, शैलेंद्र सोनी, डॉ. सचिन नायक और युवा भारत कार्यक्रम अधिकारी सागर वाधवानी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नियमित दिनचर्या, पौष्टिक आहार, शारीरिक गतिविधि और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जानकारी दी। किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सहभागिता की। स्वास्थ्य जांच के आधार पर दिया परामर्श युवा भारत कार्यक्रम अधिकारी सागर वाधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखना है। स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर विद्यार्थियों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। तस्वीरे देखिए…

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:14 pm

मंदाकिनी का जलस्तर कम हुआ, घाटों पर सफाई शुरू:22 दिन में दूसरी बार बाढ़ से दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

चित्रकूट जिले में रविवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य हो गया। लगातार 36 घंटे की बारिश के कारण नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही थी। शनिवार तक नदी उफान पर थी, जिससे रामघाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया और सैकड़ों दुकानों को नुकसान हुआ। जलस्तर कम होने के बाद रविवार सुबह से घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई का काम शुरू हो गया है। दुकानदार और स्थानीय लोग अपनी दुकानों से पानी और कीचड़ निकालने में जुटे हैं। प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों को भी सफाई में लगाया है। यह 22 दिन में दूसरी बार है जब मंदाकिनी में बाढ़ आई है। पिछली बाढ़ से हुए नुकसान से दुकानदार अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए थे कि नदी फिर उफान पर आ गई। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि जलस्तर सामान्य होने के बाद घाटों की सफाई कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:14 pm

ललितपुर के बांसी में हनुमान मंदिर में चोरी:अज्ञात चोर तीन दिन पहले लगा इन्वर्टर और घंटी ले गए, पुलिस जांच में जुटी

ललितपुर के कस्बा बांसी में तालाब के पास स्थित मन तालाब मंदिर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर मंदिर में तीन दिन पहले लगाया गया इन्वेंटर , घंटी व अन्य समान चोरी कर ले गए । रविवार की सुबह जब श्रद्वालु मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे मिले । चोरी की घटना की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश फ़ैल गया । वहीं बांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर मामले की जांच शुरू कर दी । थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी पुलिस चौकी के अंतर्गत बांसी में तालाब के पास मन तालाब मंदिर हैं ,जिसमे हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है । मंदिर के पुजारी शनिवार शाम पूजा अर्चना करने के बाद वापिस घर आ गए। रविवार को सुबह 8 बजे करीब श्रद्वालु मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे में लगे टलते टूटे मिले और मंदिर में लगी घंटी ,व तीन दिन पहले लगवाया गया इन्वेंटर , मंदिर में रखे अन्य समान गायब मिला । घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर मामले की जांच शुरू कर दी । मंदिर का रख रखाव करने वाले पंडित नीरज गंगेले ने बताया कि तीन दिन पहले ही इन्वेंटर लगवाया गया था ,लेकिन चोर इन्वेंटर भी चोरी कर ले गए । बांसी पुलिस चौकी इंचार्ज बलराम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है ।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:13 pm

फरेंदा रोड पर पानी निकासी की समस्या,:अध्यक्ष ने इंदिरा नगर में गिरे पेड़ को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को लोगों की शिकायतें मिलने पर मौके पर पहुंचकर हालात देखे। फरेंदा रोड पर मणिपुरम गोल्ड लोन के सामने पानी भरने की समस्या की जानकारी मिली थी। अध्यक्ष ने जगह का जायजा लिया। उन्होंने पानी की स्थिति देखकर कर्मचारियों को तुरंत पानी निकालने के लिए कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद इंदिरा नगर में पेड़ गिरने की सूचना पर डॉ. पुष्पलता मंगल वहां पहुंचीं। उन्होंने इलाके का जायजा लिया। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि नगरवासियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पानी निकासी, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सबसे पहले दूर किया जाएगा। इस दौरान सभासद गोरख पासवान, सफाई नायक इंद्रासन, चालक आरिफ खान, विवेक कुमार और सोनू चालक समेत कई नगरवासी मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:12 pm

बुरहानपुर में बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’:सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल का जिक्र, सांसद-विधायक भी रहे साथ

बुरहानपुर जिलेभर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का बूथ स्तर पर प्रसारण किया गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस समेत जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर बैठकर कार्यक्रम सुना। सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का किया जिक्र ‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और भारतीय सेना के शौर्य की बात रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जनगणना में नागरिक सहभागिता, स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी, मोढेरा सूर्य मंदिर, नशा मुक्त युवा अभियान और कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा की। सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बूथ क्रमांक 256 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के शौर्य को याद किया और आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति का उल्लेख किया। विधायक अर्चना चिटनिस ने इंदिरा कॉलोनी स्थित बूथ क्रमांक 256 पर कार्यक्रम देखा। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के विचारों और जनभागीदारी को सामने रखने का माध्यम है। जिले के अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:12 pm

12 घंटे में 30 सेमी बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर:चेतावनी बिंदु से महज 29 सेमी नीचे, उन्नाव में घरों के पास नावों से आवागमन शुरू

उन्नाव में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार शाम से रविवार सुबह तक महज 12 घंटे में जलस्तर करीब 30 सेमी बढ़ गया। रविवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 111.710 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 112 मीटर से महज 29 सेमी नीचे है। तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार शाम गंगा का जलस्तर 110.850 मीटर था। शनिवार सुबह 8 बजे यह बढ़कर 110.970 मीटर हो गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 111.080 मीटर और शनिवार शाम तक 111.310 मीटर पहुंच गया। इसके बाद रविवार सुबह 8 बजे यह 111.710 मीटर दर्ज किया गया। इस तरह शनिवार शाम से रविवार सुबह तक करीब 30 सेमी की बढ़ोतरी हुई। दो सप्ताह पहले खतरे के निशान के पार पहुंची थी गंगा करीब दो सप्ताह पहले गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 113 मीटर को पार कर गया था। उस समय तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बाद में जलस्तर तेजी से घटने लगा और चेतावनी बिंदु से नीचे आने के बाद कई स्थानों से बाढ़ का पानी उतर गया था। इससे ग्रामीणों और तटीय क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब दोबारा तेजी से बढ़ रहा पानी लगातार बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते पानी के कारण संभावित बाढ़ को लेकर लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश से और बढ़ सकता है जलस्तर केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में अभी और बढ़ोतरी की संभावना है। बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ रहा है। वहीं, गंगा बैराज के कई गेट खोले जाने के बाद भी नदी में पानी बढ़ने की बात सामने आई है। उत्तराखंड समेत पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर शुरू होने से आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने के बाद प्रशासन और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की निगाह नदी पर टिकी है। लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:11 pm

घर की किचन में घुसा 8 फीट लंबा सांप:गैस टंकी के पीछे छिपा था; स्नेक कैचर ने जंगल में छोड़ा

सागर में बहेरिया तिगड्डा के पास स्थित रुसल्ला के घर में रविवार सुबह सांप घुस गया। सांप किचन में गैस टंकी के पीछे छिपा बैठा था। परिवार की महिला किचन में पहुंची तो सांप देख घबरा गई। वे बाहर आई और मामले की सूचना दी। परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। सांप काफी बड़ा था और गैस टंकी के पीछे बैठा था। जिसे कुछ देर की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है सांपस्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है। जिसकी लंबाई करीब 8 फीट है। सांप को सुरक्षित पकड़ लिया है। जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा। बारिश के मौसम के कारण जीव-जंतु सुरक्षित स्थान पर जाते हैं। संभवतः यह सांप भी इसी कारण घर में पहुंचा था। लोग घरों के आसपास साफ-सफाई रखें।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:11 pm

पानी के खाली बर्तन लेकर हाईवे पर बैठीं महिलाएं:बोलीं-15 दिन से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही; दो घंटे तक समझाते रहे अधिकारी

जालोर में पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को ओटवाला गांव के पास जालोर-सायला हाईवे जाम कर दिया। महिलाएं पानी के बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं। ग्रामीणों ने बताया कि पीने और घरेलू जरूरत के लिए 600-700 रुपए में टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने खरल स्थित ट्यूबवेल से वैकल्पिक जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। देखें … प्रदर्शन की तस्वीरें हर 6-7 दिन में मंगवाना पड़ रहा टैंकर महिलाओं ने बताया कि घरों में पानी नहीं आने से पीने और घरेलू उपयोग के लिए निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर पर 600 से 700 रुपए खर्च होते हैं। कई परिवारों को हर छह-सात दिन में टैंकर डलवाना पड़ता है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पानी की व्यवस्था करने में काफी समय भी लग रहा है, इसके बावजूद जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा। गर्मियों में हर साल रहती है पानी की समस्या ग्रामीण महिलाओं के अनुसार, क्षेत्र में पानी की किल्लत नई समस्या नहीं है। पिछले चार-पांच साल से खासकर गर्मी के दिनों में उन्हें नियमित जलापूर्ति के लिए परेशान होना पड़ता है। इस बार करीब 15 दिन से सप्लाई बंद रहने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। महिलाओं का कहना है कि पानी की व्यवस्था करने में उनका काफी समय चला जाता है। कृषि बेरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सायला के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ कृषि बेरों पर पाइपलाइन से पानी लेकर खेती की जा रही है, जबकि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 181 हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायतें की हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों के आश्वासन पर खुला रास्ता मार्ग जाम होने की सूचना पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामगोपाल मीणा, सायला तहसीलदार और सायला थाने का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और खरल स्थित ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और रास्ता खोल दिया गया। प्रदर्शन सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ था और करीब 11 बजे के बाद समाप्त हुआ। गुजरात से नर्मदा नहर का पानी 10 दिन से बंद जलदाय विभाग के जेईएन रामगोपाल मीणा ने बताया - गुजरात से नर्मदा नहर का पानी करीब 10 दिन से बंद है। इस कारण तैतरोल से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित हुई और विभाग के पास उपलब्ध पानी भी खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि खरल स्थित ट्यूबवेल से क्षेत्र में वैकल्पिक जलापूर्ति शुरू कराई गई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा से पानी की आपूर्ति बहाल होने में करीब 10 दिन और लग सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि तब तक क्षेत्र में नियमित वैकल्पिक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:10 pm

पलवल में चिकन विक्रेता को दिनदहाड़े गोलियां मारी:दुकान खोलते समय 4 राउंड फायरिंग, दोनों पैरों में लगी 2 गोली, फरीदाबाद रेफर

पलवल में पलवल-रसूलपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक चिकन विक्रेता को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान खोलते समय अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। युवक के दोनों पैरों में 2 गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान शहर के सैयदवाड़ा मोहल्ला निवासी वसीम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वसीम अपनी दुकान खोल रहा था, तभी कुछ युवक चिकन मांगने आए और अचानक उस पर गोलियां चला दीं। हमलावर करीब 4 गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। घायल का फरीदबाद चल रहा इलाज गंभीर रूप से घायल वसीम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जसके बाद परिजन घायल को वसीम को लेकर फरीदबाद पहुंच गए है। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज किया जा रहा है। 2 संदिग्ध हमलावरों की जानकारी मिली घटना की सूचना मिलते ही एसटीएफ, सीआईए और कैंप थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि 2 संदिग्धों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी तक हमले का कारण और हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस बोलीं- नहीं मिला कोई शिकायत पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि पुलिस अभी मामले की शिकायत कर रही है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:09 pm

मन की बात में MP के युवाओं का जिक्र:PM मोदी बोले- नदी सफाई के प्रयास से पूरा समाज जुड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में मध्य प्रदेश के युवाओं के नदी सफाई अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ नौजवान नदी की सफाई में जुटे हैं और उनके छोटे से प्रयास से पूरा समाज जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने इसे जनभागीदारी का उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने यह बात 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के संदर्भ में स्वच्छता के प्रयासों की चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देशभर में लोग अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे प्रयासों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। पीएम ने कहा कि कहीं एक व्यक्ति से शुरुआत होती है और उसके साथ कुछ और लोग जुड़ते जाते हैं। धीरे-धीरे यह प्रयास एक बड़े कारवां में बदल जाता है। उन्होंने इसे ही जनभागीदारी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बापू के प्रति सबसे सुंदर श्रद्धांजलि स्वच्छता ही है। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मध्य प्रदेश के नदी सफाई अभियान की नदी, स्थान या युवाओं के नाम की जानकारी नहीं दी है। इसलिए उपलब्ध मूल पाठ के आधार पर अभियान से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आती। 10 साल पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की शुरुआत 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा से की। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई को एक दिन बाद 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारतीय सेना ने एलओसी पार जाकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रहा है। जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों की जानकारी दर्ज प्रधानमंत्री ने देश में चल रही जनगणना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नागरिक मोबाइल से स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर परिवार की जानकारी भरनी होगी। यह सुविधा हिंदी समेत 16 भाषाओं में उपलब्ध है। प्रधानमंत्री के मुताबिक अब तक 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग मोबाइल के जरिए स्व-गणना कर चुके हैं। अशोक सिंहल की 100वीं जयंती पर किया स्मरण 27 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की 100वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने उन्हें याद किया। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में सिंहल की भूमिका का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल ने सामाजिक भेदभाव और विषमता के खिलाफ भी काम किया। उन्होंने बताया कि सिंहल का जन्म एक समृद्ध परिवार में हुआ था और वे आईआईटी बीएचयू से ग्रेजुएट थे, लेकिन उन्होंने अपना जीवन समाज और संस्कृति के लिए समर्पित कर दिया। सोमनाथ के साथ मोढेरा सूर्य मंदिर की कहानी प्रधानमंत्री ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिक्र करते हुए गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1026 में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के साथ ही मोढेरा के सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि राजा भीमदेव प्रथम ने मोढेरा सूर्य मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। प्रधानमंत्री ने आज के मोढेरा को देश के पहले सौर ग्राम के रूप में भी सामने रखा और कहा कि गांव पूरी तरह सौर ऊर्जा से चलता है। पुरानी प्रतिमाओं और मंदिरों की खोज का प्रयास तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के मनप्पारई में प्राचीन विरासत को खोजने के प्रयास का भी प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया। कॉलेज के तमिल अध्ययन विभाग से जुड़े ए. सेल्वाराजू को एक छात्र से प्राचीन प्रतिमाओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने फील्ड विजिट की और अलग-अलग स्थानों पर प्राचीन प्रतिमाएं व मंदिर खोजे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को अपने इतिहास और विरासत से करीब से जुड़ने का अवसर देते हैं। पर्यावरण संरक्षण: हाथी लौटे, पिग्मी हॉग की संख्या बढ़ी प्रधानमंत्री ने असम के सोनाई रुपाई वन्यजीव अभयारण्य का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद हाथी फिर इस क्षेत्र में लौटे हैं। असम में ही पिग्मी हॉग के संरक्षण का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री के अनुसार संरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत केवल 6 पिग्मी हॉग से हुई थी और अब इनकी संख्या 190 से ज्यादा हो चुकी है। सुंदरबन की महिलाएं मैंग्रोव से बना रहीं प्राकृतिक सुरक्षा कवच पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में झारखाली की महिलाओं के प्रयासों का प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया। इनमें ज्यादातर ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पति टाइगर अटैक में मारे गए थे। प्रधानमंत्री ने बताया कि ये महिलाएं मैंग्रोव के जंगल तैयार कर रही हैं। लगाए गए मैंग्रोव गांवों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम कर रहे हैं और महिलाओं के लिए आय का साधन भी बन रहे हैं। 100 सप्ताह चलेगा ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ प्रधानमंत्री ने बताया कि देश के लाखों युवाओं ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया है। ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ 100 सप्ताह तक चलेगा। इसमें MY Bharat के स्वयंसेवक, NSS से जुड़े युवा, स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय तथा सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाएं शामिल हो रही हैं। अभियान के तहत स्लोगन राइटिंग, एंथम और नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी की जा रही हैं। गांवों से खेल प्रतिभाओं की तलाश पर जोर प्रधानमंत्री ने लाल किले से घोषित स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए गांवों और कस्बों तक जाकर प्रतिभाओं को खोजना जरूरी है। उन्होंने पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कोच राजिंदर सिंह का उदाहरण दिया, जो राउंड ग्लास हॉकी अकादमी के माध्यम से गांवों में बच्चों की प्रतिभा तलाशने और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। आंवले से बदली किसानों और महिलाओं की तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवले को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने का उदाहरण प्रधानमंत्री ने दिया। उन्होंने बताया कि जिले में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार और पाचन पाउडर जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। ओडीओपी के जरिए इन्हें मशीनरी, ऋण और बाजार से जुड़ने के अवसर मिले हैं। पोषण माह में राज्यों के स्थानीय प्रयोग प्रधानमंत्री ने सितंबर को पोषण माह के रूप में चल रही गतिविधियों का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ में ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, गुजरात में मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता, महाराष्ट्र में शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के जागरूकता अभियान तथा मिजोरम में पोषण वाटिकाओं से जुड़े प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र अब ‘पोषण ट्रैकर’ से डिजिटल रूप से जुड़े हैं और करीब 9 करोड़ लाभार्थी इसमें पंजीकृत हो चुके हैं। थाईलैंड में 10 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का संग्रह गणेश उत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने थाईलैंड के पंथौन थीरखानोन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश के प्रति उनकी आस्था चार दशक से अधिक समय से जुड़ी है। उन्होंने उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई में 2002 में स्थापित गणेश हिमाल म्यूजियम का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के अनुसार, इस संग्रहालय में 10 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं हैं और वहां हर रविवार गणेश पूजा होती है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:09 pm

रणदीप सूरजेवाला बोले-बीजेपी ने लोगों से वोटिंग का अधिकार छीना:फरीदाबाद में कांग्रेस का सम्मेलन, राव नरेंद्र बोले-लोग पानी की जगह जहर पी रहे

फरीदाबाद के एमसी ब्लॉक-1 में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ता को करनी होगी दोगुनी मेहनत सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस फरीदाबाद में कई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इस स्थिति से कांग्रेस को बाहर निकालने की ताकत केवल कार्यकर्ताओं में है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को दोगुनी मेहनत करनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 साल में भाजपा शासन में फरीदाबाद अपराध का गढ़ बन गया है। राव नरेंद्र बोले- लोग पानी की जगह जहर पी रहे हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो चुका है। यहां लोग पानी की जगह जहर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में रोजाना करीब 30 करोड़ लीटर सीवरेज बिना ट्रीटमेंट के छोड़ा जा रहा है। इससे भूमिगत जल भी प्रदूषित हो रहा है और लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही। सूरजेवाला बोले- भाजपा ने लोगों के वोट चोरी किए सूरजेवाला ने चुनाव आयोग को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों के वोट बदले जा रहे हैं और उनके मताधिकार को छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री तक इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोल रहे, क्योंकि सब कुछ उनके इशारे पर हो रहा है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:08 pm

पड़ोसी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 2 पुलिस-कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:फ्लैट में शराब पार्टी कर रहे थे, लोगों ने थाने के बाहर किया हंगामा

जयपुर में शनिवार शाम को 2 पुलिस कॉन्स्टेबल के पड़ोसी महिला से छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। फ्लैट में शराब पार्टी के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी महिला के साथ अभद्रता की। शोर-शराबा होने पर इकट्ठा हुए सोसायटी के लोगों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया है। शराब पार्टी के बाद महिला से छेड़छाड़ थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की एक सोसायटी में रहने वाली महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। उसी सोसायटी में दोनों आरोपी पुलिस कॉस्टेबल भी फ्लैट लेकर रहते है। शनिवार शाम को फ्लैट में दोनों आरोपी पुलिसकर्मी शराब पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने पड़ोस में रहने वाली महिला से गाली-गलौच कर गलत हरकत की। छेड़छाड़ का विरोध कर शोर-शराबा करने पर सोसायटी में रहने वाली लोग इकट्ठा हो गए। सोसायटी के लोग आरोपी पुलिसकर्मियों के गलत हरकत करने पर थाने पर पहुंच हंगामा करने लगे। पु लिस ने लोगों के विरोध के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को राउंडअप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। --- ये खबर भी पढ़ें… मैडम! चलिए आइसक्रीम खिलाता हूं', जिसे छेड़ा वो पुलिसवाली निकली:सिविल ड्रेस में महिला पुलिस, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियां करने वाले 140 को पकड़ा जयपुर के जलमहल पर पर्यटकों की भीड़ थी। एक अजनबी युवक महिला के पास आया और बोला- चलिए मैडम! आपको आइसक्रीम खिलाता हूं। महिला ने अपनी टीम को इशारा किया और कुछ ही देर बाद वो युवक हवालात में था। क्योंकि उसे नहीं पता था, जिस महिला से वो बदतमीजी कर रहा है, वो ‘कालिका पेट्रोलिंग’ यूनिट की पुलिसकर्मी है। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:07 pm

युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी, 1.07 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए:फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी को अंजाम दिया, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने फर्जी पहचान और जाली दस्तावेज दिखाकर ठगी की वारदात अंजाम दी। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय नगर, पुराना बस स्टैंड, अजमेर निवासी पीड़िता रेखा पुत्री मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने खुद की गलत पहचान बताई। इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड व दस्तावेजों को असली जैसा दिखाकर उसे झांसे में ले लिया। बातों में उलझाकर आरोपी ने छलपूर्वक एक लाख सात हजार रुपए की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। युवती को ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……… पढें ये खबर भी…. नाबालिग से रेप व मानव तस्करी मामले में 3 दोषी:तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा,कोर्ट ने कहा-मानव तस्करी गुलामी का सबसे क्रूर रूप अजमेर की पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के विशिष्ट न्यायाधीश हेमंत सिंह बघेल ने नाबालिग लड़की से रेप और मानव तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। पूरी खबर पढें

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:06 pm

शराब के नशे में DEO से किया दुर्व्यवहार:सोनपुरी स्कूल का सहायक शिक्षक निलंबित, 55 दिन से बिना छुट्टी स्कूल से गायब था

बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के प्राथमिक शासकीय स्कूल सोनपुरी के सहायक शिक्षक अभिमन्यु मरकाम को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने बीईओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि शिक्षक ने शराब के नशे में बीईओ कार्यालय में हंगामा किया और सरकारी काम में बाधा डाली। अभिमन्यु मरकाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं। वह 15 जुलाई से 7 सितंबर तक बिना छुट्टी लिए स्कूल से गायब था। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि 7 सितम्बर की दोपहर करीब 1 बजे वह अचानक बीईओ कार्यालय कोटा पहुंचा और बीईओ से दुर्व्यवहार किया। कर्मचारियों के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस बुलाई गई। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। DEO ने किया सस्पेंड जांच में सहायक शिक्षक द्वारा कार्य के दौरान अनुशासनहीनता करना पाया गया। इसके बाद डीईओ ने अभिमन्यु मरकाम को शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय तखतपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:05 pm

पेड़ सहित बिजली खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत:सीतापुर में दुकान खोलने जाते समय हुआ हादसा, पेड़ हटाकर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज हवाओं के बीच पुराना पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। पेड़ के साथ बिजली का खंभा भी सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय युवक नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ की टहनियां हटाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी राजेश कुमार (45) रविवार सुबह घर से तैयार होकर अपनी परचून की दुकान खोलने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि वह रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवा के कारण रास्ते के किनारे खड़ा पुराना पेड़ बिजली के खंभे पर जा गिरा। पेड़ का वजन पड़ने से बिजली का खंभा भी टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में राजेश कुमार आ गए। अचानक हुए हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया। काफी प्रयास के बाद पेड़ की भारी टहनियों को हटाकर राजेश को बाहर निकाला गया। वह उस समय गंभीर रूप से घायल थे। ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली लेकर पहुंचे। सीएचसी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली के खंभे और गिरे पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:04 pm

Sunday को खुले सरकारी बैंक, धनबाद में ग्राहकों की उमड़ी भीड़; काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक डे

आगामी बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को धनबाद में सरकारी बैंक खुले रहे, जिससे शाखाओं में भीड़ देखी गई।

जागरण 27 Sep 2026 1:04 pm

RAC हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:9वीं बटालियन में तैनात था; रात को साथियों के साथ बैरक में सोये थे

जिला मुख्यालय स्थित RAC 9वीं बटालियन के परिसर में हेड कांस्टेबल ने रविवार सुबह 6.30 बजे पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान हीरालाल (54) पुत्र हनुमान गुर्जर, निवासी दुदवा, खेतड़ी थाना क्षेत्र, झुंझुनूं के रूप में हुई है। यहां वह अकेले रहते थे। घटना की जानकारी उसके साथियों को रविवार सुबह लगी। उन्होंने कमांडेंट को सूचना दी। इसके बाद कमांडेंट मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैरक में साथियों के साथ सोया था कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया- हीरालाल शनिवार रात को अपने साथियों के साथ बैरक में सोये थे। सुबह वह RAC 9वीं बटालियन परिसर में स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस और RAC बटालियन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा और शव उन्हें सौंपा जाएगा। मृतक के दो बेटे हैं। मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट RAC 9वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट महेश चंद ने बताया- मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण हैं या कोई अन्य वजह, इसका अभी पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:03 pm

बुलंदशहर में हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:इलाज में देरी का आरोप लगाकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में किया हंगामा

बुलंदशहर में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि समय पर इलाज मिलने से रसीद की जान बच सकती थी। सूचना पर पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। गांव गंगेरूवा निवासी रसीद सुबह नमाज पढ़ने के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रसीद सुबह नमाज पढ़ने के बाद टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इलाज शुरू कराने की कोशिश की। बेटे का आरोप- सुबह 6 बजे लाए, 8 बजे भर्ती किया रसीद के बेटे इदरीश ने आरोप लगाया कि वह पिता को सुबह करीब 6 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें करीब 8 बजे भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि इलाज में देरी हुई और समय पर उपचार मिलता तो रसीद की जान बच सकती थी। परिवार ने वार्ड बॉय सानिफ पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पुलिस पहुंची इलाज के दौरान रसीद की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा और डॉ. धीर भी अस्पताल में मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए परिजन पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाज में देरी और स्टाफ पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:02 pm

सोनभद्र में जर्जर सड़क पर लोगों का प्रदर्शन:बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं, छात्र-छात्राओं और महिलाओं को परेशानी

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में राबर्ट्सगंज-महुड़ी खुर्द-पीथा-सहीजन संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेता विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में जूते-चप्पल लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि गड्ढों और कीचड़ के कारण सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। विवेक सिंह पटेल ने कहा कि वार्ड नंबर-5 के लोगों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ओर से सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर सड़क का निर्माण या आवश्यक मरम्मत करानी चाहिए। स्थानीय महिला उर्मिला देवी ने कहा कि सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी दिक्कत होती है। उन्होंने सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का मुद्दा उठाया जाएगा। प्रदर्शन में सीबू, रवि, संगीता, गुड़िया, संतोष देवी, फूल कुमारी, फूल देवी, विमला देवी, चिंता, रीना देवी, राजेंद्र, पप्पू पासवान, मीरा देवी, कल्पना, दुर्गावती देवी और जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 1:02 pm

कन्नौज: चलती कार बनी आग का गोला, बोनट से धुएं के बाद भड़कीं लपटें, चालक की सूझबूझ से बचे चार लोग

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल कार रोक दी। बोनट खोलते ही इंजन में आग भड़क उठी।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:56 pm

पुलिस टीमें फरार निलंबित थाना प्रभारी की तलाश में:लखनऊ और भदोही समेत कई जिलों में दबिश, 25-25 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर में निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने के मामले में आरोपी निलंबित थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह, राज नारायण गिरि और वाराणसी निवासी राजेंद्र दुबे की तलाश में छह पुलिस टीमें लगी हैं। शनिवार को टीमों ने लखनऊ और भदोही में छापेमारी की। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दिव्य प्रकाश सिंह और राज नारायण गिरि पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में वाराणसी, प्रयागराज, मीरजापुर, लखनऊ, भदोही समेत कई जिलों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के 50 रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे हैं। सुरेरी थाने के दो पुलिसकर्मियों विष्णु सिंह, सत्येंद्र गोंड और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मनीष पटेल को पहले ही जेल भेजा गया था। विकास सिंह और संकीत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था। एसआईटी अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है। सामने आने वाले अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:56 pm

कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:56 pm

अमरोहा में दो दिन की बारिश से जलभराव:ईओ ने मुख्य नालों का निरीक्षण कर सफाई कराई, टीम को अलर्ट पर रखा

अमरोहा शहर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है। 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की खबर मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने शहर के मुख्य नालों का जायजा लिया। उन्होंने सोत नदी से जुड़ने वाले बड़े नाले सहित सभी मुख्य नालों को खुलवाकर उनकी सफाई कराई और पानी की निकासी सुनिश्चित की। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए पालिका की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। सभी बड़े नालों की सफाई जारी है, ताकि जलभराव की समस्या न हो।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:55 pm

इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़:परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया; गुना में ओवरब्रिज पर 2 घंटे चक्काजाम

गुना के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पहले अस्पताल में तोड़फोड़ की। इसके बाद ओवरब्रिज पर चक्काजाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक जाम रहा। अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खुल सका। जानकारी के अनुसार, आरोन इलाके के भादौर की रहने वाली राजकुमारी बाई (26) की तबीयत खराब थी। 18 सितंबर को उसे बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे खून की कमी बताई। इसके बाद उसे चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था। 21 सितंबर को उसकी तबियत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। शनिवार शाम उसकी फिर तबियत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर वापस बालाजी हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर भी उसका इलाज शुरू नहीं किया गया। न ही किसी डॉक्टर ने उसे देखा। रात में ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना था कि जब उसे अस्पताल लाए थे, तब उसकी सांसें चल रही थीं। परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कीरविवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। वेंटीलेटर को गिरा दिया। रिसेप्शन पर रखे कंप्यूटर को नीचे गिरा दिया। वहीं परिसर में रखे कूलर को भी तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वाले बॉडी लेकर ओवरब्रिज पहुंचे और यहां चक्काजाम कर दिया। परिवार वालों ने बाइक रखकर सड़क बंद कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली TI और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने परिजनों को समझे दी, लेकिन परिजन नहीं माने। तहसीलदार ने पहुंचकर समझाइश दीपरिवार वालों का कहना था कि कई घंटों तक अस्पताल के बाहर खड़े रहे। इसके बाद भी डॉक्टरों ने नहीं देखा। जब हालत खराब थी, तो डॉक्टरों को रेफर कर देना था, हम बाहर ले जाते। परिजन डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद तहसीलदार भी मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार वालों को समझाइश दी और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिवार वाले माने और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:54 pm

ऊधमसिंह नगर: पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी मौके से फरार; पुलिस दे रही दबिश

बाजपुर के किनौरी-छोई मार्ग स्थित फार्म हाउस में शुक्रवार रात 40 वर्षीय राजू का लहूलुहान शव मिला। परिजनों ने बड़े भाई खूबसिंह पर हत्या की आशंका जताई है।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:54 pm

केशव प्रसाद मौर्य बोले- पीडीए का कोई भविष्य नहीं, एसआईआर पर दुष्प्रचार बंद करके देश से माफी मांगे यूपीए

केशव प्रसाद मौर्य बोले- पीडीए का कोई भविष्य नहीं, एसआईआर पर दुष्प्रचार बंद करके देश से माफी मांगे यूपीए

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:53 pm

ब्रेकअप के बाद मारपीट: ग्रेटर कैलाश में पूर्व साथी पर लगाया आरोप, कहा- चेहरे-पेट पर मुक्का मारा, धमकी भी दी

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक महिला ने अपने पूर्व साथी अनमय कुमार पर ब्रेकअप के बाद बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:52 pm

आगरा जनकपुरी महोत्सव: 60 फीट ऊंचे जनक महल में प्रभु श्रीराम के भव्य दर्शन, जोधपुर के झरोखे और बंगाल की रोशनी

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के लिए 60 फीट ऊंचा जनक महल तैयार हो रहा है, जहाँ प्रभु श्रीराम के भव्य दर्शन होंगे। यह महल नेपाली शैली में जोधपुर के झरोखों और बंगाल की विशेष रोशनी के साथ भक्ति, स्थापत्य और शिल्प का संगम होगा।

जागरण 27 Sep 2026 12:49 pm

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-3 में जलभराव, पावर हाउस में भी भरा पानी

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-3 में जलभराव, पावर हाउस में भी भरा पानी

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:49 pm

कानपुर देहात में कोठरी गिरने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात के शिवली में एक कच्ची कोठरी गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

जागरण 27 Sep 2026 12:49 pm

कानपुर: स्कूल गेट पर शव रख भिड़े परिजन; कई घंटे की वार्ता बेनतीजा

कानपुर: स्कूल गेट पर शव रख भिड़े परिजन; कई घंटे की वार्ता बेनतीजा

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:47 pm

बारिश बनी आफत: कासगंज में मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबे वाहन समेत घरेलू सामान; दहशत में आए आसपास के लोग

कासगंज के सोरोंजी में दो दिन से निरंतर हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ गया है।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:47 pm

14 साल की उम्र से रोजाना 30 KM दौड़कर सावन बरवाल ने बनाया स्टैमिना, एशियाई खेलों में 44 वर्ष बाद जीता मेडल

एशियन गेम्स में पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले सावन बरवाल ने अपनी कड़ी मेहनत और कोच गोपाल ठाकुर के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है।

जागरण 27 Sep 2026 12:47 pm

बिजली कटौती से भड़का गुस्सा: राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं का हंगामा, बिजली घर का किया घेराव

राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:46 pm

रीको पार्क में संदिग्ध हालत में मिला शव:सिर में चोट से ज्यादा खून बहने से मौत की आशंका, FSL टीम ने जुटाए सबूत

हनुमानगढ़ के रीको फेज फर्स्ट स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत होने की आशंका है।शव मिलने की सूचना से रीको इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के फैक्ट्री संचालकों और पार्षद ने जंक्शन पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसआई इकबाल खान मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को बुलाया गया। सीओ सिटी मीनाक्षी और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।एएसआई इकबाल खान ने बताया कि मृतक की पहचान सूदन सिंह (40) पुत्र रामजी के रूप में हुई है। वह बिहार के वैशाली हाजीपुर का रहने वाला था और फिलहाल रीको फेज फर्स्ट के एसएस ब्लॉक में रहता था। सूदन सिंह शिवम फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:46 pm

Solan News: वीकेंड पर परवाणू टोल पर लगा लंबा जाम, व्यवस्था पर सवाल

वीकेंड के चलते शनिवार को परवाणू-शिमला एनएच-5 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:46 pm

भाजपा सांसद अरुण गोविल के पास अपना आवास नहीं... उन्होंने सरकार से मांगा आवास या भूखंड और एमडीए ने गिनवा दिए नियम

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री से मेरठ में आवास या भूखंड दिलाने की मांग की थी, जिस पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने उन्हें आवंटन के नियम बताए और खाली फ्लैटों की सूची दी।

जागरण 27 Sep 2026 12:44 pm

मेरठ में बारिश से धान-गन्ने की फसल खराब:खेतों में पानी भरने से पौध गलने की आशंका, जमीन पर बिछ गई फसलें

मेरठ में शनिवार को दिनभर हुई बारिश के कारण धान-गन्ने की फसल को भारी नुकसान की संभावना है। शनिवार की सुबह लगभग 5 बजे से बारिश शुरू हुई थी। शहर, देहात के इलाकों में लगातार पूरे दिन बारिश होती रही। इसकी वजह से खेतों में खड़ी फसलें बारिश के प्रभाव के कारण झुक गईं, तो कई जगह फसलें खेत में ही बिछ गई। वहीं खेतों में बारिश का पानी भरने के कारण नीचे से फसल गलकर खेतों में ही गिर गई। इसकी वजह से पौध को काफी नुकसान हुआ है। रविवार को भी सुबह से बारिश जारी है, इसकी वजह से किसान फसल को ठीक भी नहीं कर पा रहे। खेतों ही गिर पड़ी फसल खेतों में पानी भरने से धान और गन्ने की फसल को नुकसान माना जा रहा है। धान कई जगह पककर तैयार खड़ी है, तो कई जगह खेतों में कटी फसल पानी में डूब गई है। तेज हवा और बारिश से गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई है। इससे फसल की गुणवत्ता और बाजार मूल्य पर असर पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से खेतों से पानी निकालने और प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर मदद दिलाने की मांग की है। कटी धान का दाना पड़ जाएगा काला कृषि विशेषज्ञ डॉ. आर के सेंगर ने बताया कि कटी धान में नमी से दाने काले पड़ सकते हैं या सड़ सकते हैं। गिरे गन्ने में जड़ सड़न और कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने किसानों को खेतों से पानी निकालने और कटी फसल सुखाने की सलाह दी। खेतों में पानी की निकासी सही बनाएं। कटी हुई धान की फसल को पानी से निकालकर सुरक्षित और हवादार स्थान पर सुखाने का प्रयास करें। गन्ने में रोग, सड़न बढ़ सकती है गन्ने के खेतों में जलभराव को रोकने के लिए नालियां बनाकर पानी बाहर निकालना जरूरी है। गिरी हुई गन्ने की फसल की समय पर निगरानी करते रहें और रोग या सड़न के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह लें। तेज बारिश और हवा से गन्ने की फसल गिर गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। गन्ना बढ़वार की अवस्था में था। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया और तेज हवा से फसल एक-दूसरे पर गिर गई। हवा से धान की फसल को नुकसान बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी धान की फसल प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर धान की फसल के पौधे झुक गए हैं। किसानों के अनुसार, यदि हवा और बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे बारिश के आसार मौसम विभाग के ,अनुसार अगले 24 घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। खरीफ फसलों पर ज्यादा संकट इस बारिश, हवा से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने की आशंका है। खासकर पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान और मोटे अनाज की फसलों में तेज हवा के साथ बारिश से पौधे गिर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनने के कारण आगामी रबी सीजन की तैयारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। रबी की तैयारी के लिए बारिश फायदेमंद कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार, बारिश से मिट्टी में बनी नमी आगामी रबी फसलों के लिए उपयोगी साबित होगी। गेहूं, सरसों, आलू और अन्य रबी फसलों की बुवाई से पहले खेत तैयार करने में इसका लाभ मिल सकता है। पर्याप्त नमी रहने से शुरुआती सिंचाई की जरूरत भी कम हो सकती है। हालांकि, बारिश के तुरंत बाद खेत में जुताई या बुवाई करने से बचना चाहिए। मिट्टी जब जुताई के लिए उचित स्थिति में आ जाए, तभी खेत की तैयारी करना बेहतर होगा। फिलहाल सिंचाई और छिड़काव रोकें कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी कि बारिश के दौरान खेतों में अतिरिक्त सिंचाई न करें। रासायनिक दवाओं और उर्वरकों का छिड़काव भी फिलहाल रोक दें। मौसम साफ होने और खेतों से अतिरिक्त पानी निकलने के बाद ही फसल की स्थिति देखकर अगली कृषि क्रिया करें। विशेष रूप से पकी धान और दलहनी फसलों में लगातार नमी पर नजर रखें

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:44 pm

दतिया में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फंदे पर मिला शव; पिता का आरोप- ₹5 लाख के लिए बेटी को प्रताड़ित किया

दतिया के बड़ौनी थाना अंतर्गत कस्बा बड़ौनी में शनिवार शाम 29 वर्षीय महिला संगीता यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने और इसके बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। संगीता की शादी करीब 7 साल पहले संतोष यादव निवासी बड़ौनी से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति संतोष बड़ौनी में लोहे के गेट-खिड़की और अन्य सामान बनाने का काम करता है। आरोप- 10 लाख रुपए मांगे थेमृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपए की मांग की थी। परिवार ने 5 लाख रुपए दे दिए, लेकिन बाकी 5 लाख की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद संगीता को और प्रताड़ित किया जाने लगा। सूचना पर दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। रविवार दोपहर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एसडीओपी ने बताया कि घटना की जांच के साथ मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:44 pm

पंचायती राज चुनाव में समर्थित प्रत्याशी उतारेंगे नरेश मीणा:बूंदी-बारां में बनाई रणनीति, तेजाजी मेले में हजारों लोगों के सामने किया ऐलान

नरेश मीणा ने टोंक जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने हिंडोली के रोशनदा गांव में तेजाजी मेले में घोषणा की कि वे आगामी पंचायती राज चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशी उतारेंगे। मीणा ने बताया कि बूंदी और बारां जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में भी उनके प्रत्याशी मैदान में होंगे। उन्होंने मेले में मौजूद हजारों लोगों से समर्थन मांगा, जिस पर जनता ने हाथ उठाकर भरोसा दिलाया। उनका लक्ष्य पंचायत स्तर पर एक मजबूत तीसरा विकल्प खड़ा करना है। नरेश मीणा ने कहा कि वे गरीबों, किसानों और पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।उन्होंने समरावता थप्पड़ कांड और पीपलोदी हादसे जैसे आंदोलनों का जिक्र किया। मीणा ने लोकदेवता तेजाजी महाराज और बाबा रामदेव से प्रेरणा लेकर जनसेवा करने की बात कही। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए समर्थित प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन देने की अपील की।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:43 pm

Solan News: पानी, कूड़े और सड़कों की समस्याओं पर पार्षदों ने की चर्चा

शहर के वार्डों में कूड़े, पानी और सड़कों की समस्याओं को लेकर नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:43 pm

मैराथन में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़:सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में हुए कार्यक्रम

पाली में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में रविवार सुबह 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। दौड़ पाली शहर के नया बस स्टैंड से सुबह रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए लाखोटिया तालाब पहुंच सम्पन्न हुई। हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रेस को एएसपी जयसिंह तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में शामिल पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए दौड़ते हुए लाखोटिया गार्डन पहुंचे जहां रेस का समापन हुआ। सोमवार सुबह पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। रैली में पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान सहित कई जने शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:42 pm

UN में उठा सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण मामला:पाक PM बोले- भारत में धार्मिक नफरत बढ़ा रही RSS, त्यागी का जवाब- भारत में दखल न दे पाकिस्तान

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला अब संयुक्त राष्ट्र महासभा तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा- हमारी सीमा के ठीक उस पार, RSS से प्रेरित हिंदुत्व की विचारधारा धार्मिक नफरत को बढ़ावा दे रही है। इसके कारण मॉब लिंचिंग, सांप्रदायिक हिंसा, धार्मिक स्थलों पर हमले और धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसी महीने की शुरुआत में भारत के सहारनपुर में 150 साल पुरानी मस्जिद को गिराया जाना इसका एक उदाहरण है। इसलिए, श्रीमान राष्ट्रपति, धार्मिक नफरत के लिए इस दुनिया में बिल्कुल भी जगह नहीं होनी चाहिए। भारत में धार्मिक असहिष्णुता और इस्लामोफोबिया का मुद्दा उठाया। अपने भाषण में उन्होंने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 150 साल पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण को भी इसका उदाहरण बताया। शहबाज ने कहा कि दुनिया में इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है और मुसलमानों को नफरत, भेदभाव, मस्जिदों पर हमलों और कुरान के अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भारत में ‘आरएसएस से प्रेरित हिंदुत्व विचारधारा’ पर धार्मिक नफरत, सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक स्थलों पर हमलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि धार्मिक नफरत के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। शहबाज के बयान पर विकास त्यागी का पलटवार शहबाज शरीफ के इस बयान पर मामले के शिकायतकर्ता और बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। त्यागी ने कहा कि सहारनपुर का मामला भारत का स्थानीय प्रशासनिक और न्यायिक मामला है। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच से टिप्पणी करना भारत के आंतरिक मामलों में दखल है। मस्जिद को हटाने की कार्रवाई किसी राजनीतिक या धार्मिक दबाव में नहीं हुई, बल्कि सक्षम न्यायिक प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। त्यागी ने कहा कि जिस मामले को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर धार्मिक उत्पीड़न के उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे हैं, उसमें पहले शिकायत हुई, फिर प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई हुई और इसके बाद न्यायालय में अपील का मौका भी दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर की संरचना को सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण मानते हुए हटाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ मस्जिद कमेटी ने जिला अदालत में अपील की, जिसे 2 सितंबर को खारिज कर दिया गया। इसके बाद 5 सितंबर की सुबह भारी सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। त्यागी बोले- पाकिस्तान पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों की स्थिति देखे विकास त्यागी ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भारत की न्यायिक प्रक्रिया पर टिप्पणी करने से पहले अपने देश में हिंदू और सिख अल्पसंख्यकों तथा उनके धार्मिक स्थलों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान में मंदिरों और गुरुद्वारों से जुड़े विवाद तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान द्वारा भारत के एक न्यायिक-प्रशासनिक मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाना दोहरे मापदंड को दर्शाता है। त्यागी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में आतंकवाद और धार्मिक पहचान के आधार पर हुई हिंसा को लेकर पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे देश के प्रधानमंत्री को भारत की कानून व्यवस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर टिप्पणी करने के बजाय अपने देश के हालात पर ध्यान देना चाहिए। कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर निर्माण का था विवाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को लेकर विवाद वर्ष 2025 में शुरू हुआ था। बजरंग दल के तत्कालीन क्षेत्रीय संयोजक विकास त्यागी ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अनधिकृत तरीके से किया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 जुलाई 2026 को इसे अनधिकृत निर्माण मानते हुए हटाने का आदेश दिया। मस्जिद कमेटी ने इस आदेश को जिला अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2 सितंबर को अपील खारिज हो गई। इसके बाद 5 सितंबर को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे और पीएसी तथा आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ध्वस्तीकरण के बाद मलबे में मिला था कुआं मस्जिद हटाने के बाद मलबे के नीचे करीब 20 फीट गहरा और लगभग 1.5 मीटर चौड़ा कुआं भी मिला था। प्रशासन के मुताबिक मलबा हटाते समय मशीन एक स्लैब पर अटक गई थी, जिसके बाद उसे हटाने पर कुआं सामने आया। इसको लेकर भी विवाद बढ़ा। विकास त्यागी ने कुएं की उम्र और इतिहास की जांच कराने तथा पुरातत्व विभाग से मौके का परीक्षण कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि यह संभव है कि पुराने किसी पूजित स्थान को हटाकर बाद में निर्माण किया गया हो। हालांकि यह उनका दावा है और इसकी स्वतंत्र पुरातात्विक पुष्टि अलग जांच का विषय है। UN में शहबाज ने सहारनपुर को बताया धार्मिक असहिष्णुता का उदाहरण शहबाज शरीफ ने अपने करीब 23 मिनट के भाषण में कश्मीर, इस्लामोफोबिया, फिलिस्तीन, भारत-पाकिस्तान संबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए। धार्मिक स्वतंत्रता की बात करते हुए उन्होंने भारत में ‘आरएसएस से प्रेरित हिंदुत्व विचारधारा’ को धार्मिक नफरत से जोड़ा और सहारनपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को इसका उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक नफरत के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। त्यागी बोले- कार्रवाई कानून के मुताबिक हुई, पाकिस्तान के बयान से फर्क नहीं पड़ेगा विकास त्यागी ने कहा कि सहारनपुर की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धार्मिक भेदभाव का मामला बताना सही नहीं है। उनके अनुसार, मामला सरकारी जमीन पर निर्माण और उसके वैध-अवैध होने से जुड़ा था और इसमें न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि भारत में कानून सभी के लिए समान है और किसी भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई कानून के अनुसार होनी चाहिए। त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाने से सहारनपुर के घटनाक्रम की कानूनी स्थिति नहीं बदलती। उन्होंने कहा कि भारत अपने प्रशासनिक और न्यायिक मामलों का फैसला अपने कानून और संविधान के अनुसार करता है तथा किसी बाहरी देश की टिप्पणी से इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:42 pm

कानपुर: जरौली फेज-2 में घुसा पांडु नदी का पानी, गोपालापुरम के कई घरों तक पहुंचा खतरा

कानपुर: जरौली फेज-2 में घुसा पांडु नदी का पानी, गोपालापुरम के कई घरों तक पहुंचा खतरा

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:40 pm

बाढ़ के पानी में रील बनाना पड़ा भारी, बालेश्वर में 3 युवक तेज बहाव में बहे

ओडिशा के बालेश्वर में बाढ़ के पानी में रील बनाते समय तीन युवक तेज बहाव में बह गए, लेकिन उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

जागरण 27 Sep 2026 12:40 pm

पानीपत में रविवार को भी खुले बैंक:हुआ वित्तीय लेन-देन, लोगों ने निपटाए जरूरी काम, कल से तीन दिन की हड़ताल

पानीपत में रविवार को छुट्टी के दिन भी तमाम सरकारी और गैर-सरकारी (प्राइवेट) बैंक आम दिनों की तरह खुले रहे। बैंक कर्मचारियों की आगामी हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक खोले जाने के फैसले ने जहां आम जनता को हैरान किया, वहीं लोगों को अपने वित्तीय और बैंक से जुड़े काम निपटाने का बड़ा अवसर भी मिल गया। अमूमन रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है, लेकिन इस रविवार को बैंकों के कपाट खुले देखकर सड़कों से गुजरने वाले लोग आश्चर्यचकित रह गए। 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की संभावित हड़ताल के चलते सुबह से ही ग्राहक बड़ी संख्या में शाखाओं में पहुंचने लगे। बैंकों में पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल की वजह से शाखाओं में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिली। हालांकि, बैंक कर्मियों द्वारा ग्राहकों के काम सुचारू रूप से निपटाए गए। ग्राहकों ने फैसले को सराहा बैंक पहुंचे आम ग्राहकों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार रविवार के दिन बैंक कर्मचारियों को शाखाओं में काम करते देखा है। आने वाले दिनों में तीन दिन तक बैंक बंद रहने की संभावना को देखते हुए रविवार को बैंक खोलना एक बेहद राहत भरा कदम साबित हुआ, जिससे लोगों के जरूरी लेन-देन और कागजी काम समय पर पूरे हो सके। 5 डे बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी को लेकर है हड़ताल गौरतलब है कि बैंक कर्मचारियों का मुख्य मुद्दा 5 डे बैंकिंग (हफ्ते में 5 दिन काम) लागू करने और सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग को लेकर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित इस हड़ताल का आम जनता पर कितना असर पड़ेगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन रविवार के दिन बैंक खुलना पानीपतवासियों के लिए चर्चा और राहत का विषय जरूर बन गया।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:39 pm

कानपुर: महाराजपुर में धंसी जमीन से हड़कंप, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत में ग्रामीण, पुरवामीर हादसे की यादें ताजा

कानपुर: महाराजपुर में धंसी जमीन से हड़कंप, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत में ग्रामीण, पुरवामीर हादसे की यादें ताजा

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:38 pm

चित्तौड़गढ़ से चलने वाली चार ट्रेनों का रूट बदला:चित्तौड़गढ़-असारवा पैसेंजर एक घंटे की देरी से चलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अगले कुछ दिनों में 4 ट्रेनों के रूट और एक पैसेंजर के समय में बदलाव रहेगा। कोटा-असारवा एक्सप्रेस और कानपुर-असारवा स्पेशल उदयपुर सिटी तक ही चलेंगी, जबकि वापसी में दोनों ट्रेनें असारवा की जगह उदयपुर सिटी से रवाना होंगी। वहीं, असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर एक घंटे की देरी से चलेगी। इससे असारवा, उदयपुर सिटी के साथ चित्तौड़गढ़, कपासन और मावली रूट के यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। रेलवे ने शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया है, जिसके चलते यह बदलाव किया गया है। कोटा-असारवा एक्सप्रेस उदयपुर सिटी तक ही चलेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार कोटा-असारवा एक्सप्रेस (19822) 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को कोटा से चलकर केवल उदयपुर सिटी तक जाएगी। इन दोनों तारीखों को उदयपुर सिटी से असारवा के बीच इस ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वहीं, असारवा-कोटा एक्सप्रेस (19821) 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को असारवा से नहीं चलेगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से कोटा के लिए रवाना होगी। यानी इन तारीखों में असारवा और उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। कानपुर-असारवा स्पेशल भी उदयपुर सिटी तक ही आएगी कानपुर सेंट्रल-असारवा स्पेशल (01905) 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को कानपुर से चलकर केवल उदयपुर सिटी तक पहुंचेगी। इसी तरह असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल (01906) 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को असारवा की बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। दोनों ट्रेनों का संचालन भी इन तारीखों में असारवा और उदयपुर सिटी के बीच नहीं होगा। असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर एक घंटे देरी से चलेगी असारवा-चित्तौड़गढ़ पैसेंजर (69243) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 4 और 5 अक्टूबर को असारवा से निर्धारित समय के बजाय एक घंटे की देरी से रवाना होगी। ऐसे में चित्तौड़गढ़ आने वाले यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को नए तरीके से जोड़ने का काम रेलवे अधिकारियों के अनुसार शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को नए तरीके से जोड़ने के साथ उनकी जांच की जाएगी। इसी वजह से कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर निर्धारित समय के अनुसार और पूरे रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:38 pm

बुलंदशहर: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, महिलाओं को खींचकर निकाला, युवकों को पीटा

बुलंदशहर के छतारी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान बस से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद विवाद हुआ। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और युवकों को लाठियों से पीटा।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:36 pm

दरोगा की पत्नी की मौत में मां-बाप के बयान:FIR में लगाए आरोप ही दोहराए, अब CDR-CCTV और मोबाइल की जांच

प्रयागराज में दरोगा की अधिवक्ता पत्नी कंचन शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कराने वाले उनके पिता बैजनाथ शर्मा और उनकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। दोनों ने पुलिस के सामने भी वही आरोप दोहराए हैं, जो एफआईआर में लगाए गए हैं। अब पुलिस मृतका और आरोपी की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की जांच में जुटी है। कंचन की 19 सितंबर की रात मुंडेरा स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी बताया गया है। पति जितेंद्र सिंह 2023 बैच के दरोगा हैं। उनके खिलाफ कंचन के मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, फिलहाल पांच अहम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इनमें जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। आखिरी बातचीत की टाइमिंग होगी अहम मायके पक्ष ने शिकायत में बताया है कि कंचन की मौत से पहले उनकी पत्नी की कंचन से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 11:48 बजे जितेंद्र की ओर से कंचन की मौत की सूचना दिए जाने का दावा किया गया है।अब पुलिस कॉल डिटेल से यह मिलान कर सकती है कि इन दोनों घटनाओं के बीच कितना अंतर था। किस नंबर से कॉल हुई, कितनी देर बातचीत हुई और उसके बाद किन नंबरों पर संपर्क किया गया। ये तथ्य घटना की टाइमलाइन तैयार करने में मदद कर सकते हैं।आठ बजे के बाद फ्लैट में क्या हुआ? माता-पिता के मुताबिक वे रात करीब आठ बजे कंचन से मिलने के बाद वहां से चले गए थे। इसके बाद कंचन और जितेंद्र फ्लैट में थे। यही करीब चार घंटे का समय जांच में सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवधि में हुई फोन कॉल, मैसेज, इंटरनेट कॉल और अपार्टमेंट में आवाजाही से जुड़े रिकॉर्ड को घटनाक्रम से जोड़ना होगा। सीसीटीवी से खुलेगा आने-जाने का राज परिजनों ने शिकायत में अपार्टमेंट के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराने की मांग की है। अब जांच में यह अहम होगा कि उस रात फ्लैट की ओर जाने वाले रास्ते, लिफ्ट और अपार्टमेंट के इंट्री और एग्जिट की रिकॉर्डिंग में क्या सामने आता है। यह भी देखना होगा कि रिकॉर्डिंग लगातार उपलब्ध है या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई। कंचन जिस कमरे में फंदे पर मिलीं, वहां से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। अब इन साक्ष्यों को माता-पिता और पति के बयानों से मिलाना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। दरवाजे की स्थिति, फंदे की स्थिति, कमरे में मौजूद सामान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य से यह समझने में मदद मिल सकती है कि घटनास्थल पर क्या परिस्थितियां थीं। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले इन साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी होगा। दहेज उत्पीड़न के आरोपों की सच्चाई मायके पक्ष ने शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान करने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। अब माता-पिता ने भी पुलिस के सामने इन्हीं आरोपों को दोहराया है। विवेचना में अगला महत्वपूर्ण सवाल यही होगा कि इन आरोपों की पुष्टि के लिए पहले से मौजूद कोई संदेश, कॉल, शिकायत, गवाह या अन्य दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं। पुलिस को यह भी देखना होगा कि कथित घटनाओं की तारीख और परिस्थितियां क्या थीं और उनके समर्थन में कोई साक्ष्य मिलता है या नहीं। अफसर बोले, निष्पक्ष विवेचना होगी धूमनगंज एसीपी रवि कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ चुकी है, लेकिन मौत की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना में जुटाए गए साक्ष्यों से होगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:36 pm

झज्जर- फर्रुखनगर रोड होगा फोरलेन, 64.49 करोड़ मंजूर:21.30 किलोमीटर सड़क का होगा सुधार- सौंदर्यीकरण, वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

झज्जर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। हरियाणा सरकार ने झज्जर-फर्रुखनगर मार्ग (SH-15A) के फोरलेन सुधार एवं नवीनीकरण के लिए 64 करोड़ 49 लाख 75 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी है। परियोजना के तहत झज्जर जिले की सीमा में आने वाले करीब 21.30 किलोमीटर हिस्से का सुधार किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि रोड आईडी-6520 के तहत आने वाले झज्जर-फर्रुखनगर मार्ग को फोरलेन करने और सड़क के सुधार का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की यातायात क्षमता बढ़ेगी और वाहन चालकों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत डीसी ने कहा कि सड़क के मजबूतीकरण और नवीनीकरण से झज्जर से गुरुग्राम की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क होने से आवागमन अधिक सुगम होगा और यात्रा में लगने वाले समय में भी कमी आने की उम्मीद है। आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि बेहतर सड़क ढांचा क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिले में आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित मानकों और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। झज्जर-फर्रुखनगर मार्ग का फोरलेन सुधार भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:35 pm

बुरहानपुर में ताप्ती के घाटों पर गणेश विसर्जन:हतनूर पुलिया पर ट्रॉली पलटी, 12 से 29 साल के 6 युवक घायल

बुरहानपुर जिले में रविवार को भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। ताप्ती नदी के राजघाट, सतियारा घाट और हतनूर पुलिया पर बड़ी प्रतिमाएं जुलूस के रूप में निकलकर घाटों पर विसर्जन के लिए पहुंचीं। नेपानगर में रविवार अल सुबह 4 बजे तक प्रतिमाएं ताप्ती नदी के छोटे पुल पर पहुंचीं, जहां कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बुरहानपुर में रविवार दोपहर तक विसर्जन जारी रहेगा। यहां अनंत चतुर्दशी पर पहले छोटी, फिर बड़े आकार की प्रतिमाएं विसर्जित होती हैं। हतनूर पुलिया पर ट्रॉली पलटीवहीं दूसरी ओर शनिवार शाम हतनूर पुलिया पर गणेश विसर्जन के दौरान एक ट्रॉली पलटने से 6 युवक घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस 108 से बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। घायलों में शिकारपुरा के विष्णु पिता विनोद अडवाल, देवेन पिता हरीश (12), ऋतिक पिता सुरेश (20), सूरज पिता कैलाश बारी (21), कालका माता मंदिर बोर वाडी चौराहा निवासी विनय इलगुंश (16) और प्रतापपुरा निवासी नितिन पिता मधुकर (29) शामिल हैं।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:34 pm

स्कूली बच्चों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए:से​ल्फ डिफेंस के भी सिखाए गुर, राजकॉप ऐप और हेल्पलाइन की दी जानकारी

धौलपुर पुलिस ने महिला-बालिका सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान थाना निहालगंज क्षेत्र में एसपी विकास सांगवान और एएसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ को जागरूक किया गया। थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के तरीके बताए। उन्होंने अनजान लिंक, OTP, पासवर्ड, निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल से सावधान रहने और साइबर अपराध पर तुरंत शिकायत करने को कहा। राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग भी बताया। छात्राओं को किया जागरूककालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने छात्राओं को विपरीत हालात में सजग रहने और पुलिस की मदद लेने को प्रेरित किया। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजाखेड़ा में बालिकाओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में भाग लेने की अपील की। प्रधानाचार्य मनोज पाराशर और साइबर वालंटियर योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 27 Sep 2026 12:34 pm

सादाबाद में बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या में खुलासे के लिए पांच टीम गठित, एसपी यह बोले

सादाबाद में बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या में खुलासे के लिए पांच टीम गठित, एसपी यह बोले

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:33 pm

Jhansi: टकराने के एक मिनट बाद ही आग का गोला बन गया सीएनजी ऑटो, हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास कार से हुई टक्कर

हादसे के समय ऑटो में कई यात्री सवार थे। लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

अमर उजाला 27 Sep 2026 12:33 pm