डिजिटल समाचार स्रोत

...

आईडी हैक होने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक:अलीगढ़ में दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा-हैकर ने कंट्रोल कर ली मेरी जिंदगी

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी की शिवलोक कॉलोनी निवासी ललित (27) ने आईडी हैक होने पर डाटा लीक होने के डर से शनिवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जांच में जुटी पुलिस को युवक का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिससे पता चलता है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी ईमेल आईडी और सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने के कारण गहरे मानसिक तनाव में था। ​मरने से पहले ललित ने दो पन्नों का एक अंग्रेजी में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पर्सनल डाटा लीक होने का जिक्र किया है। ​तड़के 4 बजे मौत की सूचना ललित के पिता वीरेंद्र सिंह भाजपा के एक जनप्रतिनिधि के कार्यालय सहयोगी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ललित शनिवार रात करीब 3:30 बजे बिना बताए घर से पैदल निकल गया था। तड़के करीब 4:18 बजे रेलवे गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी कि डोरी नगर के पास अप वैशाली एक्सप्रेस के सामने एक युवक ने छलांग लगा दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त की। ​सुसाइड नोट में हैकिंग का पूरा कच्चा चिट्ठा ​ललित ने सुसाइड नोट में बताया कि 7 अप्रैल के बाद उसकी डिजिटल लाइफ पूरी तरह उसके नियंत्रण से बाहर हो गई थी। ललित ने लिखा कि 7 अप्रैल की सुबह 9:15 बजे के बाद उसकी जीमेल आईडी का नाम बदल दिया गया और अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति के नियंत्रण में चला गया। संदिग्ध नंबरों से डाउनलोड हुई ​पास-की उसने नोट में जिक्र किया कि अलग-अलग संदिग्ध नंबरों से उसके फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की 'पास-की' डाउनलोड की गई थीं। ललित ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखा कि 'Find My Device' के जरिए उसने अपने ही दूसरे मोबाइल से पुराने अकाउंट डिलीट करने की कोशिश की, लेकिन हैकर ने पासवर्ड हैक कर पूरा कंट्रोल ले लिया। ​प्राइवेट डेटा लीक होने का डर सुसाइड नोट में ललित ने लिखा कि उसे अपनी निजी जानकारी और सामग्री सार्वजनिक होने का डर सता रहा है। ​परिजन ने पुलिस को बताया कि ललित पिछले तीन दिनों से बेहद खामोश और परेशान था। वह बार-बार अपने फोन को देख रहा था और उसे लग रहा था कि कोई उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। उसने कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों का भी सुसाइड नोट में जिक्र किया है, जिन्हें अब पुलिस और साइबर सेल को सौंप दिया गया है।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 1:01 am

यूपी में जजों के ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गए:इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 1086, न्यायिक अधिकारियों का तबादला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। हाईकोर्ट ने यूपी के 1086 जजों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। ये ट्रांसफर जिला अदालतों में कामकाज को सुव्यवस्थित करने के लिए किए गए है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से जारी की गई लिस्ट में 408 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (ADJ), 277 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 401 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जारी हुई अधिसूचना वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अब नए रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) होंगे। ये सभी ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली के आदेश पर किए गए है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनजीत सिंह श्योराण की तरफ से न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 15 तक चार्ज सौंप देंगेआदेशानुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच में तैनात अधिकारी 15 अप्रैल की दोपहर तक अपनी मौजूदा पोस्ट का चार्ज सौंप देंगे और इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ बेंच से ईमेल के ज़रिए अपनी नई पोस्टिंग का चार्ज ले लेंगे। उन्हें कोर्ट की इजाज़त से हाईकोर्ट से रिलीव कर दिया जाएगा और तब तक वो हाईकोर्ट से जुड़े रहेंगे। जानिये कौन कहां गए इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ट्रांसफर किए जजों की ट्रांसफर लिस्ट अपलोड कर दी गई है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करना है। ट्रांसफर लिस्ट में प्रदेश के हर जिले के न्यायिक अधिकारी शामिल है। ट्रांसफर की गई लिस्ट में मुख्य रूप से रजिस्ट्रार के नाम भी शामिल है जिसमें भागीरथ वर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज/स्पेशल जज, सीतापुर को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (स्टेशनरी), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश तिवारी-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, बलिया को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (क्रिमिनल), इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रधान पीठ बनाया गया है। लंबी है लिस्ट वरुण मोहित निगम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बुलंदशहर, को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (न्यायिक) (लिस्टिंग) नियुक्त किए गया है। देवेंद्र नाथ गोस्वामी, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, संत कबीर नगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (नजारत) बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार-II, स्पेशल जज/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, लखनऊ को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (अकाउंट), इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच, बनाया गया है। निशांत सिंगला, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट), मुजफ्फरनगर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जॉइंट रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (इंस्पेक्शन) बनाया गया है। मयूर जैन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (लिस्टिंग), इलाहाबाद हाईकोर्ट को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है। पवन कुमार शर्मा-I, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया जाएगा। मान वर्धन, रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (सिलेक्शन और अपॉइंटमेंट/सीनियरिटी), इलाहाबाद हाईकोर्ट को रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) (कंप्यूटर), इलाहाबाद हाईकोर्ट बनाया गया है।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:33 am

डीएम परवल हरियाणा, डीएम अलीगढ़ से मांगा हलफनामा:अलीगढ़ और हरियाणा सीमा विवाद में फंसी क्रिस्टल बायोटेक की जमीन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कंपनी याचिका प्रकाश बाजपेई बनाम मेसर्स क्रिस्टल बायोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मामले में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की अदालत में चली इस कार्यवाही के दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सीमा परिवर्तन के कारण जमीन के मालिकाना हक को लेकर पेंच फंस गया है। सुनवाई के दौरान अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित हुए और एक शपथ पत्र दाखिल किया। अपर महाधिवक्ता ने कहा सीमा में बदलाव हुआ अपर महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश (सीमा परिवर्तन) अधिनियम, 1979 लागू होने के बाद सीमाओं में बदलाव हुआ था। इस परिवर्तन के तहत 395.72 एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश राज्य को हस्तांतरित की गई थी, जिसमें से 1.28 एकड़ जमीन विभिन्न व्यक्तियों की है और शेष जमीन ग्राम सभा की संपत्ति मानी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस सेल डीड के आधार पर ऑफिशियल लिक्विडेटर (ओ एल ) कब्जा लेने का प्रयास कर रहे हैं, वह 1995 से 1997 के बीच हरियाणा में निष्पादित की गई थी, जबकि यह भूमि उससे काफी पहले उत्तर प्रदेश को हस्तांतरित हो चुकी थी। कड़ा विरोध कर दी गईं दलीलें दूसरी ओर, ऑफिशियल लिक्विडेटर के वकील ने इस दलील का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि 23 जुलाई 2018 को दोनों राज्यों के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक कब्जा लिया गया था। उन्होंने नक्शे का हवाला देते हुए दावा किया कि केवल 8 एकड़ जमीन हरियाणा में है और बाकी उत्तर प्रदेश में स्थित है, इसलिए अधिकारियों को कब्जा सौंपना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने पलवल (हरियाणा) के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत शपथ पत्र के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही, अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट को अगली सुनवाई की तारीख 4 मई 2026 तक यह बताने को कहा गया है कि जमीन हस्तांतरण के बाद उसे अधिसूचित करने के लिए क्या कदम उठाए गए और वर्तमान में उस जमीन का रख-रखाव कौन कर रहा है। अदालत ने अगली तारीख के लिए अलीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी है।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:26 am

जेजेएम घोटाले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल से 10-घंटे पूछताछ:एसीबी ने तैयार कर रखे थे 125 सवाल, जवाब देने से किया इनकार; भूमिका से भी मुकरे

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शनिवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में अरेस्ट रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल से करीब 10 घंटे पूछताछ की। एसीबी की ओर से तैयार कर रखे 125 सवालों के जवाब देने से इनकार करने के साथ ही सुबोध अपनी भूमिका से भी मुकरे। एसीबी की ओर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल से 960 करोड़ रुपए के टेंडर घोटाले को लेकर शनिवार को पूछताछ की गई। एसीबी की टीम की ओर से करीब 10 घंटे पूछताछ की गई, जिसमें फेक सर्टिफिकेट पर भी सवाल किए गए। इसके साथ ही इरकॉन के फेक सर्टिफिकेट और टेंडर घोटाले से जुड़े अहम सवाल भी पूछे गए। पूछताछ के दौरान मासूस दिखाई दिए सुबोध अग्रवाल की आंखें भर आईं। कुछ सवालों के जवाब देने से इनकार करने के साथ ही वह अपनी भूमिका से भी मुकर गए। एसीबी ने पहले से ही 125 सवाल तैयार कर रखे थे। अब मिले जवाबों के आधार पर नए सवाल तैयार किए जा रहे हैं, जिन पर रविवार को फिर पूछताछ होगी। कई इंजीनियरों की भूमिका आई सामने13 अप्रैल तक एसीबी रिमांड पर चल रहे सुबोध अग्रवाल से पूछताछ जारी है। एसीबी टेंडर अनियमितताओं और फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर दिए गए अनुचित लाभ की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ में विभागीय कई इंजीनियरों की भूमिका भी सामने आई है।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:20 am

ग्वालियर में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर:दोस्तों ने विवाद के बाद मारा चाकू, लिवर में फंसा, जयपुर रेफर

ग्वालियर में एक युवक पर उसके ही दोस्तों ने चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। तीनों दोस्त साथ बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर दो दोस्तों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के लिवर में जा फंसा, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कड़खाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार लक्कड़खाना निवासी आशीष खटीक अपने दोस्तों अंशु शाक्य और रमन वाल्मीकि के साथ शनिवार को बैठा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते अंशु और रमन ने चाकू निकालकर आशीष पर हमला कर दिया। चाकू सीने और पेट के बीच में लगते हुए लिवर में जा फंसा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि आशीष वहीं घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जयपुर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने जांच शुरू कर दी है। घायल और परिजन के शहर से बाहर होने के कारण फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के लौटते ही बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:13 am

पुलिस आरक्षक-अधिवक्ता का हुआ विवाद:दोनों में मारपीट का CCTV, वकील का आरोप- पुलिस नहीं दर्ज हो रही है FIR

जबलपुर में मामूली विवाद को लेकर जिला न्यायालय के अधिवक्ता और पुलिस आरक्षक के बीच जमकर लड़ाई हुई। हंगामा होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और लड़ाई को शांत करवाया। जानकारी लगते ही अधिवक्ता के साथी मौके पर पहुंचे और फिर थोड़ी देर बाद सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इधर, पुलिस आरक्षक ने भी अधिवक्ता पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन स्थित समीक्षा टाउन का है, जहां शनिवार रात को बच्चों के बीच हुए विवाद पर बड़े आमने-सामने आ गए। विवाद और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रात तीन घंटे तक थाने में वह बैठे रहे जिला न्यायालय में पैरवी करने वाले पकंज कुमार शर्मा का कहना है कि शनिवार शाम को कैंपस में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। बच्चों की आवाज सुनने के बाद पकंज और पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी जो कि मदनमहल थाने मे पदस्थ है, वह भी बाहर निकल आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी जो कि पड़ोस में ही प्रकाश सराठे के घर पर किराए से रहते हैं, उन्होंने मामूली बात पर उके साथ मारपीट की है। अधिवक्ता का कहना है कि रात तीन घंटे तक थाने में वह बैठे रहे, पर उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। गाली-गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि विवाद शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ था। अचानक ही पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी सामने आया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, इसके बाद भी वह मारता रहा। अधिवक्ता का कहना है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचा, तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मीयों ने एफआईआर ना दर्ज करते हुए समझौता करने का दवाब बनाया। उनका कहना है कि थाने में जो पुलिसकर्मी की ड्यूटी एफआईआर करने की होती है, उसे भी वहां से इसलिए अलग कर दिया गया कि वह शिकायत ना लिख सके। अधिवक्ता पकंज कुमार शर्मा की और से पुलिस को सीसीटीवी भी सौंपे गए है। जिसमें कि विवाद हो रहा है। अधिवक्ता के साथ मारपीट की जानकारी लगते ही उनके साथी भी सिविल लाइन थाने पहुंच गए। सीएसपी सोनू कुर्मी का का कहना है कि दोनों और से शिकायत दी गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले है। जांच करवाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:09 am

नर्सिंग पदों की भर्ती पर हाई कोर्ट की सख्ती:भर्ती विज्ञापन में विरोधाभास, कोर्ट ने दिए आवेदन स्वीकार करने के निर्देश

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों की भर्ती से जुड़ी याचिका पर महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट विरोधाभास है, जिससे प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण प्रतीत होती है। जस्टिस जय कुमार पिल्लई ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर श्रेणी में आवेदन करने की अनुमति दी जाए और संबंधित विभाग उनके आवेदन स्वीकार करे। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर होने वाला कोई भी चयन अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विज्ञापन के एक भाग में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि अन्य भाग में आरक्षण संबंधी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस विरोधाभास को देखते हुए कोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा होती है, तो याचिकाकर्ताओं के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी स्वीकार किए जाएं। प्रकरण में प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत समय में जवाब प्रस्तुत नहीं होने की स्थिति में याचिका स्वतः निरस्त मानी जाएगी। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट जीतेन्द्र वर्मा ने पैरवी की। ये खबर भी पढ़ें… इंस्टाग्राम चैट प्राइवेट नहीं रहेगी... इंदौर हाईकोर्ट में लगी याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में 8 मई से समाप्त हो रही इंस्टाग्राम की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवा को लेकर एक जनहित याचिका लगी है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इससे उपभोक्ता की निजता का हनन हो सकता है।पूरी खबर पढ़ें

दैनिक भास्कर 12 Apr 2026 12:02 am

रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटों ने मारी गोली:अलीगढ़ के अंडला में देर रात युवक पर किया हमला, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के बेटों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली युवक के गले और हाथ में लगी है, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, घटना की जानकारी एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ​10 दिन पहले भी हुई थी कहासुनी ​अंडला निवासी प्रमोद पुत्र रामस्वरूप और पूर्व प्रधान वीनू के बेटे सागर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 10 दिन पहले भी दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई थी। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल था। शनिवार को जब प्रमोद तेहरा मोड़ के पास था, तभी सागर अपने भाई के साथ वहां पहुंचा। ​गाली-गलौज के बाद चलाई गोली पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले प्रमोद को गाली-गलौज की और फिर तमंचा निकालकर फायर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो राउंड फायरिंग हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम रितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पूर्व प्रधान हिरासत में ​पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कों के पिता और पूर्व प्रधान वीनू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा लोगों से भी घटना के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करने में लगी हुई है। पहले थे दोनों दोस्त सीओ खैर संजीव तोमर ने बताया कि पुरानी रंजिश में फायरिंग की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल और आरोपी पहले दोस्त थे। युवक को एक गोली लगी है और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:55 pm

अयोध्या में वैश्विक शांति के लिए हवन किया गया:डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्टडी ग्रुप के 101 रामलला के भक्त शामिल हुए

डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में दिल्ली स्टडी ग्रुप के 101 रामलला अनुयायियों, जिनमें सिंगापुर के 6 नागरिक भी शामिल थे, ने अयोध्या में वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की और हवन का आयोजन किया।डॉ. जौली दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें वैश्विक भारत ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी जाना जाता है। अपनी चौथी अयोध्या तीर्थयात्रा के दौरान, सभी सनातन धर्म के श्रद्धालुओं ने अयोध्या राम मंदिर का दौरा किया और रामलला के चरणों में नमन किया। आरएसएस प्रचारक चंपत राय ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने 23 अप्रैल 2023 को दुनिया के 156 देशों से एकत्रित समुद्र और नदी के जल से आयोजित अयोध्या राम मंदिर जलभिषेक के लिए डॉ. जौली की प्रशंसा की। उन्होंने इसे अयोध्या में अब तक का एक ऐतिहासिक और अनूठा कार्यक्रम बताया। इसके अलावा, राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या राम मंदिर का निर्माण 1000 वर्षों से भी अधिक समय तक टिकने के लिए किया गया है। इसकी पूर्व-निर्माण योजना और योजना आधुनिक वास्तुकला तकनीकों के अनुरूप है। मंदिर की मजबूत संरचना किसी भी आंधी, तूफान, भारी बारिश, त्रासदी, उच्च तीव्रता वाले भूकंप और झटकों का सामना कर सकती है। लेकिन ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से मंदिर को कभी भी नुकसान नहीं पहुंच सकता और न ही नष्ट किया जा सकता है। उपस्थित सभी राम भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की।सभी ने वैश्विक शांति, भाईचारे और मित्रता के लिए प्रार्थना की और अमेरिका- इजराइल-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्धों की तत्काल समाप्ति की कामना भी ।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:40 pm

कमला नेहरू अस्पताल पहली बार सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट:डॉ बोले-BMT से रक्त कैंसर, थैलेसिमिया व अप्लास्टिक एनीमिया का इलाज संभव

कमला नेहरू अस्पताल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार बोन मैरों ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सफलतापूर्वक किया गया। कैंसर से जूझ रहे मरीज ने अब पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अस्पताल की छुट्टी ले ली है। शनिवार को अस्पताल सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मंजू चंद्रा ने इसकी जानकारी दी। डॉ. चंद्रा ने बताया कि कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मानस मुकुल के नेतृत्व में पट्टी प्रतापगढ़ के 62 वर्षीय मरीज पर 17 मार्च को यह ट्रांसप्लांट किया गया। गहन चिकित्सा निगरानी के बाद सफल ऑपरेशन हुआ। अस्पताल में संक्रमण मुक्त वातावरण और उच्च सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया गया। नौ अप्रैल को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब रक्त कैंसर, थैलेसिमिया व अप्लास्टिक एनीमिया (Aplastic Anemia) के गंभीर मरीजों को दूसरे शहरों नहीं जाना पड़ेगा। यह उपलब्धि इलाके के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। वहीं अस्पताल के डायरेक्टर हरिओम सिंह ने भी गर्व का पल बताया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट क्या है? बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें क्षतिग्रस्त या बीमार बोन मैरो (अस्थि मज्जा) को स्वस्थ स्टेम सेल्स से बदल दिया जाता है। यह मुख्य रूप से ब्लड कैंसर जैसे ल्यूकीमिया, लिंफोमा, मल्टीपल मायलोमा जैसी बीमारियों में किया जाता है, जहां बोन मैरो सही रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता। डॉ. मानस दुबे के अनुसार, यह प्रक्रिया मरीज के स्टेम सेल्स को पहले निकालकर, हाई डोज कीमोथेरेपी देने के बाद दोबारा ट्रांसफ्यूज करने से पूरी होती है। यह दो प्रकार का होता है। ऑटोलॉगस (मरीज के अपने स्टेम सेल्स) और एलोजेनिक (डोनर के स्टेम सेल्स, जहां HLA मैचिंग जरूरी है)। कब जरूरी होता है ट्रांसप्लांट? यह तब किया जाता है जब कीमोथेरेपी या अन्य उपचार बोन मैरो को स्थायी नुकसान पहुंचा दें या बीमारी बोन मैरो को प्रभावित करे, जैसे ल्यूकीमिया, लिंफोमा, थैलेसीमिया या अप्लास्टिक एनीमिया में। मल्टीपल मायलोमा में कीमोथेरेपी के बाद ऑटोलॉगस ट्रांसप्लांट स्टैंडर्ड थेरेपी है। किसी भी उम्र में ब्लड कैंसर हो सकता है, लेकिन मल्टीपल मायलोमा ज्यादातर बुजुर्गों में होता है। फिटनेस लेवल महत्वपूर्ण है - 65-70 वर्षीय स्वस्थ मरीज को ट्रांसप्लांट योग्य माना जा सकता है, जबकि कमजोर स्वास्थ्य (जैसे डायबिटीज, हृदय रोग) वाले को जोखिम अधिक होता है। प्रक्रिया और समयावधि स्टेम सेल्स को इंजेक्शन से ब्लड में मोबिलाइज कर एफेरेसिस मशीन से निकाला जाता है, फिर हाई डोज कीमोथेरेपी के बाद 30-90 मिनट में ट्रांसफ्यूज किया जाता है। अस्पताल में औसतन 1 महीने रहना पड़ता है, क्योंकि संक्रमण का खतरा अधिक होता है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:40 pm

कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूरा:एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी

कानपुर देहात में पुलिस व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थाना गजनेर क्षेत्र के अंतर्गत पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश और पहल पर संपन्न हुआ। शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जीर्णोद्धार किए गए चौकी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस जीर्णोद्धार से न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर और मजबूत पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। जनपद पुलिस जनता के हित में और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:32 pm

अयोध्या के भव्य राममंदिर स्थित गणेश मंदिर पर ध्वजारोहण:राममंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और निर्माण ऐजेंसी एलएंडटी के अधिकारी शामिल रहे

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित प्रथम पूज्य गणेश जी के मन्दिर पर आज ध्वज आरोहण किया गया। निर्माण एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख दायित्व धारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करने वालों में एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद मेहता,सुजितदास शाहा, टाटा से रमेश कुमार, परियोजना निदेशक विनोद शुक्ला, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी, विनय सिंह आदि सम्मिलित रहे। तीर्थ क्षेत्र महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, व्यवस्था से जुड़े गोपाल नागरकट्टे तथा अन्य अनेक लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:30 pm

कंटेनर ने मैजिक को मारी टक्कर, चालक की मौत:इटावा जा रही बारात के वाहन को ढाबे के सामने रोका था, एक घायल

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने एक सड़क हादसे में मैजिक चालक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक की पहचान भोगनीपुर निवासी ताकिर उर्फ भूरा (45) के रूप में हुई है। वह मैजिक वाहन चला रहा था, जिसमें पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात इटावा जा रही थी। बारातियों ने रास्ते में चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने वाहन रोका था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ट्रक टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया और उसने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:24 pm

अधिवक्ता मौत मामले की सीएम योगी से शिकायत:वकील के बेटे के साथ सीएम से मिले विधायक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

देवरिया के बरहज तहसील क्षेत्र में एक अधिवक्ता की मौत मामले में एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई है। विधायक दीपक मिश्र शाका ने वकील के बेटे के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह घटना चकनाली पर सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई थी। बरहज अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है मौके पर मौजूद तत्कालीन एसडीएम विपिन द्विवेदी ने उन्हें धमकाया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। हालांकि, एसडीएम ने इन आरोपों को निराधार बताया। घटना के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम, लेखपाल और ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। वकील के बेटे प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले को लेकर विधायक दीपक मिश्र शाका ने मृतक के पुत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:23 pm

कौशांबी में घर से 3 लाख की चोरी:दावत में गए थे सभी लोग, लौटे तो कैश और जेवर गायब थे; चौकी से 100 मीटर दूर वारदात

कौशांबी के भरवारी में एक परिवार के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार रात एक दावत में शामिल होने गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत करीब 3 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। यह घटना पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 17 स्थित सरजूदास नगर मोहल्ले की है। यहां के निवासी हाफिज बादशाह पुत्र बदरुद्दीन खान अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार शाम करीब 7 बजे भरवारी के एक गेस्ट हाउस में दावत में गए थे। रात लगभग 10 बजे जब परिवार दावत से लौटा, तो उन्होंने अपने घर का दरवाजा खुला पाया। घर के अंदर घुसने पर सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरों में रखी अलमारी से नकदी और ज्वेलरी गायब थी।हाफिज बादशाह ने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने भरवारी चौकी पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद भरवारी चौकी पुलिस भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम जांच के बाद वापस लौट गई है। पीड़ित हाफिज बादशाह ने इस संबंध में भरवारी चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:15 pm

इंदौर में आग से मर्सिडीज कार जलकर खाक:दो बाइक भी जलीं, दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को फैलने से रोका

इंदौर के भक्त प्रहलाद नगर में शनिवार रात एक घर के बाहर आगजनी की घटना हो गई। आग में मर्सिडीज कार और दो बाइक जलकर खाक हो गईं। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका और काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना करीब साढ़े नौ बजे के लगभग की है। यहां प्रदेश टुडे अखबार के मालिक ह्दयेश दीक्षित के घर के बाहर खड़ी उनकी मसिर्डीज कार और दो वाहन आग के हवाले हो गए। आग लगने के चलते पूरे वाहन जलकर खाक हो गए। यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने फायर ब्रिगेड को सूचना की। जानकारी के बाद यहां पुलिस की टीम भी पहुंची। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। देखिए मर्सिडीज में आग की तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:11 pm

बच्चों को बचाने में बाइक फिसली, युवक घायल:डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, बहुती स्कूल के सामने हादसा

मऊगंज में एक बाइक चालक बच्चों को बचाने के प्रयास में सड़क पर फिसल गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात मऊगंज थाना क्षेत्र में बहुती ग्लोबल स्कूल के सामने हाईवे पर हुई। हनुमना निवासी बाइक चालक शैलेंद्र सिंह मऊगंज से अपने घर लौट रहे थे। बच्चों को बचाने के प्रयास में हादसा अचानक सड़क पर कुछ बच्चे आ गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में शैलेंद्र ने अपनी बाइक का संतुलन खो दिया, जिससे बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल को अस्पताल भेजा घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल शैलेंद्र सिंह को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उन्हें सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि चालक समय पर ब्रेक नहीं लगाता, तो बच्चों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 11:00 pm

पंकज चौधरी की नई टीम का गठन जल्द:चौधरी की सीएम योगी से आज हो सकती है मुलाकात, विनोद तावड़े रविवार को रायशुमारी करने आएंगे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम का गठन जल्द हो सकता है। वहीं प्रदेश में आयोग, निगम और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला भी आगामी सप्ताह से शुरू हो सकता है। प्रदेश भाजपा की नई टीम में करीब तीन साल बाद बदलाव होने जा रहा है। टीम में लंबे समय से जमे पदाधिकारी हटाए जाएंगे वहीं कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद पार्टी अब प्रदेशों में भी नई लीडरशिप तैयार करना चाहती है। इस नीति के मद्देनजर उम्रदराज पदाधिकारियों को सरकार में समायोजित कर पार्टी में नई लीडरशिप तैयार करने की योजना है। प्रदेश टीम के गठन के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं से एक दौर की बातचीत की है। कई नामों पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद अब जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की तैयारी की जा रही है। सरकार और संगठन में पूर्वांचल का पलड़ा भारी होने के चलते अब संगठन में पश्चिम, अवध, बुंदेलखंड और काशी क्षेत्र को भी महत्व मिल सकता है। प्रदेश टीम के गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के कुछ मौजूदा पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में भी जगह मिल सकती है, जिन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाएगा उन्हें प्रदेश से मुक्त कर दिया जाएगा। उधर, प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग, बाल संरक्षण आयोग, किन्नर विकास बोर्ड सहित अन्य आयोग, बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियों का सिलसिला भी आगामी सप्ताह से शुरू हो सकता है। राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भी प्रस्तावित नामों पर करीब करीब सैद्धांतिक सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति और राजनीतिक नियुक्तियों से पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार को लखनऊ आएंगे। तावड़े नियुक्तियों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों से भी रायशुमारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष व्यापारिक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर नरवर गोयल की नियुक्ति के बाद विवाद हुआ था। उसके बाद महिला आयोग की सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी नाराजगी दिल्ली तक पहुंची थी। पिछले अनुभव से सबके लेकर पार्टी नेतृत्व ने अब विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा है, ताकि सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:57 pm

बाहरी कंपनी को टेंडर दिए जाने पर कांग्रेस का विरोध:CIDMS के फैसले पर विवाद,कांग्रेस ने मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र

रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। CIDMS (छत्तीसगढ़ इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम) के क्रियान्वयन से जुड़े निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार के उपक्रम HLL Lifecare Limited को सहयोग देने का जो निर्णय लिया गया है, वह स्थानीय विषय विशेषज्ञों को उचित अवसर दिए बिना किया गया है। इसे प्रकृति के विपरीत और विधि विरुद्ध बताया गया है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि यह निर्णय केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्र सरकार की सामान्य वित्तीय गाइडलाइन 2017 के प्रावधानों का पालन नहीं करता। फैसला रद्द नहीं हुआ तो कोर्ट का रुख पत्र लिखने वाले ने शासन से इस निर्णय पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया, तो न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:53 pm

टाटा सफारी में लगी आग, 10 मिनट जलती रही..VIDEO:ड्राइवर और साथी ने भागकर जान बचाई, इलेक्ट्रिक फॉल्ट के चलते हुआ हादसा

गाजियाबाद के मसूरी में शनिवार रात एक टाटा सफारी में आग लग गई। 10 मिनट तक गाड़ी जलती रही। सूचना पर मसूरी SHO अजय चौधरी और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई। थाना प्रभारी का कहना है- ड्राइवर और दूसरे साथी ने भागकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर अपने साथी के साथ सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी करके बात कर रहा था। गाड़ी स्टार्ट थी, तभी अचानक आग लग गई। हरियाणा नंबर की टाटा सफारी रात में मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी टाटा सफारी ऑटोमेटिक 2022 मॉडल गाड़ी HR 77C4358 खड़ी गाड़ी में अचानक इलेक्ट्रिक फॉल्ट के चलते आग लग गई। ड्राइवर रम्भु कुमार पुत्र शिवनाथ दास निवासि गौर सिटी नोएडा ने पुलिस को सूचना दी। गाड़ी में ड्राइवर का साथी साजिद भी साथ था। हालांकि सड़क पर एक वीडियो बनाने वाले ने पुलिस को बताया- एक गाड़ी ने टक्कर मारी है, जबकि पुलिस का कहना है कि खड़ी गाड़ी में आग लगी है। जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:53 pm

पीथमपुर में महिला की छत से गिरकर मौत:कपड़े उतारते समय संतुलन बिगड़ा, 30 फीट नीचे गिरी

पीथमपुर के पास विश्वास नगर में शनिवार देर शाम घर की छत से गिरकर एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि महिला छत पर कपड़े उतारने गई थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 38 साल की संगीता अपने घर की छत से दूसरे घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उनका पैर डगमगाया और वह करीब 30 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरीं। सिर के बल गिरने की वजह से उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत आसपास के लोग उन्हें तुरंत एक निजी गाड़ी से इंदौर के चोइथराम अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीता मूल रूप से हरदा की रहने वाली थीं और उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। उनके पिता एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शुरू की जांच राजेंद्र नगर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। महिला के शव को इंदौर के एमवाय अस्पताल में रखा गया है, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस अचानक हुई घटना से पूरे परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:50 pm

कांकेर में दो ऑटो की जोरदार टक्कर, 2 घायल:एक ऑटो पलटा दूसरा खेत में गिरा, मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त

कांकेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मवेशी को बचाने के प्रयास में दो ऑटो आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, दोनों ऑटो धमतरी से चारामा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए वाहन को दाईं ओर मोड़ा, तभी बगल से गुजर रहे दूसरे ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ऑटो राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पलट गया, जबकि दूसरा ऑटो लगभग 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए स्पीड स्टॉपर लगाने की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है, जिसके बाद सड़क यातायात बहाल किया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:45 pm

पारस गुर्जर बोले- संगठित युवाशक्ति से ही आएगा बदलाव:युवाशक्ति संगम महोत्सव का आयोजन किया, 3,000 युवाओं ने लिया हिस्सा

जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में कांग्रेस नेता पारस गुर्जर ने युवाशक्ति संगम महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम 3,000 युवाओं ने भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। महोत्सव के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारस गुर्जर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- युवाशक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की नींव है। हमें संगठित होकर सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक विकास के लिए आगे आना होगा। युवाओं से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। महोत्सव में भाग लेने वाले युवाओं ने भी एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का संदेश देते हुए आयोजन को सफल बनाया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:36 pm

इंदौर में युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या:शराब दुकान के पास मैदान में गंभीर हालत में मिला था, इलाज के दौरान मौत

इंदौर के केट रोड पर शनिवार रात एक युवक की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। युवक कुंदन नगर स्थित शराब दुकान के पास मैदान में गंभीर हालत में मिला था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस की एफआरवी 112 को सूचना मिली थी कि कुंदन नगर शराब दुकान के पास करीब 30 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ खाली मैदान में शराब पी रहा था। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस शराब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:31 pm

बलौदाबाजार में मल्लखंब को बढ़ावा देने पर जोर:कलेक्टर ने योग भवन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, बेहतर प्रदर्शन की सराहना की

बलौदाबाजार के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने योग भवन में जाकर मल्लखंब खिलाड़ियों के अभ्यास को देखा। उन्होंने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि मल्लखंब एक सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे जिले में जीवंत बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस खेल में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर देकर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मल्लखंब खिलाड़ियों ने कलेक्टर शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया था। वर्तमान में लगभग 50 बच्चे कोच के मार्गदर्शन में मल्लखंब खेल का अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भी हुआ है। इस अवसर पर हेड कोच अकलेश नारंग और वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:29 pm

फतेहगढ़ साहिब में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

फतेहगढ़ साहिब जिले के खमाणो क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव राणवां के पास हुई, जहां पुलिस ने एक आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को खमाणो में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में खमाणो पुलिस ने तीन दिन पहले तरनवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी तरनवीर सिंह पर धूरी इलाके में भी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने का आरोप है और वह एक शूटर बताया जा रहा है। एसएचओ पर की थी फायरिंग पुलिस रिमांड के दौरान खमाणो पुलिस आरोपी तरनवीर सिंह को हथियार बरामद करवाने के लिए गांव राणवां के पास ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखा हथियार निकालकर खमाणो के एसएचओ पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई, जिससे आरोपी तरनवीर सिंह घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान एक सीनियर कांस्टेबल भी छलांग लगाने के दौरान घायल हो गया। आरोपी का इलाज जारी घायल आरोपी को इलाज के लिए खमाणो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी शुभम अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:23 pm

कोरबा में तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर:टोल-प्लाजा में हादसा, घटना CCTV में कैद, सिर-पैर में लगी चोट, घायल अस्पताल में भर्ती

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 149-बी पर शनिवार दोपहर एक टोल प्लाजा में हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवती टोल प्लाजा पर अपनी ड्यूटी कर रही थी, तभी कोरबा के इमलीडुग्गु क्षेत्र का एक युवक पल्सर बाइक से तेज गति से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा में मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने तत्काल युवती को संभाला। टोल प्रबंधन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चांपा भेजा गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती को सिर और पैर में चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बाइक सवार युवक भी इस हादसे में चोटिल हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में था और टोल प्लाजा के भीतर नियंत्रण खो बैठा। उरगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 149-बी पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टोल प्लाजा जैसे सुरक्षित क्षेत्र में भी ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। लोगों ने टोल प्लाजा के भीतर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर और सख्त इंतजामों की मांग की है। उरगा थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:22 pm

जयपुर में राणीसती दादी के मंगल पाठ में उमड़े श्रद्धालु:16 साल की उम्र में दिया था त्याग का उदाहरण, मुख्य मंदिर झुंझुनूं में है स्थित

जयपुर में तनधन दास देवसर ट्रस्ट की संस्थापक आशा रमेश चंद गुप्ता और सरोज माधोपुरिया के सानिध्य में शनिवार को जयपुर में राणीसती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान राणीसती दादी की अनन्य भक्त आशा रमेश चंद गुप्ता ने सभी भक्तों को दादी का आशीर्वाद प्रदान किया और श्रद्धा भाव से दादी को चुनरी अर्पित की। रमेश चंद गुप्ता ने कहा कि रानी सती दादी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि दादी ने मात्र 16 वर्ष की आयु में सती होकर त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बताया कि दादी का मूल स्थान भिवानी में माना जाता है, जबकि मुख्य मंदिर झुंझुनूं में स्थित है, जहां दर्शन मात्र से जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से राणीसती दादी की आराधना की और मंगल पाठ का आनंद लिया। वहीं कार्यक्रम की आयोजक सरोज माधोपुरिया ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम अपनी परंपराओं और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए चिंता का विषय है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में धार्मिक जागरूकता और संस्कारों का संचार होता है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर और झुंझुनू की राणीसती दादी जैसे पवित्र धामों में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं और वहां की भक्ति से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:18 pm

रात में मऊगंज एसपी नईगढ़ी थाने पहुंचे:अवैध कारोबार पर सख्ती और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश

मऊगंज जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के लिए एसपी दिलीप कुमार सोनी शनिवार रात अचानक नईगढ़ी थाने पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे थाने पहुंचे एसपी ने वहां के कामकाज को देखा और फाइलों की जांच की। उन्होंने साफ कहा कि पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। एसपी ने सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों की बारीकी से जांच की। उन्होंने थाने के स्टाफ को निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान तय समय के भीतर होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि पुलिस सीधे जनता से बात करे ताकि लोगों की समस्याओं का सही ढंग से निपटारा हो सके। फरार अपराधियों पर होगी सख्ती थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी को निर्देश दिए गए कि जो अपराधी लंबे समय से पुलिस को छका रहे हैं, उन्हें पकड़ने के लिए मुहिम चलाई जाए। इलाके में चल रहे हर तरह के अवैध धंधों को बंद करने और उनमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर जोर एसपी ने महिला संबंधी अपराधों को सबसे ऊपर रखने और उनमें तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। लापता बच्चों को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमें बनाने और मोबाइल लोकेशन व साइबर सेल की मदद लेने की बात कही। पुलिस पर बढ़े जनता का भरोसा जांच के अंत में एसपी ने कहा कि पुलिस का असली मकसद जनता के बीच विश्वास जगाना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:10 pm

एफडी के नाम शहीद की पत्नी से 39 लाख ठगे:आगर में काका ससुर ने पैसे मांगने पर गालियां दीं, धोखाधड़ी का केस दर्ज

आगर-मालवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शहीद की पत्नी के साथ उनके ही रिश्तेदार ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके काका ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिरुपति विहार कॉलोनी की रहने वाली निशा यादव के पति सेना में शहीद हो गए थे। शहादत के बाद सरकार की ओर से उन्हें करीब 70 लाख रुपए की सहायता राशि मिली थी। निशा के काका ससुर निर्भय सिंह यादव ने उन्हें झांसा दिया कि वह यह पैसा बच्चों के भविष्य के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवा देगा। इस बहाने उसने निशा से 39 लाख 90 हजार रुपए ले लिए। पैसे मांगने पर दीं गालियां काफी समय बीतने के बाद जब निशा ने एफडी के कागजात मांगे या पैसे वापस करने को कहा, तो आरोपी ने अपना असली रंग दिखा दिया। निर्भय सिंह ने न केवल पैसे लौटाने से मना कर दिया, बल्कि पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित भी किया। पुलिस ने दर्ज किया केस धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में न्याय की मांग की। पुलिस ने आरोपी निर्भय सिंह यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है ताकि शहीद के परिवार को उनकी राशि वापस मिल सके।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:10 pm

महिला कांग्रेस ने खड़गे के अपमान पर जताया विरोध:मैहर के रामनगर में असम CM का पुतला जलाया, FIR दर्ज करने की मांग

मैहर जिले के रामनगर में शनिवार शाम महिला कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई टिप्पणी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हिमंत बिस्वा सरमा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश सचिव दीपा दीपू मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेतृत्व का अपमान किया है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध जताने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्रवाई की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीति में इस तरह की बयानबाजी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुतला दहन के दौरान मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि अगर इस तरह की टिप्पणियां बंद नहीं हुईं, तो उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:08 pm

ज्योतिबा फुले की जयंती, देशभक्ति गीतों पर बच्चों का डांस:नीमच में वक्ता बोले- फूल माली सैनी समाज को आगे ले जाने शिक्षा जरूरी

नीमच के स्कीम नंबर 9 में शनिवार को फूल माली सैनी समाज ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती उत्साह के साथ मनाई। इस मौके पर सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन की शुरुआत ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाकर की गई। दोपहर में बच्चों के बीच ड्राइंग, रंगोली, चम्मच रेस और चेयर रेस जैसी कई प्रतियोगिताएं रखी गईं। इन खेलों के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और खूब आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान शाम के वक्त मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद समाज के वरिष्ठ जनों और अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में जीतने वाले बच्चों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। शिक्षा पर दिया जोर कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राकेश सैनी के साथ ही रामचंद्र सैनी, मोहनलाल सैनी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज अध्यक्ष ने अपने भाषण में महात्मा ज्योतिबा फुले के बताए रास्तों पर चलने की बात कही। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा का प्रसार बहुत जरूरी है। इस आयोजन में सैनी समाज के कई परिवार शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:04 pm

बालोद में एनजीओ कार्यालय के बाहर संदिग्ध तांत्रिक क्रिया:पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च मिला,सहमे कर्मचारियों ने थाने में की शिकायत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा एक समाजसेवी संस्था के कार्यालय के सामने संदिग्ध तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कुन्दरूपारा वार्ड स्थित मधुबन कॉलोनी का है, जहां सूत्र समाजसेवी संस्था का कार्यालय संचालित है। शनिवार दोपहर जब कर्मचारी फील्ड से लौटकर कार्यालय पहुंचे, तो ऑफिस के सामने रखी संदिग्ध सामग्री को देखकर सहम गए। इसके बाद सभी कर्मचारी सीधे बालोद थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद वार्डवासियों और संस्था के लोगों ने उक्त सामग्रियों को हटवा दिया। लेकिन पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। प्लास्टिक पुतले का सिर, नींबू-मिर्च और मटका मिला शिकायत के अनुसार, कार्यालय के सामने नींबू-मिर्च, बंधन, मटकी, लाल कपड़ा और प्लास्टिक पुतले का सिर संदिग्ध परिस्थितियों में रखा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह के समय यह सामग्री वहां रखी होगी। यह असामाजिक तत्वों की हरकत - टीआई बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत प्रतीत होती है, जो मजाक या लोगों को डराने के उद्देश्य से की गई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की जादू-टोना से जुड़ी बातें अंधविश्वास हैं और इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। शिकायत मिली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:04 pm

उज्जैन निगम ने JCB से तोड़ा मंदिर, VIDEO:बजरंग दल और रहवासी भिड़े, गाली देने पर कार्यकर्ताओं को दौड़ाया; पथराव में SI का सिर फूटा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंदिर विस्थापन को लेकर शनिवार रात करीब 8 बजे विवाद हिंसक हो गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। पथराव में सब-इंस्पेक्टर अंकित बनोध का सिर फूट गया है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दर्शन बामनिया और रवि बामनिया को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पंचमपुरा क्षेत्र में नगर निगम सड़क चौड़ीकरण का काम करा रहा है। इसी के तहत मंदिर और आसपास के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही थी। कुछ स्थानीय रहवासियों ने मंदिर विस्थापन के लिए सहमति दे दी थी। परिवार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुलाया हालांकि, कॉलोनी के दो परिवारों ने आपत्ति जताई। उनके मकान भी अतिक्रमण की जद में थे, इसलिए वे कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। विरोध कर रहे परिवारों ने शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाया। कार्यकर्ता कार्रवाई रोकने लगे। इसी दौरान वे रहवासी भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पहले ही मंदिर विस्थापन के लिए सहमति दी थी। दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो तीखी नोकझोंक में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। बवाल से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… जातिसूचक गाली देने पर भड़के रहवासी स्थानीय रहवासियों को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने जातिसूचक गाली दी। इससे रहवासी भड़क गए और कार्यकर्ताओं को बीच सड़क पर दौड़ाया। इस दौरान 5-6 युवक भागते नजर आए। पत्थरबाजी के दौरान हालात बिगड़ने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई रोक दी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर दोनों पक्षों को अलग किया। अतिरिक्त बल तैनात किया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए। सड़क चौड़ीकरण के दौरान झड़प, स्थिति नियंत्रण में सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ, जो झड़प में बदल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दर्शन बामनिया और रवि बामनिया शामिल हैं। मामले की जांच हो रही है। जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और किन परिस्थितियों में हिंसा तक पहुंचा। एक दिन पहले शांतिपूर्ण हुआ था विस्थापन एक दिन पहले पंचमपुरा स्थित मंदिर की प्रतिमाएं स्थानीय सहमति से विधि-विधान के साथ दूसरे स्थान पर स्थानांतरित की गई थीं। उस समय पूरा कार्य शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था। इसके बावजूद अगले दिन हुए विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 10:00 pm

पुलिस बैंड से युवाओं को भर्ती के लिए किया प्रेरित:बुरहानपुर में देशभक्ति धुनों के बीच जागरूकता; 19 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

बुरहानपुर में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में शनिवार रात कमल चौक पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के लिए युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पुलिस बैंड दल ने राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनें प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) गौरव पाटिल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आग्रह किया। भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 19 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार MP Online पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी, यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आमजन और प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे। बुरहानपुर पुलिस ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:54 pm

महासमुंद में 5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट:जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 9 क्विंटल मादक पदार्थ का निपटान

महासमुंद पुलिस ने शनिवार को बेलसोंड़ा स्थित बालाजी पावर प्लांट में अवैध तस्करी में जब्त किए गए गांजे को नष्ट किया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की गई। नष्ट किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 96 किलो 660 ग्राम (996.660 किलोग्राम) थी। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 5 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। 3 अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था मादक पदार्थ यह मादक पदार्थ महासमुंद जिले के कोमाखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में जब्त किया गया था। इनमें वर्ष 2025 का एक और वर्ष 2026 के दो प्रकरण शामिल हैं। बालाजी पावर प्लांट में डिस्पोज़ किया गया गांजा नष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया बालाजी पावर प्लांट में संपन्न हुई। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय और जिला आबकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में पहले गांजे का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसके बाद नियमानुसार उसे नष्ट कर दिया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:50 pm

लखनऊ में कब्र से निकाला महिला का शव:पुलिस ने आंत का विसरा जांच के लिए भेजा, बहू ने प्रेमी संग मिलकर जहर दिया था

लखनऊ में पुलिस ने एक महिला का शव कब्र से निकाला। प्रेम-प्रसंग में उसकी बहू ने ही अपने प्रेमी (भांजे) के साथ मिलकर उसको जहर देकर मार डाला। घटना 5 अप्रैल की है। मृतका की पहचान मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव की रहने वाली शांति देवी के रूप में हुई है। बेटे मनोज रावत ने पत्नी शालिनी और भांजे करन के खिलाफ 10 अप्रैल को एफआईआर कराई थी। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने ससुर और पति को भी मारने का प्लान बनाया था। पुलिस ने शनिवार शाम 6:30 बजे कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। कार्रवाई के दौरान एसीपी काकोरी शकील अहमद, थाना प्रभारी सतीश चंद्र मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… लखनऊ के मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में शालिनी रावत अपने पति मनोज रावत, सास शांति देवी और ससुर बिरगज रावत के साथ रहती है। करीब 2 महीने पहले उसका अफेयर अपने सगे भांजे करण से हो गया। इसकी भनक सास शांति देवी को लग गई। विरोध करने पर शालिनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 5 अप्रैल की रात रोटी में जहर मिलाकर सास को खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शक होने पर मृतका के बेटे मनोज रावत ने पत्नी शालिनी और भांजे के खिलाफ 10 अप्रैल को एफआईआर कराई। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर जहर मिली रोटी भी बरामद की गई। वहीं शनिवार को शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पति-ससुर को भी मारना चाहती थी मनोज रावत ने बताया- भांजे के साथ पत्नी के नाजायज रिश्ते ने मां की जान ले ली। पत्नी सिर्फ मां को ही नहीं मारना चाहती थी। वह मेरे पिता और मुझको भी जहर देकर खत्म करना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। पूरी संपत्ति पर कब्जा जमा सके। यह बात उसने पुलिस को पूछताछ में बताई है। 5 दिन बाद परिजनों को शक हुआ था घटना के पांच दिन बाद जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सच्चाई खुद आरोपी के मुंह से बाहर आ गई थी। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे में मौरंग के ढेर में छिपाकर रखी जहर मिली आधी रोटी बरामद की थी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार, आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दफनाए गए शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ………………………… यह खबर भी पढ़िए… अफेयर में सास बनी बाधा, रोटी में दिया था जहर:लखनऊ में मौत के बाद चुपचाप शव दफनाया, बहू और भांजे पर मुकदमा दर्ज लखनऊ के मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम-प्रसंग में बहू ने अपने प्रेमी करन (भांजे) के साथ मिलकर सास शांति देवी को जहर देकर मार डाला। 5 अप्रैल की रात रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिवार ने शव को दफना दिया। बेटे मनोज रावत ने पत्नी शालिनी और भांजे के खिलाफ 10 अप्रैल को एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की है। जहर मिली रोटी भी बरामद हुई है। उसने ससुर और पति को भी मारने की साजिश रचने की बात कबूल की है। पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:43 pm

मंदसौर में कल साढ़े चार घंटे बिजली कटौती:भोईवाड़ा, कोर्ट परिसर कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कल (रविवार) विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। रविवार को मंदसौर शहर के किला और कोर्ट अंतर्गत किला फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते पसुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान पुरानी तहसील क्षेत्र, भोईवाड़ा, मर्दादिन, भैंसा पहाड़, श्रृंगार गली, कांच की मस्जिद, बनिया चौक और कोर्ट परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि रख-रखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) भी किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:42 pm

आमजन के साथ मिलकर बेहतर पुलिसिंग की पहल:कमिश्नरेट के थानों में चल रहे कार्यक्रम, ग्रामीणों को राजकोप एप के बताए फायदे

जोधपुर कमिश्नरेट की पुलिस अब स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने में जुटी है। इसी को लेकर जोधपुर के माता का थान, मथानिया थाने में कार्यकम का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशों की पालना में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिकाऊ) जोधपुर पूर्व शुभकरण ने की। थानाधिकारी कैलाशी और उपनिरीक्षक चंद्रकिशोर सहित पुलिस स्टाफ ने आमजन ने तिवंरी को अपराध-नशामुक्त बनाने और राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग का संकल्प लिया। बैठक में नागरिक सुरक्षा, नशामुक्ति और साइबर अपराध रोकथाम पर विशेष बल दिया गया। जिसमें तिंवरी कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आह्वान किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने जल्द अमल का भरोसा दिलाया। वहीं बुजुर्गों को नशे के खिलाफ सतर्क रहने की हिदायत दी गई। इसके अलावा बैठक में आए लोगों को रोजकॉप ऐप के फायदों के बारे में बताया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:39 pm

थाने में चोरी के आरोपी ने खुद को किया लहूलुहान:बैरक में टाइल्स से हाथ पर लगाए कट, पुलिस ले गई हॉस्पिटल, हालत खतरे से बाहर

चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे एक आरोपी ने थाना परिसर में बने बैरक में टाइल्स से खुद को चोट पहुंचाई। जिससे खून बहने लगा। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे बैरक से निकाला और तुरंत हॉस्पिटल भर्ती करवाया। आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। मामला पाली जिले के तखतगढ़ थाने का है। चोरी के एक मामले में जालोर जिले के सामुचा गांव निवासी दिनेश पुलिस रिमांड पर चल रहा है। शनिवार को वह थाना परिसर में बने बैरक में अन्य आरोपी के साथ था। बैरक में बने बाथरूम में बैठ गया। उसके साथ बैरक में बंद अन्य आरोपी ने भी समझा की वह टॉयलेट कर रहा होगा। लेकिन काफी देर बाद नहीं उठा तो संतरी ने देखा। तो सामने आया कि आरोपी बाथरूम की टाइल्स के किनारे से खुद के हाथ को जख्मी कर रहा है। जिससे खून बहने लगा। उसे तुरंत बैरक से बाहर लाए और और थानाप्रभारी शैतानसिंह को सूचना दी। आरोपी की हालत खतरे से बाहरमामले में ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए तखतगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। हालत खतरे से बाहर है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:38 pm

राजनांदगांव में निर्माण सामग्री चोरी गिरोह का पर्दाफाश:3 आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग करने वाला बदमाश भी जेल भेजा गया

राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने निर्माण स्थल से लोहे की छड़ें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जबकि चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के 'सनसिटी कॉलोनी' में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पीड़ित राजकुमार सांखला ने 9 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी निर्माणाधीन साइट से लगभग 70,000 रुपये मूल्य की 10 एमएम की लोहे की छड़ें (14-15 बंडल) चोरी हो गई थीं। पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेन्डर किरो के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मोहारा बाईपास के पास से चोरी का माल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय लसेल (21, बेमेतरा), करवा जयदेव उर्फ जयदीप (24, गौरी नगर, राजनांदगांव) और प्रथम हरिहारणों (22, नदई कसेर पारा, राजनांदगांव) के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आदतन बदमाश पकड़ा गया एक अन्य कार्रवाई में, चौकी चिखली पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले एक आदतन बदमाश के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने रामनगर निवासी शक्ति शर्मा (28) को वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्रवाई की। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कैलाश चन्द्र मरई और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:33 pm

हापुड़ में बाइक डिवाइडर से टकराई:उपैड़ा फ्लाईओवर पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

हापुड़ में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दीनमोहम्मद (50) की मौत हो गई। यह हादसा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी दीनमोहम्मद शनिवार दोपहर किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। उपैड़ा फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीनमोहम्मद को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान कर दीनमोहम्मद के परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:32 pm

टीईटी के विरोध में जौरा में शिक्षकों का प्रदर्शन:शिक्षकों ने रैली निकाली, बोले– अयोग्य ठहराना अनुचित; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मुरैना के जौरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में शनिवार को शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़कों पर उतर आए और सरकार के नियमों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शिक्षकों ने कहा कि पहले जिन नियमों के आधार पर उन्हें भर्ती दिया गया, अब उन्हीं के आधार पर उन्हें अयोग्य बताया जाना अनुचित है। आक्रोशित शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाना गलत है और उन्हें टीईटी परीक्षा के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शिक्षक सनाढय धर्मशाला जौरा में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इसके बाद शिक्षकों ने एसडीएम जौरा के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार प्रमोद तोमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन होगा मप्र शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी कौशल शर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा को निरस्त करना और नवीन शिक्षक संवर्ग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी चरण में 18 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना और मुख्यमंत्री अनुरोध रैली आयोजित करने की भी घोषणा की गई है, जिसमें पूरे प्रदेश के शिक्षक शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सतेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र सिंह तोमर, कौशल शर्मा, रविशंकर शर्मा सहित हजारों शिक्षक शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:31 pm

गोरखपुर में रविवार को बड़े स्तर पर होगी बिजली कटौती:कई इलाकों में अलग-अलग समय पर शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को कई इलाकों में तय समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर शटडाउन का समय निर्धारित किया है। विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य पूर्व निर्धारित योजना के तहत किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय से पहले जरूरी कार्य निपटा लें और सहयोग करें। इंडस्ट्रियल स्टेट, विकास नगर व राप्तीनगर क्षेत्र में दोपहर तक कटौतीविद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विकास नगर उपकेंद्र के 11 केवी हेचरी और विस्तार नगर फीडर, तथा राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी मोती पोखरा, फेस तीन और बशारतपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण के साथ लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। टाउनहॉल उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक शटडाउनटाउनहॉल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों का अनुरक्षण और जरूरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। प्रमुख चौराहों के आसपास के इलाके होंगे प्रभावितइस शटडाउन का असर विकास भवन, छात्रसंघ चौराहा, फ़िराक चौराहा और कचहरी चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में पड़ेगा, जहां चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:27 pm

संभल में पिता-पुत्र की हत्या, पिकअप लोडर लूटा:मेरठ बुकिंग पर गए थे, 10 दिन बाद भी दो हत्यारे भाई फरार; SOG की दबिश जारी

संभल से मेरठ के लिए बुकिंग पर गए पिता-पुत्र की पिकअप लोडर लूटने के बाद हत्या कर दी गई। छह दिन लापता रहने के बाद उनके शव शामली जनपद के जंगल से बरामद हुए। इस हत्याकांड में दो सगे भाई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दबिश दे रही हैं। यह घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव की है। गांव निवासी नरेश पुत्र विशंबर और उनके बेटे भीमसेन 2 अप्रैल की शाम को मेरठ के लिए पिकअप लोडर लेकर निकले थे। मेरठ के रास्ते में टोल प्लाजा पहुंचने के बाद वे लापता हो गए। परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे थे, जिनके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। उसी रात लगभग 10 बजे उनकी अपने रिश्तेदारों से अंतिम बार बात हुई थी। शनिवार शाम 7 बजे एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फरार आरोपी अरविंद और संतोष की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं। इस मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मनोज (पुत्र महावीर, निवासी चिंचरी, बदायूं) को जेल भेजा जा चुका है। एएसपी ने फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया। फरार आरोपियों के पिता का भी आपराधिक रिकॉर्ड था और कोविड-19 के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। हत्या को दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस दोनों फरार सगे भाइयों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बीच, पीड़ित परिवार को विभिन्न नेताओं और ग्राम प्रधान से आर्थिक सहायता मिली है। भाजपा नेता संजीव यादव ने 8 लाख रुपये, सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव ने 1 लाख रुपये और ग्राम प्रधान डॉ. सुनील यादव ने 1 लाख रुपये की मदद की है। घटनाक्रम के अनुसार, 2 अप्रैल को थाना कैलादेवी के गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार में मनोज नामक व्यक्ति से मेरठ से लेबर लाने के लिए बुकिंग की गई थी। 6 अप्रैल को शामली के जंगल में पिता-पुत्र के शव मिले और 7 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:27 pm

शाजापुर में RSS का शारीरिक कार्यक्रम:मुख्य वक्ता बोले- स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख; दंड और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया

शाजापुर नगर में शनिवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपनी शारीरिक सुदृढ़ता और सांगठनिक अनुशासन का प्रभावी प्रदर्शन किया। दंड और नियुद्ध कौशल का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का आरंभ ध्वज प्रणाम और सामूहिक वंदे मातरम गान से हुआ। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने दंड, पद विन्यास, सामूहिक समता, नियुद्ध, डंबल योग और घोष जैसी विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक कैलाश सूर्यवंशी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। स्वस्थ शरीर को बताया विकसित राष्ट्र का आधार मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिलीप कलमोदिया ने अपने संबोधन में नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से सशक्त नागरिक ही एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति के स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख है के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता कार्यक्रम के दौरान नगर कार्यवाह प्रवीण पाटीदार मंच पर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जोर दिया कि अनुशासित और स्वस्थ स्वयंसेवक विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा और निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। देखें तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:25 pm

क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बोले- कर्म ही धर्म का आधार:RSS के कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम में परिवार को राष्ट्र की रीढ़ बताया

गाजीपुर के महुआबाग स्थित एक मैरेज हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कुटुम्ब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में परिवार और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि हमारे यहां पूजा ही धर्म नहीं है, बल्कि कर्म ही धर्म का आधार है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संयोजक सहदेव, जिला संघचालक जयप्रकाश और नगर संघचालक दीनदयाल ने भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और सदाशिवराव गोलवलकर के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया। मिथिलेश ने अपने संबोधन में परिवार को राष्ट्र की रीढ़ बताया और कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु होती है तथा घर उनकी पहली पाठशाला है। मिथिलेश ने आगे कहा कि भारत की पहचान उसकी कुटुम्ब व्यवस्था से है, जिससे श्रेष्ठ परिवार से ही श्रेष्ठ समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने ध्रुव, प्रह्लाद, भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और बिरसा मुंडा जैसे महान व्यक्तित्वों का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके पीछे उनके परिवार के संस्कारों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि वह बड़ा पुजारी था, लेकिन अपने कर्मों के कारण धर्मात्मा नहीं माना गया। मिथिलेश ने चिंता व्यक्त की कि आज परिवार छोटे होते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो रहा है। उन्होंने भारतीय परंपरा का उल्लेख किया, जहां पूरे समाज को परिवार मानने की भावना रही है और त्योहारों पर सभी वर्गों के लोग एक साथ जुड़ते थे। कार्यक्रम के अंत में प्रांत संयोजक सहदेव ने परिवार में सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार कुटुम्ब व्यवस्था ही है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को एक सूत्र में बांधे रखती है। सहदेव ने संस्कारों को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे सीख सके। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक प्रेमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रभात, नगर प्रचारक विक्रम सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:21 pm

सपा नेता के भतीजे-भाभी के शराब ठेके सील:कफसिरप की कमाई से खोले थे ठेके, मनीलॉड्रिंग में महिलाएं हुई थी गिरफ्तार

देशभर में चर्चित कोडीन कफ सिरप केस में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के भतीजे वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्तियों पर एक्शन भी शुरू हो गया है। पुलिस ने प्रदीप के भतीजे वैभव की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी और मां समेत पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। अब इनकी संपत्तियों पर सीलिंग शुरू कर दी है। सपा नेता की भाभी और भतीजे की पत्नी के नाम से खोले गए शराब ठेकों पर शनिवार शाम पुलिस ने ताले डलवा दिए। अवैध कमाई से लिए गए शराब ठेकों के लाइसेंस भी निरस्त कराए जा रहे हैं, सभी दुकानों पर आबकारी के अधिकारी और कोतवाली के एसीपी ने सील लगवाकर पुलिस की सुरक्षा में दे दिए हैं। शनिवार रात पुलिस फोर्स के साथ जिला अबकारी अधिकारी कमल कुमार शुक्ला और एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह इस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ आदमपुर के कज्जाकपुरा इलाके में पहुंचे। एसीपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह समेत भारी पुलिस बल ने शराब ठेके को घेर लिया। आबकारी अफसरों ने फोर्स की मौजूदगी में अंग्रेजी शराब की दुकान को सील करते हुए पूरे हिसाब रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। इस दुकान का लाइसेंस ऊषा देवी के नाम पर बनवाया गया था, जिसकी कमाई परोक्ष रूप से कफसिरप माफिया शुभम जायसवाल को जाती थी। इस परिवार की महिलाओं को पिछले दिनों पुलिस ने मनी लांड्रिंग में संलिप्त पाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इन महिलाओं के नाम पर कोडीन कफ सिरप से आनी वाली कमाई से शराब ठेके खोले गए थे। कोतवाली पुलिस ने वैभव जायसवाल की मां, पत्नी सहित पांच महिलाओं को पकड़ा था। इस परिवार की महिलाओं को पिछले दिनों पुलिस ने मनी लांड्रिंग में संलिप्त पाया था। बता दें कि इससे पहले प्रदीप जायसवाल का फोटो कफसिरप माफिया शुभम जायसवाल के साथ भी सामने आया था, तब से उसके पूरे परिवार और रिश्तेदार पुलिस की रडार पर हैं। वहीं सपा नेता के कई रिश्तेदार भी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। केस में पहली बार महिलाओं की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुभम के खिलाफ जारी हो चुका रेड कार्नर नोटिसवाराणसी समेत देश-विदेश में नशीली दवाओं और कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने दो पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इसके बाद उसे बनारस लाने का रास्ता साफ हो गया है। शुभम की गवाही से ही कफसिरप केस में माफिया, सपा और भाजपा नेताओं, हिंदूवादी संगठनों समेत अफसरों की मिलीभगत का खुलासा होगा। बता दें कि पिछले दिनों ही शहर कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में मुख्य सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल समेत 18 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 39,000 पन्नों का विशालकाय आरोप पत्र (चार्जशीट) तैयार किया था। जिसे कल ही पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:21 pm

सिंगाजी की पहाड़ियों में आग, 50 एकड़ क्षेत्र चपेट में:खरगोन में सूखी घास से भड़की लपटें फैक्ट्री परिसर तक पहुंचीं, कई जिलों से दमकलें बुलाई

खरगोन जिले के बलखड़ स्थित सिंगाजी क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद पहाड़ियों पर भीषण आग लग गई। सूखी घास में लगी यह आग तेजी से फैलते हुए करीब 50 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पीडीपीएल दवा फैक्ट्री परिसर तक पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए खरगोन जिले के साथ-साथ बड़वानी और धार जिले से भी दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर बाद सूखी घास में अचानक आग लगी और तेज हवा के कारण यह सिंगाजी टेकड़ी की दो पहाड़ियों पर फैल गई। तीन तस्वीरों में देखिए आग… नर्सरी में लगाए पौधे जलकर खाक बलखड़ पंचायत की नर्सरी में लगाए गए सागौन और अन्य प्रजातियों के पौधे जलकर खाक हो गए। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। पीडीपीएल कंपनी के परिसर में रखे खराब वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कसरावद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। कसरावद, ठीकरी, धामनोद, मंडलेश्वर और महेश्वर से पहुंची दमकलें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:19 pm

घाटमपुर में अनुसूचित जाति की भूमि पर प्रशासन का कब्जा:दो वादों का निस्तारण, तालाब की जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त

कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने शनिवार को भूमि संबंधी मामलों में बड़ी कार्रवाई की। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों से अवैध रूप से खरीदी गई लगभग तीन करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। दो अलग-अलग वादों के निस्तारण के बाद तहसील प्रशासन ने इन भूखंडों पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध भूमि खरीद-फरोख्त करने वालों में हड़कंप मच गया। इसके अतिरिक्त, गुच्चूपुर गांव में तालाब की भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध भी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। शिवराम नामक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर प्लाटिंग कर उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन और राजस्व टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण व प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया। घाटमपुर के एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि पहला मामला रामपुर गांव निवासी अजय कुमार की भूमि से संबंधित था, जिसे लहूरिमऊ निवासी अख्तरी बेगम पत्नी अब्दुल गफूर ने खरीदा था। दूसरा मामला रामपुर निवासी कोरा की जमीन का था, जिसे गांव के ही मुन्नूलाल ने क्रय किया था। जांच में सामने आया कि इन दोनों ही मामलों में अनुसूचित जाति की भूमि के क्रय-विक्रय से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया गया था। इन वादों का अब निस्तारण कर दिया गया है। नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति की भूमि का हस्तांतरण सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों भूखंडों को अपने कब्जे में ले लिया और उन पर सरकारी स्वामित्व के बोर्ड स्थापित किए। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध भूमि लेनदेन के खिलाफ एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी और आरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भूमि से जुड़े विवादों पर अंकुश लगाया जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:19 pm

जयपुर में 16 लोगों को कुचलने वाले ऑडी-ड्राइवर की जमानत:हाईकोर्ट से मिली मुख्य आरोपी को राहत, पुलिस ने शिनाख्त परेड भी नहीं करवाई

जयपुर के मानसरोवर में 9 जनवरी को 16 लोगों को कुचलने वाले ऑडी ड्राइवर और मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरोपी को 50 हजार रुपए निजी मुचलके और 25 हजार रुपए के 2 जमानतदार की शर्त पर जमानत दी है। कोर्ट ने आरोपी को हर सुनवाई पर न्यायालय के समक्ष पेश होने की शर्त रखी है। एडवोकेट अंशुमान सक्सेना ने आरोपी का बचाव किया। आरोपी के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि आरोपी दिनेश रणवा को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। पुलिस यह साबित नहीं कर पाई है कि घटना के समय गाड़ी दिनेश ही चला रहा था। आरोपी के वकील का तर्क: शिनाख्त परेड नहीं करवाई गई आरोपी के वकील ने कोर्ट में यह भी तर्क दिया कि पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई है और न ही कोई ऐसा सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश किया है, जिससे यह साबित हो कि गाड़ी दिनेश चला रहा था। आरोपी 18 जनवरी से जेल में है। मामले में चार्जशीट पेश हो चुकी है और ट्रायल पूरा होने में समय लगने की संभावना है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, ऐसे में आरोपी को जमानत दी जाए। सरकारी वकील का तर्क: आरोपी ही चला रहा था गाड़ी, 10 दिन फरार रहा जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि गाड़ी दिनेश रणवा के कब्जे में थी। घटना के समय वह गाड़ी तेज गति से चला रहा था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि हादसे के बाद आरोपी 10 दिन तक फरार रहा। घटनास्थल से गिरफ्तार सह-आरोपियों ने सीधे तौर पर उसका नाम लिया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को जमानत दे दी। 9 जनवरी को मानसरोवर में हुआ था हादसा दरअसल, 9 जनवरी को देर रात जयपुर के सांगानेर में खरबास सर्किल के पास तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचल दिया था। कार इतनी तेज थी कि पहले एक पहले एक चौराहे के डिवाइडर से टकराई। उसके बाद करीब 200 मीटर दूर सर्विस लाइन में लगी ठेलियों और स्टॉल्स में जाकर भिड़ी। वहां खड़े और बैठे लोगों को कुचलते हुए कार एक पेड़ में जाकर टकराकर रुकी। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगा पेड़ भी उखड़ गया था। भीलवाड़ा के रमेश की मौत हुई थी हादसे में सड़क किनारे दाल बाटी की ठेली पर काम करने वाले रमेश की मौत हो गई थी। रमेश भीलवाड़ा का रहने वाला था और जयपुर में काम करने आया था। परिवार में उसके पिता और बहन कमाने वाले भाई के गुजर जाने के बाद बेसहारा हो गए। भयावह हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए थे। --- हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए..जयपुर- 16 को कुचलने वाला पत्नी से बोला-गांव भाग जाओ:ऑडी हादसा; पहली बार आरोपी को भगाने वालों पर FIR, कार की चिप में कई राज जयपुर ऑडी हादसे में मुख्य आरोपी (कार चलाने वाले) दिनेश रणवा की मदद करने वाले भी बुरी तरह फंसे हैं। पुलिस का दावा है कि राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरोपी की मदद करने वालों पर धाराओं में नामजद FIR हुई है। उधर, लग्जरी कार से 16 लोगों को कुचलने वाला ऑडी कार (DD02G5709) मालिक दिनेश फरार है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:18 pm

दुर्ग में 4 घंटे में 3 सड़क हादसे:पोते को झपकी आने से स्कूटी रेलिंग से टकराई, नानी की मौत, 2 घायल

शनिवार शाम दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के गोड़पेंडरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पोते के साथ दुर्ग से गरियाबंद जा रही थी, तभी स्कूटी क्रमांक CG 23 M 5835 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चला रहे युवक को अचानक झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट में नानी की मौत पोता घायल मृतक महिला घायल युवक की नानी बताई जा रही है। युवक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन सहायता समय पर नहीं पहुंची। काफी देर इंतजार के बाद 112 वाहन के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।एंबुलेंस की देरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाए। दूसरी घटना गौरतलब है कि गोड़पेंडरी में ही इसी घटना से कुछ देर पहले, करीब 3 बजे एक और हादसा हुआ था। पाटन से दुर्ग की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक सड़क पर बिखरे मुरुम की वजह से फिसल गया और डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में युवक को मामूली चोटें आईं। तीसरी घटना इसी दिन दोपहर करीब 12 बजे पाटन थाना क्षेत्र में एसडीओपी कार्यालय के पास दुर्गा मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में ग्राम पतोरा निवासी तरुण साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पाटन पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एक ही दिन में 4 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने दुर्ग जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:17 pm

​कानपुर में खो-खो का 'सुपर संडे':मैदान पर उतरने से पहले कोच-मैनेजर की बैठक, इस बार अंपायरिंग और नियम दोनों हाईटेक होंगे

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के खेल मैदान अब देश भर के धुरंधर खो-खो खिलाड़ियों की चपलता और रफ़्तार के गवाह बनेंगे। नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिता की शानदार कामयाबी के बाद, अब कानपुर में 'ऑल इंडिया पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप 2025-26' का बिगुल बज चुका है। इस महामुकाबले को निष्पक्ष और भव्य बनाने के लिए रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में देश भर से आए कोच और मैनेजरों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में टूर्नामेंट के दौरान होने वाली हर छोटी-बड़ी व्यवस्था और खेल के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि देश के अलग-अलग कोनों से आने वाले खिलाड़ियों को यहां न केवल बेहतरीन खेल सुविधाएं मिलें, बल्कि प्रतियोगिता का स्तर भी अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला हो। 16 विश्वविद्यालयों के दिग्गजों ने की शिरकत बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 16 विश्वविद्यालयों के कोच और मैनेजर शामिल हुए। चर्चा का मुख्य केंद्र खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और मैच के दौरान उनके समन्वय को लेकर रहा। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिए और भरोसा दिलाया कि यह प्रतियोगिता खेल भावना के साथ होगी। विभाग के शिक्षकों और खेल सचिव ने आयोजन की तैयारियों का खाका पेश किया, जिसे सभी ने सराहा। नए नियमों से बदलेगा खेल का रोमांच मैदान पर खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का विवाद न हो और खेल पूरी तरह पारदर्शी रहे, इसके लिए राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारियों ने खास क्लास ली। श्री भूपेंद्र सिंह और श्री विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि इस बार खेल के अद्यतन (Update) नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। कोच और मैनेजरों को तकनीकी बारीकियों, फाउल के नए प्रावधानों और अंपायरिंग के मानकों की विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य यह है कि मैदान पर कोई भी फैसला तकनीकी चूक का शिकार न हो। नॉर्थ जोन के बाद अब देश जीतने की बारीविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के लिए यह आयोजन प्रतिष्ठा का विषय है। हाल ही में संपन्न हुई नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने CSJMU के प्रबंधन की धाक जमा दी है। अब ऑल इंडिया लेवल पर देशभर की टॉप टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत को लेकर शहर के खेल प्रेमियों में भी भारी उत्साह है।समन्वय पर रहा विशेष जोरबैठक का असली मकसद सभी टीमों और आयोजकों के बीच एक 'स्मूथ' बॉन्डिंग बनाना था। खेल विभाग के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मैदान से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं तक, कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। डॉ. श्रवण कुमार और डॉ. निमिषा कुशवाहा ने पूरी टीम के साथ मिलकर हर टीम के मैनेजर की समस्याओं और सुझावों को सुना, ताकि टूर्नामेंट के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए। अब सबकी नजरें कल से शुरू होने वाले मुकाबलों पर हैं, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ खो-खो खिलाड़ी अपनी फुर्ती और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:17 pm

झांसी में KFC के तेल और मैदा के सैंपल फेल:एफडीए की टीम ने कार्रवाई की थी, अब दर्ज होगा मुकदमा

झांसी में नामी कंपनी KFC रेस्टोरेंट के रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के सैंपल फेल हो गए। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों सैंपल फेल हो गए। सैंपल फेल होने पर अब केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा सदर बाजार में क्वालिटी कबाब एवं चिकिन कॉर्नर पर छापा मारते हुए टीम ने तेल, ग्रेबी और चटनी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। यहां पर टीम को साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली। इस पर मालिक को हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया गया है। जांच के लिए राजकीय लैब भेजे थे सैंपल आयुक्त खाद्य एवं अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में पिछले दिनों सिविल लाइन स्थित KFC रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया था। यहां से रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के नमूने संग्रहित करके जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया था। आज रिपोर्ट आने रिफाइंड सोयाबीन तेल और मेदा के नमूने फेल पाए गए। अब मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शुक्रवार रात को टीम ने पुलिस बल के साथ सदर बाजार में क्वालिटी कबाब एवं चिकन सेंटर प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां से तेल, ग्रेवी एवं चटनी के नमूने संग्रहित किए गए हैं। साफ-सफाई संतोषजनक न होने कारण सख्त हिदायत देते हुए नोटिस भी जारी किया गया है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:16 pm

रेउना में संदिग्ध गांवों में पुलिस का रूट मार्च:साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी सतर्कता, लोगों से जागरूक रहने की अपील

रेउना थाना क्षेत्र में हाल ही में करीब 20 साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ग्रामीणों में जहां एक ओर आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार शाम रेउना पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ कई गांवों में पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, आम नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी साइबर ठगी में लिप्त व्यक्ति की जानकारी मिलती है, तो वह बेझिझक पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए। जैसे अज्ञात कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करना, बैंक डिटेल्स किसी से न बताना और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:15 pm

गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, मंत्री ने दिए निर्देश:दवा-जांच, ट्रॉमा सेंटर सुधारने को कहा; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने की। बैठक में अस्पतालों की सुविधाओं, योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर काम की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मंत्री ने साफ कहा कि मरीजों को अस्पताल में इलाज, जांच और दवा के लिए भटकना न पड़े। सभी सेवाएं एक ही जगह और समय पर मिलनी चाहिए। जांच व्यवस्था को और मजबूत करने का आदेशजिले में लागू हब स्पोक मॉडल के जरिए अब गांव और कस्बों से सैंपल जिला अस्पताल तक भेजे जा रहे हैं। इससे दूर के मरीजों को जांच में आसानी मिल रही है। मंत्री ने निर्देश दिया कि सैंपल भेजने से लेकर रिपोर्ट देने तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और भरोसेमंद होनी चाहिए। जिला अस्पताल को कायाकल्प मूल्यांकन में 92.01 अंक मिले हैं और उसे मंडल में पहला व प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। इस पर मंत्री ने विभाग की सराहना की, लेकिन साथ ही अन्य अस्पतालों में भी साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने को कहा। महिला और बच्चों की सेहत पर खास जोरपिंक कार्ड अभियान, स्कूलों में बच्चों की जांच, एनीमिया नियंत्रण और आंखों की जांच की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिया कि इन योजनाओं को और तेज किया जाए ताकि महिलाओं और बच्चों को समय पर इलाज मिल सके। मंत्री ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण कार्यक्रम और नियमित टीकाकरण को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए। छूटे हुए बच्चों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने और कैंसर स्क्रीनिंग को सभी ब्लॉकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:15 pm

मेरठ को मिला नया एसपी सिटी:विनायक गोपाल भोसले ने पदभार संभाला, अपराध नियंत्रण प्राथमिकता

मेरठ में पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। विनायक गोपाल भोसले ने शनिवार रात एसपी सिटी का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना होगा। नवनियुक्त एसपी सिटी भोसले ने बताया कि मेरठ जैसे संवेदनशील शहर में पुलिस की भूमिका अहम है। उन्होंने पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। जनता का विश्वास जीतना और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी। इसी क्रम में, मेरठ से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नई तैनाती पाने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइन में विदाई दी गई। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एसएसपी अविनाश पांडे ने स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने मेरठ में अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय कार्य किए हैं और उम्मीद जताई कि वे नई जगहों पर भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह अवसर नए अधिकारी के पदभार ग्रहण करने और पुराने अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने का एक संगम था।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:14 pm

सुल्तानपुर में बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:दूध लेने जा रहे थे, बाइक चला रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

सुल्तानपुर में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय झींकू राम की मौत हो गई। खालिदपुर दोस्तपुर निवासी झींकू साइकिल से दूध लेने जा रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब झींकू अपने घर से बभनगवा दूध लेने जा रहे थे। सहिनवा थाना दोस्तपुर निवासी मनीराम पुत्र जगीराम ने अपनी बाइक से उन्हें पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार मनीराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल झींकू को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉ. आरके पांडेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सीओ कादीपुर विनय गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज अनूप सिंह और दरोगा सियाराम भी मौके पर मौजूद रहे। झींकू खेती-किसानी का काम करते थे। उनकी दो विवाहित बेटियां, सरिता और प्रियंका हैं, जबकि एक पुत्र गोपाल अविवाहित है। मृतक के बेटे गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:13 pm

विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार:कल परिजनों के 2 घंटे तक प्रतापनगर थाने के घेराव के बाद दर्ज थी FIR, पति पर टॉर्चर करने के आरोप

उदयपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। FIR दर्ज होने के दूसरे दिन पुलिस ने ससुराल पक्ष की भूमिका की जांच की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक सप्ताह से पुलिस कार्रवाई से नाराज़ पीहर पक्ष ने थाने का घेराव किया था। प्रतापनगर थाना इलाके के बेड़वास में 2 अप्रैल को विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई थी।प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों के बाद मामले की जांच की गई। परिजनों द्वारा दी गए सबूतों के आधार भावना के पति हेमेन्द्र सिंह (22) पिता केशर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है। विवाहिता की मौत के बाद से वल्लभनगर के मंदेरिया गांव का रहने वाला पीहर पक्ष पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा था। परिवार का आरोप है कि पति की किसी युवती से दोस्ती थी। जब मोबाइल चैट देखने पर बेटी ने विरोध किया तो आरोपी उसे टॉर्चर करने लगा। बेटी के शरीर पर मारपीट के निशान थे। थाने के बाद घेराव करते हुए पुलिस के टालमटोल रवैये के बाद राजपूत समाज के संगठनों के बैनर तले महिलाओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जल्द निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मृतका भावना की शादी 13 महीने पहले बेड़वास के हेमेन्द्र सिंह से हुई थी।जानकारी के अनुसार, बेड़वास क्षेत्र की रहने वाली भावना कुंवर (19) पत्नी हेमेन्द्र सिंह को 2 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई और एमबी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया। मौत के बाद से लगातार पीहर पक्ष भावना के पति हेमेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अड़ा था, मगर प्रतापनगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। भावना को टॉर्चर करता था पति भावना के भाई अर्जुन सिंह ने बताया- हेमेन्द्र का किसी युवती से दोस्ती थी। इस कारण वह झगड़ा करता था। लगातार नशे की हालत में भावना के साथ मारपीट करके टॉर्चर करता था। भावना को पीहर पक्ष में भी किसी से भी बात नहीं करने देता था। कई बार परिजनों ने आपसी समझाइश कर यह मामला शांत करवाया था। भावना के चाचा लालसिंह ने बताया- 1 और 2 अप्रैल को भावना के साथ मारपीट की गई। भावना ने हेमेन्द्र के फोन में लड़कियों से की जा रही चैट को देख लिया था। परिजनों को बताया तो हेमेन्द्र ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। लालसिंह ने बताया- भावना के तबीयत बिगड़ने के दिन भी हमने लगातार फोन किए, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों से पता लगा कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जब तक हम लोग पहुंचे तो भावना होश में नहीं थी, उसके गले और हाथ-पांव पर मारपीट के निशान थे। हेमेन्द्र ने हमसे कुछ बात नहीं की और उसके परिजन भी मामले को दबाते रहे। भावना के पिता केसर सिंह ने बताया- मौत के बाद एमबी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया था।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:13 pm

लखनऊ में आजाद समाज का 13 अप्रैल को सम्मेलन:सुनील कुमार बोले- पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से sadan तक संघर्ष करेंगे

लखनऊ में शनिवार को आजाद समाज पार्टी ने प्रेसवार्ता किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आजाद समाज पार्टी लखनऊ में 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' करने जा रही है। सुनील कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। लोकसभा-विधानसभाओं में आरक्षण की मांग सुनील कुमार ने कहा पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं । हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए।जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे। जातिगत जनगणना की मांग अनिकेत धानुक ने कहा की क्रीमी लेयर की सीमा और निर्धारण को पुनः समीक्षा कर न्यायसंगत बनाया जाए। निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में SC/OBC आरक्षण लागू किया जाए। जातिगत जनगणना (Caste Census) कराई जाए। वास्तविक जनसंख्या के सटीक आंकड़ों के लिए जातिगत जनगणना बेहद आवश्यक है। डेटा आधारित नीतियों के निर्माण से समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं। पिछड़ा वर्ग (OBC) की स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कृषि और असंगठित क्षेत्र पर निर्भर वर्ग के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए। स्वरोजगार, स्टार्टअप एवं उ‌द्योग के लिए आसान ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। ‘पिछड़ों की आवाज उठाना लक्ष्य’ प्रेस वार्ता को संबोधित करते पदाधिकारियों ने कहा कि हम ये स्पष्ट करना चाहते है कि पार्टी दलित - पिछड़ों के साथ हर उस व्यक्ति की आवाज बनेगी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सड़क से लेकर सदन तक कमजोरों की लड़ाई लड़ी है। हमारी पार्टी का सबसे बड़ा एजेंडा है कि हर कमजोर हाथ को सशक्त बनाया जाए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:10 pm

डिंडौरी में 25 फीट गहरे कुएं में गिरा मवेशी:युवाओं ने जेसीबी और रस्सी की मदद से 2 घंटे में बाहर निकाला

डिंडौरी के समनापुर जनपद अंतर्गत मोहदा गांव में शनिवार दोपहर एक बैल 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों के प्राथमिक प्रयासों के विफल होने के बाद डिंडौरी की 'युवा शक्ति टीम' ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मवेशी का सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के सीमित संसाधनों से नहीं मिली सफलता ग्रामीण खामोद चंदेल के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बैल के कुएं में गिरने की जानकारी मिली थी। गांव वालों ने अपने स्तर पर बैल को निकालने की कोशिश की, लेकिन कुएं की गहराई और संसाधनों की कमी के कारण कोई भी भीतर उतरने का साहस नहीं जुटा सका। इसके बाद युवाओं की टीम को सूचना दी गई। जेसीबी और सीढ़ी की मदद से निकाला बाहर युवा शक्ति टीम के सदस्य रोहित कांसकार अपनी टीम और जेसीबी मशीन के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से सीढ़ी का इंतजाम किया गया और एक युवक रस्सी के सहारे गहरे कुएं में उतरा। बैल के सींगों पर मजबूती से रस्सी बांधने के बाद जेसीबी मशीन और स्थानीय युवकों के श्रम से बैल को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया। रोहित कांसकार ने बताया कि उनकी टीम गौ रक्षा और मवेशियों की सेवा के उद्देश्य से कार्य करती है। यह टीम न केवल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती है, बल्कि रात में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवारा मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट भी बांधती है। रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल इस दो घंटे चले सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में सिद्धार्थ चौहान, यीशु गवले, सौरभ मेहरा और आदिल खान सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से मौजूद रहे। टीम ने अपील की है कि मवेशियों के संकट में होने पर तत्काल सूचित करें।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:09 pm

लुधियाना में स्कूल में पेंसिल लगने से छात्र घायल:परिजनों ने सहपाठियों पर हमले और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए

लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र के घायल होने का मामला सामने आया है। छात्र के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को सहपाठियों ने पेंसिल से मारकर घायल कर दिया, जबकि स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे एक हादसा बताया है। माछीवाड़ा साहिब निवासी निर्मोल सिंह की मां अमनदीप कौर के अनुसार, यह घटना 10 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को कक्षा में मौजूद कुछ छात्रों ने पेंसिल से मारा, जिससे पेंसिल की नोक उसके कूल्हे के मांस में फंस गई और उसे गंभीर चोट आई। परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान कक्षा में मौजूद अध्यापक को शिकायत करने के बावजूद उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।अमनदीप कौर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर करीब 1 बजे दी गई। स्कूल प्रंबधन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप जब बच्चा घर पहुंचा तो उसे तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है। एसएमओ डॉ. सारिका ने बताया कि बच्चे का एमएलआर किया गया है तथा एक्स-रे और सर्जन की सलाह के अनुसार उपचार जारी है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जिन छात्रों ने यह हरकत की, वे पहले भी उनके बेटे को परेशान करते रहे हैं और इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को कई बार शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपित छात्रों में से एक पुलिसकर्मी का बेटा है।वहीं, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। स्कूल के लीगल एडवाइजर गुरदेश सिंह चीमा के अनुसार, पीरियड बदलने के दौरान पीछे बैठे एक छात्र की पेंसिल गलती से निर्मोल को चुभ गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसकी हालत सामान्य थी। स्कूल प्रबंधन ने यह भी कहा कि वे मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:09 pm

फर्रुखाबाद में आग से झोपड़ी जलकर राख:दिव्यांग पति-पत्नी का लाखों का घरेलू सामान नष्ट

फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नुनेरा में शनिवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में कुछ ही मिनटों में पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। हादसे के समय झोपड़ी के अंदर आराम कर रहे दंपती ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गांव नुनेरा निवासी दिव्यांग सुरेश कश्यप अपनी पत्नी सुनीता के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे एक झोपड़ी में रहते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और सुरेश कश्यप मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। शनिवार दोपहर जब दंपति झोपड़ी में आराम कर रहे थे, तभी अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग को बढ़ता देख दंपति घबरा गए और तुरंत झोपड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरेश कश्यप ने तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरेश कश्यप के अनुसार, इस आगजनी में उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:09 pm

मैहर में नरवाई में लगी आग:तेज हवा से 2 एकड़ तक फैली, दो फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मैहर जिले के पहाड़ी गांव में शनिवार दोपहर गेहूं के खेतों में फसल कटने के बाद बची नरवाई में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 2 एकड़ में फैली नरवाई जलकर खाक हो गई। दोपहर के समय चल रही तेज हवा की वजह से आग तेजी से आगे बढ़ रही थी। पास के खेतों में खड़ी फसलों तक लपटें पहुंचने के डर से किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन इसकी जानकारी प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। दमकल और ग्रामीणों की मेहनत से टला बड़ा हादसा आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां बुलानी पड़ीं। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की एकजुटता से आखिरकार लपटों को शांत कर लिया गया। गांव वालों के समय पर किए गए सहयोग से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। जांच जारी बताया जा रहा है कि यह खेत इंद्रभान नाम के व्यक्ति को ठास (बटाई) पर दिया गया था। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:09 pm

तारादेही में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापा:दमोह पुलिस ने बरामद की 98 हजार की शराब, मौके से भागा आरोपी

दमोह जिले की तारादेही पुलिस ने शनिवार को एक ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे छापेमारी कर 98 हजार रुपए की 19 पेटी अवैध शराब बरामद की है। ऑटो पार्ट्स दुकान की आड़ में शराब का भंडारण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारादेही के बायपास तिराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे अवैध शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान के पीछे बने एक कमरे में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज थाना प्रभारी आलोक तिरपुडे ने बताया कि यह दुकान साहिल पिता राजेश घोषी की है। पुलिस ने आरोपी साहिल घोषी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी साहिल घोषी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। तारादेही पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:05 pm

पहले एसपी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, फिर मांगी माफी:मुरैना में शराब के नशे में आरक्षक ने वीडियो बनाया, बोला-एसपी करते है प्रताड़ित

छिंदवाड़ा में एसपी समीर सौरभ के बंगले पर तैनात एक आरक्षक द्वारा ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हुए एसपी पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरक्षक रूप सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड कर आरोप लगाया कि एसपी और उनकी पत्नी द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है तथा उसे छुट्टी नहीं दी जा रही, जबकि वह बीमार है और उसकी दोनों किडनियों में पथरी की शिकायत है। वीडियो में वह नशे की हालत में भी दिखाई दे रहा था और घटना के समय वह ड्यूटी से अनुपस्थित था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि अगले ही दिन आरक्षक रूप सिंह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन स्थित रक्षित निरीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां उसने अपने कृत्य के लिए लिखित माफी मांगी। उसने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में गलती की और उसे केवल छुट्टी चाहिए थी। इस दौरान पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया। रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला के अनुसार आरक्षक पिछले आठ वर्षों से बंगले में पदस्थ है और उसके द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप गलत हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षक दो दिन से ड्यूटी से गैरहाजिर था और घर पर शराब पी रहा था। आरक्षक द्वारा छुट्टी का आवेदन देने पर उसकी छुट्टी स्वीकृत कर दी गई है तथा विभागीय प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:04 pm

बस्ती में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:गायघाट पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर स्थित गायघाट पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी थी। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बे के निवासी 75 वर्षीय हमींदुल्लाह पुत्र बिस्मिल्लाह शनिवार देर शाम अपने घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हमींदुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने हमींदुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। गायघाट चौकी प्रभारी राकेश मिश्र ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:04 pm

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को आएंगे सीएम योगी:मंत्री-अफसरों ने निरीक्षण कर देखी तैयारी; रोजगार मेले में मिलेंगे मौके

मुजफ्फरनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए शहर के नुमाइश ग्राउंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और रालोद सांसद चंदन सिंह चौहान सहित भाजपा व रालोद के वरिष्ठ नेताओं ने नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रुपेश और डीआईजी अभिषेक सिंह ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।इस जनसभा के साथ ही एक रोजगार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करना है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिससे युवाओं को सीधे नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। मेले में शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:04 pm

ऑल इंडिया ओपन स्नूकर में चौथे दिन मुकाबले हुए रोमांचक:यश, यामी और आदर्श समेत कई खिलाड़ियों की दमदार जीत

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रही ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता के चौथे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, वहीं कई मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 10 अप्रैल को खेले गए मैचों में यश कुमार (दिल्ली) ने शुरुआती फ्रेम हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दीपक लवीनिया (यूपी) को 51-20, 68-37, 70-32 से हराया। वहीं यामी सोलंकी (दिल्ली) ने सौरभ राज गुप्ता (यूपी) को एकतरफा अंदाज में 82-28, 81-43, 56-19 से मात दी। नीरज वर्मा (पंजाब) ने अभिनव सिंह (उत्तराखंड) को 63-41, 19-55, 47-44, 62-36 से हराया। आदर्श वर्मा (बंगाल) ने पूर्व जूनियर चैंपियन अभिषेक अरोड़ा (दिल्ली) को कड़े मुकाबले में 40-65, 59-07, 72-09, 71-11 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में कुणाल चावला (दिल्ली) और तनवीर रस्तोगी को वॉकओवर मिला, जबकि टॉप कवर क्लब (AAC) के खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन खेल से अरसद अली (यूपी) को 58-50, 36-68, 70-39, 17-57, 57-49 से हराया। 11 अप्रैल को हुए मैचों में चित्तित चावला ने जनसिंह (यूपी) को 82-53, 68-20, 39-59, 63-45 से हराया। रोशन चौधरी ने विधित चतुर्वेदी के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 56-63, 53-18, 51-29, 71-38 से जीत दर्ज की, जिसमें रोशन ने 50 का ब्रेक भी लगाया। फैजल खान (RSPB) ने विवेक चोपड़ा (पंजाब) को 14-52, 64-34, 59-25, 70-53 से हराया। जैन मखीजा (दिल्ली) ने नीरज वर्मा (पंजाब) को 65-37, 46-58, 60-34, 64-33 से मात दी। इसके अलावा अंश गुलेरिया (उत्तराखंड) ने नितिन मदान (RSPB) को 52-41, 66-25, 63-18 से हराया, जबकि शारुख खान (दिल्ली) ने पियूष पटेल (यूपी) को 44-63, 60-41, 61-19, 88-33 से हराया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है और आगे के मुकाबलों में और भी कड़े संघर्ष की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजक सचिव आनंद अरोड़ा ने बताया की टूर्नामेंट में रोजाना सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक करीब 12 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 76 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें भारत के टॉप रैंकिंग खिलाड़ी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि देश के टॉप 16 खिलाड़ियों में से लगभग 10–12 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले का स्तर काफी ऊँचा हो गया है। खिलाड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन मेरठ शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और स्नूकर खेल को नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:02 pm

इंदौर में इंटरस्टेट/स्लीपर बसों का डायवर्शन:बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लिया निर्णय

रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इंटरस्टेट/स्लीपर बसों का रिंग रोड से डायवर्शन किया गया है। इसके चलते इन बसों को वैक्लिप रास्तों का इस्तेमा करना पड़ेगा। इसके चलते इन बसों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस डायवर्शन के चलते इंटरस्टेट/स्लीपर बसों का पिपलियाहाना से रिंग रोड रेडिसन आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:02 pm

नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी फरार:सूरजपुर आबकारी कंट्रोल रूम से पानी पीने के बहाने भागा, एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने 295 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया आरोपी भोले घसिया आबकारी नियंत्रण कक्ष से फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब टीम एक अन्य फरार आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करने गई थी। शहजाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 11 अप्रैल, 2026 को टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर के मकान नंबर 1030 में रहने वाला भोले घसिया अपने घर से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, टैबलेट और कैप्सूल बेचता है। इस सूचना पर टीम ने भोले घसिया के घर दबिश दी। भरी मात्रा में नशीली दवाईयां मिली तलाशी के दौरान भोले के बेड रूम से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल, 73 नग ALPRASCEN टैबलेट और 90 नग ALPRAX Alprazolam टैबलेट जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड के लिए सूरजपुर आबकारी कंट्रोल रूम लाया गया था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि 1 मार्च को लगभग 600 कैप्सूल और टैबलेट के साथ गिरफ्तार किए गए अभिषेक कुमार साहू (विश्रामपुर तहसील का चपरासी) के मामले का फरार आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू अपने घर पर मौजूद है। दूसरे आरोपी को पकड़ने गए तो पहला आरोपी भाग निकला आबकारी टीम ने भोले घसिया को सूरजपुर आबकारी कंट्रोल रूम में दो आरक्षकों के हवाले कर मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू के कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित घर पर छापा मारा। शहजाद घर पर ही मिला और उसे अभिषेक कुमार साहू के अपराध क्रमांक 182/26 में गिरफ्तार कर लिया गया। शहजाद की गिरफ्तारी के दौरान ही कंट्रोल रूम से आरक्षक का फोन आया कि भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर भाग गया है। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। फरार आरोपी भोले घसिया के खिलाफ थाना सूरजपुर में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज करा दिया गया।आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू को माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमाण्ड लेकर जेल भेजा गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 9:01 pm

केमिकल प्लांट में 23 साल के युवक की तबियत बिगड़ी:काम करते समय घबराहट हुई, नीचे गिरा, हॉस्पिटल में हुई मौत, कारणों का नहीं लगा पता

कोटा के रानपुर इलाके में केमिकल फैक्ट्री में काम करते समय एक युवक अचेत हो गया। जिसे इलाज के लिए जगपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। घटना शाम 6 बजे के आसपास जगपुरा, भीमपुरा इलाके की है। युवक विक्रम (23) लखावा का रहने वाला था। भीमपुरा स्थित फ़ार्विनेक्स केमफार्म प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर का काम करता था। जो सुबह 8 बजे ड्यूटी के लिए फैक्ट्री पहुंचा था। रानपुर थाना SI भीमसिंह ने बताया कि युवक के फैक्ट्री में काम करते समय अचानक से घबराहट हुई। सीने में दर्द उठा। वो गश खाकर नीचे गिर गया। जिसे फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ इलाज के लिए जगपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। सूचना पर परिजन भी निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर विक्रम को मृत घोषित किया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम करवाने की बात कही है। सुबह शव को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:59 pm

पाली में आग से जिंदा जले तीन मवेशी, 2 झुलसे:बाड़े से अचानक उठी थी लपटें, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पाली में एक बाड़े में शनिवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची, तब तक तीन मवेशी जिंदा जले चुके थे। हादसे में दो मवेशी झुलस भी गए, जिनका इलाज जारी है। घटना जिले के रोहट थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में आज शाम को हुई। जानकारी के अनुसार- डूंगरपुर गांव में शनिवार शाम एक बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। हादसे में बाड़े में बंधे मवेशी भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीन मवेशी जिंदा जल चुके थे। जबकि दो मवेशी झुलस चुके थे। उनका इलाज किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि डूंगरपुर निवासी भंवरलाल पुत्र कालूराम के बाड़े में आग लगी। हादसे में घरेलू सामान भी जला है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी पारस गहलोत, अमन, हनुमानसिंह आदि ने आग पर काबू पाया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:59 pm

शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:मंडी कट के पास घर वापस लौटते समय हुआ हादसा

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय किसान लालाराम की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित मंडी कट के पास देर शाम करीब 8 बजे हुई। रुजवारी गांव निवासी लालाराम अपनी बाइक से तिलहर की नवीन गल्ला मंडी किसी काम से गए थे। काम निपटाकर वे घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालाराम की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी शकुंतला, बेटे अमित, सुमित, प्रदीप, रजनीश और बेटी अलका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल भी अस्पताल पहुंचे और शव के पंचनामे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:58 pm

सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद:अमेठी में ग्रामीणों की पुलिस से झड़प, 12 लोग हिरासत में, मुकदमा दर्ज

अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने बिना अनुमति के चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक टीम ने मौके से प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित थाने भिजवा दिया। इस कार्रवाई का ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। कुछ महिलाओं ने पत्थरबाजी का भी प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर नियंत्रित किया। दरअसल, नरहरपुर गांव की सार्वजनिक जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर चबूतरा बना दिया था। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण मानते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवाया था। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसी स्थान पर दोबारा चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी। स्थिति की सूचना मिलते ही अमेठी के एसडीएम आशीष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बिगड़ गया। पुलिस ने विवादित प्रतिमा को दोबारा हटाकर सुरक्षित रूप से थाने में रखवा दिया है। इस दौरान सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 12 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। घटना की वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की गई। अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित की जा रही थी। सूचना पर एसडीएम और पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने पुष्टि की कि सरकारी काम में बाधा डालने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:57 pm

लखनऊ में डिजिटल वेलबीइंग, साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी:इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने इंजीनियर्स भवन में किया आयोजन

लखनऊ के इंजीनियर्स भवन में डिजिटल वेलबीइंग और साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षाविद, इंजीनियर और बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने इस दौरान तकनीक के संतुलित और सुरक्षित उपयोग को आज के डिजिटल दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता जे.बी सिंह ने मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से तकनीक का सीमित और जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि इसके सही लाभ प्राप्त किए जा सकें। समय पर खुद को स्क्रीन से दूर रखना बेहद महत्वपूर्ण आईईटी लखनऊ की डॉ. दिव्या शर्मा ने 'माइंडफुल टेक' के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। डॉ. शर्मा ने डिजिटल डिटॉक्स को आवश्यक बताते हुए कहा कि समय-समय पर खुद को स्क्रीन से दूर रखना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड, सुरक्षित प्लेटफॉर्म का उपयोग और निरंतर जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT) के बढ़ते उपयोग के मद्देनजर सुरक्षा को और भी महत्वपूर्ण बताया। डिजिटल जागरूकता बढ़ाना समय की मांग राजेश श्रीवास्तव ने बढ़ते स्क्रीन टाइम के नकारात्मक प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में डिजिटल जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है, ताकि लोग साइबर ठगी और अन्य ऑनलाइन खतरों से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वी.पी. सिंह ने कहा कि तेजी से विकसित हो रही तकनीक के बीच सुरक्षा और संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि एन.के निषाद ने इसका संचालन और समन्वय किया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:56 pm

दुर्ग में चोरी और झपटमारी के दो मामलों में कार्रवाई:फरार आरोपी गिरफ्तार, 14.77 लाख की संपत्ति जब्त; पाटन झपटमारी केस में 2 आरोपी पकड़ाए

दुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी और झपटमारी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद की गई है। वहीं पाटन थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नकदी की चोरी पहला मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर का है। यहां 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपियों ने एक मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पहले ही तीन आरोपी खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव और तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर करीब 8.22 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। अपने जीजा को दिया चोरी का सामान पूछताछ के दौरान तुलेश्वर सोनकर ने चोरी का सामान अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख 18 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। इस तरह इस मामले में कुल 14 लाख 77 हजार 757 रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पाटन में ट्रक ड्राइवर से झपटमारी दूसरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रक ड्राइवर से झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को डामन सलाम नामक ट्रक ड्राइवर भानुप्रतापपुर जा रहा था। रात करीब 10:27 बजे ग्राम लोहरसी और फुंडा के बीच नहर नाली मोड़ के पास वह ट्रक से नीचे उतरा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसकी शर्ट की जेब से 2400 रुपए छीनकर भाग गए। आरोपियों की पहचान कर हुई गिरफ्तारी घटना की रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने ऋषभ आग्नेकर और चंद्रकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 2400 रुपए नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:55 pm

लखनऊ कॉलेज में AI के नैतिक उपयोग पर कार्यशाला:छात्रों-शिक्षकों को विज्ञान और शिक्षा में जिम्मेदार AI पर किया जागरूक

लखनऊ के राष्ट्रीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का विषय 'विज्ञान एवं शिक्षा में एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग' था। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इसमें शैक्षणिक और वैज्ञानिक कार्यों में एआई के सही इस्तेमाल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नैतिकता और शैक्षणिक ईमानदारी पर चर्चा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. निमिष कपूर थे, जो मास्टर ट्रेनर (AI) और बीएसआईपी लखनऊ में वैज्ञानिक हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में शिक्षा और शोध में एआई की भूमिका, डेटा की विश्वसनीयता, नैतिकता और शैक्षणिक ईमानदारी पर जोर दिया। डॉ. कपूर ने गलत एआई उपयोग से होने वाली संभावित समस्याओं के बारे में भी बताया। यह कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास सिंह ने कार्यक्रम का सफल समन्वयन किया।इस कार्यक्रम को एशिया वेंचर फिलेंथ्रॉपी नेटवर्क (AVPN), Google.org और एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) का सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों ने सत्रों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की कार्यशाला में रसायन विज्ञान विभाग के 10 शिक्षकों और बीएससी व एमएससी के 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सत्रों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और एआई के जिम्मेदार उपयोग के प्रति अपनी समझ को बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिए गए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:54 pm

सुसनेर में नगर परिषद के नए भवन का लोकार्पण:नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन; बोले- सुसनेर के विकास को मिलेगी नई गति

आगर मालवा जिले के सुसनेर में शनिवार देर शाम नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर फीता काटा और भवन का विधिवत उद्घाटन किया। सवा करोड़ की लागत से हुआ निर्माण नगर परिषद का यह नया कार्यालय भवन लगभग 1.25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे अब स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे अपने प्रशासनिक और निकाय संबंधी कार्यों को पूरा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री बोले- सुसनेर के विकास को मिलेगी नई गति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नया भवन सुसनेर के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मंत्रियों ने नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। यह रहे उपस्थित लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रीय विधायक भेरो सिंह बापू, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने दोनों मंत्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:52 pm

संभल में लेंटर गिरा, एक मजदूर की मौत:चंदौसी में सुर्की-चूने का लेंटर तोड़ते समय हादसा, एक घायल

संभल जिले के चंदौसी में सुर्की-चूने का लेंटर तोड़ते समय हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज वारिस नगर में एक पुराने मकान का लेंटर तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक सुर्की-चूने का लेंटर भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए। मृतक मजदूर की पहचान मोहम्मद कफिल (28 वर्षीय) पुत्र मतीन के रूप में हुई है। वह अपने रिश्ते के फूफा के मकान को तोड़ने के लिए 500-500 रुपये की मजदूरी पर कल्लू नामक मजदूर के साथ गया था। कफिल अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कफिल को मृत घोषित कर दिया। दूसरा मजदूर कल्लू मामूली रूप से घायल हुआ था। कफिल के परिवार के लोग बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल और मृतक के घर भेजा गया था, लेकिन परिवार ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि कफिल अपने ही फूफा के मकान को तोड़ रहा था।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:51 pm

लखनऊ में भोजपुरी समाज का आयोजन:उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की सराहना, संस्कृति संरक्षण पर चर्चा

राजधानी लखनऊ में भोजपुरी संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिला। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के आलमबाग स्थित सामुदायिक केंद्र में स्नेह मिलन, भोजपुरी भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की और समाज की एकजुटता को सराहा। भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ नजर आई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने भोजपुरी गीत-संगीत और लोक कला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में भोजपुरी संस्कृति की झलक साफ नजर आई।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के हाथों प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि संगठन पिछले 42 वर्षों से भोजपुरी भाषा, संस्कृति, लोक कला और साहित्य के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि छठ महापर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कराने और भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। उन्होंने इस अभियान को आगे भी मजबूती से जारी रखने की बात कही। ये रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव गोपाल मिश्रा ने की, जबकि अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वेद प्रकाश राय विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए। आयोजन की जिम्मेदारी संयोजक अदित सिंह और सह संयोजक कपिल देव कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा तथा लोकेश मिश्रा ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र कुमार और सुरेन्द्र कुमार ने किया।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:47 pm

TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:बड़वारा में सीएम के नाम दिया मांग पत्र; नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना की मांग

कटनी जिले के बड़वारा तहसील में शनिवार को शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने तहसीलदार ऋषि गौतम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर नवीन संवर्ग के शिक्षकों की सेवा गणना पुरानी तिथि से करने और पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग की है कि 1 जुलाई 2018 से नियुक्त दिखाए गए अध्यापकों की सेवा अवधि की गणना उनकी वास्तविक 'प्रथम नियुक्ति दिनांक' से की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि IFMS पोर्टल पर दर्ज 2018 की तारीख को विलोपित कर पुरानी तिथि दर्ज की जाए, ताकि शिक्षकों को क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेच्युटी और पुरानी पेंशन का उचित लाभ मिल सके। पात्रता परीक्षा (TET) के आदेश का विरोध शिक्षकों ने 3 मार्च 2026 को जारी उस आदेश का कड़ा विरोध किया है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य की गई है। शिक्षकों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने और सरकार से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखने का आग्रह किया है। 5 लाख शिक्षक परिवारों पर संकट का दावा प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि परीक्षा की अनिवार्यता के कारण प्रदेश के लगभग 5 लाख शिक्षक परिवार भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में हैं। शिक्षकों का तर्क है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को इस परीक्षा से पूर्णतः छूट दी जानी चाहिए।। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो प्रदेश भर के शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। शिक्षकों ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए है

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:44 pm

कार की टक्कर से महिला की मौत:औरैया में हादसा, चालक हिरासत में लिया गया

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शनिवार शाम ईको कार ने बाइक सवार महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। भारापुरवा गांव निवासी रामकांति पत्नी अहिवरन सिंह अपने बेटे अमित के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से टिडुआ गांव के पास स्थित अपने खेत पर गेहूं काटने जा रही थीं। सहायल रोड पर टिडुआ मोड़ के पास पीछे से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामकांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ईको कार और उसके चालक को पकड़ लिया। घायल रामकांति को तत्काल याकूबपुर स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, कानपुर ले जाते समय पहाड़ीपुर के पास पहुंचने से पहले ही रामकांति ने रास्ते में दम तोड़ दिया।परिजनों ने शव को शाम करीब साढ़े छह बजे बेला थाने पहुंचाया, जिसके बाद उसे बेला सीएचसी ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया मोर्चरी भेज दिया है।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ईको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है।मृतका रामकांति के पति अहिवरन सिंह का निधन एक साल पहले हो चुका था। उनके चार बेटे और एक बेटी है। बेटों में शिवम और अभिषेक गुजरात के सूरत में नौकरी करते हैं, अमित घर पर खेती करता है, जबकि अनुज लखनऊ में कार्यरत है। बेटी नीतू की शादी हो चुकी है।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:42 pm

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री करेंगे बैसाखी महोत्सव का उद्घाटन:लखविन्द्र वडाली और कुलविन्द्र बिल्ला देंगे प्रस्तुति, कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहली बार होने जा रहे राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा। इस महोत्सव में 13 अप्रैल को प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली की कल्चरल नाइट होगी, तो अगले दिन कुलविन्द्र बिल्ला अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 38 लाख से ज्यादा का इनाम बांटा जाएगा। DC विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस महोत्सव में दांतों से वजन खिंचने वाले नरेन्द्र सिंह और सर्कल कबड्डी का मैच आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अलावा महिला व पुरुषों का दंगल, दस्तारबंदी, गतका, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी, महिलाओं की मटका दौड़, पतंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों के बीच मेंहदी, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। दस्तार सजाने वाले को 11 हजार का इनाममहोत्सव में सबसे अच्छी दस्तार सजाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसमें सीनियर व जूनियर वर्ग की 2 प्रतियोगिताएं रखी गई है। हर वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 11-11 हजार, द्वितीय को 8100-8100 रुपए, तृतीय को 5100-5100 रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही हरियाणवी स्टाइल पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता भी होगी। दंगल के होंगे 200 मुकाबलेदंगल में राज्य के समस्त जिलों से महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल में लगभग 200 मुकाबले आयोजित होंगे। बैसाखी केसरी प्रतियोगिता में प्रथम को 51 हजार और द्वितीय को 31 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 86 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा और महिलाओं में 65 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्यमंत्री होंगे मुख्यातिथि मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 13 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सभी प्रोग्राम की थीम पंजाबी कल्चर की होगी। कार्यक्रम में 500 ड्रोन के साथ ड्रोन शो का भव्य आयोजन होगा। इन ड्रोन के साथ आसमान में बैसाखी के महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:41 pm

पन्ना-छतरपुर बायपास पर बस गड्ढे में घुसी:स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

पन्ना-छतरपुर बाईपास पर शनिवार शाम एक यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। अजयगढ़ से पन्ना आ रही सिल्वर बस सर्विस (क्रमांक MP-35, P-0172) की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई थी। हादसे के वक्त बस में लगभग दो दर्जन यात्री सवार थे। चालक का बस से नियंत्रण हटते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि बड़ी माता मंदिर के पास पहुंचते ही बस लहराने लगी और सड़क से नीचे उतर गई। बस के अचानक रुकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा जनहानि टल गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने तत्परता से बस की खिड़कियों और दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चलती बस की स्टीयरिंग अचानक फेल होना ही हादसे का मुख्य कारण है। यात्रियों ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण बस किसी बड़े पेड़ या गहरे गड्ढे से टकराने से बच गई। घटना के बाद बाईपास पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की अन्य तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:41 pm

करौली में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार:आरोपियों से 4.70 लाख की स्मैक बरामद, नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ

करौली जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने टोडाभीम और सपोटरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 24 ग्राम 53 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहला मामला टोडाभीम थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मान्नौज निवासी देवीसहाय मीणा (35) सड़क किनारे खड़ा होकर स्मैक बेचने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 ग्राम 60 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में टोडाभीम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से स्मैक तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। नारायणपुर-टटवाड़ा स्टेशन रोड पर कार्रवाई दूसरी कार्रवाई सपोटरा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश उर्फ बाबाजी (55) को नारायणपुर-टटवाड़ा स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम 93 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओमप्रकाश पहले भी मादक पदार्थ तस्करी सहित अन्य मामलों में आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और मारपीट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। सपोटरा थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:40 pm

पानीपत में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी, नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

पानीपत में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गांव मांड़ी और बलाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दे कि फैला उजियारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। फाउंडेशन की अध्यक्ष रंजीता कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का मुख्य लक्ष्य नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मातृत्व को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। मातृत्व को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया कौशिक ने जोर दिया कि यह दिन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित गर्भावस्था, उचित चिकित्सा सुविधा और सम्मानजनक मातृत्व का अधिकार है। उन्होंने मातृत्व को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील कौशिक ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, तभी ये योजनाएं सफल हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर गीता, रजो, सुमन, बबीता, रीना, परवीन, रितु, सुनीता, पूजा, हिना, शिवानी, अनु, मोनिका, ओमपति और सोनिया सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:40 pm

समालखा मंडी में नहीं हो रहा गेहूं का उठान:आढ़तियों ने किया मार्केट कमेटी दफ्तर पर प्रदर्शन, बोले- कटा-फटा बारदाना दिया जा रहा

पानीपत जिले में समालखा की नई अनाज मंडी में गेहूं की बंपर आवक हो रही है, लेकिन उठान न होने और बारदाने की कमी के कारण किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं। शनिवार को आढ़तियों ने फसल का उठान कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, मंडी में हर जगह गेहूं के कट्टों के ढेर लगे हुए हैं, जिससे नए आने वाले किसानों को अपना अनाज सड़कों पर खुले में डालना पड़ रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह के नेतृत्व में सभी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव सविता रानी से मुलाकात की। उन्होंने सचिव को पुराने और फटे बारदाने मिलने, खरीद न होने, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा गेहूं की खरीद और उठान न होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। सचिव के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए आढ़ती मार्केट कमेटी की सचिव के जवाब से आढ़ती संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। बलजीत सिंह ने बताया कि न तो गेहूं की खरीद हो रही है और न ही एफसीआई गेहूं खरीद रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुराना और फटा बारदाना दिया जा रहा है, वह भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। सबसे बड़ी समस्या मंडी से गेहूं का उठान न होना है। इस संबंध में सचिव सविता रानी ने कहा कि, फसल उठान में पोर्टल की वजह से दिक्कत आ रही है। उन्होंने आढ़तियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को तिरपाल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर आढ़ती धर्मबीर राठी, सुरेंद्र, जयपाल, राजू बंसल, संदीप, अनिल, दीपक, ब्रह्मपाल और रमेश सहित कई अन्य आढ़ती मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:38 pm

दतिया लूट-फायरिंग केस में तीन दोषियों को 7-7 साल सजा:6 साल बाद फैसला, सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर जेवर लूटे थे; एक आरोपी बरी

दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड पर सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग के मामले में करीब छह साल बाद अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए तीन दोषियों को 7-7 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने संजय जाटव, मनीष शर्मा और भूरा उर्फ ब्रजेश जाटव को धारा 394 और 397 आईपीसी तथा एमपी डकैती प्रभावित क्षेत्र अधिनियम की धाराओं में दोषी ठहराया। वहीं एक अन्य आरोपी अरुण चौहान को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया, जबकि आरोपी राजेश गुर्जर अब भी फरार है। घर के बाहर हुई वारदात, सीने में मारी थी गोलीघटना 17 अगस्त 2020 की शाम करीब 7:30 बजे की है। सर्राफा व्यापारी आनंद सोनी अपने भाई कपिल सोनी के साथ दुकान बंद कर करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर बैग में रखकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के बाहर पहुंचे और उतरने लगे, तभी पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। एक आरोपी ने कट्टे से फायर किया। जिसकी गोली आनंद के सीने में जा लगी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों भाइयों के साथ छीना-झपटी कर जेवरों से भरा बैग लूट लिया और फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। जांच में खुला राज, जेवर भी बरामदमामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके बयान दर्ज किए। उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए। इसके बाद अदालत में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई, जबकि एक को राहत दी।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:37 pm

मऊगंज में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार:रॉड-लाठी से हमला कर दो लोगों को किया था घायल

मऊगंज जिले की लौर थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में करीब पांच महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को शनिवार को पकड़ लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश की वजह से दो लोगों पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। यह घटना पिछले साल 14 नवंबर की है। ग्राम डगडौआ की रहने वाली रेखा पाण्डेय ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही ज्ञानेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र और उनके साथियों ने मिलकर उनके पति राजेश और राकेश पाण्डेय के साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मेडिकल रिपोर्ट में हालत गंभीर पाए जाने पर मामले में और सख्त धाराएं जोड़ी गई थीं। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी वारदात के बाद से ही सभी आरोपी गायब थे शनिवार को मुखबिर से पक्की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र आदिवासी उर्फ लील्बू (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस केस में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है और उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

दैनिक भास्कर 11 Apr 2026 8:35 pm