...

ओएमआर शीट में गलती पर हाईकोर्ट का राहत से इंकार:कोर्ट ने कहा- परीक्षा निर्देशों का पालन जरूरी, मूल्यांकन नहीं कर सकते

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट भरने में परीक्षा निर्देशों का पालन नहीं करने वाली अभ्यर्थी को राहत देने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि ओएमआर शीट भरने के संबंध में जारी निर्देश अनिवार्य हैं और उनमें गलती होने पर बाद में हाथ से शीट की जांच कराने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जस्टिस सिद्धार्थ नंदन ने कहा कि यदि इस तरह की रियायत बाद में दी जाती है तो इससे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए ओएमआर शीट का हाथ से मूल्यांकन कराने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जानिये क्या है मामला मामले में याचिकाकर्ता ने अपनी ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका संख्या के खाने में सही संख्या 204103343 दर्ज की। हालांकि, दूसरे खाने में उसने पहले गोले के साथ चौथे गोले को भी भर दिया। पहले गोले से अंक '0' दर्शाया जाता था। इस अतिरिक्त निशान के कारण उसकी ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं किया गया। कई दलीलों को कोर्ट ने किनारे किया याचिकाकर्ता गरिमा दिवाकर की ओर से दलील दी गई कि केवल चौथे गोले पर मामूली निशान लग जाने के कारण उसकी शीट का मूल्यांकन रोक दिया गया, जबकि प्रश्न पुस्तिका संख्या अंकों में सही दर्ज की गई। इस पर आयोग की ओर से बताया गया कि ऐसी गलती केवल याचिकाकर्ता से नहीं हुई। इस तरह की करीब 14 हजार ओएमआर शीट खारिज की गई। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें अदालत ने शैक्षणिक मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप की सीमाओं पर विचार किया था। हाईकोर्ट के फैसले को बताया आयोग ने विनय कुमार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में हाईकोर्ट की खंडपीठ के फैसले का भी उल्लेख किया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर विचार किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए जारी निर्देश अनिवार्य और बाध्यकारी होते हैं तथा उनका सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है। हाईकोर्ट ने अपने पूर्व के जय करण सिंह और 52 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले का भी उल्लेख किया। उस मामले में अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक, प्रश्न पुस्तिका की श्रेणी या परीक्षा में चुनी गई भाषा के संबंध में गलत जानकारी भर दी थी। इसके कारण उनके परिणाम घोषित नहीं किए गए। उस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि मूल्यांकन की प्रक्रिया तय करना परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का काम है। जब अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि गलत जानकारी भरने पर परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा, तब परीक्षा संस्था को बड़ी संख्या में ओएमआर शीट की हाथ से जांच करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता। शीट की जांच में लगेगा समय अदालत ने यह भी माना कि हजारों ओएमआर शीट की हाथ से जांच में काफी समय लगेगा और इससे परिणाम में देरी होगी। ओएमआर प्रणाली का उद्देश्य ही मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेज करना है। पंजीकरण संख्या और अनुक्रमांक अभ्यर्थी की पहचान तय करने वाले महत्वपूर्ण विवरण हैं, इसलिए इनमें की गई गलती को मामूली नहीं माना जा सकता। ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं जस्टिस सिद्धार्थ नंदन ने कहा, “निर्देश अनिवार्य हैं और अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे उन्हें ध्यान से पढ़ें। निर्देशों का उल्लंघन होने पर ओएमआर शीट का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता।” हाईकोर्ट ने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा निर्देशों को ठीक से नहीं पढ़ते और प्रश्न पुस्तिका के संबंधित खाने को निर्धारित तरीके से नहीं भरते, उन्हें बाद में उस गलती को सुधारने की रियायत नहीं दी जा सकती। अदालत ने यह भी कहा कि ऐसी रियायत देने से परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। इन परिस्थितियों में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कोई राहत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:43 am

सरकारी अधिकारी पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार:नारायण विहार में 6 नकाबपोशों ने लाठी-डंडों और सरियों से किया था हमला, पुरानी कहासुनी बनी वारदात की वजह

जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र में सरकारी अधिकारी पर लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सैकड़ों CCTV फुटेज, BTS डेटा और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की। वारदात में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 नकाबपोश बदमाश शामिल थे। पुलिस अन्य आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल वाहनों की तलाश कर रही है। घर के बाहर टहलते समय किया हमला डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 18 सितंबर को परिवादी डॉ. मदन यादव रात करीब 8 बजे घर के बाहर कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और सरियों से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में नारायण विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुरानी कहासुनी के चलते रची हमले की साजिश मामले की गंभीरता को देखते हुए नारायण विहार थाना पुलिस, साइबर सेल और जिला विशेष टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि परिवादी के पड़ोस में रहने वाले सुभाष मटोरिया से पहले विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर सुभाष के भतीजे रमण मटोरिया की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस के अनुसार रमण ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवादी की दिनचर्या और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से घर से बाहर निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया। सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सीन रीक्रिएशन किया। घटनास्थल और संदिग्धों के संभावित आने-जाने के रास्तों के CCTV फुटेज, BTS डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। इनका घटनाक्रम और संदिग्धों की गतिविधियों से मिलान कर आरोपी की पहचान की गई। जांच के बाद पुलिस ने रमण मटोरिया (23) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों और हथियारों की तलाश जारी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिलों और हथियारों की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:28 am

गोरखपुर में सुबह 11 बजे से होगी बिजली कटौती:लालडिग्गी, नौसढ़ और सहारा स्टेट समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

गोरखपुर में 6 लेन सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के चलते 33 केवी विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी और 11 केवी नौसढ़ फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे लालडिग्गी के आसपास के सभी रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र, नौसढ़ और उससे जुड़े इलाकों में लगातार 5 घंटे तक पावर कट रहेगा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुबह 11 बजे से पहले पानी भरने और बिजली से संबंधित सभी जरुरी काम निपटा लें। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इन इलाकों में भी कटेगी बिजली दूसरी तरफ, 33/11 केवी सहारा स्टेट सब-स्टेशन से निकलने वाले दिव्य नगर सहारा पोषक की सप्लाई भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे 6 घंटे बंद रहेगी। इस दौरान विभाग द्वारा 11 केवी ब्रेकर टेस्टिंग, पैनल वायरिंग, ट्रांसफार्मर की मरम्मत, लाइनों के पास पेड़ों की छटाई और जर्जर खंभों को बदलने का काम किया जाएगा। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण सहारा स्टेट, महादेवपुरम, शिवपुर, वीर बहादुरपुरम, पंप कैनाल, चाणक्यपुरी, रामपुर भगत, बीजेपी कार्यालय, भैरपुर, महेरवा की बारी और मां वैष्णो पुरम क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:28 am

ग्राहक बनकर किराना दुकान में घुसा बदमाश:महिला के गले से सोने की चेन तोड़ी, सामान खरीदने के बहाने महिला के पास पहुंचा, झपट्टा मारकर पैदल भागा

प्रताप नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम किराना दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। आरोपी सामान खरीदने के बहाने महिला के पास पहुंचा और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई। उनके संभलने से पहले ही बदमाश पैदल भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सामान लेने के बहाने दुकान में घुसा पुलिस के अनुसार भैंरोसिंह सर्किल पर मन्नालाल जैन की गोयल किराना स्टोर नाम से दुकान है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी लीला देवी (55) दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने के बहाने उनके पास आ गया। झपट्टा मारकर चेन तोड़ी और फरार आरोपी ने मौका मिलते ही लीला देवी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं, आरोपी दुकान से निकलकर पैदल ही फरार हो गया। CCTV फुटेज से बदमाश की तलाश घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:28 am

गोरखपुर में गैंगेस्टर की 1.22 करोड़ की सम्पति जब्त:फर्जी दस्तावेज बना हथियारों की खरीद बिक्री करता था गिरोह, नकली लाइसेंस बनवाते थे

गोरखपुर में गुरुवार को एक गैंगेस्टर की अवैध जमीन को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया। जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। यह जमीन लंबे समय से चलाए जा रहे संगठित नेटवर्क के जरिए किए गए जालसाजी के रुपयों से खरीदी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधी शाहिद अली और उसके गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज तैयार करके नकली गन लाइसेंस बनवाते थे और फिर गैरकानूनी तरीके से असलहों का धंधा करते थे। मामले में कैंट थाने में FIR दर्ज है। कैंट थाने में दर्ज था FIR हथियारों की इस अवैध खरीद-बिक्री से आरोपियों ने करोड़ों रुपये कमाए और उससे बेनामी अचल संपत्तियां खड़ी कर लीं। इस गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह ब्रेक लगाने के लिए कैंट थाने में गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ी तो आरोपी शाहिद अली की अवैध कमाई से खरीदी गई इस कीमती जमीन का पता चला। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए थे। शाहिद अली का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। गैंगेस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थाना चिलुआताल अंतर्गत नकहा नं-02 घोसीपुरवा के रहने वाले शहीद अली पर कैंट थाने में ही धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और गैंगेस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध धंधों से संपत्ति बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:10 am

चोरी के शक में महिला को कुर्सी से बांधकर पीटा:गला दबाने का VIDEO, हरदोई में मारपीट का आरोप में 5 लोगों के खिलाफ FIR

हरदोई में चोरी के शक में घरेलू सहायिका को कुर्सी से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात क्षेत्र की नेक्सरा कॉलोनी में 30 सितंबर की शाम करीब 5 बजे हुई घटना का वीडियो 1 अक्टूबर की शाम को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पीड़िता की तहरीर पर मकान मालिक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ढाई महीने से घर में काम कर रही थी पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उपासना हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के उमरनपुर बौरा गांव की रहने वाली है। वह पिछले ढाई महीने से नेक्सरा कॉलोनी निवासी आकांक्षा पत्नी आकाश के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि घर में आभूषण चोरी होने के शक में आकांक्षा और परिवार की अन्य महिलाओं ने उपासना को पकड़ लिया। चोरी कबूल कराने के लिए उसे कुर्सी से बांध दिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। वीडियो में कुर्सी से बंधी दिखी महिला वीडियो में उपासना कुर्सी से बंधी दिखाई दे रही है। वीडियो में एक महिला डंडे से उसका गला दबाती नजर आ रही है। आरोप है कि आभूषण चोरी का शक होने पर महिला को पुलिस के हवाले करने के बजाय परिवार के लोगों ने खुद ही उसे बंधक बनाकर पीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। पीड़िता बोली- आभूषण सुरक्षित रखने के लिए उठाए थे पीड़िता उपासना ने चोरी के आरोप से इनकार किया है। उसका कहना है कि घर में खुले में पड़े आभूषणों को उसने सुरक्षित रखने के लिए उठाया था। इसके बावजूद उस पर चोरी का शक जताकर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर आकांक्षा, आशीष, दीपिका, सोनी और वाणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दलित उत्पीड़न से संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस बोली- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश क्षेत्राधिकारी सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस वीडियो, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:06 am

संभल के विरलेश बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री:प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की नई कार्यकारिणी, पहले थे पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संभल के असमोली विधानसभा क्षेत्र के रुदायन गांव निवासी विरलेश यादव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की। विरलेश इससे पहले पश्चिमी क्षेत्र में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में उनकी नियुक्ति को जिले में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर विरलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इससे पहले भी संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारियों का उन्होंने निर्वहन किया है। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय स्तर पर लोगों ने उन्हें बधाई दी। 2012 में भाजपा से जुड़े, जिला पंचायत सदस्य भी रहे विरलेश यादव लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले वह वर्ष 2001 से 2010 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। किसान मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में काम करने के बाद अब उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। नई जिम्मेदारी के तहत वह प्रदेश स्तर पर किसान मोर्चा के संगठनात्मक कामों में भागीदारी करेंगे। परिवार की भी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका विरलेश यादव का परिवार भी लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पिता स्व. प्राणसुख यादव वर्ष 1986 से 2001 तक पंवासा के ब्लॉक प्रमुख रहे। उनकी मां भूरी देवी भी दो बार ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। वह वर्ष 2006 से 2011 और फिर 2017 से 2021 तक इस पद पर रहीं। विरलेश यादव की पत्नी सुरभि यादव वर्ष 2021 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके छोटे भाई राजीव यादव की पत्नी सरिता यादव वर्ष 2010 से रुदायन ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। राजीव यादव वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। विरलेश के पुत्र प्रतुल यादव भी बीडीसी सदस्य हैं। असमोली क्षेत्र में यादव मतदाताओं के बीच प्रभाव की चर्चा असमोली विधानसभा क्षेत्र में यादव मतदाताओं की अच्छी संख्या है। स्थानीय राजनीतिक चर्चा में विरलेश यादव की नियुक्ति को इस सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने नियुक्ति के पीछे किसी खास चुनावी रणनीति की आधिकारिक वजह नहीं बताई है। जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव और पंवासा ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमार के परिवारों का भी क्षेत्रीय राजनीति से जुड़ाव है। इस तरह विरलेश यादव की नियुक्ति से जिले में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संभल का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:02 am

सब इंजीनियर भर्ती में पद बढ़ेंगे, संविदाकर्मियों को 50% आरक्षण:MP हाईकोर्ट में याचिका के बाद बदले नियम; 13 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन

मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा। हाईकोर्ट में याचिका के बाद जल संसाधन और पीएचई विभाग ने पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया है। इसके साथ ही दूसरे विभागों से अतिरिक्त पदों की मांग भी मिली है। इन बदलावों के चलते मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के आवेदन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। अब 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन में संशोधन की सुविधा 13 से 28 अक्टूबर तक रहेगी। परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है। संशोधित नियम पुस्तिका जल्द जारी की जाएगी। हाईकोर्ट में 24 संविदाकर्मियों ने लगाई थी याचिका जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 29 अगस्त 2026 को उपयंत्री पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान नहीं था। जबलपुर के आधारताल निवासी राजू यादव समेत 24 संविदाकर्मियों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता नवीन सैनी ने 2023 की संशोधित नीति का हवाला देते हुए कहा था कि पात्र संविदाकर्मियों को सीधी भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाना है। सुनवाई से पहले विभाग ने बदला भर्ती नियम बुधवार को जस्टिस विवेक कुमार सिंह की कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही जल संसाधन और पीएचई विभाग ने संशोधन आदेश जारी कर दिया। इसमें उपयंत्री भर्ती में पात्र संविदाकर्मियों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान शामिल कर दिया गया। इसके बाद MPESB ने भी भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करते हुए आवेदन दोबारा लेने का निर्णय लिया है। पहले 1040 पदों पर निकला था विज्ञापनMPESB ने 18 अगस्त को समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 1040 पदों पर भर्ती के लिए 29 अगस्त से 12 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। विज्ञापन के बाद विभिन्न विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्री के अतिरिक्त रिक्त पदों के मांगपत्र मंडल को मिले। वहीं आरक्षण संबंधी बदलाव भी हुए। इसलिए मंडल ने भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:02 am

कौशांबी में इलेक्ट्रिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:4 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

कौशांबी में गुरुवार रात इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा करीब चार लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव का है। दुकान बंद कर घर गए थे व्यापारी पहाड़पुर कोदन गांव निवासी अमित कुमार साहू ने गांव के चौराहे पर इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान खोल रखी है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 9 बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग तेजी से फैलने के कारण वे उस पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की जानकारी मिलने पर अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। चार लाख रुपए का सामान जला सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। व्यापारी अमित कुमार के मुताबिक, आग में दुकान में रखा इलेक्ट्रिक उपकरणों समेत करीब चार लाख रुपए कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:01 am

रामलीला मैदान में प्रगट भए रामलला, गूंजे बधाई गीत:चारों भाइयों के जन्म पर बांटी मिठाई और खिलौने, कल होगा सीता जन्म मंचन

रामलीला मैदान गुरुवार को अयोध्या नगरी में बदल गया। मंच पर जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य साकार हुआ, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। शंखनाद, घंटियों की ध्वनि और मंगल गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रभु के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने बधाई गीत गाए तो कहीं श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के तहत गुरुवार को राजा दशरथ के पुत्रकामेष्टि यज्ञ से लेकर चारों राजकुमारों के जन्म तक का सजीव मंचन किया गया। प्रभु के बाल स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंचीय लीला का शुभारंभ राजा दशरथ की संतान न होने की चिंता से हुआ। संतान प्राप्ति की कामना लेकर राजा दशरथ अपने कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के पास पहुंचे। उनके निर्देश पर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रकामेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर अग्निदेव प्रकट हुए और राजा दशरथ को हविष्यान्न यानी खीर प्रदान की। राजा दशरथ ने प्रसाद स्वरूप खीर अपनी तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को दी। समय आने पर तीनों रानियों ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को जन्म दिया। चारों राजकुमारों के जन्म के साथ ही अयोध्या में बधाइयां गूंज उठीं। 'कौशल्या जायो लल्ला, अवध में मचो हल्ला, अवध में जनमें रघुराई, कौशल्या रानी दे दो बधाई...' और 'आज तो बधाई बाजी अयोध्या महल में, राम जनम भयो आज, लकुआ बांटो रे...' जैसे गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बधाई दी और हर्ष में नृत्य किया। चारों राजकुमारों को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पालने में झुलाया गया। राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ बधाई गीत गाए। श्रद्धालुओं को मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट, टॉफियां और खिलौने बांटे गए। पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था। बाल स्वरूपों के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप में राम आरांश, लक्ष्मण के स्वरूप में अतीक्ष, भरत के स्वरूप में ओनीर और शत्रुघ्न के स्वरूप में शिवाय ने प्रस्तुति दी। चारों बाल स्वरूपों का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। श्रद्धालु काफी देर तक उनके दर्शन करते रहे। चारों राजकुमारों को पालने में झुलाने का सौभाग्य जय आदित्य, पाथवे, क्रियांश और अनिका को मिला। ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने भगवान श्रीराम की स्तुति, युगल नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी और जन्मोत्सव की खुशी में नृत्य किया। स्वरूपों की आरती राज्यसभा सांसद नवीन जैन, राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल सादाबाद, रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल, राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल, रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल, रजत सिंघल, निमिषा सिंघल, आयुषी गर्ग और कृष्ण बिहारी गर्ग ने की। कार्यक्रम में महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, ताराचंद्र अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, विनोद कुमार जौहरी, मुकेश जौहरी, मनोज कुमार अग्रवाल पोली भाई, संजय तिवारी, प्रवीन स्वरूप, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र, विकास, रामांशु, आयुष, दिलीप और शैलेंद्र अग्रवाल शालू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कल मिथिला नगरी में होगा सीता जन्म का मंचन रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान को मिथिला नगरी के रूप में सजाया जाएगा। मंचीय लीला में राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल द्वारा हल चलाने की सजीव लीला का मंचन होगा। इसी दौरान मां जानकी के प्राकट्य का प्रसंग दिखाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 12:00 am

लखनऊ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व:जन भवन के गांधी सभागार में त्यागी-व्रती सम्मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

लखनऊ में जैन धर्म के शाश्वत पर्व दशलक्षण महापर्व के समापन पर जन भवन स्थित गांधी सभागार में ‘क्षमावाणी पर्व एवं त्यागी-व्रती सम्मान मिच्छामि दुक्कडम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर त्यागी-व्रतीजनों को सम्मानित किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि क्षमा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है, जो मन के मैल को धोकर टूटे संबंधों को जोड़ती है। जैन दर्शन ने सिखाया है कि वास्तविक विजय किसी दूसरे पर नहीं, बल्कि स्वयं के क्रोध, अहंकार, लोभ और मोह पर विजय पाने में है। राज्यपाल ने कहा- वास्तविक विजय स्वयं पर विजय है उन्होंने कहा कि त्यागी-व्रतीजन संयम, साधना और आत्मशुद्धि की सजीव प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सुविधाओं का नहीं, साधना का मार्ग चुना है। जैन धर्म का अहिंसा, सत्य, संयम और अनेकांतवाद का संदेश आज पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। ‘मिच्छामि दुक्कडम’ का भाव है - मन, वचन, काया से हुई भूल के लिए हृदय से क्षमा मांगना और भीतर से वैर की गांठ खोल देना। राज्यपाल ने जन भवन में चल रहे नवाचारों का भी जिक्र किया, जहां 422 वंचित बच्चों का आदर्श माध्यमिक विद्यालय, गौ-सेवा, स्वास्थ्य परीक्षण और 20 हजार पौधों का रोपण जैसे कार्य हो रहे हैं। मैत्री भाव से ही हिंसा और क्रोध समाप्त होता है आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने कहा कि विश्व के सभी जीवों के प्रति मैत्री भाव होना चाहिए, यही जीवन का सच्चा आनंद है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जैन धर्म ने मानवता को क्षमा और त्याग का महान संदेश दिया है। कार्यक्रम में आचार्य सुबल सागर महाराज की पावन सान्निध्य में सम्पन्न हो गया । इस अवसर पर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और अयोध्या जैन तीर्थ के पीठाधीश स्वस्ति रविन्द्र कीर्ति स्वामी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, महासचिव अभिषेक जैन, स्वागताध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष संजीव जैन, संयुक्ता भाटिया, चैतन्य कौशिक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए ।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:59 pm

तीन गोलियां लगीं, फिर भी मोर्चे पर डटे रहे सुनील:चार बदमाशों को ढेर करने वाले एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान

शामली के झिंझाना में कुख्यात अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस दिखाते हुए शहीद हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सर्वोच्च बलिदान को अब देश के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पत्नी मुनेश देवी को नकद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पुलिस सेवा में सुनील कुमार के योगदान को याद किया। 20 जनवरी, 2025 की रात शामली के झिंझाना क्षेत्र में एसटीएफ की टीम एक लाख रुपये के इनामी बदमाश और मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर अरशद की तलाश में थी। सूचना मिली थी कि अरशद अपने साथियों के साथ क्षेत्र से गुजर रहा है। इसके बाद एसटीएफ टीम ने बिडौली-चौसाना मार्ग पर घेराबंदी की। बदमाशों की गाड़ी सामने आते ही दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक चली मुठभेड़ में अरशद समेत चार बदमाश मारे गए। इस मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और टीम के साथ कार्रवाई जारी रखी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 जनवरी, 2025 को उन्होंने दम तोड़ दिया। करीब दो दशक तक एसटीएफ में सेवासुनील कुमार ने करीब दो दशक तक एसटीएफ में सेवा दी। शामली की मुठभेड़ से पहले भी वह कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहे थे। 4 मई, 2023 को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में हुई एसटीएफ मुठभेड़ में उनकी भूमिका के लिए उन्हें मरणोपरांत एक अन्य वीरता पदक भी दिया गया। स्वतंत्रता दिवस पर घोषित हुआ कीर्ति चक्र14 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति की ओर से घोषित वीरता पुरस्कारों में इंस्पेक्टर सुनील कुमार का नाम मरणोपरांत कीर्ति चक्र के लिए शामिल किया गया। रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक सूची में उन्हें एसटीएफ इंस्पेक्टर के रूप में दर्ज किया गया है। इसके बाद मेरठ में उनके परिवार को भी सम्मान की सूचना दी गई। खुद मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने उनके आवास पहुंचकर परिवार को बधाई दी थी। शहीद की पत्नी मुनेश देवी, बेटे मनजीत, बेटी नेहा और अन्य परिजन सितंबर में मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने परिवार को दिया सम्मानगुरुवार को लखनऊ में पुलिसकर्मियों के वीरता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नकद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में पुलिस के अन्य वीरता पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान जताते हुए सुनील कुमार के बलिदान को पुलिस सेवा के लिए प्रेरणादायी बताया। आइए क्रमवार जानते हैं पूरा घटनाक्रम - 20 जनवरी, 2025 को एसटीएफ मेरठ यूनिट को एक लाख रुपये के इनामी अरशद के शामली क्षेत्र में होने की सूचना मिली। टीम ने चौसाना क्षेत्र में घेराबंदी की।- 20 जनवरी, 2025 की रात बिडौली-चौसाना मार्ग पर एसटीएफ और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। करीब 30 मिनट तक गोलीबारी चली। अरशद समेत चार बदमाश मारे गए।- मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।- 22 जनवरी, 2025 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सुनील कुमार ने अंतिम सांस ली।- जानी थाना क्षेत्र में एसटीएफ की एक मुठभेड़ में भूमिका के लिए भी सुनील कुमार सिंह को एक अन्य वीरता सम्मान (4 मई, 2023 की कार्रवाई का भी सम्मान) भी मरणोपरांत मिला। - 15 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति की ओर से मरणोपरांत कीर्ति चक्र देने की घोषणा हुई। आधिकारिक सूची में इंस्पेक्टर सुनील कुमार का नाम शामिल किया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:58 pm

गांधी जयंती पर रामपुर की गांधी समाधि तैयार:कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे ध्वजारोहण, यहां दफन हैं बापू की अस्थियां

रामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को लेकर रामपुर की गांधी समाधि को सजाने-संवारने का काम पूरा हो गया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया दिल्ली के बाद यहां बापू की अस्थियां दफन हैं रामपुर के लिए गौरव की बात है। कई दिन से समाधि परिसर में साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम चल रहा था। शुक्रवार को यहां गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यूपी सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। रामपुर की गांधी समाधि को देश में विशेष महत्व प्राप्त है। दिल्ली के राजघाट के बाद रामपुर को उन स्थानों में गिना जाता है, जहां महात्मा गांधी की अस्थियां सुरक्षित हैं। रामपुर के अंतिम नवाब ने गांधी परिवार से अस्थियां मांगकर उन्हें यहां लाया था। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ अष्टधातु के कलश में अस्थियों को समाधि स्थल पर सुरक्षित रखा गया। गांधी जयंती के साथ ही स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भी गांधी समाधि पर राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन अवसरों पर उस समय की सरकार के मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि यहां पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हैं और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाधि परिसर के आसपास देश के वीर शहीदों और जवानों की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। कुछ स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें भी यहां लगाई गई हैं। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों के दौरान इन प्रतिमाओं और चित्रों पर भी माल्यार्पण किया जाता है। रामपुर से गुजरने वाले और महात्मा गांधी को मानने वाले लोग भी समय-समय पर गांधी समाधि पहुंचते हैं। धीरे-धीरे यह स्थल लोगों के लिए आकर्षण और पर्यटक स्थल के रूप में भी पहचान बना रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह गौरव की बात है कि रामपुर का महात्मा गांधी से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है और उनकी अस्थियां यहां सुरक्षित हैं। समाधि परिसर में आने वाले लोगों को गांधीजी के जीवन, विचार और देश की आजादी में उनके योगदान की याद ताजा होती है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:52 pm

ललितपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, छात्रा की मौत:हादसे में भाई-बहन समेत 4 घायल, पुलिस ने बाइकों को कब्जे में लिया

ललितपुर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नाराहट थाना क्षेत्र के खिरिया उबारी गांव निवासी सुजान सिंह पटेल की 19 वर्षीय बेटी दीपिका की मौत हो गई। वह कॉमर्स फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। हादसे में उसके छोटे भाई विष्णु, बहन और दूसरी बाइक के चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दीपिका के शव को मोर्चरी में रखवाया और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। भाई-बहन के साथ महरौनी जा रही थी परिजनों के मुताबिक, दीपिका गुरुवार शाम अपने भाई और बहन के साथ महरौनी जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान ललितपुर-महरौनी मार्ग पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दीपिका को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दीपिका के भाई और बहन को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दूसरी बाइक के चालक समेत अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। नवोदय विद्यालय से फर्स्ट डिवीजन में पास हुई थी दीपिका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होशियार थी। इसी साल उसने नवोदय विद्यालय से फर्स्ट डिवीजन में परीक्षा पास की थी और कॉमर्स से स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बेटी की मौत से परिवार में मातम पसरा है। दो घंटे बाद घटनास्थल के पास मिला एक और घायल हादसे के करीब दो घंटे बाद रात 9 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर तालगांव निवासी मुन्नालाल पाल घायल अवस्था में मिले। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके घायल होने की परिस्थितियों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:51 pm

मां और दो बेटों को 20 साल की जेल:सीतापुर में 10 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला, तीनों पर 17 हजार रुपए का अर्थदंड

सीतापुर में करीब 10 साल पुराने धारदार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय ने मां समेत दो बेटों को दोषी करार दिया है। सीतापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद गुरुवार शाम करीब 6 बजे कोर्ट संख्या-7 स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों दोषियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। तीनों पर कुल 17 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2016 की रात करीब 8:30 बजे संतोष अपने परिवार के साथ महेश के घर के सामने लगे सरकारी नल से पानी लेने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महेश के परिवार के लोगों ने संतोष और उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित पक्ष के कई लोगों को चोटें आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने महेश, उसकी पत्नी कुसुमा देवी और उनके बेटों कुलदीप व दीपू के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों को न्यायालय के सामने रखा। गुरुवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने कुलदीप पुत्र महेश, दीपू पुत्र स्वर्गीय महेश और कुसुमा देवी पत्नी स्वर्गीय महेश, निवासी बाकरपुर को धारा 307, 323, 325 और 504 के तहत दोषी माना। अदालत ने तीनों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल 17 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। महेश की सुनवाई के दौरान हो गई थी मौत मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महेश की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई। इसके बाद मामले में उसकी पत्नी कुसुमा देवी और दोनों बेटों कुलदीप व दीपू के खिलाफ सुनवाई जारी रही। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर तीनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:47 pm

फुपुक्टा के दोनों संगठन 25 साल बाद एक हुए:शिक्षकों की समस्याओं को लेकर करेंगे आंदोलन, 23 सूत्री मांग-पत्र भेजेंगे

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के दोनों संगठन 25 साल बाद एक हो गए हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में संरक्षक हरेंद्र कुमार राय ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों का एकीकरण शिक्षक आंदोलन को नई ऊर्जा देगा। अब संगठन संशोधित नियमावली के आधार पर लोकतांत्रिक तरीके से संचालित होगा। फुपुक्टा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि दोनों संगठनों के एक होने से उच्च शिक्षा और शिक्षकों के सामने मौजूद चुनौतियों का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया जा सकेगा। महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। दोनों संगठनों की कार्यकारिणियों से विलय पदाधिकारियों ने बताया कि करीब ढाई दशक पहले फुपुक्टा दो धड़ों में बंट गया था। एक धड़ा फुपुक्टा और दूसरा फुपुक्टा (रजिस्टर्ड) के नाम से काम कर रहा था। दोनों संगठनों की कार्यकारिणियों से विलय का प्रस्ताव पारित होने के बाद एकीकृत प्रबंध कार्यकारिणी बनाई गई। इसके लिए फुपुक्टा (रजिस्टर्ड) के संविधान में संशोधन किया गया और उसके पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया। एकीकृत कार्यकारिणी को डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, लखनऊ मंडल की ओर से पंजीकृत/अनुमोदित किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। संगठन ने कहा कि एकीकरण से शिक्षकों के शैक्षणिक, व्यावसायिक और सेवा संबंधी हितों को मजबूती से उठाया जाएगा। 23 सूत्रीय मांग-पत्र भेजेंगे फुपुक्टा पदाधिकारियों ने बताया कि अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 सूत्रीय मांग-पत्र प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा और निदेशक, उच्च शिक्षा, प्रयागराज को भेजा जाएगा। मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में आंदोलन की रूपरेखा भी जारी की गई। प्रमुख अधिकारी हरेंद्र कुमार राय संरक्षक, वीरेन्द्र सिंह चौहान अध्यक्ष, हिमांशु सिंह, श्रीप्रकाश यादव, प्रदीप शर्मा और अजय कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, अर्चना दीक्षित महिला उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह महामंत्री, टीएस चौहान संगठन मंत्री, डीसी कटियार, गंगेश दीक्षित, रवि चौरसिया और अमित कुमार राय संयुक्त मंत्री, विनीता दुबे महिला संयुक्त मंत्री, अनिल यादव कोषाध्यक्ष तथा मनीष हिन्दवी कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। डीसीडीआर पाण्डेय सह-मंत्री और श्यौराज सिंह, भारतेंदु मिश्रा, शिवकुमार सिंह, आरएस यादव व राकेश कुमार जोनल सेक्रेटरी होंगे।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:45 pm

BJP कानपुर दक्षिण जिला प्रभारी की परिचय बैठक:प्रांशु दत्त द्विवेदी बोले- पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच अपसी समन्वय जरूरी

कानपुर में गुरूवार को भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी के प्रथम कानपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही। जिला अध्यक्ष बोले- संगठन को और गति दी जाएगीजिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि कानपुर दक्षिण में पार्टी का संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी। विधायक और पूर्व विधायक समेत कई पदाधिकारी मौजूदबैठक में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, स्वप्निल वरुण, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, बीना आर्या, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह और अर्जुन बेरिया मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सचिन, सुषमा चौहान, मधु तिवारी, आनंद सिंह परिहार, गौरव चतुर्वेदी, विनीत दुबे, अनीता परमार और ओपी आर्य समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:45 pm

विधायक का बर्थडे मनाने जुटे कार्यकर्ता:धूमधाम से मना शहर पश्चिमी MLA का जन्मदिन, सुंदरकांड के बाद काटा केक

प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह का जन्मदिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोग भी पहुंचे। झलवा स्थित मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की ओर से जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी पहुंचे और डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से तैयार कराया केकजन्मदिन के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह के लिए विशेष रूप से केक तैयार कराया गया था। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और सभी का आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में जन्मदिन को लेकर उत्साह नजर आया। बोले- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभडॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना होना चाहिए। उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और वह बिना किसी भय के अपना जीवन बिता सके, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के तौर पर समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल स्तर के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:44 pm

लखनऊ में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू:'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर थीम, डिप्टी सीएम ने युवाओं से किताबें पढ़ने को कहा

लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में गुरुवार से 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू हो गया। 11 दिन चलने वाले मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस बार मेला ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष की थीम पर है। उद्घाटन अवसर पर रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा रतन ने कथक की प्रस्तुति दी। मेले का भ्रमण करने के बाद डिप्टी सीएम ने युवाओं से पुस्तक मेले में आने और किताबें पढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुस्तकें मन को एकाग्र करती हैं और हमें अपने इतिहास व परंपराओं से जोड़ती हैं। मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अच्छा लेखक बनने के लिए अच्छा पाठक होना भी जरूरी है। रामविलास शर्मा, निराला और रवींद्रनाथ टैगोर के रचना कर्म का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लेखक समाज को दिशा दिखाने का काम करता है। 75 हजार वर्ग फीट में 120 से ज्यादा स्टॉल आयोजकों के अनुसार करीब 75 हजार वर्ग फीट में फैले मेले में 50 से अधिक प्रकाशकों और वितरकों के 120 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं का साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, बाल साहित्य और दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, भागलपुर और रायपुर समेत कई शहरों के प्रकाशक मेले में शामिल हुए हैं। यूपी हिंदी संस्थान, यूपी उर्दू अकादमी, रामकृष्ण मठ समेत कई संस्थानों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।ईशा-मीशा रतन ने राम वंदना से कथक प्रस्तुति की शुरुआत की। समापन में ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित नृत्य की झलक दिखाई इसके बाद शुद्ध पक्ष, तराना और शिव वंदन की प्रस्तुतियां दी गईं। समापन में ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित नृत्य की झलक दिखाई गई। कल से मेले में साहित्यिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। मेला रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। यहां खरीदी गई प्रत्येक पुस्तक पर कम से कम 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:33 pm

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की गिरफ्तारी पर रोक:जौनपुर में दर्ज हुई एफआईआर, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौनपुर में दर्ज एक आपराधिक मामले में दो सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने यह आदेश जय सिंह मौर्य व एक अन्य की याचिका में पारित किया। क्या था मामला जानिये याचिकाकर्ता वर्ष 2014 और 2015 में नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके खिलाफ 15 सितंबर 2026 को थाना लाइन बाजार, जिला जौनपुर में एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 420, 467, 468 और 471 लगाई गई हैं। आरोप 2011-2012 में की गई राजस्व प्रविष्टियों से जुड़े हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि संबंधित प्रविष्टियां सद्भावना में, पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और अभिवचनों के आधार पर अपने सरकारी कर्तव्य के निर्वहन में की गई थीं। प्राथमिकी विधि की प्रक्रिया का दुरुपयोग है, क्योंकि इसके जरिए राजस्व प्रविष्टियों से जुड़े दीवानी विवाद को आपराधिक मामले का रूप दिया जा रहा है। बलि का बकरा बनाया गया प्राथमिकी दुर्भावना से प्रेरित है और याचिकाकर्ताओं को बलि का बकरा बनाने तथा उनसे पैसे वसूलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।कहा कि जब कोई आरोपी प्राथमिकी रद्द कराने के लिए धारा 482 सीआरपीसी या अनुच्छेद 226 के तहत अदालत आता है और दावा करता है कि कार्यवाही तुच्छ, तंग करने वाली या बदला लेने की नीयत से शुरू की गई है, तो अदालत का दायित्व है कि वह प्राथमिकी को अधिक सावधानी से देखे। ऐसे मामलों में केवल प्राथमिकी के कथनों तक सीमित न रहकर रिकॉर्ड की अन्य परिस्थितियों और जांच में जुटाई गई सामग्री पर भी गौर किया जा सकता है। अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सहारा लिया। यूपी सरकार से मांगा जवाब कोर्ट ने कहा कि मामले पर विचार की आवश्यकता है। कोर्ट ने राज्य सरकार व विपक्षी अधिवक्ताओं को चार सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक, या पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक (जो भी पहले हो), याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:31 pm

लखनऊ DPS में 'प्लेटफार्म' के छठे संस्करण का आयोजन:2 दिन तक चलेंगी 22 प्रतियोगिताएं, जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया उद्घाटन

लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल, जानकीपुरम के सहयोग में ‘ प्लेटफार्म ’ के छठे संस्करण का दो दिवसीय आयोजन 1 और 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक , लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदना-गायन और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया। आयोजन के दौरान कला, खेलकूद और प्रौद्योगिकी से जुड़ी 22 विविध प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति, संगीत, योग, गणित, विज्ञान और तकनीक के साथ संचार-कौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ी गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कौशल का प्रदर्शन किया प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह, आत्मविश्वास, टीम भावना और सृजनात्मक सोच देखने को मिली। अलग-अलग गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। दो दिवसीय आयोजन का समापन 2 अक्टूबर को होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:28 pm

मां-बेटी की हत्या का 25-हजार का इनामी कोर्ट में सरेंडर:एटा में पिता समेत 3 पहले ही जा चुके हैं जेल, प्रेम संबंध के शक में साजिश

एटा में मां-बेटी की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पति रुकुमपाल ने बुधवार देर शाम न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जलेसर के सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे इसकी जानकारी दी। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और पत्नी के एक प्रॉपर्टी डीलर से कथित संबंधों को लेकर तनाव की बात सामने आई है। मामला अवागढ़ के यादवनगर का है। हथौड़े से सिर और चेहरे पर वार कर की गई थी हत्या घटना 21 सितंबर को अवागढ़ के यादवनगर में हुई थी। यहां प्रियंका (40) और उनकी मां कमला देवी (65) की हथौड़े से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव घर के मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर मिले थे। प्रियंका की बेटी कल्पना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पत्नी के संबंधों को लेकर होता था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका के अवागढ़ के एक प्रॉपर्टी डीलर से कथित संबंध थे। इसकी जानकारी पति रुकुमपाल को थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर का घर आना-जाना था और वह बच्चों को उपहार तथा आर्थिक मदद भी देता था। रुकुमपाल इसका विरोध करता था। बताया गया कि प्रियंका और प्रॉपर्टी डीलर को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उनका 22 वर्षीय बेटा हिमांशु भी घर छोड़कर चला गया था। पुलिस इस पारिवारिक विवाद को हत्या की साजिश से जोड़कर जांच कर रही है। पिता और साथियों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच के अनुसार, रुकुमपाल ने अपने पिता सियाराम और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि घटना के दिन रुकुमपाल घर में मौजूद था, जबकि उसके पिता सियाराम और दिनेश कुमार पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। उस समय प्रियंका और कमला देवी मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर सो रही थीं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने मिलकर दोनों की हत्या की और पीछे के रास्ते से फरार हो गए। इसके बाद वे चौथे आरोपी धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे। आरोप है कि धर्मेंद्र ने फरार होने के दौरान उन्हें कुछ रुपए देकर मदद की थी। पिता समेत तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल इस मामले में पुलिस ने पहले ही सियाराम बाबा (70), दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। तीनों को एटा-टूंडला रोड के पास एक होटल से पकड़ा गया था। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी रुकुमपाल के सरेंडर के बाद अब पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। पुलिस की ओर से मामले में जुटाए गए साक्ष्यों और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:26 pm

प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी:स्नेहा, वैभवी, उमरा और अंशिता बनीं 'मिस फ्रेशर्स'

प्रयागराज के आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की छात्राओं के स्वागत में गुरुवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधक पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का स्वागत करना और उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना था। इस दौरान स्नेहा, वैभवी, उमरा और अंशिता को मिस फ्रेशर्स चुना गया। समारोह की शुरुआत संगीतमय वातावरण में हुई। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी के निर्देशन में महाविद्यालय की करीब 800 छात्राओं ने एक सुर में तेरा हिमालय आकाश सा हो, बहती रहे तेरी गंगा गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा सार्थक सभागार गूंज उठा। इसके बाद शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस दौरान बीए, बीकॉम, बीएएलएलबी (ऑनर्स) तथा परास्नातक की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं गीत पर दी गई नृत्य प्रस्तुति ने सभागार में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद 'मिस फ्रेशर्स' प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नवागंतुक छात्राओं ने रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर दौर में अपने आत्मविश्वास और बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। कड़े मुकाबले के उपरांत बीए से स्नेहा वर्मा, बीकॉम से वैभवी सिंह, बीएएलएलबी से उमरा जैस्मिन तथा परास्नातक से अंशिता सिंह को 'मिस फ्रेशर्स' के खिताब से नवाजा गया। वरिष्ठ छात्राओं के कुशल संचालन और संयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, सलाहकार डॉ. ममता गुप्ता, उप प्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, डीन प्रो. अंजू श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. मनन सिंघल, डॉ. हनी मिश्रा, डॉ. गौतम जायसवाल, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. नूर, डॉ. दीक्षा, डॉ. ऋचा सहित आदि थीं।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:23 pm

सीओ कुलदीप को सीएम ने वीरता पदक देकर किया सम्मानित:बरेली में 15 लाख की लूट के बाद बदमाशों से हुई थी मुठभेड़

2019 में बरेली में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में साहस दिखाने वाले संभल के सीओ कुलदीप कुमार को गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरता पदक देकर सम्मानित किया। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें पुलिस सेवा के दौरान साहसिक कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। बरेली में 15 लाख रुपए की लूट के बाद बदमाशों से हुई मुठभेड़ में उनकी भूमिका को भी इस सम्मान से जोड़ा गया है। 15 लाख की लूट के बाद पुलिस ने शुरू की थी बदमाशों की तलाश जनवरी 2019 में बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एहलादपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले शास्त्री नगर निवासी ज्वैलर्स अनूप अग्रवाल के कर्मचारियों से करीब 15 लाख रुपए लूट लिए गए थे। बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर टेंपो रोककर नकदी लूटी थी। इस दौरान छीना-झपटी में ज्वैलर्स के मुंशी सुमित के सिर में गोली लग गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान एहलादपुर में पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश मारे गए, जबकि चार गन्ने के खेतों की आड़ लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद लूटी गई रकम भी बरामद की गई थी। गोली सुरक्षा कवच पर लगी, फिर भी जारी रखा मुकाबला मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में तत्कालीन सीओ कुलदीप कुमार को भी निशाना बनाया गया। गोली उनके सुरक्षा कवच पर लगी। इसके बावजूद उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा और पुलिस टीम के साथ बदमाशों का मुकाबला जारी रखा। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए थे। घटना के दौरान दिखाई गई बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए कुलदीप कुमार को वीरता पदक के लिए चुना गया था। गणतंत्र दिवस पर घोषित हुआ था वीरता पुरस्कार कुलदीप कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पदक प्रदान किया गया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया। समारोह में पुलिस सेवा के दौरान साहसिक कार्य करने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। बरेली की मुठभेड़ में दिखाई गई बहादुरी के लिए मिला यह सम्मान कुलदीप कुमार की पुलिस सेवा के उल्लेखनीय कार्यों में शामिल है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:16 pm

रामलला के दर्शन करने आए मलेशिया के दो श्रद्धालु बेहोश:अयोध्या में मंदिर परिसर में कराया इलाज

मलेशिया से 25 श्रद्धालुओं का दल बुधवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा था। दर्शन के दौरान इनमें से दो श्रद्धालु बेहोश हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को तुरंत मंदिर परिसर स्थित अपोलो में भर्ती कराया। करीब एक घंटे इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य हो गई। इसके बाद दोनों श्रद्धालु होटल लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं के नाम कादिर और सीलन बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि अयोध्या में बुधवार को तेज धूप और उमस के कारण दोनों की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:13 pm

संतकबीरनगर में जिपं सदस्य समेत 4 की जमानत अर्जी खारिज:गणेश विसर्जन विवाद में विशाल के अपहरण का आरोप

संतकबीरनगर में अपहरण और दलित उत्पीड़न के मामले में जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव समेत चार आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली। एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने विश्वकेतु यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव और जितेंद्र यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी। गणेश विसर्जन जुलूस के विवाद से जुड़ा मामला यह मामला गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। अपहृत विशाल ने पहले सपा सांसद और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसी मामले के प्रतिशोध में विश्वकेतु यादव और उनके साथियों ने विशाल का अपहरण किया। 20 सितंबर को दर्ज कराई गई थी शिकायत वादी ओमप्रकाश ने 20 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, उनके भाई विशाल को विश्वकेतु यादव ने फोन करके बुलाया था। विशाल दोपहर तक घर नहीं लौटे और रात करीब 8 बजे तक उनका कोई पता नहीं चला। इससे परिवार को अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद पुलिस ने हत्या की नीयत से अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर विशाल को किया था बरामद पुलिस ने 21 सितंबर 2026 की रात विश्वकेतु यादव, अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान विशाल को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक आशीष प्रसाद पांडेय ने आरोपियों की जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने चारों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिए।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:12 pm

फिरोजाबाद में सांप के डसने से बच्चे की मौत:मां का इलाज जारी, घर में सोते समय मां-बेटे को सांप ने डसा था

फिरोजाबाद में घर में सो रही मां और उसके डेढ़ साल के बेटे को सांप ने डस लिया। परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार शाम करीब 5 बजे इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मां का उपचार जारी है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मामला थाना रिजावली क्षेत्र के पिपरौली गांव का है। रात में सोते समय सांप ने डसा पिपरौली निवासी मनोज कुमार की पत्नी ज्योति मंगलवार रात अपने डेढ़ साल के बेटे दक्ष के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने मां-बेटे को डस लिया। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मासूम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। ज्योति का इलाज जारी है। मासूम की मौत से परिवार में मातम दक्ष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन सदमे में हैं। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले बिस्तर, चादर और आसपास की जगह की अच्छी तरह जांच करने की जरूरत है। बिस्तर को झाड़कर सोने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने से भी सावधानी बरती जा सकती है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:09 pm

गांधी जयंती से पहले आगरा में लगे गोडसे के होर्डिंग:2 अक्टूबर को यमुना किनारे तर्पण का ऐलान, गांधीवादियों ने जताई नाराजगी

2 अक्टूबर को गांधी जयंती से एक दिन पहले शहर में नाथूराम गोडसे के होर्डिंग लगने से नई बहस शुरू हो गई है। हिंदूवादी संगठनों ने शहर के कई हिस्सों में होर्डिंग लगाए हैं। इन संगठनों ने ऐलान किया है कि 2 अक्टूबर को यमुना किनारे नाथूराम गोडसे को जल अर्पित कर तर्पण किया जाएगा। साथ ही पितृ श्राद्ध करने की भी बात कही गई है। शहर में कई जगह लगे होर्डिंगएमजी रोड, यमुना किनारा और बल्केश्वर क्षेत्र में गोडसे के होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग में गोडसे की तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि से जुड़े संदेश लिखे हैं। गांधी जयंती से ठीक पहले लगे इन होर्डिंग को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। यह कार्यक्रम यमुना किनारे बेलनगंज स्थित आरती स्थल पर सुबह 11 बजे होगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से आने वाले साधु-संतों को मालपुआ, दही और हाथरस के भूरे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। हिंदूवादी नेता के अनुसार, 2 अक्टूबर को शहर में गांधी जयंती के कार्यक्रम होंगे, उसी दिन वे यमुना किनारे गोडसे के लिए तर्पण कार्यक्रम करेंगे। उनका कहना है कि गोडसे ने देश के लिए बलिदान दिया, इसलिए पितृपक्ष में उनका तर्पण करना जरूरी है। इस कार्यक्रम को लेकर गांधीवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। गांधीवादियों ने प्रशासन से होर्डिंग तुरंत हटाने की मांग की है।गांधीवादी नेताओं का कहना है कि 2 अक्टूबर को पूरा देश महात्मा गांधी को याद करता है। ऐसे दिन गोडसे का महिमामंडन करना गांधी के विचारों का अपमान है। शहर में लगे होर्डिंग से युवाओं में गलत संदेश जाएगा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 11:04 pm

उच्च शिक्षा विभाग ने 10 उप कुलसचिव को बनाया कुलसचिव:पांढुर्णा कलेक्टर नीरज की पत्नी स्वाति बनीं अटल बिहारी वाजपेयी विवि की कुलसचिव

भोपाल में राज्य शासन ने विश्वविद्यालयों में पदस्थ उप कुलसचिव स्तर के अधिकारियों को पदोन्नत कर कुलसचिव के पद पर नई पदस्थापना दी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद मौजूदा विश्वविद्यालय में ही कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को दूसरे विश्वविद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इनमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में पदस्थ रहीं स्वाति वशिष्ठ का नाम भी शामिल है। स्वाति वशिष्ठ को अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल का कुलसचिव बनाया गया है। वे पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ की पत्नी हैं। कई अधिकारियों को मौजूदा विश्वविद्यालय में ही जिम्मेदारी अनिल कुमार शर्मा को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में ही कुलसचिव पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। डॉ. अजय वर्मा भी पदोन्नति के बाद क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में ही कुलसचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ शैलेंद्र कुमार जैन को भी इसी विश्वविद्यालय में कुलसचिव बनाया गया है। डीके बग्गा को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से कुलसचिव पद पर जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर भेजा गया है। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ डॉ. अजीत श्रीवास्तव को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल में ही पदस्थ रखा गया है। इन अधिकारियों की भी हुई नई पदस्थापना डॉ. प्रज्जवल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का कुलसचिव बनाया गया है। रचना ठाकुर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू, इंदौर में कुलसचिव पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ. रवि शंकर सोनवाल को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से कुलसचिव पद पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना भेजा गया है। वहीं, सुषमा सैयाम को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से कुलसचिव पद पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट पदस्थ किया है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:56 pm

मैहर में चार वाहनों की भिड़ंत, पांच लोग घायल:बस ने ट्रक को टक्कर मारी, फिर पीछे से आ रही कार टकराई

मैहर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर नरौरा के पास गुरुवार देर रात एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। सभी लोग बिहार के गया जी से पितरों का पिंडदान करके वापस जबलपुर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब नरौरा के पास हाईवे से गुजर रहे एक ट्रक में पीछे से आ रही बस टकरा गई। बस के ठीक पीछे चल रही कार भी अचानक इस भिड़ंत की चपेट में आ गई। इसके तुरंत बाद कार के पीछे आ रहे एक दूसरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। लगातार हुई 3 टक्करों में कार बुरी तरह पिचक गई। आपस में ससुर-दामाद हैं घायल हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान जबलपुर निवासी नितिन पटेल (34 वर्ष), संजय पटेल (47 वर्ष) और प्रकाश पटेल (62 वर्ष) के रूप में हुई है। दो अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायल आपस में ससुर और दामाद हैं। हाईवे पर लगा जाम, मैहर विधायक पहुंचे अस्पताल घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। घायलों को एंबुलेंस से मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:51 pm

कारोबारी के इकलौते नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की:लखनऊ में 4 महीने बाद मिलने आया था; रिंच मारकर सिर फोड़ा, लाश के पास बैठा रहा

लखनऊ में गुरुवार रात कपड़ा कारोबारी के 17 साल के बेटे ने अपनी 42 साल की मां की हत्या कर दी। उसने रिंच मारकर सिर फोड़ दिया। इससे मां की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोपी बेटा अपने मां-बाप की इकलौती संतान है। उसने अपना जेंडर भी बदलवा लिया था। वारदात के बाद उसने खुद पुलिस को कॉल कर कहा- मैंने अपनी मां की हत्या कर दी है। इसके बाद वह मां की लाश के पास बैठा रहा। उस वक्त पिता दुकान पर थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटा मानसिक रुप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। 4 महीने पहले वह घर छोड़कर चला गया और किराए पर रहने लगा था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह मां से मिलने आया था। एक घंटे बाद ही उसने विवाद में मां की जान ले ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अब विस्तार से पढ़िए… यह वारदात नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट की है। यहां फ्लैट नंबर-202 में राकेश भागचंदानी और उनकी पत्नी गीता रहती थीं। चारबाग में राकेश की कपड़ों की शॉप है। पिता बोले- 5-6 साल से मानसिक बीमारी थी, बढ़ती गई पिता राकेश ने बताया- बेटा इंटरमीडिएट में पढ़ता है। उसे 5-6 साल से मानसिक बीमारी है। समय के साथ बीमारी बढ़ती चली गई। उसका कई अस्पतालों से इलाज चला। उन्होंने बताया कि बेटा 4 महीने से राजेंद्र नगर में ही किराए पर कमरा लेकर अकेले रह रहा है। उसे मैं खर्चा-पानी दे रहा था। गुरुवार को उसने मुझे फोन किया। बोला- मुझको मां से मिलना है। इसके बाद वह घर आया और मां से किसी बात पर विवाद कर बैठा। इसी बीच उसने रिंच से अपनी मां के सिर पर मार दिया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन करके बताया कि मैंने मां का मर्डर कर दिया है। आप लोग आ जाओ। इसके बाद पुलिस हमारे घर आ गई। जेंडर चेंज कराने की बात सामने आ रही नाबालिग के पिता ने मीडिया से बातचीत में बेटे के जेंडर जेंज कराने के सवाल पर हामी भरी। बोले- हां, उसने जेंडर चेंज कराया है। इसकी वजह पूछने पर कहा कि उसकी मेन बीमारी मानसिक समस्या थी, जिसकी वजह से उसने ऐसा किया। थाना प्रभारी बोले- बेटा लाश के पास बैठा मिला थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया, गुरुवार रात करीब 9 बजे नाबालिग बेटे ने मां की हत्या की सूचना दी। नाका पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को नाबालिग बेटा शव के पास बैठा मिला। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस घटना में इस्तेमाल औजार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के पीछे विवाद की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई : भतीजे ने शिव मंदिर में चिता बनाई; 2 घंटे जलते हुए देखता रहा शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही चिता बनाकर दोनों शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे मंदिर से धुआं उठता देखकर गांववाले पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था। दूसरा जलकर कंकाल बन चुका था। दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुदागंज की है। साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर में रहते थे। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:37 pm

गन्नौर के गांवों में आंगन मिलन समारोह:महिलाओं की गोद भराई हुई; बेटियों को 21-21 हजार के LIC बॉन्ड मिले

सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को करीब एक दर्जन गांवों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें बड़ी, भिगान, पांची जाटान, पुरखास, अगवानपुर, पीपली खेड़ा, दतौली, पुगथला, अटायल, खुबड़ु और अहीर माजरा जैसे गांव शामिल थे। इनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई। 'आपकी बेटी हमारी बेटी' योजना से बालिकाओं की माताओं को 21-21 हजार रुपये के भारतीय जीवन बीमा निगम के बॉन्ड दिए गए। छह माह से अधिक उम्र के बच्चों का अन्नप्राशन भी हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी शीला कुमारी ने बताया कि अभियान का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना है। इस दौरान व्यंजन और रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिसमें महिलाओं ने हिस्सा लिया। सीडीपीओ शीला कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:33 pm

कानपुर के अनस BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने:BSP से भाजपा में आए रमेश यादव प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री, सुशील कटियार उपाध्यक्ष

कानपुर के साजिद अनस उस्मानी को भाजपा ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। गुरुवार शाम संगठन के 6 मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया है। इसमें अनस का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें कानपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई बीजेपी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साजिद अनस उस्मानी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह अल्पसंख्यक मोर्चे में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साजिद अनस उस्मानी के पिता तनवीर हैदर उस्मानी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। वह अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। महिला मोर्चा में पुष्पा तिवारी को जिम्मेदारीपुष्पा तिवारी को प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बनाया गया है। इससे पहले वह भाजपा महिला मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। सुशील कटियार बने पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कटियार को प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा बनाया गया है। इससे पहले सुशील बीएसपी में थे, साल 2024 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था। बसपा सरकार में वो दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। रमेश यादव बने पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्रीरमेश यादव को प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश यादव इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में रहे हैं और वहां ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। सलिल श्रीवास को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्षजालौन निवासी सलिल श्रीवास को अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मनोज राजपूत और बालमुकुंद शुक्ला को दोबारा जिम्मेदारीमनोज राजपूत को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है। वहीं बालमुकुंद शुक्ला को किसान मोर्चा का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। बालमुकुंद शुक्ला इससे पहले भी इसी पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से इन नेताओं को जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:33 pm

एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, 3 घायलों को लेकर बैढ़न जा रही थी

सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में घायल तीन युवकों को बैढ़न जिला अस्पताल ले जा रही कोल कंपनी की तेज रफ्तार एम्बुलेंस रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई। सितुलखुर्द और जरहा गांव के बीच एम्बुलेंस ने एक अन्य बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पहले हादसे में घायल हुए तीनों युवकों को दूसरे हादसे में भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बैढ़न के 'सिंगरौली रिसर्च हॉस्पिटल' में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पहले सुलियरी में भिड़ीं दो बाइकें जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर सुलियरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में झलरी निवासी संतोष (20 वर्ष), तनवीर (26 वर्ष) और झारखंड निवासी अफजल अंसारी (22 वर्ष) घायल हो गए थे। तीनों को इलाज के लिए कोल कंपनी की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बैढ़न भेजा जा रहा था। रास्ते में एम्बुलेंस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत शाम करीब 5 बजे एम्बुलेंस जैसे ही सितुलखुर्द और जरहा के बीच पहुंची, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार रामफल गुप्ता (52 वर्ष), निवासी लंघाडोल को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामफल गुप्ता की मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एम्बुलेंस में सवार तीनों पहले से घायल युवकों को और ज्यादा चोटें आ गईं। शव सड़क पर रखकर लगाया जाम हादसे से भड़के ग्रामीणों और परिजन ने मृतक रामफल गुप्ता का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा और खुटार पुलिस चौकी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले हंगामे और धरने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। मृतक के आश्रितों को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपए और कंपनी की तरफ से 1 लाख रुपए (कुल 5 लाख रुपए) की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:31 pm

सोनीपत में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने मनाया जन्मदिन समारोह:कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने बुजुर्गों को चादर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने जन्मदिन समारोह मनाया। इसमें कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बुजुर्गों को चादर ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कमल दिवान ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अनमोल पूंजी हैं। उनके अनुभव से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के प्रधान बीआर आहूजा और महासचिव सुभाष वशिष्ठ के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर परिषद की सचिव पायल मलिक भी मौजूद थीं। दिवान ने कहा कि जिस समाज में बुजुर्गों का आदर होता है, वह हमेशा तरक्की करता है। हमें उनके साथ समय बिताना चाहिए और उनकी समस्याओं को हल करना चाहिए।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:31 pm

लड़के को झांसी बुलाकर अपहरण-5 लाख फिरौती मांगी:बरेली पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया, 2 बदमाश गिरफ्तार

बरेली के नवाबगंज से 17 साल के लड़के देवेंद्र के अपहरण और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। नवाबगंज पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की टीम ने झांसी पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से अपहरण में इस्तेमाल वैगनआर कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र सिम बेचने का काम करता था। आरोपियों ने सिम खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और उसे बरेली से झांसी बुलाया। 28 सितंबर की शाम करीब 5 बजे देवेंद्र दोस्तों के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटने पर अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे उसके मोबाइल से पिता सुभाष गंगवार को फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फोन आते ही देवेंद्र की मां रीना थाना नवाबगंज पहुंचीं। 30 सितंबर को पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। मोबाइल लोकेशन से झांसी में मिली लोकेशन परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस टीम ने किशोर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह झांसी के गुरसराय क्षेत्र में मिली। इसके बाद नवाबगंज और झांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने लोहिया पुलआडी मार्ग पर घेराबंदी की। वहां संदिग्ध हालत में खड़ी वैगनआर कार को घेरकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे पुलिस ने मौके से राकेश कुशवाहा और नीरज कुशवाहा निवासी गुरसराय, झांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ बोले- 24 घंटे में बरामद किया सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमों को सक्रिय किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोर की लोकेशन झांसी में ट्रेस हुई। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर उसे सकुशल बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:31 pm

कमीशन बढ़ाने की मांग, भोपाल में 400 राशन दुकानें बंद:7 अक्टूबर तक अनाज वितरण भी नहीं; अफसर बोले-बीच का रास्ता निकाल रहे

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में बुधवार को राशन वितरण प्रभावित रहा। भोपाल की 400 दुकानें बंद रही। संचालकों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर 7 अक्टूबर तक दुकानें बंद रखने और अनाज वितरण नहीं करने की बात कही है। इधर, दुकानें बंद होने से लोगों को राशन नहीं मिलेगा। इसके चलते अफसर बीच का रास्ता निकाल रहे हैं। मध्य प्रदेश राशन विक्रेता संघ ने 1 से 7 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसमें भोपाल की 400 समेत प्रदेश की करीब 26 हजार उचित मूल्य दुकानें शामिल हैं। इस दौरान राशन वितरण नहीं किया जाएगा। गुरुवार को पहले दिन भी ऐसे ही हालात रहे। भोपाल में 3.42 लाख परिवारभोपाल की बात करें तो यहां 400 दुकानें हैं और 3 लाख 42 हजार परिवारों को राशन दिया जाता है। इन परिवार में करीब 14 लाख सदस्य हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर महीने 4-5 तारीख से ही राशन का वितरण शुरू होता है। इसलिए शुरुआती दिनों की हड़ताल से ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उधर, शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके चलते हड़ताल जल्दी खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद राशन वितरण भी किया जाएगा। कमीशन बाने की यह मांगदुकानदारों का कहना है कि प्रदेश में उन्हें राशन वितरण पर 90 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है, जबकि आसपास के प्रदेशों में यह 200 से 250 रुपए तक है। यह राशि भी तीन से चार महीने की देरी से मिलने के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान संचालन मुश्किल हो रहा है। कलेक्टरों को सौंप चुके ज्ञापनसंघ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर कलेक्टरों को ज्ञापन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर मांगें रखी थी। मंत्री के आश्वासन के बाद भी ​मांगें पूरी न होने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:28 pm

ग्राम पंचायतों को कॉलोनी निर्माण नियमों के दायरे में लाएं:पंचायत मंत्री पटेल ने कहा- ग्राम सभी की गैर जरूरी समितियों को एक्ट से करेंगे विलोपित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनियंत्रित बसाहट और बिना मूलभूत सुविधाओं के कटने वाली अवैध कॉलोनियों पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी ग्राम पंचायतों को कॉलोनी निर्माण नियमों के दायरे में लाने के लिए प्रावधान करें। मंत्री पटेल ने प्रशासनिक जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीधा लाभ ग्रामीण अंचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मंत्री पटेल ने कहा कि ग्राम सभा को नीतिगत व जनसहभागिता की सशक्त संस्था बनाते हुए स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अधोसंरचना निर्माण जैसे सभी कार्यकारी दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ग्राम सभा की अप्रासंगिक हो चुकी पुरानी समितियों के प्रावधानों को विलोपित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बैठक में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 में समय की आवश्यकता के अनुसार प्रस्तावित संशोधनों के प्रारूप पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। ग्राम सभा के अतिरिक्त सम्मेलन बुलाने की जिम्मेदारी सरपंच को देंगे मंत्री पटेल ने समीक्षा बैठक में 73वें संविधान संशोधन की मूल भावना के अनुरूप ग्राम सभा और ग्राम पंचायतों के अधिकारों व कृत्यों के युक्तियुक्तकरण पर बल दिया। इसके अंतर्गत ग्राम सभा के अतिरिक्त सम्मेलन बुलाने की जिम्मेदारी सरपंच को देने तथा कोरम के अभाव में दो बार बैठक स्थगित होने पर तीसरी बैठक में विकास कार्यों के एजेंडे पर नियमानुसार विचार करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। पेसा (अनुसूचित) क्षेत्रों में ग्राम सभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी और भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास जैसे गंभीर विषयों पर 50 प्रतिशत गणपूर्ति अनिवार्य की जाएगी। पदाधिकारी के वित्तीय अधिकार छीनेंगे मंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनियंत्रित बसाहट और बिना मूलभूत सुविधाओं के कटने वाली अवैध कॉलोनियों पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी ग्राम पंचायतों को कॉलोनी निर्माण नियमों के दायरे में लाने के लिए प्रावधान करें। मंत्री पटेल ने प्रशासनिक जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। मंत्री पटेल को बताया गया कि गंभीर वित्तीय अनियमितता के मामलों में जांच के दौरान संबंधित पदाधिकारी के वित्तीय अधिकार तुरंत प्रभाव से स्थगित किए जा सकेंगे। अभिलेख न सौंपने, शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की दरों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सख्त किया गया है। प्रस्तावित संशोधनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के नए प्रावधानों को भी समाहित किया है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:26 pm

राज्यपाल बोले- पूर्वोत्तर के आठ राज्य ‘अष्ट लक्ष्मी’ की तरह:ईस्ट-नॉर्थ के लोक कलाकारों ने मंच पर दिखाया फैशन शो; केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की सराहना

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पूर्वोत्तर भारत की लोक संस्कृति, परंपराओं, म्यूजि, डांस का रंग एकसाथ देखने को मिला। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से गुरुवार को आयोजित ‘ऑक्टेव-2026’ का उद्घाटन राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुआ। राज्यपाल ने पूर्वोत्तर भारत को सांस्कृतिक विविधता का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए आठों राज्यों को ‘अष्ट लक्ष्मी’ की संज्ञा दी। उद्घाटन समारोह में पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं पारंपरिक परिधानों पर आधारित एथनिक कॉस्ट्यूम शो ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की लोक संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। आठ राज्यों के 14 समूहों ने 15 अलग-अलग लोक नृत्य रूपों की कोरियोग्राफिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के फोटोज देखिए… पूर्वोत्तर के आठ राज्य ‘अष्ट लक्ष्मी’ : राज्यपाल मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने कहा- भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता से है और इसी से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना साकार होती है। उन्होंने कहा- भारतीय संस्कृति किसी एक भाषा, प्रदेश या परंपरा तक सीमित नहीं है। देश की वास्तविक सांस्कृतिक शक्ति उसकी अलग-अलग लोक परंपराओं, भाषाओं, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और जीवन-पद्धतियों में निहित है। उन्होंने कहा- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। इन राज्यों की प्रकृति, जनजातीय परंपराएं, लोक आस्थाएं, पर्व-त्योहार, संगीत, नृत्य, वेशभूषा और हस्तशिल्प भारतीय सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करते हैं। राज्यपाल ने आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन महेश दलवी की सराहना की। उन्होंने केंद्र के पूर्व निदेशक फुरकान खान के योगदान की भी प्रशंसा की। ‘एकता में विविधता’ को समझना जरूरी : शेखावत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- भारत की विविधता का वास्तविक अर्थ तब सामने आता है, जब अलग-अलग क्षेत्र एक-दूसरे के करीब आते हैं और एक-दूसरे की संस्कृति को समझते हैं। उन्होंने कहा- शरीर के सभी अंग अलग-अलग हैं, लेकिन शरीर से अलग उनका कोई अस्तित्व नहीं है। इसी तरह भारत में अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां और परंपराएं होने के बावजूद वे भारतीयता के व्यापक भाव से जुड़ी हैं। 15 लोक नृत्यों ने बांधा समां उद्घाटन समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा आठ राज्यों के 15 लोक नृत्य रूपों की कोरियोग्राफिक प्रस्तुति रही। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रोफेसर तरुण प्रधान के निर्देशन में तैयार इस प्रस्तुति में एक के बाद एक लोक नृत्यों ने दर्शकों को पूर्वोत्तर की विविध सांस्कृतिक दुनिया से परिचित कराया। प्रस्तुति की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के ताई खेमती नृत्य से हुई, जिसे ‘पीकॉक डांस’ के रूप में भी जाना जाता है। इसमें भगवान बुद्ध के प्रति आध्यात्मिक भाव को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। अरुणाचल प्रदेश के ही जुजु-जाजा नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। मणिपुर के पुंग ठोल चोलम में कलाकारों ने पारंपरिक ढोल गले में लटकाकर कलाबाजियों और तेज गति के साथ प्रस्तुति दी। इसके बाद थांगटा में तलवार और भाले से जुड़े युद्ध कौशल को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। ‘थांग’ का अर्थ तलवार और ‘टा’ का अर्थ भाला बताया गया। मणिपुर के लाई हारोबा नृत्य ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। त्रिपुरा के होजागिरी नृत्य में कलाकारों ने असाधारण संतुलन और कौशल का प्रदर्शन किया। सिर पर बोतल और दीपक रखते हुए तथा हाथों में थाली लेकर घड़े पर खड़े होकर किए गए इस नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं त्रिपुरा के ममिता नृत्य में फसल की पैदावार के बाद देवी लक्ष्मी की पूजा और आस्था को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। सिक्किम के तमंग सेलो नृत्य के जरिए बौद्ध परंपरा में विवाह समारोह की झलक दिखाई गई। इसी राज्य के सिंघी छम में कलाकार हिम शेर की वेशभूषा में मंच पर उतरे और प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को रोमांचित किया। मेघालय के वांगला नृत्य में अच्छी फसल के लिए सूर्य देवता ‘सालजोंग’ के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा दिखाई गई। असम के बोडो समुदाय का ऊर्जावान बारदोई सिखा नृत्य भी दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके बाद असम के प्रसिद्ध बिहू नृत्य की प्रस्तुति ने माहौल में और ऊर्जा भर दी। मिजोरम के चेराव नृत्य में कलाकारों ने बांस की छड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल के साथ प्रस्तुति दी। इसी राज्य के सरलामकाई यानी सोलकिया नृत्य में युद्ध में जीत का जश्न नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। वहीं नगालैंड के पारंपरिक नागा वार डांस में कलाकारों ने ढोल की थाप पर हुंकार, तेज फुटवर्क और युद्ध कौशल से जुड़ी मुद्राओं के जरिए वीरता और सामुदायिक शक्ति का प्रदर्शन किया। अलग-अलग राज्यों के इन नृत्यों ने मिलकर पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत चित्र मंच पर प्रस्तुत किया। एथनिक कॉस्ट्यूम शो में दिखी आठ राज्यों की पहचान कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के पारंपरिक परिधानों पर आधारित ‘एथनिक कॉस्ट्यूम शो’ भी आकर्षण का केंद्र रहा। भानुश्री दास के निर्देशन में हुए इस शो में आठों राज्यों के पारंपरिक पहनावे को मंच पर प्रदर्शित किया गया। ‘सेवन सिस्टर्स एंड वन ब्रदर’ के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की अलग-अलग पारंपरिक पोशाकें पहनकर युवक-युवतियां मंच पर पहुंचे। प्रत्येक राज्य की पोशाक को मॉडल्स ने अलग-अलग और फिर जोड़ों में प्रस्तुत किया। अंत में सभी आठ मॉडल एक साथ मंच पर आए और दर्शकों के सामने पूर्वोत्तर की विविध वेशभूषाओं का सामूहिक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहाल चंद गोयल, सांसद मंजू शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:22 pm

सोनीपत पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जवानों और आम लोगों ने किया 31 यूनिट रक्त दान

भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनीपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज, 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सोनीपत स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। पूरे शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्तदान शिविर पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह (IPS, ADGP) के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम) नरेंद्र कादयान (IPS) के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी सोनीपत के पूर्व D.T.O. धर्मबीर दहिया, ब्लड बैंक सोनीपत से महाबीर, उप-निरीक्षक कुलदीप (LO), वीरेंद्र सिंह (CDI), सहायक उप-निरीक्षक धर्मबीर (TASI) तथा फार्मेसी ऑफिसर देवेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खुद भी रक्तदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे समय-समय पर आगे आकर रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में हिस्सा लें। शिविर के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय व सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:19 pm

देवरिया में RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या:घर के बाहर ब्रेकर बनवाने पर हुआ था विवाद; पड़ोसियों ने घेर कर लाठी-डंडे बरसाए

देवरिया में पड़ोसियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुरुवार दोपहर वह अपने घर के पास सड़क पर ब्रेकर बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने RSS कार्यकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले और आसपास के लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है। अब जानिए पूरा मामला भीखम छपरा गांव के रक्सा टोला के रहने वाले रामेश्वर तिवारी (50) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी अमृता देवी, मां कुंता देवी, तीन बेटियों पिंकी, पूजा और स्नेहा व बेटे गोपाल तिवारी हैं। बड़ी बेटी पिंकी की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर पिछले 10 साल से RSS से जुड़े थे। लार नगर पंचायत की RSS शाखा में नियमित रूप से शामिल होते थे। लार खंड में कुल 12 मंडल हैं। रामेश्वर पहले रक्सा मंडल के प्रमुख रह चुके थे। वर्तमान में वह लार खंड के सामाजिक समरसता प्रमुख थे। ब्रेकर बनवाने के विरोध पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा गुरुवार को रामेश्वर अपने घर के पास सड़क पर ब्रेकर बनवा रहे थे। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ब्रेकर बनने से वाहनों के आने-जाने में परेशानी होगी। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने रामेश्वर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रास्ते को लेकर पड़ोसियों से पहले भी हो चुका था विवाद घटना के समय उनकी पत्नी अमृता देवी, मां कुंता देवी और बेटियां पूजा व स्नेहा घर पर थीं। बेटा गोपाल बाहर गया था। परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर और पड़ोसियों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके खेत तक जाने वाला रास्ता पड़ोसी की जमीन से होकर गुजरता है। वहीं, पड़ोसी परिवार के आने-जाने का रास्ता रामेश्वर के घर के पास से है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रामेश्वर तिवारी ने 20 जुलाई को लार थाने में तहरीर देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी। एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ, कार्यवाहक थाना प्रभारी विंध्याचल शुक्ला समेत पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि रामेश्वर तिवारी की हत्या की सूचना मिली है। परिजनों ने पड़ोसी संजय तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। ………………………. ये खबर भी दीजिए…. शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई, भतीजे ने शिव मंदिर में चिता बनाई; 2 घंटे जलते हुए देखता रहा शाहजहांपुर में एक शिव मंदिर में 2 साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही चिता बनाकर दोनों शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे मंदिर से धुआं उठता देखकर गांववाले पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था। दूसरा जलकर कंकाल बन चुका था। दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुदागंज की है। साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:18 pm

सोनीपत में फर्जी दस्तावेजों से लिया सरकारी ठेका:मजदूरों का EPF-ESI भी हड़पा; पुलिस ने प्रोपराइटर को किया अरेस्ट, रिमांड पर लिया

सोनीपत शहर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी विभाग में ठेका हासिल करने और मजदूरों के EPF व ESI की राशि जमा न कराने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त ठेकेदार आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान योगेश निवासी कृष्ण नगर, सोनीपत के रूप में हुई है, जो 'वंश एंटरप्राइजेज' का प्रोपराइटर है। सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को उप वन संरक्षक संदीप (सोनीपत) ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वंश एंटरप्राइजेज के मालिक योगेश ने वन विभाग में ठेकेदारी का काम हासिल करने के लिए कई फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने काम करने वाले मजदूरों को न तो पूरी तनख्वाह दी और न ही उनके ईपीएफ (EPF) व ईएसआई (ESI) का पैसा संबंधित विभागों में जमा करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम की धारा 14AA के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच कर रहे सहायक उप-निरीक्षक (ASI) संदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से फर्जी दस्तावेजों की तैयारी और वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ करेगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:17 pm

कार की टक्कर से दूध विक्रेता घायल:सतना रेफर किया, पुलिस ने गाड़ी में 3 सवार युवकों को हिरासत में ले लिया

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनामपुर के पास गुरुवार रात दूध बेचकर अपने घर लौट रहे एक 38 वर्षीय बाइक सवार युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान रामलला सिंह (38 वर्ष), पिता कौशल सिंह, निवासी सोनवारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामलला रोजाना की तरह दूध बेचने के बाद अपनी बाइक से गांव सोनवारी लौट रहे थे। इसी दौरान हरनामपुर के पास सामने से आई बेकाबू बलेनो कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। चेहरे और पैर में आई गंभीर चोटें, सतना रेफर टक्कर इतनी भयावह थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रामलला सिंह के चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल रामलला को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, हालत बेहद नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सतना जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार सवार युवकों को पकड़ा हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही मैहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामला दर्ज कर घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:16 pm

भोपाल आएंगे गृहमंत्री शाह, बदला रहेगा ट्रैफिक:डायवर्सन प्लान जारी; शाम को 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को भोपाल आएंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। स्टेट हैंगर से होटल ताज तक आवागमन के दौरान शाम 6 बजे से यात्री बसों और भारी वाहनों के मार्ग बदले जाएंगे। सामान्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए रात 8 बजे से डायवर्जन लागू होगा। दूसरी ओर, गुरुवार शाम को भोपाल के अयोध्या 10 लेन पर जाम लगा रहा। बड़ी संख्या में वाहन 3 से 4 घंटे तक फंसे रहे। हलालपुरा से लालघाटी की ओर नहीं जा सकेंगी बसें बसों के लिए व्यवस्था सीहोर और उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसें हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर नहीं जा सकेंगी। राजगढ़-ब्यावरा से हलालपुर आने वाली बसें मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास और बैरागढ़ होकर हलालपुर पहुंचेंगी। नादरा बस स्टैंड जाने वाली बसें गांधीनगर तिराहा, करोंद, बेस्ट प्राइज तिराहा और जेपी नगर तिराहा होकर जाएंगी। भारी वाहनों का रूट बदलेगा भदभदा चौराहा से भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पॉलीटेक्निक, कमलापार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी और गांधीनगर तिराहा का मार्ग भारी, मालवाहक, व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त वाहनों के लिए परिवर्तित रहेगा। कार-बाइक के लिए वैकल्पिक मार्ग कार-बाइक के लिए रात 8 बजे डायवर्जन सीहोर-इंदौर जाने वाले वाहन मातामंदिर, मैनिट, नेहरू नगर, भदभदा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, रातीबड़ और झागरिया होकर जा सकेंगे। एयरपोर्ट, बैरागढ़ और राजगढ़-ब्यावरा जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। शहर से इन क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बायपास, भानपुर, करोंद, नई जेल और गांधीनगर होकर जा सकेंगे। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आकस्मिक वाहनों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:13 pm

110 साल की बिस्मिल्लाह बी को पसंद है छुपन-छुपाई:खेल बदले, अपनों का प्यार नहीं; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर इंदौर में 100 बुजुर्गों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद कम्युनिटी हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर निगम और सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मेयर राजेंद्र राठौर और पार्षद गोपाली पेंडारकर भी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे अधिक उम्र की वरिष्ठ नागरिक 110 वर्षीय बिस्मिल्लाह बी रहीं। उन्होंने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि उनका बचपन काफी अच्छा था और उन्हें छुपन-छुपाई खेलना पसंद था। खाने में दाल-चावल और मिठाई में खोपरा पाक उनकी पसंद है। बिस्मिल्लाह बी ने आजादी की लड़ाई का दौर भी देखा है। घूमने की बात आई तो उन्होंने बाग-बगीचों को पसंद बताया और नेहरू पार्क की बगिया में घूमना अच्छा लगने की बात कही। अपनी पोती सना को भी वे याद करती हैं। मासूम अनाइज़ा और उरेन को पसंद है नानी के साथ रहना कार्यक्रम में नई पीढ़ी भी नजर आई। 10 साल की अनाइजा नूर को इटली घूमना, पिज्जा खाना, नानी के साथ रहना, चिड़ियाघर जाना और रोब्लॉक्स खेलना पसंद है। वहीं 7 साल की उरेन फातिमा ने अपनी पसंद में खाला, बर्गर, वॉटर पार्क और लूडो को सबसे ऊपर रखा। तीन पीढ़ियों की पसंद में दिखी एक दिलचस्प समानता बिस्मिल्लाह बी की छुपन-छुपाई से लेकर अनाइजा के रोब्लॉक्स और उरेन के लूडो तक, समय के साथ खेल बदल गए, लेकिन पसंद के पीछे की भावनाएं आज भी वही हैं। बिस्मिल्लाह बी अपनी पोती सना को याद करती हैं, वहीं अनाइजा के लिए नानी और उरेन के लिए खाला सबसे खास हैं। यानी पीढ़ियां अलग हैं, उनकी दुनिया अलग है, लेकिन अपने लोगों के साथ जुड़ाव और अपनापन दोनों के लिए उतना ही मायने रखता है। 100 साल पहले हो या 10 प्रकृति से प्रेम एक समान बिस्मिल्लाह बी को दाल-चावल और खोपरा पाक पसंद है, जबकि अनाइजा पिज्जा और उरेन बर्गर पसंद करती हैं। पसंद का स्वाद बदल गया, लेकिन खाने में सुकून ढूंढने की बात समान रही। इसी तरह बिस्मिल्लाह बी को बाग-बगीचों में घूमना अच्छा लगता है, जबकि अनाइजा को चिड़ियाघर और उरेन को वॉटर पार्क पसंद है। यानी प्रकृति और बाहर की दुनिया से जुड़ने की चाह भी उम्र के साथ खत्म नहीं होती, बस उसके तरीके बदल जाते हैं। ‘हंसते-हंसते आज चले हम नन्हे-नन्हे सैनानी’ की प्रस्तुति कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए गीत और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ‘हंसते-हंसते आज चले हम नन्हे-नन्हे सैनानी’ जैसे गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बनाया। आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के साथ उन्हें समाज और परिवार से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। घर से बाहर निकलें, लोगों से जुड़ें तो उम्र सिर्फ संख्या का संदेश दिया गया कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि उम्र बढ़ने का मतलब सामाजिक जीवन से दूर हो जाना नहीं है। घर से बाहर निकलना, लोगों से मिलना-जुलना और समाज से जुड़े रहना व्यक्ति को सक्रिय बनाए रखता है। सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक योगदान, उनके अनुभव और परिवार में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया गया। पार्षद को नहीं बुलाया तो भड़कीं: बोलीं- अंजाम बुरा होगा वार्ड 59 के कम्युनिटी हॉल में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह में स्थानीय पार्षद डॉ. रुपाली पेंढ़ारकर और क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला को आमंत्रित नहीं किए जाने पर विवाद हो गया। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ही वार्ड में कार्यक्रम हुआ, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार ऐसा किया गया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। मामले में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने भी अधिकारियों की गलती मानी। उन्होंने कहा कि पार्षद और विधायक से चर्चा कर अब उनके साथ छोटा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखना चाहिए था।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:11 pm

भाजपा वरिष्ठ नेताओं को पंचायत समिति प्रभारी की जिम्मेदारी:वार्ड स्तर पर जुटाएंगे बायोडाटा; पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी

अलवर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, रैणी, मुबारिकपुर, गोविंदगढ़, रामगढ़, कठूमर और खेड़ली सहित पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। अब ये प्रभारी संबंधित पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले वार्डों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। वार्डों में संभावित दावेदारों का लेगें बायोडाटा प्रभारियों की ओर से संबंधित वार्डों में संभावित दावेदारों का बायोडाटा लिया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनाव को लेकर जमीनी समीकरण की जानकारी जुटाई जाएगी। प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ग्राउंड स्थिति का जायजा लेने के बाद पार्टी संगठन को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद जिला और पार्टी कार्यालय स्तर पर प्राप्त फीडबैक और दावेदारों के बायोडाटा पर चर्चा की जाएगी। संगठन स्तर पर विचार-विमर्श और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के टिकट तय किए जाएंगे। भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर जिस तरह पंचायत समिति स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उससे साफ है कि पार्टी चुनाव से पहले वार्ड स्तर तक संगठनात्मक स्थिति और संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। अब प्रवासी प्रभारियों की रिपोर्ट और संगठनात्मक चर्चा के आधार पर आगे की चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:11 pm

60वां योग दिवस समारोह 2 अक्टूबर को:देवेंद्र नगर के गुजराती स्कूल में होगा आयोजन, सामूहिक योगाभ्यास और आसन प्रदर्शन होगा

भारतीय योग संस्थान रायपुर की ओर से 60वें योग दिवस का आयोजन 2 अक्टूबर को गुजराती स्कूल, देवेंद्र नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 5.45 से 7.30 बजे तक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भजन और योग गीत से होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। सुबह 6.05 से 6.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास और आसन प्रदर्शन होगा। इसमें लक्ष्मी, तनुश्री और अनीता साहू विभिन्न आसन प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद प्राणायाम और ध्यान कराया जाएगा। WRS कॉलोनी और कटोरा तालाब केंद्र की ओर से थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन में होगा राष्ट्रगान कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्वल्पाहार के साथ होगा। मंच समन्वयक किरण प्रसाद और रिया फतनानी रहेंगे, जबकि मंच संचालन ए.एस. राव करेंगे। संस्थान ने सभी साधकों से कार्यक्रम शुरू होने से 10 मिनट पहले पहुंचने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:03 pm

जयपुर में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग:तीन दमकलों ने ढाई घंटे में पाया काबू; कपड़े-फर्नीचर राख

जयपुर के मानसरोवर रीको इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखे कपड़ों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची तीन दमकलों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कपड़े, फर्नीचर जल गए। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शिप्रापथ थाना पुलिस के अनुसार- मानसरोवर रीको में दीपक खंडेलवाल की रेडीमेड गारमेंट तैयार करने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और वहां रखे कपड़े, तैयार रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर सहित अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:03 pm

राजस्थान में जिला न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों का तबादला:हाईकोर्ट प्रशासन ने जारी किए आदेश; कई जिलों में हुआ फेरबदल

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत जिला न्यायाधीश कैडर के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई जगह तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने ये आदेश जारी किए हैं। इसमें कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायालयों, विशेष न्यायालयों और अकादमी में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इन तबादलों में अशोक चौधरी को बीकानेर फैमिली कोर्ट संख्या-3 से बूंदी का जिला और सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। शिवचरण मीणा बारां फैमिली कोर्ट से विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट मामले संख्या-1) बारां भेजे गए हैं। उपेंद्र शर्मा एनडीपीएस कोर्ट भीलवाड़ा से डीग के नए जिला और सत्र न्यायाधीश बने हैं। हीना परिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां की सचिव से राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात की गई हैं।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:01 pm

मंदसौर में नगर पालिका कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी:थाली बजाकर किया प्रदर्शन, 5 अक्टूबर के बाद काम बंद करने की चेतावनी

मंदसौर नगर पालिका कर्मचारियों का 15 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी चौराहे पर धरना और भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। रात में कर्मचारियों ने थाली बजाकर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचा। नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 19 सितंबर से आंदोलन कर रहा है। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भूख हड़ताल भी रखी गई। कर्मचारियों का आरोप है कि वे पिछले दो साल से मांगों को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। स्थायी करने से लेकर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 15 से 20 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करना शामिल है। किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर एक महीने के भीतर अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग भी की गई है। उन्होंने 100 पुरुष और 100 महिला सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था बंद करने की मांग रखी है। इसके अलावा 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं लेने, अतिरिक्त काम पर भत्ता देने, छुट्टी के दिन काम का वेतन देने और बिना पक्ष सुने किसी कर्मचारी को सेवा से नहीं हटाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने EPF, सेवा पुस्तिका और समय पर वेतन देने की मांग भी उठाई है। 1 से 7 तारीख के बीच वेतन देने की मांग कर्मचारियों का कहना है कि हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच वेतन मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को कई बार 15 से 20 तारीख तक किस्तों में वेतन दिया जाता है। उनके मुताबिक, इससे बैंक की किस्त समय पर जमा नहीं हो पाती। पेनल्टी और सिबिल स्कोर प्रभावित होने जैसी परेशानी भी होती है। ज्ञापन देने पर नोटिस नहीं देने की मांग कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर ज्ञापन देने पर उन्हें नोटिस या नौकरी से हटाने की धमकी नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने रैली या सामाजिक कार्यक्रम के बाद सड़क पर फैले कचरे की सफाई के लिए आयोजक से 10 हजार रुपए सफाई खर्च लेने की मांग भी की है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले कर्मचारियों के सभी देयकों का भुगतान करने, परिवार के सदस्य को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त करने और दैनिक वेतनभोगी व स्थायी कर्मचारियों की अपडेट वरिष्ठता सूची संयुक्त मोर्चे को देने की मांग की गई है। 5 अक्टूबर के बाद काम बंद करने की चेतावनी कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। अब भूख हड़ताल शुरू की गई है। उनका कहना है कि 5 अक्टूबर तक मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो इसके बाद काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 10:00 pm

रामलीला आयोजनों के लिए सिंगल विंडो से मिलेंगी एनओसी:दिल्ली में मंत्री के लंबित अनुमतियों का निस्तारण के निर्देश; सुरक्षा-भीड़ प्रबंधन की भी समीक्षा

दिल्ली में आगामी रामलीला आयोजनों की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने की। बैठक में रामलीला स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा, एंबुलेंस, अग्निशमन, सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, यातायात प्रबंधन, सफाई और फॉगिंग समेत जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सिंगल विंडो व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि रामलीला समितियों को एनओसी और अन्य अनुमतियों के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित अनुमतियों और एनओसी की समेकित स्थिति तैयार कर उनका जल्द निस्तारण करने को कहा। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय से समितियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिक्योरिटी डिपॉजिट एक-चौथाई करने पर चर्चा बैठक में बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा हुई। पिछले वर्ष के अनुरूप सिक्योरिटी डिपॉजिट को एक-चौथाई करने और 1200 यूनिट तक निशुल्क बिजली से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने एक-चौथाई सिक्योरिटी डिपॉजिट की व्यवस्था से संबंधित सर्कुलर जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो व्यवस्था में बिजली कनेक्शन के लिए अलग से एसडीएम या डीएम के पत्र की जरूरत नहीं होनी चाहिए। भीड़ के हिसाब से पुलिस बल और सिविल डिफेंस की तैनाती रामलीला स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। स्थल के आकार और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सिविल डिफेंस कर्मियों की तैनाती पर चर्चा हुई। दिल्ली पुलिस को भीड़ के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। रामलीला समितियों से पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और भीड़ की निगरानी के लिए आधुनिक कैमरा व्यवस्था का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:59 pm

सोनीपत में नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार:उत्तर प्रदेश का रहने वाला है; पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेजा

सोनीपत पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मो. आमीन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नारायण खरौआ का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को सोनीपत के एक व्यक्ति ने राई थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई है। उन्हें शक था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। राई थाने की टीम में तैनात उप-निरीक्षक राहुल ने पुलिस टीम के साथ लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की के बयान दर्ज कराए गए और उसकी काउंसलिंग भी हुई। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी मो. आमीन को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:56 pm

तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवारों को उड़ाया:एक की मौके पर दूसरी की शहडोल मेडिकल में मौत, ग्रामीणों ने लगाया 2 किमी लंबा जाम

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 (NH-43) पर गुरुवार रात 8 बजे कार ने सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में लल्लू बैगा (45) निवासी हर्री और राजू कुशवाहा (30) निवासी सारंगपुर शामिल हैं। हादसे के बाद साढ़े 8 बजे मृतक के परिचितों ने जाम लगा दिया। रात 9 बजे पुलिस पहुंची और जाम खुलाया है। लेकिन मौके से अभी तक शव को नहीं उठाया गया है। गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और करीब दो किलोमीटर तक चक्काजाम की स्थिति बनी रही। सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उड़ाए बाइक के परखच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी धुरवार तिराहे के समीप सामने से तेज गति में आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े दूसरे युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे भी बचाया नहीं जा सका। दो किलोमीटर लंबा लगा जाम लगा स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी और पूरी सड़क को ब्लॉक कर दिया। अचानक हुए इस चक्काजाम से हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे बसों और गाड़ियों में फंसे यात्रियों और चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख सोहागपुर पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस प्रभारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और 9 बजे हाईवे पर यातायात दोबारा बहाल हो सका। आसपास के रहने वाले थे मृतक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक आसपास के ही ग्रामीण इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि देर शाम तक दोनों के नामों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर लिया है और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:53 pm

आरक्षण में सुधार को लेकर 25अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन:भिंड से एक हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे, सवर्ण समाज के सदस्यों की बैठक

भिंड में आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर 25 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को शहर के जगदीश मैरिज गार्डन में बैठक हुई। इसमें हर्ष दुबे ने सवर्ण समाज के लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। हर्ष दुबे ने बताया कि इससे पहले 21 अगस्त 2026 को भी जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उनके अनुसार, शाम को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने की सामग्री तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ लोगों को 10 से 15 किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा गया। 25 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर पर जुटने की तैयारी हर्ष दुबे ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर 25 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर फिर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाएगी। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि आंदोलन में भिंड से एक हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:49 pm

फसल के नीचे दबाकर रखा था 20 किलो डोडा-पोस्त:प्लास्टिक के कट्‌टों में भरकर छुपाया था, एक आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा जिले की डीएसटी और गुड़ामालानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर पर तलाशी के दौरान फसल के नीचे दबाकर रखे प्लास्टिक कट्टों से 20 किलो 380 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए गए। आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। नशे की तस्करी रोकने के लिए चल रहा अभियान एसपी राजेश कुमार कॉवत के अनुसार पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी गुड़ामालानी सुमेर सिंह के सुपरविजन में पुलिस की टीमें बनाई गईं। सूचना पर सनावड़ा कल्ला में घर पर दबिश पुलिस के अनुसार डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि गुड़ामालानी थाना इलाके के गांव सनावड़ा कल्ला में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने केसरीमल पुत्र जीयाराम निवासी सनावड़ा कल्ला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान फसल के नीचे दबाकर रखे डोडा-पोस्त मिले। प्लास्टिक कट्टों में मिले 20 किलो 380 ग्राम डोडा-पोस्त पुलिस ने फसल के नीचे दबाकर रखे प्लास्टिक कट्टों से 20 किलो 380 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए। इसके बाद आरोपी केसरीमल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुड़ामालानी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और तस्करी के नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में गुड़ामालानी थाना पुलिस और डीएसटी टीम शामिल रही।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:47 pm

वर्धमान ग्रुप चेयरमैन डिजिटल अरेस्ट केस- मास्टर माइंड काबू:7 करोड़ की हुई थी ठगी, कोलकाता से ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। लुधियाना स्थित वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में ईडी की जालंधर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहेल अख्तर उर्फ राजू को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। 28 सितंबर को PMLA के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोलकाता कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर जालंधर लाया गया। जालंधर की स्पेशल PMLA कोर्ट ने आरोपी को पूछताछ और मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए 6 अक्टूबर तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई अधिकारी बनकर अगस्त 2023 में किया था शिकार ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि अगस्त 2023 में जालसाजों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी बनकर उद्योगपति एसपी ओसवाल को 'डिजिटल अरेस्ट' किया था और डरा-धमका कर उनसे 7 करोड़ रुपये ठग लिए थे। यह पूरी कार्रवाई लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर (FIR) पर आधारित है, जिसमें इसी ग्रुप द्वारा किए गए डिजिटल अरेस्ट के 9 अन्य मामलों को भी शामिल किया गया है। फर्जी कंपनियों के जरिए हुआ करोड़ों का लेनदेन जांच एजेंसी के अनुसार ठगी की यह रकम शुरुआत में दो कंपनियों- M/s रिग्लो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (Rigglo Ventures Pvt Ltd) और M/s फ्रोजनमैन वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स (Frozenman Warehousing and Logistics) के बैंक खातों में जमा कराई गई थी। फ्रोजनमैन कंपनी के खाते गुवाहाटी की रूमी कलिता और कानपुर के अर्पित राठौर कंट्रोल कर रहे थे, जिन्हें ईडी दिसंबर 2025 में ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमफ़ोर्वर्ड ऐप और क्रिप्टो करेंसी का कॉकटेल पकड़ा गया नया आरोपी सोहेल अख्तर रिग्लो वेंचर्स के बैंक खातों को कंट्रोल और ऑपरेट करने वाला मुख्य हैंडलर था। ठगों ने अपराध से कमाए पैसों को तेजी से ठिकाने लगाने के लिए 'AMMFORWARD' नाम के एक खास APK एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया। सोहेल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरी और लोन का झांसा देकर उनके नाम पर 'म्यूल अकाउंट्स' (किराए के बैंक खाते) खुलवाता था। इन खातों से जुड़े मोबाइल फोन में पहले से ही APK फाइलें लोड की जाती थीं। इससे नेपाल में बैठे उनके विदेशी साथियों को मोबाइल पर आने वाले OTP और SMS का सीधा एक्सेस मिल जाता था, जिससे वे तुरंत पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। वहीं, अर्पित राठौर ने कंबोडिया और वियतनाम के लोगों को ऐसे ही खाते मुहैया कराए, जिसके बदले उसे अपने बायनांस अकाउंट में क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भारी कमीशन मिला। रोज निकाले जाते थे 2 से 5 लाख कैश जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी के पैसों को 2 से 5 लाख रुपये की छोटी-छोटी किश्तों में म्यूल अकाउंट्स में भेजा जाता था और उसके तुरंत बाद कैश निकाल लिया जाता था। विदेशी साथियों को बैंक अकाउंट की डिटेल सुरक्षित तरीके से भेजने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (End-to-End Encrypted) प्राइवेट मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया गया था।ईडी इस मामले में पहले ही 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है और 19 फरवरी को रूमी कलिता, अर्पित राठौर व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) भी दाखिल की जा चुकी है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:47 pm

नर्मदापुरम की हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज:2018 के बाद दूसरी बार पदक, भोपाल-रेसलपुर में जश्न

मध्यप्रदेश की सेलिंग खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। हर्षिता ने शीतल वर्मा के साथ महिला स्किफ स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। नौ रेस के बाद भारतीय जोड़ी 24 नेट पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही। एशियन गेम्स में हर्षिता का यह दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज जीता था। तब 16 साल की उम्र में उन्होंने ओपन लेजर 4.7 सेलिंग स्पर्धा में पदक अपने नाम किया था। आखिरी रेस में चौथे स्थान पर रहीं हर्षिता और शीतल ने नौवीं और आखिरी रेस में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बावजूद नौ रेस के बाद दोनों तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की जोड़ी के डिस्क्वालिफाई होने के बाद भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक मिला। रेसलपुर और भोपाल में जश्न हर्षिता के पदक जीतने की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम रेसलपुर और भोपाल के नेहरू नगर स्थित घर में जश्न शुरू हो गया। गुरुवार रात करीब 8 बजे परिजन और ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। रेसलपुर के खेड़ापति माता मंदिर में सामूहिक आरती की गई। भोपाल में नेहरू नगर स्थित हर्षिता के घर पर कॉलोनीवासियों ने बैंड-बाजे बजाकर खुशी मनाई। हर्षिता के माता-पिता को माला पहनाकर बधाई दी गई। दोनों ने नाचकर भी खुशी जाहिर की। नर्मदापुरम की रहने वाली हैं हर्षिता हर्षिता तोमर नर्मदापुरम जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण लिया है। 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में उन्होंने ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। अब 2026 एशियन गेम्स में शीतल वर्मा के साथ महिला स्किफ में ब्रॉन्ज जीतकर उन्होंने एक बार फिर पदक अपने नाम किया है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:46 pm

धोबी समाज का सामाजिक एकता अभियान:2 अक्टूबर को राजधानी से होगी शुरुआत, संगठन विस्तार और चुनाव पर भी होगी चर्चा

महात्मा गांधी जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ धोबी समाज की ओर से सामाजिक एकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नातिन धोबिन दाई परिसर, बोरियाखुर्द से होगी। समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, सामाजिक चिंतक संतराम कन्नौजे और उपाध्यक्ष चंद्रहास निर्मलकर अभियान की शुरुआत करेंगे। समाज का उद्देश्य क्षेत्र और अलग-अलग गुटों के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म कर एकता बढ़ाना है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सामाजिक एकता से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मूलचंद निर्मलकर का सम्मान भी किया जाएगा। उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया गया है। समाज के प्रवक्ता हीरालाल निर्मलकर और राजधानी के महासचिव टामन कन्नौजे ने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। कार्यकारिणी के विस्तार की बनेगी योजना कार्यक्रम में समाज के भवनों के उद्घाटन को लेकर भी चर्चा होगी। नगर निगम के सहयोग से बने कॉन्फ्रेंस हॉल, बाउंड्रीवॉल, ज्योति जवारा कक्ष, रसोई कक्ष और छात्रावास भवन के उद्घाटन की तारीख तय करने पर विचार किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अतिथियों के नाम पर भी चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश, जिला और परीक्षेत्र स्तर की कार्यकारिणी के विस्तार की योजना बनाई जाएगी। परीक्षेत्रीय अध्यक्षों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही समाज के आगामी चुनाव की तारीख घोषित करने पर भी चर्चा होगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:45 pm

मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो एसी कोच:मंडोर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन नहीं लेट, वीडीयू सिस्टम शुरू; पढ़ें प्रमुख खबरें

दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में दो एक्स्ट्रा एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। वहीं जोधपुर मंडल के मंडोर स्टेशन में ड्यूल वीडीयू सिस्टम की शुरुआत गुरुवार को की गई है। इसमें खराबी के दौरान भी ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा और देरी नहीं होगी। पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें… 1. 3 अक्टूबर से मंडोर सुपरफास्ट में बढ़ेंगे दो एसी कोच त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से दो अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को ज्यादा रिजर्व सीट मिलेगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर से 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक और दिल्ली से 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक एक सेकेंड एसी और एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से त्योहारी अवधि में जोधपुर-दिल्ली के बीच एसी कैटेगिरी में सीटें बढ़ेगी। 2.मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम शुरू,खराबी में भी जारी रहेगा ट्रेन संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडोर स्टेशन पर महत्वपूर्ण ड्यूल वीडीयू सिस्टम का कमीशनिंग कार्य गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही नई व्यवस्था को नियमित ट्रेन संचालन में शामिल कर लिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नई व्यवस्था से मंडोर स्टेशन पर ट्रेन संचालन लगातार रहेगा। किसी एक उपकरण में तकनीकी खराबी आने पर भी वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए संचालन जारी रखा जा सकेगा। मुख्य व्यवस्था में तकनीकी समस्या आने पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से सिस्टम को चालू रखा जा सकेगा। इससे ट्रेन संचालन में देरी की संभावना कम होगी। यह कार्य मंडल के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग की जोधपुर ओपन लाइन टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरा किया। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(संकेत व दूरसंचार) अनुपम कुमार के अनुसार, वीडीयू यानी विजुअल डिस्प्ले यूनिट एक स्क्रीन आधारित प्रणाली है,जिस पर स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन और सिग्नल से संबंधित जरूरी जानकारी दिखाई देती है। ड्यूल वीडीयू सिस्टम में दो स्क्रीन होती हैं। ऐसे में एक स्क्रीन में तकनीकी खराबी आने पर दूसरी स्क्रीन से काम जारी रखा जा सकता है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:44 pm

यूपी की 9350 पंचायतों में 10 दिन में पूरा करना होगा डिजिटल लाइब्रेरी का काम, मंत्री ओपी राजभर ने दिए निर्देश

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।

जागरण 1 Oct 2026 9:43 pm

सोनीपत में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा:पुलिस लाइन में होगा कार्यक्रम; स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में रंगोली सजेगी

सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति जानी और आगामी तैयारियों पर चर्चा की। अजय चोपड़ा ने बताया कि 7 अक्टूबर को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम होगा। इसमें जिले के सभी उपमंडलों से यात्राएं पुलिस लाइन पहुंचेंगी। एसडीएम को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत 6 और 7 अक्टूबर को स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में 'नमो सेवा अनकही कहानियां' के तहत नुक्कड़ नाटक होंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को राई स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में 'रंगोली राष्ट्र' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के लिए तालमेल से काम करने और तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। इन कार्यक्रमों का मकसद लोगों की भागीदारी बढ़ाना और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:43 pm

इंस्टाग्राम पर छात्राओं का वीडियो पोस्ट करने वाला डिटेन:बाजार में जाते हुए की रील बनाकर किया था शेयर

राजसमंद में सोशल मीडिया पर स्कूली छात्राओं का वीडियो बनाकर साझा करने के मामले में भीम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान इंस्टाग्राम पर एक रील पुलिस के संज्ञान में आई। इसमें बाजार में जा रही स्कूली छात्राओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और भीम डीएसपी राकेश वर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व थाना इंचार्ज दिलीप खदाव ने किया। पुलिस टीम ने तकनीकी और उपलब्ध जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (25) को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार मामले में वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर साझा करने और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:43 pm

कांग्रेस नेता रंगदारी केस: शोएब ढेबर फरार, आरक्षक लाइन अटैच:25 करोड़ की रंगदारी मामले में पुलिस कर रही तलाश, आधा दर्जन ठिकानों में रेड; आरक्षक पर सूचना लीक करने का आरोप

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को उसके पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार स्थित पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल चुका था। अब पुलिस को उसके दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है। शोएब के पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार होने के मामले में विभाग ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे है। पुलिस को शक, पहले ही पहुंच गई थी दबिश की जानकारी पुलिस को आशंका है कि शोएब को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद उसने संभावित ठिकाने बदल दिए। अब जांच की जा रही है कि दबिश से संबंधित गोपनीय सूचना पुलिस विभाग के किस स्तर से बाहर गई और आरोपी तक कैसे पहुंची। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति अदालत से शोएब को दोबारा गिरफ्तार करने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं। 14 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वाट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। इसमें 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। अब उसकी तलाश के साथ पुलिस गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की भी जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:41 pm

कूनो नेशनल पार्क में सफारी की शानदार शुरुआत, पर्यटकों को पहले ही दिन दो बार दिखे चीते

कूनो नेशनल पार्क में पहले दिन दस पर्यटक पहुंचे।

दैनिक जागरण 1 Oct 2026 9:40 pm

जांच के घेरे में आए जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डाॅ. अंकुर बंसल, सीसीटीवी फुटेज खोलेंगे सारे राज; यह है पूरा मामला

आयुष्मान योजना के तहत इलाज में कथित अनियमितता और पैसे मांगने के मामले में मेडिकल काॅलेज में सहायक प्रोफेसर व अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. अंकुर बंसल के खिलाफ जांच कमेटी गठित की गई है।

दैनिक जागरण 1 Oct 2026 9:40 pm

कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत:एक गंभीर घायल गुजरात रेफर, डूंगरपुर के NH-927ए पर हुआ हादसा

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 927ए पर पालवड़ा के पास गुरुवार देर शाम कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे में शेरावाड़ा-बिछीवाड़ा निवासी रणजीत (35) पुत्र अर्जुन वरहात और दिलीप (26) पुत्र रामा वरहात की मौत हुई है। वहीं, गंभीर घायल गजेंद्र पुत्र सुरेंद्र वरहात को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे गुजरात के अस्पताल लेकर रवाना हुए। दोनों मृतकों के शव डूंगरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शोक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तीनों जानकारी के अनुसार रणजीत, दिलीप और गजेंद्र तीनों माथुगामड़ा के पास एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-927ए पर पालवड़ा के पास खेरवाड़ा की तरफ से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी हादसा इतना जोरदार था कि तीनों युवकों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर देवल चौकी से गिरिराज सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित किया डूंगरपुर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद रणजीत और दिलीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। परिवार के लोग उसे लेकर गुजरात की ओर रवाना हुए। अस्पताल में नर्स है रणजीत का छोटा भाई हादसे की सूचना मिलने पर रणजीत का छोटा भाई महेश, जो डूंगरपुर अस्पताल में ही नर्स है, भी अस्पताल पहुंच गया। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को काम पर लौटने वाला था रणजीत हादसे में जान गंवाने वाला रणजीत गुजरात में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार को ही वापस काम पर लौटने वाला था। वहीं दिलीप पढ़ाई के साथ परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:39 pm

टोंक में कल से चित्रकारों का महाकुंभ:‘क्रेयान्स’ में रूस के 10 कलाकार ऑनलाइन जुड़ेंगे

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में टोंक एक बार फिर देश-विदेश के कलाकारों की मेजबानी करने जा रहा है। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक शिवम मैरिज गार्डन, टोंक में किया जाएगा। खास बात यह है कि रूस के करीब 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़कर तीन दिन तक कैनवास पर चित्र उकेरेंगे। 2 अक्टूबर को होगा कला पर्व का उद्घाटन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हनुमान सिंह खरेडा ने बताया कि कला पर्व का उद्घाटन 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे जेल रोड स्थित शिवम मैरिज गार्डन में कलाकारों और अतिथियों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों की सहभागिता रहेगी। रूस के 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़ेंगे कला पर्व में रूस के करीब 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़कर तीन दिन तक कैनवास पर अपनी कला को उकेरेंगे। इनमें रूस के एवगेनी लोबानोव, एसोसिएट प्रोफेसर सोफिया शमानोवा, सीनियर लेक्चरर डिपार्टमेंट ऑफ स्पेशल डिजाइन, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजीज एंड डिजाइन और अनास्तासिया ग्रिशन, सोफिया सिपाइलो, कज़ानकोवा डारिया, अन्ना गेटमैन, रयाबिनिना अलीना, माल्टसेवा जूलिया, जेनेट हुदायबरदियेवा और मारिया चिस्तोखिना शामिल हैं।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:39 pm

डीजे से बच्ची की मौत, हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया:बलरामपुर में हुआ था हादसा; डीएम, एसपी, सीएमओ और स्कूल को पक्षकार बनाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से कक्षा-2 की बच्ची की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की बेंच ने इस मामले में आदेश-निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा ध्वनि प्रदूषण गंभीर समस्या है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी है। कोर्ट ने कहा कि प्रभावी निगरानी तंत्र बनाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाना चाहिए। बेंच ने ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन के लिए अलग से जनहित याचिका दर्ज करने के भी निर्देश दिए। बलराम में बच्ची की मौत मामले में जिलाधिकारी, एसपी, सीएमओ और डिवाइन पब्लिक स्कूल को मामले में पक्षकार बनाया। राज्य सरकार के वकील को रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। बच्ची सीट पर खड़ी हुई और गिर पड़ी 21 सितंबर को बलरामपुर के भगौतीगंज स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई थी। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था। उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- यूपी में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत : स्कूल मैनेजर का दावा- गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बज रहा था, तेज आवाज से जान गई गांव गुलहरिया के रहने वाले सोनू तिवारी की इकलौती बेटी वैष्णवी तिवारी (7) स्कूल में पढ़ने गई थी। सुबह करीब 10:58 बजे वह क्लास में थी। वह हंस रही थी और दूसरे बच्चों से बातें भी कर रही थी। उसी समय स्कूल के बगल से डीजे निकला। डीजे की आवाज सुनकर क्लास में बैठे बच्चे भी कुछ देर तक डांस करने लगते हैं। इस दौरान बच्ची सीट से उठती है और गिर जाती है। (पूरी खबर पढ़िए)

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:36 pm

एंबुलेंस से नशे की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार:31 किलो डोडा पोस्त जब्त, तस्करी नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

बीकानेर में प्राइवेट एंबुलेंस में 31 किलो डोडा पोस्त छिपाकर ले जा रहे दो आरोपियों को दंतौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इर्टिगा एंबुलेंस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी के लिए कब से किया जा रहा था, डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे 31 किलो डोडा पोस्त पुलिस के अनुसार, खाजूवाला के चक 2 एसएसएम सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई और चक 2 केएलडी उदानगर निवासी सुधीर नायक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 31 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इर्टिगा एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया। खाजूवाला में निजी एंबुलेंस चलाता था आरोपी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला में निजी एंबुलेंस संचालित करता था। पुलिस अब जांच कर रही है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल नशे की तस्करी में कब से किया जा रहा था और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। निजी एंबुलेंस की आड़ में तस्करी किए जाने की आशंका के चलते पुलिस मामले से जुड़ी अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है। सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के नेतृत्व में दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में डोडा पोस्त की सप्लाई के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कंटेंट : इस्माइल खान, खाजूवाला

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:36 pm

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर निगम की बड़ी कार्रवाई:15 बिल्डिंग सील, 2 पर चालान; रूफटॉप और बेसमेंट का नियम विरुद्ध इस्तेमाल मिला

इंदौर में नगर निगम की टीम ने फायर सेफ्टी को लेकर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 15 बिल्डिंगों को सील कर दिया, जबकि 2 बिल्डिंगों पर चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीमों ने अलग-अलग बिल्डिंगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था, बेसमेंट के इस्तेमाल और रूफटॉप पर चल रही गतिविधियों की जांच की। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह के निर्देश पर टीमों ने यह भी जांच की कि बिल्डिंगों के बेसमेंट और रूफटॉप का इस्तेमाल बिल्डिंग परमिशन में स्वीकृत उपयोग के अनुसार हो रहा है या नहीं। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 15 बिल्डिंगों को सील किया गया और 2 पर चालानी कार्रवाई की गई। इन जगहों पर पहुंची नगर निगम की टीमें नगर निगम की टीमों ने जीपी होटल, बुलबुल इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्का बिस्ट्रो रेस्टोरेंट/बार, न्यू कृष्णा पैलेस, होटल सालवेज, प्लॉट नंबर 210 स्कीम नंबर 94, होटल अर्बन नेक्स्ट, प्लॉट नंबर 82 स्कीम नंबर 94 स्थित होटल द ग्रैंड क्रिस्टा, दातार विला, सूर्य साधना एबी रोड एमआर-9, गुरुकुला बॉयज हॉस्टल, मोन होम डेकोर, वॉच केआर सॉर्प, वीर दी हट्टी रेस्टोरेंट, हाउस ऑफ माल्ट, मैत्री कलेक्शन, तुलसी ट्रेडर्स, 52 पायनियर पागा, होटल जार्डिन (तीन इमली स्क्वायर के पास), एयरपोर्ट रोड स्थित सेकंड किचन रूफटॉप कैफे, एपटेल होटल सहित अन्य बिल्डिंगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने हाउस ऑफ माल्ट, मंगल श्री साड़ी, कंचन साड़ी, गोवर्धन प्लाजा की चार दुकानों, सत्यम रेडीमेड और दयाल कलेक्शन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। रूफटॉप गतिविधियों पर भी कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जहां रूफटॉप किचन, रूफटॉप रेस्टोरेंट या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बिल्डिंग परमिशन के विपरीत संचालित हो रही थीं, उन्हें बंद कराया गया और सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नोटिस, चालानी, सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:36 pm

पीएम मत्स्य संपदा योजना: मत्स्य पालकों को 5 लाख का बीमा सुरक्षा कवच; छह जिलों में पहुंचा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कानपुर मंडल के 5213 मत्स्य पालक परिवारों को दुर्घटना बीमा से जोड़ा गया है।

जागरण 1 Oct 2026 9:34 pm

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत:बाराबंकी के रामसनेहीघाट में एक गंभीर घायल, खाना खाने जा रहे थे

बाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पूरे बरजोर गांव के तीन मजदूर बुधवार देर रात खाना खाने बाराबंकी जा रहे थे। कुरौली पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में श्रवण कुमार (40) और धर्मराज (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अमित (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों टेंट लगाने का काम करते थे। बताया गया कि काम पूरा करने के बाद वे बाइक से बाराबंकी की ओर खाना खाने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे कुरौली पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। घायल अमित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दो परिवारों में पसरा मातम हादसे की जानकारी गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। धर्मराज के परिवार में पत्नी रुक्मणी (28), बेटी आरती (12), बेटे प्रिंस (8), दीपाली (5) और सोनाक्षी (3) हैं। वहीं श्रवण के परिवार में पत्नी अनारकली और बच्चे शानू (12), आशू (15) व शिवानी (17) हैं। दोनों मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंतिम संस्कार में पहुंचे राज्यमंत्री घटना की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल रहा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:33 pm

ट्रॉला चालक पर मुकदमा, बवालियों पर भी शिकंजा:अलीगढ़ में युवक की मौत के बाद ट्रॉला फूंकने और पुलिस से भिड़ने वाले 8-9 नामजद समेत अज्ञात पर एफआईआर

इगलास में ट्रॉला हादसे के बाद भड़के बवाल पर पुलिस ने गुरुवार को दो तरफा कार्रवाई की। एक ओर मृतक शिवकुमार के चाचा जसवंत की तहरीर पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, तो दूसरी ओर ट्रॉला में आगजनी, बवाल और पुलिस से झड़प के मामले में 8-9 ज्ञात आरोपियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस की नजर उन चेहरों पर है, जिन्होंने हादसे के बाद कानून हाथ में लेकर ट्रॉला में आग लगाई और पुलिस से भिड़ंत की। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।हादसे के बाद सवा किमी तक घिसटता गया था ट्रॉलामामला बुधवार का है। हाथरस-इगलास रोड पर कारस पुलिया के पास ट्रॉला और बाइक की टक्कर में बाइक सवार शिवकुमार की मौत हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार बाइक समेत ट्रॉला में फंस गया। इसके बाद ट्रॉला उसे करीब सवा किलोमीटर तक घसीटता चला गया था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव की हालत देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया।कुछ ही देर में भीड़ का गुस्सा बेकाबू हो गया और ट्रॉला में आग लगा दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ से झड़प और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रॉला चालक को हिरासत में ले लिया था और स्थिति को नियंत्रित किया था।चाचा की तहरीर पर चालक के खिलाफ केसघटना के अगले दिन गुरुवार को पुलिस ने हादसे को लेकर भी कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई। मृतक शिवकुमार के चाचा जसवंत की तहरीर पर ट्रॉला चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक को पुलिस ने बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि चालक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।बवाल में दो हिरासत में लिए, पुष्टि नहीं हुई तो छोड़ेहादसे के बाद हुए बवाल की जांच में पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था। हालांकि, पुलिस ने मौके के वीडियो फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में दोनों की बवाल में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।पुलिस अब इस मामले में जल्दबाजी के बजाय फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी के आधार पर वास्तविक आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारीसीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रॉला में आगजनी, बवाल और पुलिस से झड़प के मामले में 8-9 ज्ञात आरोपियों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनकी गिरफ्तारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यानी हादसे में चालक पर मुकदमा और उसके बाद हुए बवाल में उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। अब जांच का अगला फोकस आगजनी और पुलिस से भिड़ने वाले चेहरों की पहचान पर है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:32 pm

जालौन में तमंचा दिखाकर दंपती से लूट:3 बदमाशों ने रोका, 13 हजार रुपए और सोने का मंगलसूत्र ले गए

जालौन में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को रोककर लूट की। बदमाश करीब 12 से 13 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, बीजासेन और पर्स समेत अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। सरेशाम हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मामला कैलिया थाना क्षेत्र के नरी-पहाड़गांव मार्ग पर नहर के पास का है। रिश्तेदारी से लौट रहा था दंपति कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी दीपक सिरौठिया अपनी पत्नी सरिता के साथ जालौन कोतवाली क्षेत्र के बरैया इटइया गांव में रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी भोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे नरी-पहाड़गांव मार्ग पर नहर के पास पहुंचे थे। तमंचे तानकर रास्ता रोका पीड़ित दंपति के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से राइडर बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दो बदमाशों ने दीपक और सरिता पर तमंचे तान दिए। अचानक हथियार सामने देखकर दोनों घबरा गए। बदमाशों ने अभद्रता करते हुए पर्स में रखे करीब 12-13 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, बीजासेन और अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद तीनों बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर शुरू की तलाश वारदात के बाद दीपक और सरिता ने डायल 112, पहाड़गांव चौकी और कैलिया थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपति से घटना की जानकारी ली और आसपास के इलाके में जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस टीम बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संभावित रास्तों पर भी घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के बाद तीनों किस दिशा में भागे। बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे बदमाश पीड़ित दीपक के मुताबिक, तीनों बदमाशों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच थी। वे बिना नंबर प्लेट लगी राइडर बाइक पर सवार थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान करना चुनौती बनी हुई है। जल्द गिरफ्तारी का दावा कैलिया थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात से ग्रामीणों में दहशत मुख्य मार्ग पर सरेशाम तमंचे के बल पर दंपति से लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:32 pm

इंद्रेश उपाध्याय बोले- जीवन जीने का सूत्र है भागवत कथा:कलश यात्रा निकली, महिलाओं ने मंगल गीत गाए; कल कपिल-ध्रुव चरित्र की कथा

सीकर में सालासर रोड पर आज कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई है। प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कथा के पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। इंद्रेश उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत को जीवन जीने का सूत्र बताया। उन्होंने व्यासपीठ से बताया कि भागवत कथा कोई कहानी नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में बालक, राजा, मित्र, योद्धा समेत विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। इससे पहले आज सीकर में खाकीजी मंदिर से कथास्थल तक दयालदास महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कथा के अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को कपिल चरित्र और ध्रुव चरित्र के प्रसंग सुनाए जाएंगे। यात्रा में अवधेशाचार्य महाराज, मुक्ति नाथ महाराज, मधुसूदनाचार्य महाराज सहित कई साधु-संत तथा कथा में पहले दिन सीकर विधायक राजेंद्र पारीक और पूर्व सभापति जीवण खां मौजूद रहे। पहले देखिए, 4 PHOTO'S श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा से पितरों को मिलती है तर्पण और शांति इंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा सुनने से पितरों को भी तर्पण और शांति मिलती है। कथा के दूसरे दिन दूसरे दिन कपिल चरित्र-अजमल चरित्र-ध्रुव चरित्र व जड़भरत कथा, तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार, चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव), पांचवे दिन गोवर्धन लीला महोत्सव, छठे दिन भगवान कृष्ण-रूक्मिणी विवाह महोत्सव और सातवें दिन सुदामा चरित्र व शुकदेव पूजन की कथा के साथ सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। 7 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी। कथा के दौरान रोजाना विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कथा में महिला-पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी और बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा चलेंगे। भागवत कथा में आने-जाने के लिए सीकर शहर समेत आसपास के गांवों से भी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:31 pm

पाली के कल्याण सिंह ने शिक्षा में की पीएचडी:अंग्रेजी शिक्षण पर किया शोध, सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने दी उपाधि

पाली के समग्र शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओर से शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। पाली जिले के टेवाली गांव निवासी और वर्तमान में पाली में रहने वाले कल्याण सिंह ने अंग्रेजी भाषा के उच्चारण, व्याकरण और शिक्षण पद्धति को लेकर अपना शोधकार्य पूरा किया है। कल्याण सिंह ने “राजस्थान में द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी के उच्चारण, व्याकरण एवं शिक्षण पद्धति के प्रति अभिधारकों का प्रत्यक्षण: संबंध और निहितार्थ” विषय पर शोध किया। यह शोध कॉलेज शिक्षा विभाग के अंग्रेजी भाषा विशेषज्ञ डॉ. ए.के. पालीवाल के निर्देशन में पूरा किया गया। 5 जिलों के सरकारी स्कूलों में किया अध्ययन शोध के लिए राजस्थान के पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद और उदयपुर जिलों के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के ELT विशेषज्ञों को शामिल किया गया। अध्ययन के लिए सर्वेक्षण पद्धति का इस्तेमाल किया गया। मातृभाषा से अलग होने के कारण उच्चारण में परेशानी शोध में सामने आया कि विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा से अलग भाषा होने और ध्वन्यात्मक जटिलताओं के कारण अंग्रेजी के उच्चारण और व्याकरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों के सामने भी बलाघात, अनुतान, रूप-विज्ञान और वाक्य-विन्यास जैसी चुनौतियां रहती हैं। मौखिक अंग्रेजी और दृश्य-श्रव्य साधनों पर कम ध्यान अध्ययन में अंग्रेजी शिक्षण के दौरान क्षेत्रीय भाषा आधारित पद्धतियों के अधिक इस्तेमाल, मौखिक अंग्रेजी पर अपेक्षाकृत कम ध्यान और दृश्य-श्रव्य साधनों के सीमित उपयोग की स्थिति भी सामने आई। शोध में यह भी पाया गया कि शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा और उसके शिक्षण को लेकर बनी धारणा का उनके पढ़ाने के तरीके पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अध्ययन ने राजस्थान के संदर्भ में व्यवस्थित शिक्षक प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया है। साथ ही, शोध में स्वदेशी TESL मॉडल ‘PARI’ विकसित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:30 pm

रांची में अब घर के पास मिलेंगी निगम की सभी सेवाएं, शहर में पांच नए अंचल कार्यालय शुरू

रांची नगर निगम ने नागरिकों को घर के पास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 2 अक्टूबर से पांच नए अंचल कार्यालय शुरू किए हैं। इन कार्यालयों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस सहित विभिन्न निगम सेवाओं का निष्पादन किया जाएगा, जिससे मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

जागरण 1 Oct 2026 9:30 pm

जस्टिस इंद्रजीत बोले-भगवान से दिल से मांगो तो मिलता है:मैंने अगस्त में ही सीजे से कहा था- आप राजस्थान आ रहे हो, इन्होंने कहा- आप अंतर्यामी हो

राजस्थान हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल का आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बोलते हुए हाईकोर्ट जयपुर बैंच के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अगर आप सच्चे दिल से भगवान से कुछ मांगते है तो वो देता हैं। मैं 9 अगस्त को चीफ साहब के साथ इंदौर में एक कांफ्रेंस में था। आप मेरे बगल में बैठे थे, मैने कहा-सर आप राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश बनकर आ रहे हैं। आप मुस्कुराए और मुझसे कहा कि आप तो अंतरयामी हो। मैने कहा, नहीं यह मेरी शुभकामनाएं हैं। पहले छत्तीसगढ़ से जस्टिस एमएम श्रीवास्तव जयपुर आए, उन्होने राजस्थान के न्याय जगत को बहुत कुछ दिया। भगवान ने सुनी और आपने यहां चीफ जस्टिस बनकर शपथ ली। सीजे बोले-न्याय में देरी बड़ी चुनौतीस्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ने कहा कि आज न्याय व्यवस्था के सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें मुकदमों का बढ़ता बोझ, न्याय में देरी, बदलती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव और समाज की बढ़ती अपेक्षाएं हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इन परिस्थितियों में हमें अपनी कार्यप्रणाली और सोच को समय के अनुरूप विकसित करना होगा। उन्होने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचित और कमजोर वर्ग तक सुलभ एवं निष्पक्ष न्याय पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए बार और बेंच को मिलकर काम करना होगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच की भूमिका अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उद्देश्य एक ही है, न्याय की प्रतिष्ठा और आमजन का न्याय व्यवस्था में विश्वास। एजी बोले-वकीलों की राय भी ली जाएसमारोह में महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जब मैं वकालत में आया था, उस समय मैंने देखा कि न्यायिक प्रशासन से जुड़े ऐसे फैसले, जिनका संस्थागत प्रभाव होता था अथवा जिनसे अधिवक्ताओं का सीधा संबंध होता था, उनमें बार से अनौपचारिक स्तर पर राय-मशविरा किया जाता था। भले ही निर्णय लेने में बार की आधिकारिक भागीदारी न हो, लेकिन उसका पक्ष और उनकी राय महत्व रखती थी। इसलिए मेरी मुख्य न्यायाधीश से अपेक्षा है कि भविष्य में न्यायिक व्यवस्था और विशेष रूप से अधिवक्ताओं को प्रभावित करने वाले निर्णयों में बार की भागीदारी अथवा कम से कम बार से प्राथमिक स्तर पर सलाह-मशविरा करने की व्यवस्था विकसित की जाए। नए वकीलों के पास बैग रखने की भी जगह नहींसमारोह को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के परिसर में अंतिम बार साल 2011-12 में ई ब्लॉक में वकीलों के लिए चैम्बर बने थे। लेकिन उसके बाद से आज स्थिति काफी बदल गई हैं। आज नए वकीलों के पास अपना लेपटॉप बैग रखने की जगह भी नहीं हैं। उन्होने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार हाईकोर्ट को करीब 30 बीघा जमीन आवंटित है, लेकिन वर्तमान में करीब 23 बीघा भूमि ही हाईकोर्ट के कब्जे में है। शेष 7 बीघा जमीन पर कृषि भवन, सिंचाई विभाग और आयकर भवन के कार्यालय संचालित हैं। लेकिन आज आवश्यकता इस बात की है कि हाईकोर्ट के पास उपलब्ध पूरी भूमि का उपयोग हाईकोर्ट की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप किया जाए।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:29 pm

मेवाड़ के 2 बड़े आस्था केंद्रों के कायाकल्प की तैयारी:ऋषभदेव-ईडाणा माता मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल के लिए सांसद ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

उदयपुर के ऋषभदेव मंदिर और सलूंबर के ईडाणा माता मंदिर की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने इन दोनों प्रसिद्ध मंदिरों को केंद्र सरकार की 'प्रसाद योजना' में शामिल कराने के लिए डिप्टी सीएम दीया कुमारी और पर्यटन सचिव को पत्र लिखा है। सांसद ने राज्य सरकार से इसका प्रस्ताव जल्द केंद्र को भेजने का आग्रह किया है। हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है। अब राज्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही इन मंदिरों के कायाकल्प का काम शुरू हो सकेगा। क्या है 'प्रसाद' योजना और इससे क्या बदलेगा?'प्रसाद' (PRASAD) केंद्र सरकार की एक बेहद खास योजना है। इसका पूरा नाम 'तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान' है। इसके तहत देश के चुनिंदा धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का विकास किया जाता है। इस योजना में शामिल होने के बाद मंदिरों के आसपास विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाती हैं। इसमें शानदार सड़कें, बिजली, पानी, ठहरने के लिए धर्मशालाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय और सौंदर्यीकरण के काम सीधे केंद्र सरकार के बजट से किए जाते हैं। क्यों है इन स्थलों पर विकास की जरूरत?सांसद डॉ. रावत ने अपने पत्र में बताया कि इन दोनों स्थलों पर हर साल देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए वर्तमान सुविधाएं नाकाफी हैं। ईडाणा माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान भारी भीड़ होती है, जिसके लिए बड़ी पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, प्रतीक्षालय और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाओं की जरूरत है। वहीं केसरियाजी में भी विरासत संरक्षण और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में व्यापक काम करने की आवश्यकता है। पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावासांसद का कहना है कि इन दोनों पवित्र स्थलों का व्यवस्थित विकास होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे दक्षिणी राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हस्तशिल्प, होटल, परिवहन और छोटे व्यापारियों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। दोनों मंदिरों का इतिहास और महत्व चमत्कारी 'अग्नि स्नान' वाली ईडाणा माता - सलूंबर जिले में स्थित ईडाणा माता मंदिर पूरे मेवाड़ में अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि देवी मां खुश होने पर खुद ही अग्नि स्नान करती हैं। इस दौरान मंदिर में अचानक भीषण आग धधक उठती है और माता की मूर्ति को छोड़कर बाकी सारा चढ़ावा जलकर भस्म हो जाता है। इस अद्भुत नजारे को देखने और दर्शन के लिए हर साल देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल केसरियाजी - ऋषभदेव मंदिर (केसरियाजी) देश में सांप्रदायिक सौहार्द का सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां जैन समाज के लोग इन्हें प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ के रूप में पूजते हैं, तो वैष्णव हिंदू इन्हें भगवान विष्णु का अवतार मानते हैं। वहीं स्थानीय भील आदिवासी इन्हें 'कालाजी' के रूप में पूजते हैं। मंदिर में भगवान को भारी मात्रा में केसर चढ़ाया जाता है, जिससे इन्हें केसरियाजी भी कहा जाता है। यहां का 800 साल पुराना ऐतिहासिक रथ और रथोत्सव भी बेहद प्रसिद्ध है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:28 pm

यूपी में वीबी-जी रामजी में फर्जीवाड़ा, लबालब सड़कों पर चला कागजी फावड़ा; श्रमिकों ने खोली पोल

उत्तर प्रदेश में वीबी-जी रामजी योजना (पूर्व मनरेगा) में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां भारी बारिश के दौरान भी लाखों श्रमिकों को कागजों पर काम करते दिखाया गया।

जागरण 1 Oct 2026 9:24 pm

साइबर ठगों को अकाउंट किराए पर दिया,आरोपी गिरफ्तार:फ्रॉड के लाखों रुपए आए,बदले में 15 हजार रुपए कमीशन मिला

सीकर की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को अपना अकाउंट किराए पर देने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए का लेनदेन हुआ। इसके बदले उसे 15 हजार रुपए कमीशन मिला था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साइबर थाना DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि साइबर क्राइम की स्टेट विंग से इनपुट मिला था कि गोरधनपुरा के रहने वाले संजय सैनी(20) पुत्र इंद्राज सैनी के अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान में आरोपी संजय को उसके गांव से पकड़कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने साइबर ठग गिरोह से जुड़े किसी आदमी को केवल 15 हजार रुपए कमीशन के लालच में अपना अकाउंट किराए पर दिया था। जिसके बाद साइबर ठगों ने अकाउंट में फ्रॉड के लाखों रुपए के लेनदेन किए। DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि किसी आदमी ने अपना अकाउंट साइबर ठगों को किराए पर दे दिया और उसके अकाउंट में 1 रुपया भी साइबर फ्रॉड का आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI दीनदयाल,ताराचंद,कॉन्स्टेबल दिलावर,भागीरथ और आनंद का योगदान रहा। साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान में 8 हजार लोगों को जागरूक किया DYSP विनोद श्योराण ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सीकर पुलिस के द्वारा साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत मैराथन दौड़ सहित आयोजन किए गए। जिनमें कुल 8 हजार लोगों को जागरूक किया गया है। रेप का आरोपी गिरफ्तार सीकर पुलिस ने रेप के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के द्वारा अपनी परिचित युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया गया था।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:23 pm

छठ पर मुजफ्फरपुर जंक्शन में बदलेगी व्यवस्था, ट्रेन का इंतजार अब प्लेटफार्म पर नहीं

छठ पर्व पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए 9510 वर्गफीट का अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। यात्री अब ट्रेन आने और प्लेटफॉर्म पर जगह होने के बाद ही समूहवार आगे भेजे जाएंगे, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा।

जागरण 1 Oct 2026 9:23 pm

नकुड़ तहसील में नई तैनाती:2019 बैच के पीसीएस योगेश ने संभाली कमान

सहारनपुर के नकुड़ तहसील मुख्यालय में नवागत उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गॉड ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने की बात कही। योगेश कुमार गॉड 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की थी। सहारनपुर में तैनाती से पहले वे पीलीभीत, देवरिया, लखनऊ और कौशांबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सहारनपुर जिले में यह उनकी पांचवीं पोस्टिंग है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत एसडीएम ने तहसील कार्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य करते हुए जनसमस्याओं के निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:23 pm

प्रयागराज कमिश्नर ने ईओ को सफाई, पेयजल सुधारने को कहा:सभी नगर निकायों को 2 अक्टूबर तक गंदगी वाले स्थानों की रिपोर्ट देनी होगी

नगर निकायों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए गुरुवार को प्रयागराज के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में मंडल के सभी जनपदों की नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कमिश्नर ने सभी ईओ से कहा कि वह सफाई, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, कर-करेतर राजस्व वसूली और जनसुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाही न करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनउपयोगी कार्य के लिए समय-सीमा तय करते हुए उसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सभी नगर पंचायतों में गंदगी वाले संवेदनशील स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) का तत्काल चिन्हांकन कर दो अक्टूबर तक रिपोर्ट देने को कहा है। इसके अलावा तीन अक्टूबर की सुबह तक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह में लगे वाहनों की संख्या, नियमित उठान, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण तथा मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) की सचित्र रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सड़कों की सफाई अगले तीन दिनों में और पूरे नगर क्षेत्र का व्यापक सफाई अभियान दस अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराना होगा। सफाई कर्मियों को जैकेट-दस्ताने और बीमा अनिवार्यमंडलायुक्त ने सफाई कर्मियों के हित और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सफाई कर्मियों को काम के दौरान दस्ताने, जैकेट और सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही, जोखिमभरे वातावरण को देखते हुए शत-प्रतिशत सफाई कर्मियों का बीमा कराने के आदेश दिए गए। मौसमी व मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी नगर पंचायतों में एंटी-लार्वा का छिड़काव, नियमित फॉगिंग और अगले गुरुवार तक सभी नालों की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। ओवरहेड टैंकों की जांच करें ईओ, परखेंगे क्लोरीन की मात्राआमजन तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसके तहत आगामी रविवार, चार अक्टूबर को सभी अधिशासी अधिकारी स्वयं ओवरहेड टैंकों का औचक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पानी में डाली जाने वाली क्लोरीन की मात्रा और गुणवत्ता की गहनता से जांच होगी, जिसकी फोटो सहित रिपोर्ट रविवार शाम तक मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। पेयजल पाइपलाइनों में लीकेज और दूषित जल की स्थिति पर विस्तृत जांच रिपोर्ट 10 दिनों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों से हटवाएं अवैध कब्जाअवैध कब्जों पर नकेल कसते हुए मंडलायुक्त ने शासकीय भूमि और विशेषकर तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमणों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। पुराने अतिक्रमणों पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई होगी, जिसकी समय-सारिणी एडीएम छह अक्टूबर तक सौंपेंगे। निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए कर-करेतर (टैक्स व नॉन-टैक्स) राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा कांशीराम आवास योजना में केवल पात्र लाभार्थियों का निवास सुनिश्चित करने की जांच कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। आवारा पशुओं के सींगों पर लगेंगे रिफ्लेक्टरसड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। मंडलायुक्त ने आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ ही रात्रि के समय विचरण करने वाले पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट और रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था से रात के अंधेरे में वाहन चालकों को पशु दूर से ही नजर आ जाएंगे, जिससे भीषण सड़क हादसों को टाला जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:22 pm

रकराना के प्रधान से लखनऊ की टीम तक अनूप:अलीगढ़ के भाजपा नेता हाथरस सांसद अनूप प्रधान को एससी मोर्चा में BJP ने दी प्रदेश की कमान

गांव की प्रधानी से शुरू हुई सियासत अब प्रदेश भाजपा संगठन तक पहुंच गई है। हाथरस से भाजपा सांसद अनूप प्रधान को पार्टी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र के पिसावा इलाके के रकराना गांव से निकले अनूप प्रधान के राजनीतिक सफर में यह एक और बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी है। खास बात यह है कि उनकी राजनीतिक जमीन अलीगढ़ में तैयार हुई और मौजूदा संसदीय पहचान हाथरस से है। ऐसे में एससी मोर्चे की प्रदेश टीम में उनकी नियुक्ति को अलीगढ़ और हाथरस के एससी वर्ग के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने के नजरिए से भी देखा जा रहा है।प्रधानी से शुरू हुई सियासत, भाजपा संगठन ने पकड़ा हाथअनूप प्रधान ने राजनीति की शुरुआत गांव की प्रधानी से की। रकराना गांव के प्रधान बनने के बाद भाजपा संगठन की नजर उन पर पड़ी। उन्हें भाजपा एससी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद संगठन में लगातार काम करते हुए वह भाजपा एससी मोर्चा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष तक पहुंचे।संगठन में काम करने के दौरान उनकी पकड़ खैर विधानसभा क्षेत्र के साथ एससी समाज में भी बनी। 2012 में भाजपा ने पहली बार उन्हें खैर की एससी आरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया। चुनाव में हार मिली, लेकिन संगठन और क्षेत्र में सक्रियता जारी रही। यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े आंदोलन में भी वह सक्रिय रहे। किसान और एससी समाज के बीच लगातार संपर्क ने उनकी राजनीतिक पहचान को मजबूत किया।2017 में पहली जीत, फिर मंत्री पद तक पहुंचे2017 में भाजपा ने उन्हें दोबारा खैर से टिकट दिया। इस बार अनूप प्रधान ने जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे। 2022 में पार्टी ने फिर उन पर भरोसा जताया और उन्होंने दूसरी बार खैर सीट जीती। इसके बाद उन्हें प्रदेश सरकार में राजस्व राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली।विधायक से मंत्री बनने के बाद उनकी राजनीतिक पहचान अलीगढ़ से आगे बढ़ी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें हाथरस की एससी आरक्षित सीट से मैदान में उतारा। पार्टी ने मौजूदा सांसद राजवीर सिंह का टिकट बदलकर अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया। अनूप प्रधान चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और अब सांसद के साथ प्रदेश संगठन में भी जिम्मेदारी मिल गई है।अब सांसद के साथ संगठन की भी जिम्मेदारीनई जिम्मेदारी पर अनूप प्रधान ने कहा कि भाजपा ने उन्हें गांव के प्रधान से लेकर विधायक, मंत्री और सांसद तक पहुंचाया है और अब एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह राजनीतिक शुरुआत से ही संगठन के लिए काम करते आए हैं और आगे भी पार्टी के हित में काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एससी वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।अलीगढ़ की सियासी जमीन, हाथरस का संसदीय आधारअनूप प्रधान की नियुक्ति का स्थानीय कनेक्शन भी खास है। उनकी सियासी शुरुआत अलीगढ़ के खैर क्षेत्र से हुई। दो बार खैर से विधायक रहे और इसी दौरान संगठन में उनकी पहचान एससी मोर्चे के नेता के तौर पर बनी। इसके बाद हाथरस से सांसद बनने के बाद अब उन्हें प्रदेश एससी मोर्चे में जिम्मेदारी मिली है।यानी भाजपा संगठन में उनकी भूमिका अब खैर-अलीगढ़ की जमीनी राजनीति से निकलकर हाथरस और प्रदेश स्तर तक पहुंच गई है। एससी आरक्षित लोकसभा सीट से सांसद होने के साथ एससी मोर्चे में प्रदेश पद मिलने से उनके सामने अब संगठन की जिम्मेदारी का दायरा भी बढ़ गया है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:21 pm

आलीराजपुर के 145 श्रद्धालु उत्तराखंड में रास्ते में फंसे:ट्रेवल एजेंसी ने रोक दी बसें, यात्रा आयोजक पर पिछला पैसा बकाया बाकी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के आलीराजपुर और जोबट क्षेत्र के करीब 145 श्रद्धालु एक विवाद के चलते रास्ते में ही फंस गए। बद्रीनाथ से लगभग 75 किलोमीटर दूर मायापुर गांव में ट्रैवल एजेंसी ने सभी बसों को रोक दिया। ट्रैवल एजेंसी और यात्रा आयोजक के बीच पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर चल रही खींचतान की वजह से बुजुर्गों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 5100 रुपए में तय हुई थी यात्रा, वापसी में रोका रास्ता जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को आलीराजपुर से केवलरामदासजी महाराज की अगुवाई में 'श्री केवलराम मानस यात्रा' रवाना हुई थी। करीब दो हफ्ते की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग और यमुनोत्री के दर्शन कराने का प्लान था, जिसके लिए हर यात्री से 5100 रुपए लिए गए थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद ट्रैवल एजेंसी के जरिए आगे की बसों का इंतजाम किया गया था। बद्रीनाथ के दर्शन करके लौटते समय बुधवार को मायापुर में ट्रैवल एजेंसी संचालक ने बसें खड़ी करवा दीं। एजेंसी का कहना था कि यात्रा आयोजक पर पिछला बकाया पैसा बाकी है और जब तक पूरा भुगतान नहीं होता, बसें आगे नहीं बढ़ेंगी। अचानक बसें रुकने और कोई दूसरा साधन न मिलने से यात्री बुधवार से ही फंसे रहे, जहां उन्हें खाने-पीने और रहने की काफी दिक्कत उठानी पड़ी। आलीराजपुर प्रशासन आया एक्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने तुरंत उत्तराखंड के चमोली कलेक्टर से फोन पर संपर्क किया। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए भी बातचीत की गई। प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैवल एजेंसी और यात्रा आयोजक के बीच बातचीत शुरू कराई। बातचीत के बाद सुलझा मामला प्रशासन और पुलिस की मध्यस्थता के बाद यात्रा आयोजक महाराज से भी बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भुगतान का विवाद सुलझा लिया गया है और सभी श्रद्धालुओं को सुबह तक सुरक्षित आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। आलीराजपुर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से घंटों से परेशान श्रद्धालुओं और उनके चिंतित परिजनों ने राहत की सांस ली है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:20 pm

कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस:शास्त्री जयंती पर जुटेंगे कायस्थ परिवार और शहर के गणमान्य

बरेली में हम कायस्थ संस्था की ओर से 2 अक्टूबर की शाम होटल किंग हेरिटेज, बीसलपुर रोड में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपुरुष लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाएगी। समारोह शाम 7 बजे शुरू होगा। सांस्कृतिक संध्या में मंगल स्वर बैंड की ओर से सूफी और रेट्रो रॉक संगीत की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में संस्था से जुड़े कायस्थ परिवारों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में नगर के उद्योगपतियों, चिकित्सकों, व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार समारोह को सांस्कृतिक और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। संगीत प्रस्तुति के साथ अतिथियों और संस्था से जुड़े परिवारों के बीच सहभागिता का अवसर भी रहेगा। कार्यक्रम देर रात तक चलने की संभावना है। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सदस्यों में उत्साह है।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:20 pm

हरियाणा के ग्रुप-डी कर्मचारियों को बड़ी राहत, काडर बदलने पर नहीं जाएगी सीनियरिटी; नायब सरकार ने किया क्लियर

हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 4/2018 के तहत चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का काडर बदलने से उनकी वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी।

जागरण 1 Oct 2026 9:19 pm

डीएम ने टांडी दौराला और भरोटा स्कूलों का औचक निरीक्षण:बच्चों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए

मेरठ में डीएम डॉ. वीके सिंह ने गुरुवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडी दौराला तथा भरोटा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में शैक्षिक और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों से बात कर उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। विद्यार्थियों के जवाबों पर डीएम ने उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों को पेन बांटकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, शौचालयों, पेयजल, मिड-डे मील और रिनोवेशन कार्यों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए इन्हें बेहतर बनाए रखने को कहा। इस दौरान डीएम छात्रा रितिका (पुत्री अशोक) के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और अभिभावकों से स्कूल सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था बनाने की कोशिशें जारी हैं। मॉडल स्कूल बनाने पर भी काम चल रहा है, ताकि उन्हें आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:19 pm

औरैया में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:पोस्टर बनाकर बच्चों ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश

औरैया के फफूंद में गांधी जयंती के अवसर पर द बचपन-ए मॉडर्न प्ले स्कूल में बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जाना। इस दौरान बच्चों ने गांधी जी के प्रसिद्ध चश्मे के चित्र बनाए और गांधी जयंती से जुड़े पोस्टर हाथों में लेकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन जैसे आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। बच्चों को इन मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम प्रबंधक पीके दीक्षित और निदेशक दीपक दीक्षित के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

दैनिक भास्कर 1 Oct 2026 9:18 pm