...

गांधी ही नहीं पंडित नेहरू भी आए थे मुजफ्फरपुर, 1930 में बालूघाट आश्रम का किया था ऐतिहासिक दौरा

Pandit Nehru Muzaffarpur Visit 1930: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 2 अप्रैल 1930 को मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक बालूघाट आश्रम का दौरा किया था। यह आश्रम उस समय गांधीवादी विचारधारा और स्वदेशी खादी आंदोलन का प्रमुख केंद्र था।

जागरण 14 Nov 2026 7:00 am

छठ महापर्व के दौरान मुजफ्फरपुर में नहीं कटेगी बिजली, विभाग ने रद की सभी कर्मियों की छुट्टियां

Muzaffarpur Chhath Puja Power Supply: मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

जागरण 13 Nov 2026 3:16 pm

नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू, गंडक और गंगाजल से स्नान कर व्रतियों ने किया अनुष्ठान

Chhath Puja Nahay Khay Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ 'नहाय-खाय' के अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है। व्रतियों ने गंडक नदी और गंगाजल से स्नान कर कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया, जबकि बाजारों में उत्सवी रौनक छाई हुई है।

जागरण 13 Nov 2026 3:01 pm

मुजफ्फरपुर के 4.81 लाख लाभुकों के खाते में सीधे पहुंचे 52.93 करोड़, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी

Pension Utsav Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 4.81 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 52.93 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं। इस अवसर पर 'पेंशन उत्सव समारोह' आयोजित किया गया।

जागरण 13 Nov 2026 1:25 pm

Muzaffarpur Police ने 500 रुपये के 28 जाली नोट किए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने 14 हजार रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ‘प्रभाकर’ ने संवाददाताओं को बताया, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाजार में जाली भारतीय नोट चला रहा है। इसके बाद सरैया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और साहेबगंज के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम ने सहनी के घर पर छापेमारी की और 500 रुपये के 28 जाली नोट बरामद किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ था, इस गिरोह के तार नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े होने की भी आशंका है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपी को एक वाहक के माध्यम से 20 हजार रुपये मूल्य के जाली नोट मिले थे, जिनमें से वह छह हजार रुपये के नोट बाजार में चला चुका था। शेष 14 हजार रुपये के जाली नोट उसके पास से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के संबंध में अन्य जांच एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

प्रभासाक्षी 12 Nov 2026 2:53 pm

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सुबह से शाम तक उमड़ी भीड़

10 नवंबर, मंगलवार: मुजफ्फरपुर शहर के बाजारों में छठ महापर्व की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है। सुबह से देर शाम तक फल, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Nov 2026 4:53 pm

रेलवे कैंपस में धुआं उठने से पहले ही बजेगा अलार्म, मुजफ्फरपुर समेत तीन स्टेशनों पर बड़ी पहल

Muzaffarpur Junction Safety: समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी में रेलवे परिसरों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए स्वचालित अग्नि पहचान एवं अलार्म प्रणाली (एएफडीएएस) लगाई जा रही है। यह प्रणाली तारों के गर्म होने, धुआं या आग के शुरुआती संकेतों को पकड़कर तुरंत अलर्ट करेगी।

जागरण 10 Nov 2026 6:00 am

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्राह्मण टोली में काली पूजा पर कन्या पूजन, विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना

9 नवंबर, सोमवार: मुजफ्फरपुर के ब्राह्मण टोली में काली पूजा के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को मां का स्वरूप मानकर पूजा की, भोजन कराया और उपहार भेंट किए। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Nov 2026 1:51 pm

Muzaffarpur News: लक्ष्मी चौक स्थित लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दीपावली पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई भव्य आरती

9 नवंबर, सोमवार: मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक स्थित लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दीपावली पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के साथ भव्य आरती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

लाइव हिन्दुस्तान 9 Nov 2026 1:17 pm

MIT समेत देश के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा मौका, NHAI देगा विंटर इंटर्नशिप, फील्ड का मिलेगा अनुभव

Mit Muzaffarpur Engineering Students:राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एमआइटी समेत देश भर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 की घोषणा की है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

जागरण 8 Nov 2026 12:30 pm

MUZAFFARPUR NEWS: डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज पहुंचे राज्यपाल सैयद अता हसनैन

4 बुधवार, नवंबर: मुजफ्फरपुर में डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन पहुंचे।

लाइव हिन्दुस्तान 4 Nov 2026 11:14 am

MUZAFFARPUR NEWS: निर्माण कार्य के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त, जलजमाव से आवागमन बाधित

31 अक्टूबर, शनिवार: मुजफ्फरपुर में निर्माण से पानी पाइप क्षतिग्रस्त, जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई।

लाइव हिन्दुस्तान 31 Oct 2026 5:37 pm

MUZAFFARPUR NEWS: चोरबागान हादसे के पीड़ितों से मिले मंत्री उमेश राय

30 अक्टूबर, शुक्रवार: मुजफ्फरपुर में पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने चोरबागान त्रासदी के पीड़ित परिवार से मुलाकात की, प्रत्येक मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी, सख्त जांच का आश्वासन दिया।

लाइव हिन्दुस्तान 30 Oct 2026 6:09 pm

MUZAFFARPUR NEWS: वैष्णो देवी गन्नीपुर मंदिर में करवा चौथ पर व्रती महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

29 अक्टूबर, गुरुवार: मुजफ्फरपुर के वैष्णो देवी गन्नीपुर मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पूजा पाठ किया, मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

लाइव हिन्दुस्तान 29 Oct 2026 6:10 pm

Bihar Muzaffarpur Govt School Principal: कुर्सी का गंगाजल से शुद्धिकरण, हुआ एक्शन | Gyan Prakash

मुजफ्फरपुर के शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर ज्ञान प्रकाश का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पदभार संभालने से पहले मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल से ऑफिस और कुर्सी का शुद्धिकरण करते नजर आ रहे हैं।

लाइव हिन्दुस्तान 7 Sep 2026 9:43 pm

Muzaffarpur News: 4 केंद्रों पर नीट पीजी की परीक्षा

30 अगस्त (रविवार): मुजफ्फरपुर के चार केंद्रों पर रविवार को नीट पीजी की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंच गए थे। नीट पीजी की परीक्षा ऑनलाइन हुई। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थी की पूरी जांच की गई।

लाइव हिन्दुस्तान 30 Aug 2026 6:09 pm

Muzaffarpur News: 501 कलशों के जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक

30 अगस्त (रविवार): मुजफ्फरपुर के सनातन प्रेमियों और कृष्ण भक्तों के लिए बहुत ही गर्व और हर्ष का विषय है। इस्कॉन द्वारा आयोजित किया जा रहा ये पहला जन्माष्टमी समारोह बेहद भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है. 501 पवित्र कलशों के जल से भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य अभिषेक किया जाएगा।

लाइव हिन्दुस्तान 30 Aug 2026 6:06 pm

Muzaffarpur News: बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी आग

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में खड़ी बस में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और कर्मियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने जेसीबी की मदद से बालू मंगवाकर जलती बस पर फेंका। इससे आग पर शुरुआती नियंत्रण पाया गया। बड़ा हादसा टल गया और अन्य गाड़ियां जलने से बच गईं।

लाइव हिन्दुस्तान 16 Aug 2026 2:03 pm

Muzaffarpur News: गर्मी से कांवड़िए बेहाल

मुजफ्फरपुर में सावन की इस कांवड़ यात्रा के दौरान तेज धूप और गर्मी से की ओर बढ़ रहे शिव भक्तों को भारी कठिनाई हो रही है। लंबी पैदल यात्रा और तपती सड़क के कारण कांवड़ियों के पैरों में छाले पड़ रहे हैं और थकान बढ़ रही है।

लाइव हिन्दुस्तान 16 Aug 2026 1:49 pm

Muzaffarpur News: कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा

श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर रविवार की शाम मुजफ्फरपुर में रामदयालु नगर से बाबा गरीबनाथ मंदिर की ओर शिवभक्तों और कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कठिन साधना करते हुए दंडी कांवरियों को आगे बढ़ाने और उनकी सहायता के लिए जगह-जगह सेवादल के सदस्य पूरी निष्ठा से तत्पर दिखे।

लाइव हिन्दुस्तान 10 Aug 2026 1:27 pm

Muzaffarpur News: पहला बाल कांवर बम रवाना

मुजफ्फरपुर शहर का अबतक का पहला बाल कांवर बम रविवार की सुबह रमना स्थित राजराजेश्वरी देवी मंदिर से सुबह सात बजे निकली । जिसमें सैकड़ों साल बम शामिल हुए। और पैदल बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।

लाइव हिन्दुस्तान 2 Aug 2026 3:07 pm

हीरामंडी को लेकर संजय लीला भंसाली ने खोले ये राज़

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज़ हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, और मनीषा कोईराला जैसे सितारों की कास्ट शामिल है। इस श्रृंखला ने काफी ध्यान आकर्षित किया है, हालांकि भंसाली ने खुलासा किया कि उनकी प्रारंभिक कास्टिंग विकल्प फाइनल कास्ट से अलग थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मूल रूप से हीरामंडी को रेखा, करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ एक फिल्म के रूप में देखा था। हालांकि, स्टोरी के बड़े होनेके कारण इसे फिल्म के बजाय एक सीरीज़ में बदल दिया गया। भंसाली ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से हीरामंडी के कॉसेप्ट पर काम कर रहे थे। श्रृंखला स्वतंत्रता से पहले के लाहौर में स्थित हीरा मंडी जिले में दरबारऔर नवाबों पर है। शुरू में, कास्टिंग ने वर्षों में कई बदलावों का सामना किया, जिसमें माहिरा खान, इमरान अब्बास, और फवाद खान जैसे नाम विभिन्न समयों पर विचार किए गए। अंततः, प्रोडक्शन ने एक नई कास्ट पर फैसला किया । हीरामंडी एक पीरियड ड्रामा है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार ने किया है। कहानी लाहौर के हीरा मंडी जिले में तवायफों के जीवन पर है, फिल्म की कहानीब्रिटिशकाल के दौरान की कहानी है, जहां एक वैश्यालय की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं।। प्रमुख अभिनेताओं के साथ, श्रृंखला में मनीषा कोईराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फरदीन खान, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी नवाबों की भूमिका में हैं। जियो फाइबर को कड़ी टक्कर दे रहा है एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर, जानिए सभी फ्री ओटीटी प्लान्स की लिस्ट ₹10,000 से कम में मिलेंगे ये 5 बेहतरीन स्मार्ट टीवी, पूरा दिन देखने का मन करेगा जियो सिनेमा के दो नए प्रीमियम प्लान लॉन्च, सिर्फ ₹29 में मिलेंगे इतने फायदे

न्यूज़ ट्रॅक लाइव 1 May 2024 4:05 pm