...

स्नेहिल नारी संस्थान का सेवा कार्य:वृद्ध व निराश्रित महिलाओं को स्वेटर एवं मिष्ठान वितरित किया

गोरखपुर में बुधवार को स्नेहिल नारी संस्थान की स्नेहिल बहनों ने जंगल बहादुर अली ग्राम शेखपुरवा (पोखरवा) में वृद्ध निराश्रित महिलाओं में स्वेटर का वितरण किया। सभी महिलाओं को भोजन कराने के बाद उन्हें स्वेटर एवं मिष्ठान वितरित कर स्नेहिल की बहनों ने उमाशंकर श्रीवास्तव जी को भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्थापिका विमला श्रीवास्तव, पुष्पा वर्मा, रंजना सिन्हा, माध्वी श्रीवास्तव, सुमन सहाय, अध्यक्षा अरूणा श्रीवास्तव, पद्मा सिंह, नीता श्रीवास्तव, रूबी गुप्ता, सबिता सिंह, उषा वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, तारा भट्ट, निशा श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, निलिमा श्रीवास्तव सहित अन्य स्नेहिल बहने भी उपस्थित रहीं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:42 pm

गोरखपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 10 झुलसे:ट्रैक्टर-ट्राली पर प्रतिमा लेकर जाते समय रॉड में आया करंट, मची चीख पुकार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में बुधवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 10 लोग झुलस गए। घटना शाम 5 बजे की है। ट्रैक्टर-ट्राली पर दुर्गा प्रतिमा लेकर नाचते गाते लोग निकल रहे थे। अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास ट्राली में लगी लंबी रॉड हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 20 लोगों के झुलसने की सूचना आ रही है। घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन टीम पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जा रहा है। कुछ लोगों की मौत की बात भी सामने आ रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:42 pm

जापान में धौलपुर के प्रवीण का दम:शॉट पुट में जीता एशियन ब्रॉन्ज, 13.86 मीटर गोला फेंककर हासिल की उपलब्धि

धौलपुर के बांसरई गांव के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और जिले का नाम रोशन किया है। जापान के आइची-नागोया में हुए 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में प्रवीण ने पुरुषों की शॉट पुट (गोला फेंक) एफ-11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पैतृक गांव बांसरई समेत पूरे जिले में खुशी छा गई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। प्रतियोगिता में प्रवीण का मुकाबला एशिया के बड़े खिलाड़ियों से था। उन्होंने छठे और अंतिम प्रयास में 13.86 मीटर दूर गोला फेंका। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसी प्रयास से उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में ईरान के अमीरहोसेन अलीपुर ने 14.99 मीटर के साथ स्वर्ण, जबकि ईरान के महदी ओलाद ने 13.93 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:41 pm

'हरियाणा सरकार के विकास के दावे झूठे', भूपेंद्र हुड्डा ने खोला रिपोर्ट कार्ड का कच्चा चिट्ठा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार के विदेशी निवेश, रोजगार और विकास के दावों को झूठा बताया, कहा राज्य बेरोजगारी में 37% और विकास दर में 14वें स्थान पर है।

जागरण 21 Oct 2026 5:40 pm

महिला ले कुंडल-माला छीनने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:हरदोई में बाइक की चाबी छीनकर फरार हुआ था आरोपी, आठ मुकदमे दर्ज

हरदोई में महिला से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को बेहटा गोकुल पुलिस ने शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंगूलाल उर्फ राजेश को खीरी जिले से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हरदोई और खीरी के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। बेटे के साथ जा रही महिला को बनाया था निशाना पुलिस के अनुसार, घटना 20 अगस्त 2025 की है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के महरई गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी दयापाल यादव अपने बेटे अंकित के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तोलकापुर गांव के पास नहर पटरी पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाश निर्मला देवी के कुंडल, गले की माला और मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पीड़िता की तहरीर पर बेहटा गोकुल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 272/2025 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में 13 अक्टूबर 2026 को अरमान पुत्र इसरार निवासी कुंवरपुर, थाना पिहानी और अनूप उर्फ मायाप्रकाश पुत्र खुशीराम निवासी रतनपुर, थाना उचौलिया, जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। अब तीसरे आरोपी मंगूलाल उर्फ राजेश को गिरफ्तार किया गया है। बेहटा गोकुल पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हरदोई और खीरी जिले के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह, उपनिरीक्षक रविकेश सिंह और कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:40 pm

किसान को पीटकर कुएं में फेंका, मौत:भाई-बहन को 10-10 साल की जेल, 27 साल पुराने मामले में फैसला

कन्नौज में छिबरामऊ क्षेत्र में 27 साल पहले रंजिश में किसान की हत्या के मामले में कोर्ट ने भाई-बहन को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 10,500-10,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामले में आरोपी माता-पिता की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। खेत की मेड़ काटने को लेकर थी रंजिश मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव का है। यहां के रामजीत शाक्य के खेत की मेड़ गांव का सोनेलाल अक्सर काट देता था। विरोध करने पर वह रामजीत से रंजिश मानने लगा था। 13 दिसंबर 1998 को शाम करीब 5 बजे रामजीत अपने बेटे प्रेमचंद्र के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। तभी सोनेलाल ने अपनी पत्नी सुरजा देवी, बेटे हरिश्याम और बेटी नन्हीं देवी के साथ उन्हें घर के बाहर घेर लिया। मारपीट कर ट्यूबवेल के कुएं में फेंका आरोपियों ने रामजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमचंद्र ने शोर मचाया तो सोनेलाल अपने परिजनों की मदद से रामजीत को पीटते हुए पास के ट्यूबवेल तक ले गया। वहां उन्हें मोटर लगे कुएं में फेंक दिया। मोटर से टकराने के कारण रामजीत की मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया। प्रेमचंद्र की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। माता-पिता की मौत, बेटे-बेटी को सजा शासकीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान सोनेलाल और उसकी पत्नी सुरजा देवी की मौत हो गई। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ममता सिंह ने बेटे हरिश्याम और बेटी नन्हीं देवी को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 10,500-10,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:38 pm

माओवाद के खिलाफ शहादत देनेवाले 24 बलिदानियों को झारखंड जगुआर ने दी श्रद्धांजलि, ATS ने रखा मौन

पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड जगुआर ने माओवाद विरोधी अभियानों में शहीद हुए अपने 24 बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। आईजी अनूप बिरथरे सहित अधिकारियों ने शहीदों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।

जागरण 21 Oct 2026 5:38 pm

बरेली में सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह:क्यारा और बिथरी चैनपुर के 452 जोड़ों ने लिए फेरे, धार्मिक रीति रिवाजों से हुआ विवाह

बरेली कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के चार ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी भोजीपुरा, क्यारा और बिथरी चैनपुर के 452 जोड़ों ने धार्मिक रीति रिवाजों से फेरे लिए। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के जोड़े शामिल थे। इन जोड़ों का विवाह अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार हुआ। मंच पर पंडितों और काजी ने रस्में पूरी कराईं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए मददगार है। इसका मकसद है कि कोई भी बेटी दहेज या गरीबी के कारण अविवाहित न रहे। इस योजना में विवाह का खर्च और आर्थिक सहायता भी दी जाती है। प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की थीं। सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम थे। एक लाभार्थी के पिता ने बताया कि मजदूरी के कारण बेटी की शादी का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन इस योजना से विवाह संभव हो पाया।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:38 pm

छतरपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:पीठ-हाथ पर कई वार किए, हालत नाजुक; शराब की बोतल फेंकने पर हुआ था विवाद

छतरपुर के कलहरा कुआं मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने 35 साल के सुरेश प्रजापति पर चाकू से हमला कर दिया। घर के पास बैठे सुरेश पर धारदार हथियार से कई वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक है। घायल के भाई मुकेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी पंकज बाल्मीकि से उनका पुराना विवाद था। होली पर मंदिर पर शराब की बोतल फेंकने और सुरेश के गाली-गलौज का विरोध करने के बाद से यह विवाद चल रहा था। पीड़ित जिला अस्पताल में भर्जी परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में पंकज ने मौका पाकर सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया। सुरेश की मां ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल सुरेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:38 pm

भाजपा नेता का कथित अश्लील डांस वीडियो वायरल:आर्केस्ट्रा में पैसे उड़ाते दिखे, मंडल उपाध्यक्ष ने बताया AI जनरेटेड; प्रधान-पाठक समेत दो पर लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा नेता का कथित अश्लील डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को रात में आयोजित एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति डांस के दौरान पैसे उड़ाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान जागेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। जागेश्वर यादव ग्राम घोघर के उपसरपंच होने के साथ ही महादेवडांड़ मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं, भाजपा नेता ने वीडियो को फर्जी बताते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया है। उनका कहना है कि वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जागेश्वर यादव बोले- AI से बनाया गया वीडियो वायरल वीडियो को लेकर जागेश्वर यादव ने इसे फर्जी बताया है। उनका दावा है कि वीडियो को AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है और इसे गलत तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। जागेश्वर यादव ने इस मामले में प्रधान पाठक नागेश्वर महानंदी और धर्मेंद्र गुप्ता पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जागेश्वर यादव ने अपने कामकाज को ईमानदारी से करने की बात कही है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति डांस करते हुए पैसे उड़ा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था। इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में वास्तव में जागेश्वर यादव ही नजर आ रहे हैं या वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:38 pm

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग फिर तेज:राष्ट्रपति के नाम गाजियाबाद डीएम को ज्ञापन, 27 जिले शामिल करने की अपील

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम गाजियाबाद जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनाने की अपील की गई है। संगठन का कहना है कि प्रदेश की विशाल आबादी और भौगोलिक विस्तार के कारण प्रशासनिक व्यवस्था पर असर पड़ता है। मोर्चा पिछले 12 सालों से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। उनका तर्क है कि 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में बेहतर प्रशासन और कानून व्यवस्था देना मुश्किल है। पश्चिमी यूपी के लोगों को राजधानी लखनऊ और इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। अलग राज्य बनने से प्रशासनिक व्यवस्था सुधरेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल यादव, केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराशर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:37 pm

खेत में जबरन सड़क बनाने पर युवक ने आग लगाई:जौनपुर में प्रधान समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, 4 साल से चल रहा था झगड़ा

जौनपुर के परियावां लौकरी गांव में 17 अक्टूबर को खेत में जबरन सड़क बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दिनेश मौर्य ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। घटना में झुलसे दिनेश का इलाज चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की थी। बुधवार को पुलिस ने दिनेश के पिता त्रिभुवन मौर्य की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें गांव के गुलाब चंद्र मौर्य, चंद्रभान मौर्य, सूबेदार मौर्य, धर्मराज मौर्य और ग्राम प्रधान एसपी मानव शामिल हैं। रास्ते को लेकर पिछले 4 सालों से विवाद चल रहा था। ग्राम प्रधान बोले- निर्माण कार्य तुरंत रुकवा दिया थाथाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ग्राम प्रधान एसपी मानव ने कहा कि उन्हें मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है और उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि दिनेश के विरोध के बाद सड़क निर्माण का काम तुरंत रोक दिया गया था। पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… दिनेश कुमार मौर्या (35) किसान हैं। वह परियावा गांव की लौकरी मौर्या बस्ती में पत्नी सविता मौर्या (32), दो बेटियां हैप्पी (15) और लकी (13), पिता त्रिभुवन मौर्या (55) और भाई बृजेश और उसकी पत्नी शिवदेवी के साथ रहते हैं। उनके पास कुल चार बिस्वा जमीन है। इसी जमीन पर 300 मीटर लंबी सड़क बनाने को लेकर चार साल से दिनेश के पड़ोसी चंद्रभान से विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान एसपी मानव ने बताया- साल- 2015 में तत्कालीन प्रधान बंसू पहलवान ने दिनेश की जमीन में ही मिट्टी डलवाकर एक कच्चा रास्ता बनवा दिया था। इस रास्ते से एक ही परिवार आता-जाता है। हालांकि, राजस्व अभिलेखों में रास्ता नही हैं। 14 अक्टूबर को इसे लेकर पंचायत हुई थी। उस पंचायत में सहमति बनी कि सड़क बनेगी, लेकिन जमीन का आधा हिस्सा ही दिनेश की जमीन में आए। इससे एक हफ्ते पहले दिनेश ने रास्ते को लेकर लाइन बजार थाने में और डीएम से शिकायत भी की थी। दिनेश का आरोप है कि 17 अक्टूबर को ग्राम प्रधान ने उनकी जमीन पर जबरन रास्ता बनवाना शुरू कर दिया। लगभग 50 मीटर सड़क बन भी गई थी। सुनवाई न होने पर आग लगाई15-16 अक्टूबर को दिनेश अपनी बीमार बहन को लेकर वाराणसी स्थित BHU गए थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार गुलाब चंद मौर्य, धर्मराज मौर्य, सुबेदार मौर्य और चंद्रभान मौर्य ने रास्ता बनवाना शुरू कर दिया। 16 अक्टूबर की रात ही दिनेश वापस लौट आएं। 17अक्टूबर को जब रास्ते पर ईंट लगाई जाने लगी तो उन्होंने खुद को आग लगा लिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने भी उनकी सुनवाई नहीं की।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:37 pm

एक मंडप में 922 दूल्हों ने थामे जीवनसाथी के हाथ:बरेली कॉलेज मैदान समेत 9 केंद्रों पर गूंजी शहनाई, एक पुरोहित ने 11 जोड़ों को कराया विवाह

बरेली जिले में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 922 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। बरेली कॉलेज ग्राउंड समेत 9 अलग-अलग स्थानों पर भव्य आयोजन हुए, जहां करीब पांच हजार बाराती-घराती जुटे। समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने का सामान उपहार स्वरूप सौंपा गया और आए हुए सभी मेहमानों के लिए भोजन का पूरा प्रबंध रहा। बरेली कॉलेज ग्राउंड में सबसे बड़ा मंडप, 452 जोड़ों ने लिए फेरेपूरे जिले में शादियों का सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज का मैदान बना, जहां एक साथ 452 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसके अलावा मीरगंज के श्रीराम बरात घर में 111 और फरीदपुर के आश्रम सत्संग भवन में 97 जोड़ों ने रस्में निभाईं। भुता ब्लॉक परिसर में 25 और क्यारा क्षेत्र के राधा रानी रिसॉर्ट में 20 जोड़ों का विवाह हुआ। अन्य निर्धारित केंद्रों पर भी तय रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में पूरी की गईं। समय प्रबंधन के लिए फॉर्मूला, एक पुरोहित के जिम्मे 11 शादियांसमाज कल्याण विभाग ने आयोजन को सुव्यवस्थित रखने के लिए पुरोहितों की जिम्मेदारियां पहले से तय कर दी थीं। समय पर सभी रस्में पूरी हो सकें, इसके लिए प्रति 11 जोड़ों पर एक पुरोहित को नियुक्त किया गया था। शुभ मुहूर्त में एक साथ सिंदूरदान, मंगलसूत्र पहनाने और सात फेरों की रस्में संपन्न कराई गईं। गृहस्थी का सामान और उपहार पाकर खिले नवदंपतियों के चेहरेयोजना के तहत सभी नवदंपतियों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामान और उपहार प्रदान किए गए। विवाह मंडप में मौजूद परिजनों, संबंधियों और अतिथियों ने नवविवाहितों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। एक ही दिन में नौ केंद्रों पर राहत, पात्र परिवारों का घटा बोझआर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के भारी खर्च से राहत देने के मकसद से यह वृहद आयोजन किया गया। एक ही दिन में जिले के नौ केंद्रों पर 922 शादियां कराकर प्रशासन ने योजना का लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुंचाया। रस्मों के साथ विदाई की व्यवस्था भी पूरी गरिमा के साथ की गई।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:36 pm

स्वयंसेवकों ने मनाया स्थापना दिवस:मुहम्मदाबाद गोहना में निकाला संचलन, प्रांत प्रचारक बोले- अनुशासित जीवन संघ की पहचान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामजानकी मंदिर बरहदपुर कुटी से पथ संचलन निकाला गया। भगवा ध्वज की अगुवाई और बैंड की धुन पर पूर्ण गणवेश में अनुशासित स्वयंसेवकों का कारवां कैलेंडर, मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, स्टेशन रोड, शहीद चौक और सब्जी मंडी से होते हुए पुनः आरंभ स्थल पर पहुंचा। देशभक्ति गीतों और सामूहिक कदमताल से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा। समापन पर आयोजित बौद्धिक में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने समाज सेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अनुशासित जीवन को संघ की पहचान बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने आचरण, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। कहा कि व्यक्ति के आत्मपरिवर्तन से परिवार और समाज में भी बदलाव आता है। कार्यक्रम में जनार्दन, संतोष सिंह पटेल, धर्मेंद्र सिंह, तेजनाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:36 pm

दिवाली से पहले चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को तोहफा:ग्रुप B-C कर्मियों को मिलेगा बोनस; एक से सात हजार तक फायदा

दीपावली और त्योहारों के सीजन के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग की लेखा शाखा ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को आधिकारिक ज्ञापन जारी कर दिया है। ग्रुप C और ग्रुप B के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ आदेश के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के ग्रुप C के सभी कर्मचारी और ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। इसके अलावा, केंद्र सरकार के तय नियमों के तहत आने वाले पात्र सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और यूटी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। दिहाड़ी मजदूरों को भी बोनस दिया जाएगा। इसके लिए 6 दिन प्रति सप्ताह काम करने वाले कर्मचारियों ने पिछले 3 वर्षों में प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन काम किया होना चाहिए। वहीं, सप्ताह में 5 दिन काम करने वाले कार्यालयों में यह सीमा 206 दिन रखी गई है। 6,908 रुपए तक बनेगा बोनस बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपए तय किया है। इस आधार पर 30 दिनों का तदर्थ बोनस अधिकतम 6,908 रुपए बनेगा। पात्र दिहाड़ी मजदूरों के लिए बोनस की राशि 1,184 रुपए निर्धारित की है। 6 महीने की सेवा जरूरी बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2026 तक सेवा में थे और जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 6 महीने की लगातार सेवा पूरी की है। 6 महीने से अधिक लेकिन पूरे साल से कम सेवा देने वाले कर्मचारियों को बोनस का भुगतान आनुपातिक आधार पर किया जाएगा। आदेश में सेवानिवृत्त, मेडिकल आधार पर सेवामुक्त और दिवंगत कर्मचारियों के लिए भी प्रावधान किया गया है। ऐसे कर्मचारी, जो 31 मार्च 2026 से पहले सेवानिवृत्त हुए या अन्य कारणों से सेवा से बाहर हुए, वे भी निर्धारित शर्तों के अनुसार बोनस के पात्र होंगे। इसके लिए वर्ष के दौरान कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी करना जरूरी है। विभागों के बजट से होगा भुगतान बोनस पर होने वाला खर्च संबंधित विभागों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत बजट प्रावधानों से पूरा किया जाएगा। प्रशासन के इस फैसले से त्योहारों के दौरान पात्र कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:36 pm

120 की रफ्तार, मोबाइल पर बात... एक पल की चूक के कारण मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुईं तीन मौत

Meerut News: मेरठ में हाईवे पर तेज रफ्तार कार चालक द्वारा मोबाइल पर बात करने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर ईको वैन से भिड़ गई, जिसमें कई अन्य घायल भी हुए।

जागरण 21 Oct 2026 5:35 pm

आगरा में त्योहारी सीजन में चरमराई यातायात व्यवस्था:रोज लग रहा जाम, प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन

आगरा में त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आई। शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम के हालात बने रहे। एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां चौराहे तक भीषण जाम लग गया। कई अन्य इलाकों में भी वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यातायात व्यवस्था को लेकर बनाई गई योजना का असर जमीन पर दिखाई नहीं दिया। एमजी रोड से पंचकुइयां तक वाहनों की कतारेंशहर के प्रमुख मार्ग एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, कोठी मीना बाजार से पंचकुइयां चौराहे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस मार्ग पर यातायात की रफ्तार धीमी होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मदिया कटरा पुल और लोहामंडी में भी जाममदिया कटरा पुल पर भी वाहनों की रफ्तार थमी रही। वहीं, लोहामंडी चौराहे से लोहामंडी थाने तक वाहन जाम में फंसे रहे। सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी की ओर आने वाले मार्ग पर भी यातायात प्रभावित नजर आया। सीएम ग्रिड के कार्यों से प्रभावित रहे मार्गबेलंगंज, राजपुर चुंगी और दिल्ली गेट क्षेत्र में सीएम ग्रिड के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के कारण भी यातायात प्रभावित होने की स्थिति रही। इन इलाकों में निर्माण कार्य और बढ़ते वाहन दबाव के बीच लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामबाग चौराहे पर भी थमी रफ्ताररामबाग चौराहे पर भी जाम के हालात बने रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात प्रभावित होने से त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही चुनौतीपूर्ण नजर आई। ट्रैफिक प्लान पर उठे सवालत्योहारों के दौरान शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत है। प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति ने यातायात व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। ऐसे में जरूरी है कि प्रभावित मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती, निर्माण स्थलों के आसपास बेहतर प्रबंधन और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:35 pm

करनाल में घर से स्मैक बेच रहा युवक अरेस्ट:फ्रिज के ऊपर छिपाकर रखी हेरोइन बरामद, पुलिस ने ड्रग्स मनी भी बरामद की

करनाल की शिवाजी कॉलोनी में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने घर से नशा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के मकान से 7.86 ग्राम हेरोइन और 7,450 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार] आरोपी घर के अंदर फ्रिज के ऊपर कपड़े के नीचे नशीला पदार्थ छिपाकर रखता था और वहां आने वाले लोगों को बेचता था। मामले में थाना शहर करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर घर पहुंची टीम एचएसएनसीबी यूनिट करनाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर ऋषीपाल सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि आदर्श निवासी शिवाजी कॉलोनी, हांसी रोड, करनाल अपने घर से हेरोइन/स्मैक बेच रहा है। सूचना के अनुसार वह मकान के हॉल से ग्राहकों को बेच रहा था। टीम ने सूचना की पुष्टि के बाद बताए गए मकान पर दबिश दी। वहां मुख्य गेट खुला मिला और उसके पास खड़े युवक को कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदर्श बताया। फ्रिज के ऊपर कपड़े के नीचे मिली स्मैक पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी और मकान की तलाशी ली। इस दौरान रसोई की दीवार के पास रखे नीले रंग के फ्रिज के ऊपर कपड़े के नीचे एक पॉलीथिन, कुछ हवा बंद पन्नियां, कागज के टुकड़े और कपड़े की थैली मिली। पॉलीथिन में हल्के गुलाबी रंग का पाउडर था, जिसे हेरोइन बताया गया। आरोपी ने भी पदार्थ की पहचान स्मैक के रूप में की। कंप्यूटर कांटे से तौलने पर वजन 7.86 ग्राम मिला, जो पुलिस के अनुसार मध्यम मात्रा की श्रेणी में आता है। कपड़े की थैली से 7,450 रुपए भी मिले, जिन्हें नशा बिक्री की रकम मानकर कब्जे में लिया गया। सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आगे की जांच थाना शहर करनाल को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपी से नशे की सप्लाई के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:34 pm

नोएडा में आत्महत्या के तीन मामले:युवती और सब्जी विक्रेता की मौत, किशोरी के प्रेमी पर पांच महीने बाद केस

नोएडा में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, सर्फाबाद में आत्महत्या करने वाली किशोरी के परिजन ने उसके प्रेमी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है। भाई-भाभी के साथ रहती थी युवतीसेक्टर-63 थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव में सोमवार शाम ओडिशा की 19 साल की मनोरमा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ महीने पहले नोएडा आई थी और अपने भाई-भाभी के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह सिलाई का काम करती थी। सोमवार शाम भाई-भाभी घर पहुंचे तो कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी आत्महत्या का ठोस कारण नहीं बता सके। पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आर्थिक तंगी से परेशान था सब्जी विक्रेताफेज-दो थाना क्षेत्र के गेझा गांव में मंगलवार शाम 38 साल के गरीबनाथ साहू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और गेझा गांव की गली नंबर-पांच में किराए पर रहते थे। वह मंडी से सब्जियां लाकर गांव में बेचते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे मेला देखने गए थे। घर लौटने पर बच्चों ने पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि गरीबनाथ पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। किशोरी के प्रेमी पर उत्पीड़न का आरोप, केस दर्जसर्फाबाद में आत्महत्या करने वाली कानपुर देहात निवासी नैना के परिजन ने सेक्टर-113 थाने में उसके प्रेमी सौरभ के खिलाफ पांच महीने बाद केस दर्ज हुआ है। नैना फॉरेंसिक साइंस में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और नोएडा में अपने मौसेरे भाई के साथ रहती थी। परिजन का आरोप है कि सौरभ ने खुद को राजनीतिक पार्टी का नेता बताकर उसे फंसाया और शादी का झूठा वादा किया। आरोप है कि वह नैना को प्रताड़ित करता था। परिजन के मुताबिक, नैना ने नवंबर 2025 में मैसेज के जरिए उन्हें उत्पीड़न की जानकारी दी थी। आरोप है कि सौरभ की धमकी और उत्पीड़न से परेशान होकर नैना ने 14 मई को आत्महत्या कर ली थी। पिता ने पुलिस को साक्ष्य सौंपकर शिकायत की है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक, परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:33 pm

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा मूर्ति-विसर्जन, घाटों पर पुलिस मुस्तैद:मां कामाख्या धाम में 25 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अयोध्या जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार दोपहर से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने का अनुमान है। वहीं, सैकड़ों स्थानों पर आयोजित भंडारों में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। मिल्कीपुर, रुदौली और सोहावल क्षेत्र की अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन गोमती नदी सहित निर्धारित घाटों पर कराया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ अमेठी और सुल्तानपुर पुलिस, स्थानीय गोताखोर तथा एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। पिछले वर्ष मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत होने के बाद प्रशासन इस बार विशेष सतर्कता बरत रहा है। प्रतिमाओं का विसर्जन निगरानी में नावों के माध्यम से कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उधर, गोमती नदी के पावन तट पर स्थित सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अनित शुक्ल की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दो दिवसीय भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मां कामाख्या के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। अनित शुक्ल धार्मिक आयोजनों के साथ जरूरतमंदों की सहायता और सर्दियों में कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। भंडारे में पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, शाह मसूद हयात गजाली मियां और फरीद अहमद बाबा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। एक ओर घाटों पर प्रतिमा विसर्जन और दूसरी ओर भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:32 pm

बिलासपुर में घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा:बुजुर्ग को घसीटकर मारा,दशहरा के बाद मंगला में विवाद; वीडियो के आधार पर केस दर्ज

बिलासपुर के मंगला में दशहरा उत्सव के बाद आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं पर डंडे बरसाए। विवाद शांत कराने पहुंची बुजुर्ग महिला को भी घसीटकर पीटा गया। घटना में बुजुर्ग महिला समेत दो महिलाएं और तीन युवक घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। सिविल लाइन पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे जानकारी के मुताबिक, दशहरा उत्सव के बाद देर रात मंगला में आपसी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। थाने में समझौते का दबाव बनाने का आरोप आरोप है कि मारपीट के बाद युवक खुद शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए। इस दौरान पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव बनाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया जुर्म घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:32 pm

चेक बाउंस मामलों के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत:सोनीपत में 21 नवंबर को होगी सुनवाई; 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देश पर सोनीपत जिला न्यायालय और गोहाना, गन्नौर, खरखौदा उपमंडल के न्यायालयों में विशेष लोक अदालत लगेगी। यह अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस से जुड़े मामलों का निपटारा करेगी। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 के तहत लंबित मामलों को आपसी सहमति और समझौते से सुलझाया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि जिन लोगों के चेक बाउंस से जुड़े मामले अदालतों में लंबित हैं, वे 20 नवंबर तक अपने संबंधित न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं। इन मामलों की सुनवाई और निपटारे के लिए उन्हें विशेष लोक अदालत में पेश किया जा सकता है। इसमें लंबित अपीलें भी शामिल होंगी। आपसी समझौते से विवादों का होगा त्वरित समाधान डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का शीघ्र, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने से पक्षकारों के समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है तथा उन्हें लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम एवं सभी संबंधित पक्षों पर बाध्यकारी होता है। उन्होंने चेक बाउंस से संबंधित मामलों में शामिल पक्षकारों से अपील की कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा करवाएं। विशेष लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनीपत के कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 15100 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:32 pm

सपा मुखिया अखिलेश यादव की अधिकारियों को चेतावनी, पार्टी के कार्यकर्ता की तरह न करें काम

Akhilesh Yadav:अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं है।

जागरण 21 Oct 2026 5:31 pm

सामूहिक विवाह में दहेज पर्ची लेने की होड़:बरेली में धक्का-मुक्की, 27 घरेलू सामान और 64 हजार रुपए मिले; बच्चों ने भी उठाया सामान

बरेली कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इसमें नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से 27 तरह की घरेलू चीजें और 64 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद दहेज काउंटर पर पर्ची लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। पंडितों के विवाह पूरा होने का ऐलान करते ही पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लग गई। पर्ची लेने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हुई। समाज कल्याण विभाग और पुलिस जवानों को भीड़ संभालने में काफी दिक्कत हुई। लोगों के हाथ में बर्तन, बक्सा, गद्दे, पंखा और वाटर कूलर जैसे सामान आते ही उनके चेहरे पर खुशी दिखी। पुरुषों और महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी सामान घर ले जाने की जल्दी में थे। कई बच्चे अपने पिता के साथ गद्दा खींचते और मां के साथ बर्तनों की बाल्टी उठाते दिखे। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब परिवारों का बड़ा बोझ हल्का कर दिया है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:31 pm

हांसी में रोडवेज बस ने कैंटर में मारी टक्कर:कंडक्टर समेत कई घायल, हिसार से दादरी जा रही थी बस, ढाणी कुशाल के पास हादसा

हांसी-भिवानी रोड पर बुधवार को एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के कंडक्टर सहित कुछ सवारियों को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चरखी दादरी के लिए रवाना हुई थी। जब बस ढाणी कुशाल से आगे रोहतक-हांसी रेलवे लाइन पार करके निकली, तो सड़क किनारे खड़े एक कैंटर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को लेकर आगामी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:30 pm

सीएम योगी का यूपी पुलिस को तोहफा: भत्तों में बढ़ोतरी, मोटरसाइकिल के 1000 और सिम के लिए मिलेंगे 2500 रुपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर यूपी पुलिसकर्मियों के विभिन्न भत्तों में वृद्धि की घोषणा की।

जागरण 21 Oct 2026 5:30 pm

झज्जर के हसनपुर में 23 अक्टूबर को कृषि मेला:किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर और ड्रोन,ओमप्रकाश धनखड़ ने तैयारियों का लिया जायजा

झज्जर जिले के गांव हसनपुर में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल एग्री लीडरशिप समिट एवं कृषि मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर किसानों में भारी उत्साह है और इसमें पहुंचने वाले किसानों की संख्या का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों को इनाम में मिलेंगे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि कृषि मेले में किसानों को ट्रैक्टर, खेती में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन, रोटावेटर सहित कई कृषि यंत्र इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इनाम के लिए पात्रता की शर्त यह होगी कि संबंधित व्यक्ति किसान होना चाहिए। इसके लिए तीन प्रकार के मापदंड तय किए गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड धारक, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान पात्रता के आधार पर इसमें शामिल हो सकेंगे। महिला किसानों को भी मिलेगा ड्रोन जीतने का मौका धनखड़ ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला किसानों को भी खेती में इस्तेमाल होने वाला ड्रोन लकी ड्रॉ के माध्यम से इनाम में दिया जाएगा। इससे महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और खेती में नए प्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा। एनसीआर की मार्केट तक पहुंचे किसानों की उपज ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की बड़ी बाजार व्यवस्था तक किसानों की सीधी पहुंच होनी चाहिए। किसानों का उत्पादन सीधे बाजार तक पहुंचेगा तो उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती, बागवानी, मत्स्य पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े उत्पादों को बाजार से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पेरी-अर्बन फार्मिंग यानी शहरों के आसपास होने वाली खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, उत्पादन को बाजार से जोड़ने और किसानों को नए अवसर उपलब्ध कराने से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री समेत कई अतिथि होंगे शामिल गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में होने वाले इस कृषि मेले में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। मेले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों, बागवानी, फूलों की खेती, मत्स्य पालन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना, उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खोलना है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:29 pm

श्रीनगर में दिव्यांगों का प्रदर्शन, हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन की मांग; कमिश्नर नियुक्त करने पर भी जोर

श्रीनगर में शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मासिक पेंशन बढ़ाने, शिक्षा व नौकरियों में आरक्षण और डिसेबिलिटी कमिश्नर की नियुक्ति की मांग की।

जागरण 21 Oct 2026 5:29 pm

लापता महिला का धान के खेत में मिला शव:दुर्गा पूजा से लौटते समय हुआ था अपहरण, आक्रोशित परिजनों ने किया था सड़क जाम

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में एक 30 वर्षीय महिला का शव बुधवार दोपहर धान के खेत से मिला। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। महिला मंगलवार रात दुर्गा पूजा देखने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था, जिससे आवागमन ठप रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया और महिला की तलाश शुरू की। इसी दौरान बसना गांव के एक धान के खेत से उसका शव बरामद हुआ। हत्या का आरोप गांव के ही एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर लगा है। आरोपी की बाइक महिला के घर के पास मिली थी, जिससे अपहरण की आशंका और बढ़ गई थी। नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:29 pm

किसान दिवस में फार्मर आईडी और रबी फसलों पर जोर:27 अक्टूबर तक बीज-कृषि यंत्रों की बुकिंग, योजनाओं के लिए आईडी जरूरी

औरैया के विकास भवन सभागार में बुधवार को चार बजे मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। इसमें किसानों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। सीडीओ ने बताया कि फार्मर आईडी जरूरी है। जिले में 92.07 प्रतिशत किसानों की आईडी बनी है। सभी किसानों की आईडी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि रबी सीजन के लिए गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ के बीज हैं। निशुल्क बीज और कृषि यंत्रों की बुकिंग 27 अक्टूबर तक करा सकते हैं। किसान कृषि विभाग के पोर्टल या जनसेवा केंद्र से पंजीकरण करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु उपचार के लिए टोल फ्री नंबर 1962 बताया। जिला उद्यान अधिकारी सुशील कुमार ने संकर सब्जियों, प्याज, लहसुन, मसाला और फूलों की खेती पर अनुदान बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ब्रजविकास सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:28 pm

बैतूल में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत:सफाईकर्मी की मौके पर मौत, WCL कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

बैतूल जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में बैतूल नगर पालिका में दैनिक वेतन पर सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले 28 वर्षीय जितेंद्र वरकड़े की जान चली गई। वहीं, परतापुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल WCL कर्मचारी फुलचंद पटवारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जितेंद्र पिता लक्ष्मण वरकड़े रात में बैतूल से चिखलार स्थित अपने घर जा रहा था। मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जितेंद्र सड़क पर पड़ा रहा। उसकी बाइक भी मौके पर मिली। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखकर लौट रहे ग्रामीणों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद वे उसे बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जितेंद्र के माता-पिता नहीं हैं। वह अपने बड़े पिता के पास रहता था। स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दूसरे हादसे में WCL छिंदवाड़ा में पदस्थ फुलचंद पटवारी की मौत हो गई। 9 अक्टूबर को वह स्कूटी से अंधारिया में आयोजित 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। परतापुर के पास यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। NHAI की एंबुलेंस से उसे बैतूल लाया गया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे नागपुर ले गए। वहां दो-तीन दिन भर्ती रहने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। फुलचंद के परिवार में एक बेटा है। दोनों मामलों में टक्कर मारने वाले वाहनों की पहचान और हादसों की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:28 pm

जोधपुर में कल 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती:सुबह 7 बजे से शुरू होगा पावर कट; जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में कल (22 अक्टूबर) कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान सुबह 7 और 8 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी। दरअसल, आने वाले त्योहारों को देखते हुए डिस्कॉम की ओर से शहर की बिजली लाइनों के रख-रखाव और मेंटेनेंस को लेकर शट डाउन लिया जा रहा है। इसके तहत तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती होगी। जानें-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित… सुबह 7 से 11 बजे: 11 केवी पृथ्वीराज नगर फिडर से जुड़े पृथ्वीराज नगर, कंवर नगर, भैरव कॉलोनी, आदर्श नगर, वास्तु नगर, खेतेश्वर नगर और सोलंकी डेयरी के आस-पास इलाके में बिजली बंद रहेगी। सुबह 7 से 11 बजे: होटल जोधाणा, पार्क प्लाजा, कृष्णा मार्केट, इंद्रा कॉलोनी, सर प्रताप कॉलोनी, ऑफिसर मैस, आहूजा कॉलोनी, शारदा पार्क, एयरपोर्ट रोड, वन चौकी एयरपोर्ट थाना, पांच बत्ती कॉलोनी और इससे जुड़ा आस-पास के एरिया में बिजली कटौती होगी। सुबह 7 से 11: 11 केवी छात्रावास फीडर से जुड़े एमबीएम हॉस्टल, सर्वेंट क्वार्टर और हाईकोर्ट कॉलोनी से जुड़े एरिया। इसके साथ ही 11 केवी जेपीजे फीडर से जुड़े सुभाष कॉलोनी, पीएचईडी ऑफिस, एसपीएस स्कूल, रसराज, यस बैंक, हरनाथ टॉवर और ऋगवेद से जुड़े इलाके में सुबह 7 बजे से बिजली कटौती शुरू हो जाएगी सुबह 8 से 11 बजे: लालजी हैंडीक्राफ्ट, उम्मेद भवन, बैंक कॉलोनी, किंग्स हॉस्पिटल, ओल्ड पुलिस लाईन, रसाला रोड और पृथ्वीपुरा के आस-पास एरिया में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 से 12: 11 केवी तेलिया का बास फिडर से जुड़े न्यू जाटा वास, मालेश्वर महादेव मंदिर के पास, श्रीराम चौक, मदेरणा कॉलोनी, नाड़ी मोहल्ल, आई माता मंदिर के पास, सैन मंदिर के पास वाले इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:27 pm

मूर्ति विसर्जन के दौरान खुदाई पर विवाद:बंगाली समाज और कर्मचारियों में मारपीट दोनों पक्षों के लोग घायल, पुलिस कर रही जांच

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुभकामना मंडप के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान खुदाई को लेकर विवाद हो गया। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बंगाली समाज के लोगों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शुभकामना मंडप के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्माण कार्य के लिए की जा रही खुदाई को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों और निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आने की जानकारी है। मेडिकल परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मझोला थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभी पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:27 pm

पुत्र धर्म निभाकर पेश की मिशाल, अभिभावक बनकर पुलिसकर्मियों का भी करें कल्याण; हेमंत सोरेन से एसोसिएशन की अपील

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए भावुक अपील की है। एसोसिएशन ने डीजीपी की मंजूरी के बावजूद सीएमओ के नाम पर फाइलों को रोके जाने का आरोप लगाते हुए पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है।

जागरण 21 Oct 2026 5:26 pm

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:एक घायल सैफई रेफर, शादी को हुआ था एक साल

औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुरुषोत्तम (31) की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार सौरभ (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा आजादपुर के पास हुआ। पुरुषोत्तम अपने रिश्तेदार सौरभ के साथ बाबरपुर से अपने घर हीरा का पुरवा (कानपुर देहात) जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बबीना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को 100 शैय्या अस्पताल चिचौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक साल पहले हुई थी शादी पुरुषोत्तम की शादी एक साल पहले ही हुई थी। हादसे से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:26 pm

पूर्व विधायक के बयान पर अधिवक्ता पवन पांडे का पलटवार:इनाम वाले बयान पर खुद को भुक्तभोगी बताया, गोरखनाथ बाबा पर लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का एक वीडियो बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि यदि किसी ब्राह्मण या क्षत्रिय पर गलत मुकदमा दर्ज हुआ हो तो उसे बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता पवन पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से पलटवार करते हुए अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न का मामला उठाया है। अधिवक्ता पवन पांडे का कहना है कि वह दूसरों के मामलों की चर्चा नहीं करेंगे, क्योंकि वह स्वयं भुक्तभोगी हैं। उन्होंने अपना परिचय इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सरकारी अधिवक्ता (सीजीसी) के रूप में दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में तीन वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रहे हैं। पवन पांडे ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने एक शिक्षा माफिया और जमीन कारोबारी को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए उन्हें तथा उनके परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास किया। उनके मुताबिक, खंडासा थाने में बैठकर पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी आशीष तिवारी का भी जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया था कि गोरखनाथ बाबा उनसे नाराज हैं। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया के साथ समझौता करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया और उनके, उनके भाई, बेटे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज कराए गए। उन्होंने इनमें दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े मुकदमों का भी उल्लेख किया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद उसी नंबर से वापस फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को विधायक का छोटा भाई राजा बताया और कहा कि विधायक परिवार से मिलने बाहर गए हैं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:26 pm

गोरखपुर में डॉ. नंदलाल बने कार्यवाहक CMO:डॉ. राजेश झा ने सौंपा चार्ज, लखनऊ में राज्य क्षय रोग अधिकारी बने

गोरखपुर में डॉ. नंदलाल कुशवाहा को कार्यवाहक CMO बनाया गया है। राज्य क्षय रोग अधिकारी पद पर तैनाती के बाद पूर्व CMO डॉ. राजेश झा ने बुधवार को उन्हें पद का कार्यभार सौंप दिया। बुके देकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। शासन से स्थायी तैनाती तक डॉ. कुशवाहा ही इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अब तक वे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। चार्ज सौंपने के अवसर पर डॉ. झा ने अपने कार्यकाल के डेढ़ वर्षों में सहयोग के लिए अपने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद दी विदाई डॉ. राजेश झा ने अप्रैल 2025 में गोरखपुर के सीएमओ का पदभार संभाला था। हाल ही में उन्हें अपर निदेशक (AD) ग्रेड में प्रमोशन मिला था, जिसके बाद बीते सप्ताह शासन ने उन्हें लखनऊ में राज्य क्षय रोग अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया। छुट्टियों के बाद बुधवार को जब सीएमओ ऑफिस खुला, तो उन्होंने जिले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रेणी के सबसे वरिष्ठ अफसर डॉ. नंदलाल कुशवाहा को कार्यभार हस्तांतरित कर दिया। टीम और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार चार्ज सौंपने के दौरान डॉ. राजेश झा ने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जो भी नए प्रयोग और काम हुए, उसमें उनकी पूरी टीम का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने एम्स गोरखपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, एनएचएम कर्मियों, ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ और सहयोगी संस्थाओं के प्रति सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। पिंक कार्ड से लेकर सिटी पॉलीक्लिनिक तक रहे कई बड़े प्रयोग अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान डॉ. राजेश झा ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई नए और असरदार कदम उठाए। उन्होंने पिंक कार्ड, सैंपल ट्रांसपोर्ट, डेंगू मुक्त हॉस्टल, मातृ सेवा, ई-आरोग्य पाठशाला और 'टीम इलेवन' जैसी कई नई योजनाएं और प्रयोग शुरू किए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की मौतों पर अंकुश लगाने और अस्पतालों में सी-सेक्शन (सिजेरियन) डिलीवरी की सुविधा को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके ही कार्यकाल और नेतृत्व में प्रदेश का पहला सिटी पॉलीक्लिनिक गोरखपुर के बसंतपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरू किया गया था।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:24 pm

चंडीगढ़ ताज होटल में मिली रायपुर के बिजनेसमैन की लाश:रात में मिलने आई थी युवती, पुलिस ने हिरासत में लिया; 2 दिन पहले आए थे

राजधानी रायपुर के बिजनेसमैन की लाश चंडीगढ़ के ताज होटल में मिली है। मृतक की पहचान दीपक मित्तल (56) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे एक वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। उसने पाया कि बिजनेसमैन बेसुध होकर बेड पर लेटे थे। उसने हिलाया, लेकिन वे होश में नहीं आए। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिजनेसमैन को मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस शुरुआती तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है, हालांकि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। मामले में होटल ताज का भी बयान सामने आया। होटल के प्रवक्ता ने कहा- इस दुखद घटना से हमें बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। हम परिवार की मदद कर रहे हैं और जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जानिए अब तक क्या सामने आया… पुलिस बोली- बिजनेसमैन ने ज्यादा शराब पी, युवती से पूछताछ जारी पुलिस स्टेशन सेक्टर 17 के SHO सुदेश कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले ही होटल में आए थे। ड्राइवर उन्हें छोड़कर गए थे। आज सुबह 6 बजे जब होटल रूम में वेटर गया तो दरवाजा खुला था। जैसे ही अंदर गया तो दीपक बेसुध थे। उनकी तबीयत खराब लगी थी। होटल कर्मियों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रूम में आई युवती से पूछताछ जारी है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:24 pm

आजम फांसीघर जमीन मामले में VC से कोर्ट में पेश:अगली सुनवाई 2 नवंबर 2026 को तय, 37 आरोपियों पर आरोप तय होने हैं

रामपुर में जेल के फांसीघर की सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। वह जिला जेल से दोपहर करीब 3 बजे पेश हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख 2 नवंबर 2026 तय की है। इस मामले में आजम खां समेत 37 आरोपियों पर आरोप तय किए जाने हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब अदालत में 2 नवंबर को सुनवाई होगी। 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा गंज कोतवाली में 20 सितंबर 2019 को तत्कालीन नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें 37 लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि जेल के फांसीघर की सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त की गई, जबकि नियमानुसार इस जमीन को बेचा नहीं जा सकता था। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी करके उसे बेचने का आरोप है। जमीन खरीदने के बाद कुछ लोगों ने वहां मकान भी बना लिए थे। पुलिस ने जमीन बेचने और खरीदने वालों को मुकदमे में नामजद किया था। आजम खां पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप विवेचना के दौरान पुलिस ने आजम खां की भूमिका सामने आने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक, जमीन खरीदने वाले कुछ लोगों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने आजम खां के कहने पर जमीन खरीदी थी। इसके आधार पर आरोपपत्र में आजम खां का नाम भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी यानी आपराधिक षड्यंत्र के तहत शामिल किया गया। मामले में आजम खां के परिवार के सदस्य भी नामजद किए गए थे। उनकी मां का निधन होने के बाद उनका नाम मुकदमे से हटा दिया गया। वहीं, आजम खां और उनके बेटे के नाम आरोपपत्र में शामिल किए गए हैं। अब अदालत में सभी आरोपियों पर आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया लंबित है। अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:23 pm

कैथल में ₹18 हजार रिश्वत लेता कंप्यूटर ऑपरेटर काबू:नगर परिषद में ठेकेदारी पर स्वीपर लगा, अधिकारी भी संदेह के घेरे में

कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा नगर परिषद के एक ठेकेदार से काम के बिल पास करवाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। जब आरोपी बार बार ठेकेदार को पैसे देने के लिए कह रहा था और बिल पास करने की बात कह रहा था तो इस संबंध में ठेकेदार ने तंग आकर ACB को शिकायत दी। एसीबी टीम ने जाल बिछाया और ठेकेदार को रुपए देने के लिए आरोपी के पास भेज दिया। जैसे ही आरोपी रुपए लेने लगा तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से नकदी बरामद कर ली गई। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:22 pm

महराजगंज किसान दिवस में पराली न जलाने की अपील:किसानों को संतुलित खाद उपयोग और रबी की तैयारी पर भी दी गई जानकारी

महराजगंज के विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया गया। कृषि व संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान इसमें शामिल थे। उप कृषि निदेशक ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम होती है, पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और ऐसा करने पर कार्रवाई भी होगी। एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता ने खाद के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। ज्यादा खाद डालने से उत्पादन नहीं बढ़ता, बल्कि जमीन को नुकसान पहुंचता है। किसान अजय चौरसिया ने यूरिया, डीएपी, नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग और तय कीमत से ज्यादा पर खाद बेचने की समस्या उठाई। रमेश चंद्र पटेल ने खाद की उपलब्धता और भूमि के अनुसार खाद देने की मांग की। संतराज यादव ने खाद, बीज व कृषि निवेश समय पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। रबी सीजन के लिए दलहन, तिलहन, गेहूं के बीज सभी विकास खंडों में उपलब्ध हैं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:21 pm

रायबरेली में विजयादशमी का पर्व मनाया:राम-रावण युद्ध का मंचन, रावण के पुतले का दहन किया

रायबरेली में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी स्टेडियम में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम का तीर रावण की नाभि में लगते ही विशालकाय पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही आतिशबाजी हुई और परिसर में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह ने लोगों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत है। प्रबंधन, मानव संसाधन विभाग और आयोजन समिति के सहयोग से हुए कार्यक्रम में एनटीपीसी परिवार और क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:20 pm

उचाना में कार सवारों ने किया युवक का अपहरण:मारपीट कर पड़ोसी गांव में फेंका, दोस्त के साथ घूम रहा, 7-8 लोगों पर FIR

जींद जिले के उचाना खंड के गांव मांडी कलां में मंगलवार रात सड़क पर दोस्त के साथ घूम रहे एक युवक का कार सवारों ने अपहरण कर लिया। बाद में अपहरणकर्ता युवक के साथ मारपीट कर उसे पड़ोसी गांव में फैंक कर फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने युवक की शिकायत अज्ञात सात-आठ लोगों के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मांडी कलां निवासी राजेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात वह अपने दोस्त मनीष के साथ किठाना से संडील रोड पर घूमने के लिए निकाला था। जैसे ही वह शराब ठेके के निकट पहुंचा तो कार सवार लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच इस दौरान के उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। बाद में अपहरणकर्ता उसे पड़ोसी गांव संडील में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना पुलिस तथा परिजनों को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक अपहरणकर्ता मौके से फरार हो चुके थे। बुधवार को जानकारी देते हुए उचाना थाना के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात दो कारों में सवार सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, अपहरण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:20 pm

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ बना हेलमेट निकाली बाइक रैली; लोकतंत्र बचाने का नारा दिया

कटनी में वोट चोरी के मुद्दे और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से बाइक रैली निकाली। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी कछहरी चौराहे पहुंची, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की कथित धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष बोले- वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला जिला कांग्रेस कमेटी कटनी (शहर) के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि वोट चोरी केवल किसी एक राजनीतिक दल के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर हमला है। लोकतंत्र जनता के वास्तविक वोटों से बनता है, न कि कथित धांधली या प्रशासनिक लापरवाही से। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह मतदाताओं के विश्वास की रक्षा करे और उठ रहे सवालों का निष्पक्ष व पारदर्शी जवाब दे। जब तक चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज उठाएगी। बिना हेलमेट बाइक रैली निकालने पर उठे सवाल एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बाइक रैली में यातायात नियमों की अनदेखी भी सामने आई। रैली में शामिल कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। शहर के व्यस्त मार्गों से निकली रैली में इस तरह नियमों की अनदेखी चर्चा का विषय रही। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल सहित ब्लॉक अध्यक्ष, प्रमुख कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:19 pm

आजमगढ़ में निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक:मतदान प्रक्रिया में नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन अनिवार्य

आजमगढ़ जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान निविदत्त मतपत्र, चैलेंज वोट और मतपत्र लेखा तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। मतपेटी सील करने की प्रक्रिया समझाई गईप्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि मतदान शुरू होने से पहले खाली मतपेटी मतदान अभिकर्ताओं को दिखाना अनिवार्य होगा। पीठासीन अधिकारी प्रत्येक मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न अंकित कर अपने हस्ताक्षर करेंगे। मतपेटी को सील करते समय ग्रीन पेपर सील पर पीठासीन अधिकारी स्वयं हस्ताक्षर करेंगे। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।इसके साथ ही मतपत्र लेखा की एक-एक प्रति सभी मतदान अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। संविधिक एवं असंविधिक लिफाफों की सीलिंग और पैकिंग की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। मतदान कार्मिकों को मतपेटी खोलने, बंद करने और सील करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करेंजिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण राकेश कुमार पटेल, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:19 pm

नशे पर सियासत तेज:विजयवर्गीय ने युवाओं को चेताया, सज्जन वर्मा ने ड्रग्स माफियाओं पर घेरा; शिवराज ने भी नशे से दूर रहने की अपील की

इंदौर में नशे का बढ़ता कारोबार अब राजनीतिक चिंता का विषय बनता जा रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे के सौदागरों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। दूसरी ओर, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन के मंचों से प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाई। जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की, वहीं पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने प्रदेश को ड्रग्स माफियाओं के शिकंजे में घिरा बताया। विजयवर्गीय बोले- नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें युवामंगलवार को विजय नगर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशे से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। समाज को नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूक होना होगा। विजयवर्गीय का संदेश साफ था कि नई पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सज्जन वर्मा का आरोप- ड्रग्स माफियाओं ने प्रदेश को घेराइधर, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने नशे के मुद्दे पर प्रदेश सरकार और व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मंगलवार रात श्रीकृष्ण टॉकीज के सामने नगर निगम रोड पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे वर्मा ने कहा कि इस बार नशासुर के पुतले का दहन कर समाज को नशे के खिलाफ संदेश दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश को ड्रग्स माफियाओं ने चारों तरफ से जकड़ लिया है और युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। वर्मा ने कहा कि ड्रग्स माफियाओं के रूप में खड़ी इस बुराई का अंत करना जरूरी है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब इंदौर में नशे के कारोबार और युवाओं तक इसकी पहुंच को लेकर चिंता बनी हुई है। नशे के साथ वोट चोरी के मुद्दे पर भी साधा निशानासज्जन वर्मा ने नशे के मुद्दे के साथ राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह नशासुर का पुतला जलाना जरूरी है, उसी तरह वोट चोरी के प्रतीकात्मक रावण का अंत भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी से नकली और झूठी सरकारें बनती हैं। वर्मा ने कहा कि जिस पार्टी ने देश को स्वतंत्रता दिलाई, उस पार्टी की सरकार बनेगी, तब इन रावणों का अंत होगा। शिवराज सिंह चौहान ने भी नशे से दूर रहने का दिया संदेशकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में लोगों से अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान करना, नशे से दूर रहना और दूसरों के साथ प्रेम व सम्मान से पेश आना भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का रास्ता है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद चुनौती बरकरारइंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता बनी हुई है। रावण दहन के अवसर पर सामने आए इन बयानों ने इस मुद्दे को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। क्राइम ब्रांच की अब तक की कार्रवाईक्राइम ब्रांच इंदौर ने 1 जनवरी 2026 से अब तक NDPS एक्ट के तहत कुल 79 प्रकरणों में 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में आरोपियों के कब्जे से 3.3547 किलोग्राम MD ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग 4,27,36,000 रुपए कीमत के मादक पदार्थ और गाड़ियां जब्त की गई हैं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:18 pm

महापौर बोले-सिस्टम कमजोर, सब नपुंसक हो गए:रतलाम में व्यापारियों और रहवासियों ने घेरा; कमिश्नर को कहा नगर निगम लाशों का ढेर

रतलाम में सड़क निर्माण में देरी को लेकर महापौर प्रहलाद पटेल कमिश्नर अनिल भाना पर बिफर गए। रहवासियों और व्यापारियों के सामने महापौर ने नगर निगम के सिस्टम और इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर में 400 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य उनकी मेहनत से जमीन पर उतरे हैं, सिस्टम के भरोसे नहीं। इस दौरान सड़क निर्माण की समयसीमा को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। कमिश्नर ने 58 दिन में सड़क का काम पूरा करने की बात कही। जब रहवासियों और व्यापारियों ने लिखित आश्वासन मांगा, तो महापौर के मुताबिक कमिश्नर ने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो नौकरी छोड़ दूंगा। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। महापौर बोले- सिस्टम लाचार है, किसी को चिंता नहीं कमिश्नर के पहुंचते ही महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा, “सीधी बात है कमिश्नर साहब, अगर इस नगर के अंदर मैं निर्माण कार्य की चिंता नहीं करूं, तो नगर निगम पूरी की पूरी लाशों का ढेर है, इसके अलावा कुछ नहीं। ना आपको चिंता, ना आपके इंजीनियरों को चिंता। सिस्टम लाचार है। सब नपुंसक हैं। मैं यहां जनता के सामने बोल रहा हूं, मैं यहां जनता का प्रतिनिधि हूं।” उन्होंने कहा कि आज शहर में 400 करोड़ रुपए के काम जमीन पर उतरे हैं, वे अधिकारियों के भरोसे नहीं हुए। इसके लिए उन्होंने खुद मेहनत की है। रात-रातभर फाइलें चलवाईं और काम पूरे कराने के लिए लगातार पीछे पड़े रहे। महापौर ने कहा कि हर काम की समयसीमा होती है। सड़क निर्माण शुरू होने के साथ ही बोर्ड लगाकर टेंडर की शर्तें और काम पूरा करने की समयसीमा लिखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके सामने काम शुरू होने पर तीन महीने का समय दिया गया था। वह सिस्टम से मिली जानकारी के आधार पर ही जनता को जवाब देते हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। 58 दिन में सड़क नहीं बनी तो नौकरी छोड़ दूंगा: कमिश्नर हंगामे के दौरान रहवासियों और व्यापारियों ने महापौर व कमिश्नर से सड़क निर्माण पूरा करने की लिखित समयसीमा मांगी। महापौर ने कमिश्नर से पूछा कि सड़क कितने दिन में बन जाएगी। इस पर कमिश्नर ने 58 दिन में काम पूरा करने की बात कही। रहवासी और व्यापारी लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। महापौर के अनुसार, उन्होंने कमिश्नर से पूछा कि यदि 58 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो क्या करेंगे। इस पर कमिश्नर ने नौकरी छोड़ने की बात कही। महापौर प्रहलाद पटेल ने भी कहा कि यदि ठेकेदार तिमन्ना तय समय में सड़क का काम पूरा नहीं करता है, तो वे ऐसी फाइल तैयार करवाएंगे कि ठेकेदार भविष्य में कहीं काम नहीं कर सके। महापौर बोले- डामर के रेट बढ़ने से सुस्त पड़ा काम महापौर प्रहलाद पटेल ने सड़क निर्माण में देरी का कारण बताते हुए कहा कि ईरान युद्ध के कारण डामर के रेट में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे ठेकेदार काम करने में सुस्ती दिखा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह ठेकेदार की जिम्मेदारी है। यदि डामर के रेट कम हो जाते, तो क्या ठेकेदार नगर निगम से कम भुगतान लेते? महापौर ने कहा कि ठेकेदार तिमन्ना ने 58 दिन में काम पूरा नहीं किया, तो उसके खिलाफ ऐसी फाइल तैयार कराई जाएगी कि वह भविष्य में कहीं काम नहीं कर सके। बोले- तीन साल में 400 करोड़ के काम जमीन पर उतारे महापौर ने कहा कि वर्ष 1995 से 2026 तक रतलाम नगर निगम में उनकी परिषद ने तीन साल में 400 करोड़ रुपए के जितने काम जमीन पर उतारे हैं, उतने पहले किसी ने नहीं कराए। उन्होंने नगर निगम के सिस्टम को लाचार बताने के पीछे उदाहरण देते हुए कहा कि बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) से एनओसी लेने की फाइल उज्जैन में पड़ी रहती है। अधिकारी उसका फॉलोअप नहीं लेते। जब वह पूछते हैं कि पोल शिफ्ट क्यों नहीं हुए, तब पता चलता है कि फाइल तीन महीने से मंजूरी के लिए उज्जैन में पड़ी है। महापौर ने कहा कि फाइल पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई और उसका फॉलोअप क्यों नहीं लिया गया, यह सवाल उन्होंने कमिश्नर के सामने भी उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी सख्ती के कारण ही शहर में 400 करोड़ रुपए के काम जमीन पर उतरे हैं। डामर के रेट बढ़ने और कुछ मामलों में कोर्ट में केस होने से भी काम प्रभावित हुए हैं। रहवासियों ने रखीं ये मांगें कमिश्नर बोले- तीन वजहों से हुई देरी कमिश्नर अनिल भाना ने कहा कि डामर के रेट बढ़ने के कारण सड़क निर्माण का काम देर से चल रहा है। उन्होंने जनता के बीच 58 दिन में काम पूरा करने की बात कही। कमिश्नर के मुताबिक, तीन मुद्दों के कारण काम में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि देरी के लिए नगर निगम दोषी नहीं है। जनता ने काफी कुछ बर्दाश्त किया है और नगर निगम की भी कुछ मजबूरियां रही हैं। उन्होंने कोर्ट से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:18 pm

बलिया में रावण के पुतले का दहन:मां दुर्गा की प्रतिमाएं जुलूस के साथ कठौड़ा घाट के लिए रवाना

बलिया में विजयादशमी पर बुधवार को सिकंदरपुर में विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। बस स्टैण्ड चौराहे पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान डॉ. विजय रंजन भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में संजय यादव और डॉ. विजय रंजन के समर्थक आमने-सामने दिखाई दिए। रावण-दहन देखने के लिए बस स्टैंड चौराहे पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी। पटाखों की आवाज से पूरा चौराहा गूंज उठा। भीड़ के कारण यातायात कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं जुलूस के साथ कठौड़ा घाट के लिए रवाना हुईं। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए बेल्थरा मार्ग पहुंचा। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी तैनात रही। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही। जुलूस में संजय जायसवाल, प्रयाग चौहान सहित पूजा समितियों के पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:17 pm

सिंदूर खेला की रस्म के साथ मां दुर्गा की विदाई:ढाक-ढोल की ताल पर धुनुची डांस, सुहागिन महिलाओं ने दी शुभकामनाएं

चित्तौड़गढ़ में बुधवार को विजयादशमी पर बंगाली महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। चामटी खेड़ा चौराहे के पास पांच दिन से चल रही दुर्गा पूजा के आखिरी दिन बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पूजा पंडाल पहुंचीं। महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाया और पान, मिठाई और बताशे का भोग लगाया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक गीतों पर डांस के बाद देवी बोरोन की रस्म निभाई गई और मां दुर्गा को विदाई दी गई। मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर महिलाओं ने निभाई परंपरा बंगाली समाज में विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला का विशेष महत्व है। दुर्गा पूजा के आखिरी दिन महिलाओं ने पूजा की थाली में सिंदूर, पान का पत्ता, सुपारी, मिठाई और अन्य सामग्री रखकर मां दुर्गा का श्रृंगार किया। इसके बाद मां को सिंदूर चढ़ाया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं और एक साथ डांस किया। ढाक-ढोल की ताल पर हुआ धुनुची डांस इस मौके पर पंडाल में धुनुची डांस का आयोजन भी किया गया। इसमें मिट्टी के विशेष पात्र में सूखे नारियल के छिलके जलाकर मां दुर्गा की आरती की जाती है। 'आबार एशो मां' के जयकारों के साथ दी विदाई मां दुर्गा की विदाई से पहले पूजा पंडाल में पान, मिठाई और बताशे का भोग लगाया गया। आरती के बाद ढाक-ढोल के साथ विदाई की रस्म पूरी हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने मां दुर्गा से अगले साल फिर आने की प्रार्थना की। पूजा स्थल पर 'आबार एशो मां' यानी मां, जल्दी वापस आना के जयकारे लगाए गए। यहां देखें सिंदूर खेला की तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:16 pm

स्टेडियम में सुविधाओं के लिए युवाओं का प्रदर्शन:सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी; सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और शुद्ध पेयजल की मांग

सीधी नगरपालिका परिषद कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे स्टेडियम में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। आधा दर्जन युवा सीएमओ कक्ष के सामने बरामदे में धरने पर बैठ गए और मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने सीएमओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने की मांग युवाओं की प्रमुख मांग स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनवाने, सौंदर्यीकरण कराने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों और युवाओं के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर वे नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शन कर रहे युवक प्रमोद सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती और उन्हें पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे नगरपालिका परिसर में बैठे रहेंगे। युवाओं ने स्टेडियम के विकास और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नगरपालिका परिसर में युवाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझाइश दी, लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े रहे और आंदोलन जारी रखा। सीएमओ बोले- आवेदन नहीं मिला नगरपालिका परिषद सीधी के सीएमओ महमूद हसन ने बताया कि इस संबंध में पहले किसी ने आवेदन नहीं दिया था। अब शिकायत की जा रही है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:16 pm

मॉडल की गिरफ्तारी पर STF चीफ अमिताभ यश से बातचीत:बोले- पुलिस को भटकाने के लिए नेपाल गई थी, फिर वापस भारत आई

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे मंगलवार को गिरफ्तार हो गई। पिछले 11 दिनों से यूपी पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश कर रही थी। वह घटना के बाद लखनऊ से नेपाल फिर वहां से आगरा होते हुए महाराष्ट्र के नागपुर पहुंच गई थी। STF चीफ अमिताभ यश से बातचीत श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर वैभव तिवारी ने एसटीएफ चीफ अमिताभ यश से की जानकारी ली, तो उन्होंने बताया- श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार हुई है। उसे ट्रांजिट डिमांड लेकर लखनऊ लाया जाएगा। सबसे पहले यह पुलिस को भटकाने के लिए नेपाल गई थी। उसके बाद वापस भारत आई। यहां सरेंडर के लिए अप्लाई किया। फिर पुलिस को भटकाने के लिए 1 हजार किलोमीटर दूर नागपुर पहुंच गई। नागपुर के अपार्टमेंट से गिरफ्तार हुई मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को गिरफ्तार किया गया था। उधर, यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के ड्राइवर आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आमिर शिवा की मौत के समय श्रद्धा के साथ था। लखनऊ में 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की श्रद्धा दुबे के फ्लैट से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या की एफआईआर कराई थी। वारदात के बाद से श्रद्धा फरार थी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:15 pm

आस्था का अनूठा नजारा: मन्नत के लिए सड़क पर दंडवत लेट जाते हैं भक्त, ऊपर से गुजरती है मां दुर्गा की पालकी

ईचागढ़ के डुमरा में दुर्गा पूजा के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जहां विजयादशमी पर नवपत्रिका विसर्जन के समय श्रद्धालु रास्ते में दंडवत लेट जाते हैं।

जागरण 21 Oct 2026 5:15 pm

करौली में एसपी लोकेश सोनवाल ने ली क्राइम बैठक:अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

करौली में एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में बुधवार को क्राइम बैठक हुई। इसमें अपराध नियंत्रण और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर भी बात हुई। डीजीपी और आईजी के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में एएसपी रामकुमार कस्वां, डॉ. कमल राम, संतराम और सुनील सहित जिले के डीएसपी, थाना अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और लोगों को बेहतर पुलिसिंग देने के निर्देश दिए। लंबित मामलों को समय पर निपटाने और अपराधों पर ठीक से कंट्रोल रखने को कहा गया।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:15 pm

फर्रुखाबाद में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण:मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। यह आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार में तीन बजे तक चला। मकसद चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से कराना था। कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्मिक चुनाव आयोग के नियम अच्छे से पढ़ लें, ताकि मतदान के दिन दिक्कत न हो। उन्होंने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की प्राथमिकता है। मतदाता पहचान, मतपत्रों का रखरखाव, मतदान प्रक्रिया और चुनाव सामग्री जमा करने के तरीके बताए। डीएम ने स्पष्ट किया, नियमों का पालन जरूरी है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्हें मतदान की गोपनीयता, शालीन व्यवहार, समस्या की जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने और प्रत्याशियों-मतदाताओं से समान व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। निर्वाचन के प्रत्येक चरण में समयबद्धता, अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखना भी आवश्यक बताया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर ली जाए तथा मतदान कार्मिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। जिससे विधान परिषद के आगरा-खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल संपन्न कराया जा सके।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:15 pm

पन्ना में दुर्गा विसर्जन के दौरान कट्टे से फायरिंग:दो युवकों को छर्रे लगने का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित; सख्त कार्रवाई की मांग

पन्ना जिले के तरौनी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग के मामले में पीड़ित और ग्रामीण बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नाती कोरी पर अवैध कट्टे से तीन राउंड फायर करने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के मुताबिक, फायरिंग में दो युवक घायल हुए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। विसर्जन के दौरान हुआ विवाद शिकायत के अनुसार, 20 अक्टूबर को माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि नाती कोरी, पिता रामप्रसाद कोरी, ने अवैध कट्टे से तीन राउंड फायर किए। इसमें सुरेंद्र अहिरवार और सुनील अहिरवार को छर्रे लगे। दोनों का इलाज जिला अस्पताल पन्ना में चल रहा है। आरोपी को मौके पर पकड़ने का दावा एसपी कार्यालय पहुंचे ठाकुरदीन अहिरवार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी नाती कोरी को कट्टे सहित मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनके पास कोई आरोपी या कट्टा नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने जताया डर पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार डरा हुआ है। ग्रामीणों ने एसपी को शिकायत देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:15 pm

सपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप:MLC चुनाव में भाजपा वोटों की डकैती की फिराक में, डिप्टी सीएम प्रयागराज में डेरा डाले

इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड एमएलसी चुनाव के मतदान की घड़ी नजदीक आते ही सियासत में उबाल आ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को प्रयागराज में एक प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह खुलेआम वोटों की डकैती कराने की फिराक में है। डिप्टी सीएम प्रयागराज में डेरा डाले हैं। वह अफसरों पर दबाव बना रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता एक-एक वोट की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे और मतदान से लेकर मतगणना से पूरी मुस्तैदी से लगे रहेंगे। डिप्टी सीएम पर अफसरों को प्रभावित करने का आरोपसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री खुद प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अनुचित दबाव बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी और विद्यालय प्रबंधक शिक्षकों एवं मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए खुलेआम धमका रहे हैं, जो सीधे तौर पर चुनावी आचार संहिता और लोकतंत्र का घोर अपमान है। एक-एक वोट की रखवाली करेंगे सपाईसपा प्रदेश अध्यक्ष ने आशंका जताई कि सत्ता पक्ष प्रशासनिक मशीनरी के साथ मिलकर मतदान से लेकर मतगणना तक भारी गड़बड़ी और धांधली करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि सपा इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद हैं। मतदान के दिन पोलिंग बूथ से लेकर अंतिम मतों की गिनती तक एक-एक वोट की कड़ी रखवाली की जाएगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। कहा कि आज ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भाजपा की गोद में बैठकर काम कर रहा है। यदि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं कराए गए, तो देश से लोकतंत्र का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। जनता का समर्थन न मिलने के कारण ही भाजपा अब जबरन और साजिश के बल पर जीत हासिल करना चाहती है। एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव बोले- भाजपा का रवैया अंग्रेजी हुकूमत जैसाप्रेसवार्ता में मौजूद सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई खुलेआम सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनका प्रशासनिक और राजनीतिक रवैया ठीक वैसा ही हो गया है जैसा कभी अंग्रेजों की हुकूमत का हुआ करता था, जहाँ जनता की आवाज को कुचलने के लिए तानाशाही का सहारा लिया जाता था। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस तानाशाही रवैये का करारा जवाब दें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। इस दौरान सपा की प्रतापपुर विधायक विजमा यादव, सोरांव विधायक गीता पासी, शहर अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन, गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, दान बहादुर मधु आदि थे।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:14 pm

'हेलो मैंने मम्मी-पापा को मार दिया, जल्दी आ जाइए'.... यह सुनते ही उड़े पुलिस वालों के होश

खटीमा में एक युवक ने माता-पिता द्वारा पैसे न देने पर डायल 112 पर झूठी सूचना दी कि उसने उनकी हत्या कर दी है।

जागरण 21 Oct 2026 5:13 pm

कानपुर में 47.5 करोड़ की पार्किंग तैयार:6 महीने से उद्घाटन का इंतजार, कचहरी रोड पर लग रहा जाम; स्मार्ट सिटी ने जारी किया टेंडर

कानपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके तैयार की गई मल्टीलेवल पार्किंग 6 महीने से उद्घाटन का इंतजार कर रही है। वीआईपी रोड पर तहसील की जगह 47.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन के लिए कंपनी तय नहीं होने के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। बुधवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पार्किंग का निरीक्षण किया। जल्द संचालन शुरू कराने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से टेंडर जारी किया गया है। अब 28 अक्टूबर को टेंडर खोला जाएगा। मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को टेंडर प्रक्रिया जारी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 937.71 करोड़ रुपये की लागत से साल 2018 में 72 परियोजनाएं शुरू की गई थी। इनमें मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी शामिल था। परियोजना का सिविल वर्क पूरा होने के बावजूद संचालन शुरू न होने से आसपास के इलाकों में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। फिलहाल इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। कुछ कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है और उनके प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत कचहरी रोड और सिविल लाइंस क्षेत्र में बड़ी संख्या में वकील, कर्मचारी और अन्य लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग वीआईपी रोड और कचहरी रोड पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और राहगीरों को परेशानी होती है। मल्टीलेवल पार्किंग शुरू होने के बाद इन वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। दो बेसमेंट समेत छह स्तरों पर पार्किंग मल्टीलेवल पार्किंग में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर चार मंजिलें बनाई गई हैं। यहां 348 कार और 176 दोपहिया वाहन खड़े करने की क्षमता है। कार पार्किंग के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। सीमित जगह में अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलने से कचहरी और सिविल लाइंस आने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नगर आयुक्त बोले- हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पूरी कर ली गई है। सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। परियोजना की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस रही है। पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई है, जिनके प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि जल्द से जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी कराकर पार्किंग का लोकार्पण किया जाए, ताकि कचहरी के आसपास पार्किंग की समस्या का समाधान हो सके।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:13 pm

एटा में गेहूं से भरी कैंटर पलटी:केबिन में फंसा चालक; लोगों ने सुरक्षित निकाला

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गेहूं से भरी कैंटर पलट गई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना नगला काजी गांव के पास शाम करीब 4:20 बजे हुई। कैंटर सकीट से एटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पिछला टायर निकल गया। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने केबिन में फंसे चालक पप्पू पुत्र ताज, निवासी सकीट को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सकीट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पलटी कैंटर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सकीट थाना प्रभारी मधु दुबे ने बताया कि कैंटर पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मार्ग को खुलवा दिया गया है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:12 pm

फतेहाबाद में डॉयल 112 गाड़ी को घेरकर हंगामा:पुलिसकर्मी पर शराब पीकर जातिसूचक बातें कहने का आरोप, 3 लाइनहाजिर

फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक पर बीती देर रात डायल 112 पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने घेर कर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि डायल 112 की गाड़ी में सवार एक पुलिस कर्मी ने वाल्मीकि चौक पर आते ही स्थानीय लोगों को जातिसूचक बातें कहनी शुरू कर दी। विरोध करने पर भी वह नहीं रुका। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी नशे में धुत्त था। जिसके बाद लोगों ने गाड़ी घेर ली और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंची और गाड़ी से पुलिसकर्मी को दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से निकाला गया। जिसके बाद लोग शांत हुए। वहीं आज इस मामले में एक्शन लेते हुए एसपी निकिता खट्टर ने ईआरवी में खामियां पाए जाने पर ईएचसी दिलबाग, ईएचसी अनूप व एसपीओ धर्मवीर को लाइनहाजिर कर दिया है। झूठी शिकायत कर बुलाई पुलिस स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, नरेश राणा, सुनील आदि ने बताया कि गुरूनानकपुरा निवासी धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति ने चौक में रहने वाले लोगों के संबंध में झूठी शिकायत कर डायल 112 पुलिस बुला ली। उनका कहना है कि डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसमें सवार पुलिस कर्मी दिलबाग सिंह ने आते ही चौक में उतरकर लोगों को जातिसूचक भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत्त था। जिसके बाद वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और गाड़ी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिया। गाड़ी में ईएचसी दिलबाग और शिकायतकर्ता धर्मेंद्र चुपचाप बैठे देखते रहे। करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान गाड़ी की चाबी गुम होने के चलते सायरन आदि बजते रहे। बाद में गुरूनानक पुरा चौकी व बस स्टैंड चौकी से दो अलग अलग गाड़ियों में पुलिस टीमें आई और लोगों को समझाया। आरोपी सिपाही को दूसरी गाड़ी में बैठाकर निकाला जिसके बाद ईआरवी गाड़ी से दिलबाग को निकालकर दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से रवाना किया। जिसके बाद लोग शांत हुए। लोगों का कहना था कि बिना वजह चौक पर आकर यहां रहने वाले लोगों को बदनाम करने का प्रयास किया गया। एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड इस मामले में एसपी निकिता खट्टर ने कार्रवाई करते हुए ईएचसी दिलबाग, ईएचसी अनूप और एसपीओ धर्मवीर को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र नामक व्यक्ति आए दिन लोगों को बिना वजह परेशान करता आ रहा है और पुलिस उसकी झूठी शिकायत लेकर लोगों को परेशान करने आ गई।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:11 pm

गुरुग्राम में सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्याज के मोलभाव पर ग्राहकों से झगड़ा; घर में पड़ा मिला शव

गुरुग्राम जिले के जमालपुर गांव में 35 वर्षीय एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दशहरा के दिन वह कासन गांव में सब्जी बेचने गया था, इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ उसका प्याज के मोलभाव को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की गई। आज (बुधवार को) वह अपने घर में मृत पाया गया। सूचना मिलने के बाद बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। चोटिल हालत में घर लौटा मृतक आत्माराम जमालपुर गांव की झुग्गियों में रहता था और क्षेत्र में घूम-घूमकर सब्जी बेचने का काम करता था। रोज की तरह दशहरा के दिन भी वह सब्जी बेचने के लिए पास के कासन गांव गया हुआ था। मारपीट में आत्माराम के पैर और सिर अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं। चोटिल हालत में वह किसी तरह अपने घर वापस लौटा। उस वक्त चोटों के दर्द के कारण वह बिना किसी को विशेष जानकारी दिए सीधे अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। सुबह बिस्तर पर मिला शव परिजनों ने बताया कि आत्माराम रात को सो गया था, लेकिन आज सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा, तो उसे जगाने का प्रयास किया गया। बार-बार आवाज देने और हिलाने-डुलाने पर भी जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों के होश उड़ गए। आत्माराम बिस्तर पर मृत पाया गया था। आनंद-फानन में इसकी सूचना स्थानीय बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई। सिर में लगी थी अंदरूनी चोट घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में सामने आया है कि मृतक आत्माराम के सिर में गंभीर 'गुम चोट' लगी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि कासन गांव में मारपीट के दौरान उसके सिर पर किसी भारी वस्तु या लाठी-डंडों से वार किया गया था, जिसकी वजह से अंदरूनी ब्लीडिंग (इंटरनल हैमरेज) हुई और सोते समय ही उसकी जान चली गई। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:11 pm

पीलीभीत में चार महीने से लापता व्यक्ति का नरकंकाल मिला:गन्ने के खेत में मिली हड्डियां, आधार कार्ड से हुई पहचान

पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में लाहौरगंज गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गन्ने के खेत से नरकंकाल मिला। कंकाल के पास पर्स और शराब के गिलास भी मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर नरकंकाल की पहचान बिलासपुर निवासी धनीराम के रूप में हुई। वह चार महीने से लापता थे। उनकी गुमशुदगी अमरिया थाने में दर्ज थी।खेत में मिले आधार, पैन और एटीएम कार्डबुधवार को मलकीत सिंह के खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मानव खोपड़ी, हड्डियां, पर्स और शराब के गिलास दिखाई दिए। मजदूरों ने इसकी जानकारी खेत मालिक मलकीत सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष अमित सिंह को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच के दौरान पर्स से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मिले। इनके आधार पर कंकाल की पहचान धनीराम के रूप में की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजारपुलिस ने नरकंकाल और मौके से मिले सामान को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनीराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:11 pm

सुल्तानपुर में प्रधान और बेटे को गोलीकांड में किया गिरफ्तार:बेकरी कारखाने की पार्टनरशिप को लेकर चल रहा था विवाद, बीच-बचाव में लगी थी गोली

सुल्तानपुर में धनपतगंज पुलिस ने बुधवार को गोलीकांड के मामले में ग्राम प्रधान राममिलन वर्मा और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रायफल, कारतूस और बाइक बरामद की है। दोनों को शाम करीब 4:15 बजे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, धनपतगंज क्षेत्र के माधवपुर आचार्य में बेकरी कारखाने की पार्टनरशिप को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात हुए विवाद के दौरान मारपीट की जा रही थी। इसी बीच गांव निवासी प्रभुनाथ निषाद बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने एकराय होकर लाइसेंसी रायफल से उन्हें गोली मार दी। गोली प्रभुनाथ के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर घायल प्रभुनाथ को पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभुनाथ की पत्नी प्रीती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीपरगांव अंडरपास से गिरफ्तारी पुलिस ने उपनिरीक्षक राकेश पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर पीपरगांव अंडरपास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्राम प्रधान राममिलन वर्मा के खिलाफ कुड़वार थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:10 pm

मुज़फ़्फ़रनगर में 22 लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार:नई मंडी की मुनीम कॉलोनी में मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे थे 507 किलो पटाखे

मुजफ्फरनगर में दिवाली से पहले पटाखों के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। नई मंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुनीम कॉलोनी में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर से 507 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है। मामले में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हिरासत में लिए गए पराग सिंघल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुर द्वारा मंदिर के पास स्थित प्रदीप गोयल के मकान में पटाखे बेचने के लिए रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर कार्रवाई की और मकान के ग्राउंड फ्लोर से अलग-अलग ब्रांड के पटाखे बरामद किए। देखें, 3 तस्वीरें… गिरफ्तार पराग सिंघल दक्षिणी भोपा रोड, थाना नई मंडी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बरामद पटाखों का कुल वजन 507 किलो बताया है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में थाना नई मंडी में दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 287 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई। अभियान SP सिटी अमृत जैन के निर्देशन और CO नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:10 pm

शाजापुर रिमझिम बारिश से बदला मौसम:गर्मी और उमस से राहत; तापमान में भी गिरावट दर्ज

शाजापुर में बुधवार शाम को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। कभी धूप निकलती तो कभी बादल छा जाते। दोपहर बाद आसमान में बादल गहराने लगे और शाम होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिनभर की गर्मी व उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश से मौसम में घुली ठंडक शाम को बूंदाबांदी शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। दिनभर गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों ने राहत महसूस की। बारिश का आनंद लेने के लिए कई लोग घरों और दुकानों से बाहर निकले। वहीं, चाय की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई। तापमान में गिरावट से मिली राहत रिमझिम बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कुछ धीमी रही। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य जगहों पर रुकते नजर आए। शाम के समय बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते शहर में शाम का मौसम सुहावना बना रहा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:10 pm

झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस से घटाए जाएंगे AC कोच:स्लीपर कोच बढ़ाएगा रेलवे, बांद्रा-झांसी एक्सप्रेस में भी यही व्यवस्था होगी लागू

झांसी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया है। इसके तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से बांद्रा टर्मिनस और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं, आगरा कैंट-गांधीग्राम और ग्वालियर-गांधीग्राम एक्सप्रेस में भी स्लीपर कोच बढ़ेंगे। इसके बदले एसी थ्री-टियर इकोनॉमी श्रेणी के कोच कम किए जाएंगे। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच ही रहेंगे। नई व्यवस्था 19 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों में लागू की जा रही है। झांसी से चलने वाली ट्रेनों में यह बदलाव वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22195/22196) में स्लीपर कोच की संख्या पांच से बढ़ाकर छह की जाएगी। वहीं, एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच चार से घटाकर तीन रह जाएंगे। यह व्यवस्था झांसी से 19 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 21 अक्टूबर से लागू होगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (22198/22197) में भी स्लीपर कोच पांच से बढ़ाकर छह किए जाएंगे, जबकि एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच चार से घटाकर तीन कर दिए जाएंगे। यह बदलाव झांसी से 23 अक्टूबर और कोलकाता से 25 अक्टूबर से प्रभावी होगा। झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (02199/02200) में भी स्लीपर कोच पांच से बढ़ाकर छह किए जाएंगे। एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच की संख्या चार से घटाकर तीन की जाएगी। यह व्यवस्था झांसी से 22 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 24 अक्टूबर से लागू होगी। आगरा और ग्वालियर रूट की ट्रेनों में भी बदलाव आगरा कैंट-गांधीग्राम एक्सप्रेस (12547/12548) में स्लीपर कोच पांच से बढ़ाकर सात किए जाएंगे। एसी थ्री-टियर कोच चार से बढ़ाकर पांच होंगे, जबकि एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच छह से घटाकर तीन रह जाएंगे। यह बदलाव आगरा कैंट से 19 अक्टूबर और गांधीग्राम से 22 अक्टूबर से लागू होगा। ग्वालियर-गांधीग्राम एक्सप्रेस (22547/22548) में भी स्लीपर कोच पांच से बढ़ाकर सात और एसी थ्री-टियर कोच चार से बढ़ाकर पांच किए जाएंगे। एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच छह से घटाकर तीन रह जाएंगे। यह व्यवस्था ग्वालियर से 21 अक्टूबर और गांधीग्राम से 20 अक्टूबर से प्रभावी होगी। आगरा कैंट-असारवा एक्सप्रेस में घटेंगे जनरल कोच आगरा कैंट-असारवा एक्सप्रेस (20178/20177) की कोच संरचना में भी बदलाव किया गया है। इस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या पांच से घटाकर चार और स्लीपर कोच नौ से घटाकर सात किए जाएंगे। वहीं, तीन एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच जोड़े जाएंगे। एसी थ्री-टियर के पांच और एसी सेकंड क्लास का एक कोच पहले की तरह रहेगा। यह बदलाव आगरा कैंट से 21 अक्टूबर और असारवा से 22 अक्टूबर से लागू होगा। रेलवे के मुताबिक, सभी संबंधित ट्रेनों में बदलाव के बाद कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की संशोधित कोच संरचना की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:09 pm

RLD सभी 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी में:मुस्लिम उम्मीदवार उतारने के भी संकेत, महासचिव बोले- पार्टी हिंदू-मुस्लिम में फर्क नहीं करती

संभल में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का जनपदीय एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक चले सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि RLD उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव लड़ने के लिए ही होते हैं। पार्टी ने अभी मंडल और जिला स्तर पर सम्मेलन किए हैं। नवंबर के बाद विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने दावा किया कि RLD का प्रभाव बागपत से बलिया तक है। पार्टी का संगठन हर जिले में मौजूद है। चौधरी चरण सिंह को मानने वाले लोग प्रदेश के हर गांव में रहते हैं। संभल से मुस्लिम उम्मीदवार उतारने पर क्या कहा? संभल विधानसभा सीट से मुस्लिम उम्मीदवार उतारने के सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी हिंदू-मुस्लिम में कोई फर्क नहीं करती। जो कार्यकर्ता अच्छा होगा, उसे मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि RLD 'A से Z' तक सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इनमें किसान, मुस्लिम, युवा और महिलाएं शामिल हैं। RLD-BJP गठबंधन में मुस्लिमों के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि मुसलमान उनके साथ हैं। सम्मेलन में दो-तिहाई मुस्लिम मौजूद थे। उन्होंने खुद को मुसलमानों का सबसे बड़ा प्रवक्ता बताते हुए कहा कि मुसलमान उनके भाई हैं और हमेशा उनके साथ रहे हैं। ओवैसी के बयान पर बोले- यह उनका निजी फैसला असदुद्दीन ओवैसी के अखिलेश यादव को संभल और योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनाव लड़ने के बयान पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है। लोकतंत्र में सभी को अपना निर्णय लेने का अधिकार है। कोई कहां से चुनाव लड़ता है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। गन्ने के दाम और फसलों के उचित मूल्य का मुद्दा उठाएगी RLD त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मुद्दे उठाता है। जयंत चौधरी के दबाव के बाद मुख्यमंत्री ने गन्ने का दाम 400 रुपये तय किया। अब पार्टी का प्रतिनिधिमंडल फिर मुख्यमंत्री से मिलेगा। इसमें गन्ने के दाम, भुगतान और गेहूं, चावल व मेंथा समेत सभी फसलों के उचित मूल्य पर चर्चा होगी।उन्होंने कहा कि कुछ लोग RLD को 'गन्ना दल' कहते हैं, लेकिन पार्टी आलू सहित सभी फसलों से जुड़े किसानों के मुद्दे भी उठाती है। वोटर लिस्ट पर बोले- इसे वोट चोरी नहीं, शुद्धिकरण कहें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के आरोपों पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि इसे 'वोट चोरी' नहीं, बल्कि 'शुद्धिकरण' कहना चाहिए। उनके मुताबिक, पहले कई लोगों के नाम दो या तीन जगह मतदाता सूची में दर्ज थे। गांव और शहर दोनों जगह नाम थे। यहां तक कि मृत लोगों के नाम भी सूची में शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसा हुआ है। जिन लोगों के वोट कट गए हैं, उन्हें दोबारा वोट बनवाने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब एक नई कमेटी भी बनाई गई है, जो सभी जगह वोट बनवाने का काम करेगी। त्रिलोक त्यागी ने राजनीतिक दलों से भी अपने समर्थकों के वोट बनवाने की अपील की।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:09 pm

एसएसबी मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया:राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने का दिया संदेश

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमांत मुख्यालय में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई। इसके बाद पाइप बैंड की धुन के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के नामों का वाचन किया गया। महानिरीक्षक मीनू चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और बल के जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम में राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:08 pm

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने कुचला,मौत:सहारनपुर में दूध लेकर जा रहा गाड़ी, पुलिस हिरासत में चालक

सहारनपुर के धलापड़ा गांव में बुधवार सुबह दूध लेकर आए पिकअप वाहन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, धलापड़ा गांव निवासी मुकरीम का तीन वर्षीय बेटा शमी बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दूध लेकर आए एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई-बहनों में सबसे बड़ा था शमी शमी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन महज तीन महीने की है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा शमी के चाचा महबूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव महंगी निवासी सलमान पिकअप चला रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि वाहन में मौजूद परिचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महबूब की शिकायत के आधार पर चालक सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:08 pm

मनेन्द्रगढ़ में दो दिन में दो युवकों ने लगाई फांसी:एक नाबालिग ने प्रेम प्रसंग में जान दी, दूसरे ने अज्ञात कारणों से, पुलिस जांच कर रही

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में दो दिनों के भीतर दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। इनमें एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। इस मामले में प्रेम प्रसंग के चलते परेशान होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दूसरे मामले में ग्राम पंचायत चौघड़ा में 28 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ में सामने आए मामलों में एक नाबालिग युवक की घर में फांसी लगाने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान था। कथित तौर पर प्रेम में धोखा मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। चौघड़ा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक दूसरी घटना ग्राम पंचायत चौघड़ा की है। यहां अनिल कुमार, पिता गुरु प्रसाद, उम्र 28 वर्ष ने अज्ञात कारणों से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दोनों मामलों की जांच कर रही पुलिस दोनों घटनाओं में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों, परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:07 pm

Asian Para Games 2026: प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ में भी जीता सिल्वर, एशियन पैरा गेम्स में दो पदकों के साथ लौटेंगी मेरठ की बेटी

Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा एथलीट प्रीति पाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में रजत पदक जीता, यह उनका प्रतियोगिता में दूसरा रजत है। उन्होंने 13.98 सेकंड का समय निकालकर अपनी पिछली उपलब्धि में सुधार किया।

जागरण 21 Oct 2026 5:07 pm

युवक से दिनदहाड़े मारपीट, कार में बैठाकर ले गए बदमाश:अपहरण किया, डेयरी संचालन को लेकर विवाद; 4 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर की चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी के विवाद में युवक का अपहरण कर लिया गया। 4 लोग वाइट कार में आए। युवक के साथ मारपीट की। फिर उसे कार में बैठाकर ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश कर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राकेश यादव जिसका अपहरण किया गया उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। तस्वीरों में देखें पूरी घटना… डेयरी संचालन को लेकर हुआ था विवाद यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे के बाद हुई। डेयरी संचालकों के बीच आसपास दुकान खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों में भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव और ओम अरजरिया शामिल हैं। इनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:07 pm

कनिष्ठ विश्लेषक भर्ती का परिणाम अटका, अभ्यर्थियों ने यूपीएसएसएससी के सामने किया प्रदर्शन

Protest Outside UPSSSC: अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में देरी से उनका भविष्य अधर में है, वहीं खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

जागरण 21 Oct 2026 5:06 pm

बारां में पंचायती राज चुनाव के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण:कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए निर्देश, सीईओ ने भी संबोधित किया

बारां में पंचायती राज चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को बुधवार को ट्रेनिंग दी गई। यह प्रशिक्षण मेलखेड़ी के सिटी टाउन हॉल में हुआ। अधिकारियों को उनके काम और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। ट्रेनिंग में कहा गया कि जोनल मजिस्ट्रेट किसी भी मुश्किल हालात को संभालने में सक्षम होते हैं। इसलिए चुनाव के दौरान फील्ड में लगातार घूमकर स्थिति पर कड़ी नजर रखें। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अधिकारियों को आम लोगों से फीडबैक लेने के निर्देश मिले। शराब, पैसे, कीमती सामान बांटने, अवैध गतिविधियों और आचार संहिता के उल्लंघन पर खास नजर रखने को कहा गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर बड़े अधिकारियों को सूचना दें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप ने भी अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सजगता, सतर्कता और कुशलता से अपनी चुनाव ड्यूटी निभाएं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:06 pm

हार्ट की नस में जमा कैल्शियम-शॉकवेव से तोड़ा:नोएडा में 76 साल की महिला की नस में था ब्लॉकेज, पहली बार इस तकनीक से इलाज

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट में 76 साल की महिला के हार्ट की नस में गंभीर ब्लॉकेज का नई तकनीक से इलाज किया गया। नस में कैल्शियम इतना जम गया था कि स्टेंट लगाना मुश्किल हो रहा था। डॉक्टरों ने शॉकवेव तकनीक की मदद से कैल्शियम के कठोर जमाव को तोड़ा और इसके बाद स्टेंट लगाया। अस्पताल का दावा है कि भारत में पहली बार इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी (IVL) तकनीक से यह प्रक्रिया की गई। इलाज डॉ. समीर गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। शॉकवेव से कैल्शियम के जमाव को किया टारगेट डॉ. समीर गुप्ता ने बताया कि महिला के हार्ट की लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग (LAD) आर्टरी के शुरुआती हिस्से में कैल्शियम जमा था। इससे नस काफी सिकुड़ गई थी। ऐसे मामलों में बैलून पूरी तरह नहीं फैल पाता और स्टेंट भी सही तरीके से नहीं खुलता। डॉक्टरों ने नस के अंदर कैथेटर के जरिए नियंत्रित शॉकवेव पहुंचाईं। इस तकनीक से कैल्शियम के कठोर जमाव को तोड़ने और उसे संशोधित करने में मदद मिलती है। इसके बाद प्रभावित हिस्से में स्टेंट लगाया गया। OCT जांच से देखी स्टेंट की स्थिति प्रक्रिया में InnvoLith के 150-पल्स डुअल-एमिटर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। स्टेंट लगाने के बाद ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) जांच की गई। इससे नस के अंदर स्टेंट के फैलाव और उसकी स्थिति को देखा गया। अस्पताल के मुताबिक, जांच में स्टेंट का फैलाव अच्छा मिला और वह नस की दीवार के साथ बेहतर तरीके से फिट था। जटिल ब्लॉकेज में मददगार हो सकती है तकनीक डॉ. समीर गुप्ता ने बताया कि नस में कैल्शियम का ज्यादा जमाव होने पर एंजियोप्लास्टी करना और स्टेंट लगाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे मामलों में IVL तकनीक इलाज में मददगार हो सकती है। मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि इस तकनीक का इस्तेमाल गंभीर ब्लॉकेज वाले मरीजों के इलाज में आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:06 pm

दिल्ली-पानीपत और करनाल का सफर होगा आसान, छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में चलेंगी 240 बसें

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय देश के शहरों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए कई परियोजनाएं चला रहा है।

जागरण 21 Oct 2026 5:05 pm

उदयपुर में अवैध-रूप से रहती थाईलैंड की 3 महिलाएं डिटेन:होटल संचालक करवा रहा था स्पा का काम; पुलिस-सीआईडी का होटल सिटी प्राइड पर छापा

उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा ने एक होटल से थाईलैंड मूल की 3 विदेशी महिलाओं को पकड़ा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता लगा कि होटल संचालक की ओर से विदेशी महिलाओं से स्पा का काम करवाया जा रहा था। बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रही इन महिलाओं को गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में होटल सिटी प्राइड से डिटेन किया गया है। पुलिस अब इन महिलाओं को देश से निष्कासित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगी। एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा के सुप​रविजन और एएसपी (विदेशी पंजीयन अधिकारी) डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। सीआईडी की 'काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट' को गोवर्धन विलास क्षेत्र स्थित होटल में विदेशी महिलाओं के अवैध रूप से रुकने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना 19 अक्टूबर को मिली थी। सूचना मिलते ही सीआईडी टीम और गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने होटल में छापा मारा। होटल में स्पा की आड़ में संदिग्ध खेल, रिकॉर्ड से गायब थे नाम पुलिस ने कार्रवाई के दौरान होटल के कमरा नंबर 102, 103, 104 और 109 की तलाशी ली। जहां थाईलैंड मूल की तीनों महिलाएं रुकी हुई थीं। पुलिस ने जब होटल के विजिटर रजिस्टर की जांच की। इसमें इन विदेशी महिलाओं के ठहरने की कोई एंट्री नहीं थी। वीजा खत्म होने के बाद भी रह रही थीं, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट जांच में सामने आया कि इन महिलाओं के वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वे अवैध रूप से उदयपुर में रह रही थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से एक महिला को पहले भी भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था, लेकिन वह दोबारा नेपाल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर उदयपुर पहुंच गई। होटल मालिक पर गिरेगी गाज एएसपी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया- विदेशी नागरिकों का इस तरह बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। उनके राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस लापरवाही और कानून के उल्लंघन को लेकर होटल मालिक के खिलाफ इमीग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 7(2) और धारा 29 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी होटल और रिसॉर्ट संचालकों को निर्देश घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने उदयपुर के सभी होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने से पहले इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट-2025 के नियमों और प्रावधानों का पूरी तरह पालन किया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:04 pm

आजमगढ़ में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी:सहकर्मियों का बलिदान पुलिस बल को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करेगा

आजमगढ़ पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए नमन किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शहीद पुस्तिका का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया। शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, सीओ फूलपुर भूपेश पांडेय, सीओ लालगंज आस्था जायसवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस स्मृति दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान पुलिस बल को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:03 pm

करनाल में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की मॉनिटरिंग मीटिंग:त्योहारों पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद,आईजी बोले- साइबर ठगों पर कसा जा रहा शिंकजा

करनाल रेंज के आईजी अश्विन शेनवी ने आज जिला सचिवालय पहुंचकर जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मॉनिटरिंग मीटिंग की। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। आईजी अश्विन ने बताया कि एसपी करण गोयल के मार्गदर्शन में करनाल पुलिस लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रही है। पिछले दिनों सामने आए आपराधिक मामलों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस का प्रयास है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम रहे। आगामी त्योहारों को देखते हुए भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साइबर ठगी में 60 प्रतिशत से अधिक राशि वापस कराने का दावासाइबर अपराधों को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि करनाल जिले में साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि साइबर अपराधों में लोगों की गंवाई गई राशि में से 60 प्रतिशत से अधिक रकम वापस कराने में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पुलिस आगे भी साइबर अपराधों पर रोक लगाने और पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलाने के लिए प्रयास जारी रखेगी। विदेशी कॉल से जुड़े मामलों पर भी हुई चर्चाविदेश से मिलने वाली धमकियों और विदेशी कॉल के जरिए होने वाले अपराधों से जुड़े सवाल पर आईजी ने कहा कि जिला सचिवालय में होने वाली बैठक में इन मामलों पर भी विचार-विमर्श किया किया गया। इसमें केवल शहर की कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा हुई। टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में जांच जारीअभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए हमले के मामले में पानीपत के एक आरोपी के बताए जाने संबंधी सवाल पर आईजी ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। ऐसे में फिलहाल इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:02 pm

जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन कल से होगी शुरू:निर्माण कार्य के कारण दो ट्रेनें आंशिक रद्द; जानें पूरा शेड्यूल

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। गुरुवार को जोधपुर-गोरखपुर और बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें रवाना होंगी। इन रेल सेवाओं से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाली सवारियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से अलग-अलग त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई की जा रही है। जानें स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल ट्रेन संख्या 04829 - जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को जोधपुर से शाम 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन (शुक्रवार) शाम 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार- यह ट्रेन 26 नवंबर तक हर गुरुवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और बस्ती सहित अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित है। ट्रेन संख्या 04811- बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन गुरुवार को बाड़मेर से सुबह 4.15 बजे रवाना होकर अगले दिन (शुक्रवार) सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी का संचालन 30 नवंबर तक बाड़मेर से हर सोमवार और गुरुवार को निर्धारित है। इस ट्रेन का बालोतरा, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड,नागौर, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा, अंबाला और सहारनपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। दुदिया, दुंदाड़ा और समदड़ी में निर्माण कार्यों से शुक्रवार को दो ट्रेनें आंशिक रद्द उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर दुदिया और दुंदाड़ा स्टेशन यार्ड में सबवे निर्माण तथा समदड़ी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 23 अक्टूबर को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके तहत दो रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि दो रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्यों के कारण इन ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया जा रहा है। ये ट्रेनों शुक्रवार को रहेंगी प्रभावित

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:02 pm

सिंचाई-विभाग के 2 सरकारी आवासों से 5 लाख की चोरी:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर; महिला कर्मचारी से भी हुआ सामना

सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में चोरों ने सिंचाई विभाग के दो सरकारी आवासों को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। एक आवास में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे चोरी की कोशिश के दौरान महिला कर्मचारी का चोर से सामना हो गया। वहीं, दूसरे आवास में मंगलवार रात करीब 10 से 10:15 बजे के बीच चोरी हुई। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ताला तोड़कर आवास में घुसा चोर सिंचाई विभाग के क्वार्टर नंबर आर-68 में हुई घटना के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति पहले दरवाजों के ताले चेक करता दिखाई दे रहा है। ताले बंद मिलने पर वह वहां से चला जाता है। कुछ देर बाद लोहे की रॉड जैसे औजार के साथ लौटता है और ताला तोड़कर अंदर घुस जाता है। कुछ देर बाद वह तेजी से बाहर निकलता दिखाई देता है। आवास में रहने वाली माइनिंग विभाग की कर्मचारी सपना शुक्ला ने बताया कि उनके पति मॉर्निंग वॉक पर गए थे और बाहर से ताला लगा दिया था। सुबह करीब 7 बजे आहट सुनकर वह बाहर निकलीं तो औजार लिए एक अज्ञात व्यक्ति उनकी ओर दौड़ा। उन्होंने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया। सपना शुक्ला ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। दूसरे आवास से जेवर-नकदी चोरी दूसरी वारदात जिला न्यायालय में पदस्थ एक कर्मचारी के सरकारी आवास में हुई। कर्मचारी दशहरे की छुट्टियों में परिवार के साथ मऊगंज गए हुए थे। बुधवार सुबह घरेलू सहायिका शक्ति साहू ने फोन कर घर का ताला टूटने की जानकारी दी। सिंगरौली लौटने पर कर्मचारी ने घर के अंदर सामान बिखरा और अलमारी का लॉकर टूटा पाया। उनके मुताबिक, चोर सोने-चांदी के जेवर और करीब 45 हजार रुपए नकद ले गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बैढ़न थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 5:01 pm

सीएम भगवंत मान के प्रयासों से पंजाब को पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिली: सरबजीत सिंह

पंजाब पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों का परिणाम बताया गया है। मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन राज्य में खेलों को बढ़ावा देगा और युवाओं को प्रेरित करेगा, जिसमें 25 करोड़ रुपये का स्टेडियम अपग्रेडेशन भी शामिल है।

जागरण 21 Oct 2026 5:00 pm

MP Weather: गैरतगंज में 29 मिमी बारिश, इंदौर-उज्जैन समेत 21 जिलों में फुहारें पड़ने के आसार

मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, दशहरे पर कई संभागों में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल समेत पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, गैरतगंज में सर्वाधिक 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जागरण 21 Oct 2026 5:00 pm

घरौंडा में बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग:निजीकरण का लाइसेंस देने का विरोध, कल से हड़ताल, किसानों-मजदूरों से मांगा सहयोग

करनाल के घरौंडा में बिजली कर्मचारी व इंजीनियर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 22, 23 और 24 अक्टूबर 2026 को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में घरौंडा में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कर्मचारियों ने समानांतर बिजली लाइसेंस देने के फैसले का विरोध करते हुए किसान, मजदूर और आम जनता से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। समानांतर लाइसेंस देने का किया विरोध मीटिंग की अध्यक्षता सब अर्बन सब यूनिट प्रधान प्रदीप कुमार ने की, जबकि संचालन सब यूनिट प्रधान सहीराम ने किया। बैठक में राज्य के नेता देवेंद्र शर्मा और रमेश कुमार, यूनिट के सचिन, अमित सिंह, प्रधान विनोद जिंदल सहित विभिन्न सब यूनिटों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य बिजली वितरण के क्षेत्र में समानांतर लाइसेंसिंग व्यवस्था का विरोध करना और सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है। गुरुग्राम और नूंह में लाइसेंस देने पर जताई चिंता कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि विरोध के बावजूद सरकार ने अपनी जिद पर अड़े रहते हुए गुरुग्राम और नूंह जिलों में समानांतर बिजली लाइसेंस दे दिए हैं। उनका कहना है कि इससे भविष्य में आम उपभोक्ताओं के लिए बिजली लेना मुश्किल हो सकता है और बिजली व्यवस्था पर निजी पूंजीपतियों का प्रभाव बढ़ सकता है। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि इससे आम जनता के हित प्रभावित होंगे। बीएसएनएल और जियो का दिया उदाहरण बैठक में कर्मचारी नेताओं ने बीएसएनएल और जियो का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह दूरसंचार क्षेत्र में जियो के आने के बाद बीएसएनएल की स्थिति बदली, उसी तरह बिजली क्षेत्र में भी निजी कंपनियों को बढ़ावा देने से सरकारी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से 22 से 24 अक्टूबर तक होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह केवल बिजली कर्मचारियों की लड़ाई नहीं, बल्कि सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को बचाने और आम जनता के हितों की रक्षा करने का मुद्दा है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:59 pm

पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:चूरू एसपी सहित अधिकारियों और जवानों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

चूरू पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को फूल चढ़ाकर नमन किया। पुलिस जवानों ने फायर कर सम्मान दिया। चूरू जिले के शहीद भीमसिंह शेखावत व घीसालाल के परिजन भी मौजूद थे। शहीदों की याद में पौधरोपण भी हुआ। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि इस साल देशभर में 154 पुलिस व सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए। 21 अक्टूबर का दिन बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद करने का अवसर है। चूरू के एएसआई घीसालाल 16 जुलाई 1998 को अवैध शराब कार्रवाई में बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल भीमसिंह शेखावत 14 मई 1991 को लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। बीकानेर से लौटते समय मतपेटियों से भरी गाड़ी पलटने पर साथियों को बचाते हुए सिर पर चोट लगी और खून बहने से जान चली गई। कार्यक्रम में एएसपी सुनील कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा सामरिया, डीएसपी गजेंद्र सिंह, सुखराम चोटिया सहित कई पुलिस अधिकारी रहे। सीआई इंद्रलाल महर्षि ने परेड की कमान संभाली।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:58 pm

नागौर के मेडिकल कॉलेज में दूसरा देहदान:परिजनों ने सुशीला देवी का पार्थिव शरीर सौंपा; अब तक 13 आवेदन आए

मानवता और सेवा की भावना के साथ नागौर निवासी सुशीला देवी ललवानी के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च के लिए गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज नागौर को समर्पित किया। मेडिकल कॉलेज में यह दूसरा देहदान है। कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर ऑफिस के अनुसार, सुशीला देवी ललवानी पत्नी स्वर्गीय चंचलमल ललवानी के देहदान से मेडिकल स्टूडेंट्स को मानव शरीर की बनावट और संरचना को समझने में मदद मिलेगी। इससे स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल नॉलेज मिलेगी। साथ ही मेडिकल ट्रेनिंग और रिसर्च में भी फायदा होगा। देहदान के लिए अब तक 13 आवेदनसुशीला देवी के परिवार में उनके बेटे सुभाष ललवानी, बहू विजया ललवानी, पौत्र शुभम, पौत्रवधू पमिता, पौत्र सौरभ ललवानी, बेटी चंद्रकला और दामाद दिलीप मुनोत शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि मृत्यु के बाद भी देहदान के जरिए दूसरों के जीवन और मेडिकल एजुकेशन में योगदान दिया जा सकता है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागौर में अब तक देहदान के लिए 13 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, देहदान मेडिकल एजुकेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे मेडिकल स्टूडेंट्स को मानव शरीर की संरचना को करीब से समझने का मौका मिलता है। प्रिंसिपल का कहना है कि सुशीला देवी ललवानी का देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही, यह पहल समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दूसरे लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करने में मदद करेगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:57 pm

दीपावली से पहले एक्साइज विभाग एक्टिव:दूसरे राज्यों से तस्करी रोकने को लगेंगे नाके; अफसर फील्ड में करेंगे निगरानी

दीपावाली के त्योहार से पहले लुधियाना में अवैध, नकली और तस्करी कर लाई जाने वाली शराब के खिलाफ एक्साइज विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। लुधियाना ईस्ट और वेस्ट रेंज की टीमें जगह-जगह चेकिंग करेंगी। दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी रोकने के लिए संवेदनशील रास्तों पर औचक नाके लगाए जाएंगे। पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी भी की जाएगी। एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नरों के अनुसार, त्योहारों के दौरान अवैध और तस्करी की शराब बाजार में पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए एक्साइज अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरकर अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुनसान इमारतों, गोदामों और भट्ठों पर होगी चेकिंग अभियान के दौरान खाली पड़ी इमारतों, सुनसान शेड, गोदामों, फार्महाउस, ढाबों, नदियों और नहरों के किनारों समेत उन सभी जगहों की जांच की जाएगी, जहां अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की आशंका है। स्लम एरिया, ईंट-भट्ठों, मजदूर कॉलोनियों और प्रवासी श्रमिकों की बस्तियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस के साथ तालमेल बनाकर संयुक्त छापेमारी भी की जाएगी। सस्ती शराब के लालच में जान जोखिम में न डालें विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि अनधिकृत लोगों से सस्ते दाम पर मिलने वाली शराब नकली या अवैध तरीके से तैयार की गई हो सकती है। ऐसी शराब के सेवन से गंभीर बीमारी, स्थायी रूप से आंखों की रोशनी जाने और मौत तक का खतरा हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनधिकृत व्यक्ति या स्थान से शराब न खरीदें। अपने क्षेत्र में केवल लाइसेंसशुदा शराब के ठेकों से ही खरीदारी करें। अवैध शराब बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई एक्साइज विभाग के अनुसार, अवैध शराब बनाने, स्टोर करने, एक जगह से दूसरी जगह ले जाने या बेचने वालों के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट, 1914 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि अवैध शराब के संबंध में सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:56 pm

जयपुर में जुटेंगे 22 राज्यों के 900 स्क्वैश खिलाड़ी:8 साल बाद मिली सब जूनियर-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी; 23 अक्टूबर से होगी शुरू

जयपुर में 23 अक्टूबर से सब-जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप शुरू होगी। 29 अक्टूबर तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम के स्क्वैश कोर्ट्स के साथ जयपुर क्लब और मानसरोवर स्थित मॉडर्न स्कूल में भी खेले जाएंगे। खिलाड़ियों की अधिक संख्या और एंट्री देखते हुए इस बार तीन स्थानों पर मुकाबलों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया- जयपुर को 8 साल बाद फिर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले 2018 में भी यह चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बॉयज और गर्ल्स के मुकाबले होंगे। तीन वेन्यू पर होंगे मुकाबले प्रतियोगिता की आयोजन सचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा ने बताया- देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी के चलते मुकाबलों के लिए तीन वेन्यू तय किए गए हैं। जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजित सक्सेना ने बताया- 23 से 25 अक्टूबर तक क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। मुख्य ड्रॉ में 16 खिलाड़ियों का मुकाबला होगा, जिसमें आठ खिलाड़ी क्वालीफाइंग राउंड से जगह बनाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 अक्टूबर को एसएमएस स्टेडियम में खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे। ये प्लेयर भी लेंगे हिस्सा इस चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके देश के कई खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इनमें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया प्रमुख हैं। इनके अलावा अनिका दुबे, शिवेन अग्रवाल, लोकेश सुब्रमणि, दिव्यांशी जैन, शनाया परसरामपुरिया, अभ्युदय अरोड़ा और अमार्य बजाज भी प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों ने एशियन चैंपियनशिप में अपने-अपने आयु वर्ग में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:56 pm

पंजाब से कैथल भेजी ढाई लाख रुपए की अफीम:नशेड़ियों को बेचनी थी, पंजाब का सप्लायर अरेस्ट

कैथल में सीआईए-1 पुलिस द्वारा अफीम सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एक तस्कर को कैथल में सप्लाई करने के लिए ढाई लाख रुपए की अफीम दी थी, जिसे पंजाब से कैथल में ग्राहकों को बेचा जाना था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव लैड बंजारा कलां जिला पटियाला पंजाब निवासी लाली के रूप हुई है। उसने चीका के एक तस्कर को आगे बेचने के लिए अफीम उपलब्ध करवाई थी। 509 ग्राम अफीम बरामद हुई थी बता दें कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में बिजेंद्र सिंह की टीम ने गांव भागल से चीका जाने वाले रजबाहा के कच्चे रास्ते पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास से आरोपी डेरा भाग सिंह चीका निवासी बलजीत कुमार को काबू किया गया था। उसके कब्जे में बैग में रखे एक पारदर्शी पन्नी से 509 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई कमलजीत द्वारा की गई। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी बलजीत को यह अफीम आरोपी लाली द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। वहीं से नशा लाकर व नशेड़ियों को बेचता था। सात दिन के रिमांड पर आरोपी पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी के ठिकाने पर पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 7 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी पर और कितने मामले दर्ज हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी कहां से अफीम लेकर आता था।

दैनिक भास्कर 21 Oct 2026 4:56 pm