...

ऑयल फैक्टरी के तोड़े ताले: पीड़ित ने खुद खोज निकाला चोरी हुआ माल, पुलिस को बुलाकर दिखाया; फिर भी न मिला सामान

ऑयल फैक्टरी से चोरी सामान मिला, पुलिस ने नहीं की बरामदगी, पीड़ित ने जगदीशपुरा थाना पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:42 am

IKG-PTU में एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का विशेष सम्मान, टीम के छह खिलाड़ी समारोह में पहुंचे

IKG-PTU में एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का विशेष सम्मान, टीम के छह खिलाड़ी समारोह में पहुंचे

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:42 am

ढाबे में जूआ खेलते पुलिस ने पांच व्यक्ति दबोचे, हजारों रुपए किए बरामद

ढाबे में जूआ खेलते पुलिस ने पांच व्यक्ति दबोचे, हजारों रुपए किए बरामद

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:42 am

झोटा हत्याकांड और ओएसडी घुम्मन केस पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया का भाजपा पर हमला, बोले- ‘एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही भाजपा’

झोटा हत्याकांड और ओएसडी घुम्मन केस पर कैबिनेट मंत्री मुंडिया का भाजपा पर हमला, बोले- ‘एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही भाजपा’

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:42 am

जौनपुर में नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन:15 हजार भक्तों ने टेका मत्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

जौनपुर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां शीतला मातारानी के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन हुए। सुबह 9 बजे तक करीब 15 हजार भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने माता रानी का श्रृंगार किया। इसके बाद आरती और पूजन हुआ। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। महंत विनय त्रिपाठी ने बताया कि मां कूष्मांडा ने अपने हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। माता की आठ भुजाएं हैं और उन्हें कुम्हड़ा की बलि प्रिय है। नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने माता रानी के इस स्वरूप का दर्शन कर पूजन किया। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस-पीएसी तैनात भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मौजूद रहे। थानाध्यक्ष केके सिंह और चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव भी पुलिसकर्मियों के साथ तैनात थे। दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था आजमगढ़ मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर से 300 मीटर दूर पूर्वी मुख्य मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, अन्य मार्गों से आने वाले भक्तों के वाहनों की पार्किंग बड़ागर चौराहे पर कराई गई है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:42 am

अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का दूसरा दिन आज:दिखेगा उत्साह; पारंपरिक परिधानों और अलग-अलग थीम के साथ सजा पंडाल

भेल दशहरा मैदान में पांच दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 का दूसरा दिन आज उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच मनाया जाएगा। मंगलवार से शुरू हुए महोत्सव में प्रतिभागियों के गरबा, डांडिया और तीन ताली के जरिए उत्सव का माहौल बनेगा। महोत्सव से पहले हुई पहली ग्राउंड रिहर्सल में 4000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गुजराती पारंपरिक गीतों और मास्टर्स की काउंटिंग के साथ प्रतिभागियों ने डांस की प्रैक्टिस कर अपनी तैयारी परखी थी। रंग-बिरंगे परिधानों और थीम का दिखेगा आकर्षण महोत्सव में प्रतिभागी पारंपरिक गुजराती परिधानों के साथ अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा और खास थीम में भी नजर आ सकते हैं। पिछले आयोजनों में राजस्थानी पोशाक, महाकुंभ और श्रीनाथ जैसी थीम के साथ प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई थी। इस बार भी रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक सजावट और गरबा की लय आयोजन को खास बनाएंगे। गरबा सर्किल का आकार बढ़ाकर किया 110 फीट इस बार बढ़ती भागीदारी को देखते हुए गरबा सर्किल का आकार 100 फीट से बढ़ाकर 110 फीट किया गया है। आयोजन से पहले रविवार को हुई पहली ग्राउंड रिहर्सल में हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ गरबा, डांडिया और तीन ताली का अभ्यास किया। सोमवार को दूसरी ग्राउंड रिहर्सल भी रखी गई थी, ताकि प्रतिभागी आयोजन के दौरान बेहतर तालमेल के साथ डांस कर सकें। पंडाल में पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ आयोजन अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में माता अम्बे की पूजा-अर्चना और महाआरती आयोजन का अहम हिस्सा रहती है। गरबा गीतों, पारंपरिक नृत्य और रोशनी से सजे पंडाल में प्रतिभागी उत्सव के रंग में नजर आते हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा प्रेमियों को सामूहिक नृत्य और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। पास लेकर ही मिलेगा प्रवेश महोत्सव में प्रवेश ऑनलाइन या ऑफलाइन पास के जरिए ही मिलेगा। एक कपल पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य है। पास अभिव्यक्ति मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित दुकानों से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा भेल दशहरा मैदान स्थित गरबा ग्राउंड पर बनाए गए दो ऑफलाइन स्टॉल से भी पास लेने की व्यवस्था है। क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पास भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों ने लोगों से अधिकृत माध्यमों से ही पास खरीदने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:42 am

बुधनी वन क्षेत्र अतिक्रमण मामले में बड़ा खुलासा; 78 हजार सागौन के पौधे काटकर किया गया कब्जा, सीहोर कलेक्टर ने CM को सौंपी रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में जमीन खाली थी, जबकि 2022 की टाइमलाइन तस्वीरों में अतिक्रमण दिखाई दिया। सीहोर कलेक्टर ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को सौंपी है।

दैनिक जागरण 14 Oct 2026 9:40 am

एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026: फर्स्ट राउंड में 30 अक्टूबर से रिपोर्टिंग, 12 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने एमपी नीट पीजी काउंसलिंग-2026 के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। 20 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन, 29 को सीट अलॉटमेंट और 30 से 10 नवंबर तक एडमिशन होगा।

दैनिक जागरण 14 Oct 2026 9:40 am

हरियाणा को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी:रूस की टेक कंपनियों के साथ CM की बैठक, ₹58.51 करोड़ का विशेष इंसेंटिव पैकेज मंजूर

हरियाणा को वैश्विक स्तर पर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रदेश में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक, विदेशी निवेश और भारत-रूस औद्योगिक सहयोग पर सार्थक चर्चा की। इस बैठक में हरियाणा में दो प्रमुख तकनीकी परियोजनाओं पर सहयोग का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत प्रदेश में हेलीकॉप्टर ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और बिना GPS (जीपीएस) के भी सटीकता से संचालित होने वाले अत्याधुनिक ड्रोन का निर्माण शामिल है।9 सितंबर 2025 को सिसाय में 'ड्रोन सिटी' की आधारशिला रखी गई थी। आज यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी तरह संचालन में है और वैश्विक ड्रोन कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए तैयार है। ₹58.51 करोड़ का विशेष इंसेंटिव पैकेज मंजूर ड्रोन सिटी परियोजना की रफ्तार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड के माध्यम से ₹58.51 करोड़ के विशेष प्रोत्साहन पैकेज (स्पेशल इंसेंटिव पैकेज) को मंजूरी दी गई है। 800 युवाओं को मिलेगा रोजगार सरकार के इस कदम से न केवल हरियाणा में आधुनिक और हाई-टेक उद्योगों का विस्तार होगा, बल्कि प्रदेश के लगभग 800 युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि इस तकनीकी हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) से हरियाणा देश में एयरोस्पेस और ड्रोन क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:40 am

निमाड़ रेंज में 114 क्विंटल गांजा पकड़ा, 33 प्रकरण दर्ज, बड़वानी में सबसे अधिक 13 मामले आए सामने

निमाड़ रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने आपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में रेंज के चार जिलों में 33 प्रकरण दर्ज कर करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

दैनिक जागरण 14 Oct 2026 9:39 am

कन्नौज हादसा: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर की टक्कर से भिड़ीं दो कारें, एक की मौत और दूसरा घायल, फरार चालक की तलाश

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में कानपुर से आगरा की तरफ जा रहे कंटेनर ने आगे जा रही कार में टक्कर मारी दी। इससे कार दूसरी कार के पीछे जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:39 am

इंदौरः हेड कॉन्स्टेबल निकला 6.26 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त छापा

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर छापा मारकर 6.26 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:39 am

श्रावस्ती में उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित:ड्यूटी में लापरवाही पर SP का एक्शन, लापरवाही और अनियमितता के आरोप

श्रावस्ती में पुलिस विभाग में पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनियमितता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह 9:00 बजे पुलिस विभाग ने बताया कि एसपी ने एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चारों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर, मुख्य आरक्षी विनीत सिंह और आरक्षी दिव्यांशु श्रीवास्तव, थाना सिरसिया में तैनात थे, जबकि आरक्षी सचिन सिंह स्वाट टीम में कार्यरत थे। इन चारों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप संज्ञान में आए थे। चारों को निलंबित करने का निर्णय मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चारों को निलंबित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार विभागीय जांच संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी जांच के दौरान संबंधित आरोपों और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:39 am

लखीमपुर खीरी के सलावतनगर जीआईसी में जलभराव से पढ़ाई प्रभावित:छात्र डीएम ऑफिस पहुंचे, जल निकासी की व्यवस्था मांगी

लखीमपुर खीरी के सलावतनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जलभराव से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भारी बारिश के कारण स्कूल के चारों ओर कमर तक पानी भर गया है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को प्रधानाचार्य सत्य किशोर सिंह के साथ छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को पानी निकासी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर और उसके आसपास जमा पानी निकलवाने की मांग रखी। फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता छात्रों ने बताया कि आगामी फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी का समय उनके लिए अहम है। जलभराव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने से उन्हें नुकसान होने की चिंता सता रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल का माहौल पढ़ाई के अनुकूल होना जरूरी है, ताकि वे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दे सकें। सीडीओ ने जल्द पानी निकलवाने का भरोसा दिया छात्रों से मुख्य विकास अधिकारी ने मुलाकात की और जल्द पानी निकलवाने का भरोसा दिया। अब विद्यार्थी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो और स्कूल में पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:39 am

हिमाचल: 'नजरें मत मिलाना, डॉक्टर साहब कहकर नमस्ते करना', हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी ने आठ जूनियर छात्रों के बयान दर्ज किए। सीनियर छात्रों पर नजरें झुकाकर बात करने और ‘डॉक्टर साहब’ कहकर नमस्ते करने का दबाव बनाने के आरोप हैं।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:38 am

सीकर में आज बारिश की संभावना:15 अक्टूबर को भी हो सकती है बरसात, न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज

सीकर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह से जिलेभर में रुक-रुककर हवा चल रही है। कुछ इलाकों में मामूली बादल छाए हुए हैं। आज सीकर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सीकर के मौसम में दिन-रात बदलाव होंगे‌। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज बात करें सीकर के तापमान की तो, सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में बार-बार बदलाव देखने को मिला है। 15 अक्टूबर तक हल्की बारिश का अनुमान जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर जिले के कुछ इलाकों में 15 अक्टूबर तक हल्की बारिश का अनुमान है। रात का तापमान लगभग स्थिर बना रहेगा। अभी मौसम में बदलाव की संभावना है। 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। इस बीच एक वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से तेज हवाएं चल रही हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:37 am

मां विंध्यवासिनी विवि में प्रवेश को समर्थ पोर्टल फिर खुला:अब 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा, परीक्षाएं तय समय पर होंगी

मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया से वंचित पात्र विद्यार्थियों को राहत देते हुए समर्थ पोर्टल 15 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ के निर्देश पर छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है। इससे प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा। हालांकि, पोर्टल खुलने से परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। सोमवार को कुलपति कार्यालय में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक में विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें प्रवेश प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी प्रभावित होने से बचाना और निर्धारित समय पर परीक्षाएं संपन्न कराना है। बैठक के बाद कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन विभिन्न भवनों और अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, उनकी प्रगति और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप काम पूरा कराने पर जोर दिया गया। कुलपति ने परिसर में विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय परिसर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान कुलसचिव रामनारायण, परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार और उपकुलसचिव अजीत सिंह मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:36 am

ललितपुर रेलवे स्टेशन से पॉइंट्समैन की बाइक चोरी:नई स्टेशन बिल्डिंग के बाहर खड़ी थी मोटरसाइकिल, 13 दिन बाद एफआईआर दर्ज

ललितपुर रेलवे स्टेशन परिसर से एक पॉइंट्समैन की बाइक चोरी हो गई। पॉइंट्समैन मयंक कुमार नामदेव ने 30 सितंबर 2026 की रात अपनी काली रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 94 एबी 1117) नई स्टेशन बिल्डिंग के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। सुबह लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। मयंक कुमार नामदेव ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। सुबह करीब 3 बजे उन्हें थर्ड लाइन में गाड़ियों के संचालन के लिए बाइक का इस्तेमाल करना पड़ा। पीएलबीआर गाड़ी को लाइन क्लियर देने के बाद उन्होंने बाइक स्टेशन की नई बिल्डिंग के मुख्य गेट के बाहर खड़ी कर दी। घटना के 13 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर मयंक के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे जब वह वापस लौटे, तो बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। बाइक चोरी की घटना के 13 दिन बाद 13 अक्टूबर की रात 10 बजे पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:36 am

हिमालय में घट रहे सल्फेट कण, हर साल 0.0127 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा तापमान... क्या किसी खतरे की है दस्तक?

हिमालय में सल्फेट कणों की घटती मात्रा और बढ़ते तापमान के बीच सीधा संबंध पाया गया है। एक नए अध्ययन के अनुसार, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर सल्फेट एरोसोल में कमी से प्रतिवर्ष 0.0127 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ रहा है।

जागरण 14 Oct 2026 9:36 am

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विनोद गुप्ता हत्याकांड का आरोपी बिलाल मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिलाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:35 am

शिमला में सीता स्वयंवर के दौरान राजाओं के चुटीले अंदाज ने बांधा समां, ठहाकों से गूंज उठी रामलीला

शिमला में सीता स्वयंवर के दौरान राजाओं के चुटीले अंदाज ने बांधा समां, ठहाकों से गूंज उठी रामलीला

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:35 am

डूंगरपुर जिला परिषद की 37सीटों पर 174 उम्मीदवार मैदान में:वार्ड-30 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के सामने मंडल अध्यक्ष के भाई समेत 3 बागी

पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर जिला परिषद की 37 सीटों पर 174 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है। इसमें सबसे ज्यादा 62 कैंडिडेट कांग्रेस के है। जबकि भाजपा से 52 कैंडिडेट ने नामांकन पेश किए। वही बीएपी से 43 और 17 निर्दलीय कैंडिडेट में भी नामांकन किया है। जिला परिषद के वार्ड 30 पूंजपुर में सबसे ज्यादा 11 कैंडिडेट ने फार्म भरा है। यहां भाजपा से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। लेकिन भाजपा ने यहां से पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार को टिकिट दिया है। ऐसे में भाजपा से ही 4 दूसरे नामांकन खारिज हो जाएंगे। लेकिन इस वार्ड में भाजपा से ही बागी के रूप में 3 नामांकन भरे है। इसमें बड़ा नाम आसपुर भाजपा के 2 बार के मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह के भाई रणजीत सिंह ने भी निर्दलीय के रूप में फार्म भरा है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के चेहरे के रूप में विनोद जोशी और समानता मंच के संयोजक रहे एडवोकेट कमलेंद्र सिंह चुण्डावत ने भी निर्दलीय के रूप में फार्म भरे है। दोनों ने ही भाजपा से टिकिट मांगा था। भाजपा के साथ ही निर्दलीय के रूप में भी 2 आवेदन किए थे। वही इस वार्ड में कांग्रेस से 2 और बीएपी से भी 1 उम्मीदवारा मैदान में है। पूर्व विधायक, पूर्व उप जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष मैदान में उतरे: डूंगरपुर जिला परिषद चुनावों में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही बीएपी ने भी कई बड़े चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा से पूर्व विधायक अनिता कटारा, देवेंद्र कटारा, निवर्तमान जिला प्रमुख सूर्या अहारी के पति बलवीर अहारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार को टिकिट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस से भी पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिलाप्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार चुनाव लड़ रहे है। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी से जिलाध्यक्ष प्रसून, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कांति भाई आदिवासी मैदान में है।डूंगरपुर जिला परिषद

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:35 am

फतेहपुर में मां कूष्मांडा की पूजा को उमड़े भक्त:2200 दुर्गा पंडालों में दर्शन-पूजन, सुरक्षा में 1700 पुलिसकर्मी तैनात

यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार को नवरात्र का चौथा दिन:मां कूष्मांडा की पूजा और महिमा ​शारदीय/वासंतिक नवरात्र पर भगवती दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था और चारों ओर केवल अंधकार था,तब देवी ने अपनी ईशत हास्य (मंद मुस्कान) से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण इन्हें सृष्टि की आदिशक्ति और आद्यस्वरूपा माना जाता है। मां कूष्मांडा की कांति और आभा सूर्य के समान अत्यंत तेजस्वी है। इनका यह स्वरूप अन्नपूर्णा का भी माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी ने शाकुंभरी रूप धारण करके हरी शाक-सब्जियों से धरती को पल्लवित और समृद्ध किया था। इसके अलावा, उन्होंने शताक्षी बनकर असुरों का संहार किया और तीनों लोकों को मुक्ति दिलाई। ​मां कूष्मांडा को प्रकृति और पर्यावरण की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।शास्त्रानुसार,कूष्मांडा देवी की आराधना किए बिना कोई भी जप और ध्यान पूर्ण नहीं माना जाता। नवरात्र के चौथे दिन शाक-सब्जी और अन्न का दान करना अत्यंत फलदायी और पुण्यदायक होता है।माता के इस पावन स्वरूप में भक्तों के लिए तृप्ति और तुष्टि दोनों समाहित हैं।​पूजा-अर्चना के दौरान भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए उनके उपासना मंत्र का जाप करते हैं ​या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। वही नवरात्र का चौथा दिन:मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों और दुर्गा पंडालों में सुबह से पहुची रही है।पूरे जिले में 2200 दुर्गा पंडालों और मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से पहुची रही।दुर्गा पंडालों में कमेटी की ओर से भंडारा का आयोजन किया जा रहा।सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1700 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:34 am

ग्वालियर में कोचिंग के लिए निकली छात्रा इंदौर में मिली:पुलिस ने 14 दिन में 125 से ज्यादा CCTV खंगाले, 500 KM पीछा कर आरोपी को दबोचा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के उटीला से कोचिंग के लिए निकली 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 14 दिन तक तलाश के बाद पुलिस ने छात्रा को इंदौर के कृष्णा नगर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में इंदौर निवासी आरोपी अरुण रमेश को गिरफ्तार किया है। मोबाइल फोन बंद होने और सोशल मीडिया अकाउंट से कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ग्वालियर से इंदौर तक का रूट मैप तैयार किया। 30 सितंबर को कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को उटीला निवासी 10वीं की छात्रा रोज की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में अपहरण की FIR दर्ज कराई गई। परिजनों ने एक युवक पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा और संदेह के दायरे में आए युवक के मोबाइल नंबर बंद थे। सोशल मीडिया से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से दोनों की गतिविधियों का पता लगाने की रणनीति बनाई। रेलवे स्टेशन से मिला पहला सुराग, भोपाल के रास्ते इंदौर पहुंचे एसडीओपी बेहट मनीष यादव और उटीला थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उटीला से ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक के CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान छात्रा एक युवक के साथ रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दिखाई दी। जांच में पता चला कि दोनों ने भोपाल के लिए टिकट लिया था। पुलिस टीम भोपाल पहुंची और वहां के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में दोनों ऑटो से नादरा बस स्टैंड पहुंचते और वहां से इंदौर जाने वाली बस में सवार होते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने इंदौर में उनकी तलाश शुरू की। 125 से ज्यादा कैमरों की मदद से तैयार किया रूट मैप इंदौर पहुंचने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और अन्य स्थानों पर लगे 125 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर दोनों की आवाजाही का रूट मैप तैयार किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों रोबोट चौराहे से श्रद्धा नगर होते हुए कृष्णा नगर की ओर गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनभर छात्रा को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे वह छात्रा को कृष्णा नगर स्थित झोपड़पट्टी के एक घर में ले गया। देर रात दबिश देकर छात्रा को कराया मुक्त CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णा नगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी अरुण रमेश को पकड़ लिया। आरोपी इंदौर के विजयनगर का निवासी बताया गया है। पुलिस टीम छात्रा और आरोपी को लेकर ग्वालियर लौट आई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मिले सुरागों का पीछा करते हुए अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को आपस में जोड़ा। अब बयान और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पुलिस अब नाबालिग छात्रा का न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया अपनाएगी। पहले दर्ज किए गए बयान के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 का उल्लेख भी किया जाता रहा है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का बयान एसडीओपी बेहट मनीष यादव के अनुसार आरोपी ने मोबाइल बंद कर और अन्य डिजिटल सुरागों से दूरी बनाकर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को जोड़कर पूरा रूट मैप तैयार किया और इंदौर से छात्रा को बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:34 am

संभल में भव्य श्रीराम बारात, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:बाबा नीम करौली और सालासर बालाजी की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

संभल के जिला मुख्यालय बहजोई में मंगलवार को भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकली इस शोभायात्रा में 10 स्वचालित झांकियां और छह अखाड़े शामिल हुए। बाबा नीम करौली महाराज की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। करीब छह घंटे तक चले आयोजन का समापन मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि राम-सीता स्वयंवर के साथ हुआ। बहजोई कस्बे के नया बाजार से निकली श्रीराम बारात में भगवान श्रीगणेश, वीर हनुमान, बाबा महाकाल, तिरुपति बालाजी की आरती, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, गरुड़ पर विराजमान भगवान विष्णु, काली माता, सालासर बालाजी, खाटू श्याम और सांवरिया सेठ की झांकियां शामिल रहीं। बाहरी शहरों से आईं कई स्वचालित झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं। सालासर बालाजी और बाबा नीम करौली की झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रीराम बारात में माता महाकाली अखाड़ा, राधा-कृष्ण की रासलीला और शिव-पार्वती के तांडव नृत्य सहित कई अखाड़ों ने प्रदर्शन किया। एलओसी की झांकी ने दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा। डीजे और बैंड-बाजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग थिरकते हुए आगे बढ़े। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और वीर हनुमान का सिंहासन भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। भगवान राम दरबार के सिंहासन से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बहजोई कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग श्रीराम बारात देखने पहुंचे। श्रीराम बारात मोहल्ला ऊपरकोट, नया बाजार चौक, कोतवाली रोड, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार और पुराना डाकखाना रोड से होते हुए देर रात अपने गंतव्य पर पहुंची। आयोजन में संयोजक सुरेंद्र आढ़ती, सहसंयोजक विकास कुमार और सोनू कुमार, अध्यक्ष अमित सर्राफ, महामंत्री विनीत कुमार तथा कोषाध्यक्ष ओमकार आढ़ती का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बहजोई इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के नेतृत्व में थाना पुलिस और पीएसी-आरआरएफ के जवान तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि एलआईयू विभाग भी सतर्क रहा। देखें तस्वीरें…

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:34 am

सोनभद्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया:सोनभद्र में बेटी पैदा होने पर मारने-पीटने और ताना देने का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा

सोनभद्र के म्योरपुर में दहेज में दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और भूखा रखने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बेटी पैदा होने पर उसे ताने दिए गए और बीमार बच्ची का इलाज भी नहीं कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। म्योरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सुकुंती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 22 मई 2024 को दीपेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद पति दीपेश, सास शांति देवी, ससुर रामसुभाग और देवर अरुण उसे कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। ससुराल के लोग मायके से दो लाख रुपये नकद और बाइक लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। सुकुंती के मुताबिक, बेटी अनन्या के जन्म के बाद ससुराल के लोगों का व्यवहार और खराब हो गया। उसे बेटी पैदा होने का ताना दिया जाने लगा। आरोप है कि उसे ठीक से भोजन नहीं दिया जाता था। बच्ची के बीमार होने पर उसके इलाज की व्यवस्था भी नहीं की गई। इस दौरान उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 31 अगस्त को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल में रखे उसके कपड़े और अन्य सामान भी जला दिए गए। सुकुंती का यह भी आरोप है कि उसका पति मोबाइल फोन पर दूसरी शादी करने और मारपीट करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:33 am

अदलपुरा में व्यापारियों की बैठक:यूपीआई पर एमडीआर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग

मिर्जापुर के अदलपुरा बाजार में यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार ने 15 अक्टूबर से यूपीआई पर लागू होने वाले एमडीआर को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रस्ताव पर पहले दिन से ही पुनर्विचार की मांग कर रहा था। इसके विरोध में देशभर के व्यापारी आंदोलन भी कर रहे थे। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार के फैसले से व्यापारियों को राहत मिली है। उन्होंने मांग की कि यूपीआई पर एमडीआर लगाने के निर्णय को स्थगित ही रखा जाए, ताकि डिजिटल भुगतान करने वाले व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। बैठक में जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, वाराणसी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव, मीडिया प्रभारी श्याम पांडे, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष दीपक केसरी, आशीष गुप्ता, धनंजय सिंह और मुकेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:31 am

प्रयागराज नगर निगम के ZO-कर्मचारियों पर FIR:जोन 1 कार्यालय की बिल्डिंग का पोर्च ढहने से बुजुर्ग की मौत में लिखा गया मुकदमा

प्रयागराज नगर निगम जोन-1 कार्यालय में बिल्डिंग का पोर्च गिरने से बुजुर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मृतक के बेटे आयान खुर्शीद की तहरीर पर खुल्दाबाद थाने में नगर निगम के जोनल अधिकारी और अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में निर्माणाधीन और जर्जर भवन में कार्यालय संचालित करने तथा सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।बेटे ने तहरीर में बताया, कई दिनों से दौड़ाया जा रहा थाकरैली निवासी आयान खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता मोहम्मद खुर्शीद 8 अक्टूबर को नगर निगम जोन-1 कार्यालय में अपनी जमीन का खसरा लेने गए थे। आरोप है कि कई दिनों से उन्हें खसरा देने के नाम पर चक्कर लगवाए जा रहे थे और उसी दिन एक बार फिर बुलाए जाने पर वह कार्यालय पहुंचे थे।कार्यालय से निकलते समय हुआ हादसाएफआईआर के मुताबिक, बाबू परमेंद्र कुमार से मिलने के बाद जैसे ही मोहम्मद खुर्शीद कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी भवन का जर्जर पिलर उनके ऊपर गिर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।निर्माणाधीन भवन में कार्यालय चलाने पर सवालशिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम कार्यालय के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में आम लोगों का आवागमन और कार्यालय का संचालन जारी था। यदि निर्माण कार्य के दौरान कार्यालय को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिसके कारण एक व्यक्ति की जान चली गई।जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारीखुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय भवन की स्थिति क्या थी, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और लापरवाही के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:31 am

सीतापुर में किशोरी की गला दबाकर हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, शरीर पर मिले थे नाखूनों के निशान

सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की किशोरी पायल की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें किशोरी के शरीर पर नाखूनों से नोचे जाने के निशान भी मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए लैब भेजी है। उधर, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार देर शाम पुलिस की निगरानी में परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी व्यक्ति की बेटी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से खेतों के लिए निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां सरिता ने तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण भी बच्ची को खोजने में जुट गए। दोपहर करीब 5 बजे उसका शव गांव के पास गन्ने के खेत में मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की मां ने बेटी के गले पर नाखून जैसे निशान होने की बात कहते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई थी। सूचना मिलने पर मछरेहटा थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब हत्यारोपी तक पहुंचने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म की आशंका से जुड़ी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकती है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:31 am

एटीएम में कार्ड बदलकर महिला के खाते से रुपये उड़ाए:अलीगढ़ में जमालपुर के एक्सिस बैंक के एटीएम में वारदात, पिन भी देख लिया था, एफआईआर दर्ज

जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंची महिला का कार्ड बदलकर शातिर ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने पहले महिला का एटीएम पिन देख लिया और फिर चालाकी से उसका कार्ड बदलकर फरार हो गया। महिला को जब तक कार्ड बदले जाने का पता चला, तब तक आरोपी खाते से रकम निकाल चुका था। मामले में मंगलवार रात सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।फिरदौस नगर स्थित आसिफा रेजीडेंसी निवासी फैजिया पत्नी सैयद रेहान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अक्टूबर को शाम करीब 4:45 बजे वह जमालपुर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। वहां पहले से एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। आरोप है कि उसने एटीएम में जबरन प्रवेश कर किसी तरह उनका पिन देख लिया। इसके बाद चुपके से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और पुराना कार्ड मशीन में लगाकर वहां से भाग गया।महिला के मुताबिक, जब तक उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला, आरोपी फरार हो चुका था। उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति कार्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई करते, इससे पहले ही आरोपी ने उनके खाते से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए। तहरीर के अनुसार, दोनों लेनदेन शाम 5:02 और 5:03 बजे हुए।महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:30 am

उज्जैन में दशहरे पर जलेंगे 101 फीट के दो रावण:3D और वाटरप्रूफ पुतले तैयार, 25 दिन से 8 कारीगरों की टीम कर रही काम

दशहरा पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस बार शहर में रावण दहन के लिए 101 फीट ऊंचे दो विशाल पुतले तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि दशहरा मैदान और कार्तिक मेला परिसर के लिए बनाए जा रहे दोनों पुतलों का निर्माण एक ही जगह दशहरा मैदान में हो रहा है। कारीगर अब इन्हें अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पुतले तैयार कर रहे कारीगर राम लखन कहार ने बताया कि इस बार उन्होंने तीन स्थानों के लिए रावण के पुतले बनाए हैं। इनमें झाल स्कूल के लिए वाल्मीकि रावण तैयार किया गया है, जबकि दशहरा मैदान और कार्तिक मेला परिसर के लिए 101 फीट ऊंचे पुतले बनाए जा रहे हैं। राक्षस सेना के राजा के रूप में दिखेगा रावण इस बार दशहरा मैदान के रावण को खास थीम पर तैयार किया जा रहा है। इसे राक्षसी सेना के राजा का रूप दिया गया है। पुतले को राजा की तरह सजाया जा रहा है, जबकि उसके चेहरे पर राक्षसी छवि दिखाई देगी। इसमें बड़े-बड़े राक्षसी दांत और मुकुट पर सींग लगाए गए हैं। इस खास डिजाइन के चलते पुतले की ऊंचाई 101 फीट से कुछ अधिक भी हो सकती है। 3D डिजाइन और वाटरप्रूफ होगा पुतला कारीगरों के मुताबिक, इस बार रावण के पुतलों को फुल 3D डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। इन्हें वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है, ताकि बारिश या खराब मौसम का असर कम से कम पड़े। कार्तिक मेला परिसर के लिए तैयार हो रहे 101 फीट ऊंचे रावण को भी राजा का रूप दिया गया है। इसके हाथ में कांटेदार पारंपरिक हथियार रहेगा। 25 दिन से जुटे हैं 8 कारीगर दोनों विशाल रावण के पुतलों को तैयार करने में आठ कारीगरों की टीम करीब 25 दिन से लगातार जुटी हुई है। फिलहाल दोनों पुतलों की फिनिशिंग का काम अंतिम दौर में है। दशहरा पर्व से पहले इन्हें पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इस बार विशाल आकार, 3D डिजाइन और आकर्षक राक्षसी स्वरूप के कारण रावण के पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:27 am

UP Weather: दिन में पसीना, रात में ठंडक; प्रयागराज के साथ यूपी का सबसे गर्म रहा आगरा

Agra Weather: आगरा में मौसम में बदलाव जारी है; दिन में गर्मी और रात-सुबह में ठंडक महसूस हो रही है। मंगलवार को आगरा और प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहे, अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण 14 Oct 2026 9:27 am

वाराणसी कोर्ट से दुष्कर्मी को 20 साल कारावास:10 साल पहले चाकू के बल पर वारदात, जान से मारने की धमकी

वाराणसी जिला कोर्ट की विशेष न्यायाधीश प्रथम (पॉक्सो एक्ट) विकास श्रीवास्तव की अदालत ने 10 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी संजय पटेल को दोषी करार दिया। दुष्कर्मी संजय पटेल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की तहरीर, पुलिस की चार्जशीट, गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी को गंभीर अपराधी माना। अदालत ने उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, 20 सितंबर 2016 शाम छह बजे पीड़िता गांव के दक्षिण में नहर के किनारे शौच के लिए गई थी। आरोप था कि वहां संजय पटेल ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह आतंकित कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने 30 मई 2017 को थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने और अदालत में उसका बयान दर्ज कराने के बाद विवेचना पूरी कर आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के बाद अदालत ने संजय पटेल को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:26 am

बुलंदशहर यूरिया तस्करी केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इफको यूरिया कालाबाजारी मामले में चार आरोपियों पर रासुका निरस्त

बुलंदशहर में बहुचर्चित इफको यूरिया कालाबाजारी और तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन और पुलिस को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों हारुन, रामेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, यश राघव और हरेंद्र प्रताप पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका/एनएसए) को निरस्त कर दिया है और उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं। ​यह पूरा मामला पिछले साल 10 मई का है, जब अनूपशहर पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर बुलंदशहर के पीसीएफ गोदाम से सरकारी खाद की एक बड़ी खेप चोरी-छिपे सीमा पार भेजी जा रही थी। कृषि विभाग की टीम ने गंगा पुल के पास घेराबंदी कर लाखों रुपये कीमत की 1575 बोरी इफको यूरिया से लदे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया था। इस दौरान मौके से मुख्य तस्कर हारुन खान को भी धर दबोचा गया था। ​मामले की जांच में विभागीय मिलीभगत और बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ था। अधिकारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए आरोपी हारुन खान के मोबाइल की जांच करने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि सरकारी यूरिया को गोदाम से बाहर निकालने के लिए उसने पीसीएफ के कर्मचारियों को भारी रिश्वत दी थी। मोबाइल की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से विभागीय अधिकारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाने के पुख्ता सबूत भी मिले थे। ​इस अवैध नेटवर्क का दायरा बुलंदशहर के अलावा संभल और रामपुर जिलों तक फैला हुआ था। तस्कर कम कीमत मिलने वाले सरकारी कोटे के यूरिया को ऊंचे दामों में कालाबाजारियों को बेचते थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपियों पर रासुका (NSA) की सख्त कार्रवाई की थी। 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा इसके साथ ही, पीसीएफ जिला प्रबंधक, भंडार नायक और लेखाकार सहित कुल 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी शिकंजा कसा गया था। हाईकोर्ट के इस ताजा फैसले से जहां प्रशासन की कार्रवाई को बड़ा झटका लगा है, वहीं मामले में कानूनी दांवपेच और तेज हो गए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:26 am

फर्रुखाबाद में शराबी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या:परिवार छत पर सोया था, सुबह मां ने बेटे को पंखे से लटका देखा

फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के मोकूलपुर गांव में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अरुण (पुत्र राकेश) ने बीती रात करीब 2 बजे अपनी मां विमला की धोती से पंखे के कुंड में फांसी लगाई। घटना के समय परिवार छत पर सोया था। सुबह मां विमला नीचे आईं, तो उन्होंने बेटे अरुण को पंखे से लटका देखा। पत्नी सलोनी, बेटा अर्पित और बहन रोली का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, अरुण शराब और जुआ खेलने का आदी था। मां विमला उसे मना करती थीं, तो वह गाली-गलौज और मारपीट करता था। पत्नी सलोनी ने भी बताया कि शराब पीने से रोकने पर पति मारपीट करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस और सी सूरज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। अरुण अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:26 am

उत्तर प्रदेश भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, कहां से किसे मिली जिम्मेदारी? देखें लिस्ट

यूपी भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लखनऊ, वाराणसी, मेरठ सहित विभिन्न जिलों के लिए नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

जागरण 14 Oct 2026 9:25 am

अंबाला में 23 ग्राहकों को सौंपी गईं फ्लैट्स की चाबियां, अल्ट्रा प्रीमियम 4 1 बीएचके फ्लैट का भी हुआ उद्घाटन

वी एंड एम रियल कौन ने अंबाला में अपने प्रोजेक्ट माहिरा ग्रीन्स-2 में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, जहां 23 ग्राहकों को उनके फ्लैट्स की चाबियां सौंपी गईं।

जागरण 14 Oct 2026 9:25 am

फरुखनगर में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

फरुखनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मायके वालों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जागरण 14 Oct 2026 9:24 am

दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी:शाहगंज में विजयादशमी पर होगा रावण दहन, रात में सजेगा देवी जागरण

सोनभद्र में राजपुर रोड स्थित पुरानी बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजयादशमी पर यहां पारंपरिक रावण वध लीला का मंचन किया जाएगा। इसके तहत रावण के पुतले का दहन होगा। इसी रात विशाल देवी जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भजन मंडलियां भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति की ओर से भक्तों के बैठने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:24 am

हत्या या आत्महत्या- डूबने से हुई इंजीनियरिंग छात्र की मौत:पिता रक्षामंत्री के आवास पर तैनात, रैपिडो बुक किया फिर मिली लाश

प्रयागराज में इंजीनियरिंग छात्र कुमार गौरव की मौत डूबने से हुई थी। मंगलवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो डूबने से मौत की पुष्टि हुई। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि इंजीनियर छात्र ने सुसाइड कर लिया या फिर उसे गंगा नदी में फेंक दिया गया। दो दिनों तक पानी में पड़े रहने की वजह से शव फूल गया, ऐसे में जबरन गंगा में फेंकने वाले फोरेंसिक साक्ष्य नहीं मिल सके। इंजीनियरिंग छात्र गौरव के पिता एसएसबी जवान हैं और इन दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं। मौत से पहले गौरव ने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पहुंच गया है। अब रैपिडो बुक कर घर आ रहा है। बाद में बताया कि रैपिडो वाले ने किसी और को भेजा है। अब सवाल यह है कि रास्ते में ऐसा क्या हुआ जो गौरव मेजा के बजाय हंडिया पहुंच गया। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा केस मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गया है। हादसा इसलिए नहीं माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद छात्र को यमुनापार के मेजा स्थित घर जाना था जबकि उसका शव गंगानार के हंडिया इलाके में मिला। तमाम सवालों के जवाब पुलिस के पास भी नहीं हैं। 12 अक्टूबर सोमवार को प्रयागराज के हंडिया इलाके में लाक्षागृह गंगा घाट किनारे 22 साल के एक युवक का शव मिला था। हंडिया पुलिस ने शव पानी से निकलवाया तो उसकी शिनाख्त मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला उरुवा गांव के रहने वाले कुमार गौरव उर्फ राज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। संगम स्टेशन से मां को फोन किया था मेजा के रहने वाले एसएसबी जवान कुंतल कुमार का बेटा गौरव लखनऊ स्थित डीडी पंत पॉलीटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में डिप्लोमा द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता इन दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं और अवकाश पर घर आए हुए हैं। गौरव 9 अक्टूबर को ट्रेन से लखनऊ से प्रयागराज संगम स्टेशन आया था। स्टेशन पर उतरने के बाद उसने मां उषा देवी को काल कर बताया कि घर आने के लिए उसने रैपिडो बुक किया। फिर उसने बताया कि रैपिडो जो बुक किया था वह नहीं आया उसने किसी दूसरे को भेजा है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क टूट गया। रात तक नहीं आया तो दूसरे दिन गुमशुदगी जब गौरव कई घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल आफ रहा तो घरवालों तलाश शुरू की। 10 अक्टूबर को घरवाले संगम स्टेशन पहुंचे। पूछताछ के बाद दारागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 12 अक्टूबर की सुबह हंडिया के लाक्षागृह घाट किराने स्थानीय लोगों ने गंगा में शव देख पुलिस को सूचना दी। गौरव के जेब से मोबाइल और कमरे की चाबी मिली थी। घरवालों का कहना है कि गौरव की हत्या की गई है। हालांकि वह किसी पर शक नहीं जता सके। रैपिडो बुकिंग वाले पर आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव मंगलवार शाम मेजा स्थित घर ले जाया गया। मां उषा देवी और छोटा भाई सौरभ शव से लिपट बिखलते रखे। पिता कुंतल का भी रो रोकर बुरा हाल है। हंडिया थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि गंगा किनारे पानी में लाश मिली थी। शव फूल गया था। जांच की जा रही है। मोबाइल से डिटेल मिली है, कई लोगों से पूछताछ की गई है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:24 am

सीएम योगी 15 को मिर्जापुर आएंगे:मझवा में 43.65 करोड़ से बने सेतु का करेंगे लोकार्पण, विंध्याचल धाम भी जाएंगे

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को मिर्जापुर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री जिले में करीब दो घंटे रहने की संभावना है। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर विंध्याचल स्थित कालीखोह मंदिर के मोड़ के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मझवां विधानसभा क्षेत्र में भैंसा गोदाम मार्ग पर 43.65 करोड़ की लागत से बने सेतु का लोकार्पण भी करेंगे। विंध्याचल धाम के त्रिकोण पथ पर स्थित काली खोह मंदिर के मोड़ पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले को विकास परियोजनाओं की कई सौगात देने और चयनित लोगों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कालीखोह मोड़ के पास प्रस्तावित जनसभा में मुख्यमंत्री विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि मुख्यमंत्री का विंध्य क्षेत्र में आगमन जिले के लिए शुभ है। उन्होंने जिले की तमाम पुरानी मांगों को पूरा करते हुए विंध्य कॉरिडोर, माँ विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय, मेडिकल कॉलेज समेत तमाम चीजें दी है। उनके दौरे से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जनसभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन और जनसभा प्रमुख कार्यक्रम होंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:23 am

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर, गोरखपुर से आगरा तक सीएम योगी ने संभाली कमान

उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आगरा तक स्वयं प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

जागरण 14 Oct 2026 9:23 am

कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन

कांगड़ा: दाड़ी रामलीला में श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति ने किया भावुक, श्रीराम और माता सीता के जन्म का भव्य मंचन

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:22 am

मैनपुरी में भगवान श्री राम की बारात निकली:110 से ज्यादा झांकियां, काली अखाड़ा और रोड शो आकर्षण का केंद्र रहे; जनकपुरी में हुआ स्वागत

मैनपुरी के रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला के तहत मंगलवार देर रात भगवान श्री रामचंद्र की बारात निकाली गई। इसमें 110 से ज्यादा झांकियां, काली अखाड़ा और रोड शो खास आकर्षण रहे। पुरानी मैनपुरी के रानी साहिबा मंदिर में आचार्य पंडित शील नामाचार्य ने भगवान का पूजन किया। कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, वीरसिंह भदौरिया, सुरेशचंद्र बंसल और अशोक गुप्ता ने आरती उतारी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप घोड़ों पर सवार होकर सौतियाना स्थित प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर पहुंचे। बारात की शुरुआत महाराजा तेजसिंह किला से हुई। इसमें फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज और मैनपुरी से आई झांकियां शामिल थीं। बारात मदार दरवाजा, लाल मठिया, घंटाघर चौक, लेनगंज, सदर बाजार, बड़ा चौराहा समेत कई रास्तों से होकर कचहरी रोड स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और उनके भाइयों का स्वागत किया गया।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:21 am

बिछुड़ी में राम कथा का तीसरा दिन संपन्न:श्रीराम कथा सुनने पहुंचे 900 श्रद्धालु, रामचरितमानस के महत्व पर चर्चा

गोंडा में कौड़िया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछुड़ी में जय सम्मय माता एवं बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीराम कथा और दुर्गा सप्तशती पाठ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कथा वाचिका रुचि शुक्ला ने रामचरितमानस और श्रीराम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन रामचरितमानस के कम से कम पांच दोहों का अध्ययन करना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों को दोहे पढ़ने और उनके अर्थ समझने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस में जीवन के आदर्शों, मर्यादा, संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जुड़ी अनेक शिक्षाएं मिलती हैं। आयोजकों के अनुसार, तीसरे दिन करीब 800 से 900 श्रद्धालुओं ने कथा सुनी। कथा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी जारी रहा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने के साथ गांव में एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:21 am

धौलपुर में नवरात्र और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट:बाजारों से मंदिरों तक किया पैदल गश्त, शाम 7 से 10 बजे तक विशेष निगरानी

धौलपुर में नवरात्र और आगामी त्योहारों के साथ पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस टीमें बाजारों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कर रही हैं। एएसपी वैभव शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने पुलिस टीम के साथ शहर के माता पंडालों का दौरा किया। उन्होंने भीड़ और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। निहालगंज थाना क्षेत्र में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने भी सुरक्षा व्यवस्था देखी। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक हर थाना क्षेत्र में पुलिस पैदल गश्त करेगी। पुलिस का खास ध्यान पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने पर भी है। शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:20 am

अतिक्रमण हटा लें, वरना होगी कार्रवाई : एसडीएम

शहर में अतिक्रमण की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

अमर उजाला 14 Oct 2026 9:19 am

जैविक खेती से धान उत्पादन:दयालबाग में 70 एकड़ की जैविक फसल तैयार, कटाई और झड़ाई में जुटे लोग

आगरा के दयालबाग में 70 एकड़ क्षेत्र में जैविक तरीके से उगाए गए धान की कटाई मंगलवार से शुरू हो गई। सिकंदरपुर स्थित डेढ़ गांव कैंप के पास खेतों में कटाई के बाद धान को भंडारा ग्राउंड पहुंचाया गया, जहां उसकी झड़ाई की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह और दोपहर की पालियों में भाई साहबान, बहनों और सुपरह्यूमेन स्कीम के बच्चों ने कटाई और झड़ाई में सहभागिता की। बुजुर्गों के लिए भंडारा ग्राउंड में सेवा की व्यवस्था की गई। जैविक खेती में प्राकृतिक तरीकों और जैविक खाद के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर जोर दिया जाता है। यहां उगाई गई फसल में बासमती सहित धान की विभिन्न किस्में शामिल हैं। इसके साथ ही सीधी बुवाई तकनीक (डीएसआर) से उगाए गए धान की कटाई भी जारी है। इस तकनीक में बीज सीधे खेत में बोए जाते हैं, जिससे उचित प्रबंधन के जरिए पानी और श्रम की बचत की जा सकती है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:18 am

कौशांबी में कार चोरी का आरोपी गिरफ्तार:चोरी की अर्टिगा कार भी बरामद, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा; दूसरे साथी की तलाश जारी

कौशांबी की संदीपनघाट पुलिस ने मंगलवार देर शाम चोरी की अर्टिगा कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की कार बरामद कर उसे जेल भेजा गया। प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हरियरा कटौहला निवासी अजय कुमार ने संदीपनघाट में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। 12 अक्टूबर को वह काजीपुर चौराहे पर अपनी अर्टिगा कार खड़ी कर पानी लेने गए थे। इसी दौरान कार में बैठे राजकुमार और रमेश पटेल कार लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी की कार के साथ इलाके में है। पुलिस टीम ने काजीपुर गांव के पास एक खाली प्लॉट की घेराबंदी कर रतगहा, चरवा निवासी रमेश पटेल को पकड़ा। उसके पास से सफेद रंग की चोरी की अर्टिगा कार भी बरामद हुई। पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी राजकुमार की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है, लेकिन वह अभी हाथ नहीं लगा है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:18 am

वाराणसी में पड़ोसी के हत्यारों को उम्रकैद:10 साल पहले भूमि विवाद में पीटकर हत्या की थी, 3 परिजनों को भी सजा

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में सतीश कुमार जायसवाल की हत्या के मामले में मंगलवार को अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-3 प्रज्ञा सिंह की अदालत ने शिवआसरे और अजीत कुमार जायसवाल को आजीवन कारावास की सजा दी। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। मामले में दोषी करार दिए गए राजेंद्र जायसवाल, कृष्णआसरे और संतोष पटेल को भी अलग-अलग धाराओं में कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया है। अदालत ने आदेश दिया कि वसूले गए अर्थदंड की 80 प्रतिशत राशि मृतक के आश्रित या विधिक प्रतिनिधि को प्रतिकर के रूप में दी जाए। मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी एडीजीसी ओंकारनाथ तिवारी ने की। 2016 में जमीन को लेकर हुआ था विवाद अभियोजन के मुताबिक, 15 नवंबर 2016 को सुबह करीब 10:30 बजे चकखरावन, खरगपुर गांव में जमीन के विवाद और पुराने मुकदमे को लेकर मारपीट हुई थी। आरोप था कि अजीत, राजेंद्र, संतोष पटेल, शिवआसरे और कृष्णआसरे लाठी-डंडे, गैंता और फावड़ा लेकर सतीश के पट्टीदार की जमीन पर पहुंचे थे। वहां सतीश के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप, रामप्रवेश और विकास कुमार समेत अन्य लोग भी घायल हो गए। गंभीर हालत में सतीश को हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 2 दोषियों को हत्या में उम्रकैद अदालत ने शिवआसरे और अजीत कुमार जायसवाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों को धारा 148 के तहत दो-दो साल का कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड भी दिया गया। जुर्माना जमा नहीं करने पर उन्हें अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राजेंद्र जायसवाल, कृष्णआसरे और संतोष पटेल को भी अन्य धाराओं में सजा सुनाई गई। आदेश के अनुसार, संबंधित सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अर्थदंड की 80 प्रतिशत राशि परिवार को मिलेगी अदालत ने निर्देश दिया कि दोषियों से वसूले गए अर्थदंड का 80 प्रतिशत हिस्सा सतीश कुमार जायसवाल के आश्रित या कानूनी प्रतिनिधि को प्रतिकर के रूप में दिया जाए। फैसले के बाद पांचों दोषियों को जिला कारागार भेजने का आदेश दिया गया। 75 साल उम्र का हवाला दिया, फिर भी नहीं मिली राहत सजा सुनाए जाने के दौरान राजेंद्र की ओर से उनकी उम्र करीब 75 साल बताते हुए कम सजा देने की अपील की गई। अन्य दो दोषियों की ओर से भी परिवार का भरण-पोषण करने की दलील दी गई। हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:17 am

वाराणसी में पड़ोसी के हत्यारों को उम्रकैद:10 साल पहले भूमि विवाद में पीटकर हत्या, 3 परिजनों को भी सजा

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर सतीश कुमार जायसवाल की हत्या के मामले में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर-3 प्रज्ञा सिंह की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अदालत ने शिवआसरे और अजीत कुमार जायसवाल को हत्या के मामले में आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। वहीं, तीन अन्य दोषियों राजेंद्र जायसवाल, कृष्णआसरे और संतोष पटेल को भी विभिन्न धाराओं में कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पैरवी एडीजीसी ओंकारनाथ तिवारी ने की। पहले जानिए पूरा घटनाक्रम अभियोजन के अनुसार, 15 नवंबर 2016 को सुबह 10:30 बजे भूमि विवाद और पुरानी मुकदमे को लेकर चकखरावन, खरगपुर गांव में मारपीट हुई थी। आरोप था कि अजीत, राजेंद्र, संतोष पटेल, शिवआसरे और कृष्णआसरे लाठी-डंडे, गैंता और फावड़ा लेकर सतीश के पट्टीदार की जमीन पर पहुंचे। वहां सतीश के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप, रामप्रवेश और विकास कुमार समेत अन्य लोग भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सतीश को हरहुआ के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए दंडित किया। अदालत ने शिवआसरे और अजीत कुमार जायसवाल को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों को धारा 148 के तहत दो-दो वर्ष का कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड भी दिया गया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मृतक के आश्रितों को मिलेगा अर्थदंड का 80 प्रतिशत अदालत ने अन्य दोषियों साढ़े तीन वर्ष और धारा 147 में एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इन धाराओं में भी अर्थदंड लगाया गया है। आदेश के अनुसार, सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। वसूल किए गए अर्थदंड की 80 प्रतिशत राशि मृतक सतीश कुमार जायसवाल के आश्रित या विधिक प्रतिनिधि को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी। अदालत ने दोषियों को जिला कारागार भेजने का आदेश भी दिया। आरोपी ने लगाई 75 साल उम्र की दुहाई, कोर्ट ने नकारा अभियुक्तों में शामिल राजेंद्र की तरफ से अदालत से गुहार लगाई कि उनकी उम्र 75 साल है ऐसे में कम सजा से दंडित किया जाए। अदालत ने माना अपराध के सापेक्ष जो सजा होगी वह मिलेगी। अपराध और सजा उम्र से तय नहीं होता। दो अन्य ने परिवार का भरण-पोषण करने वाला बताया, लेकिन कोर्ट ने अपराध, साक्ष्य गवाह के आधार पर सजा सुनाई।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:17 am

नंदवारा हत्याकांड: पेड़ काटने के विवाद का वीडियो मिला:दोहरे हत्याकांड में पांच आरोपी जेल में, सपा नेता समेत चार की तलाश; 5 आरोपी गिरफ्तार

बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में एसआईटी को अहम सुराग मिला है। पुलिस को करीब डेढ़ महीने पहले पेड़ काटने को लेकर भैयाराम राजपूत और भवानीदीन के बीच हुए विवाद का वीडियो मिला है। विवाद के दौरान सपा नेता महेंद्र पाल उर्फ राजू की मौजूदगी बताए जाने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक घटनास्थल पर महेंद्र पाल की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि विवाद के दौरान भैयाराम को धमकी दी गई थी या नहीं और इसका 30 सितंबर को हुई दोनों भाइयों की हत्या से कोई संबंध है या नहीं। वीडियो विवेचक सुरेश कुमार सैनी को सौंप दिया गया है। पुलिस वीडियो में दर्ज घटनाक्रम और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। नंदवारा दोहरे हत्याकांड की जांच में एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। अब तक गांव के 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मामले में नौ लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि महेंद्र पाल उर्फ राजू, ओमकार उर्फ शेरा, सुनीता और अर्चना की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। ओमकार उर्फ शेरा की लोकेशन मिली है। उसे एक-दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। महेंद्र पाल की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अब पेड़ काटने के विवाद के वीडियो की जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। नए सुरागों के आधार पर दोहरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:17 am

भागलपुर: मारवाड़ी कॉलेज में वित्तीय कमेटी के कार्यालय पर घमासान, सिंडिकेट सदस्यों ने कुलपति को लिखा पत्र

भागलपुर के शिक्षण संस्थानों में प्रशासनिक खींचतान और छात्रों से जुड़े मुद्दे चर्चा में हैं। मारवाड़ी कॉलेज में नए भवन के उपयोग पर विवाद गहराया है, वहीं टीएनबी कॉलेज में काउंटर विवाद को धार्मिक रंग देने पर आपत्ति जताई गई है, जबकि टीएमबीयू में छात्र दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

जागरण 14 Oct 2026 9:16 am

सिरसा में भारत सरकार लिखी बोलेरो पकड़ी, प्लेट कब्जे में:रेलवे अधिकारी ने ले रखी लीज पर, लोको पायरलट-ड्राइवर मिला, ब्लैक फिल्म उखाड़ी

सिरसा में पुलिस चेकिंग के दौरान भारत सरकार लिखी एक बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई है। बोलेरो पर लगी ब्लैक फिल्म उखाड़ दी गई और भारत सरकार लिखी रेड प्लेट को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया। यह बोलेरे रेलवे विभाग के अधिकारी की थी, पर उसमें एक लोको पायलट एवं ड्राइवर मिला। इस पर पुलिस को दस्तावेज नहीं दिखा सके तो कानूनी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, यह मामला ऐलनाबाद का है। सिरसा ट्रैफिक पुलिस एसएचओ अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग के लिए गए हुए थे। उसी दौरान ये बोलेरो आ रही थी, जिसके आगे भारत सरकार लिखा हुआ था। उस पर ब्लैक फिल्म भी लगी थी, जो नियम के विरुध है। शक के आधार गाड़ी को रूकवाया गया। काफी देर तक पुलिस व उनके बीच कागजों व अनुमति को लेकर कार्रवाई चली। जांच में पाया कि यह गाड़ी रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने लीज पर ले रखी है। उसमें उक्त अधिकारी स्वयं मौजूद नहीं थे और ड्राइवर बनियान व लवर और हवाई चप्पल पहने हुए था। बोलेरो पर भारत सरकार की रेड प्लेट नहीं लगा सकते, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस के अनुसार, लीज पर ली गाड़ी पर भारत सरकार ऑन ड्यूटी लिखवाना अनिवार्य हैं। जानिए ट्रैफिक एसएचओ और ड्राइवर के बीच क्या बातचीत हुई एसएचओ - ये गाड़ी पर क्या रखा है, ऐसे क्यों कर रखा है, क्या चक्कर है, नंबर प्लेट गायब है ड्राइवर - राजस्थान में रेलवे की गाड़ियों पर लगी देखी थी, वो देखकर नाम लिखवा लिया और प्लेट लगवा ली एसएचओ - ऐसे कैसे लगवा लिया, यूं तो हर कोई लगवा लेगा, कोई स्टार लगवा लेगा, तरीका थोड़ी है कोई ड्राइवर - स्टार तो नहीं, ये ही लगाई है एसएचओ - ये देखो, ब्लैक फिल्म भी लगी है। फिर उतारनी शुरू कर दी राजस्थान नंबर की बोलरे, नंबर प्लेट गाड़ी में थी पुलिस के अनुसार, यह बोलेरो गाड़ी राजस्थान नंबर की थी और ड्राइवर भी राजस्थान का रहने वाला है। नंबर प्लेट उसने गाड़ी के अंदर रख रखी थी। इस पर रेलवे विभाग पर भी सवाल उठते हैं कि अब तक कोई जांच नहीं की गई। ब्लैक फिल्म बारे भी अनुमति नहीं मिली : एसएचओ मामले में ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ शमशेर सिंह का कहना है कि गाड़ी पर लगी भारत सरकार की प्लेट के बारे में अनुमति या दस्तावेज मांगे तो वह कोई जानकारी नहीं दे सके। ब्लैक फिल्म लगाने बारे भी कोई अनुमति नहीं थी। यह गाड़ी रेलवे विभाग की थी। उन्होंने किसी पर लीज पर ले रखी थी और वो कोई सरकार गाड़ी नहीं थी। ऐसा करना गलत है और उस पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई बार जाति या जॉब से संबंधित लिखवा लेते हैं। ये अनुमति नहीं होती। त्योहारी सीजन में ये कार्रवाई जारी रहेगी और चेकिंग को दुरुस्त कर रहे हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:15 am

नर्मदापुरम के नए कलेक्टर बने आशीष वशिष्ठ:सोमेश मिश्रा का तबादला, भोपाल में मिली जिम्मेदारी; मूंग खरीदी किसान आंदोलन से जुड़ा रहा कार्यकाल

मध्यप्रदेश में मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 11 जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना की है। जिसमें नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा का भी तबादला किया। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर बनाया गया। वशिष्ठ इससे पूर्व मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के प्रबंध संचालक तथा समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के मिशन संचालक (अतिरिक्त प्रभार) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा का स्थानांतरण हो गया। उन्हें भोपाल स्थित एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास का संचालक बनाया है। जन्मदिन पर पूर्व विधायक ने तिलक कर किया सम्मान 8 अक्टूबर को ही कलेक्टर सोमेश मिश्रा के जन्मदिन का जन्मदिन था। तब पौधा रोपण कार्यक्रम में कलेक्टर मिश्रा पहुंचे थे। मंच पर दादागुरु के समक्ष पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा को तिलक और शॉल श्रीफल देकर सम्मान कर शुभ कामनाएं दी। जनसुनवाई की व्यवस्था में बदलाव, नर्मदा पथ ठीक करने की पहल 6 माह पहले ही तत्कालीन कलेक्टर सोनिया मीना का तबादले के बाद सोमेश मिश्रा ने 13 अप्रैल को नर्मदापुरम कलेक्टर का पद संभाला। 13 अक्टूबर को शासन से तबादला सूची आ गई। मिश्रा ने आते ही आमजन, गरीब और पीड़ित, असहाय लोग सीधे संपर्क उनसे मिल सकें, इसके लिए उन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था में बदलाव किया। कलेक्ट्रेट के बड़े सभाकक्ष में जनसुनवाई शुरू कराई। कई मामलों में तुरंत समस्या का समाधान कराया। उन्होंने कार्यकाल के दौरान कई नवाचार किए। नर्मदा परिक्रमा पैदल करने वाले भक्तों के लिए नर्मदा पथ को शासन के साथ जनसहयोग से करने की शुरुआत की। पथ बनाकर, ठीक करने के लिए आमजनों से अपील भी की। मूंग के लिए किसान आंदोलन से सरकार की हुई थी छवि खराब कलेक्टर सोमेश मिश्रा के कार्यकाल के दौरान ही 26 जुलाई को नर्मदापुरम के सेठानी घाट से मूंग खरीदी की मांग का आंदोलन शुरू हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान नर्मदापुरम में तमाम बैरिकेडिंग तोड़ते और हटाते हुए राजधानी भोपाल पहुंचे थे। जिससे सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी छवि खराब हुई। तबादले की वजह स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, मूंग खरीदी आंदोलन के दौरान प्रभावी भूमिका नहीं निभाने और स्वामित्व अधिकार अभियान भी एक वजह मानी जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:13 am

नारनौल में सड़क धंसने से स्कूल बस फंसी:बीते कल की घटना, बैठे थे बच्चे, आज भी ठीक नहीं हुआ गड्‌ढा, दुरुस्त करने की मांग

हरियाणा के नारनौल की शिव कॉलोनी में बीते दिन सड़क धंस गई। इससे बच्चों से भरी निजी स्कूल की बस का पहिया सड़क में फंस गया। बस का पूरा पहिया गड्‌ढे में चला गया था। गनीमत रही कि बस का पहिया धंसने से कोई जनहानि नहीं हुई और बच्चे सुरक्षित रहे। घटना के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और धंसने के कारणों की जांच करने की मांग की है। बैठे थे बस में बच्चे स्थानीय निवासी आदेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी और रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि बीते दिन एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर शिव कॉलोनी की सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक सड़क धंस गई और बस का पहिया उसमें फंस गया। सड़क का हिस्सा नीचे बैठने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया। घटना के समय बस में बच्चे बैठे हुए थे। गनीमत रही कि बस का संतुलन नहीं बिगड़ा और किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ। सड़क धंसने से हादसे का खतरा बढ़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों से भरी बस के साथ हुई यह घटना गंभीर है। यदि बस का संतुलन बिगड़ जाता तो बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। सड़क पर बना गड्ढा अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते इसकी मरम्मत कराना जरूरी है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। प्रशासन से जांच और मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क अचानक क्यों धंसी, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही, गड्ढे को जल्द भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए। आसपास के सड़क मार्ग की भी जांच होनी चाहिए, ताकि यदि कहीं और सड़क कमजोर है तो समय रहते उसे ठीक किया जा सके। लोगों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और आमजन की जान की रक्षा सर्वोपरि है। किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:13 am

नोएडा में जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई:जेपी की 124वीं जयंती पर जुटे सेनानी, आंदोलन से जुड़े अनुभव साझा किए

नोएडा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती 11 अक्टूबर को एसोसिएशन ऑफ वॉलंटरी एजेंसीज फॉर रूरल डेवलपमेंट के कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में जेपी सेनानियों ने भाग लेकर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया। संस्थान के सचिव राजीव चटर्जी ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1975) के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने छात्र आंदोलन से जयप्रकाश नारायण के जुड़ाव से जुड़े संस्मरण साझा किए। पूर्व सांसद एवं एकात्म मानव दर्शन संस्थान के निदेशक डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने तत्कालीन राजनीति में मर्यादा और वर्तमान आंदोलनों की तुलनात्मक विवेचना की। जनता दल यूनाइटेड से जुड़े महेश यादव ने जेपी के त्याग और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया। कार्यक्रम में पांचजन्य के संपादक हितेश प्रधान अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:12 am

कुदरत का करिश्मा! ओडिशा में 2 सिर और 3 हाथ वाले बच्चे का जन्म, जगा-बलिया के जुड़वा बच्चों की यादें फिर ताजा

बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में एक दुर्लभ दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ है, जिसका वजन 2.6 किलोग्राम है और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।

जागरण 14 Oct 2026 9:11 am

प्रयागराज में सड़क के गड्ढे से हादसा, युवक की मौत:बाइक पेड़ से टकराई, दूसरा साथी पटरी पर गिरने से बचा; ग्रामीणों में गुस्सा

प्रयागराज के भनौरी गांव में सड़क के गड्ढे से हुए हादसे में 20 साल के सोनू पुत्र राजबली की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। सोनू को जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। सामने से तेज रफ्तार वाहन आया तो सोनू ने उसे साइड दी। तभी उसकी बाइक गड्ढे में चली गई, जिससे वह उछलकर पेड़ से जा टकराया। बाइक पर पीछे बैठा साथी सड़क किनारे कच्ची जमीन पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। भनौरी के ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा है। उनका कहना है कि कौंधियारा-भनौरी मार्ग महीनों से गड्ढों से भरा है, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। PWD विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। मृतक सोनू मजदूरी कर परिवार चलाता था।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:11 am

प्रयागराज में अलोप शंकरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित मां अलोप शंकरी मंदिर में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर लाल चुनरी, नारियल और फूल चढ़ाए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर में बच्चों को वेदी से स्पर्श कराकर आशीर्वाद लेने वाले परिवार भी नजर आए। नवरात्रि में मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करती हैं। पालने के रूप में होती है माता की पूजा मां अलोप शंकरी मंदिर की सबसे खास पहचान यहां स्थापित पालना है। मंदिर में देवी की पारंपरिक मूर्ति के बजाय पालने की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि माता सती के शरीर का एक अंग यहां अलोप हो गया था, इसलिए इस स्थान का नाम अलोप शंकरी पड़ा। इसे प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। ऐसी मान्यता भी है कि सभी शक्तिपीठों के दर्शन के बाद यहां अंतिम आशीर्वाद लिया जाता है। बच्चे के पहले मुंडन के लिए पहुंचते हैं परिवार मंदिर में परिवार की पहली संतान के जन्म के बाद बच्चे का पहला मुंडन संस्कार कराने की परंपरा है। मुंडन के बाद बच्चे को मंदिर की वेदी से स्पर्श कराया जाता है। श्रद्धालु इसे मां भगवती का आशीर्वाद पाने का माध्यम मानते हैं। मंदिर में नवविवाहित जोड़े भी दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर पहुंचते हैं। श्रद्धा के अनुरूप मिलता है आशीर्वाद: महंत महंत यमुना पुरी जी के अनुसार, मां के दरबार में आने वाले भक्तों की श्रद्धा और भावना के अनुरूप माता उन्हें सुख, समृद्धि और प्रसन्नता का आशीर्वाद देती हैं। श्री महाविद्या के पीठों में शामिल इस शक्तिपीठ को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:11 am

हुदा बोलीं- तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं:देवबंदी उलेमा पर भड़कीं, कहा- अल्लाह तुझे बर्बाद कर देगा, 72 मर्द मिलेंगे बयान पर विवाद

सहारनपुर में यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला ने पॉडकास्ट में कहा था कि अगर जन्नत में मर्दों को 70 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 70 पुरुष मिलेंगे। इस बयान पर देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद हुदा ने कारी को संदेश भेजकर पोस्ट हटाने को कहा। उन्होंने लिखा- एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। आप पर लानत है। आपको शर्म आनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि पोस्ट नहीं हटाई तो पुलिस में शिकायत करेंगी। हुदा ने यह भी लिखा- मस्जिदों की शहादत पर तो आप लोग गायब हो जाते हैं। तब क्यों डर जाते हैं? कारी ने हुदा की बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जवाब दिया कि हुदा अपनी गलती स्वीकार करें। मुस्लिम समाज से माफी मांगते हुए सार्वजनिक वीडियो जारी करें। पॉडकास्ट में बयान के बाद शुरू हुआ विवाद हुदा जरीवाला ने 9 अक्टूबर को एक पॉडकास्ट में कहा था- मर्द को जहां सत्तर हूरें मिलेंगी, तो औरतों को भी सत्तर मर्द मिलेंगे। उनके इस बयान के बाद धार्मिक मान्यताओं को लेकर चर्चा शुरू हुई। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर बोलने से पहले सही जानकारी और प्रमाण को समझना चाहिए। उनका कहना था कि किसी धार्मिक मान्यता पर अपनी राय रखने से पहले उसके आधार को जानना जरूरी है। इसके बाद हुदा जरीवाला ने कारी को सोशल मीडिया पर कई संदेश भेजे। कारी ने इन संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपना जवाब भी सार्वजनिक किया। अब पढ़िए दोनों के बीच हुई बातचीत हुई…. हुदा जरीवाला ने संदेशों में लिखा- 'आपको शर्म नहीं आती, एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। शर्म करो आप। यकीनन आप अपनी बीवी, बहन-बेटियों को परेशान करते होंगे। तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं। शर्म आनी चाहिए। मस्जिदों की शहादत पर तो आप लोग गायब हो जाते हैं। तब क्यों डर जाते हैं? तुम किस संस्थान से हो? तुम्हारे बॉस को बताऊंगी। मुझे बदनाम करने के लिए तुम्हें माफी मांगनी होगी। बेशर्मी की इंतहा हो तुम जैसे लोग। इस्लाम के नाम पर धब्बा हो। अल्लाह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा, तुम्हें बर्बाद करेगा यहां भी और वहां भी, दोनों जगह तुम्हें देख लूंगी। एक यतीम लड़की की तुमने बद्दुआ ली है। मैं तुम्हारे खिलाफ पोस्ट बनाऊंगी कि तुम मुस्लिम महिलाओं को कैसे निशाना बनाते हो। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराऊंगी। कोर्ट में मुलाकात होगी। मैंने चैनल वालों से भी वीडियो हटवा दिया है। तुम पोस्ट डिलीट नहीं कर रहे, क्योंकि मुफ्त में मेरे वीडियो से फुटेज लेना चाहते हो। शर्म करो। ऐसे मुस्लिम बहनों को बदनाम करते हो।' कारी इसहाक गोरा ने जवाब में लिखा- 'आप कारी इसहाक गोरा साहब को धमकी दे रही हैं, तो अपना शौक पूरा कीजिए। आप बार-बार कह रही हैं कि आपकी इज्जत खराब की गई है, लेकिन अपनी गलती साफ-साफ स्वीकार नहीं कर रही हैं। अगर आप सच में यह वीडियो डिलीट करवाना चाहती हैं, तो पहले अपनी गलती मानकर तमाम मुसलमानों से माफी मांगें और उसी माफी का एक सार्वजनिक वीडियो जारी करें। जब तक आप अपनी गलती सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करतीं, तब तक ये धमकियां और शिकायत करने की बातें सिर्फ दबाव बनाने का तरीका लगती हैं। अब हुदा जरीवाला ने क्या कहा था वो पढ़िए…. दरअसल, हुदा जरीवाला 9 अक्टूबर को एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एंकर ने उनसे पूछा कि क्या महिलाओं के लिए भी 72 हूरों का कॉन्सेप्ट है? इस पर हुदा ने कहा, “बिल्कुल है। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि इस्लाम में पुरुषों के लिए 72 हूरों का जो कॉन्सेप्ट है, वह कुरान में भी आता है। महिलाओं के लिए भी ऐसा ही कॉन्सेप्ट है। उन्हें भी 72 पुरुष मिलेंगे, हालांकि उनका नाम कुछ और हो सकता है। उन्होंने आगे कहा- हूरें आपके साथ फिजिकल संबंध बनाने के लिए नहीं होतीं। वे आपकी देखभाल करने, खाना लाने और पानी पिलाने के लिए होती हैं। इसका मकसद यह है कि आपने दुनिया में अच्छे काम किए हैं, इसलिए जन्नत में जाकर आनंद ले सकें।” अब मौलाना कारी इसहाक गोरा ने क्या कहा वो पढ़िए… देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने हुदा जरीवाला के बयान पर कहा- धर्म से जुड़े मामलों पर इस तरह की बातें कहना सही नहीं है। ये केवल एक सामान्य टिप्पणी नहीं है, बल्कि एक गंभीर विषय पर बिना पर्याप्त जानकारी के राय रखने का मामला है। किसी भी धार्मिक मान्यता पर बात करते समय उसके मूल आधार और प्रमाणों को समझना आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़े सवालों पर चर्चा करना गलत नहीं है। सवाल पूछने से जानकारी बढ़ती है। किसी विषय को समझने का अवसर मिलता है। हालांकि, जब किसी व्यक्ति को किसी धार्मिक मसले की सही जानकारी न हो, तो उसे अपनी बात रखने से बचना चाहिए। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… हुदा जरीवाला बोलीं- मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे:यूपी के मौलवी भड़के; बोले- धर्म का ज्ञान नहीं तो चुप रहिए यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर….

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:09 am

पाली में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार:ज्वेलरी और 65 हजार रुपए बरामद; 6 जिलों में 11 चोरी करना कबूला

पाली जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बजरंग बाड़ी स्थित सूने मकान में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात और 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। वहीं, चंडावल थाना पुलिस ने कई जिलों में चोरी और नकबजनी की वारदातों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने छह जिलों में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। सूने मकान का ताला और वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, जेवरात बरामद पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग बाड़ी में सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने हैदर कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद बुंदू (27) पुत्र मोहम्मद सदीक खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, असलम (35) पुत्र मुश्ताक अली ने 8 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात चोर सूने मकान में घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर करीब 8 लाख रुपए कीमत के गहने और लगभग एक लाख रुपए नकद चुरा ले गए। चोरी हुए सामान में करीब पांच तोला सोने के आभूषण और 200 ग्राम चांदी के जेवर शामिल थे। पुलिस ने जांच के दौरान मोहम्मद बुंदू को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए जेवरात बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसके कब्जे से जेवरात और 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। कई थानों में वांछित आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में चंडावल थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में वांछित संपतराज (19) पुत्र बाबूलाल निवासी बासना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के 10 से अधिक मामलों में पहले भी चालान हो चुके हैं। वह पांच से अधिक मामलों में वांछित था। सोजत सिटी और बगड़ी सहित चार थानों में उसके खिलाफ वारंट लंबित थे। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि चंडावल थाने के कांस्टेबल अजयसिंह को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संपतराज को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पाली, जोधपुर, जालोर, अजमेर, नागौर और जैसलमेर जिलों में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। बंद मकानों को बनाता था निशाना पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब 10 दिन पहले जैतारण क्षेत्र के मोहराई के पास दो बंद मकानों में चोरी की थी। इसके अलावा नागौर जिले में जसनगर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने तथा आनंदपुर कालू और आहोर-तखतगढ़ क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़ने की वारदातों में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। संपतराज अजमेर के गेगल थाने में दर्ज ट्रैक्टर चोरी के मामले के साथ जैसलमेर, जालोर के बागोड़ा तथा जोधपुर के बिलाड़ा और विशनगढ़ थानों में दर्ज मामलों में भी वांछित था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी के सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:08 am

बुलंदशहर में पूर्व विधायक के गुर्गों ने धमकाया:कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लगाए बदसलूकी के आरोप

बुलंदशहर में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के बीच विवाद का एक नया मामला सामने आया है। अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के करीबियों पर उनके आवास पर पहुंचकर बदसलूकी करने और मकान तुरंत खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेत्री ने घटना का वीडियो अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कांग्रेस नेत्री की ओर से साझा किए गए वीडियो में कुछ युवक उनके आवास पर दिखाई दे रहे हैं। अर्चना पांडा का आरोप है कि ये युवक पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के करीबी हैं। उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मकान खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव और बाहुबल के जरिए उन्हें और उनके परिवार को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस वजह से उनका परिवार भयभीत है। दोनों पक्षों के बीच इससे पहले भी विवाद और तीखी झड़पों के मामले सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। इनमें मारपीट का एक पुराना वीडियो भी शामिल है, जो चर्चा में रहा था। ताजा घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जारी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।​ इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:07 am

त्योहारी सीजन में चीनी के भाव में बड़ा उछाल, 70 रुपये किलो पहुंची कीमत

त्योहारी सीजन शुरू होते ही मेरठ में चीनी के दाम अचानक बढ़ गए हैं, जो अब 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।

जागरण 14 Oct 2026 9:05 am

बस्ती में 3300 EVM-VVPAT मशीनों की जांच शुरू:2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 इंजीनियर कर रहे परीक्षण, CCTV से निगरानी

बस्ती। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत बस्ती जिले में 3300 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच 12 अक्टूबर से की जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच इन मशीनों का परीक्षण चल रहा है। आठ इंजीनियरों की टीम पिछले दो दिनों से मशीनों की जांच में जुटी है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है, ताकि मशीनों की जांच के दौरान पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव के दौरान मतदान कराने के लिए इन मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव से पहले मशीनों की जांच को निर्वाचन तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसके तहत मशीनों की कार्यक्षमता को परखा जा रहा है, जिससे मतदान के समय किसी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके। जांच के बाद राजनीतिक दलों के सामने होगा मॉक पोल मशीनों की जांच पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। इसके जरिए मतदान प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। मॉक पोल के दौरान मशीनों के कामकाज को परखने का अवसर भी मिलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रही इस प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा रही है। आठ इंजीनियरों की टीम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मशीनों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इन मशीनों का इस्तेमाल बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए किया जाएगा। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन विभाग की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। मशीनों की जांच और मॉक पोल की प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:05 am

औरैया में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग:चार लोग झुलसे, लीकेज से आग लगने की आशंका

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के खेराडांडा गांव में मंगलवार रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चार सदस्य झुलस गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। राज रानी पत्नी प्रेमशंकर रसोई में खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में वह खुद झुलस गईं। परिवार के किशन पुत्र श्यामसिंह, रामनरेश की पत्नी कोमल और अवधेश की बेटी अंशू भी सिलिंडर को बाहर निकालते समय झुलस गए। सूचना मिलने पर सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह और सीएफओ तेजवीर सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गीली दरी डालकर आग पर काबू पा लिया था। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में लीकेज से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:04 am

बारां में सरिए से भरी खड़ी पिकअप में घुसा ट्रक:NH-27 पर पीछे से मारी टक्कर, केबिन में घुसे सरिए, ड्राइवर गंभीर घायल

बारां जिले में नेशनल हाईवे-27 पर बांसथूनी के पास देर रात सड़क हादसा हो गया। सरिए से भरी एक खड़ी पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बारां में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, NH-27 पर सरिए से लदी एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में भरे सरिए ट्रक के केबिन में घुस गए और चालक उसी में फंस गया।हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य करवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:04 am

भिंड के नए कलेक्टर बने पवन कुमार जैन:किरोड़ी लाल मीणा को हटाकर भोपाल भेजा गया, आर्म्स लाइसेंस विवाद और चर्चाओं के बीच हुआ ट्रांसफर

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें भिंड के कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा को हटाकर भोपाल में वित्त विभाग का उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार जैन को भिंड का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सहकारिता विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ थे। अब उन पर जिले की व्यवस्था सुधारने और जनता की समस्याओं का जल्द निपटारा करने की जिम्मेदारी होगी। 366 दिन का कार्यकाल, कई मुद्दों पर रहा विवाद किरोड़ी लाल मीणा ने 3 अक्टूबर 2025 को भिंड कलेक्टर का पदभार संभाला था। वे 366 दिन तक जिले में कलेक्टर रहे। उनके कार्यकाल को मिला-जुला माना जा सकता है। इस दौरान कोई ऐसी बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आई, जिसे जिले के प्रशासनिक परिदृश्य में निर्णायक बदलाव के तौर पर गिनाया जा सके। दूसरी ओर, जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल की कमी और आर्म्स लाइसेंस से जुड़ा विवाद लगातार चर्चा में रहा। बताया जाता है कि जिले के कुछ जनप्रतिनिधि कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर वरिष्ठ स्तर पर शिकायतें करते रहे। पिछले दो महीने से उनके तबादले की अटकलें भी तेज थीं। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के आसपास तबादले के संकेत मिलने की चर्चाएं थीं। हालांकि, तबादले की आधिकारिक वजह सरकार की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है। आर्म्स लाइसेंस निरस्त करने का मामला बना चर्चा का विषय किरोड़ी लाल मीणा के कार्यकाल में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का मामला भी सुर्खियों में रहा। पूर्व कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के कार्यकाल में जिले के प्रमुख लोगों के 25 आर्म्स लाइसेंस स्वीकृत किए जाने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने इन लाइसेंसों की स्वीकृति निरस्त कर दी थी। इसके बाद यह मामला विवादों में आ गया। इस प्रकरण से जुड़े प्रशासनिक पहलुओं की जांच और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठते रहे। लाइसेंस शाखा पर ताला, आवेदक काटते रहे चक्कर कलेक्ट्रेट की आर्म्स लाइसेंस शाखा में फर्जी लाइसेंस का खुलासा हुआ जिसमें आर्म्स शाखा में दलालोंं की पैठ व शाखा की महिला क्लर्क की संलिप्तता सामने आई थी। इस कारण से पिछले एक साल से ताला है। लाइसेंस संबंधी काम कराने और अपने आवेदनों पर निर्णय की उम्मीद में कई आवेदक कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाते रहे। फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगों और जांच करके विभाग को पटरी फर लाना गहरी चुनौती रहेगी। नए कलेक्टर से जिले को उम्मीदें अब भिंड की प्रशासनिक कमान पवन कुमार जैन के हाथों में होगी। सहकारिता विभाग में उप सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है। उनके सामने जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, लंबित शिकायतों का निराकरण करने और आम नागरिकों को कलेक्ट्रेट से जुड़ी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने की अपेक्षाएं रहेंगी। जिलेवासियों की निगाहें अब नए कलेक्टर की कार्यशैली पर टिकी हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:02 am

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:डकैती के मामले में 18 साल से फरार, 5 साल से भागा स्थायी वारंटी भी पकड़ा

धौलपुर में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। मनियां थाना पुलिस और भरतपुर-धौलपुर डीएसटी ने डकैती के मामले में 18 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। इसके साथ ही 5 साल से फरार एक स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 15 मार्च 2008 को मनियां टोल के पास एक बस में 9 बदमाशों ने यात्रियों से 2 लाख 64 हजार 300 रुपए नकद और गहने लूटे थे। इस मामले में 8 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। कानपुर देहात निवासी 48 वर्षीय धनीराम उर्फ मामा उर्फ बाबा फरार था, जिस पर 20 हजार का इनाम था।दूसरी कार्रवाई में धौलपुर के बरैलापुरा मोरोली निवासी 33 वर्षीय करवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। वह 5 साल से फरार था। यह कार्रवाई भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा के निर्देश पर की गई।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:01 am

कहीं भाई-भाई आमने-सामने, कहीं पति-पत्नी लड़ रहे चुनाव:37 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी; 34 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

बाड़मेर जिला परिषद 37 सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं आरएलपी ने 34 उम्मीदवारों काे मैदान में उतारा है। जिला प्रमुख की सीट सामान्य होने के कारण मुकाबला भी रोचक होने वाला है। कहीं दो भाई आमने-सामने चुनाव लड़ रहे है। तो कहीं बहन-भाई एक ही पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। इधर, कांग्रेस में पति जिला परिषद और पत्नी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ रही है। दरअसल, बाड़मेर जिले में पहले चरण में नामांकन के चार दिन मिले थे। मंगलवार को अंतिम दिन सुबह 10 बजे से ही जिला कलेक्ट्रेट में भारी भीड़ रही। प्रत्याशियों के साथ समर्थक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मंगलवार को एक ही दिन में 140 प्रत्याशियों ने 155 नामांकन दाखिल किए है। ऐसे में अब 191 प्रत्याशियों ने 212 नामांकन भरे है। इन आए हुए सभी नामांकनों की बुधवार को जांच होगी। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। पति-पत्नी लड़ रहे चुनाव बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 15 से पूर्व मंत्री गफूर अहमद कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है। वहीं धनाऊ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 5 से पूर्व प्रधान चुनाव लड़ रही है। दोनों पति-पत्नी है। वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है। दोनों के चुनाव पहले चरण में है। बहन-भाई एक ही पार्टी से लड़ रहे चुनाव बीजेपी से जिला परिषद संख्या 10 से प्रभा चौधरी और वार्ड संख्या-34 से उसके चचेरे भाई मनोहरसिंह पाबड़ा चुनाव लड़ रहे है। प्रभा चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी है। वहीं, वार्ड संख्या 11 से चौहटन के पूर्व प्रधान रूपा राम सारण और वार्ड 8 से अनू देवी चुनावी मैदान में है। दोनों सगे भाई-बहन है। वहीं मनोहर पाबड़ा का परिवार कांग्रेसी रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले मनोहरसिंह पाबड़ा, प्रभा चौधरी ने बीजेपी ज्वांइन की थी। अब दोनों ही बीजेपी से अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ रहे है। भाई लड़ रहे आमने-सामने चुनाव जिला परिषद की वार्ड संख्या 34 हॉट सीट हो गई है। यहांं से कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा चुनाव लड़ रहे है। वहीं बीजेपी से मामई भाई मनोहरसिंह पाबड़ा ने टाल ठोकी है। दोनों भाई एक ही वार्ड से लड़ने से इस पर सबकी नजर रहेगी। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों जिला प्रमुख के संभावित दावेदार है। हालांकि यहा पर आरएलपी ने उम्मीदवार उतारा है। पूर्व विधायक की पौत्रवधू को टिकट बायतु विधानसभा से बतौर भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ ने 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। अब जिला परिषद से भाजपा ने वार्ड 32 से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बाड़मेर के पूर्व विधायक तगाराम चौधरी की पौत्र वधु पूनम चौधरी इस बार जिला परिषद वार्ड 31 से चुनाव लड़ रही है। जिलाध्यक्ष, दो पूर्व जिलाध्यक्ष मैदान में कांग्रेस से वर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा को वार्ड 34 से मैदान में उतारा गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान को वार्ड 5 से टिकट दिया है। पूर्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद को वार्ड 15 से टिकट या है। गफूर मंत्री भी रह चुके है। पूर्व विधायक अमीन खान का बेटा शेर मोहम्मद भी वार्ड संख्या 4 से चुनाव लड़ रहे है। 37 में से 34 में त्रिकोणीय मुकाबले होने के आसार जिले की 37 जिला परिषद सदस्यों में बीजेपी-कांग्रेस ने सभी पर अपना प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वहीं आरएलपी ने 34 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इससे 34 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है। हालांकि नाम वापसी के बाद स्थिति क्लियर होगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 9:00 am

ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर एक्शन:12 ठिकानों पर दबिश देकर 17 लोगों पर की कार्रवाई, 2 कार और 3 बाइक जब्त

बारां में पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की। 11 टीमों ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कर 17 लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान 2 कार, 3 बाइक और 35 खाली जरीकेन जब्त हुए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया, हाईवे पर ट्रकों से तेल चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने एएसपी सौरभ तिवाड़ी की देखरेख में विशेष टीमें बनाई गईं।इन टीमों में थानाधिकारी हीरालाल पुनियां, आशारानी, योगेश चौहान, भंवर सिंह, नवल कुमार मीणा, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, कमल कुमार, भूपेश कुमार, ज्ञानचंद और विनोद कुमार शर्मा शामिल थे।11 पुलिस टीमों ने तलावड़ा, कलमंडा, बावड़ीखेड़ा, मंडोला, बोरीना, छजावा, दीवाली, काचरी, हाथी दीलोद, बंबूलिया कला, बंबूलिया माताजी, ठीकरिया, धतूरिया, बालाखेड़ा, बड़गांव सरकन्या सहित 12 स्थानों पर दबिश दी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:59 am

मेरठ में दिन में तेज धूप से बढ़ेगा तापमान:32 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, कल गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शहर में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहने और दिनभर धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर में धूप तेज होने के साथ पारा बढ़ेगा, जबकि शाम के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना रहेगा। मौसम के इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। कल गरज-चमक के साथ बारिश के आसार मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह और दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम और रात के समय भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 से 19 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है। 17 अक्टूबर को भी धुंध के बीच धूप रहने का अनुमान है। 18 और 19 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट से सुबह और शाम की ठंडक बढ़ सकती है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:59 am

आजमगढ़ में बुधवार को निकली तेज धूप:मंगलवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम का मिजाज

आजमगढ़ में बुधवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से आसमान में तेज धूप निकली हुई है। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जहां सुबह से धूप निकली हुई थी वहीं दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए थे। शाम तक बारिश का मौसम देखने लगा था। हालांकि सोमवार शाम को बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर आसमान में बादल छा गए थे। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश हुई है। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 837.1 मिमी है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:58 am

फर्रुखाबाद में निकली 39 झांकियों वाली राम बारात:रात 2 बजे तक शहर में निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद में श्री आदर्श रामलीला मंडल (मानस मंच) की देखरेख में मंगलवार देर रात भगवान राम की बारात निकाली गई। नाला मछरट्टा से शुरू हुई इस बारात में 39 झांकियां शामिल थीं। भगवान राम दरबार की एक झांकी चंदन की घोड़ी वाले रथ पर सवार होकर चल रही थी। यह बारात रात 2 बजे तक शहर के चौक, घुमना, नीबाचुअत, स्टेट बैंक गली, रेलवे रोड, पक्कापुल, गुदड़ी और नाला मछरट्टा जैसे इलाकों से गुजरी। रामलीला पदाधिकारियों की देखरेख में भारतीय पाठशाला के सामने भगवान के पूजन व आरती के साथ देर रात राम बरात का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे अग्रदेव गणेश फिर नासिक का ढोल धूम मचाते चल रहा था। शंकर, पार्वती, झांकी नृत्य, परशुराम, काली अखाड़ा, हनुमान, खाटू श्याम, सूर्यदेव, चंद्रदेव, राम श्याम बैंड, दुर्गा, कामधेनु, शीतला मां, जगन्नाथ, विश्वमोहिनी, कन्याकुमारी, काली, विष्णु, नारद मोह-रति कामदेव, कैला, वीरभद्र, रवि-आकाश बैंड, विश्वामित्र वशिष्ठ और भगवान राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चंदन की घोड़ी वाले वाहन पर सवार थे। बरात चौक, घुमना, नीबाचुअत, स्टेट बैंक गली, रेलवे रोड, चौक, पक्कापुल, गुदड़ी, नाला मछरट्ट्टा होकर भारतीय पाठशाला पहुंची।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:58 am

चाचा की मौत के मामले में आरोपी भतीजा गिरफ्तार:रायबरेली में शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ, धक्का देने से जान गई

रायबरेली में चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में शराब पीने के बाद हुए विवाद में चाचा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 12 अक्टूबर 2026 की है। विवाद के दौरान धक्का लगने से नरसिंह उर्फ ददन सिंह गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले में वादी राजवंश सिंह की तहरीर पर चंदापुर थाने में रौनक सिंह उर्फ खटका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुडावीर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित मलिक, राजकुमार सिंह, सिपाही नवीन प्रताप वर्मा और देशराज शामिल रहे।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:57 am

अलीगढ़ में क्रेडिट कार्ड से 4.23 लाख की ठगी:गाजियाबाद में खोया था फोन, कई जगह शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

गाजियाबाद में मोबाइल फोन खोने के बाद अलीगढ़ के एक युवक के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 4.23 लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित ने गाजियाबाद और अलीगढ़ में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसके बाद 13 अक्टूबर को साइबर क्राइम पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी और पहचान का गलत इस्तेमाल करने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल खोने के अगले दिन दर्ज कराई FIR गभाना क्षेत्र के गांव ख्यामई निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर 2026 को गाजियाबाद में उनका मोबाइल फोन खो गया था। अगले दिन 19 सितंबर को उन्होंने घंटाघर कोतवाली में इसकी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 23 हजार रुपए की ठगी हो गई। कपिल के मुताबिक, उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए गभाना थाने और अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत की थी। 24 सितंबर को गभाना थाने में उन्हें टोकन नंबर 826 मिला। इसके बाद 5 अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने पर टोकन नंबर 17617 दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि गाजियाबाद और अलीगढ़ में उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। साइबर थाने में दर्ज हुई FIR पीड़ित ने ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम पुलिस थाने में 13 अक्टूबर को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच निरीक्षक सुभाष कठेरिया को सौंपी गई है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:57 am

धनबाद में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़:लूट के पैसे के विवाद में की थी साथी की हत्या, हथियार बरामदगी के दौरान पैर में लगी गोली

हत्या के एक मामले की जांच के दौरान धनबाद में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी शंकर डे उर्फ पिंकू डे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी राम प्रताप प्रसाद की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसे मैथन के पास से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने राम प्रताप की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टुंडी के मनियाडीह ले गई थी। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अगस्त में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की शिकायत ग्रामीण एसपी मो. याकूब के अनुसार, अगस्त महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र से राम प्रताप प्रसाद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि राम प्रताप पिछले दो दिनों से गायब हैं। शिकायत में शंकर नाम के व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध की तलाश में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैथन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राम प्रताप की हत्या से जुड़े कई तथ्य सामने आने की बात पुलिस ने कही है। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर मनियाडीह पहुंची, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके। इसी कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ की घटना हुई। लूट की रकम के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, जून महीने में राम प्रताप प्रसाद और शंकर डे ने मिलकर गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद लूट की रकम के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के कारण शंकर ने राम प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद राम प्रताप के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में मनियाडीह क्षेत्र से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान राम प्रताप प्रसाद के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच तेज कर दी थी। जांच के दौरान मिले सुरागों और आरोपी की तलाश के आधार पर पुलिस मैथन तक पहुंची। हालांकि, मामले से जुड़े सभी तथ्यों और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है। हथियार बरामदगी और अन्य मामलों की जांच जारी मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपी के इलाज और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उससे दोबारा पूछताछ की जाएगी। जांच का एक प्रमुख पहलू हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार की है। जबकि मामले में सामने आए तथ्यों का सत्यापन जांच के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई घटनाओं, हथियार छीनने और फायरिंग से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:57 am

दिल्ली : सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को बड़ा झटका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे; अजिंक्य रिहा

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

अमर उजाला 14 Oct 2026 8:56 am

भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

इटावा में भरथना कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में बीते शनिवार सुबह 8 बजे गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए हादसे में घायल दूसरी महिला सीमा की भी मंगलवार देर रात 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे वाले दिन ही उनकी देवरानी रश्मि ने सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हादसे में दोनों महिलाओं के अलावा प्रेम किशोर भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। अब इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि घायल प्रेम किशोर का घर पर रहकर उपचार चल रहा है। भरथना के मोहल्ला शुक्लागंज में शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खाना और श्राद्ध का भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और उसकी चपेट में आने से सीमा और रश्मि गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को आग से बचाने के लिए पहुंचे प्रेम किशोर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में घिरे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की। लोगों ने छत के दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंचकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को उपचार के लिए सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भेजा गया। हादसे के दिन ही रश्मि की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसीं सीमा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थीं। मंगलवार देर रात उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। हादसे में घायल प्रेम किशोर का उपचार घर पर रहकर चल रहा है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:55 am

असिस्टेंट प्रोफेसर से 24.90 लाख की साइबर ठगी:सिद्धार्थनगर में घर बैठे कमाई का दिया झांसा, 38 ट्रांजैक्शन में उड़ाए रुपये

सिद्धार्थनगर में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मयंक कुशवाहा से 24 लाख 90 हजार 794 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। साइबर ठगों ने उन्हें घर बैठे कमाई का लालच दिया था। इस मामले में 13 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ठगों ने पहले फेसबुक के जरिए डॉ. मयंक से संपर्क किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत कर उन्हें 'क्लब एलीट-21' नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए कहा गया। उन्हें निवेश पर बोनस और मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर कराई गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के खाते से 34 और उनके रिश्तेदारों के खातों से चार, कुल 38 ट्रांजैक्शन हुए। डॉ. मयंक वाराणसी के रहने वाले हैं। पहले निवेश का स्क्रीनशॉट भेजा, फिर बोनस का मैसेज दिखाया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खाता बनाने के बाद उसे संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया। शिकायत में बताया गया कि डॉ. मयंक को 1 लाख 41 हजार 714 रुपये के निवेश से जुड़ा स्क्रीनशॉट भेजा गया। इसके बाद उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते में 20 डॉलर यानी करीब 2 हजार रुपये का बोनस जमा होने का मैसेज दिखाया गया। इससे उन्हें प्लेटफॉर्म पर पैसे लगाने से कमाई होने का भरोसा हुआ। 401 डॉलर यानी करीब 38,400 रुपए क्रेडिट इसके बाद रकम ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले 100 डॉलर यानी करीब 9,750 रुपये क्लब एलीट-21 के बताए गए खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 401 डॉलर यानी करीब 38,400 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज दिखाया गया। बोनस और मुनाफे से जुड़े संदेशों के जरिए भरोसा कायम किया गया। इसके बाद भी अलग-अलग ट्रांजैक्शन कराए जाते रहे। शिकायत के मुताबिक, मुनाफे और रकम वापस मिलने का भरोसा देकर पीड़ित को लगातार पैसे ट्रांसफर करने के लिए प्रेरित किया गया। 27 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच रकम ट्रांसफर कराने का सिलसिला चला। इस दौरान डॉ. मयंक कुशवाहा के खाते से 34 ट्रांजैक्शन किए गए। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों के खातों से भी चार ट्रांजैक्शन कराए गए। इस तरह कुल 38 ट्रांजैक्शन के जरिए 24 लाख 90 हजार 794 रुपये ट्रांसफर कराए गए। ठगी की रकम में पीड़ित के अपने खाते से ट्रांसफर हुई धनराशि के साथ रिश्तेदारों के खातों से भेजी गई रकम भी शामिल है। ट्रांजैक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट उपलब्ध हालांकि, उपलब्ध दस्तावेज में प्रत्येक ट्रांजैक्शन की अलग-अलग धनराशि और सभी प्राप्तकर्ता खातों का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है। जब डॉ. मयंक को ठगी का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए गए। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज मामले में 13 अक्टूबर 2026 को सिद्धार्थनगर के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया। शिकायत में ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के नाम पर धोखाधड़ी कर 24 लाख 90 हजार 794 रुपये ट्रांसफर कराने की बात कही गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच में फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने वाले लोगों, क्लब एलीट-21 प्लेटफॉर्म तथा रकम ट्रांसफर किए गए बैंक खातों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जानी है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:53 am

कश्मीर में 14 फीट ऊंचा 626 साल पुराना शिवलिंग, अफगानी और आतंकी हमले भी नहीं डिगा सके आस्था; अब बनेगा भव्य मंदिर

बारामूला के कानलीबाग में सदियों पुराना 12 फीट ऊंचा शिवलिंग अफगान और आतंकी हमलों के बावजूद अक्षुण्ण रहा है। अब स्थानीय प्रयासों से इसके संरक्षण और भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

जागरण 14 Oct 2026 8:51 am

प्रयागराज में 20 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार:रात में कोहरा छा रहा, AQI 125; वायरल फीवर के मरीज बढ़े

प्रयागराज में सुबह और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन तापमान गिरने से गर्मी का असर कम हो गया है। शाम होते ही ठंडक बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में रात करीब 10 बजे के बाद कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 20 अक्टूबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस बीच बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर के मरीज बढ़ने की बात भी सामने आ रही है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 125 दर्ज किया गया है। सुबह-शाम ठंड, दिन में धूप शहर में सुबह और शाम ठंडक महसूस होने लगी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद गर्मी पहले जैसी नहीं लग रही। ग्रामीण इलाकों में रात के समय कोहरा बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वायरल फीवर के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव के बीच डॉक्टरों के मुताबिक, वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप के कारण लोग सर्दी-बुखार जैसी मौसमी परेशानियों से जूझ रहे हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी गई है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने और सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। AQI 125, PM 10 का स्तर 116 प्रयागराज में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 125 दर्ज किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, PM 2.5 का स्तर 20 और PM 10 का स्तर 116 रहा।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:51 am

खजुराहो में पूरी होगी 11वीं सदी की विष्णु प्रतिमा, ASI को मिला गायब सिर

खजुराहो के जवारी मंदिर में स्थापित 11वीं सदी की भगवान विष्णु की खंडित प्रतिमा का गायब सिर मिल गया है। इसकी मरम्मत का मामला हाल ही में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, और अब ASI इसे मूर्ति पर लगाने की योजना बना रहा है।

जागरण 14 Oct 2026 8:50 am

चांदी खाती रहे भाव...दीपावली पर बजट में ही रहेंगे लक्ष्मी-गणेश; आगरा में बन रहीं होलो मूर्तियां

आगरा में त्योहारी सीजन के साथ चांदी के कारोबार में रौनक लौट आई है, स्थिर कीमतों और दीपावली की खरीदारी से व्यापारियों को उम्मीद जगी है। उच्च मूल्य के कारण हल्के वजन के आभूषणों, खोखली मूर्तियों और छोटे सिक्कों की मांग बढ़ गई है, जिससे बाजार में नए डिजाइन आ रहे हैं।

जागरण 14 Oct 2026 8:49 am

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले गए:रोहित सिसोनिया बने रायसेन के नए कलेक्टर, अरुण कुमार विश्वकर्मा को मिली जबलपुर की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए। 14 अक्टूबर को जारी तबादला सूची के मुताबिक, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, वर्तमान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल में उप सचिव के पद पर थे रोहित सिसोनिया रोहित सिसोनिया इससे पहले भोपाल में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे मध्यप्रदेश कैडर के 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे अपने प्रशासनिक करियर में इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त, हरदा और बुरहानपुर में जिला पंचायत सीईओ और कटनी में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें रायसेन जिले की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। 22 महीने रहा अरुण कुमार विश्वकर्मा का कार्यकाल अरुण कुमार विश्वकर्मा ने 28 जनवरी 2025 को रायसेन कलेक्टर का पदभार संभाला था। करीब 22 महीने के कार्यकाल के बाद उनका तबादला जबलपुर कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रायसेन जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। अब उनकी जगह रोहित सिसोनिया जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:48 am

मऊगंज में नए कलेक्टर की नियुक्ति:कुल 11 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना; जनसंपर्क विभाग-मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव भी बदले

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए। आदेश के तहत 11 जिलों के कलेक्टरों की नई पदस्थापना की गई है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार ओगरे मऊगंज के नए कलेक्टर होंगे। संजय कुमार जैन को किसान कल्याण-कृषि विकास विभाग की जिम्मेदारी संजय कुमार जैन ने 20 मार्च 2025 को मऊगंज कलेक्टर का पदभार संभाला था। अब उन्हें किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार ओगरे इससे पहले वाणिज्यिक कर विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब वे मऊगंज जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन 10 जिलों में भी बदले कलेक्टर मऊगंज के अलावा हरदा, बालाघाट, नर्मदापुरम, सिंगरौली, जबलपुर, रायसेन, शाजापुर, भिंड, पन्ना और बुरहानपुर के कलेक्टर भी बदले गए हैं। हरदा: कुमार सत्यम बालाघाट: आदित्य सिंह नर्मदापुरम: आशीष वशिष्ठ सिंगरौली: अंकित अस्थाना जबलपुर: अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन: रोहित सिसोनिया शाजापुर: परीक्षित संजयराव झाड़े भिंड: पवन कुमार जैन पन्ना: हर्ष सिंह बुरहानपुर: विवेक कुमार कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं प्रशासनिक फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:46 am

जैसलमेर-बीकानेर के बीच आज नहीं चलेगी लीलण एक्सप्रेस:लालगढ़ यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन बीकानेर से होगी संचालित, दो अन्य ट्रेनें भी रद्द

जैसलमेर से जयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल स्थित लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 14 अक्टूबर को ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसका असर जोधपुर मंडल की ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 12467 लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को जैसलमेर के बजाय बीकानेर से संचालित होगी। ऐसे में जैसलमेर से बीकानेर के बीच इस ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। दो अन्य ट्रेनें भी रद्द रहेंगी लालगढ़ यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा रूट की दो अन्य ट्रेनों को भी पूरी तरह रद्द किया गया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इन दोनों ट्रेनों के नाम और नंबर नहीं बताए गए हैं। रेलवे के अनुसार, यह कार्य रेल संरचना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सामान्य होगा संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि लालगढ़ यार्ड में निर्धारित समय पर ब्लॉक का कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित ट्रेनों का संचालन उनके नियमित शेड्यूल और रूट के अनुसार बहाल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES एप के जरिए ट्रेन के संचालन और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:45 am

सतना में गरबा प्रैक्टिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़:शादी के लिए दबाव बनाकर तोड़ा मोबाइल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सतना में गरबा प्रैक्टिस से लौट रही युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ और शादी के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया था। रास्ता रोककर पकड़ा हाथ, शादी के लिए बनाया दबाव पुलिस के मुताबिक, घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। युवती धवारी की तरफ से पैदल घर लौट रही थी। व्यंकट क्रमांक-1 स्कूल के सामने कंपनी बाग निवासी ध्रुव पटारिया (22) ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और उसका मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग गया। शिकायत के बाद आरोपी को जेल भेजा युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ध्रुव पटारिया के खिलाफ कोतवाली और कोलगवां थानों में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:41 am

अस्पताल में मिलीं एक्सपायरी दवाएं...बिना डिग्री चल रहा था इलाज:23 प्रकार की दवाएं जब्त, गर्भवती महिलाओं-बच्चों को दी जाती थीं; डाक्टर सरिता के पास बंगाल का डिप्लोमा

जबलपुर में बेलखाड़ू के पास स्थित अश्वनी अस्पताल में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। मंगलवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस और बीएमओ की मौजूदगी में सील अस्पताल को खुलवाकर जांच की। करीब एक घंटे चली जांच में 23 प्रकार की एलोपैथिक एक्सपायरी दवाएं और ग्लूकोज की ड्रिप मिलीं। टीम ने मौके से करीब 12 हजार रुपए की दवाएं जब्त की हैं। जांच में सामने आया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं था और संचालिका सरिता साहू के पास एलोपैथिक चिकित्सा की डिग्री भी नहीं थी। आरोप है कि वह बंगाल का डिप्लोमा लेकर लंबे समय से अस्पताल चला रही थीं और एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज करती थीं। तीन दिन पहले सील किया था अस्पताल तीन दिन पहले एक युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था। अब दवाओं की जांच में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। जांच टीम के मुताबिक, यहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी रखी थीं। युवक की मौत के मामले में पुलिस पहले से जांच कर रही है। पेट दर्द के इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत बेलखाड़ू के भट्टा मोहल्ला निवासी शेखर चौधरी (19) को 2 अक्टूबर को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ था। परिजन उसे इलाज के लिए खैरी गांव स्थित अश्वनी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सुबह तक उसका इलाज किया गया, जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए। कुछ देर बाद शेखर के हाथ-पैरों में तेज जलन होने लगी। इसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समीर चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सरिता साहू के कहने पर उनके मददगार सतीश साहू ने शेखर के हाथ और कमर में इंजेक्शन लगाए थे। अगले दिन उसे फिर इंजेक्शन देने के साथ ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ाई गई थी। परिजनों के मुताबिक, ड्रिप चढ़ने के करीब आधे घंटे बाद शेखर की मौत हो गई। घटनास्थल से मिली ग्लूकोज की बोतल पर नवंबर 2025 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। पुलिस ने मौके से आधी भरी ग्लूकोज की बोतल, ड्रिप, निडिल, इंजेक्शन की खाली शीशी और दवाइयों के रैपर जब्त किए थे। ड्रिप में मिलाया गया इंजेक्शन भी एक्सपायरी होने की आशंका ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण पटेल, बीएमओ डॉ. श्रीपति मिश्रा और बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा की टीम ने अस्पताल में सघन जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक, अस्पताल में 23 प्रकार की अंग्रेजी दवाएं मिलीं। इनमें कुछ एक्सपायरी दवाएं और ग्लूकोज की ड्रिप भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यहां गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी रखी थीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शेखर के इलाज के दौरान ग्लूकोज की ड्रिप में मिलाया गया इंजेक्शन एक्सपायरी हो चुका था। हालांकि, युवक की मौत का सीधा कारण क्या था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल प्रारंभिक जांच में अस्पताल के पंजीकरण और संचालिका की चिकित्सकीय योग्यता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन नहीं था और सरिता साहू के पास एलोपैथिक इलाज करने की मान्य डिग्री नहीं थी। इसके बावजूद अस्पताल में एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज किए जाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान टीम ने अस्पताल संचालिका सरिता साहू को कई बार मौके पर बुलाया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। फिलहाल युवक की मौत, एक्सपायरी दवाओं के इस्तेमाल और अस्पताल संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:40 am

बस्तर संभाग में कल से आंधी बारिश का अलर्ट:40 किमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने का खतरा, 2 दिन ऐसा ही मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बाद से मौसम ड्राई बना हुआ है। लेकिन कल यानी (15 अक्टूबर) से दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम बदलने की वजह उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन का एक्टिव होना है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम का असर खत्म होने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की एक्टिविटी बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 33.2C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6C अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में गर्मी और उमस रहेगी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन भारी बारिश न होने से तीखी धूप और हवा में नमी के चलते दिनभर उमस परेशान करेगी। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 33.2C और न्यूनतम तापमान 23.6C दर्ज किया गया था। आज भी पारा 33C (अधिकतम) और 23C (न्यूनतम) के आसपास बने रहने की संभावना है, जिससे खासकर दोपहर के वक्त तपिश महसूस होगी।

दैनिक भास्कर 14 Oct 2026 8:39 am