संसद पहुंचने की रेस में हरियाणा के 6 विधायक
दिनेश भारद्वाज/ट्रिन्यू चंडीगढ़, 26 अप्रैल लोकसभा चुनावों में हरियाणा से इस बार छह विधायक भी संसद पहुंचने के लिए चुनावी रण में उतरे हैं। मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं, दूसरी ओर मौजूदा और पूर्व सीएम भी इस बार एक साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव [...] The post संसद पहुंचने की रेस में हरियाणा के 6 विधायक appeared first on dainiktribuneonline.com .
…तो भारत में काम करना बंद कर देंगे
नयी दिल्ली (ट्रिन्यू) मैसेजिंग सेवा प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा है कि अगर उसे संदेशों के एन्िक्रप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो वह भारत में काम करना बंद कर देगा। सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली, व्हाट्सएप और इसकी मूल [...] The post …तो भारत में काम करना बंद कर देंगे appeared first on dainiktribuneonline.com .
ईवीएम वोटों के पर्ची से मिलान की याचिकाएं खारिज
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (एजेंसी) सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के माध्यम से डाले वोट का ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) के साथ मिलान के अनुरोध वाली सभी याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा कि तंत्र के किसी भी पहलू पर सीधे अविश्वास करना बिना वजह संदेह पैदा कर सकता है। जस्टिस [...] The post ईवीएम वोटों के पर्ची से मिलान की याचिकाएं खारिज appeared first on dainiktribuneonline.com .
दूसरे चरण की वोटिंग में यूपी रहा फिसड्डी
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (एजेंसी) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश में हुई। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों में यूपी की आठ सीटें भी शामिल रहीं। इनमें बहुचर्चित मथुरा, मेरठ के अलावा अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक [...] The post दूसरे चरण की वोटिंग में यूपी रहा फिसड्डी appeared first on dainiktribuneonline.com .
एक बार ईसा मसीह भ्रमण करते हुए एक नगर में पहुंचे और ऐसी बस्ती में ठहर गए, जो दुष्ट और दुराचारियों की कही जाती थी। नगर के प्रतिष्ठित लोग जब ईसा मसीह के दर्शन करने आए तो बड़े आश्चर्य से उनसे पूछा, ‘क्या इतने बड़े नगर में आप को सज्जन लोगों के साथ रहने की [...] The post ईश्वर पुत्र का स्थान appeared first on dainiktribuneonline.com .
वैश्विक साझेदारी से पर्यावरण संकट का समाधान
‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ (तिलोर) नामक पक्षी का वजूद बचाए रखने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से मुक्त रहने को मानव के मूलभूत अधिकार जितना दर्जा दिया गया है। इस निर्णय ने नीति-निर्माताओं एवं अक्षय ऊर्जा तंत्र विकसित करने वाले निर्माताओं को विस्मित किया है। उनका कहना है [...] The post वैश्विक साझेदारी से पर्यावरण संकट का समाधान appeared first on dainiktribuneonline.com .
लोकतंत्र के उत्सव में दंगल और युद्ध भी
सहीराम सवाल यह है जी कि चुनाव को क्या माना जाए- उत्सव मानें, दंगल मानें या युद्ध। अगर उत्सव माना जाए तो फिर यह क्या शिकायत हुई जी कि ठेकों पर दारू बंट रही है, ढाबों पर मुर्ग-मुस्सलम की दावतें हो रही हैं, कहीं साड़ियां बंट रही हैं तो कहीं बिंदिया बंट रही हैं। उत्सव [...] The post लोकतंत्र के उत्सव में दंगल और युद्ध भी appeared first on dainiktribuneonline.com .
ऐसे वक्त में जब केंद्रीय बैंक खुदरा मुद्रास्फीति को काबू पाने के मिशन में कामयाबी की तरफ बढ़ता नजर आ रहा था, प्रतिकूल मौसमी हालात तथा बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों ने चिंता बढ़ायी है। यही वजह है कि निर्धारित चार फीसदी तक मुद्रास्फीति नियंत्रण के लक्ष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हुई है। दरअसल, बीते माह में [...] The post महंगाई की फिक्र appeared first on dainiktribuneonline.com .
झारखंड में सरयू राय के 'पॉलिटिकल मूव' से बीजेपी हैरान, जानिए ढुलू महतो का कैसे हो रहा कल्याण?
Saryu Rai Politics: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपना मन बदल लिया है। अब वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले उन्होंने धनबाद से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था। उन्हें कांग्रेस के समर्थन की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को अपना उम्मीदवार बना दिया।
जिन बच्चों के हाथों में होते थे पत्थर, अब पकड़ ली कलम, गरीब बच्चों के लिए मसीहा बना RPF इंस्पेक्टर
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में झुग्गी में रहने वाले बच्चों की पढ़ाई के लिए आरपीएफ के इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बेहतरीन पहल शुरू की है। उन्होंने बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया, जहां ये बच्चे फ्री में पढ़ाई करते हैं।
मुझे न चार सौ पार की सुनामी दिख रही है और न किसी एक पार्टी का चार जून को बहुमत होता लगता है। The post त्रिशंकु लोकसभा के आसार? appeared first on Naya India .
झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा रिजल्ट पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
झारखंड सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना रिजल्ट जारी नहीं किया जाए। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
Amritpal Singh: लोकसभा चुनाव लड़ेगा अमृतपाल सिंह, मां ने किया कंफर्म; इस सीट से ठोकेगा दावा
Amritpal Singh: अमृतपाल की मां ने आरोप लगाया कि अमृतपाल के पिता और चाचा जेल में मिलने गये थे, तो एजंसियों की मौजूदगी में बात भी नहीं हो सकी क्योंकि एजंसियां नहीं चाहतीं कि अमृतपाल चुनाव लड़े।
सलमान खान केस: लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
मुंबई की एक अदालत ने पंजाब से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामला बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग का है। आरोपियों सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
Good Morning: हर सुबह को खास बनाना है पार्टनर को भेजें गुड मॉर्निंग मैसेज
Good Morning Wishes: गुड मॉर्निंग मैसेज भेजकर ना केवल आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। बल्कि ये हर दिन को स्पेशल बना देते हैं और आपकी डेली लाइफ में ताजगी लाते हैं। तो बस फोन उठाएं और भेज दें विशेज।
सुबह बादल, दिन में तेज गर्मी, फिर झमाझम बारिश…दिल्ली-नोएडा में मौसम की अजब चाल
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह की शुरुआत जहां बादलों के साथ हुई, वहीं दोपहर में तेज गर्मी पड़ी। शाम के समय तेज आंधी के साथ बौछारें आने से गर्मी से राहत मिली। …
हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंडिगो एयरलाइंस ने बंद की यह खास सेवा
इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने यात्रियों की सुविधा के लिए फास्ट फॉरवर्ड सेवा के तहत शुरू की गई किसी भी समय सामान जमा कराने की सुविधा को बंद कर दिया है।
जिसे 'गलती' से खरीदकर पछता रही थी पंजाब किंग्स, वही शशांक सिंह मैच दर मैच कर रहे कमाल
Shashank singh: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने होमग्राउंड ईडन गार्डंस पर छह विकेट खोकर 261 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने ने आठ गेंद रहते ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। पंजाब के लिए इस जीत में शतकवीर जॉनी बेयरस्टो के अलावा शशांक सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई।
आज का लव राशिफल 27 अप्रैल 2024- आज आप और आपका पार्टनर एक जैसे मूड में होंगे। रिश्ते में कोई उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा। अगर साथी से कोई गलती होती है तो धैर्य रखें।
Aaj Ka Panchang 27 April 2024: आज वैशाख माह की तृतीया तिथि, जानें कैसा रहेगा आज का पंचांग
आज सूर्योदय सुबह 05:49 बजे होगा और चन्द्रोदय रात 10:28 बजे होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 06:56 बजे होगा।
चुनाव आते ही रेडार पर आ जाते हैं हथियार रखने वाले, मुंबई पुलिस ने कई किए अरेस्ट
महाराष्ट्र में चुनाव आते ही पुलिस हथियारों को लेकर एक्टिव हो जाती है। अवैध हथियार रखने वालों का शिकंजा कसा जाने लगता है। मुंबई पुलिस के आंकड़े देखें तो इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध हथियार रखने के 672 मामले सामने आए हैं। इनमें 965 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र में नाराज नेताओं को मिला विधान परिषद और विधानसभा का लॉलीपॉप
महाराष्ट्र में कई विधायक इस बार लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। मुंबई से कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड को उतारा है। उनके सामने बीजेपी के मिहिर कोटेचा चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिण मुंबई से यामिनी जाधव और रविंद्र वायकर मैदान में हैं। महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर भी कई विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। पहले चरण की तरह दूसरे में वोटिंग प्रतिशत 2019 के मुकाबले कम रहा। बड़े राज्यों में कम मतदान हुआ। दूसरे चरण में 60 फीसदी के आसपास वोटिंग हुई।
Delhi Weather : दिल्ली में पारा 42 पार होते ही बौछारों ने दी राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि, शाम को धूल भरी तेज हवाएं चलने और इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई।
अबू बरकत अताउर गनी खान चौधरी के 2006 में इंतकाल के बाद मालदा बंट चुका है दो सीटों में और भाजपा के उदय के बाद वोटर भी बंटने लगे हैं। ऐसे में मालदा उत्तर का चुनावी माहौल बता रहे हैं विजय त्रिपाठी...
Malda South Ground Report : जो दिखेगा दमदार, होगा मतों से मालदार, यहां हर उम्मीदवार अपने आप में खास
आम की खास किस्म मालदह के लिए दुनिया को दीवाना बनाने वाले मालदा की एक और पहचान है-अबू बरकत अताउर गनी खान चौधरी। आजादी हासिल होने के कुछ दिनों बाद से ही चौधरी साहब की यहां करीब 70 साल तक चौधराहट रही।
सुबह बादल, दिन में तेज गर्मी, फिर झमाझम बारिश... दिल्ली-नोएडा में मौसम की अजब चाल
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार शाम आंधी-बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन में भीषण गर्मी भी पड़ी। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के आसार जताए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर 54.83 प्रतिशत से अधिक मतदान
गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने सुबह वोट डाला. गाजियाबाद के मौजूदा भाजपा सांसद सिंह ने इस बार चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी और उनकी जगह पार्टी ने राज्य सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है.
लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र की आठ सीटों पर 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि वर्धा में 62.65 प्रतिशत, अमरावती में 57.46, यवतमाल-वाशिम में 56.77, परभणी में 53.79, अकोला में 54.12, नांदेड़ में 59.57, बुलढाणा में 55.88 और हिंगोली में 52.03 प्रतिशत मतदान हुआ.
इस्तीफा, भड़के, प्रचार से इनकार, महाराष्ट्र कांग्रेस में मुसलमानों के सवाल पर बवाल
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कांग्रेस पर एमवीए पर नाराजगी जाहिर की है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाने पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के शेष चरण में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं करेंगे
Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: आज कोई बड़ा काम पूरा होगा, मन प्रसन्न रहेगा
Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं।
‘मेरी माताओ और बहनो, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए?' पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में बीते रविवार को ये बात कही। इसके बाद अलीगढ़ और बाद की कुछ रैलियों में भी मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का पुनर्वितरण कर देगी। यूपी के सीएम योगी ने भी अपने भाषणों में कहा कि कांग्रेस संपत्तियों को जब्त कर उसे फिर से बांटना चाहती है। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट में भी 9 जजों की संविधान पीठ भी संपत्ति के अधिकार से जुड़े अहम मामले की सुनवाई कर रही है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कि क्या कांग्रेस ने सच में संपत्तियों के पुनर्वितरण की बात कही है और क्या कोई सरकार हमारी निजी संपत्ति को जब्त करके लोगों में बांट सकती है? पीएम मोदी का दावा कितना सही, कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या लिखा है? कांग्रेस ने 5 अप्रैल 2024 को ‘न्याय पत्र’ नाम से 48 पेज का मैनिफेस्टो जारी किया था। इसमें किसी की निजी संपत्ति को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से समाज के किसी वर्ग या लोगों को बांटने जैसी कोई बात नहीं कही गई है। हालांकि इसमें कहा गया है… कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ये कहां लिखा है कि हम लोगों की संपत्ति बांट देंगे? प्रधानमंत्री मोदी लोगों को झूठे और गैर-जरूरी मुद्दों में उलझा रहे हैं। लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी के बयानों को लेकर उनसे पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा। खड़गे ने कहा कि संदर्भ से हटकर कुछ शब्दों को पकड़ना और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना पीएम की आदत बन गई है। क्या राहुल गांधी के बयानों से निकली संपत्ति के बंटवारे की बात? रिडिस्ट्रीब्यूशन यानी पुनर्वितरण क्या है, भारत में इसके कितने रूप हैं? अंग्रेजी लोककथाओं में एक चरित्र है- रॉबिनहुड। अचूक तीरंदाज और तलवारबाज रॉबिनहुड और उसके साथी अमीरों की संपत्ति लूटकर गरीबों में बांट दिया करते थे। अंग्रेजी लोककथाओं में गरीब तबके के लोगों के लिए रॉबिनहुड किसी हीरो से कम नहीं था। रॉबिनहुड का ये तरीका भी एक तरह का संपत्ति का पुनर्वितरण है। हालांकि संपत्तियों के पुनर्वितरण की औपचारिक परिभाषा अलग है। पुनर्वितरण का अर्थ है- सामाजिक तरीकों जैसे कि टैक्स, चैरिटी, पब्लिक सर्विस की योजनाओं वगैरह के जरिए संपत्ति या पैसे को किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करना। इस हिसाब से भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में भी किसी न किसी तरीके से पैसे या संपत्ति का पुनर्वितरण हमेशा होता आया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आयकर है। जिसमें ज्यादा पैसा कमाने वाले लोग अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा टैक्स के बतौर सरकार को देते हैं, जबकि कम कमाई करने वाले लोग कम टैक्स या स्लैब के अनुसार जीरो टैक्स देते हैं। इसके बाद सरकार आयकर के बतौर इकठ्ठा हुए पैसे को गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल करती है। ‘Unequal: Why India Lags Behind Its Neighbours’ नाम की किताब लिखने वाली प्रोफेसर स्वाती नारायण सोशल साइंटिस्ट हैं। स्वाती कहती हैं कि देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन की मूलभूत सुविधाओं का अधिकार सभी के लिए है। इसके अलावा और भी तरीके हैं जिनके जरिए भारत में पैसे का पुनर्वितरण किया जाता रहा है। भूमि सुधार आंदोलन के तहत जरूरतमंदों में जमीनों का बंटवारा किया गया है। स्वाती के मुताबिक, केरल और बिहार जैसे राज्यों में सबसे पहले जमीनों का पुनर्वितरण किया गया था। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं के जरिए सरकारें गरीबों के उत्थान के लिए देश का राजस्व खर्च करती रही हैं। जो लोग इस तरह के पुनर्वितरण के समर्थक हैं उनका मानना है कि समाज के लोगों के बीच अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने के लिए पैसे का पुनर्वितरण जरूरी है। पैसे और संपत्ति के वितरण पर देश का संविधान क्या कहता है? भारत के संविधान में वेल्थ रिडिस्ट्रीब्यूशन यानी संपत्ति के पुनर्वितरण पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है। संविधान के आर्टिकल-39 (बी) में सिर्फ इतना लिखा है कि- 'समुदाय के भौतिक संसाधनों का स्वामित्व और उन पर नियंत्रण इस तरह वितरित किया जाता है जो आम हित (आम लोगों की भलाई) के लिए सर्वोत्तम हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि स्टेट (राज्य) अपनी नीति को इस तरह निर्देशित करेगा कि 'आर्थिक व्यवस्था के संचालन से पैसे और उत्पादन के साधनों का आम लोगों के नुकसान के लिए संकेंद्रण न हो।' यानी पैसा और उत्पादन इस तरह एक जगह इकठ्ठा न हो कि आम लोगों का नुकसान हो। जब संविधान में आर्टिकल-39 (ड्राफ्ट आर्टिकल 31) जोड़ा जा रहा था तो, इस पर जमकर बहस हुई। संविधान सभा के सदस्य अर्थशास्त्री केटी शाह चाहते थे कि संविधान उद्योगों में किसी एक व्यक्ति या लोगों का एकाधिकार स्थापित होने से रोक दे। उनके समर्थन में शिब्बन लाल सक्सेना भी चाहते थे कि संविधान में यह साफ तौर पर लिखा जाए कि स्टेट कुछ खास उद्योगों को नियंत्रित करेगा। हालांकि नजीरुद्दीन अहमद जैसे भी कुछ लोग थे जो नहीं चाहते थे कि संविधान में कोई विवादित राजनीतिक या आर्थिक विचारधारा का समर्थन किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में संपत्ति के पुनर्वितरण का जिक्र क्यों आया? सुप्रीम कोर्ट में साल 1976 के महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) कानून से जुड़े एक पुराने मामले पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच सुनवाई कर रही है। MHADA कानून में 1986 में एक संशोधन हुआ था, जिसके तहत सरकार को किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति अधिग्रहित करने का अधिकार मिल गया। इस संशोधन में ये भी कहा गया कि ये कानून आर्टिकल-39 (बी) को लागू करने के लिए बनाया गया है। इस संसोधन के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट को अब यह तय करना है कि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति को आम लोगों की भलाई के लिए सरकार अपने कब्जे में ले सकती है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट की ताजा बहस में पुनर्वितरण, आर्टिकल-39 पर क्या कहा गया? 25 अप्रैल को सुनवाई के दौरान, मुंबई के प्रॉपर्टी ओनर्स एसोसिएशन (POA) और दूसरे पक्षों के वकीलों का कहना था कि अनुच्छेद 39 (बी) और 31 (सी) के तहत राज्य, निजी संपत्तियों को जब्त कर सकता है। इस पर बेंच ने निजी संपत्ति को समुदाय के भौतिक संसाधनों में शामिल न करने के विचार के खिलाफ आगाह किया। बेंच ने कहा, यह सुझाव देना अतिवादी हो सकता है कि 'समुदाय के भौतिक संसाधनों' का मतलब सिर्फ सार्वजनिक (सरकारी) संसाधन हैं और निजी संपत्तियां इसमें शामिल नहीं है। मैं आपको बताऊंगा कि यह नजरिया अपनाना कैसे खतरनाक होगा। उदाहरण के लिए, यह कहना बेहद खतरनाक होगा कि आर्टिकल-39 (B) के तहत सरकारी नीति प्राइवेट जंगलों पर लागू नहीं होगी। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि प्रॉपर्टी को लेकर हमारी सोच चरम पूंजीवादी या चरम समाजवादी विचारधारा से बहुत अलग है। अनुच्छेद 39 (बी) को संविधान में सामाजिक परिवर्तन के इरादे से लाया गया है। इसलिए हमें नहीं कहना चाहिए कि कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी, जब तक प्राइवेट प्रॉपर्टी है, उस पर आर्टिकल 39 (बी) का कोई इस्तेमाल नहीं होगा। जस्टिस चंद्रचूड़ ने जमींदारी उन्मूलन जैसे सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रॉपर्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है, यह कहना चरम समाजवादी नजरिया है। भारत में संपत्ति को लेकर गांधीवादी सिद्धांत है, जो प्रॉपर्टी को ट्रस्ट में रखता है। भारत में किसी प्रॉपर्टी को न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों के लिए, बल्कि पर्यावरण के लिए भी रखा जाता है, यही सतत विकास की अवधारणा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सुनवाई जारी है। इस सवाल का जवाब अभी आना बाकी है कि निजी संपत्तियों को आम लोगों की भलाई के लिए सरकार अधिग्रहित कर सकती है या नहीं। भारत की 40% संपत्ति सिर्फ 1% अमीरों के पास है वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब द्वारा छापी गई 'इनकम एंड वेल्थ इनइक्वलिटी इन इंडिया: द राइज ऑफ द बिलिनेयर राज' नाम की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आर्थिक असमानता की खाई बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, '1990 के दशक की शुरुआत में असमानता बढ़ी, लेकिन साल 2014-15 से 2022-23 के बीच पैसे का केंद्रीकरण के संदर्भ में शीर्ष स्तर की असमानता में वृद्धि स्पष्ट हुई है।' रिपोर्ट कहती है कि देश की 40% संपत्ति देश की महज एक फीसदी सबसे अमीर आबादी के पास है। वर्ल्ड इनइक्वलिटी डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे ज्यादा असमान आय वाले देशों में से एक हैं। इस मामले में भारत पेरू, यमन जैसे कुछेक छोटे देशों से ही बेहतर स्थिति में है। स्वाती नारायण कहती हैं कि बीते दस सालों में भले ही देश की जीडीपी बढ़ी हो, लेकिन ये जॉबलेस ग्रोथ है, इस दौरान आर्थिक असमानता सबसे ज्यादा बढ़ी है। स्वाती कहती हैं कि देश में आने वाले वक्त में संपत्तियों के पुनर्वितरण की कोई योजना लाए जाने की कोई संभावना नहीं है, कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में ऐसा कुछ नहीं कहा है। स्वाती के मुताबिक, देश में आर्थिक असमानता दूर करने के प्रयास होने चाहिए, देश की जीडीपी में कृषि का योगदान करीब 20% है जबकि देश की 46% आबादी कृषि से जुड़ी है। इसका अर्थ है कि यह आबादी या तो किसानों की है या फिर मजदूरों की। कृषि का जीडीपी में योगदान बढ़ाने के लिए किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का कानून लागू करने और एग्रो-प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसी तरह के प्रयासों से देश में आर्थिक या आय की असमानता कम हो सकती है।
महाराष्ट्र में 53.51 प्रतिशत मतदान, वर्धा रहा आगे तो हिंगोली फिसड्डी, देखें आंकड़े
महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शाम 5नबजे तक वर्धा में सर्वाधिक 56.66, अमरावती में 54.50, यवतमाल-वाशिम में 54.04, परभणी में 53.79, अकोला में 52.49, नांदेड में 52.47, बुलढाणा में 52.24 और हिंगोली में 52.03 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की सबसे अधिक 48 सीट महाराष्ट्र में हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में खाद्य महंगाई बढ़ाने में सब्जियों का करीब 30 फीसदी योगदान था। यह उनकी 15.5 फीसदी की सामान्य हिस्सेदारी से ज्यादा है।
सिविल एविएशन में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, एज लिमिट 64 वर्ष, सैलरी 7 लाख 46 हजार तक
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट (FOI) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट civilaviation.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स : कंसल्टेंट, सीनियर फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हवाई जहाज) : 02 पद कंसल्टेंट, फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हवाई जहाज) : 10 पद कंसल्टेंट, फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हेलीकॉप्टर) : 05 पद ... Read more
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 156 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर्स करें अप्लाय
छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 156 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cspdcl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स : ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग ) : 48 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस : 63 पद ग्रेजुएट नॉन इंजीनियरिंग : 45 पद कुल पदों की संख्या :156 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय में ... Read more
नगर निगम में फायरमैन के 150 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 38 वर्ष, 10वीं पास करें अप्लाय
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा : 18 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं की ... Read more
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली भर्ती; एज लिमिट 69 वर्ष, सैलरी 1.6 लाख तक
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने रेग्यूलर स्पेशलिस्ट (एफटीएस)/अंशकालिक स्पेशलिस्ट (PTS) के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीजी डिग्री या समकक्ष/पीजी डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस की डिग्री. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल ... Read more
शरद पवार और उनका परिवार महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार के बाद सबसे ताकतवर रहा। भतीजे अजित पवार के BJP के साथ जाते ही ये दर्जा छिन गया। पार्टी टूटी, खास सहयोगी दूर हुए, तो शरद पवार अकेले पड़ गए। सिर्फ बेटी सुप्रिया सुले साथ हैं। सुप्रिया बारामती से सांसद हैं, लेकिन इस बार मुकाबला भाभी, यानी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। दैनिक भास्कर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से परिवार की लड़ाई, अजित पवार की बगावत, महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और PM मोदी के साथ रिश्तों पर बात की। ये मुलाकात पुणे में पार्टी के ऑफिस में हुई। पढ़िए पूरा इंटरव्यू। सवाल: PM मोदी आपको राजनीतिक गुरु बताते हैं। कहते हैं कि आपसे सलाह लेते रहे हैं। अभी क्या सलाह देंगे?जवाब: मोदी साहब जो बोलते हैं या करते हैं, वो पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को नुकसान पहुंचाने जैसा होता है। देश का संविधान हो या फिर राजनीति का तरीका, दोनों के लिए मोदीसाहब का काम बिल्कुल ठीक नहीं है। उनके साथ हमारे रिश्ते में कड़वाहट बिल्कुल नहीं है, लेकिन हमारी राजनीतिक दृष्टि गांधी और नेहरू की है। हम इससे दूर कभी नहीं गए। हम पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को मानते हैं। सवाल: क्या आपको लगता है कि अजित पवार के पार्टी छोड़ने से इलेक्शन में नुकसान होगा। अजित पवार का आपके साथ न होना, कितना असर डालेगा?जवाब: ये तो इलेक्शन के बाद पता लगेगा। अजित पवार अकेले नहीं, हमारे कई साथी पार्टी छोड़कर गए हैं। वे कई साल से हमारे साथ काम कर रहे थे। कई लोगों की हमने मदद की, उन्होंने भी मुझे सहयोग दिया। उन्होंने BJP के साथ जाना जबरदस्ती क्यों तय किया, जो रास्ता हम स्वीकार नहीं कर सकते, उस पर जाना स्वीकार किया, तो वो उनका अधिकार है। हमें ये पसंद नहीं। हम हमारी राजनीतिक विचारधारा पर कायम हैं। सवाल: इस बार बारामती में क्या होने जा रहा है ?जवाब: ये तो लोग तय करेंगे। मैंने 1967 में महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा था। तब से लगातार कभी विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, कभी राज्यसभा में चुनकर आ रहा हूं। मेरे 70% इलेक्शन बारामती से हुए हैं। मैं वहां के लोगों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया, मुझे काम करने का मौका दिया। ये उनका अधिकार है और मैं उनके अधिकार को मानता हूं। सवाल: बारामती सीट पर आपकी बेटी और बहू आमने-सामने हैं। दोनों में कौन ज्यादा सक्षम है? जवाब: ये चुनाव के बाद समझ आएगा। सुप्रिया को लोगों ने तीन बार चुना है। संसद में अच्छा परफॉर्म करने वाले सांसदों में सुप्रिया का नाम हमेशा आता है। उन्हें कई बार संसद रत्न अवॉर्ड मिला है, यानी जो कुछ भी वे कर सकती हैं, उन्होंने किया है। सवाल: क्या बारामती की लड़ाई घर की लड़ाई हो गई है?जवाब: हमारे घर में एक बात अच्छी है। परिवार बड़ा है, लेकिन हर व्यक्ति का कारोबार और उनका रहना अलग है। हम मिलकर बोलते हैं, बात करते हैं, मगर रहते अलग-अलग हैं। सवाल: कहते हैं कि आपने बेटी के मोह में पार्टी टूटने दी। अजित पवार को अध्यक्ष बना देते तो पार्टी और परिवार दोनों बच जाते?जवाब: मेरी बेटी (सुप्रिया सुले) तीन बार चुनाव में चुनकर आई है। पहली बार सांसद बनी, तब मनमोहन सिंह की सरकार थी। उस सरकार में 4-5 सीनियर मिनिस्टर थे, उसमें मैं भी था। हमारी पार्टी के लिए सरकार में कुछ सीटे थीं। अगर बेटी के लिए मोह होता, तो सुप्रिया सुले को मौका देता। इलेक्शन के बाद सरकार बनने की बात आई। तब प्रफुल्ल पटेल हमारे सहयोगी थे। वे चुनाव हार गए थे। हारने के बावजूद हमने उन्हें मिनिस्टर बनाया। सुप्रिया को नहीं बनाया। पीए संगमाजी हमारे पुराने साथी थे। उनकी बेटी हमारी पार्टी में थीं। वे चुनकर आई थीं। मैंने उन्हें मिनिस्ट्री में मौका दिया, सुप्रिया को नहीं दिया। सूर्यकांता पाटिल को मौका दिया। मुझे बेटी का मोह होता, तो मेरे हाथ में अधिकार होने के बावजूद क्या सुप्रिया को मौका नहीं देता। मैं दूसरों को मौका देता हूं, जो चुनाव हारा हुआ है, उसे मौका देता हूं। इससे क्या साबित होता है। सवाल: अजित पवार ने कहा कि परिवार मेरे खिलाफ है, कार्यकर्ता साथ हैं। क्या परिवार कभी एक हो पाएगा?जवाब: मैं राजनीति, परिवार और घर में फर्क करता हूं। मेरे परिवार के हर आदमी को जो ठीक लगता है, उस रास्ते पर जाने का अधिकार है। यदि इस बारे में उन्हें (अजित पवार) कोई शिकायत होगी कि परिवार के लोग साथ नहीं हैं, तो मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। सवाल: आपने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया। फिर उनके साथ सरकार में शामिल हो गए। वसंतदादा पाटिल के विधायक तोड़कर आप CM बने थे। इसी तरह अजित पवार डिप्टी CM बन गए, आपकी बगावत और अजित पवार की बगावत में क्या फर्क है?जवाब: सोनिया गांधी के बारे में हमारा सिर्फ ये कहना था कि प्राइम मिनिस्टर कौन बनेगा। दूसरी कोई बात नहीं थी। ये मुद्दा हमने उठाया था, यह बात सच है। इसके लिए मुझे और हमारे दो-तीन साथियों को पार्टी से निकाला गया, यह भी सच है। इसी वजह से हम लोगों ने नई पार्टी बनाई। सोनियाजी ने जब खुद कहा है कि मैं प्राइम मिनिस्टर पद की कैंडिडेट नहीं हूं और मनमोहन सिंह को समर्थन दे दिया। इससे सभी बातों का समाधान हो गया। हमारी गांधी-नेहरू की आइडियोलॉजी है। इसलिए किसी और रास्ते पर जाने की जरूरत नहीं थी। सवाल: आपने कहा कि अजित पवार कभी CM नहीं बन पाएंगे, आपको अब भी लगता है अजित पवार ने BJP के साथ जाकर गलत किया?जवाब: BJP के साथ हमारा कोई भी साथी जाएगा, तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे। गलत है, उसे गलत ही कहेंगे। सवाल: आपके मैनिफेस्टो में महंगाई कम करने का वादा है, हर बार ऐसा वादा होता है। महंगाई कम क्यों नहीं हुई?जवाब: वादों को पूरा करना चाहिए। मोदी साहब ने पहले कई बातें की थीं। उन्होंने 10 साल पहले हर कैंपेन में कहा कि पेट्रोल की कीमत 50 दिन में नीचे लाऊंगा। आज से तुलना करें तो मनमोहन सिंह की सरकार के वक्त और आज प्राइज दोगुना बढ़ गया है। गैस का सिलेंडर तब 450 रुपए के आसपास हुआ करता था, आज 1100 रुपए हो गया है। महंगाई कम करने के जो वादे मोदी साहब ने किए थे, आज क्या दिखाई देता है। उनका एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने जो कमिटमेंट किए थे, उसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। सवाल: आपके कृषि मंत्री रहते विदर्भ में किसानों ने आत्महत्या की थी। ये मुद्दा अब उछाला जा रहा है?जवाब: मनमोहन सिंह की सरकार में मैंने कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। पहले ही हफ्ते में यवतमाल जिले में किसानों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। मैं प्रधानमंत्री को लेकर वहां गया। आत्महत्या करने वाले एक किसान के परिवार से बात की। उसकी पत्नी ने बताया कि परिवार पर कर्ज था। कर्ज देने वाले ने उन्हें बेइज्जत किया था। इससे बेटी की शादी टूट गई। इसलिए किसान ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद हम दिल्ली गए और 15 दिन में किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया। हमारे जमाने में किसानों की स्थिति सुधरी थी। मगर मोदी के 10 साल में कितने किसानों ने आत्महत्या की। इसका अंदाजा और तुलना आप करेंगे, तो किसानों की आत्महत्या बढ़ी हुई पाएंगे। सवाल: अजित पवार आपकी सहमति से BJP के साथ गए थे? जवाब: BJP के साथ जाने पर मेरी सहमति कभी नहीं थी, आगे भी नहीं रहेगी। ये सच है कि BJP के साथ हमारे साथियों की कुछ बात हुई थी। उन्होंने मुझे भी बताया था। तब मैंने कहा था कि मैं BJP के साथ नहीं जा सकता। हमारे साथियों को लगता था कि सेंट्रल एजेंसियां उनके पीछे लगी हैं। इसलिए क्रिमिनल केस हो सकते हैं। छगन भुजबल जैसे लोग जेल में वापस आए हैं। ऐसी नौबत बाकी साथियों के लिए भी आ सकती है। इसका रास्ता निकालना चाहिए। और रास्ता निकालना है, तो BJP के साथ जाना चाहिए। ये सजेशन हमारे साथियों ने दिया। मुझसे भी बात की, लेकिन मैंने इसे स्वीकार नहीं किया। सवाल: प्रफुल्ल पटेल ने इस बारे में कई बार बोला है कि पवार साहब ने कहा था?जवाब: साहब ने कहा था, लेकिन साहब गए तो नहीं। जो चुनाव हारे थे, हारने के बावजूद जिन्हें मिनिस्टर बनाया, उन्हें कुछ सोचना चाहिए था। परंतु वे सोचने के लिए तैयार नहीं थे। सिंपल बात है कि इन्हीं लोगों के सामने ED की समस्या है। ED कहां तक घुसी हुई थी, उससे इनकी नींद खराब हो गई और ये लोग मेरे ऊपर इल्जाम लगाते हैं। सवाल: अजित पवार या प्रफुल्ल पटेल आपके साथ थे, तो उन पर घोटालों के केस दर्ज हो रहे थे। NDA में जाने के बाद क्लीन चिट मिल रही है। आरोप सही थे या क्लीन चिट सही है?जवाब: इसीलिए तो वे गए हैं। वे हमारे साथ थे, तब उनकी इंक्वायरी हो रही थी। हमें छोड़ने के बाद क्लीन चिट मिल गई। मैं BJP को समझता हूं। आज उन्होंने BJP को समर्थन देने का पॉलिटिकल डिसीजन लिया है। BJP को जब उनकी जरूरत नहीं रहेगी, तो वे फिर इंक्वायरी के केस में जाएंगे। सवाल: शिवसेना के दो हिस्से, NCP के दो हिस्से, उद्धव गुट और कांग्रेस का गठबंधन, महाराष्ट्र की राजनीति अटपटी नहीं हो गई है?जवाब: हम तीनों पार्टी ने बैठकर गठबंधन में मिनिमम कॉमन प्रोग्राम बनाया है। इसी प्रोग्राम के आधार पर सरकार चलाई और सरकार चलाना चाहते हैं। मैं महाराष्ट्र में कैंपेन के लिए जाता हूं। देखता हूं कि नौजवानों का, किसानों और माइनॉरिटी का जैसा रिस्पांस है, उससे साबित हो गया है कि हमारे फैसले को लोगों का समर्थन है। सवाल: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग से कांग्रेस के नेता नाराज थे। विवाद सुलझ गया या अब भी गुस्सा बाकी है?जवाब: कुछ सीटों पर उनकी नाराजगी थी। अब नाराजगी नहीं है, मैं ये नहीं कहता, लेकिन उन्हें समझाने और कुछ रास्ता निकालने की हमारी कोशिश रहेगी। सवाल: अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन करप्शन के आरोप में जेल में बंद हैं, आप लोग इसे चुनाव का मुद्दा क्यों नहीं बना पा रहे?जवाब: ये तो चुनावी मुद्दा है ही। प्रधानमंत्री मोदी आज पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को दूर रखकर आगे जा रहे हैं। देश में डिक्टेटरशिप पैदा हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने क्या किया था, वे तीन बार चीफ मिनिस्टर बने। हम दिल्ली में लोगों से हमेशा सुनते हैं कि उन्होंने एजुकेशन फील्ड में किस तरह की सुविधा दी है। उन्होंने मेडिकल फील्ड में कितने लोगों की मदद की है। उन्होंने जिस तरह सरकार चलाई, उससे दिल्ली के लोग खुश हैं। मगर उन्होंने प्राइम मिनिस्टर के खिलाफ कुछ बातें कहीं, जो प्राइम मिनिस्टर के लिए सहन करना पॉसिबल नहीं था। शायद इसकी कीमत अरविंद केजरीवाल को देनी पड़ी और उन्हें जेल जाना पड़ा। झारखंड के CM आदिवासी कम्युनिटी से थे। आदिवासियों को मदद करने के लिए भारत सरकार तैयार नहीं है। इसकी उन्होंने आलोचना की, तो उन्हें जेल भेज दिया। ममता बनर्जी के साथियों को जेल भेज दिया। अरविंद केजरीवाल के कुछ मिनिस्टर को जेल में भेज दिया। इससे एक बात साबित होती है कि मोदी साहब उनकी विचारधारा और एक्सेप्टेशन को आप पूरा नहीं करेंगे, तो आपको जबरदस्त कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने इस तरह का टोटली अन-डेमोक्रेटिक डिसीजन लेना शुरू किया है। ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है। सवाल: INDIA ब्लॉक का आइडिया नीतीश का था, वे अब NDA में हैं। क्या इसी वजह से INDIA का विचार मजबूत नहीं हो पाया?जवाब: ये बहुत जल्द पता लगेगा। बिहार के बारे में इन्फॉर्मेशन है कि जनता नीतीश कुमार को हराने के मौके का इंतजार कर रही है। सवाल: विरासत टैक्स पर सैम पित्रोदा के बयान को BJP ने मुद्दा बना दिया। विपक्ष ऐसे मुद्दे क्यों नहीं उठा पाता, जिससे BJP को कठघरे में खड़ा कर पाए?जवाब: विरासत टैक्स तो भारत में किसी ने लागू किया नहीं है। कांग्रेस भी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाई है। कोई एक आदमी बाहर कहीं कुछ बोलता है, तो नरेंद्र मोदी बार-बार इसे आधार बनाकर कांग्रेस को क्रिटिसाइज करते हैं। उन्होंने कहना शुरू किया है कि माइनॉरिटी में जो लोग हैं, जिनके यहां ज्यादा बच्चा पैदा होते हैं, तो यह टैक्स उनके लिए है। इस तरह से वे कम्युनल डिस्प्यूट बनाने का काम रहे हैं। ये देश के लिए, संविधान के लिए, नेशनल इंटीग्रेशन के लिए बिल्कुल गलत है। इससे एक बात साबित होती है कि मोदी साहब को इस बार ठीक से जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए उन्होंने पूरे मुद्दे को गलत दिशा में डायवर्ट करने के लिए ये इश्यू हाथ में लिया है। सवाल: पहले फेज के मतदान के बाद अब चुनाव को हिंदू-मुस्लिम बनाने की कोशिश हो रही है। ऐसे मुद्दे ज्यादा उठाए जा रहे हैं?जवाब: यही बात तो मैं कह रहा हूं। इलेक्शन को कम्युनल लाइन पर ले जाने की कोशिश हो रही है। उन्हें लग रहा है कि लोग उन्हें बहुमत नहीं देंगे। इसलिए लोगों का अटेंशन डायवर्ट करके, कम्युनल लाइन लेकर, हिंदू-मुस्लिम या और कुछ करके, टकराव पैदा करके राजनीति करना चाहते हैं। सवाल: अगर INDIA ब्लॉक सत्ता में आता है, तो PM फेस कौन होगा?जवाब: इस बारे में हम आगे देखेंगे। आज इस पर बात करने की जरूरत नहीं है। 1977 में इमरजेंसी के बाद जयप्रकाश जी ने लोगों से अपील की। चुनाव हुआ। तब जनता पार्टी नहीं थी। किसी को प्रधानमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट भी नहीं किया गया था। इलेक्शन के बाद जनता पार्टी की सरकार बन गई। मोरारजी भाई प्राइम मिनिस्टर बने, लेकिन उन्हें प्राइम मिनिस्टर के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया गया था। आज भी वैसी ही स्थिति है। सवाल: आपकी पार्टी कमजोर हो रही है। लोकसभा चुनाव में अगर नतीजे अच्छे नहीं आते, तो क्या कांग्रेस में विलय की संभावना पर विचार हो सकता है?जवाब: ऐसी कोई संभावना नहीं है। हमें लगता है कि चुनाव के नतीजे अच्छे आएंगे। सवाल: आपका राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन होगा?जवाब: ये हमारी पार्टी के लोग बैठकर तय करेंगे कि मेरा उत्तराधिकारी कौन होगा। ये डिसीजन हमारे साथियों को लेना है और मुझे पूरा भरोसा है कि वे समझदारी से फैसला लेंगे। ....................................................... ये इंटरव्यू भी पढ़िए
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, जितने पॉपुलर, विवादित बयानों की वजह से उतने ही चर्चित। 24 अप्रैल को नगांव में चुनावी रैली में बोले- ‘असम में हिंदू हो या मुसलमान, सबकी जुबान पर एक ही नारा है- अबकी बार 400 पार।’ जीत का दावा बेवजह नहीं है। असम में ही NDA को 14 में से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसकी वजह हिमंता की पॉपुलैरिटी है। राज्य में 3 फेज में चुनाव हैं। 2 फेज हो चुके हैं, 7 मई को आखिरी फेज की वोटिंग होगी। हिमंता बिस्वा सरमा खुद 14 में से 13 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। एक सीट क्यों हार रहे हैं, इसकी वजह भी बता रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लेकर कांग्रेस के मैनिफेस्टो और UCC पर दैनिक भास्कर ने उनसे बात की। देखिए और पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: असम में BJP कितनी सीटें जीत रही है?जवाब: BJP 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ये 11 सीटें तो हमारी पक्की हैं। हम 13 सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल: पूरी 14 सीटें क्यों नहीं जीतनी हैं?जवाब: अभी संभव नहीं है। 5 पांच साल बाद आप मुझसे पूछोगे तो संभव होगा। मैं असंभव के पीछे क्यों जांऊ। वहां भी मैं प्रचार करूंगा। वहां भी लोग हमें प्यार-मोहब्बत देंगे, लेकिन इस वक्त हम वहां जीतने की सिचुएशन में नहीं है। अभी बेकार में कोई दावा क्यों करूं। सवाल: असम में दूसरे फेज में जिन सीटों पर चुनाव हुआ, वहां 50% मुस्लिम वोटर हैं। क्या आपको उनके वोट मिलेंगे?जवाब: वोट मिल भी सकते हैं और नहीं भी मिल सकते हैं। उनका मन है। अगर उन्हें लगता है कि हमने ठीक काम किया है, तो जरूर वोट करेंगे। सवाल: हिंदी बेल्ट में आपकी सरकार की ऐसी इमेज है कि वो मुसलमानों पर अत्याचार करती है। हालांकि, ग्राउंड पर मुस्लिम कम्युनिटी के लोग आपकी तारीफ करते दिखे?जवाब: नहीं, मुझसे नाराजगी क्यों होगी। असम बहुत शांत प्रदेश है। यहां क्राइम बहुत कम हो गया है। इसके अलावा लोगों में भाईचारा है, शांति का माहौल है। मुझे ये फीडबैक मिला है कि सभी धर्मों के लोग BJP को वोट करेंगे। सवाल: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब BJP की नाव डूबेगी तब आप सबसे पहले पार्टी छोड़ेंगे?जवाब: ठीक है, नाव डूबने में कम से कम 100 साल लगेंगे। मुझे लगता है कि 500 साल भी लग सकते हैं और तब तक मैं दुनिया में नहीं रहूंगा। सवाल: प्रधानमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं के मंगल सूत्र भी छीन लिए जाएंगे?जवाब: प्रधानमंत्री का बयान एकदम ठीक है क्योंकि कांग्रेस वाले खुद ही बोल रहे हैं कि वो फाइनेंशियल रीडिस्ट्रिब्यूशन करेंगे। मान लीजिए अगर मेरे पास कोई गहना है, फिर चाहे वो मंगलसूत्र हो या सोना हो। उसे मैं अपने बेटे या बेटी को देता हूं तो मुझे 50% टैक्स देना होगा। इसका मतलब है कि ये लोग पूरा तो नहीं छीनेंगे, लेकिन आधा छीनकर ले जाएंगे। ये कांग्रेस का ही बयान है। सवाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से भी निकली थी। उसका कुछ फर्क पड़ेगा?जवाब: बहुत फर्क पड़ेगा। हमारा वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा। सवाल: कांग्रेस आरोप लगाती है कि बदरुद्दीन अजमल जिस हेलीकॉप्टर से कैंपेन कर रहे हैं, वो आपका दिया हुआ है। ये सच है क्या?जवाब: अजमल साहब के हालात अगर इतने खराब हैं तो मैं उन्हें 2 हेलीकॉप्टर देने के लिए तैयार हूं। अगर सच में उनकी हालत इतनी खराब है तो वो चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। रही बात लोगों की तो वे ये भी कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास भी मेरा हेलीकॉप्टर है। सवाल: हमने बदरुद्दीन अजमल का इंटरव्यू किया है। वे आपकी तारीफ कर रहे थे। इसकी क्या वजह है?जवाब: मेरी तारीफ तो सब करते हैं। कांग्रेस वाले तो रोज तारीफ करके BJP जॉइन कर रहे हैं। अभी मैं कांग्रेस के एक नेता के घर से ही आ रहा हूं। मेरे सबके साथ अच्छे रिलेशन हैं। मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलता हूं। सवाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदले गए क्योंकि वे पॉपुलर थे। आप भी पॉपुलर हैं। अगर BJP आपके साथ ऐसा करती है तो क्या करेंगे?जवाब: बहुत बढ़िया हो जाएगा। अगर मोदी जी बोलते हैं कि तुम मुख्यमंत्री न बनो, कार्यकर्ता बनो। मोदी जी हमें जिस काबिल समझेंगे, हमें वही काम करना है। सवाल: अगर PM मोदी चाहेंगे तो आप पद छोड़ देंगे?जवाब: ये बोलने की भी जरूरत नहीं है। उससे पहले मैं छोड़ दूंगा। सवाल: आपने कांग्रेस के मैनिफेस्टो को पाकिस्तान का मैनिफेस्टो बता दिया, ऐसा क्यों?जवाब: वो तो है ही न। हमारे संविधान के डायरेक्टिव प्रिंसिपल में लिखा है कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि देश में यूनिफार्म सिविल कोड लाया जाए। कांग्रेस बोल रही है कि हमें नहीं लाना है। इसका क्या मतलब है, शरिया कानून चलेगा क्या। शरिया तो पाकिस्तान में चलता है, ये भारत में नहीं चलेगा। सवाल: कांग्रेस आरोप लगा रही है कि संविधान बदल दिया जाएगा?जवाब: संविधान बदलने की जरूरत नहीं है। UCC संविधान में ही है। गौ हत्या नहीं होनी चाहिए, ये भी संविधान में ही है। भारत के संविधान में वो सब कुछ है, जो BJP करना चाहती है। अंबेडकर जी देश के लिए सब करके गए हैं और BJP वही फॉलो कर रही है। सवाल: UCC से ट्राइब्स को कोई खतरा है?जवाब: ट्राइब्स तो इससे बाहर हैं। उत्तराखंड में भी UCC का बिल आया, लेकिन ये शेड्यूल्ड ट्राइब्स पर लागू नहीं होता। हमारे देश में ट्राइब्स की एक परंपरा है। वे अपनी परंपरा के हिसाब से चलें। हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम तो खुश होते हैं अगर वो अपनी परंपरा को साथ लेकर चलते हैं। हमने इसके लिए अलग डिपार्टमेंट खोल रखा है कि ट्राइब्स की परंपरा और संस्कृति बनी रहे। वो किसी और धर्म में न जाएं। सवाल: असम में लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। मिजोरम और अरुणाचल में भी असम के लोग काम करते मिल जाते हैं।जवाब: देश के हर कोने में असम के लोगों को जाना चाहिए। मैं तो गर्व करता हूं कि असम के लोग कर्नाटक में भी मिलते हैं, आंध्रप्रदेश में भी मिलते हैं क्योंकि ये हमारा देश है। बंगाल और कर्नाटक के लोगों को भी असम आना चाहिए। ये देश मेरा है। मैं कर्नाटक में भी बोलता हूं और महाराष्ट्र जाकर भी बोलता हूं। असम के लोगों को बंगाल, बंगाल के लोगों को बिहार और बिहार के लोगों को राजस्थान जाना चाहिए। इसमें तो कोई बात ही नहीं आनी चाहिए। भारत माता की जय। सवाल: लोकल मुद्दों पर ज्यादा वोट डाले जाएंगे या फिर प्राइम मिनिस्टर के चेहरे पर?जवाब: ये चुनाव ही प्रधानमंत्री जी का है। लोकल मुद्दा केक होता है। केक में आइसिंग हो जाती है। कुछ-कुछ लोकल मुद्दे होंगे। सरकार ने रास्ता बना दिया। अस्पताल बना दिया। मेडिकल कॉलेज बना दिया। उसकी वजह से फील गुड फैक्टर होगा। ये केक के ऊपर आइंसिंग जैसा है, लेकिन जो केक है, वो मोदी जी का है। पार्टी पूरा चुनाव मोदी जी के व्यक्तित्व, उनके नेतृत्व और विजन पर लड़ रही है। सवाल: नॉर्थ ईस्ट में आप पार्टी को कितनी सीटें जीतते देख रहे हैं?जवाब: मैं तो पहले से मान कर चल रहा हूं कि नॉर्थ-ईस्ट में NDA गठबंधन को 22 सीटें मिलनी चाहिए। सवाल: कौन सी सीटें हार रहे हैं?जवाब: ये मत पूछिए। लोग आहत हो जाएंगे कि एक मुख्यमंत्री बोल रहा है कि मैं नहीं जीतूंगा। लोगों को आहत करना मेरा काम नहीं है। आपने मुझसे असेसमेंट मांगा तो मैंने दिया। सवाल: असम के बाहर आपकी एक भी रैली नहीं हुई है। क्या आप स्टेट के बाहर कैंपेन करेंगे?जवाब: 7 मई को तीसरे फेज की वोटिंग के बाद असम के बाहर जाऊंगा। असम मेरी पहली जिम्मेदारी है, इसलिए एक बार असम का चुनाव हो जाए। इसके बाद ही बाहर जाने का टाइम मिलेगा। ......................................................स्टोरी में सहयोग: विशाल चौहान, भास्कर फेलो...................................................... ये इंटरव्यू भी पढ़िए
Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई ने 19 अप्रैल के रोजगार समाचार में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत कुल 301 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थी ऑनलाइन वेबसाइट reqistration.ind.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशित होने के तीसरे दिन सुबह ... Read more
NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय में 500 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य डिटेल्स
NVS Jobs 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS), भोपाल ने 500 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. साक्षात्कार 16 मई को होने वाले हैं. नवोदय विद्यालय टीचर भर्ती के लिए कैसे करें ... Read more
UPSC CAPF 2024 jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट के 506 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी सीएपीएफ 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिसूचना upsc.gov.in पर उपलब्ध है. ... Read more
UPSC BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में 186 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
UPSC BSF 2024 vacancy: क्या आप सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं? तो आपके लिए सुनहरा अवसर है! संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन CAPF भर्ती 2024 परीक्षा पास करनी होगी. इसके लिए UPSC ने असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) के पद पर भर्ती के लिए ... Read more
दिल्ली: MCD प्रभारी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, बिना देरी के मेयर चुनाव कराने की अपील
दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अनुज अत्रे ने कहा कि मेयर चुनाव में देरी नहीं की जानी चाहिए. क्योंकि दिल्ली में 90 प्रतिशत काम दिल्ली नगर निगम के दायरे में आता है और इसके कामकाज में किसी भी बाधा का सीधा असर राजधानी में नागरिक सेवाओं पर पड़ेगा.
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान बढ़ाने के प्रयास नहीं आए काम।
सदान अपने अधिकारों को ध्यान में रखकर ही वोट करें: राजेन्द्र प्रसाद
मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद का शुक्रवार को अगंराबारी जाने के क्रम में जिला मूलवासी सदान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवनारायण...
भाजपा और कांग्रेस आदिवासियों का भला नही चाहते : बसंत लोंगा
खूंटी संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे कोलेबिरा के पूर्व झामुमो विधायक बसंत लोंगा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सहित...
भाजपा हमेशा छुपे एजेंडे पर काम करती है : कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा इस देश में हमेशा अपने छुपे एजेंडे पर काम करती...
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा सात से नौ जून तक होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार...
हिन्दपीढ़ी में लूटपाट का विरोध करने पर चालक को छुरा से वारकर जख्मी किया
हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर में रहने वाले मो इमरान से तीन अपराधियों ने रुपए लूट लिए और छुरा से वारकर जख्मी कर...
स्कूलों में होगा वॉटर बेल, बच्चे पी सकेंगे पानी
झारखंड के सरकारी स्कूलों में क्लास के बीच पानी पीने के लिए वॉटर बेल की शुरुआत की जा रही है। गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन अवधि में दो बार वॉटर बेल...
चेकिंग अभियान के कारण गैर परमिट ऑटो के पहिए थमे
शहर में परिचालन करने वाले आटो की संख्या में कमी आयी है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन पदाधिकारी की चेकिंग अभियान और शहर में फुटपाथ में लगनेवाले अतिक्रमण...
जिम के पर्सनल ट्रेनरों ने कंपनी को 60 लाख का लगाया चूना
लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली में निदान काम्पलेक्स में संचालित स्पार्टन वेलनेस स्टूडियो में बहाल पर्सनल ट्रेनर मो सैफ और उसकी महिला मित्र रिशु...
खादगढ़ा स्टैंड के अंदर भी बस पार्किंग में भी वर्षों से चल रही धांधली
बिरसा मुंडा अंतरर्राज्यीय बस टर्मिनल बनने के बाद से नियमों का पालन नहीं हो रहा। अव्यवस्थित तरीके से बसों का परिचालन हो रहा...
Bilaspur News: गाड़ियों से सड़कें खराब, अमलडीहा एवं उदईबंद रेत खदान संचालकों को नोटिस
खनिज विभाग ने 76 मामले दर्ज कर वाहनों की बनाई जब्ती
Bilaspur Crime News: रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपित गिरफ्तार
सरकंडा पुलिस ने रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक पांच महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
हेलिकॉप्टर शॉट: कांग्रेस के घोषणा-पत्र के वादों पर जनता की राय!
चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों के बीच उम्मीदवारों का आना-जाना और घोषणा पत्रों में रोजगार के वादे चर्चा का विषय बने हुए हैं. जनता की नजर में रोजगार और महंगाई मुख्य मुद्दे हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में रोजगार के वादे पर क्या है जनता की राय? देखें 'हेलिकॉप्टर शॉट' में ये रिपोर्ट.
मुरहू में कार से 64 किलो डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुरहू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के क्रम में एक लाल रंग के ऑल्टो कार से पुलिस ने 64 किलो डोडा के साथ सीनू मुंडा...
कृषि विज्ञान केन्द्र से किसानों के लिए आवश्यक सलाह जारी
तापमान में वृद्धि व गर्मी की लहरों से उत्पन्न फसल एवं मवेशियों में तनाव को कम करने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने किसानों...
सामान्य प्रेक्षक ने किया तोरपा के बूथों का निरीक्षण
लोक सभा चुनाव के कार्यों के सफल संचालन को लेकर सामान्य प्रेक्षक दोरजे चेरिंग नेगी ने तोरपा प्रखंड का भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण किया। भ्रमण के...
संयुक्त पड़हा महासभा शामिल नहीं होगी जिला स्तरीय सरहुल सह शोभा यात्रा में
सदर प्रखंड अंतगर्त हुटार के चलागी में शुक्रवार को संयुक्त पड़हा महासभा की आपातकालीन बैठक पड़हा राजा सोमा मुंडा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान...
सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण...
खूंटी में लू और तपिश के बीच चमका गर्मी का बाजार
शहर के बाजार में इन दिनों एसी, कुलर, पंखे की दुकानों में भीड़ देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन सामानों की खरीददारी कर रहे...
खूंटी में 25 स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रक्तदान
खूंटी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और...
खूंटी में मुगियों के स्वाब व सिरम लेने की कार्रवाई शुरू
रांची में फैले बर्ड फ्लू का कोई असर खूंटी में देखने को नहीं मिला है। यहां आज भी अन्य दिनों की तरह प्रतिदिन 10 पिकअप अर्थात दो हजार क्वींटल व्यालर...
कुल्डा जंगल में युवक ने पेड़ पर झूलकर की आत्महत्या
तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल में शुक्रवार को दिन में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल के बीच एक पेंड में गले में गमछा...
दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति दिखायी आस्था
भगवान शिव के प्रति निष्ठा व भक्ति का एक अलग ही अंदाज मंडा पूजा के दरमियान देखने को मिला। धधकते अंगारों पर बेखौफ होकर भोक्ता नंगे पांव ऐसे चल रहे...
शहर में सात लाख की आबादी को नहीं मिला नल से जल
शहर की बड़ी आबादी को शुक्रवार को नल से जल नहीं मिला। पेयजलापूर्ति ठप रहने से नल पर निर्भर सात लाख लोग उमस भरी गर्मी के बीच दिनभर जरूरत भर पानी के...
तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री होगी।
महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज में 150 करोड़ का धोखाधड़ी! 11 आरोपी गिरफ्तार
कथित मास्टरमाइंड हुसैन ने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ साजिश रची और 2020 में महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड के तहत एक फर्जी बैंक खाता खोला - जो मूल ब्रांड नाम से काफी मिलता-जुलता था. इस बैंक खाते का उपयोग धोखाधड़ी के पैसे को तीन साल से अधिक समय तक रखने के लिए किया गया था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों घबराए हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले कुछ दिनों में शायद स्टेज पर ही उनके आंसू निकल आएं। The post मोदी घबराए हुए : राहुल appeared first on Naya India .
कांग्रेस ने राहुल गांधी के ‘फर्जी वीडियो की शिकायत दर्ज कराई
वायनाड, एजेंसियां। कांग्रेस पार्टी की वायनाड जिला समिति ने पार्टी इकाई के नाम पर...
Bhopal News: मध्य प्रदेश के UG व PG कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक मई से शुरू होंगे आवेदन
यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की पंजीयन प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। पंजीयन की आखिरी तारीख 20 मई है। वहीं पीजी पाठ्यक्रम में पंजीयन दो से 21 मई तक होंगे।
वारदात: 3 महीने से न सांस ली न धड़का दिल, समाधि के रहस्य के 90 दिन!
यह कहानी है एक ऐसी साध्वी की है, जिसने तीन महीने से ना तो सांस ली है और ना ही उसका दिल धड़क रहा है. लखनऊ के आश्रम में उस साध्वी के शिष्य यह मानते हैं कि साध्वी न सिर्फ जिंदा है, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की तरंगों से लगातार बात भी कर रही है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह संभव नहीं है, लेकिन उनके शिष्य इसे मानने को तैयार ही नहीं हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं.
पोस्टल बैलेट एक्सचेंज सेंटर से फॉर्म-12 एवं 12 डी का हुआ आदान-प्रदान
लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए अंतरजिला स्थानांतरण के संदर्भ में पोस्टल बैलट के निमित्त प्राप्त फार्म 12 एवं फॉर्म 12 डी का आज संबंधित लोकसभा क्षेत्रों...
इराक में गैस प्लांट पर ड्रोन हमले में तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत
बगदाद, एजेंसियां। इराक के खोर-मोर गैस प्लांट को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले...
Jammu Kashmir : किश्तवाड़ में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता; किसी हानि की खबर नहीं
कल देर रात किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
उत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।
Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मतदान प्रतिशत में मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के लिए संदेश
नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त होते बस्तर, कांकेर और राजनांदगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कर्तव्यबोध का भी प्रमाणन करता है। इस मतदान में महिलाओं और युवाओं के साथ बुजुर्गों की उम्मीदें भी शामिल हैं। 75 प्रतिशत ग्रामीण आबादी वाले प्रदेश में आवास, सड़क, पानी और बिजली की मौलिक चुनौतियां कायम हैं।
मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित कुल 10 पद स्वीकृत हैं। सितंबर, 2023 में महज तीन पद भरे गए थे, जो मार्च 2024 में रिक्त हो गए।
मोदी ने दोहराया मंगलसूत्र छीन लेंगे!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि अगर वह केंद्र की सत्ता में आ गई तो महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेगी और विरासत में मिलने वाली संपत्ति पर कर लगा देगी। The post मोदी ने दोहराया मंगलसूत्र छीन लेंगे! appeared first on Naya India .
उमर ने जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया
श्रीनगर, एजेंसी। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उनकी पार्टी...
Korba News : दो बड़ी इकाइयों में आई खराबी से बिजली कंपनी का बिगड़ा बजट
जैसे- जैसे गर्मी बढ़ते जा रही, राज्य में बिजली की मांग में वृद्धि हो रही। अप्रैल माह में अब तक 5900 मेगावाट तक बिजली की अधिकतम मांग पीक अवर्स में पहुंच चुकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) के संयंत्रों में आई खराबी ने कंपनी का बजट बिगाड़ दिया है। दो दिन एचटीपीपी की 500 मेगावाट विस्तार परियोजना बंद रही।
ईवीएम-वीवीपैट पहले जैसे ही रहेंगे
इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट की व्यवस्था पहले जैसी ही चलती रहेगी। The post ईवीएम-वीवीपैट पहले जैसे ही रहेंगे appeared first on Naya India .
Korba News : कोचिंग जाने निकले छात्र की बस की चपेट में आने से मौत
कोचिंग जाने निकले एक्टिवा सवार एक छात्र बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के अंदर निहारिका क्षेत्र में हुई। दुर्घटनाकारी बस बाराती लेने रजगामार की ओर जा रहा था। डिवाइडर के बीच के रास्ते सड़क पार करने के प्रयास के दौरान बस के सामने छात्र आ गया।
Korba News : महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया, संदेही भी घायल
एक एसईसीएल कर्मी की पत्नी की हत्या कर शव को फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के इस मामले के तार मृतका के ही एक रिश्तेदार से जुड़ा है। वर्तमान में वह भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। एक ओर आरोपित होने की बात भी सामने आ रही है।
पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकी सरगना मसूद अजहर ने खुलेआम किया वापसी का ऐलान, अपनों ने ही लगा दी क्लास
कई सालों से छिपकर रह रहे मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर ने खुलेआम वापसी का ऐलान किया है। अब वह सुबह और दोपहर में अपने समर्थकों के सवालों का सीधे जवाब देगा। आतंकी सरगना ने इसके लिए ऑनलाइस सर्विस शुरू की है, जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक पुलिस प्रथम, डॉ रवि के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर नगर द्वितीय, सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च कार्रवाई की जा रही हैं । जिसमें जिला कलेक्टर दूदू के निवास स्थान डाक बंगला दूदू व तहसील कार्यालय दूदू पर तलाशी की कारवाई की जा रही है ।
डोर टू डोर दिया जा रहा शत-प्रतिशत मतदान के लिए न्योता
जिला प्रशासन द्वारा आगामी सात मई को जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए न्योता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम खैरा, जयरामनगर में स्थानीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों द्वारा डोर टू डोर प्रत्येक मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान के लिए आग्रह किया जा रहा है।