...

शीतला माता मंदिर जर्जर, जीर्णोद्धार की मांग:बारिश में छत से पानी टपकता पानी; ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल बनाने की मांग

आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ के ग्राम प्रताप फलिया में प्राचीन शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर भवन पुराना होने के कारण छत सहित अन्य हिस्सों की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास में सहयोग की अपील की है। बारिश में छत से पानी टपकने की आशंका ग्रामीणों के अनुसार मंदिर वर्षों पुराना है और लंबे समय से यहां पूजा-अर्चना होती आ रही है। भवन की स्थिति अब खराब होने लगी है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की आशंका रहती है। ऐसे में समय रहते मंदिर का जीर्णोद्धार कराना जरूरी है। ग्रामीणों ने मंदिर के चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाने की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि इससे मंदिर परिसर की सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी विकसित की जा सकती हैं। गांव की आस्था से जुड़ा है मंदिर ग्रामीण राकेश ने बताया कि शीतला माता मंदिर गांव की आस्था और पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा प्रमुख स्थल है। मंदिर की स्थिति को देखते हुए इसके संरक्षण के लिए जल्द पहल की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से मंदिर के जीर्णोद्धार, बाउंड्री वॉल निर्माण और परिसर के विकास में सहयोग की अपील की है। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयास से मंदिर को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप दिया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:25 am

नर्मदापुरम में 21.74इंच कम बारिश, 88% भराया तवाडैम:एक बार भी नहीं खुले गेट, गेहूं-चना के लिए पर्याप्त पानी

नर्मदापुरम में बारिश का सीजन खत्म हो गया। जिले में इस बार कोटे से 21.74 इंच कम बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितम्बर तक पूरे सीजन में जिले में 33.74 इंच बारिश हुई है। जबकि जिले में बारिश का औसतन कोटा 54 इंच हैं। बारिश कम होने के चलते तवा डैम एक बार भी नहीं खुल पाएं। हालांकि कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश के चलते तवा डैम में 1 अक्टूबर तक 88% जलभराव हो चुका है। जिससे रबी सीजन में गेहूं और चना में सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिल पाएगा। जल संसाधन विभाग की अधीक्षण यंत्री प्रतिभा सिंह ने बताया कि तवा बांध का जलस्तर 1161.90 फीट पर है, जो तय लेवल से 5 फीट खाली है। 5 साल में पहली बार ऐसा है जब सीजन में एक बार भी बांध के गेट नहीं खुले। बांध में पर्याप्त पानी होने से रबी सीजन में गेहूं और चना फसल के लिए नहरों से पर्याप्त पानी मिलेगा। पांच साल में सबसे कम बारिश नर्मदापुरम में इस बार में 5 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। हर साल 50 से 54 इंच बारिश होती है, लेकिन इस बार सिर्फ 33.10 इंच बारिश हुई। यह पिछले साल से 21.74 इंच कम है। पिछले साल 54.84 इंच बारिश है थी। पिछले 5 साल में कब खुले गेट अब मौसम साफ रहेगा मौसमविद वीएस यादव ने बताया कि अब बारिश की संभावना नहीं है। मप्र के पूर्वी हिस्से में हल्के बादल हैं, 2 अक्टूबर तक मानसून की वापसी हो जाएगी। फिलहाल बारिश की स्थितियां नहीं बन रही हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:14 am

आसन नदी से रेत का अवैध खनन:मुरैना में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गिरफ्तार; खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज

मुरैना जिले में रेत और पत्थर के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागचीनी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने माधौंबाई की पुलिया के पास से अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। मौके से चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है। जब्त वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। गश्त के दौरान मिली रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बागचीनी थाना पुलिस के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम माधौंबाई की पुलिया बागचीनी रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने हमराह बल की मदद से उसे पकड़ लिया। ट्रॉली की जांच करने पर उसमें आसन नदी की रेत भरी मिली। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। BNS और खनिज अधिनियम के तहत केस पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 223/26 दर्ज कर धारा 303(2), 317(5) BNS एवं धारा 4(1), 21(1) खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है। खनिज विभाग को दी सूचना थाना प्रभारी बागचीनी कुलदीप राजपूत ने बताया कि चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। चालक को गिरफ्तार कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी खनिज विभाग को भी दी गई है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:07 am

सीहोर के इछावर की नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग:लाखों का सामान जला, 2 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची

सीहोर जिले के इछावर में शुक्रवार सुबह गोधन दलिया, मसाला उद्योग और विनायक नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं। कारोबारी हरी गुप्ता को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह कोर्ट रोड से गुजर रहे लोगों ने फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। दमकल देर से पहुंचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप स्थानीय लोगों ने इछावर फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों के मुताबिक, समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग को शुरुआती स्तर पर ही काबू किया जा सकता था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश जारी रखी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा काफी सामान जल चुका था। मशीनों और तैयार माल को नुकसान आग में नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री के साथ फैक्ट्री की मशीनें भी जल गईं। कारोबारी को हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारण और दमकल के पहुंचने में हुई देरी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 9:00 am

एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर

जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, सड़क निर्माण, सफाई और कचरे से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' जनता बाजार, कंवर नगर से सुरेंद्र सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद एक्सईएन प्रदीप शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एक्सईएन प्रदीप शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। बनीपार्क वार्ड-42 में टूटी सड़क की समस्या हुई दूर बनीपार्क वार्ड-42 से नरेंद्र गुप्ता ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क खराब होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पोल पर नहीं लग रही रोड लाइट, आमजन परेशान केशव मार्ग से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि विद्याधर नगर सेक्टर-7 में खंभे पर रोड लाइट लगी हुई है। इससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट की रोशनी सड़क तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पटेल मार्ग चौराहे पर 5 साल से बंद पड़ी रोड लाइट पटेल मार्ग चौराहा, न्यू सांगानेर रोड से पवन जागा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां करीब 5 साल से रोड लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से रोड लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। पटेल मार्ग पर सड़क का काम चल रहा, जगह-जगह फेंका जा रहा कचरा पटेल मार्ग, सुधा एन्क्लेव से पवन जगा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़क का काम चल रहा है। वहीं आसपास लोग कचरा भी फेंक रहे हैं। इससे सड़क के आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के साथ सफाई व्यवस्था करवाने और जमा कचरा हटाने की मांग की है। मुरलीपुरा में पेड़ कटाई के बाद नहीं उठाया गया कचरा मुरलीपुरा, केडिया प्लेस रोड से रवि खत्री ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद काफी कचरा जमा है। पेड़ों की कटाई के बाद से यह कचरा अभी तक नहीं उठाया गया है। इससे सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है और लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पेड़ कटाई के बाद जमा कचरा जल्द उठवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':सफाई, कचरा, सड़क, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. किशनपोल बाजार रोड पर जमा गंदगी हुई साफ:वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' 3. वार्ड पार्षद सुनीता मेठी बनीं 'पब्लिक की स्टार':गणेश मार्ग पर 7-8 दिन से सड़क पर बना गड्ढा हुआ ठीक, राहगीरों को मिली राहत 4. ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर 5.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 6.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 7.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 8.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 9.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 10. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:रोड लाइट, कचरा, ठप ड्रेनेज सिस्टम और खराब रोड लाइट्स शहर की बिगाड़ रहीं छवि, विभाग नहीं दे रहे ध्यान

किसी भी शहर में बदलाव मूलभूत जरूरतों से जुड़ी छोटी लेकिन गहरा असर डालने वाली समस्याओं को सुलझाने से आता है। प्रशासनिक प्रयास भी लोगों के जुड़ने से ही सफल होते हैं। उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर में इन्हीं छोटी समस्याओं को सुलझाने का जन मंच बन गया है। व्यवस्था तक लोगों की आवाज असरदार तरीके से पहुंचाने का यह प्रभावी व्हिसल ब्लोअर बनकर उभरा है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सड़क किनारे फैली गंदगी, नियमित सफाई भी नहीं एनएच–58, राजेश्वर गांव से महेन्द्र गुप्ता ने सड़क किनारे कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि एनएच 58 पर जैन आदिनाथ मंदिर के पास सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से यहां से गुजरने वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस कचरे को यहां से हटवाने की अपील है। साथ ही इस तरह सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सीवरेज डाली, सड़क उखाड़ी, विभाग बेफिक्र हिरण मगरी के सविना मेन रोड, वमार् कॉलोनी से आरिफ खान ने जर्जर खस्ताहाल सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि कुछ महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए इस रोड को तोड़ा गया था।काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही खस्ताहाल छोड़ दिया। यूआईटी कॉलोनी होने के बावजूद न तो गली में बच्चे खेल सकते हैं न ही घर में सुकून है क्योंकि दिनभर सड़क की धूल घरों में आती है। न पक्की सड़क, न ड्रेनेज न ही नालियों की सुविधा उदयपुर के वार्ड नंबर 68 से विवेक ने मोहल्ले में ड्रेनेज सिस्टम न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान करने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर रोड, सुन्दरवास, गणेशपुरा में गलियों में पक्की सड़क के अभव में ड्रेनेज सिस्टम न होने से नालियां भी नहीं बनी हैं। इससे घरों का गंदा पानी गलियों और रासते पर बहता है। इस समस्या का कोई समाधान करवाएं। पानी की टंकी के पास रोड लाइट खराब हिरण मगरी के सेक्टर 4 में बने पूजा पार्क में लाइट न होने की समस्या प्रह्लाद औदिच्य ने भेजी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पानी की टंकी के पास काफी अंधेरा रहता है। प्रॉपर रोड लाइट न होने के कारण यहां अंधेरा रहने से वन्य जीवों और अनहोनी की आशंका बनी रहती है। निगम से इस समस्या को दूर करने की अपील है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या उदयपुर शहर के एनएच 58, महाकालेश्वर चौक, अम्बामाता से हर्षवर्धन सिंह ने टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ की समस्या पोस्ट कर इसे हटाने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि आंधी–बारिश में पेड़ की एक भारी–भरकम डाल टूटकर सड़क के बीच गिर गई है जिससे महाकालेश्वर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने पेड़ की डाल हटवाकर सफाई करवा दी है। एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ ‘भास्कर समाधान’ पर हिरण मगरी से कॉलोनी के नुक्कड़ पर लगी रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की गई थी। समस्या पोस्ट करने वाले सुन्दर ने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है, लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:59 am

धार में बारिश थमी, तेज धूप से बढ़ी गर्मी:जलस्रोत खाली होने से रबी फसल पर संकट, गेहूं-चना की सिंचाई के लिए भी चिंता

धार जिले में बारिश का दौर अब पूरी तरह थम गया है। पिछले कई दिनों से आसमान साफ है और तेज धूप के साथ गर्मी का असर बढ़ गया है। ऐसे में अब लोगों को बारिश की उम्मीद भी कम होती नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई, जिससे दिन के मौसम में बदलाव के संकेत जरूर मिले, लेकिन बारिश के आसार नजर नहीं आए। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में जिले में बारिश काफी कम हुई है। इसका असर अब जलस्रोतों पर साफ दिखाई दे रहा है। कई तालाब, कुएं और अन्य जलस्रोत पर्याप्त पानी के अभाव में खाली पड़े हैं। वहीं खेतों में सोयाबीन की कटाई का दौर जारी है और अधिकांश क्षेत्रों में फसल अंतिम चरण में पहुंच गई है। रबी सीजन को लेकर किसान चिंतितअब किसानों की सबसे बड़ी चिंता आगामी रबी सीजन को लेकर है। किसानों का कहना है कि कम बारिश का सीधा असर गेहूं और चने की फसल पर पड़ेगा। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने के साथ जलस्रोतों में पानी की कमी है। ऐसे में बोरिंग से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा। किसानों को आशंका है कि सिंचाई के लिए पानी की कमी के कारण गेहूं-चने की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश की कमी का असर खरीफ के बाद अब रबी की तैयारी पर दिखाई देने लगा है। किसान आसमान की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में भी बारिश नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:58 am

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ी:बोले-दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर; डोटासरा पर लगाए थे आरोप

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट करके कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने फिर प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधा है। डोटासरा के खिलाफ बयानबाजी के बाद विश्वेंद्र सिंह पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। पार्टी कोई फैसला लेती, इससे पहले ही विश्वेंद्र ने खुद कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है। मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और न ही लगने दूंगा। ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से समझौता नहीं किया, उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं। मैं शायद अब आपकी गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाऊंगा। छुटभैये नेताओं ने मेरे बारे में अनर्गल बयानबाजी की विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को इंगित करते हुए लिखा- मैंने जीवन में हमेशा मेरे इष्ट गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही फैसला लिया है। आज कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए हैं, उससे मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गलत और झूठ का साथ नहीं देना पाप तो हर बार करूंगा विश्वेंद्र सिंह ने लिखा- मैंने हमेशा मान, सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जीया है। मेरे उसूल और आदर्शों से कभी कोई समझौता नहीं किया। मेरे कार्यकर्ताओं में मौजूदा चापलूसी की परंपरा के कारण आक्रोश है। यदि सच को सच कहना, गलत और झूठ का साथ नहीं देना पाप है तो मैं इसको हर बार करूंगा। मैं न गलत करता हूं न ही गलत सहन करता हूं। मेरा सार्वजनिक जीवन जनता जनार्दन की देन है। मैं इनके लिए ही जीता हूं और इनके लिए ही मरूंगा। मेरे खून का हर कतरा मेरे कार्यकर्ताओं, मेरे मतदाताओं, मेरे क्षेत्र वासियों, प्रदेश वासियों के लिए बहा है और बहेगा। डोटासरा पर आरोप लगाए- शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में धांधली की विश्वेंद्र सिंह ने 30 सितंबर को डोटासरा पर शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली करवाने और सत्ता का मिसयूज कर बेटे, बहू और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलावाने के आरोप लगाए। विश्वेंद्र सिंह ने लिखा फेसबुक पर लिखा था- ऐसे भ्रष्ट नेताओं को तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए या कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके पार्टी से निकाल देना चाहिए। डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया और पुत्रवधू के भाई गौरव पूनिया, बहन प्रज्ञा पूनिया और सभी रिश्तेदारों को इंटरव्यू में 80-80 अंक दिए गए। प्रतिभा पूनिया RAS-2016 में चयनित हुई, गौरव पूनिया, प्रज्ञा पूनिया 2018 में चयनित हुए। सत्ता का दुरुपयोग करके इंटरव्यू में नंबर दिलाए गए, सभी के समान नंबर आना संदेह पैदा करता है। साथ ही डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह का 2016 में RAS में चयन हुआ, उसमें OBC सर्टिफिकेट नॉन क्रीमीलेयर का बनवाकर लाभ लिया गया। निकाय चुनाव में हार के लिए डोटासरा को बताया जिम्मेदार शहरी निकाय चुनाव में भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस का एक भी बोर्ड नहीं बनने पर विश्वेंद्र ने हार के लिए डोटासरा और भरतपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा व डीग जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था- प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है। इस बार जनता दोनों जिलाध्यक्षों और डोटासरा को कब्र में दफनाने को तैयार है। विश्वेंद्र ने डोटासरा को भरतपुर आने की भी चुनौती दी थी। विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि डोटासरा कभी भरतपुर आने की हिमाकत करके देख लें, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान से भी अच्छा स्वागत करूंगा। इनपुट सहयोग: गौरव माथुर … ये खबर भी पढ़ें… विश्वेंद्र सिंह बोले-डोटासरा इस्तीफा दें या इन्हें पार्टी से निकालें:शिक्षा मंत्री रहते हुए रीट में धांधली की, बेटे-बहू को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलवाए पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। सिंह ने कहा था- डोटासरा पर शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली करवाने और सत्ता का मिसयूज कर बेटे, बहू और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलवाए थे। पूरी खबर पढ़िए…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:51 am

रोहतक-BJP नेत्री के वकील पति का सुसाइड नोट सामने आया:लिखा-3 पार्टनरों ने मर्डर की कोशिश की, मरा समझ जंगल में फेंका; FIR के बाद अंतिम संस्कार

हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेत्री दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा का सुसाइड नोट सामने आ गया है। इसमें प्रदीप तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। लिखा- मेरी मृत्यु के लिए महेंद्र सिंह, रोहित और महिपाल सिंह जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर दिए ताकि मैं मरने पर मजबूर हो जाऊं। दिसंबर 2025 में मुझे होटल से अगवा कर जान से मारने की कोशिश की। मरा समझकर जंगल में फेंक दिया। उधर, पुलिस ने इसी सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया, जिसमें तीनों लोगों के नाम है। गुरुवार को यह एफआईआर दर्ज होने के बाद ही परिवार ने प्रदीप के शव का शाम को अंतिम संस्कार किया। बता दें कि प्रदीप नारा ने 30 सितंबर की शाम अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मौके पर पहुंचे परिवार ने इसे मर्डर बताया था। प्रदीप के सुसाइड नोट में ये बातें लिखीं… “मेरी मृत्यु के लिए महेंद्र सिंह, रोहित व महिपाल सिंह जिम्मेदार हैं। सेफ्ट 2025 में जमा किए बिल लगभग 2.88 करोड़ की पेमेंट अब तक नहीं की। पैसे मांगने पर दिसंबर 2025 में मुझे होटल से अगवा कर जान से मारने की कोशिश की। उमरिया मध्य प्रदेश में उसके बाद मेरे प्लॉट जो कटनी में है ,उसको अपने आप से डिस्प्यूट बताने लगे। कहीं मैं प्लाट को बेचकर कर्ज मुक्त ना हो जाऊं। पेमेंट देने के समय अब चेक बाउंस करवाए। इन्होंने जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर दिए ताकि मैं मरने पर मजबूर हो जाऊं। इनके साथ जो उमरिया केस में अन्य आरोपी है, वह भी जिम्मेदार है। मुझे पुलिस प्रशासन और कानून पर पूरा भरोसा है, जो इन पर सख्त कार्रवाई कर इनको सजा देगा।” मृतक प्रदीप के पिता ने बताई मध्य प्रदेश में हुआ पूरा घटनाक्रम 32 करोड़ 8 लाख के चेक हो चुके थे बाउंस देवेंद्र नारा ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें पेमेंट के चेक दे रखे थे, जिसमें से प्रदीप नारा की कंपनी पीके कंस्ट्रेक्शन के 17 करोड़ 70 लाख व उसके 14 करोड़ 38 लाख रुपए के चेक शामिल है। करीब डेढ़ लाख रुपए का चेक 25 सितंबर को लगाया था, जो क्लीयर हो गया। देवेंद्र नारा ने कहा कि जब मोटी रकम के चेक बैंक में लगाए तो पता चला कि आरोपियों के खाते में पैसे नहीं है। इसके बाद जब 28 सितंबर को दोबारा चेक लगाए तो आरोपियों ने पेमेंट को रूकवा दिया, जिसके कारण चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने का केस वह कोर्ट में करना चाहते थे, जिसके लिए कोर्ट में वकील को फाइल देने गए थे। एसएचओ बोले- पुलिस मामले में कर रही जांच आर्य नगर थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक प्रदीप के परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… रोहतक में BJP नेत्री के पति का सुसाइड:0001 नंबर की स्कॉर्पियो में मिला शव; पिता बोले- ₹32 करोड़ के चेक बाउंस, हत्या हुई रोहतक में कांग्रेस ऑफिस के बाहर 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में भाजपा नेत्री के पति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप की पत्नी दीपिका BJP से पार्षद रह चुकी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:50 am

छत्तीसगढ़ में गांधी के सेवाग्राम में सन्नाटा, 109 करोड़ खर्च:इमारतें तैयार, न कारीगरों की वर्कशॉप, न ट्रेनिंग, भूपेश सरकार ने शुरू किया था प्रोजेक्ट

महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच थी कि यहां गांव की तस्वीर सिर्फ दिखाई नहीं जाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कारीगरों के हुनर और गांधीवादी विचारों से जुड़ी गतिविधियां भी चलेंगी। नई पीढ़ी यहां आएगी, प्रशिक्षण होगा, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा और सेवाग्राम एक जीवंत केंद्र के रूप में काम करेगा। लेकिन आज की तस्वीर इस सोच से बिल्कुल अलग है। नवा रायपुर का सेवाग्राम पूरी तरह खाली पड़ा है। परिसर में इमारतें तैयार हैं, लेकिन नियमित गतिविधियां नहीं हो रही हैं। न कारीगरों की वर्कशॉप चल रही है, न प्रशिक्षण का माहौल है और न ही लोगों की वह मौजूदगी दिखाई देती है, जिसके लिए इतना बड़ा परिसर तैयार किया गया था। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन सेवाग्राम का यह खालीपन इसलिए भी बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्योंकि जिस परियोजना को गांधी के विचारों को जमीन पर उतारने का केंद्र बनना था, वह अब भी शुरू होने का इंतजार कर रही है। पहले देखिए ये तस्वीरें- भूपेश सरकार में लिया गया था फैसला नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने का फैसला 10 मार्च 2022 को तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने लिया था। इसका मकसद महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों और विचारों को संरक्षित करना, आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को आगे बढ़ाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और कारीगरों को प्रशिक्षण देना था। परियोजना को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम की तर्ज पर विकसित करने की योजना थी। योजना काफी बड़ी थी। इसमें बायोडायवर्सिटी पार्क, इकोलॉजिकल पॉन्ड, विजिटर सेंटर, प्रेयर हॉल, म्यूजियम, एक्जीबिशन हॉल, लाइब्रेरी, स्थानीय हस्तशिल्प की दुकानें, एम्फीथिएटर, आवासीय क्षेत्र, कलाकारों और प्रशिक्षुओं के लिए आवास, कॉमन किचन, चिकित्सालय, क्लासरूम, वर्कशॉप और फ्रीडम वॉक जैसी सुविधाएं प्रस्तावित थीं। यानी मकसद सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं था। यहां ऐसी गतिविधियां शुरू करनी थीं, जिनसे गांव, कारीगर, स्थानीय हुनर और आत्मनिर्भरता की सोच सीधे जुड़ सके। विधानसभा में उठा था सेवाग्राम का मुद्दा सेवाग्राम के लिए 2022-23 से 2024-25 तक 129 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया। इनमें से मल्टीपर्पज डाइनिंग हॉल, सामुदायिक किचन और प्रसाधन कक्ष पर 3.72 करोड़ और दूसरे निर्माण कार्यों पर 104.05 करोड़ रुपए खर्च हुए। यानी अब तक 107.77 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी विधानसभा में दी गई। जुलाई 2026 में विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद सेवाग्राम का संचालन कैसे होगा और इसका इस्तेमाल कब शुरू होगा। उन्होंने योजना में ठोस प्लानिंग नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन संचालन के लिए अलग प्रशासनिक सेटअप अब तक मंजूर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुरानी फाइलों में भी संचालन की ठोस कार्ययोजना नहीं मिली। बिना प्लानिंग के पैसा खर्च होना लोकधन की बर्बादी है और सरकार आगे इसका संचालन सुनिश्चित करेगी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का बचाव करते हुए कहा कि सेवाग्राम वर्धा की तर्ज पर गांधीवादी गतिविधियों और आत्मनिर्भर गांव की सोच को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इस पर अजय चंद्राकर और बघेल के बीच तीखी बहस हुई। विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। चंद्राकर की टिप्पणी पर आपत्ति के बाद उन्होंने अपने शब्दों पर खेद भी जताया। सरकार बदली, लेकिन सेवाग्राम का सवाल नहीं बदला सेवाग्राम की शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। अब राज्य में भाजपा की सरकार है। विधानसभा में मौजूदा सरकार की ओर से यह कहा गया कि निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन संचालन के लिए अलग व्यवस्था अभी मंजूर नहीं हुई है। इसका मतलब साफ है कि सरकार बदलने के बाद भी परियोजना का सबसे जरूरी अगला चरण यानी इसे नियमित रूप से चलाना अभी पूरा नहीं हुआ है। यहां यह फर्क समझना जरूरी है कि किसी परियोजना का निर्माण पूरा होना और उसका शुरू होना दो अलग बातें हैं। इमारत तैयार हो सकती है, लेकिन अगर वहां रोजाना गतिविधियां नहीं हैं, लोगों के आने-जाने की व्यवस्था नहीं है, प्रशिक्षण नहीं है, कारीगर नहीं हैं और संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं है तो वह परिसर सिर्फ एक तैयार ढांचा बनकर रह जाता है। गांधी जयंती पर सबसे बड़ा सवाल- सेवाग्राम कब बसेगा? आज (2 अक्टूबर) गांधी जयंती है और इसी मौके पर नवा रायपुर के सेवाग्राम की तस्वीर सवाल खड़ा करती है। करोड़ों रुपए से तैयार यह परिसर आज पूरी तरह खाली है। न यहां नियमित गतिविधियां हैं, न कारीगरों का प्रशिक्षण और न गांधी के ग्राम-स्वराज की सोच को जमीन पर उतारने वाला कोई काम। सरकार कह रही है कि आगे संचालन की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन असली चुनौती अब इस परिसर को उसके उद्देश्य के मुताबिक आबाद और सक्रिय करना है। …………………. सेवाग्रम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मानसून सत्र, सेवाग्राम प्रोजेक्ट पर भूपेश-अजय में बहस:शब्दों के लिए चंद्राकर ने खेद जताया, बघेल ने कहा- धन्यवाद, महतारी वंदन के मुद्दे पर हंगामा छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फर्जी ग्रामसभाओं का मामला उठाया। कथित फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों की स्थापना के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:46 am

भूपेश बोले- केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिरे:पूर्व सीएम ने RDA जमीन आवंटन विवाद पर घेरा; धर्मांतरण पर कहा-सरकार ठोस कार्रवाई करे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RDA (रायपुर विकास प्राधिकरण) जमीन आवंटन विवाद को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधा। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केदार कश्यप की पत्नी से जुड़े पुराने परीक्षा प्रकरण का जिक्र करते हुए मौजूदा विवाद पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिर चुके हैं। उन्होंने LPG और दूध के दाम बढ़ने, आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर कार्रवाई, नगर निगम में महापौर, अधिकारियों के विवाद और महानदी जल विवाद को लेकर भी सरकार को घेरा। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की। RDA विवाद पर केदार कश्यप को घेरा RDA जमीन आवंटन से जुड़े सवाल पर बघेल ने कहा कि केदार कश्यप ऐसे मामलों में पहले भी घिर चुके हैं। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान उनकी पत्नी से जुड़े परीक्षा विवाद का जिक्र किया। बघेल ने आरोप लगाया कि पत्नी की जगह किसी अन्य महिला के परीक्षा देने का मामला सामने आने के बाद इसे लेन-देन कर खत्म कर दिया गया। उन्होंने इसी संदर्भ में मौजूदा RDA जमीन आवंटन विवाद को लेकर सरकार पर तंज कसा। LPG और दूध के दाम पर सरकार को घेरा पूर्व सीएम ने रसोई गैस और दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, LPG और दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का असर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। आयुष्मान योजना में कार्रवाई पर सवाल आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बघेल ने सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर अस्पतालों में अनियमितता थी तो सरकार ने तीन साल तक क्या किया। बघेल ने सरकार पर अपने विभागों के मामलों के बजाय दूसरे मुद्दों में ज्यादा सक्रिय रहने का आरोप लगाया। महापौर-अधिकारियों के विवाद पर तंज नगर निगम में महापौर और अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी बघेल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निगम में चल रहे विवाद से सरकार के कामकाज का तरीका सामने आ रहा है। महानदी विवाद पर CM से फैसला कराने की मांग महानदी जल विवाद को लेकर बघेल ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ के हित में फैसला कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विवाद का समाधान किया जाना चाहिए। धर्मांतरण पर ठोस कार्रवाई की मांग धर्मांतरण के मुद्दे पर बघेल ने सरकार से केवल चिंता जताने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में अपनी नीति और कार्रवाई स्पष्ट करनी चाहिए। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… वनमंत्री की पत्नी को 20-करोड़ का प्लॉट देने का आरोप:कांग्रेस बोली- कम कीमत की जमीन देकर प्रीमियम लैंड लिया, स्कीम निरस्त की जाए रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित जमीन आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्लॉट्स की जानकारी अपलोड होने के बाद कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने कचना की जमीन के बदले मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को सड्डू में करीब 23 हजार वर्गफीट का प्लॉट दिए जाने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:41 am

सीहोर में मंडी ग्राउंड बनी 'योग की पाठशाला':निशुल्क योग सीख रहे बुजुर्ग, 84 साल के चरण सिंह बने मिसाल

सीहोर में उम्र बढ़ने के साथ जहां लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहीं सीहोर में वरिष्ठ नागरिक रोज सुबह योग और प्राणायाम कर खुद को फिट रख रहे हैं। मंडी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 'योग की पाठशाला' ग्रुप के सदस्य हर दिन योग करने पहुंचते हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नियमित रूप से योग करते हैं। ग्रुप के सदस्य कपिल सूर्यवंशी ने बताया कि योगाचार्य दिनेश शर्मा (62) यहां लोगों को निशुल्क योग और प्राणायाम सिखाते हैं। सुबह के समय ग्राउंड में अलग-अलग उम्र के लोग योग करते नजर आते हैं। 84 साल के चरण सिंह सबसे उम्रदराज सदस्य ग्रुप में 84 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक चरण सिंह राजपूत सबसे उम्रदराज सदस्य हैं। वे नियमित रूप से योग करते हैं और अन्य सदस्यों के साथ पूरी ऊर्जा के साथ अभ्यास में शामिल होते हैं। उनके साथ 70 वर्षीय मांगीलाल मालवीय, 64 वर्षीय राजेश खंडेलवाल और 62 वर्षीय राजकुमार राठौर समेत कई वरिष्ठ नागरिक रोज योग करते हैं। नियमित योग के जरिए ये लोग अपनी दिनचर्या में शारीरिक सक्रियता बनाए हुए हैं। योग के साथ सामाजिक कामों में भी सक्रिय 'योग की पाठशाला' ग्रुप के सदस्य सिर्फ योग तक सीमित नहीं हैं। ग्रुप से जुड़े लोग पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं। सुबह योग के जरिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का यह सिलसिला भी जारी है। ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि नियमित योग से दिन की शुरुआत ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ होती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:38 am

बड़वानी में 11 से 19 अक्टूबर तक ओपन गरबा-रास:गुजरात के गायक-वादक और खंडवा-रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति; एंट्री फ्री रहेगी

बड़वानी में नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में गरबा आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां गरबा रास समिति इस वर्ष भी 9 दिवसीय ओपन गरबा रास का आयोजन करेगी। आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक अयोध्या धाम फुटबॉल ग्राउंड पर होगा। इसे लेकर गुरुवार रात राजघाट रोड स्थित वैष्णवी एमिनेंट स्कूल में समिति की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। 2014 से लगातार हो रहा आयोजन समिति के कपिल यादव, दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि मां गरबा रास का आयोजन वर्ष 2014 से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी नवरात्रि के नौ दिनों तक शहरवासी निशुल्क ओपन गरबा में शामिल हो सकेंगे। आयोजन स्थल पर विशेष पंडाल तैयार किया जाएगा। निमाड़ी और गुजराती गरबा रहेंगे आकर्षण आयोजन में निमाड़ी, गुजराती सहित विभिन्न पारंपरिक गरबा और नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। गुजरात से गायक और वादक कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा खंडवा और रतलाम के कलाकार भी गरबा रास में शामिल होंगे। पहले दिन से ही विशेष प्रस्तुतियां रखी गई हैं। फ्रिज से लेकर एलईडी टीवी तक उपहार आयोजन में आने वाले अतिथियों के लिए अलग बैठक व्यवस्था की जाएगी। नवरात्रि के विशेष दिनों में दर्शकों और गरबा प्रेमियों के लिए आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं। इनमें फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी और वाटर कूलर सहित अन्य उपहार शामिल हैं। समिति के अनुसार आयोजन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। म्यूजिक, साउंड सिस्टम सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मयंक शर्मा (मय्यू) संभालेंगे। समिति ने शहरवासियों से नौ दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति में ये पदाधिकारी आयोजन समिति में अध्यक्ष सकूं भाई दरबार, उपाध्यक्ष रमेश भाई मुकाती, सचिव कपिल यादव, कोषाध्यक्ष अमित यादव और मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:28 am

रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी:खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद

जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकें करने के बाद गुरुवार देर रात महापौर शहर की सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक करने सड़कों पर उतर गए। सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुए इस रात्रिकालीन निरीक्षण में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर ने चारदीवारी क्षेत्र में बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा कचरे, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और सफाई के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कचरा नजर आने पर कोठारी ने खुद झाड़ू थामकर सड़क पर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर बनने के बाद उनकायह पहला रात्रिकालीन शहर दौरा रहा, जिसमें उन्होंने सीधे फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति समझने की कोशिश की। दीपोत्सव से पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में विशेष सफाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं खुद रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि धरातल पर कर्मचारियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों की तैनाती से लेकर संसाधनों की उपलब्धता और कचरा उठाने की व्यवस्था तक सभी पहलुओं का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में समस्याओं का अध्ययन करने के बाद व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जयपुर सुंदर नजर आए महापौर ने कहा कि आने वाले समय में दीपोत्सव का त्योहार भी है। ऐसे में उनकी कोशिश है कि जयपुर स्वच्छ और सुंदर नजर आए, शहर रोशनी से जगमग हो। इसके लिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कर्मचारियों को फील्ड में आने वाली समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जाएगा। रात्रिकालीन निरीक्षण के जरिए यह भी देखने का प्रयास किया गया कि बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाले कचरे को उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। सांसद मंजू शर्मा भी निरीक्षण में मौजूद रहीं महापौर के इस दौरे में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा की मौजूदगी भी रही। उनके साथ पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा और नगर निगम के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। बता दें कि चारदीवारी जयपुर का प्रमुख व्यावसायिक और पर्यटन क्षेत्र है। यहां बाजारों के बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाला कचरा, दुकानों के बाहर की सफाई और समय पर कचरा उठाना नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है। ऐसे में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर महापौर ने यह जानने की कोशिश की कि कागजों पर बनाई गई व्यवस्था का क्रियान्वयन जमीन पर किस तरह हो रहा है। यूनेस्को की हेरिटेज पहचान को सुरक्षित रखने की बात निरीक्षण के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर की हेरिटेज पहचान और यूनेस्को से मिले दर्जे को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कोठारी ने स्पष्ट किया कि जयपुर को यूनेस्को से मिली हेरिटेज पहचान को किसी भी सूरत में खोने नहीं दिया जाएगा। महापौर के सामने अब शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ चारदीवारी क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने की भी चुनौती है। रात्रिकालीन सफाई के निरीक्षण के जरिए उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है। अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव होते हैं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय किए गए लक्ष्यों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:25 am

48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून:बारिश का अलर्ट नहीं, रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम, राजनांदगांव में पारा 34°C

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा और किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम का अलर्ट नहीं है। रायपुर में आज (2 अक्टूबर) मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34C और न्यूनतम करीब 25C रह सकता है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम 33.4C और न्यूनतम 24.9C तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के लगभग पूरे हिस्से में मौसम ड्राई रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून की वापसी के लिए बन रहा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार आगे बढ़ रही है। अगले 48 घंटे में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। अगले 2 दिन: प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना।चेतावनी: किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:23 am

40 साल बाद लीज निरस्त करने पर विरोध:सतना में विधायक के साथ कलेक्टर से मिले रहवासी, मांगे कॉलोनी के दस्तावेज

सतना के भरहुत नगर में मप्र हाउसिंग बोर्ड की लीज रद्द करने की कार्रवाई का रहवासियों ने विरोध किया। व्यावसायिक इस्तेमाल के नोटिस के बाद गुरुवार शाम वे विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और शंभूचरण दुबे के साथ कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से मिले। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और मप्र हाउसिंग बोर्ड की प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनुष्का जैन से भरहुत नगर के दस्तावेज मांगे। जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। जांच के बाद कार्रवाई की मांगरहवासियों ने 40 साल बाद लीज रद्द करने पर सवाल उठाए और कॉलोनी को फ्री होल्ड करने की मांग की। भरहुत नगर में मिश्रित लैंडयूज के कारण कई गतिविधियां चलती रही हैं, इसलिए उन्होंने दस्तावेजों व जमीन की जांच के बाद ही कार्रवाई की मांग की। मुलाकात में सुहास त्रिपाठी, डॉ. राकेश अग्रवाल, सीए शैलेष जैन, हेमंत सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, साधना कपूर, डॉ. रेखा पांडेय, डॉ. अनुज पांडेय, कैलाश आयलानी मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:20 am

13 दिन से लापता युवक थाने पहुंचा,बोला-मैेंने जहर खा लिया:पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत

चित्तौड़गढ़ पुलिस की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। मां के जेवर हड़पने वाले दो मामा से वह परेशान था। युवक 13 दिन से घर से लापता था। पत्नी का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बाद भी कोतवाली थाने ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने दोनों मामा पर जेवर हड़पने और धमकियां देने का आरोप लगाया। उसने परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर होना बताया। फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर युवक ने उदयपुर आकर जहर खा लिया। उसने सुखेर थाने जाकर पुलिस को जहर खाने की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाने में बोला- मैंने जहर खा लिया है चित्तौड़गढ़ के शास्त्री नगर निवासी अनिता उर्फ अन्नु लाखोटिया ने गत 28 सितंबर को एसपी ऑफिस में परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि वह पति नीलेश व सास आशादेवी के साथ रहती है। सास के परिजनों ने उन्हें भीलवाड़ा में एक प्लॉट व 8 तोला सोने के जेवर दिए थे, जो सास के भाई जगदीश और रमेश राठी ने अमानत के रूप में खुद के पास रख लिए। जरूरत पड़ने पर देने की बात कही। 3-4 महीने पहले तकाजा करने पर दोनों मामा ने पति को हत्या करवाने की धमकियां दी। गत 17 सितंबर से पति नीलेश घर से लापता हो गए। उन्होंने 3 दिन तक कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पत्नी अन्नू ने बताया कि नीलेश बुधवार 30 सितंबर को सुखेर थाने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मी को बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां शाम 6 बजे उनकी मौत हो गई। शम को परिजन उदयपुर पहुंचे और शव ले गए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:18 am

18 महीने बाद भी 30 करोड़ का अमृत प्रोजेक्ट अधूरा:जियो मिलर कंपनी का अनुबंध निरस्त, ब्लैकलिस्ट करने शासन को भेजा प्रस्ताव

सतना में पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर नगर निगम ने दो ठेकेदार फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने अशुद्ध पानी की सप्लाई के मामले में कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया है। वहीं अमृत परियोजना का काम अधूरा छोड़ने पर जियो मिलर एंड कंपनी का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है। जियो मिलर एंड कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब शहर के फिल्टर प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम खुद संभालेगा। गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतों के बाद कार्रवाई कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को अक्टूबर 2025 में शहर के 18 एमएलडी और 40 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। 1 अक्टूबर 2025 से कंपनी ने प्लांट का संचालन शुरू किया। इसके बाद शहर के कई इलाकों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायतें लगातार निगम तक पहुंच रही थीं। निगम की ओर से निर्देश दिए जाने के बाद भी पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। निगम के मुताबिक जांच में सामने आया कि फर्म के पास पर्याप्त अनुभवी कर्मचारी और जरूरी रसायन उपलब्ध नहीं थे। मशीनरी में खराबी के कारण भी जलापूर्ति प्रभावित हुई। इन लापरवाहियों के चलते 1 अक्टूबर को कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया। 30 करोड़ का अमृत प्रोजेक्ट, 18 महीने बाद भी काम अधूरा अमृत परियोजना के तहत शहर में पाइपलाइन विस्तार और चार उच्चस्तरीय टंकियों के निर्माण का करीब 30 करोड़ रुपए का काम जियो मिलर एंड कंपनी को दिया गया था। अनुबंध के अनुसार काम 21 दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना था। कंपनी के अनुरोध पर समय सीमा तीन महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई। इसके बाद भी करीब 18 महीने बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका। निगम ने काम में कई कमियां दर्ज की हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद कई जगह सड़क का ठीक से रेस्टोरेशन नहीं किया गया। पाइपलाइन की टेस्टिंग नहीं हुई और लगाए गए मोटर-पंप भी शुरू नहीं किए गए। चारों उच्चस्तरीय टंकियों का निर्माण भी अधूरा रहा। नोटिस का जवाब नहीं आया, अनुबंध खत्म निगम प्रशासन ने 25 सितंबर को जियो मिलर एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। निगम के अनुसार तय समय में कंपनी की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। जांच में सक्षम स्वीकृति के बिना काम दूसरी फर्म को सौंपने सहित अन्य अनियमितताएं भी सामने आने की बात निगम ने कही है। इसके बाद गुरुवार को कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया गया और उसे ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:15 am

पुश्तैनी मकान के विवाद में ग्राइंडर से अधेड़ पर हमला:सतना में आधा हाथ कटा; पत्नी और दो बेटों पर मारपीट का आरोप

सतना जिले के नागौद में पुश्तैनी मकान पर कब्जे के विवाद में एक अधेड़ पर ग्राइंडर से हमला हुआ। 55 वर्षीय मुन्ना सोनी का एक हाथ लगभग आधा कट गया। उनकी पत्नी चंद्रलता अवधिया और दो बेटों पर मारपीट का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, मुन्ना सोनी नागौद में रहते हैं। वह 20 साल से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहे हैं। परिवार के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर लंबे समय से विवाद है। ग्राइंडर से हमले में हाथ कटागुरुवार शाम मुन्ना के बाहर जाने के दौरान पत्नी चंद्रलता अपने दो बेटों के साथ मकान पर पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने ग्राइंडर मशीन से ताला काटने का प्रयास किया। मुन्ना के विरोध करने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हुई। इसी दौरान ग्राइंडर से हुए हमले में मुन्ना का हाथ गंभीर रूप से कट गया। एक महीने पहले भी हो चुका विवादमुन्ना के भाई ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। वायरल वीडियो में पत्नी और बेटे घायल मुन्ना को अस्पताल ले जाने का प्रयास करते दिखे, पर मुन्ना ने मना किया। नागौद अस्पताल से उन्हें गंभीर हालत में सतना रेफर किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि करीब एक माह पहले भी मुन्ना का पत्नी और बेटों से विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस अब पुराने विवाद और गुरुवार की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:15 am

एशियन गेम्स के सिल्वर से ओलंपिक गोल्ड तक का लक्ष्य:ऐश्वर्य बोले-जीत और हार दोनों से सीखते हैं, आशी ने कहा- प्रेशर में सेल्फ-बिलीफ सबसे जरूरी

एशियन गेम्स-2026 में शूटिंग के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भोपाल लौटे। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों, प्रतियोगिता के दबाव, जापान के मौसम और ट्रेनिंग के दौरान आई चुनौतियों को साझा किया। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रदर्शन के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करना है। ऐश्वर्य: देश के लिए मेडल जीतना गर्व की बात ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि एशियन गेम्स में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर काफी खुशी हुई। इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की थी। मेडल जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने भैया को फोन कर बात की। परिवार से बात करने के बाद खुशी का अहसास और बढ़ गया। ओलंपिक में वर्ल्ड मेडल लक्ष्य, अभी वर्ल्ड चैंपियनशिप पर फोकस ऐश्वर्य ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में वर्ल्ड मेडल जीतना है। फिलहाल अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप सबसे बड़ा लक्ष्य है, क्योंकि इसमें ओलंपिक कोटा भी मिलेगा। उनके मुताबिक एशियन गेम्स का मेडल खुशी देने वाला है, लेकिन खिलाड़ी के लिए अगली चुनौती पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है। पिछली बार शानदार प्रदर्शन, इस बार सिल्वर से मिली सीख पिछले एशियन गेम्स के प्रदर्शन से तुलना पर ऐश्वर्य ने कहा कि पिछली बार पूरे गेम्स में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इस बार सिल्वर मेडल मिला। हालांकि वे इसे निराशा के तौर पर नहीं देखते। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार दोनों से सीख मिलती है और यही प्रक्रिया खिलाड़ी को लगातार बेहतर बनाती है। रैंकिंग का पता बाद में चलता है फाइनल के दौरान मेडल पक्का होने के क्षण को लेकर ऐश्वर्य ने बताया कि शूटिंग के दौरान खिलाड़ियों का पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर रहता है। उस समय रैंकिंग की स्थिति हमेशा पता नहीं चलती। पीछे आने के बाद परिणाम और रैंकिंग की जानकारी मिलती है और तभी पता चलता है कि कौन सा मेडल मिला है। भोपाल की इंडोर रेंज से मिला फायदा ऐश्वर्य ने बताया कि 50 मीटर शूटिंग रेंज सामान्य तौर पर ओपन होती है, जबकि इंडोर फाइनल रेंज देश में कम हैं। मध्यप्रदेश की इंडोर फाइनल रेंज में उन्होंने काफी ट्रेनिंग की है। इससे एशियन गेम्स में वहां के वातावरण में खेलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। आशी: मेडल के साथ रिलैक्सेशन, लेकिन रुकने का समय नहीं आशी चौकसे ने कहा कि एशियन गेम्स का मेडल लेकर भोपाल पहुंचना अच्छा लग रहा है। लंबे समय से चल रही मेहनत के बाद मेडल मिलने से रिलैक्सेशन महसूस हो रहा है। हालांकि अब रुकने का समय नहीं है। आगे कई बड़े मुकाबले हैं और फोकस उन पर है। प्रेशर आएगा ही, ब्रीदिंग और सेल्फ-बिलीफ जरूरी आशी ने बताया कि शूटिंग में दबाव के दौरान ब्रीदिंग, फिजिकल एस्पेक्ट और स्टेबिलिटी पर ध्यान दिया जाता है। बड़े मुकाबलों में प्रेशर स्वाभाविक है, लेकिन उसे संभालना जरूरी है। उनके मुताबिक ब्रीदिंग के साथ सेल्फ-बिलीफ सबसे महत्वपूर्ण है। खुद पर भरोसा हो तो दबाव के बावजूद खिलाड़ी मुकाबले में डटा रह सकता है। जापान जाने से पहले भोपाल में किया कैंप आशी ने बताया कि एशियन गेम्स की तैयारी कई साल से चल रही थी। जापान जाने से पहले भोपाल में कैंप लगाए गए थे। उस समय भोपाल का मौसम जापान जैसा था, जिससे वहां के वातावरण में ट्रेनिंग करने का फायदा मिला। शूटिंग में तकनीकी पहलू ज्यादा होने के कारण तैयारी लगातार चलती रहती है। दो घंटे की ट्रैवलिंग से रिकवरी का समय कम हुआ आशी के मुताबिक जापान में उनका वेन्यू काफी दूर था और वहां पहुंचने में करीब दो घंटे लगते थे। मुकाबले सुबह होते थे, इसलिए यात्रा के बाद मैच और रिकवरी दोनों चुनौती बने। उन्होंने बताया कि भारतीय दल 16 तारीख को जापान पहुंच गया था, जबकि उनका मुकाबला 26 तारीख को था। इसके बावजूद मुकाबलों के दौरान ट्रैवलिंग की वजह से रिकवरी के लिए समय कम मिला। 30-35 देशों में खेल चुकीं, हर जगह अलग चुनौती आशी ने बताया कि वे करीब 30 से 35 देशों में खेल चुकी हैं। अलग-अलग देशों में मौसम और खान-पान बदलता है। वेजिटेरियन होने के कारण भोजन में बदलाव भी चुनौती रहता है। उनके अनुसार हर इंटरनेशनल गेम्स की अपनी चुनौतियां होती हैं और खिलाड़ी को उसी के मुताबिक तैयारी करनी पड़ती है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा अगला लक्ष्य आशी ने कहा कि अब उनका फोकस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर है। इसमें ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके बाद पूरे साल होने वाले मुकाबले भी ओलंपिक की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि मेन गोल ओलंपिक है और उससे पहले ओलंपिक कोटा हासिल करना अगला लक्ष्य है। चीन के खिलाड़ियों से मातृभाषा को लेकर सीख चीन की शूटिंग टीम के बारे में आशी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों में अपने देश के प्रति यूनिटी और डेडिकेशन दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि चीन के खिलाड़ी आमतौर पर इंटरव्यू अपनी भाषा में देते हैं। आशी के मुताबिक इससे अपनी मातृभाषा में बात करने और उसे महत्व देने की सीख मिलती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:14 am

दुकानदार-ग्राहक में चले लात-घूंसे:महिला ने चूड़ियां पसंद नहीं आने पर दुकान में फेंकी, दोनों पक्षों की ओर से केस

आगर मालवा शहर के मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान पर गुरुवार रात विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चूड़ी पसंद नहीं आने पर शुरू हुआ विवाद फय्युम पिता सत्तार मुल्तानी निवासी मुल्तानी मस्जिद हाटपुरा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका दोस्त जाकिर खान पत्नी रीना कंवर के साथ राहुल गुप्ता की चूड़ी दुकान पर गया था। रिपोर्ट के अनुसार, रीना को चूड़ी पसंद नहीं आई तो उसने चूड़ी दुकान में फेंक दी। इसी बात को लेकर राहुल और जाकिर के बीच विवाद हो गया। फय्युम ने आरोप लगाया कि राहुल ने जाकिर के साथ मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्युम के साथ भी दुकान में काम करने वाले जितेंद्र ने डंडे से मारपीट की। रिपोर्ट में जाकिर और फय्युम को चोट लगने की बात कही गई है। वहीं, सोहेल खान के घटना देखने का उल्लेख भी किया गया है। दुकानदार पक्ष ने भी लगाए आरोप दुकानदार पक्ष ने भी मारपीट और दुकान में हंगामा करने के आरोप लगाए हैं। दुकानदार के अनुसार वह थोक का व्यापार करता है, इसके बावजूद महिला ने चूड़ा खरीदने की जिद की। उसे एक पैकेट देने के बाद भाव को लेकर महिला और उसके साथ आए लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे CCTV फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज से घटना के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:11 am

के.एफ.रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के 2 पुलिसकर्मी का चयन:SI रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट एवं हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को मिला विशिष्ट श्रेणी सम्मान

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वर्ष 2024-25 के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार के लिए प्रदेश के 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया है। इनमें रतलाम जिले के सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी और साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट श्रेणी और हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। जोशी को 12 बोर गन और प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जबकि शर्मा को 50 हजार रुपए और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जावरा में तनावपूर्ण स्थिति संभालने पर SI जोशी का चयन वर्ष 2024 में जावरा शहर के शंकर मंदिर में गोवंश का सिर मिलने के बाद तनाव की स्थिति बनी थी। उस समय सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी ने पुलिस प्रबंधन संभालते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार, तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के चलते स्थिति को किसी अप्रिय घटना के बिना नियंत्रित किया गया। इसी कार्य के आधार पर जोशी का चयन के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार की अति विशिष्ट श्रेणी के लिए किया गया है। तकनीकी जांच से कई मामलों के खुलासे में भूमिका साइबर सेल में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को उनके करीब 25 साल के सेवाकाल में तकनीकी विश्लेषण और ओपन सोर्स तकनीक के इस्तेमाल के जरिए मामलों के खुलासे में किए गए कार्य के लिए विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अंधे कत्ल, अपहरण, सनसनीखेज चोरी, संगठित साइबर अपराध और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों की जांच में तकनीकी मदद से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 25 साल में 423 बार मिला सम्मान पुलिस के मुताबिक मनमोहन शर्मा को करीब 25 साल की सेवा के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए अब तक 423 प्रशंसा पत्र और नगद पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें 284 नगद पुरस्कार शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 1 लाख 71 हजार 440 रुपए बताई गई है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को दी बधाई रतलाम एसपी अमित कुमार ने पुरस्कार के लिए चयनित सब इंस्पेक्टर रघुवीर जोशी और हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर सम्मान मिलना उनके साथ-साथ पूरे रतलाम पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 8:03 am

मंदसौर के धुंधड़का पहुंची वाराणसी-वडनगर सेवा संकल्प यात्रा:उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया स्वागत, संजा माता की आरती में शामिल हुए यात्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी-वडनगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार रात मंदसौर जिले के धुंधड़का पहुंची। यहां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और यात्री संजा माता की आरती में शामिल हुए। देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की दिशा में बदला है। केंद्र सरकार ने लोगों को आवास, आयुष्मान कार्ड, रसोई गैस और जल जीवन मिशन के तहत नल से जल जैसी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने यात्रा को भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण बताया। सांसद सुधीर गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति की बात कही। यात्रा में शामिल यात्रियों को भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा, प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। यात्रा दल ने धुंधड़का में रात में आराम किया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:58 am

लुधियाना आर्मी कैंप में रेप,फौजी की पत्नी से दुष्कर्म:आर्मी क्वार्टर दिलाने वाले फौजी ने साथी की पत्नी को बनाया हवस का शिकार,मामला दर्ज

लुधियाना के जगराओं ब्रिज के पास स्थित CG आर्मी कैंप से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है देश की रक्षा करने वाले एक फौजी पर अपने ही साथी जवान की पत्नी के साथ जबरदस्ती (रेप) करने का संगीन आरोप लगा है। मदद के बहाने शुरू हुआ घिनौना खेल जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पति जो इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें लुधियाना के CG आर्मी कैंप में एक सरकारी क्वार्टर अलॉट हुआ था जहां पीड़िता अपनी बेटी के साथ रहती थी। इस कैंप की देखरेख और चार्ज 152 C रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय जवान के पास था। आरोपी ने शुरुआत में बड़ी चालाकी से इस परिवार की मदद की और उन्हें क्वार्टर दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी एहसान और जरूरत पड़ने पर की गई मदद के बहाने उसने पीड़िता के घर आना-जाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आपस में रिलेशन बन गए। तलाक की धमकी और गेस्ट रूम में दरिंदगी मामला तब और भयानक हो गया जब आरोपी ने अपनी हदें पार करनी शुरू कर दीं। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी बाद में उसके साथ जबरदस्ती रिलेशन बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में अपने पति को कुछ भी बताया तो वह उनका तलाक करवा देगा। दरिंदगी की सारी हदें तब पार हो गईं जब 28 सितंबर 2026 को आरोपी ने पीड़िता को फोन करके अपने गेस्ट रूम में बुलाया। जैसे ही महिला वहां पहुंची उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने कसा शिकंजा इस घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस की शरण ली। लुधियाना की डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1 अक्टूबर को आरोपी फौजी के खिलाफ BNS की धारा 64 के तहत रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच ASI परमजीत सिंह को सौंपी गई है जो अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:54 am

25 करोड़ की रंगदारी केस में शोएब ढेबर की तलाश:6 ठिकानों पर छापे से पहले भागा; रेड लीक के आरोप में कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को पाम बेलाजिओ स्थित उसके ठिकाने, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल गया था। ऐसे में पुलिस को शोएब के दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है। पुलिस अब उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। इधर, रेड की सूचना लीक करने के आरोप में एक कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है। दबिश की जानकारी लीक होने के आरोप में कॉन्स्टेबल लाइन अटैच जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि, कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को शक, पहले ही पहुंच गई थी दबिश की जानकारी पुलिस को आशंका है कि शोएब ढेबर को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद उसने अपने संभावित ठिकाने बदल दिए। अब जांच की जा रही है कि दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी पुलिस विभाग में किस स्तर से बाहर गई और आरोपी तक कैसे पहुंची। कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति अदालत से शोएब को दोबारा गिरफ्तार करने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। 14 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। इसमें 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी देने की बात सामने आई थी। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। अब शोएब की तलाश के साथ गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की भी जांच की जा रही है। इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। बिश्नोई गैंग के बारे जानिए… …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिश्नोई गैंग के नाम से ढेबर परिवार को धमकी: 50 करोड़ मांगे, अनवर-एजाज का नाम लेकर धमकाया, पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:49 am

दादा ने कहा-सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा?:नेचुरल फार्मिंग से 7 करोड़ का टर्नओवर, खेत से सीधे 200 घरों तक पहुंचा रहे प्रोडक्ट

दादा ने खेती के लिए मोटिवेट किया। कहते थे- सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा? नौकरी छोड़कर खेती करना भी आसान नहीं था। ऑर्गेनिक और नेचुरल फॉर्मिंग के साथ इनके बाजार को देखा और समझा। पहली बार पपीते के पौधे लगाए, लेकिन मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद पूरा मॉडल बदलने की कोशिश की। फसल के साथ पशुपालन जोड़ा, उपज का वैल्यू एडिशन किया और सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाई। आज 200 लोगों की किचन में आटा, फल-सब्जियां, घी-तेल पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा पौधों से मिलने वाली मेडिसन भी सप्लाई कर रहे हैं। नेचुरल फॉर्मिंग के मॉडल से कारोबार करीब 7 करोड़ रुपए के टर्नओवर तक पहुंच गया है। आखिर ऐसा क्या किया कि खेती में शुरुआती झटकों के बाद किसान नीतेश यादव (35) ने इसे कमाई के मॉडल में बदल दिया? म्हारे देस की खेती में इस बार बात कोटपूतली-बहरोड़ के किसान की … पावटा के गोवर्धनपुरा के रहने वोले नीतेश यादव ने MBA किया। पिता महेश चंद (63) और मां श्यामवती देवी दोनों सरकारी टीचर हैं। छोटा भाई, बहन भी सरकारी नौकरी में हैं। दादा पटवारी थे। पढ़ाई के दौरान उन्होंने देखा - लोग ऑर्गेनिक के नाम पर उत्पादों को महंगे दामों पर बेचते हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए इन उत्पादों की शुद्धता पर भरोसा करना मुश्किल होता है। यहीं से नीतेश को लगा कि किसान को ऐसा मॉडल तैयार करना चाहिए, जिसमें ग्राहक खेत से लेकर घर तक उत्पाद की शुद्धता पर भरोसा कर सके। बिजनेस के लिए पैसे चाहिए थे, इसलिए शादी के बाद बैंक की नौकरी की नीतेश यादव बताते हैं- खेती को बड़े स्तर पर शुरू करने के लिए बिजनेस की तरह काम करने का फैसला किया। इसके लिए पैसे की जरूरत थी। लेकिन बिना अपनी काबिलियत दिखाए बैंक और घर से रुपए मिलना मुश्किल होता है। इसलिए शादी के बाद उन्होंने बैंक की नौकरी की, लेकिन 6 महीने बाद नौकरी छोड़ दी। पहली बार पपीते लगाए, खेती में मुश्किलों को अंदाज हुआ अप्रैल 2019 में नीतेश ने खेती की शुरुआत की। एक हेक्टेयर जमीन में 2200 पपीते के पेड़ लगाए। साथ में इंटरक्रॉप के तौर पर टमाटर लगाया। टमाटर लगाने की वजह यह थी कि इसकी फसल जल्दी तैयार हो जाती है और पपीते की फसल आने तक किसान को दूसरी फसल से आमदनी मिल सकती है। हालांकि पपीते की फसल तैयार होते-होते पाला पड़ गया। नीतेश बताते हैं कि पपीते का पेड़ करीब तीन साल तक चल सकता है, लेकिन राजस्थान के मौसम में इससे लगातार उत्पादन लेना काफी मुश्किल होता है। दो साल बाद ही उन्होंने पपीते के पेड़ हटा दिए। राजस्थान में पपीते के लिए वैसा वातावरण नहीं बन पाता, जैसा इस फसल को चाहिए। कोरोना का समय अवसर की तरह आया, फिर परिवार ने दिया साथ नीतेश ने बताया कि बेल वर्ग की फसलों में भी दिक्कत आती थी। इसलिए शुरुआत में उन्होंने हार्ड क्रॉप यानी ऐसी फसलें भी कीं, जिनमें मौसम का असर अपेक्षाकृत कम हो, जैसे लहसुन और प्याज। इसी दौरान कोरोना का दौर आया, जिसे उन्होंने खेती के लिए एक अवसर की तरह लिया। कोरोना के दौरान नीतेश ने एक एकड़ में चप्पल डिंडा लगाया। यह करीब 35 दिन में तैयार हो जाता है और करीब 25 दिन तक इसकी हार्वेस्टिंग होती है। पहली बार उन्होंने ड्रिप, मजदूरी और बीज का खर्च निकालने के बाद करीब 50 हजार रुपए बचाए। इससे उनका खेती पर भरोसा बढ़ा और इसके बाद उन्होंने सब्जियों की खेती का क्षेत्र बढ़ाना शुरू किया। इसके बाद नीतेश ने खेती के साथ डेयरी को भी जोड़ा। डेयरी से उन्हें सपोर्ट मिला और इसके बाद परिवार ने भी उनके काम में साथ देना शुरू किया। 2020 में 60 साहीवाल गायों से शुरू किया पशुपालन नीतेश का कहना है कि गाय के बिना ऑर्गेनिक खेती का मॉडल पूरा करना मुश्किल है। एक हेक्टेयर जमीन के लिए एक गाय पर्याप्त हो सकती है। 2020 में 60 साहीवाल गायों से पशुपालन शुरू किया। एक गाय एक दिन में करीब 16 लीटर दूध देती है। कम दूध में भी अच्छी मात्रा में घी निकलता है। गायों से मिलने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है, जबकि दूध और घी भी खेती के मॉडल का हिस्सा हैं। 30 बीघा जमीन में 15 बीघा पर मॉडल फॉर्म नीतेश के पास कुल 30 बीघा जमीन है। इसमें 15 बीघा में मॉडल फॉर्म तैयार किया है। यहां सीजन के हिसाब से अलग-अलग फलों के पौधे और करीब 80 वैरायटी के मेडिसिनल प्लांट लगाए हैं। बाकी 15 बीघा में परंपरागत खेती करते हैं। इसमें बाजरा, गेहूं, जौ, ज्वार, दालें, सरसों, राई आदि फसलें शामिल हैं। पढ़िए... कैसे किसान ने कमाई का मॉडल तैयार किया ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट लेकर खेती को तकनीक से जोड़ा नीतेश बताते हैं कि खेती को तकनीक के साथ करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राज्य बीज और प्रमाणन एजेंसी से सर्टिफिकेट लिया। संस्था की टीम ने उनके खेत के पानी और मिट्टी की जांच की। मिट्टी केमिकल फ्री होने के बाद प्रमाण-पत्र दिया जाता है। उनका कहना है कि केमिकल वाली जमीन को सही स्थिति में लाने में काफी समय लगता है। फिटकरी और गोमूत्र के इस्तेमाल से केमिकल पार्टिकल्स खत्म करने की कोशिश की जाती है। किसान अपने नाम से फर्म बनाकर बाजार तैयार करे नीतेश का कहना है कि इसके बाद अपनी फर्म बनानी चाहिए, जिससे उसी नाम से उत्पादों के लिए बाजार तैयार किया जा सके। खेत से तैयार होने वाले उत्पादों का वैल्यू एडिशन करना चाहिए। वे उदाहरण देते हैं कि गेहूं से आटा, आंवले से कैंडी, अचार और मुरब्बा बनाया जा सकता है। मेडिसिनल प्लांट से तैयार उत्पादों को डिहाइड्रेट यानी सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है और अलग-अलग तरीके से बेचा जा सकता है। कच्चा माल नहीं, तैयार उत्पाद बेचने पर बढ़ती है वैल्यू नीतेश के मॉडल में फसल को सीधे बाजार में बेचने के बजाय उसका वैल्यू एडिशन किया जाता है। गेहूं से आटा बनाने के लिए लो-RPM मशीन का इस्तेमाल करते हैं। मसालों को ओखली-मूसली से पीसकर तैयार किया जाता है, ताकि जरूरी न्यूट्रिएंट खत्म न हों। सरसों से तेल निकालने के लिए तेल निकालने की मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। सब्जियों, फलों और मसालों को सोलर ड्रायर में सुखाकर लंबे समय तक रखने लायक बनाया जाता है। जरूरत के अनुसार इनका पाउडर भी तैयार किया जा सकता है। इससे किसान की उपज सिर्फ कच्चा माल नहीं रहती, बल्कि तैयार उत्पाद बन जाती है और उसकी वैल्यू बढ़ती है। 200 घरों की रसोई तक पहुंचा रहे खेत का सामान नीतेश बताते हैं कि हरी सब्जियां और फल सीधे ग्राहकों तक भी पहुंचाते हैं। करीब 200 लोगों की रसोई में उनके खेत में तैयार आटा, तेल और मसाले सप्लाई किए जाते हैं। इसके लिए उत्पाद खरीदने वाला ग्राहक खेत पर पहुंचकर यह भी देख सकता है कि खेत में फसल कैसे तैयार हो रही है और वहां से पूरा सामान उसकी रसोई तक कैसे पहुंचता है। अब समझें... नेचुरल खेती में बायो रिसोर्स कैसे काम करते हैं नीतेश बताते हैं- बायो रिसोर्स का मतलब ऐसे संसाधनों से है, जो प्राकृतिक तरीके से मिलते हैं और जिन्हें खेती में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑर्गेनिक और नेचुरल फार्मिंग को समझना होगा। उनके अनुसार ऑर्गेनिक खेती को केमिकल फ्री खेती कहा जा सकता है, लेकिन शरीर की जरूरत के सभी न्यूट्रिएंट मिल पाना जरूरी नहीं है। इसलिए नेचुरल तरीके की तरफ जाना जरूरी है। नेचुरल खेती के लिए पशुपालन जरूरी नीतेश यादव बताते हैं - पशुपालन से मिलने वाले हर संसाधन को खेती में वापस इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है। गोबर के कंडे और देशी घी का इस्तेमाल हवन या अग्निहोत्र में भी किया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं गौशाला और आसपास के वातावरण में मक्खी-मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। कंडे और घी जलने के बाद बची राख में पोटैशियम, कैल्शियम जैसे खनिज हो सकते हैं। इसे उचित मात्रा में मिट्टी या कंपोस्ट में मिलाया जा सकता है। हालांकि राख का इस्तेमाल करते समय मिट्टी की स्थिति और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा राख डालने से मिट्टी का pH बढ़ सकता है। इसके अलावा गोबर से बायोगैस और केंचुओं से जैविक खाद भी तैयार की जाती है। खेत के संसाधनों को दोबारा खेत में इस्तेमाल करने का मॉडल नीतेश बताते हैं - खेत से मिलने वाला चारा और फसल अवशेष पशुओं के काम आता है। गाय से मिलने वाला गोबर, गोमूत्र और छाछ खेती के काम आते हैं। छाछ से वे षड़रस तैयार करते हैं, जिसका इस्तेमाल पत्तों में होने वाली बीमारियों को ठीक करने के लिए करते हैं। इसके लिए एक किलो गुड़, तीन किलो फल और 10 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इस अनुपात में अलग-अलग घोल तैयार किया जाता है। आंवला और बीलपत्र में पोटैशियम-कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। उनके अनुसार ये पोषण क्षमता बढ़ाने और फसलों में बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। नेचुरल फार्मिंग में फसलों में रोग आने से पहले रोकथाम हो जाती है। --- खेती किसानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. 7 हजार में किसान की 5 करोड़ की 'ग्रीन एफडी':अरणी को जंगली पौधा समझना भूल, इसी मेडिसिन प्लांट के साथ लगाए चंदन के 50 पौधे राजस्थान में टोंक जिले के किसान ने सात हजार रुपए में 5 करोड़ रुपए की FD करवाई है। ये FD बैंक में नहीं, उनके खेत में खड़े सफेद चंदन के 50 पौधे हैं। पूरी खबर पढ़िए

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:47 am

जिस दिन सस्पेंड किया, उसी दिन लगाई ड्यूटी:सिंहस्थ की तैयारियों में घोटाला करने वालों पर कार्रवाई, 2 बर्खास्त और 2 सस्पेंड

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया, एक सहायक इंजीनियर और एक लाइनमैन को सस्पेंड कर दिया और दो कर्मचारियों का तबादला कर दिया। हालांकि, विभाग की इस कार्रवाई पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़िए रिपोर्ट… 24 घंटे में कागजी ट्रांसफर और उज्जैन में अहम ड्यूटी पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी, इंदौर ने 24 सितंबर को आदेश जारी कर छत्री चौक जोन के सहायक इंजीनियर (AE) रविकांत मालवीय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। निलंबन अवधि के लिए उनका मुख्यालय खंडवा तय किया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि आदेश के अगले ही दिन, यानी 25 सितंबर को जारी उज्जैन गणेश विसर्जन ड्यूटी लिस्ट में सस्पेंड अधिकारी का नाम शामिल था। उन्हें कंठाल से गोपाल मंदिर तक बिजली व्यवस्था संभालने जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई। कागजों में खंडवा भेजे गए अधिकारी का अगले ही दिन उज्जैन में ड्यूटी करना विभागीय आदेशों के पालन पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। सवाल यह है कि जब अधिकारी को सस्पेंड कर खंडवा अटैच किया जा चुका था तो 24 घंटे के भीतर उसे उज्जैन में अहम ड्यूटी किसके आदेश पर दी गई? क्या संबंधित अधिकारियों को सस्पेंशन और अटैचमेंट की जानकारी नहीं थी या फिर अहम ड्यूटी के लिए नियमों को दरकिनार कर दिया गया? भास्कर के सवाल पर एसई बोले- पुराना आदेश निकल गया होगा जब इस मामले में उज्जैन के अधीक्षण यंत्री (SE) विनोद मालवीय से सवाल किया गया कि सस्पेंड अधिकारी की अगले ही दिन ड्यूटी कैसे लग गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा- आदेश आने में समय लगता है। इसलिए उज्जैन ऑफिस से शायद पुराना आदेश ही जारी हो गया होगा। हालांकि, 24 तारीख को जारी निलंबन आदेश के बावजूद 25 तारीख की ड्यूटी लिस्ट में नाम बने रहना विभाग की कार्यप्रणाली और तालमेल की कमी को उजागर करता है। आरोपी की पत्नी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश घोटाले में शामिल बर्खास्त कर्मचारी अरविंद कुशवाह को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। अरविंद की पत्नी के नाम पर 'ए-क्लास' बिजली ठेकेदार का लाइसेंस पंजीकृत था। विभाग ने अब इस लाइसेंस को रद्द करने और उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। चीफ जनरल मैनेजर प्रकाश सिंह चौहान के अनुसार, इस घोटाले में विभाग के कुछ और लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मामले में EE स्तर पर जांच शुरू दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद उज्जैन के एसई विनोद मालवीय ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए कार्यपालन यंत्री (EE) स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दैनिक भास्कर एप पर ये खबरें पब्लिश हुई थीं….. 28 सितंबर को पब्लिश पार्ट-1 पढे़… सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में घोटाला…250 करोड़ का खेल:पुराने खंभों पर चांदी का रंग, 40 ट्रांसफॉर्मर गायब; अफसरों ने ठेकेदार बनकर की गड़बड़ी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 250 करोड़ रुपए मंजूर हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की निगरानी में 75 लाइनों की शिफ्टिंग चल रही है। दैनिक भास्कर ने इनमें से 3 लाइनों की पड़ताल की तो गड़बड़ी सामने आई। जहां नए पोल लगाए जाने थे, वहां सिर्फ 20% नए पोल लगाए गए। 80% पुराने पोल को सिल्वर पेंट कर दोबारा इस्तेमाल किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 29 सितंबर को पब्लिश पार्ट-2 पढे़… सिंहस्थ के 250-करोड़ के काम में ‘मालवीय सिंडिकेट’ का खेल?:ड्राइवर 3 करोड़ की पोल फैक्ट्री का प्रोपराइटर; स्टिंग में बोला- अफसर मैनेज, टेस्ट रिपोर्ट पास दैनिक भास्कर इन्वेस्टिगेशन के पार्ट-1 में आपने पढ़ा और देखा कि उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बिजली लाइन शिफ्टिंग के करीब ₹250 करोड़ के काम में गड़बड़ी की गई। पड़ताल में बिजली विभाग के अफसरों और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के संकेत मिले। अब भास्कर की पड़ताल में विभागीय गलियारों में ‘मालवीय एंड एसोसिएट्स’ के नाम से चर्चित कथित सिंडिकेट की भूमिका सामने आई है। भास्कर रिपोर्टर ने ठेकेदार बनकर स्टिंग किया तो सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने अफसरों के साथ मिलकर काम ‘मैनेज’ करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:47 am

महाकाल ने धारण किया रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट:भस्म आरती में गुरुवार को भांग-चंदन और भस्म से हुआ श्रृंगार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती हुई। मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषण अर्पित कर भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म से श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुले चांदी के पट भस्म आरती की शुरुआत सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन से हुई। इसके बाद घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा ली गई और सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए। गर्भगृह के पट खुलने के बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारा। पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की गई। दूध-दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से भगवान का पूजन किया गया। रजत आभूषणों से सजे बाबा महाकाल पूजन के बाद भगवान महाकाल को रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और अन्य आभूषण अर्पित किए गए। भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म से श्रृंगार किया गया। भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। महा निर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म भस्म आरती के दौरान महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:42 am

IPS डांगी केस में जांच अधिकारी बदलेगा:दीपांशु काबरा-प्रशांत अग्रवाल को जिम्मेदारी देने की तैयारी, DGP ने गृह सचिव को भेजा प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS रतन लाल डांगी से जुड़े यौन शोषण मामले में हाईकोर्ट में याचिका के बाद पुलिस विभाग ने जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भेजा है। DGP की ओर से गृह सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने की जानकारी हाईकोर्ट में दी गई है। इस मामले में पीड़िता SI की पत्नी ने प्राथमिक जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए रतन लाल डांगी को बचाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने किसी महिला IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की थी। अब हाईकोर्ट की निगरानी में आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता के वकील अभिषेक पांडेय ने बताया कि, मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। SI की पत्नी ने लगाया यौन-उत्पीड़न का आरोप दरअसल, पुलिस विभाग में पदस्थ SI की पत्नी ने IPS डांगी पर यौन-उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पीड़िता ने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पिछले 7 साल से IPS डांगी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। यौन-उत्पीड़न के आरोपों के बीच IPS डांगी को पद से हटा दिया गया था। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इसका आदेश जारी किया था। बाद में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, इन आरोपों को रतनलाल डांगी ने झूठा बताया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता का आरोप- उसका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया दरअसल, रतन लाल डांगी से जुड़े इस मामले में पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका में प्राथमिक जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया था कि, जांच के दौरान उसका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और आरोपी अधिकारी को बचाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच के लिए जांच अधिकारी बदलने की मांग की थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से जांच की स्थिति और कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी गई। अब विभाग ने जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजने की जानकारी अदालत में दी है। इसलिए जांच अधिकारियों को हटाने की मांग की थी याचिका में कहा गया था कि, शिकायत की जांच के लिए तत्कालीन IG आनंद छाबड़ा और तत्कालीन DIG मिलना कुर्रे को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें इन दोनों अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। उनका कहना था कि एक अधिकारी आरोपी के बराबर रैंक के थे, जबकि दूसरी अधिकारी उनसे जूनियर थीं। इसी वजह से उन्होंने दोनों को जांच से हटाकर किसी सीनियर IAS अधिकारी (खासकर महिला IAS अधिकारी) से जांच कराने की मांग की थी। DGP ने भेजा प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से हाईकोर्ट में बताया गया कि, DGP ने गृह सचिव को जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव है। वहीं IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाए जाने की बात कही गई है। प्रस्ताव पर सक्षम स्तर से अंतिम निर्णय के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हाईकोर्ट की निगरानी में आगे बढ़ेगी जांच जांच अधिकारी बदलने के प्रस्ताव के बाद अब पूरे मामले की आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में होने की स्थिति बन गई है। अगली सुनवाई में विभाग की ओर से जांच अधिकारी बदलने की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई की स्थिति कोर्ट के सामने रखी जा सकती है। पुलिस विभाग के इस कदम को पीड़िता की ओर से जांच में पक्षपात के लगाए गए आरोपों के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… IPS रतनलाल केस, SI की पत्नी बोली, अब-तक एक्शन नहीं: कहा- यौन शोषण की जांच महिला IAS करें, हाईकोर्ट ने गृह सचिव से जवाब मांगा छत्तीसगढ़ के सस्पेंडेड IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में आरोप लगाने वाली SI की पत्नी ने जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की जांच किसी महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:40 am

भारत भवन में देखें आर्ट एग्जीबिशन:हनुमान अंश फेम सुनील लोधी की परफॉर्मेंस आज; जानिए शहर में कहां-क्या खास

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। काम की जरूरी लिंक्स… आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें। हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर सीएनजी पंप स्टेशन

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 7:11 am

चीफ का कैसा 'स्वागत' करेंगे 'राजा साहब':सौगातों के बाद लोगों की 'बल्ली-बल्ली'; पुलिसकर्मी ने बताया-'कैसा हो सरपंच'

नमस्कार, भरतपुर में कांग्रेस के सीनियर नेता ने ‘तोप का गोला’ दाग दिया है। गोला सीधे चीफ साहब पर छोड़ा गया है। बाड़मेर में राजनीतिक कार्यक्रम के बाद लोग टेंट की बल्लियां उखाड़कर ले जाते दिखे और एक पुलिसकर्मी ने पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं से खास अपील की है। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में… 1. चीफ पर क्यों भड़के हुए हैं 'राजा साहब'? उनके पुरखे भरतपुर के महाराजा थे। राजतंत्र चला गया, लेकिन नेताजी का राजाओं वाला रौब कायम है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की सबसे ऊंची कुरसी पर काबिज होने के सपने देख रही है। रणनीति बनाकर चुनाव आयुक्त का घेराव करने में एकजुटता दिखा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदर ही नेतागण आपस में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं और इल्जाम की झड़ी लगाकर ‘धमकी टाइप’ बातें लिख रहे हैं। मामला पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह से जुड़ा है। इन दिनों वे सोशल मीडिया के जरिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर तोप के गोले दाग रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनाव का उदाहरण देते हुए अपने मन की भड़ास को कुछ इन शब्दों में पिरोकर पेश किया। लिखा- भरतपुर डीग में कांग्रेस का बंटाधार कर दिया। चहेतों को जिलाध्यक्ष बना दिया। असल कार्यकर्ता दरकिनार हो गया। जनता ने सबक सिखा दिया। जिलाध्यक्षों के बचाने वाले चीफ को जनता सबक सिखाने तैयार बैठी है। इन्होंने पार्टी को डुबो दिया। चीफ मूक-बधिर है। प्रदेश नेतृत्व होश में आओ। इतना लिखने के बाद नेताजी को चैन आ जाना चाहिए था। लेकिन नहीं आया। उन्होंने दूसरा गोला 'श्रीमान डोटासरा जी की हकीकत' के नाम से दागा। लिखा- फलां भर्ती में फलां-फलां व्यक्ति का चयन सत्ता के दुरुपयोग से हुआ। अमुक व्यक्ति को आरक्षण का लाभ दिया गया। अमुक परीक्षा में धांधली की गई। इतना ही नहीं, नेताजी ने मुख्यमंत्री जी से जांच की मांग कर डाली। जब किसी के प्रति किसी के मन में कड़वाहट आ जाती है तो पुरानी बातें भी याद आने लगती हैं। इन नियम से नेताजी को चीफ साहब का 5 महीने पुराना वह बयान भी याद आ गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भरतपुर वाले तो रास्ता बताने का भी पैसा मांगते हैं। इसी बयान का जिक्र करते हुए नेताजी ने चीफ साहब को भरतपुर पधारने का न्योता दिया, साथ ही 'रास्ता बताने' का वादा भी किया। यह भी कहा कि आपका स्वागत उसी विधि-विधान से किया जाएगा जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का किया था। अब भरतपुर में पूर्व अध्यक्ष जी के साथ क्या हुआ था, इसके पीछे भी पूरी कहानी है। 2. बाड़मेर वालों की ‘बल्ली-बल्ली’ मुख्यमंत्री जी बाड़मेर पहुंचे। यहां कम बारिश के कारण अकाल के हालात। ऐसे में टैंकरों से पानी पहुंचाने का ऐलान किया। कलेक्टर को कह दिया कि अकाल राहत के लिए 1 करोड़ की मंजूरी जारी करें। पशुओं के लिए चारा डिपो खोलने की बात कही। कुल मिलाकर करोड़ों के हजार शिलान्यास-लोकार्पण किए। प्रोग्राम जिले के बाछडाऊ गांव में था। मुख्यमंत्री के चले जाने के बाद टेन्ट उतर गए। इसके बाद अजब नजारा देखने को मिला। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए जो बल्लियां लगाई गई थीं, उन पर लोग टूट पड़े। जिसके जितनी बल्लियां हाथ लगीं, उतनी ही उठाकर चल पड़ा। किसी के पोस्टर का तिरपाल हाथ आया तो किसी के लोहे का एंगल। कुछ देर में सभास्थल को 'क्लीन स्वीप' कर दिया गया। एक महिला अपनी क्षमता से अधिक बल्लियां ले जाने के प्रयास में बार-बार विफल हो रही थी। जो लोग बल्लियां नहीं ले जा पा रहे थे, वे वीडियो बनाकर बल्ली ले जाने वालों की पोल खोल रहे थे। 3. चलते-चलते… उनका नाम पांचूराम गुर्जर है। वे पुलिस विभाग में हैं। बीकानेर के बताए जाते हैं। उन्हें रील बनाने का शौक है। वर्दी धारण करने के बाद जब भी उनके मन-मस्तिष्क में कोई ज्ञान की बात कुलबुलाती है तो वे रील बना देते हैं। निकाय चुनाव निपटने के बाद अब पंचायत के चुनाव आने वाले हैं। पांचूरामजी को विचार कि क्यों न पंचायत चुनाव को लेकर कुछ बनाया जाए। उन्होंने सरपंच चुनने वाले वोटर को संबोधित किया और ज्ञान की गंगा बहा दी। उन्होंने वोट के जरिए सही व्यक्ति को सरपंच चुनने की अपील कुछ इन शब्दों में की- उन्होंने कहा- सरपंच चुनने से पहले उम्मीदवार में ये बातें परख लें.. 1. क्या हमारा सरपंच किसी सरकारी अधिकारी से बात करने के काबिल है? 2. क्या हमारा सरपंच सरकारी योजना का लाभ दिला सकता है?3. क्या हमारा सरपंच खुद कोई फॉर्म भर सकता है? 4. क्या हमारा सरपंच हमारे बच्चों को स्कूल में मिलने वाली योजना का लाभ दिला सकता है?5. क्या हमारा सरपंच एक फोन पर खुद की लोकेशन बता सकता है? वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल सुबह 7 बजे मुलाकात होगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:55 am

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह:3 अक्टूबर को गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल; 35 हजार से ज्यादा लोग जुटेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे। उनके दौरे का सबसे बड़ा कार्यक्रम राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन है, जिसमें प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। शाह के कार्यक्रम में किसान-पशुपालक और सहकारिता के साथ-साथ नए आपराधिक कानून, उच्च शिक्षा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं। शाह 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे और होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर बैठक, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात समेत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गोपालक सम्मेलन में 35 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे शाह के भोपाल दौरे का सबसे बड़ा राजनीतिक-सामाजिक आधार गोपालक सम्मेलन है। इसमें 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। भोपाल के अलावा सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम सहित कई जिलों से प्रतिभागियों के आने की जानकारी है। सम्मेलन में शाह को प्रदेश में चल रहे कृषक कल्याण वर्ष के तहत किए गए कामों और बलराम कृषि महोत्सव की जानकारी दी जाएगी। गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपने-अपने कामों और योजनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। पशुपालकों को बोनस, गौशालाओं को मदद कार्यक्रम में शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे। गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। गोपालक दीदियों का सम्मान होगा और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डेयरी क्षेत्र में भी कई घोषणाएं दौरे के दौरान प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी प्रसंस्करण से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात भी प्रस्तावित है। इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए का डेयरी प्लांट और भोपाल में फॉर्म्युलेटेड/फर्मेंटेड मिल्क प्रोडक्ट से जुड़ी सुविधा शामिल है। भोपाल दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट पर 16.80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने की योजना है। किसान फोकस क्यों? मध्यप्रदेश विधानसभा में 2026 में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार 30 जून 2026 तक प्रदेश में 1,11,88,295 किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी थी। सरकार ने विधानसभा में कहा कि जिलावार फार्मर आईडी की जानकारी परिशिष्ट में दी गई है और शेष किसानों की आईडी बनाने की प्रक्रिया जारी है। यहां एक महत्वपूर्ण बात यह है कि फार्मर आईडी की संख्या को किसान वोटरों की संख्या नहीं माना जा सकता। मतदाता सूची में मतदाताओं को किसान या गैर-किसान के आधार पर वर्गीकृत नहीं किया जाता। इसलिए किसी जिले में कितने किसान मतदाता हैं, इसका अलग आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक के आंकड़ों में भी मध्यप्रदेश में 1.04 करोड़ से अधिक किसान आईडी बनने की जानकारी दी गई थी। जून तक राज्य सरकार का आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ से अधिक हो गया। शाह के हालिया कार्यक्रमों और बयानों में भी किसान-सहकारिता का जिक्र अमित शाह के इस दौरे का किसान-सहकारिता से जुड़ाव उनके हालिया राष्ट्रीय कार्यक्रमों से भी दिखाई देता है। 23 जून 2026 को सहकारिता मंत्री के तौर पर शाह ने NAFED का NAFEX ई-ऑक्शन पोर्टल लॉन्च किया था। उस कार्यक्रम में उन्होंने NAFED और NCCF को अगले दो वर्षों में दलहन की खरीद सीधे किसानों से करने की दिशा में काम करने को कहा था। उन्होंने किसानों को भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंचाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने पर जोर दिया था। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा अवॉर्ड से जुड़े लंबित भुगतान के मुद्दे पर अमित शाह की मौजूदगी में समझौता हुआ। उस मौके पर शाह ने कहा था कि नर्मदा परियोजना से जुड़े राज्यों को पानी और बिजली का लाभ मिला है और नर्मदा का पानी जिन क्षेत्रों तक पहुंचा है, वहां किसानों की स्थिति और जमीन के मूल्य में बदलाव आया है। इंदौर में नितिन नबीन, अब भोपाल में अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17-18 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर आए थे। उनके दौरे में इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को आवासीय जमीन का मालिकाना हक देने की नई पंजीयन प्रक्रिया शुरू करना प्रमुख कार्यक्रम था। इसके बाद वे उज्जैन गए थे। इसके करीब दो सप्ताह बाद अब अमित शाह भोपाल में हैं। हालांकि दोनों दौरों के आधिकारिक कार्यक्रम अलग हैं। नबीन का इंदौर कार्यक्रम स्वामित्व योजना और संगठन/जनसंपर्क से जुड़ा था, जबकि शाह का भोपाल कार्यक्रम गोपालक, डेयरी, सहकारिता और सरकारी विकास परियोजनाओं पर केंद्रित है। चुनाव में किसान क्यों अहम हैं? मध्यप्रदेश की राजनीति में किसान से जुड़े मुद्दे केवल फसल और मंडी तक सीमित नहीं हैं। एमएसपी, खाद-बीज, सिंचाई, बिजली, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण, मंडी व्यवस्था और पशुपालन ग्रामीण परिवारों की अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में आगे बढ़ाया है। इसी अवधि में बलराम कृषि महोत्सव जैसे कार्यक्रम और अब गोपालक सम्मेलन किया जा रहा है। दूसरी ओर विपक्ष भी किसानों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक अभियान में उठा रहा है। ऐसे में शाह का ऐसा कार्यक्रम, जिसमें एक साथ 35 हजार से ज्यादा गोपालक, दुग्ध सहकारी समितियां, बोनस वितरण, गौशालाओं की सहायता, कामधेनु योजना और डेयरी परियोजनाएं शामिल हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े सामाजिक समूह तक सरकार का संदेश पहुंचाने का मंच है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 6:00 am

राजस्थान- कुएं में छुपाई 5 करोड़ की दवाइयां:मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पहले ऑफर कर चुका है 1 करोड़ की रिश्वत

भरतपुर के एक गांव में सूखे कुएं से 5 करोड़ रुपए की दवाइयां मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा से दवाइयां लाकर भरतपुर के बयाना तहसील के खटनावाली गांव के सूखे कुएं में छिपाई गई थीं। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में सबसे बड़ा नाम दवाइयों के होलसेलर हिमांशु अग्रवाल का है। साल 2025 में भी हिमांशु को नकली दवाओं के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुड्‌डुचेरी में नकली दवाओं का रैकेट भी पकड़ा गया था। हिमांशु ने यूपी में नकली दवाओं को लेकर गिरफ्तार नहीं करने की एवज में एक करोड़ की रिश्वत देने की भी कोशिश की थी। जांच में सामने आया है कि यूपी में नकली दवाओं पर की जा रही सख्ती से बचने के लिए उसने राजस्थान में दवाई छुपाई थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सबसे पहले जानते हैं क्या है मामला भरतपुर के बयाना के खटनावाली गांव के सूखे कुएं से दवाइयों के 274 कार्टन मिले थे, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इनमें मुख्य रूप से हृदय रोग, डायबिटीज और एलर्जी से संबंधित लोसार-50, जानुमेट, केटोरोल-एम, एलेग्रा-एम और जालरा जैसी दवाइयां शामिल हैं। दवाइयां मिलने के बाद उनकी वास्तविकता, क्वालिटी, बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट आदि की जांच शुरू कर दी गई है। इस तरह सामने आया यूपी कनेक्शन सूखे कुएं से दवाइयां मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट ने मामले की सूचना औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश, औषधि निरीक्षक आगरा और संबंधित निर्माता कंपनियों से शेयर की। राजस्थान ड्रग डिपार्टमेंट की सूचना पर यूपी ड्रग डिपार्टमेंट ने जांच की तो आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक बाडे़ से भारी मात्रा में दवाओं का भंडार मिला। दवाइयों को डीजल से जलाने का भी वीडियो इसके बाद यूपी ड्रग डिपार्टमेंट ने दवाइयां जब्त करते हुए मलपुरा थाने में संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इन दवाओं के स्टोरेज और खरीदने-बेचने से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं मिला था। मामले में गिरफ्तार सलुआ ऊर्फ मुकीम नाम के शख्स के मोबाइल फोन से कुछ वीडियो भी मिले हैं। 27 सितंबर की रात के वीडियो में एक नदी के किराने दवाओं के ऊपर डीजल डालकर जलाने के वीडियो शामिल हैं। इस पूरे मामले में अब तक होलसेलर हिमांशु अग्रवाल, इकरार, शामिन, सलुआ, आशीष को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु के पिता के नाम से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस इस मामले में यूपी पुलिस ने हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु के खिलाफ पहले भी यूपी में एफआईआर दर्ज है। हिमांशु के पिता के नाम से पहले मेडिकल का लाइसेंस था। ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार नकली दवाओं को लेकर हिमांशु पहले भी यूपी में गिरफ्तार हो चुका है। उस वक्त जांच में सामने आया था कि हिमांशु पुड्‌डुचेरी में नकली दवाइयां सप्लाई करता था। पिछले साल नकली दवाओं के कारोबार के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने के आरोप में जेल भेजा गया था। दिसंबर में जेल से छूटने के बाद फिर से इस खेल में शामिल हो गया। भरतपुर के सूखे कुएं में क्यों छिपाई दवाइयां? इन दवाओं को भरतपुर जिले के बयाना तहसील के खटनावाली गांव में एक सूखे कुएं में क्यों छिपाया? आगरा से आने वाले ट्रक ड्राइवर को कैसे पता चला कि इस गांव में सूखा कुआं है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिस कुएं में दवाएं छिपाई गई, उसका उस इलाके में रहने वाले एक मेडिकल स्टोर से कुछ कनेक्शन हो सकता है। एक्सपायरी डेट की दवाओं को लेकर भी की जा रही है जांच सूखे कुएं से एक्सपायरी दवाएं भी मिली है। जांच की जा रही है कि डेट बदलकर दोबारा बेचने का मकसद तो नहीं था? ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार एक्सपायरी दवाओं को निर्माता कंपनी को वापस लौटने पर पूरा क्लेम मिलता है। ऐसे में आशंका है कि एक्सपायरी दवाओं को लौटा कर क्लेम ले लिया गया हो। फिर इन दवाओं को चुराकर फिर से बाजार में बेचने के लिए एक्सपायरी डेट मिटाने की तैयारी हो।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:59 am

पंजाब के 1650 एसोसिएट स्कूलों को राहत:PSEB के आदेश पर रोक, हाईकोर्ट ने कहा- बोर्ड स्कूलों को इस तरह बंद नहीं कर सकता

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एसोसिएट स्कूल संचालकों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। बोर्ड ने एसोसिएट स्कूलों के लिए 30 सितंबर तक एफिलिएशन लेने के लिए आवेदन जमा करने की डेडलाइन तय की थी। बोर्ड ने साफ कर दिया था कि जो स्कूल संचालक 30 सितंबर तक आवेदन फॉर्म जमा नहीं करवाएंगे, उन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। इसके खिलाफ स्कूल संघ पंजाब ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बोर्ड के इस आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट के इस फैसले से पंजाब के 1,650 एसोसिएट स्कूल संचालकों ने राहत की सांस ली है। कोर्ट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के फैसले पर गंभीर टिप्पणियां भी कीं और कहा कि बोर्ड स्कूलों को इस तरह बंद नहीं कर सकता है। कोर्ट ने अपने फैसले में कही ये मुख्य बातें, जानिए... स्कूल संचालकों ने याचिका में कही ये बातें, जानिए...

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:58 am

Yamuna Nagar News: सिटी में आज

सिटी में आज

अमर उजाला 2 Oct 2026 5:46 am

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनने पर मेरठ ही नहीं, दिल्ली से प्रयागराज की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा को आसान और तेज बनाएगा, जिससे गंगा एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच मिलेगी और जाम से बचा जा सकेगा। यह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के माध्यम से उत्तराखंड के पौड़ी व नजीबाबाद के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

जागरण 2 Oct 2026 5:45 am

यूपी: 1.50 करोड़ रुपये के गबन में शामिल एजेंट गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने जौनपुर से पकड़ा; 2015 में हुआ था मुकदमा

जौनपुर में सरकारी ऋण योजनाओं के तहत लाभार्थियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 1.50 करोड़ रुपये के गबन के मामले में ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र प्रसाद को जेसीज चौराहा जौनपुर से गिरफ्तार किया है।

अमर उजाला 2 Oct 2026 5:44 am

पानीपत में बुजुर्ग के खाते से निकाले 1.80 लाख रुपए:पासबुक में एंट्री कराने पर चला पता, UPI के जरिए दो दिन में सात बार निकाली गई रकम

पानीपत जिले के समालखा निवासी बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के जरिए 1.80 लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग स्वास्थ्य खराब रहने के कारण समय पर बैंक में पासबुक की एंट्री नहीं करवा सके। 21 अगस्त को बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराई तो खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। मामले में साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है। पुलिस को दी शिकायत में समालखा के वार्ड नंबर 14 निवासी सीसराम ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की चुलकाना रोड शाखा में सेविंग एकाउंट है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उम्र अधिक होने के कारण वह नियमित रूप से बैंक जाकर पासबुक में लेनदेन की एंट्री नहीं करवा पा रहा था। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वे बैंक में पासबुक में एंट्री करवाने के लिए पहुंचे तो इसका पता चला। पासबुक में लेनदेन की जानकारी देखने पर पता चला कि 31 जनवरी 2026 को किसी अज्ञात ने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से चार बार 20-20 हजार रुपये निकाले। इस तरह एक ही दिन में खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद 1 फरवरी 2026 को भी खाते से तीन बार रकम निकाली गई। इनमें 25 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये शामिल हैं। इस तरह दो दिनों में कुल सात ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 1.80 लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि उसने इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब उन्होंने साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने, रकम की जांच कराने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:41 am

राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंडक:पारा 40 डिग्री के करीब; मानसून कल तक प्रदेश से विदा हो जाएगा

राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर खत्म होने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। राज्य के उत्तर-पश्चिम के अलावा पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक चढ़ गया। पिलानी, श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक आ गया। हालांकि, उदयपुर सहित कई जिलों में रात में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा होने की संभावना जताई है। प्रदेश में बारिश की स्थिति मौसम की बड़ी अपडेट्स पारा 40 डिग्री के करीब: गुरुवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी, गंगानगर के एरिया में रही। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और गंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर रात में कुछ शहरों में ठंडक बढ़ने लगी है। उदयपुर, सिरोही, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मानसून कल तक विदा हो जाएगा: ​मौसम विभाग ने राजस्थान के शेष हिस्सों के अलावा गुजरात समेत अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल बताई है। राजस्थान की बात करें तो अभी कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में मानसून एक्टिव है, जो शुक्रवार या शनिवार तक लौट जाएगा। अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 27 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर: गुरुवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रहने से गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहने की संभावना जताई है। कोटा: गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को मौसम ड्राई रहा। दिनभर तेज धूप रही। पिछले 48 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई। कोटा में इस सीजन में अब तक 461.7 एमएम बारिश हुई है। उदयपुर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उदयपुर में मौसम साफ रहा। रात का तापमान कम होने के साथ सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। जोधपुर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि आने वाले दो दिनों में तापमान में गिरावट रिकॉर्ट होने की संभावना है। सीकर: जिले में दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में बादल नहीं छाए और शाम को हल्की हवा चली। सीकर में अभी बारिश का की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अभी मौसम ड्राई रहेगा। अलवर: गुरुवार सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। दोपहर के समय धूप निकलने से हल्की गर्मी का असर देखने को मिला। तापमान करीब 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह-शाम गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अलवर में मौसम साफ रहने की संभावना है। अजमेर: अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा। दिनभर धूप व गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिले में अब तक 523.7 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:39 am

राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष मना रही VHP, रांची में 4 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अपने पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है, जिसके तहत रांची में 4 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

जागरण 2 Oct 2026 5:39 am

शराब घोटाला:विनय सिंह के निवेश की जानकारी के लिए दो राज्य सरकारों को लिखा है पत्र

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तत्कालीन उत्पाद सचिव और उनके करीबी कारोबारी विनय कुमार सिंह के गठजोड़ को लेकर विशेष अदालत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि तत्कालीन उत्पाद सचिव के काले धन को सफेद करने में कारोबारी विनय सिंह ने मुख्य मददगार की भूमिका निभाई थी। एसीबी के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच जारी है। एसीबी ने विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान वित्तीय आंकड़ों का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि तत्कालीन उत्पाद सचिव ने अपने सेवाकाल के दौरान ज्ञात वैध स्रोतों से करीब 2.20 करोड़ रुपए अर्जित किए थे। इसके विपरीत, इस अवधि में उनका कुल खर्च और विभिन्न मदों में किया गया निवेश 3.47 करोड़ रुपए पाया गया। यह उनकी वैध आय से करीब 53% अधिक है। जांच एजेंसी का आरोप है कि आय से अधिक इस अवैध कमाई को वैध शक्ल देने (लेयरिंग) के लिए शेल कंपनियों, रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल फर्मों का एक संजाल तैयार किया गया था, जिसका ताना-बाना विनय सिंह व उनकी कंपनियों के जरिए बुना गया था। तत्कालीन सचिव के काले धन को सफेद करने में मददगार थे विनय सिंह जांच में यह भी सामने आया कि विनय कुमार सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की कंपनी मेसर्स नेक्स्टजेन सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव की पत्नी को साल 2019 से 2023 के बीच हर माह 1.50 लाख रु. का भुगतान किया। इस तरह उन्हें कुल 73 लाख रु. ट्रांसफर किए। पूछताछ के दौरान विनय सिंह ने खरीदी गई आठ चल संपत्तियों की बात तो स्वीकार की, लेकिन वैध दस्तावेज जांच एजेंसी को नहीं सौंपे हैं। एक ही दिन तीन करोड़ की निकासी, दक्षिण भारत तक जुड़े तार एसीबी द्वारा अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, पूछताछ में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि विनय सिंह और उनके परिजनों की कई विदेश यात्राओं का पूरा पैकेज तत्कालीन सचिव के साले की कंपनी द्वारा प्लान और मैनेज किया गया था। इन विदेश यात्राओं में खर्च की गई भारी-भरकम राशि के वास्तविक स्रोत की जानकारी विनय सिंह ने जांच एजेंसी से छिपा कर रखी है। इसके अलावा, अल्बर्ट एक्का चौक स्थित एक्सिस बैंक की मेन रोड शाखा में मौजूद विनय सिंह के खाते से 12 जनवरी 2023 को एक ही दिन में 3 करोड़ रुपए की बड़ी रकम की निकासी की गई थी। एसीबी ने अदालत को बताया कि झारखंड में अवैध तरीके से कमाए गए धन को दक्षिण भारत के राज्यों में खपाए जाने का प्रबल संदेह है। विनय सिंह और उनकी कंपनियों द्वारा म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, शेयर और अचल संपत्तियों में किए गए निवेश का विस्तृत ब्योरा जुटाने के लिए तेलंगाना और तमिलनाडु सरकार को आधिकारिक पत्र भेजे गए हैं। वहीं, केस डायरी में दर्ज गवाह दीपक कुमार उर्फ भोलू के बयान के मुताबिक, तत्कालीन सचिव और नेक्स्टजेन कंपनी ने कोलकाता स्थित मेसर्स चेतन डील मार्क प्राइवेट लिमिटेड जैसी शेल कंपनियों में भी भारी निवेश किया था। समय पर चार्जशीट नहीं... डिफॉल्ट बेल पर बाहर आ गए सभी आरोपी शराब घोटाला मामले में एसीबी ने करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने 20 मई 2025 को प्राथमिकी दर्ज कर इस बड़े घोटाले की जांच शुरू की थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि केस दर्ज होने के इतने लंबे समय बाद भी आज तक एसीबी एक भी आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल नहीं कर सकी। इसका सीधा फायदा आरोपियों को मिला। सभी आरोपियों को एक-एक कर अदालत से डिफॉल्ट बेल मिलती चली गई और वर्तमान में सभी जेल से बाहर हैं। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस पूरे मामले में अपनी जांच काफी तेज कर दी है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:38 am

Kangra News: सर्पदंश पर इलाज में देरी पड़ी भारी, दो मरीजों की टांडा में मौत

प्रदेश में गर्मी और बरसात के मौसम में सांप के डसने के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे मामलों में समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति और मौत को टाला जा सकता है।

अमर उजाला 2 Oct 2026 5:38 am

‘अधम मानते हैं’ कहने वाले जगद्गुरु रामभद्राचार्य को नोटिस:प्रयागराज कोर्ट में तलब, कहा था- ऊंचे ब्राह्मण चौबे-दीक्षित परिवारों में बेटियां नहीं देते

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य अपने एक पुराने बयान में फंस गए हैं। प्रयागराज जिला अदालत में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। याचिका में आरोप है कि वृंदावन में भागवत कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने उपाध्याय, चौबे, त्रिगुणायत, दीक्षित और पाठक समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। याचिकाकर्ता का दावा है कि बयान के बाद उपाध्याय समाज के लोगों को सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा और विवाह संबंधों में भी दिक्कतें आईं। याचिका में रामभद्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। VIDEO देखिए…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:37 am

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल; भारत शेयर बाजार में मंदी की आशंका; भाजपा ने यूपी में उमेश पाल की पत्नी को पद दिया

नमस्कार, इजराइल सरकार ने दुबई से आ रहे विमान को मार गिरने की तैयारी की थी। शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे ICC के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के बारे में जानिए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... कल की बड़ी खबरें... 1. विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल, 9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी इजराइल ने दुबई से उड़ान भरने वाले उस विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी, जिसके हाईजैक का अलर्ट भेजा गया था। अलर्ट मिलते ही फाइटर जेट्स रवाना कर दिए गए थे। विमान में 174 यात्री सवार थे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार को आशंका थी कि विमान का कंट्रोल वापस नहीं मिला, तो वह इजराइल में 9/11 जैसा हमला कर सकता है। खतरा टालने के लिए विमान को हवा में ही मार गिराना पड़ सकता था। भारत में इजराइल के राजदूत रियूवेन अजार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कार्रवाई पर फैसला लेना था। हालांकि, भारतीय पायलट और यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर हमलावर को-पायलट पर काबू पाया और विमान को सऊदी में सुरक्षित उतार लिया गया। विमान संभालने वाला नेतन्याहू से मिला घटना के दौरान प्लेन में मौजूद यात्री यानिव हायून ने हमलावर पायलट को काबू किया था, बाद में विमान भी संभाला था। खस बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी। इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। PM ने उसके साहस की तारीफ की और उसे हीरो बताया। पूरी खबर पढ़ें... 2. लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स: 570 अंक नीचे बंद हुआ, 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ। 1 अक्टूबर को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 570 अंक या 0.79% नीचे 71,910 पर बंद हुआ। निफ्टी में 198 अंक या 0.88% की गिरावट रही, ये 22,422 पर आ गया है। ऑटो और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। 25 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर ये लगातार 8वां हफ्ता है जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। ये पिछले 25 सालों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले साल 2001 में बाजार में लगातार 9 हफ्तों तक गिरावट आई थी। जनवरी में अपने 26,373 के ऑल-टाइम हाई स्तर से निफ्टी अब तक करीब 15% नीचे आ चुका है। शेयर बाजार के नियमों के मुताबिक, यदि बाजार अपने ऊपरी स्तर से 20% तक गिर जाता है, तो उसे ऑफिशियल ‘बेयर मार्केट’ मान लिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 3. शिक्षामित्र स्पेशल TET नहीं दे पाएंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की; कहा- ये सरकारी टीचर से अलग यूपी के 73 हजार शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने उनकी स्पेशल TET-2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा- याचिकाकर्ता सिर्फ इस आधार पर स्पेशल TET में शामिल होने का अधिकार नहीं मांग सकते कि वे सामान्य TET में बैठने के योग्य हैं। इनकी कानूनी स्थिति सरकारी टीचर से अलग है। याचिका पिछले साल सितंबर महीने में वसीम अहमद समेत 220 शिक्षामित्रों ने दाखिल की थी। कहा था- हमें भी स्पेशल TET में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। यूपी के 73 हजार शिक्षामित्र TET पास नहीं: प्रदेश में करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र हैं। इनमें से करीब 73 हजार ने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है, जबकि करीब 70 हजार शिक्षामित्र यह परीक्षा पास कर चुके हैं। कोर्ट के फैसले के बाद यूपी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा- यह फैसला दुखद है। हम लोग अगली अदालत में जाएंगे, डबल बेंच में जाएंगे। वहां से पूर्ण विश्वास है कि मुझे राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. उमेश पाल की पत्नी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनीं, भाजपा ने यूपी में 6 टीमों का ऐलान किया यूपी में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में है। पार्टी ने गुरुवार शाम 6 अलग-अलग मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं। भाजपा ने प्रयागराज में मारे गए वकील उमेश पाल की पत्नी जया पाल को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया है। पूर्व नाराज मंत्री कौशल किशोर के बेटे को जिम्मेदारी: वहीं, दूसरा चौंकाने वाला नाम विकास किशोर का है, जिन्हें अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास भाजपा के पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे हैं। कौशल किशोर ने हाल ही में सरकार और संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा ने यूपी में अनस साजिद को अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री रहे एमएलसी रामचंद्र प्रधान को इसी मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की युवा मोर्चा की टीम का ऐलान मोदी की शासन काल यात्रा के चलते बाद में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत-पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे, टूर्नामेंट में 3 बार मुकाबला हो सकता है; 14 टीमें 57 मैच खेलेंगी ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी, 57 मैच खेले जाएंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे भी इसी ग्रुप में हैं। ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। दोनों ग्रुप्स में एक-एक टीमें क्वालिफायर मुकाबलों से आएगी। नए फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं ग्रुप स्टेजभारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच पहला मुकाबला तय हो गया है। सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों इस स्टेज में पहुंचते हैं, तो दोनों के बीच दूसरी बार मुकाबला होगा। सेमीफाइनल या फाइनलसुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो दोनों की तीसरी भिड़ंत होगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. राहुल गांधी का मध्य प्रदेश के बालाघाट का दौरा; मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले, कहा- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया। वे यहां बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बैगा आदिवासियों से मुलाकात की। राहुल गांंधी ने कहा कि आदिवासी इलाकों में कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हुई है। इसके बावजूद पीड़ित परिवारों को सरकार से पूरा मुआवजा तक नहीं मिला। आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए, लेकिन एमपी में ऐसा नहीं हो रहा है। राहुल से मिलने आसपास के गांवों से करीब डेढ़ हजार लोग पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मिड डे मील के बारे में जाना। बालाघाट जिले में पिछले 3 महीनों में कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा, हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिला (पूरी खबर पढ़ें) 2. महाराष्ट्र: राजगढ़ में समुद्र में 8 छात्र डूबे, पिकनिक मनाने दिवेआगर बीच आए थे; गहरे पानी में उतरने से मौत, सभी के शव बरामद (पूरी खबर पढ़ें) 3. क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए (पूरी खबर पढ़ें) 4. स्पोर्ट्स: भारत ने आखिरी मिनट में गोलकर पाकिस्तान को हराया: एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंचा, कप्तान हरमनप्रीत के 2 गोल (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा:e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है: संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: ED का आरोप-यासीन मलिक समेत 7 को पाकिस्तान से फंडिंग: हवाला से ₹9 करोड़ आए; NIA कोर्ट बोली- सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय हों (पूरी खबर पढ़ें) 8. उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर प्रयागराज में केस: ब्राह्मण समाज पर दिए बयान के खिलाफ याचिका, कहा था- हम चौबे-दीक्षित परिवारों में बेटियां नहीं दे (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- TMC के बैंक अकाउंट्स फ्रीज रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करे; विधानसभा चुनाव के बाद दो गुटों में बट गई थी पार्टी (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: SIR में गड़बड़ी पर कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे: कहा- BJP ने साजिश की, FIR दर्ज हो; राज्य में 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटे (पूरी खबर पढ़ें) ️ बयान जो चर्चा में है... खबर हटके... गुजरात के एक गांव में पानीपुरी बैन गुजरात के एक गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड पर बैन लगा दिया गया। पकड़े जाने पर 5 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगेगा। मेहसाणा जिले के चाणसोल गांव में पानीपुरी और फास्ट फूड खाने से कई बच्चे बीमार हुए। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। फोटो जो खुद में खबर है भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया 2. भास्कर एक्सप्लेनर: मानसून विदा, लेकिन 51% भारत सूखा:कहीं 17 साल में सबसे कम, कहीं 20 साल की सबसे ज्यादा बारिश; कैसी मुसीबत खड़ी होने वाली है 3. ब्लैकबोर्ड: मेरी बेटी का कलेजा निकालकर खाया, आंख फोड़ी:अपना बच्चा पैदा करने के लिए पड़ोसी ने रेप किया, जुबान काटी 4. पेरेंटिंग: हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं: डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं 5. बुक रिव्यू: 10 फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर:बड़े संकटों से बड़ी लड़ाइयों और बदलावों तक आधुनिक भारत की निर्माण यात्रा 6. जरूरत की खबर: मुफ्त की धूप के 7 हेल्थ बेनिफिट्स:उम्र बढ़ेगी, बुढ़ापा देर से आएगा, डॉक्टर से समझें मॉर्निंग सनलाइट के 7 रूल्स 7. एंटरटेमेंट: मजरूह सुल्तानपुरी, जिन्हें नेहरू के खिलाफ लिखने पर जेल हुई:पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा..., पहला नशा..., जैसे गाने लिखे, आखिरी गाना शाहरुख पर 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: नीबू से निकाले हड्डी-कांच, दान में मांगा 11 किलो सोना:भास्कर स्टिंग में बाबाओं का ‘चमत्कार’; 110 रुपए में नशा छुड़ाने का दावा 9. ग्राउंड रिपोर्ट: गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार की आबादी प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली मदद 10. भास्कर एनालिसिस: क्या NDA से अलग होंगे चिराग पासवान?:17 दिन में 5 बार सरकार के खिलाफ, सम्राट पर निशाना, दिल्ली पर चुप, क्या है प्रेशर पॉलिटिक्स 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी:मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी; क्या नई पार्टी बनाकर करेंगी राजनीति करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास बाजार का हाल ️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:36 am

दिव्या मित्तल को सपोर्ट करेंगे राजा भैया:गठबंधन पर दहाड़े अखिलेश के धर्मेंद्र, BJP सांसद को टरका रहा अफसर

ऊपर Video पर क्लिक करें और देखें... आज यूपी की राजनीति और सरकारी विभागों की कौन सी बात खरी है… ------------ गुरुवार का ''बात खरी है'' भी देखें अखिलेश ने अंगुली रखकर फार्म भरवाया:ससुराल से चुनाव नहीं लड़ेगी बहू, बृजभूषण के अखिलेश से मधुर संबंध बुधवार का ‘’बात खरी है'' भी देखें- राजभर चचा पर फूटेगा अखिलेश का बड़ा बम:फूंक मारकर गुस्साए सांसद ने मंच छोड़ा, दिव्या मैडम से अनुप्रिया को टेंशन हर रोज, सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर पर देखें बात खरी है…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:36 am

बापू की सीख, अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएं:रांची में दो लोग रोज कचरा उठा रहे, बिजली बचा रहे

महात्मा गांधी के लिए स्वच्छता केवल दूसरों को समझाने का विषय नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आचरण और जिम्मेदारी का हिस्सा थी। रांची के दो लोग इसी सोच को अपनी दिनचर्या में उतार रहे हैं। न वे किसी संस्था के सदस्य हैं, न सरकारी कर्मचारी। खेलगांव के दीपाटोली निवासी डॉ. सुरेश शर्मा पिछले 8 साल से रोज सुबह सड़क पर पड़ा कचरा खुद उठाते हैं। वहीं मधुकम के रंजीत साहु 12 साल से साइकिल से करीब 30 किमी घूमकर दिन में जल रही स्ट्रीट लाइटें बुझाते हैं। दोनों का मकसद व्यवस्था पर सवाल उठाना नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि शहर को बेहतर व सुंदर बनाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। 8 साल से रोज सड़क पर कहीं भी कचरा दिखे तो जमा कर जला देते हैं डॉ. सुरेश न्यू नगर रोड नंबर-6 निवासी डॉ. सुरेश शर्मा रोज सुबह 5 बजे मोहल्ले की सड़कों पर निकलते हैं। प्लास्टिक, कागज या अन्य सूखा कचरा दिखाई देने पर उसे खुद उठाकर एक जगह जमा करते हैं और आग लगाकर नष्ट कर देते हैं। जेब में माचिस रखना उनकी आदत में शामिल है। उनका कहना है कि गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने सफाई को किसी अभियान या विशेष दिन तक सीमित नहीं रखा। केवल शहर साफ रखने की बात करने से बदलाव नहीं आएगा, हर व्यक्ति को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी। 12 साल से रोज साइकिल पर 30 किमी, दिन में जलती लाइटें बुझाते हैं रंजीत मधुकम निवासी रंजीत साहु रोज अपनी साइकिल से शहर में करीब 30 किमी घूमते हैं। इस दौरान दिन में जलती स्ट्रीट लाइट दिखाई देने पर उसे बुझा देते हैं। उनका मानना है कि सार्वजनिक संसाधनों की देखभाल की जिम्मेदारी हर एक नागरिक की है। पिछले 12 साल से वे किसी अभियान का इंतजार किए बिना सामने दिखने वाली समस्या को अपनी क्षमता के अनुसार दूर कर रहे हैं। कहीं स्विच खराब होने पर अपनी जेब से नया स्विच खरीदकर लगाते भी हैं, ताकि बिजली की बर्बादी न हो।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:35 am

जिस लड़की पर मरता था, उसी ने मार डाला:सिद्धार्थनगर में मां बोली- बहू आई तो लगा खुशियां लाएगी, क्या पता था वही कातिल बनेगी

सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद 11वीं का स्टूडेंट 12वीं क्लास की लड़की को दिल दे बैठा। थोड़े ही दिनों में दोनों एक-दूसरे के दीवाने हो गए। परिवारवालों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के करीब तीन महीने बाद ही पत्नी ने गला घोंटकर पति को मार डाला। 30 सितंबर को कोर्ट ने पत्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत के इस फैसले से कानून का इंसाफ तो हो गया, लेकिन गांव के उस सूने आंगन में अब भी अमित की हंसी की गूंज और उसकी मां की सिसकियां बाकी हैं। मां कहती हैं- बहू आई तो लगा था, खुशियां लाएगी, क्या पता था वही हमारे इकलौते बेटे की कातिल बनेगी। मामला सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर चिल्हिया इलाके का है। एक-दूसरे पर मर मिटने वाले पति-पत्नी के बीच दूरियां क्यों बढ़ने लगी थीं? दोनों के बीच अक्सर झगड़ा क्यों होने लगा था? आखिर ऐसा क्या हुआ कि 12वीं में पढ़ने वाली लड़की ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया? ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर उस लड़के अमित चौधरी के घर (संतोरी गांव) पहुंचा, जिसकी हत्या हुई थी। उसके परिवार ने जो बताया, वह चौंकाने वाला था… अब पढ़िए सिलसिलेवार यह रिपोर्ट… तस्वीरों से शुरू हुआ सफर, आंसुओं में बदला दिसंबर, 2023 की एक सर्द शाम। इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में 11वीं के छात्र अमित चौधरी (22) और 12वीं की छात्रा ज्योति (21) की नजरें मिलीं। अमित चिल्हिया इलाके के संतोरी गांव रहने वाला था। ज्योति शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़नईया पकड़ी गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गया। दोनों एक-दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। 12 मार्च, 2024 को दोनों अपना-अपना घर छोड़कर साथ चले गए। धूमधाम से गांव में रिसेप्शन किया गया लड़का-लड़की घर छोड़कर चले गए, तो परिवार वाले परेशान हो गए। सबने बैठकर बात की। दोनों एक ही जाति के थे। बच्चों की जिद के आगे मां-बाप का गुस्सा पिघल गया। 19 मार्च, 2024 को धूमधाम से कोर्ट मैरिज हुई। अमित के घर में खुशियों का माहौल था। बहुभोज (रिसेप्शन) हुआ, पूरे गांव को दावत दी गई। मां विंध्यवासिनी को लगा कि बेटे को मनपसंद हमसफर मिल गई है, अब उसका जीवन संवर जाएगा। एक ऐसी रात, जिसने खुशियां छीन ली शादी को अभी 6 महीने ही बीते थे। वो 2 अक्टूबर, 2024 की रात थी। खाना खाने के बाद अमित और ज्योति अपने कमरे में सोने गए। अमित को अंदाजा भी नहीं था कि जिस छत के नीचे वह चैन की नींद सोने जा रहा है, अब वह कभी उठ नहीं पाएगा। रात करीब 11:30 बजे ज्योति ने दुपट्टे से अमित के दोनों हाथ कसकर बांध दिए। अमित संभल पाता, इससे पहले ही उसके स्कूल की पुरानी टाई उसके गले में कस दी। तड़पते हुए अमित की सांसें थम गईं। फोन कर पुलिस से कहा- मैंने मार दिया है उसे अमित की हत्या करने के बाद ज्योति ने खुद 112 नंबर डायल किया। पुलिस से बेझिझक कहा- मैंने अपने पति की हत्या कर दी है, मैं कमरे में ही हूं। जब चिल्हिया थाने की पुलिस और पीआरवी जवान विपिन कुमार मौके पर पहुंचे, तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। ज्योति ने खुद दरवाजा खोला। सामने बिस्तर पर अमित का बेजान शरीर पड़ा था और गले पर कसने के गहरे निशान थे। जिस टाई को पहनकर अमित कभी स्कूल जाया करता था, वही उसकी मौत का फंदा बन चुकी थी। पिता बोले- हमारे लिए तो सब खत्म हो गया अमित अपने पिता संतोष चौधरी और मां विंध्यवासिनी का इकलौता बेटा था। तीन बहनों के बीच वह घर का सबसे दुलारा था। मां आज भी उस कमरे को देखकर बिलख पड़ती हैं, जहां उनके कलेजे का टुकड़ा हमेशा के लिए सो गया। इंस्टाग्राम से प्यार, इंस्टाग्राम ही बनी रंजिश की वजह? पूछताछ में कई बातें सामने आईं। ज्योति का आरोप था कि अमित उससे पैसे मांगता था। जबकि परिवार का कहना था कि अमित उसे शादी के बाद इंस्टाग्राम चलाने से मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जिस सोशल मीडिया ने दोनों को मिलाया था, वही उनके रिश्ते और अमित की जिंदगी के खात्मे का सबब बन गया। 50 सुनवाई, 24 गवाह और उम्रकैद 3 अक्टूबर, 2024 को जेल जाने के बाद करीब 2 साल तक सिद्धार्थनगर के जिला एवं सत्र न्यायालय में यह मामला चला। सरकारी वकील राजेश कुमार त्रिपाठी और अधिवक्ता (प्राइवेट) विजय कुमार शुक्ला ने अमित (मृतक) की ओर से पक्ष को मजबूती से रखा। डॉक्टर, पुलिस और परिवार वालों समेत कुल 24 गवाहों की सूची तैयार हुई। इनमें से 9 की अहम गवाही हुई। 30 सितंबर को जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने फैसला सुनाया। सबूतों और गवाहों के आधार पर ज्योति चौधरी को हत्या का दोषी माना। अब जानिए परिवार वालों ने अदालत में क्या गवाही दी… पिता ने कहा- पुलिस घर आकर बोली कि आपकी बहू ने बेटे को मार दिया अमित (मृतक) के पिता संतोष चौधरी ने कोर्ट में कहा- 3 अक्टूबर, 2024 को हमारी मां का ब्रह्मभोज था। इसकी तैयारी के सिलसिले में रिश्तेदार घर आए थे। 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात रिश्तेदार बरामदे में सोए थे। मैं और मेरी पत्नी विंध्यवासिनी नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। ऊपर के बरामदे में मेरी तीन बेटियां (अनुराधा, अस्मिता, आराधना) और रिश्तेदार के छोटे बच्चे सो रहे थे। अमित और उसकी पत्नी ज्योति ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब 12 बजे यूपी-112 की पुलिस आई और मेरा नाम लेकर आवाज दी। बाहर निकलने पर पुलिस ने पूछा- अमित चौधरी आपका बेटा है? मैंने कहा- हां। तब पुलिसकर्मियों ने जो कहा, उससे मेरे पैर तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया कि आपकी बहू ज्योति ने आपके बेटे अमित की हत्या कर दी है। हम पुलिस के साथ ऊपर पहुंचे। आवाज सुनकर बेटियां भी जाग गईं। ज्योति ने अंदर से कमरे का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर सीधे पुलिस के पास चली गई। जब हमने कमरे में जाकर देखा, तो अमित के मुंह से खून निकल रहा था। उसके दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे थे और स्कूल की पुरानी टाई से उसका गला कसा हुआ था। मां बोली- मेरा कलेजे का टुकड़ा बेजान पड़ा था अमित की मां विंध्यवासिनी ने कोर्ट में कहा था- घर में सास के ब्रह्मभोज का कार्यक्रम होने के कारण काफी चहल-पहल थी। रात में हम पति-पत्नी नीचे सो रहे थे और बेटा-बहू ऊपर कमरे में थे। रात 12 बजे जब पुलिस की आवाज आई, तो मेरे पति बाहर गए। उनके पीछे-पीछे मैं भी ऊपर वाले फ्लोर पर गई। ऊपर का नजारा देखकर सबकी चीख निकल गई। बहन ने कहा- सामने भाई का बेजान शरीर था अमित की बहन अनुराधा की गवाही मामले में सबसे पहली और महत्वपूर्ण रही। अनुराधा ने बताया- रात करीब 12 बजे पुलिस के आने की आवाज और शोर सुनकर मेरी नींद खुली। देखा कि पापा और मम्मी पुलिसकर्मियों के साथ ऊपर आ रहे हैं। जब हमने कमरे के अंदर झांका, तो भाई अमित का बेजान शरीर पड़ा था। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। इसके बावजूद वो किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहतीं। इसके बाद लोगों के जेहन में 3 बड़े सवाल हैं। पढ़िए पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:35 am

नीले ड्रम वाली मुस्कान की सजा होते ही जिंदगी बदलेगी:साहिल से कभी नहीं मिल पाएगी; मेरठ जेल में सफेद साड़ी पहनेगी, ज्यादा काम करने होंगे

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में 14 अक्टूबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा मुस्कान और साहिल को सजा देंगे। सजा होते ही जेल में मुस्कान और साहिल की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाएंगी। दोनों पिछले 17 महीने से जेल में बंदी की तरह रह रहे हैं, अब सजायाफ्ता हो जाएंगे। इसके बाद यूपी जेल मैनुअल के अनुसार उनके रहन-सहन की तमाम चीजें भी बदलेंगी। जैसे- मुस्कान सफेद या क्रीम कलर की साड़ी या सलवार-सूट पहनेगी। सौरभ सफेद कुर्ता, पैंट पहनेगा। अभी तक कोर्ट की सुनवाई के दौरान दोनों एक-दूसरे को देख या मिल सकते हैं। लेकिन, सजा होने के बाद दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देख सकेंगे। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से दैनिक भास्कर ने इस बारे में बात की। मुस्कान-साहिल की जिंदगी कैसी बदलेगी, वो बदलाव क्या होंगे, पढ़िए... यूनिफॉर्म में नजर आएंगे साहिल-मुस्कान डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया- सजा होते ही मुस्कान-साहिल को अब जेल में कैदियों वाले कपड़े पहनने होंगे। उन पर यूनिफॉर्म का नियम लागू होगा। इस नियम के तहत मुस्कान को सफेद, हल्के क्रीम कलर की साड़ी या सूट दिया जाएगा। साहिल को पुरुष कैदियों वाला यूनिफॉर्म सफेद कुर्ता, पैंट दी जाएगी। दोनों को यही कपड़े पहनने होंगे, जिससे उनकी पहचान जेल में अलग से हो सके। अंडर ट्रायल बंदी अपने कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन, सजा होने के बाद जेल नियमों के मुताबिक यूनिफॉर्म पहननी पड़ती है। साहिल को मिलेगा ज्यादा मेहनत वाला काम साहिल और मुस्कान को काम भी बांटे जाएंगे। मुस्कान के साथ अभी छोटी बच्ची है, इसलिए उससे काम नहीं कराया जाएगा। लेकिन, साहिल को काम करना पड़ेगा। उससे ज्यादा मेहनत वाले काम भी कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही सेंट्रल जेल भेजने के लिए दोनों की फाइल तैयार होगी। अगर ये दोनों अपने घरवालों से अपील कराना चाहें या खुद चाहें, तो जेल के जरिए हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। नियमों के अनुसार ही परिवार से मुलाकात भी होगी। डाइट सामान्य से हटकर डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी सजा होने के बाद कैदियों की डाइट भी बदलती है। क्योंकि, जेल में सजायाफ्ता कैदी से मेहनत और ज्यादा काम कराए जाते हैं। इनमें अधिक ऊर्जा लगती है, इसलिए उनकी डाइट भी बदलती है। इसलिए दोनों की डाइट भी बढ़ेगी। साथ ही इनकी निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। मुस्कान और साहिल दूसरी जेल में शिफ्ट होंगे सजा होने के बाद कैदी को अन्य जेलों में भी शिफ्ट किया जाता है। लेकिन, यह शिफ्टिंग अन्य जेलों में सीटों की वैकेंसी पर निर्भर करती है। इसलिए जेलों में सीटें खाली होने के अनुसार ही मुस्कान और साहिल को अन्य जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। पुरुष कैदियों को अक्सर आगरा की पुरुष सेंट्रल जेल भेजा जाता है। महिला कैदियों को लखनऊ में नारी निकेतन भेजा जाता है। हालांकि, 300 पुरुष कैदी और 17-18 महिला कैदियों की शिफ्टिंग अभी पहले से बाकी है। सीटें खाली होने पर पहले पुराने लोगों को भेजना होगा, इसके बाद ही मुस्कान-साहिल को शिफ्ट करा जा सकेगा। लेकिन, तब तक दोनों को मेरठ जिला जेल में ही रखा जाएगा। मुस्कान जहां जाएगी, उसकी बेटी भी साथ ही जाएगी। क्योंकि, बेटी की उम्र अभी सालभर से कम है। 6 साल तक बच्चे को मां के साथ जेल में ही रहने का नियम है। इसके चलते बच्ची 6 साल तक मुस्कान के साथ रहेगी। नाम नहीं कैदी नंबर होगा, दोनों की नई पहचान सजा सुनाए जाने के बाद ही मुस्कान और साहिल दोनों को कैदी नंबर भी मिलेगा। मुस्कान इस वक्त महिला बंदियों की बैरक 12ए में है। साहिल भी पुरुषों की बैरक में है। साहिल की संभवत: बैरक बदल सकती है। लेकिन, महिला बंदियों की कुल 2 बैरक होने से मुस्कान की बैरक बदलना मुश्किल है। कैदी नंबर से दोनों की रोजाना गिनती होगी। दोनों की पहचान अब जेल में उनका नाम नहीं, कैदी नंबर बनेगा। ये नंबर सजा वाले दिन के सीरियल के अनुसार दिया जाएगा। 14 अक्टूबर के बाद मुस्कान-साहिल एक-दूसरे की शक्ल नहीं देख सकेंगे साहिल के भाई ने हाईकोर्ट में तय किया वकील मेरठ जिला कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान-साहिल हाईकोर्ट में अपने वकील के जरिए चैलेंज कर सकते हैं। चर्चा है कि साहिल के भाई की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक निजी वकील हायर किया जा चुका है। वकील हाईकोर्ट में साहिल की बेल और रिहाई के लिए अपील करेंगे। लेकिन, मुस्कान की तरफ से उसकी बेल कराने या केस लड़ने वाला फिलहाल कोई नहीं है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़िए- नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल फैसला सुनते ही रोने लगे, जेल में बेचैन, खाना कम खाया “ऐसे अपराध से समाज में डर-असुरक्षा पैदा होती है। इसका असर लोगों की सोच पर पड़ता है। अगर समाज में अपराध लगातार बढ़ते रहें तो यह चिंता की बात है। न्याय व्यवस्था का काम लोगों को सुरक्षा का भरोसा देना।” मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने यह टिप्पणी चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसला सुनाते समय की। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

ओला-उबर से 11% सस्ती पड़ रही 'भारत टैक्सी':यात्री खुश, ड्राइवर नाराज; बोले- 1 किमी पर सिर्फ 4-5 रुपए बच रहे, कैसे चलेगा घर

यूपी में सरकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ की शुरुआत हो चुकी है। ये 5 शहरों- लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और वाराणसी में चल रही है। आने वाले दिनों में इसे प्रदेश के बाकी 70 जिलों में भी लॉन्च किया जाएगा। ‘भारत टैक्सी’ यात्रियों के लिए ओला-उबर के मुकाबले काफी सस्ती है। दावा है कि भारत टैक्सी एप ड्राइवरों की कमाई भी बढ़ाएगी। कंपनी कोई कमीशन नहीं काटेगी। इससे जुड़ने वाले ड्राइवरों को ₹5 लाख का बीमा भी दिया जाएगा। हालांकि, इन सुविधाओं के बावजूद कैब ड्राइवर खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि ‘भारत टैक्सी’ सब्सक्रिप्शन के लिए हर दिन 50 रुपए लेता है। गाड़ी का फ्यूल खर्च साढ़े 5 रुपए प्रति किमी है। 10-11 रुपए प्रति किमी के हिसाब से पैसे दे रहा है। ऐसे में एक किलोमीटर पर सिर्फ 4 से 5 रुपए बच रहे हैं। इससे घर खर्च कैसे चलेगा? दैनिक भास्कर ने लखनऊ के कैब ड्राइवरों से बात की। उन्होंने भारत टैक्सी से जुड़ने के अपने अनुभव और उम्मीदों के बारे में क्या-कुछ बताया, आइए समझते हैं… पहले जानिए ओला-उबर से कैसे अलग है भारत टैक्सी देश में ओला, उबर और रैपिडो जैसी कैब सेवाएं प्राइवेट कंपनियां चलाती हैं। जबकि ‘भारत टैक्सी’ को एक सहकारी (कोऑपरिटिव) कंपनी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड चला रही है। दिल्ली, गुजरात, मुंबई और पुणे में ट्रायल के बाद अब यूपी में भी भारत टैक्सी शुरू की गई है। अब तक देशभर में करीब 8.5 लाख और यूपी में करीब 40 हजार कैब ड्राइवर इसमें रजिस्टर हो चुके हैं। ओला, उबर, रैपिडो जैसी प्राइवेट कैब कंपनियां बारिश, त्योहार या ऑफिस टाइम जैसे पीक आवर्स में किराया बढ़ा देती हैं। लेकिन, भारत टैक्सी में किराया स्थिर रखने का मॉडल बनाया गया है। मतलब, पीक आवर्स में भी सामान्य किराया ही लगेगा। प्राइवेट कंपनियां हर राइड पर कैब ड्राइवर से करीब 25 से 30% तक कमीशन लेती हैं। यानी कैब ड्राइवर को 100 रुपए की राइड मिली तो 25 से 30 रुपए कंपनी ले लेगी।। ड्राइवर के हिस्से 70-75 रुपए ही आएंगे। ड्राइवर बोले- यात्रियों को फायदा, हमारा नुकसान हो रहा हमने ग्राउंड पर ड्राइवरों से बात की, तो उन्होंने भारत टैक्सी एप की 10 शिकायतें गिना दीं। लखनऊ के लालबाग में 8 साल से कैब चला रहे रामरूप वर्मा कहते हैं- भारत टैक्सी एकदम बेकार है। ये 10 रुपए प्रति किलोमीटर का भाड़ा दे रहा है। लखनऊ में 105 रुपए किलो सीएनजी है। हमारी गाड़ी का सिर्फ फ्यूल खर्च ही साढ़े 5 रुपए प्रति किलोमीटर बैठता है। बाकी बचे 4.5 से 5 रुपए में गाड़ी की किश्त, मेंटेनेंस, टायर का खर्च। फिर हमारा घर कैसे चलेगा? रामरूप आगे कहते हैं- 5 साल पहले 10 किमी का भाड़ा 200 रुपए मिलता था, आज 100 रुपए मिल रहा है। ओला, उबर, रैपिडो सब एक जैसे हैं। उबर 8-9 रुपए प्रति किलोमीटर की राइड देता है, ऊपर से रोज का 164 रुपए (जीएसटी मिलाकर) का रिचार्ज अलग से करवाओ। 24 घंटे बाद रिचार्ज खत्म। आमतौर पर ओला और उबर में भी ड्राइवरों की स्थिति कुछ ऐसी ही है। ये कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां शहर के अंदर करीब 9 से 12 रुपए प्रति किलोमीटर के बेस फेयर पर राइड कराती हैं। इसके अलावा ड्राइवरों से 25-30% तक कमीशन या रोजाना 150-160 रुपए का फिक्स सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाता है। यानी कमाई और खर्च के इस पूरे गणित के बीच आखिर में ड्राइवर ही दबता है। ‘राइड मिल नहीं रही, ₹20 हजार ‘पैनिक बटन’ पर खर्च हो रहे’ हजरतगंज में मिले अमेठी के कैब ड्राइवर दुर्गेश कुमार कहते हैं- मैं 2023 से कैब चला रहा हूं। भारत टैक्सी एप भी डाउनलोड किया है। सुना था कि पूरा पैसा मिलेगा। लेकिन, सच्चाई ये है कि अभी इस एप पर राइड ही नहीं मिल रही हैं। एप पर 10 किमी की राइड का 140-145 रुपए दिखाता है। ट्रैफिक इतना रहता है कि 50-60 रुपए ही बचते हैं। जबकि 57 हजार रुपए तो मैंने हाल ही में रोड टैक्स भरा है। दुर्गेश ने एक और बड़ी समस्या बताई। कहा- सरकार ने अब सभी कैब में 'पैनिक बटन' अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत 18 से 20 हजार रुपए आ रही है। जिनकी गाड़ियों में यह लगा है, वे बता रहे हैं कि इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा। जब उपयोग ही नहीं है, तो गरीब ड्राइवरों पर 20 हजार का बोझ क्यों डाला जा रहा है? एप डाउनलोड किया, लेकिन अभी राइड नहीं मिल रही पॉलिटेक्निक चौराहे पर हमें सुरेंद्र मिले। वह अपनी ऑटो अलग-अलग एप के जरिए चलाते हैं। सुरेंद्र कहते हैं- रैपिडो ठीक चलता है, बाकी एप उससे पीछे हैं। भारत टैक्सी हमने डाउनलोड कर लिया है, लेकिन अभी इस पर राइड नहीं मिल रही। जैसा इसके बारे में सुना है, अगर यह उसी तरह चलता है तो अच्छा रहेगा। किसका किराया कितना? जानिए रेट लिस्ट दैनिक भास्कर की टीम ने शाम 6 बजे कमता से लखनऊ एयरपोर्ट और कमता से लुलू मॉल तक का किराया अलग-अलग एप पर एक साथ चेक किया। भारत टैक्सी का सब्सक्रिप्शन अभी सबसे सस्ता कैब ड्राइवर अलग-अलग कंपनियों का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, जिसके बाद उन्हें तेजी से राइड मिलती हैं। उदाहरण के लिए, उबर का 24 घंटे का पास ₹139 + 18% GST है। यानी कुल ₹164। ओला का पास भी करीब इसी रेट पर है। रैपिडो का मॉडल थोड़ा अलग है। यहां ₹590 के पास पर ड्राइवर को ₹10 हजार तक की कमाई करने की सुविधा मिलती है। वहीं, भारत टैक्सी पर अभी एक दिन का पास करीब ₹50 है। शुरुआत में एप से जुड़ने वाले ड्राइवरों को स्पेशल ऑफर के तहत एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है। इसलिए अलग-अलग ड्राइवरों के लिए सब्सक्रिप्शन का चार्ज भी अलग हो सकता है। भारत टैक्सी को बनाने में 8 बड़ी कंपनियों ने ₹80 करोड़ लगाया भारत टैक्सी को चलाने वाली संस्था का नाम ‘सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड’ है। इसे देश की 8 बड़ी सहकारी और वित्तीय संस्थाओं ने मिलकर शुरू किया है। इनमें NCDC, IFFCO, NAFED, अमूल, KRIBHCO, NDDB, NCEL और NABARD शामिल हैं। शुरुआत में इन सभी 8 संस्थाओं ने 10-10 करोड़ रुपए लगाए थे। यानी कंपनी को शुरू करने के लिए कुल 80 करोड़ रुपए की शुरुआती पूंजी जुटाई गई। अब भारत टैक्सी को ओला-उबर जैसी बड़ी कैब कंपनियों से मुकाबला करना है। इसके लिए कंपनी के पास करीब 300 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की तैयारी है। इस पैसे का इस्तेमाल यात्रियों को बेहतर ऑफर देने और बाजार में अपनी जगह मजबूत करने में किया जा सकता है। ड्राइवर को ₹5 लाख की बीमा मिलेगा भारत टैक्सी से जुड़ने वाले कैब और बाइक ड्राइवर्स के लिए सहकारी कंपनी बीमा भी देती है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें- एयरपोर्ट जैसा लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, AC में बैठकर ट्रेन का इंतजार ग्लास और स्टील की भव्य इमारत, प्रवेश द्वार पर चमकती विशाल LED स्क्रीनें और एयरपोर्ट जैसी चाक-चौबंद सुरक्षा…। यह लखनऊ का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन है। स्टेशन परिसर में कदम रखते ही आपको भारतीय रेल स्टेशनों पर दिखने वाली अफरा-तफरी नहीं मिलेगी। आने और जाने के लिए अलग-अलग एलिवेटेड रैंप बने हैं। लखनऊ का ये रेलवे स्टेशन कितना खास है, ये जानिए…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

गाड़ी उठवाओगे तो दौड़ा कर मारूंगा:गोरखपुर में दी धमकी, नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर विवाद, FIR

गोरखपुर में नो पार्किंग जोन से उठाई गई गाड़ियों को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक बाइक और स्कूटी उठाकर गोलघर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग लेकर आई गई थी। जहां से आरोपियों ने बिना टोइंग चार्ज दिए गाड़ी ले जाने का प्रयास किया। रोकने पर कर्मचारियों से गाली- गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि उन्होंने कहा कि गाड़ी उठवाओगे तो तुम्हारे आदमियों को दौड़ा कर मारूंगा, हाथ- पैर तोड़ दूंगा और दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। मामले में कैंट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला... मल्टीलेवल पार्किंग के ठेकेदार शिव कुमार ओझा ने कैंट थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि 28 सितंबर को शहर के नो पार्किंग जोन में खड़ी दो गाड़ियों एक बाइक और एक स्कूटी को उठा कर लाया गया था। रात करीब 9 बजे टोइंग चार्ज लेकर छोड़ने का काम किया जा रहा था। इतने में 3-4 लोग आए और बिना टोइंग चार्ज दिए गाड़ी ले जाने का प्रयास करने लगे। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए। कर्मचारियों को गाली देने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने फोन करके बुलाने पर कुछ और लोग बिना नंबर प्लेट के काले कलर की स्कॉर्पियों से आए और विवाद करने लगे। कर्मचारियों और ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने लगे। शिव के मुताबिक आरोपियों ने कहा कि गाड़ी उठवाओगे तो तुम्हारे आदमियों को दौड़ा कर मारूंगा और हाथ- पैर तोड़ दूंगा। यह कहते हुए दोनों गाड़ी बिना चार्ज दिए लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल है। काम करने से घबरा रहे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञान लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:34 am

लोग बोले- दिव्या मित्तल सपा से चुनाव लड़ें:मिर्जापुर से करें तैयारी; जानिए भास्कर पोल में पाठकों की राय

IAS रहीं दिव्या मित्तल राजनीति में एंट्री करने वाली हैं। उनके इस ऐलान के बाद से ही लोग चर्चा कर रहे हैं कि वे किस पार्टी से और कहां से चुनाव लड़ेंगी? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने अपने पाठकों से 2 सवाल पूछे थे। पहला सवाल- दिव्या मित्तल को राजनीति में सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के साथ मिल सकती है? इसके 4 विकल्प दिए गए थे- भाजपा, सपा, राजा भैया की पार्टी और निर्दलीय। सबसे ज्यादा 30% पाठकों ने सपा का विकल्प चुना। यानी हर 10 में से करीब 3 पाठकों ने माना कि दिव्या मित्तल को सपा के साथ राजनीति में जाना चाहिए। भाजपा दूसरे नंबर पर रही। उसे 28% वोट मिले। निर्दलीय चुनाव लड़ने के विकल्प को भी 28% लोगों ने चुना। वहीं, 14% पाठकों ने राजा भैया की पार्टी के साथ जाने का विकल्प चुना। यानी सपा और भाजपा के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 2% रहा। निर्दलीय विकल्प को भी भाजपा के बराबर वोट मिले। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल किसी पार्टी के साथ जाने के बजाय ‘जनता की आवाज’ के रूप में राजनीति शुरू करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि वे जनता के साथ मिलकर अपनी राजनीतिक राह तय करेंगी। दूसरा सवाल- दिव्या मित्तल को किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए? इसमें मिर्जापुर, चुनार, लखनऊ और वाराणसी के विकल्प दिए गए थे। मिर्जापुर को लेकर पाठकों की राय बाकी विकल्पों से काफी आगे रही। 81% लोगों ने कहा कि दिव्या मित्तल को मिर्जापुर से चुनाव लड़ना चाहिए। चुनार के पक्ष में 8% वोट मिले। लखनऊ को 6% और वाराणसी को सिर्फ 5% लोगों ने चुना। यानी मिर्जापुर को मिले वोट बाकी तीनों विकल्पों के कुल वोट से भी कई गुना ज्यादा रहे। इसके पीछे दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से जुड़ा प्रशासनिक कार्यकाल भी एक वजह माना जा सकता है। दिव्या सितंबर, 2022 में मिर्जापुर की डीएम बनी थीं। वहां ग्रामीण इलाकों में जन-चौपाल और पीने के पानी से जुड़े कामों को लेकर उनकी चर्चा हुई थी। लहुरियादह गांव में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की पहल भी उनके कार्यकाल में हुई थी। मिर्जापुर से तबादले के बाद भी उनकी विदाई चर्चा में रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें विदाई दी गई थी। इसके बाद देवरिया में भी उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच अधिकारों को लेकर हुई बहस ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया। 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त, 2026 को इस्तीफा दिया था। 29 सितंबर को उन्होंने साफ किया कि वे राजनीतिक में आ रही हैं। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… IAS दिव्या ने जिस गांव में पानी पहुंचाया-वहां हालात कैसे, टैंकर के पानी के लिए राशन कार्ड दिखाना पड़ता था ‘जब से पैदा हुए हैं, झरने और टैंकर से पानी लेते आए। दिव्या मित्तल हमारे लिए भगवान बनकर आईं। उन्होंने हमारे गांव में पानी पहुंचा दिया।’ यह कहना है मिर्जापुर के लहुरियादह गांव के राकेश यादव का । उनकी तरह गांव के करीब 90% लोग मानते हैं कि पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने उनके गांव की किस्मत बदल दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:33 am

पेपर लीक मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई:सीजीएल - बोकारो में 30 अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने वाला एजेंट रितेश गिरफ्तार

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने गुरुवार को फिर बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने पेपर लीक करने वाले सिंडिकेट के एक अहम एजेंट रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी आईसीएन टेक्नोलॉजी के फरार संचालक मिथिलेश सिंह का करीबी रिश्तेदार है। सीआईडी ने उसे पूछताछ के लिए रांची बुलाया था। यहां कई घंटे पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि मिथिलेश सिंह तक पहुंच सके। रितेश बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन लंबे समय से बोकारो के दुग्धा में रह रहा था। जांच में पता चला कि रितेश ने सीजीएल परीक्षा के 30 से ज्यादा अभ्यर्थियों को दुग्धा में एक गोपनीय ठिकाने पर जुटाया था। परीक्षा से पहले इन अभ्यर्थियों को सवाल-जवाब रटवाया था। रट्‌टामार गिरोह की मदद से परीक्षा देने वाले अधिकतर अभ्यर्थी सफल भी हो गए। इसके बदले रितेश ने करोड़ों रुपए मिथिलेश सिंह तक पहुंचाया। अभय ने कहा था- आईसीएन के 2 कर्मियों ने लीक किए थे पेपर सीआईडी की जांच में पता चला है कि सीजीएल परीक्षा के संचालन का जिम्मा वेबेल टेक्नोलॉजी के पास था। बाद में वेबेल ने प्रश्न पत्र छपवाने का काम आईसीएन टेक्नोलॉजी को सौंपा। फिर आईसीएन के दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश व राहुल कुमार ने पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों को सीआईडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इन्हें तीन बार रिमांड पर लेकर सीआईडी पूछताछ कर चुकी है कि उन्होंने पेपर किन-किन लोगों तक पहुंचाया। इससे पहले मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने सीआईडी को बताया था कि आईसीएन के इन्हीं दो कर्मचारियों ने पेपर लीक किए। यही पेपर रितेश को भी मिला। इसी प्रश्न पत्र के आधार पर रितेश ने अभ्यर्थियों को सवाल-जवाब रटवाया। सीआईडी इस गिरफ्तारी को अहम मान रही है। जुलाई के बाद यह 21वीं गिरफ्तारी जुलाई के बाद शुरू हुई जांच के दूसरे चरण में सीआईडी ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एजेंसी के कर्मचारियों से लेकर पर्चा रटकर पास होने वाले सरकारी मुलाजिम तक शामिल हैं। 2025 में हुई थी 16 गिरफ्तारी सीआईडी थाना में जनवरी 2025 में केस दर्ज होने व शुरुआती जांच यानी पहले चरण में एजेंसी ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनपर आरोप था कि इन आरोपियों ने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपए की ठगी व उगाही की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:32 am

झारखंड में फिलहाल मौसम बना रहेगा शुष्क:कहीं भी भारी वर्षा का अलर्ट नहीं, 4 अक्टूबर के बाद कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बारिश की तीव्रता में कमी आई है। भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 5, 6 और 7 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई। भारी बारिश का नहीं है अलर्ट झारखंड में भारी बारिश का कोई राज्यस्तरीय अलर्ट नहीं है। 4 अक्टूबर के बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति भी बनने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की तीव्रता फिलहाल कम रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति से इनकार नहीं किया गया है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

25 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया

रामगढ़|राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के सभागार में समारोह का आयोजन कर 25 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ प्रभारी सिविल सर्जन सह जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ स्वराज, रेडक्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा सहित कई अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। समारोह का संबोधित करते हुए डॉ स्वराज ने लोगों के बीच रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रेडक्रॉस सोसाइटी, झारखंड सेवा समिति , मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्रृंजय मेवाड़, विश्व ब्राह्मण संघ, मुस्कुराहटें सहित स्वैच्छिक रक्तदान करनेवाले कई संस्था के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

शिलान्यास का श्रेय लेने की होड़, सांसद-विधायक की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता

रामगढ़|डीएमएफटी मद से मेनरोड से लेकर बिजुलिया तालाब होते हुए जारा टोला रेलवे ओवरब्रिज तक पेवर ब्लॉक रोड निर्माण के शिलान्यास को लेकर बुधवार को भाजपा व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मची रही। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ममता देवी के समर्थकों की बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इस संबंध में सोशल मीडिया में विडियो वायरल होने के बाद बाजार में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ममता देवी के पहुंचने के एक घंटे बाद सांसद मनीष जायसवाल शिलान्यास स्थल पहुंचे। जहां पहले से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा सांसद के सहयोग से रोड निर्माण की बात लोगों से की जाने लगी, जिसे सुनते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। बात बढ़ते-बढ़ते भाजपा व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी आंरभ हो गई। बाद में विधायक ममता देवी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

लुटा मौजा में दो लोगों के विवाद के कारण 3 वर्षों से जमीन का काम ठप

प्रखंड के लुटा मौजा में जमीन से संबंधित कार्य लंबे समय से बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जमीन की खरीद-बिक्री, राजस्व रसीद, एलपीसी, म्यूटेशन समेत अन्य राजस्व कार्य नहीं होने से आम रैयतों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया है। इसी समस्या को लेकर बीते दिन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय राणा, नरेश प्रसाद, मनोहर शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने कटकमदाग अंचलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों के अनुसार लुटा मौजा में पूर्व से जमीन से संबंधित राजस्व कार्य सामान्य रूप से होते आ रहे थे। करीब तीन वर्ष पूर्व एक-दो लोगों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विवाद के बाद तत्कालीन सीओ पूरे मौजा के राजस्व से संबंधी कार्य करना बंद कर दिया। तब से इसका खामियाजा पूरे मौजा के आम रैयतों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण डीसी से मिले थे ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व कार्य बाधित रहने के कारण वे अपनी जमीन की खरीद-बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। जमीन मालिकों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन उपायुक्त से मिल थे। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटकमदाग अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद काफी प्रयासों के पश्चात वर्तमान सीओ द्वारा करीब दो माह पूर्व कुछ राजस्व कार्य शुरू किए गए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

विभावि के पांच छात्रों का खनन व भूतत्व विभाग में चयन

हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भू-गर्भशास्त्र विभाग के पांच छात्रों का चयन खनन व भूतत्व विभाग में किया गया है। विवि के पांच विद्यार्थी सफूरा हाशमी, शिबू कुमार, दिलीप राणा, सुकेश शर्मा और दीपिका कुमारी का चयन वित्तीय वर्ष 2026–27 के अंतर्गत राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा आयोजित भू-वैज्ञानिक अन्वेषण और प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने सभी चयनित बच्चों को शुभकामनाएं दी। वहीं अध्यक्ष डॉ. एच एन सिन्हा ने कहा िक बच्चों की उपलब्धि पर गर्व है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

चलकुशा : अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बैठक

विष्णुगढ़ | भारतीय स्टेट बैंक की बनासो शाखा ने शाखा परिसर के पीछे फलदार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना था। बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए। शाखा प्रबंधक राजेंद्र ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जिम्मेदारी है। लोगों से खाली स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की गई। कार्यक्रम में रेंगो पुर्ती, संदीप कुमार, विशाल कुमार और दिनेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

1960 में कन्हैया लाल जैन के मकान से शुरू हुआ था केंद्र

भास्कर न्यूज | हजारीबाग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी को अपनाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश एक बार फिर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। महात्मा गांधी ने खादी को आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और ग्रामीण रोजगार का प्रतीक बनाया था। आज भी खादी लाखों कातिनों, बुनकरों और छोटे कारीगरों की आजीविका से जुड़ी है। हजारीबाग खादी ग्रामोद्योग संघ, बड़ा बाजार का इतिहास करीब छह दशक पुराना है। वर्ष 1960 में स्वर्गीय कन्हैया लाल जैन के मकान से शुरू हुआ यह केंद्र आज खादी वस्त्रों की बिक्री के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन की भावना को आगे बढ़ा रहा है। वर्तमान में संघ के करीब छह केंद्र हजारीबाग में संचालित हैं, जहां विभिन्न प्रकार के खादी वस्त्र उपलब्ध हैं। जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की भी शपथ ली। समारोह में आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर नरेश मिश्रा, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र, एचओडी बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेंद्र देव, राघवेंद्र प्रताप, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती समेत आदि थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

गोनिया से दूधिया टोला तक 1.5 किमी पीसीसी सड़क का शिलान्यास

बारियातू | गोनिया पंचायत में नावाडीह से दूधिया टोला तक लगभग 1.5 किलोमीटर पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास गुरुवार को विधायक प्रकाश राम ने किया। निर्माण कार्य प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (डीएमएफटी) मद से होगा। मौके पर शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। प्रकाश राम ने कहा कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान दूधिया टोला तक सड़क निर्माण का वादा किया गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। विधायक ने यह भी कहा कि बारियातू प्रखंड में जल्द महिला डिग्री कॉलेज का शिलान्यास होगा। बालूमाथ में भी डिग्री कॉलेज की स्थापना की योजना है। दूधिया टोला के ग्रामीणों ने बताया कि टोला के 500 से अधिक लोग अब तक कच्ची सड़क से आवागमन करते थे। बरसात में रास्ता खराब होने से समस्या बढ़ जाती थी। पीसीसी सड़क बनने से आवाजाही आसान होने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर सहायक अभियंता मृत्युंजय और जिला परिषद सदस्य रमेश राम भी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

श्रमदान से पूरी हुई नयाडीह में मंदिर की छत की ढलाई

भास्कर न्यूज | तेनुघाट पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की छत ढलाई का कार्य गुरुवार को ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग और श्रमदान से संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर छत ढलाई कार्य में श्रमदान किया और इसे पूरा कराने में सहयोग दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का निर्माण सामूहिक सहयोग और श्रमदान से किया जा रहा है। इससे गांव में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता भी मजबूत हो रही है। मंदिर निर्माण में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजू यादव सहित नयाडीह के ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर जिला परिषद सदस्य माला कुमारी, पंसस जाफर अली, रामचंद्र यादव, असगर अंसारी, सुरेश यादव, गणेश गोप, दीपक यादव, विक्की यादव, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव, ललकु यादव, मथुरा यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान किया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

प्रभात फेरी निकाल व नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

भास्कर न्यूज | गांधीनगर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीसीएल अनुदानित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, कुरपनिया में गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय से निकली प्रभात फेरी बस्ती होते हुए कुरपनिया बाजार चौक पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से घर के साथ आसपास के क्षेत्र और बाजार चौक को भी साफ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों से बचाव संभव है। इसके बाद विद्यालय में स्वच्छता विषय पर निबंध, भाषण और चित्रांकन प्रतियोगिताएं हुईं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

महात्मा गांधी के स्वराज का प्रतीक खादी, बाजारवाद के दौर में हाशिए पर : डॉ. विजय

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गांधीजी ने आंदोलनों के विविध आयामों के जरिए भारतीय जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी। राष्ट्रीय जीवन और दिशा निर्धारण में उनका योगदान उस दौर के कई नेताओं और आंदोलनकारियों से अलग रहा। गांधीजी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं, भावनाओं और वास्तविकताओं को समझने का प्रयास किया। सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, अपरिग्रह, अस्पृश्यता-निवारण और सर्वोदय उनके विचारों के प्रमुख आधार रहे। चास कॉलेज, चास के दर्शनशास्त्र के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि गांधीजी का मानना था कि खादी का मतलब देश के सभी लोगों की आर्थिक स्वतंत्रता और समानता का आरंभ है। उन्होंने खादी को सादगी और गरीबों के पहनावे का प्रतीक माना। उनके अनुसार खादी अमीरों और उद्योगों को भी पुनर्जीवित कर सकती है। गांधीजी मशीनों के विरोधी नहीं थे, बल्कि मशीनीकरण को नियंत्रित करने के पक्षधर थे। उनके लिए चरखा रोजगार, स्वावलंबन और स्वराज का सशक्त माध्यम था। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू ने भी कहा था कि खादी हिन्दुस्तान की आजादी की वर्दी है। लेकिन आज वैश्विक बाजार और मुनाफे की अर्थव्यवस्था में खादी की भूमिका कमजोर हुई है। सवाल यह है कि आजादी की लड़ाई का सशक्त औजार रही खादी हाशिए पर क्यों पहुंच गई? डॉ. प्रकाश के अनुसार बाजार के व्यावसायीकरण, सरकारी नीतियों और गांधी के मूल्यों से बढ़ती दूरी ने खादी को कमजोर किया है। सत्ता, मुनाफे और लालच की प्राथमिकताओं के बीच गांधी के विचार पीछे छूटते गए। स्वतंत्रता के बाद भी कई औपनिवेशिक नीतियां और व्यवस्थाएं जारी रहीं। ऐसे में खादी, जो कभी स्वराज और आत्मनिर्भरता का प्रतीक थी, आज सरकारी संरक्षण पर निर्भर नजर आती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

फुसरो-जैनामोड़ सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन चिह्नितीकरण शुरू

फुसरो-जैनामोड़ सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर गुरुवार को पिछरी दक्षिणी पंचायत के बूटनाडीह में सड़क के दोनों ओर भूमि की मापी की गई। अमीन ने सड़क के केंद्र से दोनों ओर 40-40 फीट की दूरी तय कर घरों और चहारदीवारी पर पीले रंग से निशान लगाए। संवेदक कंपनी (क्लासिक इंडी कॉम) के इंजीनियर एसके सिन्हा ने बताया कि यह जमीन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है। सड़क के दोनों ओर 5-5 फीट चौड़ाई बढ़ाई जानी है, जिसके लिए सर्वे कार्य चल रहा है। मापी के दौरान कई स्थानीय लोगों के घर और बाउंड्री सड़क की जद में आ रहे हैं। निर्माण कार्य को अगले डेढ़ साल (18 महीने) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मापी के दौरान निर्माण कंपनी के कर्मी रमेश कुमार और वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

बिहार केसरी डॉ. कृष्ण सिंह की जयंती 25 को

बोकारो | ब्रह्मर्षि परिवार बोकारो समिति की बैठक सेक्टर-4 में वरिष्ठ सदस्य कमलेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 25 अक्टूबर को गरिमामय तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। कमलेश राय ने कहा कि वह आधुनिक बिहार के निर्माता और जनकल्याणकारी सोच के प्रेरणास्रोत थे। राजीव कुमार राय ने उनके शिक्षा, उद्योग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत बताई। ब्रज किशोर सिंह ने समारोह में एकजुटता का संदेश दिया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

महादान . रक्तदान के प्रति लोगों को किया जागरूक, जरूरतमंदों के सहयोग को लिया शपथ

बोकारो राष्ट्रीय रक्तदान शिविर के अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक गोपाल मुरारका की अध्यक्षता में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। प्रवक्ता संजय सोनी ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा और मंजूर अंसारी बतौर अतिथि शामिल हुए। संस्था के सदस्यों ने अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जवाहरलाल महथा ने कहा कि रक्तदान महादान है और जीवन का श्रेष्ठ दान है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। मंजूर अंसारी ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि रक्त कृत्रिम तरीके से तैयार नहीं किया जा सकता, बल्कि यह शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है। उन्होंने रक्तदाताओं और समाजसेवियों को रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वयं रक्तदान करने की शपथ दिलाई। इंचार्ज मैथिली ठाकुर ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर जरूरतमंदों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोपाल मुरारका ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। मौके पर महासचिव चंद्रपाल चंदानी, अनूप पांडेय, पप्पू चौधरी, रंजीत कुमार, अजीत सिंह, प्रताप सिंह जायसवाल, यजवंती सरकार, रोहित उपाध्याय, जितेंद्र लाल गुप्ता, संजय कुमार, पंकज आदि थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान

बोकारो | स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को आरसेटी कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) प्रकाश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में आरसेटी के निदेशक समेत विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। एलडीएम प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

अफीम की खेती पर रोक के लिए संबंधित पदाधिकारी शुरू से ही सतर्क रहें : डीसी

चाईबासा| जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म, जिला उत्पाद कार्यालय, कारा सुरक्षा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म के तहत जिले में मादक पदार्थों के सेवन, अवैध व्यापार तथा विशेष रूप से अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्रों सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर में संबंधित विषय पर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय अफीम की खेती की शुरुआत का है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी प्रारंभिक स्तर से ही सक्रिय तथा सतर्क रहें। क्षेत्र में कहीं भी अफीम की खेती न हो। इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों तथा पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ निगरानी करें । अफीम की खेती की प्रारंभिक सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

गड्ढे बने हादसे का कारण : एनएच-20 पर दो वाहनों में टक्कर, आधे घंटे जाम

नोवामुंडी| नोवामुंडी जिले का अहम प्रखंड मुख्यालय है। यहां प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक स्थायी बस स्टैंड नहीं बन सका। यात्री शेड भी नहीं बना। रोजाना चाईबासा, जमशेदपुर और ओडिशा आने-जाने वाली 70 से 80 बसें मुख्य सड़क और ओवरब्रिज पर ही रुकती हैं। यात्रियों को बारिश और भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। यह स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। बारिश और गर्मी के दिनों में यात्रियों के बैठने की जगह नहीं है। पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। बस स्टैंड नहीं होने से बसें ओवरब्रिज पर या मुख्य सड़क पर ही सवारी उतारती व चढ़ाती हैं। इससे रोज सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वीर करुवा ने कहा कि इस प्रखंड से सेल कंपनी, टाटा स्टील और कई माइंस से हजारों रुपए रेवेन्यू के रूप में डीएमएफटी फंड में जमा होता है। इसके बाद भी प्रखंड मुख्यालय में यात्रियों के लिए यात्री शेड नहीं बना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एनएच पर नो-एंट्री खुलने का समय था। नो-एंट्री खुलते ही भारी वाहनों की आवाजाही और आपाधापी बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना का खतरा और बढ़ा देते हैं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

भोजन वितरण के आंकड़े और प्रतिवेदन नियमित रूप से अपडेट करें : उपायुक्त

भास्कर न्यूज| चाईबासा जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार, निगरानी समिति के सदस्य, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक, मध्याह्न भोजन ऑपरेटर, संबंधित पदाधिकारी, कर्मी मौजूद थे। बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों में चल रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्कूलों में दर्ज और उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले भोजन वितरण की स्थिति से जुड़े प्रतिवेदन देखे। उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूल में जितने विद्यार्थी उपस्थित हों, सभी को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन मिले। भोजन वितरण के आंकड़े और प्रतिवेदन वास्तविक स्थिति के अनुसार नियमित रूप से अपडेट किए जाएं। उपायुक्त ने कहा कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल में पौष्टिक, संतुलित भोजन देना है। नियमित उपस्थिति बढ़ाना भी लक्ष्य है। योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, नियमितता, गुणवत्ता पर खास ध्यान जरूरी है। स्कूल स्तर पर भोजन वितरण के आंकड़ों की सही प्रविष्टि और रिपोर्टिंग को भी उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। बैठक में स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों और नियमित निगरानी के विषयों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक और संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक को नियमित रूप से स्कूलों का भ्रमण करने का निर्देश दिया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

विश्व बुजुर्ग दिवस पर सदर अस्पताल में बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

चाईबासा| विश्व बुजुर्ग दिवस पर सदर अस्पताल के जिरियाट्रिक वार्ड में सम्मान समारोह हुआ। शुरुआत उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दीप जलाकर की। कार्यक्रम में डॉ. मीनू, डॉ. आलोक, डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त, अतिथियों ने वार्ड में भर्ती बुजुर्गों से बातचीत की। उनके स्वास्थ्य, इलाज, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सभी बुजुर्गों को अंगवस्त्र, फल-बास्केट देकर सम्मानित किया गया। नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, डॉक्टर से सलाह लेते रहने के लिए प्रेरित किया गया। उत्कर्ष कुमार ने कहा, बुजुर्ग परिवार, समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान, जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है। बुजुर्गों की देखभाल, सम्मान सामाजिक जिम्मेदारी है। नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित, बेहतर स्वास्थ्य जीवन देना है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बुजुर्गों के साथ संवेदनशील, आत्मीय व्यवहार करने का निर्देश दिया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

सीआरपीएफ 134वीं वाहिनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

सरायकेला| राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गुरुवार को सीआरपीएफ की 134वीं वाहिनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजन कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में हुआ। वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में सदर अस्पताल सरायकेला के रक्त केंद्र की डॉ. अनुपमा कुमारी और डॉ. अनिर्वान महतो की टीम ने सहयोग किया। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य जांच की गई और रक्तदान के महत्व पर जानकारी दी गई। द्वितीय कमान अधिकारी पुरुषोत्तम वर्मा भी शिविर में शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

डिजी हेल्थ कॉन्क्लेव में गूंजा सरायकेला छऊ का पारंपरिक वैभव

भास्कर न्यूज़| सरायकेला रांची के चाणक्य बीएनआर में आयोजित डिजी हेल्थ कॉन्क्लेव-झारखंड में बुधवार को सरायकेला छऊ की मनोहारी प्रस्तुति ने आधुनिक तकनीक और स्वास्थ्य के मंच पर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। कला एवं संस्कृति विभाग, झारखंड सरकार के आमंत्रण पर गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व में कलाकारों ने छऊ की विशिष्ट नृत्य शैली, लय, ताल, पारंपरिक वाद्य-संगति से दर्शकों को आकर्षित किया। प्रस्तुति में निबारण महतो और काली प्रसन्न सारंगी ने हर-पार्वती नृत्य प्रस्तुत किया। विजय सरदार और बैसागु सरदार ने राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया। बिस्मत कैबर्त ने आरती नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों की भाव-भंगिमा, शारीरिक विन्यास, लयबद्ध गतियों ने सरायकेला छऊ की विशिष्ट नृत्य भाषा को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पारंपरिक वाद्यों की संगत ने बांधा समां : छऊ नृत्य के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगति ने प्रस्तुति को अधिक प्रभावशाली बनाया। ढोल पर उस्ताद तरुण कुमार भोल, नगाड़ा पर गुरु तपन कुमार पटनायक, झांझ पर कुशमी पटनायक, बांसुरी पर गोपबंधु तांती ने संगति दी। वाद्यों की गूंज, नर्तकों की गतियों के तालमेल से कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक वातावरण बन गया। इस दौरान रजतेंदु रथ, गंभीर महतो की सक्रिय सहभागिता भी रही। कार्यक्रम में छऊ कलाकारों के सामूहिक समन्वय, गुरु-शिष्य परंपरा की निरंतरता की झलक दिखी। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, डिजिटल तकनीक पर केंद्रित कॉन्क्लेव में सरायकेला छऊ की प्रस्तुति ने झारखंड की पारंपरिक कला को आधुनिक मंच पर प्रभावी उपस्थिति दिलाई। आयोजन में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

राजनगर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कार्यकर्ता

भास्कर न्यूज | राजनगर भाजपा राजनगर प्रखंड की ओर से सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड कार्यालय, राजनगर के समक्ष सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना बताया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भाजपा नेताओं को अवगत कराया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

खरकई को बचाने का बनेगा मास्टर प्लान

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला के समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हुई। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अब तक की प्रगति की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजना को केवल नदी संरक्षण तक सीमित न रखा जाए। इसमें जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित क्षेत्र, बाढ़ प्रबंधन, जलभराव प्रबंधन को भी शामिल किया जाए। दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए। खरकई नदी के तट विकास, फ्लड प्लेन प्लान, जल निकायों के संरक्षण, उपलब्ध भूमि के बेहतर उपयोग को भी योजना में जोड़ा जाए। जल संचयन, भू-जल संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नदी, जलस्रोतों में कचरा, प्रदूषित पानी रोकने पर जोर दिया गया। ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर भी जोर दिया गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा के 55वें साल को भव्य बनाने की तैयारी तेज

चाईबासा । आमला टोला सार्वजनिक काली पूजा के 55वें वर्ष के आयोजन को भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आमला टोला स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूजा की रूपरेखा तय की गई। पंडाल और सजावट पर चर्चा हुई। बिजली और प्रकाश व्यवस्था पर मंथन हुआ। साफ-सफाई की योजना बनी। सुरक्षा व्यवस्था पर बात हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुझाव दिए। जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर सहमति बनी। सुनील प्रसाद साव ने कहा कि आमला टोला की काली पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है। यह चाईबासा की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की पहचान है। 55वें वर्ष का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सौहार्द, आपसी सहभागिता के साथ यादगार बनाने का प्रयास रहेगा। बैठक में संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, रमेश खिरवाल, सलाहकार विनय कुमार ठाकुर, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक खिरवाल, गौतम सरकार, लखन महतो, अनूप मुखर्जी, रौशन कुमार, अभिषेक मिश्रा, आलोक मजूमदार, मो. निजाम, दिलीप राम, नारायण पड़िया, दीपक शर्मा, रतन डे, महेश रूंगटा, मनोज जोशी समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

चाईबासा : 33 आवासों का किया निरीक्षण

चाईबासा । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत घरों का निर्माण तेज कराने के लिए जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सोनुआ प्रखंड की आसनतलिया पंचायत के एदलबेड़ा और हांडीमारा गांव का भ्रमण किया। निरीक्षण में लंबित आवासों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों योजनाओं के तहत कुल 33 आवासों की स्थिति देखी गई। टीम को अधिकांश घरों में विंडो लेवल तक काम नहीं मिला। कई जगह सिर्फ प्लिंथ स्तर तक निर्माण हुआ। काम लंबे समय से बंद था। कुछ आवासों में दूसरी किस्त की राशि मिलने के बाद भी निर्माण आगे नहीं बढ़ा था। क्षेत्र भ्रमण में एक-दो लाभुकों ने निर्माण फिर से शुरू करने की तैयारी बताई। बाकी लाभुकों को भी काम जल्द शुरू करने के लिए कहा गया। तय मानकों के अनुसार घर पूरा करने को कहा गया। जिन लाभुकों को दूसरी किस्त का भुगतान हो चुका है, उन्हें निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपलब्ध राशि का सही उपयोग कर तय समय में आवास पूरा करने को कहा गया। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ लाभुक पूरे परिवार के साथ पलायन कर चुके हैं। आसपास के ग्रामीणों से ऐसे लाभुकों की जानकारी देने को कहा गया। लाभुकों को वापस बुलाकर निर्माण शुरू कराने में सहयोग की अपील की गई।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

बच्चों के दृष्टि सर्वेक्षण को लेकर मंझारी में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

चाईबासा| राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के दृष्टि सर्वेक्षण हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार, मंझारी में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मंझारी प्रखंड के कुल 59 शिक्षकों ने भाग लिया। सदर अस्पताल, चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुण्डा ने शिक्षकों को प्रारंभिक नेत्र जांच का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मुण्डा ने शिक्षकों से कहा कि दृष्टि चार्ट या ई-चार्ट के माध्यम से बच्चों का दृष्टि सर्वेक्षण आसान तरीके से करना है। दृष्टि में कमी हो तो अवश्य नेत्र जांच एवं चश्मा जांच नेत्र चिकित्सक या नेत्र विशेषज्ञ से कराना है। इस कार्यक्रम में सदर अस्पताल, चाईबासा के पैथोलॉजिस्ट सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एन. के. सुंडी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नेत्र अनमोल हैं। कार्यक्रम में सदर अस्पताल, चाईबासा के अस्पताल मैनेजर श्री आशीष कुमार ने कहा कि नेत्र से संबंधित किसी भी समस्या या निदान हेतु नेत्र चिकित्सालय में आकर उपचार कराना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र केसरी, प्रखंड संसाधन सेवी देबू दत्ता, संकुल साधन सेवी सुमन यादव के अलावा मंझारी प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

रक्तदान के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाया संकल्प

सरायकेला| राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल, सरायकेला में रक्तदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रक्तदान के प्रति संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से स्वयं रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। सिविल सर्जन ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी, अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता जीवनरक्षक साबित होती है। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान को केवल एक दिन का अभियान न मानें। इसे नियमित सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा कुमारी, डॉ. चंदन कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव दया मिश्रा, ब्लड बैंक टेक्नीशियन शिव सिंह, अर्धेंदू, एएनएम चिंता, अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

जींद SBI बैंक में युवती से 1.25 लाख की ठगी:काउंटर पर सहायता के बहाने खाता नंबर बदला; पैसे लेकर फरार; जमा करवाने आई थी

जींद में सफीदों के एसबीआई बैंक में एक व्यक्ति सहायता के नाम पर युवती के 1.25 रुपए लेकर फरार हो गया। पहले से काउंटर पर खड़े व्यक्ति ने पहले युवती के फार्म में भरा खाता नंबर बदला, फिर दूसरा फार्म भरने की सलाह देकर काउंटर पर जमा करवाए पैसे लिए। इसके बाद युवती को पास बुक देकर चुपके से वहां से निकल गया। युवती से सवा लाख की ठगी का मामला सामने आते ही बैंक में हड़कंप मच गया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। एसबीआई की शाखा से निकलकर व्यक्ति सामने पीएनबी की शाखा में जाता दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि आरोपी ने इससे पहले ठगी के लिए पीएनबी बैंक में गया था, जहां बात नहीं बनने पर एसबीआई बैंक में पहुंचा। जहां अकेली युवती को देख उसे अपना शिकार बना लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पहले से कांउटर पर खड़ा था आरोपी जानकारी के अनुसार गांव मुआना निवासी अमन राणा की एसबीआई बैंक शाखा में लिमिट है। तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने 1.25 लाख रुपए देकर बेटी को बैंक में जमा करवाने भेज दिया। जब युवती बैंक में पहुंची तो पहले से एक व्यक्ति काउंटर पर खड़ा था। जो सहायता के बहाने बैंक में जमा करवाने के लिए लाए गए युवती के 1.25 लाख रुपए लेकर निकल गया। जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम कपड़े से आधा मुंह ढके एक व्यक्ति बैंक के काउंटर पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवती बैंक में प्रवेश करती है और कैश जमा करवाने के लिए काउंटर पर पहुंच जाती है। जब युवती कैश डिपोजिट का फार्म भरती है तो पहले से खड़ा व्यक्ति सहायता के बहाने उसके पास आता है। युवती से फार्म लेकर उसे गलत बताकर ठीक करने के बहाने खुद ले लेता है। इसके बाद युवती द्वारा फार्म में भरे गए बैंक अकाउंट के नंबर में 4 की जगह 9 कर कैशियर को देता है। कैशियर नंबर डालता है तो कम्पयूटर में खाता नंबर मैच नहीं होता। इसके बाद पासबुक में मिलान करने पर भी नंबर गलत मिलता है। व्यक्ति युवती को दूसरा फार्म भरने के लिए देता है। जब युवती फार्म भरने के लिए जाती है तो व्यक्ति कैशियर से पासबुक व कैश वापस ले लेता है। इसके बाद युवती के पास जाकर पासबुक उसे देता है और पैसे जेब में डालकर चुपके से बैंक से निकल जाता है। बैंक से निकलने के बाद व्यक्ति सामने पीएनबी की शाखा में घुस जाता है। जब तक युवती अपने साथ हुई ठगी के बारे में जान पाई, तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। फोटो से समझिए आरोपी की मूवमेंट

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

मंजूरी के 7 माह बाद भी साइबर थाने के लिए जगह ही फाइनल नहीं, सेल व पुलिस थाने के भरोसे जांच

भास्कर न्यूज | बालोद राज्य शासन की मंजूरी के 7 माह बाद भी जिले में साइबर थाना खुलना तो दूर जगह ही फाइनल नहीं हो पाई है। राज्य शासन ने फरवरी के बजट 2026-27 में जिले में साइबर थाना खोलने की मंजूरी दी है। विभागीय अफसर भी स्वीकार कर रहे हैं कि अभी जमीन चिह्नांकित नहीं हो पाई है। कहां बनेगा और कब तक यह स्पष्ट नहीं है। वर्तमान में साइबर अपराधों की जांच थाने व साइबर सेल टीम के भरोसे हो रही है। जागरूकता अभियान के बावजूद जिले में साइबर के अलावा ऑफलाइन ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के रिकॉर्ड पर गौर करें तो वर्ष 2024 में धोखाधड़ी के 52 मामलों में 18.01 करोड़, 2025 में 52 मामलों में 7.20 करोड़ और 2026 में अब तक 35 मामलों में 4.23 करोड़ की ठगी हुई है। इस लिहाज से दो साल 9 माह में 139 मामलों में 29.45 करोड़ की ठगी हुई है। इनमें से कितने मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और कितना राशि पीड़ितों को लौटाई गई है यह स्पष्ट नहीं है। एक सप्ताह पहले एसपी ने साइबर संबंधित अपराध के नियंत्रण के लिए सभी थाने प्रभारियों की मीटिंग ली थी। ठगों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराध के बाद बैंकिंग ट्रेल, म्यूल अकाउंट, मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस, डिजिटल डिवाइस और दूसरे राज्यों से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचना असली चुनौती है। एक्सपर्ट के अनुसार साइबर ठगी में रकम कुछ मिनटों में कई खातों में घूम जाती है। ऐसे में केवल शिकायत दर्ज करने, पोर्टल पर जानकारी डालने और ऑपरेटरों को ट्रेनिंग देने से कार्रवाई पूरी नहीं होती। जिले में साइबर थाने होने के कारण ऐसे मामलों की जांच अलग टीम करेगी। इससे आरोपियों की गिरफ्तारी में ज्यादा देरी नहीं होगी। केस 1- मार्च 2025 में बालोद थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल के डॉक्टर को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर अलग-अलग एप के जरिए निवेश करवाकर 50 लाख 48 हजार रुपए की ठगी की गई। केस 2- राजहरा थाना क्षेत्र के बीएसपी इंजीनियर को शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 28 मई से 30 जून 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में यूपीआई और आरटीजीएस से 35 लाख 86 हजार 740 रुपए ट्रांसफर करवाए गए। केस 3- सितंबर 2026 में सनौद थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी की डीलरशिप और निवेश की रकम पर 100% कैशबैक का झांसा देकर 31 लाख 80 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया। केस 4- डौंडीलोहारा क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर फर्जी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर मोबाइल हैक किया गया। इसके बाद ई-सिम और ओटीपी के जरिए अलग-अलग यूपीआई से 12 लाख 13 हजार रुपए निकाल लिए गए। केस 5- डौंडीलोहारा क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर कार्ड हासिल कर आरोपियों ने अप्रैल से दिसंबर 2022 के बीच 17 लाख 24 हजार 939 रुपए निकाल लिए। पुलिस जांच में इसी तरीके से अन्य लोगों से भी रकम निकाले जाने का खुलासा हुआ। जिला साइबर सेल के प्रभारी रह चुके इंस्पेक्टर रोहित मालेकर के अनुसार साइबर थाना खुलने के बाद ही साइबर अपराधों की जांच में तेजी जाएगी। इसके लिए तकनीकी रुप से अलग टीम रहेगी। साइबर संबंधित अपराध होने के बाद एफआईआर होगा। अभी थाने के भरोसे एफआईआर व जांच हो रही है। जोन लेवल पर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर व कुछ स्थानों में साइबर थाने संचालित है। साइबर थाना खुलने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि साइबर अपराध की शिकायत और उसकी तकनीकी जांच के बीच का अंतर कम होगा। पीड़ित को तत्काल 1930 पर सूचना देना चाहिए।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

जोरातराई के श्मशान में कर रहे थे पूजा-पाठ, मुंडन

भास्कर न्यूज|बालोद रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में बुधवार रात को ग्रामीणों ने श्मशान के पास दूसरे गांव से आए कुछ लोगों को पूजा-पाठ करते देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर कुछ लोग एक-दूसरे का मुंडन भी कर रहे थे। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक पकड़े गए लोगों से पूजा-पाठ और मुंडन को लेकर सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। घटनास्थल से पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नींबू समेत अन्य सामान भी मिलने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि पितृपक्ष शुरू होने से पहले श्मशान के पास इस तरह पूजा-पाठ करना और एक-दूसरे का मुंडन करना सामान्य धार्मिक गतिविधि नहीं लग रही थी। इसी वजह से ग्रामीणों को आशंका हुई। आरोपी न्यायालय में पेश एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर रनचिरई थाने में कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी को गुंडरदेही न्यायालय में पेश किया गया।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

खरथुली में अब अति​िरक्त कमरे व बरामदे में लग रही प्राइमरी स्कूल के बच्चों की क्लास

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम पंचायत भोथली के आश्रित गांव खरथुली में अब सामुदायिक भवन के बजाय कक्षा पहली से 6वीं तक के बच्चों की क्लास अतिरिक्त कमरे व बरामदे में लग रही है। एक कमरे में कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों को बिठाकर शिक्षक पढ़ा रहे हैं। वहीं बरामदे में कक्षा चौथी व पांचवी और 6वीं के बच्चों की क्लास लग रही है। ‘दैनिक भास्कर’ में खबर प्रकाशन के बाद बीआरसी एस पांडेय, संकुल प्रभारी व प्राचार्य एस बेक, संकुल समन्वयक लोमस साहू स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। डीईओ दीपक दुबे ने बताया कि विभागीय टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। स्कूल भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर राशि मंजूरी के लिए जिला प्रशासन शासन को भेजेंगे। फिलहाल स्कूल में ही बच्चों की क्लास लग रही है। ‘दैनिक भास्कर’ ने 23 अगस्त को खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यानाकर्षण कराया था। भवन 20 साल पुराना, कहां बच्चों को बिठा नहीं रहे खरथुली में मिडिल स्कूल का भवन 20 साल पुराना हो चुका है। मानसून सीजन में ज्यादा बारिश होने से छत और दीवारों से बारिश का पानी सीपेज होकर टपक रहा था। पुराने भवन में नहीं बिठा रहे है। मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले 50 बच्चों को प्राथमिक स्कूल भवन में शिफ्ट कर पढ़ाया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

गांधी जयंती पर प्रदेश के 31 टॉकिज में रिलीज होगी:बालोद जिले में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ को मिला बड़ा पर्दा

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के अर्जुंदा अंचल की माटी में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म भेद जिले से निकलकर प्रदेशभर के दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। गांधी जयंती पर शुक्रवार को फिल्म एक साथ प्रदेश के 31 टॉकीजों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि जिले में पहली बार बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म को इतनी बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सतेंद्र यादव के अनुसार रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, भिलाई, धमतरी, खरसिया, जैजेपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, घरघोड़ा, बिलासपुर, चांपा और कोरबा समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों के 31 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म निर्माण में छत्तीसगढ़ के साथ मुंबई के कलाकारों ने भी काम किया है। प्रदेश के चर्चित युवा कथावाचक युवराज पांडेय भी फिल्म में नजर आएंगे। अर्जुंदा निवासी निर्माता सतेंद्र यादव के अनुसार स्थानीय अंचल में तैयार फिल्म को स्थानीय कलाकारों और बाहर से जुड़े कलाकारों का भी साथ मिला है। फिल्म की रिलीज के लिए गांधी जयंती का दिन भी खास है। प्रदेश की पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म कहि देबे संदेश ने भी स्थानीय सामाजिक विषय को केंद्र में रखकर ग्रामीण परिवेश को पर्दे पर उतारा था।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

सुरक्षा ताक पर: पार से 38.50 फीट पानी भरे तांदुला बांध में कूदते रहे युवक

बालोद| पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम के दावों के बीच गुरुवार की यह तस्वीर तांदुला बांध की है, जहां पार से तांदुला बांध में कई युवक कूदते नजर आए। कई लोग वेस्ट वियर यानी जहां से पानी बाहर निकलता है, वहां से गुजरते दिखे। सुरक्षा के लिए जवान तैनात नहीं होने से अनहोनी घटना होने की आशंका है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना, टीआई शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस टीम पेट्रोलिंग करती है।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें: भोजराज

भास्कर न्यूज | बालोद संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं सांसद भोजराज नाग ने की। करीब छह से सात घंटे चली बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि बैठक में कुल 37 विषयों पर विभागवार समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित एजेंडा एवं उपलब्धियों की सटीक और बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दिशा समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया। सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी स्पष्ट, पूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठक से कम से कम तीन-चार दिन या एक सप्ताह पहले संबंधित दस्तावेज जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि योजनाओं की प्रभावी समीक्षा की जा सके। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। जिला खनिज न्यास निधि सहित विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य, पेयजल के साथ शिक्षा पर भी चर्चा की गई जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान-कैच द रेन एवं जल संचय जन-भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 की समीक्षा की गई।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

वृद्धजन दिवस पर 120 वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान, 50 श्रवण यंत्र बांटे

भास्कर न्यूज | बालोद सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजन दिवस पर झलमला स्थित गंगा मैय्या प्रांगण में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं कल्याण कार्यक्रम हुआ। जिले के करीब 120 वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर दिव्या मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में छड़ियां वितरित की गईं। वहीं सुनने में कठिनाई वाले वरिष्ठ नागरिकों को 50 श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, पवन साहू, जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर आशीष पेंद्रो, तहसीलदार संध्या नामदेव आदि मौजूद थे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

पेंशनर समाज की मासिक बैठक 6 अक्टूबर को

देवरीबंगला| पेंशनर समाज तहसील मार्री देवरी बंगला की मासिक बैठक 6 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पेंशनर भवन मार्री बंगला में आयोजित की गई है। बैठक में एसबीआई शाखा के मैनेजर उपस्थित रहेंगे। आगामी नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

उद्यानिकी कॉलेज में 60 में से 27 सीटें खाली, 12वीं पास छात्रों का भी दाखिला

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के एकमात्र शासकीय उद्यानिकी कॉलेज अर्जुंदा (भालुकोन्हा) में प्रथम सेमेस्टर की 60 में से 27 सीटें अब भी रिक्त हैं। दो चरण की प्रक्रिया के बाद भी महज 33 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है। खाली सीटों को भरने के लिए महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा (पाटन) ने दूसरे चरण की काउंसिलिंग समय-सारणी जारी कर दी है। इसके तहत अब पीएटी (प्री एग्रीकल्चर टेस्ट) के अलावा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। 12वीं में 50% अंक अनिवार्य: सीटें खाली होने के कारण इस बार पीएटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। बायो, गणित और एग्रीकल्चर संकाय से 12वीं में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद 5 और 6 अक्टूबर को दुर्ग जिले के सांकरा (पाटन) स्थित महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में स्पॉट काउंसिलिंग होगी। वहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी अर्जुंदा के उद्यानिकी कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है ऑनलाइन आवेदन व डॉक्यूमेंट अपलोड: 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक स्पॉट काउंसिलिंग (विवि परिसर सांकरा पाटन): 5 और 6 अक्टूबर पात्रता: PAT उत्तीर्ण अभ्यर्थी अथवा 12वीं (बायो/मैथ्स/एग्रीकल् चर) में न्यूनतम 50% अंक।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग

भास्कर न्यूज | जांजगीर लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली की रक्षा के मोर्चे पर आम आदमी पार्टी जिला जांजगीर-चांपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बड़ा प्रदर्शन किया। 1 अक्टूबर को पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति के नाम एक गंभीर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे, एफआईआर और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों में कथित धांधली के जरिए देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व हमला बोला जा रहा है, जिससे आम जनता का चुनाव प्रणाली से विश्वास उठ रहा है। आप जिला अध्यक्ष डॉ. हेमंत कश्यप ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सत्ताधारी दल के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर देश के 30 राज्यों में ''विशेष सघन पुनरीक्षण के नाम पर लगभग 13 करोड़ 47 लाख वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का गंभीर षड्यंत्र रचा है। जिला महासचिव विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी एसआईआर की आड़ में बड़े पैमाने पर धांधली कर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनावी प्रक्रिया में नुकसान पहुंचाया गया। चुनाव के बाद सबूत देने के बावजूद आयोग ने निष्क्रियता अपनाई। निर्वाचन आयोग पारदर्शी चुनाव कराने के अपने संवैधानिक दायित्व को भूलकर सत्ताधारी दल के राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने का माध्यम बन चुका है। आप की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ आपराधिक साजिश और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। 30 राज्यों में एसआईआर के तहत काटे गए 13.47 करोड़ वोटों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए। दिल्ली सहित पिछले 2 वर्षों में हुए चुनावों की समीक्षा हो, धांधली वाले नामों का ऑडिट किया जाए और सभी पात्र नागरिकों के नाम पुनः जोड़े जाएं। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में हटाए गए नामों का भी पुनरीक्षण किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा प्रभारी ललित बघेल, लोकसभा महासचिव राजेश पुरी गोस्वामी, जिला अध्यक्ष डॉ. हेमंत कश्यप, विनय गुप्ता, प्रेम नारायण पांडेय, रवि यादव, बीना पटेल, राहुल राय, दुजराम कुर्रे, भागवत साहू सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 2 Oct 2026 5:30 am