जींद के खेम नगर में मकान से चोर लाखों के गहने चुराकर ले गए। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। कमरे में सो रहे रोडवेजकर्मी व उसके परिवार को कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया। करीब 8 मिनट में चोर घर से लाखों के गहने और कैश चोरी कर फरार हो गए। चोर करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए लाई अंगूठी भी चुराकर ले गए। चोरों का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक कमरे में सो रहा था परिवार जसवंत ने बताया कि वह रोडवेज में एचकेआरएन के तहत रोडवेज में नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी सिलाई का काम करती है। 28 अक्टूबर की रात मैं बेटे के साथ बाहर वाले कमरे में सो गया और अंदर मेरी पत्नी सिलाई कर रही थी। रात करीब 12 बजे सिलाई बंद करने के बाद बेटे के साथ मैं अंदर वाले कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब उठे तो बाहर से कमरे का कुंडी बंद मिली। फोन करने पर पड़ोसी ने बाहर की कुंडी खोली और हम कमरे से बाहर निकले। कमरे में बिखरा पड़ा था सामान बाहर निकलकर देखा तो बाहर वाले कमरे के आउट गेट खुला मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने का एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, 7 लौंग, 6 जोड़ी पायजेब, 15 हजार कैश व अन्य सामान चुराकर ले गए। जिनमें करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट देने के लिए खरीदी गई अंगठी भी शामिल थी। चोर घर से साढ़े 5 लाख से अधिक के गहने व कैश चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर गहनों व कैश के साथ घर में रखें जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रांची जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का निधन, 31 अक्टूबर को होगा दफन संस्कार
रांची के जीईएल चर्च मुख्यालय के बिशप सीमांत तिर्की का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से चर्च और ईसाई समुदाय में शोक की लहर है, अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को होगा।
गरियाबंद जिले में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से धान की पकी फसल खेतों में गिर गई है। पानी भरे खेतों में फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान कपड़े की रस्सी से धान के पौधों को बांधकर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। देवभोग और अमलीपदर तहसील में करीब 3 हजार हेक्टेयर में धान की फसल गिर गई है। मक्का, सब्जी और दलहन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सिनापाली, बाड़ीगांव, गिरशुल और झाखरपारा इलाके के 20 से ज्यादा गांवों में पकी धान की फसल पानी भरे खेतों में गिर गई है। देवभोग तहसील के सिनापाली गांव में किसान कपड़े की रस्सी से धान के पौधों को बांध रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पानी में डूबी बालियों को सड़ने से बचाने की कोशिश की जा रही है। किसान दुर्बल राम और खिरसिंधु ने बताया कि जिन पौधों में धान के दाने भर रहे हैं, उन्हें सबसे ज्यादा खतरा है। फसल तीन दिन से ज्यादा पानी में डूबी रही तो धान खराब हो सकता है। पके हुए पौधों के भी सड़ने का डर है। सब्जी की बिक्री नहीं, घर के सामने लगा रहे दुकान तूफान से मक्का, सब्जी और दलहन की फसलों को भी नुकसान हुआ है। कच्चे मकानों को भी क्षति पहुंची है। बाजार बंद होने से सब्जी उगाने वाले किसान परेशान हैं। खेतों और बाड़ियों में पानी भरने से सब्जियां खराब होने का डर है। वहीं, बाजार बंद होने के कारण उनकी बिक्री भी नहीं हो पा रही है। पिछले दो दिनों में सब्जियों का रंग भी बदलने लगा है। ऐसे में किसान अपने घरों के सामने ही दुकान लगाकर सब्जियां बेच रहे हैं, ताकि खेती में लगी लागत का कुछ पैसा वापस मिल सके। 33% नुकसान पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान देवभोग तहसीलदार सुशील कुमार भोई ने बताया कि तूफान से काफी नुकसान हुआ है। किसान भी प्रभावित हुए हैं। नुकसान का सर्वे कराकर आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत या इससे ज्यादा नुकसान होने पर आरबीसी 6-4 के तहत क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है। इसके लिए प्रभावित किसानों को विधिवत आवेदन देना होगा। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर राहत राशि दी जाएगी।
औरैया में महिला की संदिग्ध मौत:घर में फंदे पर लटकी मिली, कारण अभी स्पष्ट नहीं
औरैया के बनारसी दास मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उन्हें 50 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। महिला की पहचान निर्मला के रूप में हुई है। वह बनारसी दास के रहने वाले मुकेश कुमार की पत्नी थीं। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल से पुलिस को फौती मेमो के जरिए उनकी मौत की सूचना मिली। निर्मला मूल रूप से बिहार के पटना जिले के फतुहा की रहने वाली थीं। करीब 14 साल पहले उनकी शादी मुकेश कुमार पुत्र शिवनाथ प्रसाद से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 10 साल की बेटी सोनम और 8 साल का बेटा मयंक है। सूचना मिलने पर महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
समालखा शहर की तोता राम मार्केट में कपड़ा व्यापारी पर हुए हमले की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। फुटेज में कई युवक हाथों में लाठी, डंडे और गंडासियां लेकर दुकान में घुसते और व्यापारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हमलावर व्यापारी को दुकान के अंदर से घसीटते हुए बाहर गली तक ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले में घायल व्यापारी को पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मेडिकल जांच में उसके शरीर पर आठ चोटें दर्ज की गईं। चार को दी धमकीपुलिस को दी शिकायत में समालखा के मॉडल टाउन निवासी लक्की ने बताया कि उसकी तोता राम मार्केट में शॉकिंग और लिबास फैशन बुटीक के नाम से दुकानें हैं। आरोप है कि 4 अक्टूबर को विशाल और रवि अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान पर आए थे। उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथी सुनील उर्फ सन्नी को किड्स जोन की दुकान से उठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट की। 5 को भी दी थी शिकायतपीड़ित के अनुसार, उसने 5 अक्टूबर को समालखा चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन विवाद थमा नहीं। 7 अक्टूबर को फोन पर गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद उसने गोपाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ भी शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी से कुचलने की साजिश भी रची थी। उसे अपनी जान बचाने के लिए 112 नंबर पर कॉल करनी पड़ी।दुकान में घुसते ही शुरू कर दी मारपीट शिकायत के अनुसार, 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच लक्की अपनी दुकान पर अकेला था। इसी दौरान रवि नारायण, संदीप, विशाल, सन्नी, शुभम, सुनील उर्फ शीलू समेत अन्य युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में कई युवक हाथों में हथियार लेकर दुकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, हमलावरों ने व्यापारी को दुकान के अंदर से घसीटकर बाहर गली में ले जाकर भी पीटा। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई 8 जीबी की पेन ड्राइव में मौजूद वीडियो को कब्जे में लेकर जांच में शामिल किया है।मेडिकल रिपोर्ट में आठ चोटें मिलींहमले में घायल लक्की को पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर आठ चोटें दर्ज की गईं। इनमें दोनों हाथों, बाजुओं, कंधों, घुटनों और पैर पर चोटों के निशान शामिल हैं। सिर के पिछले हिस्से और बाएं कान में दर्द की शिकायत भी दर्ज की गई। चिकित्सकों ने कुछ चोटों के संबंध में एक्स-रे और विशेषज्ञ की राय लेने की सलाह दी। सात पर केस दर्जपुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर विशाल, रवि, संदीप, सन्नी, शुभम, सुनील और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 190, 191(3), 115(2), 324(4), 333 और 351(3) के तहत एफआईआर नंबर 587 दर्ज की है। जल्द कर लेंगे गिरफ्तार थाना समालखा प्रभारी महिपाल का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दो बाइकों की टक्कर में घायल दूसरे युवक मोहन की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 वर्षीय मोहन ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में घायल बीएससी छात्र नितेश की गुरुवार को मौत हो गई थी। तीसरे घायल युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में शोक है। हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव के पास हुआ था। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। गुरुवार को नितेश की हुई थी मौत हादसे में घायल नितेश, मनसुखपुर निवासी नरेश चंद्र के बेटे थे। आगरा में उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार देर शाम परिजन उनका शव एटा के पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंचे थे। शुक्रवार को मोहन ने भी तोड़ा दम दूसरे घायल 18 वर्षीय मोहन की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिजन उसका शव एटा लेकर पहुंचे। दो दिन के भीतर एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। तीसरे घायल का आगरा में इलाज जारी रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को सड़क हादसे में तीन युवक घायल हुए थे। उपचार के दौरान अलग-अलग समय पर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मोहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीसरे घायल का आगरा में उपचार जारी है।
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, बिहार के 73 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 1476 करोड़ रुपये
बिहार के 73 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में 1,476 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। यह राशि रबी फसलों की तैयारी के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे उन्हें बीज और खाद खरीदने में मदद मिलेगी।
डिंडोरी जिले के मेहदवानी वन परिक्षेत्र के डोभी गांव में हाथी के हमले से 65 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई। लाल सिंह दो दिन पहले मवेशी चराने जंगल गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका शव जंगल किनारे मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के हमले से मौत की पुष्टि की है। क्षेत्र में अब भी हाथी की मौजूदगी बनी हुई है। दो दिन से तलाश कर रहे थे परिजन शहपुरा एसडीओ सुनील अशोक ने बताया कि लाल सिंह दो दिन पहले मवेशी चराने जंगल की तरफ गए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल किनारे शव पड़ा होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी ले गई। हाथी की गतिविधियों पर नजर, गांव में मुनादी एसडीओ ने बताया कि वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए गांव में मुनादी कराई जा रही है। विभाग ने लोगों से अकेले जंगल की तरफ नहीं जाने और मवेशियों को चराने के लिए जंगल में नहीं ले जाने की अपील की है।
अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा पर जुटे हजारों वकील राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की लीगल सेल की ओर से तृतीय अधिवक्ता सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों अधिवक्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह और लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान मुख्य मुद्दा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना है। आयोजकों का कहना है कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके सामने पेशे की स्वतंत्रता, जीविका, चैंबरों की सुरक्षा और मुकदमों में बिना दबाव पैरवी करने जैसी चुनौतियां हैं। लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन मोहनश्याम मारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगह पुलिस के माध्यम से अधिवक्ताओं को परेशान किया गया, वहीं कुछ मामलों में बदमाशों ने चैंबरों में घुसकर गोलियां तक चलाईं। उन्होंने लखनऊ में हाल ही में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों और सीटों को प्रशासन की ओर से हटाए जाने और ध्वस्त किए जाने का भी मुद्दा उठाया। चैंबरों की सुरक्षा और स्वतंत्र पैरवी की मांग उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए काम करते हैं, लेकिन जब वही अधिवक्ता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हों तो यह गंभीर विषय है। सम्मेलन के माध्यम से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनके सम्मान की रक्षा करने और स्वतंत्र रूप से न्यायिक पैरवी करने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग उठाई जा रही है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले न्याय मोहनश्याम मारिया ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लीगल सेल का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी सुलभ और उचित न्याय पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करना है। सम्मेलन में अधिवक्ताओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी लीगल सेल, उत्तर प्रदेश रजनीश गौतम एडवोकेट हैं।
सतना की घुरडांग कालोनी में गोलियां बरसाईं, वाहनों में तोड़फोड़; पिस्टल लिए सीसीटीवी में कैद
कोलगवां थाना पुलिस के मुताबिक अभी गोली चलने की पुष्टि ही नहीं है। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बस्ती जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 13,008 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,208 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत अभ्यर्थियों में करीब 24.66 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी चेकिंग की गई। जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को भीतर दाखिल होने की अनुमति दी गई। निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज और श्रीकृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज सहित जिले के 34 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:05 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए भी केंद्रों पर सुरक्षा और जांच की व्यवस्था की गई है।
बिहार के 'सुपरफूड' मखाना का देश-दुनिया में डंका, कोसी और सीमांचल में सबसे ज्यादा होता है उत्पादन
Bihar Makhana Production: भारत के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बिहार का 'सुपरफूड' मखाना अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है, जहां देश के कुल उत्पादन का 80-90% हिस्सा पैदा होता है।
Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू समर्थित प्रत्याशी अभिषेक झा ने अपनी हार पर दर्द बयां किया है। उन्होंने एनडीए के भीतर चक्रव्यूह में फंसने और 4700 वोटों के रद्द होने का आरोप लगाया है।
पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ये नेता पंजाब में संगठन और चुनावी गतिविधियों पर काम करेंगे। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहतास जांगड़ा, उनके छोटे भाई और भाजपा नेता बलवान जांगड़ा तथा भगवान दास गुप्ता को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। भगवान दास गुप्ता के पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार से करीबी संबंध हैं। पार्टी इन नेताओं के अनुभव और संपर्कों के जरिए संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए एकजुट करने की कोशिश कर रही है। पंजाब में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा बलवान जांगड़ा और भगवान दास गुप्ता पंजाब के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास कबीर कुटीर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पंजाब की राजनीति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में पंजाब के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक समीकरणों पर भी विचार किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पंजाब के नेताओं को उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपीं।
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुनवरसा के पास गुरुवार देर रात करीब एक बजे 31 साल के युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक गुरुवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। मृतक की पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के ही 31 साल के राहुल गौतम पुत्र राजेंद्र बाबू के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, राहुल रोज की तरह गुरुवार सुबह काम पर गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें हाईवे किनारे एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राहुल के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। राहुल के छोटे भाई मनीष गौतम ने बताया कि उनके तीन भाई हैं और राहुल सबसे बड़े थे। वह रोजाना मजदूरी करने जाते थे। मनीष के मुताबिक, राहुल को शराब पीने की आदत थी। उन्हें आशंका है कि शराब के नशे में वह जमीन पर गिर गए होंगे, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार को घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं है। बकेवर थाना पुलिस के अनुसार, हाईवे किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया अधिक शराब के सेवन के बाद गिरने से चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बेमेतरा जिले में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से दो दिन से बेमौसम बारिश हो रही है। इससे कटाई के लिए तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। कई खेतों में धान की फसल गिर गई है और पानी भर गया है। लगातार नमी रहने से धान के दाने काले पड़ने, सड़ने और उनमें अंकुरण आने की आशंका है। किसान ओम वर्मा के मुताबिक, बारिश से उनकी करीब 25 से 30 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। अगर बारिश जारी रही तो नुकसान 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। खेतों में भरा पानी, धान की कटाई रुकी किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने महीनों मेहनत की और खेती पर खर्च किया। अब कटाई के समय बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है। जिन किसानों ने अभी धान नहीं काटा है, वे मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, खेतों में गिरी फसल को निकालने और सुखाने में भी परेशानी हो रही है। लगातार नमी रहने से धान के दाने खराब हो सकते हैं। इससे फसल की गुणवत्ता और बिक्री पर भी असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की किसानों का कहना है कि शासन धान खरीदी के दौरान अच्छी गुणवत्ता वाला धान चाहता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन किया जाना चाहिए। साथ ही पात्र किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा मिलना चाहिए। बेरला में सबसे ज्यादा 892.2 मिमी बारिश भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले में 1 जून से 29 अक्टूबर 2026 तक कुल 691 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में सबसे ज्यादा बारिश बेरला तहसील में 892.2 मिमी और सबसे कम नवागढ़ तहसील में 493 मिमी दर्ज की गई है। तहसीलवार बारिश के आंकड़े बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम में बदलाव लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से जिले में ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां होने की आशंका भी है।
अब रेल से पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन जाने और वहां लंबी प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे जल्द ही 'रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक' सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके जरिए लोग घर बैठे पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। लॉजिस्टिक्स कंपनी घर से पार्सल लेकर स्टेशन पहुंचाएगी। रेलवे इसे ट्रेन से दूसरे शहर भेजेगा और वहां से संबंधित कंपनी पार्सल को दिए गए पते तक पहुंचाएगी। यानी बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी सुविधा एक ही ऐप पर मिलेगी। मोबाइल और वेबसाइट से कर सकेंगे बुकिंग यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल के साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। ग्राहक मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर पार्सल का वजन, सामान का विवरण और भेजने व पाने की जगह की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद अपनी पसंद की डिलीवरी कंपनी चुन सकेंगे। शुरुआत में यह सुविधा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे में शुरू होगी। बाद में इसे दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा। एक ही जगह होगा पूरा भुगतान ऐप के जरिए रेल भाड़े के साथ घर से पार्सल उठाने और पते पर पहुंचाने का शुल्क भी एक साथ जमा किया जा सकेगा। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार घर से पार्सल उठाने और घर तक पहुंचाने की सेवा चुन सकेंगे। पैकिंग और सामान रखने जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी ली जा सकेंगी। ऐप पर पार्सल उठाने के लिए उपलब्ध समय भी देखा जा सकेगा। 10 अंकों के नंबर से देख सकेंगे पार्सल की स्थिति बुकिंग के बाद हर पार्सल को 10 अंकों का अलग ट्रैकिंग नंबर मिलेगा। इससे ग्राहक अपने पार्सल की स्थिति देख सकेंगे। पार्सल ट्रेन में लोड होने, गंतव्य स्टेशन पहुंचने और डिलीवरी के लिए तैयार होने पर मोबाइल पर सूचना मिलेगी। पार्सल लेने वाले व्यक्ति को ओटीपी बताना होगा। इसके बाद ही पार्सल दिया जाएगा। रेल से भेजे जाने वाले सामान के लिए रेलवे के नियमों के अनुसार बीमा का विकल्प भी मिलेगा। 15 दिन पहले से कर सकेंगे बुकिंग ग्राहक ट्रेन के रवाना होने से अधिकतम 15 दिन पहले और कम से कम एक दिन पहले तक पार्सल बुक कर सकेंगे। यह सुविधा जगह उपलब्ध होने पर मिलेगी। पार्सल उठाने से पहले बुकिंग रद्द करने पर नियमों के अनुसार पैसे वापस किए जाएंगे। घर से पार्सल उठाने और पहुंचाने के शुल्क की वापसी संबंधित कंपनी के नियमों के अनुसार होगी। यदि ग्राहक ने घर तक डिलीवरी की सुविधा नहीं ली है, तो उसे तय मुफ्त समय के भीतर गंतव्य स्टेशन से पार्सल लेना होगा। छोटे व्यापारियों और किसानों को होगा फायदा इस सुविधा से छोटे व्यापारियों, किसानों, कारीगरों और ऑनलाइन सामान बेचने वालों को फायदा मिल सकता है। उन्हें पार्सल भेजने के लिए खुद रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। घर से सामान उठाने और दूसरे शहर में ग्राहक तक पहुंचाने की सुविधा मिलने से दूर के बाजारों में भी सामान भेजना आसान होगा। रेल से सामान भेजने का विकल्प मिलने से सड़क परिवहन पर निर्भरता भी कम हो सकती है। डिलीवरी कंपनियां भी ऐप से जुड़ सकेंगी लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी कंपनियां तय शर्तों के अनुसार एफबीडी पोर्टल के वर्चुअल एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ सकेंगी। कंपनियों की संख्या या किसी जगह सेवा देने पर रोक नहीं होगी। इससे ग्राहकों को अपनी पसंद की कंपनी चुनने के विकल्प मिलेंगे। पार्सल भेजने वालों को सामान की सही जानकारी, कीमत और प्रकृति बतानी होगी। ज्वलनशील, विस्फोटक, खतरनाक और प्रतिबंधित सामान नहीं भेजा जा सकेगा। पार्सल को मजबूत डिब्बे, ट्रंक, टोकरी या बोरी में सुरक्षित पैक करना जरूरी होगा।
दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस 5.57 किलोमीटर लंबी सड़क को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब पांच लाख वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा। यह एलिवेटेड रोड दिल्ली के मयूर विहार की तरफ से आने वाले वाहनों को सीधे नोएडा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी। इससे ग्रेटर नोएडा, आगरा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शहर के अंदर लगने वाले जाम से नहीं गुजरना पड़ेगा। छह लेन की इस सड़क से दिल्ली और नोएडा के बीच यातायात सुगम होने की उम्मीद है। 1567 पाइल्स में से 1300 का काम पूरा परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 1567 पाइल्स में से 1300 का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी तरह 271 पाइल कैप में से 220 तैयार किए जा चुके हैं। 271 पियर शाफ्ट में से 150 का निर्माण पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना की भौतिक प्रगति 65 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 42 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक करीब 200 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। सेक्टर-94 और पुश्ता रोड से भी जुड़ेगी चिल्ला एलिवेटेड रोड को सेक्टर-94 में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड से जोड़ने की योजना है। इसके आगे पुश्ता रोड के जरिए भी कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। इससे दिल्ली से नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक और सुगम मार्ग तैयार हो सकेगा। पुश्ता रोड से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर एनएचएआई तैयार कर रहा है। नोएडा में तीन बड़े एलिवेटेड प्रोजेक्ट की तैयारी शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए तीन प्रमुख एलिवेटेड रोड परियोजनाओं पर काम चल रहा है या तैयारी की जा रही है।
सेक्टर-22 में नाबालिग नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर रविंदर उर्फ काली शूटर का नाम सामने आया है, जिसे चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। गिरफ्तार शूटरों ने बताया कि हथियार लक्की पटियाल और काली शूटर ने उपलब्ध कराए थे।
मेरठ के चर्चित नीलाड्रम कांड में मृतक सौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू को कुचलने का प्रयास किया गया। बुधवार रात राहुल पर किसी अज्ञात कारचालक ने कार से टक्कर मार दी और फरार हो गया।टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल वहीं मौके पर गिर पड़ा। उसकी पसलियों तक में गहरी चोट आई है। राहुल ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिवार को फोन पर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद राहुल को डॉक्टरों ने घर भेज दिया। लेकिन राहुल ने इस टक्कर को दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश बताया। राहुल ने कहा कि साजिशन उन पर हमला कराया गया है, उनकी जान लेने के इरादे से ये हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। घटना बुधवार रात की है. जगह थी मेरठ की दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के पास की है। राहुल ने इस घटना के पीछे साहिल या मुस्कान के परिवार की साजिश होने का शक जताया है। मुस्कान-साहिल पक्ष पर जताया शक सौरभ राजपूत के भाई राहुल को दिल्ली रोड पर कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। राहुल ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए मुस्कान पक्ष पर हत्या की साजिश का शक जताया है। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। राहुल ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर कार से टक्कर मारी गई और उनकी हत्या करने की कोशिश की गई। उन्होंने इस घटना के पीछे मुस्कान पक्ष पर शक जताया है। कार से दो बार मारी टक्कर, राहुल ने लगाया हमले का आरोपसौरभ राजपूत के बड़े भाई राहुल ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार लेकर वहां पहुंचा और उन्हें टक्कर मार दी। राहुल का आरोप है कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे की और दोबारा उन्हें कुचलने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए वह पास की गली में भागे और शोर मचाया। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। राहुल को हाथों, पैरों में भी आईं गंभीर चोटघटना में राहुल के पैर, हाथ और पसलियों में चोट आई है। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राहुल ने इसे सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि यह उनकी हत्या की साजिश हो सकती है। उन्होंने मुस्कान पक्ष पर शक जताते हुए पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली ट्रेन का बदला नंबर
रेलवे ने वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर बदलने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी, जिसमें ठहराव या रखरखाव में कोई बदलाव नहीं होगा।
जशपुरनगर में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने साथ मुंबई ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पत्थलगांव पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगातार पतासाजी के बाद मुंबई के नाला सोपारा से बालिका को सुरक्षित बरामद किया। आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 17 सितंबर की रात घर से लापता हुई थी बालिका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने 20 सितंबर को अपनी 17 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। उस समय बालिका अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। अगली सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह कमरे में नहीं थी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान उन्होंने अजय पुरी पर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का संदेह जताया। मुखबिर और तकनीकी सहायता से मुंबई में मिला सुराग शिकायत पर पत्थलगांव थाने में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना, तकनीकी टीम की सहायता और परिजनों के सहयोग से पता चला कि आरोपी बालिका को लेकर मुंबई के नाला सोपारा में रह रहा है। इसके बाद पत्थलगांव थाने की विशेष टीम मुंबई रवाना की गई। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया और 27 अक्टूबर को बालिका को अजय पुरी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को भी हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। बयान के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ीं पुलिस के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका का बयान दर्ज किया। इसमें उसने बताया कि आरोपी से उसका परिचय वर्ष 2024 में हुआ था। आरोपी शादी का आश्वासन देकर उससे संपर्क बनाए हुए था और अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, 18 सितंबर को आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने अपने साथ मुंबई ले गया था, जहां दोनों रह रहे थे। पीड़िता के बयान और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में BNS की धारा 64(2)(एम), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 भी जोड़ दी हैं। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया पुलिस ने आरोपी अजय पुरी (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुंबई से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 के बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक हादसे में सुभाष महतो की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे महतो मोड़ के पास सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। उनके साथ बाइक पर मौजूद गीता देवी घायल हुईं। परिजनों के मुताबिक, सुभाष महतो अपने ससुराल चोटीटांड से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपने घर उड़ा पौंचा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी फोन से मिली। सुभाष के साले ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद गीता देवी की हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल कर्मी के मुताबिक, पुलिस सुभाष को सुबह करीब 9 बजे KM मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस हुई। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने 53 लघु शोध परियोजनाएं पेश कीं। परियोजनाएं स्थानीय समस्याओं, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही इस्तेमाल पर थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मक चिंतन और शोध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना था। जिला समन्वयक ओम प्रकाश पाटीदार ने बताया कि कांग्रेस में विद्यार्थियों को प्रयोग, सर्वेक्षण, अवलोकन और परियोजना आधारित शिक्षण से व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। इससे उनकी तार्किक क्षमता, समस्या सुलझाने का कौशल और आत्मविश्वास विकसित होता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक इस्तेमाल और नवाचार के जरिए समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगियों की भूमिका रही।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो गई है। सत्र 2026-27 के लिए सभी 30 पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। अब तीन नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। डॉ. सीपी उपाध्याय बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष होंगे। धर्मेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं संतोष कुमार मिश्र महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। उपाध्यक्ष के छह पदों पर शक्ति सिंह, आशुतोष पांडेय, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल और रंजना सिंह निर्वाचित हुई हैं। संयुक्त सचिव के चार पदों पर भी चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें प्रशासन की जिम्मेदारी आशुतोष त्रिपाठी, पुस्तकालय का दायित्व जय प्रकाश सिंह, प्रेस का कार्य कपिल देव यादव और महिला संयुक्त सचिव का पद शिवांगी भार्गव को मिला है। कोषाध्यक्ष के दो पदों में पुरुष वर्ग से मुकुल पांडेय और महिला वर्ग से उष्मा मिश्रा निर्वाचित हुई हैं। गवर्निंग काउंसिल में 15 सदस्यों को मिली जगह बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में गवर्निंग काउंसिल के 15 सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इनमें पुरुष वर्ग से सौरभ शुक्ला, आचार्य प्रवीण तिवारी, देवाशीष त्रिपाठी, अंकुश यादव, आदित्य सिंह, चित्रांशु श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन सिंह (केएम सिंह), अखिलेश कुमार शुक्ला, अभिषेक तिवारी और अमित सिंह (बिसेन) चुने गए हैं। महिला वर्ग से अदिति पांडेय, वंदना सिंह, दिव्या यादव, सोनी गुप्ता और दुर्गा कुमारी को गवर्निंग काउंसिल में जगह मिली है। इस तरह अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, महामंत्री, चार संयुक्त सचिव, दो कोषाध्यक्ष और 15 गवर्निंग काउंसिल सदस्यों समेत कुल 30 पदों पर नई टीम तैयार हो गई है। तीन नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बाद नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेगी।
चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र के दड़िबा गांव में गुरुवार देर रात डीएसटी ने जुआ खेलते 10 लोगों को हिरासत में लिया। टीम के मुताबिक, नवरतन बावरी के घर में झंडी-मंडी का जुआ चल रहा था। डीएसटी ने मौके से 54,604 रुपए नकद, 12 मोबाइल, 7 गाड़ियां, 1 टेम्पो, 16 बाइक और 1 स्कूटी जब्त की। जब्त सामान बीदासर पुलिस को सौंप दिया गया। डीएसटी प्रभारी किशनाराम बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस और थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नेतराम जाट, नानूराम जाट, कालूराम स्वामी, खलील नाई, भींवाराम मेघवाल, कैलाश जाट, मूलचंद जाट, राजकुमार प्रजापत, वीरेंद्र नायक और दिलीप कुमार नायक को हिरासत में लिया। बीदासर में दीपावली के दौरान झंडी-मंडी का जुआ कई सालों से खेला जाता रहा है। खबर के मुताबिक, पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी रहती है और पहले भी छोटी-मोटी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में कॉन्स्टेबल लोकेश, गोपाल और विक्रम शामिल थे।
फरीदाबाद में हत्या के एक मामले में 12 साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पहचान और कामकाज तक बदल लिया था। एक आरोपी बेलदारी करने के साथ ऑटो चलाने लगा, जबकि दूसरा राजमिस्त्री का काम करने लगा। पुलिस की अलग-अलग टीमें लंबे समय से दोनों की तलाश में जुटी हुई थीं। आखिरकार क्राइम ब्रांच सेंट्रल और थाना तिगांव की टीम ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 2014 में झगड़े के दौरान हुई थी युवक की हत्या पुलिस के मुताबिक, साल 2014 में गांव सिढौला में लड़ाई-झगड़े के दौरान सुमित नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संदीप और विजय कुमार नाम के दो सगे भाई आरोपी थे। वारदात के बाद से ही दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन दोनों बार-बार अपने ठिकाने बदलकर बच निकलते रहे। लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं होने के कारण कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा (PO) घोषित कर दिया था। मेवात से गुरुग्राम तक पुलिस करती रही तलाश गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाइयों ने अपनी पहचान और कामकाज बदल लिया था। वे अलग-अलग स्थानों पर रहकर मजदूरी करने लगे थे। पुलिस की टीमें मेवात, पलवल, भिवाड़ी और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के ठिकानों के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर अलग-अलग टीमें सक्रिय हुईं। एक कोर्ट परिसर तो दूसरा पलवल से गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने संदीप को सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया। संदीप पिछले कुछ समय से खोरी गांव में रह रहा था। वह यहां बेलदारी करने के साथ ऑटो भी चलाता था। वहीं, दूसरे आरोपी विजय कुमार को थाना तिगांव की टीम ने पलवल जिले के हरफली गांव से गिरफ्तार किया। विजय यहां राजमिस्त्री का काम कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सुल्तानपुर में बारिश से कटा धान भीगा:अर्नब तूफान के असर से तापमान गिरा, बच्चे भीगते स्कूल पहुंचे
सुल्तानपुर जिले में अर्नब तूफान के असर से रात से मौसम ठंडा हो गया। सुबह से हल्की बारिश अबतक जारी है। खेतों में कटा धान भीगने से किसानों को नुकसान की चिंता है। बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। इस दौरान 2.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश की कुल मात्रा 4.4 मिलीमीटर बताई गई है। दोपहर 12 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर बारिश का अलर्ट जारी रहा। उत्तर-पूर्वी हवा 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा के झोंके 47 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचे। सापेक्ष आर्द्रता 89 से 91 प्रतिशत और वायुदाब 1003 से 1004 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया। बादल पूरी तरह छाए रहे। कूरेभार क्षेत्र में सुबह से हल्की हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और ठंड बढ़ी। मौसम बदलने से किसान धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। किसान बलराम सिंह और श्याम बहादुर वर्मा ने कहा कि रिमझिम बारिश से पका धान काला पड़ सकता है। किसानों के मुताबिक, तेज हवा नहीं चलने से फसल नहीं गिरी है। भदैया में सुबह 7 से 10 बजे तक हल्की बारिश और तेज हवा चली। अभियाखुर्द के किसान हरिशंकर ने बताया कि बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है। उनके दो बीघा खेत में कटा धान पड़ा है और भीग रहा है। शंकरपुर के किसान रामनरायन यादव का 10 बीघा कटा धान खेत में भीग रहा है। इसी गांव के श्रीराम यादव का भी 10 बीघा धान बारिश में भीग गया है। दूबेपुर ब्लॉक में बारिश से धान को नुकसान हुआ है। सरसों, मटर और मसूर की अगेती फसलों को बारिश से फायदा हो रहा है। मशीन से कटे धान को सुखाने में किसानों को दिक्कत आ रही है। धान नहीं सूखा तो नमी से वह खराब हो सकता है और चावल का रंग काला पड़ सकता है। काम करने पहुंचे किसानों को परेशानी धनपतगंज में सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों को परेशानी हुई। मौसम खराब होने के कारण लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
जम्मू में दरबार मूव से बढ़ेगा ट्रैफिक, पुलिस ने बनाया खास प्लान; नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
जम्मू में 2 नवंबर से दरबार मूव कार्यालयों के खुलने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वीआईपी रूटों और व्यस्त इलाकों में अतिरिक्त कर्मी तैनात किए हैं, साथ ही नो पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात पहुंची तकनीकी टीम, मापी मूर्ति की गहराई
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को भोपाल से आई तकनीकी टीम ने मूर्ति और उसके बेस की स्कैनिंग की।
करनाल जिले के तरावड़ी में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर एक कंपनी कर्मचारी से बाइक लूटने का मामला सामने आया है। कर्मचारी कंपनी से खाना खाने के लिए तरावड़ी जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। एक युवक ने छाती पर और दूसरे ने कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दोनों आरोपी उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर तरावड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 साल से कंपनी में काम कर रहा है कर्मचारी यूपी के जिला सहारनपुर के कमालपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता विजय पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 साल से तरावड़ी स्थित ज्योति कंपनी में काम कर रहा है। वह तरावड़ी के वार्ड नंबर-2 निवासी सेवा मास्टर के मकान में किराए पर रहता है। 29 अक्टूबर को कंपनी में लंच होने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे अपनी बाइक पर खाना खाने के लिए तरावड़ी जा रहा था। दोनों ने अलग-अलग तरफ से तानी पिस्टल विजय पाल के अनुसार, कंपनी से करीब 2 किलोमीटर आगे तरावड़ी की तरफ जाने पर एचपी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पहले सड़क पर खड़े एक युवक ने हाथ देकर उसे रुकने का इशारा किया। उसने बाइक रोक दी तो युवक ने अपनी दाहिनी जेब से पिस्टल निकालकर उसकी छाती पर तान दी और गाली देने लगा। इसी दौरान दूसरा युवक उसकी तरफ दौड़कर आया और उसने भी पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। दोनों ने उसे बाइक से नीचे उतरने को कहा और ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवक उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस कर रही है सीसीटीवी चेक शिकायतकर्ता ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बाइक बरामद करने की मांग की है। मामले की जांच एएसआई हरविश कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि विजय की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है, ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
शिवपुरी में गुना बायपास की थीम रोड पर श्रीराम धर्म कांटे के पास शुक्रवार सुबह पुल के नीचे 28 वर्षीय शिवम शर्मा का शव मिला। शव के पास उनकी बाइक भी पड़ी थी। पिता सुरेश शर्मा ने हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। शिवम विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले थे और एक निजी सोलर कंपनी में नौकरी करते थे। वह गुरुवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बेहोश पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करायाशुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस शिवम की गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास बाइक देखी। जांच में मृतक की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई। बेटे का शव देखकर पटवारी पिता सुरेश शर्मा बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। तीन साल पहले हुई थी शादीशिवम की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता ने हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई है। युवक की मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दीपावली के बाद सजेगा बटेश्वर का ऐतिहासिक पशु एवं लोक मेला, यमुना तट पर दीपोत्सव भी
उत्तर भारत के प्रसिद्ध बटेश्वर पशु एवं लोक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, यह मेला 11 से 28 नवंबर तक चलेगा और यमुना तट पर भव्य दीपोत्सव के साथ शुरू होगा। मेले में दंगल, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पर संग्रहालय बनाने की मांग भी उठी है।
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर विछहर गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान रसूलपुर विछहर गांव के रहने वाले जितेंद्र (28), राहुल कुमार (21) और मुकेश (28) के रूप में हुई है। जितेंद्र के पिता का नाम शिवकरण सिंह और मुकेश के पिता का नाम अवधेश बताया गया है। तीनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
करौली में दूसरे दिन भी बारिश और बूंदाबांदी:तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक, ठंडी हवाओं के साथ घने बादल छाए
करौली जिले में लगातार दूसरे दिन बारिश और बूंदाबांदी हुई। तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रात से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नव का असर जिले में दिख रहा है। आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम में बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा। सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिले में बदला हुआ मौसम जारी रह सकता है।
कोटा के कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर दूध से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक कुशाल (27) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवकरण ने बताया की जीप चालक खेड़िया भटवाड़ा से दूध लेकर दरा डेयरी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। हादसे के कारण कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर हाईवे पुलिस के शिवराज मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया। मोरूकला चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि घायल जीप चालक को कोटा अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में जीप चालक के परिजनों और ट्रक चालक के बीच समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चक्रवात अर्नब का असर सुकमा जिले में कम हो गया है। तीन दिन तक बारिश और तेज ठंडी हवाओं के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकली। जिले में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बुधवार रात तक जिले में रुक-रुककर बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार सुबह बादल छंटने लगे और धूप निकल आई। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई थी। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ गया था। बादलों के कारण दिन में भी धूप नहीं निकल रही थी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट था। कलेक्टर अमित कुमार ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। कच्चे मकानों और अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारियां की गई थीं। सरकारी और अर्धसरकारी स्कूलों में छुट्टी एहतियात के तौर पर जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। हालांकि, चक्रवात का असर जितना होने की आशंका जताई गई थी, सुकमा में वैसी स्थिति नहीं बनी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर मुकदमे का मामला, नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
नैनीताल हाई कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक और मुकदमा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई की।
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9D में शुक्रवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई। इसमें सरोज देवी और उनके 17 वर्षीय बेटे अमन कुमार घायल हो गए। दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी संतोष प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन (राजीव रंजन) ने बताया कि पुलिस को सेक्टर 9D, स्ट्रीट नंबर 36 स्थित क्वार्टर नंबर 752 में मारपीट और चाकूबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान सेक्टर 9D निवासी सरोज देवी (करीब 44 वर्ष) और उनके बेटे अमन कुमार (करीब 17 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि चास के यदुवंश नगर की संपत्ति को लेकर दो सगे भाइयों मिथिलेश प्रसाद और संतोष प्रसाद के बीच लंबे समय से विवाद था। डीएसपी के मुताबिक, संतोष प्रसाद यदुवंश नगर, चास का निवासी है। उसका भाई मिथिलेश प्रसाद परिवार के साथ सेक्टर 9D में रहता है। शुक्रवार सुबह संतोष अपने भाई के घर पहुंचा। संपत्ति को लेकर कहासुनी के बाद उसने अपनी भाभी सरोज देवी और भतीजे अमन कुमार पर चाकू से हमला किया। संघर्ष के दौरान संतोष प्रसाद को भी चोटें आईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
झारखंड सरकार ने श्रमिकों के लिए परिवर्तनशील महंगाई भत्ते सहित नई न्यूनतम मजदूरी दरें घोषित की हैं। ये दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी मानी गई है और श्रमिकों की कुशलता एवं क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होंगी।
अशोकनगर शहर में पछाड़ीखेड़ा और रेस्ट हाउस के बीच गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन करीब 10 फीट दूर खिसककर सड़क के बीच पहुंच गया। इसके बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर से स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद वह करीब 50 मीटर आगे तक चली गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली का खंभा टूटकर मकान की ओर झुका हादसे के बाद बिजली का खंभा नीचे से टूट गया और पास बने मकान की ओर झुक गया। गनीमत रही कि खंभा मकान पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह लोडिंग वाहन खड़ा था, उसी स्थान पर वाहन मालिक मनोज योगी का घर है। घटना के समय घर में परिवार के छह सदस्य सो रहे थे। स्कॉर्पियो ने पहले लोडिंग वाहन को टक्कर मारी और इसके बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। खंभा टूटकर मकान की ओर झुक गया, लेकिन मकान पर नहीं गिरा। इससे घर में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। धमाके की आवाज सुनकर जागे वाहन मालिक लोडिंग वाहन मालिक मनोज योगी ने बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो उनका लोडिंग वाहन सड़क के बीच क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। बिजली का खंभा भी टूटकर मकान की ओर झुका हुआ था। कुछ दूरी पर काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। मनोज के अनुसार, जब वह स्कॉर्पियो के पास पहुंचे तो उसमें चार लोग सवार थे। उनका आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे। उन्होंने कार के अंदर शराब की बोतलें पड़ी होने की बात भी कही। मनोज के मुताबिक, हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वहां से चले गए। दोनों वाहनों को भारी नुकसान हादसे में लोडिंग वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी टूट गया। दुर्घटनाग्रस्त काले रंग की स्कॉर्पियो का नंबर MP 09 DF 6885 बताया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो सवारों के शराब के नशे में होने का आरोप वाहन मालिक ने लगाया है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
माटीगाड़ा पुलिस ने एंटी क्राइम ब्यूरो का अधिकारी बनकर वसूली करने वाले शेखर साहा को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है।
झांसी-ललितपुर रेलखंड के 90 किमी हिस्से में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ‘मानक कवच’ प्रणाली शुरू की गई। इस दौरान रेलखंड पर 1,437 RFID टैग लगाए गए। झांसी रेल मंडल के PRO मनोज कुमार ने यह जानकारी दोपहर 12:40 बजे दी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में परियोजना इकाई, झांसी ने यह काम पूरा किया। RFID टैग ट्रेन की स्थिति और पहचान से जुड़ी जानकारी कवच प्रणाली तक पहुंचाते हैं। ‘मानक कवच’ स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) प्रणाली है। इसका मकसद मानवीय गलती की स्थिति में ट्रेन परिचालन को सुरक्षित रखना है। यह लोको पायलट को सुरक्षा सहायता देती है और अलग-अलग स्थितियों में ट्रेन की गति नियंत्रित कर सकती है। प्रणाली के सुरक्षा लाभों में आमने-सामने और पीछे से होने वाली टक्कर से बचाव, ट्रेन के अपने आप चल पड़ने से सुरक्षा और ट्रेन के रुके रहने पर सुरक्षा शामिल है। ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (छोड़कर)-ललितपुर (छोड़कर) सेक्शन में यह झांसी मंडल की कवच प्रणाली की तीसरी कमीशनिंग है। रेलवे के मुताबिक, इससे इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। परियोजना को पूरा करने में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, परियोजना इकाई झांसी और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने योगदान दिया।
पीलीभीत में शुक्रवार सुबह बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर कटना नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर के रहने वाले रमेश जायसवाल का 25 साल का बेटा अभिषेक जायसवाल बमरौली गांव के पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह नीले रंग की स्विफ्ट कार से कटना नदी के पुल पर पहुंचा। उसने कार सड़क किनारे खड़ी की और नदी में छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख आसपास मौजूद मछुआरे और राहगीर दौड़े। मछुआरों ने नदी में उतरकर उसे बाहर निकाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अभिषेक को नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। उसमें शराब की खाली बोतल, सिगरेट, ब्लेड, मोबाइल फोन और खून से सना रूमाल मिला। पुल की रेलिंग पर भी खून के निशान पाए गए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभिषेक ने नदी में कूदने से पहले ब्लेड से अपने गले पर वार किया था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी दी।
डीग में दो चरणों के मतदान पर शराबबंदी:1 से 16 नवंबर तक अलग-अलग अवधि में रहेगा ड्राई डे
डीग में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने शुष्क दिवस घोषित किया है। मतदान वाले पंचायत क्षेत्रों और उनके 5 किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री और वितरण पर रोक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मयंक मनीष ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1 नवंबर शाम 6 बजे से शुष्क दिवस लागू होगा। यह 5 नवंबर को मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगा। चौथे चरण के चुनाव के लिए 12 नवंबर शाम 6 बजे से 16 नवंबर को मतगणना पूरी होने तक शराब की बिक्री और वितरण बंद रहेगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को तय है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
करनाल जिले के असंध में पुलिस ने बिना लाइसेंस आतिशबाजी का भंडार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वार्ड नंबर-15 निवासी एक युवक के कब्जे से करीब 500 डिब्बे बम बरामद किए हैं। इनमें अलग-अलग प्रकार की आतिशबाजी शामिल है। पुलिस ने 7 गत्ता पेटी और एक कट्टे में रखे पटाखे जब्त किए हैं। आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई थाना असंध के प्रबंधक निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही सुरेंद्र की टीम गश्त और जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस टीम ने शुभम निवासी वार्ड नंबर-15, असंध के कब्जे से 7 गत्ता पेटी और एक कट्टे में रखे विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे बरामद किए। बरामद आतिशबाजी की मात्रा करीब 500 डिब्बे बताई गई हैं। लाइसेंस नहीं दिखा पाया आरोपी पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के दौरान शुभम इतनी अधिक मात्रा में आतिशबाजी रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा पाया। इसके बाद थाना असंध में उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बरामद आतिशबाजी को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है। एसपी करन गोयल के निर्देश पर अभियान जिला पुलिस अधीक्षक करन गोयल के दिशा-निर्देशों पर जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और आमजन की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत असंध पुलिस ने यह कार्रवाई की। करनाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना वैध लाइसेंस विस्फोटक सामग्री या निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण न करें। ऐसी सामग्री से लोगों की जान और संपत्ति को खतरा हो सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महेवाघाट थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव के रहने वाले अशोक (33) पुत्र नेमसिंह का शव शुक्रवार की सुबह उनके ही भूसा वाले कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। जब काफी देर तक युवक में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों ने पास जाकर देखा। युवक को अचेत अवस्था में देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर महेवाघाट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कुमार शंकरम के अनुसार मृतक के गले में प्लास्टिक की डोरी भी बंधी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगकार आत्महत्या की होगी। वहीं फांसी लगाने के दौरान युवक की मौत के बाद रस्सी भी चुल्ले से टूटना प्राथमिक जांच में पाया गया है। लेकिन युवक की मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तराखंड के रामनगर में कल होगा वन विभाग का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी
रामनगर के पुछड़ी गांव में वन विभाग की 15 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी हो गई है।
गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष तौर पर मौजूद रहे। धर्मबीर भांगरोला के पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर को बधाई दी और शहर के निवासियों को आश्वस्त किया कि गुरुग्राम का कायाकल्प सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार गुरुग्राम शहर के समग्र विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हम शहर की बुनियादी ढांचागत समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकास की सभी योजनाओं को धरातल पर तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विकास कार्यों में देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं उन्होंने अधिकारियों और निगम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा। मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण, धूल-नियंत्रण और सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों में और तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। प्राथमिकताओं पर बोले सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोलापदभार संभालने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके शीर्ष एजेंडे में शहर की प्रमुख नागरिक समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि वॉटरलॉगिंग, टूटी सड़कों और साफ-सफाई की समस्याओं से मुक्त कराना मेरी पहली जिम्मेदारी होगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले समय में बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा न हो। इसके अलावा, जनता की प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशासनिक तालमेल से चमकेगा साइबर सिटीकार्यक्रम में मौजूद पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने भी इस नए नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया। गौरतलब है कि नगर निगम में वरिष्ठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। डिप्टी मेयर अनूप पहले ही शपथ ले चुके हैं। ्र
बाराबंकी जिले के दरियाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे खेतों में पककर तैयार धान और कटाई के बाद खेतों में सूखने रखी फसल को नुकसान की चिंता बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, ज्यादातर खेतों में धान पककर तैयार है। कुछ फसल खेतों में कटी पड़ी है, जबकि कुछ खलिहान में रखी है। बारिश और तेज हवा से फसल खराब होने की आशंका है। किसान राम सुफल, राम कुमार, रजनीश वर्मा और शिव प्रकाश ने कहा कि इस बार बारिश से उनकी फसल का बड़ा हिस्सा खराब हो गया था। उन्हें उम्मीद थी कि बची हुई फसल घर पहुंच जाएगी, लेकिन अब उसकी भी चिंता है। बारिश के कारण मौसम ठंडा हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। जिला प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
शाहजहांपुर में करवाचौथ मायके में मनाने की बात कहकर निकली एक महिला मंदिर में प्रेमी के साथ पहुंची। शक होने पर पति उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और दोनों को पकड़ लिया। मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ की। ये घटना गुरूवार रात करीब सात बजे की है। जिसके वीडियो शुक्रवार सुबह दस बजे सामने आए। महिला की ससुराल गदियाना मोहल्ले और मायका रोजा के बरनई गांव में है । महिला दिनभर करवाचौथ की तैयारी करती रही। पति भी तैयारियों में लगा था। शाम को महिला ने कहा कि वह मायके में करवाचौथ मनाने जा रही है। पति के पूछने पर उसने बताया कि मां ने बुलाया है। वह पति से पैसे लेकर निकली। पति को शक हुआ तो वह उसके पीछे गया। पति के मुताबिक, महिला पहले ई-रिक्शे से जलालनगर गई। फिर वहां से दूसरे ई-रिक्शे में बैठकर मंदिर की ओर गई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के ओसीएफ स्थित मंदिर पहुंची। पति का आरोप है कि मंदिर के पास उतरते ही महिला ने प्रेमी के पैर छुए। इसके बाद दोनों मंदिर के अंदर गए। वहां प्रेमी ने महिला की मांग में सिंदूर लगाया और दोनों गले मिले। पति के मुताबिक, इसके बाद दोनों मंदिर की परिक्रमा करने लगे। पति ने दोनों को पकड़ लिया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को महिला थाने ले गई। महिला ने बताया कि उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी।8 साल का बेटा है।पति मुझे प्रताड़ित करता था।इसलिए वह सोशल मीडिया पर एक युवक से बात करने लगी थी।पिछले करीब पांच छह महीने से उससे संपर्क हुआ था।सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिये बात होती थी। गुरूवार की शाम वह मायके जाने के लिए निकली थी।तभी युवक का फोन आ गया।उसने मंदिर आने के लिए कहा था।हमने उसको मना किया कि हम घर जा रहे हैं लेकिन वह जिद करने लगा।उसके जिद करने पर फिर हम मंदिर पहुंच गये। वहां पर उसने मेरी मांग भरी थी,लेकिन इसी बीच मेरे पति पहुंच गये।उन्होने पब्लिक इकट्ठा कर दी।
मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों के शावकों के जन्म से वन विभाग में खुशी का माहौल है, लेकिन दूसरी ओर हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नाका बीट के टिपकापानी जंगल में एक हथिनी ने शावक को जन्म दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। महज एक सप्ताह के भीतर शावक के जन्म की यह दूसरी घटना है। वन कर्मियों को प्रसव के बाद के ऊतक मिलने और बेबी एलिफेंट की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद हाथियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। दो हिस्सों में बंटकर विचरण कर रहा हाथियों का दल हाथियों का दल दो समूहों में बंटा हुआ है। 20 हाथियों का झुंड टिपकापानी जंगल में सक्रिय है, जबकि 34 हाथियों का दूसरा दल बहरीझोरखी के जंगल में मौजूद है। दल में कई शावक होने के कारण हाथियों के आक्रामक व्यवहार की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। टिपकापानी जंगल में सक्रिय हाथियों ने एक आदिवासी परिवार का घर पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद वन विभाग ने प्रभावित परिवार को सुरक्षित रूप से नजदीकी स्कूल भवन में शरण दिलाई। जंगल के सुनसान इलाकों में बने मकानों में रहने वाले ग्रामीणों को भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क किया गया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बहरीझोरखी में घर, बाउंड्रीवॉल और फसल को नुकसान बीती रात बहरीझोरखी गांव में हाथियों ने रामसिंह के घर में उत्पात मचाया। हाथियों ने उनका घर, बाउंड्रीवॉल, बोर और खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि रामसिंह और उनके बच्चों ने समय रहते वहां से भागकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद गांव के किसानों में डर और निराशा का माहौल है। दो दिन पहले इसी क्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का भी हाथियों से सामना हो गया था। शिक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डीईओ रजनीश तिवारी ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों के संचालन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। तैयार धान की फसल को रौंद रहे हाथी हाथियों का झुंड किसानों की सालभर की मेहनत पर भी पानी फेर रहा है। मटियाडांड़ बीट के भटियार, ललमट्टा, अखराडांड़ और नाका बीट के बहरीझोरखी व टिपकापानी क्षेत्रों में हाथी धान की कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलों को चरने और रौंदने से नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगलों में खाने योग्य हरे पत्तों और खेतों में धान की फसल उपलब्ध होने के कारण हाथियों के जल्द इस क्षेत्र से जाने की संभावना कम बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है।
रांची के प्रेम नगर में कोयला कारोबारी संजय करमाली के आवास पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटनास्थल पर राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हरदोई में त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार 30 अक्टूबर को 12 बजे जिला प्रशासन और पुलिस विभाग कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार हरदोई का संयुक्त निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक हरदोई जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों ने जेल में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिनांक 30 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने कारागार में बंदियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। ऐसे में जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा इंतजामों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और बंदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। जिला कारागार का निरीक्षण भी इसी सतर्कता का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार में सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जेल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया। दिए गए निर्देशों का विस्तृत ब्योरा साझा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निरीक्षण से त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता सामने आई है। हालांकि, जारी आधिकारिक सूचना में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया गया है। ऐसे में अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की जानकारी ही सामने आई है।
उमरिया जिले में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन भी बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और दिनभर ठंडक बनी रही। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अचानक बदले मौसम और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ठंडक के चलते जिला मुख्यालय की सड़कें भी अपेक्षाकृत सूनी नजर आईं। कटी धान की फसल को नुकसान की आशंका बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी और कटी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। पहले बोई गई सरसों, चना और मसूर की फसलों पर भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि बारिश से खेतों में कटी हुई धान की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि तेज हवा नहीं चलने पर खेतों में खड़ी धान की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। किसान गुड्डा ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव से फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में हुई बारिश जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार बांधवगढ़ में 6.2 मिमी, मानपुर में 2.4 मिमी, पाली में 5.8 मिमी, नौरोजाबाद में 3.2 मिमी, चंदिया में 3.7 मिमी, करकेली में 3.8 मिमी और बिलासपुर में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष जिले में अब तक कुल 1308 मिमी बारिश हो चुकी है। लगातार बदले मौसम से आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं किसान खेतों में खड़ी और कटी फसल को सुरक्षित रखने की चिंता में हैं।
हापुड़ में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीता श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की स्थिति देखी। अधिकारियों से काम की प्रगति, गुणवत्ता और तय समयसीमा की जानकारी ली। विनीता श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने स्टेशन परिसर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास का मकसद यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देना है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखा जाना चाहिए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाएं बेहतर करने, स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण करने और यात्रियों के आने-जाने को आसान बनाने के काम किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य स्टेशन को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक विकसित करना है। हापुड़ स्टेशन के पुनर्विकास से स्थानीय यात्रियों और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के रेलवे ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के अंत में DRM ने अधिकारियों से कामों की नियमित निगरानी करने और तय मानकों के मुताबिक निर्माण पूरा कराने को कहा।
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसा शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर में नगला महादेव कट के पास हुआ। घायलों की पहचान लक्ष्मण स्वरूप (करीब 60), उनके पिता सूरजपाल के बेटे, और उनके पुत्र ओंकार के रूप में हुई है। दोनों उसायनी गांव के रहने वाले हैं। राहगीरों की सूचना पर एफएच चौकी इंचार्ज जतिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उनके परिजन मौके पर मौजूद थे। टूंडला थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि स्कूटी को चौकी पर खड़ा कराया गया है।
एसआईआर और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी से लेकर एमएलसी चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस–सपा को भाजपा पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। शुक्रवार को सपा महासचिव रामगोपाल यादव बड़ा आरोप लगाया कि यूपी में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने एमएलसी चुनाव नतीजे को भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश बताया। सपा–कांग्रेस के आरोप–प्रत्यारोपों का सबसे तीखा जवाब यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिया। उन्होंने दिल्ली में 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली पर तंज कसते हुए कहा–’आजादी दिलाने का अहंकार पालने वाली सबसे बूढ़ी कांग्रेस के नेता बेहतर तरीक़े से जानते हैं कि संवैधानिक महाभियोग संसद में लाया जाता है, सड़क पर हर्गिज नहीं।’ रामगोपाल यादव बोले हर विधानसभा में सपा के 10 हजार वोट काटने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया कि प्रदेश में मतदाता सूची में हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ अधिकारियों की आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनके जरिए सपा समर्थकों के वोट काटने और भाजपा समर्थकों के नाम जुड़वाने का काम हो रहा है। रामगोपाल ने आरोप लगाया कि हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 हजार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। एमएलसी नतीजे पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने ली भाजपा की चुटकी इधर, कांग्रेस ने हाल ही में हुए विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों को भाजपा के खिलाफ जनादेश बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि भाजपा को अपनी राज्य कार्यसमिति की बैठक में इन नतीजों की भी समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा वाराणसी की दो सीटों के अलावा लखनऊ, आगरा और मथुरा में भी चुनाव हार गई है। उनके मुताबिक, ये नतीजे बताते हैं कि 2027 में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी दिल्ली में कर रही नौटंकी : केशव यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा–कांग्रेस को एक साथ आड़े हाथों लिया। 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली को लेकर कहा कि राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी दिल्ली में नौटंकी कर रही है। दिल्ली में उनके अपने खड़ाऊ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर तथाकथित ‘जन महाभियोग’ बैठक खुद में एक गंभीर सवाल है। आजादी दिलाने का अहंकार पालने वाली सबसे बूढ़ी कांग्रेस के नेता बेहतर तरीक़े से जानते हैं कि संवैधानिक महाभियोग संसद में लाया जाता है, सड़क पर हर्गिज नहीं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने खुद के धतकर्मो की शिकार कांग्रेस आज भी राजनीतिक नौटंकी से बाज आने को तैयार नहीं है। दिल्ली के व्यापारियों का कारोबार ठप करके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर लॉन्च करने का नकली प्रयास हो रहा है। जनहित के नाम पर राजनीतिक तमाशे का औचित्य आखिर जनता की समझ से दूर है, लेकिन कांग्रेस अपना नगाड़ा बजाने को तैयार है।
जयपुर में आवारा पशुओं की समस्या और शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम की डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो लापरवाही बरतने वाले उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु अब गंभीर समस्या बन चुके हैं। इनकी वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ऐसे में इस समस्या को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरोज कंवर ने कहा कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आवारा पशुओं को पकड़ने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर के कुछ इलाकों में कार्रवाई भी शुरू हुई, लेकिन यह कार्रवाई अभी संतोषजनक नहीं है। कई स्थानों पर अब भी बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़कों और मुख्य मार्गों पर घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि केवल खानापूर्ति करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखने चाहिए। जब तक सड़कों से आवारा पशुओं की समस्या खत्म नहीं होती, तब तक कार्रवाई जारी रखनी होगी। आवारा पशुओं से हादसे, लोगों की जान पर खतरा डिप्टी मेयर ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या केवल यातायात बाधित होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों की जान से जुड़ी हुई है। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से वाहन चालक संतुलन खो देते हैं और हादसे हो जाते हैं। कई मामलों में लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद यदि अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते हैं तो यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को जवाब देना होगा। जनता को भी बदलनी होगी आदत शहर की सफाई व्यवस्था पर बात करते हुए सरोज कंवर ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें आमजन की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। जब तक लोग अपनी आदतों में बदलाव नहीं करेंगे, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सफाई की शुरुआत छोटी-छोटी आदतों से करनी होगी। सबसे पहले प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना होगा। खासकर छोटी प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को कम करने की दिशा में लोगों को पहल करनी चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। इसके इस्तेमाल को कम करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शहर को साफ रखने के लिए केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहा जा सकता। गंदगी फैलाने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना सरोज कंवर ने कहा कि फिलहाल शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन अगर इसके बाद भी लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान लागू करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि जयपुर में भी सख्ती के बिना सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाना मुश्किल है। उन्होंने विदेशों के उदाहरण देते हुए कहा कि कई देशों में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने को लेकर कड़े नियम हैं। वहां लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर को सड़क पर घुमाते समय उससे गंदगी करवाता है तो उसे खुद सफाई करनी पड़ती है। इसी तरह की जिम्मेदारी और अनुशासन हमारे यहां भी विकसित करना होगा। गुटखा-जर्दा और चिप्स-कुरकुरे के रैपर से फैल रही गंदगी डिप्टी मेयर ने शहर में जगह-जगह फैली गंदगी के लिए लोगों की आदतों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गुटखा-जर्दा खाने वाले लोग सड़कों पर थूककर गंदगी फैलाते हैं। वहीं चिप्स और कुरकुरे जैसे उत्पाद खाने के बाद उनके रैपर सार्वजनिक स्थानों पर फेंक दिए जाते हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि सड़कें और सार्वजनिक स्थान किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे शहर के हैं। इन्हें साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। केवल नगर निगम से सफाई की उम्मीद करने के बजाय नागरिकों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। सरोज कंवर ने गुटखा-जर्दा और चिप्स-कुरकुरे जैसे उत्पादों को लेकर भी सवाल उठाए और इनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से होने वाली गंदगी को रोकने के लिए सख्ती जरूरी है। उनका कहना है कि जयपुर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अब समझाइश के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन भी करवाना होगा। डिप्टी मेयर के इस रुख से साफ है कि नगर निगम अब आवारा पशुओं की समस्या और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, इस दिशा में वास्तविक बदलाव तभी नजर आएगा, जब अधिकारियों की कार्रवाई नियमित हो और आमजन भी शहर को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम जुड़वाने, हटवाने और त्रुटियां ठीक करवाने के लिए लाखों आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अब तक नाम जुड़वाने के लिए 4 लाख 49 हजार 813 फॉर्म-6 आवेदन मिले हैं। वहीं, नाम हटवाने और आपत्तियों के लिए 1 लाख 57 हजार 673 फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में संशोधन के लिए 3 लाख 78 हजार 094 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के अनुसार, पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान नहीं होने और विसंगतियां मिलने पर 44 लाख 92 हजार 696 मतदाताओं को दस्तावेज जमा करवाने के नोटिस जारी किए गए थे। 28 अक्टूबर तक आवेदनों और नोटिसों का निपटान किया जाना था, लेकिन तय समय तक कई आवेदन और नोटिस लंबित थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने नोटिस, दावे और आपत्तियों के निपटान की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। 28 अक्टूबर तक इतने आवेदन लंबित थे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि 28 अक्टूबर तक प्रदेश में कई आवेदन संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के पास निर्णय के लिए लंबित थे। इसके अलावा सुनवाई के लिए जारी 12,043 नोटिस और फोटो अपडेट के 10,44,080 मामले BLO स्तर पर लंबित थे। वहीं, 33,100 नोटिस तथा फोटो अपडेट के 7,59,024 मामले निर्णय के लिए संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों के पास लंबित थे। आपत्तियों के निपटान की तारीख बढ़ाई मतदाताओं की सुविधा और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। कार्यालय ने नोटिस, दावे और आपत्तियों के निपटान की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 नवंबर करने और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 6 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर करने की मांग की थी। भारत निर्वाचन आयोग ने अनुरोध स्वीकार करते हुए नोटिस, दावे और आपत्तियों के निर्णय की तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख भी बढ़ाई गई है। जानिए क्या है फॉर्म-6 फॉर्म-6 के जरिए कोई पात्र भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करता है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके और मतदाता बनने के पात्र नागरिक इस फॉर्म को भरकर वोटर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटवाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए इस्तेमाल होता है। फॉर्म-8: मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, फोटो और अन्य जानकारियों में संशोधन या सुधार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फॉर्म-6 के अतिरिक्त डिक्लेरेशन पर विवाद SIR के दौरान फॉर्म-6 के साथ जोड़े गए अतिरिक्त डिक्लेरेशन को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। इसमें नए मतदाता से पूछा जा रहा है कि उसका नाम या उसके माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम पिछली बार हुई SIR की मतदाता सूची में दर्ज था या नहीं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि SIR की जरूरत के अनुसार उसके साथ अतिरिक्त डिक्लेरेशन जोड़ा गया है। वहीं, विपक्ष इस अतिरिक्त जानकारी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में भी याचिकाकर्ताओं ने सवाल किया है कि यदि यह केवल अतिरिक्त घोषणा है तो इसे लागू करने का कानूनी और प्रशासनिक फैसला किसने और किस प्रक्रिया के तहत लिया। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने SIR के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली में रैली रखी है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के विरोध में 26 अक्टूबर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू कर रखा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों कुसमी से अपने घर लौट रहे थे। घटना ग्राम गोविंदपुर के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कांची निवासी ननसू राम बरगाह (18), पिता रमेश राम, गुरुवार को अपने दोस्त राजू राम के साथ कुसमी आया था। शाम करीब 5 बजे दोनों बाइक क्रमांक CG 30 F 7908 से घर जाने के लिए निकले थे। शाम करीब 5:20 बजे वे ग्राम गोविंदपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान जशपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पॉपुलर बस से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और बाइक दोनों की रफ्तार तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर सिर के बल जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना ग्राम कोटवार जयप्रकाश ने कुसमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी अस्पताल भेज दिया। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दी गई। दो परिवारों में पसरा मातम दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने राज्य में आगजनी से निपटने की तैयारियों और फायर फाइटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह निर्देश फायर फाइटिंग नीति के प्रभावी ढंग से लागू न होने से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिए गए।
आदिवासी समाज में 9 नवंबर को सोहराई पर्व मनाया जाएगा, जो पशुधन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्राचीन त्योहार है। इस पर्व में पशुओं की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें पारंपरिक विधि से सजाकर सम्मान दिया जाता है।
फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में ढाबे पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी गाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
VIDEO: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, बोले- आसान था प्रश्न-पत्र
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस
एसआईएस ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है, उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा।
अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। तेज हवा और बारिश के दौरान कच्ची दीवारों, बिजली के खंभों तथा बड़े और घने पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से परहेज करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील डीएम ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में शैक्षणिक अवकाश भी घोषित किया गया है। मौसम संबंधी सावधानियों का पालन प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम संबंधी सावधानियों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक घरों में ही रहें और तेज हवाओं, बारिश व आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जरूरी सतर्कता बरतें।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने और औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया।
यूपी पीईटी: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी बोले- आसान था प्रश्न-पत्र
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शुक्रवार को अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र आसान लगा। आगरा में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
साहिबगंज में केशाखापड़-सगड़भंगा मुख्य सड़क पर एक युवक का शव बरामद किया गया। शव के बगल में ही उसकी बाइक गिरी हुई थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई होगी। मृतक की पहचान तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सगड़भंगा गांव निवासी पवन रविदास (30) के रूप में की गई। पवन रविदास अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। वो सगड़भंगा पंचायत में शिफ्टिंग वीएलई के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार की रात सेंटर बंद कर वह केशाखापड़ गांव स्थित अपने छोटे भाई के घर पहुंचे थे। वहां स्कॉर्पियो खड़ी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान केशाखापड़-सगड़भंगा मुख्य सड़क पर वह बाइक समेत गिरे हुए मिले। देर रात तक फोन करती रही पत्नीजानकारी के अनुसार, जब पवन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान सड़क पर पवन को बाइक समेत गिरा पाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पवन की मौत फिलहाल किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
VIDEO: करवाचाैथ की रात पति ने चलाई गोली, पत्नी को लगी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
VIDEO: करवाचाैथ की रात पति ने चलाई गोली, पत्नी को लगी; महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
कासगंज में सहावर-एटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से बाइक सवार फेरीवाले की मौत हो गई। खितौली मोड़ के पास पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन तोड़ते हुए बाइक पर गिर पड़ा। हादसे में खुशहालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय भोले की मौके पर ही मौत हो गई। थाना अमांपुर क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी भोले पुत्र चिरौंजी बाइक से फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह सहावर-एटा मार्ग से जा रहे थे। खितौली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ के साथ बिजली के तार भी टूटकर उनकी बाइक पर गिर गए। पेड़ और तारों के नीचे दबने से मौत पेड़ और बिजली के तारों के नीचे दबने से भोले की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही भोले के परिवार में शोक छा गया।
डीडवाना उपखंड में बालिया और सिंगरावट गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय दुलाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को 108 एम्बुलेंस से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी है। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर दुलाराम पुत्र लादूराम निवासी बालिया बाइक से बालिया-सिंगरावट मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के पायलट राजेंद्र कुमार और ईएमटी आसिफ खान मौके पर पहुंचे। दोनों घायल दुलाराम को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी में रखवाया शव, जांच शुरू सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुलाराम के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Bilaspur News: तीन साल से लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की मांग उठाई
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान डॉ. बलबीर शर्मा के नेतृत्व में जिला उपनिदेशक (उच्चतर) डॉ. मदन लाल से मुलाकात की।
नेपाल के मोरंग जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिस व्यक्ति का परिवार अंतिम संस्कार कर चुका था, वह अचानक जीवित घर लौट आया।
बच्चों ने अधिकारियों को बताई समस्याएं:भदोही में बाल अधिकार कार्यशाला, समाधान का आश्वासन मिला
औराई में शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाल अधिकार संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। बच्चों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन ने अपनी सहयोगी संस्था चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राइ) और महिला कल्याण विभाग के साथ मिलकर कार्यशाला आयोजित की। इसमें बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी औराई शिवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि तहसील प्रशासन और संबंधित विभाग बच्चों की समस्याओं का जल्द समाधान कराएंगे। शासन स्तर की समस्याएं जिलाधिकारी के जरिए आगे भेजी जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से पता चलता है कि भदोही जिला प्रशासन बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सजग है। विशिष्ट अतिथि एडीजीसी क्रिमिनल संतोष त्रिपाठी ने भी विचार रखे। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति (CWC), महिला कल्याण विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, समाज कल्याण व पंचायती राज विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। औराई बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संस्था प्रमुख राजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और बाल संरक्षण के पहलुओं व उनके संभावित समाधानों पर बात की। कार्यक्रम प्रबंधक दीक्षा सिंह ने धन्यवाद दिया। क्षेत्र और समुदाय के गणमान्य लोगों व जागरूक नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयोजन में श्वेता सिंह, अजय पटेल, भगवान दास और अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
“मेरे और नागर सिंह के बहुत अच्छे संबंध हैं। अनिता से भी मेरे अच्छे रिश्ते हैं। उनके पापा और मेरे पापा के बीच भी अच्छे संबंध हैं। जब मैं परेशान थी, तब मैंने यह वीडियो बनाया था। यह वायरल कैसे हुआ, मुझे नहीं पता।” मंत्री नागर सिंह चौहान और उनकी पत्नी और भाजपा सांसद अनिता चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया ने अब अपने बयान से पलटी मार ली है। शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर पहले लगाए गए आरोपों को अपनी फ्रस्टेशन और डिप्रेशन का नतीजा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे पत्र को लेकर भी सफाई दी। इससे पहले रश्मि ने दावा किया था कि वह पिछले 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने सांसद अनिता चौहान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप भी लगाए थे। रश्मि ने चेतावनी देते हुए कहा था, मैं मंत्री के घर जाने वाली हूं। अगर वहां मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए अनिता चौहान और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। नागर सिंह और उनकी पत्नी को बदनाम करने की कोशिश रश्मि भाटिया ने कहा, “जो लेटर वायरल हुआ है, वह भी मैंने ही मुख्यमंत्री जी को लिखा था। मैं मुख्यमंत्री जी से भी कहना चाहूंगी कि ऐसा कुछ नहीं है। उस समय मैं परेशान थी, इसलिए मैंने वह लेटर लिखा था। नागर सिंह जी और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है, वह उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। लोगों के बीच भी उनकी छवि साफ-सुथरी है। वे बहुत अच्छे नेता और जनप्रतिनिधि हैं। हमेशा सबकी मदद करते हैं और सभी के लिए अच्छा सोचते हैं। रश्मि ने आगे कहा, वे अलीराजपुर से कई बार चुनाव जीत चुके हैं। मेरा भी उन्हें बदनाम करने का कोई इरादा नहीं था। वीडियो मैंने ही बनाया था, लेकिन वह वायरल कैसे हुआ, यह मैं नहीं जानती। इसलिए मुख्यमंत्री जी से मेरा निवेदन है कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।” अब जानिए रश्मि ने क्या आरोप लगाए थे सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले वीडियो में रश्मि भाटिया ने खुद को रश्मि नागर सिंह चौहान बताया था। उन्होंने दावा किया था कि 18 साल की उम्र से ही वह नागर सिंह चौहान के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने कहा था कि वह बिना किसी पारिवारिक या राजनीतिक दबाव के पूरी तरह होश में यह बयान दे रही हैं। रश्मि के मुताबिक, मंत्री ने हमेशा उनके साथ रहने का वादा किया था। इसी भरोसे में उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल बिता दिए। उनका दावा था कि वह मंत्री के सरकारी आवास पर रहने के बजाय अलग घर में रहती थीं और मंत्री के कहने पर ही काम करती थीं। सांसद अनिता पर बेटे को गलत मैसेज भेजने का आरोप वीडियो में उन्होंने सांसद अनिता चौहान को संदेश भेजकर अपनी बात रखने की कोशिश करने का भी दावा किया था। रश्मि ने आरोप लगाया कि सांसद अनिता चौहान ने उन्हें और उनके बेटे को गलत मैसेज भेजे। उनका दावा है कि इससे उनका बेटा इतना परेशान हुआ कि वह परीक्षा देने तक नहीं गया। हालांकि, रश्मि ने वीडियो में यह स्पष्ट नहीं किया था कि उनके बेटे का पिता कौन है? सांसद ने भविष्य में आमना-सामना नहीं करने की बात कही रश्मि के मुताबिक, उन्होंने सांसद को मैसेज भेजकर अपनी बात रखने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि आप बड़े पद पर हैं, लेकिन सबसे पहले एक मां और पत्नी हैं, इसलिए मेरी बात सुनें। रश्मि का दावा है कि इसके जवाब में उन्हें गलत संदेश मिले और सांसद ने भविष्य में आमना-सामना नहीं करने की बात कही। मंत्री कहते थे- मुझे पैरालिसिस हो जाएगा रश्मि ने वीडियो में दावा किया था कि सांसद अनिता चौहान के व्यवहार से मंत्री नागर सिंह चौहान भी मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मंत्री कहते थे, रश्मि, मैं बहुत परेशान हो गया हूं। किसी दिन मुझे पैरालिसिस हो जाएगा। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर वहां उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी अनिता चौहान और उनके परिवार की होगी। नागर सिंह की सफाई- राजनीति दबाव में आरोप लगाए मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस मामले में अपनी सफाई भी दी है। भास्कर से बात करते हुए उन्होंने माना कि महिला से उनके लंबे समय से पारिवारिक रिश्ते हैं। लेकिन सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ======================== ये खबर भी पढ़ें… पूर्व मंत्री जोशी से शादी पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- अपराध नहीं किया पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की एक और शादी चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले दो और महिलाएं दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बागपत। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में कार्यरत सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक और नलकूप चालकों की लंबित समस्याओं को लेकर सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को सिंचाई संघ के बागपत जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, जलशक्ति मंत्री और मुख्य सचिव के नाम 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की कई समस्याएं दशकों से लंबित हैं। सींचपाल और नलकूप चालकों की सेवा नियमावली करीब 70 वर्ष पुरानी है, जिसमें अब तक आवश्यक संशोधन नहीं किए गए हैं। इसके चलते कर्मचारियों को पदोन्नति और वेतन संबंधी विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में नलकूप चालकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और नए पद सृजित करने की मांग की गई है। संघ ने पांच वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर चुके नलकूप चालकों को 2400 रुपये ग्रेड पे देने, सींचपाल और नलकूप चालकों के वेतनमान में समानता लाने तथा अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करने की मांग उठाई है। इसके अलावा कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने, लंबित ज्येष्ठता परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने और सींच पर्यवेक्षकों को शत-प्रतिशत पदोन्नति का लाभ देने की मांग की गई है। संघ ने कर्मचारियों को ई-ऑफिस व्यवस्था से मुक्त रखने, डिजिटल कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, पुरानी पेंशन सहित सेवानिवृत्ति लाभ देने और गृह जनपद में स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग भी रखी है।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर शासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की गई है।
कानपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 29 नवंबर को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। रामसहाय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिल्हौर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की कुछ अन्य विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। बसपा ने जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कानपुर जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार के मुताबिक, जनसभा में मुख्य रूप से बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की जनता को बुलाया जाएगा। फिलहाल करीब 5 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। आकाश आनंद के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 2012 में मायावती ने भी इसी कॉलेज में की थी जनसभाबिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में बसपा की यह जनसभा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। फरवरी 2012 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रामसहाय इंटर कॉलेज में जनसभा की थी। उस दौरान उन्होंने बिल्हौर सीट से कमलेश दिवाकर को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था। अब एक बार फिर इसी कॉलेज में जनसभा होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आकाश आनंद भी इस बार बिल्हौर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर के सामने बढ़ेगी चुनौतीबिल्हौर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। वर्तमान में यहां से भाजपा के राहुल बच्चा सोनकर विधायक हैं। वहीं, मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद अंजू बाला भी बिल्हौर में सक्रिय नजर आ रही हैं। बीते दिनों अंजू बाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने साफ किया था कि वह विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगी, हालांकि किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगी, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।ऐसे में आकाश आनंद की प्रस्तावित जनसभा और प्रत्याशी की घोषणा से बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र का सियासी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
मुर्गीपालन से किसान बनेंगे आत्मनिर्भर, चंबा में 45 किसानों को बांटे गए चूजे; होगी बंपर कमाई
नाबार्ड के सौजन्य से स्पार्क संस्था ने चंबा में किसान सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की।
श्रीनगर के नौगाम स्थित सरकारी ओपन शेल्टर होम से 18 वर्षीय बांग्लादेशी युवती लापता हो गई है, जिसके बाद जिला पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। युवती पिछले दो साल से शेल्टर होम में रह रही थी और 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
प्रतापगढ़ में बुधवार को रास्ते के विवाद में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता आशिक अली उर्फ मुन्ना की शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रायबरेली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रायबरेली एम्स लाया गया था। बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही कुंडा तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना से जुड़ा मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। घटना को देखते हुए दि बार एसोसिएशन कुंडा ने तहसील परिसर के सभी न्यायालयों और कार्यालयों में पूर्ण बंदी का ऐलान किया है। देखिए तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला… मामला कुंडा थाना क्षेत्र के दर्जियाना मजरे बरई गांव का है। यहां रास्ते के विवाद को लेकर 27 अक्टूबर को मुख्तार अहमद, उनके भाई अधिवक्ता आशिक अली और उनकी पत्नी पर हमला किया गया था। हमले में आशिक अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया। बाद में उन्हें रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विरोध में अधिवक्ताओं ने की थी नारेबाजी घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को नारेबाजी और हंगामा करते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया था। बृहस्पतिवार को भी तहसील में तालाबंदी कर विरोध जताया था। अधिवक्ताओं की मांग और एसडीएम अजय यादव के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाइश की थी। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें मोहम्मद कलीम, मोहम्मद शमीम और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया गया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी मौर्य और महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी योगी ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
बलिया में तीन जगह रोजगार मेले लगेंगे:डीएम ने युवाओं से आवेदन करने की अपील की
बलिया में 2, 4 और 6 नवंबर को रोजगार मेले लगेंगे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के बेरोजगार युवाओं से इनमें शामिल होने की अपील की है। युवा जिला सेवायोजन कार्यालय, जिला सेवायोजन पोर्टल या संगम पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। मेले में निजी नौकरियों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 2 नवंबर को बेल्थरा रोड के देवेंद्र पीजी कॉलेज में मेला लगेगा। 4 नवंबर को रानीगंज के सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और 6 नवंबर को बांसडीह पीजी कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित होगा। डीएम ने युवाओं से कहा कि वे घर पर खाली न बैठें और रोजगार मेले में आकर अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन करें। उन्होंने युवाओं से प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने की अपील भी की।
झारखंड में बिजली कंपनियों को टैरिफ याचिका समय पर दाखिल करना अनिवार्य, देरी पर लगेगा भारी जुर्माना
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों के लिए टैरिफ याचिका दाखिल करने की समय सीमा 30 नवंबर तय की है। देरी होने पर कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और कैरिंग कॉस्ट भी अस्वीकार की जा सकती है।
छह सूत्री मांगों पर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन तेज, धरने से कामकाज और बस संचालन प्रभावित
छह सूत्री मांगों पर रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन तेज, धरने से कामकाज और बस संचालन प्रभावित
झांसी में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 4 मुस्लिम युवकों ने मिलकर एक चूहे को जिंदा जला दिया। युवकों ने पहले उसे पकड़ा और रस्सी से बांधा। इसके बाद लोहे के गेट पर लटका दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवकों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। आग लगने के कुछ देर बाद रस्सी टूट गई। चूहा बचने के लिए इधर-उधर दौड़ा और जलने से उसकी मौत हो गई। घटना 29 अक्टूबर की है। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने चारों युवकों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखें चार तस्वीरें… पिंजरे लगाकर पकड़ा चूहा पुलिस ने बताया- आरोपियों ने पिंजरा लगाकर एक चूहे को पकड़ा था। इसके बाद कोतवाली के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी में रहने वाले जीशान कुरैशी पुत्र शफीक कुरैशी और शफीक कुरैशी ने चूहे को एक रस्सी से बांध दिया। फिर डंडे मारे। इसके बाद उसे लोहे के गेट पर लटका दिया। यहां जुनैद कुरैशी पुत्र सफीक कुरैशी ने बोतल से चूहे पर पेट्रोल डाला और फिर माचिस की तीली से आग लगाकर चूहे को जिंदा जिला दिया। इस दौरान आशिफ कुरैशी पुत्र आबाद कुरैशी ने मोबाइल में वीडियो बनाया। उसने भी चूहे को जलाने की बात कही। वीडियो वायरल होने पर एक्शन आरोपियों ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के डिटेल जुटाई। इसके बाद दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी जुनैद कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। समिति ने कार्रवाई की मांग की चूहे को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपियों की हर जगह आलोचना हो रही है। श्री महाकाल गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- दरबार लगाने वाले काली सरकार पर रेप की FIR:झांसी से 12 साल के बच्चे को अगवा किया, फिर हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले जाकर कुकर्म झांसी में काली सरकार के नाम से दरबार लगाने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज अब रेप के मामले में फंस गया। उस पर 12 साल के बच्चे को अगवा कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ है। वो परिजनों को बिना बताए बच्चे को हरिद्वार, दिल्ली और लखनऊ ले गया और दरिंदगी की। पूरी खबर पढ़िए
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर क्राउन स्कूल के पास पुलिस और ट्यूबवेल चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से सलीम घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान लवकुश और सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, तमंचा और ट्यूबवेलों से चोरी किए गए उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल और गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस के मुताबिक, बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्राउन स्कूल के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सलीम गोली लगने से घायल हो गया। कांबिंग अभियान में दो आरोपी पकड़े मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान लवकुश और सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और ट्यूबवेलों से चोरी किए गए उपकरण बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ 30 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। दो आरोपी निराना और एक मंसूरपुर का निवासी पुलिस के अनुसार, घायल सलीम और गिरफ्तार लवकुश गांव निराना, थाना सिकेड़ा के निवासी हैं, जबकि सरताज गांव मंसूरपुर का रहने वाला है। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर बुढ़ाना क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चेकिंग के दौरान हुई कार्यवाही बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्रि ने बताया कि- पुलिस टीम बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ट्यूबवेलों से ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र में आए हैं। पुलिस टीम क्राउन स्कूल के पास जंगल में पहुंची तो तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलीम गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी बुढ़ाना भेजा गया। कांबिंग के दौरान लवकुश और सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक और चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं। सलीम पर चोरी और गैंगस्टर समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
लेह: आठ साल बाद लद्दाख में निकाय चुनाव का बिगुल, लेह-कारगिल के 38 वार्डों में 21 नवंबर को मतदान
लद्दाख की लेह और कारगिल नगर पालिका समितियों के 38 वार्डों में 21 नवंबर को मतदान होगा जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर तय की गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 'जम्मू-कश्मीर जल संसाधन (विनियमन और प्रबंधन) अधिनियम, 2010' के प्रावधानों को रद कर दिया है।
रायबरेली में बारिश के बीच पहली पाली में 6622 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी परीक्षा
रायबरेली में बारिश के बीच पहली पाली में 6622 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी परीक्षा

