SENSEX
NIFTY
GOLD
USD/INR

Weather

26    C

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: आज कोई बड़ा काम पूरा होगा, मन प्रसन्न रहेगा

Aaj Ka Rashifal 27 April 2024: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 5:14 am

भास्कर एक्सप्लेनर- क्या सरकार हमारी संपत्ति बांट सकती है:मोदी बोले- कांग्रेस आपका मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी; कानून क्या है, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

‘मेरी माताओ और बहनो, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए?' पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में बीते रविवार को ये बात कही। इसके बाद अलीगढ़ और बाद की कुछ रैलियों में भी मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का पुनर्वितरण कर देगी। यूपी के सीएम योगी ने भी अपने भाषणों में कहा कि कांग्रेस संपत्तियों को जब्त कर उसे फिर से बांटना चाहती है। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट में भी 9 जजों की संविधान पीठ भी संपत्ति के अधिकार से जुड़े अहम मामले की सुनवाई कर रही है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कि क्या कांग्रेस ने सच में संपत्तियों के पुनर्वितरण की बात कही है और क्या कोई सरकार हमारी निजी संपत्ति को जब्त करके लोगों में बांट सकती है? पीएम मोदी का दावा कितना सही, कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या लिखा है? कांग्रेस ने 5 अप्रैल 2024 को ‘न्याय पत्र’ नाम से 48 पेज का मैनिफेस्टो जारी किया था। इसमें किसी की निजी संपत्ति को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से समाज के किसी वर्ग या लोगों को बांटने जैसी कोई बात नहीं कही गई है। हालांकि इसमें कहा गया है… कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में ये कहां लिखा है कि हम लोगों की संपत्ति बांट देंगे? प्रधानमंत्री मोदी लोगों को झूठे और गैर-जरूरी मुद्दों में उलझा रहे हैं। लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी के बयानों को लेकर उनसे पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा। खड़गे ने कहा कि संदर्भ से हटकर कुछ शब्दों को पकड़ना और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना पीएम की आदत बन गई है। क्या राहुल गांधी के बयानों से निकली संपत्ति के बंटवारे की बात? रिडिस्ट्रीब्यूशन यानी पुनर्वितरण क्या है, भारत में इसके कितने रूप हैं? अंग्रेजी लोककथाओं में एक चरित्र है- रॉबिनहुड। अचूक तीरंदाज और तलवारबाज रॉबिनहुड और उसके साथी अमीरों की संपत्ति लूटकर गरीबों में बांट दिया करते थे। अंग्रेजी लोककथाओं में गरीब तबके के लोगों के लिए रॉबिनहुड किसी हीरो से कम नहीं था। रॉबिनहुड का ये तरीका भी एक तरह का संपत्ति का पुनर्वितरण है। हालांकि संपत्तियों के पुनर्वितरण की औपचारिक परिभाषा अलग है। पुनर्वितरण का अर्थ है- सामाजिक तरीकों जैसे कि टैक्स, चैरिटी, पब्लिक सर्विस की योजनाओं वगैरह के जरिए संपत्ति या पैसे को किसी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करना। इस हिसाब से भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में भी किसी न किसी तरीके से पैसे या संपत्ति का पुनर्वितरण हमेशा होता आया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आयकर है। जिसमें ज्यादा पैसा कमाने वाले लोग अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा टैक्स के बतौर सरकार को देते हैं, जबकि कम कमाई करने वाले लोग कम टैक्स या स्लैब के अनुसार जीरो टैक्स देते हैं। इसके बाद सरकार आयकर के बतौर इकठ्ठा हुए पैसे को गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल करती है। ‘Unequal: Why India Lags Behind Its Neighbours’ नाम की किताब लिखने वाली प्रोफेसर स्वाती नारायण सोशल साइंटिस्ट हैं। स्वाती कहती हैं कि देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन की मूलभूत सुविधाओं का अधिकार सभी के लिए है। इसके अलावा और भी तरीके हैं जिनके जरिए भारत में पैसे का पुनर्वितरण किया जाता रहा है। भूमि सुधार आंदोलन के तहत जरूरतमंदों में जमीनों का बंटवारा किया गया है। स्वाती के मुताबिक, केरल और बिहार जैसे राज्यों में सबसे पहले जमीनों का पुनर्वितरण किया गया था। इसके अलावा कई सरकारी योजनाओं के जरिए सरकारें गरीबों के उत्थान के लिए देश का राजस्व खर्च करती रही हैं। जो लोग इस तरह के पुनर्वितरण के समर्थक हैं उनका मानना है कि समाज के लोगों के बीच अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने के लिए पैसे का पुनर्वितरण जरूरी है। पैसे और संपत्ति के वितरण पर देश का संविधान क्या कहता है? भारत के संविधान में वेल्थ रिडिस्ट्रीब्यूशन यानी संपत्ति के पुनर्वितरण पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है। संविधान के आर्टिकल-39 (बी) में सिर्फ इतना लिखा है कि- 'समुदाय के भौतिक संसाधनों का स्वामित्व और उन पर नियंत्रण इस तरह वितरित किया जाता है जो आम हित (आम लोगों की भलाई) के लिए सर्वोत्तम हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि स्टेट (राज्य) अपनी नीति को इस तरह निर्देशित करेगा कि 'आर्थिक व्यवस्था के संचालन से पैसे और उत्पादन के साधनों का आम लोगों के नुकसान के लिए संकेंद्रण न हो।' यानी पैसा और उत्पादन इस तरह एक जगह इकठ्ठा न हो कि आम लोगों का नुकसान हो। जब संविधान में आर्टिकल-39 (ड्राफ्ट आर्टिकल 31) जोड़ा जा रहा था तो, इस पर जमकर बहस हुई। संविधान सभा के सदस्य अर्थशास्त्री केटी शाह चाहते थे कि संविधान उद्योगों में किसी एक व्यक्ति या लोगों का एकाधिकार स्थापित होने से रोक दे। उनके समर्थन में शिब्बन लाल सक्सेना भी चाहते थे कि संविधान में यह साफ तौर पर लिखा जाए कि स्टेट कुछ खास उद्योगों को नियंत्रित करेगा। हालांकि नजीरुद्दीन अहमद जैसे भी कुछ लोग थे जो नहीं चाहते थे कि संविधान में कोई विवादित राजनीतिक या आर्थिक विचारधारा का समर्थन किया जाए। सुप्रीम कोर्ट में संपत्ति के पुनर्वितरण का जिक्र क्यों आया? सुप्रीम कोर्ट में साल 1976 के महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) कानून से जुड़े एक पुराने मामले पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच सुनवाई कर रही है। MHADA कानून में 1986 में एक संशोधन हुआ था, जिसके तहत सरकार को किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति अधिग्रहित करने का अधिकार मिल गया। इस संशोधन में ये भी कहा गया कि ये कानून आर्टिकल-39 (बी) को लागू करने के लिए बनाया गया है। इस संसोधन के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट को अब यह तय करना है कि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति को आम लोगों की भलाई के लिए सरकार अपने कब्जे में ले सकती है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट की ताजा बहस में पुनर्वितरण, आर्टिकल-39 पर क्या कहा गया? 25 अप्रैल को सुनवाई के दौरान, मुंबई के प्रॉपर्टी ओनर्स एसोसिएशन (POA) और दूसरे पक्षों के वकीलों का कहना था कि अनुच्छेद 39 (बी) और 31 (सी) के तहत राज्य, निजी संपत्तियों को जब्त कर सकता है। इस पर बेंच ने निजी संपत्ति को समुदाय के भौतिक संसाधनों में शामिल न करने के विचार के खिलाफ आगाह किया। बेंच ने कहा, यह सुझाव देना अतिवादी हो सकता है कि 'समुदाय के भौतिक संसाधनों' का मतलब सिर्फ सार्वजनिक (सरकारी) संसाधन हैं और निजी संपत्तियां इसमें शामिल नहीं है। मैं आपको बताऊंगा कि यह नजरिया अपनाना कैसे खतरनाक होगा। उदाहरण के लिए, यह कहना बेहद खतरनाक होगा कि आर्टिकल-39 (B) के तहत सरकारी नीति प्राइवेट जंगलों पर लागू नहीं होगी। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि प्रॉपर्टी को लेकर हमारी सोच चरम पूंजीवादी या चरम समाजवादी विचारधारा से बहुत अलग है। अनुच्छेद 39 (बी) को संविधान में सामाजिक परिवर्तन के इरादे से लाया गया है। इसलिए हमें नहीं कहना चाहिए कि कोई प्राइवेट प्रॉपर्टी, जब तक प्राइवेट प्रॉपर्टी है, उस पर आर्टिकल 39 (बी) का कोई इस्तेमाल नहीं होगा। जस्टिस चंद्रचूड़ ने जमींदारी उन्मूलन जैसे सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रॉपर्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है, यह कहना चरम समाजवादी नजरिया है। भारत में संपत्ति को लेकर गांधीवादी सिद्धांत है, जो प्रॉपर्टी को ट्रस्ट में रखता है। भारत में किसी प्रॉपर्टी को न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों के लिए, बल्कि पर्यावरण के लिए भी रखा जाता है, यही सतत विकास की अवधारणा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सुनवाई जारी है। इस सवाल का जवाब अभी आना बाकी है कि निजी संपत्तियों को आम लोगों की भलाई के लिए सरकार अधिग्रहित कर सकती है या नहीं। भारत की 40% संपत्ति सिर्फ 1% अमीरों के पास है वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब द्वारा छापी गई 'इनकम एंड वेल्थ इनइक्वलिटी इन इंडिया: द राइज ऑफ द बिलिनेयर राज' नाम की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आर्थिक असमानता की खाई बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, '1990 के दशक की शुरुआत में असमानता बढ़ी, लेकिन साल 2014-15 से 2022-23 के बीच पैसे का केंद्रीकरण के संदर्भ में शीर्ष स्तर की असमानता में वृद्धि स्पष्ट हुई है।' रिपोर्ट कहती है कि देश की 40% संपत्ति देश की महज एक फीसदी सबसे अमीर आबादी के पास है। वर्ल्ड इनइक्वलिटी डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, भारत दुनिया के सबसे ज्यादा असमान आय वाले देशों में से एक हैं। इस मामले में भारत पेरू, यमन जैसे कुछेक छोटे देशों से ही बेहतर स्थिति में है। स्वाती नारायण कहती हैं कि बीते दस सालों में भले ही देश की जीडीपी बढ़ी हो, लेकिन ये जॉबलेस ग्रोथ है, इस दौरान आर्थिक असमानता सबसे ज्यादा बढ़ी है। स्वाती कहती हैं कि देश में आने वाले वक्त में संपत्तियों के पुनर्वितरण की कोई योजना लाए जाने की कोई संभावना नहीं है, कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में ऐसा कुछ नहीं कहा है। स्वाती के मुताबिक, देश में आर्थिक असमानता दूर करने के प्रयास होने चाहिए, देश की जीडीपी में कृषि का योगदान करीब 20% है जबकि देश की 46% आबादी कृषि से जुड़ी है। इसका अर्थ है कि यह आबादी या तो किसानों की है या फिर मजदूरों की। कृषि का जीडीपी में योगदान बढ़ाने के लिए किसानों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का कानून लागू करने और एग्रो-प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसी तरह के प्रयासों से देश में आर्थिक या आय की असमानता कम हो सकती है।

दैनिक भास्कर 27 Apr 2024 5:12 am

सिविल एविएशन में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती, एज लिमिट 64 वर्ष, सैलरी 7 लाख 46 हजार तक

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने विभिन्न कैटेगरी में कंसल्टेंट (FOI) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट civilaviation.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स : कंसल्टेंट, सीनियर फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हवाई जहाज) : 02 पद कंसल्टेंट, फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हवाई जहाज) : 10 पद कंसल्टेंट, फ्लाइंग ऑपरेशन इंस्पेक्टर (हेलीकॉप्टर) : 05 पद ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 5:03 am

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 156 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर्स करें अप्लाय

छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में 156 पदों पर भर्ती निकली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cspdcl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स : ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग ) : 48 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस : 63 पद ग्रेजुएट नॉन इंजीनियरिंग : 45 पद कुल पदों की संख्या :156 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित विषय में ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 5:03 am

नगर निगम में फायरमैन के 150 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 38 वर्ष, 10वीं पास करें अप्लाय

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा : 18 से 38 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं की ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 5:03 am

कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकली भर्ती; एज लिमिट 69 वर्ष, सैलरी 1.6 लाख तक

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने रेग्यूलर स्पेशलिस्ट (एफटीएस)/अंशकालिक स्पेशलिस्ट (PTS) के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पीजी डिग्री या समकक्ष/पीजी डिप्लोमा के साथ एमबीबीएस की डिग्री. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट मेडिकल काउंसिल ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 5:03 am

PM मोदी बोलेंगे तो CM की कुर्सी छोड़ दूंगा:हिमंता बोले- कांग्रेस वाले मेरे दोस्त, राहुल की यात्रा से BJP के वोट बढ़ेंगे

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, जितने पॉपुलर, विवादित बयानों की वजह से उतने ही चर्चित। 24 अप्रैल को नगांव में चुनावी रैली में बोले- ‘असम में हिंदू हो या मुसलमान, सबकी जुबान पर एक ही नारा है- अबकी बार 400 पार।’ जीत का दावा बेवजह नहीं है। असम में ही NDA को 14 में से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसकी वजह हिमंता की पॉपुलैरिटी है। राज्य में 3 फेज में चुनाव हैं। 2 फेज हो चुके हैं, 7 मई को आखिरी फेज की वोटिंग होगी। हिमंता बिस्वा सरमा खुद 14 में से 13 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। एक सीट क्यों हार रहे हैं, इसकी वजह भी बता रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लेकर कांग्रेस के मैनिफेस्टो और UCC पर दैनिक भास्कर ने उनसे बात की। देखिए और पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: असम में BJP कितनी सीटें जीत रही है?जवाब: BJP 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ये 11 सीटें तो हमारी पक्की हैं। हम 13 सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल: पूरी 14 सीटें क्यों नहीं जीतनी हैं?जवाब: अभी संभव नहीं है। 5 पांच साल बाद आप मुझसे पूछोगे तो संभव होगा। मैं असंभव के पीछे क्यों जांऊ। वहां भी मैं प्रचार करूंगा। वहां भी लोग हमें प्यार-मोहब्बत देंगे, लेकिन इस वक्त हम वहां जीतने की सिचुएशन में नहीं है। अभी बेकार में कोई दावा क्यों करूं। सवाल: असम में दूसरे फेज में जिन सीटों पर चुनाव हुआ, वहां 50% मुस्लिम वोटर हैं। क्या आपको उनके वोट मिलेंगे?जवाब: वोट मिल भी सकते हैं और नहीं भी मिल सकते हैं। उनका मन है। अगर उन्हें लगता है कि हमने ठीक काम किया है, तो जरूर वोट करेंगे। सवाल: हिंदी बेल्ट में आपकी सरकार की ऐसी इमेज है कि वो मुसलमानों पर अत्याचार करती है। हालांकि, ग्राउंड पर मुस्लिम कम्युनिटी के लोग आपकी तारीफ करते दिखे?जवाब: नहीं, मुझसे नाराजगी क्यों होगी। असम बहुत शांत प्रदेश है। यहां क्राइम बहुत कम हो गया है। इसके अलावा लोगों में भाईचारा है, शांति का माहौल है। मुझे ये फीडबैक मिला है कि सभी धर्मों के लोग BJP को वोट करेंगे। सवाल: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब BJP की नाव डूबेगी तब आप सबसे पहले पार्टी छोड़ेंगे?जवाब: ठीक है, नाव डूबने में कम से कम 100 साल लगेंगे। मुझे लगता है कि 500 साल भी लग सकते हैं और तब तक मैं दुनिया में नहीं रहूंगा। सवाल: प्रधानमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं के मंगल सूत्र भी छीन लिए जाएंगे?जवाब: प्रधानमंत्री का बयान एकदम ठीक है क्योंकि कांग्रेस वाले खुद ही बोल रहे हैं कि वो फाइनेंशियल रीडिस्ट्रिब्यूशन करेंगे। मान लीजिए अगर मेरे पास कोई गहना है, फिर चाहे वो मंगलसूत्र हो या सोना हो। उसे मैं अपने बेटे या बेटी को देता हूं तो मुझे 50% टैक्स देना होगा। इसका मतलब है कि ये लोग पूरा तो नहीं छीनेंगे, लेकिन आधा छीनकर ले जाएंगे। ये कांग्रेस का ही बयान है। सवाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से भी निकली थी। उसका कुछ फर्क पड़ेगा?जवाब: बहुत फर्क पड़ेगा। हमारा वोटिंग परसेंटेज बढ़ेगा। सवाल: कांग्रेस आरोप लगाती है कि बदरुद्दीन अजमल जिस हेलीकॉप्टर से कैंपेन कर रहे हैं, वो आपका दिया हुआ है। ये सच है क्या?जवाब: अजमल साहब के हालात अगर इतने खराब हैं तो मैं उन्हें 2 हेलीकॉप्टर देने के लिए तैयार हूं। अगर सच में उनकी हालत इतनी खराब है तो वो चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। रही बात लोगों की तो वे ये भी कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास भी मेरा हेलीकॉप्टर है। सवाल: हमने बदरुद्दीन अजमल का इंटरव्यू किया है। वे आपकी तारीफ कर रहे थे। इसकी क्या वजह है?जवाब: मेरी तारीफ तो सब करते हैं। कांग्रेस वाले तो रोज तारीफ करके BJP जॉइन कर रहे हैं। अभी मैं कांग्रेस के एक नेता के घर से ही आ रहा हूं। मेरे सबके साथ अच्छे रिलेशन हैं। मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलता हूं। सवाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदले गए क्योंकि वे पॉपुलर थे। आप भी पॉपुलर हैं। अगर BJP आपके साथ ऐसा करती है तो क्या करेंगे?जवाब: बहुत बढ़िया हो जाएगा। अगर मोदी जी बोलते हैं कि तुम मुख्यमंत्री न बनो, कार्यकर्ता बनो। मोदी जी हमें जिस काबिल समझेंगे, हमें वही काम करना है। सवाल: अगर PM मोदी चाहेंगे तो आप पद छोड़ देंगे?जवाब: ये बोलने की भी जरूरत नहीं है। उससे पहले मैं छोड़ दूंगा। सवाल: आपने कांग्रेस के मैनिफेस्टो को पाकिस्तान का मैनिफेस्टो बता दिया, ऐसा क्यों?जवाब: वो तो है ही न। हमारे संविधान के डायरेक्टिव प्रिंसिपल में लिखा है कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि देश में यूनिफार्म सिविल कोड लाया जाए। कांग्रेस बोल रही है कि हमें नहीं लाना है। इसका क्या मतलब है, शरिया कानून चलेगा क्या। शरिया तो पाकिस्तान में चलता है, ये भारत में नहीं चलेगा। सवाल: कांग्रेस आरोप लगा रही है कि संविधान बदल दिया जाएगा?जवाब: संविधान बदलने की जरूरत नहीं है। UCC संविधान में ही है। गौ हत्या नहीं होनी चाहिए, ये भी संविधान में ही है। भारत के संविधान में वो सब कुछ है, जो BJP करना चाहती है। अंबेडकर जी देश के लिए सब करके गए हैं और BJP वही फॉलो कर रही है। सवाल: UCC से ट्राइब्स को कोई खतरा है?जवाब: ट्राइब्स तो इससे बाहर हैं। उत्तराखंड में भी UCC का बिल आया, लेकिन ये शेड्यूल्ड ट्राइब्स पर लागू नहीं होता। हमारे देश में ट्राइब्स की एक परंपरा है। वे अपनी परंपरा के हिसाब से चलें। हमें कोई आपत्ति नहीं है। हम तो खुश होते हैं अगर वो अपनी परंपरा को साथ लेकर चलते हैं। हमने इसके लिए अलग डिपार्टमेंट खोल रखा है कि ट्राइब्स की परंपरा और संस्कृति बनी रहे। वो किसी और धर्म में न जाएं। सवाल: असम में लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। मिजोरम और अरुणाचल में भी असम के लोग काम करते मिल जाते हैं।जवाब: देश के हर कोने में असम के लोगों को जाना चाहिए। मैं तो गर्व करता हूं कि असम के लोग कर्नाटक में भी मिलते हैं, आंध्रप्रदेश में भी मिलते हैं क्योंकि ये हमारा देश है। बंगाल और कर्नाटक के लोगों को भी असम आना चाहिए। ये देश मेरा है। मैं कर्नाटक में भी बोलता हूं और महाराष्ट्र जाकर भी बोलता हूं। असम के लोगों को बंगाल, बंगाल के लोगों को बिहार और बिहार के लोगों को राजस्थान जाना चाहिए। इसमें तो कोई बात ही नहीं आनी चाहिए। भारत माता की जय। सवाल: लोकल मुद्दों पर ज्यादा वोट डाले जाएंगे या फिर प्राइम मिनिस्टर के चेहरे पर?जवाब: ये चुनाव ही प्रधानमंत्री जी का है। लोकल मुद्दा केक होता है। केक में आइसिंग हो जाती है। कुछ-कुछ लोकल मुद्दे होंगे। सरकार ने रास्ता बना दिया। अस्पताल बना दिया। मेडिकल कॉलेज बना दिया। उसकी वजह से फील गुड फैक्टर होगा। ये केक के ऊपर आइंसिंग जैसा है, लेकिन जो केक है, वो मोदी जी का है। पार्टी पूरा चुनाव मोदी जी के व्यक्तित्व, उनके नेतृत्व और विजन पर लड़ रही है। सवाल: नॉर्थ ईस्ट में आप पार्टी को कितनी सीटें जीतते देख रहे हैं?जवाब: मैं तो पहले से मान कर चल रहा हूं कि नॉर्थ-ईस्ट में NDA गठबंधन को 22 सीटें मिलनी चाहिए। सवाल: कौन सी सीटें हार रहे हैं?जवाब: ये मत पूछिए। लोग आहत हो जाएंगे कि एक मुख्यमंत्री बोल रहा है कि मैं नहीं जीतूंगा। लोगों को आहत करना मेरा काम नहीं है। आपने मुझसे असेसमेंट मांगा तो मैंने दिया। सवाल: असम के बाहर आपकी एक भी रैली नहीं हुई है। क्या आप स्टेट के बाहर कैंपेन करेंगे?जवाब: 7 मई को तीसरे फेज की वोटिंग के बाद असम के बाहर जाऊंगा। असम मेरी पहली जिम्मेदारी है, इसलिए एक बार असम का चुनाव हो जाए। इसके बाद ही बाहर जाने का टाइम मिलेगा। ......................................................स्टोरी में सहयोग: विशाल चौहान, भास्कर फेलो...................................................... ये इंटरव्यू भी पढ़िए

दैनिक भास्कर 27 Apr 2024 4:49 am

Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2024: नवल डॉकयार्ड मुंबई में 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां करें अप्लाई

Naval Dockyard Mumbai Recruitment 2024: भारतीय नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई ने 19 अप्रैल के रोजगार समाचार में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत कुल 301 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थी ऑनलाइन वेबसाइट reqistration.ind.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन रोजगार समाचार में अधिसूचना प्रकाशित होने के तीसरे दिन सुबह ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 4:36 am

NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय में 500 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता सहित अन्य डिटेल्स

NVS Jobs 2024: नवोदय विद्यालय समिति (NVS), भोपाल ने 500 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (PGT) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. साक्षात्कार 16 मई को होने वाले हैं. नवोदय विद्यालय टीचर भर्ती के लिए कैसे करें ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 4:36 am

UPSC CAPF 2024 Bharti: यूपीएससी सीएपीएफ 2024 असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू, upsconline.nic.in पर करें अप्लाई

UPSC CAPF 2024 jobs: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट के 506 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी सीएपीएफ 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. अधिसूचना upsc.gov.in पर उपलब्ध है. ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 4:36 am

UPSC BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में 186 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

UPSC BSF 2024 vacancy: क्या आप सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं? तो आपके लिए सुनहरा अवसर है! संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन CAPF भर्ती 2024 परीक्षा पास करनी होगी. इसके लिए UPSC ने असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) के पद पर भर्ती के लिए ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 4:36 am

दिल्ली: MCD प्रभारी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, बिना देरी के मेयर चुनाव कराने की अपील

दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता अनुज अत्रे ने कहा कि मेयर चुनाव में देरी नहीं की जानी चाहिए. क्योंकि दिल्ली में 90 प्रतिशत काम दिल्ली नगर निगम के दायरे में आता है और इसके कामकाज में किसी भी बाधा का सीधा असर राजधानी में नागरिक सेवाओं पर पड़ेगा.

आज तक 27 Apr 2024 4:08 am

MP Second Phase Voting Analysis: अति आत्मविश्वास और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं तक उत्साह की कमी ने घटाया मतदान

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान बढ़ाने के प्रयास नहीं आए काम।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 4:00 am

काले झंडे लहराकर विरोध करने पर रोक का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, कोर्ट ने कहा-अर्जेंट सुनवाई के लिए अपील करें

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के एडवोकेट से कहा, 16 मई सिस्टम जनरेटेड तारीख है. आप अर्जेंट सुनवाई के लिए अपील करिए. आपकी याचिका अर्जेंट है ये कंप्यूटर नहीं समझता. जिसके बाद याचिकाकर्ता की तरफ से सोमवार के दिन तत्काल सुनवाई की मांग की गई है.

आज तक 27 Apr 2024 3:00 am

भाजपा और कांग्रेस आदिवासियों का भला नही चाहते : बसंत लोंगा

खूंटी संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे कोलेबिरा के पूर्व झामुमो विधायक बसंत लोंगा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सहित...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:15 am

भाजपा हमेशा छुपे एजेंडे पर काम करती है : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा इस देश में हमेशा अपने छुपे एजेंडे पर काम करती...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

मुख्य परीक्षा 7 से 9 जून तक

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा सात से नौ जून तक होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

हिन्दपीढ़ी में लूटपाट का विरोध करने पर चालक को छुरा से वारकर जख्मी किया

हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर में रहने वाले मो इमरान से तीन अपराधियों ने रुपए लूट लिए और छुरा से वारकर जख्मी कर...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

स्कूलों में होगा वॉटर बेल, बच्चे पी सकेंगे पानी

झारखंड के सरकारी स्कूलों में क्लास के बीच पानी पीने के लिए वॉटर बेल की शुरुआत की जा रही है। गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन अवधि में दो बार वॉटर बेल...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

चेकिंग अभियान के कारण गैर परमिट ऑटो के पहिए थमे

शहर में परिचालन करने वाले आटो की संख्या में कमी आयी है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन पदाधिकारी की चेकिंग अभियान और शहर में फुटपाथ में लगनेवाले अतिक्रमण...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

जिम के पर्सनल ट्रेनरों ने कंपनी को 60 लाख का लगाया चूना

लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली में निदान काम्पलेक्स में संचालित स्पार्टन वेलनेस स्टूडियो में बहाल पर्सनल ट्रेनर मो सैफ और उसकी महिला मित्र रिशु...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

एचईसीकर्मियों ने मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने अपनी मांगों के लिए शुक्रवार को मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रंबधन के खिलाफ नारेबाजी की...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 2:00 am

Bilaspur News: गाड़ियों से सड़कें खराब, अमलडीहा एवं उदईबंद रेत खदान संचालकों को नोटिस

खनिज विभाग ने 76 मामले दर्ज कर वाहनों की बनाई जब्ती

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 1:54 am

Bilaspur Crime News: रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपित गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक पांच महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 1:51 am

हेलिकॉप्टर शॉट: कांग्रेस के घोषणा-पत्र के वादों पर जनता की राय!

चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों के बीच उम्मीदवारों का आना-जाना और घोषणा पत्रों में रोजगार के वादे चर्चा का विषय बने हुए हैं. जनता की नजर में रोजगार और महंगाई मुख्य मुद्दे हैं. कांग्रेस के घोषणा पत्र में रोजगार के वादे पर क्या है जनता की राय? देखें 'हेलिकॉप्टर शॉट' में ये रिपोर्ट.

आज तक 27 Apr 2024 1:37 am

मुरहू में कार से 64 किलो डोडा बरामद, एक गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुरहू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के क्रम में एक लाल रंग के ऑल्टो कार से पुलिस ने 64 किलो डोडा के साथ सीनू मुंडा...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

कृषि विज्ञान केन्द्र से किसानों के लिए आवश्यक सलाह जारी

तापमान में वृद्धि व गर्मी की लहरों से उत्पन्न फसल एवं मवेशियों में तनाव को कम करने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी ने किसानों...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

सामान्य प्रेक्षक ने किया तोरपा के बूथों का निरीक्षण

लोक सभा चुनाव के कार्यों के सफल संचालन को लेकर सामान्य प्रेक्षक दोरजे चेरिंग नेगी ने तोरपा प्रखंड का भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण किया। भ्रमण के...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

संयुक्त पड़हा महासभा शामिल नहीं होगी जिला स्तरीय सरहुल सह शोभा यात्रा में

सदर प्रखंड अंतगर्त हुटार के चलागी में शुक्रवार को संयुक्त पड़हा महासभा की आपातकालीन बैठक पड़हा राजा सोमा मुंडा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

जिला स्तरीय सामूहिक सरहुल 28 को

जिला स्तरीय सामुहिक सरहुल महामिलन समारोह का आयोजन 28 अप्रैल को शहर के कचहरी मैदान में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस सरहुल मिलन समारोह...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

खूंटी में लू और तपिश के बीच चमका गर्मी का बाजार

शहर के बाजार में इन दिनों एसी, कुलर, पंखे की दुकानों में भीड़ देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग इन सामानों की खरीददारी कर रहे...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

खूंटी में 25 स्वास्थ्यकर्मियों ने किया रक्तदान

खूंटी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

खूंटी में मुगियों के स्वाब व सिरम लेने की कार्रवाई शुरू

रांची में फैले बर्ड फ्लू का कोई असर खूंटी में देखने को नहीं मिला है। यहां आज भी अन्य दिनों की तरह प्रतिदिन 10 पिकअप अर्थात दो हजार क्वींटल व्यालर...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

कुल्डा जंगल में युवक ने पेड़ पर झूलकर की आत्महत्या

तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल में शुक्रवार को दिन में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल के बीच एक पेंड में गले में गमछा...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति दिखायी आस्था

भगवान शिव के प्रति निष्ठा व भक्ति का एक अलग ही अंदाज मंडा पूजा के दरमियान देखने को मिला। धधकते अंगारों पर बेखौफ होकर भोक्ता नंगे पांव ऐसे चल रहे...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

शहर में सात लाख की आबादी को नहीं मिला नल से जल

शहर की बड़ी आबादी को शुक्रवार को नल से जल नहीं मिला। पेयजलापूर्ति ठप रहने से नल पर निर्भर सात लाख लोग उमस भरी गर्मी के बीच दिनभर जरूरत भर पानी के...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:30 am

LS Elections : आज पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो के साथ सुनीता केजरीवाल की सियासी एंट्री, संभाली प्रचार की कमान

तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री होगी।

अमर उजाला 27 Apr 2024 1:23 am

दूसरे चरण में भी कम मतदान

88 सीटों पर हुए मतदान में शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 61 फीसदी लोगों ने वोट डाले। The post दूसरे चरण में भी कम मतदान appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 1:20 am

मोदी घबराए हुए : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों घबराए हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले कुछ दिनों में शायद स्टेज पर ही उनके आंसू निकल आएं। The post मोदी घबराए हुए : राहुल appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 1:17 am

कांग्रेस ने राहुल गांधी के ‘फर्जी वीडियो की शिकायत दर्ज कराई

वायनाड, एजेंसियां। कांग्रेस पार्टी की वायनाड जिला समिति ने पार्टी इकाई के नाम पर...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:15 am

Bhopal News: मध्य प्रदेश के UG व PG कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक मई से शुरू होंगे आवेदन

यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की पंजीयन प्रक्रिया एक मई से शुरू होगी। पंजीयन की आखिरी तारीख 20 मई है। वहीं पीजी पाठ्यक्रम में पंजीयन दो से 21 मई तक होंगे।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 1:06 am

वारदात: 3 महीने से न सांस ली न धड़का दिल, समाधि के रहस्य के 90 दिन!

यह कहानी है एक ऐसी साध्वी की है, जिसने तीन महीने से ना तो सांस ली है और ना ही उसका दिल धड़क रहा है. लखनऊ के आश्रम में उस साध्वी के शिष्य यह मानते हैं कि साध्वी न सिर्फ जिंदा है, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की तरंगों से लगातार बात भी कर रही है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह संभव नहीं है, लेकिन उनके शिष्य इसे मानने को तैयार ही नहीं हैं कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं.

आज तक 27 Apr 2024 1:04 am

पोस्टल बैलेट एक्सचेंज सेंटर से फॉर्म-12 एवं 12 डी का हुआ आदान-प्रदान

लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए अंतरजिला स्थानांतरण के संदर्भ में पोस्टल बैलट के निमित्त प्राप्त फार्म 12 एवं फॉर्म 12 डी का आज संबंधित लोकसभा क्षेत्रों...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:00 am

इराक में गैस प्लांट पर ड्रोन हमले में तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत

बगदाद, एजेंसियां। इराक के खोर-मोर गैस प्लांट को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 1:00 am

Jammu Kashmir : किश्तवाड़ में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता; किसी हानि की खबर नहीं

कल देर रात किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

अमर उजाला 27 Apr 2024 12:58 am

Ayodhya : 95 बच्चों को सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवी गिरफ्तार, कई घंटे तक पूछताछ

पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अवैध तरीके से बिहार से बच्चों को सहारनपुर ले जा रहे मौलवियों को पकड़ा है। बस में सवार सभी बच्चों का मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया।

अमर उजाला 27 Apr 2024 12:58 am

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मतदान प्रतिशत में मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के लिए संदेश

नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त होते बस्तर, कांकेर और राजनांदगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान कर्तव्यबोध का भी प्रमाणन करता है। इस मतदान में महिलाओं और युवाओं के साथ बुजुर्गों की उम्मीदें भी शामिल हैं। 75 प्रतिशत ग्रामीण आबादी वाले प्रदेश में आवास, सड़क, पानी और बिजली की मौलिक चुनौतियां कायम हैं।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:48 am

MP High Court: हाई कोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में नियुक्ति के संबंध में मांगा जवाब, चार सप्ताह का दिया समय

मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित कुल 10 पद स्वीकृत हैं। सितंबर, 2023 में महज तीन पद भरे गए थे, जो मार्च 2024 में रिक्त हो गए।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:47 am

मोदी ने दोहराया मंगलसूत्र छीन लेंगे!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि अगर वह केंद्र की सत्ता में आ गई तो महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेगी और विरासत में मिलने वाली संपत्ति पर कर लगा देगी। The post मोदी ने दोहराया मंगलसूत्र छीन लेंगे! appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 12:45 am

उमर ने जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया

श्रीनगर, एजेंसी। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को उनकी पार्टी...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:45 am

Korba News : दो बड़ी इकाइयों में आई खराबी से बिजली कंपनी का बिगड़ा बजट

जैसे- जैसे गर्मी बढ़ते जा रही, राज्य में बिजली की मांग में वृद्धि हो रही। अप्रैल माह में अब तक 5900 मेगावाट तक बिजली की अधिकतम मांग पीक अवर्स में पहुंच चुकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) के संयंत्रों में आई खराबी ने कंपनी का बजट बिगाड़ दिया है। दो दिन एचटीपीपी की 500 मेगावाट विस्तार परियोजना बंद रही।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:30 am

ईवीएम-वीवीपैट पहले जैसे ही रहेंगे

इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट की व्यवस्था पहले जैसी ही चलती रहेगी। The post ईवीएम-वीवीपैट पहले जैसे ही रहेंगे appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 12:30 am

Korba News : कोचिंग जाने निकले छात्र की बस की चपेट में आने से मौत

कोचिंग जाने निकले एक्टिवा सवार एक छात्र बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के अंदर निहारिका क्षेत्र में हुई। दुर्घटनाकारी बस बाराती लेने रजगामार की ओर जा रहा था। डिवाइडर के बीच के रास्ते सड़क पार करने के प्रयास के दौरान बस के सामने छात्र आ गया।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:27 am

Korba News : महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया, संदेही भी घायल

एक एसईसीएल कर्मी की पत्नी की हत्या कर शव को फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्या के इस मामले के तार मृतका के ही एक रिश्तेदार से जुड़ा है। वर्तमान में वह भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। एक ओर आरोपित होने की बात भी सामने आ रही है।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:24 am

रात 12 बजे कार्रवाई : दूदू जिला कलेक्टर एवं पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की कार्रवाई : जमीन कन्वर्जन के 25 लाख मांगे, 21 लाख में सौदा तय, डाक बंगला दूदू व तहसील कार्यालय में सर्च जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपमहानिरीक्षक पुलिस प्रथम, डॉ रवि के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जयपुर नगर द्वितीय, सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्च कार्रवाई की जा रही हैं । जिसमें जिला कलेक्टर दूदू के निवास स्थान डाक बंगला दूदू व तहसील कार्यालय दूदू पर तलाशी की कारवाई की जा रही है ।

खास खबर 27 Apr 2024 12:22 am

डोर टू डोर दिया जा रहा शत-प्रतिशत मतदान के लिए न्योता

जिला प्रशासन द्वारा आगामी सात मई को जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए न्योता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम खैरा, जयरामनगर में स्थानीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिनों द्वारा डोर टू डोर प्रत्येक मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान के लिए आग्रह किया जा रहा है।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:21 am

Janjgir-champa News : ट्रेलर से कोयला निकाल कर बिक्री करने वाला चालक गिरफ्तार

रास्ते में ट्रेलर से कोयला को निकाल कर बिक्री करने वाले ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बलौदा थाना का है।थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि हरदी बाजार कोरबा निवासी सूर्यकांत श्रीवास के ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू7425 को पुलालीकला पोडी कोरबा निवासी ड्राइवर रविशंकर केंवट चलाता है।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:20 am

संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच शुरू

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। The post संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच शुरू appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 12:20 am

दूसरे चरण में त्रिपुरा में सबसे ज्यादा, उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली, 26 अप्रैल . लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कश्मीर से केरल तक देश के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. भारतीन निर्वाचन आयोग ने बताया कि शाम सात बजे तक 60.96 फीसदी मतदान की रिपोर्ट मिली है तथा जैसे-जैसे ... Read more

डेली किरण 27 Apr 2024 12:18 am

Janjgir-champa News : रेत के अवैध कारोबार में मालामाल हो रहे माफिया

जिले में केवल एक रेत घाट ही खनिज विभाग के रिकार्ड में अभी संचालित है। जबकि पांच रेत घाट का टेंडर निकालकर स्वीकृति के लिए सालभर पहले पर्यावरण विभाग को भेजा गया था मगर अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इसके बाद भी हसदेव, महानदी सहित अन्य सहायक नदियों के बंद रेत घाटों से पिछले डेढ़ साल से दिन रात धड़ल्ले से उत्खनन हो रहा है।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:18 am

20 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलो महुआ लहान जब्त

आबकारी की टीम ने गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर लोरमी के ग्राम गुरुवाइन डबरी थाना लालपुर में छापामार कार्रवाई की गई। मौके से 20 लीटर महुआ शराब एवं 600 किलो महुआ लहान जब्त किया गया।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:16 am

Virgo,कन्या राशिफल 27 अप्रैल : आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, नई जॉब का मिलेगा ऑफर

Virgo Horoscope today Kanya Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:16 am

हिंदू विधवा को पति की संपत्तियों में पक्का अधिकार नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

Hindu Widow Right To Husband Property: दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक निर्णय में हिंदू महिलाओं के संपत्ति विरासत के अधिकारों की पुष्टि की है, जिन्हें उन्होंने अपनी पति की मौत के बाद प्राप्त किया है। कोर्ट ने कहा कि वह अपने पति की संपत्ति का जीवन भर इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन अगर महिला के बच्चों सहित अन्य वारिस संपत्ति पर दावा करते हैं, तो महिला को अकेले उस संपत्ति को बेचने या किसी और को देने का पूरा हक नहीं है।

नव भारत टाइम्स 27 Apr 2024 12:13 am

सिंह राशिफल 27 अप्रैल: आज का दिन वरदान समान,कर्ज से मिलेगी मुक्ति,स्टूडेंट्स को मिलेगी गुड न्यूज

Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:11 am

लोकसभा चुनाव के बीच लालू यादव को तगड़ा झटका, बुरी तरह कोर्ट के फेर में फंसे बाहुबली कैंडिडेट

Vaishali Lok Sabha: अपर जिला और सत्र न्यायाधीश पंचम आलोक कुमार पांडेय की अदालत ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ ​​मुन्ना शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पिछले साल छह जुलाई को जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया गया था।

नव भारत टाइम्स 27 Apr 2024 12:10 am

बृजभूषण की याचिका खारिज, आरोप तय होगा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को राहत नहीं मिली है। The post बृजभूषण की याचिका खारिज, आरोप तय होगा appeared first on Naya India .

नया इंडिया 27 Apr 2024 12:10 am

कर्क राशिफल 27 अप्रैल : लव,करियर,हेल्थ और पैसों के मामले में भाग्य देगा साथ, बस न करें ये काम

Aaj Ka Kark Rashifal Cancer Horoscope Today :कर्क राशि राशि चक्र की चौथीराशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:07 am

Lok Sabha Election 2024: शिवराज सिंह बोले - विरासत टैक्स से परंपरा खत्म करना चाहती है कांग्रेस

आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि यह टैक्स जनता के दबाव के चलते कांग्रेस सरकार ने हटाया था। देश जानता है कि कांग्रेस हमेशा जनहितैषी निर्णय लेती रही है। धन्यवाद शिवराज जी आपको सच बोलने के लिए।

दैनिक जागरण 27 Apr 2024 12:05 am

मिथुन राशिफल 27 अप्रैल: यात्रा के बनेंगे योग, निवेशों से होगा धन लाभ, पार्टनर का मिलेगा सपोर्ट

Aaj Ka Rashifal,Mithun Rashifal : राशि चक्र की यह तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है। पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल...

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:03 am

कैसरगंज सीट पर बृजभूषण ‘इन या आउट’, सपा-बसपा ने भी नहीं किया कैंडिडेट का ऐलान

अभय राठौर, लखनऊ: सात चरणों में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो गई है। आज से ही पांचवें चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई …

डेली हिंदी न्‍यूज़ 27 Apr 2024 12:03 am

बंपर पर नींबू-मिर्च, डैश बोर्ड पर दुर्गा मां…ऑडी सीईओ का जिक्र कर कार सेफ्टी को लेकर हर्ष गोयनका की चुटकी!

नई दिल्‍ली: देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। वह आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं। सोशल मीडिया पर हर्ष खूब एक्टिव रहते हैं। माइक्रो ब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म एक्‍स को उन्‍होंने लोगों से जुड़ने का शानदार जरिया बनाया है। अपने पोस्‍ट के जरिये वह कभी लोगों को प्रेरित करते हैं तो कभी मजाकिया अंदाज …

डेली हिंदी न्‍यूज़ 27 Apr 2024 12:03 am

वृषभ राशिफल 27 अप्रैल: साथी से अनबन के हैं संकेत,आर्थिक मामलों में लकी, प्रॉपर्टी के विवादों से मिलेगी राहत

Aaj Ka Vrishabh Rashifal Taurus :राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:02 am

एक क्लिक में पढ़ें 27 अप्रैल, शनिवार की अहम खबरें

देश, दुनिया, राज्य, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ-साथ खबरों का लाइव अपडेशन...

आज तक 27 Apr 2024 12:02 am

मेष राशिफल 27 अप्रैल: एक्स-लवर की होगी वापसी,खूब होगी कमाई,ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर

Mesh Rashifal Today 27April 2024 Aaj Ka Rashifal Horoscope: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

लाइव हिन्दुस्तान 27 Apr 2024 12:01 am

चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण का नामांकन, बाबूलाल बोले : 'भ्रष्टाचारियों का गठबंधन होगा परास्त'

चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने नामांकन दाखिल किया

देशबन्धु 26 Apr 2024 11:52 pm

पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, 262 बनाकर किया रिकॉर्ड रन चेज

कोलकाता, 26 अप्रैल . हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स ने यहां शुक्रवार को ईडेन गार्डेंस के ऐतिहासिक मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल के इतिहास में सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड बना दिया. कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह ... Read more

डेली किरण 26 Apr 2024 11:48 pm

लोकसभा चुनाव: UP के आजमगढ़ से देखें 'सीट-सुपरहिट', श्वेता के साथ

2022 के यूपी चुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 8000 से कुछ अधिक वोटों से शिकस्त दी. इस बार भी मुकाबला इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच हो रहा है. आजमगढ़ का मिजाज कैसा है और कैसी है दोनों उम्मीदवारों की तैयारी, चलिए जानते हैं.

आज तक 26 Apr 2024 11:46 pm

कम मतदान होने के पीछे का क्या है कारण? श्वेता सिंह के साथ '10तक'

बिहार की मुस्लिम बहुल सीटों पर चौथी बार कम मतदान दिख रहा है. इसके पीछे का कारण क्या है? किस पार्टी के लिए छूट रहे हैं वोट? दस्तक के इस एपिसोड में हम इसी विषय पर बात कर रहे हैं. वोटर क्यों नहीं बाहर आ रहे हैं? किसके वोटर बाहर नहीं आ रहे हैं?

आज तक 26 Apr 2024 11:41 pm

BJP बनाम 'INDIA': कम वोटिंग से किसे फायदा और किसका नुकसान? एक्सपर्ट्स से समझें वोटर्स की 'सुस्ती' के मायने

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में 63.00% मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जबकि 2019 में इन्हीं सीटों पर 70.05% लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट किया था. आइए समझते हैं कम वोटिंग टर्न आउट के क्या है मायने? इसका किसे होगा फायदा और कौन झेलेगा नुकसान?

NDTV इंडिया 26 Apr 2024 11:36 pm

नॉर्थ ईस्ट राज्यों में जबरदस्त वोटिंग, UP-महाराष्ट्र रहे फिसड्डी, जानें दूसरे चरण में कहां पड़े कितने वोट

चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार शाम 7 बजे तक 13 राज्यों की 88 सीटों पर औसतन 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई. वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 102 गांवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ.

आज तक 26 Apr 2024 11:30 pm

राजस्थान में दूसरे चरण की 13 लोकसभा सीटों पर 64.56 फीसदी मतदान, बाड़मेर में सबसे ज्यादा पड़े वोट, जानिए अपने क्षेत्र का हाल

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: राजस्थान लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। पहले चरण के मतदान की तुलना में दूसरे चरण में 6.28 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई। 13 सीटों पर कुल 64.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 के मुकाबले इस बार 2024 में वोटिंग 3.86 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

नव भारत टाइम्स 26 Apr 2024 11:27 pm

चारधाम यात्रा में टूटेंग सारे रेकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Chardham Yatra Registration 2024: चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पंजीकरण करवा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी यात्रा की तैयारियों के लिए अग्रिम व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुट गया है।

नव भारत टाइम्स 26 Apr 2024 11:27 pm

उत्तर प्रदेश में छात्र ने 'जय श्री राम' लिखकर पास की परीक्षा, दो प्रोफेसर निलंबित

कुलपति वंदना सिंह ने कहा, एक आरोप था कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं. इसलिए हमने एक समिति का गठन किया. उस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं.

NDTV इंडिया 26 Apr 2024 11:25 pm

IPL 2024 Points Table: PBKS ने KKR को 8 विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2024 Points Table: आईपीएल मैच के बाद सभी की निगाहें दो जगह होती हैं पहली अंक तालिक (Points Table) पर और दूसरी ऑरेंज कैप (Orange Cap) और पर्पल कैप (Purple Cap) पर होती हैं.

क़्विंट हिन्दी 26 Apr 2024 11:24 pm

हम भाजपा को सत्ता में आने से रोक देंगेः मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम भाजपा को सत्ता में आने से इस बार जरूर रोक देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी संभावनाएं बेहतर हैं। सभी राज्यों में प्रचार के साथ फीडबैक भी ले रहा हूं।

लाइव हिन्दुस्तान 26 Apr 2024 11:23 pm

कार्यकर्ता की मेहनत ही उसकी पहचान और वह अवश्य देती है परिणाम : भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में यहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन में लगी टीम का और प्रत्येक कार्यकर्ता का […] The post कार्यकर्ता की मेहनत ही उसकी पहचान और वह अवश्य देती है परिणाम : भजनलाल शर्मा appeared first on Sabguru News .

सबगुरु 26 Apr 2024 11:21 pm

पंजाब ने रचा इतिहास, IPL का सबसे बड़ा रन चेज, आसानी से साधा 262 का लक्ष्य

pbks beat kkr ipl 2024 highlights: पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए चमत्कार कर दिया। पंजाब किंग्स के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 26 अप्रैल की रात 261 रन का लक्ष्य बौना साबित हुआ।

नव भारत टाइम्स 26 Apr 2024 11:20 pm

Orange Cap, Purple Cap Holders IPL 2024: KKR vs PBKS मैच के बाद टॉप प्लेयर की लिस्ट

Orange Cap, Purple Cap Holders IPL 2024: हर सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता. वहीं, सबसे पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता.

क़्विंट हिन्दी 26 Apr 2024 11:20 pm

जम्मू के रामबन में जमीन धंसने से कई घरों में आईं दरारें, सड़क संपर्क टूटा, कई परिवार पलायन को मजबूर

जमीन धंसने के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए भूविज्ञान विशेषज्ञों को बुलाया गया है, जबकि हालातों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारियों की एक समर्पित टीम तैनात की गई है. उपायुक्त चौधरी ने कहा कि जमीन लगातार डूब रही है, लेकिन हमारा तत्काल ध्यान सड़क पहुंच और बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने पर है.

आज तक 26 Apr 2024 11:19 pm

भारत हमें घसीटना बंद करे... पीओके पर राजनाथ और जयशंकर के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, कश्मीर पर उगला जहर

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत में हो रहे विकास को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग खुद ही भारत में शामिल होने की मांग करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने भी इसी महीने पीओके पर पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया था।

नव भारत टाइम्स 26 Apr 2024 11:17 pm