...

गैंगरेप केस में तीन आरोपी गिरफ्तार आज कोर्ट में पेशी:ट्यूशन के बाद दोस्त से मिलने खंडहर बिल्डिंग पहुंची, छह युवकों ने घेरा

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक खंडहर बिल्डिंग के अंदर नाबालिग किशोरी के साथ गैंग रेप करने वाले युवकों को पुलिस के द्वारा रात को मेडिकल कराया गया। पुलिस आज तीनों को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान को उजागर नही किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्या है पूरा मामला बीपीटीपी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि थाना क्षेत्र की 8वीं क्सास में पढ़ने वाली एक किशोरी 24 अगस्त को ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रही थी। लेकिन इस दौरान वह अपने एक दोस्त से मिलने चली गई। जब वह अपने दोस्त के साथ थी तो छह युवक उसका पीछा करते हुए खंडहर की बिल्डिंग में पहुंच गए। इसके बाद दोनों को डरा-धमकाकर उनके साथ यौन शोषण किया। किशोरी के साथ गैंग रेप का आरोप पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के साथ गैंग रेप की बात बताई गई है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल के आधार पर गैंग रेप का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा किशोरी के दोस्त के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। किशोरी की उम्र 13 साल है जबकि उसके दोस्त की उम्र 16 साल है। 1 महीने पहले हुई वारदात पुलिस के मुताबिक इस वारदात को करीब 1 महीने पहले अंजाम दिया गया था। दोनों बच्चों ने पहले डर के कारण इस वारदात को माता-पिता से छिपाकर रखा। इसके बाद जब दोनों मानसिक रूप से ज्यादा परेशान रहने लगे तो किशोरी की मां ने प्यार से बात की। किशोरी ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने 3 को अरेस्ट किया बीपीटीपी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुनाल, दीपक और यश शामिल है। पुलिस को 29 सितंबर को घटना की शिकायत दी गई। थाना इंचार्ज प्रदीप कुमार के मुताबिक कि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:26 am

शीतला माता मंदिर जर्जर, जीर्णोद्धार की मांग:बारिश में छत से पानी टपकता पानी; ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल बनाने की मांग

आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ के ग्राम प्रताप फलिया में प्राचीन शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर भवन पुराना होने के कारण छत सहित अन्य हिस्सों की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास में सहयोग की अपील की है। बारिश में छत से पानी टपकने की आशंका ग्रामीणों के अनुसार मंदिर वर्षों पुराना है और लंबे समय से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है। भवन की स्थिति अब खराब होने लगी है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की आशंका रहती है। ऐसे में समय रहते मंदिर का जीर्णोद्धार कराना जरूरी है। ग्रामीणों ने मंदिर के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि इससे मंदिर परिसर की सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी विकसित की जा सकती हैं। गांव की आस्था से जुड़ा है मंदिर ग्रामीण राकेश ने बताया कि शीतला माता मंदिर गांव की आस्था और पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख स्थल है। मंदिर की स्थिति को देखते हुए इसके संरक्षण के लिए जल्द पहल की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से मंदिर के जीर्णोद्धार, बाउंड्री वॉल निर्माण और परिसर के विकास में सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयास से मंदिर को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:25 am

हाईकोर्ट बोला-पुरानी स्टडी-लीव पर 36 महीने का नियम लागू नहीं:15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज; 24 महीने की छुट्टी पहले ही ले चुके थे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के बाद स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने किए जाने का फायदा उन डॉक्टरों को नहीं मिलेगा, जिन्होंने इससे पहले ही 24 महीने की स्टडी लीव मंजूर कराकर उसका लाभ ले लिया था। दरअसल स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग में काम करने वाले डॉ. भूमिका देवांगन, डॉ. सरिता मौर्या, डॉ. सुनीति जेम्स समेत 15 डॉक्टरों ने पीजी मेडिकल की पढ़ाई के लिए विभाग से अनुमति और एनओसी ली थी। इसके बाद उन्हें 24 महीने की स्टडी लीव मिली थी। बाद में 3 मार्च 2025 को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम-2010 के नियम 44 में छूट देते हुए पीजी पाठ्यक्रम के लिए स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने कर दी। डॉक्टरों ने इसी आदेश का हवाला देते हुए अपनी 24 महीने की स्टडी लीव को बढ़ाकर 36 महीने करने की मांग की थी। डॉक्टरों का आवेदन खारिज, हाईकोर्ट में दी चुनौती राज्य शासन ने डॉक्टरों की स्टडी लीव बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने 3 मार्च 2025 के सरकारी आदेश का हवाला देते हुए शासन के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी और याचिकाएं दायर कीं। सरकार का आदेश बाद में आया, पुरानी स्टडी लीव पर लागू नहीं हाईकोर्ट ने कहा कि डॉक्टरों की स्टडी लीव 3 मार्च 2025 के सरकारी आदेश से काफी पहले मंजूर हो चुकी थी। वे 24 महीने की छुट्टी का लाभ भी ले चुके थे। ऐसे में बाद में जारी आदेश को पुराने मामलों पर लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने करने का मतलब यह नहीं है कि पहले से 24 महीने की स्टडी लीव ले चुके हर कर्मचारी की छुट्टी अपने आप 36 महीने हो जाएगी। इसके लिए सरकारी आदेश में साफ प्रावधान होना जरूरी था, जो इसमें नहीं है। एक डॉक्टर का आदेश बाद में रद्द हो चुका था याचिकाकर्ताओं ने डॉ. मीनाक्षी सूद के मामले का उदाहरण देते हुए उन्हें भी समान लाभ देने की मांग की थी। विभाग ने 13 जून 2025 को उनके पहले के आदेश में बदलाव कर तीन साल की पूरी अवधि को स्टडी लीव माना था। हालांकि, वित्त विभाग की आपत्ति के बाद 31 जुलाई 2026 को यह आदेश रद्द कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि जो आदेश पहले ही रद्द हो चुका है, उसे आधार बनाकर दूसरे कर्मचारियों को समान लाभ देने की मांग नहीं की जा सकती। जानिए क्या है स्टडी लीव ? स्टडी लीव यानी अध्ययन अवकाश सरकारी कर्मचारियों या नौकरी कर रहे डॉक्टरों को आगे की पढ़ाई या तय प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में इसके लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम, 2010 के नियम 44 में प्रावधान है। 3 मार्च 2025 के सरकारी आदेश से नियम 44 में छूट देते हुए नौकरी कर रहे डॉक्टरों के लिए पीजी की पढ़ाई के लिए स्टडी लीव की अधिकतम अवधि 36 महीने कर दी गई। इसके साथ पढ़ाई पूरी करने के बाद 5 साल तक सेवा करने जैसी शर्तें भी रखी गई हैं। ………………….. हाईकोर्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हाईकोर्ट बोला-ननंद-भाभी के बीच लेन-देन का विवाद पारिवारिक नहीं: पारिवारिक-रिश्ता होने से मात्र से फैमिली-कोर्ट के दायरे में नहीं आता केस, सिविल-कोर्ट जाने दी नसीहत हाईकोर्ट के जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने ननंद और भाभी के बीच 21 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद को वैवाहिक विवाद नहीं माना है। डिवीजन बेंच ने कहा कि केवल पारिवारिक रिश्ता होने से मामला फैमिली कोर्ट के दायरे में नहीं आ जाता। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:17 am

मकान में दबिश, 4 लड़कियां-7 लड़के संदिग्ध हालत में मिले:सेक्स रैकेट की शिकायत पर एक्शन, ग्रामीण बोले- 3-4 से चल रही एक्टिविटी

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई में 4 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद 7 बालिग लड़कों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। लड़कियों को छोड़ दिया गया है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें मकान में पिछले 3-4 साल से देह व्यापार की गतिविधियां चलने का शक था। वहां रात के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर मुख्य सरगना की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं और अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी। पुलिस को मौके पर 4 लड़कियां और 7 लड़के मिले। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद 7 लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ग्रामीणों ने SP ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन पुलिस कार्रवाई के बाद ग्राम विकास समिति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मकान में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति ने बताया कि गांव में शहर से आने वाले कुछ लोग मकान बनाकर या किराए के मकान में रहते हैं। इनमें से एक मकान में संदिग्ध महिला और पुरुषों का लगातार आना-जाना देखा जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, यह आवाजाही खासकर रात के समय ज्यादा रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3-4 साल से उन्हें इस मकान में देह व्यापार जैसी गतिविधियां होने का शक था। इसी वजह से ग्रामीण लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने मुख्य संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम विकास समिति ने की ठोस कार्रवाई की मांग ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टीकाराम साहू ने बताया कि वे एसपी कार्यालय मुख्य रूप से कथित अनैतिक गतिविधियों को हमेशा के लिए रोकने और इसके पीछे काम कर रहे मुख्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह की गतिविधियां चलने की शिकायत लंबे समय से थी। गांव के लोग चाहते हैं कि सिर्फ मौके पर मिले लोगों पर कार्रवाई न हो, बल्कि इसके पीछे जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच प्रतिनिधि बोले- अभी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं सरपंच प्रतिनिधि खेमराज साहू ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से ग्रामीण पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि तत्काल की गई कार्रवाई ठीक है, लेकिन उनका कहना है कि मामले में और भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गतिविधियों की शिकायत सामने आई है, उससे गांव की बदनामी हो रही है। ग्रामीण चाहते हैं कि इस मामले में मुख्य व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगे। खेमराज साहू ने चेतावनी दी कि अगर गांव में इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहीं और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति आती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एसपी ने कहा- सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई एसपी भावना पांडेय ने बताया कि 7 बालिग लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अगर भविष्य में इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो ग्रामीण तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई करेगी। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धमतरी की पॉश-कॉलोनी में चल रहा था सेक्स-रैकेट:संदिग्ध गतिविधि पर लोगों ने दी दबिश,2 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा, आपत्तिजनक सामान भी बरामद छत्तीसगढ़ के धमतरी में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। सिविल लाइन कॉलोनी में देर रात स्थानीय निवासियों ने एक मकान से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांचों को हिरासत में ले लिया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:16 am

नर्मदापुरम में 21.74इंच कम बारिश, 88% भराया तवाडैम:एक बार भी नहीं खुले गेट, गेहूं-चना के लिए पर्याप्त पानी

नर्मदापुरम में बारिश का सीजन खत्म हो गया। जिले में इस बार कोटे से 21.74 इंच कम बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितम्बर तक पूरे सीजन में जिले में 33.74 इंच बारिश हुई है। जबकि जिले में बारिश का औसतन कोटा 54 इंच हैं। बारिश कम होने के चलते तवा डैम एक बार भी नहीं खुल पाएं। हालांकि कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते तवा डैम में 1 अक्टूबर तक 88% जलभराव हो चुका है। जिससे रबी सीजन में गेहूं और चना में सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिल पाएगा। जल संसाधन विभाग की अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह ने बताया कि तवा बांध का जलस्तर 1161.90 फीट पर है, जो तय लेवल से 5 फीट खाली है। 5 साल में पहली बार ऐसा है जब सीजन में एक बार भी बांध के गेट नहीं खुले। बांध में पर्याप्त पानी होने से रबी सीजन में गेहूं और चना फसल के लिए नहरों से पर्याप्त पानी मिलेगा। पांच साल में सबसे कम बारिश नर्मदापुरम में इस बार में 5 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। हर साल 50 से 54 इंच बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 33.10 इंच बारिश हुई। यह पिछले साल से 21.74 इंच कम है। पिछले साल 54.84 इंच बारिश है थी। पिछले 5 साल में कब खुले गेट अब मौसम साफ रहेगा मौसमविद वीएस यादव ने बताया कि अब बारिश की संभावना नहीं है। मप्र के पूर्वी हिस्से में हल्के बादल हैं, 2 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी। फिलहाल बारिश की स्थितियां नहीं बन रही हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:14 am

आसन नदी से रेत का अवैध खनन:मुरैना में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गिरफ्तार; खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज

मुरैना जिले में रेत और पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागचीनी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने माधौंबाई की पुलिया के पास से अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके से चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। जब्त वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। गश्त के दौरान मिली रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बागचीनी थाना पुलिस के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम माधौंबाई की पुलिया बागचीनी रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने हमराह बल की मदद से उसे पकड़ लिया। ट्रॉली की जांच करने पर उसमें आसन नदी की रेत भरी मिली। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। BNS और खनिज अधिनियम के तहत केस पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 223/26 दर्ज कर धारा 303(2), 317(5) BNS एवं धारा 4(1), 21(1) खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है। खनिज विभाग को दी सूचना थाना प्रभारी बागचीनी कुलदीप राजपूत ने बताया कि चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। चालक को गिरफ्तार कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी खनिज विभाग को भी दी गई है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:07 am

सीहोर के इछावर की नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जला, 2 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची

सीहोर जिले के इछावर में शुक्रवार सुबह गोधन दलिया, मसाला उद्योग और विनायक नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं। कारोबारी हरी गुप्ता को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह कोर्ट रोड से गुजर रहे लोगों ने फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। दमकल देर से पहुंचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप स्थानीय लोगों ने इछावर फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के मुताबिक, समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग को शुरुआती स्तर पर ही काबू किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश जारी रखी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जल चुका था। मशीनों और तैयार माल को नुकसान आग में नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री के साथ फैक्ट्री की मशीनें भी जल गईं। कारोबारी को हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण और दमकल के पहुंचने में हुई देरी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:00 am

'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:अण्डरपास के इंतजार में लोग, कहीं नाला टूटा तो कहीं निर्माण रुका, पैचवर्क करवा संजीदा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का सशक्त जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… अंडरपास बने तो कई किमी के चक्कर से मिले निजात ‘भास्कर समाधान’ पर रोजड़ी की शिव नगर कॉलोनी से दिलीप सुमन ने अपने एरिया की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि कोटा शहर की सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में शुमार इस कॉलोनी में दो बड़ी पुलिया हैं। इनके नीचे अंडरपास सड़क बनाकर गुर्जर चौक, कल्पना चावला सर्किल, नयागांव और बंधा धर्मपुरा से होकर गुजरने वाले हजारों लोगों की रोज की मशक्कत को कम किया जा सकता है। रास्ता न होने के कारण रोज हाइवे क्रॉस करना पड़ता है। नालियों की सफाई नहीं होने से लोग परेशान कोटा के बजरंग नगर से अखिलेश कुमार ने नालियों की सफाई से जुड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि निकाय चुनावों से पहले से ही हमारे यहां नालियों की सफाई और गली–मोहल्ले से कचरा उठना बंद हो गया है। नतीजा– वार्ड में चारों तरफ गंदगी नजर आती है। आए दिन घरों में सांप और जहरीले जीव घुस रहे हैं। नालियों में जमा पानी से मच्छर हो गए हैं जिनसे डेंगू–मलेरिया का डर बना हुआ है। 'भास्कर समाधान' के जरिये संबंधित विभाग से इस पर एक्शन लेने की अपील है। टूटा मेन रोड का नाला, लेकिन विभाग बेफिक्र 'भास्कर समाधान' पर वार्ड नंबर 70, बोरखेड़ा से राहुल कुशवाहा ने टूटी रोड और क्षतिग्रस्त नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बोरखेड़ा सब्जी मंडी, मेन रोड पर भूमिका जनरल स्टोर के पास महीनोंसे ये नाला क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस रोड पर सुबह–शाम बहुत ज्यादा ट्रैफिक क दबाव रहता है। भीड़ ज्यादा होने पर कई बाइक सवार तो यहां गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। संबंधित विभाग, निगम प्रशासन और केडीए से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवा कर लोगों को राहत दें। महीनों से रुका नाले का काम, मलबा भी नहीं हटाया कोटा के एमबीएस रोड, विनोबा भावे नगर से अजय कुमार ने नाले के अधूरे निर्माण और निकाले गए मलबे को अब तक न हटाने के संबंध में प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि क्षेत्र की सरकारी डिस्पेंसरी के सामने कुछ महीने पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। नाले का मलबा निकालकर सड़क किनारे ही डाल दिया गया। नाले का काम भी पूरा नहीं किया गया। अब यह महीनों से ये मलबा और अधूरा नाला ऐसे ही पड़े हैं। लेकिन प्रशासन को इस रोड से आने–जाने वाले लोगों की परेशानी नहीं दिखती। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुधरी सप्लाई की समस्या 'भास्कर समाधान' पर राजकुमार नागर ने मुकुन्दरा स्पेशल पॉवर हाउस से पानी की सप्लाई को लेकर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि मुकुन्दरा स्पेशल में जैसे तैसे तो पीएचईडी ने कनेक्शन दिए हैं। लेकिन अकेलगढ़ से 2–3 दिन में बमुश्किल दो घंटे पानी आता है। इससे टंकी में एक फुट पानी भी नहीं भर पाता है। पानी की पाइपलाइन भी जगह–जगह से फूटी हुई है। इससे पानी की छीजत बहुत होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद पीएचईडी ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। वार्ड 26 की पार्षद संजीदा बानो बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ झालावाड़ रोड, अनंतपुरा से आजाद सिंह ने खराब खस्ताहाल सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे यहां अधिकतर सड़कें काफी समय से खराब हैं। नई बनाना तो दूर सालों से इनका पैचवर्क तक नहीं हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 26 की पार्षद संजीदा बानो ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। सड़क का पैचवर्क और मरम्मत होने से फिलहाल अस्थायी राहत मिल गई है। शिकायतकर्ता आजाद सिंह ने पोस्ट पर कमेंट कर समाधान होने की जानकारी पोस्ट की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:00 am

'भास्कर समाधान' से बदलाव:हाउसिंग बोर्ड में 3 महीने से पानी को तरसे छात्र,एएफ कॉलोनी में कचरा नहीं उठा रहे हूपर कर्मी

किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का सशक्त जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… एम्स जाने वाले रोड पर लगा कचरे का ढेर जोधपुर शहर के रोड नंबर 1, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, बासनी से विपिन बाफना ने सर्विस रोड किनारे कचरे का ढेर लगा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एम्स जाने वाली सर्विस रोड पर ढेर सारा कचरा पड़ा रहता है। इस रास्ते से रोज हजारों लोग, मरीज और चिकित्सक गुजरते हैं। सफाई कर्मचारी यहां नियमित रूप से कचरा नहीं हटाते हैं। कचरा जलाने की भी एक बड़ी समस्या है। प्रशासन को लोगों के स्वास्थ्य के संदर्भ में इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। तीन महीने से सप्लाई नहीं, पानी को तरसे स्टूडेंट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कुड़ी भगतासनी से ओम प्रकाश जाखड़ ने पीने का पानी न आने की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से तुरंत समाधान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में तीन महीने से पानी की एक बूंद भी सप्लाई नहीं हुई है। पानी देने के लिए बार बोला गया लेकिन नहीं आया। पास ही विद्युत विभाग ने प्याऊ लगा रखा है लेकिन हमें एक बोतल भी नहीं भरने देते। पीने के लिए भी पानी नहीं है। समाधान करें। पैसे नहीं मिलते, इसलिए घर से नहीं उठाएंगे कचरा शहर के गोल्फ कोर्स स्कीम रोड, अभयगढ़ स्कीम, एएफ कॉलोनी से रविन्द्र सिंह ने कचरा गाड़ी से जुड़ी समस्या भेजी है। उन्होंने बताया है कि सरदार क्लब स्कीम, वार्ड 15 गली में कचरा गाड़ी कभी–कभी आती है। जब आती है तो निगम के संविदाकर्मी गाड़ी से नीचे ही नहीं उतरते। कचरा उठाने के लिए भी घर तक नहीं जाते। टोकने पर जवाब देते हैं कि हमें आगे से पैसे नहीं मिलते इसलिए हम घर–घर जाकर कचरा नहीं उठाएंगे। हमारी गली में एक दिव्यांग महिला भी है लेकिन ये लोग उसके घर से भी कचरा नहीं उठाते। दो महीने से पाइपलाइन लीक, सुनवाई नहीं हो रही मण्डोर रोड, खेतानाड़ी की हनुमान कॉलोनी निवासी महेन्द्र सिंह सोढा ने जलदाय विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पानी की पाइपलाइन की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि लाल बंगले के सामने, नायरा पेट्रोल पंप के पास मेनरोड पर बड़ी अंडरग्राउंड पाइपलाइन एक माह से लीक हो रही है। दिन रात पानी बहकर सड़क किनारे जमा होता रहता है। इससे बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। 181 पर भी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन जोधपुर के वार्ड 10, भादु मार्केट से गुलिस्तां कॉलोनी के एक मेंबर ने रोड एवं स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बीते 8–10 दिन से पूरी कॉलोनी में रोड एवं स्ट्रीट लाइट्स बंद हैं। अंधेरा होने के कारण बेसहारा कुत्ते लोगों पर भौंक रहे हैं और आने–जाने में भी राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। सफाई प्रभारी विजय कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर पावटा से शिव ने पार्क में कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में निगम को चेताते हुए जानकारी दी थी कि बाबू लक्ष्मण राव गवर्नमेंट लाइब्रेरी, महामंदिर पुलिस स्टेशन पार्क में कचरे का ढेर लगा हुआ है। पानी भरा हुआ है और लोगों के बैठने के लिए लगाई गई बेंच भी टूटी हुई हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने मौके पर सफाई करवाई। कचरा उठवाकर समाधान करवाया। टूटी बेंच और जलभराव के लिए निगम में सूचित किया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:00 am

एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर

जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, सड़क निर्माण, सफाई और कचरे से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जनता बाजार, कंवर नगर से सुरेंद्र सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एक्सईएन प्रदीप शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एक्सईएन प्रदीप शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर बनीपार्क वार्ड-42 से नरेंद्र गुप्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पोल पर नहीं लग रही रोड लाइट, आमजन परेशान केशव मार्ग से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि विद्याधर नगर सेक्टर-7 में खंभे पर रोड लाइट लगी हुई है। इससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट की रोशनी सड़क तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पटेल मार्ग चौराहे पर 5 साल से बंद पड़ी रोड लाइट पटेल मार्ग चौराहा, न्यू सांगानेर रोड से पवन जागा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां करीब 5 साल से रोड लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। पटेल मार्ग पर सड़क का काम चल रहा, जगह-जगह फेंका जा रहा कचरा पटेल मार्ग, सुधा एन्क्लेव से पवन जगा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़क का काम चल रहा है। वहीं आसपास लोग कचरा भी फेंक रहे हैं। इससे सड़क के आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के साथ सफाई व्यवस्था करवाने और जमा कचरा हटाने की मांग की है। मुरलीपुरा में पेड़ कटाई के बाद नहीं उठाया गया कचरा मुरलीपुरा, केडिया प्लेस रोड से रवि खत्री ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद काफी कचरा जमा है। पेड़ों की कटाई के बाद से यह कचरा अभी तक नहीं उठाया गया है। इससे सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है और लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पेड़ कटाई के बाद जमा कचरा जल्द उठवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':सफाई, कचरा, सड़क, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. किशनपोल बाजार रोड पर जमा गंदगी हुई साफ:वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' 3. वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं 'पब्लिक की स्टार':गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 4. ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 5.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें पेयजल, रोड लाइट, पानी की लीकेज और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' बजाज रोड, राय जी मोहल्ला से मोहम्मद मोहसिन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर-5 में दो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका पारीक ने कार्रवाई करवाते हुए दोनों स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका पारीक को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। सबलपुरा में सड़क किनारे लगे अतिरिक्त पोल की समस्या हुई दूर सबलपुरा से राजकुमार जाट फौजी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क के दोनों ओर जरूरत से ज्यादा पोल लगे हुए हैं। अधिक पोल लगे होने के कारण सड़क के आसपास आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए पोल से जुड़ी समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... कलवारिया कुंज में कई दिनों से साफ नहीं आ रहा पीने का पानी पालवास रोड, कलवारिया कुंज से मुकेश भिंडा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से पीने का पानी साफ नहीं आ रहा है। पानी की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की सप्लाई की जांच करवाकर साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। पिपराली रोड की कॉलोनी में पोल पर नहीं लगी रोड लाइट पिपराली रोड से अमन वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में पोल पर एक भी रोड लाइट नहीं लगी हुई है। रोड लाइट नहीं होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कॉलोनी में रोड लाइट लगवाने की मांग की है। वसंत विहार में दो महीने से पानी की लीकेज, सड़क पर फैल रहा पानी वसंत विहार, जयपुर रोड से नरेंद्र सिंह नरूका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पानी की सप्लाई के दौरान पिछले दो महीने से लीकेज की समस्या बनी हुई है। सप्लाई के समय पानी लीकेज होने से सड़क पर पानी फैल जाता है। लंबे समय से समस्या बनी रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। आरटीओ ऑफिसर रोड पर हल्की बारिश में ही भर जाता है पानी आरटीओ ऑफिसर रोड, राधाकिशनपुरा से नवीन कुमार पारीक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन अमित शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सबलपुरा में ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे तारों की समस्या हुई दूर 2. शेखपुरा मोहल्ला में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:कचरा, नाली का पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी परेशानियां शामिल 3. शेखपुरा मोहल्ला में जमा कचरा हुआ साफ:नवलगढ़ बाईपास पर जलभराव की समस्या हुई हल 4.ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 5.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर

अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, दिशा-सूचक बोर्ड और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर' अलवर गेट चौराहा से अतुल जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन सत्यवीर सुरेला ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए पानी की सप्लाई शुरू करवाई। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन सत्यवीर सुरेला को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बैंक कॉलोनी में पाइपलाइन के बाद खोदी सड़क की समस्या हुई दूर बैंक कॉलोनी गली नंबर-2 से जनार्दन शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पानी की लाइन डालने के बाद करीब 2 महीने से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... दरगाह स्ट्रीट में 15-20 दिन से नहीं हुई नालियों की सफाई दिग्गी बाजार, दरगाह स्ट्रीट से सैयद वसीम ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां पिछले 15-20 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो रही है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई करवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। तारागढ़ चौराहे पर टूटा पड़ा दिशा-सूचक बोर्ड रामगंज थाना, तारागढ़ चौराहे से फरीद खान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि रास्ते में लगा दिशा-सूचक बोर्ड काफी समय से टूटा हुआ है। बोर्ड खराब होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी लेने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे दिशा-सूचक बोर्ड को जल्द ठीक करवाने या नया बोर्ड लगाने की मांग की है। गोवा कॉलोनी में नाली की नियमित सफाई नहीं, वार्ड-44 के लोग परेशान उदयगंज, गोवा कॉलोनी से सुनील कोली ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर-44 में नाली की नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा रहती है और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। नगरा वार्ड-48 में पांच दिन से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट नगरा वार्ड नंबर-48 से सुनील सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अस्पताल की लिफ्ट, पाइपलाइन लीकेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.रातीडांग में 10 दिन से बंद रोडलाइट हुई चालू:सफाई, टूटी सड़क और सीवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याएं शामिल 3. एईएन कन्हैया लाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रामगंज में एक सप्ताह से बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत 4. एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल 5. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में 6.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 7.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 8.जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 9.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 10. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:रोड लाइट, कचरा, ठप ड्रेनेज सिस्टम और खराब रोड लाइट्स शहर की बिगाड़ रहीं छवि, विभाग नहीं दे रहे ध्यान

किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे फैली गंदगी, नियमित सफाई भी नहीं एनएच–58, राजेश्वर गांव से महेन्द्र गुप्ता ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एनएच 58 पर जैन आदिनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से यहां से गुजरने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस कचरे को यहां से हटवाने की अपील है। साथ ही इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सीवरेज डाली, सड़क उखाड़ी, विभाग बेफिक्र हिरण मगरी के सविना मेन रोड, वमार् कॉलोनी से आरिफ खान ने जर्जर खस्ताहाल सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कुछ महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए इस रोड को तोड़ा गया था।काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही खस्ताहाल छोड़ दिया। यूआईटी कॉलोनी होने के बावजूद न तो गली में बच्चे खेल सकते हैं न ही घर में सुकून है क्योंकि दिनभर सड़क की धूल घरों में आती है। न पक्की सड़क, न ड्रेनेज न ही नालियों की सुविधा उदयपुर के वार्ड नंबर 68 से विवेक ने मोहल्ले में ड्रेनेज सिस्टम न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर रोड, सुन्दरवास, गणेशपुरा में गलियों में पक्की सड़क के अभव में ड्रेनेज सिस्टम न होने से नालियां भी नहीं बनी हैं। इससे घरों का गंदा पानी गलियों और रासते पर बहता है। इस समस्या का कोई समाधान करवाएं। पानी की टंकी के पास रोड लाइट खराब हिरण मगरी के सेक्टर 4 में बने पूजा पार्क में लाइट न होने की समस्या प्रह्लाद औदिच्य ने भेजी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पानी की टंकी के पास काफी अंधेरा रहता है। प्रॉपर रोड लाइट न होने के कारण यहां अंधेरा रहने से वन्य जीवों और अनहोनी की आशंका बनी रहती है। निगम से इस समस्या को दूर करने की अपील है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या उदयपुर शहर के एनएच 58, महाकालेश्वर चौक, अम्बामाता से हर्षवर्धन सिंह ने टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ की समस्या पोस्ट कर इसे हटाने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि आंधी–बारिश में पेड़ की एक भारी–भरकम डाल टूटकर सड़क के बीच गिर गई है जिससे महाकालेश्वर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पेड़ की डाल हटवाकर सफाई करवा दी है। एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर हिरण मगरी से कॉलोनी के नुक्कड़ पर लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की गई थी। समस्या पोस्ट करने वाले सुन्दर ने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है, लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

मैहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:पूर्व दरवाजा-मछली बाजार से हटाए टपरे और दुकानें; दोबारा नहीं लगाने की हिदायत

मैहर शहर में सुगम आवागमन और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने गुरुवार रात को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में नगर पालिका सीएमओ प्रिंस अग्रवाल और थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण कर सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाए। पूर्व दरवाजा और मछली बाजार में कार्रवाई अभियान के दौरान पूर्व दरवाजा और मछली बाजार के आसपास सड़क किनारे लगाए गए अवैध टपरे और नुक्कड़ दुकानों को हटाया गया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया, जिससे सड़क पर आवागमन को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। अतिक्रमण से प्रभावित हो रहा था यातायात प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण से कई बार यातायात प्रभावित होता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराना और यातायात व्यवस्था बेहतर करना है। संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:58 am

साइबर जागृति अभियान: प्रतियोगिता में 162 शॉर्ट फिल्में आईं:रूस से भी मिली फिल्म की प्रविष्टि, रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता को लेकर पहल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में साइबर जागृति अभियान के तहत लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के लिए रायगढ़ ही नहीं, बल्कि रूस से भी एक फिल्म प्राप्त हुई है। अब तक कुल 162 फिल्में प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विजेता फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में पारदर्शिता और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल के सदस्य प्राप्त फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उनका मूल्यांकन कर रहे हैं। निर्णायक मंडल में फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा शामिल हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा योगेंद्र चौबे भी निर्णायक मंडल का हिस्सा हैं। उनकी फिल्मों को देश-विदेश में पहचान मिली है। अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार और अभिनय प्रशिक्षक सुनील चिपड़े को भी निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। ‘द साइबर ट्रैप’ शॉर्ट फिल्म की होगी स्क्रीनिंग कार्यक्रम में रायगढ़ पुलिस की ओर से तैयार की गई साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘द साइबर ट्रैप’ की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है। यह फिल्म लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि साइबर अपराधों से जागरूकता के लिए अलग से तैयार की गई है। SSP निभाएंगे मुख्य किरदार जागरूकता फिल्म में मुख्य किरदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह निभाएंगे। उनके साथ अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दीपेश महंत, हर्ष बैरागी समेत रायगढ़ पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और निर्देशन ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। तियोगिता की पुरस्कार राशि श्रेणी ‘अ’- 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म श्रेणी ‘ब’- अधिकतम 3 मिनट की फिल्म-रील

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:52 am

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ी:बोले-दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर; डोटासरा पर लगाए थे आरोप

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट करके कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिर प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधा है। डोटासरा के खिलाफ बयानबाजी के बाद विश्वेंद्र सिंह पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। पार्टी कोई फैसला लेती, इससे पहले ही विश्वेंद्र ने खुद कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है। मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और न ही लगने दूंगा। ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से समझौता नहीं किया, उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं। मैं शायद अब आपकी गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाऊंगा। छुटभैये नेताओं ने मेरे बारे में अनर्गल बयानबाजी की विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को इंगित करते हुए लिखा- मैंने जीवन में हमेशा मेरे इष्ट गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही फैसला लिया है। आज कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए हैं, उससे मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गलत और झूठ का साथ नहीं देना पाप तो हर बार करूंगा विश्वेंद्र सिंह ने लिखा- मैंने हमेशा मान, सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जीया है। मेरे उसूल और आदर्शों से कभी कोई समझौता नहीं किया। मेरे कार्यकर्ताओं में मौजूदा चापलूसी की परंपरा के कारण आक्रोश है। यदि सच को सच कहना, गलत और झूठ का साथ नहीं देना पाप है तो मैं इसको हर बार करूंगा। मैं न गलत करता हूं न ही गलत सहन करता हूं। मेरा सार्वजनिक जीवन जनता जनार्दन की देन है। मैं इनके लिए ही जीता हूं और इनके लिए ही मरूंगा। मेरे खून का हर कतरा मेरे कार्यकर्ताओं, मेरे मतदाताओं, मेरे क्षेत्र वासियों, प्रदेश वासियों के लिए बहा है और बहेगा। डोटासरा पर आरोप लगाए- शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में धांधली की विश्वेंद्र सिंह ने 30 सितंबर को डोटासरा पर शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली करवाने और सत्ता का मिसयूज कर बेटे, बहू और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलावाने के आरोप लगाए। विश्वेंद्र सिंह ने लिखा फेसबुक पर लिखा था- ऐसे भ्रष्ट नेताओं को तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए या कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके पार्टी से निकाल देना चाहिए। डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया और पुत्रवधू के भाई गौरव पूनिया, बहन प्रज्ञा पूनिया और सभी रिश्तेदारों को इंटरव्यू में 80-80 अंक दिए गए। प्रतिभा पूनिया RAS-2016 में चयनित हुई, गौरव पूनिया, प्रज्ञा पूनिया 2018 में चयनित हुए। सत्ता का दुरुपयोग करके इंटरव्यू में नंबर दिलाए गए, सभी के समान नंबर आना संदेह पैदा करता है। साथ ही डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह का 2016 में RAS में चयन हुआ, उसमें OBC सर्टिफिकेट नॉन क्रीमीलेयर का बनवाकर लाभ लिया गया। निकाय चुनाव में हार के लिए डोटासरा को बताया जिम्मेदार शहरी निकाय चुनाव में भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस का एक भी बोर्ड नहीं बनने पर विश्वेंद्र ने हार के लिए डोटासरा और भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा व डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था- प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है। इस बार जनता दोनों जिलाध्यक्षों और डोटासरा को कब्र में दफनाने को तैयार है। विश्वेंद्र ने डोटासरा को भरतपुर आने की भी चुनौती दी थी। विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि डोटासरा कभी भरतपुर आने की हिमाकत करके देख लें, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान से भी अच्छा स्वागत करूंगा। इनपुट सहयोग: गौरव माथुर … ये खबर भी पढ़ें… विश्वेंद्र सिंह बोले-डोटासरा इस्तीफा दें या इन्हें पार्टी से निकालें:शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में धांधली की, बेटे-बहू को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलवाए पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिंह ने कहा था- डोटासरा पर शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली करवाने और सत्ता का मिसयूज कर बेटे, बहू और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलवाए थे। पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:51 am

रोहतक-BJP नेत्री के वकील पति का सुसाइड नोट सामने आया:लिखा-3 पार्टनरों ने मर्डर की कोशिश की, मरा समझ जंगल में फेंका; FIR के बाद अंतिम संस्कार

हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेत्री दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा का सुसाइड नोट सामने आ गया है। इसमें प्रदीप तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। लिखा- मेरी मृत्यु के लिए महेंद्र सिंह, रोहित और महिपाल सिंह जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर दिए ताकि मैं मरने पर मजबूर हो जाऊं। दिसंबर 2025 में मुझे होटल से अगवा कर जान से मारने की कोशिश की। मरा समझकर जंगल में फेंक दिया। उधर, पुलिस ने इसी सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया, जिसमें तीनों लोगों के नाम है। गुरुवार को यह एफआईआर दर्ज होने के बाद ही परिवार ने प्रदीप के शव का शाम को अंतिम संस्कार किया। बता दें कि प्रदीप नारा ने 30 सितंबर की शाम अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मौके पर पहुंचे परिवार ने इसे मर्डर बताया था। प्रदीप के सुसाइड नोट में ये बातें लिखीं… “मेरी मृत्यु के लिए महेंद्र सिंह, रोहित व महिपाल सिंह जिम्मेदार हैं। सेफ्ट 2025 में जमा किए बिल लगभग 2.88 करोड़ की पेमेंट अब तक नहीं की। पैसे मांगने पर दिसंबर 2025 में मुझे होटल से अगवा कर जान से मारने की कोशिश की। उमरिया मध्य प्रदेश में उसके बाद मेरे प्लॉट जो कटनी में है ,उसको अपने आप से डिस्प्यूट बताने लगे। कहीं मैं प्लाट को बेचकर कर्ज मुक्त ना हो जाऊं। पेमेंट देने के समय अब चेक बाउंस करवाए। इन्होंने जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर दिए ताकि मैं मरने पर मजबूर हो जाऊं। इनके साथ जो उमरिया केस में अन्य आरोपी है, वह भी जिम्मेदार है। मुझे पुलिस प्रशासन और कानून पर पूरा भरोसा है, जो इन पर सख्त कार्रवाई कर इनको सजा देगा।” मृतक प्रदीप के पिता ने बताई मध्य प्रदेश में हुआ पूरा घटनाक्रम 32 करोड़ 8 लाख के चेक हो चुके थे बाउंस देवेंद्र नारा ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें पेमेंट के चेक दे रखे थे, जिसमें से प्रदीप नारा की कंपनी पीके कंस्ट्रेक्शन के 17 करोड़ 70 लाख व उसके 14 करोड़ 38 लाख रुपए के चेक शामिल है। करीब डेढ़ लाख रुपए का चेक 25 सितंबर को लगाया था, जो क्लीयर हो गया। देवेंद्र नारा ने कहा कि जब मोटी रकम के चेक बैंक में लगाए तो पता चला कि आरोपियों के खाते में पैसे नहीं है। इसके बाद जब 28 सितंबर को दोबारा चेक लगाए तो आरोपियों ने पेमेंट को रूकवा दिया, जिसके कारण चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने का केस वह कोर्ट में करना चाहते थे, जिसके लिए कोर्ट में वकील को फाइल देने गए थे। एसएचओ बोले- पुलिस मामले में कर रही जांच आर्य नगर थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप के परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोहतक में BJP नेत्री के पति का सुसाइड:0001 नंबर की स्कॉर्पियो में मिला शव; पिता बोले- ₹32 करोड़ के चेक बाउंस, हत्या हुई रोहतक में कांग्रेस ऑफिस के बाहर 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में भाजपा नेत्री के पति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप की पत्नी दीपिका BJP से पार्षद रह चुकी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:50 am

छत्तीसगढ़ में गांधी के सेवाग्राम में सन्नाटा, 109 करोड़ खर्च:इमारतें तैयार, न कारीगरों की वर्कशॉप, न ट्रेनिंग, भूपेश सरकार ने शुरू किया था प्रोजेक्ट

महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच थी कि यहां गांव की तस्वीर सिर्फ दिखाई नहीं जाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कारीगरों के हुनर और गांधीवादी विचारों से जुड़ी गतिविधियां भी चलेंगी। नई पीढ़ी यहां आएगी, प्रशिक्षण होगा, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा और सेवाग्राम एक जीवंत केंद्र के रूप में काम करेगा। लेकिन आज की तस्वीर इस सोच से बिल्कुल अलग है। नवा रायपुर का सेवाग्राम पूरी तरह खाली पड़ा है। परिसर में इमारतें तैयार हैं, लेकिन नियमित गतिविधियां नहीं हो रही हैं। न कारीगरों की वर्कशॉप चल रही है, न प्रशिक्षण का माहौल है और न ही लोगों की वह मौजूदगी दिखाई देती है, जिसके लिए इतना बड़ा परिसर तैयार किया गया था। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन सेवाग्राम का यह खालीपन इसलिए भी बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्योंकि जिस परियोजना को गांधी के विचारों को जमीन पर उतारने का केंद्र बनना था, वह अब भी शुरू होने का इंतजार कर रही है। पहले देखिए ये तस्वीरें- भूपेश सरकार में लिया गया था फैसला नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने का फैसला 10 मार्च 2022 को तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने लिया था। इसका मकसद महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों और विचारों को संरक्षित करना, आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को आगे बढ़ाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और कारीगरों को प्रशिक्षण देना था। परियोजना को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम की तर्ज पर विकसित करने की योजना थी। योजना काफी बड़ी थी। इसमें बायोडायवर्सिटी पार्क, इकोलॉजिकल पॉन्ड, विजिटर सेंटर, प्रेयर हॉल, म्यूजियम, एक्जीबिशन हॉल, लाइब्रेरी, स्थानीय हस्तशिल्प की दुकानें, एम्फीथिएटर, आवासीय क्षेत्र, कलाकारों और प्रशिक्षुओं के लिए आवास, कॉमन किचन, चिकित्सालय, क्लासरूम, वर्कशॉप और फ्रीडम वॉक जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। यानी मकसद सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं था। यहां ऐसी गतिविधियां शुरू करनी थीं, जिनसे गांव, कारीगर, स्थानीय हुनर और आत्मनिर्भरता की सोच सीधे जुड़ सके। विधानसभा में उठा था सेवाग्राम का मुद्दा सेवाग्राम के लिए 2022-23 से 2024-25 तक 129 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया। इनमें से मल्टीपर्पज डाइनिंग हॉल, सामुदायिक किचन और प्रसाधन कक्ष पर 3.72 करोड़ और दूसरे निर्माण कार्यों पर 104.05 करोड़ रुपए खर्च हुए। यानी अब तक 107.77 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी विधानसभा में दी गई। जुलाई 2026 में विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद सेवाग्राम का संचालन कैसे होगा और इसका इस्तेमाल कब शुरू होगा। उन्होंने योजना में ठोस प्लानिंग नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन संचालन के लिए अलग प्रशासनिक सेटअप अब तक मंजूर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरानी फाइलों में भी संचालन की ठोस कार्ययोजना नहीं मिली। बिना प्लानिंग के पैसा खर्च होना लोकधन की बर्बादी है और सरकार आगे इसका संचालन सुनिश्चित करेगी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का बचाव करते हुए कहा कि सेवाग्राम वर्धा की तर्ज पर गांधीवादी गतिविधियों और आत्मनिर्भर गांव की सोच को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इस पर अजय चंद्राकर और बघेल के बीच तीखी बहस हुई। विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। चंद्राकर की टिप्पणी पर आपत्ति के बाद उन्होंने अपने शब्दों पर खेद भी जताया। सरकार बदली, लेकिन सेवाग्राम का सवाल नहीं बदला सेवाग्राम की शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। अब राज्य में भाजपा की सरकार है। विधानसभा में मौजूदा सरकार की ओर से यह कहा गया कि निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन के लिए अलग व्यवस्था अभी मंजूर नहीं हुई है। इसका मतलब साफ है कि सरकार बदलने के बाद भी परियोजना का सबसे जरूरी अगला चरण यानी इसे नियमित रूप से चलाना अभी पूरा नहीं हुआ है। यहां यह फर्क समझना जरूरी है कि किसी परियोजना का निर्माण पूरा होना और उसका शुरू होना दो अलग बातें हैं। इमारत तैयार हो सकती है, लेकिन अगर वहां रोजाना गतिविधियां नहीं हैं, लोगों के आने-जाने की व्यवस्था नहीं है, प्रशिक्षण नहीं है, कारीगर नहीं हैं और संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं है तो वह परिसर सिर्फ एक तैयार ढांचा बनकर रह जाता है। गांधी जयंती पर सबसे बड़ा सवाल- सेवाग्राम कब बसेगा? आज (2 अक्टूबर) गांधी जयंती है और इसी मौके पर नवा रायपुर के सेवाग्राम की तस्वीर सवाल खड़ा करती है। करोड़ों रुपए से तैयार यह परिसर आज पूरी तरह खाली है। न यहां नियमित गतिविधियां हैं, न कारीगरों का प्रशिक्षण और न गांधी के ग्राम-स्वराज की सोच को जमीन पर उतारने वाला कोई काम। सरकार कह रही है कि आगे संचालन की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन असली चुनौती अब इस परिसर को उसके उद्देश्य के मुताबिक आबाद और सक्रिय करना है। …………………. सेवाग्रम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मानसून सत्र, सेवाग्राम प्रोजेक्ट पर भूपेश-अजय में बहस:शब्दों के लिए चंद्राकर ने खेद जताया, बघेल ने कहा- धन्यवाद, महतारी वंदन के मुद्दे पर हंगामा छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फर्जी ग्रामसभाओं का मामला उठाया। कथित फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों की स्थापना के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:46 am

भूपेश बोले- केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिरे:पूर्व सीएम ने RDA जमीन आवंटन विवाद पर घेरा; धर्मांतरण पर कहा-सरकार ठोस कार्रवाई करे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RDA (रायपुर विकास प्राधिकरण) जमीन आवंटन विवाद को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधा। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केदार कश्यप की पत्नी से जुड़े पुराने परीक्षा प्रकरण का जिक्र करते हुए मौजूदा विवाद पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिर चुके हैं। उन्होंने LPG और दूध के दाम बढ़ने, आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर कार्रवाई, नगर निगम में महापौर, अधिकारियों के विवाद और महानदी जल विवाद को लेकर भी सरकार को घेरा। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की। RDA विवाद पर केदार कश्यप को घेरा RDA जमीन आवंटन से जुड़े सवाल पर बघेल ने कहा कि केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिर चुके हैं। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान उनकी पत्नी से जुड़े परीक्षा विवाद का जिक्र किया। बघेल ने आरोप लगाया कि पत्नी की जगह किसी अन्य महिला के परीक्षा देने का मामला सामने आने के बाद इसे लेन-देन कर खत्म कर दिया गया। उन्होंने इसी संदर्भ में मौजूदा RDA जमीन आवंटन विवाद को लेकर सरकार पर तंज कसा। LPG और दूध के दाम पर सरकार को घेरा पूर्व सीएम ने रसोई गैस और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, LPG और दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। आयुष्मान योजना में कार्रवाई पर सवाल आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बघेल ने सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर अस्पतालों में अनियमितता थी तो सरकार ने तीन साल तक क्या किया। बघेल ने सरकार पर अपने विभागों के मामलों के बजाय दूसरे मुद्दों में ज्यादा सक्रिय रहने का आरोप लगाया। महापौर-अधिकारियों के विवाद पर तंज नगर निगम में महापौर और अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निगम में चल रहे विवाद से सरकार के कामकाज का तरीका सामने आ रहा है। महानदी विवाद पर CM से फैसला कराने की मांग महानदी जल विवाद को लेकर बघेल ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ के हित में फैसला कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विवाद का समाधान किया जाना चाहिए। धर्मांतरण पर ठोस कार्रवाई की मांग धर्मांतरण के मुद्दे पर बघेल ने सरकार से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में अपनी नीति और कार्रवाई स्पष्ट करनी चाहिए। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… वनमंत्री की पत्नी को 20-करोड़ का प्लॉट देने का आरोप:कांग्रेस बोली- कम कीमत की जमीन देकर प्रीमियम लैंड लिया, स्कीम निरस्त की जाए रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्लॉट्स की जानकारी अपलोड होने के बाद कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने कचना की जमीन के बदले मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को सड्डू में करीब 23 हजार वर्गफीट का प्लॉट दिए जाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:41 am

सीहोर में मंडी ग्राउंड बनी 'योग की पाठशाला':निशुल्क योग सीख रहे बुजुर्ग, 84 साल के चरण सिंह बने मिसाल

सीहोर में उम्र बढ़ने के साथ जहां लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहीं सीहोर में वरिष्ठ नागरिक रोज सुबह योग और प्राणायाम कर खुद को फिट रख रहे हैं। मंडी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 'योग की पाठशाला' ग्रुप के सदस्य हर दिन योग करने पहुंचते हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नियमित रूप से योग करते हैं। ग्रुप के सदस्य कपिल सूर्यवंशी ने बताया कि योगाचार्य दिनेश शर्मा (62) यहां लोगों को निशुल्क योग और प्राणायाम सिखाते हैं। सुबह के समय ग्राउंड में अलग-अलग उम्र के लोग योग करते नजर आते हैं। 84 साल के चरण सिंह सबसे उम्रदराज सदस्य ग्रुप में 84 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक चरण सिंह राजपूत सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। वे नियमित रूप से योग करते हैं और अन्य सदस्यों के साथ पूरी ऊर्जा के साथ अभ्यास में शामिल होते हैं। उनके साथ 70 वर्षीय मांगीलाल मालवीय, 64 वर्षीय राजेश खंडेलवाल और 62 वर्षीय राजकुमार राठौर समेत कई वरिष्ठ नागरिक रोज योग करते हैं। नियमित योग के जरिए ये लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक सक्रियता बनाए हुए हैं। योग के साथ सामाजिक कामों में भी सक्रिय 'योग की पाठशाला' ग्रुप के सदस्य सिर्फ योग तक सीमित नहीं हैं। ग्रुप से जुड़े लोग पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं। सुबह योग के जरिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का यह सिलसिला भी जारी है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि नियमित योग से दिन की शुरुआत ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ होती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:38 am

हथियार छोड़ किताबों से जुड़े 8 पूर्व नक्सली:सभी ने 10वीं की परीक्षा पास की, पूर्व नक्सली कमांडर भास्कर और गीता फर्स्ट डिवीजन से पास

बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है। इनमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के स्टेट कमेटी सदस्य रहे भास्कर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की गीता नारोटे भी शामिल हैं। परीक्षा देने वाले सभी 8 पूर्व नक्सली सफल रहे। भास्कर और गीता ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। आत्मसमर्पण के बाद अब ये पूर्व नक्सली आगे की पढ़ाई के साथ रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं। छठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ी, अब 10वीं प्रथम श्रेणी से पास महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली गीता नारोटे ने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण छठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह नक्सली संगठन में शामिल हो गईं। करीब दो दशक तक संगठन में रहने के दौरान उन्होंने घायल नक्सलियों के उपचार का काम किया। टांके लगाने, इंजेक्शन लगाने और दवाइयों की जानकारी होने के कारण संगठन में उन्हें नक्सली डॉक्टर गीता के नाम से भी जाना जाता था। आत्मसमर्पण के बाद गीता ने दोबारा पढ़ाई शुरू की। 35 साल की उम्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। अब वह आगे की पढ़ाई जारी रखकर नर्स बनने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। 90 के दशक में संगठन से जुड़ा, DKSZC तक पहुंचा भास्कर तेलंगाना के रहने वाले भास्कर का नक्सली संगठन से जुड़ाव 1990 के दशक में हुआ था। उन्होंने संगठन में सामान्य सदस्य के रूप में शुरुआत की और बाद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के स्टेट कमेटी सदस्य रहे। बस्तर में लंबे समय तक रहने के दौरान भास्कर ने हिंदी सीखी और किताबों में उनकी रुचि बढ़ी। आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने इसी रुचि को पढ़ाई से जोड़ा और छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी। उन्होंने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। भास्कर का कहना है कि संगठन में रहते हुए उन्होंने हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया था, लेकिन अब किताबों के जरिए आगे बढ़ना चाहते हैं। उनका लक्ष्य आगे की पढ़ाई पूरी कर अपने समाज के लिए काम करना है। बस्तर से 6, कांकेर और बीजापुर से 1-1 पूर्व नक्सली बस्तर IG बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन लोगों ने पढ़ाई में रुचि दिखाई, उन्हें छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के माध्यम से 10वीं की परीक्षा दिलाई गई। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग से कुल 8 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी और सभी सफल रहे। इनमें बस्तर जिले से 6, कांकेर से 1 और बीजापुर से 1 परीक्षार्थी शामिल था। आगे पढ़ना चाहेंगे तो पुलिस करेगी मदद IG ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सली आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो पुलिस विभाग की ओर से उनकी मदद की जाएगी। पुनर्वास नीति के तहत शिक्षा के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 8 पूर्व नक्सलियों का 10वीं की परीक्षा पास करना उनके लिए आगे की पढ़ाई का रास्ता खोलता है। आत्मसमर्पण के बाद शिक्षा से जुड़ने वाले इन लोगों के लिए यह सामान्य जीवन की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:37 am

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री दिया ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का संदेश:महात्मा गांधी जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे, आमजन की समस्याएं भी सुनेंगे

गुरुग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ भारत अभियान में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और समाज को स्वच्छता का एक सशक्त संदेश दिया। इस दौरान विधायक मुकेश शर्मा पहलवान, पटौदी की विधायक बिमला देवी भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना केवल देश को गुलामी से आजाद कराना ही नहीं था, बल्कि वह एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण भी करना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू के इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन' को एक जन आंदोलन का रूप दिया है। आज देश का हर नागरिक इस अभियान से जुड़कर अपना योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। वैश्विक पटल पर साइबर सिटी की एक अलग पहचान है, इसलिए इसे साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी भी यहां के नागरिकों की अधिक हो जाती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें और सिंगल-यूज प्लास्टिक का पूरी तरह से त्याग करें। आमजन से मुलाकात करेंगेसमारोह के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आमजन से मुलाकात करेंगे। इस विशेष जनसुनवाई के दौरान वे जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को आमने-सामने सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोगों की बिजली, पानी, सड़क और कचरा प्रबंधन से जुड़ी रोजमर्रा की दिक्कतों को तुरंत नोट किया जाए और उनका ऑन-द-स्पॉट निवारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे संवाद में विश्वास रखती है और प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:28 am

बदमाशों का हाई-सिक्योरिटी ठिकाना, 20 फीट की दीवार पर करंट:भाई से मैसेज करवाकर शूटर को दबोचा, हत्यारा दूसरी बार गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो पकड़ा गया

ज्वेलर जतिन सोनी की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए झुंझुनूं पुलिस को हरियाणा और गुजरात तक गई। दोनों बार पहले ही भनक लगने से आरोपी भाग निकले। हरियाणा में पुलिस ऐसे मकान तक पहुंची, जहां आरोपी छिपे थे। करीब 20 फीट ऊंची दीवारें, चारों तरफ कैमरे और तारों में दौड़ता करंट था। पुलिस ने कई दिन तक आरोपियों के लौटने का इंतजार किया। जाल बिछाकर शूटर को बुलाया और आते ही दबोच लिया। दूसरी ओर गुजरात से बीकानेर में गर्लफ्रेंड मिलने पहुंचे योगेश चारणवासी को गिरफ्तार किया गया। शुरुआत में पुलिस के पास आरोपियों तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक आईडी कार्ड था। इसी एक सुराग से कड़ियां जुड़ती गईं। छह साल से ज्यादा चली इस जांच के बाद 30 सितंबर 2026 को अदालत ने पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। पहले समझे… क्या था पूरा मामला 15 सितंबर 2019 को दोपहर करीब 2:37 बजे वारदात हुई। माननगर स्थित स्काईलाइन हॉस्पिटल के पास न्यू प्रकाश ज्वेलर्स पर बाइक और सफेद बोलेरो से हथियारबंद बदमाश पहुंचे। उस समय शोरूम में ज्वेलर संदीप सोनी के भाई बाईसराम उर्फ जतिन सोनी और कर्मचारी नवीन मौजूद थे। बदमाशों ने दोनों पर पिस्टल तान दी और ज्वेलरी बैग में भरने के लिए कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने जतिन के गले में पहनी चेन भी उतरवा ली। बदमाश जब ज्वेलरी समेट रहे थे, उसी दौरान जतिन ने मौका देखकर दुकान का शीशा खोला और बाहर की तरफ भागे। बदमाशों ने उनका पीछा किया और सड़क पर ही उन पर गोली मार दी। जतिन गंभीर घायल होकर गिर पड़े। गोली मारने के बाद बदमाश शोरूम से लाखों रुपए की ज्लेवरी लूटकर बाइक और बोलेरो से फरार हो गए। गंभीर घायल जतिन को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 25 दिन बाद 9 अक्टूबर 2019 को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। पढ़िए … आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कहानी शुरुआत में पुलिस के पास सिर्फ एक आईडी कार्ड था सिटी डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने बताया- वारदात के बाद हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि आखिर बदमाश कौन थे और कहां गए? सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन फुटेज में योगेश चारणवासी के अलावा दूसरे आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। जिस वाहन से बदमाश आए और फरार हुए, उसका भी ऐसा कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला, जिससे हम सीधे आरोपियों तक पहुंच सकें। बदमाश मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे। वारदात के दौरान ज्वेलर जतिन सोनी को दिया गया योगेश का आईडी कार्ड था एक मात्र सुराग था। जो झुंझुनूं के चारणवासी गांव का रहने वाला है। योगेश फरार था, पुलिस पर भी बढ़ रहा था दबाव सिटी डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने बताया- वारदात के बाद योगेश फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। घटना को लेकर शहर में आक्रोश था। दिसंबर 2019 तक मुख्य आरोपी योगेश के फरार रहने को लेकर पुलिस पर दबाव था। इसी दौरान हमें पता चला कि वारदात से पहले कुछ संदिग्ध लोग मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं) के एक होटल में ठहरे थे। होटल संचालक से पूछताछ में मुख्य शूटर दीपक पहल के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद दीपक का मोबाइल हमारे हाथ लगा। हरियाणा पहुंचे तो मिला हाई सिक्योरिटी ठिकाना सिटी डीएसपी गोपाल सिंह ढाका ने बताया- शूटर दीपक की तलाश में टीम हरियाणा पहुंची। जांच करते-करते हम ऐसे मकान तक पहुंचे, जहां वारदात के बाद आरोपी छिपे थे। मकान के चारों तरफ करीब 20 फीट ऊंची दीवारें थीं। दीवारों पर तारों की फेंसिंग और बिजली का करंट था। दीवारों और परिसर में कैमरे भी लगे हुए थे। पूरा परिसर ऐसा था कि बाहर से अंदर जाना आसान नहीं था। लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से निकल चुके थे। आरोपी के लौटने के इंतजार में कई दिन तक वहीं डटे रहे सिटी डीएसपी ने बताया- हमने वह ठिकाना छोड़ा नहीं। चार जवानों को वहीं निगरानी के लिए छोड़ दिया। तीन दिन बाद पता चला कि हाई सिक्योरिटी ठिकाना शूटर दीपक के चचेरे भाई का है। आरोपी के भाई को कस्टडी में लेकर शूटर को भरोसा दिलाया। मैसेज पहुंचाया कि पुलिस को उसके बारे में पता चल सकता है और उसको कभी मार सकते हैं। ठिकाने पर वापस लौट आओंगे तो सुरक्षित रहोगे। कई दिन इंतजार के बाद दीपक उसी ठिकाने पर पकड़ा गया कुछ दिन की कोशिश के बाद दीपक वहां पहुंचा और हमने उसे पकड़ लिया। दीपक की गिरफ्तारी के बाद जांच को सबसे महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पूछताछ में विनोद कुमार का नाम सामने आया। उस समय वह भी फरारी काट रहा था। जांच में यह सामने आया कि योगेश और दीपक पहले से एक-दूसरे को जानते थे और विनोद की पहचान भी दीपक से थी। साजिश में योगेश और दीपक की भूमिका थी और विनोद को भी इसमें शामिल किया गया था। एक-एक कड़ी जुड़ती गई और पूरी टीम सामने आने लगी सिटी डीएसपी ने बताया- दीपक से मिली जानकारी के बाद जांच आगे बढ़ी तो मुकुंदगढ़ की होटल वाली कड़ी से हम प्रताप सिंह तक पहुंच चुके थे। वाहन उपलब्ध कराने वाले अंकित कुमार उर्फ मीठू की भूमिका भी जांच में सामने आई। लेकिन इस पूरी जांच में सबसे बड़ा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर था। जिस आरोपी योगेश चारणवासी का पहचान पत्र सबसे पहले हमारे हाथ लगा था, वही हमारी पकड़ से बाहर था। वापी में एक दिन देर हुई, लेकिन सुराग बीकानेर तक पहुंचा गया जांच के दौरान योगेश गुजरात के वापी में छिपे होने की जानकारी मिली। टीम वहां पहुंची, लेकिन वह एक दिन पहले वहां से निकल चुका था। जानकारी मिली कि बदमाश बीकानेर में अपनी गर्लफ्रेंड के पास जा सकता है। जल्दबाजी करने के बजाय उस घर की निगरानी की। एक रात योगेश के वहां पहुंचते ही टीम ने दबोच लिया। फरवरी 2020 में बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया गया। सात साल बाद अदालत का फैसला, पांच दोषियों को उम्रकैद जांच पूरी होने के बाद मामला अदालत पहुंचा। 30 सितंबर 2026 को अपर सेशन न्यायाधीश संख्या-2 कालूराम ने न्यू प्रकाश ज्वेलर्स डकैती और जतिन सोनी हत्याकांड में दीपक पहल, योगेश कुमार, विनोद कुमार, अंकित कुमार उर्फ मीठू और प्रताप सिंह को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं प्रमोद कुमार उर्फ धोलिया को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … चर्चित न्यू प्रकाश ज्वेलर्स गोलीकांड में 7 साल बाद फैसला:5 को उम्रकैद, एक बरी; आईडी कार्ड देकर कहा था- दम है तो पकड़ लेना झुंझुनूं शहर में सात साल पहले दिनदहाड़े न्यू प्रकाश ज्वैलर्स पर हुई डकैती, लूट और ज्वैलर जतिन सोनी की हत्या के चर्चित मामले में कोर्ट ने बुधवार को फैसला दिया। पूरी खबर पढ़ें गैंगस्टर-लॉरेंस से मिलने के लिए 20-दिन भूखे रहे थे कैदी:हाई सिक्योरिटी जेल में ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं खूंखार क्रिमिनल, गर्लफ्रेंड से भी बात करते हैं 'जेल में ब्रांडेड कफन'...इस किताब को लिखने वाला न कोई लेखक है, न वकील। केवल 8वीं पास है और वर्तमान में अजमेर हाई सिक्सोरिटी जेल का कैदी है। पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:25 am

रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी:खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद

जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकें करने के बाद गुरुवार देर रात महापौर शहर की सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक करने सड़कों पर उतर गए। सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुए इस रात्रिकालीन निरीक्षण में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर ने चारदीवारी क्षेत्र में बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा कचरे, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और सफाई के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कचरा नजर आने पर कोठारी ने खुद झाड़ू थामकर सड़क पर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर बनने के बाद उनकायह पहला रात्रिकालीन शहर दौरा रहा, जिसमें उन्होंने सीधे फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति समझने की कोशिश की। दीपोत्सव से पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में विशेष सफाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं खुद रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि धरातल पर कर्मचारियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की तैनाती से लेकर संसाधनों की उपलब्धता और कचरा उठाने की व्यवस्था तक सभी पहलुओं का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में समस्याओं का अध्ययन करने के बाद व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जयपुर सुंदर नजर आए महापौर ने कहा कि आने वाले समय में दीपोत्सव का त्योहार भी है। ऐसे में उनकी कोशिश है कि जयपुर स्वच्छ और सुंदर नजर आए, शहर रोशनी से जगमग हो। इसके लिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कर्मचारियों को फील्ड में आने वाली समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जाएगा। रात्रिकालीन निरीक्षण के जरिए यह भी देखने का प्रयास किया गया कि बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाले कचरे को उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सांसद मंजू शर्मा भी निरीक्षण में मौजूद रहीं महापौर के इस दौरे में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा की मौजूदगी भी रही। उनके साथ पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा और नगर निगम के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। बता दें कि चारदीवारी जयपुर का प्रमुख व्यावसायिक और पर्यटन क्षेत्र है। यहां बाजारों के बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाला कचरा, दुकानों के बाहर की सफाई और समय पर कचरा उठाना नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है। ऐसे में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर महापौर ने यह जानने की कोशिश की कि कागजों पर बनाई गई व्यवस्था का क्रियान्वयन जमीन पर किस तरह हो रहा है। यूनेस्को की हेरिटेज पहचान को सुरक्षित रखने की बात निरीक्षण के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर की हेरिटेज पहचान और यूनेस्को से मिले दर्जे को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कोठारी ने स्पष्ट किया कि जयपुर को यूनेस्को से मिली हेरिटेज पहचान को किसी भी सूरत में खोने नहीं दिया जाएगा। महापौर के सामने अब शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ चारदीवारी क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने की भी चुनौती है। रात्रिकालीन सफाई के निरीक्षण के जरिए उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है। अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव होते हैं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय किए गए लक्ष्यों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:25 am

लोडिंग वाहनों में मजदूरों को बैठाने पर पुलिस सख्त:हाईवे पर चलाया चेकिंग अभियान; चालकों को समझाइश के साथ सख्त चेतावनी

पीथमपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सागौर थाना पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोडिंग वाहनों में क्षमता से अधिक मजदूर और यात्रियों को बैठाकर ले जाने वाले चालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोडिंग वाहनों में सफर कर रहे मजदूर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में मजदूर रोजाना काम के लिए आवाजाही करते हैं। कई बार मजदूर पिकअप, लोडिंग ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के खुले हिस्से में बैठकर सफर करते हैं। पुलिस के अनुसार ऐसे वाहनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते हैं। अचानक ब्रेक लगने या मोड़ पर वाहन असंतुलित होने से मजदूरों के सड़क पर गिरने का खतरा रहता है। क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर कार्रवाई अभियान के दौरान सागौर पुलिस ने कई मालवाहक वाहनों को रोककर चालकों और मजदूरों से बातचीत की। पुलिस ने चालकों को बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना नियमों का उल्लंघन है। नियम तोड़ने पर चालान के साथ वाहन का परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जा सकती है। मजदूरों से सुरक्षित सफर की अपील पुलिस ने मजदूरों को समझाइश देते हुए कहा कि कुछ रुपए बचाने के लिए जान जोखिम में न डालें। यात्रा के लिए बस, ऑटो या अधिकृत सवारी वाहनों का ही उपयोग करें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:25 am

48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून:बारिश का अलर्ट नहीं, रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम, राजनांदगांव में पारा 34°C

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा और किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का अलर्ट नहीं है। रायपुर में आज (2 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34C और न्यूनतम करीब 25C रह सकता है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम 33.4C और न्यूनतम 24.9C तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के लगभग पूरे हिस्से में मौसम ड्राई रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून की वापसी के लिए बन रहा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। अगले 2 दिन: प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना।चेतावनी: किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:23 am

पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा:प्रदेशाध्यक्ष बोले- गांव के अंतिम छोर तक पहुंचें कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को भीलवाड़ा में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत राज चुनाव में जीत हासिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के हाथ मजबूत करने हैं। राचौपाल और नुक्कड़ सभाओं के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के मुद्दों को भी जनता के सामने रखने की बात कही। बैठक में उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर भी कई आरोप लगाए। गांव-गांव पहुंचकर जनता को जागरूक करने के निर्देश राठौड़ ने बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ताओं को गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचकर जनता के बीच जनजागृति लानी होगी। इसके लिए चौपाल पर चर्चा और नुक्कड़ सभा जैसे कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ विपक्ष के कारनामों को भी आमजन के सामने रखने की बात कही। राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के निवेश का लगाया आरोप राठौड़ ने देश विरोधी ताकतों और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। देश के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। भारत का परचम पूरे विश्व में फहरा रहा है और यही बात देश विरोधी विदेशी ताकतों को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी पर इन्वेस्टमेंट करने वाली विदेशी ताकतों को यह समझ आ गया है कि राहुल पर निवेश यानी मोदी की और अधिक मजबूती है। इसलिए अब वे उसे छोड़कर कॉकरोच जैसे हथकंडे अपनाने पर आ गए हैं। विपक्ष पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा राठौड़ ने कहा कि जंतर-मंतर पर भारत के टुकड़े करने की बात कही गई, भगवान राम के लिए अपशब्द कहे गए, पीएम मोदी और उनकी मां को अपमानित किया गया तथा रानी पद्मिनी के जौहर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि मीडिया की एक बहिन का कैमरा तोड़ा गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि यूथ द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, ऐसे लोगों का समर्थन करने जब विपक्ष के नेता पहुंचे तो देश के करोड़ों देशभक्तों के मन में गुस्सा था। अब इस गुस्से को वोट की चोट में बदलकर इन देश विरोधी ताकतों को नेस्तनाबूद करने का समय है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता वंदे मातरम् की गरिमा को नहीं जानते और उसका अपमान करते हैं, उन्हें सबक सिखाना जरूरी है। 16 पंचायत समितियों और जिला परिषद में कमल खिलाने का दावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिले को कांग्रेस मुक्त करने के बाद नगर निकाय चुनाव में भी 11 में से 8 निकायों में भाजपा ने जीत हासिल की है। आने वाले पंचायत राज चुनाव में भी 16 पंचायत समितियों और जिला परिषद में कमल खिलाकर जिले को कांग्रेस मुक्त करेंगे। कांग्रेस नेताओं के आपसी विवाद पर साधा निशाना मेवाड़ा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि मंचों से अनर्गल बयानबाजी और राज की धमकी देना इनकी फितरत में है। उनके इन्हीं कृत्यों की वजह से जिले में इस पार्टी का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं, वह भला जिले की जनता का क्या विकास करेंगे। ये नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, विधायक गोपीचंद मीणा, जब्बरसिंह सांखला, उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पीतलिया, गोपाल खंडेलवाल, महापौर जसवंत कंवर, उप महापौर राधेश्याम सोमानी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:23 am

पुराने सिक्के-नोट खरीदने के बहाने ठगी के 9 आरोपी गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल से बनाया शिकार, फीस और फर्जी मैसेज से ऐंठे पैसे; 2 फरार

किशनगढ़बास पुलिस ने पुराने सिक्के और करेंसी नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ दो कार्रवाई की। बम्बोरा घाटा और कोटकासिम चौराहे से 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से बोलेरो गाड़ी और कई मोबाइल फोन बरामद हुए। पहली कार्रवाई में 5 आरोपी पकड़े गए, जबकि 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दूसरी कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बम्बोरा घाटा के पास दबोचा गिरोह पुलिस के अनुसार, गश्त और चेकिंग के दौरान बम्बोरा घाटा के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने नसीम (24) पुत्र अख्तर खान निवासी न्याणा, मुनफेद (22) पुत्र अख्तर खान निवासी न्याणा, साहिन (23) पुत्र पप्पू निवासी दोंगड़ा, मुनफेद (24) पुत्र अली मोहम्मद निवासी दोंगड़ा और मोहित (19) पुत्र अकरम निवासी दोंगड़ा को गिरफ्तार किया। वहीं साहुदीन पुत्र कल्लू और वारिस पुत्र भूरू निवासी दोंगड़ा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फर्जी आईडी बनाकर करते थे ठगी जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाते थे। इन आईडी से पुराने सिक्के और नोट लाखों रुपए में खरीदने के वीडियो और मैसेज पोस्ट किए जाते थे। संपर्क करने वाले लोगों से रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग सहित अन्य शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी। इसके अलावा खातों में गलती से पैसे जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर भी लोगों को भ्रमित किया जाता था। मोबाइल में मिली फर्जी प्रोफाइल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मोबाइलों की जांच में फर्जी प्रोफाइल, फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और साइबर ठगी से जुड़े अन्य साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम पोर्टल पर इन मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों से संबंधित देश के विभिन्न राज्यों की शिकायतें भी दर्ज मिली हैं। कोटकासिम चौराहे से चार आरोपी पकड़े दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भिवाड़ी-अलवर हाईवे रोड स्थित कोटकासिम चौराहे से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी भी पुराने सिक्के और करेंसी नोट महंगे दामों में खरीदने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान (20) पुत्र शहाबुद्दीन, रिजवान (24) पुत्र साहूकार निवासी दोहलियों का बास-बाझोट किशनगढ़बास, नासिफ (19) पुत्र हनीफ निवासी मांदला थाना रामगढ़ और साबिर उर्फ कीडू (22) पुत्र लल्लू निवासी ताजू का बास-मिर्जापुर किशनगढ़बास के रूप में हुई है। दर्जनों फर्जी प्रोफाइल आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दर्जनों फर्जी प्रोफाइल बनी मिली हैं। पुलिस अब मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही देशभर में हुई संभावित साइबर ठगी की वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:22 am

40 साल बाद लीज निरस्त करने पर विरोध:सतना में विधायक के साथ कलेक्टर से मिले रहवासी, मांगे कॉलोनी के दस्तावेज

सतना के भरहुत नगर में मप्र हाउसिंग बोर्ड की लीज रद्द करने की कार्रवाई का रहवासियों ने विरोध किया। व्यावसायिक इस्तेमाल के नोटिस के बाद गुरुवार शाम वे विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और शंभूचरण दुबे के साथ कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से मिले। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और मप्र हाउसिंग बोर्ड की प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनुष्का जैन से भरहुत नगर के दस्तावेज मांगे। जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। जांच के बाद कार्रवाई की मांगरहवासियों ने 40 साल बाद लीज रद्द करने पर सवाल उठाए और कॉलोनी को फ्री होल्ड करने की मांग की। भरहुत नगर में मिश्रित लैंडयूज के कारण कई गतिविधियां चलती रही हैं, इसलिए उन्होंने दस्तावेजों व जमीन की जांच के बाद ही कार्रवाई की मांग की। मुलाकात में सुहास त्रिपाठी, डॉ. राकेश अग्रवाल, सीए शैलेष जैन, हेमंत सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, साधना कपूर, डॉ. रेखा पांडेय, डॉ. अनुज पांडेय, कैलाश आयलानी मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:20 am

13 दिन से लापता युवक थाने पहुंचा,बोला-मैेंने जहर खा लिया:पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत

चित्तौड़गढ़ पुलिस की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। मां के जेवर हड़पने वाले दो मामा से वह परेशान था। युवक 13 दिन से घर से लापता था। पत्नी का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी कोतवाली थाने ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने दोनों मामा पर जेवर हड़पने और धमकियां देने का आरोप लगाया। उसने परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर होना बताया। फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर युवक ने उदयपुर आकर जहर खा लिया। उसने सुखेर थाने जाकर पुलिस को जहर खाने की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाने में बोला- मैंने जहर खा लिया है चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर निवासी अनिता उर्फ अन्नु लाखोटिया ने गत 28 सितंबर को एसपी ऑफिस में परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि वह पति नीलेश व सास आशादेवी के साथ रहती है। सास के परिजनों ने उन्हें भीलवाड़ा में एक प्लॉट व 8 तोला सोने के जेवर दिए थे, जो सास के भाई जगदीश और रमेश राठी ने अमानत के रूप में खुद के पास रख लिए। जरूरत पड़ने पर देने की बात कही। 3-4 महीने पहले तकाजा करने पर दोनों मामा ने पति को हत्या करवाने की धमकियां दी। गत 17 सितंबर से पति नीलेश घर से लापता हो गए। उन्होंने 3 दिन तक कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पत्नी अन्नू ने बताया कि नीलेश बुधवार 30 सितंबर को सुखेर थाने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां शाम 6 बजे उनकी मौत हो गई। शम को परिजन उदयपुर पहुंचे और शव ले गए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:18 am

पुश्तैनी मकान के विवाद में ग्राइंडर से अधेड़ पर हमला:सतना में आधा हाथ कटा; पत्नी और दो बेटों पर मारपीट का आरोप

सतना जिले के नागौद में पुश्तैनी मकान पर कब्जे के विवाद में एक अधेड़ पर ग्राइंडर से हमला हुआ। 55 वर्षीय मुन्ना सोनी का एक हाथ लगभग आधा कट गया। उनकी पत्नी चंद्रलता अवधिया और दो बेटों पर मारपीट का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मुन्ना सोनी नागौद में रहते हैं। वह 20 साल से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहे हैं। परिवार के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद है। ग्राइंडर से हमले में हाथ कटागुरुवार शाम मुन्ना के बाहर जाने के दौरान पत्नी चंद्रलता अपने दो बेटों के साथ मकान पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने ग्राइंडर मशीन से ताला काटने का प्रयास किया। मुन्ना के विरोध करने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। इसी दौरान ग्राइंडर से हुए हमले में मुन्ना का हाथ गंभीर रूप से कट गया। एक महीने पहले भी हो चुका विवादमुन्ना के भाई ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। वायरल वीडियो में पत्नी और बेटे घायल मुन्ना को अस्पताल ले जाने का प्रयास करते दिखे, पर मुन्ना ने मना किया। नागौद अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में सतना रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि करीब एक माह पहले भी मुन्ना का पत्नी और बेटों से विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस अब पुराने विवाद और गुरुवार की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:15 am

एशियन गेम्स के सिल्वर से ओलंपिक गोल्ड तक का लक्ष्य:ऐश्वर्य बोले-जीत और हार दोनों से सीखते हैं, आशी ने कहा- प्रेशर में सेल्फ-बिलीफ सबसे जरूरी

एशियन गेम्स-2026 में शूटिंग के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भोपाल लौटे। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों, प्रतियोगिता के दबाव, जापान के मौसम और ट्रेनिंग के दौरान आई चुनौतियों को साझा किया। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करना है। ऐश्वर्य: देश के लिए मेडल जीतना गर्व की बात ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि एशियन गेम्स में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर काफी खुशी हुई। इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की थी। मेडल जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने भैया को फोन कर बात की। परिवार से बात करने के बाद खुशी का अहसास और बढ़ गया। ओलंपिक में वर्ल्ड मेडल लक्ष्य, अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप पर फोकस ऐश्वर्य ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में वर्ल्ड मेडल जीतना है। फिलहाल अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप सबसे बड़ा लक्ष्य है, क्योंकि इसमें ओलंपिक कोटा भी मिलेगा। उनके मुताबिक एशियन गेम्स का मेडल खुशी देने वाला है, लेकिन खिलाड़ी के लिए अगली चुनौती पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है। पिछली बार शानदार प्रदर्शन, इस बार सिल्वर से मिली सीख पिछले एशियन गेम्स के प्रदर्शन से तुलना पर ऐश्वर्य ने कहा कि पिछली बार पूरे गेम्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इस बार सिल्वर मेडल मिला। हालांकि वे इसे निराशा के तौर पर नहीं देखते। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों से सीख मिलती है और यही प्रक्रिया खिलाड़ी को लगातार बेहतर बनाती है। रैंकिंग का पता बाद में चलता है फाइनल के दौरान मेडल पक्का होने के क्षण को लेकर ऐश्वर्य ने बताया कि शूटिंग के दौरान खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर रहता है। उस समय रैंकिंग की स्थिति हमेशा पता नहीं चलती। पीछे आने के बाद परिणाम और रैंकिंग की जानकारी मिलती है और तभी पता चलता है कि कौन सा मेडल मिला है। भोपाल की इंडोर रेंज से मिला फायदा ऐश्वर्य ने बताया कि 50 मीटर शूटिंग रेंज सामान्य तौर पर ओपन होती है, जबकि इंडोर फाइनल रेंज देश में कम हैं। मध्यप्रदेश की इंडोर फाइनल रेंज में उन्होंने काफी ट्रेनिंग की है। इससे एशियन गेम्स में वहां के वातावरण में खेलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। आशी: मेडल के साथ रिलैक्सेशन, लेकिन रुकने का समय नहीं आशी चौकसे ने कहा कि एशियन गेम्स का मेडल लेकर भोपाल पहुंचना अच्छा लग रहा है। लंबे समय से चल रही मेहनत के बाद मेडल मिलने से रिलैक्सेशन महसूस हो रहा है। हालांकि अब रुकने का समय नहीं है। आगे कई बड़े मुकाबले हैं और फोकस उन पर है। प्रेशर आएगा ही, ब्रीदिंग और सेल्फ-बिलीफ जरूरी आशी ने बताया कि शूटिंग में दबाव के दौरान ब्रीदिंग, फिजिकल एस्पेक्ट और स्टेबिलिटी पर ध्यान दिया जाता है। बड़े मुकाबलों में प्रेशर स्वाभाविक है, लेकिन उसे संभालना जरूरी है। उनके मुताबिक ब्रीदिंग के साथ सेल्फ-बिलीफ सबसे महत्वपूर्ण है। खुद पर भरोसा हो तो दबाव के बावजूद खिलाड़ी मुकाबले में डटा रह सकता है। जापान जाने से पहले भोपाल में किया कैंप आशी ने बताया कि एशियन गेम्स की तैयारी कई साल से चल रही थी। जापान जाने से पहले भोपाल में कैंप लगाए गए थे। उस समय भोपाल का मौसम जापान जैसा था, जिससे वहां के वातावरण में ट्रेनिंग करने का फायदा मिला। शूटिंग में तकनीकी पहलू ज्यादा होने के कारण तैयारी लगातार चलती रहती है। दो घंटे की ट्रैवलिंग से रिकवरी का समय कम हुआ आशी के मुताबिक जापान में उनका वेन्यू काफी दूर था और वहां पहुंचने में करीब दो घंटे लगते थे। मुकाबले सुबह होते थे, इसलिए यात्रा के बाद मैच और रिकवरी दोनों चुनौती बने। उन्होंने बताया कि भारतीय दल 16 तारीख को जापान पहुंच गया था, जबकि उनका मुकाबला 26 तारीख को था। इसके बावजूद मुकाबलों के दौरान ट्रैवलिंग की वजह से रिकवरी के लिए समय कम मिला। 30-35 देशों में खेल चुकीं, हर जगह अलग चुनौती आशी ने बताया कि वे करीब 30 से 35 देशों में खेल चुकी हैं। अलग-अलग देशों में मौसम और खान-पान बदलता है। वेजिटेरियन होने के कारण भोजन में बदलाव भी चुनौती रहता है। उनके अनुसार हर इंटरनेशनल गेम्स की अपनी चुनौतियां होती हैं और खिलाड़ी को उसी के मुताबिक तैयारी करनी पड़ती है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा अगला लक्ष्य आशी ने कहा कि अब उनका फोकस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। इसमें ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके बाद पूरे साल होने वाले मुकाबले भी ओलंपिक की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि मेन गोल ओलंपिक है और उससे पहले ओलंपिक कोटा हासिल करना अगला लक्ष्य है। चीन के खिलाड़ियों से मातृभाषा को लेकर सीख चीन की शूटिंग टीम के बारे में आशी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों में अपने देश के प्रति यूनिटी और डेडिकेशन दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि चीन के खिलाड़ी आमतौर पर इंटरव्यू अपनी भाषा में देते हैं। आशी के मुताबिक इससे अपनी मातृभाषा में बात करने और उसे महत्व देने की सीख मिलती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:14 am

दुकानदार-ग्राहक में चले लात-घूंसे:महिला ने चूड़ियां पसंद नहीं आने पर दुकान में फेंकी, दोनों पक्षों की ओर से केस

आगर मालवा शहर के मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान पर गुरुवार रात विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चूड़ी पसंद नहीं आने पर शुरू हुआ विवाद फय्युम पिता सत्तार मुल्तानी निवासी मुल्तानी मस्जिद हाटपुरा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका दोस्त जाकिर खान पत्नी रीना कंवर के साथ राहुल गुप्ता की चूड़ी दुकान पर गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रीना को चूड़ी पसंद नहीं आई तो उसने चूड़ी दुकान में फेंक दी। इसी बात को लेकर राहुल और जाकिर के बीच विवाद हो गया। फय्युम ने आरोप लगाया कि राहुल ने जाकिर के साथ मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्युम के साथ भी दुकान में काम करने वाले जितेंद्र ने डंडे से मारपीट की। रिपोर्ट में जाकिर और फय्युम को चोट लगने की बात कही गई है। वहीं, सोहेल खान के घटना देखने का उल्लेख भी किया गया है। दुकानदार पक्ष ने भी लगाए आरोप दुकानदार पक्ष ने भी मारपीट और दुकान में हंगामा करने के आरोप लगाए हैं। दुकानदार के अनुसार वह थोक का व्यापार करता है, इसके बावजूद महिला ने चूड़ा खरीदने की जिद की। उसे एक पैकेट देने के बाद भाव को लेकर महिला और उसके साथ आए लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे CCTV फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज से घटना के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:11 am

रायगढ़ में 49 हाथियों का दल सड़क पर पहुंचा, VIDEO:एक हाथी बीच सड़क बैठा; वन विभाग ने वाहनों को रोककर सुरक्षित जंगल भेजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में 49 हाथियों का दल घूम रहा है। दो दलों में मौजूद हाथी पिछले 15 दिनों से अधिक समय से इलाके में हैं। शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ रहे हैं। बुधवार शाम सामारूमा-अमलीडीह के बीच हाथियों का दल सड़क पर पहुंच गया। एक हाथी सड़क पर ही बैठ गया, जबकि बाकी हाथी सड़क किनारे घूमते रहे। हाथियों के सड़क पर आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। वन अमला और हाथी मित्र दल की निगरानी में हाथी एक-एक कर सड़क पार करते रहे। हर शाम सड़क पर आ रहा दल बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हर शाम सामारूमा रोड पर आ रहा है। शाम करीब 5 बजे के बाद हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते हैं। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर भी पहुंच जाते हैं। हाथियों के सड़क पर आने से रायगढ़-घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित होता है। हाथियों के जंगल की ओर जाने के बाद ही राहगीरों को सड़क से गुजरने दिया जाता है। लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग घरघोड़ा सबडिवीजन के SDO आशुतोष मंडावा ने बताया कि हाथियों के दल पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथियों के सड़क पार करने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल के सदस्य दोनों ओर से वाहनों को रोक देते हैं, ताकि हाथी सुरक्षित सड़क पार कर सकें। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक हाथी सड़क पर बैठ गया था। कुछ देर बाद पूरा दल वापस जंगल की ओर चला गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:07 am

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सलूम्बर मे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान:सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी मिली, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ

सलूंबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को देर शाम सलूंबर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक मनाए जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम में जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिकारी ममता जाखड़ ने जिले के वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम जोशी एवं महेश आमेटा का सम्मान किया। वहीं पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जीवन अनुभवों और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:07 am

के.एफ.रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के 2 पुलिसकर्मी का चयन:SI रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट एवं हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को मिला विशिष्ट श्रेणी सम्मान

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वर्ष 2024-25 के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए प्रदेश के 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया है। इनमें रतलाम जिले के सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी और साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी और हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। जोशी को 12 बोर गन और प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जबकि शर्मा को 50 हजार रुपए और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जावरा में तनावपूर्ण स्थिति संभालने पर SI जोशी का चयन वर्ष 2024 में जावरा शहर के शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। उस समय सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी ने पुलिस प्रबंधन संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार, तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के चलते स्थिति को किसी अप्रिय घटना के बिना नियंत्रित किया गया। इसी कार्य के आधार पर जोशी का चयन के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार की अति विशिष्ट श्रेणी के लिए किया गया है। तकनीकी जांच से कई मामलों के खुलासे में भूमिका साइबर सेल में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को उनके करीब 25 साल के सेवाकाल में तकनीकी विश्लेषण और ओपन सोर्स तकनीक के इस्तेमाल के जरिए मामलों के खुलासे में किए गए कार्य के लिए विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अंधे कत्ल, अपहरण, सनसनीखेज चोरी, संगठित साइबर अपराध और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच में तकनीकी मदद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 25 साल में 423 बार मिला सम्मान पुलिस के मुताबिक मनमोहन शर्मा को करीब 25 साल की सेवा के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए अब तक 423 प्रशंसा पत्र और नगद पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें 284 नगद पुरस्कार शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 1 लाख 71 हजार 440 रुपए बताई गई है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को दी बधाई रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुरस्कार के लिए चयनित सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी और हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर सम्मान मिलना उनके साथ-साथ पूरे रतलाम पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:03 am

लुधियाना में ऑटो गैंग एक्टिव:मोगा से आई महिला के गहने और मोबाइल चुराया, दो लोगों ने बातों में ध्यान भटकाया

लुधियाना में लोकल अड्डा, घंटा घर, बस स्टेंड आदि इलाकों में ऑटो गैंग पूरी तरह से एक्टिव है। बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ ये नौसरबाज ऑटो गैंग वाले लूटपाट की वारदातें कर रहे है। जानकारी मुताबिक मोगा से अपनी ननद की शादी में शामिल होने लुधियाना आई महिला के साथ ऑटो में बैठाकर ध्यान भटकाने और गहने व मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता किरण रानी निवासी मोगा की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने आरोपी जाहुल, राजू, इजरायल और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 303(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है। ऑटो में पहले से दो व्यक्ति बैठे थे जिन्होंने ध्यान भटकाया जानकारी देते हुए किरण रानी ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को वह अपनी ननद की शादी में शामिल होने के लिए पति, बेटी और बेटे के साथ मोगा से लुधियाना आई थी। बस स्टैंड से परिवार ने हरे रंग के ऑटो नंबर PB10JE-8034 में बैठकर घर के लिए रवाना हुए। ऑटो में पहले से दो व्यक्ति बैठे हुए थे। किरण के अनुसार, रास्ते में आरोपियों ने बातचीत में उलझाकर परिवार का ध्यान भटकाया। घर पहुंचने के बाद जब परिवार ने अपना सामान चेक किया तो गहने और मोबाइल फोन गायब मिले। महिला को शक हुआ कि ऑटो चालक और उसके साथियों ने रास्ते में ध्यान भटकाकर सामान चोरी किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान आरोपी मोहम्मद जाहुल और राजू सिंह को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी इजरायल समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है। की जांच ASI मनप्रीत सिंह कर रहे है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:58 am

मंदसौर के धुंधड़का पहुंची वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प यात्रा:उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत, संजा माता की आरती में शामिल हुए यात्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी-वडनगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार रात मंदसौर जिले के धुंधड़का पहुंची। यहां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और यात्री संजा माता की आरती में शामिल हुए। देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की दिशा में बदला है। केंद्र सरकार ने लोगों को आवास, आयुष्मान कार्ड, रसोई गैस और जल जीवन मिशन के तहत नल से जल जैसी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने यात्रा को भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण बताया। सांसद सुधीर गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति की बात कही। यात्रा में शामिल यात्रियों को भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा, प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। यात्रा दल ने धुंधड़का में रात में आराम किया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:58 am

न्यूड वीडियो का विरोध करने पर पत्नी की हत्या:15 माह तक कोर्ट में चली सुनवाई, आरोपी पति को उम्रकैद; जुर्माना भी लगाया

भिंड के ग्राम पुलेह का पुरा में पत्नी की हत्या के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी पति जबर सिंह पुत्र भारत सिंह दोहरे को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में अभियोजन की ओर से 15 गवाहों के बयान कराए गए और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया। मामला 26 जून 2025 का है। अभियोजन के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने खुद अपने पिता को पत्नी डोली की हत्या करने की बात बताई थी। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से घटना से पहले का एक वीडियो भी मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डोली के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। आरोपी ने पिता को बताई थी हत्या की बात अभियोजन के अनुसार 26 जून की सुबह जबर सिंह ने अपने पिता भारत सिंह से कहा कि उसने पत्नी डोली को मार दिया है। इसके बाद भारत सिंह ऊमरी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। उसने फोन से डोली के मायके वालों को भी जानकारी दी। डोली के पिता ने थाने पहुंचकर जबर सिंह और उसके पिता भारत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2025 में BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। मोबाइल में मिला था घटना से पहले का वीडियो विवेचना के दौरान पुलिस ने डोली के मायके वालों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि डोली की शादी जबर सिंह से 10 फरवरी 2025 को हुई थी। पुलिस ने शादी का कार्ड भी जब्त किया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की। अभियोजन के मुताबिक मोबाइल में 25 जून की रात का एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था और डोली उसे रोक रही थी। अभियोजन ने इसी घटनाक्रम को हत्या की वजह बताया। पोस्टमार्टम में गर्भवती होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डोली के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की प्रकृति हत्यात्मक बताई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। विचारण के दौरान अभियोजन ने कुल 15 साक्षियों के बयान कराए। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों को विश्वसनीय मानते हुए जबर सिंह को BNS की धारा 103(1) के तहत दोषी माना और आजीवन कारावास व 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। प्रकरण में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक उत्तम सिंह राजपूत ने पैरवी की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:57 am

कुत्ते ने किया अटैक, युवक की रेबीज से मौत:20 दिन बाद दम तोड़ा; अब कुत्तों को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ रही पालिका टीम

नागौर के बासनी कस्बे में आवारा कुत्तों के हमले में घायल 22 साल के युवक की इलाज के दौरान रेबीज से मौत हो गई। करीब 20 दिन पहले कुत्तों ने उस पर हमला किया था। जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कस्बे में आवारा कुत्तों के हमलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ दिन पहले एक बच्ची पर भी कुत्तों ने हमला किया था। नगर पालिका अब डॉग शेल्टर के लिए जमीन चिन्हित कर रही है और फिलहाल कुत्तों को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ रही है। रेबीज संक्रमण से हुई मौत परिजनों के अनुसार, मोहम्मद क्यूम पर करीब 20 दिन पहले कुत्तों ने हमला किया था। हमले में वह घायल हो गया था। घाव ज्यादा गहरा नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वह मुंबई चला गया। वहां तबीयत बिगड़ने पर उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान करीब तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसकी मौत रेबीज संक्रमण के कारण हुई। बाजार और गलियों में घूमते हैं आवारा कुत्तों के झुंड बासनी कस्बे में आवारा कुत्तों के झुंड बाजारों, गलियों और आबादी वाले क्षेत्रों में घूमते रहते हैं। लोगों का कहना है कि इनसे सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्गों को है। कुछ दिन पहले एक बच्ची पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद लोगों ने नगर पालिका से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। डॉग शेल्टर के साथ कांजी हाउस की भी मांग बासनी और कुम्हारी गांव के लोगों ने प्रशासन से डॉग शेल्टर बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। इसके साथ ही बाजारों में बड़ी संख्या में घूम रहे गोवंश को भी कांजी हाउस में पहुंचाने की मांग की गई है। जमीन चिन्हित कर रही नगर पालिका, जल्द शुरू होगा काम बासनी नगरपालिका ईओ नरसिंह राम टाक ने बताया - कुत्तों के हमले से लोगों के घायल होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन घटनाओं को देखते हुए डॉग शेल्टर बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जगह निर्धारित कर डॉग शेल्टर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल नगर पालिका की टीम आवारा कुत्तों को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:55 am

बागेश्वर धाम से 20 वर्षीय युवक 13 दिन से लापता:बालाजी के दर्शन करने बुलंदशहर से आया था; बहन ने SP से लगाई गुहार

छतरपुर के बागेश्वर धाम से 20 साल का युवक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार, नीरज उर्फ चिंटू बुलंदशहर का रहने वाला है। वह 19 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बालाजी के दर्शन करने मंदिर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। नीरज अपने पिता कैलाश चंद्र के साथ 18 सितंबर को बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आया था, क्योंकि उसकी तबीयत खराब रहती थी। कई दिनों तक तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के सदस्य मिलकर ढूंढने में जुटेनीरज की बहन प्रियंका बेदी ने बताया कि परिवार ने बागेश्वर धाम, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी उसे खोजा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार के सदस्य छतरपुर जिले में भी उसकी तलाश कर रहे हैं। प्रियंका ने बमीठा थाने में कई बार गुमशुदगी की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द खोजने की मांग की है। परिवार नीरज के लापता होने से बहुत परेशान है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:54 am

लुधियाना आर्मी कैंप में रेप,फौजी की पत्नी से दुष्कर्म:आर्मी क्वार्टर दिलाने वाले फौजी ने साथी की पत्नी को बनाया हवस का शिकार,मामला दर्ज

लुधियाना के जगराओं ब्रिज के पास स्थित CG आर्मी कैंप से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है देश की रक्षा करने वाले एक फौजी पर अपने ही साथी जवान की पत्नी के साथ जबरदस्ती (रेप) करने का संगीन आरोप लगा है। मदद के बहाने शुरू हुआ घिनौना खेल जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति जो इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें लुधियाना के CG आर्मी कैंप में एक सरकारी क्वार्टर अलॉट हुआ था जहां पीड़िता अपनी बेटी के साथ रहती थी। इस कैंप की देखरेख और चार्ज 152 C रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय जवान के पास था। आरोपी ने शुरुआत में बड़ी चालाकी से इस परिवार की मदद की और उन्हें क्वार्टर दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी एहसान और जरूरत पड़ने पर की गई मदद के बहाने उसने पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आपस में रिलेशन बन गए। तलाक की धमकी और गेस्ट रूम में दरिंदगी मामला तब और भयानक हो गया जब आरोपी ने अपनी हदें पार करनी शुरू कर दीं। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी बाद में उसके साथ जबरदस्ती रिलेशन बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में अपने पति को कुछ भी बताया तो वह उनका तलाक करवा देगा। दरिंदगी की सारी हदें तब पार हो गईं जब 28 सितंबर 2026 को आरोपी ने पीड़िता को फोन करके अपने गेस्ट रूम में बुलाया। जैसे ही महिला वहां पहुंची उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने कसा शिकंजा इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस की शरण ली। लुधियाना की डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1 अक्टूबर को आरोपी फौजी के खिलाफ BNS की धारा 64 के तहत रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच ASI परमजीत सिंह को सौंपी गई है जो अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:54 am

25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर की तलाश:6 ठिकानों पर छापे से पहले भागा; रेड लीक के आरोप में कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को पाम बेलाजिओ स्थित उसके ठिकाने, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल गया था। ऐसे में पुलिस को शोएब के दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है। पुलिस अब उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इधर, रेड की सूचना लीक करने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है। दबिश की जानकारी लीक होने के आरोप में कॉन्स्टेबल लाइन अटैच जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि, कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को शक, पहले ही पहुंच गई थी दबिश की जानकारी पुलिस को आशंका है कि शोएब ढेबर को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद उसने अपने संभावित ठिकाने बदल दिए। अब जांच की जा रही है कि दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी पुलिस विभाग में किस स्तर से बाहर गई और आरोपी तक कैसे पहुंची। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति अदालत से शोएब को दोबारा गिरफ्तार करने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। 14 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। इसमें 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी देने की बात सामने आई थी। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। अब शोएब की तलाश के साथ गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की भी जांच की जा रही है। इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बिश्नोई गैंग के बारे जानिए… …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी: 50 करोड़ मांगे, अनवर-एजाज का नाम लेकर धमकाया, पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:49 am

दादा ने कहा-सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा?:नेचुरल फार्मिंग से 7 करोड़ का टर्नओवर, खेत से सीधे 200 घरों तक पहुंचा रहे प्रोडक्ट

दादा ने खेती के लिए मोटिवेट किया। कहते थे- सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा? नौकरी छोड़कर खेती करना भी आसान नहीं था। ऑर्गेनिक और नेचुरल फॉर्मिंग के साथ इनके बाजार को देखा और समझा। पहली बार पपीते के पौधे लगाए, लेकिन मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद पूरा मॉडल बदलने की कोशिश की। फसल के साथ पशुपालन जोड़ा, उपज का वैल्यू एडिशन किया और सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाई। आज 200 लोगों की किचन में आटा, फल-सब्जियां, घी-तेल पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा पौधों से मिलने वाली मेडिसन भी सप्लाई कर रहे हैं। नेचुरल फॉर्मिंग के मॉडल से कारोबार करीब 7 करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच गया है। आखिर ऐसा क्या किया कि खेती में शुरुआती झटकों के बाद किसान नीतेश यादव (35) ने इसे कमाई के मॉडल में बदल दिया? म्हारे देस की खेती में इस बार बात कोटपूतली-बहरोड़ के किसान की … पावटा के गोवर्धनपुरा के रहने वोले नीतेश यादव ने MBA किया। पिता महेश चंद (63) और मां श्यामवती देवी दोनों सरकारी टीचर हैं। छोटा भाई, बहन भी सरकारी नौकरी में हैं। दादा पटवारी थे। पढ़ाई के दौरान उन्होंने देखा - लोग ऑर्गेनिक के नाम पर उत्पादों को महंगे दामों पर बेचते हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए इन उत्पादों की शुद्धता पर भरोसा करना मुश्किल होता है। यहीं से नीतेश को लगा कि किसान को ऐसा मॉडल तैयार करना चाहिए, जिसमें ग्राहक खेत से लेकर घर तक उत्पाद की शुद्धता पर भरोसा कर सके। बिजनेस के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए शादी के बाद बैंक की नौकरी की नीतेश यादव बताते हैं- खेती को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए बिजनेस की तरह काम करने का फैसला किया। इसके लिए पैसे की जरूरत थी। लेकिन बिना अपनी काबिलियत दिखाए बैंक और घर से रुपए मिलना मुश्किल होता है। इसलिए शादी के बाद उन्होंने बैंक की नौकरी की, लेकिन 6 महीने बाद नौकरी छोड़ दी। पहली बार पपीते लगाए, खेती में मुश्किलों को अंदाज हुआ अप्रैल 2019 में नीतेश ने खेती की शुरुआत की। एक हेक्टेयर जमीन में 2200 पपीते के पेड़ लगाए। साथ में इंटरक्रॉप के तौर पर टमाटर लगाया। टमाटर लगाने की वजह यह थी कि इसकी फसल जल्दी तैयार हो जाती है और पपीते की फसल आने तक किसान को दूसरी फसल से आमदनी मिल सकती है। हालांकि पपीते की फसल तैयार होते-होते पाला पड़ गया। नीतेश बताते हैं कि पपीते का पेड़ करीब तीन साल तक चल सकता है, लेकिन राजस्थान के मौसम में इससे लगातार उत्पादन लेना काफी मुश्किल होता है। दो साल बाद ही उन्होंने पपीते के पेड़ हटा दिए। राजस्थान में पपीते के लिए वैसा वातावरण नहीं बन पाता, जैसा इस फसल को चाहिए। कोरोना का समय अवसर की तरह आया, फिर परिवार ने दिया साथ नीतेश ने बताया कि बेल वर्ग की फसलों में भी दिक्कत आती थी। इसलिए शुरुआत में उन्होंने हार्ड क्रॉप यानी ऐसी फसलें भी कीं, जिनमें मौसम का असर अपेक्षाकृत कम हो, जैसे लहसुन और प्याज। इसी दौरान कोरोना का दौर आया, जिसे उन्होंने खेती के लिए एक अवसर की तरह लिया। कोरोना के दौरान नीतेश ने एक एकड़ में चप्पल डिंडा लगाया। यह करीब 35 दिन में तैयार हो जाता है और करीब 25 दिन तक इसकी हार्वेस्टिंग होती है। पहली बार उन्होंने ड्रिप, मजदूरी और बीज का खर्च निकालने के बाद करीब 50 हजार रुपए बचाए। इससे उनका खेती पर भरोसा बढ़ा और इसके बाद उन्होंने सब्जियों की खेती का क्षेत्र बढ़ाना शुरू किया। इसके बाद नीतेश ने खेती के साथ डेयरी को भी जोड़ा। डेयरी से उन्हें सपोर्ट मिला और इसके बाद परिवार ने भी उनके काम में साथ देना शुरू किया। 2020 में 60 साहीवाल गायों से शुरू किया पशुपालन नीतेश का कहना है कि गाय के बिना ऑर्गेनिक खेती का मॉडल पूरा करना मुश्किल है। एक हेक्टेयर जमीन के लिए एक गाय पर्याप्त हो सकती है। 2020 में 60 साहीवाल गायों से पशुपालन शुरू किया। एक गाय एक दिन में करीब 16 लीटर दूध देती है। कम दूध में भी अच्छी मात्रा में घी निकलता है। गायों से मिलने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है, जबकि दूध और घी भी खेती के मॉडल का हिस्सा हैं। 30 बीघा जमीन में 15 बीघा पर मॉडल फॉर्म नीतेश के पास कुल 30 बीघा जमीन है। इसमें 15 बीघा में मॉडल फॉर्म तैयार किया है। यहां सीजन के हिसाब से अलग-अलग फलों के पौधे और करीब 80 वैरायटी के मेडिसिनल प्लांट लगाए हैं। बाकी 15 बीघा में परंपरागत खेती करते हैं। इसमें बाजरा, गेहूं, जौ, ज्वार, दालें, सरसों, राई आदि फसलें शामिल हैं। पढ़िए... कैसे किसान ने कमाई का मॉडल तैयार किया ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट लेकर खेती को तकनीक से जोड़ा नीतेश बताते हैं कि खेती को तकनीक के साथ करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राज्य बीज और प्रमाणन एजेंसी से सर्टिफिकेट लिया। संस्था की टीम ने उनके खेत के पानी और मिट्टी की जांच की। मिट्टी केमिकल फ्री होने के बाद प्रमाण-पत्र दिया जाता है। उनका कहना है कि केमिकल वाली जमीन को सही स्थिति में लाने में काफी समय लगता है। फिटकरी और गोमूत्र के इस्तेमाल से केमिकल पार्टिकल्स खत्म करने की कोशिश की जाती है। किसान अपने नाम से फर्म बनाकर बाजार तैयार करे नीतेश का कहना है कि इसके बाद अपनी फर्म बनानी चाहिए, जिससे उसी नाम से उत्पादों के लिए बाजार तैयार किया जा सके। खेत से तैयार होने वाले उत्पादों का वैल्यू एडिशन करना चाहिए। वे उदाहरण देते हैं कि गेहूं से आटा, आंवले से कैंडी, अचार और मुरब्बा बनाया जा सकता है। मेडिसिनल प्लांट से तैयार उत्पादों को डिहाइड्रेट यानी सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है और अलग-अलग तरीके से बेचा जा सकता है। कच्चा माल नहीं, तैयार उत्पाद बेचने पर बढ़ती है वैल्यू नीतेश के मॉडल में फसल को सीधे बाजार में बेचने के बजाय उसका वैल्यू एडिशन किया जाता है। गेहूं से आटा बनाने के लिए लो-RPM मशीन का इस्तेमाल करते हैं। मसालों को ओखली-मूसली से पीसकर तैयार किया जाता है, ताकि जरूरी न्यूट्रिएंट खत्म न हों। सरसों से तेल निकालने के लिए तेल निकालने की मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। सब्जियों, फलों और मसालों को सोलर ड्रायर में सुखाकर लंबे समय तक रखने लायक बनाया जाता है। जरूरत के अनुसार इनका पाउडर भी तैयार किया जा सकता है। इससे किसान की उपज सिर्फ कच्चा माल नहीं रहती, बल्कि तैयार उत्पाद बन जाती है और उसकी वैल्यू बढ़ती है। 200 घरों की रसोई तक पहुंचा रहे खेत का सामान नीतेश बताते हैं कि हरी सब्जियां और फल सीधे ग्राहकों तक भी पहुंचाते हैं। करीब 200 लोगों की रसोई में उनके खेत में तैयार आटा, तेल और मसाले सप्लाई किए जाते हैं। इसके लिए उत्पाद खरीदने वाला ग्राहक खेत पर पहुंचकर यह भी देख सकता है कि खेत में फसल कैसे तैयार हो रही है और वहां से पूरा सामान उसकी रसोई तक कैसे पहुंचता है। अब समझें... नेचुरल खेती में बायो रिसोर्स कैसे काम करते हैं नीतेश बताते हैं- बायो रिसोर्स का मतलब ऐसे संसाधनों से है, जो प्राकृतिक तरीके से मिलते हैं और जिन्हें खेती में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑर्गेनिक और नेचुरल फार्मिंग को समझना होगा। उनके अनुसार ऑर्गेनिक खेती को केमिकल फ्री खेती कहा जा सकता है, लेकिन शरीर की जरूरत के सभी न्यूट्रिएंट मिल पाना जरूरी नहीं है। इसलिए नेचुरल तरीके की तरफ जाना जरूरी है। नेचुरल खेती के लिए पशुपालन जरूरी नीतेश यादव बताते हैं - पशुपालन से मिलने वाले हर संसाधन को खेती में वापस इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है। गोबर के कंडे और देशी घी का इस्तेमाल हवन या अग्निहोत्र में भी किया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं गौशाला और आसपास के वातावरण में मक्खी-मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। कंडे और घी जलने के बाद बची राख में पोटैशियम, कैल्शियम जैसे खनिज हो सकते हैं। इसे उचित मात्रा में मिट्टी या कंपोस्ट में मिलाया जा सकता है। हालांकि राख का इस्तेमाल करते समय मिट्टी की स्थिति और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा राख डालने से मिट्टी का pH बढ़ सकता है। इसके अलावा गोबर से बायोगैस और केंचुओं से जैविक खाद भी तैयार की जाती है। खेत के संसाधनों को दोबारा खेत में इस्तेमाल करने का मॉडल नीतेश बताते हैं - खेत से मिलने वाला चारा और फसल अवशेष पशुओं के काम आता है। गाय से मिलने वाला गोबर, गोमूत्र और छाछ खेती के काम आते हैं। छाछ से वे षड़रस तैयार करते हैं, जिसका इस्तेमाल पत्तों में होने वाली बीमारियों को ठीक करने के लिए करते हैं। इसके लिए एक किलो गुड़, तीन किलो फल और 10 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इस अनुपात में अलग-अलग घोल तैयार किया जाता है। आंवला और बीलपत्र में पोटैशियम-कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। उनके अनुसार ये पोषण क्षमता बढ़ाने और फसलों में बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। नेचुरल फार्मिंग में फसलों में रोग आने से पहले रोकथाम हो जाती है। --- खेती किसानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. 7 हजार में किसान की 5 करोड़ की 'ग्रीन एफडी':अरणी को जंगली पौधा समझना भूल, इसी मेडिसिन प्लांट के साथ लगाए चंदन के 50 पौधे राजस्थान में टोंक जिले के किसान ने सात हजार रुपए में 5 करोड़ रुपए की FD करवाई है। ये FD बैंक में नहीं, उनके खेत में खड़े सफेद चंदन के 50 पौधे हैं। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:47 am

जिस दिन सस्पेंड किया, उसी दिन लगाई ड्यूटी:सिंहस्थ की तैयारियों में घोटाला करने वालों पर कार्रवाई, 2 बर्खास्त और 2 सस्पेंड

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया, एक सहायक इंजीनियर और एक लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया और दो कर्मचारियों का तबादला कर दिया। हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट… 24 घंटे में कागजी ट्रांसफर और उज्जैन में अहम ड्यूटी पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी, इंदौर ने 24 सितंबर को आदेश जारी कर छत्री चौक जोन के सहायक इंजीनियर (AE) रविकांत मालवीय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय खंडवा तय किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि आदेश के अगले ही दिन, यानी 25 सितंबर को जारी उज्जैन गणेश विसर्जन ड्यूटी लिस्ट में सस्पेंड अधिकारी का नाम शामिल था। उन्हें कंठाल से गोपाल मंदिर तक बिजली व्यवस्था संभालने जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। कागजों में खंडवा भेजे गए अधिकारी का अगले ही दिन उज्जैन में ड्यूटी करना विभागीय आदेशों के पालन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। सवाल यह है कि जब अधिकारी को सस्पेंड कर खंडवा अटैच किया जा चुका था तो 24 घंटे के भीतर उसे उज्जैन में अहम ड्यूटी किसके आदेश पर दी गई? क्या संबंधित अधिकारियों को सस्पेंशन और अटैचमेंट की जानकारी नहीं थी या फिर अहम ड्यूटी के लिए नियमों को दरकिनार कर दिया गया? भास्कर के सवाल पर एसई बोले- पुराना आदेश निकल गया होगा जब इस मामले में उज्जैन के अधीक्षण यंत्री (SE) विनोद मालवीय से सवाल किया गया कि सस्पेंड अधिकारी की अगले ही दिन ड्यूटी कैसे लग गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा- आदेश आने में समय लगता है। इसलिए उज्जैन ऑफिस से शायद पुराना आदेश ही जारी हो गया होगा। हालांकि, 24 तारीख को जारी निलंबन आदेश के बावजूद 25 तारीख की ड्यूटी लिस्ट में नाम बने रहना विभाग की कार्यप्रणाली और तालमेल की कमी को उजागर करता है। आरोपी की पत्नी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश घोटाले में शामिल बर्खास्त कर्मचारी अरविंद कुशवाह को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। अरविंद की पत्नी के नाम पर 'ए-क्लास' बिजली ठेकेदार का लाइसेंस पंजीकृत था। विभाग ने अब इस लाइसेंस को रद्द करने और उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। चीफ जनरल मैनेजर प्रकाश सिंह चौहान के अनुसार, इस घोटाले में विभाग के कुछ और लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले में EE स्तर पर जांच शुरू दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद उज्जैन के एसई विनोद मालवीय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री (EE) स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दैनिक भास्कर एप पर ये खबरें पब्लिश हुई थीं….. 28 सितंबर को पब्लिश पार्ट-1 पढे़… सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में घोटाला…250 करोड़ का खेल:पुराने खंभों पर चांदी का रंग, 40 ट्रांसफॉर्मर गायब; अफसरों ने ठेकेदार बनकर की गड़बड़ी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 250 करोड़ रुपए मंजूर हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की निगरानी में 75 लाइनों की शिफ्टिंग चल रही है। दैनिक भास्कर ने इनमें से 3 लाइनों की पड़ताल की तो गड़बड़ी सामने आई। जहां नए पोल लगाए जाने थे, वहां सिर्फ 20% नए पोल लगाए गए। 80% पुराने पोल को सिल्वर पेंट कर दोबारा इस्तेमाल किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 29 सितंबर को पब्लिश पार्ट-2 पढे़… सिंहस्थ के 250-करोड़ के काम में ‘मालवीय सिंडिकेट’ का खेल?:ड्राइवर 3 करोड़ की पोल फैक्ट्री का प्रोपराइटर; स्टिंग में बोला- अफसर मैनेज, टेस्ट रिपोर्ट पास दैनिक भास्कर इन्वेस्टिगेशन के पार्ट-1 में आपने पढ़ा और देखा कि उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बिजली लाइन शिफ्टिंग के करीब ₹250 करोड़ के काम में गड़बड़ी की गई। पड़ताल में बिजली विभाग के अफसरों और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के संकेत मिले। अब भास्कर की पड़ताल में विभागीय गलियारों में ‘मालवीय एंड एसोसिएट्स’ के नाम से चर्चित कथित सिंडिकेट की भूमिका सामने आई है। भास्कर रिपोर्टर ने ठेकेदार बनकर स्टिंग किया तो सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने अफसरों के साथ मिलकर काम ‘मैनेज’ करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:47 am

महाकाल ने धारण किया रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट:भस्म आरती में गुरुवार को भांग-चंदन और भस्म से हुआ श्रृंगार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती हुई। मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषण अर्पित कर भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म से श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुले चांदी के पट भस्म आरती की शुरुआत सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन से हुई। इसके बाद घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा ली गई और सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। गर्भगृह के पट खुलने के बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारा। पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की गई। दूध-दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से भगवान का पूजन किया गया। रजत आभूषणों से सजे बाबा महाकाल पूजन के बाद भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और अन्य आभूषण अर्पित किए गए। भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म से श्रृंगार किया गया। भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। महा निर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म भस्म आरती के दौरान महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:42 am

ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट पहनने वालों को दिया गुलाब:शाजापुर में 10 दिवसीय जागरूकता अभियान; बिना हेलमेट वालों को समझाइश

शाजापुर में हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस के 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गुरुवार शाम यातायात पुलिस ने शहर के ट्रैफिक प्वाइंट पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के पालन के साथ वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट पहनने वालों को दिए गुलाब चेकिंग के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात पुलिसकर्मियों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। पुलिस की इस पहल से वाहन चालक उत्साहित नजर आए। उन्होंने अभियान की सराहना भी की। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया और बिना सीटबेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी। पुलिस ने बताया कि हेलमेट और सीटबेल्ट सिर्फ चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि हादसे के दौरान जान की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समझाइश और जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:39 am

दतिया में मंदिर के बाहर खुली नाली में गिरी स्कूटी:बाल-बाल बची युवती; 6 महीने से टूटा चैंबर नहीं सुधरा

दतिया में प्रसिद्ध ठाकुर श्री बिहारी जी मंदिर के ठीक बाहर से गुरुवार शाम को एक डराने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मंदिर के सामने से गुजर रही एक लड़की की स्कूटी अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खुली नाली में जा गिरती है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर युवती को संभाला। 6 महीने पहले टूटा चैंबर, अब तक मरम्मत नहींस्थानीय लोगों के अनुसार, ठाकुर श्री बिहारी जी मंदिर के ठीक बाहर से यह नाली निकाली गई है। करीब 6 महीने पहले यहां से एक रेत माफिया रेत से भरा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। अत्यधिक वजन होने के कारण ट्रैक्टर का पहिया चढ़ते ही नाली का पक्का चैंबर टूट गया था। हादसे के इतने महीने बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों या स्थानीय प्रशासन ने इस खुले चैंबर की सुध नहीं ली। 6 महीने से यह नाली इसी तरह बिना ढके खुली पड़ी हुई है, जो अब रोजाना हादसों को न्योता दे रही है। व्यस्त मार्ग होने के कारण हर पल हादसे का डरबिहारी जी का मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिसके कारण यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों और आम लोगों की भारी आवाजाही बनी रहती है। इस मुख्य रास्ते से दिनभर दोपहिया, चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा गुजरते हैं। यह मार्ग श्री पीतांबरा पीठ, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के लिए मुख्य मार्ग है। सड़क संकरी होने और नाली का चैंबर खुला होने की वजह से वाहन चालकों को संभलकर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। रात के समय या भीड़भाड़ के दौरान यह खुला गड्ढा और भी ज्यादा जानलेवा साबित हो जाता है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि वे कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों की मांग है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को जल्द से जल्द इस नाली के चैंबर की मरम्मत करानी चाहिए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:35 am

सागर जिले में सामान्य से 11 इंच कम हुई बारिश:सीजन हुआ खत्म, जिले में 36 इंच औसत बारिश हुई, पिछले साल की तुलना में 8 इंच कम

सागर जिले में 1 जून से शुरू हुआ बारिश का सीजन 30 सितंबर को खत्म हो गया। इस बार जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे सीजन में 933.5 मिमी यानी 36.8 इंच औसत बारिश दर्ज की गई, जबकि जिले की सामान्य बारिश 1230.5 मिमी यानी 48.4 इंच है। इस तरह सामान्य से 11.6 इंच कम बारिश हुई। यह लगातार दूसरा साल है, जब जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया। पिछले साल औसत 45.6 इंच बारिश हुई थी। इस बार पिछले साल की तुलना में भी 8.8 इंच कम पानी गिरा है। देवरी में सबसे ज्यादा, शाहगढ़ में सबसे कम बारिश बारिश के सीजन में जिले के देवरी विकासखंड में सबसे ज्यादा 1320.9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं शाहगढ़ में सबसे कम 536.2 मिमी पानी गिरा। अन्य क्षेत्रों की बात करें तो सागर में 835.5, जैसीनगर में 943, राहतगढ़ में 917.6, बीना में 929.7, खुरई में 1027.2, मालथौन में 1129.3, बंडा में 878.7, गढ़ाकोटा में 929.6, रहली में 1077.6 और केसली में 676.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन में धूप, शाम होते ही बढ़ने लगी ठंडक बारिश का सीजन खत्म होने के बाद अब मौसम साफ होने लगा है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं शाम होते ही मौसम में ठंडक बढ़ जाती है। रात के समय हवाओं में भी ठंडक महसूस होने लगी है। फिलहाल सागर में अधिकतम तापमान करीब 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 3 अक्टूबर के बाद बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। मानसून की वापसी रेखा राजस्थान और पंजाब के कई जिलों से गुजर रही है और मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र तक पहुंच चुकी है। विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर के बाद प्रदेश में बारिश के बादल छंटने लगेंगे। फिलहाल गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना नहीं है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:34 am

अभ्युदय क्लब के फन फिएस्टा फेस 2 का आयोजन:क्लब की सदस्यों ने गेम्स में दिखाया हुनर, ब्लू टीम ने निभाया मेजबानी का दायित्व

अभ्युदय क्लब की ओर से आयोजित फन फिएस्टा–मूव्स एंड ग्रूव्स फेस-2 का आयोजन उत्साह के साथ हुआ। इस बार कार्यक्रम की मेजबानी ब्लू टीम ने की। इसमें क्लब की अध्यक्ष मीनू विजयवर्गीय, सचिव रीनू शिवहरे, कोषाध्यक्ष मिनी बंसल, संस्थापक रेनू अग्रवाल सहित क्लब की सदस्य शामिल हुईं। ब्लू टीम की कप्तान सेनू राठी और उनकी टीम ने कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। टीम की ओर से क्लब के सदस्यों का स्वागत किया गया और सभी को उपहार भी दिए गए। इसके बाद अलग-अलग टीमों के बीच मनोरंजक गेम्स और फन एक्टिविटीज कराई गईं। गेम्स में टीमों ने दिखाया उत्साह कार्यक्रम में ग्रीन, रेड और व्हाइट टीम ने भी हिस्सा लिया। ब्लू टीम ने इन टीमों के लिए अलग-अलग चरणों में कई गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित कीं। सदस्यों ने गेम्स में टीमवर्क और रचनात्मकता के साथ हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सदस्यों के बीच हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल रहा। गेम्स के साथ सभी ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और आयोजन का आनंद लिया। साधारण सभा में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा फन फिएस्टा के साथ क्लब की साधारण सभा भी आयोजित की गई। इसमें क्लब की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने आने वाले कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। सदस्यों की सहमति से आगामी कुछ प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। इनका काम आने वाले समय में शुरू किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, फन फिएस्टा से क्लब के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और टीम भावना को बढ़ावा मिला।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:32 am

दाल-चावल के दानों से बनाया बापू का पोर्ट्रेट:गांधी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, 4-5 घंटे में तैयार हुई तस्वीर

गांधी जयंती पर उज्जैन के कलाकार रवि आकोदिया ने महात्मा गांधी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैनवास पर पहले बापू का स्केच तैयार किया और फिर दाल, चावल व अलग-अलग अनाज के दानों से उनका पोर्ट्रेट बनाया। इस कलाकृति के जरिए उन्होंने गांधी जी के आदर्शों के साथ अन्न के सम्मान का संदेश भी दिया। 10 साल से अलग-अलग तरीके से बना रहे बापू की तस्वीर रवि पिछले करीब 10 वर्षों से गांधी जयंती पर अलग-अलग माध्यमों से महात्मा गांधी की तस्वीर बनाकर श्रद्धांजलि देते आ रहे हैं। वे इससे पहले ड्राइंग, स्केचिंग, पेंटिंग और कैनवास पर बापू के पोर्ट्रेट बना चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने जमीन पर बालू-रेत से गांधी जी की तस्वीर बनाई थी। इस बार उन्होंने दाल और अनाज को माध्यम चुना। पहले स्केच बनाया, फिर एक-एक दाना चिपकाया रवि ने बताया कि सबसे पहले कैनवास पर गांधी जी की ड्राइंग तैयार की। इसके बाद तस्वीर के अलग-अलग हिस्सों में गोंद की मदद से दाल, चावल और अन्य अनाज के दाने चिपकाए। पोर्ट्रेट तैयार करने में करीब 4 से 5 घंटे लगे। इसमें करीब 5 से 6 प्रकार की दाल, चावल और अन्य अनाज का इस्तेमाल किया गया। पूरी कलाकृति में लगभग 1 से 1.5 किलो अनाज लगा। घर में इस्तेमाल होने वाले अनाज से तैयार की कलाकृति इस पेंटिंग के लिए रवि ने कोई महंगा सामान नहीं खरीदा। उन्होंने घर में रोज इस्तेमाल होने वाली दाल, चावल और अन्य अनाज का ही इस्तेमाल किया। मुख्य रूप से कैनवास और दानों को चिपकाने के लिए फेविकोल का उपयोग किया गया। कम बारिश के बीच अन्न के सम्मान का संदेश रवि ने बताया कि इस साल प्रदेश में बारिश कम हुई है। ऐसे में उन्होंने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों को अन्न की महत्ता का संदेश देने का विचार किया। उनका कहना है कि जिस तरह गांधी जी के विचारों का सम्मान किया जाता है, उसी तरह अन्न का भी सम्मान होना चाहिए। बैंक में नौकरी, समय निकालकर करते हैं कला रवि पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी करते हैं। नौकरी के कारण उन्हें कला के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता, लेकिन वे अपने शौक के लिए समय निकालते हैं। उनका कहना है कि वे किसी पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि आत्मसंतुष्टि और गांधी जी के प्रति अपने तरीके से श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसी कलाकृतियां बनाते हैं। उनके अनुसार गांधी जी को केवल नाम से याद करने के बजाय उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:28 am

उमरिया में संकटमोचन मंदिर से लाखों का मुकुट चोरी:पुजारी ने समिति को बताया; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र में धौरखोह जंगल के संकटमोचन बजरंगबली मंदिर से दिनदहाड़े भगवान की मूर्ति के सिर से लाखों का मुकुट चोरी हो गया। घटना से मंदिर समिति और श्रद्धालु नाराज हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। पुजारी ने देखा मुकुट गायब, समिति को दी सूचना गुरुवार को पुजारी ने प्रतिमा के मस्तक से मुकुट गायब देखा। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों को सूचना दी गई। समिति ने चंदिया थाने में मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि चोरी हुआ मुकुट पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भगवान को अर्पित किया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मुकुट चोरी की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। घटना के दौरान मंदिर के आसपास मौजूद लोगों और संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पुलिस चोरी गए मुकुट की बरामदगी और आरोपी की पहचान के लिए जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:26 am

गुना के दो TI को मिला केएफ रुस्तम जी पुरस्कार:अनूप भार्गव टेकरी डकैती खुलासे में हुए चयनित; 54 किलो चांदी बरामद करने में राजेंद्र चौहान को मिला अवॉर्ड

गुना के दो TI को के एफ रुस्तम जी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 2024-25 की विशिष्ट श्रेणी में दोनों का चयन किया गया है। TI अनूप भार्गव को टेकरी चोरी खुलासे में उत्कृष्ट कार्य और TI राजेंद्र चौहान को पारदियों से 54 किलो चांदी बरामद करने के मामले में ये अवॉर्ड दिया जाएगा। PHQ ने गुरुवार को अवॉर्ड की घोषणा की। PHQ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए तीन श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा की है। इनमें परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट श्रेणी के अवार्ड शामिल हैं। प्रदेश में 37 पुलिसकर्मियों को ये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें गुना जिले में पदस्थ दो TI भी शामिल हैं। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव और पुलिस लाइन में पदस्थ TI राजेंद्र सिंह चौहान को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। दोनों को पुरस्कार स्वरूप 50 हजार रुपए और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। टेकरी चोरी में किया उत्कृष्ट कार्य कैंट थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव को टेकरी चोरी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है। बता दें कि वर्ष 2024 में 25 अगस्त को हनुमान टेकरी मंदिर पर नकाबपोश गैंग ने डकैती की थी। वह पहाड़ी के पीछे की तरफ से टेकरी पर पहुंचे थे। उन्होंने गार्ड को बंधक बना लिया था। इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश कर बालाजी सरकार का मुकुट, गदा समेत आभूषण चुरा लिए थे। हालांकि,अगले दिन टेकरी ट्रस्ट ने बताया था कि करीब 3.50 किलो चांदी के जेवर गए थे। डकैत CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए थे। पीछे के मंदिरों की दान पेटी तोड़कर वह कुछ नगदी भी चुरा ले गए थे। इसके बाद पीछे के रास्ते से ही भाग गए थे। तत्कालीन SP संजीव कुमार सिंहा ने इस मामले में SIT बनाई थी। साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव की कैंट थाना प्रभारी बनाया गया था। एक SIT ग्वालियर आईजी ने भी बनाई थी। दोनों टीमों ने मिलकर लगातार दिशा में काम किया। 500 से ज्यादा CCTV खंगाले गए। घटना के समय सक्रिय मोबाइलों की जांच भी की गई। इस मामले में राजस्थान की कालबेलिया गैंग का हाथ सामने आया था। पुलिस टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के आरोपियों को गिरफ्तार कर इस डकैती का खुलासा किया था। इसी चोरी का खुलासा करने में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए TI अनूप भार्गव को के एफ रुस्तम जी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। खेतों से बरामद की 57 किलो चांदी वहीं TI राजेंद्र सिंह चौहान(उस समय SI) को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें थाना क्षेत्र में 54 किलो चांदी बरामद करने के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिया गया है। राजेंद्र सिंह चौहान वर्तमान में गुना पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। बता दें कि जुलाई 2024 में गुना में पुलिस ने एक खेत से चांदी के 54 किलो वजनी जेवरात बरामद किए थे। इसकी कीमत करीब 53 लाख रुपए थी। बदमाशों ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। बदमाशों ने चोरी के बाद इन जेवरात को गुना जिले के बीलाखेडी गांव में लाकर गाढ़ दिया था। जिले के धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलाखेड़ी गांव में सगुन बाई पारदी के खेत में जेवर गाढ़कर रखे गए हैं। इस पर एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे और धरनावदा थाने की टीम वहां पहुंची। पुलिस खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली। इसे खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। इनमें लगभग 54 किलो चांदी के जेवर मिले थे। उस समय गुना में पारदियों से पहली बार इतनी बड़ी रिकवरी हुई थी। इसी मामले में TI राजेंद्र सिंह चौहान को वर्ष 2024-25 के लिए के एफ रुस्तम जी अवॉर्ड दिया जाएगा। बता दें कि उन्हें वर्ष 2023 में भी इसी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:25 am

कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर लगेंगे डिजिटल एक्सल काउंटर:ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम होगा मजबूत; 27.20 करोड़ से सुरक्षित होगा सफर

कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर ट्रेनों की निगरानी और सिग्नलिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे डिजिटल एक्सल काउंटर लगाने जा रहा है। मौजूदा ट्रैक सर्किट प्रणाली के समानांतर यह आधुनिक व्यवस्था तैयार की जाएगी। जबलपुर रेल मंडल इस परियोजना पर करीब 27.20 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इससे ट्रैक सेक्शन में ट्रेन की मौजूदगी और उसके खाली होने की जानकारी सिग्नलिंग कंट्रोल रूम को तुरंत मिल सकेगी। ट्रेन की मौजूदगी की मिलेगी सटीक जानकारी नई व्यवस्था के तहत किसी ट्रैक सेक्शन में ट्रेन के प्रवेश और बाहर निकलने की सटीक जानकारी मिल सकेगी। मौजूदा ट्रैक सर्किट के साथ डिजिटल एक्सल काउंटर समानांतर रूप से काम करेंगे। इससे ट्रेन डिटेक्शन के लिए दोहरी व्यवस्था उपलब्ध होगी। मौसम, बारिश या तकनीकी खराबी के कारण एक सिस्टम में समस्या आने पर दूसरा सिस्टम काम कर सकेगा। ऐसे काम करता है डिजिटल एक्सल काउंटर डिजिटल एक्सल काउंटर ट्रेन के पहियों को जोड़ने वाले एक्सल की गिनती के आधार पर काम करता है। ट्रेन के किसी सेक्शन में प्रवेश करते समय सेंसर उसके एक्सलों की संख्या दर्ज करता है। ट्रेन के सेक्शन से बाहर निकलने पर निकास बिंदु पर लगा सेंसर दोबारा एक्सलों की गिनती करता है। दोनों आंकड़ों का मिलान होने पर सिस्टम ट्रैक के खाली होने की जानकारी देता है। कटनी से सिंगरौली तक बनेगा नेटवर्क यह व्यवस्था कटनी जंक्शन तक सीमित नहीं रहेगी। कटनी-सिंगरौली रेलखंड के प्रमुख स्टेशनों, लूप लाइनों और यार्डों में डिजिटल एक्सल काउंटर लगाए जाएंगे। तकनीकी उपकरण और कंट्रोल पैनल रखने के लिए कटंगी खुर्द और सल्हना समेत कई स्थानों पर रिले रूम तैयार किए जा रहे हैं। ब्योहारी सब-डिवीजन में भी होंगे काम ब्योहारी सब-डिवीजन के निवास रोड, डुबरी कलां, ब्योहारी और छतैनी स्टेशनों पर भी सिविल और सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम किए जाएंगे। परियोजना के तहत इन स्थानों पर जरूरी तकनीकी व्यवस्था विकसित की जाएगी। 24 घंटे बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि डिजिटल एक्सल काउंटर लगाने से कटनी-सिंगरौली रेलखंड में ट्रेन डिटेक्शन व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा सिस्टम के साथ अतिरिक्त तकनीकी व्यवस्था होने से ट्रैक की स्थिति की 24 घंटे बेहतर निगरानी की जा सकेगी। इससे सिग्नलिंग प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ेगी और ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन में मदद मिलेगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:23 am

दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में गोल्डी बराड़ गैंग का कथित शूटर काबू:रेवाड़ी RPF ने फोटो से पहचानकर अलवर में उतारा; बाद में दिल्ली पुलिस को सौंपा

दिल्ली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन (19404) में बुधवार की देर शाम को आरपीएफ की टास्क टीम ने कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग के कथित शूटर को पकड़ा। दिल्ली पुलिस से मिले फोटो और हुलिए के आधार पर आरपीएफ जयपुर मंडल की रेवाड़ी टास्क टीम ने ट्रेन में सवार होकर संदिग्ध की तलाश की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवाब अली निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरपीएफ टीम ने उसे अलवर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर आरपीएफ चौकी में रखा। बाद में दिल्ली पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने पहुंचकर पूछताछ की और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार के अनुसार दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली से दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में सवार हुआ है। बुधवार 30 सितंबर को शाम करीब 6 बजे आरपीएफ टास्क टीम को आरोपी का फोटो और विवरण मिला। इसके बाद टीम ट्रेन के रेवाड़ी पहुंचने पर उसमें सवार हुई। ट्रेन के रेवाड़ी से रवाना होने के बाद रेवाड़ी-अलवर रेलखंड में टीम ने स्लीपर कोच में संदिग्ध की तलाश शुरू की। सीट नंबर 23 पर मिला संदिग्ध आरपीएफ टीम को स्लीपर के तीसरे कोच में सीट नंबर 23 पर बैठा व्यक्ति फोटो और उपलब्ध कराए गए हुलिए से मिलता-जुलता मिला। टीम ने उसकी पहचान की पुष्टि करने के बाद उसे निगरानी में लिया। ट्रेन के अलवर पहुंचने पर आरपीएफ ने नवाब अली को उतार लिया और उसे आरपीएफ चौकी अलवर में रखा। इसके बाद आरपीएफ ने दिल्ली पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली कि नवाब अली थाना रूप नगर, नई दिल्ली में दर्ज एक एफआईआर में वांछित है। इसके बाद गुरुवार रात करीब 2 बजे दिल्ली पुलिस STF की टीम अलवर आरपीएफ चौकी पहुंची। पूछताछ के बाद STF ने किया गिरफ्तार आरपीएफ के अनुसार दिल्ली पुलिस STF ने नवाब अली से पूछताछ की। पूछताछ के बाद STF ने उसे मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। दिल्ली पुलिस STF के अनुसार नवाब अली पर गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। पूछताछ में उसने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य और शूटर बताते हुए वसूली और चोरी से जुड़े मामलों में शामिल होने की बात कही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम आगे पूछताछ कर रही है। अब जानिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में… गोल्डी की पढ़ाई के दौरान चचेरे भाई की हई थी हत्या गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। साल 1994 में जन्म हुआ, माता पिता ने नाम रखा सतविंदर सिंह। पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। बेटे को भी पढ़ा लिखा कर काबिल बनना चाहते थे, लेकिन सतविंदर उर्फ गोल्डी ने तो अपनी अलग ही राह चुन ली थी। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में हत्या हो गई। गुरलाल को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब के बाहर 11 अक्टूबर 2020 की रात गोली मारी गई। वह पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) का छात्र नेता था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी था। गुरलाल बराड़ और लॉरेंस पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) से जुड़े रहे। गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब नई जंग की शुरुआत है, सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। हत्या का बदला लेकर कनाडा भाग गया इस हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी ने क्राइम का रास्ता चुना। गोल्डी गैंगस्टर्स के संपर्क में आया। जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई से भी इसकी मुलाकात हुई। फिर गोल्डी ने अपने भाई के कत्ल के आरोपी फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की 8 फरवरी 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गोल्डी गुपचुप तरीके से स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया। पुलिस के मुताबिक गोल्डी चेहरा बदल-बदलकर कनाडा में रहता है, ताकि पकड़ में ना आ सके। पुलिस के पास इसकी 5 अलग-अलग रूपों की तस्वीरें हैं। गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। गोल्डी बराड़ ने कहा था- सलमान मेरे गैंग के टारगेट पर गोल्डी बराड़ ने कुछ महीने पहले एक निजी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि उसकी गैंग सलमान खान को जरूर मारेगी। जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उसे मार देंगे। उसे भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने बताया था कि उन्होंने (सलमान) माफी नहीं मांगी है। पंजाब-हरियाणा के शूटर से मूसेवाला की हत्या कराई 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया। पहले लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। फिर गोल्डी बराड़ ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू देकर कहा कि मूसेवाला को उसने मरवाया है। उसने मूसेवाला पर लॉरेंस के कॉलेज फ्रेंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में शामिल होने के आरोप लगाए। गोल्डी ने दावा किया था कि पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर उन्हें मर्डर करना पड़ा। गोल्डी ने हरियाणा और पंजाब के 6 शूटर भेजकर मूसेवाला की हत्या करवाई।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:19 am

बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20 मिनट बिजली बंद रहेगी। वहीं घाटोल जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन कटौतियों का असर कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर पड़ेगा। बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी में 6 घंटे 20 मिनट कटौती 132 केवी जीएसएस बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी में जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते इनसे जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कटौती के दायरे में बागीदौरा, नौगामा, बड़ोदिया, कलिंजरा, कुशलगढ़, टीमेड़ा, डूंगरा, मोकमपुरा, रामगढ़, चोरड़ी, आनंदपुरी, शेरगढ़ और गांगड़तलाई से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र आएंगे। घाटोल में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली 33/11 केवी जीएसएस घाटोल पर मेंटेनेंस का काम होने के कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इस जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:17 am

मैहर में खुले टैंक में गिरने से मासूम की मौत:अस्पताल पहुंचने से पहले 4 साल के बच्चे की बिगड़ी हालत

मैहर जिले के परसोखा गांव में गुरुवार शाम घर के पास खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान अंश चौधरी (4) के रूप में हुई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार अंश चौधरी पिता प्रकाश चौधरी, वार्ड नंबर 23 परसोखा का रहने वाला था। गुरुवार शाम वह घर के पास था। इसी दौरान वह खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक में पानी भरा हुआ था। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मासूम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और खुले टैंक से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:16 am

भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर लग गया। हाथ से ज्यादा खून बहने के कारण वकील बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील हॉस्पिटल पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वारदात गुरुवार रात भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित सिविल लाइंस इलाके में हुई। देखें … घटना से जुड़ी PHOTOS निजी काम से सिविल लाइंस गए थे वकील मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके का है। एमजीएच पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ब्राह्मणों की सरेड़ी निवासी एडवोकेट गोविंद माणनिया गुरुवार रात निजी काम से सिविल लाइंस इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनका रास्ता रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर वार बचाया तो हाथ पर लगा चाकू हमलावर ने गर्दन पर वार किया, लेकिन गोविंद ने बचने के लिए हाथ आगे कर दिया। चाकू का वार उनके हाथ पर लगा और काफी खून बह गया। इसके बाद वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी से मौके से भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल वकील को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बड़ी संख्या में वकील हॉस्पिटल पहुंचे वारदात की जानकारी मिलते ही जिला बार अध्यक्ष उम्मेद सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में एडवोकेट्स महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल एडवोकेट से घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर साथी वकीलों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर वारदात लूट के इरादे से किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और स्कूटी सवार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:14 am

भारत भवन में देखें आर्ट एग्जीबिशन:हनुमान अंश फेम सुनील लोधी की परफॉर्मेंस आज; जानिए शहर में कहां-क्या खास

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। काम की जरूरी लिंक्स… आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें। हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर सीएनजी पंप स्टेशन

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:11 am

MP में 8 साल से को-ऑपरेटिव चुनाव नहीं:सहकारी समितियों में अफसरशाही हावी; एक्सपर्ट बोले- समय पर खाद, बीज न मिलने की यही वजह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर की रात भोपाल आएंगे। वे 3 अक्टूबर को राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे और चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उनके दौरे से मध्य प्रदेश में 2018 से लंबित सहकारी चुनावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। किसान, पशुपालक और स्थानीय सहकारिता नेता उम्मीद कर रहे हैं कि शाह चुनाव कराने को लेकर सरकार और संगठन को दिशा-निर्देश दे सकते हैं। प्रदेश में PACS ( प्रायमरी एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसाइटी) से लेकर जिला सहकारी बैंकों और अपेक्स बैंक तक निर्वाचित बोर्ड नहीं हैं, इनका संचालन सरकारी अफसरों या प्रशासकों के हाथ में है। जानकारों के मुताबिक, 'प्रशासक राज' का सबसे ज्यादा असर किसानों और पशुपालकों पर पड़ रहा है। समितियों और बैंकों में निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं होने से किसानों की स्थानीय समस्याएं उठाने वाला कोई नहीं है। खाद-बीज की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। चुनाव नहीं होने से सहकारिता में नई स्थानीय लीडरशिप भी तैयार नहीं हो पा रही है। सरकार ने कानून बदलकर चुनाव टालने की ताकत बढ़ाई हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर 2023 को जनहित याचिका पर आदेश देते हुए 10 मार्च 2024 से पहले चुनाव कराने को कहा था। चार चरणों में चुनाव कराने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित हुआ लेकिन कांग्रेस की आपत्तियों, विधानसभा-लोकसभा चुनाव और बाद में 'बीज-खाद समितियों के विभाजन' का हवाला देकर चुनाव टलते गए। इसके बाद मार्च 2025 में सरकार ने सहकारी अधिनियम में संशोधन किए। इनमें तीन प्रमुख प्रावधान जोड़े गए, जिनका सहकारी संस्थाओं के चुनाव और संचालन पर सीधा असर पड़ता है। किसे फायदा, किसका नुकसान? इस व्यवस्था में सरकार को प्रशासनिक नियंत्रण का फायदा है जबकि किसान और स्थानीय सहकारिता नेता निर्णय प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। सरकार को फायदा: निर्वाचित बोर्ड नहीं होने से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हस्तक्षेप कम रहता है और खाद-बीज, ऋण-उपार्जन जैसे फैसलों पर सरकार का प्रशासनिक नियंत्रण बना रहता है। 2026 में अधिकारियों की जगह राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासक बनाने की तैयारी की खबरें भी सामने आई हैं। किसानों को नुकसान: सहकारी संस्थाओं में निर्वाचित बोर्ड नहीं होने से किसानों की स्थानीय शिकायतें उठाने वाला प्रतिनिधि तंत्र मौजूद नहीं है। सहकारिता नेताओं को झटका: लंबे समय से सहकारिता की राजनीति कर रहे स्थानीय नेताओं के लिए अध्यक्ष या संचालक बनने के अवसर बंद हैं। इससे उनका स्थानीय राजनीतिक नेटवर्क प्रभावित हुआ है। आंकड़ों में सहकारिता व्यवस्था की चुनौतियां सहकारिता से जुड़े पूर्व प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर के मुताबिक, मध्य प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। वे इसके असर को इन आंकड़ों से समझाते हैं। बैद्यनाथन कमेटी की सिफारिशों पर सवाल 2008 में सहकारिता को मजबूत करने के लिए सरकार ने बैद्यनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू की थीं। इसके तहत केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश को 800 करोड़ रुपए मिले थे। कमेटी की प्रमुख शर्तों में सहकारी संस्थाओं में निर्वाचित व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने और गैर-निर्वाचित व्यक्ति को प्रशासक या अध्यक्ष नहीं बनाने का प्रावधान था। मौजूदा व्यवस्था को इसी प्रावधान के संदर्भ में सवालों के घेरे में रखा जा रहा है। सरकार की दलील- संस्थाएं निष्क्रिय नहीं सरकार ने विधानसभा में सहकारिता चुनाव न कराने के पीछे कई प्रक्रियागत कारण बताए हैं। इनमें 2019 में सदस्यता सूची का नया प्रारूप, कोरोना काल, आचार संहिताएं, कर्जमाफी योजना से पात्रता में बदलाव और न्यायालय में लंबित मामले शामिल हैं। सरकार का कहना है कि चुनाव नहीं होने से संस्थाएं निष्क्रिय नहीं होतीं। वहीं, सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान इससे असहमत हैं। उनका कहना है- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को-ऑपरेटिव का मूल सिद्धांत है। चुनाव नहीं होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे किसानों के साथ को-ऑपरेटिव लीडरशिप को भी नुकसान हुआ है। ये खबर भी पढ़ें… गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है, जिसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। शाह के दौरे में नए आपराधिक कानून, उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:08 am

भीलवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 8 बजे से 2 फीडर क्षेत्रों में होगी कटौती, जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

भीलवाड़ा शहर में आज शुक्रवार को 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 11 केवी दादी धाम और 11 केवी सूचना केंद्र फीडर क्षेत्रों में रख-रखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन दोनों फीडरों से जुड़े रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 11 केवी दादी धाम फीडर के क्षेत्र सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया - दादी धाम, कांवा खेड़ा, कुमुद विहार-1 व 2, हरिजन बस्ती, शिवाजी नगर, बापू कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, एसडीए स्कूल, रहमानियां एग्रो और एफसीआई गोदाम क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 केवी सूचना केंद्र फीडर के क्षेत्र सीताराम जी की बावड़ी, हरि सेवा धर्मशाला के पीछे, महेश कॉलोनी, अस्पताल के क्वार्टर्स, सूचना केंद्र, भोपालगंज, दरोगा महानवकर कॉम्प्लेक्स, बाहेती की बगीची, राठी हॉस्पिटल, एसबीआई बैंक, मिश्रा हॉस्पिटल और रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:00 am

चीफ का कैसा 'स्वागत' करेंगे 'राजा साहब':सौगातों के बाद लोगों की 'बल्ली-बल्ली'; पुलिसकर्मी ने बताया-'कैसा हो सरपंच'

नमस्कार, भरतपुर में कांग्रेस के सीनियर नेता ने ‘तोप का गोला’ दाग दिया है। गोला सीधे चीफ साहब पर छोड़ा गया है। बाड़मेर में राजनीतिक कार्यक्रम के बाद लोग टेंट की बल्लियां उखाड़कर ले जाते दिखे और एक पुलिसकर्मी ने पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं से खास अपील की है। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में… 1. चीफ पर क्यों भड़के हुए हैं 'राजा साहब'? उनके पुरखे भरतपुर के महाराजा थे। राजतंत्र चला गया, लेकिन नेताजी का राजाओं वाला रौब कायम है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की सबसे ऊंची कुरसी पर काबिज होने के सपने देख रही है। रणनीति बनाकर चुनाव आयुक्त का घेराव करने में एकजुटता दिखा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर ही नेतागण आपस में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं और इल्जाम की झड़ी लगाकर ‘धमकी टाइप’ बातें लिख रहे हैं। मामला पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह से जुड़ा है। इन दिनों वे सोशल मीडिया के जरिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तोप के गोले दाग रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनाव का उदाहरण देते हुए अपने मन की भड़ास को कुछ इन शब्दों में पिरोकर पेश किया। लिखा- भरतपुर डीग में कांग्रेस का बंटाधार कर दिया। चहेतों को जिलाध्यक्ष बना दिया। असल कार्यकर्ता दरकिनार हो गया। जनता ने सबक सिखा दिया। जिलाध्यक्षों के बचाने वाले चीफ को जनता सबक सिखाने तैयार बैठी है। इन्होंने पार्टी को डुबो दिया। चीफ मूक-बधिर है। प्रदेश नेतृत्व होश में आओ। इतना लिखने के बाद नेताजी को चैन आ जाना चाहिए था। लेकिन नहीं आया। उन्होंने दूसरा गोला 'श्रीमान डोटासरा जी की हकीकत' के नाम से दागा। लिखा- फलां भर्ती में फलां-फलां व्यक्ति का चयन सत्ता के दुरुपयोग से हुआ। अमुक व्यक्ति को आरक्षण का लाभ दिया गया। अमुक परीक्षा में धांधली की गई। इतना ही नहीं, नेताजी ने मुख्यमंत्री जी से जांच की मांग कर डाली। जब किसी के प्रति किसी के मन में कड़वाहट आ जाती है तो पुरानी बातें भी याद आने लगती हैं। इन नियम से नेताजी को चीफ साहब का 5 महीने पुराना वह बयान भी याद आ गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भरतपुर वाले तो रास्ता बताने का भी पैसा मांगते हैं। इसी बयान का जिक्र करते हुए नेताजी ने चीफ साहब को भरतपुर पधारने का न्योता दिया, साथ ही 'रास्ता बताने' का वादा भी किया। यह भी कहा कि आपका स्वागत उसी विधि-विधान से किया जाएगा जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का किया था। अब भरतपुर में पूर्व अध्यक्ष जी के साथ क्या हुआ था, इसके पीछे भी पूरी कहानी है। 2. बाड़मेर वालों की ‘बल्ली-बल्ली’ मुख्यमंत्री जी बाड़मेर पहुंचे। यहां कम बारिश के कारण अकाल के हालात। ऐसे में टैंकरों से पानी पहुंचाने का ऐलान किया। कलेक्टर को कह दिया कि अकाल राहत के लिए 1 करोड़ की मंजूरी जारी करें। पशुओं के लिए चारा डिपो खोलने की बात कही। कुल मिलाकर करोड़ों के हजार शिलान्यास-लोकार्पण किए। प्रोग्राम जिले के बाछडाऊ गांव में था। मुख्यमंत्री के चले जाने के बाद टेन्ट उतर गए। इसके बाद अजब नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए जो बल्लियां लगाई गई थीं, उन पर लोग टूट पड़े। जिसके जितनी बल्लियां हाथ लगीं, उतनी ही उठाकर चल पड़ा। किसी के पोस्टर का तिरपाल हाथ आया तो किसी के लोहे का एंगल। कुछ देर में सभास्थल को 'क्लीन स्वीप' कर दिया गया। एक महिला अपनी क्षमता से अधिक बल्लियां ले जाने के प्रयास में बार-बार विफल हो रही थी। जो लोग बल्लियां नहीं ले जा पा रहे थे, वे वीडियो बनाकर बल्ली ले जाने वालों की पोल खोल रहे थे। 3. चलते-चलते… उनका नाम पांचूराम गुर्जर है। वे पुलिस विभाग में हैं। बीकानेर के बताए जाते हैं। उन्हें रील बनाने का शौक है। वर्दी धारण करने के बाद जब भी उनके मन-मस्तिष्क में कोई ज्ञान की बात कुलबुलाती है तो वे रील बना देते हैं। निकाय चुनाव निपटने के बाद अब पंचायत के चुनाव आने वाले हैं। पांचूरामजी को विचार कि क्यों न पंचायत चुनाव को लेकर कुछ बनाया जाए। उन्होंने सरपंच चुनने वाले वोटर को संबोधित किया और ज्ञान की गंगा बहा दी। उन्होंने वोट के जरिए सही व्यक्ति को सरपंच चुनने की अपील कुछ इन शब्दों में की- उन्होंने कहा- सरपंच चुनने से पहले उम्मीदवार में ये बातें परख लें.. 1. क्या हमारा सरपंच किसी सरकारी अधिकारी से बात करने के काबिल है? 2. क्या हमारा सरपंच सरकारी योजना का लाभ दिला सकता है?3. क्या हमारा सरपंच खुद कोई फॉर्म भर सकता है? 4. क्या हमारा सरपंच हमारे बच्चों को स्कूल में मिलने वाली योजना का लाभ दिला सकता है?5. क्या हमारा सरपंच एक फोन पर खुद की लोकेशन बता सकता है? वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल सुबह 7 बजे मुलाकात होगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:55 am

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को दोबारा विकल्प चुनने का मौका:5 से दोबारा खुलेगा कॉमन कैडर का वन-टाइम पोर्टल, 15 दिन में चुनना होगा विकल्प

हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर) ने विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत भर्ती हुए ग्रुप-डी (Group-D) कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। पोर्टल पर गलत मैसेज प्रदर्शित होने के कारण उपजे भ्रम को दूर करते हुए सरकार ने 'वन-टाइम ऑप्शन पोर्टल' को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। अब यह ऑनलाइन पोर्टल 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक 15 दिनों के लिए फिर से खोला जाएगा। कर्मचारी इस अवधि के दौरान कॉमन कैडर में रहने या अपने विभाग में वापस जाने का विकल्प दोबारा चुन सकते हैं। दोबारा पोर्टल खोलने की जरूरत क्यों पड़ी इससे पहले 17 जुलाई 2026 को जारी पत्र के जरिए 15 अगस्त 2026 तक ऑप्शन मांगे गए थे। हालांकि, पोर्टल के ऑप्शन मॉड्यूल पर अनजाने में एक गलत संदेश प्रदर्शित हो रहा था, जिसमें लिखा था कि कर्मचारी को अपना मूल विभाग चुनने या अन्य विभाग चुनने, दोनों ही स्थितियों में सीनियोरिटी का नुकसान होगा। इस गलत संदेश के कारण कई कर्मचारियों ने अपनी सीनियरिटी खोने के डर से गलत विकल्प चुन लिया था। सरकार ने इस त्रुटि को स्वीकार करते हुए भ्रम और अनावश्यक अदालती मामलों को टालने के लिए यह निर्णय लिया है। अब जानिए, सीनियोरिटी तय करने के 4 स्पष्ट सिद्धांत

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:30 am

झज्जर नागरिक अस्पताल में शराब की खाली बोतलें मिलीं:अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल; CMO बोलीं- मेरी जानकारी में मामला नहीं, जांच कराएंगे

झज्जर के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के पास शराब की खाली बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में देसी और अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें मिलने से अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड के नजदीक खाली शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। इनमें देसी शराब के साथ अंग्रेजी शराब की बोतल भी शामिल है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि ये बोतलें अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंचीं और इन्हें यहां किसने फेंका। मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही वाले स्थान पर मिली बोतलें नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए पहुंचते हैं। इमरजेंसी वार्ड के आसपास 24 घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे स्थान पर शराब की खाली बोतलें मिलना अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इस तरह की वस्तुओं का मिलना गंभीर विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए। अस्पताल प्रशासन को भी नहीं थी जानकारी मामले को लेकर नागरिक अस्पताल की CMO मंजू कादयान से बात की गई। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में अभी यह मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही सामने आएगा बोतलें कहां से आईं अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शराब की ये खाली बोतलें अस्पताल परिसर में कहां से आईं और इन्हें किसने वहां छोड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी जांच किए जाने की बात कही गई है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:23 am

अंबाला की बेटी दीक्षा को संसद भवन से मिला न्योता:Know Your Leader में होगीं शामिल, आज हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी

अंबाला की बेटी दीक्षा मक्कड़ आज यानी 2 अक्टूबर को संसद भवन में आयोजित होने वाले ‘Know Your Leader’ कार्यक्रम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवा शामिल होंगे। संसद के आधिकारिक वेबकास्ट के अनुसार कार्यक्रम 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे संविधान सदन में होगा। दीक्षा का चयन केंद्र सरकार की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के जरिए हुआ है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को राष्ट्रनायकों के जीवन और उनके योगदान को जानने-समझने के साथ संसद परिसर से जुड़ने का अवसर मिलता है। ‘Know Your Leader’ कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से चयनित युवाओं की भागीदारी पहले भी होती रही है। पांचवें प्रयास में बनीं UGC-NET की AIR-1 दीक्षा वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में पीएचडी कर रही हैं। इसी साल उन्होंने UGC-NET में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 100 परसेंटाइल हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की थी। खास बात यह है कि यह सफलता उनका पांचवां प्रयास था। दीक्षा ने परीक्षा की तैयारी करीब तीन साल तक की और नियमित अभ्यास व रिवीजन को अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया। दीक्षा ने PG Government College for Girls से BA ऑनर्स और इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की। कॉलेज के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी UGC-NET में उनके ऑल इंडिया रैंक-1 और 100 परसेंटाइल की उपलब्धि दर्ज है। पढ़ाई के साथ कला और समाजसेवा से भी जुड़ी दीक्षा की पहचान सिर्फ अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। वह कथक से भी जुड़ी रही हैं और बच्चों को नृत्य सिखाने का काम कर चुकी हैं। परिवार के साथ चैरिटी कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंदों की मदद में भी भागीदारी रही है। उन्होंने अब तक करीब 1,000 बच्चों को नृत्य सिखाने से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया है। दीक्षा साइबर सेफ्टी से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। उनके सार्वजनिक प्रोफाइल के अनुसार वह पंजाब यूनिवर्सिटी के Women’s Cyber Safe Club की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। पिता बोले- बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया दीक्षा के पिता राकेश मक्कड़ के मुताबिक बचपन से ही वह पढ़ाई और कला के क्षेत्र में आगे रही हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को परिवार की ओर से हमेशा अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दीक्षा अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, परिवार और समाज से मिले सहयोग को देती हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:14 am

महेंद्रगढ़ में कांग्रेस का सम्मेलन बना चर्चा का मंच:जिलाध्यक्ष के सम्मान पर बोले-वोट ही नहीं दिलाए; सत्यवीर ने कहा-मेरे गांव-बूथ से जीत मिली

महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन को मजबूत करने के लिए था, लेकिन सम्मेलन के बाद सामने आए वीडियो ने स्थानीय कांग्रेस की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। मंच पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद थे और सामने कार्यकर्ता बैठे थे। इसी दौरान 2 ऐसे मौके आए, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर कांग्रेस के स्थानीय गलियारों तक हो रही है। एक तरफ राव दान सिंह ने चुनाव में अपेक्षित वोट नहीं मिलने की अपनी पीड़ा सार्वजनिक तौर पर रखी, तो दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष सत्यवीर झूकिया के सम्मान के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की टिप्पणी ने मंच का माहौल बदल दिया। सम्मान की घोषणा हुई तो कार्यकर्ताओं ने ही उठा दिया सवाल सम्मेलन के एक वीडियो में मंच से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया को सम्मानित करने के लिए उनका नाम लिया जाता है। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता कथित तौर पर यह कहते सुनाई देते हैं कि 'इन्होंने वोट ही नहीं दिलाए, इनका सम्मान क्यों कर रहे हो?' मुस्कुराते रहे दान सिंह इस दौरान मंच पर खड़े राव दान सिंह इस पर मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा करते नजर आते हैं। खास बात यह रही कि उस समय पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मंच पर मौजूद थे। कुछ ही सेकंड के इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस संगठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। राव दान सिंह बोले- विकास कराया, फिर भी वोट नहीं मिलते दूसरे वीडियो में राव दान सिंह चुनावी हार की अपनी पीड़ा खुलकर रखते दिखाई दे रहे हैं। उनके संबोधन का सार यह है कि क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य करवाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यहां से अपेक्षित वोट नहीं मिले और चुनाव में इसका नुकसान हुआ। राव दान सिंह ने लोगों से साथ देने की अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र के लोग उनका साथ दें तो वे चुनाव जीत सकते हैं। चुनावी समर्थन को लेकर मंच से कही गई यह बात अब सम्मेलन की सबसे ज्यादा चर्चा वाली बातों में शामिल हो गई है। सतनाली सम्मेलन में हुड्डा ने भी राव दान सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया था। हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से राव दान सिंह को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए साथ देने की अपील की। जिलाध्यक्ष बोले- मेरे गांव और बूथ से तो जीत मिली वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने कार्यकर्ताओं की टिप्पणी पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनके गांव और बूथ से राव दान सिंह चुनाव जीतकर निकले हैं। ऐसे में यह कहना कि उन्होंने वोट नहीं दिलाए, सही नहीं है। झूकिया ने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को पद नहीं मिलने के कारण निराशा हो सकती है और वे ऐसी बातें कह सकते हैं। उनका कहना है कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं की अपनी भूमिका है। संगठन मजबूत करने आए थे, मंच पर खुल गई 'वोट' की बात सतनाली सम्मेलन का घोषित मकसद कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था। सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, किसान, विकास और संगठन से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। लेकिन सम्मेलन के बाद चर्चा इन मुद्दों से ज्यादा मंच पर हुई दोनों घटनाओं की है। एक तरफ राव दान सिंह की 'वोट नहीं मिलने' की पीड़ा, दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष के सम्मान पर कार्यकर्ताओं की 'वोट दिलाने' वाली टिप्पणी। यानी जिस सम्मेलन में कांग्रेस संगठन को एकजुट करने का संदेश दिया गया, उसी के मंच से स्थानीय संगठन और चुनावी प्रदर्शन को लेकर सवाल भी सुनाई दे गए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:10 am

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह:3 अक्टूबर को गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल; 35 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है, जिसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम में किसान-पशुपालक और सहकारिता के साथ-साथ नए आपराधिक कानून, उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात समेत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गोपालक सम्मेलन में 35 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे शाह के भोपाल दौरे का सबसे बड़ा राजनीतिक-सामाजिक आधार गोपालक सम्मेलन है। इसमें 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से प्रतिभागियों के आने की जानकारी है। सम्मेलन में शाह को प्रदेश में चल रहे कृषक कल्याण वर्ष के तहत किए गए कामों और बलराम कृषि महोत्सव की जानकारी दी जाएगी। गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने-अपने कामों और योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को मदद कार्यक्रम में शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे। गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गोपालक दीदियों का सम्मान होगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डेयरी क्षेत्र में भी कई घोषणाएं दौरे के दौरान प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी प्रसंस्करण से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात भी प्रस्तावित है। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए का डेयरी प्लांट और भोपाल में फॉर्म्युलेटेड/फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट से जुड़ी सुविधा शामिल है। भोपाल दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट पर 16.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की योजना है। किसान फोकस क्यों? मध्यप्रदेश विधानसभा में 2026 में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश में 1,11,88,295 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी थी। सरकार ने विधानसभा में कहा कि जिलावार फार्मर आईडी की जानकारी परिशिष्ट में दी गई है और शेष किसानों की आईडी बनाने की प्रक्रिया जारी है। यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि फार्मर आईडी की संख्या को किसान वोटरों की संख्या नहीं माना जा सकता। मतदाता सूची में मतदाताओं को किसान या गैर-किसान के आधार पर वर्गीकृत नहीं किया जाता। इसलिए किसी जिले में कितने किसान मतदाता हैं, इसका अलग आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक के आंकड़ों में भी मध्यप्रदेश में 1.04 करोड़ से अधिक किसान आईडी बनने की जानकारी दी गई थी। जून तक राज्य सरकार का आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ से अधिक हो गया। शाह के हालिया कार्यक्रमों और बयानों में भी किसान-सहकारिता का जिक्र अमित शाह के इस दौरे का किसान-सहकारिता से जुड़ाव उनके हालिया राष्ट्रीय कार्यक्रमों से भी दिखाई देता है। 23 जून 2026 को सहकारिता मंत्री के तौर पर शाह ने NAFED का NAFEX ई-ऑक्शन पोर्टल लॉन्च किया था। उस कार्यक्रम में उन्होंने NAFED और NCCF को अगले दो वर्षों में दलहन की खरीद सीधे किसानों से करने की दिशा में काम करने को कहा था। उन्होंने किसानों को भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंचाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने पर जोर दिया था। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा अवॉर्ड से जुड़े लंबित भुगतान के मुद्दे पर अमित शाह की मौजूदगी में समझौता हुआ। उस मौके पर शाह ने कहा था कि नर्मदा परियोजना से जुड़े राज्यों को पानी और बिजली का लाभ मिला है और नर्मदा का पानी जिन क्षेत्रों तक पहुंचा है, वहां किसानों की स्थिति और जमीन के मूल्य में बदलाव आया है। इंदौर में नितिन नबीन, अब भोपाल में अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17-18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे। उनके दौरे में इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने की नई पंजीयन प्रक्रिया शुरू करना प्रमुख कार्यक्रम था। इसके बाद वे उज्जैन गए थे। इसके करीब दो सप्ताह बाद अब अमित शाह भोपाल में हैं। हालांकि दोनों दौरों के आधिकारिक कार्यक्रम अलग हैं। नबीन का इंदौर कार्यक्रम स्वामित्व योजना और संगठन/जनसंपर्क से जुड़ा था, जबकि शाह का भोपाल कार्यक्रम गोपालक, डेयरी, सहकारिता और सरकारी विकास परियोजनाओं पर केंद्रित है। चुनाव में किसान क्यों अहम हैं? मध्यप्रदेश की राजनीति में किसान से जुड़े मुद्दे केवल फसल और मंडी तक सीमित नहीं हैं। एमएसपी, खाद-बीज, सिंचाई, बिजली, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण, मंडी व्यवस्था और पशुपालन ग्रामीण परिवारों की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में आगे बढ़ाया है। इसी अवधि में बलराम कृषि महोत्सव जैसे कार्यक्रम और अब गोपालक सम्मेलन किया जा रहा है। दूसरी ओर विपक्ष भी किसानों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक अभियान में उठा रहा है। ऐसे में शाह का ऐसा कार्यक्रम, जिसमें एक साथ 35 हजार से ज्यादा गोपालक, दुग्ध सहकारी समितियां, बोनस वितरण, गौशालाओं की सहायता, कामधेनु योजना और डेयरी परियोजनाएं शामिल हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े सामाजिक समूह तक सरकार का संदेश पहुंचाने का मंच है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:00 am

राजस्थान- कुएं में छुपाई 5 करोड़ की दवाइयां:मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पहले ऑफर कर चुका है 1 करोड़ की रिश्वत

भरतपुर के एक गांव में सूखे कुएं से 5 करोड़ रुपए की दवाइयां मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा से दवाइयां लाकर भरतपुर के बयाना तहसील के खटनावाली गांव के सूखे कुएं में छिपाई गई थीं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में सबसे बड़ा नाम दवाइयों के होलसेलर हिमांशु अग्रवाल का है। साल 2025 में भी हिमांशु को नकली दवाओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुड्‌डुचेरी में नकली दवाओं का रैकेट भी पकड़ा गया था। हिमांशु ने यूपी में नकली दवाओं को लेकर गिरफ्तार नहीं करने की एवज में एक करोड़ की रिश्वत देने की भी कोशिश की थी। जांच में सामने आया है कि यूपी में नकली दवाओं पर की जा रही सख्ती से बचने के लिए उसने राजस्थान में दवाई छुपाई थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले जानते हैं क्या है मामला भरतपुर के बयाना के खटनावाली गांव के सूखे कुएं से दवाइयों के 274 कार्टन मिले थे, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इनमें मुख्य रूप से हृदय रोग, डायबिटीज और एलर्जी से संबंधित लोसार-50, जानुमेट, केटोरोल-एम, एलेग्रा-एम और जालरा जैसी दवाइयां शामिल हैं। दवाइयां मिलने के बाद उनकी वास्तविकता, क्वालिटी, बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट आदि की जांच शुरू कर दी गई है। इस तरह सामने आया यूपी कनेक्शन सूखे कुएं से दवाइयां मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने मामले की सूचना औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश, औषधि निरीक्षक आगरा और संबंधित निर्माता कंपनियों से शेयर की। राजस्थान ड्रग डिपार्टमेंट की सूचना पर यूपी ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच की तो आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक बाडे़ से भारी मात्रा में दवाओं का भंडार मिला। दवाइयों को डीजल से जलाने का भी वीडियो इसके बाद यूपी ड्रग डिपार्टमेंट ने दवाइयां जब्त करते हुए मलपुरा थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इन दवाओं के स्टोरेज और खरीदने-बेचने से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं मिला था। मामले में गिरफ्तार सलुआ ऊर्फ मुकीम नाम के शख्स के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो भी मिले हैं। 27 सितंबर की रात के वीडियो में एक नदी के किराने दवाओं के ऊपर डीजल डालकर जलाने के वीडियो शामिल हैं। इस पूरे मामले में अब तक होलसेलर हिमांशु अग्रवाल, इकरार, शामिन, सलुआ, आशीष को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु के पिता के नाम से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस इस मामले में यूपी पुलिस ने हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु के खिलाफ पहले भी यूपी में एफआईआर दर्ज है। हिमांशु के पिता के नाम से पहले मेडिकल का लाइसेंस था। ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार नकली दवाओं को लेकर हिमांशु पहले भी यूपी में गिरफ्तार हो चुका है। उस वक्त जांच में सामने आया था कि हिमांशु पुड्‌डुचेरी में नकली दवाइयां सप्लाई करता था। पिछले साल नकली दवाओं के कारोबार के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में जेल भेजा गया था। दिसंबर में जेल से छूटने के बाद फिर से इस खेल में शामिल हो गया। भरतपुर के सूखे कुएं में क्यों छिपाई दवाइयां? इन दवाओं को भरतपुर जिले के बयाना तहसील के खटनावाली गांव में एक सूखे कुएं में क्यों छिपाया? आगरा से आने वाले ट्रक ड्राइवर को कैसे पता चला कि इस गांव में सूखा कुआं है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिस कुएं में दवाएं छिपाई गई, उसका उस इलाके में रहने वाले एक मेडिकल स्टोर से कुछ कनेक्शन हो सकता है। एक्सपायरी डेट की दवाओं को लेकर भी की जा रही है जांच सूखे कुएं से एक्सपायरी दवाएं भी मिली है। जांच की जा रही है कि डेट बदलकर दोबारा बेचने का मकसद तो नहीं था? ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार एक्सपायरी दवाओं को निर्माता कंपनी को वापस लौटने पर पूरा क्लेम मिलता है। ऐसे में आशंका है कि एक्सपायरी दवाओं को लौटा कर क्लेम ले लिया गया हो। फिर इन दवाओं को चुराकर फिर से बाजार में बेचने के लिए एक्सपायरी डेट मिटाने की तैयारी हो।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:59 am

कैथल में विधायक और बिजली कर्मचारी आमने-सामने:जेई बोले- रंजिशन तबादला करवाया, विधायक ने कहा- सस्पेंड करवाऊंगा, 2 जेई ट्रांसफर का मामला

कैथल जिले के पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा की अनुशंसा पर बिजली निगम के 2 जेई के ट्रांसफर कर दिया गया। इसके विरोध में निगम के कर्मचारी और विधायक आमने सामने आ गए हैं। कर्मचारी बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं और दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि विधायक सतपाल जांबा ने उनका रंजिशन तबादला करवाया है, जिसे वे कतई सहन नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे। गांव में चल रहा निकासी प्रोजेक्ट पर कार्य बता दें कि करीब 10 दिन पहले गांव बरसाना में पानी की निकासी के लिए करीब 90 लाख रुपए का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इस दौरान निकासी के प्रोजेक्ट में बिजली के पोल बीच में आ रहे थे। निगम के जेई सुनील कुमार और नरेश को जब इस कार्य के बारे में पता चला तो उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि ये पोल विभाग के नियमों और शर्तों के अनुसार ही यहां से हटाए जा सकते हैं। वे आनन फानन में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवाया ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूंडरी विधायक सतपाल जांबा को कर दी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने सीएम से बातचीत कर दोनों जूनियर इंजीनियरों नरेश कुमार और सुनील का कैथल से कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवा दिया। अब उन दोनों को कैथल जिले से रिलीव कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर ज्वाइनिंग नहीं की है। वे एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं। जेई नरेश कुमार, सुनील कुमार और संगठन के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि विधायक जांबा ने जबरन उनका तबादला करवाया है। वे ड्यूटी जॉइन नहीं करेंगे और इस ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द करवाएंगे। पहले की थी रिक्वेस्ट दूसरी ओर मामले को लेकर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस संबंध में उनके पास किसानों की शिकायतें आ रही थी। जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी। मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा। उनको रिक्वेस्ट के साथ बिजली पोल हटाने बारे कहा गया था, लेकिन बाद में जब एक्शन हुआ तो हटाए गए। अगर जल्द ही दोनों जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की तो वे दोनों सस्पेंड भी होंगे। इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि गांव बरसाना में 90 लाख से निकासी का काम चल रहा है। अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोलों को हटाने से मना कर रहे थे। ऐसे ही बात गांव भाना में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया। अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:59 am

पंजाब के 1650 एसोसिएट स्कूलों को राहत:PSEB के आदेश पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- बोर्ड स्कूलों को इस तरह बंद नहीं कर सकता

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एसोसिएट स्कूल संचालकों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। बोर्ड ने एसोसिएट स्कूलों के लिए 30 सितंबर तक एफिलिएशन लेने के लिए आवेदन जमा करने की डेडलाइन तय की थी। बोर्ड ने साफ कर दिया था कि जो स्कूल संचालक 30 सितंबर तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं करवाएंगे, उन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। इसके खिलाफ स्कूल संघ पंजाब ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बोर्ड के इस आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले से पंजाब के 1,650 एसोसिएट स्कूल संचालकों ने राहत की सांस ली है। कोर्ट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के फैसले पर गंभीर टिप्पणियां भी कीं और कहा कि बोर्ड स्कूलों को इस तरह बंद नहीं कर सकता है। कोर्ट ने अपने फैसले में कही ये मुख्य बातें, जानिए... स्कूल संचालकों ने याचिका में कही ये बातें, जानिए...

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:58 am

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने पर मेरठ ही नहीं, दिल्ली से प्रयागराज की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा को आसान और तेज बनाएगा, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच मिलेगी और जाम से बचा जा सकेगा। यह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के माध्यम से उत्तराखंड के पौड़ी व नजीबाबाद के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

जागरण 2 Oct 2026 5:45 am

यूपी: 1.50 करोड़ रुपये के गबन में शामिल एजेंट गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने जौनपुर से पकड़ा; 2015 में हुआ था मुकदमा

जौनपुर में सरकारी ऋण योजनाओं के तहत लाभार्थियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 1.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र प्रसाद को जेसीज चौराहा जौनपुर से गिरफ्तार किया है।

अमर उजाला 2 Oct 2026 5:44 am

पानीपत में बुजुर्ग के खाते से निकाले 1.80 लाख रुपए:पासबुक में एंट्री कराने पर चला पता, UPI के जरिए दो दिन में सात बार निकाली गई रकम

पानीपत जिले के समालखा निवासी बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के जरिए 1.80 लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग स्वास्थ्य खराब रहने के कारण समय पर बैंक में पासबुक की एंट्री नहीं करवा सके। 21 अगस्त को बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराई तो खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। मामले में साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। पुलिस को दी शिकायत में समालखा के वार्ड नंबर 14 निवासी सीसराम ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की चुलकाना रोड शाखा में सेविंग एकाउंट है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उम्र अधिक होने के कारण वह नियमित रूप से बैंक जाकर पासबुक में लेनदेन की एंट्री नहीं करवा पा रहा था। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वे बैंक में पासबुक में एंट्री करवाने के लिए पहुंचे तो इसका पता चला। पासबुक में लेनदेन की जानकारी देखने पर पता चला कि 31 जनवरी 2026 को किसी अज्ञात ने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से चार बार 20-20 हजार रुपये निकाले। इस तरह एक ही दिन में खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद 1 फरवरी 2026 को भी खाते से तीन बार रकम निकाली गई। इनमें 25 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये शामिल हैं। इस तरह दो दिनों में कुल सात ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 1.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि उसने इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब उन्होंने साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने, रकम की जांच कराने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:41 am

एसआईआर:नोटिस पर दफ्तर आने की जरूरत नहीं, अब घर-घर जाकर बीएलओ लेंगे दस्तावेज

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 पर अहम बैठक हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के संशोधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। डीसी ने स्पष्ट किया कि नो मैपिंग व विसंगतियों के कारण जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, उन्हें ईआरओ या एईआरओ कार्यालय के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। संबंधित बीएलओ खुद उनके घर जाकर दस्तावेज एकत्र करेंगे और उन्हें ECINet/BLO App पर अपलोड करेंगे। डीसी ने राजनीतिक दलों से नागरिकों को आयोग के आधिकारिक पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई होगी : डीसी उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की । डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, उनसे दस्तावेज संग्रह करने में कोई शिथिलता न बरती जाए। बीएलओ घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें । डीसी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वाले बीएलओ पर नियमानुसार सीधी कार्रवाई होगी। आगे क्या... पोर्टल से भी सीधे अपलोड कर सकेंगे कागजात

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:41 am

राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंडक:पारा 40 डिग्री के करीब; मानसून कल तक प्रदेश से विदा हो जाएगा

राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। राज्य के उत्तर-पश्चिम के अलावा पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक चढ़ गया। पिलानी, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। हालांकि, उदयपुर सहित कई जिलों में रात में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई है। प्रदेश में बारिश की स्थिति मौसम की बड़ी अपडेट्स पारा 40 डिग्री के करीब: गुरुवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी, गंगानगर के एरिया में रही। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और गंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर रात में कुछ शहरों में ठंडक बढ़ने लगी है। उदयपुर, सिरोही, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मानसून कल तक विदा हो जाएगा: ​मौसम विभाग ने राजस्थान के शेष हिस्सों के अलावा गुजरात समेत अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल बताई है। राजस्थान की बात करें तो अभी कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में मानसून एक्टिव है, जो शुक्रवार या शनिवार तक लौट जाएगा। अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 27 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर: गुरुवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रहने से गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहने की संभावना जताई है। कोटा: गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को मौसम ड्राई रहा। दिनभर तेज धूप रही। पिछले 48 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई। कोटा में इस सीजन में अब तक 461.7 एमएम बारिश हुई है। उदयपुर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उदयपुर में मौसम साफ रहा। रात का तापमान कम होने के साथ सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। जोधपुर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ट होने की संभावना है। सीकर: जिले में दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में बादल नहीं छाए और शाम को हल्की हवा चली। सीकर में अभी बारिश का की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अभी मौसम ड्राई रहेगा। अलवर: गुरुवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। दोपहर के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी का असर देखने को मिला। तापमान करीब 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह-शाम गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अलवर में मौसम साफ रहने की संभावना है। अजमेर: अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा। दिनभर धूप व गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिले में अब तक 523.7 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:39 am

राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष मना रही VHP, रांची में 4 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अपने पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है, जिसके तहत रांची में 4 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

जागरण 2 Oct 2026 5:39 am

शराब घोटाला:विनय सिंह के निवेश की जानकारी के लिए दो राज्य सरकारों को लिखा है पत्र

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन उत्पाद सचिव और उनके करीबी कारोबारी विनय कुमार सिंह के गठजोड़ को लेकर विशेष अदालत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि तत्कालीन उत्पाद सचिव के काले धन को सफेद करने में कारोबारी विनय सिंह ने मुख्य मददगार की भूमिका निभाई थी। एसीबी के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच जारी है। एसीबी ने विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान वित्तीय आंकड़ों का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि तत्कालीन उत्पाद सचिव ने अपने सेवाकाल के दौरान ज्ञात वैध स्रोतों से करीब 2.20 करोड़ रुपए अर्जित किए थे। इसके विपरीत, इस अवधि में उनका कुल खर्च और विभिन्न मदों में किया गया निवेश 3.47 करोड़ रुपए पाया गया। यह उनकी वैध आय से करीब 53% अधिक है। जांच एजेंसी का आरोप है कि आय से अधिक इस अवैध कमाई को वैध शक्ल देने (लेयरिंग) के लिए शेल कंपनियों, रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल फर्मों का एक संजाल तैयार किया गया था, जिसका ताना-बाना विनय सिंह व उनकी कंपनियों के जरिए बुना गया था। तत्कालीन सचिव के काले धन को सफेद करने में मददगार थे विनय सिंह जांच में यह भी सामने आया कि विनय कुमार सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की कंपनी मेसर्स नेक्स्टजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव की पत्नी को साल 2019 से 2023 के बीच हर माह 1.50 लाख रु. का भुगतान किया। इस तरह उन्हें कुल 73 लाख रु. ट्रांसफर किए। पूछताछ के दौरान विनय सिंह ने खरीदी गई आठ चल संपत्तियों की बात तो स्वीकार की, लेकिन वैध दस्तावेज जांच एजेंसी को नहीं सौंपे हैं। एक ही दिन तीन करोड़ की निकासी, दक्षिण भारत तक जुड़े तार एसीबी द्वारा अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, पूछताछ में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि विनय सिंह और उनके परिजनों की कई विदेश यात्राओं का पूरा पैकेज तत्कालीन सचिव के साले की कंपनी द्वारा प्लान और मैनेज किया गया था। इन विदेश यात्राओं में खर्च की गई भारी-भरकम राशि के वास्तविक स्रोत की जानकारी विनय सिंह ने जांच एजेंसी से छिपा कर रखी है। इसके अलावा, अल्बर्ट एक्का चौक स्थित एक्सिस बैंक की मेन रोड शाखा में मौजूद विनय सिंह के खाते से 12 जनवरी 2023 को एक ही दिन में 3 करोड़ रुपए की बड़ी रकम की निकासी की गई थी। एसीबी ने अदालत को बताया कि झारखंड में अवैध तरीके से कमाए गए धन को दक्षिण भारत के राज्यों में खपाए जाने का प्रबल संदेह है। विनय सिंह और उनकी कंपनियों द्वारा म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, शेयर और अचल संपत्तियों में किए गए निवेश का विस्तृत ब्योरा जुटाने के लिए तेलंगाना और तमिलनाडु सरकार को आधिकारिक पत्र भेजे गए हैं। वहीं, केस डायरी में दर्ज गवाह दीपक कुमार उर्फ भोलू के बयान के मुताबिक, तत्कालीन सचिव और नेक्स्टजेन कंपनी ने कोलकाता स्थित मेसर्स चेतन डील मार्क प्राइवेट लिमिटेड जैसी शेल कंपनियों में भी भारी निवेश किया था। समय पर चार्जशीट नहीं... डिफॉल्ट बेल पर बाहर आ गए सभी आरोपी शराब घोटाला मामले में एसीबी ने करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने 20 मई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कर इस बड़े घोटाले की जांच शुरू की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि केस दर्ज होने के इतने लंबे समय बाद भी आज तक एसीबी एक भी आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं कर सकी। इसका सीधा फायदा आरोपियों को मिला। सभी आरोपियों को एक-एक कर अदालत से डिफॉल्ट बेल मिलती चली गई और वर्तमान में सभी जेल से बाहर हैं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस पूरे मामले में अपनी जांच काफी तेज कर दी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:38 am

Kangra News: सर्पदंश पर इलाज में देरी पड़ी भारी, दो मरीजों की टांडा में मौत

प्रदेश में गर्मी और बरसात के मौसम में सांप के डसने के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे मामलों में समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति और मौत को टाला जा सकता है।

अमर उजाला 2 Oct 2026 5:38 am

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल; भारत शेयर बाजार में मंदी की आशंका; भाजपा ने यूपी में उमेश पाल की पत्नी को पद दिया

नमस्कार, इजराइल सरकार ने दुबई से आ रहे विमान को मार गिरने की तैयारी की थी। शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे ICC के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के बारे में जानिए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल, 9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी इजराइल ने दुबई से उड़ान भरने वाले उस विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी, जिसके हाईजैक का अलर्ट भेजा गया था। अलर्ट मिलते ही फाइटर जेट्स रवाना कर दिए गए थे। विमान में 174 यात्री सवार थे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार को आशंका थी कि विमान का कंट्रोल वापस नहीं मिला, तो वह इजराइल में 9/11 जैसा हमला कर सकता है। खतरा टालने के लिए विमान को हवा में ही मार गिराना पड़ सकता था। भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कार्रवाई पर फैसला लेना था। हालांकि, भारतीय पायलट और यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को-पायलट पर काबू पाया और विमान को सऊदी में सुरक्षित उतार लिया गया। विमान संभालने वाला नेतन्याहू से मिला घटना के दौरान प्लेन में मौजूद यात्री यानिव हायून ने हमलावर पायलट को काबू किया था, बाद में विमान भी संभाला था। खस बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। PM ने उसके साहस की तारीफ की और उसे हीरो बताया। पूरी खबर पढ़ें... 2. लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स: 570 अंक नीचे बंद हुआ, 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। 25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी। जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 3. शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; कहा- ये सरकारी टीचर से अलग यूपी के 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने उनकी स्पेशल TET-2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा- याचिकाकर्ता सिर्फ इस आधार पर स्पेशल TET में शामिल होने का अधिकार नहीं मांग सकते कि वे सामान्य TET में बैठने के योग्य हैं। इनकी कानूनी स्थिति सरकारी टीचर से अलग है। याचिका पिछले साल सितंबर महीने में वसीम अहमद समेत 220 शिक्षामित्रों ने दाखिल की थी। कहा था- हमें भी स्पेशल TET में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। यूपी के 73 हजार शिक्षामित्र TET पास नहीं: प्रदेश में करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र हैं। इनमें से करीब 73 हजार ने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है, जबकि करीब 70 हजार शिक्षामित्र यह परीक्षा पास कर चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा- यह फैसला दुखद है। हम लोग अगली अदालत में जाएंगे, डबल बेंच में जाएंगे। वहां से पूर्ण विश्वास है कि मुझे राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. उमेश पाल की पत्नी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनीं, भाजपा ने यूपी में 6 टीमों का ऐलान किया यूपी में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। पार्टी ने गुरुवार शाम 6 अलग-अलग मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं। भाजपा ने प्रयागराज में मारे गए वकील उमेश पाल की पत्नी जया पाल को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया है। पूर्व नाराज मंत्री कौशल किशोर के बेटे को जिम्मेदारी: वहीं, दूसरा चौंकाने वाला नाम विकास किशोर का है, जिन्हें अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास भाजपा के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे हैं। कौशल किशोर ने हाल ही में सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा ने यूपी में अनस साजिद को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री रहे एमएलसी रामचंद्र प्रधान को इसी मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की युवा मोर्चा की टीम का ऐलान मोदी की शासन काल यात्रा के चलते बाद में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत-पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे, टूर्नामेंट में 3 बार मुकाबला हो सकता है; 14 टीमें 57 मैच खेलेंगी ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी, 57 मैच खेले जाएंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीमें क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी। नए फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं ग्रुप स्टेजभारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच पहला मुकाबला तय हो गया है। सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों इस स्टेज में पहुंचते हैं, तो दोनों के बीच दूसरी बार मुकाबला होगा। सेमीफाइनल या फाइनलसुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो दोनों की तीसरी भिड़ंत होगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. राहुल गांधी का मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा; मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले, कहा- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया। वे यहां बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बैगा आदिवासियों से मुलाकात की। राहुल गांंधी ने कहा कि आदिवासी इलाकों में कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हुई है। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को सरकार से पूरा मुआवजा तक नहीं मिला। आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन एमपी में ऐसा नहीं हो रहा है। राहुल से मिलने आसपास के गांवों से करीब डेढ़ हजार लोग पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मिड डे मील के बारे में जाना। बालाघाट जिले में पिछले 3 महीनों में कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा, हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिला (पूरी खबर पढ़ें) 2. महाराष्ट्र: राजगढ़ में समुद्र में 8 छात्र डूबे, पिकनिक मनाने दिवेआगर बीच आए थे; गहरे पानी में उतरने से मौत, सभी के शव बरामद (पूरी खबर पढ़ें) 3. क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए (पूरी खबर पढ़ें) 4. स्पोर्ट्स: भारत ने आखिरी मिनट में गोलकर पाकिस्तान को हराया: एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा, कप्तान हरमनप्रीत के 2 गोल (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा:e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है: संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: ED का आरोप-यासीन मलिक समेत 7 को पाकिस्तान से फंडिंग: हवाला से ₹9 करोड़ आए; NIA कोर्ट बोली- सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय हों (पूरी खबर पढ़ें) 8. उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर प्रयागराज में केस: ब्राह्मण समाज पर दिए बयान के खिलाफ याचिका, कहा था- हम चौबे-दीक्षित परिवारों में बेटियां नहीं दे (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- TMC के बैंक अकाउंट्स फ्रीज रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करे; विधानसभा चुनाव के बाद दो गुटों में बट गई थी पार्टी (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: SIR में गड़बड़ी पर कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे: कहा- BJP ने साजिश की, FIR दर्ज हो; राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटे (पूरी खबर पढ़ें) ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... गुजरात के एक गांव में पानीपुरी बैन गुजरात के एक गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड पर बैन लगा दिया गया। पकड़े जाने पर 5 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगेगा। मेहसाणा जिले के चाणसोल गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड खाने से कई बच्चे बीमार हुए। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया 2. भास्कर एक्सप्लेनर: मानसून विदा, लेकिन 51% भारत सूखा:कहीं 17 साल में सबसे कम, कहीं 20 साल की सबसे ज्यादा बारिश; कैसी मुसीबत खड़ी होने वाली है 3. ब्लैकबोर्ड: मेरी बेटी का कलेजा निकालकर खाया, आंख फोड़ी:अपना बच्चा पैदा करने के लिए पड़ोसी ने रेप किया, जुबान काटी 4. पेरेंटिंग: हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं: डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं 5. बुक रिव्यू: 10 फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर:बड़े संकटों से बड़ी लड़ाइयों और बदलावों तक आधुनिक भारत की निर्माण यात्रा 6. जरूरत की खबर: मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स:उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स 7. एंटरटेमेंट: मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा..., पहला नशा..., जैसे गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: नीबू से निकाले हड्डी-कांच, दान में मांगा 11 किलो सोना:भास्कर स्टिंग में बाबाओं का ‘चमत्कार’; 110 रुपए में नशा छुड़ाने का दावा 9. ग्राउंड रिपोर्ट: गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार की आबादी प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली मदद 10. भास्कर एनालिसिस: क्या NDA से अलग होंगे चिराग पासवान?:17 दिन में 5 बार सरकार के खिलाफ, सम्राट पर निशाना, दिल्ली पर चुप, क्या है प्रेशर पॉलिटिक्स 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी:मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी; क्या नई पार्टी बनाकर करेंगी राजनीति करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:36 am

दिव्या मित्तल को सपोर्ट करेंगे राजा भैया:गठबंधन पर दहाड़े अखिलेश के धर्मेंद्र, BJP सांसद को टरका रहा अफसर

ऊपर Video पर क्लिक करें और देखें... आज यूपी की राजनीति और सरकारी विभागों की कौन सी बात खरी है… ------------ गुरुवार का ''बात खरी है'' भी देखें अखिलेश ने अंगुली रखकर फार्म भरवाया:ससुराल से चुनाव नहीं लड़ेगी बहू, बृजभूषण के अखिलेश से मधुर संबंध बुधवार का ‘’बात खरी है'' भी देखें- राजभर चचा पर फूटेगा अखिलेश का बड़ा बम:फूंक मारकर गुस्साए सांसद ने मंच छोड़ा, दिव्या मैडम से अनुप्रिया को टेंशन हर रोज, सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर पर देखें बात खरी है…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:36 am

बापू की सीख, अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएं:रांची में दो लोग रोज कचरा उठा रहे, बिजली बचा रहे

महात्मा गांधी के लिए स्वच्छता केवल दूसरों को समझाने का विषय नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आचरण और जिम्मेदारी का हिस्सा थी। रांची के दो लोग इसी सोच को अपनी दिनचर्या में उतार रहे हैं। न वे किसी संस्था के सदस्य हैं, न सरकारी कर्मचारी। खेलगांव के दीपाटोली निवासी डॉ. सुरेश शर्मा पिछले 8 साल से रोज सुबह सड़क पर पड़ा कचरा खुद उठाते हैं। वहीं मधुकम के रंजीत साहु 12 साल से साइकिल से करीब 30 किमी घूमकर दिन में जल रही स्ट्रीट लाइटें बुझाते हैं। दोनों का मकसद व्यवस्था पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि शहर को बेहतर व सुंदर बनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। 8 साल से रोज सड़क पर कहीं भी कचरा दिखे तो जमा कर जला देते हैं डॉ. सुरेश न्यू नगर रोड नंबर-6 निवासी डॉ. सुरेश शर्मा रोज सुबह 5 बजे मोहल्ले की सड़कों पर निकलते हैं। प्लास्टिक, कागज या अन्य सूखा कचरा दिखाई देने पर उसे खुद उठाकर एक जगह जमा करते हैं और आग लगाकर नष्ट कर देते हैं। जेब में माचिस रखना उनकी आदत में शामिल है। उनका कहना है कि गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने सफाई को किसी अभियान या विशेष दिन तक सीमित नहीं रखा। केवल शहर साफ रखने की बात करने से बदलाव नहीं आएगा, हर व्यक्ति को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी। 12 साल से रोज साइकिल पर 30 किमी, दिन में जलती लाइटें बुझाते हैं रंजीत मधुकम निवासी रंजीत साहु रोज अपनी साइकिल से शहर में करीब 30 किमी घूमते हैं। इस दौरान दिन में जलती स्ट्रीट लाइट दिखाई देने पर उसे बुझा देते हैं। उनका मानना है कि सार्वजनिक संसाधनों की देखभाल की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है। पिछले 12 साल से वे किसी अभियान का इंतजार किए बिना सामने दिखने वाली समस्या को अपनी क्षमता के अनुसार दूर कर रहे हैं। कहीं स्विच खराब होने पर अपनी जेब से नया स्विच खरीदकर लगाते भी हैं, ताकि बिजली की बर्बादी न हो।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:35 am

यूपी में नौकरी छोड़कर सिपाही सपा से विधायक बनने निकला:संतकबीरनगर में प्रचार में जुटा; मंच से बोला- अखिलेश यादव को CM बनाइए

गोरखपुर में डायल-112 में तैनात सिपाही श्याम सुंदर चौहान ड्यूटी छोड़कर समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह एक साल तक सेटिंग बनाकर ड्यूटी से गायब रहा। उसकी हाजिरी बराबर लगती रही। 3 महीने पहले अफसरों को भनक लगी तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी सिपाही पुलिस लाइन में हाजिर नहीं हुआ। कभी वह सपा के बड़े नेताओं के स्वागत का पोस्टर जारी करता है। मंच से अखिलेश यादव को सीएम बनाने की अपील करता है। लाल टोपी लगाए फोटो के साथ लिखता है- लाल टोपी पहनकर चलो, समाजवाद संग आगे बढ़ो। करीब एक महीने पहले संतकबीर नगर के धनघटा में सपा की समीक्षा बैठक थी। तब सिपाही श्याम सुंदर ने कहा था- मैं अनुसूचित जाति, दलित जाति से हूं। अभी भाजपा के जितने दलित विधायक और सांसद हैं, वे दलितों का वोट लेकर आरक्षण खत्म करने वाले का साथ दे रहे हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि ये अंतिम चुनाव होगा। अगर हम और आप सभी नहीं चेते, तो चुनाव और संविधान खत्म हो जाएगा। साथ आइए और अखिलेश यादव को CM बनाइए। सिपाही ने दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में कहा- मैं शुरू से ही सपा की नीतियों से प्रेरित रहा हूं। पुलिस विभाग में रहकर पब्लिक को न्याय नहीं दिला पा रहा था। इसलिए विधायक बनने का विचार आया। तीन साल से क्षेत्र में सक्रिय हूं। लोगों की मदद कर रहा हूं।पूरा मामला विस्तार से जानिए- संतकबीर नगर की धनघटा से टिकट की दावेदारी कर रहा सिपाही श्याम सुंदर चौहान मूल रूप से संतकबीर नगर के महुली थाना के नैना झाला गांव के रहने वाले हैं। वह यूपी पुलिस के 1994 बैच के सिपाही हैं। उनके तीन बच्चे (एक बेटा और दो बेटियां) हैं। अब तक 11 जिलों में तैनात रह चुके हैं। साल 2023 में कुशीनगर से ट्रांसफर होकर गोरखपुर में डायल 112 में तैनाती मिली। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में तैनाती के दौरान ही सिपाही श्याम सुंदर ने संतकबीर नगर की धनघटा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर सबसे पुरानी पोस्ट साल 2023 की है। इसमें सिपाही ने धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों और अपनी राजनीतिक सक्रियता से संबंधित पोस्ट करते रहे हैं। सपा के बैनर पर फोटो, नाम के साथ लिखा ‘सिपाही’ श्याम सुंदर लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहकर क्षेत्र में प्रचार कर रहा है। वह धनघटा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहा। सोशल मीडिया पर उसके कई फोटो और वीडियो सपा का प्रचार करते हुए पोस्ट हैं। हालांकि, उसके अनुपस्थित रहने के दौरान ड्यूटी पर उसकी हाजिरी कैसे दर्ज हुई, इस बारे में विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। श्याम सुंदर ने सोशल मीडिया और प्रचार में समाजवादी पार्टी के बैनर का इस्तेमाल किया है। पोस्टर में उसकी तस्वीर और नाम के आगे ‘सिपाही’ लिखा है। एक पोस्टर में वह लाल टोपी पहने नजर आ रहा है। उसके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी हैं। 2027 चुनाव से पहले दावेदारी मजबूत करने में जुटा उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव है। इसी को देखते हुए धनघटा सीट पर भी राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ी है। श्याम सुंदर भी पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। उसने पार्टी नेतृत्व से टिकट मिलने पर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही है। मंच से बोलता है- मैं श्याम सुंदर चौहान सिपाही आपका स्वागत करता हूं महीनेभर पहले धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लोहरेया में सपा के बूथ अध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी की समीक्षा बैठक हुई थी। इसे श्याम सुंदर ने संबोधित किया था। कहा- मैं श्याम सुंदर चौहान सिपाही आप सबका स्वागत करता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बूथ अध्यक्षों का यह सम्मेलन चल रहा है। पार्टी कैसे मजबूत होगी, इस पर गहन विचार चल रहा है। जो बूथ जीतेगा, वही सिकंदर होगा। जो अपना बूथ जिता लेगा, वही सरकार बनाएगा। ‘सरकारी नौकरी में रहते चुनाव नहीं लड़ सकते’ सिपाही नौकरी खुद नहीं छोड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो इसके पीछे वजह ये है कि वह चाहता है कि पुलिस विभाग उसे बर्खास्त करे। ताकि चुनाव में हारने या कोई ऊंच-नीच होने पर वह कोर्ट की मदद से एक बार फिर नौकरी पा सके। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ सकता। न ही विधानसभा या स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ सकता है। चुनाव में किसी तरह का हस्तक्षेप करने या अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल करने पर भी रोक है। पुलिस विभाग के रिटायर्ड सीओ शिव पूजन सिंह ने बताया कि सरकारी नौकरी में रहते हुए कोई कर्मचारी चुनाव नहीं लड़ सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। इसमें नौकरी से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई शामिल है। गोरखपुर के एसपी क्राइम अयोध्या सिंह ने बताया कि श्याम सुंदर चौहान काफी समय से निलंबित है। वह हाजिरी भी नहीं लगा रहा है। उससे संपर्क कर लगातार गैरहाजिर रहने का कारण पता किया जा रहा है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल फैसला सुनते ही रोने लगे: जेल में बेचैन, खाना कम खाया; दोषी करार देकर जज बोले- अपराध डराने वाला “ऐसे अपराध से समाज में डर-असुरक्षा पैदा होती है। इसका असर लोगों की सोच पर पड़ता है। अगर समाज में अपराध लगातार बढ़ते रहें तो यह चिंता की बात है। न्याय व्यवस्था का काम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना।” मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने यह टिप्पणी चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसला सुनाते समय की। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:35 am

जिस लड़की पर मरता था, उसी ने मार डाला:सिद्धार्थनगर में मां बोली- बहू आई तो लगा खुशियां लाएगी, क्या पता था वही कातिल बनेगी

सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद 11वीं का स्टूडेंट 12वीं क्लास की लड़की को दिल दे बैठा। थोड़े ही दिनों में दोनों एक-दूसरे के दीवाने हो गए। परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के करीब तीन महीने बाद ही पत्नी ने गला घोंटकर पति को मार डाला। 30 सितंबर को कोर्ट ने पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत के इस फैसले से कानून का इंसाफ तो हो गया, लेकिन गांव के उस सूने आंगन में अब भी अमित की हंसी की गूंज और उसकी मां की सिसकियां बाकी हैं। मां कहती हैं- बहू आई तो लगा था, खुशियां लाएगी, क्या पता था वही हमारे इकलौते बेटे की कातिल बनेगी। मामला सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर चिल्हिया इलाके का है। एक-दूसरे पर मर मिटने वाले पति-पत्नी के बीच दूरियां क्यों बढ़ने लगी थीं? दोनों के बीच अक्सर झगड़ा क्यों होने लगा था? आखिर ऐसा क्या हुआ कि 12वीं में पढ़ने वाली लड़की ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया? ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर उस लड़के अमित चौधरी के घर (संतोरी गांव) पहुंचा, जिसकी हत्या हुई थी। उसके परिवार ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था… अब पढ़िए सिलसिलेवार यह रिपोर्ट… तस्वीरों से शुरू हुआ सफर, आंसुओं में बदला दिसंबर, 2023 की एक सर्द शाम। इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में 11वीं के छात्र अमित चौधरी (22) और 12वीं की छात्रा ज्योति (21) की नजरें मिलीं। अमित चिल्हिया इलाके के संतोरी गांव रहने वाला था। ज्योति शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नईया पकड़ी गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गया। दोनों एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। 12 मार्च, 2024 को दोनों अपना-अपना घर छोड़कर साथ चले गए। धूमधाम से गांव में रिसेप्शन किया गया लड़का-लड़की घर छोड़कर चले गए, तो परिवार वाले परेशान हो गए। सबने बैठकर बात की। दोनों एक ही जाति के थे। बच्चों की जिद के आगे मां-बाप का गुस्सा पिघल गया। 19 मार्च, 2024 को धूमधाम से कोर्ट मैरिज हुई। अमित के घर में खुशियों का माहौल था। बहुभोज (रिसेप्शन) हुआ, पूरे गांव को दावत दी गई। मां विंध्यवासिनी को लगा कि बेटे को मनपसंद हमसफर मिल गई है, अब उसका जीवन संवर जाएगा। एक ऐसी रात, जिसने खुशियां छीन ली शादी को अभी 6 महीने ही बीते थे। वो 2 अक्टूबर, 2024 की रात थी। खाना खाने के बाद अमित और ज्योति अपने कमरे में सोने गए। अमित को अंदाजा भी नहीं था कि जिस छत के नीचे वह चैन की नींद सोने जा रहा है, अब वह कभी उठ नहीं पाएगा। रात करीब 11:30 बजे ज्योति ने दुपट्टे से अमित के दोनों हाथ कसकर बांध दिए। अमित संभल पाता, इससे पहले ही उसके स्कूल की पुरानी टाई उसके गले में कस दी। तड़पते हुए अमित की सांसें थम गईं। फोन कर पुलिस से कहा- मैंने मार दिया है उसे अमित की हत्या करने के बाद ज्योति ने खुद 112 नंबर डायल किया। पुलिस से बेझिझक कहा- मैंने अपने पति की हत्या कर दी है, मैं कमरे में ही हूं। जब चिल्हिया थाने की पुलिस और पीआरवी जवान विपिन कुमार मौके पर पहुंचे, तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। ज्योति ने खुद दरवाजा खोला। सामने बिस्तर पर अमित का बेजान शरीर पड़ा था और गले पर कसने के गहरे निशान थे। जिस टाई को पहनकर अमित कभी स्कूल जाया करता था, वही उसकी मौत का फंदा बन चुकी थी। पिता बोले- हमारे लिए तो सब खत्म हो गया अमित अपने पिता संतोष चौधरी और मां विंध्यवासिनी का इकलौता बेटा था। तीन बहनों के बीच वह घर का सबसे दुलारा था। मां आज भी उस कमरे को देखकर बिलख पड़ती हैं, जहां उनके कलेजे का टुकड़ा हमेशा के लिए सो गया। इंस्टाग्राम से प्यार, इंस्टाग्राम ही बनी रंजिश की वजह? पूछताछ में कई बातें सामने आईं। ज्योति का आरोप था कि अमित उससे पैसे मांगता था। जबकि परिवार का कहना था कि अमित उसे शादी के बाद इंस्टाग्राम चलाने से मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जिस सोशल मीडिया ने दोनों को मिलाया था, वही उनके रिश्ते और अमित की जिंदगी के खात्मे का सबब बन गया। 50 सुनवाई, 24 गवाह और उम्रकैद 3 अक्टूबर, 2024 को जेल जाने के बाद करीब 2 साल तक सिद्धार्थनगर के जिला एवं सत्र न्यायालय में यह मामला चला। सरकारी वकील राजेश कुमार त्रिपाठी और अधिवक्ता (प्राइवेट) विजय कुमार शुक्ला ने अमित (मृतक) की ओर से पक्ष को मजबूती से रखा। डॉक्टर, पुलिस और परिवार वालों समेत कुल 24 गवाहों की सूची तैयार हुई। इनमें से 9 की अहम गवाही हुई। 30 सितंबर को जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने फैसला सुनाया। सबूतों और गवाहों के आधार पर ज्योति चौधरी को हत्या का दोषी माना। अब जानिए परिवार वालों ने अदालत में क्या गवाही दी… पिता ने कहा- पुलिस घर आकर बोली कि आपकी बहू ने बेटे को मार दिया अमित (मृतक) के पिता संतोष चौधरी ने कोर्ट में कहा- 3 अक्टूबर, 2024 को हमारी मां का ब्रह्मभोज था। इसकी तैयारी के सिलसिले में रिश्तेदार घर आए थे। 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात रिश्तेदार बरामदे में सोए थे। मैं और मेरी पत्नी विंध्यवासिनी नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। ऊपर के बरामदे में मेरी तीन बेटियां (अनुराधा, अस्मिता, आराधना) और रिश्तेदार के छोटे बच्चे सो रहे थे। अमित और उसकी पत्नी ज्योति ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब 12 बजे यूपी-112 की पुलिस आई और मेरा नाम लेकर आवाज दी। बाहर निकलने पर पुलिस ने पूछा- अमित चौधरी आपका बेटा है? मैंने कहा- हां। तब पुलिसकर्मियों ने जो कहा, उससे मेरे पैर तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया कि आपकी बहू ज्योति ने आपके बेटे अमित की हत्या कर दी है। हम पुलिस के साथ ऊपर पहुंचे। आवाज सुनकर बेटियां भी जाग गईं। ज्योति ने अंदर से कमरे का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर सीधे पुलिस के पास चली गई। जब हमने कमरे में जाकर देखा, तो अमित के मुंह से खून निकल रहा था। उसके दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे थे और स्कूल की पुरानी टाई से उसका गला कसा हुआ था। मां बोली- मेरा कलेजे का टुकड़ा बेजान पड़ा था अमित की मां विंध्यवासिनी ने कोर्ट में कहा था- घर में सास के ब्रह्मभोज का कार्यक्रम होने के कारण काफी चहल-पहल थी। रात में हम पति-पत्नी नीचे सो रहे थे और बेटा-बहू ऊपर कमरे में थे। रात 12 बजे जब पुलिस की आवाज आई, तो मेरे पति बाहर गए। उनके पीछे-पीछे मैं भी ऊपर वाले फ्लोर पर गई। ऊपर का नजारा देखकर सबकी चीख निकल गई। बहन ने कहा- सामने भाई का बेजान शरीर था अमित की बहन अनुराधा की गवाही मामले में सबसे पहली और महत्वपूर्ण रही। अनुराधा ने बताया- रात करीब 12 बजे पुलिस के आने की आवाज और शोर सुनकर मेरी नींद खुली। देखा कि पापा और मम्मी पुलिसकर्मियों के साथ ऊपर आ रहे हैं। जब हमने कमरे के अंदर झांका, तो भाई अमित का बेजान शरीर पड़ा था। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। इसके बावजूद वो किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहतीं। इसके बाद लोगों के जेहन में 3 बड़े सवाल हैं। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:35 am

नीले ड्रम वाली मुस्कान की सजा होते ही जिंदगी बदलेगी:साहिल से कभी नहीं मिल पाएगी; मेरठ जेल में सफेद साड़ी पहनेगी, ज्यादा काम करने होंगे

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में 14 अक्टूबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा मुस्कान और साहिल को सजा देंगे। सजा होते ही जेल में मुस्कान और साहिल की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दोनों पिछले 17 महीने से जेल में बंदी की तरह रह रहे हैं, अब सजायाफ्ता हो जाएंगे। इसके बाद यूपी जेल मैनुअल के अनुसार उनके रहन-सहन की तमाम चीजें भी बदलेंगी। जैसे- मुस्कान सफेद या क्रीम कलर की साड़ी या सलवार-सूट पहनेगी। सौरभ सफेद कुर्ता, पैंट पहनेगा। अभी तक कोर्ट की सुनवाई के दौरान दोनों एक-दूसरे को देख या मिल सकते हैं। लेकिन, सजा होने के बाद दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देख सकेंगे। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से दैनिक भास्कर ने इस बारे में बात की। मुस्कान-साहिल की जिंदगी कैसी बदलेगी, वो बदलाव क्या होंगे, पढ़िए... यूनिफॉर्म में नजर आएंगे साहिल-मुस्कान डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया- सजा होते ही मुस्कान-साहिल को अब जेल में कैदियों वाले कपड़े पहनने होंगे। उन पर यूनिफॉर्म का नियम लागू होगा। इस नियम के तहत मुस्कान को सफेद, हल्के क्रीम कलर की साड़ी या सूट दिया जाएगा। साहिल को पुरुष कैदियों वाला यूनिफॉर्म सफेद कुर्ता, पैंट दी जाएगी। दोनों को यही कपड़े पहनने होंगे, जिससे उनकी पहचान जेल में अलग से हो सके। अंडर ट्रायल बंदी अपने कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन, सजा होने के बाद जेल नियमों के मुताबिक यूनिफॉर्म पहननी पड़ती है। साहिल को मिलेगा ज्यादा मेहनत वाला काम साहिल और मुस्कान को काम भी बांटे जाएंगे। मुस्कान के साथ अभी छोटी बच्ची है, इसलिए उससे काम नहीं कराया जाएगा। लेकिन, साहिल को काम करना पड़ेगा। उससे ज्यादा मेहनत वाले काम भी कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही सेंट्रल जेल भेजने के लिए दोनों की फाइल तैयार होगी। अगर ये दोनों अपने घरवालों से अपील कराना चाहें या खुद चाहें, तो जेल के जरिए हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। नियमों के अनुसार ही परिवार से मुलाकात भी होगी। डाइट सामान्य से हटकर डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी सजा होने के बाद कैदियों की डाइट भी बदलती है। क्योंकि, जेल में सजायाफ्ता कैदी से मेहनत और ज्यादा काम कराए जाते हैं। इनमें अधिक ऊर्जा लगती है, इसलिए उनकी डाइट भी बदलती है। इसलिए दोनों की डाइट भी बढ़ेगी। साथ ही इनकी निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। मुस्कान और साहिल दूसरी जेल में शिफ्ट होंगे सजा होने के बाद कैदी को अन्य जेलों में भी शिफ्ट किया जाता है। लेकिन, यह शिफ्टिंग अन्य जेलों में सीटों की वैकेंसी पर निर्भर करती है। इसलिए जेलों में सीटें खाली होने के अनुसार ही मुस्कान और साहिल को अन्य जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। पुरुष कैदियों को अक्सर आगरा की पुरुष सेंट्रल जेल भेजा जाता है। महिला कैदियों को लखनऊ में नारी निकेतन भेजा जाता है। हालांकि, 300 पुरुष कैदी और 17-18 महिला कैदियों की शिफ्टिंग अभी पहले से बाकी है। सीटें खाली होने पर पहले पुराने लोगों को भेजना होगा, इसके बाद ही मुस्कान-साहिल को शिफ्ट करा जा सकेगा। लेकिन, तब तक दोनों को मेरठ जिला जेल में ही रखा जाएगा। मुस्कान जहां जाएगी, उसकी बेटी भी साथ ही जाएगी। क्योंकि, बेटी की उम्र अभी सालभर से कम है। 6 साल तक बच्चे को मां के साथ जेल में ही रहने का नियम है। इसके चलते बच्ची 6 साल तक मुस्कान के साथ रहेगी। नाम नहीं कैदी नंबर होगा, दोनों की नई पहचान सजा सुनाए जाने के बाद ही मुस्कान और साहिल दोनों को कैदी नंबर भी मिलेगा। मुस्कान इस वक्त महिला बंदियों की बैरक 12ए में है। साहिल भी पुरुषों की बैरक में है। साहिल की संभवत: बैरक बदल सकती है। लेकिन, महिला बंदियों की कुल 2 बैरक होने से मुस्कान की बैरक बदलना मुश्किल है। कैदी नंबर से दोनों की रोजाना गिनती होगी। दोनों की पहचान अब जेल में उनका नाम नहीं, कैदी नंबर बनेगा। ये नंबर सजा वाले दिन के सीरियल के अनुसार दिया जाएगा। 14 अक्टूबर के बाद मुस्कान-साहिल एक-दूसरे की शक्ल नहीं देख सकेंगे साहिल के भाई ने हाईकोर्ट में तय किया वकील मेरठ जिला कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान-साहिल हाईकोर्ट में अपने वकील के जरिए चैलेंज कर सकते हैं। चर्चा है कि साहिल के भाई की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक निजी वकील हायर किया जा चुका है। वकील हाईकोर्ट में साहिल की बेल और रिहाई के लिए अपील करेंगे। लेकिन, मुस्कान की तरफ से उसकी बेल कराने या केस लड़ने वाला फिलहाल कोई नहीं है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़िए- नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल फैसला सुनते ही रोने लगे, जेल में बेचैन, खाना कम खाया “ऐसे अपराध से समाज में डर-असुरक्षा पैदा होती है। इसका असर लोगों की सोच पर पड़ता है। अगर समाज में अपराध लगातार बढ़ते रहें तो यह चिंता की बात है। न्याय व्यवस्था का काम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना।” मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने यह टिप्पणी चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसला सुनाते समय की। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

ओला-उबर से 11% सस्ती पड़ रही 'भारत टैक्सी':यात्री खुश, ड्राइवर नाराज; बोले- 1 किमी पर सिर्फ 4-5 रुपए बच रहे, कैसे चलेगा घर

यूपी में सरकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हो चुकी है। ये 5 शहरों- लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में चल रही है। आने वाले दिनों में इसे प्रदेश के बाकी 70 जिलों में भी लॉन्च किया जाएगा। ‘भारत टैक्सी’ यात्रियों के लिए ओला-उबर के मुकाबले काफी सस्ती है। दावा है कि भारत टैक्सी एप ड्राइवरों की कमाई भी बढ़ाएगी। कंपनी कोई कमीशन नहीं काटेगी। इससे जुड़ने वाले ड्राइवरों को ₹5 लाख का बीमा भी दिया जाएगा। हालांकि, इन सुविधाओं के बावजूद कैब ड्राइवर खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि ‘भारत टैक्सी’ सब्सक्रिप्शन के लिए हर दिन 50 रुपए लेता है। गाड़ी का फ्यूल खर्च साढ़े 5 रुपए प्रति किमी है। 10-11 रुपए प्रति किमी के हिसाब से पैसे दे रहा है। ऐसे में एक किलोमीटर पर सिर्फ 4 से 5 रुपए बच रहे हैं। इससे घर खर्च कैसे चलेगा? दैनिक भास्कर ने लखनऊ के कैब ड्राइवरों से बात की। उन्होंने भारत टैक्सी से जुड़ने के अपने अनुभव और उम्मीदों के बारे में क्या-कुछ बताया, आइए समझते हैं… पहले जानिए ओला-उबर से कैसे अलग है भारत टैक्सी देश में ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब सेवाएं प्राइवेट कंपनियां चलाती हैं। जबकि ‘भारत टैक्सी’ को एक सहकारी (कोऑपरिटिव) कंपनी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड चला रही है। दिल्ली, गुजरात, मुंबई और पुणे में ट्रायल के बाद अब यूपी में भी भारत टैक्सी शुरू की गई है। अब तक देशभर में करीब 8.5 लाख और यूपी में करीब 40 हजार कैब ड्राइवर इसमें रजिस्टर हो चुके हैं। ओला, उबर, रैपिडो जैसी प्राइवेट कैब कंपनियां बारिश, त्योहार या ऑफिस टाइम जैसे पीक आवर्स में किराया बढ़ा देती हैं। लेकिन, भारत टैक्सी में किराया स्थिर रखने का मॉडल बनाया गया है। मतलब, पीक आवर्स में भी सामान्य किराया ही लगेगा। प्राइवेट कंपनियां हर राइड पर कैब ड्राइवर से करीब 25 से 30% तक कमीशन लेती हैं। यानी कैब ड्राइवर को 100 रुपए की राइड मिली तो 25 से 30 रुपए कंपनी ले लेगी।। ड्राइवर के हिस्से 70-75 रुपए ही आएंगे। ड्राइवर बोले- यात्रियों को फायदा, हमारा नुकसान हो रहा हमने ग्राउंड पर ड्राइवरों से बात की, तो उन्होंने भारत टैक्सी एप की 10 शिकायतें गिना दीं। लखनऊ के लालबाग में 8 साल से कैब चला रहे रामरूप वर्मा कहते हैं- भारत टैक्सी एकदम बेकार है। ये 10 रुपए प्रति किलोमीटर का भाड़ा दे रहा है। लखनऊ में 105 रुपए किलो सीएनजी है। हमारी गाड़ी का सिर्फ फ्यूल खर्च ही साढ़े 5 रुपए प्रति किलोमीटर बैठता है। बाकी बचे 4.5 से 5 रुपए में गाड़ी की किश्त, मेंटेनेंस, टायर का खर्च। फिर हमारा घर कैसे चलेगा? रामरूप आगे कहते हैं- 5 साल पहले 10 किमी का भाड़ा 200 रुपए मिलता था, आज 100 रुपए मिल रहा है। ओला, उबर, रैपिडो सब एक जैसे हैं। उबर 8-9 रुपए प्रति किलोमीटर की राइड देता है, ऊपर से रोज का 164 रुपए (जीएसटी मिलाकर) का रिचार्ज अलग से करवाओ। 24 घंटे बाद रिचार्ज खत्म। आमतौर पर ओला और उबर में भी ड्राइवरों की स्थिति कुछ ऐसी ही है। ये कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां शहर के अंदर करीब 9 से 12 रुपए प्रति किलोमीटर के बेस फेयर पर राइड कराती हैं। इसके अलावा ड्राइवरों से 25-30% तक कमीशन या रोजाना 150-160 रुपए का फिक्स सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाता है। यानी कमाई और खर्च के इस पूरे गणित के बीच आखिर में ड्राइवर ही दबता है। ‘राइड मिल नहीं रही, ₹20 हजार ‘पैनिक बटन’ पर खर्च हो रहे’ हजरतगंज में मिले अमेठी के कैब ड्राइवर दुर्गेश कुमार कहते हैं- मैं 2023 से कैब चला रहा हूं। भारत टैक्सी एप भी डाउनलोड किया है। सुना था कि पूरा पैसा मिलेगा। लेकिन, सच्चाई ये है कि अभी इस एप पर राइड ही नहीं मिल रही हैं। एप पर 10 किमी की राइड का 140-145 रुपए दिखाता है। ट्रैफिक इतना रहता है कि 50-60 रुपए ही बचते हैं। जबकि 57 हजार रुपए तो मैंने हाल ही में रोड टैक्स भरा है। दुर्गेश ने एक और बड़ी समस्या बताई। कहा- सरकार ने अब सभी कैब में 'पैनिक बटन' अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत 18 से 20 हजार रुपए आ रही है। जिनकी गाड़ियों में यह लगा है, वे बता रहे हैं कि इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा। जब उपयोग ही नहीं है, तो गरीब ड्राइवरों पर 20 हजार का बोझ क्यों डाला जा रहा है? एप डाउनलोड किया, लेकिन अभी राइड नहीं मिल रही पॉलिटेक्निक चौराहे पर हमें सुरेंद्र मिले। वह अपनी ऑटो अलग-अलग एप के जरिए चलाते हैं। सुरेंद्र कहते हैं- रैपिडो ठीक चलता है, बाकी एप उससे पीछे हैं। भारत टैक्सी हमने डाउनलोड कर लिया है, लेकिन अभी इस पर राइड नहीं मिल रही। जैसा इसके बारे में सुना है, अगर यह उसी तरह चलता है तो अच्छा रहेगा। किसका किराया कितना? जानिए रेट लिस्ट दैनिक भास्कर की टीम ने शाम 6 बजे कमता से लखनऊ एयरपोर्ट और कमता से लुलू मॉल तक का किराया अलग-अलग एप पर एक साथ चेक किया। भारत टैक्सी का सब्सक्रिप्शन अभी सबसे सस्ता कैब ड्राइवर अलग-अलग कंपनियों का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, जिसके बाद उन्हें तेजी से राइड मिलती हैं। उदाहरण के लिए, उबर का 24 घंटे का पास ₹139 + 18% GST है। यानी कुल ₹164। ओला का पास भी करीब इसी रेट पर है। रैपिडो का मॉडल थोड़ा अलग है। यहां ₹590 के पास पर ड्राइवर को ₹10 हजार तक की कमाई करने की सुविधा मिलती है। वहीं, भारत टैक्सी पर अभी एक दिन का पास करीब ₹50 है। शुरुआत में एप से जुड़ने वाले ड्राइवरों को स्पेशल ऑफर के तहत एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है। इसलिए अलग-अलग ड्राइवरों के लिए सब्सक्रिप्शन का चार्ज भी अलग हो सकता है। भारत टैक्सी को बनाने में 8 बड़ी कंपनियों ने ₹80 करोड़ लगाया भारत टैक्सी को चलाने वाली संस्था का नाम ‘सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड’ है। इसे देश की 8 बड़ी सहकारी और वित्तीय संस्थाओं ने मिलकर शुरू किया है। इनमें NCDC, IFFCO, NAFED, अमूल, KRIBHCO, NDDB, NCEL और NABARD शामिल हैं। शुरुआत में इन सभी 8 संस्थाओं ने 10-10 करोड़ रुपए लगाए थे। यानी कंपनी को शुरू करने के लिए कुल 80 करोड़ रुपए की शुरुआती पूंजी जुटाई गई। अब भारत टैक्सी को ओला-उबर जैसी बड़ी कैब कंपनियों से मुकाबला करना है। इसके लिए कंपनी के पास करीब 300 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की तैयारी है। इस पैसे का इस्तेमाल यात्रियों को बेहतर ऑफर देने और बाजार में अपनी जगह मजबूत करने में किया जा सकता है। ड्राइवर को ₹5 लाख की बीमा मिलेगा भारत टैक्सी से जुड़ने वाले कैब और बाइक ड्राइवर्स के लिए सहकारी कंपनी बीमा भी देती है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें- एयरपोर्ट जैसा लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, AC में बैठकर ट्रेन का इंतजार ग्लास और स्टील की भव्य इमारत, प्रवेश द्वार पर चमकती विशाल LED स्क्रीनें और एयरपोर्ट जैसी चाक-चौबंद सुरक्षा…। यह लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन है। स्टेशन परिसर में कदम रखते ही आपको भारतीय रेल स्टेशनों पर दिखने वाली अफरा-तफरी नहीं मिलेगी। आने और जाने के लिए अलग-अलग एलिवेटेड रैंप बने हैं। लखनऊ का ये रेलवे स्टेशन कितना खास है, ये जानिए…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

गाड़ी उठवाओगे तो दौड़ा कर मारूंगा:गोरखपुर में दी धमकी, नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर विवाद, FIR

गोरखपुर में नो पार्किंग जोन से उठाई गई गाड़ियों को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक बाइक और स्कूटी उठाकर गोलघर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग लेकर आई गई थी। जहां से आरोपियों ने बिना टोइंग चार्ज दिए गाड़ी ले जाने का प्रयास किया। रोकने पर कर्मचारियों से गाली- गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा कि गाड़ी उठवाओगे तो तुम्हारे आदमियों को दौड़ा कर मारूंगा, हाथ- पैर तोड़ दूंगा और दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। मामले में कैंट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला... मल्टीलेवल पार्किंग के ठेकेदार शिव कुमार ओझा ने कैंट थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि 28 सितंबर को शहर के नो पार्किंग जोन में खड़ी दो गाड़ियों एक बाइक और एक स्कूटी को उठा कर लाया गया था। रात करीब 9 बजे टोइंग चार्ज लेकर छोड़ने का काम किया जा रहा था। इतने में 3-4 लोग आए और बिना टोइंग चार्ज दिए गाड़ी ले जाने का प्रयास करने लगे। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। कर्मचारियों को गाली देने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने फोन करके बुलाने पर कुछ और लोग बिना नंबर प्लेट के काले कलर की स्कॉर्पियों से आए और विवाद करने लगे। कर्मचारियों और ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने लगे। शिव के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि गाड़ी उठवाओगे तो तुम्हारे आदमियों को दौड़ा कर मारूंगा और हाथ- पैर तोड़ दूंगा। यह कहते हुए दोनों गाड़ी बिना चार्ज दिए लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। काम करने से घबरा रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञान लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

लोग बोले- दिव्या मित्तल सपा से चुनाव लड़ें:मिर्जापुर से करें तैयारी; जानिए भास्कर पोल में पाठकों की राय

IAS रहीं दिव्या मित्तल राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। उनके इस ऐलान के बाद से ही लोग चर्चा कर रहे हैं कि वे किस पार्टी से और कहां से चुनाव लड़ेंगी? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने अपने पाठकों से 2 सवाल पूछे थे। पहला सवाल- दिव्या मित्तल को राजनीति में सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के साथ मिल सकती है? इसके 4 विकल्प दिए गए थे- भाजपा, सपा, राजा भैया की पार्टी और निर्दलीय। सबसे ज्यादा 30% पाठकों ने सपा का विकल्प चुना। यानी हर 10 में से करीब 3 पाठकों ने माना कि दिव्या मित्तल को सपा के साथ राजनीति में जाना चाहिए। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। उसे 28% वोट मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ने के विकल्प को भी 28% लोगों ने चुना। वहीं, 14% पाठकों ने राजा भैया की पार्टी के साथ जाने का विकल्प चुना। यानी सपा और भाजपा के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 2% रहा। निर्दलीय विकल्प को भी भाजपा के बराबर वोट मिले। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल किसी पार्टी के साथ जाने के बजाय ‘जनता की आवाज’ के रूप में राजनीति शुरू करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि वे जनता के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक राह तय करेंगी। दूसरा सवाल- दिव्या मित्तल को किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए? इसमें मिर्जापुर, चुनार, लखनऊ और वाराणसी के विकल्प दिए गए थे। मिर्जापुर को लेकर पाठकों की राय बाकी विकल्पों से काफी आगे रही। 81% लोगों ने कहा कि दिव्या मित्तल को मिर्जापुर से चुनाव लड़ना चाहिए। चुनार के पक्ष में 8% वोट मिले। लखनऊ को 6% और वाराणसी को सिर्फ 5% लोगों ने चुना। यानी मिर्जापुर को मिले वोट बाकी तीनों विकल्पों के कुल वोट से भी कई गुना ज्यादा रहे। इसके पीछे दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से जुड़ा प्रशासनिक कार्यकाल भी एक वजह माना जा सकता है। दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी। मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त, 2026 को इस्तीफा दिया था। 29 सितंबर को उन्होंने साफ किया कि वे राजनीतिक में आ रही हैं। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… IAS दिव्या ने जिस गांव में पानी पहुंचाया-वहां हालात कैसे, टैंकर के पानी के लिए राशन कार्ड दिखाना पड़ता था ‘जब से पैदा हुए हैं, झरने और टैंकर से पानी लेते आए। दिव्या मित्तल हमारे लिए भगवान बनकर आईं। उन्होंने हमारे गांव में पानी पहुंचा दिया।’ यह कहना है मिर्जापुर के लहुरियादह गांव के राकेश यादव का । उनकी तरह गांव के करीब 90% लोग मानते हैं कि पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने उनके गांव की किस्मत बदल दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:33 am

पेपर लीक मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई:सीजीएल - बोकारो में 30 अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने वाला एजेंट रितेश गिरफ्तार

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने गुरुवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने पेपर लीक करने वाले सिंडिकेट के एक अहम एजेंट रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आईसीएन टेक्नोलॉजी के फरार संचालक मिथिलेश सिंह का करीबी रिश्तेदार है। सीआईडी ने उसे पूछताछ के लिए रांची बुलाया था। यहां कई घंटे पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि मिथिलेश सिंह तक पहुंच सके। रितेश बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से बोकारो के दुग्धा में रह रहा था। जांच में पता चला कि रितेश ने सीजीएल परीक्षा के 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों को दुग्धा में एक गोपनीय ठिकाने पर जुटाया था। परीक्षा से पहले इन अभ्यर्थियों को सवाल-जवाब रटवाया था। रट्‌टामार गिरोह की मदद से परीक्षा देने वाले अधिकतर अभ्यर्थी सफल भी हो गए। इसके बदले रितेश ने करोड़ों रुपए मिथिलेश सिंह तक पहुंचाया। अभय ने कहा था- आईसीएन के 2 कर्मियों ने लीक किए थे पेपर सीआईडी की जांच में पता चला है कि सीजीएल परीक्षा के संचालन का जिम्मा वेबेल टेक्नोलॉजी के पास था। बाद में वेबेल ने प्रश्न पत्र छपवाने का काम आईसीएन टेक्नोलॉजी को सौंपा। फिर आईसीएन के दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश व राहुल कुमार ने पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों को सीआईडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इन्हें तीन बार रिमांड पर लेकर सीआईडी पूछताछ कर चुकी है कि उन्होंने पेपर किन-किन लोगों तक पहुंचाया। इससे पहले मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने सीआईडी को बताया था कि आईसीएन के इन्हीं दो कर्मचारियों ने पेपर लीक किए। यही पेपर रितेश को भी मिला। इसी प्रश्न पत्र के आधार पर रितेश ने अभ्यर्थियों को सवाल-जवाब रटवाया। सीआईडी इस गिरफ्तारी को अहम मान रही है। जुलाई के बाद यह 21वीं गिरफ्तारी जुलाई के बाद शुरू हुई जांच के दूसरे चरण में सीआईडी ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एजेंसी के कर्मचारियों से लेकर पर्चा रटकर पास होने वाले सरकारी मुलाजिम तक शामिल हैं। 2025 में हुई थी 16 गिरफ्तारी सीआईडी थाना में जनवरी 2025 में केस दर्ज होने व शुरुआती जांच यानी पहले चरण में एजेंसी ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनपर आरोप था कि इन आरोपियों ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपए की ठगी व उगाही की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:32 am

झारखंड में फिलहाल मौसम बना रहेगा शुष्क:कहीं भी भारी वर्षा का अलर्ट नहीं, 4 अक्टूबर के बाद कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बारिश की तीव्रता में कमी आई है। भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 5, 6 और 7 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई। भारी बारिश का नहीं है अलर्ट झारखंड में भारी बारिश का कोई राज्यस्तरीय अलर्ट नहीं है। 4 अक्टूबर के बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति भी बनने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की तीव्रता फिलहाल कम रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति से इनकार नहीं किया गया है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

25 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रामगढ़|राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के सभागार में समारोह का आयोजन कर 25 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ स्वराज, रेडक्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। समारोह का संबोधित करते हुए डॉ स्वराज ने लोगों के बीच रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रेडक्रॉस सोसाइटी, झारखंड सेवा समिति , मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्रृंजय मेवाड़, विश्व ब्राह्मण संघ, मुस्कुराहटें सहित स्वैच्छिक रक्तदान करनेवाले कई संस्था के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am