ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक जीएसटी कंसल्टेंट को सात घंटे बंधक बनाने और 29 लाख रुपये रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस वर्दीधारी तीन लोगों ने उसे अगवा किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी एनकाउंटर में मारने की धमकी देकर परिवार से रकम मंगवाई। घटना के 19 दिन बाद रविवार को बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित संदीप कुमार जीएसटी कंसल्टेंट हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की सुबह वह अपनी ग्रैंड विटारा कार से ऑफिस जा रहे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस्पायर सोसायटी के पास एक एसयूवी ने उनकी कार को ओवरटेक किया। आरोप है कि एसयूवी से पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग उतरे और शिकायत की बात कहकर उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जेवर टोल से आगे ले जाकर मांगे 50 लाख संदीप के मुताबिक आरोपी उन्हें करीब सात घंटे तक अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल से आगे ले गए। वहां फर्जी एनकाउंटर का डर दिखाकर 50 लाख रुपये की मांग की गई। संदीप ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उनके दिल्ली निवासी भाई से संपर्क किया। पीड़ित के भाई ने अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पहुंचकर आरोपियों को 29 लाख रुपये दिए। रकम मिलने के बाद संदीप को छोड़ दिया गया। 112 पर कॉल कर दी सूचना, 6 पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की घर पहुंचने के बाद संदीप ने 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित थाने में शिकायत की। उनका आरोप है कि मामले में अब तक छह पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संदीप ने खुद जेवर टोल और मैकडॉनल्ड्स से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर पुलिस को सौंपे हैं। उनका दावा है कि फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बोली- दावों और जांच में कुछ विरोधाभास बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक, पीड़ित के दावों और जांच में सामने आए तथ्यों के बीच कुछ विरोधाभास दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में ब्याज की रकम को लेकर कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला के जहर पीने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी रजिया बेगम ने जहर खा लिया। परिजनों का आरोप है कि रजिया पिछले कई वर्षों से ब्याज की रकम चुका रही थी। इसके बावजूद कुछ लोग कथित तौर पर उसके घर पहुंचकर पैसों को लेकर दबाव बनाते और परेशान करते थे। परिजनों के मुताबिक, लगातार हो रही इस कथित प्रताड़ना के कारण महिला मानसिक रूप से परेशान थी। जहर खाने से पहले लिखा सुसाइड नोट परिजनों के अनुसार, महिला ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें कथित तौर पर उन लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनसे वह परेशान थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला से करीब 6 तोला सोना लेने के बाद भी उसे लगातार परेशान किए जाने का आरोप है। हालांकि, सुसाइड नोट और परिजनों के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी जहर खाने के बाद रजिया की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। फिलहाल मेकाहारा में उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। सुसाइड नोट और लेन-देन की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद मौदहापारा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट में दर्ज नामों और महिला को कथित तौर पर परेशान किए जाने के आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही ब्याज की रकम, 6 तोला सोने और संबंधित पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। ब्याजखोरों पर स्थानीय लोगों ने जादू टोना करने का आरोप भी लगाया है।
भिवानी जिले के लोहारू में पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। डीएसपी संजीव गौड़ के नेतृत्व और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण की मौजूदगी में पिलानी रोड स्थित गौशाला पुलिस चौकी के बाहर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक नाका लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगभग 110 वाहनों की जांच की। वाहन ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन ड्राइवरों के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को जब्त (इंपाउंड) किया गया। पुलिस की कार्रवाई में प्रेशर हॉर्न का उपयोग, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव), ओवरलोडिंग, वाहनों में अतिरिक्त फिटिंग और एनजीटी नियमों का उल्लंघन जैसे विभिन्न यातायात नियम संबंधी मामले शामिल थे। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर- डीएसपी इस अभियान में इंटरसेप्टर इंचार्ज संजय, कमांडो टीम और डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज अमरजीत सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विशेष नाके पर 3 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान वाहनों और दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियां भी दर्ज की। डीएसपी संजीव गौड़ ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन ड्राइवरों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, साथ ही वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। यातायात नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ आगे भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार के विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
GDA सफाई पर खर्च करेगा 7.29 करोड़:रामगढ़ताल से लेकर प्राधिकरण के मोहल्लों तक की होगी जिम्मेदारी
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) अपने मोहल्लों एवं रामगढ़ताल की सफाई के लिए हर साल 7.29 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए फर्म का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फर्म रामगढ़ताल के आसपास खर्च का जिम्मा उठाएगी और मुख्य सड़कों व मोहल्लों की सफाई भी करेगी। घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम भी इसी फर्म को करना होगा।कचरा एकत्र करने से लेकर उसके परिवहन व निस्तारण का काम चयनित फर्म के जिम्मे होगा। एक टेंडर एक साल के लिए होगा। जरूरत पड़ने पर इसे एक और साल के लिए बढ़ाया जा सकेगा। प्राधिकरण की ओर से बताए गए क्षेत्र की मैनुअल व मशीनों के माध्यम से सफाई की जाएगी। प्राधिकरण की कालोनी पत्रकारपुरम, पत्रकारपुरम विस्तार, राप्तीनगर विस्तार योजना एवं गोरक्ष एन्क्लेव में घर-घर जाकर कूड़ा उठाना होगा। स्मार्ट व्हील्स से पैडलेगंज तक ताल रिंग रोड, पैडलेगंज से नौका विहार, नया सवेरा फेज 1, वसुंधरा एन्क्लेव स्थित दो लेन पुल की सफाई भी चुनी जाने वाली फर्म को करनी होगी। इसके साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत पार्क, पं. राम प्रसाद बिस्मिल पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क, अंबेडकर उद्यान तारामंडल, अंबेडकर पार्क हुमांयूपुर, दिग्विजयनाथ पार्क, इंदिरा बाल विहार समेत संबंधित पार्कों में सफाई, बागवानी व कचरा संग्रहण किया जाएगा। डिवाइडर व सड़क के शोल्डर का रख-रखाव भी फर्म करेगी। रातभर चलेगी सफाई प्राधिकरण की ओर से चयन की जाने वाली फर्म रातभर सफाई का काम करेगी। मुख्य सड़कों की मैकेनाइज्ड सफाई रोज रात 9 से सुबह 6 बजे तक होगी। मैनुअल सफाई रात 10 से सुबह 5 बजे तक होगी। बाजारों की सफाई सुबह 7 बजे से पहले पूरी करनी होगी। फुटपाथ व पक्के पैदल रास्तों की सप्ताह में कम से कम एक बार धुलाई होगी।रामगढ़ताल में जलकुंभी, तैरता कचरा व पर्यटकों के कारण निकलने वाला कचरा हटाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। जेटी व नया सवेरा के आसपास शैवाल की सफाई होगी। नालियों व नालों की मैनुअल सफाई के साथ सक्शन, जेटिंग व डिसिल्टिंग मशीनों से सफाई होगी। सभी घरों, दुकानों, संस्थानों और बल्क वेस्ट जेनरेटर से रोज कूड़ा उठाया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर होगा।
सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अब मुख्याध्यापक हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन से मिलने वाले सामान की डिलीवरी से पहले जांच करेंगे।
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट धाम कर्वी तक हुआ विस्तार, बढ़ेंगी 12 बोगियां
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अब चित्रकूट धाम कर्वी तक जाएगी और इसमें बोगियों की संख्या 12 से बढ़कर 24 हो जाएगी।
जांच में 50 लाख रुपये की रकम छह राज्यों के 100 से ज्यादा बैंक खातों में पहुंचने की जानकारी मिली है।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति अयोध्या (S4) के तत्वावधान में गांधी पार्क, सिविल लाइन में संकल्प सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारियों ने पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया। सभा में पुरानी पेंशन बहाल करने, NPS और UPS समाप्त करने, शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता वापस लेने तथा संविदा एवं मानदेय कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संकल्प सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और राज्यपाल उत्तर प्रदेश को स्पीड पोस्ट एवं ई-मेल के माध्यम से मांग-पत्र भेजा गया। इसमें शिक्षक-कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता S4 के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि NPS और UPS जैसी बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था शिक्षक-कर्मचारियों के हित में नहीं है। सरकार कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन बहाल करे। उन्होंने TET की अनिवार्यता वापस लेने और संविदा, मानदेय कर्मियों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को नियमित करने की मांग भी उठाई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने पुरानी पेंशन और समाप्त किए गए विभिन्न भत्तों को बहाल करने की मांग की। जिला संयोजक अवधेश वर्मा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की बात कही। सभा को कृपा शंकर चौधरी, श्याम जी वर्मा, विजय सिंह अटेवा, दुर्गेश मिश्रा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। अंत में सभी ने मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में तेंदुओं का दहशत बना है। रविवार रात लट्ठौआ गांव में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जनवरी से अब तक तेंदुओं के हमले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद वन विभाग ने अब तक कुल 13 तेंदुओं को पकड़ा है। यह तेंदुआ लट्ठौआ गांव निवासी लक्खा सिंह के घर के पास लगाए गए पिंजरे में फंसा। तेंदुआ पिछले कई दिनों से इलाके में देखा जा रहा था। वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी का चारा लगाया था, जिसमें तेंदुआ रविवार को पिंजरे में फंस गया। एक दर्जन से अधिक तेंदुए पकड़े गए दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर तेंदुए अक्सर गांवों के पास गन्ने के खेतों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। उत्तर निघासन वन रेंज इलाके में तेंदुओं के लगातार हमलों से ग्रामीण दहशत में थे। लगातार घटनाओं और लोगों की मौतों के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए अभियान तेज किया। इस अभियान के तहत अब तक एक दर्जन से अधिक तेंदुओं को पिंजरों में कैद किया जा चुका है। जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा पिछले दिनों एक 10 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने तेंदुओं को पकड़ने का आश्वासन दिया था। हालांकि उससे पहले से तेंदुओं को पकड़ने का प्रयास जारी था। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद हुआ यह तेरहवां तेंदुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2023 और 2024 के चुनावों में हार के बाद संगठन और चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। पार्टी पहली बार आगामी नगरीय निकाय चुनावों और भविष्य के मुकाबलों के लिए एक अलग चुनाव प्रबंधन टीम गठित करेगी, जिसका लक्ष्य बूथ स्तर पर कमजोरियों को दूर करना है।
सीतापुर में पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पेमेंट किए ड्राइवर कार लेकर भाग गया। मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का है। शनिवार सुबह करीब 3 बजे बर्मी चौराहाके एचपी महेश फिलिंग सेंटर पर एक अर्टिगा कार आई। ड्राइवर ने कार में करीब 3 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया। भुगतान का समय आया तो वह बिना पैसे दिए कार को तेज रफ्तार में लेकर फरार हो गया। रविवार रात घटना का वीडियो भी सामने आया है। पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी से नहीं किया भुगतान पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, कार में करीब 3 हजार रुपए का पेट्रोल भरने के बाद कर्मचारी ने चालक से भुगतान करने को कहा। आरोप है कि चालक ने पैसे देने के बजाय कार स्टार्ट की और तेज गति से मौके से निकल गया। कर्मचारियों ने कार का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक पकड़ में नहीं आया। नंबर प्लेट का कुछ हिस्सा ही दिखाई दिया पंप कर्मचारियों के मुताबिक कार का नंबर UP 32 P 58 तक दिखाई दिया है। नंबर प्लेट का बाकी हिस्सा स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में कार और उसके चालक की पूरी पहचान पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फिलिंग सेंटर प्रबंधन के पास घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान और आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मैनेजर ने पुलिस को दी तहरीर फिलिंग सेंटर के मैनेजर विवेक ने थाना मिश्रिख पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बुरहानपुर जिले में वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। नेपानगर रेंज की झांझर और बोरसल बीट में कुछ लोगों ने अप्रैल में हटाए गए अतिक्रमण वाली जगह पर दोबारा बोवनी कर ली थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वनकर्मी जब पैदल गश्त कर रहे थे, तभी कुछ लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। वन अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी। इसके बाद वे वहां से हट गए। टीम ने बोवनी का प्रयास रोका नेपानगर के एसडीओ वन विक्रम सुलिया ने बताया कि वन, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले अतिक्रमण हटाया था। दो दिन पहले पैदल गश्त के दौरान कुछ अतिक्रमणकारी अवैध रूप से फसल बोने का प्रयास कर रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे रोक दिया। अप्रैल में वन विभाग की टीम पर हुआ था हमला 26 अप्रैल को इसी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था। अतिक्रमणकारियों ने टीम पर पत्थरबाजी की थी। तीर और गोफन से भी हमला किया गया था। इस दौरान चार जेसीबी मशीनों को नुकसान पहुंचा था। मामले में वन विभाग ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें से कुछ लोग अभी जेल में हैं, जबकि कुछ जमानत पर बाहर आ चुके हैं। गश्त के दौरान तीर-कमान और पत्थरों से हमले का आरोप एसडीओ विक्रम सुलिया ने बताया कि गश्त के दौरान कई बार अतिक्रमणकारी तीर-कमान और पत्थरों से हमला करते हैं। कई बार महिलाएं वनकर्मियों पर आरोप भी लगा देती हैं। उन्होंने बताया कि झांझर और बोरसल बीट में वर्ष 2018 के बाद अतिक्रमण हुआ है। जिन लोगों के वनाधिकार दावे के आवेदन निरस्त हो चुके हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। गश्त की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और एक गौवंश की मौत हो गई। यह घटना ग्राम मुहारा के पास जतारा-मुहारा रोड पर हुई, जब एक बाइक सड़क पर बैठे गौवंश से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक शैलेंद्र कश्यप (22) पुत्र परसुराम रैकवार निवासी मुहारा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गौवंश का सींग उनके सीने में घुस गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जतारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल शैलेंद्र कश्यप को जतारा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जिले भर में सड़कों पर निराश्रित गौवंश की मौजूदगी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग लगातार की जा रही है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी भगवत मिश्रा और पायलट राजेंद्र खंगार ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो में 9 से 16 अगस्त के बीच लंबी लाइनें लग सकती है। इसको लेकर 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। हर मेट्रो स्टेशन पर CISF द्वारा गहन जांच के चलते लोगों को परेशानी बढ़ सकती है। जिस कारण से लंबी लाइन लग सकती है, मेट्रो ने अलर्ट जारी कर लोगों को समय से पहले निकलने के लिए अपील की है। मेट्रो स्टेशनों पर होगी सघन चेकिंग स्वत्रंता दिवस के मद्देनजर 9 से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अनुज दयाल (प्रधान कार्यकारी निदेशक, DMRC) के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों की जांच पहले से अधिक गहन तरीके से की जाएगी। हर किसी आने-जाने वाले यात्री पर पैनी नजर रखी जाएगी। पीक आवर्स में लगेंगी लंबी कतारें दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सख्त चेकिंग के कारण विशेषकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर लंबी लाइनें लग सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है। सुरक्षा बल का करें सहयोग DMRC ने सभी यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा जांच में लगने वाले समय को ध्यान में रखकर ही यात्रा का प्लान बनाएं और जांच प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए तैनात CISF कर्मियों का पूरा सहयोग करें। इस दौरान अपने दफ्तर या कॉलेज जाने के समय में कम से कम 15-20 मिनट का मार्जिन जरूर रखें।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की गरौली चौकी अंतर्गत एक गांव में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 अगस्त की रात को हुई, जब पति नशे की हालत में घर पहुंचा और उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद दास अहिरवार उर्फ झलू, पिता कालुटा अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लगभग 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी पत्नी रजनी देवी अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात गोविंद दास नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी रजनी देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रजनी ने पास रखे डंडे से पति पर हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद दास के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद रजनी देवी ने मृतक के खून से सने कपड़े बदल दिए थे। अगले दिन 7 अगस्त को उसने परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गरौली चौकी प्रभारी डीडी शाक्य और नौगांव थाना प्रभारी संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पत्नी ने हत्या की बात कबूली पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रजनी देवी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में विवाद व मारपीट करता था। 6 अगस्त की रात भी वह नशे में घर आया और विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में उसने डंडे से पति पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।
बिहार के स्कूलों में शिक्षकों का होगा ‘रोटेशन’, 5 साल से तैनात शिक्षक निशाने पर
शिक्षा विभाग मुजफ्फरपुर में पांच साल से अधिक समय से एक ही स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की तैयारी कर रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों का संतुलित उपयोग और विषयवार कमी को दूर करना है, जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है।
विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यकर्ता का प्रदर्शन:लखनऊ में गोंड जाति को ST दर्जा देने की मांग
विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। संगठन ने दारुलशफा से जीपीओ तक शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने जीपीओ पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी लखनऊ को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन की प्रमुख मांग गोंड (धुरिया) जाति को पूरे उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की रही। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में गोंड (धुरिया) को ST की मान्यता है, जबकि अन्य जिलों में अलग स्थिति है।इसे पूरे प्रदेश में एक समान लागू किया जाए। बैकलॉग पदों पर भर्ती की मांग संगठन ने सरकारी विभागों में ST कोटे के खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरने की मांग की।साथ ही आरक्षित पदों पर केवल ST वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही।छात्रों के लिए हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा,मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और ITI तक छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति समय से देने की मांग भी उठाई गई। हर जिले में आदिवासी छात्रावास ज्ञापन में प्रदेश के प्रत्येक जिले में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए अलग छात्रावास बनाने की मांग की गई।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन की मांग भी रखी गई। संगठन ने भूमिहीन गोंड (धुरिया) परिवारों को आवास के लिए 3-3 डिसमिल सरकारी पट्टा और खेती के लिए कृषि पट्टा देने की मांग की।बेघर परिवारों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। शहीदों की याद में बने स्मारक ज्ञापन में आदिवासी गोंड (धुरिया) समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में राज्य और जिला स्तर पर संग्रहालय व स्मृति भवन बनाने की मांग की गई। साथ ही गोंडऊ नाच और बाजा हुरुका जैसी पारंपरिक कला और संस्कृति को संरक्षण देने की मांग उठाई गई।संगठन ने गोंड समुदाय के लोगों पर हमला या उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत तत्काल एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड और संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने किया।
गांव में कच्ची शराब बंद कराने की मांग:युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
शिवपुरी जिले का सिरसौद गांव एक बार फिर चर्चा में है। रविवार दोपहर अमोला थाना क्षेत्र में एक युवक कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही युवक खुद टंकी से नीचे उतर आया। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया गया कि युवक नशे की हालत में था। वह करीब 10 से 15 मिनट तक टंकी पर खड़ा रहा और गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग करता रहा। पुलिस के पहुंचने पर युवक बिना विरोध के नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे समझाइश दी और मौके से भेज दिया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने समझाइश देकर युवक को भेजा अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर ने बताया कि युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही वह नीचे उतर आया। युवक करीब 10 से 15 मिनट तक टंकी पर रहा। उसे समझाइश देकर मौके से जाने दिया गया। बिजली कटौती को लेकर भी हुआ था प्रदर्शन सिरसौद गांव इससे पहले बिजली कटौती की समस्या को लेकर सुर्खियों में रहा है। ग्रामीणों ने बिजली संकट के विरोध में चक्काजाम किया था। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली गई थी। चक्काजाम के दौरान एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के फंसने के आरोप में सिरसौद के सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कई ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने करेरा तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था।
भिंड के गोहद चौराहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी अधीर राय निवासी रायगढ़, जिला नौरंगपुर, ओडिशा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी जब्त की है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।82 किलो गांजा बरामद होने के बाद दर्ज हुआ था केस मामला 9 जून 2024 का है। गोहद चौराहा थाना पुलिस भिंड-ग्वालियर हाईवे पर थाने के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से 82.174 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 168/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आए कुछ आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक भिंड सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोहद महेंद्र गौतम के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को अधीर राय को ओडिशा के रायगढ़, जिला नौरंगपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी जब्त की गई है। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुजफ्फरगन में कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के बीटेक छात्र अक्षय कुमार की बनाई ‘तेजस बाइक कांवड़’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे अक्षय रविवार देर शाम करीब 8 बजे अपनी अनोखी इलेक्ट्रिक कांवड़ के साथ मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे। बैटरी से चलने वाली इस कांवड़ को देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर लोग रुकते नजर आए। 3 दिन में तैयार की बाइक कांवड़ मेरठ निवासी अक्षय कुमार B.Tech में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब उनके साथी कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे थे, तब उनके मन में कुछ अलग करने का विचार आया। उन्होंने ऐसी कांवड़ बनाने का फैसला किया, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ उनकी तकनीकी सोच भी नजर आए। अक्षय के मुताबिक, उन्होंने ‘तेजस बाइक कांवड़’ को महज तीन दिन में तैयार किया। इसमें मोटर, बैटरी, चार्जर, कंट्रोलर और हेडलाइट का इस्तेमाल किया गया है। कांवड़ का वजन कम रखने के लिए इसके ढांचे में PVC पाइप लगाया गया है। एक चार्ज में 150 किमी चलने का दावा अक्षय का दावा है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद बाइक कांवड़ करीब 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। हालांकि, कांवड़ यात्रा के दौरान इसे जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार चलाया जा रहा है। 45 हजार रुपए में तैयार हुई कांवड़ छात्र ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक कांवड़ को तैयार करने में करीब 45 हजार रुपए खर्च हुए हैं। इसे बनाते समय उन्होंने वजन, बैटरी और मोटर की क्षमता के साथ डिजाइन पर भी विशेष ध्यान दिया। अक्षय अपने चार-पांच साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ की ओर जा रहे हैं। आस्था के साथ तकनीक का संगम मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचने के बाद अक्षय की बाइक कांवड़ कांवड़ मार्ग पर लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। लोग इसे देखने के साथ ही इसके डिजाइन और काम करने के तरीके के बारे में जानकारी लेते नजर आए। अक्षय ने बताया कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु हर साल अलग-अलग तरीके से अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। उनके आसपास के लोग जब कांवड़ लेने जा रहे थे, तब उन्होंने भी कुछ नया करने का फैसला किया, ताकि युवाओं की तकनीकी सोच सामने आ सके। युवाओं को दिया नया करने का संदेश अक्षय ने युवाओं से सामान्य तरीके से आगे बढ़ने के बजाय कुछ नया करने की कोशिश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा काम करना चाहिए, जो उपयोगी हो और जिसे लंबे समय तक याद रखा जा सके। उनकी ‘तेजस बाइक कांवड़’ फिलहाल कांवड़ मार्ग पर आस्था और तकनीक के अनोखे संगम की मिसाल बनी हुई है।
परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर वाहन की टक्कर, युवक गंभीर:महराजगंज जिला अस्पताल में इलाज जारी, हालत नाजुक
परतावल से कप्तानगंज जाने वाले मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बसवार निवासी राजेश पुत्र राम अचल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेश परतावल-कप्तानगंज मार्ग से गुजर रहे थे, तभी सामने से आए चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल राजेश को उपचार के लिए महराजगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने नहर मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
हाथरस के बीटेक छात्र की मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बुलेट से कांवड़ लेने जा रहा था। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार रात करीब 8 बजे शव हाथरस स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बुलेट से कांवड़ लेने निकले थे दोनों मृतक की पहचान हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी स्थित भट्टा वाली गली निवासी यश चौधरी (20) पुत्र मुकेश चौधरी के रूप में हुई है। यश अपने साथी के साथ बुलेट से कांवड़ लेने के लिए निकला था। उसका साथी चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यश बीटेक का छात्र था। शनिवार रात मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र के आसपास दोनों की बुलेट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यश और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान यश की मौत हो गई, जबकि उसके साथी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम रविवार रात करीब 8 बजे यश का शव उसके घर पहुंचा। बेटे की मौत की खबर से पिता मुकेश चौधरी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। यश के पिता सहारनपुर में पुलिस विभाग में तैनात हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। यश की मौत की खबर फैलते ही शिव कॉलोनी और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने उसके घर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए इस हादसे से इलाके के लोग भी गमगीन हैं।
उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे एक मार्बल फिटर को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे नागौर के बलवा गांव निवासी हेमाराम जाट पर चौकीदार ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकीदार अन्ना सिंह पुत्र रूप सिंह गांव रुनारेल आसीन्द जिला भीलवाड़ा को डिटेन कर लिया है। घटना सविना के तीतरड़ी में ठाकुर दाता तिराहा पर निर्माणाधीन मकान में रात करीब 10 बजे की है। घटना के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना पर संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया है। ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करता है आरोपी सवीना थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि सविना इलाके में एक बिल्डिंग का काम चल रहा है, वही पर बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर चौकीदार का काम करने वाली सुनीता रावत अपने पति अन्ना सिंह रावत के साथ रह रही थी। उसका पति अन्ना सिंह रावत ऑनलाइन एप zepto में डिलीवरी बॉय का काम करता है। जबकि उसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में मृतक हेमाराम मार्बल फिटिंग का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से सुनीता और उसका पति अन्ना आपस में तेज झगड़ थे। तभी हेमाराम बीच बचाव कर मामला शांत कराने पहुंचा तो गुस्से में आकर अन्ना ने हेमाराम पर चाकू से हमला कर दिया। अन्ना को इस बात का बुरा लगा कि पति-पत्नी के बीच वो तीसरा व्यक्ति आकर क्यों बात कर रहा है। इसी बात से आरोपी आवेश में आया और चाकू से हमला किया। सविना थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी अन्ना सिंह रावत को डिटेन कर लिया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कार्रवाई की मांग इस घटना की जानकारी मिलते ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया। बेनीवाल ने उदयपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक हेमाराम के परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने एमबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर हेमाराम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, डिटेन किए गए आरोपी चौकीदार से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
शाहजहांपुर में रविवार रात 8 बजे पुलिस ने सड़क पर घूम रहे गौवंश को हटाने का अभियान चलाया। पुवायां थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी खुद सड़क पर उतरकर आवारा पशुओं को हटाते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुवायां के मोहम्मदी चौराहा का वीडियो सामने आए वीडियो में पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत और अन्य पुलिसकर्मी मोहम्मदी चौराहा के पास सड़क पर घूम रहे गौवंश को डंडे की मदद से हटाते दिखाई दे रहे हैं। इसी मार्ग से कांवड़ यात्रियों के जत्थे गुजर रहे हैं। पुलिस ने सड़क से पशुओं को हटाकर कांवड़ियों के लिए रास्ता सुरक्षित करने का प्रयास किया। कुछ दिन पहले दो कांवड़िये हुए थे घायल आवारा गौवंश के कारण कांवड़ मार्ग पर हादसे का खतरा पहले भी सामने आ चुका है। कुछ दिन पहले कांट रोड पर गौवंश से बाइक टकराने से दो कांवड़िये घायल हो गए थे। इसके बाद कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर घूमने वाले पशुओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। डीएम ने दिए थे गौवंश हटाने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से कांवड़ मार्गों से आवारा गौवंश को हटाकर गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पुवायां क्षेत्र में सड़क पर बड़ी संख्या में गौवंश दिखाई देने पर पुलिस को खुद मोर्चा संभालना पड़ा। बताया गया है कि सड़क पर घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। पुलिस ने खुद संभाली जिम्मेदारी रविवार रात सड़क पर दर्जनों गौवंश दिखाई देने के बाद थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों से भरे वाहन भी इसी रास्ते से गुजर रहे थे। रात में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पुलिस ने तत्काल पशुओं को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की पुलिसकर्मियों को सड़क पर उतरकर गौवंश हटाते देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। लोगों का कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर आवारा पशुओं की मौजूदगी गंभीर खतरा है। ऐसे में संबंधित विभागों को समय रहते सभी कांवड़ मार्गों से गौवंश हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजना चाहिए।
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के चपतिया की मढैया गांव में रविवार शाम डेर में नहाने गए दो किसानों में से एक की डूबने से मौत हो गई। दोनों किसान खेत से मिर्च तोड़ने के बाद गर्मी लगने पर डेर में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान आस मोहम्मद (35) गहरे गड्ढे में जाकर दलदल में फंस गए। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गर्मी लगी तो डेर में नहाने चले गए गांव निवासी आस मोहम्मद पुत्र रमजानी रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक अन्य किसान के साथ खेत में मिर्च तोड़ रहे थे। शाम करीब 4 बजे दोनों को गर्मी लगी तो खेत के पास स्थित डेर में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक एक किसान गहरे पानी में चला गया और दलदल में फंस गया। रस्सी के सहारे एक किसान को बचाया किसान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर शाम करीब 5:15 बजे पुलिस भी गांव पहुंची। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 4 घंटे बाद निकाला, अस्पताल में मौत आस मोहम्मद को बाहर निकालने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे के बचाव अभियान के बाद रात 8 बजे उन्हें डेर से बाहर निकाला गया। पुलिस की मदद से ग्रामीण उन्हें संभल कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आस मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। डेर में थे गहरे गड्ढे थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि चपतिया की मढैया में दो लोगों के डेर में डूबने की सूचना मिली थी। एक ग्रामीण सुरक्षित है, जबकि दूसरे की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, डेर में करीब 4 फीट पानी भरा था और बीच-बीच में गहरे गड्ढे थे। सुरक्षित बचाए गए किसान ने बताया कि आस मोहम्मद अचानक एक गहरे गड्ढे में चले गए और दलदल में फंस गए।
बांसवाड़ा के दाहोद नाका क्षेत्र में रविवार शाम को एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। जिससे ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। पानी नहीं होने से नहर सूखी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। संतुलन बिगड़ने से ऑटो नहर में गिरी जानकारी के अनुसार, भवानपुरा, खांदू कॉलोनी निवासी विजय पुत्र गेबीलाल उम्र करीब 35 साल अपना ऑटो लेकर दाहोद नाका क्षेत्र के नीलमनगर मार्ग से गुजर रहा था। अचानक वाहन पर से संतुलन बिगड़ जाने के कारण ऑटो सड़क के किनारे बनी नहर में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उपचार के दौरान दम तोड़ा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया- सूचना पाकर राज तालाब थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल विजय को नहर से बाहर निकालकर नजदीकी एमजी अस्पताल पहुँचाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया पुलिस ने शव का को एमजी अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जयपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होने प्रदेशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक भावना का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक चारदीवारी भी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। हर ओर लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा का संचार किया। यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई यात्राराज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम, एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस किया। इससे पहले, सभा में नड्डा ने कहा- हाल ही में राज्यसभा में 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) एक्ट, 2026' पारित किया है। 55 साल पहले 'द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट' लाया गया था। इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था। उस कानून में राष्ट्रगान, संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को तो जोड़ा गया, लेकिन 'वंदे मातरम' (राष्ट्रगीत) को छोड़ दिया। क्या इसे उस समय की भूल माना जाए या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कहें? अब संशोधन कानून के बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, संविधान, राष्ट्रीय ध्वज... इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
ग्वालियर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाली गई:पूर्व सैनिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
ग्वालियर के महाराज बाड़ा में रविवार शाम 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी राष्ट्रीय ध्वज थामे शामिल हुए। यात्रा में नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जो 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह यात्रा प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा अभियान' का हिस्सा थी। इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। ग्वालियर जिले में भी इसी उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान से परिचित कराने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान महाराज बाड़ा 'हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा' और 'स्वतंत्रता अमर रहे' जैसे नारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा का समापन महाराज बाड़ा स्थित जियोलॉजिकल म्यूजियम के सामने हुआ। यहां सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन किया। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की जय' के जयघोष के साथ हुआ, जिसमें देशभक्ति का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखा गया।
रोहतक जिले के सांपला में सिकर-नरेला पावरग्रिड लाइन के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को भैंसरू कलां में भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के नेतृत्व में हुई बैठक में सांपला मंडल के लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों ने आंदोलन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। किसानों ने घोषणा की है कि वे अब अपने खेतों की स्वयं रखवाली करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पावरग्रिड की टावर लगाने वाली टीम गांवों के रास्तों से खेतों की ओर बढ़ती है, तो उसे रास्ते में ही रोका जाएगा। किसानों ने खेतों के रास्तों पर धरना देकर पहरा देने का भी फैसला किया है। सांपला एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग किसानों ने यह भी स्पष्ट किया कि मुआवजा निर्धारण में कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार तत्कालीन सांपला एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने तक वे प्रशासन के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे। किसानों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के दौरान वास्तविक बाजार मूल्य से कम दरों पर मुआवजा तय किया गया, जिससे प्रभावित किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, ये आरोप किसानों और उनके संगठन द्वारा लगाए गए हैं। किसान संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा ने इस मामले में रोहतक के उपायुक्त को कानूनी नोटिस भी भेजा है। मोर्चा के अनुसार, 6 अगस्त को दिए गए इस नोटिस में तत्कालीन एसडीएम सांपला सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। किसान संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मोर्चा का कहना है कि यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्रभावित किसानों के साथ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करेंगे। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी परियोजना के विरोध में नहीं है। उनकी मुख्य मांग जमीन का उचित मुआवजा दिलाना और मुआवजा निर्धारण की कथित गलत प्रक्रिया के लिए जिम्मेदारी तय कराना है।
अयोध्या में सावन झूला मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के दौरान फिसलन से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में मैट बिछाई गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर निगम की टीम के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर और आसपास के मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक के मद्देनजर साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई के साथ मेला क्षेत्र में लगातार स्वच्छता और निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। चेंजिंग रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा महापौर ने राम की पैड़ी और सरयू घाट पर बनाए गए चेंजिंग रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने इनकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम की टीमों को लगातार सक्रिय रहने को कहा। महापौर ने कहा कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करें।इस दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सफाई निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बीकानेर में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत महाजन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए है। कार्रवाई जैतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कैंटर से 465 पेटी चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल कैंटर को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब की खेप पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। एस्कॉर्ट कर रही फॉर्च्यूनर भी पकड़ी पुलिस ने शराब से भरे कैंटर के साथ चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी पकड़ा। पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर शराब से भरे कैंटर को एस्कॉर्ट कर रही थी। वाहन में सवार सतपाल उर्फ नैना और सुशील कुमार को दस्तयाब किया गया है। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी मामले में पुलिस ने दिनेश कुमार पुत्र शंकरराम विश्नोई, उम्र 45 साल, निवासी पीलवा, थाना लोहावट, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से शराब की खेप के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसे गुजरात में कहां पहुंचाया जाना था, इसे लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थाना प्रभारी भजनलाल लावा के निर्देशन में की गई। टीम में अनूप सिंह, पृथ्वीराज, दीपक, अजय, राजाराम, पूनमचंद और सुभाष शामिल रहे। कांस्टेबल अजय की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।
सींगट ने घर में घुसकर हमला किया:मैहर में बच्चे समेत 5 लोग घायल, रीवा रेफर; ग्रामीण में बैठा डर
मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवराजनगर में शनिवार शाम एक बेकाबू सींगट ने रिहायशी इलाके में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में एक मासूम बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रविवार को रीवा रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सींगट ने पहले रास्ते में मिले लोगों को निशाना बनाया। जब लोग जान बचाने के लिए घरों में भागे, तो जानवर उनका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गया और हमला जारी रखा। घायल आशा साहू ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे हुई। अचानक पहुंचे हिंसक सींगट ने लोगों को पटकना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हमले से बचने के लिए घरों में शरण ली, लेकिन जानवर ने वहां भी हमला किया। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को जानवर के चंगुल से बचाया और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इन लोगों पर किया हमला घायलों में आशा साहू, दुआसिया साहू, डुमरी कोल, परमीना और एक मासूम बच्चा शामिल हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। अब रीवा में इनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से देवराजनगर के ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
भारत के स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के मार्गदर्शन में राजधानीभर में तिरंगा यात्रा अभियान का जोरदार आगाज हुआ। अभियान के तहत दिल्ली के सभी जिला क्षेत्रों और विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसमें भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत चौधरी के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। नई दिल्ली जिले में सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में यात्रा पिलंजी गांव से शुरू होकर ग्रेटर कैलाश एम-ब्लॉक मार्केट पर संपन्न हुई। इसमें विधायक नीरज बसोया, शिखा रॉय, अनिल शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, पश्चिम जिले में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह और सांसद कमलजीत सहरावत के नेतृत्व में धोली प्याऊ से तिलक नगर थाने तक यात्रा निकाली गई। जिसमें मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल बख्शी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर पश्चिम जिले में सांसद योगेन्द्र चांदोलिया के नेतृत्व में रोहिणी सेक्टर-11 से झंडा चौक सेक्टर-16 तक यात्रा निकाली गई। इसमें मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, महापौर प्रवेश वाही, कुलवंत राणा और जिलाध्यक्ष विनोद सहरावत उपस्थित रहे। प्रदेश नेतृत्व ने देशवासियों से 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने और आजादी का उत्सव मनाने की अपील की है। तिरंगा हमारी अस्मिता का प्रतीक: बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे अमर शहीदों का सम्मान और 140 करोड़ भारतवासियों की अटूट एकता का प्रतीक है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि 9 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं और देश की आजादी के इस पावन उत्सव को धूमधाम से मनाएं। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें: योगेन्द्र चांदोलिया सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आजादी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर, दुकान और संस्थानों पर तिरंगा लहराएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी हर घर तिरंगा अभियान चलाकर अपनी देशभक्ति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करें।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने अपने 36 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रयागराज में 'उठो मेरे देश' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों पर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम स्वराज भवन के सामने स्थित भगत सिंह-अंबेडकर पुस्तकालय के बाहर रविवार को हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने 'लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को' का आह्वान किया। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र-युवा आंदोलन ने शिक्षा और रोजगार के सवाल को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला दिया है। उन्होंने सरकार की बुलडोजर और शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध जारी रखने की बात कही। कुमार ने घोषणा की कि आइसा पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर व्यापक आंदोलन खड़ा करेगा, जिसका लक्ष्य आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। मुख्य वक्ता डॉ. अंकित ने वर्तमान समय में बौद्धिक चेतना और सवाल पूछने की संस्कृति पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोकतांत्रिक समाज के निर्माण के लिए तर्कशील सोच और नागरिक बोध को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. अंकित ने बताया कि आइसा पिछले 36 वर्षों से शैक्षणिक परिसरों में इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। आइसा की इलाहाबाद अध्यक्ष सोनाली ने छात्रसंघों पर प्रतिबंध, विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और छात्रों के निलंबन-निष्कासन जैसी कार्रवाइयों को आम बताया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 की आलोचना करते हुए शिक्षा व्यवस्था और लोकतंत्र को बचाने के लिए संगठित छात्र आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-युवा आंदोलनों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भगत सिंह व डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की। छात्रों ने भी अपने विचार रखे और शिक्षा, रोजगार तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम का संचालन आइसा के प्रदेश सचिव शशांक ने किया। इस दौरान हिमांशु, पल्लवी, साक्षी, ज्योति, शशि, शुभम, अजय, अंकित, विवेक समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने चोरी की गाड़ियां खरीदकर उनके पार्ट्स व इंजन अवैध रूप से बेचने वाले कबाड़ कारोबारी दो आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की गाड़ियों के 12 इंजन और अन्य पार्ट्स मिले है। जिन्हें टीम ने जब्त किया है। शनिवार को ही टीम ने यहां पर दबिश दी थी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच की जा रही थी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों के नाम अल्ताफ अंसारी और अरशद अंसारी को पकड़ा है। उनकी दौलतगंज रानीपुरा में कबाड़ की दुकान के संचालक हैं। चोरी के दो पहिया गाड़ियों के कलपुर्जे और 12 इंजन (जिसमें से 3 इंजन के नंबर मिटाने के लिए घिसे हुए) थे। इनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिसके बाद टीम ने स्क्रैप दुकान पर दबिश देकर यहां पर गाड़ियों की जांच की थी। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और सामान जब्त किया।
बीकानेर में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल बीकानेर की ओर से रविवार को जनमन पदयात्रा का आयोजन किया गया। कोटगेट से शुरू हुई पदयात्रा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी मूर्ति स्थल पहुंची। पदयात्रा में कांग्रेस सेवादल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा में स्वतंत्रता आंदोलन की परंपरा और देशभक्ति की भावना से प्रेरित अनेक सफेद वस्त्रधारी कार्यकर्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भारत राष्ट्र की नींव आंदोलन से ही रखी गई थी इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा- भारत राष्ट्र की नींव आंदोलन से ही रखी गई थी, भारत की आजादी का आंदोलन विश्व की ऐतिहासिक धरोहर है। यदि यह आंदोलन सफल नहीं होता तो देश अभी गुलामी भोग रहा होता। I इस आंदोलन के सफलता की पटकथा कांग्रेस विचारधारा के बूते ही संभव हो पाई थी। सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक मूल संगठन है इसीलिये सेवादल द्वारा इसे पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया है। लोकतंत्र और सामाजिक एकता के प्रति संकल्प व्यक्त किया प्रदेश पदाधिकारी केशरा राम ने कहा- बीकानेर संभाग में सेवादल नए रूप में निरन्तर सक्रिय है, आने वाले समय में हम समर्पण भाव से काम करते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश सचिव सुखदेव नाथ ने सेवादल को कांग्रेस का मूल संगठन बताया और कहा कि भारत की राजनीति में इसका महत्व बना रहेगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनमन पदयात्रा के दौरान अगस्त क्रांति के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। कांग्रेस सेवादल अपना योगदान देने में लगातार प्रयासरत कांग्रेस सेवा दल बीकानेर के अध्यक्ष अनिल व्यास ने समापन स्थल पर कहा- 9 अगस्त से महात्मा गांधी द्वारा किए गए आह्वान के दौरान पूरे आंदोलन में विशेष बात यह रही कि सभी धर्म संप्रदायों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिस तरह से धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, इसका कांग्रेस सेवादल पुरजोर विरोध करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरे देश से जो जन सैलाब युवाओं के साथ सरकार के खिलाफ खड़ा है, उसमें कांग्रेस सेवादल भी अपना योगदान देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कांग्रेस सेवादल के संघठन महासचिव मनोज व्यास ने कहा कि जनमन पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने का संकल्प है।
नूंह जिले के पुनहाना की ट्रक मार्केट में काम करने वाले 38 वर्षीय युवक शमीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने एक निजी डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से जान जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झारोखड़ी निवासी इस्लाम पुत्र इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शमीम ट्रक मार्केट स्थित अपनी दुकान पर कारपेंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबियत शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉक्टर ने शमीम को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत सुधरने के बजाय तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शमीम एक बेटा और 4 बेटियों का पिता है। युवक की मौत के बाद परिवार ने निजी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बोलीं- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने नल्हड़ अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मौत की असली वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में इलाज में लापरवाही या गलत इंजेक्शन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस की सेवाओं को जनता की ओर से खूब सराहना मिल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #ThankYouMuzaffarnagarPolice ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोगों ने पोस्ट के जरिए पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया और उनकी ड्यूटी व सेवा भावना की तारीफ की। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों, शिव चौक, प्रमुख चौराहों और सेवा शिविरों पर लगातार ड्यूटी करते रहे। भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिसकर्मियों ने शिवभक्तों को रास्ता दिखाने और उनकी मदद करने की जिम्मेदारी भी निभाई। बीमार और घायल शिवभक्तों को तत्काल सहायता पहुंचाने, एंबुलेंस को भीड़ के बीच रास्ता दिलाने और आपात स्थिति में मदद करने में पुलिसकर्मी जुटे रहे। सोशल मीडिया पर पुलिस की लंबी ड्यूटी की तारीफ X पर लोगों ने पुलिस की लंबी ड्यूटी, भीड़ नियंत्रण और कांवड़ियों की मदद के लिए पुलिस टीम की सराहना की। यूजर्स ने अपनी पोस्ट में पुलिसकर्मियों के सेवा भाव को लेकर धन्यवाद दिया। दावा किया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के इतिहास में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के प्रति आभार जताया है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी की सराहना रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल शिव चौक पहुंचे। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ सेवा भाव से निभाई गई जिम्मेदारी सराहनीय है। सुरक्षा के साथ सेवा भी बनी पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे जिले में पुलिस की सक्रियता लगातार बनी हुई है। यातायात नियंत्रण, कांवड़ियों के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध कराना और आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल रहा। सोशल मीडिया पर चल रहा #ThankYouMuzaffarnagarPolice अभियान पुलिसकर्मियों को जनता की ओर से मिले सम्मान और उनकी सेवाओं के प्रति आभार के रूप में देखा जा रहा है।
दुर्ग के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर ली वेलनेस स्पा सेंटर में रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से मिले 1900 रुपए नगद और देह व्यापार से जुड़ी जानकारी वाला सामान जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और सेंटर पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर कई लोग मिले, जिनमें स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग शामिल थे। पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। वहीं, महिला दलाल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के जरिए लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों से संपर्क कराने और पूरी गतिविधि को संचालित करने में मैनेजर की भूमिका सामने आई है। 19 मोबाइल और नगदी जब्त रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1900 रुपए नगद भी मिले। पुलिस ने ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों की जानकारी से जुड़ी सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले में तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। देह व्यापार के लिए ऐसे लाते थे महिलाएं पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पैसे लिए जाते थे। इसके बाद महिला दलाल के जरिए महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था। स्पा सेंटर का मैनेजर इस पूरी गतिविधि को संचालित करता था। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
जयपुर में आदर्श नगर श्मशान घाट किसकी जमीन पर बना है और उस पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी किसकी है। इसे लेकर वन विभाग ने हाईकोर्ट में सर्वे कराने की बात कही है। सुनवाई के दौरान विभाग की ओर से सर्वे कराने के लिए अदालत से समय मांगा गया। इस पर जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने चार सप्ताह का समय देते हुए निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान अगर भूमि पर अतिक्रमण मिलता है तो सभी विभाग मिलकर उसे हटाने की कार्रवाई करें और वन विभाग का इसमें सहयोग करें। वहीं अगली सुनवाई तक पालना रिपोर्ट पेश करें। बेंच ने यह आदेश हुकुम सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। वन विभाग-निगम एक दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी अधिवक्ता अखिल सिमलोट ने कोर्ट को बताया- हाईकोर्ट ने 15 नवंबर 2021 को आदर्श नगर स्थित अमरनाथ की बगीची पर से अवैध अतिक्रमण हाटने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन निगम कमिश्नर ने 24 अगस्त 2023 को कोर्ट में कहा था कि यह भूमि वन विभाग के अधीन आती है। इसके बाद से निगम और वन विभाग क्षेत्राधिकार का मुद्दा बनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर कोर्ट के आदेश से गठित कमेटी ने भी यह भूमि वन विभाग की बताई। उन्होंने कहा- अवैध अतिक्रमण को केवल इसलिए जारी रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, क्योंकि सरकारी अधिकारी आपस में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद कर रहे हैं। वहीं नगर निगम कानून और इस कोर्ट के निर्देशों के तहत अतिक्रमण हटाना निगम का दायित्व था।
नीमच जिले में मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। भोपाल नियंत्रक और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को वीर पार्क रोड स्थित अग्रवाल संस घी डीलर के ठिकाने पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए रखा श्रीमूल ब्रांड का शुद्ध घी और गाय का घी भारी मात्रा में मिला। टीम ने मौके पर मौजूद 179 लीटर और 302 किलोग्राम घी को सील कर लिया। इसकी कुल बाजार कीमत लगभग 2.32 लाख रुपए आंकी गई है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत गुणवत्ता जांच के लिए 1 लीटर, 500 एमएल, 200 एमएल, 5 किलो और 15 किलो टीन पैकिंग के कुल 8 सैंपल लिए गए। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स, भोपाल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यापारी को इस घी की बिक्री न करने की सख्त ताकीद दी गई है। जिले में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बीते कुछ दिनों में घी के 15 सैंपल लिए जा चुके हैं और 5 लाख रुपए से अधिक का घी जब्त किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी और यशवंत कुमार शर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही।
सकलडीहा में बनेंगे 10 नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र:स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भूमि आवंटित
चंदौली के सकलडीहा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से तीन गांवों - फुल्ली, कोडरिया और सैदपुरा - के लिए तहसील प्रशासन द्वारा भूमि स्वीकृत कर दी गई है। यह पहल शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। इन नए केंद्रों के निर्माण से प्रसव पीड़ित महिलाओं, जच्चा-बच्चा और ग्रामीण निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सकलडीहा विकासखंड में कुल 104 गांव हैं। वर्तमान में, सीएससी के अंतर्गत 39 उप-स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 30 केंद्रों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जाती हैं। नए उपकेंद्र फुल्ली, कोडरिया, सैदपुरा सहित 10 गांवों में स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र के लिए 3 बिस्सा 8 डिसमिल भूमि का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इस परियोजना को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि इन गांवों में केंद्र जल्द ही बनाए जाएंगे।
काकोरी एक्शन की 101वीं वर्षगांठ पर भारत सेवा संस्थान की ओर से रविवार कों चन्द्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज, लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काकोरी के क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को याद किया गया।मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एल.पी मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा अपनी ऊर्जा, ज्ञान, प्रतिभा और संकल्प से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करने की अपील की। कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही कल के भारत की दिशा तय करेगी। उनके विचार, चरित्र और कर्म देश के भविष्य की नींव रखेंगे। काकोरी क्रांतिकारियों की पैरवी से जुड़ा कॉलेज का इतिहास कार्यक्रम में यह भी याद किया गया कि चन्द्रभानु गुप्ता ने काकोरी के क्रांतिकारियों की ओर से अधिवक्ता के रूप में पैरवी की थी। इस ऐतिहासिक जुड़ाव ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। कार्यक्रम का खास आकर्षण ‘बार के साथ विद्यार्थी संवाद’ रहा। इसमें विद्यार्थियों ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, वकालत के व्यावहारिक पक्ष और विधि व्यवसाय की चुनौतियों को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि कानून की पढ़ाई सिर्फ करियर बनाने का माध्यम नहीं है। यह न्याय, संविधान और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी रास्ता है। ये मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि प्रो. मौलेंदु, पूर्व अध्यक्ष लुआक्टा, आशीष त्रिवेदी, प्रमुख संवाददाता अरुण कुमार, उपाध्यक्ष भारत सेवा संस्थान, डॉ. अशोक बाजपेयी, अध्यक्ष भारत सेवा संस्थान, डॉ. जे.एन मिश्रा, महामंत्री भारत सेवा संस्थान, राजेश सिंह, महामंत्री मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी तथा डॉ. एस.प सिंह, प्रबंधक चन्द्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज एवं पूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जसोल धाम में एकादशी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:छप्पन भोग और कन्या पूजन से भक्तिमय हुआ वातावरण
आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर जसोल धाम में श्रद्धा, भक्ति और लोक-संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रातःकालीन मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर जसोल धाम में दर्शन लाभ प्राप्त किया और मंगलकामनाएं कीं। दिनभर धाम परिसर श्रद्धालुओं की आस्था और जयकारों से भक्तिमय बना रहा। इस पावन अवसर पर छप्पन भोग के लाभार्थी बज्जू, बीकानेर निवासी रिंकू कंवर, धर्मपत्नी गुलाब सिंह सोढ़ा, उनकी बेटी भूमिका सोढ़ा तथा बेटा विश्वजीत सिंह सोढ़ा एवं लाल बन्ना सिंह सोढ़ा रहे। लाभार्थी परिवार ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातःकालीन मंगला आरती के उपरांत लाभार्थी परिवार द्वारा जसोल धाम परिसर स्थित समस्त मंदिरों में विधिवत रूप से छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया। विविध व्यंजनों से सजे छप्पन भोग के अर्पण के दौरान संपूर्ण धाम परिसर में उत्सव जैसा वातावरण रहा। इस दौरान राजस्थान की समृद्ध लोक-संस्कृति की मनोहारी झलक भी देखने को मिली। पारंपरिक गैर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के साथ स्थानीय दमामियों द्वारा ढोल एवं थाली की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल की गूंज, थाली की मधुर लय और गैर नृत्य के पारंपरिक स्वरूप ने धार्मिक आयोजन में लोक-संस्कृति के रंग भर दिए। छप्पन भोग अर्पण के बाद लाभार्थी परिवार द्वारा सर्व समाज की कन्याओं का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ पूजन किया गया। कन्याओं को सम्मानपूर्वक आसन ग्रहण करवाकर प्रसाद कराया गया तथा उन्हें फल-प्रसाद, अन्नपूर्णा प्रसादम् एवं दक्षिणा भेंट की गई। लाभार्थी परिवार ने कन्याओं से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। एकादशी के पावन अवसर पर दिनभर जसोल धाम में श्रद्धालुओं की निरंतर आवक बनी रही। छप्पन भोग, कन्या पूजन, पारंपरिक गैर नृत्य तथा ढोल-थाली की प्रस्तुतियों ने इस धार्मिक आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया। संपूर्ण जसोल धाम श्रद्धा, भक्ति, सेवा और राजस्थान की समृद्ध लोक-संस्कृति के अनुपम संगम का साक्षी बना। देखें PHOTOS
RPF ने धनबाद स्टेशन पर पकड़ी गांजे की खेप, गिरिडीह का युवक गिरफ्तार
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 6.18 किलो गांजा के साथ गिरिडीह का एक युवक पकड़ा गया। दोस्त के कहने पर वह गांजा हजारीबाग रोड तक पहुंचाने के लिए 5000 रुपये लेने वाला था।
शिवपुरी जिले में बारिश की कमी पूरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों में जिले की औसत वर्षा में 71.95 मिमी की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पिछोर और रविवार शाम को कोलारस क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे नदी-नाले उफान पर आ गए। कई रास्तों पर पानी भर गया। कोलारस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम उकावल जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया। इससे आवागमन बाधित हुआ। कोलारस कस्बे में जगतपुर से खटीक मोहल्ला जाने वाले रास्ते पर गुंजारी नदी के रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी हुई। पिछले साल इसी रपटे को पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया था। उसकी मौत हो गई थी। 3 दिन में 71.95 मिमी बढ़ी औसत बारिश भू-अभिलेख विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 9 अगस्त 2026 तक जिले में 378.31 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई है। 6 अगस्त तक यह आंकड़ा 306.36 मिमी था। इस तरह तीन दिनों में औसत बारिश 71.95 मिमी बढ़ी है। यह 6 अगस्त के आंकड़े से करीब 23.5 प्रतिशत अधिक है। बारिश का दौर शुरू होने के बाद भी शिवपुरी जिला पिछले साल की तुलना में काफी पीछे है। 9 अगस्त 2025 तक जिले में 1047.88 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई थी। इस साल अब तक 378.31 मिमी बारिश हुई है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 669.57 मिमी कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश की आधी भी नहीं हुई शिवपुरी जिले की सामान्य औसत बारिश 816.3 मिमी है। 9 अगस्त तक हुई 378.31 मिमी बारिश सामान्य औसत का करीब 46.3 प्रतिशत है। सामान्य औसत बारिश का आंकड़ा पूरा करने के लिए जिले को अभी 437.99 मिमी बारिश की जरूरत है। 6 अगस्त तक पिछले साल जिले में 1043.10 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस साल उस तारीख तक 306.36 मिमी बारिश हुई थी। तब जिले में पिछले साल के मुकाबले 736.74 मिमी की कमी थी। तीन दिनों की बारिश के बाद यह अंतर घटकर 669.57 मिमी रह गया है। पोहरी में सबसे ज्यादा 468 मिमी बारिश 9 अगस्त तक तहसीलवार आंकड़ों में पोहरी में सबसे ज्यादा 468 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद शिवपुरी में 426.80 मिमी, कोलारस में 409 मिमी, करैरा में 404 मिमी, खनियाधाना में 368.50 मिमी, बदरवास में 361.50 मिमी, नरवर में 357 मिमी, पिछोर में 342 मिमी और बैराड़ में 268 मिमी बारिश हुई है। खनियाधाना में 3 दिन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 6 से 9 अगस्त के बीच खनियाधाना में बारिश के आंकड़े में सबसे ज्यादा 163 मिमी की बढ़ोतरी हुई। पिछोर में 86 मिमी, कोलारस में 83 मिमी, बदरवास और पोहरी में 81-81 मिमी, बैराड़ में 76 मिमी, करैरा में 48.60 मिमी, शिवपुरी में 25 मिमी और नरवर में 4 मिमी बारिश बढ़ी है। 10 और 11 अगस्त को अच्छी बारिश का अनुमान शिवपुरी शहर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश कम हुई। मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को जिले में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे आने वाले दिनों में जिले की औसत बारिश के आंकड़े में और सुधार की उम्मीद है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले बना बड़ा अंतर अभी भी बरकरार है।
लखनऊ में श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 40 वर्ष तक के आयु वर्ग के एकल मुकाबले में यश सिंह चौहान ने गगन को रोमांचक मुकाबले में हराया। यश ने यह मैच 12-10, 12-10, 6-11 और 11-8 के स्कोर से अपने नाम किया। दीपक सिंह ने हरीश सिंह को हराकर चैंपियनशिप जीती 41 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में डॉ. फैजान अहमद ने मधुप सिंह को 11-6, 11-3 और 11-6 से पराजित किया। वहीं, 61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपक सिंह ने हरीश सिंह नेगी को 11-3, 11-6 और 11-5 से हराकर चैंपियनशिप जीती। युगल मुकाबलों में डॉ. फैजान अहमद और यश सिंह चौहान की जोड़ी ने मधुप सिंह और राम मिश्रा की जोड़ी को 11-3, 11-6 और 14-12 से मात दी। ये मौजूद रहे इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, महासचिव हेम पंत, संयोजक दीपक पांडे दीनू, खेल प्रकोष्ठ के सर्वजीत सिंह बोरा, मनोज निगम, देवेंद्र मिश्रा सहित महेंद्र पंत, कुणाल पंत, विनोद पंत बीनू, आनंद सिंह, अनिल जोशी, बृजेश मेहता, हिमांशु मिश्रा, घनानंद जोशी, के.के. पांडे कन्हैया, मृत्युंजय पांडे, संजय पांडे, संजय श्रीवास्तव, तारा दत्त जोशी, दीपेश पांडे, बलवंत देवड़ी और बांकेलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के रहने वाले RPF कांस्टेबल की भोपाल में ट्रेन से कटने से मौत हो गई। सोमवार को कांस्टेबल का शव उसके घर पर पहुंचेगा। कांस्टेबल लोकेश कुमार भोपाल के हरदा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। बारिश के कारण उनका पैर प्लेटफॉर्म से फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे शव बुरी तरह कई टुकड़ों में बिखर गया। घटना हरदा रेलवे स्टेशन पर हुई। जिरौली गांव के रहने वाले लोकेश कुमार (30) RPF में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी हरदा रेलवे स्टेशन पर चल रही थी। आज दोपहर करीब 4 बजे जब वह प्लेटफॉर्म पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उस समय बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान वे लोकमान्य तिलक-गोरखपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20103) की चपेट में आ गए। 3 साल पहले ही हरदा में पोस्टिंग हुई थी बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया- लोकेश कुमार हरदा रेलवे स्टेशन पर तीन साल से तैनात थे। लोकेश की एक बेटी याशिका (8) और एक बेटा अर्पित (5) है। वह अपनी पत्नी रीना और दोनों बच्चों के साथ हरदा में ही किराए पर कमरा लेकर रहते थे। भरतपुर में मैं, मेरा परिवार और माता-पिता साथ रहते है। अब पढ़िए कैसे हुआ हादसा पैर फिसलने का अंदेशा जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण उनका पैर प्लेटफॉर्म से फिसल गया। जिससे वह प्लेटफॉर्म पर आ रही लोकमान्य तिलक गोरखपुर मुंबई सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20301) के नीचे आ गए। हादसे में कांस्टेबल के शरीर के दो टुकड़े हो गए। लोकेश के पैर शरीर से अलग हो गए। इसके साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर खून के छींटे बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर तुरंत GRP और RPF तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद GRP पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और, मामले की जांच शुरू कर दी। चोरी के आरोपियों को पकड़ने में निभाई थी अहम भूमिका हरदा आरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा ने बताया- लोकेश कुमार जाट बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। बीते दिनों रेलवे बोर्ड चोरी के मामले में आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। वे हर काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते थे। डेढ़ साल पहले रेलवे सुरक्षा विशेष बल, दिल्ली से हरदा में पदस्थ हुए थे।
सिरसा जिले में डबवाली उपमंडल के गांव सुखेराखेड़ा में रविवार दोपहर एक गरीब परिवार के मकान की छत बारिश के कारण ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। यह घटना गांव निवासी शंकर लाल पुत्र बनवारी लाल के मकान में हुई। शंकर लाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और उनके पास बीपीएल कार्ड है। वह अपनी पत्नी, 3 बच्चों और लगभग 60 वर्षीय माता गुड्डी देवी के साथ इसी मकान में रहते थे। घर का सामान हुआ क्षतिग्रस्त हुआ रविवार दोपहर करीब 1 बजे भारी बारिश के दौरान मकान की डाट वाली छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से घर में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के मुताबिक, हादसे में दो पेटियां, दो कुर्सियां और दो चारपाइयां समेत अन्य सामान दबकर खराब हो गया। परिवार ने लगभग 30 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। परिवार ने की मुआवजे की मांग परिवार ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। मकान की छत गिरने के बाद उनके सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। मौके पर नहीं पहुंचा को अधिकारी परिवार का कहना है कि घटना के बाद अभी तक प्रशासन या पंचायत की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में गांव के सरपंच महंगा राम से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
UP Flood Alert: फर्रुखाबाद में गंगा में कटान से 8 मकान गिरे, 3 पर खतरा, फतेहपुर में रपटा बहा
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर होने के कारण कटान तेज हो गया है, जिससे 8 मकान ढह गए और 3 खतरे में हैं। फतेहपुर में एक साल पुराना रपटा बह गया, जबकि उन्नाव और औरैया में नदियों का जलस्तर प्रभावित हुआ है।
गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग (बी डिवीजन) के 14वें दिन दर्शकों को रोमांचक और एकतरफा दोनों तरह के मुकाबले देखने को मिले। जहां पहले मैच में आखिरी तक टक्कर रही, वहीं दूसरे मुकाबले में ब्लू सफायर ने पूरी तरह दबदबा दिखाया। सेंट एंड्रयूज ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी सनातन फुटबॉल क्लब और सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मुकाबला बेहद कांटे का रहा। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में 55वें मिनट पर अमित ने सेंट एंड्रयूज को बढ़त दिलाई, लेकिन सनातन के आकाश ने 57वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मुकाबला बराबरी पर ही जा रहा था, तभी 59वें मिनट में अविनाश ने गोल दागकर सेंट एंड्रयूज को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक निर्णायक साबित हुई। मैच के निर्णायक संजय साहनी, भुआल निषाद, फारूक अली और रतन सिंह रहे। ब्लू सफायर का तूफानी प्रदर्शन दिन के दूसरे मुकाबले में ब्लू सफायर ने यंग ब्वायज चरगांवा के खिलाफ एकतरफा खेल दिखाया। टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। निखिल ने 9वें और 58वें मिनट में दो गोल किए, जबकि संदीप, सिराज और लखन ने 23वें, 27वें और 50वें मिनट में गोल कर जीत को और मजबूत बनाया। मैच के निर्णायक अमरनाथ, रहमतुल्लाह, दुर्गेश और घनश्याम सिंह रहे। खेल प्रेमियों की रही मौजूदगी मैच के दौरान मैदान में खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, डॉ. विवेक यादव, सौरभ श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, आमिर खान, कुर्बान अली, मोहम्मद नसीम और कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कल खेले जाएंगे यह मुकाबले
कांस्टेबल के क्वार्टर से 23 लाख के जेवर पार:पुलिस लाइन में दिनदहाड़े चोरी, 3.25 लाख कैश भी ले गए चोर
डूंगरपुर शहर की सबसे महफूज जगह माने जाने वाली पुलिस लाइन में चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। चोरों ने एक कॉन्स्टेबल के सरकारी क्वार्टर को निशाना बनाकर करीब 23 लाख रुपए से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर और 3.25 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए। आसपुर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल विनोद बरंडा (35) घटना के समय ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में गए हुए थे। करीब ढाई घंटे बाद परिवार वापस लौटा तो क्वार्टर की कुंडी टूटी और दरवाजा खुला मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व नकदी गायब थी। ढाई घंटे में वारदात, दरवाजा तोड़कर घुसे चोर कॉन्स्टेबल विनोद बरंडा अपने परिवार के साथ डूंगरपुर पुलिस लाइन के बी ब्लॉक में सेकंड फ्लोर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रविवार को आसपुर में आयोजित कार्यक्रम में विनोद की ड्यूटी थी। उनकी पत्नी हेमलता दोपहर करीब 12.30 बजे डूंगरपुर शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। करीब 2 बजे दोनों बच्चे और भतीजी भी कार्यक्रम में चले गए। इसी दौरान चोरों ने क्वार्टर को निशाना बनाया। चोरों ने कुंडी तोड़ी और दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद क्वार्टर में रखे सामान को खंगालते हुए कीमती जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। 10 तोला सोना, 3.50 किलो चांदी और कैश ले गए शाम करीब 4.30 बजे पत्नी और बच्चे वापस क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी देखकर उन्हें चोरी का पता चला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर करीब 10 तोला सोने के जेवर, 3.50 किलो चांदी के जेवर और 3.25 लाख रुपए कैश गायब मिले। परिजनों के अनुसार सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। पुलिस लाइन में 100 से ज्यादा परिवार, फिर भी बेखौफ चोर जिस क्वार्टर में चोरी हुई, उसके आसपास पुलिसकर्मियों के कई सरकारी क्वार्टर हैं। बी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित इस क्वार्टर के नीचे ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर भी पुलिसकर्मी और उनके परिवार रहते हैं। इसके अलावा पास में ए और सी ब्लॉक समेत कई अन्य ब्लॉक भी हैं। ऐसे में पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में चोरों का घुसकर लाखों की चोरी करना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। यहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के परिवार रहते हैं, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्वार्टर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस अब चोरी की वारदात को लेकर आसपास के इलाके में सुराग जुटा रही है।
सम्भल के बहजोई में रविवार देर शाम महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रजापति समाज सेवा समिति (रजि.) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा को सफलता का आधार मानकर लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह की शुरुआत भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. विनोद कुमार (दिल्ली), हेमराज सिंह प्रजापति, पीसीएस अधिकारी दिलीप कुमार प्रजापति, हेमंत स्वरूप प्रजापति, उदितराज प्रजापति और वीपी सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने की। संचालन मिंटू सिंह और ओमप्रकाश प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान हाईस्कूल यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नितेश प्रजापति समेत हेमंत कुमार, निहारिका, दिव्या, भूमि और अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को मेडल और सम्मान पटका पहनाकर उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान दूसरे बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। शिक्षा से ही समाज की वास्तविक उन्नति मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा से ही संभव है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल के दुरुपयोग और समय की बर्बादी से बचकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। कुरीतियां छोड़कर शिक्षा और संस्कार अपनाने की अपील समारोह में समाज में फैली कुरीतियों को छोड़कर शिक्षा और संस्कार अपनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य सिर्फ पुरस्कार देना नहीं है। इससे दूसरे बच्चों को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह में डॉ. जयराम, अमर सिंह, नवनीत प्रजापति, भुवनेश प्रजापति, राजू, वीरेन सिंह, उमेश चंद्र, महेश चंद्र, प्रेमपाल सिंह, सियाराम, रामचरन, दिनेश समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रामलाल गांव में अज्ञात चोरों ने रविवार को एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी व बक्से खंगाल डाले। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के लोग जब घर वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। गमी में गया था दंपती, बेटा-बहू भंडारे में गए बताया जा रहा है कि परिवार में रिश्तेदारी में किसी की मौत होने के कारण गृहस्वामी और उनकी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनका बेटा और बहू मौजूद थे, लेकिन गांव के पास आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए वे भी घर से निकल गए। वहीं परिवार की बेटी गांव में ही अपनी दादी के घर चली गई थी। इसी दौरान घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। ताले तोड़कर अलमारी-बक्से खंगाले चोरों ने मकान के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोर ले गए। परिवार के लौटने पर मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। इसके बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य, CCTV खंगाल रही सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता बोली- बेटी के यहां गमी में गई थी पीड़िता गीता ने बताया कि वह अपनी बेटी के यहां गमी में शामिल होने गई थीं। बेटा और बहू भंडारे में चले गए थे। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अलमारी और बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर के काकादेव में दिव्यांग महागठबंधन की बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क, बगिया गेट नंबर-4 में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, रोटी, कपड़ा और मकान की 100 प्रतिशत गारंटी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक समानता कानून नहीं बनाया गया, तो 17 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा प्रदर्शन किया जाएगा। विधानसभा का करेंगे घेराव बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गांधी प्रतिमा, हजरतगंज चौराहा, लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेंगे। दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संगठन लंबे समय से दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। वीरेन्द्र कुमार ने मांग उठाई कि दिव्यांगजनों की मासिक पेंशन 5000 रुपये की जाए, सरकारी नौकरियों में आरक्षण का पूरा कोटा भरा जाए, तथा चलन क्रिया से प्रभावित दिव्यांगों को सभी सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर शासन और सरकार से कई बार वार्ता के लिए समय मांगा गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। पेंशन रोकने का भी लगाया आरोप बोले जल्द हो बहाल उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों की पेंशन रोक दी गई है, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। सरकार दिव्यांगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और बातचीत से बच रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 54 लाख दिव्यांग और उनके परिवार सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। यदि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा। बैठक में राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गोमती वर्मा और रंजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी ने 17 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
नर्मदापुरम में सरकारी मूंग खरीदी में गड़बड़ी और अमानक मूंग खरीदने के मामले में रविवार शाम बड़ी कार्रवाई हुई। माखननगर थाने में दो वेयरहाउस संचालिका, मूंग खरीदी करने वाली समितियों के प्रबंधक और सर्वेयरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में 9 अगस्त को दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का भी उल्लेख किया गया है। खबर में फुरतला स्थित चेतन वेयरहाउस और काजलखेड़ी स्थित राधा कृष्ण वेयरहाउस के खरीदी केंद्रों पर अमानक और घटिया मूंग की सरकारी खरीदी का मामला सामने लाया गया था। खबर में खरीदी केंद्र से जुड़े कर्मचारियों का भी था जिक्र खबर में सर्वेयर, खरीदी केंद्रों से जुड़े कर्मचारियों और वेयरहाउस संचालकों के बीच मिलीभगत के आरोप सामने आए थे। इसके बाद नर्मदापुरम कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर उपार्जन समिति प्रबंधक, गोदाम संचालक और सर्वेयरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने उपार्जन नीति और शासन के निर्देशों की अनदेखी कर अनुचित लाभ के उद्देश्य से गड़बड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। चेतन वेयरहाउस, फुरतला राधा कृष्ण वेयरहाउस, काजलखेड़ी जांच और निरीक्षण का भी जिक्र एफआईआर में उपार्जन समिति द्वारा कुछ दिन पहले किए निरीक्षण का भी जिक्र किया। मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन शाखा माखननगर (बाबई) से अनुबंधित जे. व्ही. एस. श्रीराधकृष्णा वेयर हाउस ग्राम काजलखेड़ी और चेतन वेयरहाउस फुरतला स्थापित गोदाम स्तरीय केंद्र कुछ दिन पहले निरीक्षण किया गया। भंडारित मूंग अधिक मिट्टी समेत अमानक स्तर की पाई है। अनियमितताओं के संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है एवं गोदाम संचालक को स्पष्टीकरण जारी किया गया। उक्क उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन समिति, सर्वेयर एवं गोदाम संचालक की मिली भगत से शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति एवं शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुये अनुचित लाभ के उद्देश्य से निग्न गुणवता बाली अमानक मूंग की खरीद कर भंडारित की गई। जो कि प्रथम दृष्टया उपार्जन निति का उल्लंघन एवं शासन को आर्थिक क्षति होने की संभावना के साथ साथ उपार्जन व्यवस्था व्यवस्था की पारदर्शिता एवं गुणवता भी प्रभावित हो रही है। भास्कर के स्ट्रिंग में बेटा और पति नजर आए थे दैनिक भास्कर की स्ट्रिंग में व्यापारी बनकर पहुंचे रिपोर्टर ने फुरतला के चेतन वेयरहाउस की संचालिका शोभा राजपूत के बेटे चेतन राजपूत को रिकॉर्ड किया था। इसी तरह काजलखेड़ी के राधा कृष्ण वेयरहाउस की संचालिका ज्योति मीना के पति जीवन मीना भी स्ट्रिंग में सामने आए थे। हालांकि, एफआईआर में चेतन राजपूत और जीवन मीना के नाम नहीं हैं। उनकी जगह वेयरहाउस संचालिका शोभा राजपूत और ज्योति मीना को आरोपी बनाया गया है। समिति प्रबंधक बोलीं- गड़बड़ी में हमारी भूमिका नहीं गनेरा सेवा सहकारी समिति की प्रबंधक सोनू परमार ने कहा कि गड़बड़ी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से अब तक कोई शिकायत भी नहीं मिली है। सोनू परमार ने कहा कि अब तक खरीदी गई करीब 9 हजार क्विंटल मूंग की जांच कराई जा सकती है। उनका कहना है कि बिना किसी जांच और सबूत के उन्हें आरोपी बनाया गया है।
सनातन हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा पाण्डु नगर स्थित ज्ञान वेजेटेरियन रेस्टोरेंट में रविवार शाम 7 बजे हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन बेहद धूमधाम से किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व देवी पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है, जहां माता पार्वती ने कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में पाया था। दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, मोती की माला पहनाकर किया स्वागत महोत्सव की शुरुआत क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. भक्ति विजय शुक्ला, चार्टर सचिव मयंक गहोई और अध्यक्ष डॉ. हरीश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद चार्टर अध्यक्ष ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सदस्यों और मेहमानों का स्वागत किया। समारोह को खास बनाने के लिए कार्यक्रम निदेशिका आयुषी गहोई, जहान्वी खन्ना और लक्ष्मी शुक्ला ने कार्यक्रम में शामिल हुईं सभी महिलाओं को तिलक लगाकर और मोतियों की माला पहनाकर उनका आदर-सत्कार किया। सफल संयोजन के लिए टीम की हुई सराहना इस रंगारंग कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मी शुक्ला ने अपनी बेहतरीन शैली में किया। वहीं, पूरे महोत्सव का सफल संयोजन रो. जहान्वी खन्ना, रो. आयुषी गहोई और रो. लक्ष्मी शुक्ला की टीम ने मिलकर किया, जिसकी कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने जमकर सराहना की। इस तीज महोत्सव के दौरान क्लब सचिव डॉ. पुष्पा यादव, निवर्तमान डॉ. बी.एन. आचार्य, डॉ. डी.के. यादव, अमित खन्ना, क्लब उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, राहुल गुप्ता और डॉ. जे.एस. रावत सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। तीज के सवालों पर महिलाओं ने दिखाया उत्साह, बच्चों ने भी लिया हिस्सा इस खास मौके पर महिलाओं और बच्चों के लिए कई तरह की मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से हरियाली तीज और सावन के पारंपरिक महत्व से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में रंजना दीक्षित, डॉ. विजय लक्ष्मी आचार्या, तान्या जैन, साजुल गुप्ता, निधि गुप्ता, आयुषी गहोई, जहान्वी खन्ना, अमिता गुप्ता, शोभना गुप्ता और रोटरी क्लब शिखर की सचिव रो. नीरजा श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और त्योहार के आनंद को दोगुना कर दिया।
खैरथल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पप्पू राम मीणा ने ट्रेन में छूटा करीब एक लाख रुपए नकद और जरूरी सामान से भरा बैग वापस यात्री को लौटाया। अलवर स्टेशन मास्टर के फोन पर हुई कार्रवाई शुरू जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4:30 बजे खैरथल स्टेशन मास्टर पप्पू राम मीणा को अलवर स्टेशन मास्टर के.एल. मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर एक्सप्रेस के सामान्य कोच संख्या-3 में एक यात्री का बैग छूट गया है। बैग में करीब एक लाख रुपए नकद के साथ चश्मा, चार्जर, पावर बैंक और अन्य सामान रखा हुआ है। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने बिना देर किए पॉइंटमैन दिनेश कुमार और ट्रॉलीमैन हरिओम मीणा को ट्रेन के खैरथल पहुंचते ही संबंधित कोच में बैग तलाशने के निर्देश दिए। रेलवे कर्मचारियों ने कोच में जांच शुरू की। काफी तलाश के बाद सीट के नीचे एक बैग दिखाई दिया। बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें बताए गए सभी सामान मौजूद थे। इसके बाद इसकी जानकारी अलवर स्टेशन मास्टर को दी गई। भीड़ में बैग का नहीं चला पता बैग के मालिक छगनलाल चौधरी पुत्र मीठाराम, निवासी गांव खारा, तहसील आहोर, जिला जालौर, अपने साथी तरुण कुमार सुथार के साथ गांव से जयपुर आए थे। जयपुर से दोनों मोबाइल का सामान लेने दिल्ली जा रहे थे। छगनलाल के अनुसार सामान्य कोच में अत्यधिक भीड़ थी। उन्होंने तीन-चार बैग खिड़कियों के बीच लगे हुक पर लटका रखे थे। अलवर स्टेशन पर उतरते समय भीड़ में उनका बैग दिखाई नहीं दिया। ट्रेन रवाना होने के बाद उन्हें बैग छूटने का पता चला। उन्होंने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। शाम 6:15 बजे यात्री को मिला बैग छगनलाल करीब 6:15 बजे गाड़ी संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस से खैरथल स्टेशन पहुंचे। स्टेशन मास्टर ने आवश्यक पहचान और पुष्टि के बाद करीब एक लाख रुपए नकद सहित पूरा सामान सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया। अपना बैग वापस पाकर यात्री भावुक हो गया और उसने स्टेशन मास्टर पप्पू राम मीणा, पॉइंटमैन दिनेश कुमार और ट्रॉलीमैन हरिओम मीणा का आभार जताया। रेलवे स्टाफ की तत्परता ने यात्री को बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा लिया।
बीकानेर में रविवार दोपहर को 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक खेत में सिंचाई का काम पूरा होने के बाद कृषि कुएं पर लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर बंद कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला महाजन थाना क्षेत्र का है। ट्यूबवेल का स्टार्टर बंद करते समय करंट लगा जानकारी के अनुसार महाजन-सरदारशहर संपर्क सड़क किनारे करनाणा ताल स्थित खेत में किसान शरीफ खान का पुत्र इरफान ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था। सिंचाई पूरी होने के बाद वह स्टार्टर बंद करने पहुंचा। इसी दौरान स्टार्टर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद किसान तुरंत युवक को लेकर महाजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता शरीफ खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। आगरा की प्रसिद्ध परिक्रमा में शिव भक्तों का निकलना शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ शहर की परिक्रमा पर निकल पड़े हैं। जैसे-जैसे रात गहराती जाएगी, सड़कों पर भक्तों की भीड़ बढ़ती जाएगी। रात 12 बजे परिक्रमा अपने पीक पर पहुंच जाती है। उस समय परिक्रमा मार्ग पर पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। चारों तरफ सिर्फ शिव भक्त ही शिव भक्त नजर आते हैं। हर कदम पर भंडारे, हर मंदिर पर जलाभिषेक परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह भंडारे लगे हुए हैं। भक्त प्रसाद ग्रहण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मार्ग में पड़ने वाले हर शिव मंदिर पर भक्त जल अर्पित कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। हर भक्त की अपनी मान्यता हर भक्त की परिक्रमा को लेकर अपनी आस्था जुड़ी है। कोई आगरा के चार प्रमुख मंदिरों से परिक्रमा शुरू कर रहा है तो कोई अपने घर के पास वाले मंदिर से हाथ में घंटी लेकर नंगे पैर यात्रा पर निकला है। भक्त भोले की मस्ती में लीन होकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि एक बार परिक्रमा लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत:जेब में मिले सिम से पहचान में जुटी चकेरी पुलिस
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। करीब 30 वर्षीय युवक ने रविवार शाम 6 बजे दम तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे संजीव नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अहिरवां चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। हैलट में इलाज के दौरान रविवार शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार, घायल युवक की जेब से एक सिम कार्ड मिला है। पुलिस सिम कार्ड की मदद से उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, आसपास के थानों से गुमशुदगी की शिकायतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चकेरी पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की फोटो प्रसारित कराई है। जनपद के अन्य थाना क्षेत्रों में भी सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं भेजी गई है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत सांगीतिक प्रस्तुतियां शुरू हो गई हैं। 32वीं वाहिनी आईटीबीपी की ओर से 9 से 14 अगस्त के बीच शहर के अलग-अलग कोनों में बैंड प्रदर्शनी और सांगीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फूलबाग से हुई शानदार शुरुआत, गूंजे देशभक्ति के तराने 32वीं वाहिनी के सेनानी गौरव प्रसाद के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को फूलबाग से हुई। शाम 5:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों ने जब देशभक्ति के गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी, तो वहां मौजूद हर नागरिक जोश से भर गया। रात 8:20 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और देशप्रेम के माहौल का आनंद लिया। डीएम बोले- 'नागरिकों और सेना के मजबूत रिश्ते का परिचायक है यह आयोजन' रविवार शाम को फूलबाग में आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता सप्ताह के कार्यक्रमों के तहत 9 अगस्त को हमारे शौर्य बल (आईटीबीपी) की कानपुर बटालियन ने देशभक्ति के गीतों से भरी बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी है। डीएम ने कहा कि यह आयोजन हमारी सिविल और मिलिट्री की मजबूत लाइजनिंग (आपसी तालमेल) का एक बड़ा परिचायक है। कानपुर की धरती वैसे भी वीरों की धरती रही है, और इसी ऐतिहासिक क्रम में यह शानदार कार्यक्रम फूलबाग में किया गया, जिसका शहरवासियों ने भरपूर आनंद लिया। 14 अगस्त तक शहर के इन प्रमुख जगहों पर सजेगी महफिल आईटीबीपी की 32वीं वाहिनी ने कानपुर के सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आजादी के इस बड़े उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है। फूलबाग के बाद अगले पांच दिनों का पूरा शेड्यूल इस तरह रहेगा
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने बिलौआ क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी है। डबरा अनुभाग के बिलौआ क्षेत्र में प्रतिबंधित खदानों से किसी भी स्थिति में अवैध उत्खनन और खनिजों के परिवहन को रोकने के लिए रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह अधिकारियों के अमले के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रतिबंधित खदानों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को हाईकोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिबंधित खदानों से पत्थरों और अन्य खनिजों का न तो उत्खनन होना चाहिए और न ही उनका परिवहन किया जाए। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 8 चेकिंग पॉइंट, 24 घंटे निगरानीकलेक्टर के निर्देश के बाद एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बिलौआ और आसपास के संभावित रास्तों पर 8 चेकिंग पॉइंट स्थापित किए हैं। इन स्थानों पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने विशेष जांच दल (फ्लाइंग स्क्वाड) भी गठित किए हैं। ये दल 24 घंटे क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और अवैध उत्खनन एवं परिवहन की निगरानी कर रहे हैं। लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देशकलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईकोर्ट के आदेश का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रतिबंधित खदानों में किसी भी तरह का उत्खनन या वहां से खनिजों का परिवहन नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को क्षेत्र की लगातार निगरानी करने और मौके की वस्तुस्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये अधिकारी रहे मौजूदक्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एडीएम सीबी प्रसाद, एसडीएम डबरा जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर भूमिजा सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव और जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने रविवार को रानियां थाना परिसर में जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी ने लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। बोले-शिकायतों के समाधान में देरी न करें डीएसपी ने विशेष रूप से सीएम विंडो, पीएम विंडो और महिलाओं के विरुद्ध प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निपटारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जांच अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि थाना में अपनी समस्या लेकर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। फरियादियों के साथ मैत्रीपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे। 'पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से अपराध पर लगेगा अंकुश' डीएसपी ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आमजन के मन में पुलिस की छवि को प्रभावित करता है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। बैठक के दौरान, डीएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए और साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में, डीएसपी ने जांच अधिकारियों को अपने-अपने मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कानपुर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत:घायल बाइक सवार CHC से फरार, पैदल सड़क पार कर रहे थे बुजुर्ग
घाटमपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग और बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बाइक सवार सीएचसी से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ बाइक सवार की तलाश शुरू की है। ओवरब्रिज के पास पैदल जा रहे थे, बाइक सवार ने टक्कर मारी औरैया जिले के खानपुर निवासी 60 वर्षीय राशिद पुत्र अजीजुल रविवार देर शाम कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पैदल हमीरपुर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घायल बाइक सवार सीएचसी से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील के ग्राम चंदेरी में चरागाह की जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए दिए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नकटी के बाद अब चंदेरी की चरागाह भूमि उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अनदेखी हो रही है। अकबर के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 को दामाखेड़ा में कबीरपंथ के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दामाखेड़ा से 10 किलोमीटर के दायरे में उद्योग नहीं लगाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद चंदेरी में करीब 23.93 हेक्टेयर यानी 59 एकड़ चरागाह भूमि को नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए उद्योग विभाग को सौंपे जाने का आरोप है। चार खसरों की जमीन उद्योग विभाग को देने का दावा अकबर ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 10 मार्च 2011 के निर्देश के अनुसार सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित भूमि को दूसरे प्रयोजन के लिए आवंटित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद चंदेरी के खसरा नंबर 1660, 2206, 2207 और 1743 की जमीन 6 फरवरी 2026 को उद्योग विभाग को आधिपत्य में दिए जाने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ने 20 दिसंबर 2025 को भूमि हस्तांतरण के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। वहीं 30 जुलाई 2026 की ग्राम सभा में भी चरागाह भूमि को उद्योग के लिए देने का विरोध किया गया। मंत्री करें स्थिति स्पष्ट: मो. अकबर पूर्व मंत्री का दावा है कि इसके बावजूद भुइयां पोर्टल पर जमीन उद्योग के नाम दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह भूमि आसपास की 8 से 10 ग्राम पंचायतों के मवेशियों के लिए प्रमुख चरागाह है। अकबर ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और राजस्व मंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
कानपुर देहात में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:शादी तय होने के बाद की आत्महत्या, पुलिस ने शव सौंपा
कानपुर देहात में रसूलाबाद के दशहरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का विवाह नवंबर में तय था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो वह फंदे पर लटकी मिली। दशहरा निवासी जीत बहादुर उर्फ शिवनाथ की 24 वर्षीय पुत्री खुशबू ने बीएससी फाइनल की पढ़ाई पूरी की थी। उसका विवाह 21 नवंबर को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव निवासी एक युवक से तय हुआ था। खुशबू घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए मां उसे बुलाने ऊपर पहुंचीं। काफी आवाज देने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मां ने ग्रामीणों को बुलाया। दरवाजा खुलवाने पर खुशबू फंदे पर लटकी मिली। उसका मोबाइल भी कमरे में वीडियो कॉल पर लगा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता द्वारा पोस्टमार्टम न कराने के संबंध में लिखित सहमति देने के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की लिखित सहमति के बाद नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त की शाम निधन हो गया। दिवंगत जोशी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। जिनका इलाज चल रहा था। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम यात्रा 10 अगस्त की सुबह 10.30 बजे उनके पैलेस रोड स्थित निवास से निकलेगी। जोशी नागरिक बैंक व जिला सहकारी संघ पूर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक के पद पर भी रह चुके थे। इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता भी रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही रतलाम समेत प्रदेश भर के मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई। हमेशा मुखर रहे शरद जोशी पत्रकारिता के मूल्यों, सिद्धांतों और पत्रकारों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले सशक्त व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निर्भीकता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को सदैव सर्वोपरि रखा। पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा मुखर रहे।
घर बना शराब का अड्डा, गली बनी गोदाम, मुजफ्फरपुर में खुला तस्करी का खेल
उत्पाद विभाग ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर घर से चल रहे शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने 51 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया, साथ ही 9 कार्टन लावारिस शराब भी बरामद की।
भारतीय सेना के लिए ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में इंदौर के स्टार्टअप्स एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उनके द्वारा बनाए गए ‘नभ रक्षक’ (Nabhrakshak) ड्रोन ने शनिवार को रेगिस्तानी क्षेत्र में आयोजित बेहद चुनौतीपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) जैमिंग ट्रायल सफलतापूर्वक पास कर लिया है। इस परीक्षण में ड्रोन ने स्टेज-1 और स्टेज-2 दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें देशभर के 180 स्टार्टअप्स थे। भारी इलेक्ट्रॉनिक जामिंग के बीच भी उड़ान जारी अभिषेक मिश्रा (CEO, पिसार्व कंपनी ) ने बताया कि यह परीक्षण सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड की ओर से रेगिस्तानी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। परीक्षण के दौरान ऐसा वातावरण तैयार किया गया, जहां इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के कारण ड्रोन के संचार और संचालन में बाधा उत्पन्न होने की चुनौती थी ऐसे चुनौतीपूर्ण और ‘कंटेस्टेड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एनवायरनमेंट’ में भी 'नभ रक्षक' ने सहजता से उड़ान जारी रखी और निर्धारित परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया। जैमिंग के बावजूद मिशन पूरा करने की क्षमता पर फोकस कंपनी ऐसे ड्रोन डेवलप कर रही है, जिन्हें अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक जामिंग वाले वातावरण में भी ऑपरेशनल बनाए रखा जा सके। इन ड्रोन का उद्देश्य जैमिंग का सामना करते हुए अपने नियंत्रण और संचालन को बनाए रखना तथा दिए गए मिशन को पूरा करना है। कंपनी ने इसे देश में विकसित ड्रोन तकनीक और स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमताओं की महत्वपूर्ण पुष्टि बताया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में योगदान कंपनी के दुर्गेश शुक्ला और रोशनी शुक्ला ने बताया कि नभ रक्षक की यह उपलब्धि कंपनी के लिए गर्व का क्षण है। कठिन इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर परिस्थितियों में ड्रोन का सफल प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि भारत में विकसित तकनीक लगातार अधिक चुनौतीपूर्ण सैन्य जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रही है। लक्ष्य अलग-अलग श्रेणियों के ऐसे ड्रोन विकसित करना है, जो घने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर वातावरण में भी काम कर सकें, जैमिंग का प्रतिरोध कर सकें और अपने निर्धारित मिशन को पूरा कर सकें। इसे “भारत को और मजबूत तथा अधिक सक्षम बनाने में अपना योगदान” बताया है। क्या है EW जैमिंग? इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) में इलेक्ट्रॉनिक और रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित प्रणालियों को प्रभावित करने या उनसे मुकाबला करने की तकनीकें शामिल होती हैं। ड्रोन के लिए ऐसे वातावरण में संचार, नेविगेशन और नियंत्रण बनाए रखना बड़ी तकनीकी चुनौती होती है। ऐसे में जैमिंग के बावजूद सफलतापूर्वक उड़ान भरना ड्रोन की क्षमता का महत्वपूर्ण परीक्षण माना जाता है। ऐसे में यह ड्रोन दुश्मन देशों के उस क्षेत्र में लगाए गए जैमर को भी बिना बाधा के पार कर जाता है।
फतेहाबाद जिले में रतिया के बुढलाडा-टोहाना बाइपास पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वार्ड नंबर-3 के पास स्थित एक अंधे मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस और एक क्रूजर गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जबकि क्रूजर गाड़ी में लगभग 14 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद कोई गंभीर चोट या हताहत नहीं हुआ। यह घटना उस समय हुई जब हरियाणा रोडवेज की बस रतिया से टोहाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान टोहाना की दिशा से बुढलाडा की ओर आ रही क्रूजर गाड़ी से बाइपास के अंधे मोड़ पर उसकी सीधी टक्कर हो गई। बस ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा टक्कर के बाद बस ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया। यदि ड्राइवर समय रहते बस को संभाल नहीं पाता, तो बस सड़क से नीचे धान के खेतों में जा सकती थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवरों के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करवाया। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। अंधा मोड़ बना हादसों का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर-3 के पास बना यह मोड़ बेहद खतरनाक है। सड़क के आड़ी-तिरछी होने और एक तरफ मकान बने होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इसके अलावा सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ जाती है। पहले भी हो चुके हैं कई हादसे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आए दिन सामने से आने वाले वाहनों के बीच टकराव की स्थिति बनती रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम की मांग स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि खतरनाक मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा पर्याप्त चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि वाहन ड्राइवरों को मोड़ से पहले गति कम करने के लिए सचेत किया जा सके और भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।
कन्नौज में डीएम-एसपी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल:विधायक ने की अगवानी; फल-मिठाई खिलाकर कराया जलपान
कन्नौज के छिबरामऊ में रविवार शाम 7 बजे कांवड़ियों के स्वागत किया गया। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस की ओर से फर्रुखाबाद चौराहे पर कांवड़ियों की अगवानी की गई। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल और मिठाई वितरित कर जलपान कराया गया। विधायक ने की कांवड़ियों की अगवानी भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनसे बातचीत की। डीएम और एसपी ने भी कांवड़ियों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह नजर आया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने और कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। डीएम बोले- कांवड़ियों को नहीं होगी परेशानी डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि सावन में भगवान शिव के भक्त शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर निकलते हैं। कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने कांवड़ियों की अगवानी कर पुष्पवर्षा की और उनका स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रविवार को कंटेनर ने बाइक सवार माता-पिता और बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद बाइक समेत तीनों लोग करीब 100 फीट तक घिसटाए। बच्चे के सिर में चोट लगी। सांस की नली में गोबर-कीचड़ भर गया। हादसा खिलचीपुर के पास NH-52 पर हुआ है। छापीहेड़ा पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चे की पहचान रविराज (4) के रूप में की गई है। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए ऑक्सीजन दी। करीब 15 मिनट CPR दिया, लेकिन जान नहीं बची। घायल पिता अनार भिलाला (35) का एक पैर टूट गया। चेहरे पर गंभीर चोट है। मां राजन बाई (33) के हाथ, पैर और मुंह पर चोट है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… दर्शन के बाद ससुराल जा रहा था परिवार स्थानीय लोगों के मुताबिक, धुआंखेड़ा गांव निवासी अनार भिलाला खेती-किसानी का काम करता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी राजन बाई और बेटे रविराज के साथ बाइक से खिलचीपुर के बिराजी महाराज मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद तीनों भोजपुर थाना क्षेत्र के मालीपुरा स्थित ससुराल जा रहे थे। खिलचीपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर दोलाज गांव के पास राजस्थान की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजन बाई उछलकर दूर जा गिरीं, जबकि अनार और रविराज बाइक समेत कंटेनर के नीचे फंस गए। कंटेनर चालक ने नहीं रोका वाहन, पिता-पुत्र को घसीटा हादसे के बाद कंटेनर चालक ने वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ा दिया। अनार और रविराज बाइक समेत कंटेनर के नीचे फंसे रहे। चालक दोनों को करीब 100 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। कुछ दूर जाने के बाद कंटेनर सड़क से नीचे उतरकर फंस गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पहले घायल राजन बाई को संभाला। इसके बाद कंटेनर के नीचे फंसे अनार और रविराज को बाहर निकाला। डायल-112 से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। 108 एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई। इसके बाद पुलिस की डायल-112 टीम तीनों घायलों को खिलचीपुर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। रविराज की हालत गंभीर थी। उसने कीचड़ और गोबर एस्पिरेट कर लिया था, जिससे उसकी सांस की नली में यह भर गया था। सांस की नली से निकाला गोबर-कीचड़, 15 मिनट CPR दी अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने रविराज की सांस की नली से कीचड़ और गोबर निकालने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर महिला डॉक्टर ओशिन रेड्डी ने करीब 15 मिनट तक बच्चे को CPR दिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सिर में लगी चोट और सांस की गंभीर समस्या उसकी मौत की प्रमुख वजह बनी। एंबुलेंस के लिए तीन बार फोन, 45 मिनट तक इंतजार अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, तीनों घायलों को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस के लिए स्टाफ ने तीन बार फोन किया, लेकिन करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने अस्पताल में ही बच्चे का इलाज जारी रखा। BMO बोले- समय पर एंबुलेंस आती तो बचने की संभावना थी खिलचीपुर सिविल अस्पताल के BMO डॉ. कमल दांगी ने बताया कि माता-पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया था। एंबुलेंस के लिए शुरुआत से ही कॉल किया गया था। अस्पताल स्टाफ ने तीन बार फोन किया, लेकिन करीब 45 मिनट से ज्यादा समय तक एंबुलेंस नहीं आई। BMO ने कहा कि अगर एंबुलेंस समय पर पहुंचती और बच्चे को तत्काल राजगढ़ ले जाया जाता तो उसे बचाने की संभावना हो सकती थी। हादसे में अनार भिलाला का एक पैर टूट गया है और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। राजन बाई के हाथ, पैर और मुंह पर चोट लगी है। कंटेनर कब्जे में, चालक की तलाश हादसे घायल पति-पत्नी को खिलचीपुर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
शामली के कांधला पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैराना निवासी इनाम उर्फ धुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, .32 बोर की पिस्टल, एक खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बरामद हथियार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानलेवा हमले के केस में था वांछित पुलिस के मुताबिक, इनाम उर्फ धुरी कैराना थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड में वह हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के रूप में दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरामद हथियार और मुठभेड़ के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पाली में अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘गेम्स खेल संगम’ में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस स्कूल जाडन में किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिताएं शाम 5 बजे तक चली। कुल पांच टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। बार चैलेंजर्स जीती; अरशद ने बनाए 76 रन अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि पहले मुकाबले में बार चैलेंजर्स ने कप्तान प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में रुद्रा वॉरियर को 129 रन का लक्ष्य दिया। रुद्रा वॉरियर्स की टीम 85 रन ही बना सकी। बार चैलेंजर्स की ओर से अरशद ने शानदार 76 रन बनाए, जबकि ओपनर कुलदीप सिंह 45 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। बिना विकेट गंवाए 159 बना डाले दूसरे मुकाबले में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने बिना विकेट गंवाए 159 रन का स्कोर बनाया। जवाब में ब्लैक कोट वॉरियर्स की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज अदनान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए। तीसरे मैच में एडवोकेट वॉरियर्स की टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुपर ओवर में रुद्रा वॉरियर्स ने मारी बाजी फाइनल मुकाबला अधिवक्ता रॉयल इलेवन और रुद्रा वॉरियर्स के बीच हुआ। रुद्रा वॉरियर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने भी निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया।इसके बाद हुए सुपर ओवर में अधिवक्ता रॉयल इलेवन ने 5 रन बनाए। जवाब में रुद्रा वॉरियर ने 6 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम कर लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का संयोजन अधिवक्ता सद्दाम काजी ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष पी.एम. जोशी, सचिव मुकुल सोनी, लोक अभियोजक सुमेर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता साबिर चितारा, डॉ. चंद्रभानु राजपुरोहित और उपाध्यक्ष जबर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। यह यह होंगे मुकाबले
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सिंगरौली पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में उनसे आदिवासी दिवस को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गईं। प्रभारी मंत्री रविवार को पूरे दिन सिंगरौली के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी 'हर घर तिरंगा अभियान' और 'तिरंगा यात्रा' की तैयारियों पर चर्चा की। शाम को, उन्होंने एनटीपीसी के सूर्या भवन में जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने 'हर घर तिरंगा अभियान' की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यापक जनभागीदारी के साथ इसे गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने, तिरंगा रैलियां आयोजित करने और राष्ट्रगीत व देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन के माध्यम से जिले में देशभक्ति का माहौल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रैलियों के दौरान यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। आदिवासी दिवस के सवाल पर चुप्पी एक ओर जहां प्रभारी मंत्री राष्ट्र, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान की बात करती दिखीं, वहीं दूसरी ओर विश्व आदिवासी दिवस पर उनकी चुप्पी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छेड़ दी है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि आदिवासी दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मंत्री के पास कोई संदेश क्यों नहीं था।
बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार शाम बागपत में पुलिस ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर फूल बिछाए और कांवड़ियों को फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से शिव भक्त भी खुश नजर आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में शिव भक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए भी बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों से आने वाले शिव भक्त बागपत के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर लगातार शिव भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। बरनावा में पुलिस ने पहनाई माला, प्रसाद भी बांटा पुष्प वर्षा का आयोजन बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में किया गया। एसपी सूरज राय के निर्देश पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने शिव भक्तों पर फूल बरसाने के साथ उन्हें प्रसाद भी वितरित किया। अचानक हुए इस स्वागत से कांवड़िए प्रसन्न नजर आए। उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। ड्रोन और CCTV से कांवड़ यात्रा पर नजर बागपत पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार अलर्ट मोड पर है। कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मंदिरों और मेलों को लेकर भी सुरक्षा के इंतजाम बागपत के प्रमुख मंदिरों पर लगने वाले मेलों को देखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान जहां एक से बढ़कर एक भव्य और आकर्षक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं रविवार को एक अनोखी झांकी भी चर्चा का केंद्र बनी। आरक्षण हटाओ आंदोलन की झांकी ‘आरक्षण हटाओ अभियान’ का संदेश लेकर कांवड़ यात्रा से गुजरी। झांकी पर समानता, शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था को लेकर कई नारे लिखे हुए थे। झांकी के साथ चल रहे लोगों ने बताया कि उनका मुख्य संदेश ‘सबको मिले समानता का अधिकार’ है। उनका कहना है कि सभी विद्यार्थी एक समान हैं और सभी को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। झांकी पर ‘प्रतिभा का सम्मान हो’, ‘सभी की शिक्षा समान हो’, ‘आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, आर्थिक स्थिति के आधार पर मिले’, ‘आरक्षण हटाओ’ और ‘विद्यार्थियों का शोषण बंद करो’ जैसे नारे लिखे थे। देखिए आरक्षण हटाओ आंदोलन कांवड़ की 2 तस्वीरें - झांकी में शामिल लोगों का कहना था कि शिक्षा और अवसरों में समानता को लेकर वे अपना संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में इस तरह का सामाजिक संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कांवड़ियों ने कहा कि वे कांवड़ यात्रा के जरिए लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि आरक्षण व्यवस्था को खत्म कर सभी के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना है कि सभी विद्यार्थियों को समान शिक्षा और अवसर मिलने चाहिए और प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए। ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन ’ हाल में हुए सीजेपी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया है। अभियान से जुड़े लोग आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और सभी विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा एवं अवसर की मांग उठा रहे हैं। मेरठ से गुजरती कांवड़ यात्रा में इस अभियान की झांकी ने भी इसी मुद्दे को अपने अंदाज में सामने रखा।
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ लेकर फरीदाबाद लौटे 32 वर्षीय युवक के आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना शनिवार शाम सेहतपुर के पास की है। युवक की पहचान एनआईटी की राहुल कॉलोनी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। नहर में कूदने के बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सावन शुरू होने पर दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। शनिवार को वह कांवड़ लेकर वापस फरीदाबाद पहुंचा। सेहतपुर के पास कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में उसने अन्य यात्रियों के साथ कुछ समय बिताया और प्रसाद भी ग्रहण किया। अचानक नहर की तरफ दौड़ा, छलांग लगाई शिविर में मौजूद लोगों के मुताबिक, कुछ देर बाद जितेंद्र अचानक नहर की तरफ दौड़ा और देखते ही देखते आगरा नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। दोस्तों और अन्य लोगों ने उसकी ओर बांस की बल्ली भी फेंकी, लेकिन वह पानी में गायब हो गया। युवक का सुराग नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहले स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई और फायरब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। काफी प्रयास के बावजूद युवक का पता नहीं चलने पर एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद से एसडीआरएफ के जवान नहर में अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। नहर में कूदने की वजह साफ नहीं पुलिस के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जितेंद्र ने नहर में छलांग क्यों लगाई। मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोस्तों ने किया था बचाने का प्रयास पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवक दोस्तों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। नहर में कूदने के बाद उसे बचाने के लिए दोस्तों ने बांस की बल्ली फेंककर प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस की ओर से युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी संपर्क नहीं हो सका है। परिवार के संपर्क में आने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
चेहल्लुम मेले में दो गुटों में मारपीट, VIDEO:डांस देखने को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, 8 लोग घायल
संभल में शनिवार रात चेहल्लुम मेले के दौरान डांस देखने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। रविवार शाम मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं। दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव का है। भूरे शाह बाबा के मेले में हुआ विवाद ओबरी गांव में भूरे शाह बाबा के मेले का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि रात में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डांस देखने के लिए खड़े होने को लेकर दो पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। जमीन पर गिराकर युवक को पीटा सामने आए 52 सेकंड और 29 सेकंड के वीडियो में कई युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को जमीन पर गिराकर कुछ लोग लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने का प्रयास भी करते दिखे। वीडियो में करीब 20 से 25 युवकों के मारपीट में शामिल होने की बात सामने आ रही है। मेले में 1000 से ज्यादा लोग थे मौजूद घटना के समय मेले में 1000 से अधिक लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मारपीट के कारण मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद में 7 से 8 युवकों को चोटें आई हैं। हालांकि, अभी तक किसी घायल का सरकारी अस्पताल में मेडिकल नहीं कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया असमोली थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि मेले में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित कर थाने बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया विवाद डांस देखने के दौरान खड़े होने को लेकर हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। शिकायत मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ में सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते कल्याणपुर से पूरा महादेव जाने वाले मार्ग पर रविवार को शिवभक्त कांवड़ियों पर वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के गुजरने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कांवड़ियों ने भी पुष्पवर्षा के बीच उत्साह के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। आयोजन के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शिवभक्तों की सेवा और स्वागत में भाग लिया। कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाने से मार्ग पर कुछ समय के लिए उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने भी सड़क किनारे खड़े होकर कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रालोद जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ढिडाला, मुख्य महासचिव सुमित घाट और गौरव जिटोली मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा विक्रांत सांगवान, रोहित, सागर चौधरी, राहुल घाट और नितिन बालियान सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। रालोद नेताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है। शिवभक्त कई किलोमीटर की यात्रा कर भगवान शिव के लिए कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में उनका स्वागत और सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ आस्था से भी जुड़ा हुआ है।
कटनी में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने रविवार शाम एक पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें छात्र हितों, कटनी के शैक्षणिक विकास और जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संगठन की आगामी रणनीति और मांगों को सामने रखा गया। जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने बताया कि एनएसयूआई द्वारा दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। एनएसयूआई ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, ताकि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकें। पत्रकार वार्ता में कटनी में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर खोले जा रहे मेडिकल कॉलेज का भी विरोध किया गया। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्रों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन इस व्यवस्था का हर स्तर पर विरोध जारी रखेगा। इन मांगों पर संगठन का फोकस इसके साथ ही, संगठन ने कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। एनएसयूआई का तर्क है कि कटनी जैसे महत्वपूर्ण जिले में युवाओं और विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने को मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। एनएसयूआई ने कटनी में शासकीय लॉ कॉलेज की स्थापना, महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, नए रोजगारपरक और उपयोगी पाठ्यक्रम शुरू करने तथा कॉलेजों के बुनियादी ढांचे में सुधार की भी मांग की। संगठन ने तिलक कॉलेज को स्वायत्त (ऑटोनोमस) दर्जा दिए जाने की भी बात कही। संगठन ने जोर दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि इन मांगों को लेकर आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ भी मौजूद थे। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी आपसी गुटबाजी के कारण कटनी जिले का विकास प्रभावित हुआ है।
भगवान शिव और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राजधानी रायपुर में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाखेनगर चौक पर अरुण पन्नालाल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्रिश्चियन फोरम से जुड़े पदाधिकारी अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हिंदू भगवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई और सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध शुरू हुआ। गिरफ्तारी के बाद भी विरोध जारी मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए उनकी टिप्पणी की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुतला जलाकर दर्ज किया विरोध लाखेनगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी धर्म और उसके आराध्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है और टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
ट्रेन में 22 किलो गांजा रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश (NDPS एक्ट) रायपुर की अदालत ने आरोपी कैलाश सहनी को दोषी ठहराते हुए 12 साल के सश्रम कारावास और 2 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला अप्रैल 2021 का है। आरोपी को महासमुंद रेलवे स्टेशन पर गांजे के साथ पकड़ा गया था। अभियोजन के अनुसार, 8 अप्रैल 2021 को ट्रेन नंबर 08518 स्पेशल एक्सप्रेस महासमुंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची थी। ट्रेन में तैनात स्टाफ ने दो संदिग्धों को चार बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी कैलाश सहनी और संतोष कुमार के रूप में हुई। बैग में मिले थे 12 पैकेट तलाशी के दौरान कैलाश सहनी के दो बैग से 7 पैकेट और संतोष कुमार के बैग से 5 पैकेट मिले। पैकेटों को खोलने पर उनमें गांजा मिला। मौके पर तौल करने पर कैलाश के कब्जे से 22 किलो और संतोष के कब्जे से 17.650 किलो, कुल 39.650 किलो गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में दोनों ने गांजा भाटापारा के रास्ते दिल्ली ले जाने की बात बताई थी। मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया गया। सह आरोपी फरार घोषित मामले में सह आरोपी संतोष कुमार लगातार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे फरार घोषित किया गया है। इसलिए अदालत ने कैलाश सहनी के संबंध में ही फैसला सुनाया। अभियोजन ने मामले में 7 गवाहों के बयान दर्ज कराए। इनमें स्वतंत्र गवाहों के साथ पुलिस अधिकारी और जांच अधिकारी भी शामिल थे। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठा फंसाए जाने की बात कही, लेकिन बचाव में कोई गवाह पेश नहीं किया। सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत ने कैलाश सहनी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
जबलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर ध्वजा फहराई:मदन महल किले में बड़े देव की विशेष पूजा-अर्चना की गई
जबलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व जनजाति सेवा संघ के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक रैली निकाली, जो ऐतिहासिक मदन महल किला पहुंची। मदन महल किला परिसर स्थित साजा के वृक्ष (देवस्थल) के पास संघ और समाज के सदस्यों ने धर्मध्वजा फहराई। इसके उपरांत बड़ा देव का गोंगो पाठ और विशेष पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि साजा वृक्ष आदिवासी समाज के लिए देवतुल्य है और प्रकृति पूजा उनकी समृद्ध परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर सभी ने मध्य प्रदेश और जबलपुर वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह संदेश दिया गया कि इस दिवस पर भी राष्ट्रीय पर्वों की तरह एक दिन का अवकाश घोषित कर इसे सामूहिक रूप से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर अपनी विशिष्ट संस्कृति और पहचान को बनाए रखने का आह्वान किया। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि 18 सितंबर को अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर गढ़ा पुरवा से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली गोंड राजाओं की कुलदेवी मां माला देवी के चित्र के साथ शहीद स्थल तक पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, 18 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश स्तर पर आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक व्यापक मुहिम शुरू की जाएगी।
मैहर जिले के हरदासपुर अहिराटोला में रविवार को बिजली लाइन सुधारने गए एक लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाइनमैन के साथ झड़प होती दिख रही है। पुलिस के अनुसार, बेलदरा निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र पटेल पहाड़ी सब स्टेशन में पिछले तीन वर्षों से लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। यह घटना 9 अगस्त को हुई, जब वे जेई विवेकानंद द्विवेदी के निर्देश पर ग्राम हरदासपुर अहिराटोला में 11 केवी बिजली लाइन का जंफर काटने गए थे। नरेंद्र पटेल ने बताया कि इसी दौरान हरदासपुर निवासी विपिन सिंह ने उन्हें फोन कर अपने घर बुलाया। जब लाइनमैन वहां पहुंचा, तो विपिन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विपिन ने अपने भाई अमित सिंह और अर्पित सिंह को भी बुला लिया। आरोप है कि तीनों भाइयों ने मिलकर नरेंद्र के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। फरियादी ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसे दोबारा बिजली लाइन सुधारने से मना किया गया और ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस हमले में नरेंद्र की हाथ की कोहनी, कमर और दोनों गालों पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने जेई को दी और फिर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अमित सिंह, विपिन सिंह और अर्पित के खिलाफ BNS की धारा 296(A), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट की तस्वीरें…
टोंक में भाजपा की ओर से रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर रविवार शाम को विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें 120 मीटर का तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा की तरफ से रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान टोंक से शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। यह तिरंगा यात्रा गांधीपार्क,घंटाघर,सुभाष बाजार,पांच बत्ती, काफला बाजार,कचहरी दरवाजा, नौशे मियां का पुल, बड़ा कुआं,जेन नसिया,हेमू कालानी सर्किल होते हुए श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह संगठनों ने स्वागत किया भाजपा की तिरंगा यात्रा में सबसे आगे डीजे पर देश भक्ति गाने बजते रहे। साथ ही उसके पीछे भाजपा कार्यकर्ता सहित टोंक के युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष करते हुए नाचते गाते चल रहे थे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ कोटा भाजपा संभाग प्रभारी एवं टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। साथ ही सबसे पीछे तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ता चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों की तरफ से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही शरबत सहित अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। तिरंगा यात्रा में ये मौजूद रहे इसमें भाजपा कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए नाचते हुए चल थे। तिरंगा यात्रा में कोटा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,खेमराज मीणा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेश माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,विष्णु चावला, भगवान सैनी, महावीर शर्मा, गुड्डू चावला, शिक्षा विद् महेन्द्र चौधरी, नरेंद्र अजमेरा, कमलेश यादव, शिवराज चावला, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, शैलेन्द्र जैन, नीलेश राजौरा, बीना छामुनिया सहित काफी भाजपाई शामिल थे।
मध्य प्रदेश के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की दुबई में कथित 150 करोड़ की संपत्ति का मामला फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है, लोकायुक्त संगठन इसकी दोबारा पड़ताल करेगा। शिकायत में बताए गए अन्य विवरण सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त दुबई के एमआर ग्रुप से फिर जानकारी मांगेगा और सितंबर अंत तक चालान पेश करने की तैयारी है।
छिंदवाड़ा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने के लिए 10 और 11 अगस्त को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर को लेकर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने मीडिया से चर्चा की। नकुलनाथ ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर लंबे समय से प्रस्तावित था। अब इसका आयोजन होने जा रहा है। शिविर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराने को लेकर एआईसीसी और पीसीसी स्तर पर लगातार चर्चा चल रही थी। दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, रणनीति और आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। नकुलनाथ ने कहा कि प्रशिक्षण से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि शिविर के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में जमीनी स्तर पर दिखाई देंगे। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पंजाब BJP में असंतोष पर हाईकमान सख्त, संगठन पुनर्गठन में पक्षपात के आरोपों पर डैमेज कंट्रोल शुरू
पंजाब भाजपा में नई टीम के गठन के बाद हुए विरोध और इस्तीफों के चलते राष्ट्रीय नेतृत्व ने हस्तक्षेप किया है। पक्षपात के आरोपों पर हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली तलब कर विधानसभा चुनावों से पहले डैमेज कंट्रोल के निर्देश दिए हैं।

