डिजिटल समाचार स्रोत

...

दमोह स्पा सेंटर पर छापा, 3 युवक-3 युवतियां मिलीं:अनैतिक देह व्यापार के आरोप में संचालक सहित 6 गिरफ्तार; आपत्तिजनक हालत में मिले थे

दमोह पुलिस ने गुरुवार शाम शहर के तीन गुल्ली इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने मौके से संचालक समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दी दबिश सीएसपी एचआर पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी। जबलपुर और कोलकाता की रहने वाली हैं युवतियां छापेमारी के दौरान मौके से ग्राहक के रूप में पहुंचे तीन युवकों भगवानदास, अंकुर और पप्पू को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर का संचालक रीवा निवासी मोहम्मद आफताब अली है, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई तीन युवतियों को महिला पुलिस की मदद से कोतवाली थाना लाया गया, जिनमें से एक जबलपुर और एक कोलकाता की रहने वाली है, जबकि तीसरी युवती के पते की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि शहर में करीब 10 स्पा सेंटर संचालित हैं, जिन पर अक्सर ऐसे आरोप लगते रहते हैं। अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में तीन महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। सीएसपी ने पांडे ने बताया- शहर में स्पा सेंटर मसाज सेंटर के रूप में ही रजिस्टर्ड होते हैं, लेकिन यदि कहीं भी नियमों के विरुद्ध गलत काम होने की शिकायत मिलेगी, तो आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:41 pm

श्रीगंगानगर दुष्कर्म पर मथुरा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:पीड़िता के लिए न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मथुरा कांग्रेस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 7 बजे विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर मौन धारण किया। उन्होंने पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और तत्काल न्याय की मांग की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने घटना को समाज के लिए झकझोरने वाला बताया। उन्होंने कहा कि 13 वर्षीय छात्रा को एक ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर पैसों के लालच में होटल मालिकों को सौंप दिया था। धनगर के अनुसार, इस घटना में पांच दिनों तक 32 आरोपी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते किसी कर्मचारी या पुलिस को संदेह होता, तो इस घटना को रोका जा सकता था। मुकेश धनगर ने सभी 32 आरोपियों, जिनमें रिक्शा चालक, होटल मालिक और मैनेजर शामिल हैं, की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और गैंगरेप की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक फांसी की मांग की, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इस घटना को केवल एक बच्ची के साथ नहीं, बल्कि इंसानियत और समाज के साथ अन्याय बताया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, ललिता देवी, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, अनाम धन्य तिवारी, महेश चौबे, जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, संदीप चौधरी, हर्ष चौरसिया, योगेश यादव, पुनीत बघेल, अबरार कुरैशी, अमित राज, दुर्गेश बघेल, रूपेश धनगर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित नेताओं ने पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और न्याय की मांग दोहराई, साथ ही प्रशासन से दोषियों को जल्द और कड़ी सजा देने की अपील की।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:39 pm

मंत्री के सामने युवक ने गंगा में लगाई छलांग:जमीन विवाद में सुनवाई न होने से आहत था, कहा- लेखपाल-कानूनगो मिले हुए हैं

कन्नौज के मेहंदी घाट पर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के सामने युवक ने गंगा में छलांग लगाकर सुसाइड की कोशिश की। युवक का आरोप है कि उसकी जमीन को दबंग लोग जबरिया कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत पर न अधिकारी ध्यान दे रहे और न ही मंत्री ने कोई तवज्जो दी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड का प्रयास किया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर गांव का है। यहां के रहने वाले मेवाराम की जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास के रहे हैं। अपनी जमीन को बचाने के लिए वह 2 महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे लोग उसे मारने की धमकी भी दे रहे। न्याय न मिलने पर उसे गुरुवार की शाम मेहंदी घाट पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आने की सूचना मिली। ऐसे में वह एप्लिकेशन लेकर परिजनों के साथ वहां पहुंच गया। शाम 7 बजे के करीब उसने मंत्री असीम अरुण को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसे उन्होंने अपने पास रख लिया। ऐसे में युवक उनसे बात करने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। मंत्री द्वारा शिकायती पत्र को गम्भीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए युवक ने सुसाइड करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। ये नजारा देखकर वहां मौजूद दो गोताखोर भी गंगा में कूद गए और सकुशल बाहर निकाल लाए। युवक के सुसाइड का प्रयास करने के कारण वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवक से पूछताछ की। जिसमें उसने जमीन पर कब्जे के प्रयास करने वाले दबंगो के खिलाफ शिकायत पर कार्यवाही न होने के आरोप लगाए। युवक मेवाराम ने बताया कि उसे दबंगों से लगातार मारने की धमकी मिल रही है। उनके हाथों मरने से बेहतर है कि नेताओं के सामने मर जाओ। दैनिक भास्कर से फोन पर बात करते हुए मेवाराम ने बताया कि जमीन पर कब्जा करवाने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल और कानून-गो की भूमिका भी संदिग्ध है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:39 pm

जमीन विवाद, छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:कोरिया में घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी भाई भेजा गया जेल

कोरिया जिले के ग्राम सावांरावा में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे एवं हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। हमले में घायल बड़े भाई की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जांच में मारपीट के कारण मौत होना पाये जाने पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सावांरावा में 23 जून को जमीन को लेकर ललित कुशवाहा और उसके छोटे भाई शारदा कुशवाहा में विवाद हो गया। विवाद के बाद शारदा कुशवाहा ने डंडे एवं हाथ-मुक्के से ललित कुशवाहा की पिटाई कर दी। दूसरे दिन 24 जून को ललित कुशवाहा की हालत बिगड़ी तो उसे पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने ललित कुशवाहा की जांच एवं उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 25 जून को ललित कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंदरूनी चोट के कारण मौत होना बताया गया। पुलिस जांच में परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर शारदा कुशवाहा द्वारा ललित कुशवाहा से मारपीट करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में शारदा कुशवाहा के खिलाफ धारा 103 का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी शारदा कुशवाहा (36 वर्ष ) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:38 pm

गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी गठित:MLC डॉ. धर्मेंद्र संरक्षक, डॉ. रूप प्रदेश अध्यक्ष बने

गोरखपुर में भोजपुरी एसोसिएश ऑफ इंडिया 'भाई' की केंद्रीय कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव की निर्देश पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्था के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख अविनाश त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. धर्मेंद्र सिंह को संगठन के संरक्षण और मार्गदर्शन के लिए भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. रूप कुमार बनर्जी को प्रदेश अध्यक्ष, शिवेंद्र पांडेय को गोरखपुर महानगर अध्यक्ष और ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। इन सभी का कार्यकाल तीन साल के लिए प्रभावी रहेगा। अन्य जिलों में भी होगा विस्तारअविनाश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भोजपुरी भाषा, साहित्य, लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशभर में संगठन को सशक्त बनाना है। इसीलिए जल्द ही उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों सहित विभिन्न राज्यों में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भोजपुरी के संरक्षण के अभियान से जोड़ा जा सके। यह निर्णय संगठन को और अधिक सक्रिय और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:38 pm

मोहनखेड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू:उमंग सिंघार, बोले- बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें

धार जिले के मोहनखेड़ा में गुरुवार से कांग्रेस का दो दिवसीय बुनियादी एवं राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हुए। शिविर में पहुंचने से पहले उमंग सिंघार ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में भगवान श्री आदिनाथ दादा के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने आचार्य सम्राट राजेंद्रसूरी गुरुदेव के चरणों में वंदन किया। साथ ही प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मुनि भगवंत दिव्यचंद्र विजय महाराज और मुनि जितचंद्र विजय महाराज का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी भी मौजूद रहे। इसके बाद उमंग सिंघार प्रशिक्षण शिविर पहुंचे। यहां ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान टंट्या मामा के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच भेजकर विचारधारा से जोड़ेंगेउमंग सिंघार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में ऐसे प्रशिक्षण शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय रखने, जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट, प्रदेश सह-प्रभारी प्रोमिल मित्रा और महेंद्र जोशी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन, संविधान, सरकारी नीतियों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जानकारी दी। शिविर में जिले के ब्लॉक, नगर और मंडलम अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को राजनीतिक और वैचारिक प्रशिक्षण देना तथा आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:37 pm

नीमच बस स्टैंड पर बोरे में मिला डोडाचूरा:चेकिंग के डर से माल छोड़ भागा तस्कर; पुलिस ने कट्टा जब्त कर जांच शुरू की

नीमच शहर के मुख्य बस स्टैंड परिसर में गुरुवार शाम को भारी मात्रा में डोडाचूरा से भरा एक लावारिस कट्टा मिला। सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ की खेप होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कट्टे को अपने कब्जे में ले लिया। चेकिंग के डर से माल छोड़कर भागा तस्कर शुरुआती जांच में सामने आया है कि डोडाचूरा को लावारिस हालत में जानबूझकर छोड़ा गया था। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता या चेकिंग के डर से तस्कर माल को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अभी तक बरामद डोडाचूरा की सटीक मात्रा और उसके स्रोत के बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मामला मादक पदार्थों की अंतर्राज्यीय या स्थानीय तस्करी से जुड़ा हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और सीसीटीवी की जांच शुरू पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की यह खेप बस स्टैंड तक कैसे पहुंची और इसे किसने छोड़ा। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के लिए पुलिस की एक टीम बस स्टैंड और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:32 pm

मथुरा में भूमि विवाद पर भाइयों में हिंसक झड़प:पथराव-मारपीट, दो लोग घायल

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित गणेश धाम कॉलोनी में बुधवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का वीडियो गुरुवार शाम 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, गणेश धाम कॉलोनी निवासी सोहिल का डीग गेट निवासी अपने भाई आसिफ से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बड़े भाई की पत्नी मकान अपने नाम कराने की कोशिश कर रही थीं, जिसके लिए उन्होंने अपने मायके पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुलाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव के कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसपास के लोग डरकर अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को एक पक्ष से तहरीर मिली है और जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:30 pm

बस यात्रियों के बैग काटकर चोरी करने वाले गिरफ्तार:तीनों आरोपी यूपी के; 3 लाख के जेवर मिले; हींग बेचने की आड़ में करते थे वारदात

नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा पुलिस ने बुधवार को तीन चोरों को पकड़ा है। ये बसों में हींग बेचने के बहाने चढ़ते थे और मौका पाकर यात्रियों के बैग काटकर चोरी करते थे। इनके पास 3 लाख के सोने-चांदी के जेवर मिले। पुलिस ने ये जानकारी गुरुवार को दी। 28 जून 2026 को गाडरवारा थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एक यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड से सफर शुरू करने के दौरान किसी चोर ने ब्लेड से उसका बैग काट दिया और अंदर रखे गहने चुरा लिए। जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि कुछ संदिग्ध लोग कौड़िया रोड इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का एक सोने का हार, अंगूठी और चांदी का कमरबंद मिला। हींग बेचने के बहाने करते थे रेकी आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे हींग बेचने का नाटक करके बसों में सफर करने वाले यात्रियों की रेकी करते थे। जैसे ही यात्री का ध्यान भटकता, वे ब्लेड से उसका बैग काटकर कीमती सामान पार कर देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (35 वर्ष), सत्तू (42 वर्ष) और भूपेन्द्र सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 13 ग्राम सोना और 300 ग्राम चांदी जब्त की है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:29 pm

कवर्धा में भाजपा कार्यालय उद्घाटन पर सियासत:रोती महिला का वीडियो शेयर कर भूपेश बोले- सत्ता में बैठे लोगों ने नहीं सुनी फरियाद

कवर्धा में भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान एक महिला के रो-रोकर गुहार लगाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर भाजपा सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी पीड़ित महिला की बात सुनना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की यह संवेदनहीनता चिंताजनक है। CM ने किया था नए जिला कार्यालय का उद्घाटन यह मामला कवर्धा में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह का है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने सरकार की प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार पार्टी कार्यालयों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सवाल उठाया कि जिले में वर्षों से लंबित रेल लाइन परियोजना पर काम शुरू नहीं हो पाया, लेकिन भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी हुई है। महिला की शिकायत और उस पर नेताओं की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:29 pm

संभल में पारंपरिक जुलूस-ए-अलम निकला:मौलाना सलमान रज़ा नकवी बोले- इमाम हुसैन का संदेश इंसानियत

संभल में गुरुवार शाम करीब 7 बजे चौधरी सराय स्थित हसन पब्लिक स्कूल परिसर से पारंपरिक जुलूस-ए-अलम निकाला गया। इस जुलूस में स्थानीय मातमी अंजुमनों के साथ-साथ सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सिरसी, नूरियो और सराय से आए अज़ादारों ने भाग लिया। सभी मातमी अंजुमनों ने कर्बला के शहीदों की याद में नोहाख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ हसन अब्बास और उनके साथियों द्वारा मर्सिया-ख्वानी से हुआ। इसके बाद आयोजित मजलिस को मौलाना सलमान रज़ा नकवी ने संबोधित किया। मौलाना नकवी ने इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) के जीवन और उनकी शहादत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का संदेश इंसानियत, न्याय और सत्य के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उनकी कुर्बानी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिससे आने वाली पीढ़ियां हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी। मौलाना ने अज़ादारों से इमाम हुसैन की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मजलिसें केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि शिक्षा और आत्मिक जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से इनमें फ़र्ज़ समझकर शामिल होने का आग्रह किया, ताकि धार्मिक ज्ञान बढ़े और समाज में अच्छे विचारों का प्रसार हो सके। मजलिस के दौरान मौलाना ने कर्बला की घटना का वर्णन किया। मजलिस के समापन के बाद जुलूस-ए-अलम निकाला गया, जिसकी अज़ादारों ने ज़ियारत की। इसके उपरांत विभिन्न मातमी अंजुमनों ने नोहाख्वानी और मातम कर कर्बला के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहसिन रज़ा नकवी, गुफरान मोहसिन, नैय्यर अब्बास, अली सादिक, इशरत अब्बास, जहीर मोहसिन, शाने अब्बास, हसन मोहम्मद, सुहैल अब्बास, सलीम मेहंदी सहित बड़ी संख्या में अज़ादार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काज़ी मोहम्मद नाज़िम ने किया।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:27 pm

हाईकोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर को किया तलब:आदर्श नगर श्मशान घाट से नहीं हटाया अतिक्रमण; वन विभाग-निगम एक-दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी

जयपुर में आदर्श नगर श्मशान घाट से अदालत के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने के मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर को तलब किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने हुकुम सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए। याचिका में कहा गया था कि हाईकोर्ट ने करीब 5 साल पहले श्मशान घाट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। वन विभाग और नगर निगम ने इस आदेश को क्षेत्राधिकार में उलझाकर इसकी पालना नहीं की। अदालत ने पूरे क्षेत्र का नक्शा भी पेश करने का निर्देश दिया, जिसमें वन क्षेत्र और आवासीय क्षेत्र को दर्शाया गया हो। वन विभाग-निगम एक दूसरे पर डालते रहे जिम्मेदारी अधिवक्ता अखिल सिमलोट ने अदालत को बताया- हाईकोर्ट ने 15 नवंबर 2021 को आदर्श नगर स्थित अमरनाथ की बगीची पर से अवैध अतिक्रमण हाटने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन निगम कमिश्नर ने 24 अगस्त 2023 को कोर्ट में कहा कि यह भूमि वन विभाग के अधीन आती है। इसके बाद से निगम और वन विभाग क्षेत्राधिकार का मुद्दा बनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर कोर्ट के आदेश से गठित कमेटी ने भी यह भूमि वन विभाग की बताई। उन्होने कहा- अवैध अतिक्रमण को केवल इसलिए जारी रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है, क्योंकि सरकारी अधिकारी आपस में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद कर रहे हैं। वहीं नगर निगम कानून और इस कोर्ट के निर्देशों के तहत अतिक्रमण हटाना निगम का दायित्व था।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:27 pm

ग्रेटर नोएडा में 15 दिन पहले खुला फ्लाईओवर टूटा:पहली बारिश में 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट सोसायटी के पास बना एक फ्लाईओवर अपनी पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। 22 जून को लोगों की सुविधा के लिए खोला गया यह फ्लाईओवर मात्र 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग 100 मीटर लंबे हिस्से की सड़क टूट गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) फ्लाईओवर लंबे समय से निर्माणाधीन था। लगभग 1600 मीटर लंबा यह चार लेन का फ्लाईओवर कई जांचों के बाद आवागमन के लिए खोला गया था। इसके खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल रही थी और उन्हें जाम की समस्या से भी निजात मिली थी। शहर में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के दौरान ही फ्लाईओवर की लगभग 100 मीटर सड़क टूट गई। कई जगहों पर गड्ढे हो गए और कंक्रीट उखड़ गई। इस नए बने फ्लाईओवर के इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सड़क टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएफसीसीआईएल (Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited) ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को घटनास्थल पर बैरिकेडिंग लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। डीएफसीसीआईएल का दावा है कि एक से दो दिन में सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:26 pm

सुभाष मार्केट हादसा-जेई के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति:आगरा नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को दिया कारण बताओ नोटिस

आगरा के सुभाष मार्केट हादसे के बाद नगर निगम ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) ललित अग्रवाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अपर आयुक्त ने की थी जांचसुभाष मार्केट क्षेत्र में नाले के ऊपर बनी दुकान धंसने की घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और संपत्तियों के रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। घटना के तत्काल बाद नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को पूरे प्रकरण की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अपर नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्रीय अभियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी थी कि वे समय-समय पर दुकानों और संरचनाओं की तकनीकी स्थिति का निरीक्षण कर जर्जर भवन को नोटिस जारी करते। मगर, जांच में पाया गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा इस दिशा में अपेक्षित सतर्कता और तकनीकी निरीक्षण नहीं किया गया, जिसके कारण संरचना की स्थिति का समय रहते आकलन नहीं हो सका। रिपोर्ट में इसे गंभीर प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त ने प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय अवर अभियंता ललित अग्रवाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अन्य अधिकारियों को भी दी चेतावनीनगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया-सुभाष मार्केट की घटना अत्यंत गंभीर है। जांच रिपोर्ट में जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संरचनात्मक सुरक्षा के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:25 pm

अपहरण कर छात्रा को कैफे में बंद करने का आरोप:कानपुर देहात पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला, संचालक हिरासत में

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक कैफे में कक्षा-9 की छात्रा और एक युवक को कमरे में बंद किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कैफे संचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सहजपुर गांव निवासी जय नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि हरिहरपुर चौराहे स्थित एक कैफे के संचालक अंकित कुमार और उसके साथियों ने छात्रा को कैफे के अंदर बने कमरे में बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना देख रहे एक रिश्तेदार युवक को भी उसी कमरे में बंद कर दिया गया। बताया गया कि परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन आरोपियों ने कमरा नहीं खोला। इसके बाद डायल-112 और सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने कैफे संचालक अंकित कुमार को हिरासत में ले लिया है। जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहनता से जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियां और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:23 pm

भारत-निर्माण कॉन्क्लेव में सम्मानित हुए....मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर:डॉ. प्रेमा साई महाराज के बस्तर में सेवा-समाज और संस्कृति को मिली पहचान

भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साई जी महाराज को आध्यात्मिक नेतृत्व, समाज सेवा और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमा साई जी महाराज ने बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा, संस्कार और सनातन जागरण के उद्देश्य से कार्य शुरू किया। बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर के वनांचलों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय समाज के बीच सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।घर वापसी अभियान की भी सराहना संस्था का दावा है कि उसके मार्गदर्शन में चलाए गए घर वापसी अभियान के माध्यम से अब तक 1,025 से अधिक परिवार अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जुड़े हैं। वहीं मां मातंगी दिव्य धाम में आयोजित दिव्य दरबारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आध्यात्मिक मार्गदर्शन और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं। डॉ. प्रेमा साई जी महाराज के नेतृत्व में नारायणपुर और बीजापुर में आयोजित हिन्दू जगाओ शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। संस्था का कहना है कि इन आयोजनों के जरिए सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी के जवानों का सम्मान और उत्साहवर्धन भी किया गया।प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग मां मातंगी दिव्य धाम की ओर से वनांचल के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, आवश्यक सामग्री और अन्य सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्था ने नारायणपुर के एक प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के संचालन का भी दावा किया है।आयोजन के दौरान डॉ. प्रेमा साई जी महाराज ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, बी.एल. वर्मा, सांसद मनोज तिवारी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने सभी को मां मातंगी दिव्य धाम की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी माँ कोत्रावै प्रतिमा स्थापना महोत्सव में आमंत्रित किया।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:23 pm

5 साल पुराने राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र पर राहत:हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की दी अनुमति

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में 11 जुलाई 2026 को होने वाली मुख्य लिखित परीक्षा में याची सचिन को अनंतिम रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकलपीठ ने यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता सचिन सिंह ने आवेदन के दौरान कुशल/असाधारण खिलाड़ी का विकल्प चुना था। इसके समर्थन में उन्होंने वर्ष 2008 में आयोजित 54 वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। आयोग ने इस प्रमाणपत्र को यह कहते हुए स्वीकार नहीं किया कि यह पांच वर्ष से अधिक पुराना है। याचिकाकर्ता ने यह भी दलील दी कि इसी प्रकार के मामले में अमित कुमार यादव बनाम राज्य सरकार एवं अन्य केस में हाईकोर्ट पहले ही समान अंतरिम राहत दे चुका है। अदालत ने मामले पर विचार आवश्यक बताते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतिवादियों को चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद याचिकाकर्ता दो सप्ताह के भीतर प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल कर सकेगा। अंतरिम आदेश में हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग याचिकाकर्ता को 11 जुलाई 2026 को निर्धारित मुख्य लिखित परीक्षा में अनंतिम रूप से बैठने की अनुमति दे। साथ ही कहा गया कि दस्तावेजों के सत्यापन के समय याचिकाकर्ता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करेगा। हालांकि, उसका अंतिम परिणाम इस रिट याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:22 pm

बाइक गड्ढे में गिरी:महराजगंज के बरगदवा में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र स्थित पडिया ताल के पास गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलापुर निवासी अंजय पुत्र रविन्द्र के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल महराजगंज में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अंजय के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मौजूद गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अक्सर परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:22 pm

गाजियाबाद में कल 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद:भारी बारिश को देखते हुए DM ने छुट्‌टी का आदेश जारी किया, आज भी छुट्‌टी रही

गाजियाबाद में भारी बारिश को देखते हुए कल 10 जुलाई को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। डीएम रविंद्र मांदड़ ने बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। सरकारी और सभी बोर्ड के स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले डीएम ने आज गुरुवार के लिए भी सुबह छुट्‌टी का आदेश जारी किया था। पूरे जिले में भारी बारिश से चारों तरफ जलभराव पूरे शहर में में बारिश से चारों तरफ जलभराव रहा। जहां शहर की सड़कें तालाब बन गई। नेशनल हाईवे 9 पर पानी भर गया। लोनी में दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी पानी भरा रहा। बुधवार दोपहर से लेकर रात तक बारिश हुई। उसके बाद बुधवार पूरी रात बारिश हुई। आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक बारिश रही। देखिए आज जलभराव की तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:21 pm

फरीदाबाद में चलती कार में लगी आग:दिल्ली से आ रहा था वकील, धुआं निकलते देख सड़क किनारे रोकी, उतर कर बचाई जान

फरीदाबाद में बृहस्पतिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सराय टोल प्लाजा के पास हुई, जहां दिल्ली की ओर से फरीदाबाद आ रही एक निशान मैग्नाइट कार में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से फरीदाबाद आ रहा था कार सवार कार मालिक फरीदाबाद जिला कोर्ट में वकील हैं। वह अपनी निशान मैग्नाइट कार में अकेले सवार होकर दिल्ली से फरीदाबाद आ रहे थे। कार से धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत वाहन रोक दिया। कुछ ही क्षणों में कार आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही सराय टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। एटीएम में मशीन कंट्रोल पैनल लगी आग इसी दौरान दूसरी घटना एनआईटी-5 स्थित गांधी कॉलोनी में आईटीआई के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम में सामने आई। एटीएम की एमसी (मशीन कंट्रोल पैनल) में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। लोगों की सतर्कता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सेक्टर-31 फायर स्टेशन के अधिकारी विनय कौशिक ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर भेजी गई थी। प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। दोनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:21 pm

उर्स-ए-आला हजरत और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों और आयोजकों के साथ की समन्वय बैठक, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

बरेली में उर्स-ए-आला हजरत और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व उर्स आयोजकों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में जायरिनों और कांवड़ियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। जायरिनों की सुविधाओं को लेकर उठाए गए मुद्देउर्स आयोजकों ने प्रशासन के सामने इस्लामिया ग्राउंड और आसपास के उन स्कूलों के मैदानों की मरम्मत कराने की मांग रखी, जहां बाहर से आने वाले जायरिन ठहरते हैं। उन्होंने मैदानों के गड्ढे भरवाने, साफ-सफाई, हैंडपंप, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। बिजली, स्वास्थ्य और रेलवे सुविधाओं की मांगबैठक में कुतुबखाना मस्जिद के ऊपर बने पुल से होने वाले जलभराव की समस्या दूर कराने और उर्स के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने, रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट खिड़कियां खोलने और ट्रेनों की समय-सारिणी प्रदर्शित करने का अनुरोध किया गया, ताकि बाहर से आने वाले जायरिनों को किसी तरह की परेशानी न हो। मथुरापुर क्षेत्र में सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोरआयोजकों ने मथुरापुर क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई, नाला-नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के लिए समय से कार्य शुरू कराने की मांग रखी। साथ ही गलियों में लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने, बिजली के खंभों पर सुरक्षा के लिए पन्नी लपेटने और उर्स के दौरान मथुरापुर मार्ग पर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही। डीएम ने दिए जरूरी निर्देशडीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि दरगाह की ओर से लगाए जाने वाले सभी वॉलंटियर्स को पहचान पत्र जारी किए जाएं। पहले की तरह निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहे, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखी जाए, कचरा निस्तारण की बेहतर व्यवस्था हो और अग्निशमन व्यवस्था भी पूरी तरह मजबूत रखी जाए। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूदबैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसीएम, एसडीएम सदर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा दरगाह आला हजरत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:21 pm

युवक ने सास पर जहर देने का आरोप लगाया:पत्नी ने आरोपों को झूठा बताया, कहा- पति ने खुद खाया जहरीला पदार्थ

रामपुर में पत्नी को मायके से वापस लाने पहुंचे एक युवक ने अपनी सास पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, युवक की पत्नी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। पीड़ित मनोज, जो कोयला गांव का निवासी है, ने बताया कि उसकी शादी 15 जून 2020 को थाना कैमरी क्षेत्र के सिमलिया गांव की एक युवती से हुई थी। उनका एक बच्चा है और पत्नी दूसरी संतान की गर्भवती है। मनोज राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मनोज अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान उसकी सास ने गुस्से में दाल-चावल में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार रात करीब आठ बजे अस्पताल में भर्ती युवक ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले की शिकायत थाना भोट पुलिस से भी की गई है। उधर, युवक की पत्नी ने पति के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसका कहना है कि उसकी मां ने खाने में कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिलाया। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है, जिसके कारण वह मायके में रह रही है। उसका दावा है कि पति ने खुद ही कोई जहरीला पदार्थ खाया है और अब उसकी मां को झूठा फंसाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:21 pm

DIG बंगले के सामने निकला 6 फीट का सांप:सर्पमित्र ने एक मिनट में पकड़ा, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई

छतरपुर में गुरुवार को शहर के एक व्यस्त मार्ग पर लगभग 6 फीट लंबा नाग निकलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। यह घटना डीएफओ कार्यालय, डीआईजी बंगले और भाजपा कार्यालय के सामने हुई। मुख्य सड़क पर सांप को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक मिनट में सांप को पकड़ाघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल सर्पमित्र आकाश सिंह राठौर को मौके पर बुलाया। राठौर ने पहुंचते ही फुर्ती से कार्रवाई की और महज एक मिनट के भीतर नाग को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने पकड़े गए नाग को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सर्पमित्र की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और यातायात भी सुचारु रूप से चलने लगा। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र आकाश सिंह राठौर ने आम जनता से अपील की। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में अक्सर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को घबराना नहीं चाहिए और न ही उन्हें मारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि तुरंत डायल-112 या वन विभाग को सूचित करें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:21 pm

रेवाड़ी में पुलिस ने करवाई बदमाशों की पैदल परेड:SHO बोले- गाड़ी खराब हुई; ERV में बिठा खुद ऑटो से पहुंचा थाने

रेवाड़ी में फूड कार्नर संचालक से मारपीट के तीन आरोपियों की पुलिस ने अस्पताल से झज्जर चौक तक पैद परेड़ करवाई। शहर पुलिस की इस कार्रवाई को दुकानदारों और लोगों सड़क पर खड़े होकर देखते नजर आए। गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों पर पहले से 2-3 केस शहर थाना में दर्ज है। एसएचओ ने पैदल परेड से इंकार करते हुए कहा कि अस्पताल में अचानक हमारी गाड़ी खराब हो गई थी। जिस कारण पैदल अस्पताल से थाने के लिए निकल पड़े। जैसे ही ERV पहुंची तो तीनों को उसमें बिठाकर थाने पहुंचाया। जबकि वह खुद ऑटो में बैठकर थाने पहुंचा। आज सुबह दर्ज किया था केस जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह उस्मान ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह सरकुलर रोड पर फूड कॉर्नर चलाता है। बुधवार शाम को कमल, गोविंद और गजराज उसके पास खाना खाने आए और पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसका सामान फेंक दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। आरोपियों पर पहले से केस सिटी थाना एसएचओ सूबे सिंह ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर पहले से शहर थाने में 2 से 3 मारपीट के केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। जहां अचानक हमारी गाड़ी खराब हो गई। जिस पर मैने ERV को फोन किया और अस्पताल से पैदल थाने के लिए निकल पड़े। झज्जर चौक पर ERV पहुंचते ही तीनों आरोपियों को उसमें बिठाकर अस्पताल भेजा और खुद ऑटो में बैठकर थाने पहुंचा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:20 pm

कुंभ 2031 के मास्टर प्लान में छिवकी स्टेशन शामिल:प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर मुंबई, दक्षिण भारत की ट्रेनें आएंगी

कुंभ 2031 के लिए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे इसके लिए मास्टर प्लान तैयार रहा है। रेलवे की तैयारियों में प्रयागराज का छिवकी रेलवे स्टेशन सबसे अहम है। छिवकी रेलवे स्टेशन को देश के बड़े कनेक्टिविटी हब' के रूप में विकसित करने की तैयारी है। रेलवे ने छिवकी को मास्टर प्लान में शामिल किए जाने की घोषणा कर दी है। स्टेशन का रि-डेवलपमेंट होगा। नए प्लेटफार्म और अन्य सुविधाएं होंगी। नए प्लेटफार्मों को मानिकपुर तक बन रही तीसरी रेलवे लाइन से सीधे लिंक किया जाएगा। इससे मुंबई-जबलपुर की ट्रेनें सीधे आवागमन कर सकेंगी। दक्षिण भारत से आने वाली ट्रेनों को भी इसी दोनों प्लेटफार्म से चलाया जाएगा। हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर स्थित और प्रयागराज जंक्शन के बाद शहर का यह दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। मुंबई, जबलपुर समेत पूरे दक्षिण भारत से आने-जाने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को यहां की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यहां से श्रद्धालु सीधे अरैल स्नान के लिए जा सकेंगे और वापसी भी वहीं से होगी। प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ने से रेलवे प्रशासन के लिए इस रूट पर नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को यहां अतिरिक्त ठहराव भी दिया जा सकेगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:18 pm

लखनऊ अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:नगर आयुक्त तलब, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी पर यूपी समेत अन्य राज्यों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी लख़नऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड और दिल्ली समेत अन्य शहरों में सामने आए अग्निकांड व अवैध निर्माण के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने लखनऊ नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है और उनसे शहर में अवैध निर्माण व फायर सेफ्टी नियमों के अनुपालन को लेकर उठाए गए प्रभावी कदमों की रिपोर्ट पेश करने को कहा है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाल के अग्निकांडों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं हो रहा है और संबंधित अधिकारियों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई भी नहीं की गई। अदालत ने संकेत दिए कि यदि हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।लखनऊ अग्निकांड का लिया संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने 22 जून को लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई भीषण आग का विशेष रूप से संज्ञान लिया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। प्रारंभिक जांच में भवन में फायर सेफ्टी के गंभीर उल्लंघन, आपातकालीन निकास में खामियां और अवैध निर्माण जैसी बातें सामने आई थीं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर अदालत ने मामले को व्यापक सार्वजनिक सुरक्षा के मुद्दे के रूप में देखा। नगर निगम आयुक्त से मांगी विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उनसे पूछा जाएगा कि शहर में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अब तक क्या ठोस और प्रभावी कार्रवाई की गई है। अदालत यह भी जानना चाहती है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं। दिल्ली के तीन इलाकों में ग्राउंड सर्वे का आदेश अदालत ने तत्काल प्रभाव से आईआईटी दिल्ली के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित विशेषज्ञों की टीम गठित कर दिल्ली के साकेत, लाजपत नगर और मालवीय नगर में जमीनी सर्वे कराने का आदेश दिया है। टीम भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, फायर सेफ्टी और अवैध निर्माण की स्थिति का आकलन करेगी। कई राज्यों से भी मांगी जानकारी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों के संबंधित अधिकारियों से भी फायर सेफ्टी और अवैध निर्माण को लेकर रिपोर्ट मांगी है। अदालत का उद्देश्य यह जानना है कि स्थानीय निकायों ने भवन सुरक्षा मानकों को लागू करने के लिए क्या कदम उठाए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की क्या योजना है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब तक की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। अदालत ने टिप्पणी की कि यदि आवश्यक हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि केवल कागजी कार्रवाई नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार सुनिश्चित हो सके।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:17 pm

दिव्यांग परिवार मंत्री से मिलने 11 घंटे इंतजार करता रहा:दिलीप जायसवाल अनदेखा कर निकले, 4 लोगों की तीन महीनों से दिव्यांग पेंशन बंद

सीधी जिले के सर्किट हाउस में गुरुवार को एक दिव्यांग परिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से मिलने के लिए पूरे 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ग्राम कुचवाही के रहने वाले पंकज मिश्रा अपने चार दिव्यांग परिजन के साथ सुबह 11 बजे से सर्किट हाउस में बैठे थे। परिवार का आरोप है कि शाम सवा सात बजे जब प्रभारी मंत्री पहुंचे, तो उन्होंने आवेदन लेने के बजाय परिवार को अनदेखा कर दिया और आगे बढ़ गए। मौके पर मौजूद सीधी विधायक रीती पाठक ने दिव्यांग परिवार की परेशानी देखी, उनका आवेदन लिया और तुरंत कलेक्टर विकास मिश्रा को इस बात की जानकारी दी। कलेक्टर की सख्ती के बाद रात में खुला अस्पताल कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक खरे को फोन लगाया और परिवार की समस्या हल करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल खोलकर परिवार का काम शुरू किया गया। 3 महीने से बंद है पेंशन, चक्कर काट रहा परिवार पंकज मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में छह में से चार सदस्य दिव्यांग हैं, जिनमें से दो तो 100 फीसदी दिव्यांग हैं। पिछले तीन महीनों से उनकी दिव्यांग पेंशन बंद है। यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) नंबर न बनने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पंकज पिछले एक महीने से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मेडिकल बोर्ड की बैठक न होने से काम अटका हुआ था। हर बार गाड़ी किराए पर लाने में उनके एक हजार रुपए खर्च हो रहे थे। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहे अधिकारी इस पूरे मामले में जब सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे से बात की गई, तो उनका कहना था कि वे प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं और फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाएंगे। पीड़ित परिवार में पंकज कुमार मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुलेखा मिश्रा और रन्नू मिश्रा दिव्यांग हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:16 pm

कन्नौज में मेहंदीघाट सौंदर्यीकरण परियोजना का भूमि पूजन:मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के तहत 8.48 करोड़ से होगा विकास

कन्नौज में मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मेंहदीघाट का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 8 करोड़ 48 लाख की परियोजना का गुरुवार देर शाम 7 बजे भूमि पूजन किया गया। जिसमें जिले के दोनों मंत्री मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार मौजूद रहे। मंत्रियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन एवं आरती की। अतिथियों ने गंगा तट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के अंतर्गत घाट के जीर्णोद्धार, कल्चरल स्टेज, पर्यटक सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए लगभग 8.48 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां कपूर एंड टीम द्वारा भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। शाम के वक्त महादेवी घाट दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा, जिससे सम्पूर्ण घाट का वातावरण आध्यात्मिक बन गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस घाट का महत्व प्राचीन काल से रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र सुरक्षित एवं ऊंचा तटीय क्षेत्र होने के कारण मानव बसावट का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि सम्राट हर्षवर्धन भी इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। भविष्य में यहां वार्षिक साहित्य महोत्सव, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पठन-पाठन एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की संभावनाओं पर भी गंभीरता से कार्य किया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बन सके। इससे पहले वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें राज्य मंत्री असीम अरुण ने पीपल, राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने आम, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पाकड़, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सहजन और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने आंवला का पौधा रोपित किया।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:16 pm

दिल्ली बार काउंसिल चुनाव: एडवोकेट पीयूष दूसरी बार बने सदस्य:सबसे ज्यादा वोटों से जीते, 2018 में संभाल चुके सचिव और सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी

दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) चुनाव में एडवोकेट पीयूष गुप्ता ने सबसे अधिक मत हासिल कर दूसरी बार सदस्य निर्वाचित होकर नया रिकॉर्ड बनाया। समर्थकों के अनुसार, वह सबसे कम उम्र में दूसरी बार बार काउंसिल के सदस्य बनने वाले अधिवक्ताओं में शामिल हो गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में 21, 22 और 23 फरवरी को हुए चुनाव में 18 सामान्य, 5 महिला आरक्षित और 2 महिला सह-नामित (को-ऑप्शन) सीटों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 221 उम्मीदवार मैदान में थे। करीब 57 हाजर 200 मत पड़े और जीत के लिए 2 हाजर 323 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था। 7 मार्च से शुरू हुई मतगणना में बैलेट नंबर 128 पर चुनाव लड़ रहे पीयूष गुप्ता ने सबसे अधिक मत हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी भी निभा रहे पीयूष गुप्ता इससे पहले वर्ष 2018 में भी दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य चुने गए थे। वह बार काउंसिल के सबसे कम उम्र के सचिव और सह-अध्यक्ष (को-चेयरमैन) भी रह चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण और सहायता से जुड़े कई प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्तमान में पीयूष गुप्ता दिल्ली हाई कोर्ट में भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि यह जीत अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, पेशेवर मानकों को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए किए गए उनके कार्यों का परिणाम है। उनका मानना है कि कानूनी बिरादरी ने एक बार फिर उनके नेतृत्व और कार्यशैली पर भरोसा जताया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:16 pm

बुरहानपुर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली गुल रहेगी:कृषि उपज मंडी, मला लाइन समेत 20 से ज्यादा इलाकों में कटौती, हरीरपुरा फीडर पर मेंटेनेंस

बुरहानपुर में शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी हरीरपुरा फीडर पर आवश्यक रखरखाव का कार्य करेगी। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी कटौतीबिजली कंपनी के अनुसार, इस दौरान सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन, हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या अधिक हो सकती है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:15 pm

महोबा में बारिश के बीच धू-धू कर जली पल्सर बाइक:कीरत सागर के पास शॉर्ट सर्किट की आशंका

महोबा में गुरुवार देर शाम तेज बारिश के बीच एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। हैरानी की बात यह रही कि मूसलाधार बारिश के बावजूद बाइक धू-धू कर जलती रही। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, शहर की हिन्द टायर वाली गली निवासी राहुल वर्मा ने करीब तीन वर्ष पहले बजाज पल्सर आरएस-200 बाइक खरीदी थी। गुरुवार शाम मौसम का आनंद लेने के लिए वह बाइक से निकले थे। इसी दौरान बारिश तेज हो गई, तो उन्होंने कीरत सागर के पास एक दुकान के निकट बाइक खड़ी कर दी। बताया गया कि बाइक खड़ी करते ही उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। तेज बारिश के बावजूद आग लगातार भड़कती रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पास के हैंडपंप से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर बाइक के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:13 pm

लखनऊ में दयानन्द कन्या कॉलेज हॉल का लोकार्पण:भारत विकास परिषद की लोकमान्य शाखा ने किया नवीनीकरण

लखनऊ में भारत विकास परिषद, अवध प्रान्त की लोकमान्य शाखा द्वारा दयानन्द कन्या इंटर कॉलेज के नवनिर्मित और नवीनीकृत हॉल का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने यह लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ल ने की। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी, सदस्य और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लोकार्पण के अवसर पर पवन सिंह चौहान ने भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिषद जैसे सामाजिक संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचा रहे हैं। चौहान ने बताया कि परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही है। दयानन्द कन्या इंटर कॉलेज के हॉल का नवीनीकरण भी इसी सेवा भावना का परिणाम है। संगठन की जिम्मेदारी सेवा भाव का उदाहरण चौहान ने यह भी कहा कि इस परियोजना के लिए कोई सरकारी अनुदान नहीं लिया गया। यह कार्य परिषद के सदस्यों के सहयोग, समर्पण और जनभागीदारी से पूरा हुआ है। उन्होंने इसे समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। लोकमान्य शाखा के अध्यक्ष शंकर सरण अस्थाना और शाखा सचिव नवीन कुमार श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि परिषद भविष्य में भी शिक्षा और समाजहित से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर करती रहेगी। संगठन जनकल्याण के कार्य कर रही प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने भारत विकास परिषद को एक सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संगठन बताया। उन्होंने जानकारी दी कि परिषद अपने सदस्यों के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, सेवा और समाजोत्थान के क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य करती है। दयानन्द कन्या इंटर कॉलेज के हॉल का नवीनीकरण इसी सेवा संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:13 pm

BJP संगठन महामंत्री ने कोटा संभाग की संगठनात्मक बैठक ली:जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों को संदेश; कार्यकर्ताओं से मिलते रहें, संवाद करें, संगठन हमेशा रहेगा

कोटा में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय ने गुरुवार को संभाग की संगठनात्मक बैठक ली। करीब 3 घंटे चली बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संदेश दिया कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। हम रहें या न रहें, संगठन हमेशा रहेगा। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया- बैठक दो चरणों में हुई। पहले सत्र में पूर्व सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हुए। दूसरे सत्र में वर्तमान जनप्रतिनिधि, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री और मोर्चा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बूथ स्तर पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता बैठक में अजेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने, नियमित संवाद बनाए रखने और रात्रि प्रवास के जरिए से आमजन की समस्याएं जानने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से लगातार मिलते रहना चाहिए। आपस में संवाद करें, ताकि आपस में सामंजस्य बना रहे। कार्यकर्ताओं की बात को सुना जाए। कार्यकर्ताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को आमजन के साथ सुनने की अपील करते हुए कहा कि इससे नई जानकारियां मिलती हैं। समाज से जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' का समर्थन करते हुए देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने की बात कही। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें संगठन महामंत्री अजेय ने कहा- राष्ट्रवाद भाजपा की वैचारिक शक्ति है। युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के साथ सदस्यता अभियान का विस्तार करना आवश्यक है। आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ समितियों को सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, बूथ जीता, चुनाव जीता। बैठक में कोटा संभाग प्रभारी अलका मूंदड़ा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कालूराम मेघवाल, गोविंद रानीपुरिया, राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, उपाध्यक्ष छगन माहुर, प्रभारी अजीत मेहता, मानसिंह बारहठ, जिला सहप्रभारी सागर सोनी, स्नेहा काम्बोज, शंकरलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष कोटा देहात प्रेम गोचर, जिलाध्यक्ष बारां नरेश सिंह सिकरवार, जिलाध्यक्ष झालावाड़ हर्षवर्धन शर्मा, जिलाध्यक्ष बूंदी रामेश्वर मीणा, पूर्व मंत्री प्रभू लाल सैनी, बाबूलाल वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:11 pm

फूड सेफ्टी टीम ने स्ट्रीट फास्ट फूड पर लिए सैंपल:गंदगी मिली, मसाला, सॉस और कलर के लिए मोबाइल लैब में जांचे नमूने

भिंड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्ट्रीट फास्ट फूड दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। मोबाइल फूड लैब के साथ पहुंची टीम ने दुकानों में उपयोग किए जा रहे मसाले, सॉस और फूड कलर के नमूने लेकर मौके पर ही उनकी प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान कई दुकानों पर खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली और आसपास गंदगी भी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों को दिए स्वच्छता के निर्देशखाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने दुकानदारों को भोजन बनाने और परोसने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी डेट वाले किसी भी खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाए और सभी प्रतिष्ठानों का फूड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए। टीम ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों को रखने या पैक करने के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। फूड कलर के उपयोग को लेकर भी चेतायाअधिकारियों ने बताया कि फूड कलर का उपयोग केवल आवश्यकता होने पर और निर्धारित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। मोबाइल फूड लैब में मसाले, सॉस और फूड कलर के नमूनों की प्राथमिक जांच की गई, जबकि संदिग्ध नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है। लोगों को मिलावट पहचानने की दी जानकारीअभियान के दौरान मानसापूर्ण हनुमान मंदिर के सामने आम लोगों को खाद्य मिलावट की पहचान के प्रति भी जागरूक किया गया। विभाग की टीम ने पंपलेट वितरित कर बताया कि घर पर भी सरल तरीकों से खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की जा सकती है। कार्रवाई में फूड केमिस्ट आरती शिवहरे सहित खाद्य सुरक्षा विभाग का अमला मौजूद रहा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:11 pm

बीएसपी नेता के चचेरे भाई की करंट लगने से मौत:फरीदाबाद में पानी की मोटर चलाते समय हुआ हादसा, बहन के साथ रहता था युवक

फरीदाबाद में बीएसपी से मेयर का चुनाव लड़ चुकीं मनशा पासवान के चचेरे भाई की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-24 निवासी 36 वर्षीय रमेश चंद्र पासवान गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर नहाने के लिए पानी की मोटर चलाने गए थे। बताया गया है कि जैसे ही उन्होंने बिजली के बोर्ड में मोटर का तार लगाया, एक खुला बिजली का तार उनके हाथ के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाथरूम में पड़ा मिला युवक बीएसपी नेत्री मनशा पासवान ने बताया कि रमेश चंद्र उनके चचेरे भाई थे और उनके साथ ही सेक्टर-24 स्थित घर में रहते थे। घटना के समय वह अस्पताल में दवाई लेने गई हुई थीं। जब वह वापस घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि रमेश बाथरूम के पास जमीन पर पड़े हुए थे और उनके एक हाथ में मोटर का तार था। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनशा पासवान ने बताया कि रमेश चंद्र सेक्टर-24 स्थित शिवालिक कंपनी के पास चाउमीन और बर्गर की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करते थे। वह अविवाहित थे। उनके परिवार में चार भाई और एक बहन हैं, जो अलीगढ़ में रहते हैं। रमेश फरीदाबाद में मनशा पासवान के साथ रहते थे। पुलिस कर रही मामले की जांच वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-55 चौकी पुलिस को एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:10 pm

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक:8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुजरते काफिले के सामने आए 3 युवक; 120 की रफ्तार में थीं गाड़ियां

रतलाम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गडकरी के काफिले के सामने अचानक तीन ग्रामीण युवक आ गए। घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि हाईवे के बीच में खड़े तीन युवक गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल वाहन इन ग्रामीणों के बगल से गुजरते हुए दूसरी लेन से निकल गए। सड़क पर लगे नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया (NHAI) के कैमरों में इन गाड़ियों की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हुई है। ग्रामीण बोले- बच्चों को सड़क पार करा रहे थे वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की। युवकों की पहचान शांतिलाल पिता कंजी भाभर (32), नंदलाल भाभर पिता कैलाश भाभर (30) और दिनेश भाभर पिता रामचंद्र भाभर (30) के रूप में हुई है। ये सभी निमकोपाड़ा पलसोड़ी गांव के रहने वाले हैं। युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे हाईवे के दूसरी तरफ बने स्कूल में पढ़ते हैं। वे रोज बच्चों को सड़क पार कराते हैं। गुरुवार को भी वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, जिसके लिए वे गाड़ियों को रुकने का इशारा कर सड़क पार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री गडकरी के काफिले के यहां से गुजरने की कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:10 pm

‘सक्षम’ योजना के तहत सरकारी स्कूलों में नई उड़ान:दिल्ली सीएम ने शुरू की कई आधुनिक सुविधाएं; डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘सक्षम’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा और तकनीक से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। लाडली फाउंडेशन द्वारा हनीवेल टेक्नोलॉजी के CSR सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत AI इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, STEM इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू किए गए। सीएम ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित शिक्षा से तैयार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा दिल्ली सरकार भी सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक ढांचा विकसित कर रही है। AI स्मार्ट टॉयलेट, STEM लैब, डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान AI आधारित स्मार्ट स्कूल टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। सेंसर आधारित निगरानी, स्वच्छता मॉनिटरिंग और जल संरक्षण जैसी सुविधाओं से लैस ये स्मार्ट टॉयलेट छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बालिकाओं की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय में स्थापित STEM इनोवेशन लैब में छात्राओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्पेस साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी भविष्य की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक कंप्यूटर लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 छात्राओं को स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए हवाई यात्रा टिकट दिए कार्यक्रम के तहत करीब 3 हजार छात्राओं के लिए स्वास्थ्य पहल भी शुरू की गई। इसमें मेडिकल चेकअप, नेत्र परीक्षण, जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क चश्मे, डिवार्मिंग अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र शामिल हैं। सीएम ने STEM लैब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 छात्राओं को अमेरिका के अलबामा स्थित यूएस स्पेस एंड रॉकेट सेंटर में आयोजित स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए चयनित होने पर बधाई दी और उन्हें हवाई यात्रा टिकट प्रदान किए। इस अवसर पर सीएम ने शालीमार बाग में बिजली अवसंरचना के आधुनिकीकरण की परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही नगर निगम के 137 इलेक्ट्रिक प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:09 pm

पीलीभीत में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:खाने का लालच देकर स्कूल ले गया आरोपी, केस दर्ज

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक बच्ची को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर सरकारी विद्यालय के सुनसान परिसर में ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रोती-बिलखती हालत में घर पहुंची बच्ची पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान क्षेत्र निवासी गुलफाम उसे बहला-फुसलाकर दुकान से खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्ची को पास स्थित एक सरकारी विद्यालय में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर रोती-बिलखती हालत में घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घुंघचाई थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी गुलफाम के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घुंघचाई थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:09 pm

लखनऊ कैंट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा का दिलाया संकल्प:पंजाबी समाज के लोगों ने किया स्वागत; बोले - गौसेवा हर सनातनी का कर्तव्य

लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत किया गया। यह स्वागत एवं अभिनंदन समारोह सदर गुरुद्वारा साहिब के निकट आयोजित हुआ। व्यापारी और पंजाबी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन में धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारे लगाए। वहीं, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी हाथ में तलवार लेकर उद्घोष किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातनी पंजाबी महासभा के प्रमुख एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा के नेतृत्व में किया गया। समारोह के दौरान शंकराचार्य महाराज ने उपस्थित लोगों को गोरक्षा तथा 'गाय माता, राष्ट्र माता' के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गौधाम की स्थापना की मांग करते हुए गोरक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गौमाता की सेवा प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य अपने आशीर्वचन में शंकराचार्य महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा, गौसेवा और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और उनका संरक्षण प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। इसी अवसर पर उन्होंने पवन मनोचा को कैंट विधानसभा क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि घोषित किया। पवन मनोचा ने बताया कि समारोह में यूपी सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा, महामंत्री कपिल अरोड़ा, कैंट परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार, वरिष्ठ महामंत्री सचिन चड्डा, महामंत्री कुश अरोड़ा, रोहित पंजवानी, मनमोहन सिंह, मनोज सिंह (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), कार्तिकेय सिंह, अब्दुल्ला सिद्दीकी, प्रदेश सचिव सलमा सिद्दीकी, विवेक पहलवान, अभिषेक प्रताप सिंह, राजू यादव, मुकेश धानुक, सागर धानुक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:07 pm

शाजापुर में एबीवीपी ने मनाया 78वां स्थापना दिवस:पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में छात्र-छात्राओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

शाजापुर में एबीवीपी ने गुरुवार को अपना 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर परिषद की नगर कार्यकारिणी ने पंडित बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। दीपोत्सव के साथ गूंजे वंदे मातरम् के नारे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। गुरुवार शाम 5 से 6 बजे के बीच आयोजित हुए इस कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, छात्र-नेताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस दौरान कॉलेज परिसर में भारत माता के जयघोष और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए गए। 1949 से छात्र राष्ट्रवाद की अलख जगा रहा संगठन नगर मंत्री आयुष शर्मा ने संगठन का इतिहास बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनाती है। संगठन ने वर्ष 2026 में अपने सफर के 78वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों को याद किया। साथ ही सभी ने देश के विकास, छात्र हितों की रक्षा और सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया। शिक्षा, सेवा और संस्कार का मूल मंत्र कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एबीवीपी आज देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो केवल छात्र राजनीति नहीं बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता है। संगठन अपने मूल मंत्र 'शिक्षा, सेवा और संस्कार' के साथ छात्र शक्ति को समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ गरिमापूर्ण तरीके से हुआ।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:07 pm

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास:वामन अवतार और सूर्यवंश-चंद्रवंश की महिमा का वर्णन, श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ मनाया उत्सव

रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा व्यास पं. दुर्गा प्रसाद तिवारी ने अपने प्रवचनों में भगवान वामन अवतार, सूर्यवंश-चंद्रवंश और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पं. तिवारी ने कहा कि भगवान वामन का अवतार धर्म की स्थापना, दान, विनम्रता और अहंकार त्याग का संदेश देता है। राजा बलि के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्चे समर्पण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सूर्यवंश और चंद्रवंश की परंपरा का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और आरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक विप्र भवन, समता कॉलोनी में हो रही है, जहां श्रद्धालु नियमित रूप से पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:04 pm

लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार का निरीक्षण:बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को एक्टिव रखने के निर्देश, पार्किंग का काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों और बरसात में जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों एवं कश्मीरी मोहल्ला स्कूल में चल रहे काम का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चकबस्त में निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सबसे पहले कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर का निरीक्षण किया। यहां नगर निगम जोन-1 का जोनल कार्यालय तथा भूमिगत दो मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण न होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।उन्होंने संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे 31 अगस्त तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। साथ ही अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बारिश लेकर पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्थाएं परखी नगर आयुक्त ने बारिश के दौरान जलभराव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जोन-1 स्थित घसियारी मंडी, वजीरगंज, जोन-6 स्थित सरकटा नाला तथा जोन-3 स्थित हार्डिंग-2 पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर पंपिंग स्टेशन क्रियाशील पाए गए। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान पंपिंग स्टेशनों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान सीडीओ लखनऊ प्रफुल्ल कुमार शर्मा, चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा भी मौजूद रहे। कश्मीरी मोहल्ला स्कूल के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश निरीक्षण क्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कश्मीरी मोहल्ला स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:03 pm

आगरा सुभाष बाजार हादसा...इंतजार और तलाश के 30 घंटे:परिजनों में बढ़ रहा रोष, दो दिन से बाजार भी पूरी तरह से बंद

आगरा के सुभाष बाजार हादसे को 30 घंटे गुजर चुके हैं। ये 30 घंटे महिला की तलाश और उसके मिलने के इंतजार में गुजरे हैं। मगर, अब तक न तो 60 वर्षीय महिला गंगा देवी का पता चला और न ही बाजार खुला है। परिजनों का धैर्य भी जवाब दे रहा है। कई बार गुस्से का उबाल आया लेकिन पुलिस के समझाने पर समझ भी गए। अब विस्तार से पढ़िए...बुधवार दोपहर को बारिश के दौरान सुभाष बाजार जामा मस्जिद के पीछे नाले के ऊपर राधा स्वामी क्लॉथ स्टोर नाम से बनी दो मंजिला कपड़े की दुकान भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दुकानदार तुलाराम, उनका पौत्र कृष्णा, एक कर्मचारी लाला के अलावा खरीदारी करने आईं सैंया के नगला तेजा निवासी लखनऊ में तैनात सिपाही अनीता, उनकी मां गंगा देवी और डेढ़ साल की बेटी अनन्या दब गईं। बुधवार को बारिश के दौरान नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। ऐसे में दुकान नाले में समा गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के व्यापारी नाले की तरफ दौड़े और कुछ ही देर में महिला सिपाही और उसकी बेटी को बाहर निकाल लिया। बाद में तुलाराम को भी निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कृष्णा और लाल को भी बाहर निकाल लिया। गंगा देवी का अब तक नहीं चल सका है। बुधवार रात लगभग एक बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद रोक दिया गया। गुरुवार सुबह 6 बजे से फिर से महिला की तलाश शुरू की गई। तब तक महिला के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। गुरुवार को भी सुबह से देर रात तक तलाश जारी रही। इस बीच लगभग एक किमी के दायरे में नाले को खंगाला गया। घटनास्थल से लेकर यमुना में खुल रहे नाले के मुहाने तक सफाई कर्मचारियों ने इसे खंगाला। जेसीबी से कई जगह कचरा भी हटाया। इस बीच प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन आदि विभागों की टीमें डेरा डाले रहीं। शाम तक जब महिला का सुराग नहीं लगा तो परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने रोते-बिलखते जाम लगाने की कोशिश की। मगर, पुलिसकर्मियों के समझाने पर वे रुक गईं। इधर, घटना के बाद से सुभाष बाजार बंद है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:03 pm

सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:बाउंड्री वॉल तोड़ी, निर्माण किया ध्वस्त, दो गांवों में डवलप की जा रही थी

सोनीपत में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह के नेतृत्व में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार, प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। गुरुवार को गांव रायपुर और गांव बड़वासनी की राजस्व संपदा में विकसित की गई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। इस अभियान के तहत, गांव रायपुर की राजस्व संपदा में गढ़ शहजहानपुर की आबादी के पास और गांव बड़वासनी की राजस्व संपदा में ईवान फार्म के पास लगभग पांच एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से छह चारदीवारी, एक निर्माणाधीन ढांचा और डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील डीटीपी अजमेर सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा प्रदान नहीं की जाती है, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने सलाह दी कि भूखंड खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। अवैध कॉलोनियों में निर्माण की अनुमति नहीं डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग जिले के सभी क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रख रहा है। यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, जिला नगर योजनाकार कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-15, सोनीपत में संपर्क किया जा सकता है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:02 pm

पटवारी 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:विदिशा में जमीन बंटवारे और नामांतरण के लिए मांगा घूस

विदिशा जिले के नटेरन में पदस्थ पटवारी संदीप यादव को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर एक किसान से पारिवारिक भूमि के बंटवारे, नामांतरण और फौती (विरासत) के प्रकरणों में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, काठी मोहल्ला, लवकुश मार्ग निवासी प्रमेन्द्र धाकड़ ने 6 जुलाई को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नटेरन तहसील में पदस्थ पटवारी संदीप यादव उनके भूमि संबंधी प्रकरणों के निपटारे के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। रंगे हाथ रुपए लेते हुए पकड़ालोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तहसील कार्यालय के पीछे स्थित पटवारी के निजी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपए लेते समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी संदीप यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले की निगरानी में की गई। ट्रैप दल का नेतृत्व निरीक्षक कविन्द्र सिंह चौहान ने किया। टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी सहित लोकायुक्त के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:02 pm

आरंग में नहीं खुलेगी प्रीमियम शराब दुकान:पीआईसी बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से खारिज, पार्षद बोले- सड़क-पानी चाहिए, नई शराब दुकान नहीं

आरंग नगर पालिका परिषद की प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में मौजूद सभी पीआईसी सदस्यों ने एकमत होकर इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। सदस्यों का कहना था कि आरंग में नई शराब दुकान खोलने से शहर का माहौल खराब होगा और इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा। बैठक के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले समेत सभी पीआईसी सदस्यों ने प्रस्ताव का विरोध किया। उनका कहना था कि आरंग एक शांत और सांस्कृतिक नगर है। यहां पहले से शराब की दुकानें मौजूद हैं, ऐसे में प्रीमियम शराब दुकान खोलने की कोई जरूरत नहीं है। इससे लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी और सामाजिक माहौल भी बिगड़ सकता है। विकास चाहिए, विनाश नहीं: पीआईसी पीआईसी सदस्यों ने कहा कि नई शराब दुकान खुलने से युवाओं के भविष्य पर गलत असर पड़ेगा। नशे की लत बढ़ने के साथ-साथ अपराध की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उनका कहना था कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर का विकास करना है, न कि ऐसी व्यवस्था को बढ़ावा देना जिससे समाज पर बुरा असर पड़े। बैठक में यह भी कहा गया कि नगर पालिका लोगों को बेहतर सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करती है। इसलिए जनता की भावनाओं को देखते हुए प्रीमियम शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जा सकती। पीआईसी सदस्यों ने साफ कहा कि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं लेंगे। आरंग के लोग नई शराब दुकान नहीं चाहते, इसलिए इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। बैठक का यह फैसला सामने आने के बाद शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पीआईसी के फैसले का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने राजनीति से ऊपर उठकर शहर और युवाओं के हित में फैसला लिया है। उनका मानना है कि इससे साफ संदेश गया है कि आरंग नगर पालिका विकास से जुड़े कामों को प्राथमिकता देगी और ऐसे फैसलों का समर्थन नहीं करेगी, जिनसे सामाजिक माहौल प्रभावित हो।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 9:01 pm

महासमुंद में बायो-मेडिकल वेस्ट डंपिंग की जांच के आदेश:नगर पालिका अध्यक्ष बोले- जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई

महासमुंद नगर पालिका परिषद के तुमाड़बरी स्थित मणिकंचन (एसएलआरएम) सेंटर के डंपिंग यार्ड में कथित तौर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल का बायो-मेडिकल वेस्ट डंप किए जाने के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने निष्पक्ष और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, करीब तीन ट्रैक्टर बायो-मेडिकल अपशिष्ट डंपिंग यार्ड में फेंका गया था। नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला उन्होंने कहा कि खुले स्थान पर बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का उल्लंघन है, जिससे संक्रमण फैलने और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ सकता है। CMO को दिए तत्काल जांच के निर्देश अध्यक्ष ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को घटनास्थल का पंचनामा तैयार करने, सभी सबूत सुरक्षित रखने और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को भेजने को कहा गया है। विरोध के बावजूद डंपिंग का आरोप प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के संबंधित प्रभारी के विरोध के बावजूद मेडिकल कॉलेज से जुड़े बायो-मेडिकल वेस्ट को डंपिंग यार्ड में फेंका गया। अध्यक्ष ने कहा कि यदि यह तथ्य सही पाए जाते हैं तो यह बेहद गंभीर लापरवाही है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जांच में आरोप सही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा बायो-मेडिकल वेस्ट के अवैध निस्तारण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा घटना न हो, इसके लिए उठाए जाएंगे कदम उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके। खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन गौरतलब है कि दैनिक भास्कर डिजिटल में डंपिंग यार्ड में मेडिकल कॉलेज का करीब तीन ट्रैक्टर बायो-मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं। अब पूरे मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:58 pm

महापौर बोली-घाघ हो गये हैं विद्युत विभाग के अधिकारी:अघोषित कटौती को लेकर बैठक,चेताया-सुधर जाएं,नहीं तो मुख्यमंत्री से शिकायत कर हटवा दूंगी

अंबिकापुर शहर में लगातार बिजली की अव्यवस्था और अघोषित कटौती को लेकर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने CSPDCL के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। महापौर ने पूरे शहर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक बुलाई थी। बैठक में महापौर ने कहा कि आप लोग घाघ हो गए हैं। व्यवस्था नहीं सुधरी तो शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। महापौर की बैठक में निगम के सभी 40 वार्डों के पार्षद सहित CSPDCL के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे। ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए महापौर ने कहा कि पूरे गर्मी लोग अघोषित कटौती से परेशान रहे। गर्मी में ओव्हरलोड बताया जा रहा था। अब बारिश में भी अघोषित कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती पर जनता का फूट रहा गुस्सा महापौर ने कहा कि मैं 2004 से जनप्रतिनिधि हूं, बिजली कर ऐसी अव्यवस्था अब तक नहीं देखी। दुबारा इस तरह की गंभीर समस्या आती है तो हम सभी पार्षद एकत्र होकर सीएम से मिलेंगे। ऐसे लापरवाही कर्मचारियों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। महापौर ने कहा कि पार्षदों सहित लोगों से वार्डों में अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। बारिश में भी यही समस्या होने के कारण बिजली कंपनी के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है। महापौर बोली-सुधर जाओ वरना हटवा दूँगीमहापौर ने अधिकारियों से कहा कि “आप लोग बड़े घाघ हो गए हैं. जनता परेशान हैं, लेकिन आपकी कार्यशैली में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। अब व्यवस्था सुधार लीजिए, नहीं तो मुख्यमंत्री से शिकायत कर आपको यहां से हटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से नगर निगम की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कई वार्डों में समय पर पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही, जिससे नागरिकों को बिजली और पानी दोनों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने बताई तकनीकी खामियां बैठक में विद्युत विभाग के एई राकेश जायसवाल ने तकनीकी कारणों और सुधार कार्यों का हवाला देते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। बैठक में महापौर ने स्पष्ट कर दिया कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर सुधार दिखाई देना चाहिए। स्थिति नहीं बदली तो पूरे मामले को राज्य सरकार के समक्ष उठाएगा। निगम नहीं उपलब्ध करा पाया जमीन शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नगर निगम और बिजली कंपनी आमने-सामने हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के लिए चार सब स्टेशन स्वीकृत हैं, जिसके लिए राशि भी स्वीकृत है। नगर निगम सब स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस कारण नये सब स्टेशन नहीं बन पा रहे हैं। शहर के मुख्यमार्गों की बिजली व्यवस्था को अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया है। इससे शहर के उलझे तारों का जाल हटाया जाएगा। हालांकि इसमें समय लगेगा। मुख्य समस्या सब स्टेशनों की कमी है। अधिकारियों का कहना है कि ओव्हरलोड के कारण तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:57 pm

जैसलमेर में निर्माण हटाने खिलाफ धरने पर पहुंचे रविंद्र भाटी:बोले-गरीबों का आशियाना उजाड़ना स्वीकार नहीं; हर स्तर पर लड़ेंगे लड़ाई

जैसलमेर में नगर परिषद द्वारा हाल ही में किए गए अतिक्रमण हटाने के अभियान से प्रभावित परिवारों से मिलने गुरुवार को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित बस्तियों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और बेघर हुए बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की समस्याएं सुनी। भाटी ने कहा कि वर्षों से रह रहे वास्तविक भूमिहीन गरीबों के मकान और निर्माण हटाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक हर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। कार्रवाई को बताया अन्यायपूर्णजनसभा को संबोधित करते हुए भाटी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की शिकायतों के बाद वे खुद जमीनी स्थिति देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास वर्षों पुराने राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बिजली कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृतियां हैं, उन्हें अचानक भू-माफिया की तरह बेदखल करना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रशासन पर लगाया दोहरे मापदंड का आरोपभाटी ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन नरमी बरतता है, जबकि गरीबों की जीवनभर की पूंजी पर बुलडोजर चला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों को हजारों बीघा जमीन आवंटित की जाती है, लेकिन गरीबों को उनके छोटे से आशियाने से भी वंचित किया जा रहा है। अवैध कब्जों के नहीं, गरीबों के पक्ष मेंविधायक ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी भूमि घोटाले या माफिया गतिविधि के समर्थक नहीं हैं। यदि कोई अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों से अपने पुराने दस्तावेज सुरक्षित रखने को कहा, ताकि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाकर उनके सम्मानजनक पुनर्वास की मांग की जा सके। ये था मामला नगर परिषद ने हाल ही में बाड़मेर रोड, एयरपोर्ट रोड और सुदासर क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 400 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से लगभग 300 कच्चे-पक्के अवैध निर्माण हटाए गए। इसके साथ ही नई बस्तियों में चिह्नित अवैध कब्जों पर लाल निशान लगाकर उन्हें हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह के अनुसार, जहां बृजराज सिंह कॉलोनी विकसित की जानी है, वहां किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:56 pm

बागपत में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी:डीएम ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद करने के दिए आदेश

बागपत में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 10 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय 10 जुलाई को बंद रहेंगे। फिलहाल अवकाश एक दिन के लिए घोषित किया गया है। मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है या बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:56 pm

सीएम योगी 432 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे:131 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 86 का लोकार्पण; विधायक के पिता की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432.70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। सोहावल विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 217 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे सोहावल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में 269.39 करोड़ रुपये की 131 परियोजनाओं का शिलान्यास और 163.30 करोड़ रुपये की 86 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को नई गति देना है। शिलान्यास होने वाली प्रमुख योजनाओं में मऊ में वृहद गो संरक्षण केंद्र, बीकापुर और सुचितागंज की पेयजल योजनाएं, सोहावल व तारून में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, विद्यालयों का उच्चीकरण तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और राजकीय पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना शामिल है। वहीं लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, पर्यटन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय महाविद्यालय, ड्राइवर हाउस और निरीक्षण गृह जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बीकापुर क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे बस्ती के लिए रवाना होंगे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:54 pm

सनातन नहीं...सत्ता से बाहर हुए नेताओं की राजनीति खतरे में:मंत्री संजय निषाद बोले- औरंगजेब की सोच वालों के विचार सनातन से कैसे मिलेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद गुरुवार दोपहर बलिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, सनातन धर्म पर कोई संकट नहीं है, बल्कि सत्ता से बाहर हो चुके नेताओं की राजनीति संकट में है। साथ ही दावा किया कि 2027 के चुनाव से पहले एनडीए में और दल शामिल होंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात और सनातन धर्म पर आए संकट को लेकर पूछे गए सवाल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा क्या इस्लाम धर्म मानने वाले आज सनातन धर्म को स्वीकार करते हैं? जिसकी विचारधारा औरंगजेब की हो, जिसमें बाप को जेल में डालकर, भाई का कत्ल कर गद्दी पर बैठने की सोच हो, वह सनातन की विचारधारा से कैसे मिल सकता है? मंत्री ने कहा- सनातन की परंपरा में भगवान राम निषादराज और सुग्रीव को गले लगाते हैं, बाली और रावण का वध करते हैं, जबकि भरत 14 वर्ष तक खड़ाऊं रखकर उनके लौटने का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं और इस्लामिक विचारधारा वाले लोग सनातन विचारधारा में कभी नहीं मिल सकते। डॉ. निषाद ने कहा कि कहीं कोई धर्म खतरे में नहीं है। खतरे में वे राजनेता हैं, जिन्हें जनता ने वोट देकर सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरक्षण और नौकरियां लूटने का काम करते रहे हैं और अब बयानबाजी करके इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ओबीसी और एससी वर्ग की नौकरियों को लेकर भी अपनी बात रखी। 2027 के चुनाव पर बोले- एनडीए का विस्तार होगा 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए में नए दलों के शामिल होने के सवाल पर डॉ. निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की है। जो भी दल इस सोच के साथ काम करना चाहते हैं, उनका एनडीए में स्वागत है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पहले अलग चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वे वापस आ गए। उनका दावा था कि ऐसे कई नेता अभी भी विपक्ष में हैं, जो एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। डॉ. निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों और मुगलों ने कानून बनाकर कमजोर वर्गों की जमीन-जायदाद छीनी थी। बलिया की धरती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्रांतिकारियों की भूमि रही है, जहां एक ओर राष्ट्रपुत्र अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अंग्रेजों का साथ दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी राजनीति में ऐसे लोग हैं, जो गरीबों के हिस्से का अधिकार नहीं मिलने देना चाहते।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:54 pm

अभाविप ने प्रयागराज में 78वां स्थापना दिवस मनाया:राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने 9 जुलाई को प्रयागराज में अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गुरुवार को प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में 'राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस' के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, शिक्षा के महत्व और संगठन की विचारधारा से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कार्यकर्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, जबकि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी विशिष्ट अतिथि रहे। शिवम सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी 77 वर्षों की ध्येय यात्रा पूरी कर 78वें वर्ष में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि परिषद आज विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल और तकनीकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। शिवम सिंह ने यह भी बताया कि संगठन प्रत्येक विद्यार्थी तक सेवा, संगठन और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। महानगर अध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल स्थापना दिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि अभाविप शैक्षणिक परिसरों के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी सकारात्मक भूमिका निभा रही है। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा 'सूरज' ने कहा कि अभाविप की आवाज़ आज देश के युवाओं की आवाज़ बन चुकी है। उन्होंने बताया कि संगठन छात्र हितों से जुड़े हर मुद्दे पर मज़बूती से खड़ा रहता है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय प्रयास करता है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:54 pm

फोनपे से पेमेंट का झांसा देकर 1.55 लाख की ठगी:अशोकनगर पुलिस ने राजस्थान से आरोपियों को पकड़ा, टाटा पंच जब्त

अशोकनगर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। चंदेरी थाना पुलिस ने फोनपे से रकम ट्रांसफर करने का झांसा देकर 1.55 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में राजस्थान के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चंदेरी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रसन्न यादव से खुद को पर्यटक बताकर संपर्क किया। उन्होंने फोनपे से 1.05 लाख रुपए भेजने का भरोसा दिलाया और बदले में नकद राशि ले ली। अगले दिन जब प्रसन्न यादव बैंक पहुंचे, तो उनका खाता संदिग्ध राशि आने के कारण फ्रीज मिला। इसके बाद साइबर ठगी का खुलासा हुआ। इसी तरीके से आरोपियों ने ग्राम खैरा निवासी सचिन लोधी से भी 50 हजार रुपए की ठगी की। दोनों मामलों में कुल 1.55 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। राजस्थान से आरोपी गिरफ्तारमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू जिले से देवेंद्र यादव, शुभम यादव और मनीष जाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों जितेश यादव और पवन मेघवाल के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल की गई टाटा पंच कार भी जब्त कर ली है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के ऑनलाइन भुगतान के भरोसे नकद राशि न दें। किसी भी संदिग्ध साइबर लेनदेन की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:54 pm

आवास विकास परिषद का बड़ा एक्शन:सेवानिवृत्त अफसरों से होगी करोड़ों की वसूली, विभागीय जांच को बोर्ड की मंजूरी

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने विभागीय अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का फैसला किया है। गुरुवार को हुई परिषद की 276वीं बोर्ड बैठक में अनियमितताओं के मामलों में करोड़ों रुपये की वसूली, ग्रेच्युटी जब्त करने और विभागीय जांच चलाने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में वृंदावन योजना में संपत्तियों के निस्तारण में गड़बड़ी के मामले में सेवानिवृत्त संपत्ति प्रबंधक के.डी. शर्मा से 83.40 लाख रुपये की वसूली उनके सेवानिवृत्ति लाभ और पेंशन से किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकरण में सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक राम नरेश पाल से 24.02 लाख रुपये की वसूली तथा सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक उम्मेद सिंह की ग्रेच्युटी जब्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड ने मुरादाबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक निर्माण कार्य में 78.59 लाख रुपये की असमायोजित अग्रिम राशि के मामले में तत्कालीन अवर अभियंता अरुण कुमार के खिलाफ सिविल सर्विस रेगुलेशंस के तहत विभागीय जांच शुरू करने की स्वीकृति भी दी। वहीं जौनपुर की कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संबंधित अभियंताओं से 65.82 लाख रुपये की वसूली सिविल लायबिलिटी के रूप में करने का फैसला लिया गया। हालांकि, फर्रुखाबाद की लोहियापुरम योजना से जुड़े मामले में सेवानिवृत्त प्रभारी संपत्ति प्रबंधक पवन कुमार उपाध्याय को वित्तीय क्षति का कोई प्रमाण न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच बिना दंड समाप्त करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े कई प्रस्ताव भी मंजूर किए गए। परिषद के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से 60 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) देने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानीय भत्ते (कन्वेयंस अलाउंस) में वृद्धि, अधिशासी अभियंताओं की सेवा शर्तों में संशोधन तथा अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति के लिए दो वर्ष की अनिवार्य नॉन फील्ड जॉब की शर्त में शिथिलता देने का भी फैसला लिया गया। साथ ही परिषद की योजनाओं में पर्यटन इकाइयों के लिए होटल उपयोग की नई प्रक्रिया और अयोध्या की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:51 pm

उज्जैन की होटल पीताम्बरा रेसिडेंसी सील:फायर सेफ्टी अधिकारी के साथ की थी मारपीट, नगर निगम की कार्रवाई का परिजनों ने किया विरोध

उज्जैन में महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा स्थित होटल पीताम्बरा रेसिडेंसी को गुरुवार को नगर निगम ने सील कर दिया। यह कार्रवाई फायर सेफ्टी अधिकारी के साथ मारपीट की घटना के एक दिन बाद की गई। इस दौरान होटल संचालक के परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। कार्रवाई शुरू होते ही होटल संचालक के परिवार की महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई निष्पक्ष प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक दिन पहले हुए विवाद के बाद दबाव बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। महिलाओं ने बताया कि होटल के नीचे उनका आवास है, जहाँ छोटे बच्चे भी मौजूद थे। इसके बावजूद पूरे भवन को खाली कराकर सील कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने पहले समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन जब विरोध नहीं थमा तो महिलाओं को वहाँ से हटाकर कार्रवाई पूरी कराई गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान होटल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परिवार का दावा है कि फायर सेफ्टी निरीक्षण के दौरान विवाद की शुरुआत अधिकारियों के कथित अभद्र व्यवहार से हुई थी। उनका कहना है कि इसी दौरान गुस्से में आकर उनके बेटे विकास अरोनया ने फायर अधिकारी पर हाथ उठा दिया था। परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद पूरे मामले को एकतरफा कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे आदिवासी समाज से हैं और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फायर सेफ्टी निरीक्षण के दौरान सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी विकास अरोनया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:49 pm

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:5 दिन पहले लगाया था रेप का आरोप, युवक ने शादी से किया था इंकार

प्रतापगढ़ में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक 20 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के मसवन गांव का है। परिजनों के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में युवती ने लगभग 5 दिन पहले संग्रामगढ़ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। बताया गया कि युवती कुछ समय से अपने ननिहाल संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसेमर गांव में रह रही थी। तहरीर देने के बाद परिजन उसे वापस घर ले आए थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसने घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:49 pm

जबलपुर में दमकल वाहन खराब, बाल्टी से बुझाई आग:जबलपुर में साइकिल दुकान के टपरे में लगी आग, नागरिकों ने संभाली कमान

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में बिग बाजार साउथ एवेन्यू मॉल के पास एक साइकिल दुकान के टपरे में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण आग बुझाने में असमर्थ रही। दमकलकर्मी बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते दिखे। यह स्थिति देखकर मौके पर मौजूद नागरिकों ने स्वयं मोर्चा संभाला और आग को पूरी तरह बुझाया। इस घटना से नगर निगम के फायर विभाग की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि दमकल वाहनों को स्टेशन से रवाना करने से पहले उनकी तकनीकी जांच नहीं की जाती। खराब और अनुपयोगी गाड़ियों को आपात स्थिति में भेजने से जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। ऐसी लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों ने आग बुझाने में अपने एकजुट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मांग की है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। वहीं सहायक फायर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि दमकल विभाग आग बुझाने में कामयाब रहा है । और जो टीम स्थल पर पहुंची थी उन्होंने पूरी तरह आग पर काबू पाया है ।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:46 pm

गोरखपुर इनरव्हील क्लब की नई टीम ने ली शपथ:सीमा बनीं अध्यक्ष, जरूरतमंद बेटियों को दी सिलाई मशीन और पढ़ाई के लिए फीस

गोरखपुर के इनरव्हील क्लब की ओर से गुरुवार की शाम 5 बजे से पद-ग्रहण-समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने अपने दायित्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को ईमादारी से निभाने का शपथ लिया। प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति से हुई। उसके बाद सभी मेंबर्स ने मिलकर इनरव्हील क्लब की प्रार्थना की। फिर निवर्तमान अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने अपना पदभार विधिवित तरीके से नई अध्यक्ष सीमा भगत को कॉलर पहनाकर, हैमर देकर पूरा किया। सत्र की शुरुआत जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता, टॉपर्स को सम्मान और पुस्तक विमोचन के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक चेयरमैन मधु कमानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर मंकेश्वर नाथ पाण्डेय मौजूद रहें। नई अध्यक्ष ने टीम का परिचय दिया नवागत अध्यक्ष सीमा भगत ने अपने सत्र की योजनाओं को और सेवा कार्यों को अपने उद्बोधन में प्रस्तुत करते हुए अपनी टीम की घोषणा सदन में की, जिसमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष विथिका माथुर, सचिव परमप्रीत कौर, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, एडीटर पूर्वी नरायन पाण्डेय, आई०एस०ओ० आभा भगत और अपनी कार्यकारिणी को सदन के सामने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने सबको पिन लगाया। जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए क्लब की ओर से सेवा कार्य में वनवासी छात्रावास में वित्तीय मदद, चार लड़कियों को सिलाई मशीन दिया गया, दो लड़कियों के शिक्षा के लिए फीस की मदद की गयी। टॉपर्स को सम्मानित किया इसके अलावा राम नरायन लाल कन्या इण्टर कालेज, रामदेई कन्या इण्टर कालेज, अभयनन्दन इण्टर कालेज के हाईस्कूल में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। शक्तिता मासिक पत्रिका का विमोचन हुआ समारोह में क्लब की ओर से प्रकाशित शक्तिता मासिक पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों से कराया गया। इसके बाद अपने सम्बोधन में, विशिष्टि अतिथि मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने इनरव्हील क्लब के द्वारा लगातार किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने इसे विश्व का पहला अनूठा संस्थान बताया। इस अवसर पर विशेष रूप से हनी श्रीवास्तव, सकुन मोदी, शोभा अग्रवाल, रशिम जुनेजा, कुसुम जालान, पल्लवी, कविता निभानी इत्यादि उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:45 pm

जोधपुर में जल्द खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट:सरकार ने दी मंजूरी, ठगी के मामलों का जल्द होगा निपटारा

जोधपुर में डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के परामर्श से जोधपुर में एक विशेष साइबर कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह नया न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) स्तर का होगा। साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में जल्द होंगे निपटारे जोधपुर में इस विशेष कोर्ट के शुरू होने से अब स्थानीय पुलिस और साइबर सेल द्वारा पकड़े गए ऑनलाइन ठगों, डेटा हैकर्स और सोशल मीडिया अपराधियों के मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। जिससे पीड़ित आम जनता को जल्द राहत मिल सकेंगी। क्योंकि साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में तकनीकी उलझनों के चलते न्याय मिलने में देरी होती है। ऐसे में इसी समस्या को दूर करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज मुकदमों का तेजी से निपटारा करने के लिए इस कोर्ट का सृजन किया गया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:44 pm

हिसार के RPF सब-इंस्पेक्टर हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद:9 महीने जेल में रहेगा शरण देने वाला, सात आरोपी रिहा किए गए

हिसार में करीब छह वर्ष पुराने आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार शर्मा हत्याकांड में हिसार की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जास्मिन शर्मा की कोर्ट ने मुख्य आरोपी हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के मोठ लुहारी गांव निवासी संदीप उर्फ बांगरू को हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन करावास व 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह भी माना कि घटना अचानक हुए विवाद का परिणाम थी, इसलिए अन्य आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिए सामूहिक उद्देश्य सिद्ध नहीं हो सका। हालांकि उनको अन्य आरोपों में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है लेकिन सात आरोपियों की हिरासत अवधि, उस सजा से ज्यादा थी जिसके कारण उनको रिहा कर दिया गया। आरोपियों को शरण देने वाले को 9 महीने की सजा आरोपियों को शरण देने के आरोप में बुडाखेड़ा गांव निवासी मुकेश उर्फ मुडा को नौ माह की सजा सुनाई है जबकि वह दो दिन जेल में रहा, इस कारण संदीप उर्फ बांगरू के साथ जेल में भेज दिया गया। अन्य दोषियों में आदमपुर निवासी दीपक उर्फ ढेलिया, खेड़ा गांव निवासी पवन उर्फ मोदी, मतलोडा गांव निवासी अमित उर्फ मिता, नलवा गांव निवासी जय भगवान उर्फ सोनू, भिवानी के साई रेवाड़ी गांव निवासी दिनेश उर्फ फौजी और जींद के खरकरामजी गांव निवासी सुनील उर्फ शीला, जींद के जुलाना गांव निवासी प्रियवर्त उर्फ कुकी को नौ माह से दो साल तक की सजा सुनाई है लेकिन ये सभी पौने दो साल से छह साल तक पहले ही इस केस में न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं, जिस कारण इनको रिहा कर दिया गया। गैर कानूनी गतिविधि की सूचना पर पहुंचे थे सब-इंस्पेक्टर मामले के अनुसार, 18 मई 2020 की शाम आरपीएफ चौकी उकलाना को सूचना मिली थी कि उकलाना रेलवे स्टेशन और भूना रोड रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन पर 5-6 संदिग्ध युवक बैठे हैं और किसी गैरकानूनी गतिविधि की तैयारी में हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई मनीष शर्मा, सिपाही सतीश कुमार और विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता सतीश कुमार के अनुसार, पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम संदीप, पवन उर्फ मोदी, सुनील उर्फ शीला और दिनेश उर्फ फौजी बताए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी और हथियार निकाल लिए। इसी दौरान एक आरोपी ने कहा कि खेल खत्म करो, एक केस और भुगत लेंगे। देसी कट्‌टे से छाती में मारी गोली आरोप है कि संदीप उर्फ बंगरू ने देसी कट्टा निकालकर एसआई मनीष शर्मा की छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े, जबकि आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिकारी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 186, 332, 353, 120-बी, 147, 148 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:44 pm

आगरा के ताजगंज में 22 भवन सील:8000 वर्ग मी. अवैध कॉलोनी ध्वस्त, बिना नक्शा पास के कराया जा रहा था निर्माण

आगरा में अवैध निर्माणों पर आगरा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। ताजगंज-प्रथम वार्ड में 22 निर्माणों को सील किया गया। साथ ही एक अनाधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार नौबरी रोड स्थित प्राची गार्डन में संजय अग्रवाल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के 22 भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और सभी 22 भवनों को सील बंद कर दिया गया। वहीं बाद पुल के पास गुरु कृपा स्कूल के निकट मौजा-बाद में गोपाल सोलंकी द्वारा लगभग 8000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां बिना ले-आउट पास कराए प्लाटिंग कर सड़कें और नाली का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण ने अधिनियम की धारा-27 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से सड़कों को उखाड़कर कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सहायक अभियन्ता और अवर अभियन्ता के नेतृत्व में सुपरवाइजर सहित प्रवर्तन टीम और सचल दस्ता मौके पर मौजूद रहा। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और प्लाटिंग को गिराया गया। एडीए का कहना है कि शहर में बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माणों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ताजगंज क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और बहुमंजिला भवनों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भवन स्वामियों से अपील की गई है कि निर्माण से पहले प्राधिकरण से नक्शा अवश्य पास कराएं। अन्यथा निर्माण सील करने के साथ ही ध्वस्तीकरण और मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:43 pm

जोधपुर में आधे शहर में 12-जुलाई को नहीं आएगा पानी:13-14 जुलाई को कई इलाकों का सप्लाई शेड्यूल बदलेगा; लाइनों का होगा मेंटेनेंस

जोधपुर के आधे से अधिक शहर में 12 जुलाई को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार- ग्रीष्मकालीन जल भंडारण जलाशयों के साथ-साथ फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई व मेंटेनेंस काम के कारण यह निर्णय लिया गया है। PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- शहर के सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे खिसका दिया गया है। इन इलाकों में बदला पानी की सप्लाई का शेड्यूल कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस: इन क्षेत्रों में 12 जुलाई को होने वाली सप्लाई अब 13 जुलाई और 13 जुलाई की सप्लाई 14 जुलाई को होगी। झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस: सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रहेगी। इसके बाद यहां 13 जुलाई की सप्लाई 14 जुलाई को और 14 जुलाई की सप्लाई 15 जुलाई को की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:42 pm

लखनऊ में डेढ़ लाख रिश्वत मांगने पर दरोगा सस्पेंड:बोला- सैलरी से गुजारा नहीं होता; पीड़ित का दावा- बेटे को पीटा, 25 हजार लेकर छोड़ा

रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद पर विवेचना के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल ऑडियो में एसआई यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि सैलरी से गुजारा नहीं हो पाता है। वीडियो सामने आने के बाद हुए निलंबित, एसीपी को जांच लखनऊ पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वायरल ऑडियो-वीडियो थाना रहीमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या-59/2026 की विवेचना के दौरान अभियुक्त पक्ष से रुपये मांगने के आरोपों से संबंधित प्रतीत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई गुड्डू प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच एसीपी अलीगंज को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता बोला- बेटे को उठाकर ले गए, 25 हजार लेकर छोड़ा संयुक्त पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित विष्णु कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके भाई से जुड़े धोखाधड़ी के मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई गुड्डू प्रसाद लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। 17 मई 2026 को उनके बेटे शांतनु द्विवेदी को घर से उठाकर थाने ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में 25 हजार रुपए लेने के बाद उसे छोड़ा गया। घर पहुंचकर महिलाओं से की, डेढ़ लाख मांगे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि एसआई कई बार घर पहुंचे। महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और रात में दरवाजा पीटकर परिवार को डराया। दरोगा ने पहले दो लाख और बाद में डेढ़ लाख रुपए देने का दबाव बनाया। पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों के समर्थन में वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया है। पहले भी की थी शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप विष्णु कुमार का कहना है कि उन्होंने 27 जुलाई 2026 को भ्रष्टाचार निवारण इकाई और कंट्रोल रूम में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि इसी वजह से आरोपी दरोगा के हौसले बढ़ गए और परिवार लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई लखनऊ पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो-वीडियो की सत्यता और रिश्वत मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:41 pm

बुजुर्ग पुजारी को लाठी से बुरी तरह पीटा, VIDEO:गले में गमछा डाल गली में घसीटा; कुरुक्षेत्र में चौराहे पर फेंककर युवक फरार

कुरुक्षेत्र जिले के अढ़ोनी गांव में 80 साल के पुजारी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी से लाठी मंगवाकर पुजारी को मार-मारकर अधमरा कर दिया। इससे भी आरोपी का मन नहीं भरा, तो आरोपी बुजुर्ग के गले में कपड़ा (गमछा) डालकर गली में घसीटते हुए चौराहे पर फेंककर फरार हो गया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। बुजुर्ग पुजारी के साथ हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के लोगों ने उनको तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस हमले में उनकी एक टांग टूट गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह कर रहे थे पूजा-पाठ सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुजारी योगीराज रोज की तरह शिव मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पूजा-पाठ और आरती करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही पंकज अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा। पंकज मंदिर के सामने ही पीर की मजार पर बैठता है। पत्नी से मंगवाई लाठी, फिर पीटा आरोप लगाया कि पंकज ने आते ही पुजारी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वहां पहुंचने के बाद अपनी पत्नी से लाठी मंगवाई। इसके बाद उसने बुजुर्ग पुजारी पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लाठी के जोरदार प्रहार से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि इस हमले में पुजारी की टांग टूट गई। गले में कपड़ा डालकर घसीटा आरोपी का दोस्त इंद्र भी उसके साथ था। आरोपी ने मार-मारकर पुजारी को अधमरा कर दिया। फिर पुजारी के गले में कपड़ा (परना) डाला और गली में घसीटते हुए चौराहे पर लाकर फेंक दिया। इसके बादआरोपी गांव से फरार हो गए। पुजारी करीब 2 घंटे तक चौराहे पर ही तड़पता रहा। सुबह खून देखकर लोग पहुंचे सुबह करीब 6 बजे मंदिर के आसपास खून पड़ा मिला, लेकिन पुजारी मंदिर में कहीं नहीं थे। लोग खून के निशान का पीछा करते हुए चौराहे तक पहुंचे और पुजारी को तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही वे भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को बुलाया। CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी उन्होंने तुरंत मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज देखने पर पूरी वारदात सामने आ गई। अब तक यह नहीं पता कि आरोपी ने पुजारी पर हमला क्यों किया। उन्होंने बताया कि पुजारी शांत स्वभाव के हैं और पूरे मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-पाठ का काम करते रहते हैं। हालांकि रंजिश की बात भी सामने आ रही है। गांव वालों के कहने पर पुजारी सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पुजारी पहले भी कई साल तक इसी मंदिर में रहकर गए थे। कुछ समय बाद वे यहां से चले गए थे। बाद में गांव वालों के आग्रह पर दोबारा मंदिर में रहने और सेवा करने आए थे। आरोप लगाया कि पंकज पहले भी लोगों से विवाद करता रहा है। उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें रही हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच- रणधीर सिंह थाना सदर थानेसर के SHO रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सरपंच से घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। पुजारी के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:41 pm

हिम्मतसिंह हत्याकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार:अपहरण कर की थी हत्या; 10 आरोपी पहले पकड़े जा चुके

उदयपुर में करीब 15 दिन पहले अपहरण कर एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इन्हें पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी नारायणलाल और शंकरलाल गमेती को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार ​कर चुकी है। बता दें कि सुखेर थाना क्षेत्र में 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) का कुछ बदमाशों ने अपहरण किया था। फिर सुनसान जगह ले जाकर हिम्मत सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों सहित करणी सेना हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। पिकअप में पटककर ले गए और बेरहमी से पीटा जानकारी के अनुसार- मावली निवासी हिम्मत सिंह 26 जून को कार से कैलाशपुरी गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके हिम्मत सिंह एक महिला का इंतजार कर रहे थे। करीब 10 मिनट बाद बिना नंबर की सफेद पिकअप आई और उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में से 7 से 8 बदमाश उतरे। बदमाश ने लाठियों और पत्थरों से कार के कांच तोड़ दिए और हिम्मत सिंह को लाठियों से बेरहमी से पीटा। फिर पिकअप में पटककर अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद हिम्मत सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को भीलों का बेदला के पास की पहाड़ियों पर हिम्मत सिंह का शव पड़ा मिला था। यह खबर भी पढ़ें... उदयपुर में प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण, हत्या:महिला से मिलने गए थे; पहाड़ी पर मिला शव; पुलिस ने महिला सहित 4 को किया डिटेन उदयपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की अपहरण कर हत्या कर दी गई। सुखेर थाना क्षेत्र में 26 जून को मावली निवासी हिम्मत सिंह सोलंकी (45) महिला मित्र का कैलाशपुरी में इंतजार कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:36 pm

सरस डेयरी प्लांट को जमीन सुपुर्द:भटेवर के खालातोड़ गांव में राजस्व विभाग ने किया सीमांकन, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की भटेवर पंचायत के खालातोड़ गांव में सरस डेयरी प्लांट के लिए राजस्व विभाग ने जमीन का सीमांकन कर उसे डेयरी को सुपुर्द कर दिया है। यह जमीन मुख्य सड़क के पास स्थित है और इसका रकबा करीब 50 बीघा है। सरस डेयरी प्लांट के लिए लगभग 50 बीघा जमीन आवंटित की गई थी। डेयरी के अधिकारियों और कार्मिकों ने पूर्व में राजस्व विभाग से इस जमीन का सीमांकन कर कब्जा सुपुर्द करने की मांग की थी। इसी मांग के तहत गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमीन का सीमांकन कार्य शुरू किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेश चन्द्र वढ़ेरा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार छिपा, वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी धर्मराज बड़गौता और सरस डेयरी के प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे। सीमांकन के दौरान गांव के कुछ लोगों ने कुछ देर के लिए धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि इस जमीन को पशुओं के चरने के लिए आरक्षित रखा जाए और डेयरी प्लांट को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए। हालांकि, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, वृत्ताधिकारी और थानाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद राजस्व कर्मचारियों ने सीमांकन का काम फिर से शुरू किया। इस दौरान पूरे इलाके का ड्रोन कैमरे से सर्वे भी करवाया गया। सीमांकन और आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद जमीन डेयरी के प्रतिनिधियों को सुपुर्द कर दी गई। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए खेरोदा थानाधिकारी सुरेश विश्नोई, वल्लभनगर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर, चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र ढाका सहित दोनों थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:35 pm

महम में मतदाता गणना प्रपत्रों का 66% डिजिटलाइजेशन पूरा:SDM विपिन कुमार के बीएलओ को निर्देश, 14 जुलाई तक पूरा करें काम

रोहतक जिले में महम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। अब तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में 66 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। वीरवार को एसडीएम कार्यालय, महम में महम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी विपिन कुमार ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य 14 जुलाई, 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पंजीकृत सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से पहुंचाए जाएं। प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध डिजिटलाइजेशन कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 125 बूथों पर डिजिटलाइजेशन का कार्य 70 प्रतिशत से अधिक विपिन कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 217 बूथों में से 125 बूथों पर डिजिटलाइजेशन का कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। वहीं, 90 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों, बीएलओ और डेटा एंट्री ऑपरेटरों के समन्वित प्रयासों से अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। शेष बूथों पर भी निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएलओ को किया सम्मानित बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। बूथ संख्या-35 के बीएलओ सुनील कुमार को उनके बूथ पर 1,389 मतदाता होने के बावजूद 7 जुलाई तक 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूरा करने पर रिटर्निंग अधिकारी विपिन कुमार ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसडीएम विपिन कुमार ने सभी बीएलओ से आह्वान किया कि वे पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं समयबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाएं। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, शुद्ध एवं अद्यतन रूप से दर्ज करना है। बैठक में सुपरवाइजर राकेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:34 pm

मैहर में स्कूल बसों की जांच,5 वाहनों के चालान बने:इमरजेंसी गेट ब्लॉक करने पर लगा 5000 का जुर्माना; 17 जुलाई तक चलेगा अभियान

मैहर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 8 जुलाई से 17 जुलाई तक स्कूल बसों की जांच का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के शुरुआती दो दिनों के भीतर ही कुल 12 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से नियमों का उल्लंघन करने वाली 5 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देशन में जांच, दूसरे दिन 4 बसें मिलीं अनफिट एसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी विक्रम पाठक और उनकी टीम ने अभियान के दूसरे दिन बुधवार को 9 स्कूल बसों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान 5 बसें तो सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप सही पाई गईं, लेकिन 4 बसों में कमियां मिलने पर उनके खिलाफ चालान काटा गया। इन चार बसों में से तीन पर 500-500 रुपए और एक बस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। आपातकालीन द्वार के सामने लगा दी सीट, नपा ने वसूला जुर्माना अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को भी यातायात पुलिस ने 3 स्कूल बसों को रोककर चेक किया। इस दौरान एक बस में गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी गेट) के ठीक सामने सीट लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ मानते हुए पुलिस ने बस पर 5 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया। साथ ही मौके पर ही उस सीट को हटवाकर इमरजेंसी गेट का रास्ता साफ कराया गया। अन्य दो बसें जांच में पूरी तरह ठीक मिलीं। नियमों की अनदेखी पर मिलेगी सख्त सजा यातायात पुलिस ने जिले के सभी स्कूल संचालकों और बस चालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि वे सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग द्वारा तय किए गए सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी वाहनों का समय पर फिटनेस टेस्ट कराने और बसों में रखे सुरक्षा उपकरणों (जैसे फायर एक्स्टिंग्विशर और फर्स्ट एड बॉक्स) को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि 17 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर गाड़ी जब्त करने जैसी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:33 pm

100 फीसदी मूंग के लिए धरने का चौथा दिन:नर्मदापुरम में सिर भरते हुए नर्मदा घाट पहुंचे किसान, जल सत्याग्रह किया

समर्थन मूल्य पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन जारी है। धरने के चौथे दिन किसान संघ ने नर्मदा में जल सत्याग्रह किया। करीब दो घंटे तक किसान नेताओं ने नर्मदा मैया में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन दिया। जल सत्याग्रह के बाद किसान वापस अपने धरनास्थल पर आए, और पुन; अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया। पीपल चौक से पोस्ट ऑफिस घाट नर्मदा नदी तक किसान नेता सर भरते (जमीन पर लेटकर) पहुंचे। किसान संघ के मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान के नेतृत्व में मां नर्मदा के दर्शन, प्रणाम कर जल सत्याग्रह शुरू किया। शांतिपूर्वक सत्याग्रह चला। मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष दीवान ने बताया कि मप्र सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है, लेकिन प्रतिदिन किसान परेशान है। सरकार ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे किसानों का कल्याण होता नहीं दिख रहा है। सरकार 100 प्रतिशत मूंग खरीदे अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन भी करेंगे। किसानों ने मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे ने बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया। जो कि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पानैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा। यह रहे उपस्थित भारतीय किसान संघ के सत्याग्रह में प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला सहमंत्री रजत दुबे, प्रचार प्रसार प्रमुख शिवमोहन सिंह, लखनलाल राजपूत, रेवक सिंह, नबाब सिंह, श्रीराम दुबे, मोरसिंह राजपूत, श्यामशरण तिवारी,सुनील पटैल,लालजीराम रघुवंशी,राजेश साध,ओमप्रकाश महालहा, जगदीश कुशवाह, सुभाष साध लक्ष्मीनारायण यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:33 pm

26वीं राज्य स्तरीय शालेय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता:फुटबॉल और बॉक्सिंग स्पर्धाओं में प्रदेशभर के खिलाड़ी होंगे शामिल, आयोजन की तैयारियां पूरी

रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 12 से 15 जुलाई तक 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्कूली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता बालक 15 और 17 वर्ष तथा बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में आयोजित होगी। वहीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता बालक 14, 17 और 19 वर्ष तथा बालिका 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए नेताजी सुभाष स्टेडियम (बॉक्सिंग रिंग), नलघर चौक में होगी।विभिन्न आयु वर्गों में होंगे मुकाबलेस्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेलों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:31 pm

महम में एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ अरेस्ट:किसान क्रेडिट कार्ड की एंट्री के लिए मांगे ₹1.20 लाख, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

रोहतक के महम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SVACB) रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश कुमार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण के लिए आवश्यक भूमि रिकॉर्ड (फर्द जमीन) में एंट्री करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹1.20 लाख की अवैध रिश्वत मांगने का आरोप है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मिली शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता अपनी जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने के लिए सभी दस्तावेज लेकर तहसील लाखन माजरा के हल्का पटवारी सुरेश कुमार के पास गया था। पटवारी को ऑफलाइन रिकॉर्ड में इंद्राज कर अपने हस्ताक्षर से सत्यापित करना था। पटवारी ने किसान से मांगे थे एक लाख बीस हजार रुपए आरोपी पटवारी ने इस सरकारी कार्य के बदले ₹1.20 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद SVACB, रोहतक की टीम ने एक योजनाबद्ध ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान पटवारी सुरेश कुमार को शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि मौके से बरामद कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारी : चावला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ब्यूरो का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। डॉ. चावला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने जनता से भी रिश्वत मांगने वालों की तुरंत शिकायत करने का आग्रह किया।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:24 pm

नरसिंहपुर में पुल पार करते युवक नदी में बहा:पुलिस ने निकाला शव, एक दिन पहले घर जाने के लिए निकला था

नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पाणाझिर नदी से निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार शाम को भारी बारिश के दौरान रपटा पुल पार करते समय युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। ग्राम नादिया का रहने वाला 32 वर्षीय लखन लोधी बुधवार को अपनी बाइक से घर से निकला था। उसी शाम और रात को इलाके में भारी बारिश हुई, जिससे बिलहरा-नादिया मार्ग पर बना पाणाझिर नदी का रपटा पुल पानी में डूब गया। जब लखन देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह उसकी बाइक रपटा पुल पर ही खड़ी मिली, जिससे उसके बहने का शक गहरा गया। होमगार्ड और पुलिस ने निकाला शव बाइक मिलने के बाद तुरंत पुलिस और होमगार्ड की टीम को खबर दी गई। खोजबीन के दौरान गुरुवार को डोभी के पास पाणाझिर नदी में लखन का शव तैरता हुआ मिला। होमगार्ड प्लाटून कमांडर वीरेंद्र सूर्यवंशी ने शव की पहचान लखन के रूप में की। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि युवक ने बाढ़ के तेज बहाव में भी रपटा पुल पार करने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:23 pm

नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू:फर्रुखनगर में प्रिंसीपल बोले-31 जुलाई अंतिम तिथि, 28 नवंबर को होगा एग्जाम

गुरुग्राम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आमंत्रित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभिभावक बिना किसी शुल्क के अपने बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण पंवार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने अभिभावकों से किसी भी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में न आने और स्वयं या विद्यालय की सहायता से निःशुल्क आवेदन करने की अपील की। 31 जुलाई तक किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करता है। विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकें, वर्दी और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी निर्धारित नियमों के अनुसार निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। प्राचार्य ने यह भी बताया कि कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन पूरा करने का आग्रह किया। आवेदन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर, फर्रुखनगर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:21 pm

मंडला में उफनती नर्मदा में कूदा युवक, VIDEO:SDRF के रेस्क्यू के दौरान बड़े रपटा पुल से लगाई छलांग; तीन दिन से तलाश जारी

मंडला जिले में मां नर्मदा पर बने बड़े रपटा पुल से मंगलवार को नदी में छलांग लगाने वाले एक युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच, गुरुवार को इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक उफनती नदी में कूदता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। जवानों के सामने ही आंखों से ओझल हुआ युवक सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुल के बॉक्स गर्डर पर खड़ा है और अचानक नीचे उफनती हुई नर्मदा नदी में कूद जाता है। नदी का बहाव इतना तेज था कि छलांग लगाने के कुछ ही सेकेंड के भीतर वह पानी में बह गया और जवानों की आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद से ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू करने पहुंचे थे जवान, तभी लगाई छलांग यह पूरी घटना मंगलवार की है, जब युवक पुल की सुरक्षा रेलिंग को पार करके नीचे बॉक्स गर्डर पर जा पहुंचा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीईआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए एक जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान जब सुरक्षा उपकरणों के साथ उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। कई किलोमीटर के दायरे में चलाया सर्च ऑपरेशन एसडीईआरएफ कमांडेंट हेमराज परस्ते ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से ही कई टीमों को बोट के साथ रेस्क्यू में लगाया गया है। बुधवार को सहस्रधारा क्षेत्र और गुरुवार को जिलहरी घाट सहित तिंदनी गांव के आसपास के नदी के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि, पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। अंधेरा होने की वजह से गुरुवार शाम को अभियान रोकना पड़ा, जिसे शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। पिछले साल भी इसी जगह से किया गया था सुरक्षित रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल जुलाई के महीने में भी यही युवक ठीक इसी जगह (बॉक्स गर्डर) पर पहुंच गया था। तब एसडीईआरएफ के जवानों ने एक बेहद कठिन और सूझबूझ भरे ऑपरेशन के जरिए उसे सुरक्षित बचा लिया था। इस बार भी जवानों ने पूरे सुरक्षा उपायों के साथ उसे बचाने की कोशिश की थी, लेकिन युवक ने उन्हें मौका नहीं दिया। इस घटना के बाद रपटा पुल की सुरक्षा व्यवस्था और इसके संवेदनशील हिस्सों तक आम लोगों की आसान पहुंच को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यह खबर भी पढ़ें… नर्मदा पुल के पिलर के बीच पहुंचा युवक:रेंगकर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम, तेज बहाव के बीच करीब 45 मिनट में किया रेस्क्यू मंडला में महाराजपुर को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पुल पर बुधवार दोपहर 1 बजे से एसडीईआरएफ की टीम ने पौन घंटे तक जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दरअसल, एक व्यक्ति पुल की रेलिंग से उतरकर पिलर के बीच की खाली जगह में चला गया। माहिष्मती घाट पर तैनात होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस के जवान ने यह दिखा और तुरंत इसकी सूचना एसडीईआरएफ कंट्रोल रूम को दी। पढ़ें पूरी खबर

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:20 pm

पूर्व IPS बीपी अशोक बोले- चांटे मारना कानूनन गलत:कहा- SSP मेरठ को फिर ट्रेनिंग लेने की जरूरत

“अवैध भीड़ को हटाने की एक प्रक्रिया है। उसमें कभी अवैध बल प्रयोग की आवश्यकता नहीं होती। उचित बल प्रयोग करके भी भीड़ को हटाया जा सकता है।” ये कहना है पूर्व IPS डॉ. बीपी अशोक का जिन्होंने बुधवार को मेरठ में दलित समाज के प्रदर्शनकारियों के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना खासकर एसएसपी अविनाश पांडेय द्वारा की गई मारपीट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर सवाल खड़े करते हुए एसएसपी मेरठ को दोबारा ट्रेनिंग करने की नसीहत दे डाली है। 24 घंटे के भीतर यह दूसरे पूर्व आईपीएस अधिकारी की प्रतिक्रिया थी जिसने एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय की कार्यवाही को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन से शिकायत की तो पूर्व आईपीएस डा. बीपी अशोक ने सोशल मीडिया पर आकर पुलिस सिस्टम पर सवालिया निशान लगा दिया। पूर्व आईपीएस ने कहा कि कलेक्ट्रेट के बाहर दलित समाज का यह धरना उन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर था जो महिलाओं के साथ हो रही हैं। रोहटा का ललिता गौतम हत्याकांड हो या फिर गंगानगर में 13 साल की बच्ची के साथ हुई घटना। वह अपनी बात कह भी नहीं पाए थे कि पुलिस वहां पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को चाटे मारने शुरु कर दिए। डा. अशोक ने कहा कि चाटे मारना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। चाटे मारने का सीधे सीधे अर्थ अपमान करना है। प्रदर्शनकारियों से निपटने का कानून में प्रावधान डा. अशोक ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनकारियों से निपटने का कानून में प्रावधान है। पुलिस पहले अपील करती है। पानी फेंका जा सकता है। इसके बाद स्मॉग कैंडल का भी उपयोग किया जा सकता है। यहां पुलिस कई लोगों को हिरासत में ले चुकी थी। इसके बावजूद कानून तोड़ने की नौबत आ गई। जबकि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा का जिम्मा उसे हिरासत में लेने वाले पर होता है। यहां हिरासत में लेकर ही अपमानित किया गया। पुलिस प्रशिक्षण को लेकर खड़े किए सवालपूर्व आईपीएस ने कहा कि पुलिस का कृत्य गैरकानूनी है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रशिक्षण ठीक से किया है तो आसानी से समझा जा सकता है कि यह प्रशिक्षण में कहीं नहीं आता। पुलिस रेग्यूलेशन एक्ट में, भारतीय संविधान में किसी को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं दिया गया। अनुच्छेद-21 और अनुच्छेद-14 में यह स्पष्ट है। पुलिस को न्याय का अधिकार नहीं है। ट्रेंड लोगों को तो इस तरह की बर्बरता का अधिकार ही नहीं है। पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग डा. अशोक ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताया है। साथ ही इसके लिए दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की है। इसके अलावा उन्होंने यूपी पुलिस को दोबारा से प्रशिक्षण दिये जाने की वकालत की है। ताकि इस तरह की स्थिति प्रदेश में कहीं भी खड़ी ना हो। इसमें जिला स्तर के पुलिस अधिकारियों, एसएसपी तक को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पीआर यानि पब्लिक रिलेशन प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा है। अगर अफसर के जनता से अच्छे रिलेशन हैं तो जनता उसे देखते ही खुद ब खुद संभल जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:17 pm

घी-दही, पनीर की फर्मों पर 16.78 लाख का जुर्माना:जांच में सभी सैंपल घटिया स्टैंडर्ड पाए गए, मिलावटी घी पर सबसे ज्यादा जुर्माना

बाड़मेर में शुद्ध आहार मिलावट अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में अमानक पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अलग-अलग फर्मों से लिए गए घी, क्रीम, दही और पनीर के सैंपल जांच में नॉन स्टैंडर्ड पाए गए, जिसके बाद कोर्ट ने 11 फर्मों पर कुल 16.78 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जिलेभर से लिए गए थे खाद्य पदार्थों के सैंपल जानकारी के अनुसार, बीते दिनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बाड़मेर जिले के अलग-अलग स्थानों से घी, तेल, दूध, नमकीन और पनीर के सैंपल लिए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए जोधपुर लैब भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सभी सैंपल नॉन स्टैंडर्ड (अमानक) पाए गए। कोर्ट में पेश किए गए मामले जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने इन मामलों को न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 11 फर्मों पर जुर्माना लगाने का फैसला दिया। 11 फर्मों पर 16.78 लाख का जुर्माना कोर्ट ने कुल 11 फर्मों पर 16.78 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सीएमएचओ डॉ. विष्णु राम बिश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद सभी संबंधित फर्मों पर जुर्माना लगाया गया है और आगे भी मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:17 pm

नशे में टल्ली होकर जमीन पर लुढ़के हेडमास्टर, VIDEO:ग्रामीणों से कहा- फालतू बात मत करो, पटककर मारूंगा; डीईओ ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था और स्कूल के बाहर जहां जूते-चप्पल बाहर रखे थे, वहीं जमीन पर लेट गया। हेडमास्टर ने बच्चों और ग्रामीणों से नशे की हालत में गाली-गलौज की। वहां मौजूद ग्रामीणों ने हेडमास्टर को समझाया तो कहने लगा फालतू बात नहीं करना। मुझसे बात मत करना। ग्रामीणों ने जब कहा वीडियो कलेक्टर के पास पहुंच जाएगा। इस पर हेडमास्टर धमकाते हुए कहा पटककर मारूंगा। क्या कर लोगे मेरा। ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत हेडमास्टर का नाम हरिनंदन सिंह है। वह रामानुजनगर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खोरखोरीपारा में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड हैं। सूरजपुर डीईओ ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मामला रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राइमरी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार (9 जुलाई) को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल में वे बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज कर रहे थे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए। जब ग्रामीणों ने कहा कि आप स्कूल के हेडमास्टर हैं। बच्चे आपके ऊपर आश्रित हैं और आप स्कूल शराब के नशे में आए हैं। बच्चों पर इसका बुरा असर होगा। इस पर हेडमास्टर ने फालतू बात नहीं करना। मेरे से बात मत करना। इसी बीच ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेज देंगे तो गाली-गलौज करते हुए कहा, पटककर मारूंगा। क्या करोगे मेरा। ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल ग्रामीणों ने नशे की हालत में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह का जमीन पर लेटे हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में हेडमास्टर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। वे नशे में बच्चों की चप्पलों पर ही सिर रखकर सो गए थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक को मिली। इसके बाद उन्होंने रामानुजनगर बीईओ अवधेश कुमार साहू को जांच के लिए स्कूल भेजा। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच में हेडमास्टर के नशे की हालत में स्कूल आने और बच्चों व शिक्षकों से गाली-गलौज करने की बात सही पाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि हरिनंदन सिंह लंबे समय से इस स्कूल में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हेडमास्टर के शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतें की जा चुकी हैं। डीईओ ने किया सस्पेंड बीईओ ने जांच रिपोर्ट तुरंत सूरजपुर डीईओ को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी डीईओ लता बेक ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय प्रतापपुर रखा गया है। प्रभारी डीईओ ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षकों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ……………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक...VIDEO: छात्राओं के सामने की गाली-गलौज, प्रिंसिपल ने रोका तो बोला-ईश्वर ने दिया है अधिकार, थाने ले गई पुलिस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है। स्कूल के स्टाफ ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:15 pm

सूरजपुर में खनिज विभाग ने 5 मिनी ट्रक जब्त किए:खड़गवां में बिना अनुमति रेत ढो रहे वाहनों पर कार्रवाई

सूरजपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर विकासखंड के खड़गवां क्षेत्र से 5 मिनी ट्रक जब्त किए हैं। बिना वैध अनुमति और दस्तावेजों के रेत परिवहन करते पकड़े गए वाहनों को प्रतापपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज विभाग को लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर के निर्देश पर विभाग की टीम ने खड़गवां क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया, जहां पांच मिनी ट्रक अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिले। बिना अनुमति रेत ढो रहे थे वाहन जांच के दौरान सभी वाहन बिना वैध अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी मिनी ट्रकों को जब्त कर लिया। पुलिस को सौंपे गए वाहन जब्त किए गए वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतापपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहन मालिकों और संचालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। रेत माफियाओं में मचा हड़कंप कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कई क्षेत्रों में रेत परिवहन करने वाले वाहनों ने अपना रूट बदल दिया है या परिवहन अस्थायी रूप से रोक दिया है। प्रशासन ने दी चेतावनी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:11 pm

जगराओं में 265 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार:तरनतारन से लग्जरी कार से नशा सप्लाई करने आए थे, दो दिन के रिमांड पर लिया

लुधियाना ग्रामीण पुलिस के सीआईए (CIA) स्टाफ ने तरनतारन जिले के रहने वाले दो शातिर तस्करों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन, एक लाइसेंसी .32 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। तस्कर मारुति सियाज़ कार में सवार होकर हेरोइन की एक बड़ी खेप सप्लाई करने जगराओं पहुंचे थे। सीआईए स्टाफ के सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में रूटीन गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि तरनतारन जिले के गांव सैदो के रहने वाले दो युवक कुलबीर सिंह और जगनदीप सिंह उर्फ जगन मोगा की तरफ से सियाज़ कार में सवार होकर जगराओं में नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। दोनों जीटी रोड पर नाकाबंदी कर दबोचे आरोपी इस सटीक इनपुट के आधार पर सीआईए स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुसर काउंके के पास जगराओं-मोगा जीटी रोड पर विशेष नाकाबंदी कर दी। कुछ ही समय बाद मोगा की तरफ से आ रही संदिग्ध सियाज़ कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जब पुलिस टीम द्वारा कार की गहनता से तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके साथ ही दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी; बड़े खुलासे की उम्मीद थाना सदर जगराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड हासिल किया है। एसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि वे हेरोइन की यह खेप तरनतारन या सीमा पार से कहाँ से लेकर आए थे और जगराओं में इसे किन्हें सप्लाई करना था

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:08 pm

गुरुग्राम में मानसून के लिए GMDA की हेल्पलाइन शुरू:जलभराव की फोटो वॉट्सएप पर भेजें, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव और अन्य नागरिक समस्याओं से राहत दिलाने के लिए 247 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह सेवा उसकी एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली का हिस्सा है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से शहरवासी दिन-रात किसी भी समय जलभराव, पेयजल, सीवरेज, सड़क, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि नागरिक मानसून सीजन में 1800-180-1817, 0124-4753555 और 9870201817 पर 24 घंटे कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 7840001817 पर वॉट्सएप के माध्यम से संबंधित स्थान की फोटो के साथ शिकायत भेजी जा सकती है। 9873353224 पर मिस्ड कॉल देने पर कॉल सेंटर का प्रतिनिधि स्वयं वापस कॉल कर शिकायत दर्ज करेगा। हेल्पलाइन के अलावा, नागरिक जीएमडीए के शिकायत पोर्टल, ईमेल और My Gurugram App के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कॉल सेंटर के प्रतिनिधि चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे पीसी मीणा ने बताया कि कॉल सेंटर के प्रतिनिधि विशेष रूप से बारिश के दौरान चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। जलभराव से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। जीएमडीए का दावा है कि शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग और फील्ड टीमों को तत्काल सूचित किया जाएगा, ताकि मौके पर पहुंचकर समयबद्ध तरीके से समस्या का समाधान किया जा सके। नागरिक सेवाओं की शिकायतें भी होंगी दर्ज इस प्रणाली के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, वर्षा जल निकासी, सड़कों की खराब स्थिति, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और नगर निगम मानेसर (एमसीएम) से संबंधित अन्य नागरिक सेवाओं की शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सके। इससे मानसून के दौरान शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं निर्बाध नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जीएमडीए को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से बारिश के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों में काफी कमी आएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:08 pm

जैसलमेर में 7968 एनर्जी ड्रिंक जब्त:भ्रामक लेबलिंग के संदेह पर कार्रवाई, हेल और रेड बुल के सैंपल लिए

जैसलमेर में राज्य सरकार के 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भ्रामक लेबलिंग और मिस ब्रांडिंग (गलत जानकारी छापने) के संदेह में शहर के गफूर भट्टा इलाके से एनर्जी ड्रिंक की कुल 7 हजार 968 बोतलें (केन) जब्त की गई हैं। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा के नेतृत्व में टीम ने जैसलमेर के शहरी क्षेत्र में स्थित श्रीराम एंटरप्राइजेज पर दबिश दी। यह फर्म कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक की थोक विक्रेता (होलसेलर) है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से नामी कंपनियों के ड्रिंक्स के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए जोधपुर की लैब में भेज दिया है। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावटखोरों और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नामी ब्रांड्स पर संदेह खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि गफूर भट्टा स्थित इस गोदाम पर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रदर्शित कर एनर्जी ड्रिंक बेचने का संदेह था। इसके बाद टीम ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मौके से एनर्जी ड्रिंक की नामी ब्रांड 'हेल' की 4 हजार 848 केन और 'रेड बुल' की 3 हजार 120 केन को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने इन दोनों ड्रिंक्स के कानूनी सैंपल कलेक्ट किए और फिर पूरी खेप को सीज कर दिया। लैब रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई विभाग के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। लगातार जारी रहेगा अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि जिले में यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में जो भी पेय पदार्थ या खाद्य सामग्रियां पैकेट पर भ्रामक या झूठी जानकारी लिखकर बेची जाएंगी, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:07 pm

इंडियन-ऑयल की पाइपलाइन में तेल चोरी के लिए लगाया वाल्व:40 फीट लंबा पाइप बिछाया, प्रेशर कम मिला तो पहुंची टीम

टोंक के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की अंडरग्राउंड पाइपलाइन में सेंध लगाकर क्रूड ऑयल चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पाइपलाइन में छेद कर वाल्व लगाया। वाल्व से करीब 40 फीट लंबी पाइपलाइन कनेक्ट कर ली। मामला पचेवर थाना क्षेत्र में लड़ी गांव का है। कंपनी के इंजीनियर्स को तकनीकी जांच में ऑयल प्रेशर कम मिला। इसके बाद कंपनी की टीम ने पाइपलाइन को चेक करना शुरू किया। इस दौरान एक खेत में खुदाई के निशान मिले। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वहां खुदाई करवाई गई तो IOCL की पाइपलाइन में तेल चोरी के लिए अवैध वाल्व और 40 फीट लंबी अलग पाइपलाइन बिछी मिली। फिलहाल पुलिस और IOCL की टीम मामले की जांच कर रही है। सेंधमारी में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… पढ़िए… पूरा घटनाक्रम 1. खेत में मिले खुदाई के निशान मालपुरा एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया- पचेवर थाना क्षेत्र से गुजर रही IOCL की अंडरग्राउंड पाइपलाइन में 1 जून को तकनीकी जांच के दौरान ऑयल प्रेशर कम होने का पता चला। इसके बाद कंपनी की टीम लगातार पाइपलाइन की जांच करती रही। 8 जुलाई को लड़ी गांव में जांच के दौरान एक खेत में खुदाई के निशान दिखाई दिए। इसकी जानकारी कंपनी के उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस को भी दी गई। 2. 40 फीट लंबी पाइपलाइन बिछा रखी थी 9 जुलाई को दोपहर में IOCL की टीम के साथ मालपुरा एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और डीएसपी आशीष प्रजापत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोपहर करीब 3 बजे संदिग्ध जगह पर खुदाई करवाई गई। वहां पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगा मिला। तेल चोरी के लिए करीब सवा इंच के पाइप की 40 फीट लंबी लाइन भी बिछाई गई थी। यह देखकर कंपनी के इंजीनियर भी हैरान रह गए। टीम के अनुसार, ऑयल चोरी के लिए पाइपलाइन को आगे ले जाने का प्लान था। अवैध पाइपलाइन के आगे का सिरा जमीन में दबा हुआ था। पूरी लाइन को करीब तीन फीट की खुदाई कर जमीन में दबाया गया था। 4. खेत मालिक ने कहा- उसे जानकारी नहीं पुलिस ने खेत मालिक हरजीलाल बैरवा से पूछताछ की। हरजीलाल ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि मैं खेत से दूर रहता हूं। वहां कम ही आना-जाना होता है। फिलहाल पुलिस और IOCL के अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि पाइपलाइन में सेंधमारी किसने की, अवैध कनेक्शन कब लगाया गया और इसमें कितने लोग शामिल हैं। मौके से मिले सबूतों और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। … तेल चोरी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… IOCL पाइपलाइन से ऑयल चोरी की साजिश नाकाम:लाखों खर्च कर लगाया वाल्व, फिर भी नहीं चुरा पाए तेल, प्लानिंग फेल तो पकड़े गए 4 बदमाश ऑयल चुराने के लिए पुलिसकर्मी का खेत किराए पर लिया:गोदाम में भी सुरंग खोदने की थी तैयारी, बना रहे थे डेढ़ लाख लीटर का टैंक कमरे में गड्‌ढा खोदकर IOCL की पाइपलाइन से क्रूड-ऑयल चोरी:किराये पर खेत लेकर बनाए थे दो रूम; CCTV कैमरों से करते थे निगरानी

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:07 pm

मध्य प्रदेश-राजस्थान पुलिया 2019 में बही, अब तक निर्माण अटका:तीन टेंडर के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, विधायक का मुखौटा पहन युवक कांग्रेस ने काटा फीता

मंदसौर जिले के सीतामऊ में गुरुवार को युवक कांग्रेस ने धतूरिया पुलिया निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग का मुखौटा पहनकर अधूरी पुलिया का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया। इस दौरान फीता काटा, नारियल फोड़ा और मिठाई बांटी। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। धतूरिया पुलिया मध्यप्रदेश और राजस्थान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। वर्ष 2019 की भीषण बाढ़ में यह पुलिया बह गई थी। इसके बाद से दोनों राज्यों के लोगों को लगभग 100 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर सुवासरा मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। तीन बार टेंडर जारी हुएक्षेत्रवासियों की मांग के बाद वर्ष 2023 में नई पुलिया बनाने की घोषणा की गई थी। लेकिन करीब तीन साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार अब तक तीन बार टेंडर जारी हुए, लेकिन हर बार ठेकेदार काम छोड़कर चले गए। पुरानी पुलिया का ढांचा हटाया जा चुका है, लेकिन नई पुलिया का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि स्वीकृत राशि भी पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो चुकी है, फिर भी मौके पर कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटायुवक कांग्रेस और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया नहीं बनने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और प्रमुख मार्गों से संपर्क प्रभावित हो रहा है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। इससे किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता तख्तियां लेकर पुलिया पर पहुंचे। एक कार्यकर्ता विधायक हरदीप सिंह डंग का मुखौटा पहनकर उनके गेटअप में नजर आया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीन पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:05 pm

इसराना में किसान की जमीन पर अवैध कब्जा:आम का पेड़ काटा, चंडीगढ़-गुरुग्राम में रहता है, पारिवारिक सदस्यों और पड़ोसियों पर आरोप

पानीपत जिले में इसराना थाना क्षेत्र के गांव बिजावा में एक किसान की कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने और आम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता दलवीर ने बताया कि वह कई सालों से गांव बिजावा में नहीं रह रहा था और चंडीगढ़ व गुरुग्राम में रहता था। उसकी कृषि भूमि गांव बिजावा में है। दलवीर 16 जून को अपने गांव बिजावा पहुंचा। उसने देखा कि नहर के पास वाली उसकी जमीन पर उसके ही परिवार के मेहर सिंह, दिलबाग और रामेर ने दो पड़ोसियों जगबीर और मोहन सैनी के साथ मिलकर कब्जा कर लिया था और उस पर खेती कर रहे थे। मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिलाया आरोपियों ने दलवीर के खेत की मेड़ गिराकर उसे अपने खेत में मिला लिया था। इसके अलावा, उन्होंने खेत में खड़े एक बड़े आम के पेड़ को भी काट दिया था, जिससे कब्जे का निशान मिटाया जा सके। जब दलवीर ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसका यहां कुछ नहीं है। इसके बाद, दलवीर ने थाना इसराना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस से अपनी जमीन वापस दिलाने और काटे गए पेड़ को बरामद करने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:05 pm

NRI बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर किया रेप:फेसबुक पर हुई दोस्ती, नवांशहर से लुधियाना लाकर बनाए संबंध, विदेश बुलाकर किया शारीरिक शोषण

नवांशहर की एक युवती के साथ उसके NRI बॉयफ्रेंड ने कई बार रेप किया। बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का झांसा दिया और पहले लुधियाना में उसके साथ रेप किया। फिर विदेश जाकर उसे वहीं बुलाया। करीब एक साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती जब वापस नवांशहर आई तो बॉयफ्रेंड ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। गर्लफ्रेंड आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए नवांशहर से लेकर लुधियाना के चक्कर लगाती रही, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। हाईकोर्ट पहुंचा मामला, FIR दर्ज करने के निर्देश गर्लफ्रेंड ने उसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई कतरे हुए हाईकोर्ट ने लुधियाना पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। लुधियाना पुलिस ने थाना सलेम टाबरी में आरोपी बॉयफ्रेंड जतिंदर कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। दोस्ती से लेकर पीड़िता के साथ रेप करने तक की पूरी कहानी, जानिए… मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थाना सलेम टाबरी के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के डायरेक्शन पर आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि इस मामले की जांच एक महिला अधिकारी को सौंपी गई है।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:04 pm

रेवाड़ी धमाके में झुलसी युवती ने तोड़ा दम:4 दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत; 25 नवंबर को होनी थी शादी

रेवाड़ी के हंस नगर में बीते रविवार शाम हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसी 25 वर्षीय तन्नु की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तन्नु ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसकी शादी 25 नवंबर को तय थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अब उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तन्नु का शव शुक्रवार को रेवाड़ी लाए जाने की संभावना है। रेवाड़ी से रोहतक और फिर दिल्ली किया था रेफर हादसे के तुरंत बाद तन्नु को रेवाड़ी के अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। वहीं उसके पिता एवं पूर्व सैनिक सतबीर चौहान, माता मधु, छोटी बच्ची खुशी और पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान का भी इलाज चल रहा है। तन्नु की हालत शुरू से ही सबसे अधिक गंभीर बनी हुई थी। कपड़े प्रेस करते समय हुआ था धमाका जानकारी के अनुसार, रविवार शाम पूर्व सैनिक सतबीर चौहान अपने पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान के साथ घर पर बैठे थे। घर में उनकी पत्नी मधु, बेटी तन्नु और छोटी बच्ची खुशी भी मौजूद थीं। तन्नु ने उस दिन ट्यूशन पढ़ाने के लिए बच्चों को बुलाया हुआ था। बच्चों के आने से पहले वह कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की ओर दौड़े, लेकिन वे भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 4 दिन बाद भी धमाके की वजह साफ नहीं घटना के बाद पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है और वहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। फॉरेंसिक टीम और संबंधित एजेंसियां भी मामले की जांच कर चुकी हैं, लेकिन चार दिन बाद भी धमाके की वास्तविक वजह सामने नहीं आ सकी है। गैस सिलेंडर सुरक्षित, जांच रिपोर्ट का इंतजार धमाके के बाद घर में रखे तीन गैस सिलेंडर, फ्रिज और बाइक पूरी तरह सुरक्षित मिले, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पीएनजी गैस रिसाव को संभावित कारण माना है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा। वहीं, आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में परिवार और स्थानीय लोग भी धमाके के वास्तविक कारण सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 8:03 pm

शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच:यात्रियों को मिलेगी अधिक कंफर्म बर्थ की सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जा रहा है। यह सुविधा अस्थायी तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी। रेल प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया है। इन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त कोच आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच 11 जुलाई से 17 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। इसी तरह, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यात्री 13 जुलाई से 19 जुलाई तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 7:59 pm

जोधपुर में 8 स्लीपर बसों को किया जब्त:चैचिस काटकर बनाए लगेज स्पेस; छत पर लगेज कैरियर मिले, पर्याप्त इमरजेंसी गेट भी नहीं मिले

प्रदेश में हो रही लगातार सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक महीने के विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना के लिए प्राधिकरण ने एक महीने का राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जोधपुर में संचालित स्लीपर बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 8 बसों को जब्त किया गया और बसों के चालान भी किए गए। नियम तोड़ते हुए बनाए लगेज स्पेस और लगेज कैरियर चैकिंग में पता चला कि स्लीपर बसों में एआईएस-119 के प्रावधानों की पालना नहीं की जा रही। वाहनों में पर्याप्त इमरजेंसी गेट नहीं मिले, बैठक क्षमता में बदलाव किया गया। साथ ही बसों के पीछे चैसिस काटकर नियम विरूद्ध बनाए लगेज स्पेस, छत पर लगेज कैरियर मिले। वहीं बसों में लगे स्लीपर की लंबाई और फर्श से ऊंचाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं मिले। इस पर इन बसों को जब्त कर इनके चालान किए गए। कार्रवाई टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर अध्यक्ष दिनेश त्यागी, सचिव राकेश रामावत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा और सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने जोधपुर क्षेत्र में संचालित लग्जरी, स्लीपर बसों के लिए गठित संयुक्त निरीक्षण दल को साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निरीक्षण के दल के सदस्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला महेन्द्र कुमार टाक, न्यायिक मजिस्ट्रेट (मोबाइल) जोधपुर महानगर दिलीप चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) छगल लाल मालवीय, मोहम्मद फिरोज, गंगाराम और उड़नदस्ता (फ्लाईंग) टीम शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 7:59 pm

यमुनानगर में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का औचक निरीक्षण:अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट, फैक्ट्रियों का लिया जायजा

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने गुरुवार को यमुनानगर में फैक्ट्रियों और सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अस्पताल में महिला मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सिविल अस्पताल में उनके अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वार्डों में मरीजों से की बातचीत उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए और कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सीधे बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसी दौरान एक महिला मरीज ने शिकायत की कि जरूरत के समय डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उषा प्रियदर्शनी ने तुरंत सिविल सर्जन से पूरे मामले की जानकारी मांगी और संबंधित डॉक्टर की ड्यूटी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मरीज के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फैक्ट्री संचालकों को दिया एक माह का नोटिस इससे पहले चेयरपर्सन ने जिले की कुछ फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए बने शौचालय, भोजन करने की व्यवस्था, कार्यस्थल का वातावरण और महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां मिलीं, उन्हें नोट किया गया। संबंधित फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी कर एक महीने के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकांश मरीज संतुष्ट मिले। उन्होंने बताया कि मरीजों से बातचीत के दौरान करीब 91 प्रतिशत लोगों ने डॉक्टरों के व्यवहार और उपचार पर संतोष जताया, जबकि केवल एक महिला मरीज ने डॉक्टर के समय पर उपलब्ध न होने की शिकायत की, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के अधिकारों में कमी मिलेगी तो होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। जहां भी महिलाओं के अधिकारों या सुविधाओं में कमी मिलेगी, वहां संबंधित विभाग और संस्थान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दैनिक भास्कर 9 Jul 2026 7:58 pm