...

चयनित विद्यार्थियों को 4 साल सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे:NMMS परीक्षा 20 दिसंबर को, आवेदन 30 से 5471 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पाने का अवसर है। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा-2026 के माध्यम से राजस्थान के 5471 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन जारी रखने पर चार वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस अवधि में प्रत्येक विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपए मिल सकेंगे। राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। राजस्थान के लिए निर्धारित 5471 छात्रवृत्तियों के लिए चयन जिला मेरिट और श्रेणीवार वर्गीकरण के आधार पर होगा। परीक्षा में दो भाग होंगे। मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनसे विद्यार्थियों की तर्कशक्ति और आलोचनात्मक सोच का आकलन होगा। सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी परीक्षा में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 32 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 3 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। चयन के लिए निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ मेरिट में स्थान प्राप्त करना भी जरूरी होगा।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:31 am

एक फर्जी व्यक्ति डॉक्टर बन 17 साल करता रहा इलाज:बीएमओ भी बना; भास्कर की खबर के बाद FIR हुई तो फरार हो गया

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति करीब 17 साल तक दूसरे डॉक्टर के नाम पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज करता रहा। इतना ही नहीं, वह ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) जैसे जिम्मेदार प्रशासनिक पद पर भी रहा। जांच में सामने आया कि डॉ. सुनील कुमार सिंह के नाम से नौकरी करने वाला व्यक्ति असल में रीवा निवासी शिवकुमार पांडे है।उसने दूसरे डॉक्टर के नाम, शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की थी।दैनिक भास्कर ने इस मामले को 'एक नाम-दो डॉक्टर, सरकारी अस्पताल में 15 साल से फर्जी इलाज' शीर्षक से उजागर किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तर पर जांच समिति गठित की।जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर बालाघाट जिले के बिरसा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही, फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। असली डॉक्टर देवास में, हमनाम बालाघाट में करता रहा नौकरीलोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश और बालाघाट के सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के प्रतिवेदन के मुताबिक, असली डॉ. सुनील कुमार चिकित्सा अधिकारी (PGMO) के पद पर देवास जिले में पदस्थ हैं। दूसरी ओर, शिवकुमार पांडे ने उनके नाम, शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और संविदा चिकित्सक के रूप में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी हासिल कर ली।आरोपी ने कई वर्षों तक बिरसा और दमोह क्षेत्र में काम किया। इस दौरान वह प्रभारी बीएमओ जैसे पद पर भी रहा। इतने लंबे समय तक सरकारी व्यवस्था में काम करने के बावजूद उसकी पहचान उजागर नहीं हुई। उसने अपने गृह जिले को लेकर भी अलग-अलग जानकारियां दीं। कभी मुरैना, तो कभी रीवा और बालाघाट से जुड़ी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में सामने आई।सबसे गंभीर पहलू यह है कि एक ही डॉक्टर के नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग जिलों में नौकरी किए जाने का मामला वर्षों तक विभागीय जांच और निगरानी के दायरे से बाहर रहा। 2024 में शिकायत हुई, फिर कैसे मिल गई क्लीनचिट?इस मामले में विभागीय जांच की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वर्ष 2024 में भी बिरसा में पदस्थ डॉ. सुनील सिंह की डिग्री को लेकर शिकायत की गई थी। उस समय जांच हुई, लेकिन आरोपी को क्लीनचिट दे दी गई।अब सवाल उठ रहा है कि जब शिकायत पहले ही सामने आ चुकी थी, तो उस समय दस्तावेजों का सही तरीके से सत्यापन क्यों नहीं किया गया?क्या जांच के दौरान देवास में पदस्थ मूल डॉक्टर के रिकॉर्ड से आरोपी के दस्तावेजों का मिलान कराया गया था? क्या स्वास्थ्य संचालनालय की स्थापना और वेतन संबंधी प्रक्रिया में एक ही नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर दो व्यक्तियों के नौकरी करने का पता नहीं चल सका? या फिर आरोपी को विभाग के कुछ प्रभावशाली अधिकारियों का संरक्षण हासिल था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।वर्ष 2024 में शिकायत की जांच करने वाले तत्कालीन बालाघाट सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने अपनी कार्रवाई का बचाव किया है। उनका कहना है कि उस समय शिकायत डॉ. सुनील सिंह की डिग्री को लेकर आई थी। इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर डिग्री के सत्यापन के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया गया था।उनके मुताबिक, मेडिकल कॉलेज की ओर से बताया गया था कि सुनील सिंह नाम का व्यक्ति वहां का छात्र रहा है और उसने पढ़ाई पूरी की है। इसी आधार पर आरोपी को क्लीनचिट दे दी गई थी। भास्कर की खबर के बाद भोपाल स्तर पर हुई जांचभास्कर डिजिटल पर दस्तावेजों के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद मामला उच्च स्तर तक पहुंचा। इसके बाद भोपाल में राज्य स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में बालाघाट में डॉ. सुनील कुमार सिंह के नाम से नौकरी करने वाले व्यक्ति की पहचान शिवकुमार पांडे के रूप में सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए शासकीय सेवा हासिल की थी। इसके बाद बिरसा थाने में मामला दर्ज कराया गया।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने नौकरी हासिल करने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। फर्जीवाड़े में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं और इतने वर्षों तक वह विभागीय सत्यापन से कैसे बचता रहा। गांव में फोटो दिखाया तो लोगों ने पहचान लिया असली नाम बिरसा थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम रीवा जिले के बड़ागांव पहुंची।यहां स्थानीय लोगों को डॉ. सुनील सिंह की तस्वीर दिखाई गई, तो उन्होंने उसकी पहचान शिवकुमार पांडे के रूप में की।बिरसा थाना प्रभारी विजय कैन के मुताबिक, ग्रामीणों ने बताया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति डॉ. सुनील सिंह नहीं, बल्कि स्वर्गीय रामलखन पांडे का बेटा शिवकुमार पांडे है। लोगों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि शिवकुमार गांव में कम ही आता है और उसका एक मकान रीवा शहर के खुटेही क्षेत्र में भी है।इसके बाद पुलिस खुटेही स्थित मकान नंबर 12/789 पहुंची। वहां आरोपी का बेटा और बेटी मिले। पुलिस ने जब उन्हें तस्वीर दिखाई, तो उन्होंने भी व्यक्ति की पहचान अपने पिता शिवकुमार पांडे के रूप में की।पुलिस के मुताबिक, बच्चों ने बताया कि उनके पिता बालाघाट में डॉक्टर के रूप में काम करते हैं। हालांकि, पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला। FIR दर्ज, संपत्ति का ब्योरा जुटा रही पुलिसप्रभारी बीएमओ डॉ. नरेश मारन की शिकायत पर पुलिस ने शिवकुमार पांडे के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 340(2) और 336(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। इसके लिए रीवा की गुढ़ और हुजूर तहसीलों को पत्र भेजे गए हैं, ताकि नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जा सके।बालाघाट के एडिशनल एसपी डॉ. नितेश भार्गव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं। वह अपने स्थायी पते से फरार है। उस पर इनाम घोषित किया गया है। इनाम के पोस्टर रीवा पुलिस को सौंपने के साथ ही अलग-अलग जगहों पर चस्पा किए गए हैं।भास्कर ने किया था खुलासा एक नाम-दो डॉक्टर, सरकारी अस्पताल में 15साल से फर्जी इलाज: एक बिना डॉक्टरी पढ़े ही कर रहा नौकरी, स्वास्थ्य विभाग अनजान इस शीर्षक से भास्कर ने दैनिक भास्कर एप पर खबर पब्लिश की थी। उस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-https://dainik.bhaskar.com/X8X2jXblv2b?ref=MjA3NDAyMTE4NTY0NzIyNjg4MA%3D%3D

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:30 am

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चुनाव आयोग बोला- SIR का फॉर्म-6 नहीं बदला; शाह मानहानि केस में राहुल 8 साल बाद बरी; यूपी भाजपा की सबसे बड़ी कार्यसमिति का ऐलान

नमस्कार, चुनाव आयोग ने SIR के फॉर्म 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया। राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में 8 साल बाद बरी कर दिया गया। सरकार ने 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की SIR से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई। 2. इजराइल में प्रधानमंत्री चुनाव के लिए वोटिंग। कल की बड़ी खबरें... 1. चुनाव आयोग बोला- SIR का फॉर्म 6 नहीं बदला:सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा- फैसले सबकी सहमति से लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को SIR पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में काउंटर हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा- हमने SIR के फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया। नियमों के अनुसार इस पर बदलाव का अधिकार केंद्र के पास है। आयोग ने कहा- SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं, फैसलों पर CEC ज्ञानेश कुमार, कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी तीनों की सहमति थी। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट पर भी तीनों के दस्तखत हैं। दरअसल, यह हलफनामा उस याचिका के जवाब में फाइल किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ECI, CEC और दूसरे अधिकारियों को नोटिस दिया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद से हंगामा SIR पर विवाद सितंबर महीने से चल रहा है। 'इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR के फॉर्म 6 बदलावों पर आपत्ति जताई थी। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। पूरी खबर पढ़ें... 2. राहुल गांधी शाह मानहानि केस में 8 साल बाद बरी, जज ने 16 मिनट में फैसला सुनाया उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को राहुल गांधी को अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में बरी कर दिया। राहुल सुबह 11:16 बजे कोर्ट पहुंचे और 11:32 बजे फैसला आ गया। कोर्ट ने माना कि उनका बयान मानहानि की श्रेणी में नहीं आता। राहुल के वकील के मुताबिक, कोर्ट में राहुल की ओर से पेश किए गए पूरे बयान के वीडियो को अहम सबूत माना गया। राहुल ने कहा था कि उनका मकसद किसी की मानहानि करना नहीं था। जानिए क्या था मामला राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में अमित शाह का नाम लिए बिना कहा था- ईमानदार राजनीति की बात करने वाली भाजपा के अध्यक्ष हत्या के एक मामले में आरोपी रहे हैं। राहुल के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को सुल्तानपुर में मानहानि का केस दर्ज कराया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. 100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार की मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा भारत में जल्द ही ऐसी कारें सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी, जो न तो पेट्रोल-डीजल और CNG से चलेंगी और न ही उनमें बैटरी होगी। केंद्र सरकार ने 100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें कंपनी ने खासतौर पर E100 फ्यूल से चलने के लिए बनाया हो। नए नियमों से ऐसी कारों की टेस्टिंग और उन्हें चलाने की मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। E100 फ्यूल क्या होता है और यह कैसे बनता है E100 का मतलब 100% शुद्ध एथेनॉल फ्यूल है। एथेनॉल मुख्य रूप से पौधों और बायोलॉजिकल सोर्स जैसे गन्ना और मक्का से तैयार किया जाने वाला एक बायोफ्यूल है। इसमें पेट्रोल की मिलावट नहीं होती। सरकार ने गिनाए 100% एथेनॉल फ्यूल 2 फायदे प्रदूषण में कमी: ट्रेडिशनल पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल का फॉसिल कार्बन फुटप्रिंट काफी कम होता है। इसके इस्तेमाल से गाड़ियों के एग्जॉस्ट से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और हाइड्रोकार्बन एमिशन में भारी कमी आएगी। आयात पर निर्भरता कम: एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से भारत की कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के इंपोर्ट पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें... 4. यूपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, सुबह सपा में गए सिनोद शाक्य, शाम को BJP ने सदस्य बनाया यूपी में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 की लिस्ट जारी कर दी। तीन कैटेगरी में कुल 712 नेताओं को शामिल किया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। पार्टी ने इस बार अब तक की सबसे बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बनाई है। खास बात है कि बदायूं की दातागंज सीट से विधायक रहे सिनोद कुमार शाक्य को सदस्य बनाया है। जबकि उन्होंने आज सुबह ही सपा जॉइन कर ली थी। संगठन में 7 मुस्लिमों को जगह मिली 92 साल के डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। 7 मुस्लिम नेताओं को भी जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. चक्रवात अर्नब कल दोपहर में आंध्र प्रदेश से टकराएगा, 400km का इलाका खतरे में, ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; असर UP-MP तक चक्रवात अर्नब के टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने एहतियाती कदम तेज कर दिए। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अर्नब 17kmph की रफ्तार से विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ बढ़ रहा है। आज दोपहर तक इसके लैंडफॉल की संभावना है। इसके असर से 400km की इलाका प्रभावित हो सकता है। चक्रवात के कारण 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। रफ्तार 115 से 125kmph के बीच: IMD के मुताबिक लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125kmph होगी, जो बढ़कर 140 तक पहुंच सकती है। समुद्र में 14 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 6. दावा-टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे शूटरों का असली निशाना, मुंबई में 3 बार की थी बंगले की रेकी एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटरों का असली निशाना आमिर खान थे। शूटरों ने आमिर घर की तीन बार रेकी की थी, लेकिन आमिर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस गैंग ने जुलाई में सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दी थी। आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी को सनातन धर्म के खिलाफ बताया गया था और जल्द सबक सिखाने की बात कही गई थी। कैब किराए पर लेकर सेलेब्स के घरों की रेकी जांच में सामने आया है कि शूटरों ने अभिनेताओं के घरों का ठिकाना देखने के लिए 3,000 रुपए में एक कैब किराए पर ली थी। उन्होंने बांद्रा और अंधेरी में कई सितारों के घरों के चक्कर लगाए। शूटरों ने अंधेरी में तीन बार अपने होटल बदले और 14 से 18 अक्टूबर तक 'आर आर रेजीडेंसी' होटल में ठहरे। 18 अक्टूबर की शाम जब टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तब हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शूटर्स ने आमिर के बांद्रा स्थित इसी घर की रेकी की थी। पूरी खबर पढ़ें… आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राहुल बोले-ज्ञानेश को हटाएं, 30 सेकेंड में आंदोलन रोक देंगे: दिल्ली के व्यापारी बोले- प्रदर्शन से 20 बाजार बंद होंगे, करोड़ों का नुकसान होगा (पूरी खबर पढ़ें) 2. एंटरटेंमेंट: बम की धमकी के बाद ‘जलसा’ की सुरक्षा बढ़ी: तबीयत खराब होने के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन; पीछे खड़े नजर आए अभिषेक (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: लूला दा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने: ट्रम्प समर्थक बोल्सोनारो को हराया, उनके पिता को भी हरा चुके; भारत के लिए यह जीत अहम (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: अल्बानिया में छात्रों ने PM ऑफिस की कुर्सियां जलाईं: प्रधानमंत्री ने खुद इन्हें रखा था, इन पर लिखा था- बातचीत करें (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मारिया मचाडो वेनेजुएला लौटीं: 7 बार लौटने में नाकाम रहीं, गिरफ्तारी का खतरा था; अमेरिका ने सरकार से समझौता कराया (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: गुवाहाटी के होटल में शूटआउट, 4 की मौत:इनमें एक महिला, रिसेप्शन और सड़क पर मिले शव (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: रामायण का गाना मंगल रंग विवादों में, कव्वाली जैसी धुन और हल्दी की तरह रस्म के सीन पर हो रही आलोचना (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते: बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: IPL ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा: इसी दिन भारत और श्रीलंका मैच; 15 नवंबर तक टीमें तय करेंगी किसे रखना है (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: मुंबई लोकल 10 घंटे ठप, ट्रैक पर मिले 3 शव:यात्रियों को पटरियों पर चलना पड़ा, विखरोली-ठाणे लाइन पर सिग्नल सिस्टम खराब था (पूरी खबर पढ़ें) ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... दुबई में सोने की सड़क पर चलेंगे लोग दुबई में 24 कैरेट सोने की वॉकवे बनाई जाएगी। यह डीरा के गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में बनेगी, जहां 1,000 से ज्यादा सोने और गहनों की दुकानें हैं। इसे दुनिया की पहली और सबसे लंबी गोल्ड वॉकवे बताया जा रहा है। इसे 2026 के अंत तक खोलने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें... फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: नेतन्याहू सर्वे में पिछड़ रहे, क्या फिर भी प्रधानमंत्री बन जाएंगे; इजराइल में वोटिंग कल, भारत से कितने अलग होते हैं चुनाव 2. मंडे मेगा स्टोरी: हीरा जमीन से 200 किमी नीचे, अरबों साल में बना:जानिए इतने बेशकीमती क्यों होते हैं हीरे; अब लैब में 6 हफ्तों में कैसे बनाया जा रहा 3. जरूरत की खबर: सुबह या शाम, कब नहाना बेहतर: क्या रोज नहाना जरूरी है, डॉक्टर से समझें बेदिंग साइंस, नहाते हुए न करें ये 7 गलतियां 4. फिजिकल हेल्थ: क्या आपको हार्ट अटैक का रिस्क है:कैल्शियम स्कोर टेस्ट से पता चलेगा, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब 5. रवीना@54: लव लाइफ के किस्से:ऋषि कपूर थे क्रश, पसंद के लड़के ने मोटी कहकर चिढ़ाया; अक्षय ने सगाई तोड़ी, अजय ने पागल कहा 6. मंडे स्पेशल: कांग्रेस छोड़ BJP में आए 3 पूर्व मंत्री, सभी साइडलाइन:संजय 200 करोड़ के मालिक, 140 करोड़ रिकवरी का डर; 4 दिग्गजों की कैसी है स्थिति? 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: टीचर NATURE को पढ़े ‘नथूरे’, EDUCATION की स्पेलिंग लिखी AGUQUSAN:20 साल से पढ़ा रहे, 50 हजार से ज्यादा वेतन; TET पर सवाल उठाने वाले खुद सवालों में घिरे 8. भास्कर एनालिसिस: भाजपा से अयोध्या मंदिर का मुद्दा छीनेगी सपा:केदारेश्वर में पूजा के बाद रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश; 2027 के लिए सनातन की तरफ चले 9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पढ़ाई-खर्च के लिए छात्र अपना खून बेच रहे:यूपी में नीट का छात्र बोला- खून तो बनता रहेगा; पढ़ाई का मौका फिर नहीं मिलेगा 10. मंडे स्पेशल: राजस्थान के IPS अफसरों को दिल्ली जाने से रोका: दिनेश एमएन, जोसेफ समेत 5 को परमिशन नहीं, सरकार का तर्क- अनुभवी अफसरों की कमी 11. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मिठाइयों में लग रहे एल्यूमीनियम से बने चांदी के वर्क: सोने वाले में वर्क में तांबा-जिंक, भास्कर पड़ताल में देखिए- चौंकाने वाला सच 12. मंडे स्पेशल: बिहार में रफ्तार का नया एक्सप्रेसवे, 2,424km बनेगा हाइवे:120 की रफ्तार से दौड़ेगी कारें, 8 घंटे मे पहुंचेंगे दिल्ली; 1.64 लाख करोड़ खर्च 13. ग्राउंड रिपोर्ट: 'स्मैक से दिमाग को फीलगुड होता है':पढ़ने की उम्र में सफेद पाउडर की लत, किताबों में पुड़िया; नशे के लिए तस्कर के सामने हाथ जोड़ते युवा 14. ग्राउंड रिपोर्ट: राजपुर रोड में ट्रैफिक सबसे बड़ी परेशानी:परिसीमन के बाद बन चुकी भाजपा का गढ़, कांग्रेस बोली- जो काम हमने शुरू किए वो बंद कराए करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज कन्या वालों को रुका पैसा मिल सकता है और कुंभ वालों की बड़ी प्रॉपर्टी डील होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:21 am

गोड़धोइया नाला का 1 नवंबर को लोकार्पण करेंगे CM:17 वार्डों के लोगों को मिलेगी जलभराव से राहत; 495.24 करोड़ से हुआ है निर्माण

महानगर में 495.24 करोड़ रुपये की लागत वाली गोड़धोइया नाला परियोजना पूरी हो चुकी है। परियोजना से शहर के उत्तरी क्षेत्र के 17 वार्डों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री इसके दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे। परियोजना के तहत 9.25 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन बिछाई गई है और सीवेज के शोधन के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है। पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट से जुड़ी यह परियोजना शहर में जल निकासी को बेहतर बनाने और सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से शोधन करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दशकों की उपेक्षा से बाहर आया गोड़धोइया नाला गोड़धोइया नाला गोरखपुर के सबसे पुराने नालों में से एक है। कई दशकों तक यह उपेक्षा और गंदगी का पर्याय बना रहा। अतिक्रमण के कारण इसका अस्तित्व संकट में पहुंच गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाले के जीर्णोद्धार के लिए पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना तैयार कराई। कार्यदायी संस्था जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता पकंज कुमार के अनुसार, 495.24 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 7.75 किलोमीटर लंबा पक्का नाला और 1.50 किलोमीटर लंबा कच्चा नाला बनाया गया है। इसके अलावा 38 एमएलडी क्षमता का एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 61 एमएलडी क्षमता का एक मेन पंपिंग स्टेशन और 14 ब्रिज/कल्वर्ट का निर्माण कराया गया है। साथ ही 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन भी बिछाई गई है। हजारों लोगों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत गोड़धोइया नाला परियोजना के पूरा होने से गोरखपुर महानगर के उत्तरी क्षेत्र के 17 वार्डों के हजारों लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इन वार्डों में बाबा राघव दास नगर, चरगांवा, अशोक नगर, शिवपुर, तुलसीराम पश्चिमी, शहीद शिव सिंह छेत्री नगर, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर, हरसेवकपुर, विश्वकर्मापुरम बौलिया, शालिग्राम नगर, लोहियानगर, कृष्णानगर, शाहपुर, मैत्रीपुरम, शक्तिनगर, रामजानकी नगर तथा विष्णुपुरम शामिल हैं। इन क्षेत्रों से निकलने वाला सीवेज पहले सीधे गोड़धोइया नाले में मिलता था। अब परियोजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन के माध्यम से इसे 38 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाकर शोधित किया जा रहा है। शोधन के बाद पानी को रामगढ़ताल में प्रवाहित किया जा रहा है। सीवेज के शोधन से रामगढ़ताल की जल गुणवत्ता में भी लगातार सुधार हो रहा है। जलजनित बीमारियों पर अंकुश और भूजल की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने गोड़धोइया नाला परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का बेहतरीन मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि परियोजना के अस्तित्व में आने से गोड़धोइया नाला अतिक्रमणमुक्त हुआ है और नाले के कैचमेंट क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की समस्या से राहत मिल रही है। महापौर के अनुसार, गंदे सीवेज जल के शोधन से जलजनित बीमारियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों के नगरीय जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। सीवेज को सीवर लाइन के माध्यम से सीधे एसटीपी तक पहुंचाकर शोधित करने से भूगर्भ जल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। फेज-2 का भी शिलान्यास करेंगे सीएम योगी, खर्च होंगे 93.72 करोड़ रुपये 495.24 करोड़ रुपये की गोड़धोइया नाला परियोजना के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। दूसरे चरण में 93.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नाले के 1.50 किलोमीटर लंबे कच्चे हिस्से को आरसीसी निर्माण के माध्यम से पक्का कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गोड़धोइया नाले के अंतिम छोर पर स्थित बिछिया रेलवे कॉलोनी में 38 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी तक पहुंचने के लिए फिलहाल एक ही संकरा रास्ता उपलब्ध है। यह रास्ता रेलवे कॉलोनी के भीतर आवासीय कॉलोनियों से होकर गुजरता है। भविष्य में रेलवे की ओर से अपनी कॉलोनियों के लिए बाउंड्रीवाल बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में एसटीपी तक पहुंचने का मौजूदा रास्ता बंद हो सकता है।इसी संभावना को देखते हुए नाले के समानांतर एसटीपी तक पहुंचने के लिए 1.50 किलोमीटर लंबे एप्रोच मार्ग का प्रावधान किया जा रहा है। फेज-2 के तहत 120 स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ लैंडस्केपिंग का कार्य भी कराया जाएगा। दूसरे चरण के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नाले के दोनों तरफ बनेगी पक्की सड़क, 68 करोड़ रुपये होंगे खर्च गोड़धोइया नाला परियोजना के साथ क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नाले के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। सड़क निर्माण पर करीब 68 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोड़धोइया नाला परियोजना के पूर्ण होने और दूसरे चरण के कार्यों के साथ गोरखपुर में जल निकासी, सीवेज शोधन और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ रही यह परियोजना शहरवासियों को जलभराव से राहत देने, पर्यावरणीय स्वच्छता बेहतर बनाने और नगरीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम साबित होगी।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:21 am

कान की दवा से पकड़ाया खुद को मरा दिखाने वाला:मऊ में जिस डॉक्टर को ठगा, उसी से दवा मंगाई, AI से अपनी चिता की फोटो बनाई थी

मऊ में हत्या की सजा से बचने के लिए एक युवक ने खुद को मरा दिखाया। बकरे को चिता पर लिटा दिया और AI से अपनी चिता पर लेटी तस्वीर बनवाई। 10वीं पास राजू ने 18 महीने तक पुलिस को गुमराह किया। श्मशान घाट और नगर पालिका से डेथ सर्टिफिकेट बनवाए। कोर्ट में जमा करवाकर फरार हो गया। राजू को सभी ने मरा मान लिया था। लेकिन, कान की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली एक दवा ने उसे पकड़वा दिया। उसने जिस होम्योपैथिक डॉक्टर से लाखों की ठगी की थी, उसी से दवा भी लेता था। डॉक्टर को संदेह था कि राजू की मौत नहीं हुई है। डॉक्टर अपने स्तर से छानबीन कर रहे थे। दैनिक भास्कर ने डॉक्टर से बात की और जाना कि आरोपी कैसे पकड़ में आया? पढ़िए रिपोर्ट… पहले मामला समझिए… कोतवाली नगर क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर का रहने वाला राजू उर्फ राजकुमार राजभर (38) राजमिस्त्री का काम करता था। पिता रामनाथ की मौत हो चुकी है। परिवार में राजू की पत्नी, 4 बच्चे और बुजुर्ग मां हैं। राजू ऑनलाइन ट्रेडिंग में भी माहिर था। वह पैसे बढ़ाने का झांसा देकर लोगों से रकम लेता और शेयर बाजार में निवेश करता था। राजकुमार और उसके दोस्त सुदर्शन राजभर ने भट्ठा मालिक योगेश सिंह से ईंटें खरीदी थीं। बाद में रुपए मांगने को लेकर झगड़ा हो गया था। 19 दिसंबर, 2016 को मुंशीपुरा रेलवे लाइन के पास योगेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजकुमार और सुदर्शन के खिलाफ केस हुआ। राजकुमार 6 महीने जेल में भी रहा। राजू को आशंका थी कि उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। इससे बचने के लिए उसने अपनी मौत का नाटक किया। 30 मई, 2025 को राजू ने AI से चिता पर लेटे हुए शव की तस्वीर तैयार कराई। मौत को सच दिखाने के लिए बकरे की डेडबॉडी जलवाई और तेरहवीं का भोज करके फरार हो गया। रविवार (25 अक्टूबर) को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पढ़िए राजू के झांसे में फंसे डॉक्टर ने क्या बताया… राजू ने पुलिस को बताया कि उसे मृत घोषित कराने में 2 डॉक्टरों का हाथ है। डॉक्टर निलय कुमार सिंह और रमेश शुक्ल का नाम इस मामले में सामने आया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. निलय कुमार सिंह ने बताया कि मैं 24 साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं। 2023 में मेरा एक कंपाउंडर अनुज प्रजापति था। उसने मुझसे राजकुमार के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताईं। उसने कहा कि राजू ब्रश करने से पहले 10 हजार रुपए कमा लेता है। आपको एक बार उससे मिलना चाहिए। 3 दिन बाद राजू मुझसे मिलने आया। मैं उसे बिल्कुल नहीं जानता था। लेकिन मेरे कंपाउडर ने ऐसी बातें बताई थीं, जिससे मैं प्रभावित हो गया था। 5% की जगह 20% ग्रोथ का लालच दिया राजू मुझसे बोला कि डॉक्टर साहब आपने कितना इन्वेस्ट किया है म्यूचुअल फंड में? मैंने कहा कि हमारा तो 25-30 लाख लगा है। राजू ने कहा कि आज की डेट में कौन 5% ग्रोथ चाहता है, हम आपको 20% ग्रोथ दिलवाएंगे। आप सारा पैसा रिडीम कर लीजिए, फिर हमें बताइएगा। मैं उसकी बातों में आकर पूरा पैस रिडीम करा लिया। मैं अकाउंट से रुपए निकालकर राजू को देता गया। हर 15 दिन में वो एक नया एप ले आता था। मैं ज्यादा कुछ जानता नहीं था, इसलिए पैसा लगाता गया। ऐसा करते-करते 30 लाख रुपए लग गया। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि 2016 में राजू हत्या कर चुका था। 2025 तक रुपए निकालने और जमा करने का सिलसिला चलता रहा। बोला- साइबर अटैक की वजह से फंस गया पैसा 2025 में रुपए निकलना बंद हो गया। मैंने पूछा तो बोला जो साइबर अटैक हुआ है, उसी में यह सब गड़बड़ हुआ है। मैं इंतजार करता रहा। जबकि राजू रुपए ठग चुका था। 30 मई को राजू ने अपनी मौत का नाटक कर दिया। एक दिन राजू के गांव का एक लड़का आया और उसने बताया कि ये एक फेक है। मेरे तो पैर से जमीन खिसक गई। मैं परेशान था और मैं इससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। मुझे नहीं पता था कि ये आदमी कहां गया। मेरा कचहरी के एक वकील विजय यादव से संपर्क हुआ। विजय ने कहा कि 6 महीने में पैसा वापस कर देंगे। 6 महीने में पैसा नहीं मिला, तो मैं SP इलामारन साहब के पास गया। इलामारन साहब ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह के पास भेजा। मोबाइल फोन बंद होने से पकड़ में नहीं आया कोतवाल ने सर्विलांस की मदद से राजू को 2 बार ट्रैक करने की कोशिश की। लेकिन, मोबाइल फोन बंद कर लेने से वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। अहम मोड़ तब आया, जब राजकुमार की कान की बीमारी के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली एक खास दवा की मांग लेकर उसका साला मेरे पास आया। पहले मैं राजकुमार को यही दवा दिया करता था। दवा की मांग और जो लक्षण उसने मुझे बताए, उससे मुझे शक हो गया कि राजकुमार जिंदा है। वह अपने करीबियों के संपर्क में है। मैंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद राजू की गिरफ्तारी हुई। मुझ पर लगे आरोप निराधार हैं। मैं चाहता हूं कि मेरा पैसा रिकवर करा दीजिए। मेरे जीवन भर की कमाई चली गई है। फायदा सुनकर कई लोग फंसते गए डॉ. रमेश शुक्ल ने बताया- 2023 मैं जयपुर कॉन्फ्रेंस में गया था। वहां निलय सिंह ने एप और फायदे के बारे में बताया था। उसी के कहने पर मेरा साढ़े सात लाख रुपया लगा है। उसने और भी कई लोगों का रुपया लगवाया था। मुझे लगता है कि इतने लोगों के रुपए खाने के लिए उसने इतना बड़ा रिस्क लिया। वह खुद को बचाने के लिए हम लोगों को फंसा रहा है। हमारा पैसा रिफंड होना चाहिए। शहर कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर आरोपी के साथ इन लोगों की संलिप्ता मिलती है, तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में कार पार्किंग को लेकर पिता-बेटे, भाई की हत्या:पड़ोसी ने ताबड़तोड़ गोलियां मारीं; 5 दिसंबर को होनी थी बेटे की शादी लखनऊ में दिनदहाड़े एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनमें पिता-बेटा और छोटे भाई शामिल हैं। वारदात सआदतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 10:35 बजे हुई। हत्यारोपी ऋषभ (30) मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अफसर था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मौके पर 50-60 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:20 am

रेवाड़ी-अलवर स्टेशन पर अब स्क्रीन बताएगी रास्ता:क्यूआर कोड स्कैन करके अपने मोबाइल पर भी टिकटघर से प्लेटफॉर्म का रास्ता

रेवाड़ी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म, टिकट घर या वेटिंग हॉल तलाशने में यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। स्टेशन पर डिजिटल मार्गदर्शक लगाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए मुख्य प्रवेश क्षेत्र में टच-स्क्रीन कियोस्क लगाए जाएंगे, जिन पर स्टेशन का नक्शा और विभिन्न सुविधाओं तक पहुंचने का रास्ता दिखाई देगा। यात्री स्क्रीन पर संबंधित सुविधा चुनकर उसका रास्ता जान सकेंगे और क्यूआर कोड स्कैन करके अपने मोबाइल पर भी दिशा देख सकेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की इस योजना में रेवाड़ी के साथ अलवर जंक्शन को भी शामिल किया गया है। रेलवे का लक्ष्य दोनों स्टेशनों पर इसी वित्तीय वर्ष में यह सुविधा शुरू करने का है। स्क्रीन पर विकल्प चुनते ही दिखेगा रास्ता डिजिटल मार्गदर्शक में स्टेशन परिसर का नक्शा और सुविधाओं की लोकेशन उपलब्ध रहेगी। यात्री टच-स्क्रीन पर अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे। इसमें प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, वेटिंग हॉल, विश्राम कक्ष, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, खानपान स्टॉल और निकास द्वार तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। क्यूआर कोड के जरिए यात्री इस जानकारी को अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकेंगे। बुजुर्गों और अनजान यात्रियों को मिलेगी राहत स्टेशन पर पहली बार आने वाले यात्रियों को अक्सर प्लेटफॉर्म और दूसरी सुविधाओं का रास्ता तलाशने में परेशानी होती है। ट्रेन छूटने की जल्दी में उन्हें दूसरों से रास्ता पूछना पड़ता है। डिजिटल मार्गदर्शक से ऐसी परेशानी कम होने की उम्मीद है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को भी जरूरी सुविधाओं की लोकेशन तलाशने में मदद मिलेगी। व्हीलचेयर रैंप, सुलभ शौचालय और विशेष लिफ्ट जैसी सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने की योजना है। नागपुर स्टेशन के मॉडल पर तैयार होगी व्यवस्था रेलवे प्रशासन नागपुर स्टेशन पर इस्तेमाल किए जा रहे डिजिटल नेविगेशन मॉडल की तर्ज पर रेवाड़ी और अलवर में यह सुविधा विकसित करेगा। दोनों स्टेशनों के मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया यानी प्रवेश द्वार के आसपास कियोस्क लगाने की योजना है, ताकि स्टेशन परिसर में पहुंचते ही यात्री इनका उपयोग कर सकें। यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए की जा रही है पहल उत्तर पश्चित रेलवे के जयपुर मंडल के सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने बताया कि यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुगम बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। रेवाड़ी और अलवर जंक्शन पर डिजिटल मार्गदर्शक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक काम पूरा कर यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने का है।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:14 am

बिश्नोई समाज ने फिर सलमान खान को चेताया:राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- एक्टर डरते हैं कोई आकर मार देगा; मुकाम धाम में माफी मांगें, हम करेंगे सुरक्षा

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के बाद यह उनका दूसरा बयान है। राजस्थान के जोधपुर जिले के जाजीवाल धोरा में हुए खीर महोत्सव में मंच से देवेंद्र बुड़िया ने कहा- यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा। बुड़िया यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को खुली चेतावनी हुए कहा- सलमान खान डरा हुआ है। बेवजह हाथ-पांव कांप रहे हैं कि कोई आकर मार देगा। इसीलिए यदि शांति चाहता हैं, वह बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' आए और माफी मांगें, तो हम माफ कर देंगे। हम सुरक्षा भी करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के रहने वाले समाज के युवाओं के साथ कनाड़ा में हो रहे भेदभाव को लेकर देवेंद्र बुड़िया ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कनाड़ा दूतावास से बिश्नोई समाज को टारगेट ना करने के लिए पत्र भी लिखा था। इसके अलावा एक बयान में उन्होंने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा था कि हमें उस पर गर्व है। बुड़िया बोले- लॉरेंस हमारा भाई, हमारा बच्चा बुड़िया ने गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा कि वो हमारा भाई है, हमारा बच्चा है। उस बच्चे के मुंह से गुरु महाराज के लिए निकल गया कि सलमान खान यदि यहां आए, जांभेश्वर भगवान के धाम मुकाम में आकर समाज से माफी मांग ले, तो मेरी तरफ से और समाज की तरफ से माफ कर देंगे। मोबाइल की फ्लैश जलवाकर समर्थन मांगा देवेंद्र बुड़िया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप सभी अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट एक बार चालू करें। अपने भाई लॉरेंस के लिए और यह कहें कि सलमान को यहां आकर मुकाम में माफी मांगनी पड़ेगी और हम उसे माफ कर देंगे। इसके बाद उसकी सुरक्षा भी हम ही करेंगे। जीव रक्षा करेगा तो हमेशा के लिए उसका डर मिट जाएगा। गैंगस्टर लॉरेंस को बताया था अपना हीरो छह दिन पहले बुड़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि लॉरेंस के खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। अभी भी समय है, सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। वे अगर ऐसा करते हैं तो समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था। हरियाणा में पूर्व CM के बेटे से ठन चुकी देवेंद्र बुड़िया हरियाणा में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ विवाद हो गया था। बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर महासभा से जबरन इस्तीफा देने के लिए दवाब बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ महासभा में बड़े फैसले लिए। देवेंद्र बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई से बिश्नोई रत्न वापस ले लिया और बदले में कुलदीप ने देवेंद्र बिश्नोई को महासभा के प्रधान पद से हटवाकर अन्य व्यक्ति को प्रधान बना दिया। हालांकि दोनों के बीच यह लड़ाई अब भी कानूनी रूप से जारी है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल 'मुकाम' जाकर माफी मांगें। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:03 am

संसद-PMO चमकाने वाली कंपनी करेगी गुरुग्राम में सफाई:5 साल का कॉन्ट्रेक्ट, ₹647 करोड़ खर्च होंगे, नवंबर से शुरुआत; जानिए कैसे काम करेगा पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर

साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों और गलियों में अब आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर की सफाई देखने को मिलेगी। गुरुग्राम नगर निगम ने इसके लिए बीवीजी (BVG) कंपनी और रामकी (Ramky) ग्रुप को जिम्मेदारी सौंपी है। ये वही कंपनियां हैं, जिन्होंने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, पीएमओ और सुप्रीम कोर्ट जैसे वीवीआईपी (VVIP) परिसरों के मैकेनाइज्ड रखरखाव की जिम्मेदारी संभाली हुई है। दोनों कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने के साथ ही निगम ने अगले 5 वर्षों के लिए ₹647.78 करोड़ का मेगा टेंडर भी अलॉट कर दिया है। कंपनियों की तरफ से अर्नेस्ट मनी (बयाना राशि) भी जमा करवा दी गई है। यानी अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 15 नवंबर से दोनों कलस्टरों में सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि ये कंपनियां डोर-टू-डोर कचरा पिकअप से लेकर उसके निपटान तक का काम करेंगी। इनके लिए नगर निगम द्वारा बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है, जबकि शेड से लेकर सारी मशीनरी और मैनपावर कंपनी की अपनी होगी। नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सोमवार देर शाम को दोनों कलस्टरों में बनाए जा रहे बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। पुरानी कंपनी का क्या हुआ, इन दोनों नई कंपनियों को गुरुग्राम का कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला, क्या है इनका अनुभव और कैसे करेंगी ये काम? जैसे सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें दैनिक भास्कर की यह खबर… क्यों पड़ी नई कंपनी चुनने की जरूरत, 2 पॉइंट…… नई कंपनियों को इन खासियतों की वजह से चुना गया… यहां जानिए कैसे दोनों कंपनियों गुरुग्राम में करेंगी काम… 875 वाहनों की व्यवस्था, 28 अक्टूबर से तैनाती मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि दोनों क्लस्टरों में कुल 875 वाहनों की व्यवस्था की गई है, जिनमें 675 लाइट कमर्शियल वाहन (एलसीवी), 184 ई-रिक्शा और 16 कॉम्पैक्टर शामिल हैं। वाहनों की तैनाती 28 अक्टूबर से शुरू करने की योजना है, जिसके पहले चरण में 100 वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल 591 वाहनों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मैनुअल रोड स्वीपिंग, नालों की सफाई और झाड़ियों की कटाई के लिए 1,673 कर्मचारियों, 47 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छह जेसीबी की व्यवस्था की गई है। मैकेनिकल रोड स्वीपिंग के लिए 25 मशीनें हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम मेयर राजरानी मल्होत्रा ने बताया कि पुराने फ्लॉप मॉडल के बाद निगम ने अप्रैल-जून 2026 में ₹606 करोड़ से ₹609 करोड़ का टेंडर निकाला, जिसे संशोधित कर अब ₹647.78 करोड़ का अंतिम रूप दिया गया है। नई व्यवस्था में सबसे खास बात यह है कि कंपनियों के काम की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक आधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। बंधवाड़ी लैंडफिल पर खर्च होंगे 151.20 करोड़ रुपये बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लीगेसी वेस्ट प्रबंधन के लिए 20 अक्टूबर 2026 तक कुल 58.50 लाख मीट्रिक टन कचरा प्राप्त हुआ है, जिसमें से 42.95 लाख मीट्रिक टन का निस्तारण किया जा चुका है। शेष 15.55 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जाना है। वर्तमान में 16.80 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए 151.20 करोड़ रुपये के अनुबंध किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 8.50 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए 61.71 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... फ्रांसीसी महिला बोली- सुअरों के घर जैसा बना गुरुग्राम:जानवरों जैसे रह रहे; मंत्री राव इंद्रजीत भी कह चुके- इंटरनेशनल बेइज्जती होती है हरियाणा के गुरुग्राम में जगह जगह बिखरे कचरे के ढेर और जलभराव से एक बार फिर साइबर सिटी की फजीहत हुई है। इस बार मामला फ्रांसीसी महिला मैथिडे आर से जुड़ा है। मैथिडे आर लंबे समय से गुरुग्राम में रह रही हैं और उन्होंने एक भारतीय से शादी की है। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:02 am

दिल्ली से शुरू हुई मोहब्बत का मथुरा में अंत:मौत से पहले नाजिया को दी यातनाएं, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

मथुरा की नाजिया ने राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले रविंद्र से दिल्ली में मोहब्बत की। दो साल तक दोनों साथ रहे परिवार ने विरोध किया तो लव मैरिज कर ली। लेकिन नाजिया को शायद पता नहीं था मोहब्बत करने की उसे ऐसी खौफनाक सजा मिलेगी कि उसका पति ताउम्र भूल नहीं पाएगा। नाजिया को मौत के घाट उतारने से पहले उसके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने यातनाएं दी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने मौसेरे भाई को गिरफ्तार करने के बाद अब उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले रविंद्र को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र के बद्री नगर नई बस्ती की रहने वाली नाजिया से मोहब्बत हो गई । दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 18 जून 2026 को दिल्ली दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थित आर्य समाज वैदिक ट्रस्ट में शादी कर ली थी। इस शादी से नाजिया के घर वाले खुश नहीं थे। नाजिया के घर वालों ने एक साजिश रची। जिसके तहत वह रविन्द्र के घर पहुंचे और एक महीने के अंदर धूमधाम से शादी करने की बात कहते हुए नाजिया को मथुरा ले आए। एक महीने तक नहीं हुई रविंद्र से बात झुंझनू के थाना पचेरी कला में रविन्द्र ने जीरो FIR कराई। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नाजिया को 2 अगस्त को उसके परिवार वाले एक महीने के अंदर धूमधाम से शादी करने का झांसा देकर ले गए। एक महीना निकल जाने के बाद तक जब नाजिया के घर वालों का कोई जवाब नहीं आया तो उसने नाजिया को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई, इसके बाद परिवार वालों को फोन किया तो उन्होंने भी जवाब देना तो दूर बात करना तक बंद कर दिया। परिजनों को किया नामजद रविंद्र ने पुलिस से कहा जब उसने जानकारी की तो पता चला कि नाजिया के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी है। इस हत्या को अंजाम उसके भाई अकरम,मोहम्मद कैफ, सोहिब,उसकी मां, चाची बाजिया, बहन सानिया व जीजा आजाद ने दिया है। झुंझनू पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद जांच 24 अक्टूबर की शाम को मथुरा पुलिस के पास भेज दी। मथुरा पुलिस ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कब्र से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने उसके भाई अकरम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरे भाई मोहम्मद कैफ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पैर बांधकर दबाया गला सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि नाजिया की हत्या गला दबाने से हुई। इसके साथ ही उसके पैरों में भी चोट के निशान थे। जिससे साफ है कि पहले उसके पैर बांधे और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम सुबह पढ़ी जाने वाली नमाज के समय दिया गया। पड़ोसियों ने बिना कैमरे पर आए बताया कि जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह नाजिया के घर गए लेकिन उसके घर वालों ने किसी को घुसने नहीं दिया और कहा कि नाजिया की करंट लगने से मौत हो गई है। दोपहर में दफनाया शव सुबह की नमाज के समय अजान की आवाज के साथ नाजिया की गला वात्या कर दी। बड़े शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों को भरोसा दिलाया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद शव को दोपहर तक घर में रखा और जब दोपहर को जौहर की नमाज का समय हुआ तो किसी को शव को देखे बिना अंधी कुइयां वाले कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद परिवार बड़े इत्मीनान से रहने लगा। पुलिस ने भाई को पकड़ा तो कहा चोरी का मामला है रविवार को जब नाजिया के घर पुलिस पहुंची और अकरम को लेकर थाने गई तो उसके घर वालों ने पड़ोसियों से कहा किसी झूठे चोरी के मामले में पुलिस उसे पकड़ कर ले गई है। सोमवार को जब मीडिया में मामला आया तो मोहल्ले वालों के होश उड़ गए। इससे पहले नाजिया के परिवार के अन्य सदस्य ताला लगाकर भाग गए। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि नाजिया के भाई आपराधिक किस्म के थे,चोरी आदि के मामले में पुलिस आती रहती थी। जब उसके घर वालों ने कहा कि चोरी का मामला है तो सही मान लिया, लेकिन यह नहीं पता था कि इन्होंने अपनी ही बेटी को मार दिया है। जिस कब्र से निकाला उसी में किया दफन 25 सितंबर को नाजिया के घर वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव दफना दिया। एक महीने बाद मामला खुला तो पुलिस ने अंधी कुइयां वाले कब्रिस्तान में दफन नाजिया के शव को निकाला, पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद रविवार की देर शाम जिस कब्र से शव को बाहर निकाला उसी कब्र में उसको दफना दिया।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:01 am

हरियाणा-BJP सांसद के बेटे के पोस्टर से CM ही गायब:भाजपा के सिंबल संग राव इंद्रजीत-आरती राव की फोटो; पूछने पर बोले- राजनीतिक कार्यक्रम नहीं

भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी महेंद्रगढ़ जिले के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके दौरों के लिए बनाए जा रहे पोस्टर अब चर्चा में हैं। पोस्टरों में भाजपा के चुनाव चिह्न के साथ पिता धर्मबीर सिंह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी मंत्री बेटी आरती राव की तस्वीरें लगाई गई हैं। इनमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की तस्वीरें नहीं हैं। वहीं, मोहित के नाम के साथ भाजपा कार्यकर्ता के बजाय धर्मसेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लिखा गया है। मोहित चौधरी की सक्रियता ऐसे समय में बढ़ी है, जब उनके पिता और सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह राजनीति से संन्यास लेने की बात कर चुके हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर रिपोर्टर से जब मोहित चौधरी से इस मामले पर बात की तो उन्होंने इसे राजनीतिक कार्यक्रम मानने से इनकार किया है और कहा है कि वे सामाजिक संस्था के बैनर तले काम कर रहे हैं। मोहित बोले- सांसद की जीत के बाद शुरू किए धन्यवाद दौरे मोहित चौधरी के मुताबिक, उनके पिता चौधरी धर्मबीर सिंह के सांसद बनने के बाद उन्होंने लोगों के बीच जाकर धन्यवाद करने के लिए ग्रामीण दौरे शुरू किए थे। ये दौरे अभी भी जारी हैं। महेंद्रगढ़ जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 50 प्रतिशत गांवों में वे धन्यवाद दौरे कर चुके हैं। बाकी गांवों में भी जल्द पहुंचेंगे। ये दौरे किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम के तहत नहीं किए जा रहे हैं। पिता धर्मबीर सिंह अभी सक्रिय हैं और फ्रंट फुट पर रहकर काम कर रहे हैं। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। धर्मबीर सिंह ने कहा था- 2029 में चुनाव नहीं लड़ूंगा चौधरी धर्मबीर सिंह जून 2024 में लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कह चुके हैं कि वे 2029 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए कहा था कि अगले चुनाव तक उनकी उम्र 74 साल हो जाएगी और वे चुनावी राजनीति के बजाय सामाजिक सेवा करना चाहते हैं। इसके बाद 17 अक्टूबर 2025 को नारनौल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने फिर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा था कि वे बहुत चुनाव लड़ चुके हैं और अब आराम करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने राजनीति से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन जारी रखने की बात भी कही थी। राव इंद्रजीत सिंह के बाद धर्मबीर सिंह ने भी छोड़ी थी कांग्रेस फरवरी 2014 में राव इंद्रजीत सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के करीब एक महीने बाद धर्मबीर सिंह ने भी कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। उस समय वे सोहना से कांग्रेस विधायक और मुख्य संसदीय सचिव थे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बाद में भाजपा ने उन्हें इसी सीट से टिकट दिया। यह फॉर्मेशन घटनाक्रम का क्रम भी बताता है और दोनों नेताओं के बीच किसी अपुष्ट राजनीतिक समझ या सीधा संबंध होने का दावा भी नहीं करता।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:01 am

MP में मानसून जैसा सिस्टम...3 दिन भारी बारिश:28, 29-30 अक्टूबर को चेतावनी; आज 11 जिलों में पानी गिरेगा

मध्य प्रदेश में मानसून जैसा सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से 28, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से में भारी और अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को जबलपुर समेत 11 जिलों में आंधी-बारिश होने का अनुमान है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक- बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन) अब गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया है। 27 अक्टूबर से यह और भी स्ट्रॉन्ग हो जाएगा। इसके बाद यह आगे बढ़ेगा और एमपी के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। 29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा असर मौसम विभाग ने बताया कि सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 29 अक्टूबर को रहेगा। इसी दिन करवा चौथ भी है। ऐसे में पूरे प्रदेश में चांद के दीदार मुश्किल हो सकते हैं। अब तक के अनुमान के मुताबिक, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यानी, अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। वहीं, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होगी। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बूंदाबांदी का दौर रह सकता है। 30 अक्टूबर को भी छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में भारी बारिश होने के आसार है। पचमढ़ी में रात का तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी से पहले रात में ठंडक बढ़ गई है। बीती रात प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में 13.9 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 14.2 डिग्री, बालाघाट के मलाजखंड में 14.7 डिग्री और मंडला में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। उज्जैन, गुना, नर्मदापुरम, धार, ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो और सागर में पारा 35 से 35.5 डिग्री के बीच रहा। मैप से समझें, 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 3 अक्टूबर को लौटा मानसून, बारिश जारी प्रदेश से 3 अक्टूबर को ही मानसून लौट चुका है। एक ही दिन में पूरे प्रदेश से विदाई हुई, लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर अभी भी चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में आंधी-बारिश का असर देखा गया। लगातार 8 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश भी हुई। शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश का दौर थम गया, लेकिन मंगलवार को फिर से बारिश होने का अनुमान है। विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं, रात में ठंडक है। वहीं, कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस बार प्रदेश में 100 दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव रहा है। इस साल सामान्य से कम हुई बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान प्रदेश में कुल 908.4 मिमी यानी, 35.8 इंच (95.9 प्रतिशत) बारिश हुई। यह सामान्य बारिश 37.3 इंच (949.5 मिमी) की तुलना में 1.5 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 4 प्रतिशत कम पानी गिरा। पूर्वी हिस्से में 4% ज्यादा और पश्चिमी हिस्से में औसत से 12% बारिश कम हुई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंकड़ा चार प्रतिशत ज्यादा है। अधिकांश जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है, लेकिन बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी में 5% से 21% तक कम बारिश हुई है। वहीं, पश्चिमी हिस्से के आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 9% से 51% कम पानी गिरा है। इस बार जून सूखा रहा, इस वजह से आंकड़ा कम मौसम विभाग के अनुसार, जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआती दिनों में तेज बारिश होने से यह बढ़ गया। इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिन तक बारिश नहीं हुई। आखिरी सप्ताह में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया। बावजूद इसके 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई, अगस्त और सितंबर का कोटा तो फुल रहा, लेकिन जून की भरपाई नहीं हो पाई। यही वजह है कि इस साल प्रदेश में 4 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। अब जानिए, अक्टूबर में कब, कैसा रहा 5 बड़े शहरों का मौसम… भोपाल: 2012 में रिकॉर्ड 38 डिग्री रहा था तापमानभोपाल में अक्टूबर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 साल में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। साल 2017 में 36.4 डिग्री तक पहुंच चुका है। 2012 में पारा रिकॉर्ड 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री 12 अक्टूबर 2012 को रहा था। इस महीने बारिश का भी ट्रेंड है। साल 1955 में पूरे महीने साढ़े 7 इंच बारिश हुई थी। 6 अक्टूबर 2009 को 24 घंटे में रिकॉर्ड 5 इंच पानी गिरा था। पिछले साल पूरे महीने 3.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इंदौर: 25 साल पहले रिकॉर्ड 6.2 डिग्री रहा था न्यूनतम तापमानइंदौर में भी तीनों मौसम देखने को मिलते हैं। पिछले 10 साल 2016 से 2025 की बात करें, तो दिन में तीन बार 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह चुका है। रात का टेम्प्रेचर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। इस महीने इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड है। साल 2013 में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी। पिछले साल 1 इंच पानी गिरा। इंदौर में 22 अक्टूबर 2000 को दिन का तापमान 37.8 डिग्री तक पहुंच गया था। यह अब तक का रिकॉर्ड है। 25 साल पहले 22 अक्टूबर 1999 को रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही थी। वर्ष 1985 में अक्टूबर महीने में 9 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 9 अक्टूबर 1985 को 6.19 इंच हुई थी। पिछले साल पूरे महीने 5.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। ग्वालियर: 38 डिग्री पार पहुंच जाता है दिन का तापमानग्वालियर में अक्टूबर महीने में भी दिन में तेज गर्मी पड़ती है। वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पिछले 10 साल में अमूमन तापमान 35 डिग्री से ज्यादा ही रहा। 27 अक्टूबर 1994 को दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यहां का औसत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस है। यहां जिस तरह से गर्मी पड़ती है, उसी तरह से ठंड का असर भी रहता है। 2018 में तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा था। 10 में से 8 साल बारिश का दौर भी रहा। 2022 में 5 इंच, 2024 में 4.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1956 में 8.68 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 13 अक्टूबर 1955 को हुई थी। इस दिन 6 इंच पानी बरस गया था। जबलपुर: 74 साल पहले सबसे सर्द रही थी रातजबलपुर में अक्टूबर महीने में औसत अधिकतम तापमान 31.8 और औसत न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। हालांकि, पिछले 10 साल में दिन-रात का पारा इससे अधिक ही रहा। 5 अक्टूबर 1966 को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। 30 अक्टूबर 1952 को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा था। वर्ष 1916 में सबसे ज्यादा 10.46 इंच मासिक बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश 4 अक्टूबर 1977 को हुई थी। पिछले साल भी पूरे महीने 7 इंच बारिश हुई थी। उज्जैन: 10 में से 2 साल बारिश नहीं हुईउज्जैन में पिछले 10 में से 2 साल अक्टूबर महीने में बारिश नहीं हुई। वर्ष 2009 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4.46 इंच हुई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 अक्टूबर 2009 को हुई थी। इस दिन 92 मिमी यानी 3.62 इंच बारिश हो गई थी। दूसरी ओर, 5 अक्टूबर 2002 को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 29 अक्टूबर 1983 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा था।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:01 am

शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतगणना आज:दो शिफ्ट में 14 टेबल पर होगी गणना; एक प्रत्याशी के होंगे 32 एजेंट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। प्रशासन की ओर से मतगणना को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सभी 17 जिलों के 200 बूथों से मतपेटिका लाकर यहां रखा गया है। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। दो शिफ्ट में मतगणना का काम शुरू होगा। एक प्रत्याशी के 32 एजेंट होंगे। रिटर्निंग आफिसर/कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया। मतगणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हर प्रत्याशी को एजेंट बनवाने को कहा गया है। एक शिफ्ट में 16 एजेंट रहेंगे, जो सुबह 6 से शाम 6 बजे तक वहां रह सकते हैं। इनमें से 14 एजेंट एक-एक टेबल पर जबकि एक-एक एजेंट आरओ एवं एआरओ टेबल पर रहेंगे। यदि तीसरे शिफ्ट में मतगणना गई तो पहली शिफ्ट वाले एजेंट को उसमें बैठने की अनुमति दे दी जाएगी। शनिवार की भोर तक जमा हुई मतपेटिकाएं शुक्रवार की शाम 4 बजे मतगणना समाप्त हो गई थी। उसके बाद हर जिले में बनाए गए बूथों से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचीं। वहां से मतपेटिकाओं को गोरखपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में भेजा गया। दूर स्थित जिलों से मतपेटिका आने में काफी समय लग गया। अंतिम रूप से शनिवार की सुबह करीब पौने 4 बजे मतपेटिका रखने को वोटों के मिलान का काम समाप्त हुआ। उसके बाद प्रत्याशी या उनके अधिकृत एजेंट की देखरेख में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं मतपेटिकासभी मतपेटिका को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के माध्यम से अंदर की स्थिति बाहर लगे एलईडी स्क्रीन पर देखी जा सकेगी। प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को बैठने के लिए टेंट भी लगाया गया है। सपा की ओर से शिफ्ट में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा प्राप्त कोई नेता अंदर नहीं जाएगा इस चुनाव के रिटर्निग आफिसर/कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिस नेता को सुरक्षा मिली है, उन्हें गणना एजेंट नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में सुरक्षा प्राप्त कोई नेता मतगणना स्थल पर नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी तरह से पारदर्शी है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतपेटिकाएं रखी गई हैं और प्रत्याशियों को वहां एक्सेस दिया गया है। वे जब चाहें देख सकते हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से अंदर का प्रसारण बाहर लगी एलईडी पर किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि स्ट्रांग रूम को सबके सामने सील किया गया था। उनके पास अपना सील लगाने का भी विकल्प था। मंगलवार की सुबह 6:30 बजे मतगणना कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 7:30 बजे पर्यवेक्षक की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा। प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। वे चाहें तो आ सकते हैं। यदि कोई नहीं आएगा तो उसका इंतजार नहीं किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोल दिया जाएगा। जानिए कैसे होगी मतगणना सुबह 7:30 बजे तक कर्मचारी वहां पहुंच जाएंगे। 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले एक-एक बॉक्स को खोला जाएगा। उसमें से मतपत्र निकाले जाएंगे। सीधा करके उसमें से 50-50 मतपत्रों की गड्‌डी बनाई जाएगी। फार्म 16 में दर्ज वोटों की संख्या से उसे मिलाया जाएगा। उसे एक बड़े बॉक्स में रखा जाएगा। इस तरह से यह नहीं पता चलेगा कि किस बूथ का कौन सा मतपत्र है। माना जा रहा है कि है काम पूरा होने में ही शाम हो जाएगी। इस दौरान आधिकारिक रुझान तो नहीं आएंगे लेकिन प्रत्याशियों को अंदाज लग जाता है। मिलान का काम पूरा होने के बाद हर टेबल पर 20-20 गड्‌डी यानी 1-1 हजार वोट गिनने को दिया जाएगा। इस तरह पहले राउंड में 14 हजार मतों की गिनती हो जाएगी। 3 राउंड में यह गिनती पूरी की जाएगी। यदि प्रथम वरीयता से ही कोई जीत गया तो मतगणना बंद कर दी जाएगी। नहीं तो द्वितीय राउंड की मतगणना होगी। जानिए कैसे तय होती है जीत सबसे पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होती है। यदि इसमें कोई कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट पा जाएगा तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा और गणना वहीं रोक दी जाएगी। लेकिन प्रथम वरीयता की गिनती पूरी होने के बाद भी कोई इस आंकड़े तक नहीं पहुंचता है तो द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती होगी। ऐसा करने के लिए सबसे पहले उस प्रत्याशी के मतपत्र लिए जाएंगे, जिसे प्रथम वरीयता में सबसे कम वोट मिला होगा। उसके मतपत्र पर जिस-जिस प्रत्याशी को द्वितीय वरीयता का मत मिला होगा, उसके-उसके खाते में जोड़ दिया जाएगा। सबसे निचले पायदान पर रहे जिस प्रत्याशी के मतपत्र से द्वितीय वरीयता की गिनती होगी, उसे पहले ही गिनती से बाहर कर दिया जाएगा। यही काम बढ़ते क्रम में किया जाएगा। जैसे ही कोई प्रत्याशी 50 प्रतिशत प्लस 1 मत का आंकड़ा पा लेगा, वहीं गिनती रोक दी जाएगी। यदि 16 में से 15 प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता की गिनती के बाद भी यह आंकड़ा नहीं पाा जा सका तो जो अंतिम प्रत्याशी बचेगा, चुनाव आयोग की अनुमति से उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:00 am

पंजाब में नाबालिग गर्लफ्रेंड को पीट चुका है केयरटेकर:रिटायर्ड IAS की हत्या में संदिग्ध वरुण पिता की दूसरी शादी से था नाराज, किया था हमला

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध केयरटेकर वरुण कुमार को लेकर पुलिस पूछताछ में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में वरुण गुस्सैल स्वभाव का था। जांच में पता चला है कि वह पंजाब में रहने वाली अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ भी मारपीट कर चुका है। इतना ही नहीं वह अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था और उन पर भी एक बार हमला कर चुका है। हालांकि, इन घटनाओं का राकेश अग्रवाल की हत्या से कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 30 सितंबर को राकेश अग्रवाल की हत्या हुई थी। 26 दिन बाद भी वरुण पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चार दिन पहले गठित एसआईटी मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। छह साल से परिवार से अलग रह रहा था जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, वरुण ग्वालियर, आगरा, दिल्ली और भोपाल में केयरटेकर के तौर पर काम कर चुका है। वह करीब छह साल से परिवार से अलग रह रहा था। परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ में उसके आक्रामक व्यवहार और पारिवारिक विवादों की जानकारी मिली है। बताया गया कि पिता की दूसरी शादी के बाद से वह उनसे नाराज था और उनके साथ मारपीट भी कर चुका था। गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की जानकारी भी पुलिस पूछताछ में सामने आई है। इस मामले में उस पर वहां केस दर्ज होने की बात भी सामने आई है। उसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही है। दो दिन तक आरोपी के पास रहा रिटायर्ड आईएएस का मोबाइल हत्या के बाद वरुण राकेश अग्रवाल का मोबाइल अपने साथ ले गया था। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल बरामद कर लिया है। जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, आरोपी ने करीब दो दिन तक इस फोन का इस्तेमाल किया। अब पुलिस उसकी सर्च हिस्ट्री, कॉल और मैसेज के साथ बैंकिंग ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है। इन डिजिटल साक्ष्यों से आरोपी की गतिविधियों और संपर्कों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। आगरा-वृंदावन रोड पर मिली थी आखिरी लोकेशन पुलिस ने वरुण की आखिरी लोकेशन आगरा-वृंदावन रोड पर ट्रेस की थी। इसके बाद से उसका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है। पुलिस पंजाब में रहने वाली उसकी बहन, आगरा के दोस्तों और ग्वालियर में रहने वाले पिता से पूछताछ कर चुकी है। जांच में पंजाब में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड का पहलू भी सामने आया है। पुलिस आरोपी के पुराने संपर्कों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। SIT दोबारा जोड़ रही घटनाक्रम की कड़ियां हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी सीसीटीवी फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की नए सिरे से पड़ताल कर रही है। टीम मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों, आरोपी के संपर्कों और अलग-अलग शहरों में उसके ठहरने के संभावित ठिकानों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। 25 दिन बाद भी संदिग्ध आरोपी का पता नहीं चलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ------------------------- मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रिटायर्ड IAS का मर्डर कर 2KM भागा केयरटेकर भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयर टेकर वरुण कुमार के भागने का पूरा रूट ट्रेस कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात के अंधेरे में ही ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। पूरी खबर यहां पढ़ें... भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... 1 करोड़ फ्रॉड की FIR, पेशी से पहले मर्डर भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या की जांच में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की पुरानी धोखाधड़ी का एंगल सामने आया है। करीब 11 महीने पहले अग्रवाल ने पूर्व परिचित अजीत पाटनी के खिलाफ शिकायत की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 5:00 am

एसपी के बेटे ने हर्ष फायरिंग की:भूपेश ने पूछा- अब तक कार्रवाई क्यों नहीं; IG ने वीडियो को बताया पुराना

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी के एसपी वाईपी सिंह और उनके बेटे का दशहरे में शस्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल वीडियो को शेयर कर सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा? बघेल ने यह भी पूछा कि एसपी के बेटे को फायरिंग करने का अधिकार किस आधार पर दिया गया और अब तक आर्म्स एक्ट के तहत क्या कार्रवाई हुई है। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और रेंज आईजी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव का कहना है कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि पुराना है। उनके मुताबिक, दशहरा पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की परंपरा रही है। फिलहाल, वीडियो की तारीख और मामले में कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे पहले दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव की SP अंकिता शर्मा का AK-47 से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट आने के बाद PHQ ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने भी फायरिंग में 8 प्वाइंट में गलतियां बताई थीं। पहले देखिए तस्वीरें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार को घेरा वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कानून की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? उन्होंने यह भी पूछा कि एसपी के बेटे को हर्ष फायरिंग करने की अनुमति किस आधार पर दी गई। इस मामले को लेकर विपक्ष ने पुलिस प्रशासन और सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष का कहना है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग के दौरान नियमों का पालन किया गया था या नहीं। कांग्रेस विधायक इंदरशाह मंडावी ने उठाए सवाल मोहला-मानपुर के कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सोमवार को इस मामले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब आम लोगों के लिए हथियारों का गलत इस्तेमाल करना अपराध है, तो पुलिस अधिकारियों के परिवार के लिए अलग नियम क्यों होने चाहिए? विधायक ने सवाल किया कि कानून लागू कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, अगर उन्हीं के परिवार के लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा? उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंडावी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP) और रेंज के आईजी को पत्र भी भेजा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि वीडियो में दिखाई दे रही फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई थी और इसमें किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। IG बोले- वीडियो पुराना है, विजयादशमी पर हुई थी शस्त्र पूजा विवाद पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि पुराना है। आईजी के मुताबिक, विजयादशमी के मौके पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा की जाती है। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी किए जाने की परंपरा रही है। उनका कहना है कि पुराने वीडियो को मौजूदा घटना की तरह पेश करके सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से वीडियो पुराना होने की बात कही गई है। हालांकि, वीडियो किस तारीख का है और उसमें फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई थी, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… IPS अंकिता शर्मा ने साड़ी में AK-47 से दागीं गोलियां:राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, इसके बाद की हवाई फायरिंग, VIDEO वायरल विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव की पुलिस लाइन (रक्षित आरक्षित केंद्र) में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। SP अंकिता शर्मा की मौजूदगी में पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों और वाहनों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार IPS अंकिता शर्मा ने साड़ी में AK-47 से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 27 Oct 2026 4:56 am

Unnao News: ड्रोन से किया खाद व कीटनाशक का छिड़काव

उन्नाव। ड्रोन दीदी के नाम पहचान बनाने वाली बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव सथनीबालाखेड़ा की रहने वाली ललिता को धान की तीन सौ एकड़ फसल में खाद व कीटनाशक का छिड़काव करने पर उप कृषि निदेशक ने पुरस्कृत किया है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Unnao News: 9.74 करोड़ से 17 मार्गों का होगा निर्माण

उन्नाव। लंबे समय से क्षतिग्रस्त 17 मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 9.74 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Una News: संघ के शताब्दी वर्ष पर गगरेट में निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को गगरेट में पथ संचलन निकाला गया।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Una News: बिहड़ू कलां में वर्षों से अधर में लटका राजस्व सदन का निर्माण कार्य

अब सरकारी धन के सदुपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Una News: महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Sultanpur News: नंबर प्लेट पर कालिख पुती मिली, तीन ट्रक सीज

नंबर प्लेट पर कालिख पुती मिली, तीन ट्रक सीज

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Sultanpur News: पांच कब्जेदारों पर 15.80 लाख अर्थदंड

पांच कब्जेदारों पर 15.80 लाख अर्थदंड

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:46 am

Sonebhadra News: मतदाता बनने के लिए आए 14430 आवेदन, सबसे ज्यादा 5458 घोरावल में

मतदाता बनने के लिए आए 14430 आवेदन, सबसे ज्यादा 5458 घोरावल में

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sonebhadra News: युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का संकल्प

युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समापन, ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने का संकल्प

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sonebhadra News: 463 आयुष्मान कार्डधारकों की स्थिति संदिग्ध, सत्यापन के लिए नोटिस

463 आयुष्मान कार्डधारकों की स्थिति संदिग्ध, सत्यापन के लिए नोटिस

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sonebhadra News: खेत में बिछाए तार के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, 3 पर प्राथमिकी

खेत में बिछाए तार के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, 3 पर प्राथमिकी

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Srinagar News: कुलगाम में हिट-एंड-रन केस सुलझा, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी चालक दबोचा

कुलगाम में हिट-एंड-रन केस सुलझा, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी चालक दबोचा

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण अभियान शुरू

84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण अभियान शुरू

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: रोडवेज बस से टकराया लोडर ऑटो, युवक की मौत

रोडवेज बस से टकराया लोडर ऑटो, युवक की मौत

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: बाइक की चपेट में आकर भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, दो घायल

बाइक की चपेट में आकर भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, दो घायल

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला पुजारी का शव

फंदे से लटकता मिला पुजारी का शव

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: प्रदेश के सभी जिलों में लागू हो क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का मॉडल

प्रदेश के सभी जिलों में लागू हो क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का मॉडल

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

विकास कार्यों के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार : ब्रजेश पाठक

विकास कार्यों के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार : ब्रजेश पाठक

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: सात सहकारी समितियों पर ताले, खाद और धान खरीद ठप

सात सहकारी समितियों पर ताले, खाद और धान खरीद ठप

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: सैर पर निकले दो बुजुर्गों को वाहन ने रौंदा, मौत

सैर पर निकले दो बुजुर्गों को वाहन ने रौंदा, मौत

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sitapur News: हाईवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल

हाईवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirsa News: युवक का मारपीट कर कार में डालकर ले गए आरोपी

सिकंदरपुर पुल के पास पांच युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपी उसे जबरन सफेद कार में डालकर डिंग रोड ले गए।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirsa News: खेत में कंबाइन की चपेट में आने से किसान की मौत

धान की कटाई के दौरान खेत में हुए हादसे में सोमवार को किसान सुखजीत सिंह उर्फ जीतू की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirsa News: 7.460 ग्राम हेरोइन सहित महिला व युवक काबू

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने एक युवक और एक महिला को 7.460 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: गुरुकुल पीच वैली स्कूल में उड़ान-2026 कार्यक्रम की रही धूम

गुरुकुल पीच वैली स्कूल में उड़ान-2026 कार्यक्रम की रही धूम

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

डीए और एरियर का भुगतान करे सरकार : भूपराम

पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और बकाया एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वायदों के अनुसार भुगतान नहीं कर रही है, जिससे पेंशनर्स में रोष है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: त्रिलोकपुर बाला सुंदरी मंदिर में 1.32 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में 11 से 26 अक्तूबर तक आयोजित अश्विनी नवरात्र मेले का समापन श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के साथ हुआ।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने और मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दावा किया कि देश में करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: पांवटा साहिब ने जीता वॉलीबॉल स्पर्धा का खिताब

पांवटा साहिब ने जीता वॉलीबॉल स्पर्धा का खिताब

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

निर्माण श्रमिकों को सौगात : इंडक्शन हीटर बांटे, नए पंजीकृत कामगारों को मिले लेबर कार्ड

निर्माण श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में मेगा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: नरेंद्र पाल सिंह सहोता सर्वसम्मति से बने जट महासभा जिला इकाई के प्रधान

नरेंद्र पाल सिंह सहोता सर्वसम्मति से बने जट महासभा जिला इकाई के प्रधान

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: सैनधार क्षेत्र के बानाकोटी और भैनू गांव पहुंची सरकारी बस सेवा

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैनधार की कोटला मोलर पंचायत के बानाकोटी और भैनू गांव के लोगों का सरकारी बस का इंतजार खत्म हो गया है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: ऑनलाइन खरीदारी की मार से करवाचौथ का कारोबार ठंडा

ऑनलाइन खरीदारी की मार से करवाचौथ का कारोबार ठंडा

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: धान की धीमी उठान से पांवटा मंडी में किसानों की बढ़ी परेशानी

पांवटा साहिब अनाज मंडी में धान की धीमी उठान और भुगतान में देरी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे किसानों को पांच-पांच दिन तक ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ इंतजार करना पड़ रहा है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: रोई ना जो याद तेरी आई और माही वे मोहब्बतां सच्चाइयां वे...से बांधा समां

रोई ना जो याद तेरी आई और माही वे मोहब्बतां सच्चाइयां वे...से बांधा समां

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: नशे और प्लास्टिक के खिलाफ एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली रैली

नशे और प्लास्टिक के खिलाफ एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली रैली

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: रानीताल में पाइपों के जाल से मिली राहत, नगर परिषद ने बनाई सीमेंट की पट्टी

रानीताल में पाइपों के जाल से मिली राहत, नगर परिषद ने बनाई सीमेंट की पट्टी

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sirmour News: त्रिलोकपुर ने लगातार दूसरी बार जीता बर्मापापड़ी क्रिकेट लीग का खिताब

त्रिलोकपुर ने लगातार दूसरी बार जीता बर्मापापड़ी क्रिकेट लीग का खिताब

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

बेलसड़ मोहल्ले की सड़क दो साल से अधूरी

बेलसड़ मोहल्ले की सड़क दो साल से अधूरी

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Siddharthnagar News: जनगणना प्रशिक्षण से 19 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

19 employees remained absent from the census training.

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shravasti News: शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ

शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shravasti News: श्रावस्ती में आज

श्रावस्ती में आज

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shravasti News: श्रीराम जन्म का किया गया मंचन

The birth of Shri Ram was staged

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shravasti News: विद्यालयों में 28 को चलेगा ई-कचरा प्रबंधन अभियान

विद्यालयों में 28 को चलेगा ई-कचरा प्रबंधन अभियान

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: दस माह से बस बंद, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्र के कई गांवों में पिछले छह से दस महीनों से बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: गुल्लरवाला-करसोली में सड़क की टायरिंग शुरू, आठ लाख रुपये होंगे खर्च

गुल्लरवाला-करसोली पंचायत में सड़क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

बरोटीवाला के साथ लगते शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन-यज्ञ के साथ हुआ।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: स्कूलों में गाइड-कुंजी मिलने पर शिक्षकों की तय होगी जवाबदेही

जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के पास गाइड या कुंजी मिलने पर संबंधित शिक्षकों की जवाबदेही तय होगी।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: फोरलेन के तीखे मोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक

निर्माण सामग्री से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे हिम्मतपुर-दवाली संपर्क मार्ग पर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Shimla News: एंट्री टैक्स पर गौरव राणा ने आप को घेरा, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

पंजाब-हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स के मुद्दे को लेकर पंजाब सांझीवालता दल के रूपनगर से विधानसभा प्रत्याशी एवं एंटी एंट्री टैक्स एक्शन कमेटी के संयोजक गौरव राणा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

संतकबीरनगर पहुंची प्रकृति पथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

संतकबीरनगर पहुंची प्रकृति पथ यात्रा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

यूपी बोर्ड: जिले में बनाए गए 80 परीक्षा केंद्र

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 80 केंद्र बनाए

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: हर माह तय होंगे परिषदीय विद्यालयों के लक्ष्य

परिषदीय विद्यालयों में हर माह पढ़ाई सुधारने के लक्ष्य निर्धारित किए जा

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना के लिए प्रगणकों

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: एमडीएम अभिलेख न सौंपने पर निलंबित प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी

एमडीएम (मध्याह्न भोजन) में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच में स

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: बंदरों के आतंक से ग्रामीण हुए परेशान, किया प्रदर्शन

धनघटा तहसील क्षेत्र के बारीडीहा गांव में बंदरों के आतंक से

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों पर घर लौटे रहे परदेशी, ट्रेनों में भीड़

त्योहारों की सीजन चल रहा है। 29 अक्तूबर को जहां कर

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी की जिद पर हाईटेंशन टाॅवर पर चढ़ा युवक

दुधारा थाना क्षेत्र के मोहम्मदगढ़ में सोमवार की सुबह एक

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भूली चार्जशीट, आरोपी को डिफॉल्ट बेल

महुली पुलिस ने 1.5 किग्रा गांजा बरामद कर एक आरोपी को स्वतं

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की सशक्त व प्र

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: छह महीने से बंदर-लंगूरों का आतंक, लोग दुखी

नगर पंचायत धर्मसिंहवां क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों का उत्पात लगातार जारी

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज

सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव में मंगलवार को होगा। इसमें अध्यक्ष, म

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: किसानों को दलहन के बीज पर अनुदान

मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना में रबी 2026 में दलहन फस

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम जानकी दरबार में महर्षि वाल्मीकि की हुई अराधना

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के महुली में स्थित श्री रामजानकी मंदिर में सोमवार को मह

अमर उजाला 27 Oct 2026 1:45 am