लखनऊ में 3 दिवसीय प्रभात फेरी संपन्न:बारिश में भी डटे रहे रामभक्त, आज 3 बजे से सुंदरकांड पाठ
हनुमान चालीसा जागरण समिति के तत्वावधान में लखनऊ के वास्तु खंड में पिछले तीन दिनों से चल रही प्रभात फेरी शनिवार को पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस 3 दिवसीय आयोजन के माध्यम से समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने घर-घर जाकर वास्तु खंड के निवासियों को शनिवार दोपहर होने वाले मुख्य आयोजन के लिए आमंत्रित किया। बारिश भी नहीं रोक पाई भक्तों के कदम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मुख्य आयोजन (सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ) से पहले निकाली गई अंतिम प्रभात फेरी के दौरान झमाझम बारिश होने लगी। लेकिन, बजरंगबली के भक्तों की आस्था के आगे खराब मौसम भी हार गया। बारिश के बावजूद सभी लोग प्रभात फेरी में पूरे जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए और पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। समाज के सभी वर्गों ने इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज दोपहर 3 बजे से होगा सुंदरकांड का पाठ समिति ने बताया कि आज (शनिवार) अपराह्न 3 बजे से वास्तु खंड में संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भव्य पाठ शुरू होगा। समिति ने सभी वास्तु खंड निवासियों और हनुमान भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। प्रभात फेरी में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति तीन दिनों तक चली इस प्रभात फेरी को सफल बनाने में आलोक, प्रभात, राजेश, मोहित, नितेश, रामचंद्र, नलिन, रमाकांत, घनश्याम, संजय, अश्विनी, रोहित, आयुष, कांति स्वरूप और नामित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए लोहा चोरी के मामले में CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर मामले की जांच CBI से कराने की मांग की थी। अब गृह मंत्री की ओर से विधायक को जवाब मिला है। इसमें बताया गया है कि उनका पत्र प्राप्त हुआ था। मामला इस्पात मंत्रालय से संबंधित होने के कारण उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित मंत्रालय को भेज दिया गया है। अमित शाह के जवाब के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई इस्पात मंत्रालय के स्तर पर होनी है। हालांकि, गृहमंत्री के जवाब में CBI जांच शुरू करने या मामले को CBI को सौंपने का कोई जिक्र नहीं है। वहीं, विधायक रिकेश सेन का कहना है कि मामला केंद्र सरकार तक पहुंच चुका है और जल्द ही CBI जांच शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि जांच में लोहा चोरी से जुड़े कई बड़े सफेदपोश लोगों की भूमिका सामने आएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। देखिए पहले ये तस्वीरें… विधायक रिकेश बोले- जल्द बड़े लोग जाएंगे जेल मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उनके पत्र का जवाब मिला है। इस संबंध में सकारात्मक चर्चा भी हुई है। जल्द ही लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री होगी। निष्पक्ष जांच के बाद इस मामले में कई बड़े सफेदपोश और समाजसेवी जेल जाएंगे। 250 टन लोहा मिलने से खुला था मामला इस पूरे मामले की शुरुआत 26 मई को हुई थी। दुर्ग पुलिस ने अकलोरडीह और हथखोज स्थित गोदामों में कार्रवाई कर करीब 250 टन BSP का लौह स्क्रैप बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, स्क्रैप को फ्लू डस्ट की आड़ में प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था। वाहनों में ऊपर फ्लू डस्ट और उसके नीचे लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग मटेरियल रखा जाता था। जांच में चोरी का एक और तरीका सामने आया। पुलिस के मुताबिक, कुछ वाहनों के GPS और नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल किया जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि फ्लू डस्ट के साथ कोक और कोयला भी बाहर भेजा जाता था। इसके लिए लोडर और हाईवा वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की बात जांच में सामने आई है। जांच प्लांट के अंदर तक पहुंची मामला आगे बढ़ने के साथ पुलिस की जांच BSP के अंदर तक पहुंच गई। जुलाई में प्लांट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें GM हिमांशु भूषण मलिक और असिस्टेंट मैनेजर मनोज कुमार देवांगन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उस समय तक मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। जांच में पुलिस ने दावा किया कि यह नेटवर्क पिछले चार से पांच महीने से सक्रिय था। इसके बाद 26 जुलाई तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 16 हो गई। वहीं, 2 अगस्त को स्क्रैप कारोबारी और भाजपा नेता भास्कर मुदलियार की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या बढ़कर 17 हो गई। उनकी गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। सुरक्षा पर भी उठे सवाल मामले में जांच का दायरा पुलिस और BSP अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा। 28 जुलाई को BSP की सुरक्षा में तैनात सात CISF जवानों को निलंबित किए जाने की खबर सामने आई। विभागीय जांच में सुरक्षा में लापरवाही की बात सामने आने की जानकारी है। इसी वजह से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन CBI जांच की मांग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय और राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। राष्ट्रपति को पत्र भेजे जाने के बाद SAIL की कॉरपोरेट विजिलेंस की ओर से भी विधायक को जवाब दिए जाने की बात सामने आई थी।
पानी की टंकी में मिला धड़, आरोपी के घर से सिर बरामद; ओडिशा में नरबलि के लिए युवक की हत्या
ओडिशा के बलांगीर में पानी की टंकी से सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके घर से मृतक का सिर बरामद किया, जिसमें अंधविश्वास के चलते बलि की आशंका जताई जा रही है।
डेंगू जांच के नाम पर मनमानी: सरकारी में मुफ्त, निजी लैब में 2100 रुपये में जांच, ऑनलाइन रेट 6300
कबीरचौरा क्षेत्र में डेंगू जांच के लिए रेट पूछे जाने पर एक लैब के कर्मचारियों ने 1200 बताया तो वहीं 30 मीटर की दूरी पर दूसरे लैब वाले ने डेंगू जांच के लिए 1500 रुपये रेट बताया।
जीरकपुर के रोजेरो एलीना प्रोजेक्ट के गेट पर शुक्रवार को बाइक सवार दो हथियारबंद युवकों ने तीन फायर कर दहशत फैला दी।
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की महिला ने अपने पति, देवर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोस की आंटी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिलाया। इसके बाद उनके भतीजे ने गलत काम कर वीडियो बना लिया। होश आने पर चिल्लाई तो आंटी ने पुलिस के डर से मेरी शादी उस युवक से करा दी। ससुराल जाने पर देवर गलत नियत से बार-बार छूने और पकड़ने की कोशिश करता है। पति और सास से शिकायत की तो उन्होंने बोला कि छोटे भाई का भी अधिकार है, उसे भी खुश रखो। पति का मन भर गया है, वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की तैयारी कर रहा है। रोज उसी के साथ घूमता रहता है। महिला की तहरीर पर पति, देवर, सास, ससुर समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ 21 अगस्त की शाम गुलरिहा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए पूरा मामला मां की मौत के बाद अकेली हो गई थी गुलरिहा इलाके की 28 साल की महिला ने बताया कि साल 2022 में बीमारी से मां की मौत हो गई थी। इसके बाद घर पर अकेली रहती थी। पिता काम पर निकल जाते थे। मां की मौत के बाद बगल में रहने वाली आंटी ने कहा कि तुम घर पर अकेली रहती हो, मेरे घर आ जाया करो। मैं तुम्हारी मां की तरह हूं। अक्सर बगल में आंटी के घर जाया करती थी। उनका भतीजा सुनील निषाद भी वहां आता-जाता था। आंटी सुनील की बुआ लगती थीं। सुनील मुझे बुरी नियत से देखता था। आंटी ने भतीजे के साथ मिलकर एक दिन मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाई। जिसके बाद सुनील निषाद ने मेरे साथ गलत काम किया और उसका वीडियो अपने मोबाइल में बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। रोते चिल्लाते हुए मैंने थाने में शिकायत करने की बात कही। तब आंटी ने मेरी मांग में आरोपी सुनील से सिंदूर भरवा दिया। बोलीं अब तुम अकेली नहीं हो। तुम दोनों की धूमधाम से शादी करा दूंगी। प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराया महिला ने बताया कि इस बीच वह लगातार संबंध बनाता रहा। मेरे प्रेग्रेंट होने पर गर्भपात का दबाव बनाने लगा। मैंने कहा कि शादी करनी है, गर्भपात नहीं कराउंगी। तब बुआ-भतीजा ने मिलकर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। बाद में पता चला कि सुनील का दूसरी युवती से संबंध हो गया। वह उससे शादी करना चाह रहा है। उसके मोबाइल में फोटो और रिकॉर्डिंग भी देखी थी। थाने में प्रार्थना पत्र देने पर शादी कराई महिला ने बताया कि 2 जून 2026 को गुलरिहा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद डरकर 8 जून 2026 को एक मंदिर में सुनील से शादी कराई गई। पिता से मिले 1.50 लाख रुपये और मां के जेवर लाकर सुनील को दे दी। शादी के एक माह बाद ही देवर की नियत मेरे ऊपर खराब हो गई। वह जब भी अकेला पाता है, मुझे गलत तरीके से छूता है, पकड़ने की कोशिश भी करता है। सास और पति से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि छोटे भाई का भी अधिकार है। उसे भी खुश करो। महिला बोली पड़ोस की आंटी ने जिंदगी नरक बना दी, अब न्याय नहीं मिला तो सुसाइड करूंगी।
उदयपुर में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। बीते सप्ताह मौसम का मिजाज बारिश वाला रहा, लेकिन बरसात नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी कमजोर पड़ गया है। आने वाला पूरा सप्ताह भी मौसम के लिहाज से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है। शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून कमजोर रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। फिलहाल शनिवार सुबह बादलों के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन बारिश को लेकर कोई मजबूत सिस्टम नजर नहीं आ रहा है।
मुरादाबाद की ग्रीन ऑर्किड सोसाइटी में स्कूल से लौटी 8 साल की एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई। 4th क्लास की छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल से लौटी थी। छात्रा को थर्ड फ्लोर पर अपने फ्लैट तक जाना था। छोटा भाई सीढ़ियों से चला गया जबकि छात्रा लिफ्ट से जाने लगी। इसी दौरान अचानक लिफ्ट रुक गई।लिफ्ट में फंसी छात्रा कीर्ति शुक्ला ने बताया कि अचानक लिफ्ट के रुक जाने और गेट नहीं खुलने की वजह से उसे घबराहट होने लगी। उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। जिसकी वजह से सीढ़ियों से जा रहे उसके भाई ने उसकी आवाज सुन ली। इसके बाद उसने घर जाकर बताया।छात्रा के परिजन तुरंत सिक्योरिटी गार्ड के पास पहुंचे और लिफ्ट खोलकर बच्ची को निकालने के लिए कहा। लेकिन चाबी लगाने पर भी लिफ्ट नहीं खुल रही थी। बच्ची ने बताया कि गार्ड ने उससे कहा कि वह अंदर से दोनों हाथ लिफ्ट के गेट में फंसाकर उसे खोले। छात्रा काफी देर तक ये कोशिश करती रही। करीब 15 मिनट बाद लिफ्ट का गेट खुला और छात्रा को बाहर निकाला गया। ग्रीन ऑर्किड सोसाइटी में अभी 15 दिन पहले भी एक महिला अपने बच्चे के साथ लिफ्ट में फंस गई थी। सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर पर समय से लिफ्ट की मेंटेनेंस नहीं कराने के आरोप लगाए हैं।
चंडीगढ़ जिला अदालत ने सिलसिलेवार हत्यारे मोनू कुमार को मलोया निवासी 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह उसकी तीसरी उम्रकैद है।
आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में छाए बादल, दोपहर तक बारिश के आसार
थेआजमगढ़ में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। गुरुवार की रात 9 घंटे की बिजली कटौती हुई थी। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से इस गर्मी में भीषण गर्मी उमस के साथ-साथ पानी का भी संकट सामने आ गया। मंगलवार दोपहर 1:30 बजते ही जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से आम जनता को भीषण गर्मी से निजात मिलती दिख रही है और मौसम भी सुहाना हो गया था। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। और जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। जून से अब तक जिले में 532 एमएम से ज्यादा बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक 326 एमएम बारिश हुई है। यानी सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें 22 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
रायबरेली में कच्ची कोठरी गिरी, बुजुर्ग की मौत:मलबे में दबने से पत्नी घायल, आसपास के लोगों ने निकाला
रायबरेली में एक कच्ची कोठरी गिरने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे पूरे रजऊ मजरे नसीरन पुर गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। उन्होंने देखा कि बुजुर्ग दंपत्ति मलबे के नीचे दबे हुए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का उपचार अभी भी चल रहा है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर में सड़कों पर उतरे जेन अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के समूही भटपुरवा गांव में छात्र-छात्राओं ने नए प्राथमिक विद्यालय भवन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जर्जर भवन के कारण स्कूल दो कमरों में संचालित हो रहा है, जिससे 122 छात्रों को परेशानी हो रही है।
सिंगरौली के गनियारी में शुक्रवार रात सर्विसिंग के बाद लौट रही एक टीवीएस अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त बाइक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। सर्विसिंग कराकर लौट रहा था युवक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बड़गड़ निवासी जियालुद्दीन नौगढ़ स्थित एजेंसी से अपनी टीवीएस अपाची बाइक (MP 66 ZF 0892) की सर्विसिंग कराकर हिर्रवाह लौट रहे थे। लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बाइक से अचानक धुआं उठने लगा। पेट्रोल पंप से दूर बाइक खड़ी कर कूदा चालक धुआं उठते ही चालक ने समझदारी दिखाई और बाइक को पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर खड़ा कर नीचे छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर स्वाहा हो गई। पेट्रोल पंप से नहीं मिला अग्निशमन सिलेंडर पीड़ित चालक का आरोप है कि उसने आग बुझाने के लिए पास के पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मांगा था, लेकिन कर्मचारियों ने देने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एजेंसी से सर्विसिंग कराने के तुरंत बाद चलती बाइक में आग लगने से नौगढ़ स्थित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के असली कारणों का पता लगा रही है।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी आवास आवंटन की वर्तमान तर्कहीन और अपारदर्शी प्रणाली पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सरकार को नियमों की समीक्षा कर स्थायी सूची बनाने और वरिष्ठता के आधार पर आवंटन करने के निर्देश दिए हैं।
पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता को मिला पद
हरियाणा सरकार के प्रशासन न्याय विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा को राज्य का नया महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया है।
धार जिला के सरदारपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की फेयरवेल पार्टी का वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर के एक हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर और स्टाफ तेज संगीत पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आयोजन एक डॉक्टर की विदाई के लिए किया गया था। मरीजों से महज 10 फीट दूर था पार्टी हॉल जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान जिस हॉल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे, उससे करीब 10 फीट की दूरी पर मरीज भर्ती थे और उनका उपचार चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान तेज संगीत पर डॉक्टर और स्टाफ ने डांस किया। अस्पताल परिसर में हुआ फेयरवेल आयोजन सरदारपुर सिविल अस्पताल जिला मुख्यालय से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के फेयरवेल के लिए अस्पताल परिसर के हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो पार्टी के दौरान बनाए गए वीडियो को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया। वीडियो में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ तेज संगीत पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया। बीएमओ से नहीं हो सकी बात मामले में सरदारपुर बीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आयोजन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया और विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आने के बाद ही आयोजन से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में तेज बारिश से जलभराव, 2 फीट तक भरा पानी; थाने-पोस्टमार्टम हाउस भी डूबे
कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र के सरैया स्थित टेनरी में शनिवार सुबह पांच बजे टेनरी कर्मी मनोज (30) की गैस लगने से मौत हो गई। परिजनों ने मालिक और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतक चकेरी के देवीगंज का निवासी था।
सिरसा रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने एक युवती को उसका आई फोन लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। युवती बस में ड्राइवर सीट के नजदीक वाली टू सीटर पर अकेली बैठी थी। गंतव्य पर बस से उतरते समय उसका आई फोन बैग से निकलकर सीट पर गिर गया। कुछ देर बाद ड्राइवर की नजरें फोन पर गिरी तो कंडक्टर को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, उक्त युवती जिले के सीमावर्ती एरिया राजस्थान के भादरा विधानसभा से गांधी गांव की रहने वाली है। युवती रोडवेज बस में सवार होकर भादरा से अपने गांव गांधी आ रही थी। रास्ते में उसका फोन अचानक सीट पर गिर गया और उसे पता नहीं चला। युवती बस से उतरने के बाद अपने घर चली गई और बैग में फोन चेक किया तो नहीं मिला। कुछ देर बाद उसने अपने फोन नंबर पर कॉल की। कंडक्टर ने कॉल रिसीव की तो युवती ने अपना गांव गांधी बताया और कहा, बस में उसका फोन गिर गया। युवती अपनी सहेली के साथ फोन लेने पहुंची और वह अपना आई फोन पाकर काफी खुश थी। इसके लिए युवती ने कंडक्टर राजू खरकड़ा और ड्राइवर सुरेश कुमार बरवाला का आभार जताया। ड्राइवर सुरेश कुमार बरवाला ने बताया कि उनकी ड्यूटी सिरसा-भादरा रूट पर काफी लंबे समय से हैं। भादरा बस स्टैंड से सुबह 10.20 बजे बस लेकर सिरसा के लिए चले थे। उक्त युवती भादरा से ही बस में चढ़ी थी। टू सीटर पर वह अकेली बैठी थी तो फोन मिल गया। वरना किसी और के हाथ लग जाता तो मिलना मुश्किल था। हमने युवती को बाद में बस स्टैंड पर देखा, पर वह तब तक घर जा चुकी थी। युवती को फोन आया तो कंडक्टर ने वापसी का समय दोपहर डेढ़ बजे गांधी गांव का बता दिया था। वहां बस स्टैंड पर सब्जी दुकानदार के सामने युवती को फोन सौंप दिया।
सदर इमामबाड़े में उठा 18 बनी हाशिम का जुलूस:आग के अंगारों पर चले हुसैनी, रात भर हुई शब्बेदारी
अय्याम ए अजा की आखरी शब् में वाराणसी के सदर इमामबाड़े लाट सरैया में रात भर शब्बेदारी हुई। इस शब्बेदारी के अंत में 18 बनी हाशिम का जुलूस उठाया गया और इमाम हुसैन के चाहने वाले इमाम की शहादत को याद कर आग के अंगारों पर चले और इमाम हुसैन और उनके घर वालों को खिराज ए अकीदत पेश किया। इस दौरान रात भर शहर की सभी बड़ी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम किया। मौलाना जहीर अब्बास ने इसके पहले मजलिस को खेताब फरमाया और इमाम हुसैन और उनके घर वालों की शहादत पढ़ी। तीन तीन दिन का भूखा प्यासा शहीद किया मौलाना जहीर अब्बास ने पढ़ा - इमाम हुसैन और उनके घरवाले और साथी सभी 2 मुहर्रम सन 61 हिजरी को ईराक के कर्बला के मैदान में पहुंचे थे। यहां यजीदी फौज ने उनपर 7 मोहर्रम को पानी बंद कर दिया। पानी पर पहरा लगाया और 10 मोहर्रम सन 61 हिजरी में इमाम हुसैन और उनके साथियों को भूखा और प्यासा शहीद कर दिया गया। इसमें 6 महीने का बच्चा अली असगर भी था। जिसे पानी पिलाने के लिए इमाम हुसैन मैदान में लाये थे की कोई इसे पानी पिला दे लेकिन यजीदी लश्कर का जंगजू हुरमुला ने उस 6 महीने के बच्चे को ऊंट को मारने वाले तीर से शहीद कर दिया। ये सुनकर वहां बैठे लोग जारो कतार रोने लगे। महिलाओं और बच्चों को दी तकलीफें मौलाना ने पढ़ा - इसके बाद 11 मोहर्रम से लेकर 19 सफर तक यजीदी लश्कर ने इमाम हुसैन के घर की औरतों और बच्चों को तकलीफें दीं। इमाम हुसैन की चार साल की बच्ची को तमाचे लगाए गए। उनके कानों के बूंदे नोच लिए गए। उन्हें शाम के कैदखाने में रखा गया जहां हर वक्त अन्धेरा रहता था। यहां रोने पर भी पाबंदी थी। 20 सफर को जब इन्हे रिहाई मिली तो ये लोग पहले कर्बला और 8 रबिअव्वल को मदीना पहुंचे थे। उसी की याद में यह गम आज मनाया जा रहा है। जनाबे सकीना के मसायब सुनकर लोग जारो कतार रोए। रात भर अंजुमनों ने पढ़ा नौहा मजलिस के बाद वाराणसी की अंजुमनों ने रात भर इमाम हुसैन और उनके घर वालों की याद में नौहाख्वानी व मातम किया। जिसमें अंजुमन हैदरी चौक, बनारस, अंजुमन मोइनुलमोमनिन, मुकीमगंज, अंजुमन जफारिया दोषीपुरा, अंजुमन जव्वादिया, पितरकुंडा ने नौहा पढ़ा। सुबह उठाया गया 18 बनी हाशिम का ताबूत, हुआ अंगारे पर मातम सुबह अज़ान के बाद 18 बनी हाशिम का ताबूत उठाया गया। इसमें जायरीनों ने जियारत की और इमाम हुसैन और उनके घर वालों की शहादत को याद किया। इसके बाद दहकते हुए अंगारों पर मातम किया गया।
छतरपुर के एक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें 3-4 छात्र एक अन्य छात्र को पीटते दिख रहे हैं। यह विवाद क्लास में बैठने को लेकर शुरू हुआ था। वायरल वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने छात्र पहले सड़क किनारे मारपीट करते नजर आते हैं। इसके बाद वे लड़ते हुए सड़क किनारे एक गंदे नाले में उतर जाते हैं। नाले के अंदर भी दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलते रहे। कुछ देर बाद सभी छात्र नाले से बाहर निकलकर वहां से चले गए। इस मारपीट में कक्षा 11वीं का छात्र घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सरबई थाना पुलिस की एफआरबी टीम अस्पताल पहुंची और घायल छात्र का मेडिकल कराया। पुलिस ने छात्र के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी एक ही स्कूल में पढ़ते हैंसरबई थाना प्रभारी राहुल तिवारी और एचसीएम अरविंद रिछारिया ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं और उसी स्कूल में पढ़ते हैं। शिकायतकर्ता छात्र ने तीन छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद गुरुवार को क्लास में बैठने को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुआ था। शुक्रवार को भी स्कूल में छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो स्कूल छूटने के बाद मारपीट में बदल गई। मामले की जांच जारी है और वीडियो के आधार पर इसमें शामिल अन्य छात्रों की भूमिका भी स्पष्ट की जा रही है।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में मिशन इक्वेलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के आंदोलन को अब अन्य छात्र संगठनों का सहयोग भी मिल रहा है। 10 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर छात्र संगठन अब वीसी प्रो. मिलाप सिंह पूनिया का घेराव करने की योजना बना रहे है। छात्रों ने कल प्रदर्शन कर एमडीयू गेट पर ताला भी जड़ दिया था। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन मिसो के जनरल सेक्रेटरी नकुल ने कहा कि धरने पर बैठे हुए आज 13 दिन हो गए, लेकिन अभी तक एमडीयू प्रशासन की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। छात्रों की तीन मांगों को लेकर धरना चल रहा है, जिसमें अन्य छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है। अब वीसी के घेराव की योजना बनाई जा रही है, जिसे बाहर से भी छात्र संगठन शामिल होंगे। 10 प्रतिशत फीस में हुई बढ़ोतरी नकुल ने बताया कि एमडीयू में 2022 में ईसी की मीटिंग के दौरान एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें हर साल 10 प्रतिशत फीस बढ़ाई जाएगी, इस नियम को रद्द किया जाए। क्योंकि अगर किसी कोर्स की फीस सालाना 50 हजार या 70 हजार है तो उसकी अगले साल फीस 10 प्रतिशत बढ़कर 55 हजार या 77 हजार हो जाएगी। नकुल ने कहा कि यूनिवर्सिटी को फाइनेंस कंपनी की तरह चलाया जा रहा है, जिसमें हर साल ब्याज को बढ़ाया जाता है। इसका बोझ विद्यार्थियों पर ही पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजो छात्र कैसे अपनी शिक्षा को पूरा कर पाएंगे। बीपीएल परिवार के छात्रों को हॉस्टल फीस में दी जाए छूट नकुल ने कहा कि बीपीएल परिवार के छात्रों को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तर्ज पर हॉस्टल फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जानी चाहिए। साथ ही एमडीयू में 22 जुलाई को भर्तियां निकाली गई, जिसमें यह नहीं बताया गया कि किस विभाग में कितने शिक्षकों की जरूरत है। प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण नियम को लागू नहीं किया जा रहा। मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलननकुल ने कहा कि जब तक छात्रों की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विवेकानंद लाइब्रेरी के बाहर उनका पड़ाव चल रहा है और आंदोलन को बड़ा करने के लिए बाहर की यूनिवर्सिटियों के छात्र संगठनों से सहयोग मांगा जा रहा है।
भुवनेश्वर यूनिट-1 मार्केट में भीषण आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख
भुवनेश्वर के यूनिट-1 मार्केट में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से दो दुकानें जलकर राख हो गईं, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, और इस घटना ने बाजार की अग्नि सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
काकोरी में 21 साल के युवक का शव मिला:घर के पीछे बबूल के पेड़ से लटका, 6 महीने पहले की थी लव-मैरिज
लखनऊ में काकोरी के समदा गांव में शनिवार सुबह एक 21 साल के युवक का शव मिला। वह घर के पीछे बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान चंद्रशेखर उर्फ अंकित (21) पुत्र रामसानेही के रूप में हुई है। वह मूलरूप से हरदोई के बेनीगंज के शादीपुर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, चंद्रशेखर ने करीब छह महीने पहले अजगैन की रंजना से लव-मैरिज की थी। शादी के बाद वह काकोरी के समदा क्षेत्र में आकर रहने लगा था। यहां उसने मुकेश यादव की प्लॉटिंग में एक प्लॉट लेकर मकान बनाया था। घर के पीछे बबूल के पेड़ पर शव लटका मिला। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों पर अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है।
सुबह से ही तेज धूप,उमस और गर्मी का एहसास:27 अगस्त तक अलवर में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
अलवर में शनिवार सुबह से ही धूप के साथ गर्मी और उमस का असर महसूस होने लगा। हालांकि शहर और आसपास के कुछ इलाकों में बादल भी नजर आए, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग लगातार गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी कर रहा है, लेकिन जिले में मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। गुरुवार को शहर में शाम के समय बारिश हुई थी, लेकिन शुक्रवार का दिन बिना बारिश के ही गुजर गया। अब शनिवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 22 से 27 अगस्त तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने 22 से 27 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है, वहीं इस दौरान 22 व 23 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री, 24 अगस्त को 35, 25 अगस्त को 34, 26 अगस्त को 33 और 27 अगस्त को 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है। ऐसे में आगामी दिनों में बारिश होने पर गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। इधर, अलवर में अब तक 352.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस अवधि तक सामान्य बारिश 406.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। यानी जिले में अब तक सामान्य से करीब 54.1 मिलीमीटर कम बारिश हुई है और बारिश का आंकड़ा सामान्य से लगभग 13 फीसदी कम है। ऐसे में अलवर को अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है।
नाबालिग से छेड़खानी के दोषी को सजा:7 साल पुराने मामले में 4 साल का कारावास, 20,500 का जुर्माना लगा
अजीतमल थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के सात साल पुराने मामले में न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने दोषी गौरव यादव उर्फ शिव प्रताप और कृष्ण कुमारी यादव को चार-चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक दोषी पर 20,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो मृदुल मिश्रा ने बताया कि वादिनी ने अजीतमल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 29 सितंबर 2019 की शाम करीब पांच बजे आरोपी गौरव यादव और कृष्ण मुरारी यादव वादिनी के घर में घुस आए। उन्होंने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की के चिल्लाने पर वादिनी और उसके पिता घर में आ गए। उस समय पीड़िता घर के अंदर खाना बना रही थी। आरोपियों ने शोर सुनकर जातिसूचक गालियां देते हुए वादिनी और उसके पति के साथ मारपीट की। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि अगर शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। वादिनी अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। जब वादिनी और उसके परिजन रात आठ बजे थाने में सूचना देने गए, तो लौटते समय आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने समझौते का दबाव बनाया और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। शुक्रवार को इस पर निर्णय सुनाया गया। विशेष लोक अभियोजक मृदुल मिश्रा ने आरोपियों को कठोर दंड देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने सजा सुनाई। न्यायालय ने आदेश दिया कि जमा की गई अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को दी जाए। दोनों दोषियों को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया है।
रायबरेली में कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान अवैध असलहे और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक हुंडई ऑरा कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की और दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। रेलवे अंडरपास के पास से एक आरोपी पकड़ा कोतवाली नगर पुलिस टीम शुक्रवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे अंडरपास बहराना मोड़ से अमित दिवाकर पुत्र रामसजीवन निवासी मलिकमऊ, थाना मिलएरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चार सिग्नल के पास खाली मैदान से दूसरा गिरफ्तार पुलिस ने दूसरी कार्रवाई चार सिग्नल के पास स्थित खाली मैदान में की। यहां से विमलेश कुमार यादव उर्फ देवा पुत्र महादेव प्रसाद यादव निवासी मलिकमऊ चौराहा, थाना मिलएरिया को पकड़ा गया। उसके पास से भी 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने एक हुंडई ऑरा कार भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशिकान्त रॉय, आरक्षी सागर सिंह, आरक्षी अभिषेक साहू, आरक्षी सोवेन्द्र कुमार और आरक्षी अनुज कुमार शामिल रहे।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सपा प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) नेतृत्व को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मायावती ने कहा ये अति-अहंकारी, अमर्यादित और अलोकतांत्रिक आचरण का सबूत है। जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख का अपने पूर्व सहयोगी दल के नेता के लिए यह कहना कि 'हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया' पूरी तरह से अशोभनीय है। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को न केवल उस पार्टी और उनके नेता से, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के परिवार का अपमान करने के लिए पूरे जाट समाज से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। सपा की संकीर्ण और जातिवादी राजनीति से भाजपा को फायदा बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि देश की राजनीति में सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से अपने विरोधियों ही नहीं बल्कि सहयोगियों के लिए भी संकीर्णता और जातिवादी द्वेष से ग्रस्त रहा है। सपा के इसी अविश्वसनीय रवैये के कारण राजनीतिक और चुनावी लाभ अक्सर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलता है, जिससे धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर होती हैं। 1993 का गठबंधन और गेस्ट हाउस कांड का जिक्र सपा के अहंकारी स्वभाव पर हमला बोलते हुए मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया। कहा 1993 में मुलायम सिंह यादव के साथ बना सपा-बसपा गठबंधन इसी रवैये के कारण टूटा। इसके बाद 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ, जो उनकी हत्या की साजिश थी। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव द्वारा पुरानी गलतियां न दोहराने का आश्वासन देने पर गठबंधन हुआ था। लेकिन चुनावी नतीजे अनुकूल न आने पर सपा के अहंकारी और स्वार्थी रवैये के कारण यह फिर टूट गया। 'काम निकलते ही गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा' मायावती ने स्पष्ट किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान के कारवां वाली बसपा 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकती। सपा केवल अपना काम निकालना जानती है और काम पूरा होते ही गिरगिट की तरह रंग बदलकर अनाप-शनाप बयानबाजी शुरू कर देती है। PDA का असली चेहरा, पिछड़े, मुस्लिम और ब्राह्मणों का शोषण अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि सपा प्रमुख अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए 'P' का मतलब बदलते रहते हैं। असलियत यह है कि सपा में अपनी विशेष जाति को छोड़कर बाकी पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और अपरकास्ट (विशेषकर ब्राह्मण समाज) का हमेशा उत्पीड़न और शोषण हुआ है। 'सपा शासन में केवल गुंडों-माफियाओं का भला हुआ मायावती ने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकारों में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। शाम ढलने के बाद बहन-बेटियाँ घर से बाहर निकलने में डरती थीं और केवल गुंडों, बदमाशों व माफियाओं का राज चलता था। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में न आने दें।
झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा में करीब 570 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दिल्ली के निजामपुर गांव से दुल्हेड़ा पहुंचे कुछ लोगों पर गांव के युवकों से मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और निजामपुर से आए लोगों को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए। मामले में बादली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 17 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि छह आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, झगड़े की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग घायल अवस्था में मिले। सभी को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में एक पक्ष के सुरेंद्र को चार चोटें, जबकि दूसरे पक्ष के सुरेंद्र को एक चोट लगने की पुष्टि हुई। वाहनों में भी तोड़फोड़ संघर्ष के दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो और एक वैगनआर कब्जे में ली हैं। तीनों वाहनों के शीशे टूटे मिले, जबकि टायर भी फटे हुए थे। पुलिस वाहनों को भी पूरे घटनाक्रम से जोड़कर जांच कर रही है। हथियार और अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने सुरेंद्र पुत्र धर्मबीर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर झगड़े में इस्तेमाल हथियारों, जमीन विवाद की वास्तविक वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुमित कुमार, एसएचओ बादली थाना ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो वायरल: पुलिस का भी किया घेराव, गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ दुल्हेड़ा में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम का भी ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। हालात को नियंत्रित करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसीपी प्रदीप खत्री को पुलिस बल के साथ कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को अतिरिक्त बल के साथ बस भरकर मौके पर पहुंचना पड़ा। संघर्ष के दौरान दो स्कॉर्पियो और एक वैगनआर में भी जमकर तोड़फोड़ हुई। तीनों गाड़ियों के शीशे टूटे मिले, जबकि टायर भी फटे हुए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर फाउंडेशन ने अग्निवीर युवाओं के लिए की खानपान की सेवा
फिरोजपुर फाउंडेशन ने अग्निवीर युवाओं के लिए की खानपान की सेवा
रामगढ़ के बरकाकाना स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में उत्पादन कार्य के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट में भीषण आग लग गयी। रात्रि पाली में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में फैक्ट्री में कार्यरत तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रांची निवासी फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जगेश्वर बिहार निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है। घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दमकल की चार-पांच गाड़ियों ने बुझाई आग ब्लास्ट और आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद रामगढ़ से चार-पांच दमकल गाड़ियां बुलायी गयीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री के पावर प्लांट में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट के सामने जमा होने लगे। ग्रामीणों ने हादसे में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग उठायी है। ग्रामीण फैक्ट्री गेट जाम करने की तैयारी में हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है। प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप फैक्ट्री के पावर प्लांट यूनिट के इंचार्ज अनुराग त्रिपाठी ने इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि प्लांट में तापमान अधिक बढ़ने और ओवरहीटिंग के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि तापमान को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन से बार-बार एसी लगाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। यदि समय रहते तापमान नियंत्रण की व्यवस्था की जाती तो हादसे को टाला जा सकता था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन घटना के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
गाजीपुर में गंगा चेतावनी बिंदु पार:खतरे के निशान से 89.5 सेमी नीचे, 1 सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर
गाजीपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटीय क्षेत्रों में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। शनिवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 62.210 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर को पार कर चुका है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान 63.105 मीटर से 89.5 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। बढ़ते जलस्तर के कारण घाटों और नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ रहा है। प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। यदि यह वृद्धि जारी रहती है, तो नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती है। गंगा का सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर निर्धारित है। शनिवार सुबह दर्ज जलस्तर सामान्य स्तर से 2.304 मीटर अधिक है। चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से जलस्तर 11 सेंटीमीटर ऊपर है। खतरे का निशान 63.105 मीटर है, जबकि उच्चतम बाढ़ स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है। वर्ष 2025 की बाढ़ के दौरान गंगा का उच्चतम जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। वर्तमान जलस्तर उससे लगभग 2.48 मीटर नीचे है। जलस्तर में वृद्धि की गति को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अंग्रेजी के 26 लेटर, लेकिन परिवहन विभाग के नंबर में 24 ही क्यों? वजह है दिलचस्प
Vehicle Registration Number Rules:वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर में 'आई' और 'ओ' अक्षर का इस्तेमाल नहीं होता है क्योंकि ये '1' और '0' जैसे दिखते हैं।
सीकर के सहायक कलेक्टर RAS सुशील कुमार सैनी का ट्रांसफर चौथे दिन ही कैंसिल हो गया। अब वह सीकर के सहायक कलेक्टर(मुख्यालय) रहेंगे। इससे पहले 17 अगस्त को जारी हुई तबादला सूची में उन्हें सीकर में सहायक कलेक्टर के पद से हनुमानगढ़ जिले के नोहर एसडीएम के पद पर कर दिया गया था। अब देर रात जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में नोहर एसडीएम सुनीता यादव-III को लगाया गया है। इससे पहले वह राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी में पोस्टेड थी। बता दें कि RAS सुशील कुमार सैनी मूल रूप से झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले वह सीकर जिले में DSO सहित कई पदों पर अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं। यह खबर भी पढ़ें : 6 IAS और 7 RAS अफसरों के ट्रांसफर:निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल; उदयपुर संभाीय आयुक्त का तबादला राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की आचाार संहिता के बीच 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। तीन एपीओ आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला टीएडी आयुक्त के पद पर किया है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है।(पूरी खबर पढ़ें)
रेवाड़ी- नारनौल हाइवे के काठुवास टोल पर रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव मामले की जांच शुरू कर दी है। बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर राकेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनोज कुमार (48) अजय नगर रेवाड़ी में परिवार के साथ रह रहा है। बुधवार सुबह वह अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ बाइक पर किसी काम के लिए नारनौल की तरफ जा रहा था। रेवाड़ी- नारनौल हाइवे के काठुवास टोल के पास रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र का अभी उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि मनोज की मौत बस चालक की लापरवाही के कारण एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण हुई है। खोल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोज के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। परिवार में वह इकलौते कमाने वाले थे।
बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आम लोगों से धोखाधड़ी कर बैंक खाते हासिल करने और उनमें साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी के इस्तेमाल किए गए 6 बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट समेत 17 साइबर अपराधों की शिकायतें जुड़ी हैं।इन खातों में अब तक करीब 30 लाख रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन सामने आया है। साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर करता था काम पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजेश प्रजापत (21) निवासी गली नंबर 2, रामपुरा बस्ती, लालगढ़ पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद, बीकानेर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर देश के आम लोगों से ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में हासिल करता था। पुलिस के अनुसार साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के कारण आरोपी के खुद के बैंक खाते फ्रीज हो गए थे। इसके बाद उसने आम लोगों के बैंक खाते धोखाधड़ी से हासिल करने शुरू कर दिए। इन खातों में साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। कमीशन पर साइबर अपराधियों को देता था खाते पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खातों के साथ धोखाधड़ी से हासिल किए गए दूसरे लोगों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में करता था। वह इन बैंक खातों को साइबर ठगी गिरोह को उपलब्ध करवाता था। आरोपी बैंक खाते खुलवाने के साथ देश और विदेश में सक्रिय बड़े साइबर अपराधियों को ये खाते भारी कमीशन पर लीज या सेल करता था। इन खातों का इस्तेमाल म्यूल बैंक अकाउंट (Mule Bank Account) के तौर पर किया जाता था। ऐसे खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। NCRP पोर्टल पर 17 साइबर अपराधों का पता चला पुलिस ने आरोपी द्वारा साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों का NCRP पोर्टल पर विश्लेषण किया। इसमें 6 बैंक खातों से देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 17 साइबर अपराधों की शिकायतें जुड़ी मिलीं। इन शिकायतों में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट समेत दूसरे साइबर अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन 6 बैंक खातों में करीब 30 लाख रुपए की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन सामने आया है। पुलिस इन खातों से जुड़े साइबर अपराधों और रकम के लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से की अपील बीकानेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में अपना बैंक खाता, डाक्यूमेंट्स या फर्म किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे के लालच में न बेचें और न ही किराए पर दें। पुलिस ने कहा कि अनजान WhatsApp या Telegram ग्रुप के कहने पर अनधिकृत ऐप डाउनलोड कर शेयर बाजार में निवेश नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
रायबरेली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:एक पर नाबालिग को भगाने का आरोप, दूसरा गांजा तस्कर
रायबरेली पुलिस ने शुक्रवार शाम दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। हरचंदपुर और जगतपुर थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पहला मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है। यहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में आशीष यादव को गिरफ्तार किया। आशीष यादव पुत्र स्व. रामधनी को सोहलिया गांव से पकड़ा है। पीड़िता के बयान के आधार पर आशीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक प्रवेश तुषार, आरक्षी अरविंद और आरक्षी तेजपाल की टीम शामिल थी। दूसरा मामला जगतपुर थाना पुलिस से जुड़ा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे बृजेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी बृजेश कुमार साहू के पास से 880 ग्राम अवैध गांजा और एक दिव्यांग स्कूटी (UP33 BQ 7050) बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ऋषिकेश कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी शिवप्रकाश और रिजर्व आरक्षी मनीष कुमार की टीम शामिल थी।
मुजफ्फरपुर में घर के बाहर झाड़ू लगा रहे सख्श को मारी गोली, सुबह-सुबह फायरिंग से खैरा गांव में दहशत
मुजफ्फरपुर के खैरा गांव में शनिवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहे नागेश्वर ठाकुर को गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी प्रिंस कुमार फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सीएक्यूएम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धौंस जमाने और आमजन में दहशत फैलाने के लिए एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर हाथ में पिस्तौल के साथ अपनी फोटो जनरेट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर जोशी और एएसपी नरपत सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी बागीदौरा श्यामसिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं होगा। यह है पूरा मामला आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार और सोशल मीडिया सेल को सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट वायरल कर रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ातालाब निवासी मोहन पुत्र मनजी पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने एआई (AI) तकनीक की मदद से पिस्तौल के साथ अपनी फोटो खुद जनरेट की थी और उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का यह कृत्य आम जनता में भय पैदा करने, लोगों को उकसाने और अपनी धौंस जमाने के उद्देश्य से किया गया था। पुलिस की सख्त कार्रवाई पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ बीएनएसए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी ऐसी प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गठित पुलिस टीम में शामिल आनंदपुरी थानाधिकारी पिल पाटीदार, ASI दिव्यजीतसिंह, सोशल मीडिया सेल कांस्टेबल भीष्मप्रतापसिंह, कांस्टेबल टोंकारसिंह शामिल रहे।
पाली शहर के पुनायता रोड स्थित कुमावत वाटिका में कुमावत संस्थान की ओर से सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हुआ। 14 से 20 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा और 15 से 19 अगस्त तक नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया गया। अंतिम दिन भजन संध्या में अनीता जांगिड़ और पारस सोलंकी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया। 14 से 20 अगस्त तक हुई श्रीमद्भागवत कथा कुमावत संस्थान के तत्वावधान में पाली शहर के पुनायता रोड स्थित कुमावत वाटिका में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया गया। इसका समापन भजन संध्या के साथ हुआ। संस्थान के अध्यक्ष चंद्रा राम घोड़ावड़ ने बताया कि 14 से 20 अगस्त तक धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें महंत महामंडलेश्वर डॉ. देवऋषि दास महाराज ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। महाराज से कथा सुनकर श्रद्धालु धार्मिक भाव में डूब गए। 15 से 19 अगस्त तक सुनाया नानी बाई रो मायरो 15 से 19 अगस्त तक रोज शाम नानी बाई रो मायरो का विशेष प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान अनीता जांगिड़ और पारस सोलंकी ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों ने अलग-अलग भजन प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रोता देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और भक्ति में डूबे रहे। सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन भजन संध्या रखी गई। इसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजनों के दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया सात दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कई लोगों ने सहयोग किया। व्यवस्थाओं और कार्यक्रम में जयराम अड़ाणिया, अर्जुन दुबलदिया, घेवर चंद पटेल, ओमप्रकाश अड़ाणिया, हणुतराम दुबलदिया, पप्सा दुबलदिया, खिवराज बावलेचा, नेमीचंद बावलेचा, अमराराम मोटावट, राजूराम मोरवाड़िया, हुकमीचंद पीपाड़ा, पोकरराम पिलोदिया, रमेश मोटावट, योगेश चांदौरा और जगदीश गोयल सहित समाजबंधुओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने गांव कसियाना पहुंचकर दबोचा नशा तस्कर
लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने गांव कसियाना पहुंचकर दबोचा नशा तस्कर
सीतापुर में शुक्रवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को देर रात शुरू हुई बारिश से राहत मिली। शनिवार की सुबह भी जिले में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। करीब पांच घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शनिवार की सुबह बारिश के बीच स्कूल जाने वाले बच्चे भी नजर आए। कई बच्चे छाता लेकर तो कई बारिश में भीगते हुए स्कूल जाते दिखाई दिए। सुबह के समय बारिश जारी रहने से अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले करीब पांच घंटे में सीतापुर में लगभग 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को शुक्रवार की उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिन के समय तेज गर्मी और उमस का असर बना रहा। दिन का तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। शाम के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और देर रात बारिश होने लगी। इसके बाद शनिवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश जारी रही। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं जलभराव ने नगर निकाय और प्रशासन के सामने जल निकासी की व्यवस्था को लेकर चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह रास्तों पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बीते 36 घंटों से लगातार घट रहा है इससे बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम होने लगी हैं, हालांकि अभी भी आठ गांवों की लगभग 7000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इन गांवों के घरों के चारों ओर और कुछ घरों के अंदर भी पानी भरा हुआ है। आज शनिवार सुबह 8:30 बजे एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। नदी में 2,77,723 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, फिर भी जलस्तर में कमी जारी है। तरबगंज तहसील क्षेत्र के सर्वाधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पानी घटने के बाद अब कीचड़ की समस्या बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगभग 7000 बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पानी घटने के साथ ही पशु चिकित्सा विभाग की टीमें गांवों में जाकर पशुओं की जांच और उपचार कर रही हैं। देखें, 5 तस्वीरें… इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बाढ़ पीड़ितों को दवाइयां वितरित कर रही हैं, ताकि बीमारियों का प्रकोप रोका जा सके। नवाबगंज थाना क्षेत्र के निचले इलाकों में घाघरा नदी पिछले 48 घंटों से कटान कर रही थी। हालांकि, बीते 12 घंटों से जलस्तर में कमी के कारण कटान पूरी तरह से रुक गया है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घाघरा नदी खतरे के निशान से केवल 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 2.77 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बावजूद नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। कई गांवों के किनारों से पानी पूरी तरह हट गया है और घरों में भरा पानी भी कम हो रहा है।
पानीपत में सावन के चौथे शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक
पानीपत में सावन के चौथे शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक
प्रयागराज में नामी ब्रांड के नाम पर नकली प्लाई बेचने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस के स्टेनली रोड स्थित श्री श्याम प्लाई हाउस में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और पुलिस टीम ने छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान से ग्रीनवुड के नकली मार्का लगे 120 प्लाई बोर्ड बरामद हुए। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने दुकान संचालक सुनील अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी को मिली थी नकली प्लाई की सूचनादिल्ली निवासी कृष्ण कुमार सिंह कोलकाता स्थित ग्रीनवुड कंपनी के वैधानिक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्हें कंपनी के नकली उत्पादों की पहचान करने का प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी को सूचना मिली थी कि प्रयागराज में उसके रजिस्टर्ड ब्रांड ग्रीनवुड के नाम पर नकली प्लाई बेची जा रही है।सूचना की जांच के लिए वह अपने सहयोगी पिनाकी रंजन चटर्जी के साथ प्रयागराज पहुंचे। 21 अगस्त को उन्हें स्टेनली रोड स्थित श्री श्याम प्लाई हाउस में नकली ग्रीनवुड प्लाई बेचे जाने की जानकारी मिली।पुलिस को दी सूचना, टीम के साथ पहुंचेउन्होंने इसकी जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर को दी। पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने से उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी समीर और आरक्षी अभय कुमार की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया।पुलिस टीम कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ शाम करीब 5:45 बजे श्री श्याम प्लाई हाउस पहुंची। दुकान के काउंटर पर मौजूद व्यक्ति से नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुनील अग्रवाल पुत्र मदन लाल अग्रवाल बताया।तलाशी में मिले 120 नकली प्लाई बोर्डपुलिस ने सुनील अग्रवाल की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली। इस दौरान ग्रीनवुड का नकली मार्का लगे प्लाई बोर्ड बरामद हुए। इनमें 18 एमएम के 84 साइज के 90 प्लाई बोर्ड और 12 एमएम के 84 साइज के 30 प्लाई बोर्ड शामिल थे।कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद प्लाई पर लगे ग्रीनवुड मार्का को नकली बताया। इसके बाद पुलिस ने सभी 120 प्लाई बोर्ड कब्जे में ले लिए और उन्हें थाने पहुंचाया गया।गवाह बनने से पीछे हटे लोगकार्रवाई के दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बरामदगी की कार्रवाई में गवाह बनने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नाम-पता बताने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए।कॉपीराइट और ट्रेडमार्क एक्ट में मुकदमाकंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी के रजिस्टर्ड नाम और मार्का का इस्तेमाल कर नकली प्लाई बेची जा रही थी। उन्होंने दुकान संचालक सुनील अग्रवाल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में सुनील अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद प्लाई बोर्ड पुलिस के कब्जे में हैं।थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की पड़ताल कराई जा रही है। बरामद प्लाई की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली माल कहां से आया, इसे कहां-कहां सप्लाई किया गया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामगढ़ वन क्षेत्र के गोबरदरहा इलाके में हाथियों के झुंड को करीब से देखने और वीडियो बनाने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ गयी। झुंड में शामिल एक हथिनी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हथिनी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। नवजात शावक को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जंगल क्षेत्र में पहुंच रहे थे। कई लोग हाथियों के काफी नजदीक जाकर मोबाइल से वीडियो और रील बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लोगों की भीड़, शोरगुल और लगातार हो रही गतिविधियों से शावक के साथ मौजूद हथिनी अचानक आक्रामक हो गयी। वह भीड़ की ओर दौड़ पड़ी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बाइक गिरने के बाद संभलने का मौका नहीं मिला हथिनी के दौड़ने के दौरान वहां मौजूद यशवंत महतो भी बचने के लिए अपनी बाइक से भागने लगा। लेकिन अफरा-तफरी के बीच उसकी बाइक रास्ते में गिर गयी। यशवंत बाइक संभालकर उठ पाता, इससे पहले ही हथिनी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हमले में वह गंभीर रूप से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के पुन्नू गांव निवासी यशवंत महतो के रूप में हुई है। वह रामगढ़ में एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी। जंगल क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार, गोबरदरहा और आसपास के वन क्षेत्र में करीब 45 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। ऐसे में ग्रामीणों और आसपास के लोगों में हाथियों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने कहा- हाथियों से दूरी रखें, रील बनाने से बचें घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने विशेष रूप से नवजात शावक के साथ मौजूद हथिनी के आसपास जाने को बेहद जोखिम भरा बताया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे के साथ रहने वाली हथिनी किसी भी बाहरी गतिविधि या खतरे को लेकर अचानक आक्रामक हो सकती है। इसलिए हाथियों को देखने के लिए भीड़ जुटाना, उनके करीब जाना या मोबाइल से वीडियो-फोटो और रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। विभाग ने लोगों से जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने और हाथियों के झुंड को किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की है। वन विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
अलवर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:एक युवक 2 महीने की मजदूरी लेने गया था, दूसरा रोड पर पड़ा मिला
अलवर के 2 थाना क्षेत्रों में 2 अज्ञात वाहनों की टक्कर से 2 युवकों की मौत हो गई। घटना बगड़ का तिराया और मालाखेड़ा थाना क्षेत्रों में हुई। एक युवक 2 महीने की मजदूरी लेने फैक्ट्री मालिक के पास गया था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दूसरा युवक रोड पर गंभीर हालत में मिला था। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना 1: मजदूरी का पैसा लेने आए फैजल की मौत बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के रामगढ़ रोड पर डीग जिले के लेहसर गांव निवासी करीब फैजल (25) पुत्र खुर्शीद, अलवर के उद्योग नगर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने गांव से ठेकेदार मौसम से करीब दो माह की बकाया मजदूरी लेने आया था। पैसे न मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे वह ठेकेदार की बाइक लेकर रामगढ़ रोड की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फैजल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना 2: खेत से लौट रहे बाबूलाल की पसलियां टूटीं, फिर दम तोड़ा दूसरा हादसा मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के महुआ कला गांव में सामने आया, जहां खेती-बाड़ी करने वाले बाबूलाल प्रजापत (32) पुत्र रमेश चंद को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक के चाचा हरिसिंह ने बताया कि बाबूलाल सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था। उसके सीने पर गंभीर चोटें थीं और पसलियां टूटी हुई थीं। ग्रामीण व परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बाबूलाल के चार छोटे बच्चे हैं। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन पुलिस से अज्ञात वाहन चालक को जल्द पकड़कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को कराया जाएगा।
बिजनौर में गंगा तटबंध का हिस्सा धंसा:तेज धारा से हुआ नुकसान, सिंचाई विभाग ने शुरू किया बचाव कार्य
बिजनौर में गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध का एक हिस्सा गंगा की तेज धारा के कारण नीचे धंस गया है। इससे तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग की टीम ने तटबंध को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पिछले साल तटबंध का काफी हिस्सा पानी के तेज बहाव में कट गया था, जिसके बाद इसका 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया गया था। लगभग 1 किलोमीटर हिस्से का निर्माण आर्टिकुलेटिंग कंक्रीट ब्लॉक मैट्ट्रेस (ACBS) तकनीक से किया गया था, जिस पर अब खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार, गंगा का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो, लेकिन उसकी धारा की रफ्तार बरकरार है। इसी तेज धारा के कारण रावली बैराज तटबंध पर असर पड़ा है। कुछ जगहों पर तटबंध नीचे बैठ गया है और उसमें कई दरारें आ गई हैं। तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है और मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया गया है। विभाग रेत और मिट्टी की बोरियों के साथ-साथ सीमेंट के पिलर के पिंजरों में पेड़ों को काटकर बांधकर नदी में डाल रहा है। बिजनौर डीएम जसजीत कौर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तटबंध को बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करणपाल सिंह ने बताया कि तटबंध को कोई खतरा नहीं है। तटबंध से गंगा की धारा को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बरेली में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और धूप का असर कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान करीब 32C और न्यूनतम तापमान 27C के आसपास रह सकता है। बारिश के भी आसार हैं। दिन में कुछ समय बादल घने हो सकते हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह से बादल, बारिश का इंतजारशनिवार सुबह से बरेली में बादल छाए हुए हैं। मौसम में नमी बनी हुई है। बारिश होने पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश पूरे दिन लगातार होने की संभावना नहीं है। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में सिर्फ बादल छाए रह सकते हैं। 32C के आसपास रहेगा तापमानआज अधिकतम तापमान करीब 32C और न्यूनतम 27C रहने का अनुमान है। बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। लेकिन हवा में नमी ज्यादा रहने से बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ सकती है। मौसम का मिजाज फिलहाल गर्मी से राहत देने वाला बना हुआ है। रविवार और सोमवार को भी बारिश के आसारबरेली में अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह मौसम साफ होने की संभावना कम है। रविवार को भी बारिश के आसार हैं। सोमवार को स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी बादल और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बुधवार तक मौसम में नमी बनी रहने का अनुमान है। उपलब्ध पूर्वानुमान में 23 अगस्त को करीब 33C अधिकतम तापमान और बारिश की संभावना बताई गई है, जबकि 24 और 25 अगस्त को भी बारिश के आसार हैं। रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरापहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बरेली में रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ चौकिया बना दी है। साथ ही NDRF और SDRF की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सिविल डिफेंस के वालेंटियर को भी हर आपदा से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। वही जलस्तर बढ़ने से रामगंगा से सटे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम बारिश में सावधानी जरूरीआज घर से बाहर निकलने वालों को छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर रहेगा। बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर जलभराव होने से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बिजली चमकने या तेज बारिश के दौरान खुले स्थान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। फिलहाल राहत की बात यह है कि बरेली में अगले कुछ दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं। बादल और बारिश के कारण गर्मी से राहत बनी रह सकती है, हालांकि उमस परेशान कर सकती है।
सहारनपुर के थाना देवबंद में बिजली कटौती को लेकर देवबंद क्षेत्र में देर रात से ग्रामीणों का हंगामा जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.राजेंद्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने कार्तिकेय राणा और देवबंद सीओ अमित सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्तिकेय राणा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में सरकार के दावे के मुताबिक 20 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में महज 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि जिस समय लोग रात में सोते हैं और किसानों को काम करना होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है। मौके पर कार्तिकेय राणा ने बिजली विभाग के अधिकारी से कहा कि यदि वह लिखित में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन देंगे, तभी जाम खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रोज की समस्या है और ग्रामीण लगातार परेशान हैं। कार्तिकेय राणा ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की। इसी दौरान देवबंद सीओ अमित सिंह ने कार्तिकेय राणा से कहा कि किसी अधिकारी के व्यवहार को लेकर शिकायत है तो निर्धारित स्तर पर शिकायत की जानी चाहिए। सड़क जाम करना इसका उचित तरीका नहीं है। इस पर कार्तिकेय राणा ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली और सुनवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। बातचीत के दौरान कार्तिकेय राणा ने अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, मंत्री की चापलूसी करो खाली, हम दो बार के मंत्री रह चुके हैं, वो एक बार मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कई घंटे से सड़क पर बैठे हैं और उनके पशु भी भूखे खड़े हैं। कार्तिकेय राणा ने अधिकारियों से मौके पर ही बिजली की समस्या का समाधान कराने की मांग की। हंगामे के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।
लखनऊ में कारोबारी और मदरसा संचालक की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का मकसद कारोबारी की संपत्ति हड़पना था। गिरफ्तार लोगों में दो अधिवक्ता और मदरसा प्रबंधक भी शामिल हैं।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी अब बैंक के लॉकरों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। आईजी किरन एस की अगुवाई वाली टीम में फोरेंसिक ऑडिटर भी शामिल है। टीम ने एसबीआई और राम मंदिर ट्रस्ट के अभिलेखों का मिलान किया। लॉकरों पर लगाए गए क्यूआर कोड जांच के दौरान रामलला के आभूषणों और श्रद्धालुओं की ओर से समर्पित बहुमूल्य धातुओं को सुरक्षित रखने वाले लॉकरों की नई कोडिंग कराई गई है। प्रत्येक लॉकर पर क्यूआर कोड वाला स्टीकर लगाया गया है। कोड स्कैन करते ही लॉकर में रखी वस्तुओं की सूची सामने आ जाएगी। इससे रिकॉर्ड का मिलान आसानी से होगा। बार-बार लॉकर खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामान निकालकर गिनने की प्रक्रिया भी कम होगी। रैंडम चेकिंग भी कोड स्कैन कर की जा सकेगी। बैंक और ट्रस्ट के पास अलग-अलग रिकॉर्ड लॉकरों में रखे रामलला के आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं का रिकॉर्ड तैयार है। इसकी प्रतियां बैंक और ट्रस्ट दोनों के पास सुरक्षित हैं। लॉकर के इस्तेमाल के लिए ट्रस्ट बैंक को निर्धारित शुल्क भी देता है। एसआईटी ने रिकॉर्ड और लॉकरों में सुरक्षित सामान की व्यवस्था का सत्यापन किया। टीम दो दिन तक अयोध्या में रही। कोडिंग का काम पूरा होने के बाद टीम लौट गई। कृष्ण मोहन ने भी कराई थी जांच इससे पहले अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने भी बैंक अभिलेखों की जांच कराई थी। ट्रस्ट के सहयोगियों के साथ उन्होंने करीब पखवाड़ेभर बैंक में डेरा डाला। सभी लॉकरों में रखी वस्तुओं की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। एक-एक वस्तु का रिकॉर्ड तैयार हुआ। इसकी एक प्रति ट्रस्ट कार्यालय और दूसरी बैंक प्रबंधन को दी गई। बैंक की विभागीय जांच भी हुई मामले में बैंक के क्षेत्रीय और जोनल अधिकारियों ने भी विभागीय जांच की। इसकी रिपोर्ट बैंक प्रबंधन को भेजी गई है। इसके बाद बैंक ने सिक्योरिटी सर्विसेज से अपना अनुबंध भी समाप्त कर दिया। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद अब लॉकरों की निगरानी और रिकॉर्ड मिलान की व्यवस्था को पहले से अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है। एसआईटी जांच में सामने आने वाली रिपोर्ट पर सभी की नजर है।
Indian Railway News: धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस आज से बिना किसी उद्घाटन समारोह के चलेगी, क्योंकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच मेल नहीं है।
हाथरस में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन 10 मीटर इंटरनल शूटिंग हॉल और मल्टीपर्पज हॉल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि राइफल क्लब के सहयोग से स्टेडियम में 10 मीटर इंटरनल शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है। शूटिंग हॉल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन इसे पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को उपकरणों की सूची तैयार करने, आवश्यकता का आकलन करने और तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद ही खिलाड़ी शूटिंग रेंज का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने स्टेडियम परिसर में नगरपालिका की ओर से बनाए जा रहे मल्टीपर्पज हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए फ्लोरिंग कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने और हॉल में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि शूटिंग के क्षेत्र में अनुभव रखने वाली कोई संस्था, विशेषज्ञ या व्यक्ति यदि शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में सक्षम है तो वह आगे आ सकता है। नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर ऐसी संस्था या व्यक्ति को शूटिंग रेंज के बेहतर संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कानपुर में मेसर्स रिमझिम इस्पात लिमिटेड व जूही एलॉयज लिमिटेड के पांच निदेशकों के खिलाफ टैक्स चोरी के 12 साल पुराने मामले में स्पेशल सीजेएम सुदेश कुमारी की कोर्ट ने शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
गंगा के जलस्तर में धीमी लेकिन लगातार वृद्धि जारी है। गंगा का जलस्तर 69.04 मीटर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। इस तरह गंगा चेतावनी बिंदु से महज करीब सवा मीटर नीचे रह गई हैं। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने तटवर्ती इलाकों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। गंगा का पानी रविदास घाट से लेकर नमो घाट तक तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस का मंच पूरी तरह डूब चुका है, जबकि दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। घाटों पर पानी बढ़ने के कारण प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें स्नानार्थियों को सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से स्नान करने की हिदायत दे रही हैं। 27 अगस्त तक तेज बारिश के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गया है। इसके चलते वाराणसी में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक बनारस में तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और बीच-बीच में बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार सुबह वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम में उमस के बीच बादलों की आवाजाही से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सलारपुर के निचले इलाकों में घरों में घुसा बाढ़ का पानी गंगा के साथ ही वरुणा नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। सलारपुर नाला, चमेलिया बस्ती और डिपो कॉलोनी सलारपुर के निचले हिस्सों में बने कई घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने के कारण कुछ परिवारों ने ऊंचाई वाले इलाकों में किराए के मकान ले लिए हैं। वहीं, कुछ परिवार जरूरी सामान पहली मंजिल पर रखकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। छोटी मस्जिद पुरानापुल क्षेत्र में नाले के सहारे बाढ़ का पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया है। यहां करीब आधा दर्जन घर पानी से घिर गए हैं। हालांकि दोपहर तक कोई भी परिवार प्राथमिक विद्यालय सलारपुर में बनाए गए राहत शिविर में नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने की चुनौती बढ़ सकती है। चिरईगांव में खेतों में पहुंचा बाढ़ का पानी, किसान परेशान गंगा के बढ़ते जलस्तर का सबसे ज्यादा असर तटवर्ती कृषि क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। चिरईगांव ब्लॉक के ढाब क्षेत्र में निचले खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचने से सब्जियों की फसलें डूबने लगी हैं। इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मोकलपुर के किसान लालबिहारी और श्यामबिहारी की दो बीघा से अधिक जमीन में लगी नेनुआ, करैला और कुनरू की फसल पानी में डूब गई है। वहीं, रामचंदीपुर नखवा के किसान परसू यादव ने सवा बीघा जमीन में हरी मिर्च की नर्सरी तैयार की थी, लेकिन उसमें भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि पानी ज्यादा दिनों तक खेतों में ठहरा तो सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कटान से नदी में समा रही जमीन बाढ़ के पानी के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा भी बढ़ रहा है। क्षेत्र के दूसरे छोर पर लगातार कटान होने से कृषि भूमि का हिस्सा नदी में समाने लगा है। इससे किसानों की चिंता केवल मौजूदा फसल तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीन के नुकसान का भी डर है। बाढ़ और कटान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बीडीओ एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी ने शुक्रवार को क्षेत्र की बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फॉगिंग कराने और ब्लीचिंग पाउडर का लगातार छिड़काव कराने को कहा गया, ताकि बाढ़ के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण और मच्छरों से होने वाली परेशानियों को नियंत्रित किया जा सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अर्जुनगंज फायरिंग रेंज में अतिक्रमण के कारण सेना की लॉन्ग रेंज फायरिंग प्रैक्टिस प्रभावित होने के मामले में राज्य सरकार से वैकल्पिक जमीन के चिन्हीकरण की स्थिति बताने को कहा है। सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि लॉन्ग रेंज फायरिंग और युद्धाभ्यास के लिए लखनऊ मंडल में ही सेना को दूसरी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मौजूदा रेंज में शॉर्ट रेंज हथियारों की फायरिंग जारी रहेगी। 2011 में दाखिल हुई थी याचिका न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने ब्रिगेडियर तिरबनी प्रसाद की ओर से वर्ष 2011 में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। न्यायालय ने पूछा कि प्रस्तावित वैकल्पिक स्थान को अब तक चिह्नित किया गया है या नहीं। सरकार को अगली सुनवाई तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह में होगी। सरकार की ओर से बताया गया कि सेना के युद्धाभ्यास और मैदानी फायरिंग के लिए लखनऊ मंडल में ही वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। न्यायालय ने इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मामले में केंद्र सरकार पहले ही कोर्ट को बता चुकी है कि अर्जुनगंज रेंज में अतिक्रमण के कारण सेना लॉन्ग रेंज हथियारों की ट्रेनिंग नहीं कर पा रही है। केंद्र ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद लंबी दूरी के हथियारों की नियमित ट्रेनिंग को सेना की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बताया था। न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई थी।
जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग ठगी का शिकार हो गए। नयागांव छापर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम में 79 वर्षीय बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात आरोपी ने उनके खाते से 1.16 लाख रुपए निकाल लिए। नव निवेश कॉलोनी गंगा नगर निवासी 79 वर्षीय राजकुमार जैन, जो सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं, 17 अगस्त की शाम करीब 7 बजे डेयरी से दूध लेने गए थे। दूध खरीदने के बाद उन्होंने डेयरी के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से 9 हजार रुपये निकाए। जब वे बाहर आ रहे थे, तभी पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उन्हें झांसे में लिया। युवक ने कहा कि उनका एटीएम ब्लॉक हो गया है और उन्हें कार्ड दोबारा डालकर पैसे निकालने को कहा। धोखे से बदला एटीएम कार्ड, सवा लाख निकाले बुजुर्ग राजकुमार जैन ने युवक की बात मानकर दोबारा कार्ड डालकर 500 रुपए निकाले। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बातों में उलझाए रखा और मौका पाकर चालाकी से उनका असली एटीएम कार्ड बदल दिया। 20 अगस्त को जब पीड़ित गढ़ा बाजार स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे और बैंक कर्मचारी को अपना कार्ड दिखाया, तब उन्हें पता चला कि उनके पास 'नागेश व्योहार' नाम के किसी अन्य व्यक्ति का एटीएम कार्ड था। बैंक से पासबुक और स्टेटमेंट निकलवाने पर राजकुमार जैन को जानकारी मिली कि 17 से 18 अगस्त के बीच उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 1,16,500 रुपए निकाले जा चुके हैं। पीड़ित की शिकायत पर संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण तेज:जमीन खरीद-फरोख्त पर लगेगी रोक, 44 KM हिस्सा जिले से गुजरेगा
अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। यूपीडा की अधिसूचना जारी होने के बाद एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी जाएगी। फिलहाल तहसील स्तर पर गाटा संख्याओं के मिलान का काम जारी है। प्रस्तावित 116.85 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का लगभग 44 किलोमीटर हिस्सा अमरोहा जिले से होकर गुजरेगा। यह प्रयागराज-मेरठ गंगा एक्सप्रेसवे के मंगरौला टी-प्वाइंट से जुड़कर हरिद्वार तक जाएगा। इस परियोजना की जद में हसनपुर के 17 और मंडी धनौरा के 35 गांव आएंगे, जिससे करीब 950 किसानों की जमीन अधिग्रहित होगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से अमरोहा से हरिद्वार की दूरी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही, दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज का सफर भी आसान होगा। परियोजना से जिले में उद्योग, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। वर्तमान में इसका पूरा मानचित्र तैयार किया जा रहा है। परियोजना के तहत जिले के 950 से अधिक किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहित होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर उद्योग, वेयरहाउस, होटल, पेट्रोल पंप, लॉजिस्टिक हब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। परियोजना के दायरे में अमरोहा जिले की हसनपुर और धनौरा तहसील के कुल 52 गांव शामिल किए गए हैं। इनमें धनौरा क्षेत्र के अटारी, मुरीदपुर, मीरपुर, बल्दाना असगर अलीखा, बस्तौरी माफी, जलालपुर कलां, झनकपुरी, नगलिया बहादिरपुर, ब्रह्मपुर भूड़, यकबगड़ी, बस्तौरी, शेखूपुर शमाली, रायपुर शुमाली, देहरा घनश्याम, छज्जूपुरा माफी, मोहम्मदी माफी, हासमपुर भूड, कौराला, होशंगपुर उर्फ कटपुरा, कुआंखेड़ा, बेगपुर माफी, चककुआं खेड़ा, भटौला शुमाली, पेली, खंडसाल, रछौटी, बंश गोपालपुर, बुद्धपुरा, डींगरा, पट्टीपुर माफी, हैबतपुर चौधरियान, पारा खालसा, वालीपुर शामिल हैं। हसनपुर क्षेत्र के गांवों में रुखालू, शकरौली, गुलामपुर, भैंसरौली, बायखेड़ा, लुहारी खादर, सोहरका, दीपपुर, आगापुर कला, मछरई, याकूबपुर, सेमला, बसेड़ा खुर्द, आलमपुर, अब्दीपुर, पूठी, कटाई शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि यूपीडा की अधिसूचना के बाद एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी जाएगी। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल रेलवे लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों की गाटा संख्याओं पर क्रय-विक्रय की रोक लगाई गई है।
नर्मदापुरम में जबलपुर के बरगी डैम से छोड़ा गया पानी शनिवार रात नर्मदापुरम पहुंच गया, जिसके बाद मां नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सेठानी घाट पर पिछले 24 घंटे में करीब 3.4 फीट जलस्तर बढ़ा है। बढ़ते पानी के कारण घाट की सीढ़ियां भी डूब गई हैं। हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर सेठानी घाट पर नर्मदा नदी सामान्य स्तर से करीब 10 फीट ऊपर बह रही है। डैम पॉइंट पर हर घंटे करीब 0.10 से 0.20 फीट जलस्तर बढ़ने की जानकारी है। हालांकि, फिलहाल नर्मदापुरम में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 23.8 फीट नीचे है। लेकिन जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, उसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। बरगी डैम के 13 गेट खुले बरगी डैम से करीब तीन दिन पहले पानी छोड़ा गया था। शुरुआत में 9 गेट खोले गए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर कुल 13 गेट कर दिया गया। इन गेटों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर अब नर्मदापुरम में दिखाई देने लगा है। तवा डैम का जलस्तर भी बढ़ा इधर, नर्मदापुरम के तवा डैम में भी धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। शनिवार सुबह डैम का जलस्तर 1145 फीट दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 1144.30 फीट था। तवा डैम फिलहाल फुल होने के स्तर से करीब 21 फीट और गवर्निंग लेवल से करीब 17 फीट नीचे है। 5 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं मौसम को लेकर फिलहाल राहत की खबर है। अगले पांच दिनों तक जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम नर्मदापुरम तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो रहे हैं। यही वजह है कि लगातार तेज बारिश का दौर नहीं बन पा रहा है। सीजन में अब तक जिले में करीब 23 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 39.87 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी थी। फिलहाल बरगी डैम से छोड़े गए पानी के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।
चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
एसपी सोनभद्र ने किया रात्रि भ्रमण:कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात का जायजा
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मध्यरात्रि भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का भी जायजा लिया। एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर आवागमन की स्थिति और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी जांची, उनकी सतर्कता और मुस्तैदी का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखें, भीड़ को नियंत्रित करें और कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखें। उन्हें पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। भ्रमण के दौरान, एसपी ने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों से बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी या असुविधा के बारे में जानकारी ली और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों के प्रति आश्वस्त किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान देने तथा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि में विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार भ्रमण और निगरानी करने पर जोर दिया। इस अवसर पर ए एसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, ए एसपी मुख्यालय अनिल कुमार और सीओ सीटी रणधीर मिश्रा मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश जल निगम के 73 सामान्य वर्ग के जूनियर इंजीनियरों को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने वर्ष 2013 की भर्ती के बाद उनकी बर्खास्तगी के आदेश रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की गलती सुधारने के लिए उन कर्मचारियों की नौकरी नहीं छीनी जा सकती, जिनकी नियुक्ति नियमित चयन प्रक्रिया के तहत हुई थी और जिनके खिलाफ धोखाधड़ी का कोई आरोप नहीं है। न्यायमूर्ति इरशाद अली की एकल पीठ ने राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य जूनियर इंजीनियरों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। न्यायालय ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 28 जनवरी 2014 के आदेश को भी अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए निरस्त कर दिया। 2013 में हुई थी 470 जेई की भर्ती यह मामला जल निगम में 470 जूनियर इंजीनियरों की वर्ष 2013 की भर्ती से संबंधित है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। इसके समाधान के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में अतिरिक्त आरक्षित अभ्यर्थियों को बाद की रिक्तियों में समायोजित करने की सिफारिश की थी। साथ ही, सामान्य वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त न करने का सुझाव दिया था। हालांकि, इन सिफारिशों के बावजूद 136 अतिरिक्त ओबीसी और एससी अभ्यर्थियों को नियुक्त कर दिया गया, जिससे 470 स्वीकृत पदों के मुकाबले कुल नियुक्तियां 543 हो गईं। इसके परिणामस्वरूप, 73 सामान्य वर्ग के जूनियर इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि आरक्षण लागू करना आवश्यक है, लेकिन आरक्षण संबंधी त्रुटि को सुधारने के लिए कानून के विपरीत जाकर पहले से नियमित रूप से नियुक्त कर्मचारियों को हटाया नहीं जा सकता। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमित चयन और नियुक्ति के बाद, केवल चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता के आधार पर उनकी नियुक्ति को शून्य नहीं माना जा सकता है।
Video: गाजियाबाद के खोड़ा में मां-बेटी की हत्या, हत्यारे पति को पुलिस ने पकड़ा; जानें पुलिस ने क्या बताया
भदोही के फत्तूपुर में काशी नरेश के नाम दर्ज करोड़ों रुपये की जमीन पर कथित तौर पर गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज करने का मामला सामने आया है। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने हल्का लेखपाल नीति शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है। जिलाधिकारी के अनुसार, फत्तूपुर स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में काशी नरेश के नाम दर्ज थी। यह भूमि ‘नॉन-जेड-ए’ श्रेणी में आती है और इसी वजह से इसे उत्तर प्रदेश सरकार की संपत्ति बताया गया है। जमीन की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये में है। आरोप है कि लेखपाल ने मिलीभगत कर सरकारी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया। एसडीएम की जांच में सही पाए गए आरोप डीएम ने बताया कि किसी भूमि पर नाम दर्ज करने का अधिकार लेखपाल के पास नहीं होता। नाम दर्ज करने की प्रक्रिया का अधिकार उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के स्तर पर है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम से जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने लेखपाल नीति शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विशेष टीम करेगी पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकरण की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। टीम जमीन के राजस्व अभिलेखों और नाम दर्ज किए जाने की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों में मचा हड़कंप सरकारी जमीन से जुड़े मामले में लेखपाल के निलंबन की कार्रवाई के बाद भदोही तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपालों और अन्य कर्मचारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार और सरकारी नीतियों के विपरीत काम करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा
डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा
फर्जी हलफनामे से अपील वापसी का प्रयास:हाईकोर्ट ने न्यायिक रजिस्ट्रार को जांच और FIR के दिए आदेश
हाईकोर्ट में एक अपील को वापस लेने के लिए फर्जी वकालतनामे और एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के जरिए हलफनामा पेश करने का गंभीर मामला सामने आया है। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए न्यायिक रजिस्ट्रार को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ तत्काल पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाए। ओथ कमिश्नर ने स्वीकारी गलती यह मामला भोपाल निवासी शालिनी शर्मा द्वारा भोपाल जिला अदालत के आदेश के खिलाफ दायर अपील से संबंधित है। सुनवाई के दौरान, जब अपीलकर्ता और उनके मूल अधिवक्ता एस.पी. मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए, तो उन्होंने किसी भी तरह की वापसी याचिका दायर करने से साफ इनकार कर दिया। रिकॉर्ड के अवलोकन में सामने आया कि 11 अगस्त 2024 को अपीलकर्ता के नाम पर फर्जी तरीके से नए अधिवक्ता अजय कुमार यादव का वकालतनामा और फर्जी एनओसी लगाकर अपील वापस लेने का आवेदन जमा किया गया था। अदालत द्वारा तलब किए जाने पर, संबंधित अधिवक्ता अजय कुमार यादव ने पेश होकर बताया कि उन्होंने कोई वकालतनामा दायर नहीं किया है और वे अपीलकर्ता को पहचानते भी नहीं हैं। वहीं, मामले से जुड़ीं ओथ कमिश्नर सुश्री लक्ष्मी देवी सिंह ने स्वीकार किया कि 9 अगस्त 2026 (रविवार) को एक अज्ञात महिला हलफनामा बनवाने आई थी, लेकिन कोर्ट में मौजूद अपीलकर्ता वह महिला नहीं थीं। कोर्ट बोला- न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा सुनवाई के दौरान, ओथ कमिश्नर के रजिस्टर में गंभीर गड़बड़ियां, ओवर-राइटिंग और बीत चुकी तारीखों के कई पन्ने खाली पाए गए, जिसके बाद अदालत ने रजिस्टर को जब्त करने का आदेश दिया। एकलपीठ ने इस पूरे घटनाक्रम को न्याय प्रणाली में धोखाधड़ी का गंभीर प्रयास मानते हुए जब्त रजिस्टर को जांच का हिस्सा बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। न्यायिक रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया है कि वे जांच रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करें और फर्जीवाड़ा करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज कराएं।
भर्ती परीक्षाओं में कैंडिडेट्स के न्यूनतम नंबर नहीं आने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग मैनेजमेंट गम्भीर है। आयोग के अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने इसके लिए एक स्पेशल इंटरनल कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की समीक्षा करेगी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार- कमेटी सभी प्रश्नपत्रों को तीन मुख्य श्रेणियों- सरल, मध्यम और कठिन में विभाजित करेगी। इससे परीक्षाओं के कठिनाई स्तर का सटीक और वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा। यह कमेटी अपना कार्य दो चरणों में पूरा करेगी। इसके तहत पहली अंतरिम रिपोर्ट 27 अगस्त को और अंतिम (फाइनल) रिपोर्ट 31 अगस्त को आयोग अध्यक्ष को सौंपेंगी। कमेटी की फाइनल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आयोग की ओर से प्रश्नपत्रों के विश्लेषण से प्राप्त आंकड़ों के साथ ही, परीक्षाओं के आयोजन से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर किए जाने वाले विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। कम हो सकता है कठिन प्रश्नों का प्रतिशत वर्तमान में RPSC के पेपर पैटर्न के मुताबिक 30 प्रतिशत सरल, 30 प्रतिशत मध्यम व 40 प्रतिशत कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर कमेटी की रिपोर्ट में बदलाव करने की सिफारिश की जाती है तो कठिन प्रश्नों का प्रतिशत कम कर सरल प्रश्नों या फिर मध्यम प्रश्नों का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। इन भर्तियों में न्यूनतम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए अभ्यर्थी स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती में राजनीति विज्ञान सब्जेक्ट के 225 पदों पर केवल 6 कैंडिडेट्स पास हुए थे। इसी तरह गृह विज्ञान के 16 पदों पर केवल 2, चित्रकला में 35 पदों पर केवल 8, पंजाबी में 11 पदों पर केवल 7, समाजशास्त्र में 16 पदों पर केवल 10, उर्दू विषय में 26 पदों पर 23, कॉमर्स में 340 पदों पर केवज 284 कैंडिडेट्स ही पास हुए थे। सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के लिए धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषय का परिणाम जारी हुआ तो इन सब्जेक्ट के लिए एक भी कैंडिडेट पास नहीं हो सका था। इंटरव्यू तक जाने के लिए उन्हें लिखित परीक्षा में मिनिमम 40 प्रतिशत नंबर लाने थे। लेकिन एक भी केैंडिडेट्स के न्यूनतम मार्क्स नहीं आए थे। सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) एग्जाम-2024 के विज्ञान विषय में पात्रता जांच के लिए 296 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। जबकि विज्ञान सब्जेक्ट के 350 पद थे। न्यूनतम मार्क्स हासिल नहीं करने के कारण पदों के मुकाबले कम कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए थे। डिप्टी जेलर 2024: सितंबर माह में परिणाम और साक्षात्कार आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह ने पुरानी परीक्षाओं की समीक्षा के साथ-साथ लंबित और आगामी भर्तियों की प्रक्रिया तेज करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इसमें डिप्टी जेलर भर्ती 2024 को विशेष प्राथमिकता पर रखा गया है। इसी माह इस भर्ती के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर साक्षात्कार शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2025 के साक्षात्कार के लिए भी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। …………. पढें ये खबर भी…SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पहले यह परीक्षा 3 दिन में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा एक ही दिन (20 सितंबर 2026) को होगी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिजल्ट भी जल्दी घोषित हो सकेगा। (पूरी खबर पढें)
महिलाओं ने दो युवकों को चप्पलों से पीटा:बोलेरो और बाइक टक्कर के बाद विवाद हुआ, वीडियो भी बनाया
सवाई माधोपुर की हम्मीर पुलिया पर शुक्रवार शाम बोलेरो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो चालक से बात की और पुलिस में शिकायत के लिए गाड़ी की फोटो खींची।इसके बाद बोलेरो में सवार दो महिलाओं ने युवकों से कहासुनी की और चप्पलों से मारपीट की। मारपीट के दौरान मौके पर लोग जमा हो गए और करीब एक घंटे तक हम्मीर पुलिया पर जाम रहा।पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने महिलाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम हम्मीर पुलिया पर बोलेरो कार और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार युवकों ने बोलेरो ड्राइवर को उलाहना दिया। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी ठीक से चलाने की बात कही। युवकों ने पुलिस में शिकायत करने के लिए बोलेरो की फोटो भी खींच ली। फोटो खींचने पर कहासुनी शुरू हुई बोलेरो की फोटो खींचने की बात को लेकर कार में सवार दो महिलाओं ने बाइक सवार युवकों से कहासुनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने युवकों की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे जाम मारपीट के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हंगामे के कारण हम्मीर पुलिया पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित जयप्रकाश मीणा ने मारपीट करने वाली महिलाओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला जांच में लिया है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित बोले- बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी सारसोप निवासी जयप्रकाश मीणा ने बताया कि मैं खंडार से राजकीय स्कूल विजिट करके और सवाई माधोपुर राजकीय कार्य करके वहां सवाई माधोपुर आ रहा था। इसी बीच आलनपुर पुलिया के सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने हमारी बाइक को टक्कर मारी। मेरे साथ मेरे मित्र पीछे बैठे थे। हम दोनों गिर गए। हमने उनसे बात की और कहा कि भाई, आप अनियंत्रित चला रहे हो, ढंग से चलाओ और ऐसे गलती मत करो। इसके बाद उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। फिर मैंने कहा कि मैं राजकार्य से आया हूं, मेरे साथ मारपीट मत करो, मैं राजकार्य सेवक हूं। महिलाओं से पिटवाने का आरोप जयप्रकाश ने आरोप लगाया- इसके बाद उनकी गाड़ी में बैठी हुई दो महिलाओं को सामने लाया गया। मुझे गाली दी और कहा कि तेरी छवि को ऐसी-तैसी कर दूंगा, धूमिल कर दूंगा। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से मुझे पिटवाया। महिलाओं को एकत्रित करने के बाद मॉब लिंचिंग की स्थिति बन गई थी। मैंने माफी मांगते हुए उनसे कहा कि मेरी गलती नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। हमने अपनी महिलाओं का ध्यान रखते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। आज हम एसपी ऑफिस और जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर आए हैं और न्याय की गुहार करते हैं। एसपी ऑफिस में लिखित में FIR दर्ज कराकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
ललितपुर के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी आज 22 अगस्त शनिवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री अंसारी सुबह 9:55 बजे से 10:25 बजे तक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, सुबह 10:25 बजे से 10:55 बजे तक वे जनपद स्तरीय प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक वे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर 2:00 बजे दानिश आजाद अंसारी ललितपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे में पुलिस बूथ के ठीक सामने दिनदहाड़े टप्पेबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने कार के बोनट के पास केमिकल जैसा पदार्थ डाल दिया। इससे धुआं उठने लगा और आसपास मौजूद लोगों की आंखों में तेज जलन होने लगी। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दो बदमाश कार में रखा नकदी, जेवर और जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर के कैमरे में एक युवक और किशोर कार की ओर आते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उज्जैन से बिहार जा रहा था परिवार मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महानंदा मोहल्ला निवासी राजीव मिश्र अपनी पत्नी सरिता मिश्रा, बेटे आर्यन और बेटी दिव्यांशी के साथ इनोवा कार से छपरा, बिहार जा रहे थे। कार पवन कुमार चला रहा था। परिवार हैदरगढ़ कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। भिटरिया रोड मोड़ के पास परिवार ने एक होटल पर नाश्ता करने के लिए कार पुलिस बूथ के नजदीक खड़ी कर दी। नाश्ता करने के बाद सभी लोग कार के पास लौटे। राजीव मिश्र ने जैसे ही कार का लॉक खोला और दरवाजा खोला, अंदर से गैस या धुआं निकलने लगा। इससे उनकी आंखों में तेज जलन होने लगी। अचानक धुआं देखकर परिवार के लोग पीछे हट गए। इसी दौरान वहां मौजूद दो बदमाशों ने कार से बैग खींच लिया और तेजी से मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद जब धुआं और जलन की स्थिति सामान्य हुई तो राजीव मिश्र ने कार में बैग तलाशा, लेकिन वह गायब था। राजीव मिश्र के अनुसार, बैग में करीब 13 हजार रुपए नकद, एक जोड़ी सोने की बाली, अन्य कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। बैग गायब मिलने के बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान कार के बोनट के आगे मोबिल जैसा तरल पदार्थ पड़ा मिला। दुकानदारों की आंखों में भी हुई जलन घटना के दौरान आसपास मौजूद दुकानदारों ने भी आंखों में मिर्च जैसी तेज जलन महसूस होने की बात पुलिस को बताई। इससे पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने कार के पास ऐसा केमिकल डाला था, जिससे धुआं और जलन पैदा हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। मेडिकल स्टोर के कैमरे में एक युवक और एक किशोर कार की तरफ आते हुए दिखाई दिए हैं। फुटेज में दोनों को वारदात के बाद वहां से भागते हुए भी देखा गया है। सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव के मुताबिक, बदमाशों ने कार पर केमिकल डाला था। इससे धुआं उठने पर परिवार के लोग परेशान हो गए और इसी दौरान बदमाश बैग लेकर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों के भागने की दिशा और उनके साथियों के बारे में जानकारी मिल सके।
अभियोजन दहेज उत्पीड़न साबित नहीं कर सका:हाईकोर्ट ने 30 साल पुराने दहेज हत्या मामले में सजा रद्द की
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने करीब तीन दशक पुराने दहेज हत्या मामले में तीन आरोपियों को बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि और सजा रद्द करते हुए कहा कि अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि महिला को मौत से ठीक पहले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया था। इस कारण अभियोजन को दहेज मृत्यु की कानूनी धारणा का लाभ नहीं दिया जा सकता। न्यायमूर्ति मनोज बजाज की एकल पीठ ने शिव नारायण उर्फ सूर्य नारायण, जय नारायण और पटेश्वर की अपील स्वीकार की। पीठ ने फैजाबाद के अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय द्वारा 30 अप्रैल 1996 को दिए गए दोषसिद्धि आदेश और 13 मई 1996 के सजा आदेश को निरस्त कर दिया। यह मामला वर्ष 1991 में उर्मिला की मौत से संबंधित है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 19/20 सितंबर की रात उर्मिला लापता हो गई थी और अगले दिन उसका शव ससुराल के पास एक कुएं से बरामद हुआ। आरोप था कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। मृतका ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पाया कि जब शव मिला था, तब मृतका के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने कुएं में डूबने की आशंका जताई थी। उस समय हत्या या दहेज हत्या का कोई आरोप नहीं लगाया गया था। प्राथमिकी (FIR) भी घटना के लगभग 12 दिन बाद दर्ज की गई, और इस देरी का कोई पर्याप्त कारण नहीं बताया जा सका। न्यायालय ने यह भी देखा कि स्कूटर की दहेज मांग का आरोप प्राथमिकी या जांच के दौरान दिए गए बयानों में शामिल नहीं था। यह आरोप पहली बार सुनवाई के दौरान गवाहों की गवाही में सामने आया। मृतका ने भी अपने जीवनकाल में दहेज उत्पीड़न की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि केवल दहेज मृत्यु होने से भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 113-बी के तहत कानूनी धारणा लागू नहीं हो जाती, बल्कि मौत से पहले दहेज के लिए क्रूरता या उत्पीड़न का ठोस साक्ष्य भी आवश्यक है।
मिर्जापुर में तीसरा कजली उत्सव आज सिटी क्लब में:छह जिलों के 40 से अधिक लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
मिर्जापुर में पूर्वांचल की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने और विलुप्त होती कजली विधा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीसरा कजली मल्हार उत्सव आज सिटी क्लब में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस उत्सव का आयोजन प्राचीन महादेव मंदिर बूढ़ेनाथ के अष्ट कौशल महंत डॉ. योगानंद महाराज के संरक्षण और लोक संस्कृति संरक्षण केंद्र की निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका ऊषा गुप्ता के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, बरसात के मौसम में गाई जाने वाली कजली मिर्जापुर की प्रमुख लोक विधाओं में से एक है, जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। महोत्सव में मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज सहित छह जिलों के लगभग 40 प्रसिद्ध लोक गायक-गायिकाएं अपनी प्रस्तुति देंगी। वे पारंपरिक वाद्ययंत्रों जैसे ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम और नगाड़े की थाप पर कजली गायन करेंगे। संस्था द्वारा गायकों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी कलाकारों को अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनपद की पांच प्रमुख विभूतियों को 'प्रेमघन सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा। इनमें जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, कारपेट उद्यमी आशीष बुधिया, साहित्यकार एवं कवि राजेंद्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, चैयर नृत्य/गायक जटाशंकर शर्मा और ढोलक वादक करन कुमार उर्फ पप्पू शामिल हैं। कार्यक्रम सचिव संदर्भ पांडेय ने नगरवासियों से शाम 6 बजे सिटी क्लब पहुंचकर लोक संस्कृति के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
मिर्जापुर स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पशु प्रजनन की आधुनिक तकनीक के जरिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यहां करीब 3 लीटर प्रतिदिन दूध देने वाली गंगातीरी सरोगेट गाय ने 24 किलोग्राम वजन की स्वस्थ साहीवाल बछिया को जन्म दिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बछिया बड़ी होने के बाद प्रतिदिन 14 से 16 लीटर तक दूध देने की क्षमता रख सकती है। यह उपलब्धि स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और उनके आनुवंशिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खास बात यह है कि बछिया का आनुवंशिक स्रोत साहीवाल नस्ल है, जबकि उसे जन्म देने वाली सरोगेट गाय गंगातीरी नस्ल की है। यानी भ्रूण साहीवाल नस्ल का था और उसका विकास गंगातीरी गाय के गर्भ में हुआ। बीएचयू के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान संकाय की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वित्तपोषित सहायक प्रजनन तकनीक परियोजना के तहत यह सातवीं मादा बछिया है। इसका जन्म भ्रूण प्रत्यारोपण और सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक के जरिए कराया गया है। इस प्रक्रिया की शुरुआत पिछले नवंबर में हुई थी। 11 नवंबर को अधिक दूध देने वाली श्रेष्ठ साहीवाल गाय में सुपर ओव्यूलेशन कराया गया। इसके बाद उच्च गुणवत्ता वाले साहीवाल सांड के सेक्स-सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। इससे छह उच्च गुणवत्ता वाले भ्रूण तैयार हुए। साहीवाल भ्रूण को गंगातीरी गाय में किया प्रत्यारोपित तैयार भ्रूणों में से एक को सरोगेट गंगातीरी गाय में प्रत्यारोपित किया गया। सफल गर्भधारण के बाद इसी गाय ने 24 किलोग्राम वजन की स्वस्थ साहीवाल बछिया को जन्म दिया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तकनीक से बेहतर आनुवंशिक क्षमता वाली स्वदेशी नस्लों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा सकती है। इससे दुग्ध उत्पादन और पशुधन की गुणवत्ता में सुधार के साथ किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सातवीं मादा बछिया का हुआ जन्म बीएचयू की सहायक प्रजनन तकनीक परियोजना के तहत अब तक सात मादा बछियों का जन्म इस तरह की उन्नत तकनीकों से कराया जा चुका है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उच्च आनुवंशिक क्षमता वाली स्वदेशी गायों की संख्या बढ़ाना और पशुपालकों को बेहतर नस्ल उपलब्ध कराना है। शोध टीम ने आगे की तकनीकों पर भी शुरू किया काम बीएचयू के वित्त अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय और कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके मिश्र ने नवजात बछिया और सरोगेट गाय का निरीक्षण किया। उन्होंने शोध टीम के प्रयासों की सराहना की। संकाय के अधिष्ठाता डॉ. अमित राज गुप्ता और दक्षिणी परिसर प्रभारी प्रो. डॉ. बीएमएन कुमार ने बताया कि टीम अब ओवम पिक-अप, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसी अन्य उन्नत तकनीकों पर भी काम करेगी। इन तकनीकों के जरिए स्वदेशी नस्लों के आनुवंशिक सुधार और बेहतर पशुधन तैयार करने की दिशा में आगे काम किया जाएगा।
दमोह जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर स्थित ओपीडी पर्ची काउंटर के एक पंखे में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। देर रात शॉट सर्किट से हादसा घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है, जब ओपीडी काउंटर के पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। लपटें उठते ही पर्ची काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मरीजों और परिजनों में मची भगदड़ रात के समय अस्पताल के मुख्य गेट पर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं, वे घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्डबॉय ने तुरंत पाया आग पर काबू घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात वार्डबॉय श्याम जड़िया और मनीष सोनी ने तत्परता दिखाई। उन्होंने अस्पताल में रखे अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। अस्पताल चौकी को दी सूचना घटना की सूचना तुरंत अस्पताल पुलिस चौकी को भी दी गई। समय पर आग बुझ जाने के कारण किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जिसके बाद मरीजों और अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली।
बस्ती में रवि राजभर हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सत्र न्यायाधीश एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 58,500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषियों को एक वर्ष चार माह 15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषियों में नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव निवासी विजय पाल सिंह, राम प्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह, सोनल सिंह और तुषार उर्फ मंकू सिंह शामिल हैं। शराब के नशे में घर पहुंचकर शुरू किया था विवाद अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 13 नवंबर 2023 की शाम करीब 4 बजे अगई भगाड़ गांव में हुई थी। गांव निवासी राजू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि विजय पाल सिंह शराब के नशे में उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। राजू के भतीजे रवि राजभर ने जब इसका विरोध किया तो विजय पाल सिंह उग्र हो गया। इसके बाद उसके साथ आए राम प्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह, सोनल सिंह और तुषार उर्फ मंकू सिंह ने रवि पर हमला कर दिया। लोहे की पाइप और लाठी-डंडों से पीटा अभियोजन के मुताबिक, तुषार ने रवि पर लोहे की पाइप से हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद रवि मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। रवि को बचाने के लिए राजू, उनके बेटे गुलशन और बेटी रागिनी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान हुई रवि की मौत गंभीर रूप से घायल रवि को परिजन तत्काल जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान 15 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। पोस्टमार्टम और गवाहों के बयान बने अहम साक्ष्य मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत के सामने प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विजय पाल सिंह, राम प्रताप सिंह, मारकंडेय सिंह, सोनल सिंह और तुषार उर्फ मंकू सिंह को हत्या के मामले में दोषी पाया। कोर्ट ने पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 58,500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर प्रत्येक दोषी को एक वर्ष चार माह 15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के हितों का किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था के तहत हनन नहीं किया जा सकता। जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बी. पी. शर्मा की खंडपीठ ने एकलपीठ के पुराने आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जहां अधिक योग्य उम्मीदवार को कम अंक वाले उम्मीदवार की तुलना में निचले या नुकसानदायक स्थान पर रखा जाए। कोर्ट ने सरकार की दलील खारिज की यह मामला शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग और आदिवासी कल्याण विभाग में हुई भर्तियों से संबंधित है। अपीलकर्ता रामनाथ शाह व अन्य ने बताया कि उन्होंने अनारक्षित श्रेणी की कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इसके बावजूद, उन्हें आदिवासी कल्याण विभाग के स्कूल आवंटित कर दिए गए, जबकि उनकी पहली प्राथमिकता स्कूल शिक्षा विभाग थी। अपीलकर्ताओं के अनुसार, 2022 में जारी निर्देशों के तहत पहले से नियुक्त उम्मीदवारों को अगली काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया। इस कारण कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना मिल गई। अपीलकर्ताओं ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन बताते हुए तर्क दिया कि भर्ती विज्ञापन में ऐसी कोई पाबंदी नहीं थी। राज्य सरकार ने अपनी दलील में कहा कि एक बार आदिवासी कल्याण विभाग में नियुक्ति मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, और पुनः मौका देने से पहले से आवंटित पद खाली हो जाते। हालांकि, युगलपीठ ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया। खंडपीठ ने माना कि प्रशासनिक कारणों या विभागीय समायोजन की वजह से उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों को नुकसान में नहीं धकेला जा सकता। दोबारा मिलेगा चॉइस फिलिंग का मौका हाईकोर्ट की युगलपीठ ने अपीलकर्ताओं के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए निर्देश दिया है कि मेरिट के आधार पर उनकी पसंद के अनुसार पदस्थापना पर विचार किया जाए। यदि संबंधित विभाग में पद रिक्त हैं, तो वहां समायोजन किया जाए। यदि वर्तमान में रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं, तो दो महीने के भीतर 'स्कूल चॉइस फिलिंग पॉलिसी' के तहत उन्हें दूसरे विभाग में समायोजित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।
बलिया में नए जेल निर्माण का रास्ता साफ:1000 बंदियों की क्षमता वाला जेल, 57 एकड़ भूमि खरीदी गई
बलिया में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नए जेल भवन के निर्माण से जुड़ी सभी तैयारियां और बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा और घोसवटी में सड़क के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 62 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित जेल भवन को आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक से लैस किया जाएगा। भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जाएगा। जेल परिसर में बंदियों की सुरक्षा और प्रबंधन के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। नए जेल भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया और अन्य प्रमुख बाधाएं दूर होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अतिशीघ्र नए जेल भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है, जिससे जनपद की जेल व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलेगा और बंदियों को रखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
हिमाचल में पंचायत चौकीदारों के 566 पद समाप्त, सुक्खू सरकार ने दिया तर्क; '17000000 रुपये बचेंगे'
हिमाचल में 566 पंचायत चौकीदारों के पद समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे सरकार को सालाना 1.70 करोड़ रुपये की बचत होगी।
गाजीपुर के चर्चित विनीत उर्फ हनी राय हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। शुक्रवार को शहर कोतवाली में विनीत राय के पिता आलोक उर्फ डबलू राय की तहरीर पर 14 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 395, 307, 427, 504, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 14 दिसंबर 2023 को होटल बिंदु में हुई तोड़फोड़, फायरिंग और कथित लूट से जुड़ा है। आलोक राय ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया कि इस घटना के संबंध में उन्होंने 15 और 26 दिसंबर 2023 को शहर कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिए थे। आरोप है कि शिकायत के बावजूद उस समय अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। 14 दिसंबर 2023 की घटना को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा आलोक राय के अनुसार, 14 दिसंबर 2023 को होटल बिंदु में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और फायरिंग की। उन्होंने कथित लूट का भी आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि घटना में शामिल कुछ लोगों को राजनीतिक और आपराधिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते शिकायत के बावजूद उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने तहरीर में लगाए गए आरोपों के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अब पुलिस घटना से जुड़े पुराने प्रार्थनापत्र, मौके की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी। 14 नामजद, एक आरोपी अज्ञात मुकदमे में शंकर पांडेय, सत्यप्रकाश उर्फ टुन्नी पांडेय, आलोक दुबे, दिव्यांश उर्फ करिया यादव, सोनू यादव, रहमान उर्फ गोल्डेन, शिवम दुबे, सौरभ तिवारी, विवेक राय, अरविंद, रामनरेश राय, रवि राय और संजय बिंद समेत 14 लोगों को नामजद किया गया है। एक व्यक्ति को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। तहरीर में रामनरेश राय, उनके बेटे रवि राय और गोड़ा गांव के प्रधान पति संजय बिंद समेत कुछ लोगों पर कटरा गैंग से जुड़े लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया है। जमीन विवाद और अन्य कथित गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। मुकदमा दर्ज होना अपने आप में लगाए गए आरोपों का प्रमाण नहीं है। 29 मई 2026 को हुई थी विनीत राय की हत्या इस पूरे मामले का कनेक्शन 29 मई 2026 की रात हुई विनीत राय की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है। होटल बिंदु के प्रोपराइटर आलोक राय के बड़े बेटे विनीत राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई और विवेचना को लेकर भी सवाल उठे थे। इसी मामले की जांच के दौरान तत्कालीन शहर कोतवाल और एक दरोगा को डीआईजी जोन के निर्देश पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने निलंबित किया था। अब वर्ष 2023 की होटल घटना को लेकर दर्ज हुए नए मुकदमे के बाद विनीत राय हत्याकांड से जुड़े पुराने घटनाक्रम की भी दोबारा चर्चा शुरू हो गई है। 2023 की घटना और हत्याकांड के बीच कनेक्शन की जांच नए मुकदमे के बाद पुलिस के सामने 2023 की घटना और 2026 में हुई विनीत राय की हत्या के बीच बताए जा रहे संभावित कनेक्शन की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। पुलिस अब 14 दिसंबर 2023 की घटना, उस समय दिए गए दोनों प्रार्थनापत्र, होटल में हुई कथित तोड़फोड़ और फायरिंग, लूट के आरोप तथा मौजूदा मुकदमे में लगाए गए अन्य आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नए मुकदमे ने विनीत राय हत्याकांड से जुड़े पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस किसान आंदोलन की सक्रिय चेहरा और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेत्री सोनिया मान के प्यारे पालतू डॉग जिसे वे अपने बच्चे 'पूपू' की तरह मानती थीं पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे मार डाला। इस घटना के बाद सोनिया मान ने अपनी ही पार्टी की भगवंत मान सरकार से आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने और ठोस नीति बनाने की भावुक अपील की है। आज मेरा पूपू गया,कल किसी और का बच्चा होगा सोनिया मान ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा आज मैंने अपने बेटे पूपू को खो दिया आवारा कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला। मैं पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से गुज़ारिश करती हूँ कि आवारा कुत्तों के ख़िलाफ़ सख़्त और ठोस कदम उठाएं। आज मेरा पूपू शिकार बना है कल को ये किसी मासूम बच्चे पर भी हमला कर सकते हैं। उन्होंने सरकार के सामने समस्या के समाधान के लिए प्रमुख मांगें भी रखी हैं शेल्टर और वैक्सीनेशन: आवारा कुत्तों के लिए उचित शेल्टर होम बनाए जाएं, साथ ही नियमित वैक्सीनेशन (टीकाकरण) और नसबंदी (Sterilization) अभियान चले ताकि जानवरों के साथ मानवीय व्यवहार भी बना रहे। हड्डा रोड़ी पर रोक: गांवों में खुले में मरे जानवरों को फेंकने की प्रथा (हड्डा रोड़ी) तुरंत बंद हो, क्योंकि इससे कुत्तों के हिंसक होने और बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। वैज्ञानिक निपटान: मृत मवेशियों का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से (जलाने या दफनाने) किया जाए। इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं बेज़ुबान: अपने पालतू डॉग की मौत के गम में डूबी सोनिया मान ने एक और दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने जानवरों के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया मुझे गर्व है कि मैंने एक बेज़ुबान को अपने बच्चे की तरह पाला। यह रिश्ता प्रजातियों की सीमाओं से परे भरोसे देखभाल और सच्चे प्यार पर टिका होता है। जानवरों की वफादारी और ईमानदारी इंसानों से कहीं बढ़कर होती है। वे बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं, कभी आपको जज नहीं करते। बदले में उन्हें सिर्फ थोड़ा सा अपनापन चाहिए होता है। उनका प्यार निस्वार्थ और सच्चा होता है। सोशल मीडिया पर सोनिया मान की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जहां फैंस और आम जनता उनके प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और पंजाब में बढ़ रहे स्ट्रीट डॉग्स के आतंक पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर सिजवाहा गांव के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन ट्रक आपस में भिड़ गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की तस्वीरें… अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा यह हादसा आगे चल रहे एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। उस समय बारिश भी हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन थी। पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक नियंत्रण खो बैठे और आगे वाले ट्रक से जा टकराए। हादसे में शामिल पहला ट्रक तमिलनाडु निवासी मुवेदन (45) चला रहा था, जिसका साथी बैलूटमोटम (35) था। यह ट्रक तमिलनाडु से दिल्ली नारियल लेकर जा रहा था। इसी ट्रक के पीछे मुरैना निवासी मुनेश (30) मौसमी से भरा ट्रक चला रहा था, जिसके साथ सह-चालक सुनील (28) था। मुनेश का ट्रक सीधे नारियल से भरे ट्रक में जा घुसा, जिससे मुनेश ट्रक में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद हाईवे के हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला मुनेश के ट्रक के पीछे मौसमी से भरा एक और ट्रक चल रहा था, जिसे ग्वालियर निवासी आकाश (28) चला रहा था और उसका साथी साहिल जाटव (26) था। यह ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे मौसमी से भरे ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे उतर गया। इस हादसे में मुनेश के पैर और हाथ में चोटें आईं, जबकि सुनील, आकाश और साहिल जाटव भी घायल हो गए। दुकानदारों में मची अफरा-तफरी घटना होते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। टोल एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के बाद पूरी सड़क पर मौसमी फैल गई। डोंगरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार और उनके साथी अशोक सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से मौसमी हटवाई और यातायात सुचारु कराया। चौकी प्रभारी डोंगरी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रकों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।
देवरिया शहर के मोतीलाल रोड स्थित मोतीलाल जोशी शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार रात ठेला-पटरी व्यवसायियों द्वारा शिव जागरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरू होकर देर रात दो बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जागरण में भजन गायकों और कलाकारों ने भगवान शिव की भक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भजनों और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कलाकारों ने बारी-बारी से भगवान शिव के भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण काजल की शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त, आलोक महादेव टीम की ओर से भगवान शिव की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन के साथ भक्ति कार्यक्रम का आनंद लिया। महिलाएं और पुरुष देर रात तक भक्ति गीतों पर नृत्य करते रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र देर रात तक भक्ति के रंग में डूबा रहा। स्थानीय ठेला-पटरी व्यवसायियों और क्षेत्रीय लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। श्रद्धालुओं ने ऐसे धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इनसे क्षेत्र में सकारात्मक और भक्तिमय वातावरण बनता है।
छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले छिंदवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले की अलग-अलग तहसीलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमें लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। दूध, मावा, मिठाई और त्योहार में इस्तेमाल होने वाले दूसरे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले एक महीने में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गोपेश मिश्रा, रूपराम सनोडिया, पंकज कुमार घाघरे और संध्या मार्को की टीमों ने छिंदवाड़ा शहर के अलावा परासिया, मोहखेड़, बिछुआ, तामिया, जुन्नारदेव, पांढुर्णा, सौंसर, चौरई और उमरेठ क्षेत्र में कार्रवाई की है। 200 से ज्यादा सैंपल लिए अभियान के दौरान दूध और दूध से बने उत्पादों के साथ ही त्योहार में इस्तेमाल होने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 200 से अधिक नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। खाद्य विभाग की टीमों की लगातार कार्रवाई से दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति है। इसी दौरान विभाग ने 108 किलो संदिग्ध गोवर्धन घी भी जब्त किया है। अब इसकी गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घी मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। भोपाल लैब में होगी जांच खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई के दौरान लिए गए सभी सैंपल भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अब अधिकारियों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट में यदि कोई खाद्य पदार्थ अमानक या मिलावटी पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। त्योहार तक जारी रहेगा अभियान रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासतौर पर दूध, मावा, घी और मिठाइयों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके। फिलहाल 200 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी कि इनमें से कितने खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे उतरते हैं और कितनों पर कार्रवाई होती है।
कोटा एसीबी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में गड़बड़ी के मामले में प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा जिले के PWD विभाग के तीन इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा एसीबी विजय स्वर्णकार ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट तहसील में बनी तीन संपर्क सड़कों के निर्माण में अनियमितता, घटिया सामग्री के इस्तेमाल और काम पूरा होने से पहले भुगतान के मामले में एसीबी कोटा ने जांच की थी। इसके बाद एसीबी ने मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सायरगल गीणा,( गुणवत्ता नियंत्रण प्रतापगढ़) एनएल परमार, तत्कालीन अधिशासी अभियंता,( गुणवत्ता नियंत्रण बांसवाड़ा), गिरधारी लाल, तत्कालीन अधिशासी अभियंता, सा.नि.वि. द्वितीय प्रतापगढ़ व विनोद केडिया, प्रोपराइटर, मेसर्स जयबाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी, जयपुर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया हैं। ये था मामला प्रतापगढ़ जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के पैकेज नंबर RJ-33-W VBN-05 के तहत लेवापाड़ा, हीरापाड़ा और कोलोनी जापा संपर्क सड़कों का निर्माण कराया गया था। सूचना के आधार पर 19 जुलाई 2013 को इन सड़कों का निरीक्षण किया गया। जांच में तीनों सड़कों के निर्माण कार्य में कुल 11 लाख 78 हजार 752 रुपए का काम मौके पर कम पाया गया। मामले में एसीबी ने 18 मई 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच पूरा होने के बाद 21 अगस्त 2026 को एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।
आगरा में सुबह से निकली धूप, आज बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी बरकरार, 23 अगस्त तक बूंदाबांदी की संभावना
आगरा में शनिवार सुबह से मौसम साफ है। हल्की धूप निकल रही है। सामान्य से अधिक हवा चल रही है। मगर, उमसभरी गर्मी बरकरार है। हालांकि दिन में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाए रहने के साथ ही बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिएमौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त तक बादलों की लुका-छुपी चलती रहेगी। गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि 24 अगस्त को मौसम खुलने के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 3% कम बारिशआगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 3% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 370.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 358.6 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 12.1 मिमी बारिश कम हुई है। आगरा में बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी, उसके बाद से बादल तो छाये लेकिन बारिश तो दूर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इसकी वजह से उमस बढ़ रही है।
संभल में समाजवादी पार्टी विधायक इकबाल महमूद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बीच अब एक बुजुर्ग ने विधायक के स्वामित्व वाली बताई जा रही जमीन पर अपना मालिकाना हक जताया है। थाना रायसत्ती क्षेत्र के डेरा सराय निवासी याकूब हुसैन ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे यह दावा किया। याकूबहुसैन अपना पक्ष रखने के लिए एसडीएम संभल से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, एसडीएम के बैठक में होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। याकूब ने प्रशासन से जमीन के दस्तावेजों की जांच कराकर वास्तविक मालिकाना हक तय करने की मांग की है। याकूब हुसैन का दावा है कि डेरा सराय की करीब 9 बीघा 12 बिस्वा जमीन उनकी दादी नियाज बेगम के नाम थी। उनके पास जमीन का बैनामा भी मौजूद है। उनका आरोप है कि वर्तमान में इस जमीन पर करीब 25 से 30 लोगों ने अलग-अलग इमारतें बना रखी हैं। याकूब का कहना है कि जिस जमीन और उस पर बने निर्माण को विधायक इकबाल महमूद से जोड़ा जा रहा है, वह वास्तव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि अभी राजस्व रिकॉर्ड या प्रशासनिक जांच से नहीं हुई है। याकूब ने आरोप लगाया कि जब इकबाल महमूद सरकार में मंत्री थे, उस दौरान उनके प्रभाव के कारण कई लोगों ने विवादित जमीन पर निर्माण कर लिया। उन्होंने दावा किया कि निर्माण करने वाले लोगों को जमीन पर निर्माण की अनुमति या अधिकार नहीं था। याकूब के अनुसार, वह अकेले होने के कारण लंबे समय से प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुराने मुकदमे और वक्फ दस्तावेजों का भी जिक्र याकूब ने एक पुराने मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि उसमें इकबाल महमूद की ओर से जमीन से संबंधित वक्फ बोर्ड के दस्तावेज होने की बात कही गई थी। उनका दावा है कि लंबे समय तक संबंधित दस्तावेज अदालत में पेश नहीं किए गए, जिसके कारण उनका पक्ष अदालत में निरस्त हो गया। याकूब ने इकबाल महमूद के मुतवल्ली होने के दावे को भी खारिज किया। उनका कहना है कि डेरा सराय की विवादित जमीन पर कोई मुतवल्ली नहीं है और जमीन उनकी निजी संपत्ति है। कई लोगों के नाम किरायेदारी की रसीदें जारी करने का आरोप याकूब ने दावा किया कि विवादित जमीन के संबंध में कई लोगों के नाम किरायेदारी की रसीदें काटी गई हैं। उन्होंने हनीफ, जफीर, आरिफ, रईस, इलियास और इमरान समेत कई लोगों के नाम का उल्लेख किया। याकूब का आरोप है कि ये रसीदें इकबाल महमूद ने अपने घर से जारी कर लोगों को दी थीं। उनका कहना है कि जिस जमीन की किरायेदारी की रसीदें जारी की गईं, उस पर किसी दूसरे व्यक्ति को किरायेदारी देने का अधिकार नहीं था। हालांकि, रसीदों की वैधता और जमीन पर संबंधित लोगों के अधिकार का निर्धारण राजस्व रिकॉर्ड और कानूनी दस्तावेजों के आधार पर ही हो सकेगा। लखनऊ से गोरखपुर तक अधिकारियों से शिकायत का दावा याकूब ने बताया कि उन्होंने जमीन के विवाद को लेकर लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक कई अधिकारियों के सामने शिकायत की है। उनका कहना है कि मामला फिलहाल एसडीएम और डीएम स्तर पर भी विचाराधीन है। याकूब ने एक मामले में अपने पक्ष में कार्रवाई होने का भी दावा किया है। अब उन्होंने प्रशासन के सामने मांग रखी है कि विवादित जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कराई जाए। यदि राजस्व रिकॉर्ड और बैनामे के आधार पर जमीन उनकी साबित होती है तो उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। सरकारी जमीन पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद इकबाल महमूद को लेकर संभल प्रशासन की कार्रवाई पहले भी चर्चा में रही है। सितंबर 2025 में प्रशासन ने उनके बाग से करीब साढ़े तीन बीघा जमीन कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की थी। अधिकारियों के अनुसार, राजस्व पैमाइश में जमीन सरकारी पाई गई थी। अब अगस्त 2026 में विधायक के एक निर्माण को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस और कथित अवैध निर्माण पर कार्रवाई की चेतावनी की बात सामने आई है। इसी बीच याकूब हुसैन का जमीन पर मालिकाना हक का दावा सामने आने से विवाद और पेचीदा हो गया है। राजस्व रिकॉर्ड और अदालत के आदेश से तय होगा मालिकाना हक फिलहाल एक ओर विधायक इकबाल महमूद से जुड़ी जमीन पर मालिकाना हक का दावा सामने आ रहा है, वहीं दूसरी ओर याकूब हुसैन अपनी दादी के नाम के बैनामे और पुराने मुकदमों के दस्तावेजों के आधार पर जमीन को अपनी बता रहे हैं। ऐसे में जमीन का वास्तविक मालिकाना हक दावों से नहीं, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड, बैनामा, वक्फ से जुड़े दस्तावेज और संबंधित अदालतों के आदेशों के आधार पर तय होगा। यदि याकूब हुसैन के दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो यह भी जांच का विषय होगा कि उनकी बताई जा रही जमीन पर इतने लोगों ने निर्माण कैसे किया और इतने वर्षों तक इस स्थिति पर प्रशासन की नजर क्यों नहीं गई। फिलहाल याकूब हुसैन ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
गाजियाबाद में युवक ने शुक्रवार रात में पत्नी और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने दूसरी बेटी को मारने का प्रयास किया। उसने भागकर अपनी जान बचा ली। रोने और चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लोगों ने से घटना की जानकारी ली। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। आरोपी को थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना खोड़ा थाना क्षेत्र की है। राजा अंसारी ने रात 12 बजे पत्नी और बेटी को चाकू मारा बिहार के अररिया निवासी राजा अंसारी, गाजियाबाद के खोडा मंडी में मुंशी का काम करता है। वह पत्नी तबुस्सुम (35 साल) और दो बेटियों के साथ लोकप्रिय विहार कालोनी के गली नंबर 3 में चौथी मंजिल पर किराए के मकान में रह रहा है। शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे उसने अपनी पत्नी तबस्सुम और बड़ी बेटी सना तबस्सुम (15 साल) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने 14 साल की छोटी बेटी रुबी पर भी ताबड़तोड़ हमला किया। वह घायल हो गई। बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को हुई जानकारी शोर मचाते हुए किसी तरह से वहां से बाहर निकल पाई। उसने शोर मचाया। उसके बाद पड़ोसी वहां पर पहुंचे। उसने लोगों को बताया कि उसके पिता ने मां और उसकी बहन को मार दिया है। उसे भी मारना चाहता है। लोगों ने फौरन खोड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस पहुंच गई। उसने घर के अंदर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। उसने मौके से सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों और घायल बेटी से घटना की जानकारी ली। फिर तबस्सुम और उसकी बेटी सना तबस्सुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पड़ोसी बोले- राजा अंसारी सूखा नशा करता है पड़ोसियों ने बताया- राजा अंसारी सूखा नशा करता है। वह गुस्से वाला नेचर का है। अक्सर घर में पत्नी से झगड़ा करता है। लोगों ने कई बार बात कर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह उनकी बातों को नहीं मानने को तैयार नहीं हुआ। शनिवार रात में उसकी छोटी बेटी के शोर मचाने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। वह अपनी छोटी बेटी को मारना चाहता था लेकिन उसने घर के अंदर से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस बोली- आरोपी से की जा रही पूछताछ एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया- पुलिस को एक युवक द्वारा पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद कुछ देर के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी राजा अंसारी को मौके से हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अभी सप्ष्ट नहीं हो सकता है। उसकी छोटी घायल बेटी को एमजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ने बोले इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

